This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Sunday, May 31, 2020

1 नहीं, 4 का दावा, धोनी नहीं करते थे सपॉर्ट!

'कैप्टन कूल' से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया की कप्तानी तो छोड़ दी लेकिन उन पर अब पूर्व क्रिकेटर इशारों-इशारों में निशाना साध रहे हैं। इरफान पठान हों या पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह, इन पूर्व क्रिकेटरों ने कहा है कि उनको कप्तान की ओर से उतना सपॉर्ट नहीं मिला।

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को कई अहम जीत दिलाईं, वनडे और टी20 के वर्ल्ड कप जीते लेकिन अब कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने उन पर निशाना साधा कि उनका सपॉर्ट नहीं किया गया।

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि उन्हें कोच और कप्तान से उतना सपॉर्ट नहीं मिला था। यहां तक कि उन्होंने टीम में मौका ना मिलने पर जब तत्कालीन कोच गैरी कर्स्टन से सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि सब बढ़िया कर रहे हो, लेकिन कुछ चीजें मेरे हाथ में नही हैं।

पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने हाल में दावा किया था कि धोनी ने साल 2012 में ही यह फैसला कर लिया था कि वह, वीरेंदर सहवाग और दिग्गज सचिन तेंडुलकर 2015 में होने वाले वर्ल्ड कप में साथ नहीं खेलेंगे। गंभीर ने कहा कि तब मीडिया में खबरें आईं कि हमारी फील्डिंग अच्छी नहीं थी, इसलिए यह फैसला किया गया। तब 2015 वर्ल्ड कप में सहवाग और गंभीर को जगह नहीं मिली थी।

भारत के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार युवराज सिंह ने हाल में कहा था कि 2011 विश्व कप के दौरान धोनी को चयन को लेकर सिरदर्द झेलना पड़ा जब उन्हें अंतिम एकादश में उनके, यूसुफ पठान और सुरेश रैना में से किसी दो को चुनना था। युवी ने कहा था कि रैना ही धोनी के पसंदीदा खिलाड़ी थे और उन्हें हमेशा सपॉर्ट किया गया। उन्होंने कहा कि रैना 2011 वर्ल्ड कप से पहले लय में नहीं थे, फिर भी उन्हें टीम में मौका दिया गया।

पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंदर सहवाग ने दावा किया था कि महेंद्र सिंह धोनी ने 2011-12 सीबी सीरीज में उन्हें टीम से बाहर करने से पहले एक बार भी उनसे बातचीत नहीं की थी। उन्होंने कहा था कि मीडिया में उन्हें स्लो फील्डर बताया गया, लेकिन धोनी ने कभी सामने उनसे कुछ नहीं कहा।

इस पूर्व कप्तान फैंस की कमी नहीं है और उनका कहना है कि यदि धोनी ने ऐसा किया भी तो टीम के भले के लिए। उनका मानना है कि धोनी की कप्तानी में भारत ने 2 वर्ल्ड कप जीते, ऐसे में जब रिजल्ट अच्छा दिया तो उन पर सवाल कैसे। वहीं, कुछ मानते हैं कि धोनी ने ऐसे कुछ क्रिकेटरों का करियर खराब किया।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gJ7wf6
Share:

आज का दिन: राजस्थान रॉयल्स बना था आईपीएल का पहला चैंपियन

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग का यह पहला सीजन था। टी20 क्रिकेट से बचने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का नजरिया अब बदल चुका था। बोर्ड ने 2007 में वर्ल्ड टी20 जीतने के बाद बोर्ड ने इसमें प्रारूप में भविष्य को पहचान लिया था। तो, अप्रैल में शुरू हुई लीग का फाइनल आज ही के दिन साल 2008 में खेला गया था। इस फाइनल मुकाबले में आमने-सामने थीं और चेन्नै सुपर किंग्स। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नै ने पांच विकेट पर 163 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। राजस्थान की टीम को इस टूर्नमेंट में किसी ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी थी। टीम में कई युवा खिलाड़ी थे। वहीं अन्य टीमों में सितारों की भरमार थी। पर शेन वॉर्न की जादुई कप्तानी में इस युवा टीम ने कई बड़े नामों से सजी टीमों को पटखनी दी। राजस्थान रॉयल्स के स्टार यूसुफ पठान दमदार बल्लेबाजी कर रहे थे। उनके साथ थे कप्तान शेन वॉर्न। राजस्थान की टीम को 14 गेंद पर 21 रन चाहिए थे तब पठान 39 गेंद पर 56 रन बनाकर रन आउट हो गए। ऐसे में वॉर्न का साथ देने आए सोहेल तनवीर। पाकिस्तानी गेंदबाज ने इस टूर्नमेंट में गेंद से कमाल दिखाया था लेकिन अब बारी बल्ले की थी। वॉर्न और तनवीर ने स्कोर को आगे बढ़ाने का काम किया। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 8 रन चाहिए थे। लक्ष्मीपति बालाजी की पहली तीन गेंद पर 2 रन बने। अब बाकी तीन गेंद पर छह रनों की जरूरत थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम का पलड़ा अब भारी दिख रहा था। लेकिन चौथी गेंद पर मैच ने रुख पलटा। बालाजी ने ऑफ स्टंप के बाहर वाइड गेंद फेंकी। तनवीर ने उसे जाने दिया और पार्थिव पटेल गेंद को सही तरीके से पकड़ नहीं पाए। बल्लेबाजों ने छोर बदल लिया। यानी बिना वैध गेंद के रॉयल्स को दो रन मिल गए। चौथी गेंद पर पर वॉर्न ने एक रन ले लिया। अब दो गेंद पर तीन रन चाहिए थे। तनवीर ने पांचवीं गेंद, जो फुल टॉस थी को फ्लिक किया और दो रन बटोर लिए। आखिरी गेंद और एक रन की जरूरत। धड़कनें बढ़ गई थीं। आखिरी गेंद थोड़ी शॉर्ट थी तनवीर ने उसे मिड-ऑन की दिशा में पुल कर दिया। वॉर्न और तनवीर ने समय रहते छोर बदल लिए। और नतीजा रहा राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट से जीत हासिल की। वह पहले आईपीएल की चैंपियन टीम बनी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Xm3MJa
Share:

हार्दिक ने बताई 'गुड न्यूज', विराट ने यूं किया विश

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर जल्दी ही पिता बनने वाले हैं। उन्होंने रविवार शाम को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ यह यह खुशखबरी शेयर की। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर नताशा स्टैनकोविच के साथ अपनी 4 तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें से एक में नताशा प्रेग्नेंट दिख रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों के गले में फूलों की माला नजर आ रही है और ऐसा लग रहा है कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पढ़ें, जैसे ही हार्दिक ने यह खुशखबरी शेयर की, उनके फैंस के अलावा साथी क्रिकेटरों की ओर से भी उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा, 'आप दोनों को बधाई, बहुत सारा प्यार और परिवार में आने वाले तीसरे सदस्य के लिए खूब आशीर्वाद।' टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री, पेसर मोहम्मद शमी, ओपनर रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह, युवा बल्लेबाज ईशान किशन के अलावा उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने भी हार्दिक को बधाई दी। तस्वीरों को पोस्ट करते हुए इस ऑलराउंडर ने लिखा, 'नताशा और मेरा सफर शानदार रहा है। अब हमारा यह सफर और भी बेहतर होने वाला है। हम जल्दी ही एक नए जीवन का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। हम अपने जीवन के एक नए फेस को लेकर बहुत खुश हैं और आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहते हैं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XiLQyM
Share:

आज का दिन: सबसे विवादित कप्तान हैंसी क्रोन्ये की मौत

हैंसी क्रोन्ये क्रिकेट के इतिहास के सबसे चर्चित या यूं कहें विवादित कप्तानों में शामिल रहे। उनकी दमदार कप्तानी, क्रिकेट की गहरी समझ और हमेशा विपक्षी टीम से आगे रहने की उनकी जिद ने उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ रेकॉर्ड वाले कप्तानों में शामिल किया। वहीं दूसरी ओर, मैच फिक्सिंग प्रकरण ने उस शानदार करियर पर ऐसा दाग लगाया जिसे आज भी आज किया जाता है।

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Xn9g6q
Share:

कड़े नियमों के साथ श्रीलंकाई टीम शुरू करेगी मैदान पर अभ्यास

कोलंबोश्रीलंका की 13 सदस्यीय क्रिकेट टीम कोरोना वायरस महामारी के कारण कड़े दिशानिर्देशों के बीच सोमवार से अभ्यास शुरू करेगी जिसमें मैदानी प्रैक्टिस भी शामिल है। कोविड-19 महामारी के कारण श्रीलंका में मार्च से क्रिकेट ठप्प पड़ा हुआ है। तब इंग्लैंड की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर आई थी लेकिन वह दौरे के शुरू में ही स्वदेश लौट गई थी। यह सीरीज अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बयान में कहा कि प्रैक्टिस सेशन 12 दिन तक चलेगा जिसमें 13 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें मुख्य रूप से गेंदबाज शामिल हैं। अभ्यास सत्र की शुरुआत सोमवार को कोलंबो के एक होटल में फिटनेस सत्र से होगी जिसके अगले दिन से खिलाड़ी समूहों में उतरकर मैदान पर अभ्यास करेंगे। पढ़ें, एसएलसी ने बयान में कहा, ‘प्रैक्टिस कैंप में हिस्सा लेने वाले सदस्यों को निजी कारणों से होटल या अभ्यास स्थल छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’ इसमें कहा गया है, ‘कैंप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सभी फॉर्मेट से चुना गया है और इसमें मुख्य रूप से गेंदबाज शामिल हैं क्योंकि उन्हें सक्रिय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पहले अनुकूलन के लिए ज्यादा समय चाहिए।’ आईसीसी के भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के अनुसार श्रीलंका को जून-जुलाई में साउथ अफ्रीका और भारत से 3-3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी थी। उसे अगस्त में तीन टेस्ट मैचों के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करनी है। ये तीनों मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। श्रीलंका में अभी तक कोविड-19 से 1,620 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 10 की मौत हुई है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yTV6Ac
Share:

धोनी संन्यास- न जानें कहां से आती हैं ये बातें: साक्षी

कोलकाता महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर अपने पति के संन्यास () लेने की खबरों पर हैरानी जताते हुए स्पष्ट संकेत दिए कि इस पूर्व भारतीय कप्तान की नजरें अब भी राष्ट्रीय टीम में वापसी पर टिकी हैं। धोनी पिछले एक साल से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं। वह पिछली बार भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में खेले थे, जिसमें को हार का सामना करना पड़ा था। तभी के बाद से उनके भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची में भी इस बार उन्हें जगह नहीं दी। चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के इंस्टाग्राम लाइव सत्र के दौरान साक्षी ने कहा, 'वह लो प्रोफाइल रहते हैं। लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान वह सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर हैं। मुझे नहीं पता कि ये चीजें कहां से आती हैं। मुझे बिलकुल नहीं पता।' उन्होंने कहा, 'देखिए अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो आपको इन चीजों के लिए तैयार रहना होता है। लोगों का अपना नजरिया है। दो दिन पहले धोनी ने 'संन्यास लिया' ट्रेंड कर रहा था, जब भी कुछ होता है तो मेरे पास फोन और एसएमएस आने लगते हैं।' ये अटकलें उस समय और प्रबल हो गईं जब कोविड-19 (Covid- 19) महामारी के कारण इस साल होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) पर अनिश्चितता छा गई क्योंकि धोनी इस लुभावनी टी20 लीग के जरिए भारतीय टीम में वापसी पर नजरें टिकाए बैठे थे। साक्षी ने कहा, 'बेशक हमें सीएसके की कमी खल रही है, नहीं पता कि आईपीएल होगा या नहीं। मेरी बेटी भी पूछ रही है कि यह कब होगा। देखते हैं।' अगर क्रिकेट नहीं होता है तो पूरा परिवार उत्तराखंड के पहाड़ों पर समय बिताने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा, 'अगर क्रिकेट होता है तो क्रिकेट होगा। लेकिन माही और मैंने पहाड़ों पर जाने की योजना बनाई है। हमने उत्तराखंड जाने की योजना बनाई है, छोटे गांवों में रहेंगे। हम सड़क के रास्ते जाएंगे जो सुरक्षित है। विमान से नहीं जाएंगे।' धोनी हालांकि इस शो के लिए नहीं आए। साक्षी ने कहा, 'आपको पता है कि माही कैसे हैं... माही इंस्टा लाइव पर बात करने नहीं आते। मुझे पता है कि प्रशंसक उन्हें लेकर दीवाने हैं। लेकिन हम सभी को पता है कि सोशल मीडिया पर वह लो प्रोफाइल हैं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Y0mRQf
Share:

ड्यूक्स बॉल से बोलिंग करना ज्यादा पसंद: बुमराह

नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ () ने कहा कि वह भारत में टेस्ट में इस्तेमाल होने वाली एसजी (SG Ball) या ऑस्ट्रेलिया में इस्तेमाल होने वाली कूकाबूरा (Kookaburra) गेंद की तुलना में इंग्लैंड में निर्मित ड्यूक्स (Dukes) गेंद के साथ गेंदबाजी करने को लेकर ज्यादा सहज महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए है कि क्योंकि ड्यूक्स गेंद खेल में प्रतिस्पर्धा प्रदान करता है, जो तेजी से बल्लेबाजों के पक्ष में होता जा रहा है। बुमराह ने वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलक के साथ आईसीसी पॉडकास्ट के लिए बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर अपना विचार रखा। उन्होंने इस दौरान आउटस्विंगर (बाएं हाथ के लिए इनस्विंगर) गेंद और अपने आठ-कदम के रन अप के रहस्य के बारे में भी बताया, जिससे वह गति हासिल करते हैं। भारतीय गेंदबाज ने कहा, 'मुझे ड्यूक्स गेंद से गेंदबाजी करना पसंद है। यह तेज निकलती है और स्विंग भी होती है। आपको इससे थोड़ी मदद मिलती है। अगर यह मदद न हो तो गेंदबाजों का काम मुश्किल होगा क्योंकि मैदान छोटे होते जा रहे हैं और पिचें सपाट हो रही हैं।' उन्होंने कहा, 'ऐसे में अगर गेंद से मदद मिलती है तो मुकाबला बराबरी का होता है। आपको लगता है कि आप मैच में बने हुए हैं।' बिशप ने बुमराह से उनके आउटस्विंगर के विकास के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा नई चीजें करने की कोशिश करता हूं। मेरे गेंदबाजी के अलग तरीके से कोई एक या दो बार आश्चर्यचकित हो सकता है लेकिन बल्लेबाज इसका तोड़ निकाल लेंगे। इसलिए आपको लगातार सुधार करने और खुद को विकसित करने की जरूरत है।' बुमराह ने कहा कि उन्हें कई लोगों ने गेंदबाजी रन-अप बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने हालांकि महसूस किया कि उनके रन-अप की लंबाई के साथ गेंद की गति कभी नहीं बढ़ी। ऐसे में उन्होंने लगभग आठ कदम वाला रनअप जारी रखने का फैसला किया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZQ3pbn
Share:

खेल रत्न- नामित होना बेहद सम्मान की बात: रोहित

नई दिल्लीटीम इंडिया के सीमित ओवरों के उपकप्तान () ने खुद को खेल के सर्वोच्च सम्मान '' (Khel Awards 2020) के लिए नॉमिनेट किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि वह खुद को बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को इस पुरस्कार के लिए रोहित के नाम की सिफारिश की। बीते कुछ सालों में रोहित शर्मा ने अपने प्रदर्शन की गहरी छाप छोड़ी है। बीसीसीआई.टीवी पर रोहित शर्मा का एक वीडियो अपलोड किया गया है, जिसमें रोहित ने इस देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए अपने नाम की सिफारिश होने पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रोहित ने कहा, 'मैं बहुत ज्यादा सम्मानित और कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं कि बीसीसीआई ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए मेरे नाम की सिफारिश की है। मैं बीसीसीआई, अपने साथी खिलाड़ियों, सपॉर्टिंग स्टाफ, फैन्स प्रशंसकों और अपने परिजनों को धन्यवाद देता हूं, जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे।' बीते साल इंग्लैंड में आयोजित हुए वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने 5 शतक लगाने का कारनामा भी किया था। किसी एक वर्ल्ड कप में सर्वाधिक शतक लगाने का यह विश्व कीर्तिमान है। रोहित के अलावा उनके साथी ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और महिला क्रिकेट की ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के नाम की भी अर्जुन अवॉर्ड के लिए सिफारिश की गई है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dfvA7n
Share:

अपने खेल का पूरा लुत्फ उठा रहा हूं: इशांत शर्मा

नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाज () पिछले कुछ वर्षों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह इसलिए है क्योंकि वह अपनी क्रिकेट का लुत्फ उठा रहे हैं। मौजूदा भारतीय टीम के सबसे वरिष्ठ क्रिकेटर इशांत (97 टेस्ट) ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के अगले दौरे के दौरान उन्हें (Steve Smith) पर छींटाकशी करना शायद पसंद नहीं आएगा, जबकि 2017 घरेलू सीरीज के बेंगलुरु में हुए टेस्ट मैच में उनके चेहरे का भाव 'मीम' बन गया था। यह तेज गेंदबाज अपने व्यंग्यों को लेकर काफी मशहूर है। 31 साल के इशांत ने कहा, 'मैं अपने करियर के उस पड़ाव में हूं, जहां मैं अपनी क्रिकेट का मजा ले रहा हूं और जितना मैं इसका लुत्फ उठाता हूं, उतना ही क्रिकेट बेहतर होता है। मैं टीम के लिए और अधिक विकेट लूंगा और मैचों में जीत दिलाऊंगा, जब तक आप लोग मुझे उकसाकर प्रतिबंधित नहीं करवा देते।' वह पोडकास्ट पर 'ओपन नेट्स विद मयंक' पर टीम के साथी खिलाड़ी मयंक अग्रवाल () से बात कर रहे थे, जिसे पर दिखाया गया। जब अग्रवाल ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के लिए मशहूर चेहरे के भाव के बारे में पूछा तो सीनियर तेज गेंदबाज ने कहा कि इसका एकमात्र लक्ष्य स्मिथ की लय बिगाड़ना था। उन्होंने कहा, 'मैं बस स्टीव स्मिथ की लय बिगाड़ने की कोशिश कर रहा था। हम जानते थे कि अगर हम वो विकेट हासिल कर लेते हैं तो हमारे पास जीतने का मौका होगा। विराट को आक्रामकता से गुरेज नहीं है। वह आक्रामक कप्तान है और वह सिर्फ एक चीज कहते हैं कि 'बस मुझे विकेट दिलाओ लेकिन ध्यान रखो कि प्रतिबंधित नहीं हो।' इशांत उस तेज गेंदबाज चौकड़ी का हिस्सा थे, जिसने ऑस्ट्रेलिया में 2018-19 में ऐतिहासिक सीरीज में जीत दिलाई थी और वह अब भी इस उपलब्धि का आनंद उठाते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं 2007-08 से ऑस्ट्रेलिया के दौरों पर रहा हूं और मैं जानता हूं कि यह कितना कठिन होता है। इतने वर्षों तक यह सुनने के बाद कि हम ऑस्ट्रेलिया में नहीं जीतते, आपके अंदर जीतने का उत्साह होता है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3eGX5XX
Share:

LaLiga-certified coaches give online training sessions to budding footballers

LaLiga-certified coaches give online training sessions to budding footballers




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2yTLFRm
Share:

हार्दिक पंड्या ने फैन्स को बताया, जल्द बनेंगे पापा

नई दिल्ली टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी () जल्दी ही पिता बनने वाले हैं। आज शाम इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी मंगेतर () के साथ अपनी 4 तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें से एक में नताशा प्रेग्नेंट दिख रही हैं। इतना ही नहीं इस कपल की अगली तस्वीर में यह भी झलक रहा है कि दोनों ने हाल ही में शादी भी कर ली है। हार्दिक और नताशा की बाकी की दो तस्वीरें पुरान हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने लिखा, 'नताशा और मेरा सफर शानदार रहा है और अब हमारा यह सफर और भी बेहतर होने वाला है। हम जल्दी ही एक नए जीवन का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। हम अपने जीवन के एक नए फेस को लेकर बहुत खुश हैं और आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहते हैं।' इस साल न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मौके पर इस कपल ने अचानक सगाई करके सभी को हैरान कर दिया था। मार्च में जब देश भर में लॉकडाउन का ऐलान हुआ तब से ही हार्दिक पंड्या अपने घर पर अपनी मंगेतर और अपने बड़े भाई क्रुणाल पंड्या और भाभी पंखुड़ी के साथ एक घर में ही थे। हालांकि इस कपल की एक तस्वीर से लग रहा है कि दोनों ने लॉकडाउ के बीच शादी भी कर ली है। लेकिन अभी तक इन्होंने इसका कोई ऐलान नहीं किया है। इस बीच हार्दिक की इस खुशी की बात पर उनके साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने उन्हें सबसे पहले मुबारकबाद दी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3ey0ckI
Share:

युवराज-सचिन चैलेंज किचन तक, बेलन बना हथियार

नई दिल्ली कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते देश भर में लॉकडाउन (Lockdown) अभी भी जारी है। सरकार ने कुछ जरूरी चीजों के लिए छूट जरूर दी है लेकिन हालात सामान्य स्थिति से अभी दूर हैं। ऐसे में सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर अपने फैन्स का मनोरंजन खूब कर रहे हैं और एक-दूसरे को तरह-तरह के चैलेंज भी दे रहे हैं। इन दिनों () और महान बल्लेबाज () में एक अलग ही तरह का चैलेंज चल रहा है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर को युवराज सिंह ने बल्ले के किनारे वाले हिस्से से पहले नॉकिंग का चैलेंज दिया था, जिसे सचिन ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर बड़े ही मजेदार अंदाज में अंजाम दिया था। इसके साथ ही सचिन ने युवराज को एक बार फिर ऐसा करने के लिए कहा था। युवराज सिंह ने इस बार सचिन को एक बार फिर नया चैलेंज दिया है। इस बार युवी अपने चैलेंज को किचन तक ले गए। उन्होंने यहां अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर बल्ले की जगह बेलन का इस्तेमाल किया है। युवी इस बेलन की मदद से एक टेनिस बॉल को उछाल रहे हैं। बॉल को बेलन पर उछालते-उछालते युवराज सचिन से कहते हैं, 'पाजी अब हमें अगले मुकाम पर आना होगा। आपने मैदान पर तो खूब 100 बना लिए। लेकिन अब किचन में 100 बनाने की बारी है। यह मेरा 100 आपके लिए अब आपकी बारी है। आखिर हूं तो मैं गुरु का शिष्य ही।' इस वीडियो को पोस्ट करते हुए युवराज सिंह ने इसी अंदाज में कैप्शन भी देते हुए लिखा, 'मास्टर आपने मैदान पर ढेर सारे रेकॉर्ड तोड़े हैं लेकिन यह समय रसोई में आकर मेरा रेकॉर्ड तोड़ने का है। माफी चाहता हूं कि इसका पूरा वीडियो पोस्ट नहीं कर सकता क्योंकि इससे 100 गिनने में काफी समय लगेगा। पाजी अब आपकी बारी उम्मीद है कि आप किचन का सामान नहीं तोड़ेंगे।' इस कैप्शन के साथ युवी ने कई लाफ्टर वाले इमोजी भी इस्तेमाल किए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dkC84K
Share:

सर विवियन रिचर्ड्स के नाम रहा है वनडे में सबसे लंबे समय तक सर्वोच्च स्कोर का रेकॉर्ड

नई दिल्ली वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज () ने आज से ठीक 36 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में नाबाद 189 की धमाकेदार पारी खेलकर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का रेकॉर्ड बनाया था। एक वनडे पारी में सर्वाधिक रन का यह रेकॉर्ड लगभग 13 साल तक इस महान बल्लेबाज के नाम कायम रहा। उनके इस रेकॉर्ड को सबसे पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज सईद अनवर () ने तोड़ा। वनडे में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का रेकार्ड अब भारतीय सलामी बल्लेबाज () के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेलकर कई रेकॉर्ड अपने नाम किए थे। रोहित के नाम पर पिछले पांच साल और छह महीने से यह रेकॉर्ड दर्ज है। अब देखना होगा कि रोहित का रेकार्ड कितने लंबे समय तक बना रहता है, जो अन्य भारतीयों कपिल देव (Kapil Dev), सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) और वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) के नाम पर बहुत लंबी अवधि तक कायम नहीं रहा। अगर वनडे में एक पारी में सर्वाधिक स्कोर के रेकॉर्ड और उसकी समयावधि की बात करें तो पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच मेलबर्न में 5 जनवरी 1971 को खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड के जॉन एड्रिच ने 82 रन बनाकर वनडे का पहला सर्वोच्च स्कोर अपने नाम किया था। इंग्लैंड के ही डेनिस एमिस (103) ने इसके डेढ़ साल बाद वनडे का पहला शतक जड़कर यह रेकॉर्ड तोड़ा था। एमिस का रेकार्ड भी एक साल ही कायम रहा। वेस्टइंडीज के रॉय फ्रेडरिक्स (105) ने उनका यह रेकॉर्ड तोड़ा, जिसे इंग्लैंड के डेविड लॉयड (नाबाद 116) ने एक साल बाद अपने नाम कर दिया था, जबकि न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर ने पहले वर्ल्ड कप 1975 में पूर्वी अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 171 रन बनाकर बल्लेबाजों के लिए नई चुनौती पेश कर दी थी। टर्नर का रेकॉर्ड 8 साल तक बना रहा। भारतीय ऑलराउंडर कपिल देव ने 18 जून 1983 को जिम्बाब्वे के खिलाफ टनब्रिज वेल्स में नाबाद 175 रन की पारी खेलकर इसे अपने नाम पर कर दिया था। पूर्व भारतीय कप्तान के नाम पर हालांकि यह रेकॉर्ड 348 दिन ही रहा क्योंकि 31 मई 1984 को रिचर्ड्स ने नाबाद 189 रन की पारी खेल दी थी। रिचर्ड्स के इस रेकॉर्ड तक 12 साल 11 महीने और 21 दिन तक कोई भी बल्लेबाज नहीं पहुंच पाया था। वनडे में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर के रेकॉर्ड में सबसे लंबी अवधि तक शीर्ष पर काबिज बने रहने का यह आज भी रेकॉर्ड है। 21 मई 1997 को पाकिस्तान के सईद अनवर ने रिचर्ड के इस रेकॉर्ड को तोड़कर इस उपलब्धि पर अपना नाम लिखा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ चेन्नै में 194 रन बनाकर यह रेकॉर्ड अपने नाम किया। उनके नाम पर 12 साल और नौ महीने तक यह रेकॉर्ड दर्ज रहा। इस बीच जिम्बाब्वे के चार्ल्स कावेंट्री (नाबाद 194) ने 16 अगस्त 2009 को उनकी बराबरी की थी। भारतीय दिग्गज सचिन तेंडुलकर ने 24 फरवरी 2010 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्वालियर में वनडे का पहला दोहरा शतक (नाबाद 200) बनाकर अनवर और कावेंट्री का रेकॉर्ड तोड़ा था। तेंडुलकर के नाम पर हालांकि एक साल नौ महीने और 14 दिन ही रेकॉर्ड बना रहा। सचिन के नक्शेकदम पर आगे बढ़ने वाले सहवाग ने 8 जून 2011 को इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन की पारी खेलकर रेकॉर्ड अपने नाम कर दिया था। इसके बाद रोहित की बारी थी, जिन्होंने सहवाग के नाम पर यह रेकॉर्ड 2 साल 11 महीने और पांच दिन तक ही बने रहने दिया था। रिचर्ड्स का 189 रन का सबसे लंबी अवधि तक सर्वोच्च स्कोर का रेकॉर्ड हालांकि वनडे में एक पारी में उच्चतम स्कोर की तालिका में अब 11वें नंबर पर खिसक चुका है। अकेले रोहित ही तीन बार इस संख्या को पार करके दोहरा शतक जड़ चुके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dljAkC
Share:

अकमल की अपील पर सुनवाई करेंगे HC के पूर्व न्यायाधीश

कराचीउच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) फकीर मोहम्मद खोखर भ्रष्ट संपर्क की जानकारी देने में नाकाम रहने के कारण प्रतिबंध का सामना कर रहे उमर अकमल की तीन साल की सजा के खिलाफ अपील पर सुनवाई करेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने रविवार को यह जानकारी दी। अनुशासनात्मक पैनल ने अकमल को इस साल पाकिस्तान सुपर लीग से पहले भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने का दोषी पाते हुए उन्हें पिछले महीने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से प्रतिबंधित कर दिया था। तीस साल के अकमल ने अपने प्रतिबंध को चुनौती दी थी और पीसीबी ने कहा है कि न्यायमूर्ति खोखर अपील की सुनवाई की तारीख तय करेंगे। अकमल ने अपने मामले की सुनवाई में मदद के लिए संसदीय मामलों के प्रधानमंत्री के सलाहकार बाबर अवान की विधि फर्म की सेवाएं ली हैं। पाकिस्तान सुपर लीग टीम क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ओर से खेलने वाले अकमल को फरवरी में 2020 पीएसएल में इस्लामाबाद के खिलाफ पहले मैच से कुछ घंटे पूर्व निलंबित कर दिया गया था। पाकिस्तान की ओर से पिछली बार अक्टूबर में खेलने वाले अकमल ने अब तक 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 1003, 3194 और 1690 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZSfJrv
Share:

धोनी पर बोले पठान, उतना सपॉर्ट नहीं मिला

नई दिल्लीभारत के पूर्व क्रिकेटर ने कहा है उन्हें कप्तान और कोच की तरफ से उतना सपॉर्ट नहीं किया गया, जितना करना चाहिए था। इरफान ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि जब गैरी कर्स्टन टीम इंडिया के हेड कोच बने, उसके बाद से चीजें बदलने लगीं। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'मैं गैरी कर्स्टन को जिम्मेदार नहीं ठहरा रहा लेकिन हर कोच और कप्तान की सोच अलग रहती है। मुझे लगता कि एक माहौल भी बनाया गया कि इरफान पठान की गेंद अब उतनी स्विंग नहीं हो रही।' पढ़ें, उन्होंने आगे कहा, 'अगर कोई ओपनर है और उसे आप नंबर-7 पर बल्लेबाजी कराते हो उसके प्रदर्शन पर फर्क पड़ेगा। ऐसे में कप्तान का रोल है कि उसको बैक करे, सपॉर्ट करे क्योंकि आपने ही तो उसका नंबर बदला।' उन्होंने आगे कहा कि वह अपने आखिरी वनडे इंटरनैशनल में मैन ऑफ द मैच रहे लेकिन इसके बावजूद उन्हें मौका नहीं दिया गया। पठान ने आगे कहा, 'मुझे याद है कि ऋद्धिमान साहा एक साल बाद बिना कोई मैच खेले टीम इंडिया में वापस आए। बीच में ऋषभ पंत ने शतक भी लगाया लेकिन साहा को मौका दिया गया। कई बार किसी क्रिकेटर को सपॉर्ट किया जाता है, कोई भाग्यशाली होता है और कोई दुर्भाग्यशाली और मैं दूसरी वाली लिस्ट में हूं।' उन्होंने श्रीलंका दौरे (2012) का जिक्र किया जिसमें उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने कहा, 'इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में 5 वनडे भारत ने खेले लेकिन मुझे एक भी मैच में मौका नहीं दिया गया। फिर मैंने कोच गैरी कर्स्टन से पूछा था कि मैं बेहतर के लिए क्या करूं। इस पर उन्होंने कहा था कि उनके हाथ में कुछ चीजें नहीं हैं।' इरफान ने आगे बताया कि उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी इस बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, 'मैंने एक बार धोनी से भी साल 2008 में पूछा था कि मैं और कैसे बेहतर करूं तो उन्होंने कहा कि कुछ भी गड़बड़ नहीं है और सब ठीक चल रहा है।' इरफान ने करियर में 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 100 विकेट झटके। वनडे में 1544 रन बनाने के साथ उन्होंने 173 विकेट लिए जबकि टी20 इंटरनैशनल में उन्होंने 172 रन बनाने के अलावा 28 विकेट लिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MgRf3i
Share:

आईसीसी दिशानिर्देशों पर खेलना अजीब लगेगा: संगकारा

नई दिल्लीश्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) दिशानिर्देशों के अंतर्गत क्रिकेट खेलना सचमुच अजीब लगेगा, लेकिन वह समझते हैं कि इससे बेहतर कोई और विकल्प नहीं है। आईसीसी ने हाल में दुनिया भर में क्रिकेट बहाल करने के लिए व्यापक दिशानिर्देश जारी किए हैं और साथ ही कोरोना महामारी से बचने के लिए कड़े प्रोटोकॉल बनाए हैं। संगकारा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ में कहा, ‘मैं समझता हूं कि ये दिशानिर्देश खिलाड़ियों को रोकेंगे, उन्हें खेलने में बाधा पहुंचाएंगे, यह सचमुच काफी अजीब होगा और जब मैं इसके बारे में सोचता हूं तो ये मुझे भी अजीब लग रहे हैं।’ संगकारा ने कहा, ‘लेकिन स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि है। इस समय स्वास्थ्य सबसे अहम है, विशेषकर खिलाड़ियों के लिए ताकि क्रिकेट में वापसी पर उनका आत्मविश्वास बढ़े और शायद कुछ समय बाद दर्शकों के लिए भी स्टेडियम खोले जा सकें।’ आईसीसी द्वारा जारी सुरक्षा कदमों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति शामिल है और मैच से पहले 14 दिन का पृथक अभ्यास शिविर तथा अंपायरों द्वारा गेंद को पकड़ने के लिए दस्ताने पहनना भी शामिल है। संगकारा मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष भी हैं, उन्होंने विश्व संचालन संस्था के दिशानिर्देशों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘यह सब आपसी भागीदारी में ही संभव होगा क्योंकि जब आप अनुबंध के अंतर्गत हो तो फिर आप नियोक्ता खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने और इसके बारे में भरोसा दिलाने के लिए जिम्मेदार हैं कि जिस वातावरण में वे काम करेंगे, वह सुरक्षित है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MgR73y
Share:

अश्विन ने शेयर किया ऐसा वीडियो, नहीं रुकेगी हंसी

नई दिल्लीभारतीय स्पिन गेंदबाज आर अश्विन (R Ashwin) ने एक बेहद फनी वीडियो शेयर ट्विटर पर शेयर किया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में कुछ बच्चे क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं। इन बच्चों ने अंपायर रीव्यू सिस्टम (DRS) को बिना मशीन की सहायता से मेजदार तरीके से दिखाया। उन्होंने खुद भी लिखा है- मैं अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा हूं...। वीडियो में बच्चे गली क्रिकेट खेल रहे हैं। फील्डरों और गेंदबाज की अपील पर अंपायर बल्लेबाज को आउट करार दे देता है। तभी बल्लेबाज टी का साइन बनाते हुए डीआरएस ले लेता है। अगर आप सोच रहे हैं कि तकनीक की सहायत से यहां रीव्यू कैसे होगा तो वीडियो देखिए। इसमें खिलाड़ी उसी प्रकिया को स्लो मोशन में करते दिखाई देंगे जैसे पहले हो चुका है। गेंदबाज गेंद को बल्लेबाज के शॉट लगाते वक्त हाथ से स्लो मोशन में गेंद को ले जाता है, बिल्कुल टीवी रीप्ले की तरह। अंतत: डीआरएस का फैसला आता है, जो बल्लेबाज के पक्ष में रहता है। उल्लेखनीय है कि इस तरह के रोचक वीडियो क्रिकेटर अक्सर अपने पर शेयर करते रहते हैं। इससे पहले एक इंटरनैशनल क्रिकेटर से एक युवा बल्लेबाज के लिए सहला मांगी गई थी, जिसमें बोलिंग मशीन की जगह साइकिल का पहिया इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि फिलहाल कोरोना वायरस की वजह से तमाम खेल रद्द या फिर स्थगित किए जा चुके हैं। ने (IPL 202) को अनिश्चित का के लिए स्थगित किया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZU02Ag
Share:

वीडियो: चिप्स खाते हुए हवा में उड़ गए डेविड वॉर्नर

नई दिल्लीआईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान ऑस्ट्रेलियाई ओपनर कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर घोषित लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। इस दिग्गज बल्लेबाज ने रविवार को एक बार फिर अपना एक टिकटॉक वीडियो पोस्ट किया। 33 वर्षीय वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर इस टिकटॉक वीडियो को शेयर किया। इस वीडियो में वह चिप्स खाते नजर आ रहे हैं लेकिन खास बात यह है कि वह हवा में उड़ते हुए ऐसा कर रहे हैं। पढ़ें, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान ने इसके कैप्शन में लिखा, 'एक आलसी (लेजी) संडे सच में चिप्स खाने से।' उन्होंने साथ में हैशटैग ग्रैविटी भी इस्तेमाल किया। वह इस वीडियो में ग्रैविटेशनल फोर्स (गुरुत्वाकर्षण) को भी धता बता दिया लेकिन यह इफेक्ट से बनाया गया है। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह तेलुगू फिल्मों के स्टार महेश बाबू के एक गाने पर पत्नी कैंडिस संग थिरकते नजर आए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gFPlHt
Share:

कोविड-19: बड़े दिलवाले विटोरी ने किया खास ऐलान

ढाकान्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजी कोच डेनियल विटोरी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को अपने वेतन का एक हिस्सा बोर्ड के कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को देने के लिए कहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी ने कहा कि विटोरी ने अपने फैसले से आधिकारिक तौर पर सूचित किया है। चौधरी ने कहा, ‘विटोरी ने कहा कि हमें उनके वेतन का एक निश्चित हिस्सा बीसीबी के कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को देना चाहिए। उन्होंने इस बारे में क्रिकेट संचालन समिति को आधिकारिक तौर पर सूचित किया है।’ इस 41 वर्षीय पूर्व स्पिनर ने अपने वेतन के कितने हिस्से को दान करने का फैसला किया है इसका खुलासा रिपोर्ट में नहीं किया गया है। वह बांग्लादेश कोचिंग स्टाफ में सर्वाधिक वेतन पाने वाले सदस्य हैं। उन्हें 100 दिन के अनुबंध के लिए 250,000 डॉलर का भुगतान किया जाता है। उनका अनुबंध इस साल होने वाले टी20 विश्व कप तक है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XfVDFT
Share:

क्रिकेटर की कंडक्टर मां सैलरी की वजह से परेशान

मुंबई घातक कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में लाखों लोगों की जान गई और भारत में भी इससे संक्रमितों के मामले 1.7 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। महाराष्ट्र में इस महामारी से जुड़े सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं और लाखों लोग इसके कारण परेशानी झेल रहे हैं। इसी लिस्ट में युवा क्रिकेटर की मां भी हैं जो अपनी सैलरी की वजह से परेशान हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम से खेलने वाले युवा गेंदबाज की मां वैदेही मुंबई की बृहनमुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई ऐंड ट्रांसपोर्ट 'बेस्ट' बस में कंडक्टर हैं। उन्होंने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बताया कि उनकी बिल्डिंग को एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सील कर दिया गया था और वह कुछ दिन काम पर नहीं जा पाईं। पढ़ें, 43 वर्षीया वैदेही ने कहा, 'कोरोना वायरस से जुड़े मामलों की बढ़ती संख्या के कारण अथर्व मुझे काम पर जाने से मना कर रहा था। हमारी बिल्डिंग में कोरोना से जुड़ा एक मामला हाल में सामने आया, जिसके बाद पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया। अगर हम काम पर नहीं जाते हैं, तो हमें छुट्टी के बिना अनुपस्थित किया जाता है। ऐसे कैसे चलेगा? मुझे अपनी पूरी सैलरी चाहिए। मैंने किसी तरह अथर्व को मना लिया कि मुझे अपनी नौकरी जारी रखनी है।' अथर्व के पिता के निधन के बाद से ही वैदेही उनकी जगह कंडक्टर का काम कर रही हैं। कोरोना वायरस वॉरियर्स (जिनमें पुलिस, स्वास्थ्य, सफाईकर्मी और मीडियाकर्मी जैसे लोग हैं) की आवाजाही के लिए बसों को लगाया है, जिनमें वैदेही एक बस की कंडक्टर हैं। गर्व है कि कोविड-19 की लड़ाई में भूमिकाउन्होंने आगे कहा, 'मुझे बीएमसी कर्मचारियों, पुलिस, डॉक्टर और नर्सों सहित इस संकटकाल में काम कर रहे जरूरी कर्मियों को समय पर उनके कार्यस्थल पहुंचाना होता है। गाड़ियां कम हैं, ऐसे में ये वारियर्स बसों और मुझ जैसे लोगों पर निर्भर हैं। मुझे गर्व है कि COVID-19 महामारी के खिलाफ इस लड़ाई में मेरी भी अहम भूमिका है।' 'बीमा कवर भी नहीं है'उन्होंने साथ ही कहा कि उनके जैसे कर्मियों के लिए किसी भी प्रकार का कोई बीमा नहीं है। वैदेही ने कहा, 'हमें कोई बीमा नहीं दिया गया है। बीएमसी या पुलिस विभाग में, सरकार परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देने के अलावा कम से कम 50 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान करती है। हमने कोविड -19 के कारण अब तक आठ कर्मचारियों को खो दिया है। यदि उन्हें बीमा कवर मिलता तो यह उनके परिवारों के लिए कुछ राहत होती।' पति के निधन के बाद मिली थी नौकरीबाएं हाथ के स्पिनर अथर्व ने अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया था और तब खिताबी मुकाबले में 28 रन देकर 5 विकेट लिए। अथर्व के पिता विनोद बेस्ट में कर्मचारी थे। उनके निधन के बाद अथर्व की मां वैदेही को वहां नौकरी मिल गई। मां ने नौकरी के साथ-साथ अपने बेटे के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZVgKPw
Share:

हसीन जहां की न्यूड तस्वीर, लिखा शमी के लिए मेसेज

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां ने इंस्टाग्राम पर एक न्यूड तस्वीर शेयर करते हुए सभी को हैरान कर दिया है। इस तस्वीर में उनके साथ जो शख्स है उसे शमी का दावा किया जा रहा है, हालांकि 'नवभारत टाइम्स ऑनलाइन' इसकी पुष्टि नहीं करता है। इस तस्वीर को लेकर शमी के फैन्स हसीन पर भड़के हुए हैं। लोग तरह-तरह के भद्दे कॉमेंट करके उन्हें कोस रहे हैं।

<blockquote class="instagram-media" data-instgrm-captioned data-instgrm-permalink="https://ift.tt/2MgzzVe" data-instgrm-version="12" style=" background:#FFF; border:0; border-radius:3px; box-shadow:0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width:540px; min-width:326px; padding:0; width:99.375%; width:-webkit-calc(100% - 2px); width:calc(100% - 2px);"><div style="padding:16px;"> <a href="https://ift.tt/2MgzzVe" style=" background:#FFFFFF; line-height:0; padding:0 0; text-align:center; text-decoration:none; width:100%;" target="_blank"> <div style=" display: flex; flex-direction: row; align-items: center;"> <div style="background-color: #F4F4F4; border-radius: 50%; flex-grow: 0; height: 40px; margin-right: 14px; width: 40px;"></div> <div style="display: flex; flex-direction: column; flex-grow: 1; justify-content: center;"> <div style=" background-color: #F4F4F4; border-radius: 4px; flex-grow: 0; height: 14px; margin-bottom: 6px; width: 100px;"></div> <div style=" background-color: #F4F4F4; border-radius: 4px; flex-grow: 0; height: 14px; width: 60px;"></div></div></div><div style="padding: 19% 0;"></div> <div style="display:block; height:50px; margin:0 auto 12px; width:50px;"><svg width="50px" height="50px" viewBox="0 0 60 60" version="1.1" xmlns="https://ift.tt/1qSwKM6" xmlns:xlink="https://www.w3.org/1999/xlink"><g stroke="none" stroke-width="1" fill="none" fill-rule="evenodd"><g transform="translate(-511.000000, -20.000000)" fill="#000000"><g><path d="M556.869,30.41 C554.814,30.41 553.148,32.076 553.148,34.131 C553.148,36.186 554.814,37.852 556.869,37.852 C558.924,37.852 560.59,36.186 560.59,34.131 C560.59,32.076 558.924,30.41 556.869,30.41 M541,60.657 C535.114,60.657 530.342,55.887 530.342,50 C530.342,44.114 535.114,39.342 541,39.342 C546.887,39.342 551.658,44.114 551.658,50 C551.658,55.887 546.887,60.657 541,60.657 M541,33.886 C532.1,33.886 524.886,41.1 524.886,50 C524.886,58.899 532.1,66.113 541,66.113 C549.9,66.113 557.115,58.899 557.115,50 C557.115,41.1 549.9,33.886 541,33.886 M565.378,62.101 C565.244,65.022 564.756,66.606 564.346,67.663 C563.803,69.06 563.154,70.057 562.106,71.106 C561.058,72.155 560.06,72.803 558.662,73.347 C557.607,73.757 556.021,74.244 553.102,74.378 C549.944,74.521 548.997,74.552 541,74.552 C533.003,74.552 532.056,74.521 528.898,74.378 C525.979,74.244 524.393,73.757 523.338,73.347 C521.94,72.803 520.942,72.155 519.894,71.106 C518.846,70.057 518.197,69.06 517.654,67.663 C517.244,66.606 516.755,65.022 516.623,62.101 C516.479,58.943 516.448,57.996 516.448,50 C516.448,42.003 516.479,41.056 516.623,37.899 C516.755,34.978 517.244,33.391 517.654,32.338 C518.197,30.938 518.846,29.942 519.894,28.894 C520.942,27.846 521.94,27.196 523.338,26.654 C524.393,26.244 525.979,25.756 528.898,25.623 C532.057,25.479 533.004,25.448 541,25.448 C548.997,25.448 549.943,25.479 553.102,25.623 C556.021,25.756 557.607,26.244 558.662,26.654 C560.06,27.196 561.058,27.846 562.106,28.894 C563.154,29.942 563.803,30.938 564.346,32.338 C564.756,33.391 565.244,34.978 565.378,37.899 C565.522,41.056 565.552,42.003 565.552,50 C565.552,57.996 565.522,58.943 565.378,62.101 M570.82,37.631 C570.674,34.438 570.167,32.258 569.425,30.349 C568.659,28.377 567.633,26.702 565.965,25.035 C564.297,23.368 562.623,22.342 560.652,21.575 C558.743,20.834 556.562,20.326 553.369,20.18 C550.169,20.033 549.148,20 541,20 C532.853,20 531.831,20.033 528.631,20.18 C525.438,20.326 523.257,20.834 521.349,21.575 C519.376,22.342 517.703,23.368 516.035,25.035 C514.368,26.702 513.342,28.377 512.574,30.349 C511.834,32.258 511.326,34.438 511.181,37.631 C511.035,40.831 511,41.851 511,50 C511,58.147 511.035,59.17 511.181,62.369 C511.326,65.562 511.834,67.743 512.574,69.651 C513.342,71.625 514.368,73.296 516.035,74.965 C517.703,76.634 519.376,77.658 521.349,78.425 C523.257,79.167 525.438,79.673 528.631,79.82 C531.831,79.965 532.853,80.001 541,80.001 C549.148,80.001 550.169,79.965 553.369,79.82 C556.562,79.673 558.743,79.167 560.652,78.425 C562.623,77.658 564.297,76.634 565.965,74.965 C567.633,73.296 568.659,71.625 569.425,69.651 C570.167,67.743 570.674,65.562 570.82,62.369 C570.966,59.17 571,58.147 571,50 C571,41.851 570.966,40.831 570.82,37.631"></path></g></g></g></svg></div><div style="padding-top: 8px;"> <div style=" color:#3897f0; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; font-style:normal; font-weight:550; line-height:18px;"> View this post on Instagram</div></div><div style="padding: 12.5% 0;"></div> <div style="display: flex; flex-direction: row; margin-bottom: 14px; align-items: center;"><div> <div style="background-color: #F4F4F4; border-radius: 50%; height: 12.5px; width: 12.5px; transform: translateX(0px) translateY(7px);"></div> <div style="background-color: #F4F4F4; height: 12.5px; transform: rotate(-45deg) translateX(3px) translateY(1px); width: 12.5px; flex-grow: 0; margin-right: 14px; margin-left: 2px;"></div> <div style="background-color: #F4F4F4; border-radius: 50%; height: 12.5px; width: 12.5px; transform: translateX(9px) translateY(-18px);"></div></div><div style="margin-left: 8px;"> <div style=" background-color: #F4F4F4; border-radius: 50%; flex-grow: 0; height: 20px; width: 20px;"></div> <div style=" width: 0; height: 0; border-top: 2px solid transparent; border-left: 6px solid #f4f4f4; border-bottom: 2px solid transparent; transform: translateX(16px) translateY(-4px) rotate(30deg)"></div></div><div style="margin-left: auto;"> <div style=" width: 0px; border-top: 8px solid #F4F4F4; border-right: 8px solid transparent; transform: translateY(16px);"></div> <div style=" background-color: #F4F4F4; flex-grow: 0; height: 12px; width: 16px; transform: translateY(-4px);"></div> <div style=" width: 0; height: 0; border-top: 8px solid #F4F4F4; border-left: 8px solid transparent; transform: translateY(-4px) translateX(8px);"></div></div></div></a> <p style=" margin:8px 0 0 0; padding:0 4px;"> <a href="https://ift.tt/2MgzzVe" style=" color:#000; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; font-style:normal; font-weight:normal; line-height:17px; text-decoration:none; word-wrap:break-word;" target="_blank">Kal tu kuch nhi tha to mai pak thi aj tu kuch ban gaya to mai napak ho gayi ,jhut burkha dal kar beparda sach ko mita nahi sakta.magarmach ki ansu kuch dino ka hi sahara hota hai.😃😃with cricketer shami ahmad😃😃 #hasinjahanentertainment #hasinjahanfam #hasinjahanfun #starhasinjahan #mirchihasinjahan</a></p> <p style=" color:#c9c8cd; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; line-height:17px; margin-bottom:0; margin-top:8px; overflow:hidden; padding:8px 0 7px; text-align:center; text-overflow:ellipsis; white-space:nowrap;">A post shared by <a href="https://ift.tt/2AqNpBI" style=" color:#c9c8cd; font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; font-style:normal; font-weight:normal; line-height:17px;" target="_blank"> hasin jahan</a> (@hasinjahanofficial) on <time style=" font-family:Arial,sans-serif; font-size:14px; line-height:17px;" datetime="2020-05-30T12:12:59+00:00">May 30, 2020 at 5:12am PDT</time></p></div></blockquote> <script async src="//www.instagram.com/embed.js"></script>

हसीन ने तस्वीर के साथ ही शमी के लिए एक मेसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा- कल तू कुछ नहीं था तो मैं पाक थी, आज तू कुछ बन गया तो मैं नापाक हो गई। झूठ बुर्खा डालकर बेपर्दा सच को मिटा नहीं सकता। मगरमच्छ के आंसू कुछ दिनों का ही सहारा होते हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- क्रिकेटर शमी अहमद के साथ।

उल्लखेनीय है कि शमी और हसीन जहां पिछले कुछ वर्षों से अलग रह रहे हैं। हसीन जहां और मोहम्मद शमी में टकराव चल रहा है। उन्होंने अपने पति पर चीट करने सहित कई संगीन आरोप लगाए थे। उसके बाद से यह कपल अलग रह रहा है। इन्हें एक बेटी भी है।

इससे पहले भी हसीन ने कई वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करके सुर्खियां बटोर चुकी हैं। रमजान के महीने में डांस वीडियो शेयर करने पर भी लोग उनपर बहुत भड़के थे।

इस तस्वीर पर लोगों ने हसीन को बुरी तरह से ट्रोल किया। कुछ लोगों ने उनकी तुलना दीपक कलाल से की है तो कुछ ने उन्हें खुदा का वास्ता देकर तस्वीर को हटाने को कहा है।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gNTyZI
Share:

Saturday, May 30, 2020

डि कॉक, गिडी क्रिकेट साउथ अफ्रीका अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट

जोहानिसबर्गसीमित ओवरों के कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज और तेज गेंदबाज लुगी गिडी को क्रिकेट साउथ अफ्रीका 2019-20 पुरुष अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया है। हरफनमौला मरिजाने काप और लौरा वोल्वार्ट को महिला वर्ग में चार नामांकन मिले हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘पुरस्कार समारोह चार जुलाई 2020 को ऑनलाइन होगा।’ डिकॉक और गिडी को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे और टी20 क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए नामांकन मिले हैं।’ डिकॉक को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर का भी नामांकन मिला है। 27 वर्षीय डि कॉक ने अब तक करियर में 47 टेस्ट, 121 वनडे और 44 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं और उनके नाम टेस्ट में 2934, वनडे में 5135 और टी20 इंटरनैशनल में 1226 रन हैं। वहीं, 24 वर्षीय पेसर गिडी ने अब तक 5 टेस्ट में 15 विकेट, 26 वनडे मैचों में 53 विकेट और 13 टी20 इंटरनैशनल मैचों में 24 विकेट लिए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZQrIWx
Share:

सचिन को 'गलत' आउट, अंपायर ने दिया यह बयान

2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से हुई थी। इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने 85 रनों की धांसू पारी खेली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्हें महज 23 रनों के निजी स्कोर पर अंपायर इयान गोल्ड (Ian Gould) ने LBW आउट दिया था? हालांकि, DRS का इस्तेमाल करते हुए सचिन ने अपना विकेट बचा लिया था और भारत को फाइनल में पहुंचाने में सफल रहे थे। अब इस मामले में गोल्ड ने अपना पक्ष रखा है।

आईसीसी एलीट क्लब के पूर्व अंपायर इयान गोल्ड ने एक शो में उस वाकए का जिक्र करते हुए कहा- उसके लिए मुझे आलोचनाएं झेलनी पड़ी। लोगों ने उस वक्त के मेरे रिऐक्शन की तस्वीरें मुझे भेजे। मुझे याद है जब मैंने उन्हें (सचिन) आउट करार दिया तो बिली बाउडेन (टीवर अंपायर) ने मेरे कान में कहा- गेंद लेग स्टंप छोड़ रही है। मैं चाहता हूं आप अपना फैसला बदलें।

इंग्लैंड के गोल्ड ने आगे कहा- अब सोचता हूं तो उस फैसले पर हंसी आती है, लेकिन उस वक्त ऐसा रिऐक्शन नहीं आता। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं आज भी मेरा फैसला वही होता, क्योंकि मुझे अपने फैसले पर यकीन था। अब सब कुछ खत्म हो गया है और मुझे नहीं पता वह कैसे हो गया। उस वक्त सचिन गंभीर से बात करने के बाद वापस लौटने लगे थे, मैंने भगवान को शुक्रिया कहा। फिर मैंने देखा पता नहीं क्या हुआ और सचिन ने DRS ले लिया।

दरअसल, 20 मार्च, 2011 को मोहाली में खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारतीय पारी के दौरान 11वां ओवर सईद अजमल कर रहे थे। ओवर की 5वीं गेंद सचिन के पैड पर जाकर लगी और अंपायर गोल्ड ने उंगली उठा दी। सचिन ने DRS लिया और नॉट आउट पाए गए। गेंद लगे स्टंप से बाहर जा रही थी। गोल्ड को इस गलत फैसले के लिए काफी आलोचना हुई थी। बता दें कि भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TRHay0
Share:

धार्मिक स्थलों को खोलने की क्या जरूरत? ट्रोल हुए आकाश

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेटर शनिवार को उस वक्त ट्रोल हो गए, जब उन्होंने लॉकडाउन के साथ धार्मिक स्थलों को खोलने पर ट्वीट किया। कोविड-19 महामारी से बचाव के तौर पर देशभर में पिछले दो महीने से भी ज्यादा वक्त से लागू लॉकडाउन को खोलने का फैसला किया गया है और केंद्र सरकार ने इसे 'अनलॉक' नाम दिया है। 8 जून से शुरू होने वाला पहला चरण 'अनलॉक 1' होगा जिसमें रेस्त्रां, होटल, मॉल, शॉपिंग सेंटर और धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दी गई है। केंद्र सरकार के इस ऐलान के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने ट्वीट में धार्मिक स्थलों को खोलने पर सवाल उठाया। इसके बाद वह ट्रोल हो गए। पढ़ें, कॉमेंट्री में जाने-माने नाम 42 साल के आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'मॉल, रेस्त्रां आदि .. ये वित्तीय जरूरतों के लिए जरूरी हैं.. और शायद, इसलिए उन्हें हमेशा के लिए बंद रखना संभव नहीं है लेकिन हमें धार्मिक स्थलों को खोलने की जरूरत क्या है? ईश्वर हर जगह है.... या नहीं है?' उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने तो पुजारियों की आमदनी को लेकर भी सवाल उठाया कि वे भी लॉकडाउन में कुछ कमाई नहीं कर पा रहे थे। वारंदनी नाम के एक यूजर ने लिखा कि ईश्वर हर जगह है। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि क्रिकेट तो गली में भी खेला जा सकता है। एक अन्य ने लिखा कि क्रिकेट में कॉमेंट्री का क्या काम। 'अनलॉक-1' में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शर्तों के साथ शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, सैलून, होटल तथा अन्य आतिथ्य सेवाएं शुरू करने की अनुमति भी दी जाएगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MduUDD
Share:

गर्मी की छुट्टी और यूं क्रिकेटर बन गए गांगुली

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने बताया कि वह ‘संयोग’ से क्रिकेटर बन गए। उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक ऐप के साथ लाइव सेशन में कहा कि पहले वह फुटबॉल को गंभीरता से ले रहे थे।

गांगुली ने कहा कि वह फुटबॉल को गंभीरता से ले रहे थे लेकिन उनके पिता ने शरारत से दूर रखने के लिए क्रिकेट कोचिंग से जुड़ने के लिए कहा और उन्होंने तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा।

गांगुली ने कहा, 'फुटबॉल मेरी जिंदगी थी। मैं 9वीं कक्षा तक इसमें बहुत अच्छा था। एक बार गर्मी की छुट्टी के दौरान, मेरे पिता (दिवंगत चंडी गांगुली, जो बंगाल क्रिकेट संघ में थे) ने मुझसे कहा कि तुम घर जाकर कुछ नहीं करोगे और मुझे एक क्रिकेट अकैडमी में डाल दिया।’

उन्होंने कहा, 'माता-पिता और परिवार काफी अनुशासनप्रिय थे, ऐसे में मेरे लिए यह उनसे दूर रहने का अच्छा मौका था। मुझे नहीं पता कि मेरे कोच ने मुझमें क्या देखा, उन्होंने मेरे पिता से कहा कि वह मुझे फुटबॉल से दूर करे। इसलिए मैं क्रिकेट में उतर गया।’

अपने पदार्पण मैच की शतकीय पारी को उन्होंने करियर का सर्वश्रेष्ठ लम्हा बताया। उन्होंने कहा, ‘मैंने दलीप ट्रोफी के पदार्पण मैच में शतक लगाया, बंगाल के लिए रणजी फाइनल में पदार्पण किया लेकिन टेस्ट डेब्यू में लॉर्ड्स में शतकीय पारी खेलना किसी सपने की तरह था।’

पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने पिछले साल यानी 2019 अक्टूबर में बीसीसीआई के अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेदारी संभाली।

सौरभ गांगुली को उनके चाहने वाले और क्रिकेट जगत से जुड़ी हस्तियां प्यार से 'दादा' बुलाती हैं। वह कोलकाता से ताल्लुक रखते हैं।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cjaAvc
Share:

कभी हुई थी मैदान पर बहस, अब की कोहली की तारीफ

नई दिल्लीइंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) एलीट पैनल पूर्व अंपायर ने भारतीय कप्तान की तारीफ करते हुए मजेदार इंसान बताया है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली ‘मजेदार व्यक्ति’ हैं, जिन्हें खेल के इतिहास से लेकर इसकी बारिकियों की अच्छी समझ है। उन्होंने आधुनिक युग में व्यवहारिक रवैये में बदलाव की भी प्रशंसा की। गोल्ड को मैचों के दौरान अकसर कोहली के साथ हल्के फुल्के पल साझा करते हुए देखा जाता रहा था। उन्होंने कहा, ‘वह मजेदार व्यक्ति हैं। हां, उन्होंने कई बार मेरी तरह बल्लेबाजी की। वह आकर्षक है। वह उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो थोड़ा सा की तरह हैं, पूरे भारत की उम्मीदें उन पर हैं, लेकिन आपको पता नहीं चलेगा।’ गोल्ड ने कहा, ‘आप उसके साथ रेस्त्रां में बैठकर घंटों तक उनसे बात कर सकते हो। जब आप विराट को देखते हो तो आप एक पुरुष मॉडल के बारे में सोचोगे, लेकिन वह अपने खेल की बारीकियों, अतीत और इसके इतिहास को जानते हैं। वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं।’ जब उनसे कोहली की पहले हुई बहस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘लेकिन उन्होंने सम्मानजनक होना सीख लिया है। वह अपना करियर वैसे ही जारी रख सकते थे और लोग विराट के बारे में बिलकुल ही विपरीत बातें कर सकते थे। वह अच्छे इंसान हैं और भारत के लड़के काफी अच्छे और सम्मानजनक हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Xizgji
Share:

कोविड-19 वैक्सीन आने के बाद चीजें सामान्य हो जाएंगी: गांगुली

कोलकाताभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना वायरस के इलाज की वैक्सीन बनने के बाद जीवन सामान्य होने लगेगा। पूरी दुनिया पिछले कुछ महीने से कोविड-19 महामारी की चपेट में है। इसकी वजह से क्रिकेट सहित दुनियाभर में दूसरे खेलों का आयोजन भी प्रभावित हुआ है। गांगुली ने ‘अनअकैडमी’ ऐप पर एक सेशन में कहा, ‘यह एक ऐसी चीज है जिसने दुनिया को पूरी तरह से झकझोर दिया है। मुझे लगता है कि चीजें समय के साथ पटरी पर लौट आएंगी। हमारे पास इससे निपटने के लिए दवा नहीं है लेकिन 6-7 महीने में जब इसका टीका निकल जाएगा, तब स्थिति समान्य हो जाएगी।’ पढ़ें, पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि क्रिकेट फिर से सामान्य हो जाएगा। हां, कार्यक्रम में कुछ बदलाव होंगे लेकिन बीसीसीआई और आईसीसी क्रिकेट को वापिस सामान्य स्थिति में लाने के लिए कुछ भी करेंगे।’ गांगुली का मानना है कि वैक्सीन के आने के बाद यह वायरस भी फ्लू या पीलिया जैसे किसी अन्य दूसरे बीमारी की तरह होगा जिसका इलाज मौजूद होगा। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट मजबूती से वापसी करेगा। खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग चुनौतियां होगी। उन्हें जांच भी करवानी होगी। मैं हालांकि इसे खेल में रूकावट की तरह नहीं देखता हूं। जैसे ही टीका निकलता है, मुझे लगता है कि जीवन सामान्य जीवन हो जाएगा’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gDoImw
Share:

कोहली ने यूं जीता कप्तानी के लिए धोनी का भरोसा

नई दिल्ली ने शनिवार को कहा कि उनके कप्तान बनने का एक बड़ा कारण यह भी है कि छह साल साल तक वह की देखरेख में खेले। अपने साथी खिलाड़ी आर अश्विन के साथ इंस्टाग्राम चैट में कोहली ने कहा कि वह हमेशा से जिम्मेदारी लेना चाहते थे और भारतीय टीम का कप्तान बनना उस प्रक्रिया का हिस्सा था। टीम का कप्तान बनने की प्रक्रिया पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इसका बहुत बड़ा कारण यह है कि लंबे समय तक मैं एमएस धोनी की देखरेख में खेला। ऐसा नहीं है कि उनके जाते ही चयनकर्ताओं ने मुझसे कहा कि चलो अब तुम कप्तान हो।’ उन्होंने कहा, ‘जो कप्तान है, वह जिम्मेदारी लेता है और कहता है कि यह अगला कप्तान हो सकता है और मैं आपको बताऊंगा कि यह कैसे उस दिशा में बढ़ रहा है। इसके बाद धीरे धीरे जिम्मेदारी लेने की ओर बढ़ा जाता है।’ कोहली ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उनकी भूमिका बड़ी रही। छह सात साल में विश्वास बना। यह रातोंरात नहीं होता।’ उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा उनके बगल में खड़ा होता था। वह कहते रहते थे कि ये कर सकते हो, वो कर सकते हो। तुम्हें क्या लगता है। कई चीजों पर बात होती थी। धीरे-धीरे उन्हें लगा कि मैं उनके बाद कप्तानी कर सकता हूं।’ कोहली ने कहा, ‘मुझे जिम्मेदारी लेना पसंद है। मैने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं भारत का कप्तान बनूंगा। हमने एक समय पर खेलना शुरू किया। उसके बाद खेलते रहना ही मकसद था।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36Jjuks
Share:

दो बार की विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा, पद्मश्री से ज्यादा नौकरी की जरूरत

नई दिल्ली दो बार के वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय कप्तान का मानना है कि दृष्टिबाधित क्रिकेटर्स के लिए सही नौकरी होना किसी अवॉर्ड से ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो उनके लिए अपनी जरूरतों को पूरा कर पाना संभव नहीं होगा। नाइक फिलहाल एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनकी कंपनी ने बीते दो महीने से सैलरी नहीं दी है। कंपनी का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस दौरान नाइक की भी लगभग पूरी बचत खर्च हो चुकी है। उन्होंने अंग्रेजी अखबार मिड-डे से कहा, 'यह अच्छी बात है कि दृष्टिबाधित क्रिकेटर्स को अवॉर्ड मिल रहा है हालांकि चाहे छोटी ही क्यों न हो लेकिन उन्हें सिक्योर जॉब मिलनी चाहिए ताकि वह अपना भविष्य सुरक्षित रख सकें।' नाइक ने कहा, 'मेरी सैलरी 25 हजार रुपये है और इसमें से 12 हजार मेरे घर का किराया जाता है। पहले मैं किसी तरह गुजारा कर रहा था। लेकिन इस लॉकडाउन के चलते मेरी सैलरी होल्ड पर है और मैं बीते दो महीने से घर का किराया भी नहीं दे पाया हूं। मेरा परिवार काफी मुश्किलों से गुजर रहा है। मैं अपनी ज्यादातर बचत खर्च कर चुका हूं।' उन्होंने कहा, 'बीते करीब 8 साल में मैं कर्नाटक के विभिन्न मुख्यमंत्रियों से मिला हूं। मैंने उनसे सरकारी नौकरी देने का अनुरोध किया है। पिछले दिसंबर में मैं दिल्ली में खेलमंत्री किरण रिजीजू से भी मिला और उन्हें कहा कि पद्मश्री से ज्यादा जरूरी मुझे अच्छी नौकरी की जरूरत है क्योंकि मेरी पत्नी भी दृष्टिबाधित है। भारत को 2012 का ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप और 2015 का ब्लाइंड वनडे वर्ल्ड कप जितवाने वाले कप्तान की यह व्यथा नई नहीं है। उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से इस बारे में अनुरोध किया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्हें खेल के मैदानों पर अच्छे प्रदर्शन से जो भी नकद पुरस्कार मिला वह अन्य भुगतानों में खर्च हुआ।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZQEvZ9
Share:

सचिन, धोनी और विराट की लिस्ट में होंगे रोहित!

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 'खेल रत्न' पुरस्कार के लिए सीमित ओवरों की टीम के उपकप्तान के नाम की सिफारिश की है। रोहित के सलामी जोड़ीदार शिखर धवन का नाम एक बार फिर अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजा गया है । भारतीय टीम के सबसे सीनियर तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के नाम का भी अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा गया है। बायें हाथ के बल्लेबाज धवन 2018 में अर्जुन पुरस्कार से चूक गए थे। महिला वर्ग में हरफनमौला दीप्ति शर्मा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिये भेजा गया है जो पिछले तीन साल से वनडे और टी20 दोनों में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। रोहित ने बीते साल 2019 में 50 ओवर विश्व कप में शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। दाएं हाथ के इस क्लासिकल बल्लेबाज ने इस विश्व कप में पांच शतक लगाए थे। इसके अलावा पांच टेस्ट मैचों में 92.66 के कमाल के औसत से 556 रन भी बनाए थे। वहीं एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 2019 में 57.30 के औसत से 1657 रन जुटाए थे। अगर रोहित यह सम्मान हासिल कर लेते हैं तो वह सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले चौथे क्रिकेटर होंगे। एक मीडिया रिलीज में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा, 'हमने काफी डेटा का विश्लेषण किया और कई अन्य मापदंडों पर भी खिलाड़ियों को परखा, उसके बाद ही यह लिस्ट तैयार हुई है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2U9AbRd
Share:

टी20 WC पर संगकारा, इसे रद्द करना भी एक ऑप्शन

मुंबईश्रीलंका के महान बल्लेबाज को लगता है कि इस साल टी20 वर्ल्ड कप को रद्द करना भी एक ऑप्शन है। खतरनाक कोरोना वायरस से जुड़े कई सवालों के जवाब अभी नहीं मिल पा रहे हैं। इसी वजह से टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्रतिष्ठित मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के अध्यक्ष संगकारा का मानना है कि स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है। आईसीसी की गुरुवार को हुई बैठक में ऑस्ट्रेलिया मे होने वाले इस टूर्नमेंट पर फैसला 10 जून तक टाल दिया गया। पढ़ें, श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘हर दिन नई चीजें सीखने और देखने को मिल रही हैं। इसलिए हमें इंतजार करना होगा। एक ऑप्शन यह है कि इस साल इसे रद्द कर दें या अगले साल के लिए टाल दें। हमें इसके आगे की प्रक्रियाओं को ध्यान में रखना चाहिए जिसमें खिलाड़ियों और दर्शकों की स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा।’ संगकारा ने कहा कि इस महामारी को लेकर अभी कई ऐसे सवाल हैं जिसके जवाब मिलना बाकी हैं। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘असल मुद्दा यह है कि वायरस के साथ क्या होने वाला है। क्या यह ‘सार्स’ और ‘मर्स’ की तरह गायब हो रहा है, या यह कुछ ऐसा है जो बदलते मौसम के साथ वापस आएगा।’ उन्होंने कहा, ‘क्या हमें इस विशेष वायरस या समय-समय पर इससे अलग प्रकार के विकसित वायरस के साथ रहना होगा।’ श्रीलंका के इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि अभी किसी के पास इन सवालों का जवाब है। समय के साथ स्थिति और अधिक स्पष्ट होगी।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZUOkVR
Share:

आईसीसी दे कोविड-19 सब्स्टीट्यूट नियम को मंजूरी: ईसीबी

लंदनइंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अधिकरियों को उम्मीद है कि जब वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीमें टेस्ट सीरीज के लिए उसके देश का दौरा करेंगी तो कोरोना वायरस से संक्रमित हुए खिलाड़ी के स्थान पर दूसरे खिलाड़ी (सब्स्टीट्यूट) को मैदान में उतरने की मंजूरी देगा। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईसीबी खेल की स्थितियों में बदलाव को लेकर आईसीसी से बातचीत कर रहा है। ईसीबी के निदेशक स्टीव एलवॉर्थी ने कहा, ‘कोविड-19 से संक्रमित खिलाड़ी के बदलाव के बारे में आईसीसी अभी विचार कर रहा है। उस पर अब भी सहमति की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि जुलाई में टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले यह अच्छी तरह से लागू होगा।’ देखें, यह बदलाव टेस्ट क्रिकेट में लागू होगा, लेकिन वनडे और टी20 इंटरनैशनल फॉर्मेट में नहीं। फिलहाल टेस्ट के दौरान खिलाड़ी को अचेत होने की स्थिति में बदला जा सकता है। चोट या दूसरी किसी बीमारी की स्थिति में दूसरा खिलाड़ी फील्डिंग कर सकता है लेकिन बल्लेबाजी या गेदबाजी नहीं। ईसीबी ने घरेलू सत्र को एक अगस्त तक स्थगित कर दिया है लेकिन वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में कराने की योजना बना रहा है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZSBXts
Share:

कोरोना का असर: वेस्टइंडीज क्रिकेट ने लिया बड़ा फैसला

सेंट जोंस (एंटीका)क्रिकेट वेस्टइंडीज ने महामारी से पैदा हुई आर्थिक तंगी के कारण पूरी क्षेत्रीय क्रिकेट प्रणाली में फंड और वेतन देने में अस्थायी रूप से 50 प्रतिशत कटौती की घोषणा की। यह फैसला वित्तीय रणनीतिक सलाहकार समिति की सिफारिशों के बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक बोर्ड की टेली कॉन्फ्रेंस बैठक के बाद लिया गया। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बयान में कहा, ‘इस समय दुनिया भर में कोई भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला जा रहा है और काफी अनिश्चितता बनी हुई है कि नियमित रूप से क्रिकेट गतिविधियां कब शुरू होंगी। दुनियाभर में कई अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल संस्थानों की तरह क्रिकेट वेस्टइंडीज को भी आय में काफी नुकसान हो रहा है और हमारे परिचालन पर भी लंबे समय तक प्रभाव भी पड़ेगा।’ इसमें कहा गया, ‘क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक बोर्ड ने उस योजना पर सहमति जतायी है जिससे हम भविष्य को सुरक्षित करने की उम्मीद कर सकते हैं और कम से कम हमसे जुड़े सभी लोगों को नौकरी की सुरक्षा तो प्रदान कर ही सकते हैं।’ क्रिकेट वेस्टइंडीज के अध्यक्ष स्केरिट ने कहा, ‘यह महामारी वेस्टइंडीज के प्रत्येक व्यक्ति को नुकसान पहुंचा रही है और स्टाफ और खिलाड़ियों के वेतन में कटौती करने का फैसला काफी मुश्किल था।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XDUXJu
Share:

पत्नी संग महेश बाबू के हिट सॉन्ग पर थिरके वॉर्नर

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के पूर्व उप-कप्तान लॉकडाउन में टिकटॉक पर काफी ऐक्टिव हो गए हैं और लगातार नए वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। अब उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह तेलुगू फिल्मों के स्टार महेश बाबू के एक गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान वॉर्नर के इस वीडियो में उनके साथ पत्नी कैंडिस भी डांस कर रही हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा कि यह स्टेप्स उन्होंने 50 बार कोशिश के बाद सीखे हैं। पढ़ें, सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल टीम के साथ जुड़ने के कारण हैदराबाद में जबर्दस्त फैन फॉलोइंग रखने वाले वॉर्नर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है। वॉर्नर ने इसके कैप्शन में लिखा, '50 प्रयासों के बाद, यह वीडियो बन सका और बाद में हम अपनी कोशिशों से इसे बनाने में कामयाब हुए।' उन्होंने साथ ही महेश बाबू को भी टैग किया। यह गाना 'माइंड ब्लॉक' है जो महेश बाबू की सुपरहिट फिल्म 'सरिलेरू नीकेवारू' का है। वॉर्नर ने इससे पहले भी कई वीडियो पोस्ट किए जिसमें कुछ बॉलिवुड फिल्म के भी थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZSzK18
Share:

विदेशी प्लेयर्स के बिना नहीं IPL नहीं: नेस वाडिया

नई दिल्लीआईपीएल को वैश्विक अपील वाला टूर्नमेंट बताते हुए , किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के सहमालिक नेस वाडिया (Ness Wadia) ने कहा कि विदेशी सितारों के बिना इसके आयोजन का कोई मतलब नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 (Covid-19) महामारी के मद्देनजर चकाचौंध से भरे इस टी20 लीग के भाग्य पर फैसला करने के लिए बीसीसीआई को और समय चाहिए होगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण यह टूर्नमेंट अनिश्चित काल के लिए स्थगित है और बीसीसीआई सितंबर-अक्टूबर में इसके आयोजन की योजना बना रहा है। ऑस्ट्रेलिया में इस साल अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित टी20 विश्व कप का आयोजन अगर नहीं होता है तो लीग के आयोजन की संभावना काफी बढ़ जाएगी। लीग से जुड़े फ्रैंचाइजियों ने टूर्नमेंट को लेकर मिश्रित राय व्यक्त की है। राजस्थान रॉयल्स ने यात्रा प्रतिबंधों का हवाला देते हुए सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के साथ इसे आयोजित करने का सुझाव दिया तो तीन बार के चैंपियन चेन्नै सुपर किंग्स ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि इससे टूर्नमेंट सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नमेंट की तरह हो जाएगा। पढ़ें- किंग्स इलेवन पंजाब ने भी इस मामले में चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) का साथ दिया। वाडिया ने कहा, ‘आईपीएल भारतीयों द्वारा बनाया गया एक अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट है। यह दुनिया के प्रमुख क्रिकेट आयोजनों में से एक है। ऐसे में इसे अंतरराष्ट्रीय मंच और अंतरराष्ट्रीय सितारों की आवश्यकता है।’ उन्होंने कहा, ‘अभी यह देखा जाना बाकी है कि उस समय किन विदेशी खिलाड़ियों को यात्रा करने की अनुमति (प्रतिबंधों को देखते हुए) होगी। मुझे लगता है कि इस समय बीसीसीआई को बहुत सारी चीजों पर विचार करना है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर मामले बढ़ते रहे तो क्या होगा। अभी कोरोना वायरस के अलावा कुछ और सोचना नासमझी होगी।’ कुछ विशेषज्ञों ने संकेत दिया कि जुलाई-अगस्त में भारत में यह महामारी अपने चरम पर होगी, ऐसे में वाडिया ने कहा कि फिलहाल आईपीएल के बारे में बात करना सही नहीं है। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल हमारे लिए सबसे जरूरी इस वायरस से निपटना है। यह एक, दो या उससे अधिक महीने तक रह सकता है। एक बार जब वायरस कम हो जाए तब आईपीएल कब और कहां आयोजित किया जा सकता है, इस बारे में अधिक स्पष्टता हो सकती है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2AkZc4D
Share:

विराट की अरबों में कमाई, इस लिस्ट में इकलौते भारतीय

न्यूयॉर्क टीम इंडिया के कैप्टन 2.6 करोड़ डॉलर (1.9 अरब रुपये) की कुल कमाई के साथ दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों की फोर्ब्स की 2020 लिस्ट में एकमात्र भारतीय हैं। दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार विराट 100 खिलाड़ियों की इस सूची में 66वें स्थान पर काबिज हैं। वह पिछले साल 100वें और 2018 में 83वें स्थान पर थे। 'किंग कोहली' ने 2.4 डॉलर की कमाई प्रचार और ‘ब्रांड एंडोर्समेंट’ से की है जबकि उन्होंने 20 लाख डॉलर की कमाई वेतन और पुरस्कार राशि से की है। पिछले साल उनकी कमाई 2.5 करोड़ डॉलर थी जबकि 2018 में उन्होंने 2.4 करोड़ डॉलर की कमाई की थी। देखें, टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी और 20 ग्रैंडस्लैम के विजेता रोजर फेडरर लगभग 106.3 मिलियन डॉलर (800 करोड़ रुपये से ज्यादा) की कमाई के साथ 2020 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर आ गए हैं। स्विट्जरलैंड का यह दिग्गज 1990 के बाद इस सूची में शीर्ष पर पहुंचने वाला टेनिस का पहला खिलाड़ी है। फोर्ब्स की ओर से शुक्रवार को जारी सूची में फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (105 मिलियन डॉलर), लियोनल मेसी (104 मिलियन डॉलर), नेमार (95.5 मिलियन डॉलर) और अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी लेब्रॉन जेम्स (88.2 मिलियन डॉलर) टॉप-5 में शामिल हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XMbsTF
Share:

जब अख्तर ने अफरीदी को किया ट्रोल, देखें वीडियो

नई दिल्लीपूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज () अपनी हाजिरजवाबी के लिए मशहूर हैं। ऐसे ही एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पूर्व साथी क्रिकेटर () को ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो वैसे तो पुराना है, लेकिन फिलहाल यह ट्विटर पर खूब देखा जा रहा है। दरअसल, वीडियो में रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से फैन्स के बीच मशहूर यह गेंदबाज बच्चों से घिरा दिखा रहा है। इसी समय वह एक बच्चे को पास बुलाते हैं और उससे पूछते हैं- क्या बनना है? इस पर बच्चा जवाब देता है- अफरीदी बनना है। फिर क्या था शोएब ने तपाक से जवाब दिया- अफरीदी... जल्दी आउट होगा फिर तू भी...। उल्लेखनीय है कि शोएब अख्तर अपनी बिंदास बयानों के लिए जाने जाते हैं। कई बार वह शाहिद अफरीदी की कप्तानी और बैटिंग के बारे में बयान दे चुके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XIO35B
Share:

Friday, May 29, 2020

How will Europe's 'Big Five' football leagues look after the restart?

How will Europe's 'Big Five' football leagues look after the restart?




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3dqD6fy
Share:

भारत हारा: पाक क्रिकेटर पर भड़के बेन स्टोक्स

नई दिल्लीइंग्लैंड को पहली बार वनडे में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले के भारत की हार को लेकर दिए गए बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सिकंदर बख्त भी कूद पड़े हैं। उन्होंने पुराना वीडियो शेयर करते हुए भारत पर जानबूझकर हारने का आरोप लगा दिया। बेन स्टोक्स ने इस राजनीतिक बयान को देखा तो जवाब देने से खुद को रोक नहीं सके। सिकंदर ने ट्वीट में लिखा- बेन स्टोक्स ने अपनी किताब में लिखा है कि इंग्लैंड से भारतीय टीम जानबूझकर हारी थी ताकी पाकिस्तान को वनडे वर्ल्ड कप से बाहर किया जा सके। हमने इस बात की भारत-पाकिस्तान के रिश्ते के आधार पर पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। इस पर बेन स्टोक्स ने रीट्वीट करते हुए लिखा- आप इसे नहीं ढूंढ पाएंगे, क्योंकि मैंने ऐसा कभी कहा ही नहीं। इसे ही तो कहते हैं शब्दों के साथ खेलना या क्लिक बेट। किस बयान पर है विवादवनडे वर्ल्ड कप-2019 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार पर स्टोक्स ने कहा था कि उन्हें रोहित शर्मा और विराट कोहली की साझेदारी ‘रहस्यमयी’ लगी जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने जज्बा नहीं दिखाया। बेन स्टोक्स ने अपनी नई किताब ‘ऑन फायर’ में विश्व कप के इस मैच का जिक्र किया है। उन्होंने कहा, ‘धोनी जब बल्लेबाजी के लिए आए थे, तब भारतीय टीम को 11 ओवर में 112 रन चाहिए थे और उन्होंने अजीब तरीके से बल्लेबाजी की। वह गेंद को सीमारेखा के पार भेजने से ज्यादा एक रन लेने को आतुर दिखे। भारतीय टीम आखिरी 12 गेंद में भी जीत सकती थी।’ स्टोक्स ने कहा, ‘धोनी और केदार जाधव की साझेदारी में जीत की ललक काफी कम या बिल्कुल नहीं दिखी। मुझे लगता है कि अगर वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते तो रन बना सकते थे।’ उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की ड्रेसिंग रूम को लगा कि धोनी मैच को आखिरी ओवरों तब ले जाना चाहते थे। वह इस मैच में 31 गेंद पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन ज्यादातर रन अखिरी ओवरों में तब आए जब मैच भारत के हाथ से लगभग निकल चुका था। पढ़ें: धोनी पर ये कहा थास्टोक्स ने कहा, ‘हमारे ड्रेसिंग रूम में इस बात की चर्चा हो रही थी कि धोनी के खेलने का तरीका यही है। अगर भारतीय टीम मैच नहीं जीतती है तो भी उनका नेट रन रेट बना रहे।’ बता दें कि इंग्लैंड के नए गेंद के गेंदबाज क्रिस वोक्स और जोफ्रा आर्चर ने रोहित और कोहली को कसी हुई गेंदबाजी की जिन्होंने 138 रन की साझेदारी के लिए लगभग 27 ओवर निकाल दिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3c84T36
Share:

अकाउंट से लाइक पोर्न वीडियो, वकार ने कहा, अब बस

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान वकार यूनिस (Waqar Younis) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि किसी के उनका ट्विटर अकाउंट हैक करके आपत्तिजनक वीडियो क्लिप को लाइक कर दिया। यूनिस ने कहा कि वह अब अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर रहे हैं। ने कहा कि वह इस वजह से अपना टि्वटर अकाउंट डिलीट कर रहे हैं क्योंकि किसी ने उनका अकाउंट हैक कर पोर्न क्लिक को लाइक कर दिया। वकार ने शुक्रवार सुबह अपने अकाउंट से वीडियो पोस्ट कर पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब वह दोबारा सोशल मीडिया पन नजर नहीं आएंगे। उन्होंने कहा यह पहली बार नहीं है जब उनका अकाउंट हैक किया गया है। वकार ने कहा, 'आज जब मैं सुबह सोकर उठा तो मैंने देखा कि किसी अल्लाह के बंदे ने मेरा अकाउंट हैक कर उससे बहुत ही आपत्तिजनक पोस्ट लाइक कर दी है। यह न सिर्फ मेरे लिए शर्मिंदगी की बात है। ' पाकिस्तान टीम के पूर्व कोच ने कहा, 'यह शर्मिंदगी की बात है। यह दुख और तकलीफदेह है। मेरे लिए और मेरे परिवार के लिए भी। मैंने यह सोचकर सोशल मीडिया का इस्तेमला करना शुरू किया था कि इसके जरिए लोगों से मिलना-जुलना और बात करना संभव होगा। लेकिन बदकिस्मती से इस आदमी ने सब कुछ खराब कर दिया। हां, आपको बता दूं कि इस हैकर ने यह पहली बार नहीं किया है। मेरा अकाउंट तीन या चार बार हैक हो चुका है। मुझे नहीं लगता कि यह आदमी रुकने वाला है तो मैंने फैसला किया है कि आज के बाद मैं सोशल मीडिया पर नहीं आऊंगा। मैं अपने परिवार को बहुत प्यार करता हूं। आज के बाद आप मुझे सोशल मीडिया पर नहीं देखेंगे। अगर इससे किसी को तकलीफ पहुंची हो तो मैं माफी चाहता हूं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XDbLQV
Share:

वनडे, T20 नहीं, टेस्ट को चुनेगा यह चैंपियन खिलाड़ी

लंदन के सदस्य रहे ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण अगर इस सत्र में व्यस्त कार्यक्रम के बीच हर प्रारूप के लिए अलग अलग टीमों को उतारा जाता है तो वह इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा बनना पसंद करेंगे। इंग्लैंड 45 खिलाड़ियों का एक पूल तैयार कर रहा है जिनमें 18 गेंदबाजों ने पहले ही व्यक्तिगत अभ्यास शुरू कर दिया है। जल्द ही बल्लेबाज और विकेटकीपर भी अभ्यास शुरू कर देंगे। महामारी के कारण सत्र में देरी के बावजूद इंग्लैंड एवं (ईसीबी) अपने सभी अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करने की योजना बना रहा है। इसमें वेस्टइंडीज और के खिलाफ तीन-तीन टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज शामिल हैं। खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए पर्याप्त समय देने के लिए ईसीबी टेस्ट और सीमित ओवरों के मैचों के लिए पूरी तरह से अलग अलग टीमों को उतार सकता है। वुड पिछले साल विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम के सदस्य थे लेकिन इस तेज गेंदबाज ने कहा कि वह सीमित ओवरों के बजाय टेस्ट क्रिकेट में खेलना पसंद करेंगे। उन्होंने स्काई के क्रिकेट कार्यक्रम में कहा, ‘मुझे इंग्लैंड के लिए हर प्रारूप में खेलना पसंद है। मैं इंग्लैंड की तरफ से खेलने के लिए जुनूनी हूं लेकिन मैंने अपने आखिरी टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और मैं अपनी यही स्थिति बनाए रखना पसंद करूंगा।’ वुड ने कहा, ‘मुझे अच्छे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था और मैं इस तरह का प्रदर्शन आगे भी बरकरार रखना चाहूंगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZMD7qn
Share:

सिर्फ 2 मिनट में मीटिंग निपटाते थे धोनी: पार्थिव

नई दिल्ली (Parthiv Patel) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के पहले सीजन में चेन्नै सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ थे। वह उन दिनों को याद करते हुए बताते हैं कि (Mahnendra Singh Dhoni) की टीम मीटिंग 2 मिनट से ज्यादा लंबी नहीं होती थीं। पार्थिव ने चेन्नै के लिए 13 मैचों में 302 रन बनाए थे। इस सीजन में चेन्नै की टीम फाइनल तक पहुंची थी और वहां उसे राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि पार्थिव ने इस दौरान कई अन्य टीमों के लिए खेला है लेकिन उन्हें पूरा यकीन है कि धोनी की टीम मीटिंग्स का पैटर्न अभी नहीं बदला होगा। पार्थिव ने आधिकारिक प्रसारणकर्ता से कहा, 'टीम मीटिंग दो मिनट की हुआ करती थीं. 2008 के फाइनल में धोनी की टीम मीटिंग 2 मिनट चलती थीं और मुझे पूरा यकीन है कि 2019 में भी ऐसा ही होता होगा। धोनी हमेशा से इस बात को लेकर स्पष्ट रहे हैं कि उन्हें अपने खिलाड़ियों से क्या चाहिए।' पार्थिव 2010 तक चेन्नै की टीम का हिस्सा रहे। वह मानते हैं कि इस दौरान उन्होंने काफी कुछ सीखा। इसमें महान खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना भी शामिल है। पार्थिव कई टीमों का हिस्सा रहे हैं। इसमें अब समाप्त हो चुकी कोचि टस्कर्स केरला और डेकन चार्जर्स के साथ सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के लिए भी खेले हैं। 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ थे और 2018 में वे दोबारा इस टीम में लौटे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2M69gBa
Share:

Thursday, May 28, 2020

IPL की वह हार, जिसे भुला नहीं पाएंगे कोहली!

विराट कोहली (Virat Kohli) और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की जब भी बात होगी तो 29 मई, 2016 को खेले एक खिताबी मुकाबले की चर्चा जरूर होगी। यह मैच विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच बेंगलुरु में आज ही के दिन खेला गया था। इस सीजन में कोहली भयंकर फॉर्म में थे। उन्होंने 16 पारियों में 4 शतकों की मदद से 973 रन बनाए थे, जो रेकॉर्ड है। हालांकि, उनकी टीम खिताबी मुकाबले में एसआरएच से हार गई थी और उसका पहला खिताब जीतने का सपना टूट गया था।

बैंगलोर और हैदराबाद, दोनों टीमों के कप्तान बेजोड़ फॉर्म में थे। इस सीजन में विराट कोहली ने सबसे अधिक 973 रन बनाए थे, जिसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे। यह किसी भी एक सीजन में बनाया गया सबसे अधिक रन और शतक का रेकॉर्ड है। दूसरी ओर, डेविड वॉर्नर ने 17 पारियों में 9 अर्धशतकों की मदद से 848 रन बनाए थे।

मैच में टॉस डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। यह मुकाबला दोनों के लिए अहम था, क्योंकि दोनों के पास ही पहली बार चैंपियन बनने का मौका था।

सनराइजर्स हैदराबाद को शिखर धवन और डेविड वॉर्नर ने धांसू शुरुआत दिलाई। वॉर्नर ने 38 गेंदों में 69 रन ठोके तो धवन ने 25 गेंदों में 28 रन। इसके बाद युवराज सिंह ने 23 गेंदों में 38, बेन कटिंग ने 15 गेंदों में नाबाद 39 रन खेलकर टीम का स्कोर 7 विकेट पर 208 रनों तक पहुंचा दिया। फाइनल को देखते हुए यह स्कोर पहाड़ सरीखा दिखाई दे रहा था।

जवाब में क्रिस गेल और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए महज 10.3 ओवरों में 114 रन जोड़कर बेजोड़ शुरुआत दी। लगा यह मैच उनके लिए आसान होने वाला है। गेल ने जहां 38 गेंदों में 8 छक्के उड़ाते हुए 76 रन ठोके तो कप्तान विराट कोहली ने 35 गेंदों में 54 रनों की धांसू पारी खेली।

जब तक ये दोनों मैदान में थे, आरसीबी की बल्ले-बल्ले थी। लेकिन जैसे ही विराट 13वें ओवर में बरिंदर सरां की गेंद पर बोल्ड हुए मैच आरसीबी के हाथ से फिसल गया। 15 ओवर तक उसके 3 विकेट पर 158 रन थे, जबकि 20 ओवर के बाद 7 विकेट पर 200 रन। आखिरी में भुवनेश्वर कुमार के दो ओवर आरसीबी के लिए भारी पड़े थे।

इस तरह डेविड वॉर्नर की कप्तानी में आरसीबी पहली बार आईपीएल चैंपियन बना था, जबकि विराट की टीम को अब भी अपनी खिताबी जीत का इंतजार है।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZJQJCN
Share:

प्रवासी मजदूरों के लिए सहवाग की 'घर से सेवा'

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए 'घर से सेवा' अभियान शुरू किया है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ काल में लॉकडाउन जारी है और प्रवासी मजदूर घर लौटने को मजबूर हैं तो सहवाग उनकी लगातार मदद कर रहे हैं। इस बार उन्होंने मां कृष्णा सहवाग, वाइफ आरती और बच्चों (आर्यवीर और वेदांत) के साथ मिलकर खाना बनाया और पैक किया।

सहवाग ने ट्विटर पर तस्वीरों को शेयर करते हुए लोगों से इस काम में सहयोग करने की अपील भी की है। उन्होंने लिखा- अपने खुद के घरों में आराम से खाना पकाना और पैक करने की संतुष्टि और @udayfoundation अद्भुत लोगों पर विश्वास करना, जिन्होंने इसे प्रवासी मजदूरों को वितरित किया, #GharSeSewa की सुंदरता है। यदि आप 100 लोगों के लिए भोजन सेवा की पेशकश करना चाहते हैं तो कृपया @SehwagFoundatn पर डीएम करें।

तस्वीरों में सहवाग की फैमिली खाना पैक करते दिखाई दे रही है। उन्होंने प्रवासी मजदूरों की तस्वीरों को भी शेयर किया है। उल्लेखनीय है कि वीरेंदर सहवाग और उनकी फाउंडेशन हमेशा ही लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है।

बता दें कि सहवाग ने इससे पहले वीडियो शेयर करते हुए लोगों से प्रवासी मजदूरों की मदद की अपील की थी। उस समय से उनकी फाउंडेशन लोगों की मदद में लगातार काम कार रहा है।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">The satisfaction of cooking and packing food from the comfort of your own homes and courtsey the wonderful people at <a href="https://twitter.com/udayfoundation?ref_src=twsrc%5Etfw">@udayfoundation</a> distributing it to migrant labourers is the beauty of <a href="https://twitter.com/hashtag/GharSeSewa?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#GharSeSewa</a> .If you would like to offer food seva for 100 people please DM to <a href="https://twitter.com/SehwagFoundatn?ref_src=twsrc%5Etfw">@SehwagFoundatn</a> <a href="https://t.co/Aar4INi64J">pic.twitter.com/Aar4INi64J</a></p>&mdash; Virender Sehwag (@virendersehwag) <a href="https://twitter.com/virendersehwag/status/1266009006079787010?ref_src=twsrc%5Etfw">May 28, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TSukj0
Share:

'धोनी क्रिकेट के डॉन, उन्हें पकड़ना नामुमकिन'

नई दिल्ली के पूर्व तेज गेंदबाज एस (S. ) ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सीनियर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को क्रिकेट का डॉन बताया है। श्रीसंत ने धोनी की लाजवाब फिटनेस पर बात करते हुए यह बात कही। श्रीसंत ने कहा कि धोनी सिर्फ 38 साल के हैं और उन्हें देश के लिए खेलना बहुत पसंद है। उनकी यह उम्र रिटायरमेंट की नहीं है। श्रीसंत आज सोशल मीडिया वेबसाइट हेलो पर आए थे। इस दौरान बात करते हुए उन्होंने क्रिकेट से जुड़े कई सवालों पर अपनी राय रखी। इन दिनों सोशल मीडिया पर धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा खूब चल रही है, तो श्रीसंत भी धोनी की रिटायरमेंट पर सवाल पूछा गया। भारत की दो वर्ल्ड कप विजेता (2007 में T20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप) टीम का हिस्सा रहे श्रीसंत जब श्रीसंत से पूछा गया कि धोनी की रिटायरमेंट को लेकर वह क्या सोचते हैं? इसके जवाब में केरला एक्सप्रेस ने कहा, 'देखिए। मैं इसे बहुत ज्यादा फॉलो तो नहीं कर रहा हूं.. लेकिन जितना मैं जानता हूं, वह बहुत फिट हैं। संजू सैमसन भी हैं... लेकिन मेरे लिए वह (धोनी) डॉन है... इनको पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। वह देश के लिए खेलना पसंद करते हैं। यह उनके खून में है, वह सिर्फ 37 साल (सही उम्र 38) के हैं, जबकि सचिन और दूसरे क्रिकेटर 40 साल तक खेले हैं।' इस बीच उनसे एक सवाल मैथ्यू हेडन पर भी पूछा गया। जब उन्होंने हेडन को आउट किया था तो अपने हाथ जमीन पर पीटे थे। ऐसा क्या था, जिसने उन्हें इतना आक्रामक बना दिया? इसके जवाब में इस तेज गेंदबाज ने कहा, 'इसकी प्रेरणा मुझे WWE से मिली। इसके अलावा और कुछ नहीं था। यहां तक की शोएब अख्तर भी ऐसा करते थे।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZP9epl
Share:

आईसीसी बोर्ड ने T20 वर्ल्ड कप पर फैसला 10 जून तक टाला

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप सहित अपने अजेंडे में शामिल सभी मामलों पर फैसले को 10 जून तक टाल दिया। गुरुवार को बोर्ड की टेलिकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अहम बैठक हुई, जिसमें इन सभी मुद्दों पर 10 जून को फैसला करने की बात कही गई। वर्ल्ड कप कप का आयोजन 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच होना था। लेकिन कोविड-19 (Covid- 19) महामारी के कारण इसे स्थगित किए जाने और इस विंडो का इस्तेमाल फिलहाल स्थगित के आयोजन के लिए किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। आईसीसी ने बोर्ड की टेलिकॉन्फ्रेंस के बाद कहा, 'बोर्ड आईसीसी प्रबंधन से आग्रह करता है कि वे कोविड-19 महामारी के कारण लगातार बदल रही जन स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए विभिन्न आपात विकल्पों को लेकर संबंधित हितधारकों के साथ चर्चा जारी रखे।' इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस बैठक के बाद ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 वर्ल्ड कप को 2022 तक स्थगित करने का ऐलान हो संभव है। इसके अलावा ऐसे भी क्यास थे कि अक्टूबर में खाली विंडो का इस्तेमाल बीसीसीआई आईपीएल के आयोजन के रूप में करेगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2X8QDTl
Share:

विदेश में पहली बार डे-नाइट टेस्ट खेलेगा भारत

नई दिल्ली क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को अपना घरेलू इंटरनैशनल कार्यक्रम की घोषणा कर दी। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बीच जब दुनिया भर की सभी बड़े खेल आयोजन स्थगित या रद्द हो रहे हैं इस बीच ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि उसकी मेजबानी में पूरा दौरा (टी20, टेस्ट और वनडे) करेगी। ऑस्ट्रेलिया के इस कार्यक्रम में यह भी साफ कर दिया है गया है कि भारत इस टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में पिंक बॉल (डे-नाइट) से खेलेगा। इससे पहले टीम इंडिया जब साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी, तब भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने उसे डे-नाइट टेस्ट की पेशकश की थी। लेकिन तब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उसकी इस पेशकश को नकार दिया था। इस बीच टीम इंडिया के नए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अध्यक्ष सौरभ गांगुली बने और उन्होंने आते ही टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली से इस संदर्भ में बात कर डे-नाइट टेस्ट के लिए उन्हें राजी कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी इस कार्यक्रम के अनुसार भारत को सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 11-15 दिसंबर को एडिलेड के ओवल मैदान पर खेलना है। इस कार्यक्रम के मुताबिक टीम इंडिया 11 अक्टूबर को टी20 सीरीज से इस दौरे की शुरुआत करेगी। टी20 के बाद यहीं टी20 वर्ल्ड कप में उसे हिस्सा लेना है, जिस पर कोविड- 19 के चलते अभी खतरे के बादल मंडराए हुए हैं। इसके बाद टीम इंडिया दिसंबर से चार टेस्ट की सीरीज और 3 वनडे मैचों की सीरीज जनवरी 2021 तक यहां खेलेगी। बता दें भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला कोलकाता में खेला। अभी तक टीम इंडिया का यह इकलौता पिंक बॉल टेस्ट है, जिसमें विराट कोहली ने शतक जमाया था और टीम इंडिया ने इस टेस्ट मैच में जीत दर्ज की थी। कार्यक्रम (2020-21) इस प्रकार है: पुरुष टी20 इंटरनैशनल सीरीजपहला टी20: 11 अक्टूबर @ ब्रिसबेन दूसरा टी20: 14 अक्टूबर@ कैनबरा तीसरा टी20: 17 अक्टूबर@ एडिलेड पुरुष टेस्ट सीरीजपहला टेस्ट: 3 से 7 दिसंबर @ ब्रिसबेन दूसरा टेस्ट: 11 से 15 दिसंबर @ एडिलेड (दिन-रात्रि) तीसरा टेस्ट: 26 से 30 दिसंबर @ एमसीजी चौथा टेस्ट: 3 से 7 जनवरी @ एससीजी पुरुष वनडे सीरीज पहला वनडे: 12 जनवरी @ पर्थ दूसरा वनडे: 15 जनवरी @ एमसीजी तीसरा वनडे: 17 जनवरी @ एससीजी


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2X9T1JL
Share:

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का कार्यक्रम घोषित, भारत के खिलाफ पूर्ण सीरीज

मेलबर्न क्रिकेट आस्ट्रेलिया (CA) ने अटकलों का दौर खत्म करते हुए गुरुवार को पुष्टि की कि भारतीय टीम वित्तीय रूप से अहम चार टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए इस साल अक्टूबर में उसके देश का दौरा करेगी। सीए ने कोविड-19 (Covid- 19) महामारी का प्रभाव कम होने के बाद अपना गर्मियों का छह महीने का घरेलू कार्यक्रम घोषित किया जो 9 अगस्त से तीन मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे के दौरे से शुरू होगा। सीए ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किया कि भारत टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा, जिसकी शुरुआत 11 अक्टूबर को ब्रिसबेन से होगी, जिसके बाद 14 अक्टूबर (कैनबरा) और 17 अक्टूबर (एडिलेड) को मैच खेले जाएंगे। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप होगा लेकिन वैश्विक महामारी के चलते इसके आयोजन होने की संभावना काफी कम है। सीए ने हालांकि गुरुवार को जारी अपने अधिकारिक जारी कार्यक्रम में टी20 वर्ल्ड कप का जिक्र नहीं किया। विराट कोहली की टीम फिर चार टेस्ट मैच की सीरीज के लिए वहां जाएगी, जिसकी शुरुआत तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में होगी। भारत इसमें एडिलेड में 11 से 15 दिसंबर तक एक दिन-रात्रि टेस्ट खेलेगा जैसा कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने वादा किया था। तीसरा और चौथा टेस्ट क्रमश: मेलबर्न (26 से 30 दिसंबर) और सिडनी (तीन से सात जनवरी) को खेला जाएगा। सीए के वित्तीय हालात के लिए यह सीरीज काफी अहम है, जिसे महामारी के चलते अपने परिचालन को संभालने के लिए स्टाफ को कम करना पड़ा। रिपोर्टों के अनुसार सीए को भारत के इस दौरे से 30 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की कमाई होगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज 12 जनवरी को पर्थ में मैच से शुरू होगी और इसके बाद 15 जनवरी को मेलबर्न और 17 जनवरी को सिडनी को खेला जाएगा। सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रोबर्ट्स ने बयान में कहा, 'हम बीसीसीआई के साथ मिलकर पुरुष और महिला दौरों पर काम कर रहे हैं और हम न्यूजीलैंड की पुरुष और महिला टीमों के खिलाफ भी महत्वपूर्ण सीरीज का आयोजन करने की कोशिश कर रहे हैं।' भारतीय महिला टीम भी वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी, जिसमें मैच कैनबरा (22 जनवरी), सेंट किल्डा (25 जनवरी) और होबार्ट (28 जनवरी) में खेले जाएंगे। उन्होंने साथ ही संकेत दिया कि अगर परिस्थितियां बदलती हैं तो इस कार्यक्रम में बदलाव भी हो सकता है, जिसमें न्यूजीलैंड (पुरुष और महिला), वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट (21 से 25 नवंबर) की सीरीज शामिल हैं। रॉबर्ट्स ने कहा, 'हम जानते हैं कि हमारे नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियां आज जारी किए गए अंतिम कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव दिखा सकती हैं लेकिन हम इस गर्मियों के सत्र में जहां तक संभव हो, उतना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हासिल करने के लिए सबकुछ करेंगे। अगर जरूरी होगा तो हम कार्यक्रम में बदलाव की सूचना देंगे।' कार्यक्रम इस प्रकार है: पुरुष टी20 इंटरनैशनल सीरीजपहला टी20: 11 अक्टूबर @ ब्रिसबेन दूसरा टी20: 14 अक्टूबर@ कैनबरा तीसरा टी20: 17 अक्टूबर@ एडिलेड पुरुष टेस्ट सीरीजपहला टेस्ट: 3 से 7 दिसंबर @ ब्रिसबेन दूसरा टेस्ट: 11 से 15 दिसंबर @ एडिलेड (दिन-रात्रि) तीसरा टेस्ट: 26 से 30 दिसंबर @ एमसीजी चौथा टेस्ट: 3 से 7 जनवरी @ एससीजी पुरुष वनडे सीरीज पहला वनडे: 12 जनवरी @ पर्थ दूसरा वनडे: 15 जनवरी @ एमसीजी तीसरा वनडे: 17 जनवरी @ एससीजी महिला वनडे सीरीज पहला वनडे: 22 जनवरी @ कैनबरा दूसरा वनडे: 25 जनवरी @ मेलबर्न तीसरा वनडे: 28 जनवरी @ होबार्ट


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3chDYSJ
Share:

धोनी को बताने की जरूरत नहीं, कब लेना है संन्यास: गैरी कर्स्टन

अमित कुमार, नई दिल्ली सोशल मीडिया पर एक बार फिर यह शोर उठ गया है कि (MS Dhoni) ने अपने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का मन बना लिया है। बुधवार को अचानक माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर धोनी के रिटायमेंट की खबरें ट्रेंड करने लगीं। #DhoniRetiers टॉप ट्रेंड में आ गया। ऐसा लगा कि लॉकडाउन के दौरान ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान क्रिकेट से विदा ले लेंगे। हालांकि इस उनकी पत्नी साक्षी ने मोर्चा संभालते हुए इन अटकलों को झूठा करार दिया। लेकिन अचानक ही उन्होंने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर फैन्स के मन में एक बार फिर धोनी के रिटायरमेंट को लेकर आशंकाएं बढ़ा दी हैं। धोनी के रिटायरमेंट का सस्पेंस तो उनके ऐलान के साथ ही साफ होगा। लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा चुप रहने वाले कैप्टन कूल ने यहां अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कोच () ने कहा है कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट में वह रुतबा और सम्मान हासिल किया है कि वह अपने संन्यास पर फैसला स्वयं ले सकें। भारत की (2011) विनिंग टीम के कोच रहे गैरी ने उस वर्ल्ड की जीत को फिर से याद करते हुए कहा, 'उस वर्ल्ड कप के दौरान खिलाड़ियों के साथ बहुत खूबसूरत यादें जुड़ी हैं। खिलाड़ियों से तब काफी उम्मीदें थीं और वे शानदार अंदाज में इन उम्मीदों पर खरे उतरे थे।' कर्स्टन ने हमारी सहयोगी वेबसाइट 'टाइम्सऑफइंडिया.कॉम' से एक खास बातचीत की। इन दिनों अगर कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण न फैला होता तो कैप्टन कूल इस बार भी अपनी आईपीएल टीम चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) का नेतृत्व करते नजर आते, लेकिन इस घातक महामारी के चलते यह टूर्नमेंट अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। जब टीम इंडिया के पूर्व कोच कर्स्टन से धोनी के संन्यास पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'धोनी को अपनी शर्तों के आधार पर अपने संन्यास का फैसला करने देना चाहिए।' धोनी की तारीफ में कर्स्टन ने कहा, 'एमएस धोनी अतुलनीय क्रिकेटर हैं। उनके पास जबरदस्त बुद्धिमता, शांत स्वभाव, ताकत, फिटनेस, स्पीड और मैच जिताने की उनकी क्षमता उन्हें दूसरों से खास बनाती है। वह वर्तमान दौर के महान क्रिकेटरों में से एक हैं।' इस पूर्व कोच ने कहा, 'उन्होंने खेल से अलग होने का वह अधिकार हासिल किया है, जिससे की अपनी शर्तों पर वह फैसला ले सकें और किसी को भी उन्हें यह निर्देश देने का हक नहीं है कि अब उनका समय खत्म हो गया है।' साउथ अफ्रीका के लिए 14 हजार से ज्यादा इंटरनैशनल रन बनाने वाले इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि किसी इंटरनैशनल टीम को कोचिंग देने से भी ज्यादा मुश्किल इंटरनैशनल क्रिकेट में बतौर खिलाड़ी खेलना है। 52 वर्षीय इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, 'मेरे लिए खेला अधिक चुनौतीपूर्ण रहा। यह मेरे जीवन का सौभाग्य है कि मैंने भारतीय टीम की कोचिंग की।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36EShiE
Share:

देश का उत्साह बढ़ा सकता है IPL:पार्थ जिंदल

नई दिल्ली () के चेयरमैन (Parth Jindal) को लगता है कि (IPL) कोविड-19 (Covid- 19) महामारी से जूझ रहे देश में लोगों का उत्साह बढ़ाने में काफी बड़ी भूमिका अदा करेगा। उन्होंने जल्द ही इसके ‘लाइव ऐक्शन’ की वापसी की उम्मीद जताई। को 29 मार्च को शुरू होना था लेकिन इस महामारी के चलते यह अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। जिंदल ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के अधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर ‘लाइव चैट’ के दौरान कहा, 'कोविड-19 ने 'लाइव' खेलों को मुश्किल दौर में पहुंचा दिया है, विशेषकर प्रशंसकों के लिहाज से। ‘लाइव’ खेलों की इस तरह की जरूरत कभी भी महसूस नहीं की गई और लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह अहमियत रखता है।' उन्होंने कहा, 'वैश्विक रूप से, ऐसे भी कई देश हैं, जो इस महामारी से भारत से ज्यादा प्रभावित हुए हैं और वे धीरे धीरे अपनी राष्ट्रीय लीग जैसे इंग्लैंड में प्रीमियर लीग (EPL) और जर्मनी में बुंदेसलीगा बहाल कर रहे हैं। अमेरिका में भी एनबीए की बहाली की बातें शुरू हो गई हैं। मुझे लगता है कि देश का उत्साह बढ़ाने में आईपीएल की बड़ी भूमिका हो सकती है।' ऐसी भी अटकलें हैं कि आईपीएल का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में कराया जा सकता है, जो विंडो टी20 वर्ल्ड कप के लिए निर्धारित है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ma4Ysk
Share:

कोरोना: ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद, टेस्ट सीरीज खेलेगा भारत

नई दिल्ली कोरोना वायरस (Coronavirus) के खतरे के बीच जहां सभी खेल गतिविधियां ठप्प हो रही हैं और भविष्य के खेल कार्यक्रमों पर भी चिंताएं मंडरा रही हैं। इस बीच () ने गुरुवार को अपने ग्रीष्मकालीन इंटरनैशनल सीजन 2020-21 की घोषणा की है। इस सीजन में उसका सबसे बड़ा खेल आयोजन भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज है। कंगारुओं को इस साल के अंत में (Team India) के खिलाफ 4 टेस्ट (बॉर्डर-गावसकर सीरीज) की मेजबानी करनी है। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ केविन रॉबर्ट्स ने साफ किया है कि कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए सरकार के उस वक्त के दिशानिर्देशों के आधार पर इसमें बदलाव भी संभव हैं। उन्होंने कहा कि हमें पब्लिक हेल्थ अडवाइस और सरकार के प्रोटोकॉल के तहत लोगों की सुरक्षा को देखते हुए काम करना होगा। अगर इस तय कार्यक्रम में कुछ बदलाव होता है, तो इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। भारत को 11 अक्टूबर से टी20 इंटरनैशनल सीरीज के जरिए अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज करना है। इसके बाद उसे टी20 वर्ल्ड में हिस्सा लेना है, (जिस पर इन दिनों स्थगन के बादल मंडरा रहे हैं।) इसके बाद 3 दिसंबर से टीम इंडिया को यहां 4 टेस्ट की सीरीज की शुरुआत करनी है। बता दें ऑस्ट्रेलिया कोविड- 19 महामारी से तेजी से उबरने वाले देशों में शामिल है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XH3efA
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support