This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Saturday, August 31, 2019

देखें, विराट की जिद ने दिलाई बुमराह को हैटट्रिक

नई दिल्ली भारत के लिए टेस्ट हैटट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ सबीना पार्क मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को पारी के 9वें ओवर में तीन गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को आउट कर यह कारनामा कर दिखाया। बुमराह ने वेस्ट इंडीज की पारी के 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर डैरेन ब्रावो (4), तीसरी गेंद पर शाहमार ब्रूक्स (0) और चौथी गेंद पर रोस्टन चेज (0) को आउट कर हैटट्रिक पूरी कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। पढ़ें: जमैका के सबीना पार्क में ली गई इस हैटट्रिक की जब भी बात होगी तो कप्तान का जिक्र जरूर होगा। दरअसल, यह विराट की जिद ही थी, जिसकी वजह से ऐतिहासिक हैटट्रिक पूरी हो सकी। अब आप सोच रहे हैं कि विकेट बुमराह ने लिए तो इसमें विराट की जिद का क्या रोल? तो बता दें कि बुमराह ने दो विकेट तो ले लिए थे, लेकिन तीसरा विकेट उन्हें डीआरएस से मिला। डीआरएस लेने का फैसला पूरी तरह विराट का था, क्योंकि बुमराह ने इसके लिए नकार दिया था। उन्हें लग रहा था कि गेंद पैड से पहले बैट पर लगी है। यूं मिले पहले दो विकेट वेस्ट इंडीज की पारी का 9वां ओवर बुमराह ने किया और इसी ओवर में उन्होंने दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार 3 विकेट झटकते हुए हैटट्रिक पूरी की। उनके ओवर की दूसरी गेंद पर डैरेन ब्रावो (4) केएल राहुल के हाथों लपके गए। शरीर से दूर जा रही गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्लीप में पहुंची और राहुल ने उसे लपकने में कोई गलती नहीं की। ओवर की तीसरी गेंद पर ब्रूक्स LBW हो गए। अब बुमराह हैटट्रिक पर थे। देख बुमराह की हैटट्रिक की कहानी के 'हीरो' विराटओवर की चौथी गेंद रोस्टन चेज के पैड पर जाकर लगी, लेकिन अंपायर ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी और बुमराह को भी विश्वास नहीं था कि गेंद बैट से पहले पैड पर लगी है। लेकिन, यहां कप्तान कोहली के मन में कुछ और ही चल रहा था। उन्होंने बुमराह की सोच से आगे जाकर DRS लेने का फैसला किया, जिसके बाद अंपायर को नॉट वाला फैसला बदलना पड़ा, क्योंकि गेंद बैट से पहले पैड पर लगी थी और वह लेग स्टंप पर लगते दिख रही थी। भारतीय टीम हैटट्रिक के जश्न में डूब चूकी थी। हैटट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज इस तरह जसप्रीत बुमराह टेस्ट में हैटट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने, जबकि वेस्ट इंडीज में हैटट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बने। हैटट्रिक की बात करें तो बुमराह से पहले भारत के लिए हरभजन सिंह (रिकी पॉन्टिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न) ने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में हैटट्रिक ली थी। वह टेस्ट में हैटट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बने थे। उनके बाद यह कारनामा तेज गेंदबाज इरफान पठान (सलमान बट्ट, यूनिस खान और मोहम्मद यूसुफ) ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MP36Yo
Share:

IND vs WI: बुमराह ने ली हैटट्रिक, बने ये रेकॉर्ड

किंग्सटन (जमैका) भारत के लिए टेस्ट हैटट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ यहां के सबीना पार्क मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को पारी के 9वें ओवर में तीन गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को आउट कर यह कारनामा कर दिखाया। बुमराह ने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर डैरेन ब्रावो (4), तीसरी गेंद पर शाहमार ब्रूक्स (0) और चौथी गेंद पर रोस्टन चेज (0) को आउट कर हैटट्रिक पूरी कर अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया। पढ़ें: भारत के लिए तीसरी हैटट्रिक इस तरह जसप्रीत बुमराह टेस्ट में हैटट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने, जबकि वेस्ट इंडीज में हैटट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बने। हैटट्रिक की बात करें तो बुमराह से पहले भारत के लिए हरभजन सिंह (रिकी पॉन्टिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न) ने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में हैटट्रिक ली थी। वह टेस्ट में हैटट्रिक लेने वाले पहले भारतीय बने थे। उनके बाद यह कारनामा तेज गेंदबाज इरफान पठान (सलमान बट्ट, यूनिस खान और मोहम्मद यूसुफ) ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ किया था। यह मैच कराची में खेला गया था। पढ़ें: इन रेकॉर्ड्स के बारे में भी जानें
  • अगली हैटट्रिक के लिए हालांकि भारत को 13 साल का इंतजार करना पड़ा। इरफान ने भारत के लिए आखिरी हैटट्रिक 2006 में ली थी।
  • रेकॉर्ड लिस्ट में नजर डाली जाए तो यह ओवरऑल टेस्ट टेस्ट इतिहास की 44वीं हैटट्रिक है।
  • दुनिया को हैटट्रिक के लिए दो वर्ष का इंतजार करना पड़ा। 2017 में इंग्लैंड के मोइन अली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैटट्रिक पूरी की थी। इसके दो वर्ष बाद अब बुमराह ने अगली हैटट्रिक पूरी की है।
  • यह वेस्ट इंडीज में तीसरी हैटट्रिक है, जबकि कैरेबियाई मैदान पर हैटट्रिक लेने वाले बुमराह पहले भारतीय हैं।
  • यह तीसरा मौका है, जब हैटट्रिक का तीसरा विकेट DRS से मिला। इससे पहले रंगना हेराथ (श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया, गाले, 2016), मोइन अली (इंग्लैंड vs साउथ अफ्रीका, द ओवल, 2017) के साथ ऐसा हुआ था।
भारत के पास 329 रनों की बढ़त दूसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम बुमराह (16-6) की घातक गेंदबाजी के आगे बेबस नजर आई और उसने अपनी पहली पारी में 87 रनों पर सात विकेट गंवा दिए हैं। भारत ने पहली पारी में हनुमा विहारी (111) के शानदार शतक की बदौलत 416 रन बनाए थे। इस लिहाज से मेजबान टीम 329 रन पीछे है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UmUvwY
Share:

बुमराह से फिर थर्राया वेस्ट इंडीज, 6 विकेट झटके

किंगस्टन भारत के तेज गेंदबाज एक बार फिर वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। शनिवार को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज एक बार फिर बुमराह के सामने घुटने टेकते दिखे। बुमराह ने करियर की पहली हैटट्रिक के साथ कुल 6 विकेट झटके। इस तरह भारत के 416 रन के जवाब में वेस्ट इंडीज ने फिलहाल 7 विकेट गंवकार सिर्फ 87 रन बनाए हैं। बता दें कि एंटीगा टेस्ट में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मात्र 7 रन देकर 5 विकेट चटकाने वाले बुमराह किंगस्टन में भी अपनी गेंद से कहर बरपाते दिखे। वेस्ट इंडीज के गेंदबाज एक के बाद एक उनका शिकार बनते रहे। पहले टेस्ट में जहां बुमराह ने 5 विकेट लिए, वहीं दूसरे टेस्ट में वेस्ट इंडीज की पहली पारी में अब तक वह 6 विकेट ले चुके हैं। हनुमा ने जड़ा शतक इससे पहले युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी के शानदार शतक के दम पर भारत ने पहली पारी 416 रन पर खत्म की। इस रन का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने पहली गेंद से ही घुटने टेकते नजर आए। खासकर बुमराह को लेकर खौफ उनमें साफ दिख रहा था। नतीजा यह रहा कि सिर्फ 87 रन पर वेस्ट इंडीज के 7 विकेट गिर चुके हैं। बुमराह के अलावा मोहम्मद शमी ने भी एक विकेट झटका है। की शानदार बल्लेबाजी इससे पहले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने करियर का पहला अर्धशतक जड़कर सबको चौंकाया। शर्मा ने हनुमा विहारी के साथ मिलकर 112 रन की शानदार साझेदारी की। इसी की बदौलत भारत 400 का आंकड़ा पार करने में सफल रहा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZBsWFA
Share:

Opportunities create experience, looking forward to one: Murali Vijay

Opportunities create experience, looking forward to one: Murali Vijay




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2NFjCKa
Share:

India vs West Indies: भारत के लंच तक सात विकेट पर 336 रन

किंगस्टनवेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को लंच तक भारत ने सात विकेट पर 336 रन बना लिए हैं । 84 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि ईशांत शर्मा ने 11 रन बनाए हैं । भारत ने पहले दिन के स्कोर 5 विकेट पर 264 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और दिन की पहली ही गेंद पर उसे ऋषभ पंत के रूप में झटका लगा। जेसन होल्डर की स्विंग होती हुई एक गेंद को पंत ने शरीर के दूर से खेलने की कोशिश की और गेंद बैट और पैड के बीच से जगह बनाती हुई विकेटों से जा टकराई। पंत ने अपने पहले दिन के स्कोर (27) में कोई इजाफा नहीं किया। इसके बाद हनुमा विहारी ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। इस बीच विहारी ने सीरीज में अपनी दूसरी हाफ सेंचुरी लगाई। उन्होंने 96 गेंदों पर नौ चौकों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। विहारी और जडेजा के बीच 36 रनों की साझेदारी हुई। जडेजा ने संयम के साथ बल्लेबाजी की। उन्होंने बाहर निकलती गेंदों पर धैर्य दिखाया और उन्हें छोड़ते रहे। वेस्ट इंडीज के गेंदबाजों खास तौर पर तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। वह अनलकी रहे कि उन्हें अधिक विकेट नहीं मिले। केमार रोच और जेसन होल्डर की गेंदों पर विहारी और जडेजा को परेशानी तो हुई लेकिन वे टिके रहे। अंत में ऑफ स्पिनर रहकीम कॉर्नवॉल की एक गेंद पर जडेजा धैर्य खो बैठे और बड़ा शॉट खेल बैठे। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को स्लॉग करने गए लेकिन अधिक उछाल के चलते वह अपेक्षित नतीजा हासिल नहीं कर पाए। इसके बाद क्रीज पर उतरे इंशात शर्मा और विहारी के बीच 34 रनों पर साझेदारी हो चुकी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ujs4jA
Share:

सपाट पिचों पर बेहतर गेंदबाजी के कारण जडेजा का चयन: शास्त्री

किंगस्टनभारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ने शनिवार को कहा कि रविचंद्रन जैसे चैंपियन गेंदबाज के आगे वेस्ट इंडीज के खिलाफ अंतिम 11 में को तरजीह इसलिए दी गई क्योंकि उनकी बल्लेबाजी में सुधार हुआ है और सपाट पिच पर गेंदबाजी में मामले में उनका नियंत्रण बेहतर है। वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अंतिम 11 में अश्विन की जगह जडेजा को चुने जाने पर सुनील गावसकर जैसे दिग्गज भी ‘आश्चर्यचकित’ हुए थे। जडेजा ने हालांकि पहले टेस्ट में दवाब में अर्धशतक लगाने के बाद पहली पारी में दो विकेट झटक कर आलोचकों को जवाब दिया था। शास्त्री ने कहा, ‘जड्डू (जडेजा) को देखें तो उनका रेकॉर्ड शानदार है। आपको देखना होगा कि वह टीम में कितना सहयोग करते हैं। वह अब शायद दुनिया के सबसे अच्छे क्षेत्ररक्षकों में से हैं और उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है।’ अश्विन ने उपमहाद्वीप के बाहर सपाट पिचों पर हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है। शास्त्री ने तमिलनाडु के ऑफ स्पिनर की कमजोरी के बारे में बात करने की जगह स्पिनर के रूप में जडेजा की मजबूती के बारे में बात की। शास्त्री ने कहा, ‘अगर आप इन पिचों को देखेंगे (नॉर्थ साउंड और किंगस्टन) को देखेंगे तो मुझे नहीं लगता इस पिच (किंग्स्टन) स्पिनरों के लिए कुछ होगा। यहां आपको नियंत्रण की जरूरत होगी।’ पहले टेस्ट में जडेजा के चुना जाने के बारे में शास्त्री ने कहा कि टेस्ट मैच के पहले सत्र में नमी वाली पिच पर जडेजा की गेंदबाजी क्षमता के कारण उनका चयन हुआ था। उन्होंने कहा, ‘हमने पहले टेस्ट में जडेजा का चयन इसलिए किया था क्योंकि पिच में नमी थी। अगर हम पहले गेंदबाजी कर रहे होते तो वह बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल देते। ऐसे स्थिति में हम पहले सत्र में भी उनका इस्तेमाल कर सकते थे।’ शास्त्री ने कहा, ‘यही कारण है कि हमने विश्व स्तरीय गेंदबाज अश्विन की जगह जडेजा के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया। अश्विन या कुलदीप (यादव) को बाहर रखना मुश्किल फैसला है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UmmixM
Share:

पंत पहली गेंद पर बोल्ड, लोग बोले- और कितने मौके?

नई दिल्ली भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। जमैका के सबीना पार्क में इस मैच में वेस्ट इंडीज के कप्तान पेसर जेसन होल्डर ने उन्हें शिकार बनाया। पंत (27) भारत के छठे विकेट के रूप में टीम के 264 के स्कोर पर आउट हुए। देखें, पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे लेकिन तेज गेंदबाज होल्डर की गेंद सीधे गिल्लियां बिखेरते हुए निकल गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर पंत को ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने लिखा, 'बीसीसीआई, क्या हमें यह पूछने का अधिकार है कि आप ऋषभ पंत को इतने मौके क्यों दे रहे हैं और बाकी भारतीय क्रिकेटर बैठे हैं।' हर्षल नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा- ऋषभ पंत को और कितने मौके दिए जाएंगे? एक अन्य यूजर ने लिखा- लगता है कि पंत अपने क्रिकेट करियर को लेकर सीरियस नहीं हैं। देबयान नाम के एक यूजर ने लिखा, 'पंत फिर भी ऋद्धिमान साहा से आगे खेल रहे हैं।' भारत ने पहले दिन 5 विकेट 264 रन बनाए। पहले दिन कप्तान विराट कोहली ने 76 और ओपनर मयंक अग्रवाल ने 55 रन का योगदान दिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NHuYNZ
Share:

गांगुली ने कहा विराट कोहली हैं बेहतरीन कप्तान

नई दिल्लीभारतीय टीम के कप्तान सौरभ गांगुली ने विराट कोहली की कप्तानी की तारीफ की है और कहा है कि वह टेस्ट में सबसे सफल भारतीय कप्तान के मामले में धोनी को पीछे कर देंगे। कोहली ने हाल ही में कप्तान के तौर पर धोनी के सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के रिकार्ड की बराबरी की है और वह आसानी से इस रिकार्ड को अपने नाम करते दिख रहे हैं। भारतीय टीम इस समय किंग्सटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है और अगर इस मैच में वह जीत हासिल कर लेती है तो कोहली टेस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। गांगुली ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘कोहली बेहतरीन कप्तान हैं और वह दिन ब दिन बेहतर होते जा रहे हैं। आईपीएल में उनकी काफी आलोचना हुई थी, लेकिन इसके बाद भी मैंने कहा था कि मुझे उनकी कप्तानी पर भरोसा है। उन्होंने विश्व कप में अच्छी कप्तानी की थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम सेमीफाइनल में हार गए, लेकिन मुझे लगता है कि एक कप्तान के तौर पर वह आगे बढ़े हैं।’ गांगुली ने साथ ही कहा कि ऋषभ पंत बेहतरीन खिलाड़ी हैं और भारत को उनके साथ धैर्य रखना होगा। पूर्व कप्तान ने कहा, ‘पंत, धोनी नहीं है न ही वो अगले 3-4 साल में धोनी बन जाएंगे। धोनी आज जो हैं वो बनने में 15 साल लगे हैं। धोनी भारतीय क्रिकेट में विशेष खिलाड़ी हैं। पंत भी विशेष हैं। उनका टेस्ट में रेकॉर्ड शानदार है।’ गांगुली ने कहा कि जब धोनी को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया तो इससे वे हैरान नहीं थे। गांगुली ने कहा, ‘मैंने उम्मीद नहीं की थी कि उनका चयन होगा।’ गांगुली ने कहा कि वेस्ट इंडीज दौरे पर पंत का चुनना बताता है कि टीम प्रबंधन उनके अंदर भविष्य देख रहा है। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, ‘टीम प्रबंधन पंत के साथ जाना चाहता है इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्हें विंडीज दौरे के लिए चुना है। यह उसी तरह है जब धोनी युवा था और उनको मौका दिया गया था।’ गांगुली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धोनी का भविष्य कोहली और टीम प्रबंधन के हाथ में है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि विराट इस स्थिति में काफी अहम हैं। वह धोनी से क्या बात कर रहे हैं यह कहना मुश्किल है और मुझे नहीं लगता कि इसमें किसी को कूदना चाहिए और अपना बयान देना चाहिए। मैंने हमेशा से कहा है कि चाहे डिएगो माराडोना, पीट सैम्प्रास, सचिन तेंडुलकर, मैं या धोनी, कोई भी हो हर कोई उस दौर में आता है जब उसे इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZM7z0k
Share:

अनाधिकारिक वनडे : किशन, पंड्या ने इंडिया-ए को दिलाई जीत

तिरुवनंतपुरम ईशान किशन (55) की तेज-तर्रार पारी के बाद (23) के दम पर ने शनिवार को ग्रीनफील्ड इंटरनैशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे अनाधिकारिक वनडे मैच में साउथ अफ्रीका-ए को दो विकेट से हरा दिया। बारिश के कारण यह मैच 21 ओवर प्रति पारी कर दिया गया था। मेजबान टीम 21 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाने में सफल रही। इंडिया-ए ने इस लक्ष्य को 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। 1 63 रनों का पीछा करने उतरी इंडिया-ए हालांकि लगातार विकेट खोती रही लेकिन किशन ने एक छोर संभाले रखते हुए टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया और पंड्या ने किशन के अधूरे काम को अंजाम देते हुए इंडिया-ए को पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे कर दिया। मेजबान टीम ने तीन के कुल स्कोर पर ही रितुराज गायकवाड़ का विकेट खो दिया था। वह एक रन बना पाए। शुभमन गिल (21) और अनमोलप्रीत सिंह (30) ने टीम के स्कोर बोर्ड को 52 के कुल स्कोर पर पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर अनमोलप्रीत आउट हो गए और पांच रन बाद गिल भी पविलियन लौट लिए। कप्तान मनीष पांडे (13) और किशन ने मिलकर 58 रनों की साझेदारी की। मार्को जेनसन ने कप्तान को आउट कर इंडिया-ए को दबाव में ला दिया। किशन भी 131 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। 24 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलने वाले किशन को एनरिक नोर्टजे ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद पंड्या ने 15 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 24 रन बना टीम को जीत दिलाई। इससे पहले, खराब शुरुआत करने वाली दक्षिण अफ्रीका-ए को जॉर्ज लिंडे (नाबाद 52) ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा। 15 रनों पर ही दो विकेट खो चुकी दक्षिण अफ्रीका को लिंडा से पहले कप्तान टेम्बा बावुमा (40), खाया जोंडो (24) और हेनरिक क्लासेन (31) ने संभाला। लिंडे ने अपनी नाबाद पारी में 25 गेंदों का सामना किया और पांच छक्कों के साथ एक चौका मारा। इंडिया-ए की तरफ से दीपक चहर, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HzUMaI
Share:

सचिन के दोस्त का बर्थडे, नाम है बोलिंग का यह रेकॉर्ड

नई दिल्लीदिग्गज ने शनिवार को अपने दोस्त और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दीं। भारत के लिए वनडे में तेज गेंदबाज के तौर पर रेकॉर्ड 315 विकेट लेने वाले श्रीनाथ ने आज (शनिवार) अपना 50वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर उनके फैंस के अलावा कई क्रिकेटरों ने बधाई दी। सचिन ने श्रीनाथ के साथ अपनी एक पुरानी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी, एक अच्छा दोस्त और एक शानदार गेंदबाज जिनके साथ मैं कई साल तक खेला। आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई।' इसके अलावा क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने भी ट्विटर पर श्रीनाथ का एक विडियो शेयर किया। विडियो में वाका के मैदान पर वेस्ट इंडीज के खिलाफ 1991 में खेले गए वनडे की एक क्लिप है। श्रीनाथ इसमें बल्लेबाज को छकाते हुए बोल्ड करते हैं जिसके बाद टीम सदस्य संजय मांजरेकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन और श्रीकांत उन्हें बधाई देते हैं। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी श्रीनाथ को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दीं। 'मैसूर एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर श्रीनाथ ने करियर में 67 टेस्ट और 229 वनडे खेले। उनके नाम वनडे में रेकॉर्ड 315 विकेट दर्ज हैं जबकि टेस्ट में 236 विकेट दर्ज हैं। फिलहाल श्रीनाथ रेफरी की भूमिका निभा रहे हैं। वह भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। उनके बाद अजित अगरकर (288 विकेट) और जहीर खान (269) का नाम आाता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZDFc45
Share:

पाक में सुरक्षा जायजा लेंगे सीए, ईसीबी के अधिकारी

कराची पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पुष्टि करते हुए कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के शीर्ष अधिकारी सितंबर और अक्टूबर में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए देश का दौरा करेंगे। पीसीबी के मुताबिक सीए के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) केविन रोबर्ट्स 16 से 18 सितंबर तक पाकिस्तान में रहेंगे। ईसीबी के सीईओ और निदेशक अक्टूबर में आएंगे। पीसीबी के अध्यक्ष ने शुक्रवार को लाहौर में पीसीबी की संचालन बोर्ड को इस बात से अवगत कराया। मनी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के अधिकारियों को सुरक्षा खाके का पूर्ण ब्यौरा सौंपा जाएगा। इसका मकसद पाकिस्तान दौरे पर टीम भेजने के लिए उन्हें राजी करना है। पढ़ें, लाहौर में 2009 में श्रीलंकाई टीम पर आतंकवादी हमले के बाद टेस्ट खेलने वाले किसी भी देश ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32apcZc
Share:

पुजारा के रूप में पहला टेस्ट विकेट लेकर अच्छा लगा: रहकीम

किंग्स्टन वेस्ट इंडीज के ऑलराउंडर ने कहा कि अपने पदार्पण टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को अपना पहला शिकार बनाकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पदार्पण किया और मुकाबले के पहले दिन 27 ओवर में सिर्फ 69 रन दिए। इस ऑफस्पिनर ने अपने तीसरे ही ओवर में ही पुजारा का अहम विकेट ले लिया। कॉर्नवॉल ने कहा, ‘पहले टेस्ट विकेट के रूप में उन्हें आउट करके अच्छा महसूस हुआ। यह वैसे कोई नई बात नहीं थी, लेकिन फिर भी मुझे अच्छा लगा।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘पदार्पण करना अच्छा अहसास था। मुझे लगता है कि शुरू में गेंद अच्छी होती है। मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी और गेंद सही लाइन-लेंथ में डालनी होगी।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZB4CQ0
Share:

मैं सिर्फ जुनून के लिए क्रिकेट खेलता हूं: मुरली विजय

चेन्नैभारतीय खिलाड़ी मुरली ने कहा है कि वह क्रिकेट सिर्फ पैशन के लिए खेलते हैं। उनका कहना है कि वह किसी भी टीम के लिए खेलें उसके लिए अपना पूरा योगदान देना चाहते हैं। विजय ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'मैं क्रिकेट गर्व और जुनून के लिए खेलता हूं। मैं भारत या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के बारे में नहीं सोच रहा। मेरा फंडा उच्च स्तरीय क्रिकेट खेलना है। तो कोई भी क्रिकेट मेरे लिए अच्छा है।' उन्होंने कहा मैं किसी भी टीम के लिए खेलूं अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं। विजय ने कहा, 'मैं बीते 15 साल से यही करता आया हूं। और मेरी इस सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। बेशक, अधिक खेलने से आपको अधिक खेलने से आपको अनुभव और अधिक मौके मिलते हैं।' भारतीय क्रिकेट टीम के अलावा विजय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में की ओर से भी खेलते हैं। हालांकि 35 वर्षीय दाएं हाथ का सलामी बल्लेबाज टीम इंडिया के स्थायी सदस्य नहीं हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी मुकाबला पिछले साल दिसंबर में खेला था। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे विजय ने हालांकि भारत के लिए खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह अलग तरीके से भी खेल में योगदान देना चाहते हैं। विजय ने कहा कि युवाओं को सही मनोदशा के लिए तैयार करके भी खेल में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बेशक, मैंने अपने सपनों की कोई सीमा तय नहीं की है। मैंने चार बार भारतीय टीम में वापसी की है और मुझ पर इसे लेकर कोई दबाव नहीं है। मुझे वापसी का रास्ता पता है और मैं किसी भी टीम के लिए खेलूं उसमें अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान करना चाहता हूं। मैं क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HBjVBQ
Share:

जानें, पोलार्ड ने हार्दिक पंड्या को क्यों कहा सुपरस्टार?

कोलकातावेस्ट इंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर का मानना है कि का आत्मविश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। पोलार्ड इंडियन प्रीयिमर लीग (आईपीएल) में पंड्या के साथ ही मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। पोलार्ड ने कहा, ‘मैंने उन्हें तब से देखा है जब उन्होंने मुंबई के लिए खेलना शुरू किया था और मैं आश्चर्यचकित नहीं हूं। वह भारत के सुपरस्टार बन गए हैं। वह जिस तरह से खेलते है वो दर्शाता है कि मैदान के बाहर वह कैसे व्यक्ति हैं। कभी-कभी जब हम ऐसे व्यक्ति को दखते हैं तो रुढि़वादी सोच वाले लोग उसके खिलाफ नकारात्मक बाते बोलते हैं।’ पोलार्ड ने कहा, ‘आप जानते हैं कि अगर आप मैदान के बाहर आत्मविश्वास से भरे हैं तो मैदान पर भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। मैं समझता हूं कि यह चीज दर्शाती है कि आप एक इंसान के रूप में कितने मजबूत हैं।’ एक चैट शो के दौरान विवादित बयान देने के कारण पंड्या और लोकेश राहुल के करियर को बड़ा झटका लगा था। उन्हें जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बीच में ही स्वदेश बुला लिया गया था। इस मुद्दे परी पोलार्ड ने कहा, ‘वह अपने छोटे से करियर में बहुत कुछ झेल चुके हैं, लेकिन वह यहां से केवल बेहतर हो सकते हैं। वह बहुत मेहनत करते हैं। वह फिलहाल, जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं उससे मैं बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं।’ टी-20 के माहिर बल्लेबाज माने जाने वाले पोलार्ड ने भारत के खिलाफ हाल में हुई सीरीज में वापसी की। उन्होंने 49, 8 नाबाद और 58 का स्कोर बनाया। पोलार्ड ने कहा, ‘वापसी करना अच्छा रहा। जब मैं क्रिकेट के मैदान पर कदम रखता हूं, तो मेरी कोशिश अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ देने की होती है। देखते है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मेरा भविष्य कैसा होता है।’ वेस्ट इंडीज की टीम अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप पर भरी नजर बनाए हुए है। पोलार्ड ने कहा, ‘हम डिफेडिंग चैंपियन हैं इसलिए यह थोड़ा मुश्किल है। लेकिन फिर, जब वह समय आता है तो हम जीत दर्ज करने में कामयाब हो पाते हैं। यह बेहतरीन योजना बनाने पर निर्भर करता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30NDq1R
Share:

IND vs WI- हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं: मयंक अग्रवाल

किंग्सटन सलामी बल्लेबाज ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अर्धशतक लगाने के बाद कहा कि उनकी टीम मुकाबले में बेहतरीन स्थिति में है। भारतीय टीम ने अग्रवाल के 55 और विराट कोहली के 76 रनों की बदौलत दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं। अग्रवाल ने कहा, 'मुझे लगा कि पहले सत्र में गेंद में मूवमेंट थी। केमर रोच और होल्डर ने शानदार गेंदबाजी की। बल्लेबाजी आसान नहीं थी, पिच में बहुत नमी थी और गेंद हरकत भी कर रही थी। मुझे लगता है कि होल्डर सही जगहों पर गेंदबाजी कर रहे हैं, वह आपको एक इंच भी जगह नहीं दे रहे हैं। वह आपको रन बनाने के लिए कोई खराब गेंद नहीं देते।' उन्होंने कहा, 'इसलिए दबाव हमेशा बना रहता है, भले ही आप डिफेंड करते रहें। पहले स्पेल में उन्होंने छह-सात ओवर डाले जिसमें से तीन या चार मेडन रहे। इसलिए एक बल्लेबाज के रूप में आप जानते हैं कि आप अधिक रन नहीं बना सकते। हम बेहतरीन स्थिति में हैं। ऐसी पिच पर केवल पांच विकेट गंवाना हमारी तरफ से अच्छा प्रयास था।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PrDyTt
Share:

टेस्ट में रोहित को नो, राहुल को क्यों मिल रहे इतने मौके?

नई दिल्ली वर्ल्ड कप 2019 में की गजब फॉर्म अभी तक क्रिकेट फैन्स के दिलो-दिमाग पर छाई हुई है। रोहित ने वर्ल्ड कप के किसी एक अडिशन में न सिर्फ सबसे ज्यादा 5 शतक ठोकने का वर्ल्ड रेकॉर्ड अपने नाम किया बल्कि इस स्टार ओपनिंग बल्लेबाज ने 81 के औसत से टूर्नमेंट में सर्वाधिक 648 रन भी अपने नाम किए। लेकिन बावजूद इसके रोहित को यह समझ नहीं आ रहा होगा कि आखिर टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए वह क्या करें। इन्फॉर्म रोहित को न तो मिडल ऑर्डर और न ही ओपनिंग में मिल रहा मौका विराट कोहली की टेस्ट टीम में रोहित के लिए न तो मिडल ऑर्डर में जगह बन पा रही है और न ही ओपनिंग स्लॉट में उन्हें आजमाया जा रहा है। दूसरी ओर पर टीम मैनेजमेंट कुछ ज्यादा ही मेहरबान बना हुआ है। राहुल ने पिछले साल ओवल, इंग्लैंड (सितंबर 2018) में आखिरी बार टेस्ट शतक जमाया था। इसके बाद वह पिछली 11 पारियों में इस कदर फ्लॉप हुए कि कोई हाफ सेंचुरी तक नहीं जड़ पाए हैं। लेकिन राहुल के ओपनिंग स्लॉट पर कोई खतरा नहीं दिखता टीम मैनेजमेंट उनका भरोसा बनाए रखने के लिए इस बल्लेबाज पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान नजर आता है। पढ़ें: पिछली 11 पारियों में फिफ्टी भी नहीं जड़ पाए हैं केएल राहुल इंग्लैंड दौरे के बाद के से अब तक टीम इंडिया ने कुल 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 10 में से राहुल को 7 टेस्ट में खेलने का मौका मिला है। ओवर में 149 रन की शतकीय पारी खेलने वाले राहुल के बल्ले से यह शतक भी पूरी 28 पारियों बाद निकला था। उससे पहले उन्होंने 199 रन की पारी चेन्नै के मैदान पर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ ही खेली थी। मौजूदा सीरीज की बात करें तो दो टेस्ट की इस सीरीज में राहुल ने अब तक खेली 3 पारियों में (44, 38 और 13 रन) कुल 95 रन ही बनाए हैं। लेकिन हर नई टेस्ट सीरीज में राहुल लगातार टीम की पहली पसंद रहते हैं। देखें: गांगुली की भी थी राय- रोहित को ओपनिंग में आजमाए टीम इंडिया पूर्व कप्तान ने भी यह राय दी थी कि रोहित शर्मा का वनडे फॉर्म टेस्ट में भी आजमाना चाहिए और अगर मिडल ऑर्डर में उनका स्थान पक्का नहीं दिखता है तो उन्हें ओपनिंग स्लॉट पर मयंक अग्रवाल के साथ आजमाना चाहिए। लेकिन विंडीज सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और टीम इस दौरे पर दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेल रही है। लेकिन विराट कोहली ने अपने इनफॉर्म बल्लेबाज रोहित शर्मा को लाल गेंद से आजमाने को कोई मौका नहीं दिया। अब रोहित को साउथ अफ्रीका सीरीज में एक बार फिर प्लेइंग XI में जगह बनाने की उम्मीद होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30PfXx8
Share:

Friday, August 30, 2019

पानी में ट्रेडमिल कर होगा प्लेयर्स की चोट का इलाज

नई दिल्ली चोट से जल्द रिकवरी के लिए अब खिलाड़ी पानी के अंदर जिम और ट्रेडमिल करेंगे और उनकी फिजियोथेरपी होगी। इस तरह की कई अन्य अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं अब सफदरजंग के स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर में मिलेगी। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर के एक्सटेंशन का शिलान्यास किया। तीन एकड़ में सेंटर की दूसरी बिल्डिंग बनाई जाएगी, जिसे 2021 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि यह प्रोजेक्ट समय रहते पूरा होगा। सेंटर के चीफ डॉ. आरके आर्या का कहना है कि खिलाडिय़ों की रिकवरी के लिए अंडर वॉटर जिम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी के अंदर इस तरह की फिजियोथेरेपी से ऐथलेटिक्स को ज्यादा फायदा होता है। देश का पहला ऐसा सेंटर होगा जहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की सारी सुविधाएं होंगी। इसमें पानी के अंदर जिम, ट्रेडमिल, हाई अल्टिट्यूड ट्रेनिंग चैंबर, कैडेवरिक लैब भी होंगी। इसके बाद अमेरिका की तर्ज पर भारत में भी पानी के अंदर खिलाड़ी फिजियोथेरेपी कर सकेंगे। 2010 में यह सेंटर कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान शुरू किया गया था। फिलहाल इस केंद्र में 35 बेड हैं। लेकिन अब सेंटर में 156 आईसीयू बेड होंगे। करीब 483 करोड़ का बजट इसे दिया गया है। खास बात यह है कि नए सेंटर में इलाज के साथ-साथ स्पोर्ट्स इंजरी की पढ़ाई और ट्रेनिंग भी होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HBNPWP
Share:

विराट- मयंक की फिफ्टी, मजबूत स्थिति में भारत

किंगस्टन सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (55) और कप्तान विराट कोहली (76) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने 5 विकेट गंवाकर 264 रन बना लिए हैं। युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत (27)और हनुमा विहारी (42)क्रीज पर डटे हुए हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने भारत के दोनों सलामी बल्लेबाजों को चलता किया जबकि चेतेश्वर पुजारा का विकेट पदार्पण कर रहे रहकीम कोर्नवाल को मिला। भारत ने घसियाले पिच पर लोकेश राहुल (13), चेतेश्वर पुजारा (6), मयंक अग्रवाल (55), कप्तान विराट कोहली (76) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (24) का विकेट गंवा दिया है। मयंक अग्रवाल ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 127 गेंद में सात चौके लगाए। इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टास जीत कर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। राहुल और अग्रवाल ने मुश्किल पिच पर पहले आधे घंटे बिना कोई जोखिम उठाए बिताया। वेस्टइंडीज के शुरूआती गेंदबाजों केमार रोच और शेनोन गैब्रियल पिच से ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। कप्तान होल्डर ने सातवें ओवर में खुद मोर्चा संभाला और उन्होंने राहुल का विकेट लेकर पहले विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी को तोड़ा। गेंद पिच पर टप्पा खाकर बाहर की तरफ निकल रही थी और राहुल के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में खड़े कोर्नवाल के हाथों में चली गयी। छह फिट पांच और 140 किलो वजनी कोर्नवाल को कैच पकड़ने में कोई परेशानी नहीं हुई। राहुल ने 26 गेंद की पारी में दो चौके लगाये। पहले ड्रिंक्स ब्रेक के समय टीम का स्कोर 13 ओवर में एक विकेट पर 36 रन था। राहुल के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे पुजारा एक बार फिर संघर्ष करते हुए दिखे। उन्होंने 15वीं गेंद पर खाता खोला और 25 गेंद में छह रन बनाकर आउट हुए। कोर्नवाल ने पुजारा का विकेट लेकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का शानदार आगाज किया। (एजेंसी इनपुट के साथ)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32kDk2e
Share:

एशेज: चोटिल एंडरसन के स्थान पर ओवरटन इंग्लैंड टीम में

मैनचेस्टरइंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एशेज सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनके स्थान पर को चौथे टेस्ट मैच के लिए चुनी गई 13 सदस्यीय इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच चार सितंबर से शुरू ओल्ड ट्रेफर्ड में शुरू हो रहा है। एंडरसन को पहले टेस्ट में चोट लग गई थी। तब से वह इस एशेज सीरीज से बाहर ही हैं। उनकी वापसी की उम्मीदें जताई जा रही थीं लेकिन एंडरसन को अंतत: सीरीज से बाहर जाना पड़ा। उन्हें पिंडली में चोट की समस्या है। चोट से वापसी करने के लिए उन्होंने लंकाशर के साथ डरहम के खिलाफ दोस्ताना मैच में हिस्सा लेने का फैसला किया था, लेकिन उन्हें एक बार फिर दाई पिंडली में दर्द हुआ जिसके कारण उन्हें मैच से नाम वापस लेना पड़ा। ओवरटन ने अपना आखिरी टेस्ट मैच मार्च 2018 में खेला था। इस समय दोनों टीमें सीरीज में 1 1 से बराबरी पर हैं। टीम : जोए रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोनी बर्न्स, जोस बटलर, सैम कुरैन, जोए डेनले, जैक लीच, क्रेग ओवरटन, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zwLRm3
Share:

स्मिथ के आने से हमारे एशेज जीतने की संभावनाएं बढ़ेंगी : पेन

डर्बी (ब्रिटेन) ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन ने कहा है कि स्टीव स्मिथ की वापसी से टीम मजबूत होगी और उसके एशेज सीरीज पर अपना कब्जा बनाए रखने की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी। स्मिथ को एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन जोफ्रा आर्चर की गेंद कान के नीचे गर्दन पर लग गई थी। इसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और कुछ देर बाद लौट कर आए थे। लेकिन बाद में उन्हें परेशानी हुई और वह टेस्ट मैच से बाहर हो गए। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने स्मिथ के हवाले से लिखा, ‘स्टीवन स्मिथ के न खेलने से मुझे नहीं लगता कि हमने सामने वाली टीम को जीतने का कोई मौका दिया। स्मिथ के बिना कई लोगों ने हमें कमजोर कर दिया था।’ उन्होंने कहा, ‘विश्व का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज वापस आ रहा है।’ पेन ने कहा, ‘हम अपनी रणनीति और प्रक्रिया पर बने रहेंगे। मुझे लगता है कि यह काफी अच्छे से चल रहा है। मैंने उस मैच के बाद भी कहा था कि अगर हम वही चीजें करते रहें तो हम हर मैच जीतने का दम रखते हैं।’ स्मिथ चार सिंतबर से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में वापसी करेंगे। तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने लगभग जीत हासिल कर ली थी लेकिन बेन स्टोक्स की नाबाद 135 रनों की पारी के दम पर इंग्लैंड मैच जीत ले गई। पेन ने कहा, ‘‘हम आगे बढ़ चुके हैं। हम मैनचेस्टर के लिए तैयार हैं। टीम अच्छी स्थिति हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UgcBRx
Share:

आगामी सत्र के लिए 17 नए अंपायर पैनल में शामिल

नई दिल्ली ने आगामी सत्र (2019-2020) के लिए अपने मौजूदा पैनल में 17 नए अंपायरों को शामिल किया है जिससे अब उनकी कुल संख्या 126 हो गई हैं। बीसीसीआई के पैनल में 126 अंपायरों के साथ 71 मैच रेफरी भी हैं। बीसीसीआई ने हाल ही में नागपुर में नेशनल अकैडमी फॉर अंपायर्स (एनएयू) में छह से 23 अगस्त तक आईसीसी अंपायरों के प्रशिक्षक डेनिस बर्न्स के मार्गदर्शन में सत्र पूर्व कार्यशाला का आयोजन किया था। इस कार्यशाला में एस रवि, अनील चौधरी, सी शमशुद्दीन, नितिन मेनन जैसे वरिष्ठ अंपायरों ने भी भाग लिया। इस दौरान नए योग्य अंपायरों को बीसीसीआई पैनल में शामिल किया गया। प्रतिभागियों को खेल नियंत्रण, खिलाड़ियों और शारीरिक भाषा के अलावा मैदानी अंपायरों और तीसरे अंपायर के बीच संचार प्रबंधन जैसे विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZGVXeK
Share:

धवन भारत-ए टीम से खेलेंगे, चोटिल शंकर बाहर

नई दिल्ली अनुभवी सलामी बल्लेबाज को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ आखिरी दो अनौपचारिक एकदिवसीय मैचों के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। वर्ल्ड कप के दौरान हाथ में चोट लगने के कारण टीम से बाहर हुए धवन ने वापसी के बाद वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच मैचों (तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो एकदिवसीय) में सिर्फ 65 रन बनाए हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक, 23 और तीन रन जबकि एकदिवसीय में दो और 36 रन की पारी खेली। बीसीसीआई की विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चौथे और पांचवें एकदिवसीय मैच के लिए शिखर धवन को भारत ए टीम में शामिल करने का फैसला किया।’ पढ़ें, तमिलनाडु के हरफनमौला विजय शंकर के लिए हालांकि यह एक और झटका है जो अंगूठे की चोट की वजह से ‘ए’ श्रृंखला से बाहर हो गये। उन्होंने बताया,‘‘विजय शंकर को दाहिने अंगूठे में चोट के कारण श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है।’’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34eMNd9
Share:

BAN vs AFG: टेस्ट के लिए मुस्ताफिजुर को आराम

ढाका बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले इकलौते टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज को आराम दिया है। चटगांव में पांच सितंबर से खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए अफगानिस्तान की टीम शुक्रवार को ढाका पहुंच गई। दोनों टीमों के बीच यह पहला टेस्ट मैच है। बांग्लादेश के मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदिन ने एएफपी से कहा, ‘मुस्ताफिजुर मामूली रूप से चोटिल हैं। हमें सिर्फ एक टेस्ट मैच खेलना है, इसलिए हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। आने वाले दिनों में हमें कई मैच खेलने हैं, इसलिए हमने उन्हें आराम दिया है।’ पढ़ें, सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को भी आराम दिया गया है। खराब लय से जूझ रहे इस खिलाड़ी ने खुद ही आराम मांगा था। कप्तान शाकिब अल हसन , तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद और हरफनमौला मोसादेक हुसैन की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। तेज गेंदबाज खालिद अहमद को टीम से बाहर कर दिया गया है। मिनहाजुल ने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास तमीम की जगह सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। अफानिस्तान की टीम टेस्ट मैच के बाद तीन देशों की टी20 सीरीज भी खेलेगी जिसमें जिम्बाब्वे तीसरी टीम है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HBRWSJ
Share:

होल्डर ने क्यों चुनी बोलिंग, विराट की बल्लेबाजों को सलाह

किंगस्टन भारत के खिलाफ सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट में वेस्ट इंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। होल्डर ने अपने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई। विंडीज के कप्तान ने कहा, 'विकेट में नमी नजर आ रही है तो हमारी कोशिश शुरुआत में जल्दी विकेट झटककर भारतीय टीम को दबाव में लाने की होगी।' उन्होंने कहा कि विकेट पर थोड़ी घास नजर आ रही है ऐसे में लगता है कि इस पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में सफलता मिलेगी। होल्डर ने कहा कि रहकीम कॉर्नवॉल को मिगुल कमिंस की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं शाई होप जो फिट नहीं हैं उनकी जगह जेमर हेमिल्टर को जगह मिली है। देखें स्कोरकार्ड- होल्डर ने कहा कि वह संयम के साथ खेलना चाहते हैं। पिछले मैच में वेस्ट इंडीज की टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 100 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। अपनी बल्लेबाजी के बारे में होल्डर ने कहा कि उन्हें अपने बल्लेबाजों से उम्मीद है कि बल्लेबाज इस बार बेहतर प्रदर्शन करेंगे। होल्डर ने कहा जब हम पिछली बार इस मैदान पर खेले थे तो रोस्टन चेस ने भारत के खिलाफ पांच विकेट लिए थे। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि इस मैदान पर स्पिनर्स के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। वहीं भारतीय कप्तान ने माना कि इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। कोहली ने कहा कि पहले सेशन में नई गेंद का सामना करना मुश्किल होगा। कोहली ने हालांकि माना कि पहले बल्लेबाजी करने का अपना फायदा भी है। उन्होंने कहा कि पहले बल्लेबाजी करके आप बड़ा स्कोर खड़ा कर सकते हैं। इससे विपक्षी टीम को दबाव में डाला जा सकता है। कोहली ने कहा कि उनके बल्लेबाज 70-80 रनों की साझेदारी कर रहे हैं लेकिन उन्हें इसे आधार बनाकर बड़ी साझेदारी करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस पर काम करने की जरूरत है। कप्तान कोहली हालांकि अपने गेंदबाजों से काफी खुश नजर आए लेकिन बल्लेबाजों को उन्होंने हिदायत जरूर दी। वेस्ट इंडीज की प्लेइंग इलेवन क्रेग ब्राथवेट, जॉन कैम्बल, शमाह ब्रूक्स, डेरन ब्रावो, शिमरॉन हेटमायर, जेमर हेमिल्टर, रहकीम कॉर्नवॉल (विकेटकीपर), रोस्टर चेस, जेसन होल्डर (कप्तान), केमार रोच, शैनन ग्रैबियल भारत की प्लेइंग इलेवन लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Lkamsa
Share:

LIVE स्कोर: भारत vs वेस्ट इंडीज, दूसरा टेस्ट @ जमैका

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच जमैका में खेला जा रहा है। भारत ने विराट की कप्तानी में इससे पहले टी20 और वनडे सीरीज में शानदार जीत दर्ज की।

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2HzzTN3
Share:

टेस्ट क्रिकेट को हजारों लोगों तक पहुंचने की जरूरत : गंभीर

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि टी-20 के मौजूदा दौर में टेस्ट क्रिकेट को नई पीढ़ी के पास तक पहुंचना होगा और जरूरी मुद्दों पर ध्यान देना होगा। खेल के सबसे लंबे प्रारूप को रोचक बनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत की है। गंभीर ने अंग्रेजी अखबर टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने कॉलम में लिखा है, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि टेस्ट क्रिकेट को आज के टी-20 के युग में बने रहने के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मैं परंपरावादी हूं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट को हजारों लोगों तक पहुंचने की जरूरत है। मुख्य मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए।’ भारत के लिए 58 टेस्ट खेलने वाले गंभीर ने कहा है कि आईसीसी को टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली गेंदों पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मैं इस संबंध में वित्तीय मजबूरियों को समझता हूं लेकिन कई तरह की चीजों के साथ समान प्रतिस्पर्धा में बने रहना अजीब है। हो सकता है कि आईसीसी टेस्ट क्रिकेट में इस्तेमाल की जाने वाली गेंदों को लेकर कोई तय पैमाना बनाए।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30LVMQR
Share:

धोनी को नजरअंदाज करने का सवाल ही नहीं उठता: चयनकर्ता

नई दिल्ली गुरुवार को चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली टी20 इंटरनैशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया। पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर का नाम इस इस टीम में शामिल नहीं था। इसके बाद क्रिकेट पंडितों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या धोनी को नजरअंदाज किया गया है और अब उन्हें विदाई देने का समय आ गया है। इन सब विवादों को विराम देते हुए एक राष्ट्रीय चयनकर्ता ने कहा कि धोनी ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड टी20 के लिए टीम तैयार होने का वक्त दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी ने वादा किया है कि वह अपने करियर पर तभी फैसला लेंगे जब टीम का भविष्य सफल हाथों में होगा और चयनकर्ता इस बात को लेकर आश्वस्त होंगे कि विकेटकीपिंग विभाग में उनके पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं। इसे भी पढ़ें- चयनकर्ता ने कहा कि वह यह देखकर हैरान हैं कि धोनी की टीम में जगह को लेकर कैसे रोज चर्चा होती रहती है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि इन सब अफवाहों को अब आराम दिया जाए क्योंकि एक टीम प्लेयर होने के नाते धोनी कभी सामने आकर इस मुद्दे पर बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, 'धोनी को इग्नोर करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। बल्कि धोनी ने हमें भविष्य के लिए टाइम दिया है ताकि हम अगले साल होने वाले वर्ल्ड टी20 को ध्यान में रखते हुए योजना तैयार कर सकें। उन्हें इस बात का अहसास है कि लोगों की राय से पहले टीम आती है। हम भी इस बात को समझते हैं कि अगर चोटिल हो जाते हैं तो हमारे पास छोटे प्रारूप में उनका सही विकल्प मौजूद नहीं है। धोनी ने इस वजह से अभी कुछ वक्त इंतजार करने का फैसला किया है। इस समय उन्हें इग्नोर करने का कोई सवाल नहीं है। इसके साथ ही वेस्ट इंडीज दौरे से पहले उन्होंने दो महीने का ब्रेक लिया था, मुझे लगता है कि हम सब इतना हिसाब तो लगा ही सकते हैं।' इसे भी पढ़ें- सिलेक्टर ने यह भी साफ किया वर्ल्ड कप 2019 के बाद धोनी से उनके भविष्य को लेकर कोई बात नहीं की गई है। उन्होंने कहा, 'नहीं, हमने अभी तक उनके साथ बैठकर कोई बात नहीं की है। इसी वजह से उन्होंने हमें कुछ वक्त दिया है ताकि हम भविष्य को लेकर योजनाएं तैयार कर सकें और विकल्पों पर गौर कर सकें। अगर ऋषभ पंत चोटिल हो जाते हैं और किसी वजह से वर्ल्ड टी20 का हिस्सा नहीं हो पाते तो धोनी के बिना हमारे लिए तस्वीर बहुत अच्छी नजर नहीं आती।' कब से खेली जाएगी टी20 इंटरनैशनल सीरीज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज का आगाज 15 सितबंर से होगा। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 इंटरनैशनल मैच 18 सितंबर को पंजाब क्रिकेट असोसिएशन, मोहाली में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 22 सितंबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा। इसके बाद तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NQMhML
Share:

BCCI ने अर्जुन अवार्ड पाने पर पूनम यादव और रवींद्र जडेजा को दी बधाई

नई दिल्ली ने अर्जुन पुरस्कार पाने वाले क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और स्पिनर पूनम यादव को बधाई देते हुए लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए उनकी तारीफ की है। पूनम को गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुरस्कार प्रदान किया जबकि जडेजा वेस्ट इंडीज दौरे पर भारतीय टीम के साथ होने के कारण समारोह में नहीं आ सके। बीसीसीआई का संचालन कर रही तीन सदस्यीय प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने कहा कि दोनों क्रिकेटरों ने अपने प्रदर्शन से नए मानक कायम किए हैं। महिला टीम की पूर्व कप्तान और सीओए सदस्य डायना एडुल्जी ने कहा, 'पूनम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उसने 2018 में टी20 क्रिकेट में 35 विकेट लिए जो एक रेकॉर्ड है । मैं रवींद्र जडेजा को भी उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए बधाई देती हूं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LfHS2V
Share:

अंबाती रायडू ने संन्यास का फैसला लिया वापस

नई दिल्ली क्रिकेट से संन्यास लेने के करीब दो महीने बाद ही ने खेल में वापसी करने का फैसला लिया है। 33 वर्षीय रायडू ने (एचसीए) को पत्र लिखकर कहा कि भावुक होकर उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया था और अब चयन के लिए उपलब्ध हैं। भावुक होकर लिया था फैसला एचसीए के सीओए को गुरुवार को भेजे गए ई-मेल में रायडू ने लिखा, 'मैं आपके ध्यान में लाना चाहता हूं कि मैं संन्यास से वापस आकर सभी प्रारूपों में क्रिकेट खेलना चाहूंगा।' रायडू ने कहा, 'मैं चैन्ने सुपर किंग्स, वीवीएस लक्ष्मण और नोएल डेविड का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो कठिन समय के दौरान मेरे सहयोगी रहे हैं और मुझे यह एहसास दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है कि मेरे पास अभी काफी क्रिकेट बाकी है।' हैदराबाद की टीम के साथ शानदार सीजन को लेकर उत्साहित उन्होंने कहा, 'मैं हैदराबाद की टीम के साथ एक शानदार सीजन के लिए उत्साहित हूं और टीम को उसकी पूरी क्षमता का एहसास कराने में मदद कर रहा हूं। हैदराबाद टीम में शामिल होने के लिए मैं 10 सितंबर से उपलब्ध रहूंगा।' एचसीए के सीओए ने भी एक मेल लिखा, 'यह आपको सूचित करने के लिए है कि रायडू ने संन्यास का फैसला वापस ले लिया है और 2019-20 सीजन में एचसीए की ओर से खेलने के उद्देश्य से क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के लिए खुद को उपलब्ध कराया है।' इंग्लैंड में इस साल हुए वर्ल्ड कप के लिए रायडू को भारतीय टीम में नहीं चुना गया था जिसके कारण उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zxgbNr
Share:

'खौफनाक' टेस्ट: जब चोटिल होकर हॉस्पिटल पहुंचे भारतीय बल्लेबाज

नई दिल्ली साल 1976 में भारतीय टीम वेस्ट इंडीज दौरे पर गई थी। 4 टेस्ट की इस सीरीज में टीम इंडिया तीन टेस्ट की समाप्ति के बाद 1-1 की बराबरी पर थी। भारतीय टीम ने यहां पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट में मैच की चौथी पारी में 403 रन के लक्ष्य को पाने में सफलता हासिल की थी। यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दूसरा ही मौका था, जब किसी टीम ने मैच की चौथी पारी में 400 से ज्यादा रन का लक्ष्य पाने में कामयाबी पाई हो। सीरीज का चौथा टेस्ट मैच जमैका के किंगस्टन मैदान पर खेला गया था। यह उस सीरीज का निर्णायक टेस्ट मैच था और भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज को मैच के चौथे दिन सिर्फ 13 रन का ही लक्ष्य दिया। तब कप्तान बिशन सिंह बेदी ने अपने अंतिम 5 बल्लेबाजों को क्रीज पर उतारने से ही मना कर दिया। दरअसल उन दिनों वेस्ट इंडीज की टीम एक अलग रुतबे के साथ ही मैदान पर खेलती थी। भारत से अपनी हार बर्दाश्त नहीं कर पाई थी विंडीज की टीम भारत के इस दौरे पर मेजबान टीम के कप्तान क्लाइव लॉयड थे और भारतीय टीम ने उनकी टीम के खिलाफ 400 रन बनाकर सफल चेज किया तो विंडीज की टीम इस हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। लॉयड की टीम ने अगले टेस्ट में अलग रणनीति बनाई और भारतीय बल्लेबाजों को बॉडीलाइन बोलिंग कर एक बार फिर विंडीज का वह खौफ दिखाने की चाल चली, जिसके लिए वह जानी जाती है। किंगस्टन में निर्णाय टेस्ट और भारत ने की मजबूत शुरुआत चौथे टेस्ट में मैदान पर उतरने से पहले तीसरा टेस्ट जीतकर आई भारतीय टीम के हौसले बुलंद थे। कप्तान क्लाइव लॉयड ने टॉस जीतकर यहां फील्डिंग का फैसला किया। भारत ने उम्मीद के मुताबिक शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए सुनील गावसकर (66) ने अंशुमन गायकवाड़ के साथ मिलकर 136 रन जोड़े। गावसकर को माइकल होल्डिंग ने बोल्ड कर पविलियन भेजा। माइकल होल्डिंग ने किया भारतीय खिलाड़ियों को घायल दूसरे विकेट के रूप में मोहिंदर अमरनाथ (39) आउट हुए, तो भारत का स्कोर 205 रन था। इसके बाद अंशुमन गायकवाड़ (81*) और बृजेश पटेल (14*) को चोट लग गई और वे दोनों रिटायर्ड हर्ट हुए। गायकवाड़ के गेंद बाएं कान पर लगी थी और उन्हें अगले दो दिन अस्पताल में ही गुजारने पड़े। इसी तरह माइकल होल्डिंग की गेंद बृजेश पटेल के चेहरे पर लगी थी, जिससे डॉक्टरों को उनके मुंह पर टांके लगाने पड़े। इस बीच गुंडप्पा विश्वनाथ भी चोटिल हुए थे और उन्हें भी अस्पताल जाना पड़ा था। कप्तान विशन सिंह बेदी ने 306 रन पर ही की पारी घोषित ऐसे में कप्तान बिशन सिंह बेदी ने तय किया की पहली पारी को यहीं घोषित कर देना बेहतर है वरना होल्डिंग ऐंड कंपनी उनके और खिलाड़ियों को भी चोटिल कर सकती है। भारत ने 306 रन के स्कोर पर ही अपनी पहली पारी घोषित कर दी। इसके बाद वेस्ट इंडीज की टीम 391 रन बनाकर ऑल आउट हुई और पहली पारी के आधार पर उसने 85 रन की बढ़त हासिल की। इस बीच फील्डिंग के दौरान कप्तान बिशन सिंह बेदी और चंद्रशेखर भी चोटिल हो गए। 97 रन पर विचित्र ढंग से ऑल आउट हुई टीम इंडिया दूसरी पारी में गावसकर कुछ खास नहीं कर पाए और 2 रन बनाकर होल्डिंग की ही गेंद पर आउट हो गए। चोटिल गायकवाड़ बल्लेबाजी और बृजेश पटेल इस बार बैटिंग पर नहीं उतर पाए और ओपनिंग पर आए दिलीप वेंगसरकर (21) और मोहिंदर अमरनाथ (60) ने भारत की पारी को संभालने का प्रयास किया। वेंगसरकर जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 68 रन ही था। इसके बाद 97 के स्कोर पर एक-एक कर मदन लाल (8), मोहिंदर अमरनाथ (60) और एस. वैंकटराघवन (0) पविलियन लौट गए। बिना खेले 5 बल्लेबाज हुए आउट भारतीय टीम ने अभी मेजबान टीम पर 12 रन की ही बढ़त बनाई थी। लेकिन जो सुरक्षित 5 विकेट थे वह टीम इंडिया गंवा चुकी थी और पहली पारी में चोटिल हुए तीन बल्लेबाज बैटिंग करने की स्थिति में नहीं थे। आखिर में कप्तान बेदी ने 97 रन के कुल स्कोर पर अपने बाकी बल्लेबाज मैदान पर नहीं उतारने का फैसला किया। चौथी पारी में भारत ने दिया 13 रन का लक्ष्य इस तरह भारत के शेष 5 विकटों को ऐब्सेंट आउट (मैदान पर न उतरने के चलते) माना गया और टीम इंडिया 97 रन पर ऑल आउट हो गई। अब मैच जीतने के लिए विंडीज टीम को सिर्फ 13 रन दरकार थी। यह टारगेट मेजबान टीम ने 1.5 ओवर में ही पूरा कर लिया और इस तरह यह मैच उसने 10 विकेट से अपने नाम किया और सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा जमा लिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZyDcye
Share:

Rishabh Pant, Wriddhiman Saha among others, may replace MS Dhoni as keeper

Rishabh Pant, Wriddhiman Saha among others, may replace MS Dhoni as keeper




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2UfHS6W
Share:

शतक लगाने के बाद भावुक हुए थे अजिंक्य रहाणे

किंग्सटन टीम इंडिया के उपकप्तान ने खुलासा किया कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ एंटिगा में हुए पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने के बाद वह भावुक हो गए थे। टेस्ट क्रिकेट में रहाणे दो साल शतक लगाने में कामयाब हुए। उन्होंने पहली पारी में 81 और दूसरी पारी में 102 रन बनाए। 10वां शतक बनाने में 2 साल लग गए रहाणे ने सबीना पार्क मैदान पर होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले मीडिया को बताया, 'वह थोड़ा भावुक क्षण था। मैं समझता हूं कि 10वां शतक विशेष था। मैं किसी तरह के सेलिब्रेशन के बारे में नहीं सोच रहा था, वह अपने-आप मेरे अंदर से निकला। मुझे 10वां शतक बनाने में दो साल का समय लग गया।' रहाणे ने कहा, 'जैसा कि मैंने कहा कि मेरे लिए प्रक्रिया बहुत मायने रखती है। हर सीरीज से पहले तैयारी जरूरी है। मैं दो साल के दौरान यही कर रहा था और इसलिए मेरे लिए यह शतक बहुत महत्वपूर्ण था।' पहली पारी में जब रहाणे बल्लेबाजी करने आए तब भारतीय टीम का स्कोर 25/3 था और दूसरे में उसे बढ़त बनाने की जरूरत थी। व्यक्तिगत रूप से खास थी पारी रहाणे ने कहा, 'हम दबाव में थे (पहली पारी में)। मुझे लगा कि वेस्ट इंडीज ने उस दिन पूरे सत्र में अच्छी गेंदबाजी की। वहां मेरे पास अपनी टीम के लिए कुछ खास करने का मौका था। मुझे लगता है कि उस स्थिति के कारण मैं अपने बारे में नहीं सोच रहा था क्योंकि उस साझेदारी को बनाना बहुत महत्वपूर्ण था। एक खिलाड़ी को रुकना पड़ेगा और बल्लेबाजी करनी पड़ेगी, हम इस चीज को जानते थे।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि वह पारी मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी कुछ खास थी क्योंकि हम जानते थे कि हम उस समय एक मुश्किल स्थिति में थे और मुझे खुशी है कि हमने अच्छा प्रदर्शन किया और दमदार वापसी करने में कामयाब रहे।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Zy8dhK
Share:

हमेशा भारत को गौरवान्वित करने की कोशिश करूंगा: जडेजा

किंग्सटन भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर ने प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड जीतने के बाद कहा कि वह हमेशा दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए मैच जीतना चाहेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट किया जिसमें जडेजा ने कहा, 'सबसे पहले मुझे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए मैं भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं पुरस्कार के सभी विजेताओं को भी बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने अपने क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है।' जडेजा ने कहा, 'जब भी मैं भारत के लिए खेलूंगा, अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा। हमेशा टीम के लिए मैच जीतने और देश को गौरवान्वित करने की कोशिश करूंगा।' जडेजा फिलहाल, भारतीय टीम के साथ वेस्ट इंडीज का दौरा कर रहे हैं जिसके कारण वह राष्ट्रपति भवन में गुरुवार को पुरस्कार लेने नहीं जा पाए। टेस्ट में ऑलराउंडर की आईसीसी रैंकिंग में जडेजा फिलहाल, चौथे पायदान पर काबिज हैं। इससे पहले सुनील गावसकर, सचिन तेंडुलकर, सौरभ गांगुली और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों को यह पुरस्कार मिल चुका है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZAF1uz
Share:

Thursday, August 29, 2019

टीम इंडिया में विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत पहली चॉइस

अरानी बासु, नई दिल्ली टीम इंडिया के मैनेजमेंट और सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने ऋषभ पंत पर भरोसा जताया है। पंत को खेल के सभी फॉर्मेट में फर्स्ट चॉइस विकेटकिपर के तौर पर भरोसा जताया जा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले 3 टी20 सीरीज के लिए गुरुवार शाम को टीम इंडिया का ऐलान किया गया। 15 खिलाड़ियों के इस दल में विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत इकलौते खिलाड़ी हैं। महेंद्र सिंह धोनी, जिन्होंने जुलाई में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप मैच के दौरान 2 महीनों के आराम के लिए कहा था। उन्हें आराम के बाद भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके साथ ही पेसर जसप्रीत बुमराह को इस टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। भुवनेश्वर कुमार को भी टीम में नहीं चुना गया है क्योंकि वह 'अनुपलब्ध' थे। वर्ल्ड कप के बाद पहली बार हार्दिक पांड्या की वापसी कलाई के स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को भी टीम से बाहर रखा गया है ताकि अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए दूसरे स्पिन विकल्पों को आजमाया जा सके। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वर्ल्ड कप के बाद पहली बार टीम में वापसी हुई है। टीम मैनेजमेंट के एक सूत्र ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'पंत पर टीम मैनेजमेंट और सिलेक्शन कमिटी दोनों के एक ही विचार थे। वे पंत को आगामी आईसीसी इवेंट्स के लिए तैयार होने का उन्हें पर्याप्त अवसर देना चाहते थे। यह स्पष्ट रूप से आगे बढ़ने का समय है।' सूत्र ने आगे कहा, 'भुवनेश्वर को आराम नहीं दिया गया है बल्कि ऐसा दावा है कि उनकी तबियत ठीक न होने की वजह से वह उपलब्ध नहीं हैं।' इससे पहले भुवनेश्वर को वेस्ट इंडीज के टेस्ट सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया था। पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप के लिए कोर टीम तैयार करने की योजना सूत्रों के मुताबिक सिलेक्शन कमिटी का ध्यान अगले 2 साल में होने वाले 2 टी20 वर्ल्ड कप पर है। अगले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्टर्स टी20 खिलाड़ियों की एक कोर टीम तैयार करना चाहते हैं। इसलिए पंत को खुद को साबित करने के लिए पर्याप्त अवसर दिए जा रहे हैं। इसके अलावा सिलेक्टर्स बैकअप विकेटकीपर्स जैसे ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों पर भी नजर रखे हुए हैं। आंध्र प्रदेश के केएस भारत को रेड-बॉल विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। स्पिनर्स के लिए भी ऐसा ही हो रहा है। कुलदीप और चहल का पिछला टी20 प्रदर्शन और आईपीएल प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। उनकी खराब बल्लेबाजी और खराब फील्डिंग दोनों ही चर्चा का विषय रही। इस मामले में रविंद्र जडेजा फिट बैठते हैं और राहुल चाहर को भी अच्छी संभावना के तौर पर देखा जा रहा है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NHjlGE
Share:

देखें, अभिषेक-वरुण के साथ क्रिकेट खेले तेंडुलकर

नई दिल्ली को इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लिए भले 6 साल हो गए हों, लेकिन मास्टर ब्लास्टर को आज भी कहीं क्रिकेट खेलने का मौका मिले, तो वह बिना देर किए बल्ला थामने का मौका नहीं चूकते। गुरुवार को एक बार फिर तेंडुलकर ने कुछ ऐसा ही किया। सचिन यहां एक शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे हुए थे। यहां उन्हें काम से थोड़ा वक्त मिला तो फिर उन्होंने क्रू टीम के साथ चौके-छक्के लगाने शुरू कर दिए। इस बीच बॉलिवुड के दो स्टार और भी सचिन को बोलिंग करते हुए दिखाई दिए। सचिन ने करीब दो मिनट का यह विडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस विडियो में सचिन यहां बैटिंग बोलिंग और कोचिंग बारी-बारी सब करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मास्टर ब्लास्टर यहां अपने साथियों के साथ टेनिस की गेंद से क्रिकेट खेले। पढ़ें: दरअसल सचिन शूट के लिए कहीं आए हुए थे और यहां वह अपनी क्रू टीम के क्रिकेट खेलने लगे। फिर अचानक ही वहां वरुण धवन उन्हें बोलिंग करने आए, तो सचिन पहले उनसे गले लगे और फिर कुछ पल बात की इसके बाद अभिषेक बच्चन के साथ उन्होंने ऐसा ही किया और खेल जारी रखा। बाद में सचिन ने कुछ पलों के लिए गेंदबाजी भी की और क्रू मेंबर्स जब वरुण धन को बोलिंग कर रहे थे, तो उन्हें कुछ टिप्स भी दिए। पढ़ें: इस विडियो के साथ सचिन ने कैप्शन दिया है। 'जब आप अपने काम के साथ खेल को जोड़ दें तो यह अच्छा होता है। शूट के दौरान क्रू टीम के साथ क्रिकेट खेलते हुए खूब लुत्फ उठाया और वरुण धवन और अभिषेक बच्चन जब थोड़ी देर के लिए इसमें शामिल हुए तो उन्होंने हैरान कर दिया।' पढ़ें: सचिन ने इस विडियो को स्पोर्ट्स प्लेइंग नैशन और फिट इंडिया मूवमेंट के साथ हैश टैग भी किया है। मास्टर ब्लास्टर का यह विडियो खूब वायरल हो रहा है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2L8tmLq
Share:

टीम इंडिया में धोनी नहीं, फिर उनकी जगह कौन?

नई दिल्ली लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया की बात हो तो फिर विकेटकीपर के रूप में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बेहतर विकल्प कोई नजर नहीं आता। भारतीय टीम का अगल लक्ष्य है, जो 2020 में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। क्रिकेट के इस शॉर्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया इसी लक्ष्य की तैयारी में जुटी है। टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत के पास अपनी टीम तैयार करने के लिए 22 टी20 मैच ही बचे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए विकेट के पीछे कौन खड़ा होगा। क्या ये महेंद्र सिंह धोनी होंगे या फिर धोनी की जगह कोई और खिलाड़ी यहां नजर आएगा। अभी तक धोनी ने नहीं लिया संन्यास38 वर्षीय धोनी ने अभी तक उन कयासों को भी गलत साबित किया है, जिनमें माना जा रहा था कि वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बाद वह क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। वर्ल्ड कप के बाद अभी तक न तो धोनी ने अपने ग्लब्स उतारने का ऐलान किया और न ही टीम इंडिया के सिलेक्टर्स ने उन्हें टीम में चुना। वर्ल्ड कप के बाद टी20I सीरीज के लिए दो बार टीम इंडिया का चयन हो चुका है। पहली बार टीम इंडिया वेस्ट इंडीज दौरे पर टी20I सीरीज खेली, तो अब सितंबर में वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर पर खेलेगी। पढ़ें: टीम में अब दूसरी चॉइस भी नहीं हैं धोनीभारत को दो बार वर्ल्ड चैंपियन (2007 और 2011) बनाने वाले धोनी को अब सिलेक्टर दूसरे विकेटकीपर के रूप में भी नहीं देख रहे। पिछले कुछ समय में धोनी के खेल की तारीफ से ज्यादा आलोचनाएं ही हुई हैं। विकेटकीपिंग में तो धोनी आज भी सबसे चपल और चतुर नजर आते हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में अब वह धार नहीं दिखती, जिसकी पहचान उन्होंने बनाई थी। सिलेक्टर्स ने इशारे साफ कर दिए हैं कि इस वक्त वह धोनी की ओर नहीं देख रहे हैं और इसलिए वर्ल्ड कप बाद यह लगातार दूसरी बार होगा, जब धोनी टी20I सीरीज में नहीं दिखेंगे। पढ़ें: ऐसे में सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट कुछ विकेटकीपरों के रूप में धोनी के विकल्प की तलाश कर रहा है। इनमें युवा खिलाड़ सबसे आगे नजर आते हैं। लेकिन पंत के अलावा इस फेहरिस्त में कुछ और नाम भी हैं। ऋषभ पंत हैं पहली चॉइस 21 वर्षीय यह लेफ्टहैंडर बल्लेबाज और विकेटकीपर खिलाड़ी अब तक के अपने छोटे से ही इंटरनैशनल करियर में हर फॉर्मेट में चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को प्रभावित कर रहा है। लेकिन बल्लेबाज के रूप में इस खिलाड़ी से चिंता यह होती है- उनका गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट होना। वह वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी टीम को संभालने के बाद बिल्कुल गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए थे और वेस्ट इंडीज दौरे पर खेले सभी फॉर्मेट में उनके रन कुछ इस प्रकार रहे हैं- (0, 4, 65*, 20, 0, 24 और 7) हालांकि उनके पास आज से दूसरे टेस्ट में एक बार फिर खुद को साबित करने का मौका होगा। हालांकि टेस्ट में भले ही वह 45.43 के औसत से रन बना रहे हैं लेकिन सीमित ओवरों में (वनडे में 22.90 और टी20I में 21.57 के औसत से ही खेल रहे हैं। पढ़ें: साहा के चोटिल होने से बढ़ी उनकी मुश्किल धोनी के संन्यास लेने के बाद ऋद्धिमान साहा टेस्ट क्रिकेट में लगातार अपनी जगह बनाए हुए थे। साउथ अफ्रीका दौरे पर वह चोटिल हुए तो फिर 18 महीने तक वह चोट से उबर नहीं पाए। इस दौरान युवा पंत को टेस्ट में भी मौका मिला और अब वह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जमाने वाले एक मात्र भारतीय हैं। हालांकि चोट के बाद साहा ने वापसी की, तो उन्होंने भारत A के लिए खेले 2 अनाधिकारिक टेस्ट में दो अर्धशतक जरूर जड़े। लेकिन उन्हें एंटीगा टेस्ट में टीम इंडिया में स्थान नहीं मिला। दूसरे टेस्ट में भी उनके लिए मौका दिखाई नहीं देता है। पढ़ें: विकेटकीपर के रूप में दूसरी चॉइस हैं संजू सैमसन सफेद बॉल क्रिकेट में संजू टीम इंडिया में अब दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में देखे जा रहे हैं। लेकिन उनकी बल्लेबाजी में तो चयनकर्ताओं को कोई संदेह नहीं लेकिन उनकी विकेटकीपिंग को लेकर कुछ संशय जरूर है। बतौर बल्लेबाज तो वह पंत की ही तरह तेज बल्लेबाजी और हवाई फायर करने में माहिर हैं, लेकिन विकेटकीपिंग में कुछ अहम मौकों पर वह गलती कर जाते हैं। हालांकि साउथ अफ्रीका A के खिलाफ भारत A की तरफ से जब वह उतरेंगे, तो चयनकर्ता उनके खेल पर अपनी नजर जरूर रखेंगे। ईशान किशन को भी है उम्मीद 21 वर्षीय यह युवा खिलाड़ी भी T20 वर्ल्ड कप के लिए खुद को तैयार कर रहा है। ईशान की गृह राज्य से झारखंड से ही आते हैं और धोनी ने उन्हें कई बार विकेटकीपिंग और उनकी बैटिंग में सुधार के लिए अहम टिप्स दिए हैं। झारखंड के लिए सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रोफी खेलते हुए इस लेफ्ट हैंडल बल्लेबाज ने बैक-टू-बैक दो शतक जमाए थे। टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले वह दूसरे भारतीय हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34aF53s
Share:

Olympics, CWG bigger than cricket events: Virender Sehwag

Olympics, CWG bigger than cricket events: Virender Sehwag




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2ZEMhW6
Share:

भारत vs वेस्ट इंडीज: टीम इंडिया का टारगेट क्लीन स्वीप

किंगस्टनवेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा है। पिछले मैच में विंडीज टीम का प्रदर्शन अपने होम ग्राउंड पर बेहद निराशाजनक रहा था। टीम हर विभाग में जूझती दिखी थी। ऐसे में इस मैच में भी को कोई खास चुनौती मिलने की संभावना कम ही दिख रही है। हालांकि पिछले मैच में कुछ भारतीय खिलाड़ियों ने भी अपने प्रदर्शन से निराश किया था। लिहाजा, उनके लिए इस मैच में खुद को साबित करने का मौका होगा। पंत को परफॉर्म करना होगा युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी माना रहा है। लेकिन, पहले टेस्ट मैच में वह पूरी तरह फ्लॉप रहे। इसके बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी जगह इस मैच में ऋद्धिमान साहा को मौका देने की बात कही है। हालांकि इस बात की संभावना कम दिख रही है। लेकिन, इतना तय है कि अगर ऋषभ को टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें इस मैच में परफॉर्म करना होगा। पढ़ें: बदलाव की संभावना कमपिछले मैच के प्लेइंग XI में रविचंद्रन अश्विन को शामिल नहीं किए जाने को लेकर कप्तान की काफी आलोचना हुई थी। उनकी जगह रविंद्र जाडेजा को शामिल किया गया था। लेकिन, जाडेजा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सभी को जवाब दे दिया। इसके बाद इस मैच में भी अश्विन को बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है। पढ़ें: मंयक-पुजारा ने किया था निराशतेज गेंदबाजों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया था इसे देखते हुए इस विभाग में भी बदलाव नहीं होंगे। बल्लेबाजी में ओपनर मयंक अग्रवाल और अनुभवी चेतेश्वर पुजारा ने निराश किया था। लेकिन, इन दोनों की जगह पर कोई खतरा नहीं दिख रहा। जहां तक विंडीज की बात है तो टीम पहले मैच में हर मोर्चे पर विफल रही थी। बल्लेबाजी में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा पाया था। सबसे ज्यादा 48 रन रोस्टन चेज ने बनाए थे। पढ़ें: इन भारतीय रेकॉर्ड्स पर भी होंगी नजरें
  • विराट कोहली इस मैच में जीत दर्ज करते ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तानों के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं। दोनों के नाम अभी 27-27 जीत दर्ज हैं। धोनी ने 60 मैचों जहां इतनी जीत दर्ज की हैं वहीं विराट ने 47 टेस्ट मैचों में ही इतने मैच जीते हैं।
  • 8 विकेट 118 रन देकर कपिल देव ने 1982-83 में लिए थे वेस्ट इंडीज के खिलाफस, जो कि किसी एक टेस्ट में किसी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
  • 1 विकेट और लेते ही ईशांत शर्मा एशियाई देशों के बाहर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीयों की लिस्ट दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। पिछले मैच में उन्होंने कपिल देव (155) की बराबरी की थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UhxsUE
Share:

धोनी सिलेक्टर्स की योजना में भी शामिल नहीं!

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई। इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि धोनी सिलेक्टर्स की योजनाओं का फिलहाल हिस्सा नहीं हैं। तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच धर्मशाला (15 सितंबर), मोहाली (18 सितंबर) और बेंगलुरू (22 सितंबर) में खेले जाएंगे। भारत की मेजबानी में होने वाली टी20 सीरीज के लिए फिट हो चुके ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी हुई है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने गुरुवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। पढ़ें, वेस्टइंडीज दौरे की टीम के चयन (21 जुलाई) को मापदंड मानें तो धोनी का ब्रेक 21 सितंबर को खत्म होगा जबकि इसके अगले दिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली मौजूदा चयन समिति भविष्य की ओर देख रही है और सूत्रों के अनुसार 38 साल के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान धोनी उनकी योजनाओं में शामिल नहीं हैं। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘चयन समिति एक मुद्दे पर स्पष्ट है। चयनकर्ता संन्यास को लेकर धोनी से कभी कोई सवाल नहीं पूछेंगे क्योंकि यह उनके दायरे में नहीं है लेकिन उनके पास अभी टीम चुनने का अधिकार है और जहां तक चयनकर्ताओं का सवाल है तो सभी फॉर्मेट में विकेटकीपर के तौर पर उनकी पहली पसंद हैं।’ पढ़ें, अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम को सिर्फ 22 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं और चयन समिति नए पैनल के लिए योजना तैयार करना चाहती है जो बीसीसीआई चुनावों के बाद कार्यभार संभालेगा। अधिकारी ने कहा, ‘सफेद गेंद के क्रिकेट में तीन पसंद पंत, संजू सैमसन और ईशान किशन हैं।’ काम के बोझ के प्रबंधन कार्यक्रम के तहत हार्दिक पंड्या को मामूली चोटों से उबरने के लिए आराम दिया गया था और अब उनकी टीम में वापसी हुई है। अमेरिका और कैरेबिया में वेस्टइंडीज के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज करने वाली टीम में सिर्फ एक यही बदलाव किया गया है। काम के बोझ के प्रबंधन कार्यक्रम के तहत पेसर भुवनेश्वर कुमार को इस सीरीज से आराम दिया गया है। सीरीज के लिए भारतीय टी20 टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, कृणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर और नवदीप सैनी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zzY1ul
Share:

IND vs SA: टी20 टीम में लौटे हार्दिक, धोनी को जगह नहीं

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा गुरुवार को कर दी गई। टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में ही रहेगी जबकि उपकप्तानी रोहित शर्मा संभालेंगे। टीम में को जगह नहीं मिली है और उनकी जगह ऋषभ पंत को ही विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है। पेसर जसप्रीत बुमराह को इस टी20 सीरीज से आराम दिया गया है जो वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। की टीम में वापसी हुई है। उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज से आराम दिया गया था। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज का आगाज 15 सितंबर से होगा। पहला टी20 धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टी20 18 सितंबर को मोहाली में और तीसरा टी20 मैच बेंगलुरु में 22 सितंबर को खेला जाएगा। टी20 के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। टीम इस प्रकार है- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर,राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MKqQx8
Share:

Gautam Gambhir lashes out at Shahid Afridi over his tweet on Kashmir

Gautam Gambhir lashes out at Shahid Afridi over his tweet on Kashmir




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2MIq1EM
Share:

भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को 69 रन से हराया

तिरुवनंतपुरम शिवम दुबे और के अर्धशतकों तथा दोनों के बीच नाबाद शतकीय साझेदारी के बाद युजवेंद्र चहल के पांच विकेट से भारत ए ने वर्षा से प्रभावित पहले अनौपचारिक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां दक्षिण अफ्रीका ए को 69 रन से हराया। भारत ए ने मैदान गीला होने के कारण 47 ओवर के किए गए इस मैच में छह विकेट पर 327 रन का बड़ा स्कोर बनाया। दुबे (नाबाद 69) और अक्षर (नाबाद 60) के बीच सातवें विकेट के लिए 121 रन की अटूट साझेदारी हुई। दुबे ने 60 गेंदों की अपनी पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए जबकि अक्षर ने 36 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और तीन छक्के जड़े। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (46), कप्तान मनीष पांडे (39) और ईशान किशन (37) ने भी उपयोगी परियां खेलीं। पढ़ें, दक्षिण अफ्रीका ए की ओर से ब्योर्न फोरटुइन ने 40 जबकि ब्यूरन हेंड्रिक्स ने 89 रन देकर 2-2 विकेट चटकाए। दक्षिण अफ्रीका ए की टीम इसके जवाब में सलामी बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स (110) के शतक और हेनरिक क्लासेन (58) के अर्धशतक के बावजूद 45 ओवर में 258 रन पर ढेर हो गई। चहल ने 47 रन देकर पांच विकेट चटकाए जबकि अक्षर ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 39 रन देकर दो विकट हासिल किए। भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा मैच इसी मैदान पर 31 अगस्त को खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zw3Qt2
Share:

स्पोर्ट्स डे पर सचिन पहुंचे वृद्धाश्रम, कैरम खेले

मुंबई भारत के महान बल्लेबाजों में शुमार गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर यहां बांद्रा स्थित सेंट एंथनी वृद्धाश्रम पहुंचे। ट्विटर पर शेयर किए गए 45 सेकंड के एक विडियो में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर वृद्ध महिलाओं के साथ कैरम खेलते और हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। सचिन ने ट्वीट किया, ‘सेंट एंथनी वृद्धाश्रम में इन बेहतरीन महिलाओं के साथ समय बिताया। उनका प्यार पाकर अच्छा महसूस किया। कैरम के लिए वे सभी बहुत उत्साहित थीं।’ उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा है, खेल और फिटनेस हर किसी के लिए है।’ इस बीच शीर्ष महिला मुक्केबाज ने भी एक विडियो शेयर किया जिसमें उन्हें समुद्र किनारे अभ्यास करते हुए देखा जा सकता है। इससे पहले, पीएम मोदी ने नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक देशव्यापी फिट इंडिया मूवमेंट का शुभारंभ किया और स्वस्थ एवं बेहतर जिंदगी के प्रति लोगों से और अधिक जागरूक होने का आग्रह किया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zuvCGe
Share:

Former Indian cricketer Sourav Ganguly demands Bharat Ratna for Dhyan Chand

Former Indian cricketer Sourav Ganguly demands Bharat Ratna for Dhyan Chand




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2NDIvGj
Share:

सहवाग बोले- क्रिकेट से बड़े हैं ओलिंपिक, CWG

मुंबई भारत के पूर्व धुरंधर ओपनर ने गुरुवार को कहा कि ओलिंपिक और जैसी बहु-खेल प्रतियोगिताएं क्रिकेट प्रतियोगिताओं से बड़ी हैं। यहां एक किताब के विमोचन के दौरान सहवाग ने कहा कि अन्य खिलाड़ियों को क्रिकेटरों की तुलना में बेहद कम ‘सुविधाएं’ मिलती हैं। सहवाग ने कहा, ‘मैं हमेशा से सोचता रहा हूं कि ओलिंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स क्रिकेट प्रतियोगिताओं से बड़े हैं। इन खिलाड़ियों का काफी अच्छी तरह ख्याल रखा जाता है, उन्हें अच्छा खाना और पोषक तत्वों के अलावा फिजियो और ट्रेनर मिलते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन जब मैं उनसे मिला और उन्हें जानने का मौका मिला, मैंने महसूस किया कि जो भी सुविधाएं हमें (क्रिकेटरों को) मिलती है, इन खिलाड़ियों को उनका 10 या 20 प्रतिशत भी नहीं मिलता। इसके बावजूद वे पदक जीत रहे हैं। हमें जो मिल रहा है वह उससे कहीं अधिक के हकदार हैं क्योंकि वे भारत के लिए मेडल जीत रहे हैं।’ पढ़ें, भारत की ओर से 1999 से 2013 के बीच 104 टेस्ट और 251 एकदिवसीय मैच खेलने वाले सहवाग ने कहा कि क्रिकेटर अपने कोचों को उतना श्रेय नहीं देते जितना अन्य खिलाड़ी देते हैं। सहवाग ने कहा, ‘क्रिकेटरों के जीवन में कोचों की बड़ी भूमिका होती है लेकिन हम उन्हें पर्याप्त श्रेय नहीं देते।’ उन्होंने कहा, ‘हम क्रिकेटर अपने कोचों को उतना श्रेय नहीं देते, जितना अन्य खिलाड़ी देते हैं। शायद ऐसा इसलिए है क्योंकि जब आप देश के लिए खेलना शुरू करते हो तो क्रिकेटर अपने कोचों को भूल जाते हैं क्योंकि उन्हें उनसे मिलने और बात करने का अधिक मौका नहीं मिलता लेकिन अन्य खेलों में उन्हें शुरू से अंत तक कोचों की जरूरत होती है और कोच भी उनके साथ काफी समय बिताते हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Zl94qK
Share:

पाक दौरे को तैयार नहीं श्रीलंका के कुछ क्रिकेटर

कोलंबो श्रीलंका क्रिकेट टीम के कुछ खिलाड़ी पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार नहीं नजर आ रहे हैं। यह जानकारी पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट से मिली है। श्रीलंका की क्रिकेट टीम को सितंबर-अक्टूबर में पाकिस्तान में तीन एकदिवसीय और तीन टी20 मैच खेलने हैं। दो टेस्ट मैचों की सीरीज बाद में संयुक्त अरब अमीरात में खेली जानी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की इच्छा थी कि दोनों टेस्ट भी पाकिस्तान में खेले जाएं लेकिन श्रीलंका बोर्ड इसके लिए राजी नहीं हुआ। पाकिस्तानी अखबार ‘एक्सप्रेस न्यूज’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल में दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच लंबी बातचीत के बाद श्रीलंका टीम का पाकिस्तान दौरा तय पाया लेकिन, इस दौरे की राह में कुछ खिलाड़ियों का रवैया बड़ी बाधा बन रहा है। पढ़ें, अखबार ने अपनी रिपोर्ट में विकेटकीपर-बल्लेबाज और ऑलराउंडर थिसारा परेरा का नाम दिया है जो पाकिस्तान दौरे पर जाने के इच्छुक नहीं हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ और खिलाड़ी भी पाकिस्तान नहीं जाना चाहते लेकिन अभी उनके नाम सामने नहीं आए हैं। डिकवेला और परेरा उसी दौरान कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेलना चाहते हैं, जब पाकिस्तान का दौरा होना है। उन्होंने बोर्ड को इसके लिए आवेदन भी दिया है। पढ़ें, सीपीएल टी20 लीग चार सितंबर से 12 अक्टूबर तक खेली जानी है। इन दोनों के लीग की फ्रैंचाइजी के साथ करार हैं। साल 2009 में पाकिस्तान में श्रीलंका की टीम पर ही आतंकवादी हमला हुआ था। इसके बाद पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आयोजन पाकिस्तान में बंद हो गया। साल 2015 में जिम्बाब्वे और 2018 में वेस्ट इंडीज की टीमें यहां सीमित ओवरों के मैच खेलने जरूर आईं लेकिन अभी भी कोई बड़ी टीम पाकिस्तान का दौरा करने के लिए राजी नजर नहीं आती।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NDbA4B
Share:

'रोहित को प्लेइंग-XI में जगह बनाने को करना होगा इंतजार'

नई दिल्ली पूर्व सलामी बल्लेबाज का मानना है कि अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी की शानदार फॉर्म को देखते हुए को भारतीय टेस्ट एकादश में जगह बनाने के लिए अभी इंतजार करना होगा। रोहित वेस्ट इंडीज दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। उन्हें पहले टेस्ट में नहीं चुना गया जिसमें रहाणे और विहारी ने अच्छा प्रदर्शन किया। गंभीर ने कहा, ‘रोहित को मौके का इंतजार करना होगा। रहाणे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और विहारी भी। उन्हें इंतजार करना होगा और मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन भी।’ रहाणे ने पहले टेस्ट में 81 और 102 रन की पारी खेली जबकि विहारी ने 32 और 93 रन बनाए। रहाणे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पढ़ें, लोकसभा सांसद गंभीर ने कहा, ‘मैं रहाणे के प्रदर्शन से हैरान नहीं हूं। उनके और टीम के लिए यह प्रदर्शन जरूरी था और जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।’ ऋषभ पंत विकेटकीपिंग में भारत की पहली पसंद है जबकि ऋद्धिमान साहा चोट के बाद टीम में लौटे हैं। पूर्व भारतीय ओपनर गंभीर का मानना है कि साहा को भी इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा, ‘पंत जैसा बल्लेबाज 45 की औसत से रन बना रहा है और इंग्लैंड तथा ऑस्ट्रेलिया में शतक बना चुका है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट में अंतिम एकादश में होना चाहिए। साहा को मौके का इंतजार करना होगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZvaiA1
Share:

विराट के कोच संवारेंगे दिल्ली टीम की गेंदबाजी

नई दिल्ली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने पूर्व क्रिकेटर को गुरुवार का एक साल बाद फिर दिल्ली की सीनियर रणजी टीम का कोच नियुक्त किया। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बचपन के कोच को 2019-2020 घरेलू सत्र के लिए गेंदबाजी कोच बनाया गया है। भास्कर 2017-18 सत्र में दिल्ली के कोच थे और तब टीम को इंदौर में हुए फाइनल में विदर्भ के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। ओड़िशा में घरेलू टूर्नमेंट के दौरान हालांकि गौतम गंभीर के साथ सार्वजनिक बहस के बाद उन्हें कोच पद से हाथ धोना पड़ा था। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने भास्कर पर ड्रेसिंग रूप में गुटबाजी को बढ़ावा देने और कुछ युवा खिलाड़ियों का करियर खत्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। मिथुन मिन्हास ने 2018-19 सत्र में भास्कर की जगह ली थी लेकिन इस दौरान टीम बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। पढ़ें, भास्कर दिल्ली के पूर्व रणजी खिलाड़ी भी रहे हैं और उन्होंने 95 प्रथम श्रेणी मैचों में 18 शतक की मदद से 5443 रन बनाए। वह 1988-89 सत्र में रणजी खिताब जीतने वाली दिल्ली की टीम के सदस्य रहे और इसके अगले साल बंगाल के खिलाफ फाइनल भी खेले। द्रोणाचार्य अवॉर्डी शर्मा को भारतीय कप्तान विराट कोहली के पहले और एकमात्र निजी कोच के रूप में जाना जाता है। वह 1986 से 1991 के बीच दिल्ली की ओर से नौ प्रथम श्रेणी और तीन लिस्ट ए मैच खेले। उनके मार्गदर्शन में 2017-18 में दिल्ली की टीम ने सीके नायुडू (अंडर 23) टूर्नमेंट का खिताब जीता और हितेन दलाल जैसे उनके खिलाड़ियों ने सीनियर टीम में जगह बनाई। पिछले साल सीनियर टीम के साथ मौका नहीं मिलने पर वह आईसीसी क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट के लिए माल्टा की राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़े रहे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Zq740i
Share:

Virat Kohli a step away from cracking MS Dhoni’s Test captaincy record

Virat Kohli a step away from cracking MS Dhoni’s Test captaincy record




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2HxrYzX
Share:

India vs West Indies- बुमराह का दूसरी पारी का स्पैल शानदार था: अरुण

किंगस्टन (जमैका)भारत के गेंदबाजी कोच को लगता है कि की हालात को भांपने की काबिलियत अद्भुत है और वेस्ट इंडीज के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में दूसरी पारी में उनका पांच विकेट चटकाना भारत के ‘तेज गेंदबाजी के सर्वश्रेष्ठ स्पैल’ में से एक था। बुमराह को विश्व कप के बाद एक महीने का ब्रेक दिया गया था। वह एंटीगा में पहली पारी के दौरान थोड़े धीमे दिखे थे लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में वापसी करते हुए आठ ओवरों में सात रन देकर पांच विकेट हासिल किए जिससे भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के शुरुआती मैच में वेस्ट इंडीज को 318 रन से मात दी। अरुण ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘बुमराह सोच समझकर गेंदबाजी करने वाला गेंदबाज है। वह हालात से वाफिक रहता है और अच्छी तरह सांमजस्य बिठा लेता है। अगर आप दूसरी पारी में उसकी लेंथ देखोगे तो उसे अच्छा मूवमेंट मिल रहा था।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने किसी भारतीय का लंबे समय बाद इस तरह का स्पैल देखा। यह तेज गेंदबाजी का सर्वश्रेष्ठ स्पैल था।’ उन्होंने कहा कि कोच की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करनी होती है कि रणनीति का कार्यान्वयन ‘परफेक्ट’ तरीके से हो क्योंकि फिर नतीजा अपने आप ही सही रहता है। बुमराह ने पहली पारी में 18 ओवर में पांच रन देकर एक विकेट प्राप्त किया था। अरुण ने कहा, ‘देखिये, विकेट तो नतीजा होता है लेकिन मैं हमेशा परिणाम को नहीं देखता। मैं कार्यान्वयन के हिस्से को अहम मानता हूं और पहली पारी के बाद बुमराह से इसी पर चर्चा हुई थी।’ उन्होंने कहा, ‘पहली पारी में उसका कार्यान्वयन थोड़ा कम रहा क्योंकि उसकी गेंदबाजी की शैली को देखते हुए उसे पिच करना चाहिए था। विकेट लेना चिंता की बात नहीं थी क्योंकि सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी करने की प्रक्रिया अंत में आपको विकेट दिलायेगी।’ अरुण ने कहा, ‘वह लगातार 140 की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहा है और उसका एक्शन इस तरह का है कि बल्लेबाज को यह समझने में थोड़ा समय लगता है कि वह क्या करने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वह काफी सटीक है तो ज्यादा घातक हो जाता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2LdeUkd
Share:

अफरीदी पर बोले गंभीर, 'इनकी समझ नहीं बढ़ती'

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान के एलओसी दौरा करने के बयान पर क्रिकेटर से सांसद बने ने बहुत तल्ख टिप्पणी की है। गंभीर ने अफरीदी की समझ पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ लोगों की सोच-समझ उम्र के साथ नहीं बढ़ती है। गंभीर और अफरीदी के बीच तल्खी का पुराना इतिहास रहा है और दोनों के बीच मैदान पर भी तीखी तकरार हो चुकी है। अफरीदी के बयान पर गंभीर का सख्त पलटवार पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गंभीर ने अफरीदी को सलाह दी कि उन्हें राजनीति में शामिल होना चाहिए। गौतम ने कहा, 'मुझे लगता है कि उनके बारे में (शाहिद अफरीदी) ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कभी बड़े नहीं होते। क्रिकेट खेलने के वक्त उनकी जितनी उम्र होती है वही उनकी बाद में भी रहती है। उनका दिमाग वक्त के साथ विकसित नहीं होता।' गंभीर ने यह भी कहा कि अगर अफरीदी को राजनीति का इतना शौक है और हर मुद्दे पर राजनीति करनी है तो उन्हें पॉलिटिक्स ही जॉइन कर लेना चाहिए। अफरीदी ने कहा था, गौतम गंभीर दोस्त नहीं हो सकते ऐसा नहीं है कि ऐसी तल्खी गौतम गंभीर के साथ ही रही हो। शाहिद अफरीदी ने अपनी आत्मकथा गेम चेंजर में गौतम गंभीर के व्यवहार पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम में कई खिलाड़ी उनके अच्छे मित्र रहे हैं, लेकिन गौतम गंभीर कभी उनके मित्र नहीं हो सकते। अफरीदी ने यह भी कहा था कि गंभीर के पास कोई बड़ा रेकॉर्ड नहीं है, लेकिन उनमें बहुत अधिक ऐटिट्यूड है। 2007 में एशिया कप में शुरू हुई थी तकरार शाहिद अफरीदी और गौतम गंभीर के बीच दुश्मनी 2007 में एशिया कप में शुरू हुई थी। कानपुर में हुए एक मैच में अफरीदी और गंभीर पर मैदान में ही काफी बहस हुई थी। इसी घटना का जिक्र करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा था कि गौतम गंभीर से मेरी लड़ाई प्रफेशनल नहीं बल्कि निजी स्तर पर है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UeLLJC
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support