This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Saturday, July 31, 2021

कोहली ने पत्नी अनुष्का संग शेयर की लंच डेट वाली सेल्फी, नहीं दिखीं बेटी वमिका

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इनदिनों इंग्लैंड में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। कोहली की अगुआई में टीम इंडिया को 4 अगस्त से मेजबान इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। कोहली ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम स्टोरी में पत्नी अनुष्का के साथ खूबसूरत सेल्फी शेयर की। यह सेल्फी शायद लंच के दौरान की है। दोनों के सामने हेल्दी Chickpea Salad रखा हुआ है। हालांकि इस फोटो में बेटी वामिका नहीं दिखाई दे रही हैं। कोहली ने ग्रे कलर का स्वेटशर्ट पहन रखा है। उनके हाथ में गोल्डन महंगी घड़ी दिखाई दे रही है जबकि अनुष्का ने ब्लैक शर्ट और गले में ए लॉकेट वाला चेन पहन रखा है। विराट ने फोटो के साथ सलाद वाली प्लेट शेयर की है जिसमें उन्होंने ओके का इमोजी बनाया है। विराट और अनुष्का की सेल्फी पर फैंस खूब अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं। इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप फोटो शेयर किया था जिसमें केएल राहुल (KL Rahul), इशांत शर्मा (Ishant Sharm), उमेश यादव (Umesh Yadav), ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और प्रतिमा सिंह (Pratima Singh) नजर आ रही थीं। इस फोटो में विराट की बेटी वामिका भी स्ट्रोलर में थी। हालांकि वामिका (Vaamika Kohli) का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। अनुष्का ने तस्वीर का कैप्शन लिखा था, ' डर हम' साथ साथ हैं।' उन्होंने उल्टा फेस और बटर फ्लाई इमोजी भी बनाया। केएल राहुल और उनकी कथित गर्लफ्रेंड अथिया इस समय दोनों इंग्लैंड में मौजूद हैं। दोनों अभी तक अपने रिश्तों के बारे में कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Vah3WL
Share:

PAK v WI T20: पूरन की अर्धशतकीय पारी बेकार, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने विंडीज को हराया

नई दिल्ली पाकिस्तान पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज (Pakistan v West Indies 1st T20) को 7 रन से हराकर 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मेहमान पाकिस्तान की ओर से रखे गए 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान विंडीज टीम 4 विकेट पर 150 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) ने अपने 4 ओवर के कोटे में सिर्फ 6 रन दिए और एक विकेट झटका। इससे पहले विंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। पाकिस्तान ने (Babar Azam Half Century) के अर्धशतक और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के 36 गेंदों पर खेली गई 46 रन की पारी के दम पर 8 विकेट पर 157 रन बनाए। बाबर ने 40 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। ओपनर शार्जील खान 16 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए वहीं फखर जमां (Fakhar Zaman) ने 11 गेंदों पर 15 रन बनाए। पाकिस्तान ने 8 विकेट पर 157 रन बनाए। विंडीज की ओर से अनुभवी जेसन होल्डर (Jason Holder) ने 26 रन देकर 4 विकेट झटके। ड्वेन ब्रावो ने दो विकेट निकाले। निकोलस पूरन ने सबसे अधिक नाबाद 62 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम की ओर से (Nicholas Pooran) ने सबसे अधिक नाबाद 62 रन बनाए। पूरन ने अपनी इस पारी में 33 गेंदों पर 4 चौके और 6 छक्के लगाए। 35 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए हेटमेयर ओपन इविन लुइस 33 गेंदों पर 35 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। शिमरोन हेटमेयर ने 18 गेंदों पर 17 जबकि क्रिस गेल ने 20 गेंदों पर 16 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से हफीज, शाहीन अफरीदी, हसन अली और मोहम्मद वसीम ने एक एक विकेट लिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3fhSY7h
Share:

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने T20 में बनाया वर्ल्ड रेकॉर्ड, विराट सहित दिग्गज छूटे पीछे

गुएनापाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी-20 इंटरनैशनल मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया। उसके लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे अधिक 40 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाए, जबकि जेसन होल्डर ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके। पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने 36 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रनों की बेहतरीन पारी खेली। रिजवान ने इस दौरान एक खास वर्ल्ड रेकॉर्ड भी कायम किया। उन्होंने एक कैलेंडर इयर में सबसे अधिक टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने का रेकॉर्ड बनाया। उन्होंने आयरलैंड के पॉल स्टार्लिंग के 748 रनों के स्कोर को पीछे छोड़ा। स्टार्लिंग ने यह रेकॉर्ड 2019 में बनाया था।
  • 752 रन - मोहम्मद रिजवान
  • 748 रन - पॉल स्टार्लिंग
  • 729 रन - केविन ओब्रायन
  • 689 रन - शिखर धवन
  • 641 रन - विराट कोहली
  • 590 रन - रोहित शर्मा
  • 576 रन - फखर जमां
एक कैलेंडर इयर में सबसे अधिक रनों की बात की जाए तो वनडे में यह रेकॉर्ड सचिन तेंडुलकर (1998 में 1894) के नाम है, जबकि टेस्ट में पाकिस्तान के मोहम्मद युसूफ (2006 में 1788) के नाम दर्ज है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ygG3dp
Share:

कश्मीर को क्रिकेट से जोड़ पाकिस्तान ने की साजिश, BCCI ने बैंड बजा दी

नई दिल्ली अबतक आप हर्शल गिब्स को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 175 रन की आतिशी पारी के लिए याद करते रहे होंगे। जिसके बूते दक्षिण अफ्रीका ने वनडे में ऐतिहासिक 434 रन का लक्ष्य साधा था। मगर अब यह धाकड़ प्रोटिज खिलाड़ी गलत कारणों की वजह से चर्चा में है। 2010 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले गिब्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीसीसीआई पर लगाए संगीन आरोपहर्षल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वह में खेलने वाले हैं। यही वजह है कि BCCI उन्हें धमकी दे रहा है। 47 वर्षीय पूर्व दिग्गज इतने में ही नहीं रूका बीसीसीआई के सचिव जय शाह पर भी आरोप लगा दिए कि उनपर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के डायरेक्टर और पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ से दबाव बनाया जा रहा है। क्या पीसीबी की कठपुतली बन गए गिब्स? गिब्स ने शनिवार को ट्वीट किया और लिखा कि BCCI ने उन्हें कश्मीर लीग का हिस्सा बनने पर भविष्य में भारत में किसी भी तरह की क्रिकेट गतिविधियों पर शामिल नहीं करने की धमकी दी गई है। बकौल गिब्स, 'पाकिस्तान के साथ अपने राजनीतिक एजेंडे के चलते BCCI मुझे कश्मीर प्रीमियर लीग में खेलने से रोकने की कोशिश कर रहा है, जिसकी जरूरत नहीं है। साथ ही मुझे क्रिकेट से जुड़े किसी भी काम के लिए भारत में एंट्री न देने की धमकी दी जा रही है।' पाक की नापाक हरकत, बौखलाया पीसीबीपाकिस्तान अवैध रूप से कब्जाए गए कश्मीर के हिस्से (POK) में टी-20 लीग करवा रहा है। पहली बार होने जा रहे इस टूर्नामेंट में छह टीम खेलेंगी, जिसकी शुरुआत छह अगस्त से होने जा रही है। खिताबी मुकाबला 17 अगस्त को होगा। हर्शल गिब्स ओवरसीज वॉरियर्स टीम का हिस्सा हैं। मुजफ्फराबाद टाइगर्स, बाग स्टैलियन, रावलाकोट हॉक्स, कोटली लायंस और मीरपुर रॉयल्स जैसी अन्य टीमों के लिए पीसीबी ने कई विदेशी खिलाड़ियों को भी साइन किया है। BCCI ने नहीं दिया है कोई आधिकारिक बयानइस बीच बीसीसीआई ने हर्शल गिब्स और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आरोपों पर कड़ा एतराज जताया है। भारतीय बोर्ड की माने तो वह खेल का सम्मान करता है। मैच फिक्सिंग मामले में सीबीआई की जांच का सामना कर चुके गिब्स को आड़े हाथों लेते हुए भारतीय बोर्ड ने पीसीबी की जमकर बैंड बजाई। एक अधिकारी ने एएनआई से कहा, 'पीसीबी भारतीय बोर्ड से ईर्ष्या करता है। जिस तरह पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल में न खिलाने का फैसला हमारा अंदरुनी मसला है।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2V0dNNL
Share:

श्रीलंकाई ऑलराउंडर इसुरू उडाना ने लिया संन्यास, IPL में विराट सेना का रहे हैं हिस्सा

कोलंबोश्रीलंका के गेंदबाजी ऑलराउंडर इसुरू उडाना ने शनिवार को तुरंत प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। इस तरह उन्होंने एक दशक से लंबे करियर का अंत किया। उडाना ने 12 साल के अपने करियर में केवल 21 वनडे और 35 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जिसमें उन्होंने सिर्फ 45 विकेट हासिल किये हैं। वह गुरुवार को भारत के खिलाफ समाप्त हुई सीमित ओवर की श्रृंखला का हिस्सा थे। 33 साल का यह खिलाड़ी हालांकि घरेलू और फेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेगा। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में दो सत्र पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व किया था। उडाना ने ट्विटर पर बयान में कहा, ‘क्रिकेट हमेशा मेरा प्यार था और बना रहेगा। मैंने हमेशा राष्ट्रीय सम्मान और खेल भावना को बरकरार रखते हुए मैदान के अंदर और बाहर अपना शत प्रतिशत दिया।’ इस तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्हें लगता है कि यह उनके संन्यास लेने का सही समय था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ihbxKw
Share:

Friday, July 30, 2021

बेन स्टोक्स ने क्रिकेट से लिया ब्रेक, भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे, जानें क्या है पूरा मामला

ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने तत्काल प्रभाव से सभी क्रिकेट से अनिश्चितकालीन ले लिया है। इसकी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पुष्टि की है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2TKkiDH
Share:

श्रीलंका ने 3 दिग्गज खिलाड़ियों पर लगाया एक वर्ष का बैन, भारी भरकम जुर्माना भी ठोका

कोलंबोश्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने पांच सदस्यीय अनुशासन समिति की रिपोर्ट के आधार पर हाल के ब्रिटेन दौरे के दौरान जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन करने के लिए 3 खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया है। बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलका, कुसाल मेंडिस और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला पर एक-एक वर्ष का प्रतिबंध और (10 मिलियन श्रीलंकाई रुपयों का जुर्माना लगाया गया है, जो भारतीय रुपयों में 37 लाख से ज्यादा है) लगभग 38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अनुशासन समिति ने अपनी रिपोर्ट में 18 महीने का प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। इसके अलावा उन पर 25,000 डालर का जुर्माना भी लगाने की वकालत की थी। इन तीनों ने जून में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच से पहले डरहम में कोविड सुरक्षा के लिये तैयार किए गए जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन किया था। इन तीनों को तुरंत ही निलंबित करके वापस स्वदेश भेज दिया गया था। एक न्यायधीश की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय अनुशासन समिति ने इन तीनों को दोषी पाया है। भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए इन तीनों के नाम पर विचार नहीं किया गया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3BVUs0B
Share:

क्रुणाल, गौतम और चहल छूटे श्रीलंका, शिखर धवन समेत ये खिलाड़ी लौटे स्वदेश

कोलंबोकोरोना वायरस से संक्रमित हुए कृष्णप्पा गौतम, युजवेंद्र चहल और क्रुणाल पंड्या के बिना शिखर धवन की नेतृत्व वाली भारत की सीमित ओवरों की टीम शुक्रवार शाम श्रीलंका से बेंगलुरु पहुंची। क्रुणाल के कोविड-19 पॉजिटिव होने के बाद गौतम और चहल उन आठ खिलाड़ियों में शामिल थे, जो क्वारंटीन पर थे। गौतम और युजवेंद्र चहल को रवानगी पूर्व जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया जिसके कारण उन्हें श्रीलंका में ही रुके रहना होगा। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘युजी (चहल) और गौतम पॉजिटिव पाए गए हैं, टीम को क्रुणाल पंड्या के बिना चार्टर फ्लाइट से बेंगलुरु लौटना था। लेकिन नियमों के अनुसार गौतम और युजी को अब श्रीलंका में सात दिन के क्वारंटीन में रहना होगा। यह दल बेंगलुरु पहुंच गया है।’ सूत्र ने कहा, ‘वे बेंगलुरु से अपने-अपने शहरों के लिए विमान लेंगे। उन्हें मुंबई और कोलंबो में बायो-बबल के अंदर छह सप्ताह से अधिक समय बिताने के बाद जरूरी ब्रेक मिलेगा।’ प्रत्येक सदस्य को लौटने के लिए फ्लाइट पकड़ने से पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना था। गौतम और चहल को भी पॉजिटिव पाया गया जो क्रुणाल की करीबी संपर्क माने जा रहे थे। छह अन्य क्रिकेटर- हार्दिक पंड्या, मनीष पांडे, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी साव और दीपक चाहर जांच में नेगेटिव आने के बाद स्वदेश रवाना हो गए थे। टी20 सीरीज के पहले मैच के बाद सभी नौ खिलाड़ी एक साथ थे और फिर 27 जुलाई को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के दिन, क्रुणाल को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। इस मैच को एक दिन के लिए टालना पड़ा और उनके आठ करीबी संपर्कों को भी पर क्वारंटीन कर दिया गया। यह पता चला है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष पहल की कि ये सभी खिलाड़ी नेगेटिव जांच रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन में रहे। उनका यह फैसला सही साबित हुआ क्योंकि गौतम और चहल मंगलवार को जांच में नेगेटिव थे लेकिन आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। साव और सूर्य को ब्रिटेन रवाना होना है जहां वे आवेश खान और वॉशिंगटन सुंदर के स्थान पर टीम से जुड़ेंगे जो चोटिल हो गए थे। समझा जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी नॉटिंघम में ही कड़े क्वारंटीन में रहेंगे। भारतीय टीम का डरहम में अभ्यास सत्र शुक्रवार को खत्म हो गया। टीम यही से नॉटिंघम रवाना होगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3C8fppo
Share:

बालों की स्टाइल के साथ अब दाढ़ी भी चेंज...माही का नया लुक आपने देखा क्या

नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिेकट के मैदान से दूर हों लेकिन वो सुर्खियों में हमेशा रहते हैं। अब माही ने अपनी हेयस स्टाइल फिर से चेंज कर दी हैं। धोनी के फैंस को उनका ये नया लुक काफी भा रहा है और फैंस उनके इस लुक को अलग-अलग नाम भी दे रहे हैं। धोनी अपने लुक्स को लेकर काफी बदलाव करते रहते हैं। धोनी के फैन फॉलोइंगभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग की जबरदस्त है। अब हाल ही में महेंद्र ने फिर एक अलग हेयरस्टाइल ट्राई किया है। इतना ही नहीं धोनी ने इस बार बियर्ड का लुक भी बदल दिया है। धोनी को ये नया हेयर स्टाइल, आलिम खान (Alim Khan) ने दिया है जो पॉपुलर हेयर स्टाइलिस्ट हैं। धोनी के हेयर स्टाइल के साथ उनकी बियर्ड को भी नया लुक दिया गया है। आलिम खान ने अपने साथ माही की फोटो भी ट्वीट की है। धोनी के हेयर स्टाइलएमएस धोनी (MS Dhoni) ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा तो उन्होंने लंबे-लंबे और दमदार शॉट्स के अलावा अपने लंबे बालों से भी सभी को अपना दीवाना बनाया। पूरे करियर के दौरान उन्होंने अपने शानदार खेल के साथ-साथ अपने फैशन और पैशन दोनों को भी बखूबी जिया। साल 2004 में जब इंटरनैशनल क्रिकेट में धोनी ने डेब्यू किया था, तब उनके बाल काफी लंबे थे और बालों पर वह सुनहरा कलर करते थे। वह काफी समय तक इसी गोल्डन स्ट्रीक्स हेयरस्टाइल में नजर आए। 2011 विश्वकप के बाद लोग हैरानT20 वर्ल्ड कप के पहले, साल 2007 में धोनी ने अपने हेयरस्टाइल को पूरी तरह से बदल लिया था। गोल्डन स्ट्रीक्स की जगह अब काले बाल धोनी को पसंद आने लगे थे। उनका यह स्टाइल भी काफी फेमस हुआ। वर्ल्ड कप जीतने के बाद साल 2011 में धोनी के इस नए लुक ने फैंस को हैरान कर दिया था। लंबे काले बालों को बदलकर धोनी ने बाल्ड लुक जो अपना लिया था। फैंस को उनका यह लुक भी काफी पसंद आया और उन्होंने माही के इस लुक की भी खूब तारीफ की थी। दिलों पर राज करते हैं धोनीहर बार की तरह धोनी का अगला नया लुक भी कल्पना से परे था। इस बार धोनी ने मोहॉक लुक अपनाया था। साल 2013 में आईपीएल के मैच के दौरान धोनी अपने इस नए लुक में नजर आए थे। अपने बालों के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट करने के बाद धोनी ने जब सॉल्ट एंड पेपर लुक अपनाया तो लोग हर बार की तरह इस बार भी काफी हैरान थे। हालांकि वक्त के साथ माही के इस नए अंदाज को भी लोगों के दिलों में जगह मिली।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3j9MybE
Share:

Cricketers Yuzvendra Chahal, K Gowtham test positive for Covid-19

Cricketers Yuzvendra Chahal, K Gowtham test positive for Covid-19




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2Vear9v
Share:

संजू सैमसन के प्रदर्शन से निराश हैं आकाश चोपड़ा, बोले सभी मौके गंवाए

नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा का ऐसा मानना है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने सुनहरा मौका गंवा दिया है। श्रीलंका के इस दौरे में भारतीय टीम के कई अहम खिलाड़ी मौजूद नहीं थे। और ऐसे में सैमसन के पास खुद को साबित करने का पूरा मौका था लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। 26 वर्षीय संजू सैमसन ने अपने ODI डेब्यू मैच में 46 रन बनाए। जिसके चलते उनसे उम्मीदें काफी बढ़ गई थीं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में 27 रन दूसरे में 7 रन बनाए। वहीं गुरुवार को खेले गए आखिरी मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए। सैमसन की सिर्फ बल्लेबाजी ने ही निराश नहीं किया बल्कि वह विकेट के पीछे भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि सैमसन के पास काफी मौके थे। उनके पास अपने आलोचकों को जवाब देने का मौका था। लेकिन वह ऐसा करने में असफल रहे और उन्होंने अपने सभी मौके गंवा दिए। सैमसन ने अपने इंटरनैशनल करियर में अभी तक सिर्फ 10 टी-20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें सिर्फ वह अभी तक 117 रन बना पाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 11.70 का है और उनका स्ट्राइक रेट 110.37 का है । जहां आईपीएल में संजू सेमसन का हाईएस्ट स्कोर 119 रन है। वहीं इंटरनैशनल मुकाबलों की बात करें तो उनका हाईएस्ट सिर्फ 27 रन है। जो कि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में बनाए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2V4uDef
Share:

टीम इंडिया में कोरोना विस्फोट, क्रुणाल पंड्या के बाद ये दो खिलाड़ी भी निकले पॉजिटिव

कोलंबो टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। पहले क्रुणाल पंड्या कोरोना संक्रमित पाए गए तो आनन-फानन में आधी से ज्यादा टीम बदलनी पड़ी थी। गुरुवार रात शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टी-20 सीरीज भी हाथ से निकल गई। अब खबर है कि स्क्वॉड के दो अन्य सदस्य कोविड पॉजिटिव हो गए हैं। क्रुणाल पंड्या के करीबी संपर्क वाले जिन आठ खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेजा गया था, उनमें से युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम की रिपोर्ट पॉजिटिव है। हार्दिक पंड्या, पृथ्वी साव, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, दीपक चाहर और ईशान किशन अंतिम दो टी-20 मुकाबले नहीं खेले थे, इन्हें टीम से अलग-थलग रखा गया था। क्रुणाल के साथ कोलंबो में ही रहेंगे तीनों 27 जुलाई को दूसरे टी-20 से ठीक पहले क्रुणाल पंड्या के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी, जिसके बाद दूसरे टी-20 को एक दिन के लिए टाल दिया गया था। तब से क्रुणाल टीम से अलग रह रहे थे। अब युजवेंद्र और कृष्णप्पा गौतम भी उनके साथ कोलंबो में तबतक रूकेंगे, जब तक अगली कोरोना रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती। करीबी संपर्क वाले अन्य छह खिलाड़ी आज भारत के लिए रवाना हो सकते हैं. जबकि बाकी का स्क्वॉड पहले ही स्वदेश की उड़ान भर चुका है। श्रीलंका में 10 दिन का जरूरी आइसोलेशनESPNcricinfo की माने तो युजवेंद्र और गौतम अन्य छह खिलाड़ियों के साथ गुरुवार को कोरोना निगेटिव पाए गए थे। श्रीलंकाई सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, कोरोना संक्रमित होने वाले किसी भी व्यक्ति को कम से कम 10 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना जरूरी है। फिर नए सिरे से टेस्ट और निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही देश छोड़ने की अनुमति दी जाती है। पूरे मामले ने पृथ्वी साव और सूर्यकुमार यादव की भी परेशानी बढ़ाई है, जो श्रीलंका दौरा खत्म करते ही इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज के लिए उड़ान भरने वाले थे। टी-20 सीरीज में भारत की शर्मनाक हार तीसरे और आखिरी टी-20 में भारतीय टीम अपने न्यूनतम स्कोर पर आउट हो जाती, लेकिन कुलदीप 11 ओवर तक क्रीज पर जमे रहे। इससे भारत पूरे 20 ओवर खेलने और अपने न्यूनतम स्कोर (74 रन, बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2008) को पार करने में सफल रहा। भारत ने 81/8 रन बनाए। पूरे 20 ओवर खेलने के बाद टी-20 में न्यूनतम स्कोर है। भारत की तरफ से केवल चार चौके लगे। श्रीलंका ने 14.3 ओवर में तीन विकेट पर 82 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। इस तरह से श्रीलंका ने वनडे श्रृंखला 2-1 से गंवाने तथा टी-20 श्रृंखला का पहला मैच हारने के बाद अच्छी वापसी की।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3BZjITF
Share:

Thursday, July 29, 2021

खिलाड़ियों को मिला होगा खास सबक, हार के बाद द्रविड़ का 'गुरुमंत्र'

कोलंबो श्रीलंका के हाथों टी20 सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि इससे नई पीढ़ी के युवा भारतीय बल्लेबाजों ने सीखा कि सभी विकेट सपाट नहीं होती और उन्हें कम स्कोर वाली पिचों पर खेलने का हुनर सीखना होगा। भारत ने तीसरा टी20 गंवाने के बाद सीरीज में 1-2 से पराजय झेली। कोरोना संक्रमण से जुड़े क्वॉरनटीन प्रोटोकॉल के कारण भारत के नौ प्रमुख खिलाड़ी यह मैच नहीं खेल सके थे। यह पूछने पर कि क्या वह युवा बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश हैं, द्रविड़ ने ना में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं निराश नहीं हूं क्योंकि वे सभी युवा हैं। वे अनुभव से सीखेंगे। इस तरह के हालात और गेंदबाजी का सामना करने से सीखेंगे। श्रीलंकाई टीम की गेंदबाजी बहुत अच्छी है।’ उन्होंने कहा, ‘वे कुछ और रन बनाना चाहते होंगे। उन्हें यह सीखने को मिला कि हर पिच सपाट नहीं होगी। हमें इस तरह की पिचों पर 130-140 रन बनाना सीखना होगा।’ द्रविड़ ने कहा, ‘युवा खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा सबक रहा। वे अपने प्रदर्शन का आत्ममंथन करके आगे बेहतर रणनीति बना सकेंगे । टी20 क्रिकेट में इस तरह के हालात अधिक नहीं मिलते लेकिन मिलने पर आपको बेहतर खेलना आना चाहिए।’ भारतीय टीम तीसरे टी20 में 8 विकेट पर 81 रन ही बना सके। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 15वें ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3BTHznV
Share:

तीसरा T20: बर्थडे बॉय हसरंगा के आगे भारत के शेर फेल, श्रीलंका ने आसानी से हराकर जीती सीरीज

कोलंबोश्रीलंका ने स्टार खिलाड़ियों के बीना मैदान में उतरी टीम इंडिया को तीसरे टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया। लेग स्पिनर वाहिंदु हसरंगा (4 विकेट और नाबाद 14 रन) ने अपने जन्मदिन पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 4 विकेट झटकते हुए भारतीय बैटिंग की कमर तोड़ दी। भारत 8 विकेट पर 81 रनों तक ही पहुंच सका। जवाब में श्रीलंका ने 14.3 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही उसने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। पहले मुकाबले में शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम ने जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला जीतते हुए श्रीलंका ने सीरीज अपने नाम कर लिया। दरअसल, दूसरे मैच के दिन ही क्रुणाल पंड्या कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए और उनके संपर्क में आए अन्य 8 स्टार खिलाड़ियों को सीरीज से बाहर होना पड़ा। इसके बाद भारत ने 4 नए प्लेयर्स को मैदान में उतारा और श्रीलंका को कड़ी टक्कर भी दी, लेकिन रोमांचक दूसरा मैच हार गए थे। वाहिंदु हसरंगा ने कर दी हालत खराबलेग स्पिनर वाहिंदु हसरंगा ने भारत की अनुभवहीन बल्लेबाजी की बखिया उधेड़कर उसे 8 विकेट पर 81 रन ही बनाने दिए। भारत का भाग्य केवल टॉस ने दिया लेकिन पहले बल्लेबाजी का उसका फैसला सही नहीं रहा। भारत के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें सातवें नंबर पर उतरे कुलदीप यादव ने सर्वाधिक नाबाद 23 रन बनाये। कुलदीप 11 ओवर तक क्रीज पर जमे रहे। भारत का शर्मनाक रेकॉर्डभारत पूरे 20 ओवर खेलने और अपने न्यूनतम स्कोर (74 रन, बनाम आस्ट्रेलिया, 2008) को पार करने में सफल रहा। भारत का यह पूरे 20 ओवर खेलने के बाद टी20 में न्यूनतम स्कोर है। भारत की तरफ से केवल चार चौके लगे। पिच से स्पिनरों को मदद मिल रही थी और बल्लेबाजों के पास हसरंगा की बलखाती गेंदों का कोई जवाब नहीं था जिन्होंने नौ रन देकर चार विकेट लिए। कप्तान दासुन शनाका (20 रन देकर दो) ने दो जबकि दुशमंत चमीरा और रमेश मेंडिस ने एक–एक विकेट लिया। स्टार 5 बल्लेबाज 36 पर हुए आउटभारत के पांचों विशेषज्ञ बल्लेबाज 36 रन के अंदर पवेलियन में विराजमान थे। कप्तान शिखर धवन (शून्य) ने पहले ओवर में स्लिप में कैच दिया। इसके बाद श्रीलंका के स्पिनर हावी हो गये। ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस ने देवदत्त पडिक्कल (नौ) को पगबाधा आउट किया जबकि हसरंगा ने संजू सैमसन (शून्य) और सलामी बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ (14) को गच्चा दिया। भारत का स्कोर पांच ओवर के बाद चार विकेट पर 25 रन हो गया। भुवनेश्वर ने बनाए 16 रनभुवनेश्वर कुमार (16) को पावरप्ले में क्रीज पर कदम रखना पड़ा लेकिन एकमात्र बचे विशेषज्ञ बल्लेबाज नितीश राणा (छह) भी मौके का फायदा नहीं उठा पाये। दासुन शनाका की गेंद मिडविकेट पर खेलने के प्रयास में उन्होंने वापस कैच दे दिया। भारत 14वें ओवर में 50 रन पर पहुंचा जिसके बाद शनाका ने भुवनेश्वर का भी बेहतरीन कैच लेकर हसरंगा को तीसरा विकेट दिलाया। भुवनेश्वर ने 32 गेंदें खेली तथा कोई चौका नहीं लगाया जो कि भारतीय रिकार्ड है। हसरंगा ने वरुण चक्रवर्ती के रूप में चौथा विकेट लिया और इस तरह से अपने जन्मदिन पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने का नया रिकार्ड बनाया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2WtNjEt
Share:

तीसरा T20: पूरी पारी में लगे सिर्फ 4 चौके, हसरंगा का कमाल, शर्मनाक रेकॉर्ड भारत के नाम

कोलंबोवानिंदु हसरंगा (4/9) की शानदार गेंदबाजी के दम पर श्रीलंका ने यहां आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को 81 रनों पर रोक दिया। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन उसका कोई बल्लेबाज कमाल नहीं दिखा सका और टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 81 रन ही बना सकी। सबसे खराब प्रदर्शनभारत के केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें सातवें नंबर पर उतरे कुलदीप यादव ने सर्वाधिक नाबाद 23 रन बनाए। कुलदीप 11 ओवर तक क्रीज पर जमे रहे जिससे भारत पूरे 20 ओवर खेलने और अपने न्यूनतम स्कोर (74 रन, बनाम आस्ट्रेलिया, 2008) को पार करने में सफल रहा। भारत का यह पूरे 20 ओवर खेलने के बाद टी20 में न्यूनतम स्कोर है। भारत की तरफ से केवल चार चौके लगे। टीम इंडिया की तरफ से कुलदीप यादव ने 28 गेंदों पर सर्वाधिक 23 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से हसारंगा के अलावा कप्तान दासुन शनाका ने दो विकेट लिए जबकि रमेश मेंडिस और दुशमंता चमीरा को एक-एक विकेट मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने कप्तान शिखर धवन (0), देवदत्त पडिक्कल (9), संजू सैमसन (0), रितुराज गायकवाड़ (14) और नीतीश राणा (6) के विकेट महज 36 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार भी 32 गेंदों पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर शनाका ने राहुल चाहर को आउट किया जिन्होंने पांच गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन बनाए। राहुल के आउट होने के तुरंत बाद ही वरुण चक्रवर्ती (0) आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए जबकि चेतन सकारिया नौ गेंदों पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3BSgiCj
Share:

IND vs SL: चोटिल नवदीप सैनी हुए बाहर, भारत के लिए इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू

कोलंबोभारतीय कप्तान शिखर धवन ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और सीरीज के आखिरी टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और जो टीम यह मुकाबला जीतेगी वह सीरीज पर कब्जा कर लेगी। भारत ने पहला जबकि श्रीलंका ने दूसरा टी20 मुकाबला अपने नाम किया था। भारत ने इस मुकाबले के लिए चोटिल नवदीप सैनी की जगह संदीप वॉरियर को एकदाश में शामिल किया है जबकि श्रीलंका ने इसुरु उदाना के बदले पाथुम निसंका को मौका दिया है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है...भारत: शिखर धवन (कप्तान), रितुराज गायकवाड़, देवदत्त पडीकल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, संदीप वॉरियर, चेतन सकारिया और वरुण चक्रवर्ती श्रीलंका : अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, पाथुम निसंका, दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसारंगा, रमेश मेंडिस, चमीका करुणरत्ने, अकीला धनंजय और दुशमंता चमीरा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rGLOOU
Share:

IND vs SL 'Final' LIVE: श्रीलंका के आगे भारत की हालत खराब, 8वां विकेट गिरा

भारत बनाम श्रीलंका तीसरा टी-20, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर

from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2UYRI1O
Share:

IND vs SL LIVE: तीसरे टी-20 में भारत ने जीता टॉस, श्रीलंका के खिलाफ लिया बैटिंग का फैसला

नई दिल्ली भारत बनाम श्रीलंका का दूसरा टी-20 मैच प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान धवन आज बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेंगे। टी20 सीरीज 1-1 से बराबर चल रही है। आज जो भी टीम जीतेगी वो खिताब पर कब्जा जमाएगी। दूसरे टी-20 मैच में भारत को रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टीम के 8 खिलाड़ी आइसोलेशन पर हैं। शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान श्रीलंका (India vs Sri Lanka 3rd T20) के बीच आज सीरीज का तीसरा और निर्णायक टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। फिलहाल दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3BSRj1w
Share:

पृथ्वी साव और सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड जाने में हो सकती है और भी देरी, जानिए क्या है वजह

नई दिल्लीपृथ्वी साव और सूर्या कुमार यादव को इंग्लैंड रवाना होना था, पर अब इसमें अब दरी हो सकती है। साव और सूर्या को इंग्लैड के साथ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ियों के देर से जाने की वजह यह बताई जा रही है कि हाल में ही श्रीलंका दौरे पर भारतीय खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या कोरोना के चपेट में आ गए हैं और साव और सूर्या क्रुणाल के नजदीक पाए गए थे। दोनो खिलाड़ियों को श्रीलंका के साथ हो रहे तीन मैचों की सीरीज के खत्म होते ही इंग्लैंड रवाना होना था पर अब दोनो खिलाड़ियों को आइसोलेशन में रखा गया है। एक अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, 'जब औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी तो वे इंग्लैंड जाएंगे।' इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम के पहले ही तीन खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पैर की चोट के कारण बाहर होना पड़ा। ऑफ स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर की उंगली में चोट लगी है, और तेज गेंदबाज अवेश खान, जो स्टैंडबाय खिलाड़ियों में से थे, उनके बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा है। इन खिलाड़ियों के चोटिल होने के चलते अभिमन्यु ईश्वरन को मुख्य टीम में शामिल करना पड़ा और साव और सूर्या को भी बुलाया गया है। टेस्ट सीरीज की शुरूआत 4 अगस्त से नॉटिंघम में होगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3lmOEHV
Share:

श्रीलंका के खिलाफ इस प्लेइंग XI के साथ टी20 सीरीज जीतने उतरेगा भारत, जानें कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान श्रीलंका (India vs Sri Lanka 3rd T20) के बीच आज रात (गुरुवार 29 जुलाई) सीरीज का तीसरा और निर्णायक टी20 मुकाबला खेला जाएगा। फिलहाल दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर हैं। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका ने दूसरा टी20 मैच 4 विकेट से जीता था। दूसरे टी20 में भारत ने 4 खिलाड़ियों को डेब्यू कराया। क्रुणाल पंडया के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम इंडिया के 9 खिलाड़ी इस समय सीरीज से बाहर हैं। दूसरे टी20 में फील्डिंग के वक्त पेसर नवदीप सैनी (Navdeep Saini) भी अपना कंधा चोटिल करा बैठे। ऐसे में तीसरे टी20 में उनका खेलना तय नहीं है। तीसरे टी20 में भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतर सकती है। श्रीलंकाई प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना नहीं दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी। यह मुकाबला आज रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। इसके अलावा लाइव अपडेट्स के लिए आप nbt डॉट कॉम पर लॉगिन कर सकते हैं। मैच का लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देखा जा सकेगा। बारिश की संभावना बेहद कम कोलंबो में गुरुवार शाम को लगभग 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रहने की संभावना है। तीसरे टी20 में बारिश के बहुत कम आसार हैं। भारत का संभावित प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, चेतन सकारिया, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह। श्रीलंका का संभावित प्लेइंग इलेवन: अविष्का फर्नांडो, मिनोद भनुका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका (कप्तान), रमेश मेंडिस, वानिंडु हसारंगा, चमिका करुणारत्ने, इसरु उडाना, अकिला धनंजय, दुष्मांथा चमीरा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rKyEQT
Share:

धोनी को कर चुका है परेशान, हरभजन सिंह ने कहा टी20 वर्ल्ड कप में वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया में जरूर हों शामिल

नई दिल्ली दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को लगता है कि अगर भारत को टी20 वर्ल्ड (T20 World Cup) कप में अच्छा करना है तो उसके स्पिनर्स को अहम भूमिका निभानी होगी। इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप यूएई में खेला जाना है और ऐसे में फिरकी गेंदबाजों की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और राहुल चाहर (Rahul Chahar) भारत की टी20 वर्ल्ड कप की टीम के अहम दावेदार हैं लेकिन हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने एक ऐसे गेंदबाज का नाम सुझाया है जो उनकी नजर में टीम में जरूर होने चाहिए। हरभजन का कहना है कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) इस टीम में जरूर होने चाहिए। वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने बीते साल अक्टूबर में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था। उसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया। हालांकि कंधे की चोट की वजह से वह इस दौरे का हिस्सा नहीं बन पाए। चक्रवर्ती को बाद में दोबारा फिटनेस की परेशानी हुई और वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए। चोट से उबरने के बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल सीरीज में डेब्यू किया। यहां उन्होंने चार ओवरों में 28 रन देकर एक विकेट लिया। हरभजन (Harbhajan Singh) को लगता है कि चक्रवर्ती भारतीय टीम के लिए कमाल का विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि वरुण ज्यादातर पैमानों पर खरे उतरते हैं। हरभजन ने स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि वह टी20 वर्ल्ड कप की काबिलियत रखते हैं क्योंकि उनके पास सभी तरह की खूबियां हैं। वह विकेट ले सकते हैं, रन बना सकते हैं पावरप्ले में बोलिंग कर सकते हैं यहां तक कि डेथ ओवर्स में भी गेंदबाजी कर सकते हैं। उनकी बस एक ही कमी है कि वह नर्वस रहते हैं। मैंने केकेआर में उनके साथ कुछ वक्त बिताया था। उन्हें खुद इस बात का पता नहीं है कि वह क्या कर सकते हैं।' हरभजन ने उस घटना का भी जिक्र किया जब चक्रवर्ती ने महेंद्र सिंह धोनी को परेशान किया था। यह नेट सेशन की बात है। हरभजन ने कहा कि तभी उन्हें अहसास हो गया था कि चक्रवर्ती भारत के लिए खेलेंगे। हरभजन ने कहा, 'पहली बार मैंने उन्हें चेन्नै सुपर किंग्स के नेट सेशन के दौरान देखा था। एमएस धोनी (MS Dhoni) बाकी के फास्ट बोलर्स और स्पिनर्स पर छक्के लगा रहे थे लेकिन जब चक्रवर्ती बोलिंग कर रहे थे उन्होंने कई बार धोनी को परेशानी में डाला। वह थोड़ा सा नर्वस रहते हैं लेकिन जितना वह खेलेंगे उतना बेहतर होते जाएंगे।' उन्होंने कहा, 'उन्हें कुछ वक्त दीजिए और मुझे लगता है कि अगर भारत को टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा करना है तो स्पिनर्स को अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। वरुण चक्रवर्ती भारतीय टीम का हिस्सा जरूर होने चाहिए। उनके पास वह सब है जो आपको एक स्पिनर में चाहिए होता है।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iWDuql
Share:

नवदीप सैनी के कंधे की चोट कितनी गंंभीर? तीसरे टी20 में किसे मिलेगा मौका, जानें

नई दिल्ली भारत और श्रीलंका (IND vs SL T20) के बीच गुरुवार को सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला खेला जाएगा। दूसरे टी20 में मेजबान श्रीलंका ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। ऐसे में तीसरा टी20 निर्णायक हो गए हैं। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बुधवार रात खेले गए मुकाबले में भारतीय पेसर नवदीप सैनी ( Updates) चोटिल हो गए। नवदीप को यह चोट फील्डिंग के दौरान लगी। उन्हें श्रीलंकाई पारी के 19वें ओवर में कंधे पर चोट लगने के बाद मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। दाएं हाथ के इस पेसर को यह चोट एक्सट्रा कवर पर चमिका करुणारत्ने की कैच पकड़ने की कोशिश में लगी। नवदीप ने इस मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी। ये भारतीय खिलाड़ी हो चुके हैं सीरीज से बाहर दूसरे मैच में भारत ने 5 विकेट पर 132 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने 2 गेंद बाकी रहते 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद पृथ्वी साव, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, मनीष पांडे, इशान किशन और कृष्णप्पा गौतम टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं। दूसरे मैच में 4 खिलाड़ियों ने किया डेब्यू ऐसे में दूसरे टी20 में भारत की ओर से 4 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया जिसमें युवा पेसर चेतन सकारिया, रुतुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिक्कल और नीतीश राणा शामिल थे। अर्शदीप और संदीप वॉरियर होड़ में नवदीप की चोट पर भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा, ' नवदीप के मामले में मेडिकल टीम नजर रखे हुए है। हम हालात का आकलन करेंगे और उसके अनुसार ही फैसला लेंगे। फैसला लेने पर चयनकर्ताओं और कोच को बता दिया जाएगा।' यदि सैनी तीसरे टी20 मैच में नहीं खेलते हैं तो भारत के पास 6 बोलर मौजूद हैं। नवदीप के नहीं खेलने पर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) या संदीप वॉरियर (Sandeep Warrior) डेब्यू कर सकते हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/373xLcO
Share:

आपको टीम में प्रतिभा के दम पर चुना जाता है, घूमने के लिए नहीं: राहुल द्रविड़

कोलंबो भारतीय क्रिकेट टीम के करीब नौ खिलाड़ी आइसोलेशन में हैं और ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में उसे बचे हुए 11 खिलाड़ियों के साथ ही मैदान पर उतरना पड़ा। कोविड-19 के असर के कारण भारतीय टीम प्रबंधन के पास कोई विकल्प नहीं बचा था। टीम प्रबंधन को सभी खिलाड़ियों को मैदान पर उतारना पड़ा। बुधवार को भारत की ओर से टी20 इंटरनैशनल में देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, नीतीश राणा और चेतन साकरिया ने टी20 इंटरनैशनल डेब्यू किया। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने इन खिलाड़ियों को चुने जाने को लेकर हो रही प्रतिक्रियाओं पर अपनी राय दी। उनका मानना है कि जिस भी खिलाड़ी को इस दौरे पर चुना गया वह भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह फिट है। द्रविड़ ने आधिकारिक प्रसारणकर्ता से कहा, 'जब हमने वनडे सीरीज जीती तो आखिरी मैच में हमने कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका देने की सोची। बेशक, यहां परिस्थितियों ने हमें सीरीज जीतने से पहले ही ऐसा करने पर मजबूर कर दिया। लेकिन मेरा पूरा विश्वास है कि अगर आपको भारत के लिए खेलने के लिए चुना गया है- फिर चाहे वे 15 खिलाड़ी हों या 20- आप प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के योग्य हैं। मुझे नहीं लगता कि चयनकर्ता आपको 15 में सिर्फ इसलिए चुनते हैं कि आप बैंच पर बैठ सकें या छुट्टियां मना सकें।' डेब्यू कर रहे खिलाड़ी हालांकि इस सुनहरे मौके को पूरी तरह भुना नहीं पाए और श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक मैच में उन्हें चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा। द्रविड़ ने कहा, 'बेशक, मैं इन सब बातों से इत्तेफाक नहीं रखता। मैं टीम को देखता हूं, 20 लड़के टीम में चुने गए जो यहां खेल रहे हैं वे अच्छा प्रदर्शन करके आए हैं। यह भारत में आसान नहीं है। जो खिलाड़ी यहां तक पहुंचे हैं वे डिजर्व करते हैं। हर बार ऐसा नहीं होता कि आप हर बार सबको टीम में सभी खिलाड़ियों को खिला पाएं। यह अच्छी बात है कि हम ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका दे पाए हैं।' द्रविड़ को लगता है कि जो खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं उन्होंने यह जगह कमाई है। ऐसा हुआ कि सभी पांच खिलाड़ी जिन्होंने श्रीलंका सीरीज से पहले कोई मुकाबला नहीं खेला था उन्होंने यहां कम से कम एक मैच जरूर खेला है। हालांकि द्रविड़ मानते हैं कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zLj8qL
Share:

Wednesday, July 28, 2021

दूसरा T20: सितारों के बिना उतरी टीम इंडिया पर श्रीलंका की रोमांचक जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

कोलंबोश्रीलंका ने यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला बुधवार को खेला जाना था, लेकिन मैच के दिन ही ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से इस मैच को एक दिन के लिए स्थगित किया गया। भारत ने इस मैच में देवदत्त पडिक्कल, रितुराज गायकवाड़, नीतीश राणा और चेतन सकारिया को मौका दिया जिन्होंने इस मैच से अंतरराष्ट्रीय टी20 में डेब्यू किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर कठिन पिच पर श्रीलंकाई स्पिनरों का सामना करते हुए पांच विकेट पर 132 रन बनाए। जवाब में आखिरी ओवर तक रोमांचक रहे मैच में श्रीलंका ने दो गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए धनंजय डि सिल्वा ने 34 गेंद में नाबाद 40 रन बनाए जबकि मिनोद भानुका ने 31 गेंद में 36 रन की पारी खेली। भारत के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार ने अपने आखिरी ओवर में 12 रन दे डाले जिससे श्रीलंका के सामने आखिरी ओवर में सिर्फ आठ रन बनाने का लक्ष्य रह गया। अपना पहला मैच खेल रहे सकारिया के लिए उसे रोक पाना मुश्किल था। प्रेमदासा स्टेडियम की कठिन पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को कितनी कठिनाई हो रही थी, उसका अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि 20 ओवरों में सिर्फ सात चौके और एक छक्का लगा जबकि 42 डॉट गेंदे डाली गई। कप्तान शिखर धवन ने संभलकर खेलते हुए 42 गेंद में 40 रन बनाए। भारी बारिश के कारण धीमी हुई आउटफील्ड पर रन बनाना मुश्किल हो रहा था लेकिन पडिक्कल ने 23 गेंद में 29 रन बनाए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर रहे रितुरात गायकवाड़ ने 18 गेंद में 21 रन की पारी खेली। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका की शॉर्ट गेंद पर वह पूल शॉट खेलने के प्रयास में मिनोद भानुका को कैच थमा बैठे। भारतीय टीम में सिर्फ पांच विशेषज्ञ बल्लेबाज उतरे थे लिहाजा धवन ने अपने चिर परिचित आक्रामक अंदाज में नहीं खेला। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके जड़े लेकिन ऑफ स्पिनर धनंजय डिसिल्वा को स्लॉग स्वीप लगाने के प्रयास में आउट हो गए। दूसरी ओर पडिक्कल ने धनंजय को स्लॉग स्वीप पर छक्का लगाया। कप्तान धवन के साथ 32 रन की साझेदारी में विकेटों के बीच उनकी दौड़ भी अच्छी थी। उन्होंने वानिंदु हसरंगा को इसी तरह के शॉट पर चौका लगाया। संजू सैमसन ने एक बार फिर मौका गंवा दिया और 13 गेंद पर सात रन बनाकर आउट हुए। अकिला धनंजय ने उन्हें बोल्ड किया। तीसरा मैच गुरुवार को यहीं खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xaoTwy
Share:

वीडियो: भुवनेश्वर की गेंद पर राहुल चाहर ने लपका अद्भुत कैच, अंपायर भी दिखे हैरान

कोलंबोश्रीलंकाई पारी के तीसरे ओवर की चौथी गेंद थी। अविष्का फर्नांडो ने पूरी ताकत लगाकर गेंद को फ्लिक कर दिया। अब गेंद काफी ऊंची उठाने के बाद सीमारेखा के बाहर जा ही रही थी कि तेज तर्रार फील्डर राहुल चाहर ने उसका रास्ता रोक लिया। काफी दूरी से दौड़कर पहुंचे राहुल ने बेहद चालाकी से गेंद को पकड़ा और सीमारेखा से बाहर जाने लगे तो उसे अंदर की ओर उछाल दिया। यही नहीं, फिर वापस लौटकर गेंद को पकड़ भी लिया। यह पूरा घटनाक्रम देखकर फील्ड अंपायर्स भी हैरान दिखे। थर्ड अंपायर ने दो बार जांचने के बाद अविष्का फर्नांडो को आउट करार दिया। इस तरह भुवनेश्वर की गेंद पर राहुल चाहर ने एक अद्भुद कैच लपका। अविष्का ने 13 गेंदों में दो चौके की मदद से 11 रन की पारी खेली। जब राहुल ने कैच लपका तो भारतीय खेमे की खुशी देखते बन रही थी। ऐसी रही भारतीय पारीभारत ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बनाए। भारत की तरफ से कप्तान शिखर धवन ने 42 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 40 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से अकीला धनंजय ने दो विकेट लिए जबकि वनिंदु हसारंगा, दासुन शनाका और दुशमंता चमीरा को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने आर प्रेमादासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला मंगलवार को खेला जाना था लेकिन मैच शुरू होने से कुछ देर पहले ही टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से इस मैच को एक दिन के लिए स्थगित किया गया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zJnoqP
Share:

देखें, पडिक्कल का ऐसा धांसू सिक्स, सीधे टीम इंडिया के डगआउट पहुंची गेंद

कोलंबोरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के धांसू ओपनर देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 से अपने करियर का आगाज किया। इस मैच में उन्हें सूर्यकुमार यादव गैर मौजूदगी में तीसरे नंबर पर उतारा गया। इस बल्लेबाज ने जोरदार आगाज किया, लेकिन पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। उन्होंने 23 गेंदों में एक चौका और छक्का की मदद से 29 रन बनाए। हालांकि, इस पारी के दौरान उनके बल्ले से निकला करियर का पहला सिक्सर देखने लायक रहा। पडिक्कल ने 11वें ओवर की आखिर गेंद पर डि सिल्वा को करारा प्रहार किया और गेंद को 6 रनों के लिए बाउंड्री से बाहर भेजा। उनका स्लॉग स्वीप इतना टाइमिंग से लगाया गया था कि गेंद मिड-विकेट बाउंड्री पार गई। यहीं भारतीय खिलाड़ियों का डगआउट भी था। ऐसी रही भारतीय पारी भारत ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बनाए। भारत की तरफ से कप्तान शिखर धवन ने 42 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से सर्वाधिक 40 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से अकीला धनंजय ने दो विकेट लिए जबकि वनिंदु हसारंगा, दासुन शनाका और दुशमंता चमीरा को एक-एक विकेट मिला। टॉस श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने आर प्रेमादासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला मंगलवार को खेला जाना था लेकिन मैच शुरू होने से कुछ देर पहले ही टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से इस मैच को एक दिन के लिए स्थगित किया गया। टीमेंभारत: शिखर धवन (कप्तान), रितुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिकल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया और वरुण चक्रवर्ती। श्रीलंका : अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), धनंजय डि सिल्वा, सादीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका (कप्तान), रमेश मेंडिस, वनिंदु हसारंगा, चमीका करुणरत्ने, इसुरु उदाना, अकीला धनंजय और दुशमंता चमीरा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iWBKxp
Share:

IND vs SL LIVE: भारत के 4 विकेट गिरे, संजू सैमसन सिर्फ 7 रन पर हुए आउट

भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी-20, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर

from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zIQnLf
Share:

दूसरा T20: हार्दिक-पृथ्वी सहित कई दिग्गज बाहर, ये 4 खिलाड़ी कर रहे डेब्यू

कोलंबोभारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच 27 जुलाई को होना था, लेकिन भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैच को रीशेड्यूल कर दिया गया था। क्रुणाल के संपर्क में रहे 8 खिलाड़ियों के भी क्वॉरंटीन होने की वजह से टीम लगभग पूरी बदल गई है। हार्दिक पंड्या, पृथ्वी साव और सूर्यकुमार यादव जैसे प्लेयर्स को सीरीज से बाहर होना पड़ा है। 4 खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं। ये 4 कर रहे डेब्यूइंडियन प्रीमियर लीग में अपने धांसू प्रदर्शन से प्रशंसा बटोरने वाले देवदत्त पडिक्कल, रितुराज गायकवाड़, नीतीश राणा और चेतन साकरिया आज अपने टी-20 इंटरनैशनल करियर का आगाज कर रहे हैं। शिखर धवन टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि नेट बोलर्स के तौर पर दौरे पर गए ईशान पोरल, संदीप वॉरियर, अर्शदीप सिंह, आर. साई किशोर और सिमरजीत सिंह अब प्रमुख टीम का हिस्सा हैं। 9 इंडियन खिलाड़ी क्वारंटीनइससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच क्रुणाल पंड्या के आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद टाल दिया गया था। क्रुणाल के भाई हार्दिक पंड्या, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और देवदत्त पडिक्कल व कृष्णप्पा गौतम करीबी सूत्र थे। हालांकि, क्रुणाल के सभी करीबी खिलाड़ी नेगेटिव पाए गए हैं लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें नहीं खिलाया जा रहा है। सूर्य और पृथ्वी के लिए मुश्किललिस्ट में सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी साव के नाम शामिल होना भारतीय टीम के लिए चिंता है। ये दोनो खिलाड़ी विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम, जो इंग्लैंड में जुड़ने वाले थे। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को पांच टेस्ट मैचों की सीरज खेलनी है। वह टीम अहम खिलाड़ियों की चोट से गुजर रही है। टॉसश्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने आर प्रेमादासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला मंगलवार को खेला जाना था लेकिन मैच शुरू होने से कुछ देर पहले ही टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से इस मैच को एक दिन के लिए स्थगित किया गया। टीमेंभारत: शिखर धवन (कप्तान), रितुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिकल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया और वरुण चक्रवर्ती। श्रीलंका : अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), धनंजय डि सिल्वा, सादीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका (कप्तान), रमेश मेंडिस, वनिंदु हसारंगा, चमीका करुणरत्ने, इसुरु उदाना, अकीला धनंजय और दुशमंता चमीरा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/374zqP4
Share:

IND vs SL T20 LIVE: भारत बनाम श्रीलंका @कोलंबो, देखें लाइव अपडेट्स और स्कोर

नई दिल्ली टॉस श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने आर प्रेमादासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला मंगलवार को खेला जाना था लेकिन मैच शुरू होने से कुछ देर पहले ही टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से इस मैच को एक दिन के लिए स्थगित किया गया। Live Update चौथा विकेट गिराभारत का चौथा विकेट गिर गया है। संजू सैमसन 7 रन बनाकर अकिला धनंजय का शिकार हो गए। सैमसन लगातार अपने मौके को भुना नहीं पा रहे हैं। भारत का स्कोर 104 रन 4 विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरेभारत के 100 रन पूरे हो चुके हैं। 16 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। क्रीज पर संजू सैमसन और नीतिश राणा खेल रहे हैं। इससे पहले कप्तान धवन, गायकवाड़ और पडिकल आउट हो चुके हैं। तीसरा विकेट गिरा भारत का तीसरा विकेट गिर गया है। देवदत्त पडिकल 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं। हसरंगा ने उनका विकेट लिया है। आउट होने के ठीक एक गेंद पहले उन्होंने चौका जड़ा था। अब क्रीज पर नीतिश राणा आए हैं। दूसरा विकेट गिराभारत का दूसरा विकेट गिर गया है। कप्तान शिखर धवन 40 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। अकिला धनंजय की गेंद पर धवन बड़ा शॉट्स खेलने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वो मिस कर गए और क्लीन बोल्ड हो गए। 15 ओवर पूरे15 ओवर का हो चुका है। भारत ने अभी तक 2 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए हैं। कप्तान धवन के आउट होने के बाद संजू सैमसन क्रीज पर खेल रहे हैं। क्रीज पर पडिकल और सैमसन दोनों खेल रहे हैं। 10 ओवर का खेल समाप्त 10 ओवर बाद टीम का स्कोर 61 रन एक विकेट के नुकसान पर। भारत का रन रेट थोड़ा स्लो हुआ है। गायकवाड़ के आउट होने के बाद पडिकल क्रीज पर हैं। श्रीलंका ने दोनों तरफ से ऑफ स्पिन लगा दी है। क्रीज पर मौजूद दोनों ही खिलाड़ी बाएं हाथ के हैं। भारत के 50 रन पूरेभारत के 50 रन पूरे हो चुके हैं। भारत का एक विकेट गिर चुका है। गायकवाड़ 21 रन बनाकर पवेलियन पहुंच चुके हैं। उनकी जगह पर पडिकल मैदान पर आए हैं। भारत ने 7.4 ओवर में 50 रन पूरे हो चुके हैं। पहला विकेट गिरा भारत का पहला विकेट गिरा, रितुराज गायकवाड़ 21 रन बनाकर OUT हो गए हैं। कप्तान शनाका ने बाउंसर फेंका और पुल करने के प्रयास में वो संतुलन खो बैठे और कीपर को आसान सा कैच दे दिया। देवदत्त पडिकल मैदान पर आए हैं। 5 ओवर समाप्त भारत ने सधी हुई शुरूआत की है। अभी तक पांच ओवर का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने 38 रन बिना विकेट गंवाए बना लिए हैं। पांच ओवर बाद भारत का स्कोर 38 रन बिना किसी नुकसान के। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रितुराज गायकवाड़ मैदान पर उतर चुके हैं। भारत आज केवल पांच बल्लेबाजों के साथ मैच खेल रहा है। शिखर धवन ने अब तक दो चौके और गायकवाड़ ने एक चौका लगाया है। टीमें भारत: शिखर धवन (कप्तान), रितुराज गायकवाड़, देवदत्त पडिकल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया और वरुण चक्रवर्ती। श्रीलंका : अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका (विकेटकीपर), धनंजय डि सिल्वा, सादीरा समरविक्रमा, दासुन शनाका (कप्तान), रमेश मेंडिस, वनिंदु हसारंगा, चमीका करुणरत्ने, इसुरु उदाना, अकीला धनंजय और दुशमंता चमीरा क्रुणाल के करीबी खिलाड़ी निगेटिवइससे पहले भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच क्रुणाल पंड्या के आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद टाल दिया गया था। हांलांकि, क्रुणाल के सभी करीबी खिलाड़ी नेगेटिव पाए गए हैं लेकिन उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। इस बीच खबर यह भी है कि एक ब्रॉडकास्ट क्रू बिना प्रक्रिया का पालन किए टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ गया था। टीम के लिए बड़ा संकटलिस्ट में सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी साव के नाम शामिल होना भारतीय टीम के लिए चिंता की होगी। ये दोनो खिलाड़ी विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम, जो इंग्लैंड में जुड़ने वाले थे। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को पांच टेस्ट मैचों की सीरज खेलनी है। वह टीम अहम खिलाड़ियों की चोट से गुजर रही है। इंग्लैंड दौरे पर भी दिक्कतएक करीबी सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'परिस्थिति देखें तो खिलाड़ी अभी जाएं या दो दिन बाद तो वे इंग्लैंड में पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम के साथ नहीं जुड़ सकते। और मौजूदा हालात को देखते हुए कहा जा सकता है कि अब तो तीसरा टेस्ट भी संभव नहीं है। इंग्लैंड में जाने के बाद उन्हें क्वॉरनटीन में वक्त गुजारना होगा। इसके बाद ही वह टीम के साथ जुड़ सकते हैं।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3j2QWJs
Share:

युवराज सिंह ने किया ऐसा नेक काम, जानकर आप भी ठोकेंगे सलाम

हैदराबादभारत के पूर्व ऑलराउंडर और दो बार के विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे युवराज सिंह की संस्था यूवीकैन फाउंडेशन ने तेलंगाना के निजामाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज और जनरल अस्पताल में 120 क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) बेड स्थापित किए हैं। फाउंडेशन को इसके लिए एसेंचर से वित्तीय सहायता मिली है। यूवीकैन फाउंडेशन ने अस्पताल को कई तरह के चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए जिसमें बीपैप मशीन, आईसीयू वेंटिलेटर, पेशेंट मॉनिटर, क्रैश कार्ट और ऑक्सीजन सिलेंडर शामिल है। युवराज ने एक बयान जारी करते हुए कहा, हम सभी को कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान काफी नुकसान झेलना पड़ा है। हमने अपने प्रियजनों को खोया, हमें ऑक्सीजन, आईसीयू बेड और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ा। युवराज ने आगे बयान में कहा, इस तरह के अनिश्चित संकट और कई जिंदगी के खोने के साथ-साथ मुझे खुद को एक व्यक्तिगत नुकसान से गुजरना पड़ा जिसके बाद, मैने यह ठाना कि मुझे इस घातक वायरस के खिलाफ लड़ाई में हमारे डॉक्टर्स और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा- हमारी पहल मिशन 1000 बेड के माध्यम से, हम लोग अपने देश की मौजूदा क्षमता को बढ़ाने के लिए देश भर के अस्पतालों में केविड-19 क्रिटिकल केयर सुविधाएं स्थापित कर रहे हैं। युवराज सिंह ने बुधवार को तेलंगाना के गृह मंत्री महमूद अली, एसेंचर के प्रतिनिधी और अस्पताल के कुछ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इस सुविधा का उद्घाटन किया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rBEgNq
Share:

'बुमराह का वर्कलोड अच्छे से मैनेज करना होगा, वरना वह एक साल में 'ब्रेक-डाउन' हो जाएगा'

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को लगता है कि अगर भारतीय टीम ने जसप्रीत बुमराह को सही तरीके से मैनेज नहीं किया तो वह एक साल में ब्रेक डाउन हो सकते हैं। बुमराह के ऐक्शन को लेकर काफी कुछ कहा जाता है। कहा जाता है कि उनका ऐक्शन कुछ ऐसा है जिससे उनकी कमर पर काफी जोर पड़ता है। साल 2019 में चोट के बाद से बुमराह के प्रदर्शन में गिरावट भी देखी गई थी। बुमराह ने हालांकि इसके बाद मजबूती से वापसी की लेकिन उनकी फिटनेस पर उनके ऐक्शन का असर पड़ सकता है। बुमराह भारत के सर्वश्रेष्ठ फास्ट बोलर हैं और सभी फॉर्मेट में वह टीम के लिए मैच जिताने में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि टीम प्रबंधन ने उनका वर्कलोड अच्छे से मैनेज किया है लेकिन अख्तर को लगता है कि भारत को उन्हें और अच्छी तरह मैनेज करने की जरूरत है ताकि उनका करियर लंबा चल सके। अख्तर ने बताया कि कैसे बुमराह का ऐक्शन आगे चलकर उनके करियर पर असर डाल सकता है। उन्होंने कहा कि अगर वह पूरे साल भारत के लिए हर मैच खेलेंगे तो एक साल में वह 'ब्रेक-डाउन' हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर हाईऐस्ट लेवल पर उन्हें अपने करियर को लंबा चलाना है तो खुद को अच्छी तरह मैनेज करना होगा। उन्होंने स्पोर्ट्स तक पर कहा, 'उनका ऐक्शन फ्रंटल ऐक्शन है। इस तरह के ऐक्शन वाले गेंदबाज अपनी बैक और कंधे की स्पीड से बोलिंग करते हैं। हम साइड-ऑन थे और यह हमारी भरपाई थी। फ्रंट ऐक्शन वाले गेंदबाज के पास कोई भरपाई नहीं होती। तब ऐसे लोगों की कमर उड़ती है तो आप कितनी भी कोशिश कर लें वह उसका पीछा नहीं छोड़ती।' अख्तर ने कहा, 'मैंने इयान बिशप की बैक उड़ती देखी, शेन बॉण्ड की बैक उड़ती देखी। दोनों फ्रंटल ऐक्शन के थे। अब बुमराह को इस तरह सोचना चाहिए। 'मैंने मैच खेला, ब्रेक लिया। रीहैब में गया।' उसे खुद को मैनेज करना होगा। अगर आप उसे सभी मैच खिलाएंगे तो हद से हद एक साल में वह टूटकर फारिग हो जाएगा। उसे पांच मैच की सीरीज में तीन खिलाओ और बाहर करो। बुमराह को खुद को मैनेज करना सीखना होगा। तभी वह लंबे समय तक चल पाएंगे।' बुमराह ने अभी तक भारत के लिए 20 टेस्ट, 67 वनडे इंटरनैशनल और 50 टी20 इंटरनैशनल खेले हैं। इस दौरान उन्होंने क्रमश: 83, 108 और 59 विकेट लिए हैं। पेसर का वर्कलोड मैनेजमेंट भारतीय टीम प्रबंधन का मुख्य अजेंडा है। और टीम को मालूम है कि बुमराह उनके लिए कितने जरूरी हैं। बुमराह फिलहाल इंग्लैंड में हैं और वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच 4 अगस्त से खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iaawnE
Share:

क्रुणाल ही नहीं आठ अन्य खिलाड़ी भी हुए श्रीलंका टी20 सीरीज से बाहर?

कोलंबो सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी साव उन आठ भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल बताए जा रहे हैं जो मंगलवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या के करीबी संपर्क में आए थे। हालांकि वे सभी खिलाड़ी नेगेटिव आए थे। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार क्रुणाल के भाई हार्दिक पंड्या, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और देवदत्त पडिक्कल व कृष्णप्पा गौतम करीबी सूत्र थे। बाकी दो अन्य नामों की पुष्टि नहीं हुई है। भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच क्रुणाल पंड्या के आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद टाल दिया गया था। यह मैच अब आज बुधवार को खेला जाएगा। हालांकि क्रुणाल के सभी करीबी खिलाड़ी नेगेटिव पाए गए हैं लेकिन उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। लगता है कि सुरक्षा कारणों से वह नहीं खेलेंगे। लिस्ट में सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी साव के नाम शामिल होना भारतीय टीम के लिए चिंता की बात होगी। ये दोनो खिलाड़ी विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम, जो इंग्लैंड में जुड़ने वाले थे। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को पांच टेस्ट मैचों की सीरज खेलनी है। वह टीम अहम खिलाड़ियों की चोट से गुजर रही है। एक करीबी सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'परिस्थिति देखें तो खिलाड़ी अभी जाएं या दो दिन बाद तो वे इंग्लैंड में पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम के साथ नहीं जुड़ सकते। और मौजूदा हालात को देखते हुए कहा जा सकता है कि अब तो तीसरा टेस्ट भी संभव नहीं है। इंग्लैंड में जाने के बाद उन्हें क्वॉरनटीन में वक्त गुजारना होगा। इसके बाद ही वह टीम के साथ जुड़ सकते हैं।' इस बीच खबर यह भी है कि एक ब्रॉडकास्ट क्रू बिना प्रक्रिया का पालन किए टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ गया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iXUWdY
Share:

द हंड्रेड में भारतीय महिला क्रिकेटर्स का जलवा, मंधाना की तूफानी बैटिंग, जेमिमा टॉप पर

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना का शानदार फॉर्म (The Hundred) में भी जारी है। मंधाना की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर साउदर्न ब्रेव टीम (Southern Brave Women) ने वेल्श फायर (Welsh Fire Women) को 8 विकेट से हरा दिया। वेल्श फायर की ओर से रखे गए 111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउदर्न की टीम ने 16 गेंद बाकी रहते 2 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाकर मैच अपने कब्जे में कर लिया। ओपनिंग के लिए उतरीं मंधाना ने 39 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन की पारी खेली। मंधाना ने 156 के अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मंधाना और स्टेफनी ने अर्धशतकीय साझेदारी की मंधाना ने डेनिएल वेट (12) के साथ पहले विकेट के लिए 16 रन की साझेदारी की जबकि सोफिया डंकली (16) के साथ उन्होंने दूसरे विकेट पर 42 रन जोड़े। स्टेफनी टेलर (नाबाद 17) और मंधाना के बीच तीसरे विकेट के लिए नाबाद 54 रन की साझेदारी हुई। कप्तान श्रुबसोले ने टॉस जीता इससे पहले साउदर्न की कप्तान आन्या श्रुबसोले ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। वेल्श की शुरुआत बेहद खराब रही। कुल स्कोर में अभी 3 रन ही जुड़े थे कि ओपनर ब्राउनी स्मिथ को अमांडा जेड वेलिंगटन ने रनआउट कर वेल्श को तगड़ा झटका दिया। स्मिथ एक रन ही बना सकीं। इसके बाद वेल्श की टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई। उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज हीली मैथ्यूज ने सबसे अधिक 33 रन की पारी खेली जबकि जॉर्जिया हेंसी 23 रन पर नाबाद लौटीं। साउदर्न की ओर से लॉरेल बेल और अमांडा जेड ने दो दो विकेट चटकाए। जेमिमा रॉड्रिग्स टॉप पर भारतीय महिला खिलाड़ी जेमिमा रॉड्रिग्स मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाकर टॉप पर हैं। जेमिमा ने 2 मैचों में 152 रन बनाए हैं जबकि हरमनप्रीत कौर 78 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रॉड्रिग्स नॉदर्न सुपरचार्जर्स की ओर से खेल रही हैं जबकि हरमनप्रीत मैनचेस्टर ऑरिजनल्स टीम का हिस्सा हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zGadqE
Share:

Tuesday, July 27, 2021

टीम के साथ भारत नहीं लौट पाएंगे क्रुणाल पंड्या, सभी आठ क्रिकेटर्स निकले कोरोना निगेटिव

कोलंबोभारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। साथ ही यह हरफनमौला खिलाड़ी अब अगले साल सात दिन के लिए आइसोलेशन में भी रहेगा। टीम के साथ नहीं लौट पाएंगे क्रुणाल श्रीलंका के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत क्रुणाल 30 जुलाई को भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ स्वदेश लौट नहीं सकेंगे, उन्हें अनिवार्य आइसोलेशन पूरा करके निगेटिव आरटी-पीसीआर का इंतजार करना होगा। सभी आठ क्रिकेटर्स निकले निगेटिव भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को होने वाला दूसरा टी-20 क्रिकेट मैच एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था। क्रुणाल के करीबी संपर्क में आए सभी आठ लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और वे कल मैच में चयन के लिए उपलब्ध होंगे। तीसरा और आखिरी टी-20 मैच गुरूवार को होगा। क्रुणाल को खांसी और गले में दर्द बोर्ड के एक सूत्र ने कहा, ‘क्रुणाल में लक्षण पाए गए हैं, उन्हें खांसी और गले में दर्द है। वह श्रृंखला से बाहर हैं और बाकी सदस्यों के साथ लौट भी नहीं सकेंगे।अच्छी खबर यह है कि उनके करीबी संपर्क में आये सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।’ क्रुणाल मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए और पृथकवास पर हैं। अब लगातार दो दिन में दो मैच बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा था, ‘भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मैच 27 जुलाई को होना था जो अब एक दिन के लिए आगे बढा दिया गया है। अब यह 28 जुलाई को होगा। मंगलवार की सुबह मैच से पहले रैपिड एंटीजेन टेस्ट कराया गया जिसमें कृणाल पंड्या की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेडिकल टीमों ने आठ सदस्यों की पहचान की है जो करीबी संपर्क में थे।’ पृथ्वी और सूर्यकुमार को इंग्लैंड जाना था भारत ने पहला टी-20 मुकाबला 38 रन से जीता था। यह समझ से परे है कि पिछले एक महीने से कड़े बायो बबल में रह रहे क्रुणाल पॉजिटिव कैसे हो गए, इससे पृथ्वी साव और सूर्यकुमार यादव की रवानगी पर भी असर पड़ सकता है, जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए रवाना होना है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rCPq4s
Share:

ENGvIND: टीम इंडिया की प्रैक्टिस वाली मस्तीखोरी, ऋषभ पंत का दिखा नेट्स पर जलवा

डरहमइंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टेस्ट टीम ने मंगलवार को यहां डरहम क्रिकेट क्लब में 'सेंटर विकेट (मुख्य पिच)' पर अभ्यास किया। कोविड-19 से उबरने के बाद टीम बायो-बबल (जैव सुरक्षित माहौल) में शामिल हुए आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अन्य खिलाड़ियों के साथ नेट सत्र में भाग लिया। बीसीसीआई ने एक ट्वीट में कहा, ‘टीम इंडिया ने वापस एक साथ आ गयी है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले उन्होंने डरहम क्रिकेट क्लब में मुख्य पिच पर अभ्यास किया।’ बीसीसीआई ने टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, उनके कर्नाटक टीम के साथी और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और कप्तान कोहली की नेट में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए तस्वीरें साझा की। उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी नेट सत्र में बल्लेबाजी की। भारतीय टीम ने इससे पहले काउंटी एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला था, जो ड्रॉ समाप्त हुआ था। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला का आगाज चार अगस्त से नॉटिंघम में होगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3y8hFup
Share:

Krunal Pandya tests positive for Covid-19, 2nd T20I vs SL postponed to 28th July

Krunal Pandya tests positive for Covid-19, 2nd T20I vs SL postponed to 28th July




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2WqiH70
Share:

क्रुणाल पंड्या कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया यूजर्स बोले- ई तो होना ही था

नई दिल्ली भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच मंगलवार को होना था मगर उसके कुछ देर पहले ही एक बड़ी खबर आई। टीम इंडिया के बॉलिंग ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या कोरोना पॉजिटिव निकल आए। इस खबर के बाद आज का मैच एक दिन के लिए टाल दिया गया। यानी अब दूसरा टी20 मैच बुधवार को खेला जाएगा। लेकिन इसी बीच क्रुणाल पंड्या को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह के मीम्स बन रहे हैं। भारतीय खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या कोरोना महामारी के शिकार हो गए हैं। मैच को एक दिन के लिए स्थगित करना पड़ा। झटके वाली बात यह भी है कि क्रुणाल के संपर्क में 8 अन्य खिलाड़ी भी आए हैं। सभी को तत्काल आईसोलेट कर दिया गया। अब सभी खिलाड़ियों का आरटीपीसीआर किया जाएगा। सोशल मीडिया में क्रुणाल पंड्या और बीसीसीआई को लेकर तरह- तरह की बातें कही जा रही हैं। लोग उनका मीम्स भी बना रहे हैं। एक यूजर्स का कहना है कि ई तो साला होना ही था... लोग ये भी कह रहे हैं कि मयंक अग्रवाल को अब टीम में मौका मिल जाएगा। लोग इस तरह के मीम्स भी बना रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स उनके जल्दी ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं। ऋषभ पंत हो चुके कोरोना संक्रमितइंग्लैंड में मौजूद भारतीय टेस्ट टीम में भी कोरोना के मामले सामने आए थे और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इसकी चपेट में आए थे. जिस कारण वह डरहम में हुए अभ्यास मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे। हालांकि निगेटिव रिपोर्ट आने और क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद वह टीम से जुड़ गए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iQ77JT
Share:

7 दिन के अंदर दो क्रिकेट मैच कोरोना के 'शिकार', आखिर क्या है महामारी का उपाय?

नई दिल्लीभारत बनाम श्रीलंका दूसरे टी-20 इंटरनैशनल के शुरू होने में कुछ ही घंटे शेष थे कि अचानक खबर आई भारतीय खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या कोरोना महामारी के शिकार हो गए हैं। मैच को एक दिन के लिए स्थगित करना पड़ा। झटके वाली बात यह भी है कि क्रुणाल के संपर्क में 8 अन्य खिलाड़ी भी आए हैं। सभी को तत्काल आईसोलेट कर दिया गया। अब सभी खिलाड़ियों का आरटीपीसीआर किया जाएगा। हर उपाय हो रही फेल! आनन-फानन में कोलंबो में होने वाले इस मुकाबले को बुधवार यानी 28 जुलाई को शेड्यूल किया गया। यानी अगर सबकुछ ठीक रहा तो कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया श्रीलंका से 28 और 29 जुलाई को लगातार बचे हुए दोनों टी-20 खेलेगी। महामारी से बचने के लिए टूर्नामेंट के सभी मैच एक ही मैदान पर खेले जा रहे हैं। दर्शकों की एंट्री भी बैन है। खिलाड़ियों का बाहरी दुनिया से संपर्क नहीं है। महामारी से बचने के लिए क्रिकेट बोर्ड हर संभव कोशिश कर रहे हैं। ऐसे सवाल यह उठ रहा है कि कड़े बायो बबल के बीच खिलाड़ी कोरोना के शिकार हो रहे हैं तो आखिर ऐसा क्या किया जाए कि खिलाड़ी और खेल दोनों को महामारी से बचाया जा सके? टॉस के बाद रद्द हुआ था मैचदेखा जाए तो 7 दिन के भीतर ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी क्रिकेट मैच को रद्द या स्थगित करना पड़ा है। इससे पहले 22 जुलाई को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला भी कोराना वायरस की वजह से सस्पेंड करना पड़ा था। यह मैच दो दिन बा खेला गया। दरअसल, दूसरे वनडे मैच में टॉस के तुरंत बाद पता चला कि वेस्टइंडीज टीम का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद दोनों टीमों के खेमे में हड़कंप मच गया। पहली गेंद फेंकने से ठीक कुछ मिनट पहले मैच को रद्द करने की घोषणा हुई। बायो बबल में इंग्लैंड टीम के 7 सदस्य हुए थे कोविड पॉजिटिवपाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक दो दिन पहले यानी 6 जुलाई को इंग्लिश खेमे में हड़कंप मच गया। तीन खिलाड़ी समेत दल के कुल सात सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद आनन-फानन में पूरी टीम बदल दी गई। बेन स्टोक्स को टीम का कप्तान बनाया गया। साथ ही 18 सदस्यीय स्क्वॉड में नौ अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह मिली। इंग्लैंड में पंत हुए थे कोरोना के शिकारइंग्लैंड में मौजूद भारतीय टेस्ट टीम में भी कोरोना के मामले सामने आए थे और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इसकी चपेट में आए थे जिस कारण वह डरहम में हुए अभ्यास मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे। हालांकि, वह बायो बबल का हिस्सा नहीं थे। WTC फाइनल के बाद वह छुट्टियां मना रहे थे। भारत सीरीज में चल रहा आगेभारत और श्रीलंका सीरीज की बात करें तो आज दूसरा टी-20 खेला जाना था। साढ़े सात बजे टॉस होता, जबकि मैच शुरू होने का टाइम 8 बजे निर्धारित था। सीरीज का आखिरी टी-20 29 जुलाई को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है और टीम इंडिया इसमें 1-0 से आगे चल रही है। भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से हराया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3y7zIAV
Share:

झटका: क्रुणाल पंड्या को हुआ कोरोना, श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी-20 स्थगित

कोलंबोक्रिकेट के मैदान से बड़ी खबर आ रही है। भारत और श्रीलंका के बीच आज शाम होने वाला दूसरा टी-20 एक दिन के लिए टाल दिया गया है। पाए गए हैं। आठ खिलाड़ी उनके करीबी संपर्क में थे, अब सभी आइसोलेशन में हैं। इस बीच बीसीसीआई ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है। बदल गया सीरीज का शेड्यूलभारत और श्रीलंका सीरीज की बात करें तो आज दूसरा टी-20 खेला जाना था। साढ़े सात बजे टॉस होता, जबकि मैच शुरू होने का टाइम 8 बजे निर्धारित था। स्थगित हुआ मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा जबकि तीसरा और आखिरी मैच शुक्रवार को होगा। सभी मुकाबले कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में ही खेले जा रहे हैं। ऋषभ पंत हो चुके कोरोना संक्रमितइंग्लैंड में मौजूद भारतीय टेस्ट टीम में भी कोरोना के मामले सामने आए थे और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इसकी चपेट में आए थे. जिस कारण वह डरहम में हुए अभ्यास मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे। हालांकि निगेटिव रिपोर्ट आने और क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद वह टीम से जुड़ गए थे। क्रिकेट पर लगातार कोरोना अटैक हाल ही में 22 जुलाई को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला भी कोरोना वायरस की वजह से सस्पेंड करना पड़ा था। दरअसल, दूसरे वनडे मैच में टॉस के तुरंत बाद जैसे ही कोरोना का केस मिला तो दोनों टीमों के खेमे में हड़कंप मच गया। पहली गेंद फेंकने से ठीक कुछ मिनट पहले मैच को रद्द करने की घोषणा हुई।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iYy26u
Share:

झटका: क्रुणाल पंड्या को हुआ कोरोना, श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी-20 स्थगित

कोलंबोक्रिकेट के मैदान से बड़ी खबर आ रही है। भारत और श्रीलंका के बीच आज शाम होने वाला दूसरा टी-20 एक दिन के लिए टाल दिया गया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की माने तो क्रुणाल पंड्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आठ खिलाड़ी उनके करीबी संपर्क में थे, अब सभी आइसोलेशन में हैं। इस बीच बीसीसीआई ने भी इस खबर की पुष्टि की है, हालांकि उसने खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया है। हाल ही में 22 जुलाई को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला भी कोरोना वायरस की वजह से सस्पेंड करना पड़ा था। दरअसल, दूसरे वनडे मैच में टॉस के तुरंत बाद जैसे ही कोरोना का केस मिला तो दोनों टीमों के खेमे में हड़कंप मच गया। पहली गेंद फेंकने से ठीक कुछ मिनट पहले मैच को रद्द करने की घोषणा हुई। भारत और श्रीलंका सीरीज की बात करें तो आज दूसरा टी-20 खेला जाना था। साढ़े सात बजे टॉस होता, जबकि मैच शुरू होने का टाइम 8 बजे निर्धारित था। सीरीज का आखिरी टी-20 29 जुलाई को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। अपडेट जारी है...


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2TImImk
Share:

पृथ्वी साव को सलमान बट की सलाह, इंग्लैंड में रहना होगा जरा सावधान

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज सलमान बट ने कहा है कि युवा भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी साव अगर अपने खेल में जरूरी बदलाव नहीं करते हैं तो उन्हें इंग्लैंड में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सोमवार को बताया कि पृथ्वी साव और सूर्यकुमार यादव, जो फिलहाल श्रीलंका में हैं, इंग्लैंड में भारतीय टेस्ट टीम को जॉइन करेंगे। उन्हें वहां चोटिल हुए खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के तौर पर भेजा रहा है। साव जहां पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं, वहीं सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में अभी तक डेब्यू नहीं किया है। अपने यूट्यूब चैनल पर सलमान बट ने कहा कि पृथ्वी साव को अपने फुटवर्क में कमी के कारण इंग्लैंड में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बट ने कहा, 'पृथ्वी साव के पास इंग्लैंड में यह मौका होगा कि वह इसे साबित कर सकें कि क्यों लोग उन्हें इतनी अहमियत देखते हैं। लेकिन वह इंग्लैंड में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चूंकि उनका फुटवर्क बहुत अच्छा नहीं है। इंग्लैंड में, वे बल्लेबाज भी स्ट्रगल करते हैं जिनका फुटवर्क बहुत अच्छा होता है। खास तौर पर जब गेंद स्विंग हो रही होती है तो परेशानी और बढ़ जाती है।' बट ने कहा, 'पृथ्वी साव गेंद पर करारा प्रहार करना पसंद करते हैं। और आक्रामक शॉट खेलना चाहते हैं। यह साबित होता है कि जिस तरह से वह बैटिंग करते हैं उन्हें गेंद की पिटाई करने में मजा आता है। लेकिन इंग्लैंड में आपको थोड़ा सावधान होकर खेलना होता है। आप परिस्थितियां और गेंद की मूवमेंट पर विचार किए बिना आक्रामक होकर बल्लेबाजी नहीं कर सकते। पृथ्वी साव को अपने खेल के इस पहलू पर विचार करना होगा।' पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने बताया कि कैसे विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ी पृथ्वी साव को सही निर्देश देंगे। और साव भी उन सलाहों को मानेंगे और इंग्लैंड में अपने खेल में बदलाव करेंगे। बट ने कहा, 'विराट कोहली, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा जैसे विश्व-स्तरीय खिलाड़ी इंग्लैंड में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। उन्हें पृथ्वी को सही तरह समझाना कि इंग्लैंड में किस तरह बल्लेबाजी करनी है। उम्मीद है वह खुद को ढाल पाएंगे। अगर वह ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आप देखेंगे कि क्या होता है।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/375uU2S
Share:

Monday, July 26, 2021

AUS vs WI 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर वनडे सीरीज 2-1 से जीती

ब्रिजटाउन (बारबाडोस) मैथ्यू वेड ने अपने करियर का 11वां अर्धशतक जड़ा जिससे ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीती। वेस्टइंडीज की टीम 45.1 ओवर में 152 रन पर आउट हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने वेड के 52 गेंदों पर नाबाद 51 रन से 31वें ओवर में चार विकेट पर 153 रन बनाकर जीत दर्ज की। कार्यवाहक कप्तान और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 35 और मिशेल मार्श ने 29 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहला वनडे 133 रन से जीता था लेकिन वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में चार विकेट से जीत दर्ज करके वापसी की थी। वेस्टइंडीज के कप्तान कायरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन मिशेल स्टार्क (43 रन देकर तीन) की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के सामने उसके बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाए। एस्टन एगर और एडम जंपा ने दो . दो विकेट लिए। एगर ने बाद में 19 रन भी बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। सलामी ने वेस्टइंडीज की तरफ से 66 गेंदों पर 55 रन बनाए लेकिन कोई भी अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे पाया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3x54nxq
Share:

ब्लू जर्सी में लंबे अरसे बाद दिखे धोनी, फराह ने शेयर की फोटो तो भावुक हुए फैंस

नई दिल्ली महेंद्र सिंह धोनी मस्त मलंग हैं। सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। भीड़चाल पर विश्वास नहीं रखते। अपने दिल की सुनते और मन की करते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सिर्फ आईपीएल के दौरान ही मैदान पर दिखते हैं। यानी माही अब सिर्फ पीली जर्सी ही पहनते हैं। मगर आज जब दुनिया ने उन्हें टीम इंडिया की नीली जर्सी में देखा तो सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। दरअसल, किसी एड फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में फिल्ममेकर फराह खान ने पूरा दिन धोनी के साथ गुजारा। फराह बेहतरीन कोरियोग्राफर भी हैं और क्रिकेट की दीवानी भी। अब पूर्व भारतीय कप्तान से मिलकर वह उनकी फैन भी बन घई। 56 वर्षीय फराह ने अपने इंस्टाग्राम पर धोनी के साथ एक फोटो पोस्ट की। कैप्शन में फराह ने धोनी को समय का पाबंद, विनीत और बेहतरीन इंसान बताया। तस्वीर मशहूर सेलेब्रिटि फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने क्लिक की। रणवीर सिंह ने किया कमेंटधोनी ने इस दौरान सेट पर क्लाइंट्स से लेकर स्पॉटबॉय तक सभी के साथ खुशी-खुशी फोटोज भी ली। ट्विटर, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फराह खान के पोस्ट पर मशहूर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी रिएक्ट किया। रणवीर कितने बड़े क्रिकेट प्रेमी है ये जगजाहिर है। 1983 विश्व विजेता भारतीय टीम पर बनकर तैयार फिल्म में वह कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं। अब IPL में दिखेंगे धोनीगत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से यूएई में 19 सिंतबर से आईपीएल 2021 के शेष मुकाबले कराए जाएंगे। बीसीसीआई ने सोमवार शाम इसकी घोषणा की। आईपीएल का 14वां सीजन इस साल मई में कोरोना वायरस के कारण बीच में ही स्थगित किया गया था। आईपीएल के दूसरे चरण में 27 दिनों में कुल 31 मैच होंगे। दुबई में 13, शारजाह में 10 और अबु धाबी में आठ मुकाबले कराए जाएंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eWiK0w
Share:

SLvIND: टी-20 सीरीज जीतने उतरेगा भारत, दूसरी ओर पलटवार को बेकरार श्रीलंका

कोलंबोभारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को यहां दूसरे मैच में जीत के साथ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी तो उसे उम्मीद होगी कि संजू सैमसन अपनी प्रतिभा पर खरे उतरकर अपने प्रदर्शन में निरंतरता ला पाएंगे। श्रीलंका को पहले मुकाबले में 38 रन से हराने के बाद भारत के विजयी संयोजन में बदलाव करने की संभावना नहीं है। पृथ्वी साव कब जाएंगे इंग्लैंड? टीम प्रबंधन हालांकि अगर ब्रिटेन में टेस्ट दौरे के लिए चुने गए पृथ्वी साव और सूर्यकुमार यादव को आराम देने का फैसला करता है तो टीम में बदलाव हो सकते हैं। हालांकि उम्मीद है कि यह दोनों कम से कम दूसरे टी-20 में खेलेंगे और भारत के श्रृंखला जीतने की स्थिति में उन्हें अंतिम मैच से आराम दिया जा सकता है। योजना में बदलाव होने की स्थिति में खराब फॉर्म से जूझ रहे मनीष पांडे पर देवदत्त पडिक्कल और रुतुराज गायकवाड़ को तरजीह दी जा सकती है। संजू सैमसन के लिए 'करो या मरो'मंगलवार को नजरें सैमसन पर होगी जिनसे काफी उम्मीदें हैं, लेकिन उन्हें जब भी भारतीय जर्सी में खेलने का मौका मिला तो वे इन उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहे। सैमसन को शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी के पर्याप्त मौके मिले लेकिन इसके बावजूद वह आठ मैचों में 13.75 की औसत से ही रन बना पाए। सामने आ रहे प्रतिभावान खिलाड़ियों को देखते हुए सैमसन की राह इस प्रदर्शन के साथ आसान नहीं होने वाली। टीम इंडिया में विकेटकीपिंग के कई दावेदार प्रदर्शन के आधार पर ऋषभ पंत ने सैमसन को काफी पीछे छोड़ दिया है जबकि ईशान किशन ने भी सीमित मौके मिलने पर प्रभावी प्रदर्शन किया है। सीमित ओवरों के क्रिकेट में लोकेश राहुल भी विकेटकीपर के रूप में विकल्प हैं और ऐसे में सैमसन के पास अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने के लिए अधिक समय नहीं है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक राहुल द्रविड़ को भी सैमसन से काफी उम्मीदें हैं और अगर वह अगले दो मैचों में बड़ा स्कोर बनाने में विफल रहते हैं तो यह श्रृंखला उनके लिए अंतिम मौका साबित हो सकती है। हार्दिक पंड्या ने बढ़ाई टेंशन टीम के लिए हार्दिक पंड्या की बल्लेबाजी फॉर्म भी चिंता का विषय है जो श्रीलंका के खिलाफ अब तक प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने ठीक-ठाक गेंदबाजी की है लेकिन वह पीठ की सर्जरी से पहले की तरह गेंदबाजी करने में नाकाम रहे हैं। बोलर्स ने दिलाई थी जीत पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। युजवेंद्र चहल और वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। ये दोनों टीम में कलाई के स्पिनर के स्थान के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। यूएई में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए 20 से अधिक खिलाड़ियों का चयन होने की उम्मीद है और ऐसे में चक्रवर्ती तथा चहल दोनों को टीम में जगह मिल सकती है। लगातार सुधर रहा श्रीलंका का खेल वनडे सीरीज की तुलना में टी-20 श्रृंखला कड़ी चुनौती होगी क्योंकि उसके पास लगातार बड़े शॉट खेलकर मैच का रुख बदल पाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। चरिथ असालंका ने पहले मैच में 44 रन की पारी खेलकर भारत पर दबाव डालने का प्रयास किया था, लेकिन अहम मौकों की दासुन शनाका की टीम की अनुभवहीनता झलकी। टीम ने सोमवार को अंतिम छह विकेट सिर्फ 15 रन जोड़कर गंवाए। वानिंदु हसारंगा ने अपनी लेग स्पिन से प्रभावित किया है और सूर्यकुमार को छोड़कर भारत के अन्य बल्लेबाजों को कुछ परेशान करने में सफल रहे हैं। टीम इस प्रकार हैंभारत: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी साव, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नितीश राणा, इशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, कृणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया। श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, पथुम निसानका, चरिथ असालंका, वानिन्दु हसारंगा, अशेन बंडारा, मिनोद भानुका, लाहिरू उदारा, रमेश मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, बिनुरा फर्नांडो, दुष्मंता चमीरा, लक्षण संदाकन, अकिला धनंजय, शिरन फर्नांडो, धनंजय लक्षण, इशान जयरत्ने, प्रवीण जयविक्रमा, असित फर्नांडो, कासुन रजिता, लाहिरू कुमारा और इसुरू उदाना।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zBtjy3
Share:

ENGvIND: कोरोना से उबरने के बाद ऋषभ पंत की प्रैक्टिस शुरू, क्यों कटा पडिक्कल-जयंत का नाम

लंदनसलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव और मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से शुरू हो रही पांच मैचों की श्रृंखला के लिए चोटिल शुभमन गिल और वाशिंगटन सुंदर के विकल्प के तौर पर भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। स्टैंड बाई खिलाड़ियों में शामिल बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को मुख्य टीम में शामिल किया गया है जबकि स्टैंड बाई तेज गेंदबाज आवेश खान बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण स्वदेश लौटेंगे। शुभमन गिल के पैर में घुटने के नीचे के अगले हिस्से में चोट है जबकि सुंदर के दाएं हाथ की अंगुली में चोट है। आवेश और सुंदर दोनों को भारत के खिलाफ काउंटी एकादश की ओर से प्रथम श्रेणी अभ्यास मैच खेलने के दौरान चोट लगी थी। घरेलू टीम के कई खिलाड़ियों के चोटिल होने या कोविड-19 से अलग-थलग होने के कारण ये दोनों उनकी टीम की ओर से खेले थे। बोर्ड ने साथ की सूचित किया कि कोविड पॉजिटिव पाए गए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दो निगेटिव आरटी-पीसीआर परीक्षण के साथ कोविड-19 से उबर गए हैं। बयान के अनुसार बीसीसीआई की मेडिकल टीम से स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने साथ ही बताया कि गेंदबाजी कोच भरत अरुण, विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और ईश्वरन का लंदन में पृथकवास पूरा हो गया है और वह डरहम में भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। इस तरह की खबरें थी कि ऑफ स्पिनर जयंत यादव सुंदर के विकल्प के तौर पर ब्रिटेन जा सकते हैं लेकिन पता चला है कि अभी उनकी जरूरत नहीं है। इसी तरह देवदत्त पडिक्कल को भी नहीं भेजा गया है क्योंकि महसूस किया गया कि उन्हें लाल गेंद से कम से कम एक और सत्र खेलने की जरूरत है और इसके बाद ही टेस्ट टीम में उनके नाम पर विचार होगा क्योंकि फिलहाल उनका औसत सिर्फ 34 का है। भारतीय टीम इस प्रकार है: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी , ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शारदुल ठाकुर, उमेश यादव, लोकेश राहुल, रिद्धिमान साह, अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी साव और सूर्यकुमार यादव। स्टैंड बाई खिलाड़ी: प्रसिद्ध कृष्णा, अर्जन नागवासवाला।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zC4xOl
Share:

ENGvIND: सूर्यकुमार यादव की खुली किस्मत, पृथ्वी भी जाएंगे इंग्लैंड, टेस्ट टीम में मिली जगह

नई दिल्लीबीसीसीआई ने सभी संभावनाओं पर विराम लगाते हुए सोमवार को बड़ी घोषणा की। चोटिल शुभमन गिल, आवेश खान और वाशिंगटन सुंदर को आधिकारिक रूप से आज इंग्लैंड दौरे से बाहर बताया गया साथ ही इनके रिप्लेसमेंट भी चुन लिए गए हैं। पृथ्वी साव और सूर्यकुमार यादव को बेहतरीन फॉर्म का ईनाम मिला है। बतौर रिप्लेसमेंट दोनों बल्लेबाज अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएंगे। शुभमन पहले ही स्वदेश लौट चुकेबीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा, ‘ऑलराउंडर वाशिंगटन को इंजेक्शन लगाया गया है। हालांकि, उनकी रिकवरी उम्मीद से ज्यादा समय ले रही है जिस कारण वह दौरे से बाहर हो गए हैं। तेज गेंदबाज आवेश को अभ्यास मैच के पहले दिन अंगूठे में चोट लगी थी। उन्हें एक्स रे के लिए ले जाया गया जिसमें फ्रैक्चर आया है। उनकी चोट के लिए विशेषज्ञ से सलाह ली गई है और वह इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए हैं।’ अभिमन्यु ईश्वरन मुख्य टीम में शामिलबयान में कहा गया, ‘सलामी बल्लेबाज शुभमन को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के दौरान पैर में चोट लगी थी। वह दौरे से बाहर हो गए हैं और भारत वापस लौट गए हैं। ऑल इंडिया सीनियर चयन समिति ने रिप्लेसमेंट के तौर पर शॉ और सूर्यकुमार के नाम चुने हैं।’ चयन पैनल ने बतौर स्टैंडबाई दौरे पर गए ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन को मुख्य टीम में मूव किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चार अगस्त को नॉटिंघम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस प्रकार हैरोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लोकेश राहुल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव। स्टैंडबाई खिलाड़ी : एम प्रसिद्ध कृष्णा और अरजान नागवसवाला।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3x3mHXt
Share:

India vs Sri Lanka: ईशान किशन ने विकेट के पीछे दिखाई गजब फुर्ती, लोगों को याद आए धोनी

कोलंबो भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर ईशान किशन ने रविवार को अपने खेल से देखने वालों का दिल खुश कर दिया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में सीरीज के पहले टी20 इंटरनैशनल में उन्होंने बहुत फुर्तीली स्टंपिंग की। उनके इस खेल ने न सिर्फ भारत को जीत के करीब पहुंचाया बल्कि साथ ही वरुण चक्रवर्ती को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला विकेट भी दिलवाया। यह श्रीलंकाई पारी के 18वें ओवर की बात है। श्रीलंका को जीत के लिए 42 रन की जरूरत थी। वरुण ने दासुन शनाका को गेंद फेंकी। श्रीलंकाई बल्लेबाज ने उसे खेलने के लिए आगे कदम निकाला लेकिन वह अपना बैलंस नहीं बना पाए। उनका पिछला पैर हवा में था। किशन ने गेंद पकड़ने में देर नहीं की और फौरन स्टंप कर दिया। बल्लेबाजों को हालांकि इस बात का अहसास नहीं रहा। वे रन लेने के लिए दौड़ पड़े। अंपायर कुमार धर्मसेना ने टीवी अंपायर से पूछा और आखिर में नतीजा भारत के पक्ष में आया। श्रीलंका पहले से ही संघर्ष कर रहा था। शनाका के आउट होने के बाद उनकी परेशानी बढ़ गई। अगले ओवर में उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार ने इसुरु उदाना (1) और दुष्मंता चमीरा (1) को आउट कर श्रीलंकाई पारी को 126 पर समेट दिया। भारतीय टीम ने मैच 38 रन से जीता। इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सूर्यकुमार यादव ने हाफ सेंचुरी बनाई और भारत के स्कोर को 164 तक पहुंचाया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kSdTBu
Share:

Sunday, July 25, 2021

जीत के बाद कप्तान शिखर धवन ने की सूर्यकुमार यादव की तारीफ, बोले वह शानदार बल्लेबाज

कोलंबो भारतीय कप्तान (Shikhar Dhawan) ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनैशनल ( T20I) में जीत हासिल करने के बाद सूर्यकुमार यादव की दिल खोलकर तारीफ की है। भारत ने रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में 38 रन से जीत हासिल की। अपना तीसरा टी20 इंटरनैशनल मुकाबला खेल रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने दूसरी हाफ सेंचुरी लगाई। उनकी पारी की मदद से भारत ने 5 विकेट पर 164 का स्कोर हासिल किया। धवन (Dhawan) और सूर्यकुमार (Suryakumar) ने दूसरे विकेट के लिए 48 गेंद पर 62 रन की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप ने भारतीय मध्यक्रम को थोड़ा सहारा दिया। मुंबई के इस 30 वर्षीय बल्लेबाज ने 34 गेंद पर 50 रन की पारी की। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान कहा, 'मैंने सोचा था कि हमने 10-15 रन कम बनाए थे। लेकिन हमें लगा कि यह फिर भी अच्छा स्कोर है। पहली गेंद पर विकेट खोने के बाद हमने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। पावरप्ले (6 ओवर) में 50 का आंकड़ा हासिल करना अच्छी बात थी। सूर्या एक बहुत अच्छा खिलाड़ी है और हमें उसकी बल्लेबाजी देखते हुए अच्छा लगता है। वह मुझसे भी दबाव हटा रहे थे।' धवन ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने साथ ही बताया कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का सामना करना कितना मुश्किल था। उन्होंने इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के अपने साथी बल्लेबाज पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) की भी तारीफ की। साव, अपने टी20 इंटरनैशनल डेब्यू की पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। धवन ने उम्मीद जताई कि साव शानदार वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, 'श्रीलंका बहुत अच्छा खेल रहा था लेकिन हमें पता था कि हमारे स्पिनर्स को थोड़ा टर्न मिलेगा। युजवेंद्र चहल और क्रुणाल पंड्या न काफी अच्छी गेंदबाजी की। भुवनेश्वर ने भी कमाल की बोलिंग की। यहां तक कि अपना पहला मैच खेल रहे वरुण चक्रवर्ती ने भी... वरुण की गेंद को समझ पाना काफी मुश्किल था। यहां तक कि मुझे भी नेट्स में उनकी गेंदबाजी को समझ पाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। जहां तक पृथ्वी की बात है तो वह काफी अच्छा खेल रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह अगले मैच में वापसी करेंगे।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iLF8Li
Share:

हार्दिक पंड्या ने गाया श्रीलंका का राष्ट्रगान, सोशल मीडिया पर हुई जमकर तारीफ

कोलंबो भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज भी जीत के साथ किया। रविवार को सीरीज के पहले मैच में भारत ने 38 रन से जीत हासिल की। टीम ने अपने खेल से भारतीय खेल प्रशंसकों का दिल तो जीता ही लेकिन मैच से पहले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कुछ ऐसा किया जिससे श्रीलंकाई फैंस भी खुश हो गए होंगे। मैच की शुरुआत से पहले जब दोनों टीमें मैदान पर थीं और दोनों देशों के राष्ट्रगान गाए जा रहे थे तो कैमरे की नजरें हार्दिक पंड्या पर टिकीं। भारतीय ऑलराउंडर श्रीलंका का राष्ट्रगान गुनगुना रहे थे। पंड्या की इस बात को सोशल मीडिया पर काफी प्रशंसा मिली। दोनों देशों के लोगों ने पंड्या के इस प्रयास की सराहना की। मैच की बात करें तो भारत मेजबान श्रीलंका को 38 रन से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम ने सूर्यकुमार यादव की हाफ सेंचुरी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 18.3 ओवरों में 126 रन ऑल आउट हो गई। प्लेयर ऑफ द मैच भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट झटके।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iKbzcZ
Share:

भुवनेश्वर के आगे बेदम श्रीलंकाई बल्लेबाज, पहले T20 में 'गब्बर' की टीम ने मारा मैदान

कोलंबोभारतीय टीम ने टी-20 सीरीज का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। उसने मेजबान श्रीलंका को पहले मुकाबले में 38 रन से हराते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम ने सूर्यकुमार यादव की हाफ सेंचुरी के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम सभी विकेट के नुकसान पर 18.3 ओवरों में 126 रन पर ढेर हो गई। भुवनेश्वर कुमार ने 4 विकेट झटके। इस तरह कथित आईपीएल इलेवन ने एकबार फिर श्रीलंकाई इंटरनैशनल टीम की हालत खस्ता कर दी है। भारत ने वनडे सीरीज 2-1 के अंतर से जीता था। भारतीय पारी का रोमांचभारत अच्छी फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव के अर्धशतक के बावजूद 5 विकेट पर 164 रन ही बना सका। सूर्यकुमार ने 34 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 50 रन बनाने के अलावा कप्तान शिखर धवन (46) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी भी की। धवन ने इससे पहले संजू सैमसन (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन जोड़े। भारतीय टीम एक समय 14 ओवर में दो विकेट पर 113 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन दुष्मंता चमीरा (24 रन पर दो विकेट) और वानिंदु हसारंगा (28 रन पर दो विकेट) के सामने बल्लेबाज डेथ ओवरों में बड़े शॉट खेलने में नाकाम रहे। टीम अंतिम पांच ओवर में 43 रन ही बना सकी। पृथ्वी साव का गोल्डन डकश्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और तेज गेंदबाज चमीरा ने पदार्पण कर रहे पृथ्वी साव को मैच की पहली ही गेंद पर विकेटकीपर मिनोद भानुका के हाथों कैच कराके मेजबान टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। कप्तान धवन और संजू सैमसन (27) ने इसके बाद पारी को संभाला। दोनों ने पावर प्ले में भारत का स्कोर एक विकेट पर 51 रन तक पहुंचाया। धवन ने पदार्पण कर रहे चमिका करुणरत्ने पर पारी का पहला चौका जड़ा और फिर स्पिनर अकिला धनंजय पर भी दो चौके मारे। सैमसन और शिखर जमेसैमसन ने भी छठे ओवर में अकिला के ओवर में चौके और छक्के से 16 रन बटोरे। लेग स्पिनर हसारंगा ने सैमसन को पगबाधा करके श्रीलंका को दूसरी सफलता दिलाई। सैमसन ने 20 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और एक छक्का मारा। सूर्यकुमार एक बार फिर अच्छी लय में दिखे। उन्होंने हसारंगा पर दो चौके जड़ने के बाद उसुरू उदाना और करुणरत्ने की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। धवन ने भी तेवर दिखाते हुए 12वें ओवर में अकिला पर छक्के और चौके साथ टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। सूर्यकुमार की धांसू फिफ्टीधवन हालांकि करुणरत्ने की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर आशेन बंडारा को कैच दे बैठे। उन्होंने 36 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का जड़ा। सूर्यकुमार ने हसारंगा पर छक्के के साथ 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन अगली गेंद पर इसी शॉट को दोहराने की कोशिश में बाउंड्री पर कैच दे बैठे। उन्होंने 34 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के मारे। हार्दिक नहीं दिखे लय मेंईशान किशन (नाबाद 20) और हार्दिक पंड्या को बड़े शॉट खेलने में परेशानी हुई। हार्दिक तो बिलकुल भी लय में नहीं दिखे। ईशान किशन ने 18वें ओवर में उदाना पर छक्का जड़ा लेकिन चमीरा के अगले ओवर में उन्हें जीवनदान मिला। हार्दिक ने एक बार फिर निराश किया और 12 गेंद में 10 रन बनाने के बाद चमीरा की गेंद पर विकेटकीपर को कैच थमा बैठे। भारतीय बल्लेबाज अंतिम दो ओवर में कोई बाउंड्री नहीं लगा पाए। अच्छी शुरुआत के बाद श्रीलंका 50/3श्रीलंका के लिए भानुका ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उसे वह लंबी पारी में तब्दील नहीं कर सके। उन्हें क्रुणाल पंड्या ने सूर्यकुमार याादव के हाथों कैच आउट कराते हुए पवेलियन भेजा। मिनोद भानुका ने 7 गेंदों में 10 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका थोड़ा संभला ही थी कि चहल ने धनंजय डि सिल्वा (9) और भुवनेश्वर कुमार ने लय में दिख रहे अविष्का फर्नांडो (26) को आउट करते हुए भारत को 50 रनों पर 3 सफलताएं दिला दीं। असलांका के साथ ही श्रीलंकाई उम्मीदों ने भी तोड़ दिया दमइसके बाद असलांका और बंदारा ने चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 40 रनों की साझेदारी करते हुए श्रीलंका की वापसी कराने की कोशिश की। इस साझेदारी को हार्दिक पंड्या ने तोड़ा। उन्होंने बंदारा को 9 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। हालांकि, दूसरे छोर पर असलांका ने विस्फोटक बैटिंग जारी रखी। उन्होंने वरुण चक्रवर्ती को एक ओवर चौका और छक्का लगाया तो कप्तान शिखर ने गेंद दीपक चाहर को पकड़ा दी। दीपक ने असलांका (44 रन, 26 गेंद, 3 चौके, 3 छक्के) को पृथ्वी के हाथों कैच आउट कराते हुए कप्तान के भरोसे को कामय भी रखा। फिर यूं जी लिया मैच जब असलांका आउट हुए तो श्रीलंका को जीत के लिए 27 गेंदों में 54 रन चाहिए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kUJ66Y
Share:

IPL 2021: आठ अक्टूबर से शुरुआत, 27 दिन में 31 मैच, जानें दूसरे स्टेज के बारे में सबकुछ

नई दिल्लीगत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सिंतबर से आईपीएल 2021 के शेष मुकाबले कराए जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी घोषणा की। कोरोना ने लगाया था टूर्नामेंट में ब्रेक आईपीएल का 14वां सीजन इस साल मई में कोरोना वायरस के कारण बीच में ही स्थगित किया गया था। आईपीएल के दूसरे चरण में 27 दिनों में कुल 31 मैच होंगे। दुबई में 13, शारजाह में 10 और अबू धाबी में आठ मुकाबले कराए जाएंगे। 15 अक्टूबर को होगा फाइनल ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आठ अक्टूबर को होगा। ग्रुप चरण के बाद पहला क्वालीफायर 10 अक्टूबर को दुबई में, जबकि एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 क्रमश: 11 और 13 अक्टूबर को शारजाह में होंगे। 15 अक्टूबर को फाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा। आईपीएल के शेष मुकाबले इस प्रकार हैं दिनांक समय मैच स्थान19 सितंबर, 07:30, सीएसके, बनाम मुंबई, दुबई 20 सितंबर, 07:30, केकेआर बनाम आरसीबी, अबु धाबी 21 सितंबर, 07:30 पंजाब बनाम राजस्थान, दुबई 22 सितंबर, 07:30, दिल्ली बनाम हैदराबाद, दुबई 23 सितंबर, 07:30, मुंबई बनाम केकेआर, अबु धाबी 24 सितंबर, 07:30, आरसीबी बनाम सीएसके, शारजाह 25 सितंबर, 03:30, दिल्ली बनाम राजस्थान, अबु धाबी 25 सितंबर, 07:30, हैदराबाद बनाम पंजाब, शारजाह 26 सितंबर, 03:30, सीएसके बनाम केकेआर, अबु धाबी 26 सितंबर, 07:30, आरसीबी बनाम मुंबई, दुबई 27 सितंबर, 07:30, हैदराबाद बनाम राजस्थान, दुबई 28 सितंबर, 03:30, केकेआर बनाम दिल्ली, शारजाह 28 सितंबर 07:30, मुंबई बनाम पंजाब, अबु धाबी 29 सितंबर 07:30, राजस्थान बनाम आरसीबी, दुबई 30 सितंबर 07:30, हैदराबाद बनाम सीएसके, शारजाह 01 अक्टूबर 07:30, केकेआर बनाम पंजाब, दुबई 02 अक्टूबर 03:30, मुंबई बनाम दिल्ली, शारजाह 02 अक्टूबर 07:30, राजस्थान बनाम सीएसके, अबु धाबी 03 अक्टूबर 03:30, आरसीबी बनाम पंजाब, शारजाह 03 अक्टूबर 07:30, केकेआर बनाम हैदराबाद, दुबई 04 अक्टूबर 07:30, दिल्ली बनाम सीएसके, दुबई 05 अक्टूबर 07:30, राजस्थान बनाम मुंबई, शारजाह 06 अक्टूबर 07:30, आरसीबी बनाम हैदराबाद, अबु धाबी 07 अक्टूबर 03:30, सीएसके बनाम पंजाब, दुबई 07 अक्टूबर 07:30, केकेआर बनाम राजस्थान, शारजाह 08 अक्टूबर 03:30, हैदराबाद बनाम मुंबई, अबु धाबी 08 अक्टूबर 07:30, आरसीबी बनाम दिल्ली, दुबई 10 अक्टूबर 07:30, क्वालिफायर 1, दुबई 11 अक्टूबर 07:30, एलिमिनेटर, शारजाह 13 अक्टूबर 07:30, क्वालिफायर 2, शारजाह 15 अक्टूबर 07:30, फाइनल, दुबई


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3iLrTdx
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support