This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Monday, September 30, 2019

जानें, कब और कहां होगा IPL 2020 ऑक्शन?

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पहली बार कोलकाता में 19 दिसंबर को होगी। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता बालीवुड स्टार शाहरुख खान के सह स्वामित्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का मेजबान शहर है। अब तक अधिकांश बार खिलाड़ियों की नीलामी बेंगलुरु में ही हुई है। खिलाड़ियों की ‘ट्रेडिंग विंडो’ अभी खुली हुई है जो 14 नवंबर को बंद होगी। इस दौरान टीमें अपने खिलाड़ियों की अदला बदली करने के अलावा अपने खिलाड़ी को दूसरी टीम को बेच सकती हैं। फ्रैंचाइजियों को नीलामी की जानकारी सोमवार को दी गई। प्रत्येक फ्रैंचाइजी को आईपीएल 2019 नीलामी के लिए 82 करोड़ रुपये दिए गए थे, जबकि 2020 सत्र के लिए यह राशि 85 करोड़ रुपये है। फ्रैंचाइजी टीमों को 2020 की अपनी टीमें तैयार करने के लिए 85 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। प्रत्येक फ्रैंचाइजी के पास तीन करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि के अलावा पिछले सत्र की बची राशि भी होगी। दिल्ली कैपिटल के पास सबसे अधिक आठ करोड़ 20 लाख रुपये की राशि शेष बची है जबकि राजस्थान रॉयल्स के पास सात करोड़ 15 लाख रुपये हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम नीलामी में छह करोड़ पांच लाख रुपये के साथ उतरेगी। अगले साल फ्रैंचाइजियों के भंग होने से पहले इस साल होने वाली नीलामी अंतिम होगी। इसके बाद 2021 की टीमों के लिए नई भव्य नीलामी होगी। लुभावनी टी20 लीग आईपीएल का आयोजन प्रत्येक साल अप्रैल और मई में किया जाता है। आईपीएल 2020 के लिए फ्रैंचाइजियों के पास शेष बची राशि इस प्रकार है... चेन्नै सुपर किंग्स: तीन करोड़ 20 लाख रुपये दिल्ली कैपिटल्स: सात करोड़ 70 लाख रुपये किंग्स इलेवन पंजाब: तीन करोड़ 70 लाख रुपये कोलकाता नाइट राइडर्स: छह करोड़ पांच लाख रुपये मुंबई इंडियंस: तीन करोड़ 55 लाख रुपये राजस्थान रॉयल्स: सात करोड़ 15 लाख रुपये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: एक करोड़ 80 लाख रुपये सनराइजर्स हैदराबाद: पांच करोड़ 30 लाख रुपये


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nlG5RL
Share:

वर्ल्ड चैंपियनशिप: सा. अफ्रीका और भारत में 'अंकों की जंग'

विशाखापत्तनमविश्व टेस्ट चैंपियनशिप के होम सीजन में टीम इंडिया अपना पहला टेस्ट मैच बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेलेगी। प्रोटियाज के खिलाफ यह सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में विंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज जीतकर भारतीय टीम 120 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर मौजूद है और कप्तान इस बढ़त को और मजबूत बनाना चाहेंगे। कागज पर 'कमजोर' दिख रही दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ कोहली की 'टीम इंडिया' थोड़ी मजबूत है, लेकिन जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद भारतीय खेमे की पेस बैट्री थोड़ी कमजोर दिख रही है। हालांकि, भारत के पास इंशात शर्मा और उमेश यादव जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज भी हैं। यह देखना रोचक होगा कि बुमराह की गैरमौजूदगी का फायदा ये दोनों गेंदबाज उठा पाते हैं या नहीं। पढ़ें - कोहली के पास 'सुनहरा मौका'अब तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत जो तीन सीरीज खेली गई हैं उनमें केवल भारत ने ही सीरीज के अपने दोनों मैच जीते हैं। श्रीलंका और न्यू जीलैंड ने दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कराई थी और उनमें से प्रत्येक के 60 अंक हैं, जबकि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज 2-2 से बराबर छूटी थी। दोनों टीमों के 56-56 पॉइंट हैं। टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता को बढ़ाने के उद्देशय से इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस चैंपियनशिप की शुरुआत की थी। टीम इंडिया के पास सरजमीं पर इस चैंपियनशिप में बड़ी बढ़त हासिल करने का सुनहरा मौका है, जिसे विराट शायद ही गंवाना चाहेंगे। दांव पर होंगे 120 अंक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम, पुणे और रांची में होने वाले टेस्ट मैचों में दोनों टीमें कुल 120 अंकों के लिए एक दूसरे से मुकाबला करेगी। इस चैंपियनशिप के तहत सीरीज के मैचों के आधार पर प्रत्येक टेस्ट के लिए अंक तय किए जाते हैं जैसे दो टेस्ट मैचों की सीरीज में एक टेस्ट के लिए 60 अंक, जबकि पांच मैचों की सीरीज में एक टेस्ट के लिए 24 अंक मिलते हैं। ...तो भारत रहेगा टॉप पर भारत अगर तीनों टेस्ट मैच जीतने में सफल रहता तो उसके अंकों की संख्या 240 हो जाएगी। दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका अगर तीनों मैच जीतता है तो उसके भारत के समान 120 अंक हो जाएंगे। लीग चरण के आखिर में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमों के बीच जून 2021 में लंदन में फाइनल खेला जाएगा, जिसके विजेता को विश्व टेस्ट चैंपियन का खिताब मिलेगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2mqW8gG
Share:

'कर्फ्यू के बीच क्रिकेट': गंभीर ने कसा पाक पर तंज

नई दिल्लीक्रिकेटर से पॉलिटिशियन बने का पाकिस्तान पर हमलावर रवैया कायम है। हाल ही में इमरान खान की यूएन में दी गई विवादित स्पीच को आईना दिखाने वाले इस खिलाड़ी ने एक बार फिर कश्मीर से जोड़ते हुए कराची क्रिकेट मैच पर तंज कसा है। उन्होंने एक विडियो शेयर किया, जिसमें श्रीलंकाई टीम को भारी सुरक्षा के बीच स्टेडियम ले जाया जा रहा है। विडियो बनाने वाले सुरक्षाबलों की गाड़ियों की गिनती करते सुने जा सकते हैं। विडियो बनाने वाला शख्स कह रहा है कि कर्फ्यू के बीच मैच करवाया जा रहा है। अब बस काफिले के बीच टैंक का आना ही बाकी रह गया है। गंभीर ने इस विडियो को शेयर किया और लिखा- इतना कश्मीर किया कि कराची भूल गए...। दरअसल, बड़ी मिन्नतों के बाद कोई बड़ी टीम पाकिस्तान दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज खेलने आई है। सीरीज से ठीक पहले सुरक्षा का हवाला देते हुए कई दिग्गज श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था। जिसमें लसिथ मलिंगा और करुणरत्ने भी शामिल थे। एक वक्त तो लग रहा था कि श्रीलंका टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी, हालांकि बाद में मैनेजमेंट ने कुछ खिलाड़ियों को राजी कर लिया। पढ़ें: 2009 में हुआ था श्रीलंका टीम पर हमला पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंका की टीम मेजबान देश से कराची के नैशनल स्टेडियम में भिड़ी। इसी के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत हो जा हो गई। अपने देश में इंटरनैशनल क्रिकेट को वापस लाने की मुहिम में लगे पाकिस्तान को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार था। साल 2009 में लाहौर में श्रीलंका की टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद से दुनिया भर की टीमों ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2oLZhZf
Share:

घर में कोहली का तोड़ नहीं, औसत है करिश्माई

नई दिल्लीभारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज विशाखापत्तनम टेस्ट से हो जाएगा। यह मैच डॉ. वाईएस राजसेखरा रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार से खेला जाएगा। इस मैच के लिए सभी की निगाहें भारतीय कप्तान पर होंगी। कोहली का घरेलू मैदानों पर रेकॉर्ड जोरदार है। उनका करिश्माई औसत 64.68 का है। विराट ने घरेलू मैदानों पर कुल 34 टेस्ट खेले हैं और कुल 3105 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम कुल 11 शतक दर्ज हैं। घरेलू मैदान पर कम से कम 3000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में कोहली का औसत सबसे बेहतर है। वहीं, अन्य देशों के बल्लेबाजों की बात करें तो वर्ल्ड रेकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है। इस ऑस्ट्रेलियाई महान बल्लेबाज के नाम अपने देश में 33 टेस्ट में 98.22 की औसत से 4322 रन दर्ज हैं। उनके नाम 18 शतक भी हैं। पढ़ें: स्मिथ दूसरे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के ही स्टीव स्मिथ दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 29 टेस्ट में 3075 रन बनाए हैं। उनका औसत 77.25 का है, जबकि उनके नाम 13 शतक दर्ज हैं। गैरी सोबर्स तीसरे नंबर पर हैं। इस कैरेबियाई महान बल्लेबाज ने घरेलू मैदानों पर 44 टेस्ट खेले और 66.80 की औसत से 4075 रन बनाए। उनके नाम 14 शतक हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ ने 32 टेस्ट में 65.25 के प्रभावी औसत से 3067 रन बनाए, जिसमें 12 शतक शामिल है। वह चौथे नंबर पर हैं। 5वें नंबर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। देखा जाए तो टॉप-5 में शामिल बल्लेबाजों में स्मिथ और विराट के पास ही घरेलू मैदानों पर अपने औसत को बेहतर बनाने का मौका है, क्योंकि बाकी के क्रिकेटर रिटायर हो चुके हैं। विराट के बाद पुजारा का नंबरभारतीय बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं मिडल ऑर्डर के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा। पुजारा ने देश में 36 टेस्ट खेले हैं और 3217 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक शामिल है। उनका औसत 61.86 का है। ओवरऑल बल्लेबाजों में उनका नंबर 7वां है, जबकि माइकल क्लार्क छठे नंबर पर हैं। क्लार्क ने अपने देश ऑस्ट्रेलिया में कुल 53 टेस्ट खेले और 62.05 की औसत से 4654 रन बनाए। उनके नाम 17 शतक रहे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nZeANX
Share:

क्रिकेट: जानें, क्यों सोशल मीडिया पर पाक हो रहा ट्रोल

नई दिल्लीपाकिस्तान में 10 वर्ष बाद इंटरनैशनल वनडे मैच सोमवार को खेला गया। विपक्षी श्रीलंका टीम रही। कराची के नैशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने 67 रनों से जीत भी दर्ज की। बावजूद इसके सोशल मीडिया पर उसकी खूब 'थू-थू' हो रही है। दरअसल, बड़ी मिन्नतों के बाद कोई बड़ी टीम पाकिस्तान दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज खेलने आई है। लेकिन इसे फैन्स की कोई खास तवज्जो नहीं मिली और तो और लाइव मैच के दौरान दो बार लाइट चली गई, जिसने उसकी किरकिरी कर दी। मैच में पाकिस्तान ने बाबर आजम के 115 रनों की पारी की बदौलत 7 विकेट पर 305 रन बनाए। यहां तक तो फ्लड लाइटें ठीक थीं, लेकिन श्रीलंकाई पारी के दौरान दो बार लाइट गई, जिससे स्‍टेडियम के एक हिस्‍से की फ्लड लाइट बंद हो गई। लाइट जाने के चलते लगभग 30 तक मैच को रोकना पड़ा। इस दौरान जहां दर्शक निराश दिखे तो खिलाड़ी मैदान पर बैठकर लाइट ठीक होने का इंतजार करते नजर आए। आपा खोते नजर आए पाक कप्तान जब पहली बार फ्लड लाइट बंद हुई तो 15-20 मिनट तक मैच रुका रहा। सबकुछ ठीक हुआ और मैच शुरू होने के लगभग 5 मिनट बाद ही एक बार फिर लाइट चली गई। दोबारा लाइट जाने पर पाकिस्तान टीम के कप्‍तान स्‍टेडियम के अधिकारियों पर बिफरते दिखे। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोग खूब पाकिस्तान का मजाक बना रहे हैं। फ्लड लाइट्स के पैसे नहीं और इन्हें... कुछ क्रिकेट फैन्स ने जहां स्टेडियम के मेंटिनेंस पर सवाल उठाए हैं तो कुछ ने तंज कसते हुए लिखा- पाकिस्तान में 10 वर्ष बाद वनडे क्रिकेट की वापसी। खाली स्टेडियम और फ्लड लाइट्स फैंटास्टिक। एक यूजर ने लिखा- फ्लड लाइट्स लगाने के पैसे नहीं हैं और इन्हें कश्मीर चाहिए। बता दें कि 306 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 238 रन पर ढेर हो गई। एक फैन ने सरफराज अहमद का मजाक बनाते हुए लिखा- मैच होता है लाइट चली जाती है...। बता दें कि इससे पहले सरफराज के उस बयान का खूब मजाक बनाया गया था, जिसमें उन्होंने कहा था- बारिश होती है तो पानी आता ही है...। सरफराज ने यह बयान पहले मैच को बारिश से धुल जाने पर कहा था। 2009 में हुआ था श्रीलंका टीम पर हमला पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंका की टीम मेजबान देश से कराची के नैशनल स्टेडियम में भिड़ी। इसी के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत हो जा हो गई। अपने देश में इंटरनैशनल क्रिकेट को वापस लाने की मुहिम में लगे पाकिस्तान को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार था। साल 2009 में लाहौर में श्रीलंका की टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद से दुनिया भर की टीमों ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2mxr0we
Share:

Is India ready for the South African 'Test'?

Is India ready for the South African 'Test'?




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2n9CIxk
Share:

IND vs SA: पहले टेस्ट पर बारिश का साया

विशाखापत्तनम भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार से यहां खेले जाने पहले टेस्ट मैच के दौरान पांचों दिन बारिश की संभावना है। पिछले एक सप्ताह से यहां लगातार बारिश हो रही है और तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन 80 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है। मैच के दूसरे और तीसरे दिन क्रमश: 50 और 40 प्रतिशत बारिश की संभावना है जबकि आखिरी के दो दिनों का खेल भी बारिश से प्रभावित हो सकता है। यहां से लगभग 50 किलोमीटर दूर विजयनगरम में साउथ अफ्रीका और बोर्ड अध्यक्ष एकादश के बीच खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच का शुरुआती दिन तेज बारिश के कारण धुल गया था। पढ़ें, की कप्तानी में भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार आगाज किया।अब टीम इंडिया दो अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने घरेलू अभियान की शुरुआत करेगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2mpG9Q8
Share:

फ्रैक्चर पर डॉक्टरों से राय लेने इंग्लैंड जाएंगे बुमराह

नई दिल्लीभारत के चोटिल तेज गेंदबाज कमर के निचले हिस्से में लगी चोट (स्ट्रेस फ्रैक्चर) पर विशेषज्ञों की राय लेने के लिए इंग्लैंड जाएंगे। इस चोट के कारण बुमराह कम से कम दो महीने तक भारतीय टीम से बाहर हो गए। इस दौरान वह दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। साढ़े तीन साल के करियर में यह पहली बार होगा, जब बुमराह चोट के कारण इतने लंबे समय तक टीम से दूर रहेंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि बीसीसीआई स्ट्रेस फ्रैक्चर के इलाज के लिए बुमराह को लंदन भेज रहा है। इस दौरान एनसीए के फिजियोथेरेपिस्ट आशीष कौशिक उनके साथ रहेंगे। बीसीसीआई ने तीन अलग-अलग विशेषज्ञों से राय लेने के लिए समय लिया है। पढ़ें, सूत्रों ने कहा, ‘बुमराह छह या सात अक्टूबर को एक सप्ताह के लिए इंग्लैंड रवाना हो सकते है। उनकी आगे की योजना तीन डॉक्टरों से मिली राय पर निर्भर करेगी। हमने इस मामले में सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकों से राय ली है।’ टीम को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बुमराह की कमी खलेगी। 25 साल का यह गेंदबाज पिछले दो वर्षों में टीम का मुख्य गेंदबाज बनकर उभरा है। उन्होंने 12 टेस्ट में 62 विकेट जबकि 58 एकदिवसीय में 103 विकेट चटकाए हैं। टी20 में उनके नाम 42 मैच में 51 विकेट हैं। इससे पहले पूर्व भारतीय पेसर आशीष नेहरा ने रविवार को कहा कि जसप्रीत बुमराह का स्ट्रेस फ्रैक्चर उनके अलग तरह के ऐक्शन के कारण नहीं है और ऐसे मामले में ठीक होने की कोई समय सीमा नहीं होती है। बुमराह दो महीने में ठीक हो सकते हैं या फिर छह महीने तक मैदान से दूर रह सकते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nQSDk5
Share:

एमर्जिंग एशिया कप: नागरकोटि की टीम में वापसी

नई दिल्लीयुवा तेज गेंदबाज ने चोटिल होने के कारण 19 महीने तक बाहर रहने के बाद आगामी ‘एमर्जिंग एशिया कप’ के लिए सोमवार को भारतीय टीम में वापसी की। पिछले साल न्यू जीलैंड में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के खिताबी अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले नागरकोटि पर बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में विशेषज्ञों ने लगातार निगरानी रखी। नागरकोटि वह यहां पीठ के निचले हिस्से, एड़ी और टखने का उपचार करा रहे थे। इस 19 वर्षीय खिलाड़ी ने अपना आखिरी मैच पिछले साल राजस्थान की तरफ से विजय हजारे ट्रोफी में खेला था। पढ़ें, टूर्नमेंट में बीआर शरत भारतीय टीम की कप्तानी संभालेंगे। ‘एमर्जिंग एशिया कप’ नवंबर में बांग्लादेश की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा। टूर्नमेंट के लिए भारतीय टीम: विनायक गुप्ता, आर्यन जुयाल, बीआर शरत (कप्तान और विकेटकीपर) चिन्मय सुतार, यश राठौड़, अरमान जाफर, संवीर सिंह, कमलेश नागरकोटि, ऋतिक शौकीन, एसए देसाई, अर्शदीप सिंह, एसआर दुबे, कुमार सूरज, पी.रेखाडे, कुलदीप यादव।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2mjOtRi
Share:

युवी बोले- भारत को नहीं चाहिए नं-4 का बल्लेबाज

नई दिल्ली ऑफ स्पिनर ने रविवार को सोशल मीडिया पर हैरानी जताई थी कि मुंबई के सूर्यकुमार यादव की अनदेखी की जा रही है, इस पर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने एक दिन बाद जवाब दिया। हरभजन ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि घरेलू क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन समझ नहीं आता कि उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह क्यों नहीं मिलती। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले सूर्यकुमार ने विजय हजारे ट्रोफी के मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ 31 गेंदों पर 81 रन की तूफानी पारी खेली। पढ़ें, मार्च 2016 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हरभजन ने ट्वीट किया, 'समझ नहीं आता कि सूर्यकुमार को भारत के लिए क्यों नहीं सिलेक्ट किया जा रहा, घरेलू क्रिकेट में इतने रन बनाने के बावजूद। मेहनत करते रहो, तुम्हारा समय जरूर आएगा।' इस पर युवराज सिंह ने जवाब देते हुए लिखा, 'यार, मैंने तुम्हें बताया तो था। उन्हें नंबर-4 की जरूरत नहीं है, उनका टॉप ऑर्डर काफी मजबूत है।' युवी ने साथ ही हंसी की स्माइली भी लगाई। 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और तब प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट रहे युवराज ने अपने करियर में 304 वनडे खेले जिनमें 14 शतक और 52 अर्धशतक लगाए। 37 साल के युवी ने करियर का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच जून 2017 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2mpO8g8
Share:

IND vs SA: टेस्ट में टीम इंडिया के सामने 3 सवाल

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम दो अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने घरेलू अभियान की शुरुआत करेगी। दुनिया की नंबर-1 भारतीय टेस्ट टीम को इस सीरीज में तीन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। की कप्तानी में भारत ने वेस्ट इंडीज को हराकर टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार आगाज किया। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टीम इंडिया 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में विजयी शुरुआत करना चाहेगी। सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। पढ़ें, टेस्ट में रोहित की ओपनिंगभारतीय टीम के लिए पहली चुनौती ओपनर लोकेश राहुल की खराब फॉर्म है। इसी वजह से चयनकर्ता ओपनर के रूप में पर आस लगाए हुए हैं। रोहित अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष एकादश की ओर से खेलते हुए बिना खाता खोले आउट हो गए थे लेकिन माना जा रहा है 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित सीमित ओवरों की फॉर्मेट की तरह क्रिकेट के लंबे प्रारूप में भी हिट साबित होंगे। रोहित ने अभी तक 27 टेस्ट मैच खेले हैं और कुल 1585 रन बनाए जिसमें 3 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। साहा या पंत, विकेटकीपर कौन? विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए दूसरी चुनौती विकेटकीपर को लेकर है। टेस्ट सीरीज में विकेटकीपिंग को लेकर युवा ऋषभ पंत और ऋद्धिमान साहा के बीच मुकाबला है। पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि टर्निंग विकेटों पर साहा को मौका मिलना चाहिए। हालांकि कोच शास्त्री पहले ही यह चुके हैं कि पंत को भी मौके दिए जाएंगे। साहा ने 32 टेस्ट मैचों में 3 शतक और 5 अर्धशतकों की मदद से अभी तक कुल 1164 रन बनाए हैं जबकि पंत के नाम 11 टेस्ट में 2 शतक और 2 अर्धशतकों के दम पर कुल 754 रन दर्ज हैं। पढ़ें, बुमराह की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए तीसरी चुनौती युवा पेसर जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी हो सकती है। बुमराह मांसपेशियों में खिंचाव के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह उमेश यादव को टीम में जगह मिली है। बुमराह बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से भी बाहर रह सकते हैं। टेस्ट सीरीज में इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी भी तेज गेंदबाज के रूप में शामिल हैं और उन पर काफी दारोमदार रहेगा। सीरीज का दूसरा टेस्ट 10 अक्टूबर से पुणे में जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट 19 अक्टूबर से रांची में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है- विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, शुभमन गिल और उमेश यादव (एजेंसी से इनपुट के साथ)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2oz0AL2
Share:

देखें, टेस्ट सीरीज से पहले विराट का प्रैक्टिस सेशन

विशाखापत्तनम भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले विशाखापत्तनम में प्रैक्टिस की। टीम के कप्तान के प्रैक्टिस सेशन का एक विडियो क्लिप बीसीसीआई ने ट्विटर पर सोमवार को शेयर किया। इसके अलावा एक फोटो भी पोस्ट किया जिसमें टीम के सदस्य स्टेडियम में साथ खड़े नजर आ रहे हैं। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इसके लिए तैयारियों में जुटी है। सोमवार को प्रैक्टिस सेशन आयोजित किया गया जिसमें विराट समेत टीम के अन्य सदस्यों ने अभ्यास किया। पढ़ें, विराट का एक विडियो क्लिप बीसीसीआई ने 'किंग कोहली' लिखकर शेयर किया। इसमें विराट नेट्स पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। 45 सेकंड के इस विडियो को अभी तक 18 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बीसीसीआई ने एक और विडियो शेयर किया जिसमें मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा गेंदबाजी अभ्यास करते नजर आ रहे हैं। विडियो में दोनों को टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री खड़े होकर देख रहे हैं। भारत की मेजबानी में इससे पहले टी20 सीरीज खेली गई और साउथ अफ्रीका ने तीसरा टी20 जीतकर 3 मैचों मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर की। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में बारिश के कारण रद्द हो गया था। आंकड़ो की बात करें तो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 36 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें से साउथ अफ्रीका ने 15 और भारत ने 11 मैच जीते हैं। 10 मैच ड्रॉ रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2n7SKaO
Share:

अश्विन, जडेजा की तरह प्रदर्शन में निरंतरता चाहते हैं महाराज

विशाखापत्तनम साउथ अफ्रीका के सबसे अनुभवी स्पिनर केशव महाराज चाहते हैं कि बुधवार से यहां शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान उनके प्रदर्शन में भारतीय स्पिनरों और की तरह निरंतरता हो। बायें हाथ के स्पिनर महाराज ने 25 टेस्ट में 94 विकेट झटके हैं। काउंटी क्रिकेट में उन्होंने सफल प्रदर्शन किया जिसके बाद उन्हें उम्मीद है कि वह भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए हालात ‘असहज’ कर देंगे। पहली बार भारत के टेस्ट दौरे पर आए महाराज ने कहा, ‘तब अच्छा लगता है जब लोग आपकी क्षमता की सराहना करते हैं। जडेजा और अश्विन को देखिए। अश्विन के पास वैरिएशन है और जडेजा चीजों को सामान्य रखते हैं लेकिन अहम चीज निरंतरता है और इससे बल्लेबाज के लिए चीजें असहज हो जाती हैं। मैं भी एक छोर से अपना काम कर सकता हूं।’ पढ़ें, महाराज ने कहा कि स्पिन अहम भूमिका निभाएगी लेकिन रिवर्स स्विंग भी सीरीज में बड़ी भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा, ‘उप महाद्वीप में आप उम्मीद कर सकते हो कि गेंद टर्न करेगी और यही कारण है कि टीमें यहां अतिरिक्त स्पिनर के साथ आती हैं। जहां तक भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का सवाल है तो आप सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ ही खुद को परख सकते हैं। यह सीरीज मुझे बताएगी कि मैं कितना अच्छा हूं और मैं यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने लायक हूं या नहीं।’ 29 वर्षीय महाराज ने कहा, ‘दुनिया में प्रत्येक गेंदबाजी इकाई रिवर्स स्विंग उपलब्ध होने पर इसका फायदा उठाना चाहती है। भारत के पास मजबूत गेंदबाज हैं जिसमें मोहम्मद शमी भी शामिल हैं जिन्हें कभी-कभी खेलना बेहद मुश्किल हो जाता है। अगर गेंद रिवर्स स्विंग करने लगती है तो हमारे पास भी शानदार गेंदबाज हैं जो हालात का फायदा उठा सकते हैं।’ पढ़ें, साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजी आक्रमण में वेर्नोन फिलैंडर, कागिसो रबाडा और लुंगी गिडी शामिल हैं। भारतीय टीम को अपने मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की सेवाएं नहीं मिलेंगी जो कमर में ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। महाराज ने कहा कि भारत को इस तेज गेंदबाज की काफी कमी खलेगी। उन्होंने कहा, ‘यह भारत के लिए बड़ा नुकसान है उनकी जगह लेने के लिए स्तरीय गेंदबाज हैं। उमेश यादव एक अन्य विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं।’ साउथ अफ्रीका ने वर्षा से प्रभावित अभ्यास मैच में उम्दा प्रदर्शन किया। एडन मार्कराम (100) ने शतक जड़ा जबकि तेंबा बावुमा (87) और फिलैंडर (47) ने भी उपयोगी पारियां खेली। महाराज ने इस मैच में तीन विकेट चटकाए थे। साउथ अफ्रीका को चार साल पहले भारत में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था और तब जडेजा और अश्विन ने मेहमान टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। महाराज ने कहा कि साउथथ अफ्रीका की यह नई टीम अतीत के नतीजों को अधिक तूल नहीं देना चाहती।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nQ04rT
Share:

राष्ट्रपति ने की धोनी की तारीफ, बोले- रांची भी फेमस

रांची झारखंड की कई हस्तियों के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रपति ने सोमवार को कहा कि पूर्व कप्तान ने रांची को क्रिकेट की दुनिया में काफी प्रसिद्ध किया है। कोविंद रांची यूनिवर्सिटी के 33वें दीक्षान्त समारोह को संबोधित कर रहे थे। कोविंद ने कहा, ‘एमएस धोनी ने रविवार को मुझसे राज भवन में शिष्टाचार के नाते मुलाकात की। मुझे अच्छा लगा। मैंने उससे कहा कि वह चमक-धमक से दूर (लो प्रोफाइल) रहते हैं लेकिन लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं क्योंकि वह प्रतिभाशाली हैं।’ राष्ट्रपति ने इस मौके पर तीरंदाज दीपिका कुमारी और 1928 के ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान जयपाल सिंह मुंडा की उपलब्धियों की सराहना की। इन दोनों का संबंध झारखंड से है। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि अल्बर्ट एक्का जैसे लोगों का झारखंड से नाता रहा है, जिन्हें 1971 युद्ध के दौरान उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। पढ़ें, उन्होंने कहा कि सीएम रघुबर दास और सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश, न्यायमूर्ति एमवाई इकबाल रांची विश्वविद्यालय के विशिष्ट पूर्व छात्रों में से हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति के साथ प्रथम महिला सविता कोविंद के अलावा, गवर्नर द्रौपदी मुर्मू, सीएम रघुबर दास, शिक्षा मंत्री नीरा यादव, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति आरके पांडे और प्रो वाइस- चांसलर कामिनी कुमार भी उपस्थित थे। रिपोर्ट की मानें तो धोनी नवंबर-2019 तक सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। पूर्व भारतीय कप्तान वेस्ट इंडीज दौरे पर भी टीम में शामिल नहीं थे। इसके अलावा वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया के साथ नहीं रहे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nSVU2w
Share:

'टेस्ट क्रिकेट के लिए खतरा बन रहा जलवायु परिवर्तन'

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान का मानना है कि को सिर्फ T20 की बढ़ती लोकप्रियता ही नहीं बल्कि जलवायु परिवर्तन से भी खतरा है। चैपल ने कहा कि दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड को इस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। चैपल ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' वेबसाइट पर अपने लेख में लिखा, 'पांच दिवसीय मैचों का करीब से निरीक्षण करने से संकेत मिलते हैं कि हमारे सामने कुछ गंभीर चुनौतियां हैं। इनमें दो सबसे बड़ी चिंता लंबे प्रारूप पर टी20 क्रिकेट और जलवायु परिवर्तन का प्रभाव है।' टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर अपनी चिंता साझा करते हुए चैपल ने लिखा, 'खेल पर जलवायु परिवर्तन का असर एक बड़ी चिंता है। इसका हल उन राजनीतिज्ञों की निर्णायक कार्रवाई पर निर्भर करता है, जो झुंझलाहट भरा मौन धारण किए रहते हैं।' उन्होंने कहा, 'सबसे पहले तो बढ़ते तापमान से खिलाड़ियों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। बारिश के कारण खेल में विलंब होने से अधिक हताशा भरा कुछ नहीं होता लेकिन कल्पना कीजिए कि सूरज की बेहद तेज रोशनी होने के कारण खिलाड़ियों को मैदान से बाहर जाना पड़े।' त्वचा के कैंसर से जूझने वाले इस पूर्व कप्तान ने कहा कि बेहद लंबे समय तक सूरज की रोशनी में रहने से खिलाड़ियों को उस तरह की बीमारी का सामना करना पड़ सकता है, जिसका सामना वह कर रहे हैं। चैपल ने लिखा, 'यह हकीकत है कि अगर तापमान बढ़ता रहा तो खिलाड़ियों को लू लगने से या त्वचा के कैंसर से होने वाले नुकसान से बचाना होगा।' इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'मुकदमेबाजी के युग में क्रिकेट बोर्ड को सतर्कता से आगे बढ़ने की जरूरत है। इसमें कोई हैरानी नहीं कि दिन-रात्रि मैचों को टेस्ट क्रिकेट के भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है।' चिंतित चैपल ने कहा, 'इसके अलावा समुद्र का जलस्तर बढ़ने की भी चिंता है और अधिक क्रूर मौसमी घटनाएं जैसे विनाशकारी बवंडर और चक्रवात।' उन्होंने कहा, 'साथ ही कम बारिश का भी नुकसानदायक प्रभाव है। ये घटनाएं चेतावनी दे रही हैं कि क्रिकेटरों और प्रशासकों को जलवायु परिवर्तन को गंभीरता से लेने की जरूरत है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2oxJi10
Share:

श्रीसंत ने बताया- CSK से क्यों है इतनी नफरत

नई दिल्ली आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के कारण 7 साल का बैन झेल रहे श्रीसंत अगले साल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में फंसने के बाद श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था। लेकिन हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस तेज गेंदबाज को राहत देते हुए उनके क्रिकेट खेलने पर लगे आजीवन प्रतिबंध को कम कर 7 साल कर दिया। केरला के इस तेज गेंदबाज का यह बैन अगले साल खत्म होने वाला है और वह एक बार फिर केरल के रणजी ट्रोफी खेलने के लिए बकरार हैं। भारत की दो वर्ल्ड कप विजेता (2007 में T20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप) टीम का हिस्सा रहे श्रीसंत आईपीएल में विवादों में भी खूब रहे। हरभजनसिंह के साथ थप्पड़ कांड हो या फिर आईपीएल मैच में स्पॉट फिक्सिंग। इस टी20 लीग में दाएं हाथ का यह फास्ट बोलर अपने खेल से ज्यादा विवादों के चलते ही सुर्खियों में रहे। इतना ही नहीं हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व मेंटल कंडिशनिंग और स्ट्रैटिजिक लीडरशिप कोच और राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच रहे पैडी अपटन की ऑटोबायोग्रफी में विवादित जिक्र के चलते श्रीसंत एक बार फिर सुर्खियों में आ छा गए। पैडी ने अपनी ऑटोबायोग्रफी 'द बेयरफुट कोच' में श्रीसंत की भी चर्चा की है। पैडी ने श्रीसंत के साथ हुई घटना पर लिखा कि जब पैडी राजस्थान रॉयल्स की टीम के हेड कोच थे, तो श्रीसंत भी उस टीम का हिस्सा था और राहुल द्रविड़ की कप्तानी में रॉयल्स की टीम उस सीजन में खेल रही थी। यहां टीम का एक मैच चेन्नै सुपरकिंग्स के खिलाफ था, जिसमें श्रीसंत को हम टीम से बाहर रख रहे थे। इस पर श्रीसंत इतना नाराज हो गए कि उन्होंने उस मैच में उन्हें खिलाने के लिए मुझसे और द्रविड़ से खूब जिद की। लेकिन जब वह टीम में शामिल नहीं हुए तो उन्होंने इसे लेकर पैडी और द्रविड़ से लड़ाई की। पैडी ने अपनी पुस्तक में लिखा कि स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में जब श्रीसंत फंसे तो उन्हें समझ में आया कि वह उस मैच में खेलने को लेकर इतना उत्सुक क्यों थे और क्यों वह बार-बार प्लेइंग इलेवन में आने की जिद कर रहे थे। दरअसल वह अपने प्रदर्शन के लिए नहीं बल्कि इस मैच के लिए की गई अपनी फिक्सिंग को अंजाम देना चाहते थे। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में श्रीसंत ने इस मुद्दे पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं पैडी से पूछना चाहता हूं कि मैंने उनसे आईपीएल या भारतीय टीम में रहने के दौरान लड़ाई कब की है? मैं दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़, जिन्हें मैं बहुत सम्मान और प्यार करता हूं उनेस पूछना चाहता हूं क्या कभी मैं उनसे लड़ा हूं? मैंने अपटन को कब गाली दी, जैसा उन्होंने अपनी किताब में लिखा है। श्रीसंत ने कहा, 'मैंने बहुत बार अपटन से गुजारिश की थी कि मुझे उस मैच में खेलने दें- वह सिर्फ इसलिए कि CSK के खिलाफ मेरा इतिहास (रेकॉर्ड) बेहतर था और मैं उन्हें दोबारा हराना चाहता था। लेकिन उन्होंने इसका कुछ और ही मतलब निकाल लिया और यह कह दिया कि फिक्सिंग के चलते यह मैच खेलना चाहता था। हर कोई जानता है कि मैं सीएसके से कितनी नफरत करता हूं, मुझे इसमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है।' इस इंटरव्यू में श्रीसंत ने आगे कहा, 'लोग ऐसा भी कह सकते हैं कि मैं एमएस धोनी और एन. श्रीनिवासन सर के चलते सीएसके से नफरत करता हूं। लेकिन यह सच नहीं है। मैं बस पीले रंग से नफरत करता हूं। इसी कारण से मैं ऑस्ट्रेलिया से भी नफरत करता हूं। इससे भी ज्यादा जरूरी यह है कि मैंने सीएसके के खिलाफ बहुत शानदार प्रदर्शन किया है और इसलिए ही मैं तब वह मैच खेलना चाहता था।' श्रीसंत ने कहा, 'मुझ पर यह आरोप लगाना कि मैंने दो लोगों को गाली दी थी यह बहुत निराश करने वाला है। यह पुलिस द्वारा टॉर्चर करने से भी ज्यादा दुखदायी है। ये चीजें दुख देती हैं। दूसरे खिलाड़ी भी अपटन के बारे बात करते हैं कि ये कौन है बे, कर्टसन सब कुछ करते हैं।' क्या मैंने उनके साथ कभी कोई ऐसा व्यवहार किया।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2n2v7jU
Share:

अफरीदी के मेहमान बने होल्डिंग, बोले पाक सेफ

कराचीपाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने वेस्ट इंडीज के दिग्गज पूर्व गेंदबाज को अपने घर पर भोजन के लिए आमंत्रित किया। अफरीदी ने रविवार रात को ट्विटर पर होल्डिंग के साथ मेजबानी की फोटो साझा की, जिसमें पाकिस्तान के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज सइद अनवर भी दिखाई दे रहे हैं। अफरीदी ने ट्वीट किया, 'अपने घर पर होल्डिंग को रात के खाने पर आमंत्रित करना मेरे लिए सम्मान की बात है। डॉ. काशिफ आपका माइकल को कराची लाने के लिए शुक्रिया। सइद अनवर का भी साथ जुड़ने के लिए शुक्रिया। इन महान खिलाड़ियों का यहां आना अच्छा लगा।' होल्डिंग इस समय निजी कारणों से पाकिस्तान के दौरे पर हैं। पाकिस्तान इस समय श्रीलंका क्रिकेट टीम की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के अखबर द डॉन से कहा था, 'अगर मुझे सुरक्षा का खतरा होता तो मैं पाकिस्तान नहीं आता। मुझे यहां कोई समस्या नहीं है। यह अच्छी बात है कि श्रीलंका और पाकिस्तान यहां अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं।' लंबे अरसे बाद पाकिस्तान में कोई अंतरराष्ट्रीय टीम खेलने आई है। 2009 में श्रीलंका टीम पर हुए आतंकवादी हमल के बाद से कई देशों ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। पाकिस्तान की कोशिश है कि वह अपने यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली कराए और सभी देशों के साथ अपने घर में खेले। होल्डिंग दो अक्टूबर को होने वाले तीसरे वनडे मैच में शिरकत कर सकते हैं। श्रीलंका और पाकिस्तान कराची में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रहे हैं जबकि लाहौर में दोनों देश तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2onNss2
Share:

Sunday, September 29, 2019

सिंगापुर ने आईसीसी के पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ दर्ज की जीत

सिंगापुर सिंगापुर ने बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को T20 सीरीज के तीसरे मैच में चार रनों से मात देकर इतिहास रच दिया। यह सिंगापुर की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ पहली जीत है। इंडियन असोसिएशन ग्राउंड पर खेले गए इस मैच को बारिश के कारण 18 ओवर प्रति पारी कर दिया गया था। मेजबान सिंगापुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का उसने अच्छे से बचाव किया और ऐतिहासिक जीत हासिल की। सिंगापुर के विकेट लगातार अंतराल पर गिर रहे थे लेकिन टिम डेविड और मनप्रीत सिंह के 41-41 रनों के दम पर टीम ने संघर्षपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जिम्बाब्वे के लिवए रयान बर्ल ने तीन विकेट लिए। 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 14 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना चुकी थी। यहां तक सीन विलियम्स ने 35 गेंदों पर 66 रन बना लिए थे। उनसे पहले रेगिस चाकाब्वा 19 गेंदों पर 48 रन बनाए थे। टिनोटेंडा मुटुम्बोडजी (32) ने भी टीम को जीत की राह पर बनाए रखा था, लेकिन 142 के कुल स्कोर पर टिनोटेंडा आउट हो गए और दो ओवर कप्तान विलियम्स भी पविलियन लौट लिए। यहां से फिर जिम्बाब्वे जरूरी रनों के पास तक नहीं पहुंच पाई और 18 ओवरों में सात विकेट खोकर 177 रन ही बना सकी और चार रनों से मैच हार गई।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nOtlmu
Share:

BCCI में हितों का टकराव- संदीप पाटिल भी हुए स्टंप आउट

गौरव गुप्ता, मुंबई भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर हितों के टकराव का मुद्दा सुर्खियों में है। हाल ही में पूर्व भारतीय कप्तान और 'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ इसमें उलझते दिखे है और अब हितों के इन टकरावों की गाज कपिल देव की अध्यक्षता में बनी क्रिके ट सलाहकार समिति (CAC) पर दिखी। इतना ही नहीं रविवार को पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज भी हितों के इन टकरावों के मुद्दों पर नाराज दिखे। पाटिल मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (MCA) में होने जा रहे चुनावों में अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन उन्हें इस नियम का हवाला देकर इससे मना कर दिया गया। दरअसल 63 वर्षीय संदीप पाटिल ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के साथ मराठी कॉमेंट्री का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। रविवार को पाटिल चुनाव अधिकारी डीएन चौधरी से इसी मुद्दे पर स्पष्टीकरण के लिए मिलने पहुंचे थे। पाटिल के साथ MCA के CEO सीएस नायक और पूर्व MCA अध्यक्ष रवि सावंत भी मौजूद थे। पाटिल को यहां बताया गया कि अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उन्हें स्टार स्पोर्ट्स के साथ अपना यह कॉन्ट्रैक्ट छोड़ना होगा। पाटिल को ऐसी ही राय के CEO राहुल जौहरी ने भी दी, जिन्होंने बीसीसीआई के चुनाव अधिकारी गोपालास्वामी से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था। इस पूरे प्रकरण पर इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं मुंबई क्रिकेट को अपनी सेवा देने के लिए उत्सुक था लेकिन मैंने यह साफ कर दिया था कि मैं स्टार स्पोर्ट्स के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म नहीं कर सकता हूं, क्योंकि यह मेरी रोजी-रोटी है।' पाटिल ने कहा, 'मैं नियमों का सम्मान करता हूं, लेकिन यह नियम पूर्व क्रिकेटरों को खेल को अपनी सेवा देने से रोक रहा है। इसे लेकर मैं दुखी हूं।' मुंबई क्रिकेट असोसिएशन में चुनावों के लिए 4 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। पूर्व चीफ सिलेक्टर और 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य पाटिल MCA में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ना चाहते थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2mgaMaI
Share:

एशिया कप: पाक को बीसीसीआई के 'हां' का इंतजार

कराची ने अगले साल सितंबर में होने वाले में प्रतिनिधित्व के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पुष्टि करने की समय सीमा जून 2020 तक रखी है। पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने कहा, ‘हमें देखना होगा कि क्या भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान आने को सहमत होता है या नहीं। अगले साल सितंबर के लिए अभी काफी समय है, लेकिन जून तक हमें पता होना चाहिए कि यह टूर्नमेंट कहां होगा और भारत के हिस्सा नहीं लेने के कारण इसकी मेजबानी यहां हो पाती है या नहीं।’ टूर्नमेंट को स्थानांतरित करने का अंतिम फैसला हालांकि एशियाई क्रिकेट परिषद का विशेषाधिकार है। खान ने कहा, ‘लेकिन यह फैसला एशियाई क्रिकेट परिषद और आईसीसी को करना है। हमें एशिया कप में भारत की मेजबानी के लिए तैयार हैं।’ खान ने हालांकि दोनों पड़ोसी देशों के बीच मौजूदा तनावपूर्ण रिश्तों के दौरान द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज में भारत की मेजबानी को लेकर होने वाली समस्याओं को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, ‘बोर्ड से बोर्ड के स्तर पर हमारे भारत के साथ अच्छे रिश्ते हैं लेकिन उनके यहां सरकार का काफी हस्तक्षेप है और द्विपक्षीय सीरीज के लिए हम उनके पीछे नहीं दौड़ सकते। अगर वे खेलना चाहते हैं तो उन्हें हमें बताना होगा और प्रतिबद्धता देनी होगी। हमें तटस्थ स्थल पर खेलने में कोई परेशानी नहीं है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2mGZIng
Share:

T20I: मैच 1, टीमें 2 और कैप्टन 3, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीमैच एक और टीमें दो, जबकि टॉस के लिए मैदान पर कप्तान 3 उतरे... इसे मजाक मत समझिए। यह 100 फीसदी सच है। यह सब हुआ ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की महिला टीम के बीच इंटरनैशनल टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में हुआ। दरअसल, सीरीज का पहला टी-20 मैच रविवार को सिडनी के ओवल में खेला गया। इस मैच में टॉस के दौरान '3 कप्तानों वाला' मजेदार वाकया देखने को मिला। दरअसल, टीम शीट पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान थीं मेग लेनिंग, जबकि टॉस के लिए 'टॉस कप्तान' एलिसा हिली मैदान पर उतरीं। अब मैदान पर 3 कप्तान थे। श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू के साथ ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग और एलिसा हिली। इसके पीछे एक रोचक कहानी भी है, जो लेनिंग ने बताई। उन्होंने बताया कि ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि वह टॉस के लिए अनलकी साबित हो रही थीं। लेनिंग ने बताई रोचक वजहऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की कप्तान लेनिंग ने बताया, 'टॉस में मेरा रेकॉर्ड काफी बुरा है। हो सकता है कि आपने नहीं सुना हो, लेकिन यह सच है। इसलिए मेरे साथ एलिसा आईं। उन्होंने टॉस किया और यह हमारे पक्ष में गया।' उल्लेखनीय है कि लेनिंग इंग्लैंड के खिलाफ एशेज के दौरान सिर्फ दो बार टॉस जीत पाईं। इसके अलावा एक बार उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टॉस जीता था। जब डु प्लेसिस की जगह टॉस के लिए आए ड्यूमिनीऐसा महिला इंटरनैशनल क्रिकेट में पहली बार देखने को मिला। हालांकि, ओवरऑल क्रिकेट की बात करें तो ऐसा पहले भी हो चुका है। पिछले वर्ष अक्टूबर में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच एक इंटरनैशनल टी-20 मैच खेला गया था, जिसमें फाफ डु प्लेसिस की जगह जेपी ड्यूमिनी टॉस के लिए आए थे। रोचक बात यह है कि ड्यूमिनी उस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी नहीं थे। कैसा रहा मैच ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने टी20 इंटरनैशनल में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रविवार को श्रीलंका के खिलाफ हुए टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में उन्होंने 61 गेंदों पर ताबड़तोड़ 113 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने कुल 20 चौके लगाए। यह टी20 मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रेकॉर्ड है। उनकी पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 217 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 54 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अपनी पारी में उन्होंने कोई भी छक्का नहीं लगाया। जवाब में श्रीलंकाई टीम सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी। उनकी कप्तान सी. अटापट्टू ने 113 रनों की पारी खेली लेकिन यह काफी नहीं था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2oocS97
Share:

कोच आर्थर को हटाना मुश्किल फैसला था: पीसीबी

कराचीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक शीर्ष अधिकारी ने स्वीकार किया है कि राष्ट्रीय टीम के कोच पद से मिकी आर्थर को हटाना मुश्किल फैसला था। पीसीबी की क्रिकेट समिति द्वारा विश्व कप के बाद जिस तरह आर्थर को हटाने की सिफारिश की गई उस पर इस कोच ने हाल में बात करते हुए कहा था कि उन्होंने महसूस किया कि जिन लोगों पर उन्होंने सबसे अधिक विश्वास किया उन्होंने ही उन्हें निराश किया। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने रविवार को साक्षात्कार में कहा कि उनकी अगुआई और वसीम अकरम तथा मिसबाह उल हक की मौजूदगी वाली क्रिकेट समिति ने आर्थर, कप्तान सरफराज अहमद और पूर्व मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक से विश्व कप के बाद जांच के दौरान कई कड़े सवाल पूछे। खान ने कहा, ‘हमने सबसे पहले स्वयं से पूछा कि क्या हम टेस्ट में सातवें नंबर और वनडे में छह नंबर की टीम बनकर खुश हैं। क्या हम खुश हैं कि लंबे समय में हमारे प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है।’ उन्होंने कहा, ‘मिकी के बचाव में, उसने पाकिस्तान क्रिकेट के लिए काफी अच्छी चीजें की। लेकिन हमें कड़ा फैसला करना था, अब नए अधिकारी हैं, नया घरेलू ढांचा और हमें व्यावहारिक होने की जरूरत है, हमारे कप्तानों और कोचों के लिए पाकिस्तान क्रिकेट में उचित उत्तराधिकारी योजना होनी चाहिए।’ खान ने कहा कि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है और यही कारण है कि उसने लाल गेंद के अपने घरेलू क्रिकेट ढांचे में आमूलचूल बदलाव किया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2m9V4Oi
Share:

पाक को शिखर की खरी-खरी, अपने गिरेबां में झांको

नई दिल्लीजम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान और उसके क्रिकेटर भारत पर टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इस मामले पर भारतीय क्रिकेटर ने हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान और उसके लोगों को हमारे मामले में टांग नहीं अड़ानी चाहिए। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में भारतीय ओपनर ने कहा कि हमारे मामले में दखल देने से पहले उसे अपने गिरेबां में झांक लेना चाहिए। धवन ने के ट्वीट पर भी जवाब देते हए कहा, 'बिल्कुल, हमारे देश के बारे में अगर कोई कुछ कहेगा तो हम खड़े हैं सीना तानकर। प्रधानमंत्री जी को पता है कि देश कैसे चलाना है? हमारी सरकार इतनी अच्छी है।' उन्होंने पाकिस्तान को फटकारते हुए कहा- हमें जरूरत नहीं है कि कोई बाहर वाला आकर हमारे देश के मामले में कोई टिप्पणी करे। वह कहते हैं ना कि जिनके घर शीशे के होते हैं वह दूसरे के घर पर पत्थर नहीं फेंकते। ऐसा पहली बार नहीं है जब धवन ने पाकिस्तान पर हमला बोला है। इससे उन्होंने उन्होंने शाहिद अफरीदी के एक ट्वीट का भी जवाब दिया था। तब अफरीदी ने कश्मीर पर बयान दिया था। धवन ने कहा था भारत को बाहरी लोगों के बयान की जरूरत नहीं है खासकर कश्मीर मुद्दे पर। उस वक्त पीएम मोदी ने भी धवन की तारीफ करते हुए कहा था- जैसे आप गेंदों को बाउंड्री से बाहर भेजते हैं वैसे ही दुश्मनों को बाहर भेजना जानते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nBue1Y
Share:

हितों का टकराव: कपिल देव को मिला विनोद राय का साथ

नई दिल्लीप्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने रविवार को कहा कि उनकी समिति को कपिल देव की अगुआई में बनी क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) में हितों का कोई टकराव नजर नहीं आता। सीएसी एक तदर्थ समिति है जिसका गठन पुरुष टीम के मुख्य कोच की नियुक्ति के लिए किया गया था। बीसीसीआई के आचरण अधिकारी न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डीके जैन ने कपिल और सीएसी के उनके साथी सदस्यों शांता रंगास्वामी और अंशुमन गायकवाड़ को नव गठित भारतीय क्रिकेटर्स संघ (आईसीए) का निदेशक होने के लिए नोटिस जारी किया था। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजय गुप्ता की शिकायत पर हितों के टकराव का नोटिस जारी होने के बाद शांता ने इस्तीफा दे दिया है। राय ने बताया, ‘हमने सीएसी की नियुक्ति तदर्थ इकाई के रूप में की थी जिसका काम पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच की नियुक्ति करना था। सीओए के रूप में हमें इसमें हितों का कोई टकराव नजर नहीं आता।’ समझा जा रहा है कि मुख्य कोच के रूप में रवि शास्त्री की नियुक्ति के बाद तदर्थ सीएसी का अब कोई अस्तित्व नहीं है। राय से हालांकि जब जैन के आदेश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पूर्व कैग राय ने कहा, ‘आचरण अधिकारी का पद अर्द्धन्यायिक है। मैं यह अंदाजा नहीं लगा सकता कि वह क्या आदेश देंगे और ना ही मैं ऐसा करने वाला हूं। मैंने सिर्फ इतना कहा कि सीओए के रूप में हमने कभी महसूस नहीं किया कि कपिल, शांता या अंशुमन का हितों को टकराव था।’ अब यह देखना होगा कि अगर जिस तदर्थ समिति पर सवाल उठाया जा रहा है उसका अब अस्तित्व नहीं है तो क्या कपिल और गायकवाड़ नोटिस का जवाब देंगे या सुनवाई के लिए न्यायमूर्ति जैन के समक्ष पेश होंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2m3SKrX
Share:

महिला क्रिकेट: बांग्लादेश का पाक दौरा, पर नहीं जाएंगी कोच

ढाकाबांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम से जुड़े भारतीय कोच और सहयोगी स्टाफ के सदस्य अगले महीने टीम के साथ पाकिस्तान के दौरे पर नहीं जाएंगे। बांग्लादेश की टीम 26 अक्टूबर से चार नवंबर तक पाकिस्तान के दौर पर जाएगी। जहां उसे लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के अलावा दो एकदिवसीय मुकाबले भी खेलने हैं। टीम हालांकि बांग्लादेश सरकार से सुरक्षा संबंधी मंजूरी मिलने के बाद ही पाकिस्तान जाएगी। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान समाप्त करने के भारत सरकार के फैसले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी ने रविवार को बताया कि अगर टीम पाकिस्तान के दौरे पर जाती है तो मुख्य कोच , सहायक कोच देविका पालशिखर और ट्रेनर कविता पांडे दौरे पर नहीं जाएंगी। चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम से जुड़े भारतीय कोच और सहयोगी स्टाफ के सदस्य 20 से 28 अक्टूबर तक श्रीलंका में खेली जाने वाली एसीसी इमर्जिंग महिला एशिया कप के लिए जाने वाली बांग्लादेश की टीम के साथ रहेंगे। चौधरी ने कहा, ‘पाकिस्तान दौरे के समय हमारी एक टीम श्रीलंका भी जाएगी। पाकिस्तान दौरे को लेकर होने वाली परेशानी को देखते हुए हमने कोचिंग टीम के भारतीय सदस्यों को श्रीलंका जाने वाली टीम के साथ भेजने का फैसला किया है।’ श्रीलंका की पुरुष टीम पर 2009 में हुए आतंकवादी हमले के बाद राष्ट्रीय टीमें पाकिस्तान का दौरा करने से परहेज करती रही हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2okSMMX
Share:

...तो खतरे में है चीफ कोच रवि शास्त्री की नियुक्ति

नई दिल्लीएथिक्स ऑफिसर ने शनिवार को सीएसी के तीनों सदस्यों को नोटिस भेजा और उनसे 10 अक्टूबर तक जवाब मांगा जिसके बाद रंगास्वामी ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है। मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने लोढ़ा पैनल के एक आदमी, एक पद के प्रस्ताव के तहत सीएसी पर हितों के टकराव का आरोप लगाया था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, 'अगर शास्त्री को नियुक्त करने वाली समिति के सदस्यों में हितों का टकराव पाया जाता है तो शास्त्री की मुख्य कोच की नियुक्ति की प्रक्रिया से एक बार फिर गुजरना होगा। फिर एक नई समिति का गठन किया जाएगा और नए पंजीकृत बीसीसीआई संविधान को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रक्रिया को दोहराया जाएगा, क्योंकि संविधान अब स्पष्ट रूप से कहता है कि केवल एक सीएसी ही भारतीय टीम के मुख्य कोच को नियुक्त कर सकता है।' अधिकारी ने आगे कहा कि महिला क्रिकेट टीम के कोच डब्ल्यू.वी रमन के साथ भी यहीं प्रक्रिया दोहराई जा सकती है, क्योंकि उन्हें जिस ऐड-हॉक सीएसी ने चुना था उसमें देव, गायकवाड़ और रंगास्वामी ही शामिल थे। अधिकारी ने कहा, 'यह देखने की जरूरत है कि रमन के मामले में जैन का फैसला क्या होता है, क्योंकि कोच के रूप में उन्हें चुनने वाली ऐड-हॉक सीएसी में यही तीन व्यक्ति शामिल थे। यहां तक कि कोच के मामले में दो सदस्यीय प्रशासकों की समिति (सीओए) भी विभाजित थी।' उन्होंने आगे कहा, 'उस समय विनोद राय, रमन की नियुक्ती के पक्ष में थे जबकि डायना एडुल्जी का कहना था कि लोढ़ा पैनल के प्रस्तावों के तहत बदले गए बीसीसीआई के संविधान में ऐड-हॉक सीएसी की कोई जगह नहीं है।' रवि थोगड़े के सीएसी में शामिल होने के बाद रमन को 2:1 के मत से महिला टीम का कोच नियुक्त किया गया था। क्या है पूरा मामला? मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने इन तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस समिति ने अगस्त में रवि शास्त्री को मुख्य कोच चुना था। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘हां, उन्हें शिकायत का जवाब हलफनामे के साथ देने के लिए कहा गया है।’ बीसीसीआई संविधान के अनुसार सीएसी का कोई भी सदस्य क्रिकेट में कोई अन्य भूमिका नहीं निभा सकता है। गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि सीएसी सदस्य एक साथ कई भूमिकाएं निभा रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि 1983 की विश्व चैंपियन टीम के कप्तान कपिल सीएसी के अलावा कॉमेंटेटर, एक फ्लडलाइट कंपनी के मालिक और भारतीय क्रिकेटर्स संघ के सदस्य हैं। इसी तरह से गुप्ता ने आरोप लगाया कि गायकवाड़ का भी हितों का टकराव बनता है, क्योंकि वह एक अकादमी के मालिक हैं और बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त समिति के सदस्य हैं। उनके अनुसार पूर्व भारतीय महिला कप्तान रंगास्वामी सीएसी के अलावा आईसीए में भी हैं। सीएसी ने दिसंबर में महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में डब्ल्यूवी रमन का चयन किया था, लेकिन तब वह तदर्थ समिति थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2m92qSc
Share:

देखें, क्यों युवराज को सानिया मिर्जा ने किया ट्रोल

नई दिल्लीदिग्गज ऑलराउंडर ने लुक में बदला किया है। काफी वक्त तक दाढ़ी में दिखने वाले युवराज अब क्लीन सेव लुक में आ गए हैं। युवी ने अपने क्लीन सेव वाले लुक की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस लुक को उन्होंने 'चिकना चमेला' नाम दिया है। तस्वीर में हेडफोन और चश्मा लगाए दिख रहे हैं। युवराज सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- न्यू लुक... चिकना चमेला, या मुझे फिर से दाढ़ी बढ़ा लेनी चाहिए....' इस तस्वीर को देखकर फैन्स को यंग युवराज की याद आ गई। कुछ फैन्स ने उनके इस लुक की तारीफ भी की, लेकिन टेनिस स्टार का कॉमेंट थोड़ा हटकर रहा। भारतीय टेनिस स्टार ने युवी के इस नए लुक पर चुटकी लेते हुए लिखा- क्या आप पाउट बनाकर अपनी चिन के नीचे वाली चिन (डबल चिन) को छिपा रहे हैं?? हमने इस पर बात की थी... वापस दाढ़ी वाले लुक में आ जाइए। बता दें कि सानिया और युवराज क्लोज फ्रेंड माने जाते हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक इंटरव्यू में युवराज सिंह ने अपने क्रिकेट करियर के अंतिम समय को याद करते हुए कई राज खोले थे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि मुझे कहा गया कि यो-यो टेस्ट पास कर लो टीम में सिलेक्शन हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। टीम मैनेजमेंट साथ देता तो एक वर्ल्ड कप और मैं खेल सकता था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2m7GIho
Share:

देखें: बिलियर्ड खेलते धोनी की तस्वीर हो रही वायरल

नई दिल्लीपूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट से दूर हैं और वह फिलहाल फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। हालांकि, समय-समय पर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होती रहती हैं। लेटेस्ट तस्वीर में वह बिलियर्ड खेलते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ बहरागोडा () के विधायक ने कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। हाल ही में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने वाले धोनी झारखंड स्टेट क्रिकेट असोसिएशन इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम () में कुछ दोस्तों के साथ बिलियर्ड खेलते दिखे। इस दौरान उन्होंने स्टेट संघ के सबसे पुराने पिच क्यूरेटरों में से एक बासू दा से भी मुलाकात की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- खराब मौसम के कारण कुछ कार्यक्रम रद्द और मिल हए फुर्सत के पल और वो भी मेरी सबसे मनपसंद जगह अपने JSCA स्टेडियम में और एक तस्वीर हम सबके सुपर हीरो बासु दा के साथ जो JSCA मैदान के क्यूरेटर हैं और मेरे बहरागोडा विधान सभा क्षेत्र के बारसती गांव के ही निवासी हैं। उल्लेखनीय है कि सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड से मिली हार के बाद भारत का वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो गया था। उसके बाद से लगातार धोनी के रिटायमेंट के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन पूर्व कप्तान ने अफवाहों को तवज्जो नहीं दी। उन्होंने एक महीना आर्मी के साथ कश्मीर में बिताया और तमाम ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। माना जा रहा था कि उसके बाद वह इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे, लेकिन उन्होंने वेस्ट इंडीज दौरे के बाद घरेलू मैदान पर हुई टी-20 सीरीज से भी खुद को दूर रखा था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2okRKAB
Share:

हितों का टकराव: नोटिस के बाद रंगास्वामी ने दिया इस्तीफा

नई दिल्लीपूर्व भारतीय कप्तान ने बीसीसीआई के आचरण अधिकारी द्वारा हितों के टकराव का नोटिस भेजे जाने के बाद क्रिकेट सलाहकार समिति () सदस्य और भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। रंगास्वामी ने कहा, ‘मेरी कुछ अन्य योजनायें हैं इसलिए मैंने आगे बढ़ने का फैसला किया। सीएससी की वैसे भी एक साल में या दो साल में एक बार ही बैठक होती है इसलिये मुझे टकराव की बात समझ नहीं आती।’ उन्होंने कहा, ‘सीएसी समिति में होना सम्मान की बात थी। मौजूदा परिस्थितियों में (हितों के टकराव को देखकर) मुझे लगता है कि किसी भी प्रशासनिक भूमिका के लिए उपयुक्त पूर्व क्रिकेटर को ढूंढना कठिन होगा। आईसीए से तो मैं चुनाव होने से पहले ही इस्तीफा दे देती। इसलिए यह समय की बात थी।’ रंगास्वामी के अलावा सीएसी में कपिल देव और अंशुमन गायकवाड़ शामिल थे। रंगास्वामी ने अपना इस्तीफा रविवार को सुबह प्रशासकों की समिति (सीओए) और बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी को ईमेल के जरिए भेजा। बीसीसीआई के आचरण अधिकारी डीके जैन ने शनिवार को सीएसी को नोटिस भेजकर मौजूदा भारतीय कोच चुनने वाले पूर्व क्रिकेटरों से उनके खिलाफ लगे हितों के टकराव के आरोपों का जवाब 10 अक्टूबर तक देने को कहा था। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के आजीवन संदस्य संजीव गुप्ता ने इन तीनों के खिलाफ शिकायत दायर की थी जिन्होंने अगस्त में मुख्य कोच के पद पर रवि शास्त्री को चुना था। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक समय में एक से ज्यादा पद पर काबिज नहीं रह सकता। शिकायत में गुप्ता ने दावा किया था कि सीएसी के सदस्य कई क्रिकेटिया भूमिकायें निभा रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2mCsp4N
Share:

‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ बुमराह के ऐक्शन के कारण नहीं: नेहरा

नई दिल्लीभारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने रविवार को यहां कहा कि के कमर के निचले हिस्से में लगी चोट (स्ट्रेस फ्रैक्चर) उनके अलग तरह के ऐक्शन के कारण नहीं है।बुमराह पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के अलावा भारत के बांग्लादेश दौरे से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट का सही समय पर पता चल गया जिससे वह दो महीने तक टीम से बाहर रहेंगे। बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज नेहरा ने उम्मीद जताई कि बुमराह वापसी के बाद भी मारक गेंदबाज बने रहेंगे। नेहरा ने कहा, ‘हमें इस बात को समझ लेना चाहिए कि स्ट्रेस फ्रैक्चर का ऐक्शन से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्हें अपने ऐक्शन में बदलाव करने की कोई जरूरत नहीं है। अगर उन्होंने ऐसा करने की कोशिश की तो इससे उनकी गेंदबाजी प्रभावित होगी। मैं आपको इस बात का आश्वासन दे सकता हूं कि वह वापसी के बाद भी इसी ऐक्शन, गति और सटीकता के साथ दमदार गेंदबाज बने रहेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘बुमराह का एक्शन उतना भी अलग नहीं है जितना समझा जाता है। गेंद फेंकने के समय उनके शरीर बिलकुल सही स्थिति में होता है।’ नेहरा ने कहा, ‘बुमराह को जो बात दूसरे गेंदबाजों से अलग बनाती है वह ये है कि गेंदबाजी के समय उनका बायां हाथ ज्यादा ऊपर नहीं जाता है। इसके बावजूद भी श्रीलंका के लसिथ मलिंगा की तुलना में उनका ऐक्शन 10 गुणा बेहतर है। मलिंगा का घुटना और पिछला पैर भाला फेंकने वाले खिलाड़ी की तरह झुक जाता है।’ अपने करियर में कई बार चोट के कारण परेशानी झेलने वाले नेहरा ने कहा कि वापसी के लिए कोई समय सीमा तय करना ठीक नहीं। उन्होंने कहा, ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर के मामले में ठीक होने की कोई समय सीमा नहीं होती है। जसप्रीत (बुमराह) दो महीने में ठीक हो सकते हैं या फिर छह महीने तक मैदान से दूर रह सकते हैं। यह सिर्फ खिलाड़ी ही बता सकता है कि वह मैच के लिए तक पूरी तरह से फिट है।’ नेहरा ने कहा कि इससे निपटने के लिए रिहैब्लिटेशन की जरूरत होती है क्योंकि सर्जिकल (आपरेशन) तरीके से इसका कोई इलाज नहीं। उन्होंने कहा, ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर के लिए कोई दवा नहीं होती। यह सिर्फ विश्राम और रिहैब्लिटेशन से ठीक हो सकता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2okXs5D
Share:

'सीनियर खिलाड़ियों को भारत पर पहला 'वार' करना होगा'

नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज वरनॉन का कहना है कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उनकी टीम के सीनियर खिलाड़ियों को 'पहला वार' करना होगा। साउथ अफ्रीका भारत के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू हो रही से में अपनी शुरुआत करेगी। फिलैंडर मानते हैं कि यह मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है। उन्होंने आईसीसी को कहा, 'यह एक मुश्किल शुरुआत होगी। भारत में भारत के खिलाफ खेलना काफी मुश्किल होता है।' उन्होंने कहा कि उनकी टीम के खिलाड़ी भी मजबूत टीम से उसी घर में खेलना जरूर चाहते थे। उन्होंने कहा कि हम सब इस मुकाबले का इंतजार कर रहे थे। फिलैंडर ने कहा, 'इस सीरीज में कई खिलाड़ियों के आपसी मुकाबले भी होंगे।' दिग्गज खिलाड़ियों हाशिम अमला और डेल स्टेन के रिटायर होने के बाद यह साउथ अफ्रीकी टीम का पहला टेस्ट मैच है। उन्होंने प्रैक्टिस मैच के आखिरी दिन कहा, 'टीम के बड़े खिलाड़ियों पर सबकी नजर होगी। चूंकि भारत का अच्छा प्रदर्शन करना स्वाभाविक है ऐसे में हमारी कोशिश पहला प्रहार करने की होगी।' 2018 में जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलने गई थी तब फिलैंडर ने 15 विकेट लिए थे। वह चाहते हैं कि सीनियर खिलाड़ी युवाओं के लिए एक परंपरा छोड़कर जाएं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम से कई सीनियर खिलाड़ी गए हैं और ऐसे में टीम में कई नए खिलाड़ी हैं। हम चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी जल्द से जल्द सीखें।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nyTJ3Y
Share:

India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली टी 20 सीरीज के बाद और अब टेस्ट सीरीज में आमने-सामने होंगे। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर से शुरू होगी। दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबर रही। धर्मशाला का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत ने मोहाली में खेले गए मुकाबले में जीत हासिल की थी। इसके बाद बेंगलुरु में खेले गए सीरीज का आखिरी मैच साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट से जीता। इस दौरे पर वह कोई वनडे इंटरनैशनल मैच नहीं खेलेगी। अगले दो साल में लगातार दो वर्ल्ड टी20 का आयोजन होना है ऐसे में टीमें अब इस प्रारूप पर अधिक ध्यान देती नजर आ रही हैं।
तारीख मैच मैदान रिजल्ट स्कोरकार्ड
15 सितंबर, 2019 भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला टी20 इंटरनैशनल धर्मशाला
18 सितंबर, 2019 भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टी20 इंटरनैशनल मोहाली
22 सितंबर, 2019 भारत बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरा टी20 इंटरनैशनल बेंगलुरु
02-06 अक्टूबर, 2019 भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला टेस्ट मैच विशाखापत्तनम
10-14 अक्टूबर, 2019 भारत बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टेस्ट रांची
19-23 अक्टूबर, 2019 भारत बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरा टेस्ट पुणे
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर,राहुल चाहर, खलील अहमद, दीपक चाहर, नवदीप सैनी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (WK),ऋद्धिमान साहा (WK), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जमप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, शुभमन गिल


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YLa3QD
Share:

विजय हजारे : बंगाल ने सर्विसेस को 4 विकेट से हराया

जयपुरबंगाल ने के ग्रुप-सी के अपने मैच में शनिवार को यहां सर्विसेस को चार विकेट से पराजित किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सर्विसेस ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए। बंगाल ने लक्ष्य को छह विकेट खोकर 49.4 ओवर में हासिल किया। सर्विसेस की शुरुआत दमदार रही। पहले विकेट के लिए रवि चौहान (49) और नकुल वर्मा (52) ने 89 रनों की साझेदारी की। तीसरे विकेट के लिए राहुल सिंह ने 36 रन बनाए। मध्यक्रम में नकुल शर्मा (42) और मोहित अहलावत (23) ने अहम योगदान दिए जबकि दिवेश पठानिया 34 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान रजत पालीवाल और पुलकित नारंग ने 15-15 रनों का योगदान दिया। बंगाल की ओर से तीन गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिया जबकि आकाश दीप को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल की शुरुआत बेहतरीन रही। उसका पहला विकेट 83 के कुल योग पर श्रीवत्स गोस्वामी (36) के रूप में गिरा, लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक रमन क्रीज पर टिके रहे और 106 रनों की अहम पारी खेली। मध्यक्रम ने रिद्धिमान साहा ने सबसे अधिक 43 रन बनाए जबकि मनोज तिवारी ने 24 और सुदीप चटर्जी ने 25 रनों का योगदान दिया। शाहबाज अहमद 28 रनों पर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। सर्विसेस के लिए नारंग और अर्जुन शर्मा ने दो-दो विकेट लिए जबकि अन्य दो गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2oiwj38
Share:

T20I: इस खिलाड़ी ने बनाया सर्वाधिक चौकों का वर्ल्ड रेकॉर्ड

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज ने टी20 इंटरनैशनल में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। रविवार को श्रीलंका के खिलाफ हुए टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में उन्होंने 61 गेंदों पर ताबड़तोड़ 113 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने कुल 20 चौके लगाए। यह टी20 मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रेकॉर्ड है। उनकी पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 217 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 54 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अपनी पारी में उन्होंने कोई भी छक्का नहीं लगाया। जवाब में श्रीलंकाई टीम सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी। उनकी कप्तान सी. अटापट्टू ने 113 रनों की पारी खेली लेकिन यह काफी नहीं था। अपने ही रेकॉर्ड को किया बेहतर महिला टी20 रेकॉर्ड की बात करें तो मूनी ने अपने ही रेकॉर्ड को बेहतर किया। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 21 नवंबर 2017 में हुए मुकाबले में 19 चौके लगाए थे। महिला क्रिकेट में दूसरे पायदान पर भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ही हैं। मैट लेनिंग ने आयरलैंड के खिलाफ 18 चौके लगाए थे। बिना सिक्स के सेंचुरी मूनी ने बिना सिक्स लगाए अपना शतक पूरा किया। वह टी20 इंटरनैशनल में किसी भी टेस्ट खेलने वाले देश (महिला और पुरुष) में बिना सिक्स लगाए शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गईं। अहमद शहजाद के नाम है पुरुष टी20 में रेकॉर्ड पुरुष क्रिकेट की बात करें पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद और इंग्लिश क्रिकेटर एडम लिथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं। शहजाद ने 8 दिसंबर 2012 को लाहौर लायंस की ओर से खेलते हुए 20 चौके लगाए थे। वहीं लिथ ने 17 अगस्त 2017 को यॉर्कशर की ओर से खेलते हुए नॉर्थटंस के खिलाफ 20 चौके लगाए थे। फिंच के नाम इंटरनैशनल रेकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच के नाम यह रेकॉर्ड दर्ज है। फिंच ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली 172 रनों की पारी में 16 चौके लगाए थे। यह टी20 का किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर भी है। मूनी के करियर की दूसरी सेंचुरी यह टी20 इंटरनैशनल में मूनी की दूसरी सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 70 गेंदों पर 19 चौकों और एक छक्के की मदद से 117 रन बनाए थे। अटापट्टू की शानदार पारी श्रीलंका की टीम को इस मैच में 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 20 ओवरों में उनकी टीम 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। हालांकि उनकी कप्तान सी. अटापट्टू ने शानदार शतकीय पारी खेली। अटापट्टू ने 66 गेंदों पर 12 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 113 रनों की पारी खेली। हालांकि उन्हें कोई साथ मिला। बाएं हाथ की यह बल्लेबाज अकेली ही अपनी टीम के लिए चुनौती पेश करती नजर आईं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2m0aFQg
Share:

Saturday, September 28, 2019

IND vs SA: जबर्दस्त विनिंग कॉम्बिनेशन है 'अश्विन-जडेजा' की जोड़ी

नई दिल्ली कोई भी विदेशी टीम जब भारत में टेस्ट सीरीज खेलने आती है तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है- स्पिन गेंदबाजी का सामना करना। और बुधवार से विशाखापत्तनम में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम भी इसी चुनौती से रू-ब-रू होगी। क्रिकेट में बल्लेबाजों की नहीं गेंदबाजों की भी पार्टनरशिप होती है। साझेदारी जो विपक्षी खेमे में दोतरफा दबाव बनाती है। यानी सांस लेने की फुर्सत नहीं। और भारत के पास और के रूप मे फिरकी गेंदबाजों की जोड़ी मौजूद है। ये दोनों जब एक साथ, खास तौर पर भारतीय विकेटों पर साथ गेंदबाजी करते हैं तो सामने वाली टीम के पास बहुत कम विकल्प बचते हैं। क्रिकेट में गेंदबाजों की जोड़ियां काफी कारगर रही हैं। नब्बे के दशक में जब वसीम अकरम और वकार युनिस की जोड़ी तेज रिवर्स स्विंग और इनस्विंगिंग यॉर्कर से दुनियाभर के बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखरते थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा की जोड़ी थी। एक की फिरकी और दूसरे की सटीकता बल्लेबाजों को राहत की सांस नहीं लेने देते। खुद भारत के पास अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की स्पिन जोड़ी थी। सौरभ गांगुली तो कह ही चुके हैं कि भारत में टेस्ट मैच के दौरान आप कुंबले और हरभजन को गेंद थमाकर आराम से खड़े हो जाइए। वे सारा दिन गेंदबाजी भी करते रहेंगे और अपने आप फील्ड भी लगा लेंगे। यह बात भारतीय विकेटों पर स्पिनर्स की भूमिका दिखाती है। टेस्ट मैच आपको गेंदबाज जिताते हैं और भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज में स्पिनर्स की भूमिका और ज्यादा बढ़ जाती है। दमदार है जोड़ी अश्विन और जडेजा ने एक साथ सिर्फ 28 टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें से भारत ने 21 जीते हैं और 6 मैच ड्रॉ रहे हैं। यानी सिर्फ एक मैच में भारत को हार मिली है। ने इन 28 टेस्ट मैचों में 171 विकेट लिए हैं, यानी हर टेस्ट में छह से ज्यादा बल्लेबाजों को शिकार बनाया है। वहीं जडेजा के नाम इन 28 टेस्ट मैचों में 144 विकेट हैं। स्टाइल है जुदाअश्विन यूं तो ऑफ स्पिनर हैं लेकिन वह अपनी गेंदबाजी में लगातार नए तीर जोड़ते रहते हैं। कभी कैरम बॉल, कभी स्लाइडर तो कभी बीच-बीच में वह लेग स्पिन भी फेंक देते हैं। हालांकि खुद अश्विन भी कई बार कह चुके हैं कि दूसरे छोर पर जडेजा की मौजूदगी उन्हें इस तरह के प्रयोग करने की आजादी देती है। अश्विन को हालांकि वेस्ट इंडीज में टेस्ट सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला था और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में वह दिखाना चाहेंगे कि उनके तरकश के तीरों में अब भी काफी दम है। वहीं अगर जडेजा की बात करें तो उनकी गेंदबाजी लगातार बेहतर होती जा रही है। वह अच्छी बल्लेबाजी विकेटों पर लाइन और लेंथ पकड़कर रखते हैं और बल्लेबाजों को काफी कम मौके देते हैं और अगर विकेट से उन्हें मदद मिल रही हो तो वह बेहतर से बेहतरीन हो जाते हैं। भले ही उनकी गेंद बहुत ज्यादा टर्न न लेती हो लेकिन बल्लेबाज को छकाने के लिए वह काफी होता है। पिछली बार भी साउथ अफ्रीका को छकाया थासाउथ अफ्रीकी टीम जब पिछली बार (2015) में भारतीय दौरे पर आई थी तब 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में अश्विन ने 31 और जडेजा ने 23 विकेट लिए थे। यानी विपक्षी टीम के गिरने वाले कुल 70 (सीरीज का एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था) में से 56 विकेट इस जोड़ी के नाम रहे थे। अश्विन बना सकते हैं ये रेकॉर्डअश्विन अगर विशाखापत्तनम टेस्ट में 8 विकेट ले लेते हैं तो वह सबसे कम टेस्ट मैचों (66) में 350 विकेट पूरे करने के मुथैया मुरलीधरन के रेकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वहीं जडेजा अगर पूरी सीरीज में सिर्फ दो विकेट ही ले लेते हैं तो सबसे कम मैचों में 200 टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन जाएंगे। रंगना हेराथ (श्रीलंका) ने 47 टेस्ट मैचों में यह मुकाम हासिल किया था। जडेजा के नाम 43 मैचों में 198 विकेट हैं। हालिया फॉर्मनवंबर 2017 से इन दोनों गेंदबाजों ने क्रमश: 50 और 43 विकेट लिए हैं। इस दौरान भारतीय टीम ने अधिकतर मुकाबले विदेशी दौरों पर खेले हैं, जहां स्पिनर्स के लिए ज्यादा मदद नहीं होती। पर अब सीरीज भारत में है और यहां यह जोड़ी कप्तान विराट कोहली के लिए बहुत मददगार होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2o9DZ7A
Share:

Vizag टेस्ट: भारत के सवाल, साउथ अफ्रीका की चुनौती

नई दिल्ली भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 2 अक्टूबर से होगा। टी20 सीरीज बराबरी पर छूटने के बाद अब फोकस लाल गेंद के प्रारूप पर है। विशाखापत्तनम में दोनों टीमें खेल के सबसे बड़े प्रारूप में आमने-सामने होंगी। सीरीज की शुरुआत से पहले भारत को फेवरिट माना जा रहा है। इसकी कुछ वजह भी हैं। टीम इंडिया के पास बेहद मजबूत बल्लेबाजी और घरेलू परिस्थितियों का साथ है। जसप्रीत बुमराह हालांकि इस सीरीज में नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद टीम का गेंदबाजी आक्रमण साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम के 20 विकेट लेने में सक्षम नजर आता है। इसके साथ ही साउथ अफ्रीकी टीम में अनुभव की कमी भी एक कारण है। भारतीय टीम के हौसले बुलंदटीम इंडिया के पास इस सीरीज की शुरुआत से पहले कई पॉजिटिव हैं। मिडल ऑर्डर अच्छी फॉर्म में है। युवा हनुमा विहारी ने वेस्ट इंडीज दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने सबीना पार्क में सेंचुरी लगाई। विहारी की फॉर्म ने टीम प्रबंधन की कुछ चिंताओं को जरूर दूर किया। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने भी टेस्ट क्रिकेट में दो साल बाद शतक लगाकर राहत की सांस ली होगी। बुमराह की चोट से परेशान, ओपनिंग पर हलकानतेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट टीम इंडिया के लिए जरूर परेशानी लेकर आई है। उनके स्थान पर उमेश यादव को टीम का हिस्सा बनाया गया है। हालांकि मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा ने साउथ अफ्रीका में बहुत अच्छी गेंदबाज की। स्पिन गेंदबाजी की बात करें तो अश्विन और जडेजा भारतीय विकेटों पर कारगर होंगे। रोहित शर्मा को केएल राहुल के स्थान पर बतौर ओपनिंग बल्लेबाज अपनाया जाएगा। हालांकि बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन की ओर से खेलते हुए रोहित जहां बतौर ओपनर खाता भी नहीं खोल पाए वहीं केए राहुल ने विजय हजारे ट्रोफी में कर्नाटक की ओर से शानदार सेंचुरी लगाई। साउथ अफ्रीका की चिंतासाउथ अफ्रीकी टीम की सबसे बड़ी चिंता भारतीय उपमहाद्वीप की टर्न लेती विकेटों पर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की गेंदों का सामना करना होगा। इस युवा टीम के पास भारतीय विकेटों पर खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है। टेस्ट सीरीज में अगर उन्हें कोई प्रभाव छोड़ना है तो धैर्य, संयम के साथ तकनीक में भी दृढ़ता का प्रदर्शन करना होगा। नहीं हैं कई बड़े नामसाउथ अफ्रीका के पास हाशिम अमला और एबी डी विलियर्स जैसे बड़े नाम नहीं हैं। ऐसे में युवा टीम में हेनरिच क्लासेन, जुबायर हमजा को अपने खेल से कप्तान डु प्लेसिस का साथ देना होगा। जहां तक तेज गेंदबाजी का सवाल है मेहमान टीम का यह पक्ष मजबूत नजर आता है। टीम में कागिसो रबाडा, लुंगी गिडी, वर्नोन फिलैंडर और एनरिच नॉर्त्जे जैसे गेंदबाज हैं। पिच रिपोर्टविशाखापत्तनम के मैदान की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद मानी जाती है। इसके साथ ही यहां तेज गेंदबाजों के लिए भी अच्ची खासी मदद मिलती है पर जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है स्पिनर्स की भूमिका में भी इजाफा होता जाता है। कैसा रहेगा मौसम मौसम की बात करें तो बुधवार से शुरू हो रहे इस टेस्ट मैच में पहले दो दिन मौसम साफ रहेगा। हालांकि कुछ बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश का पूर्वानुमान नहीं है। मैच के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को गरज के साथ कुछ बारिश की आशंका है। वहीं चौथे दिन भी कुछ बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि मैच के पांचवें दिन रविवार, 6 अक्टूबर को मौसम बिलकुल साफ रहेगा। आंकड़ों पर नजरभारत और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 36 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें से साउथ अफ्रीका ने 15 और भारत ने 11 मैच जीते हैं। 10 मैच ड्रॉ रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ohGPI1
Share:

अमित शाह ने GCA अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

के. श्रीनिवासराव, मुंबई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात क्रिकेट असोसिएशन (GCA) के अध्यक्ष और सचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। अमित शाह जून 2014 से राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष थे। शाह के अलावा परिमल नथवानी ने उपाध्यक्ष और अमित शाह के बेटे जय शाह ने भी सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। अब परिमल के बेटे धनराज नथवानी, जीसीए में उपाध्यक्ष चुने गए हैं। धनराज के अलावा अशोक ब्रह्मभट्ट, अनिल पटेल और भारत जावेरी क्रमश: सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। जीसीए ने फिलहाल अध्यक्ष पद को खाली रखा है। जल्दी ही राज्य संघ इस रिक्त पद को भरेगा। अमित शाह ने जीसीए अध्यक्ष का यह पद साल 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के हटने के बाद संभाला था। मोदी ने 2014 में देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला था और तब उन्होने यह पद छोड़ा दिया था। अभी किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं है कि आखिर जय शाह ने अपना पद क्यों छोड़ा है, जबकि वह जीसीए और बीसीसीआई दोनों में ही बहुत ऐक्टिव थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनके पास जरूर कोई योजना होगी और वह जल्दी ही इसे सबसे साथ साझा करेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2lYGzfZ
Share:

शास्त्री को कोच चुनने वाली सीएसी टीम को नोटिस

नई दिल्लीबीसीसीआई के आचरण अधिकारी डीके जैन ने शनिवार को कपिल देव की अगुवाई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) को हितों के टकराव के संबंध में नोटिस भेजा। सीएसी में कपिल, शांता रंगास्वामी और अंशुमन गायकवाड़ शामिल हैं, जिसने हाल में भारत के मुख्य कोच का चयन किया था। उनके खिलाफ हितों के टकराव के आरोप लगाये गये हैं जिस पर उन्हें दस अक्टूबर तक जवाब देना होगा। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने इन तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। इस समिति ने अगस्त में रवि शास्त्री को मुख्य कोच चुना था। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ‘हां, उन्हें शिकायत का जवाब हलफनामे के साथ देने के लिए कहा गया है।’ बीसीसीआई संविधान के अनुसार सीएसी का कोई भी सदस्य क्रिकेट में कोई अन्य भूमिका नहीं निभा सकता है। गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि सीएसी सदस्य एक साथ कई भूमिकाएं निभा रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि 1983 की विश्व चैंपियन टीम के कप्तान कपिल सीएसी के अलावा कॉमेंटेटर, एक फ्लडलाइट कंपनी के मालिक और भारतीय क्रिकेटर्स संघ के सदस्य हैं। इसी तरह से गुप्ता ने आरोप लगाया कि गायकवाड़ का भी हितों का टकराव बनता है, क्योंकि वह एक अकादमी के मालिक हैं और बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त समिति के सदस्य हैं। उनके अनुसार पूर्व भारतीय महिला कप्तान रंगास्वामी सीएसी के अलावा आईसीए में भी हैं। सीएसी ने दिसंबर में महिला टीम के मुख्य कोच के रूप में डब्ल्यूवी रमन का चयन किया था, लेकिन तब वह तदर्थ समिति थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2mtlRp3
Share:

गौतम गंभीर ने ली पाक पीएम इमरान खान की चुटकी

नई दिल्लीभारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में दिए गए उनके भाषण पर चुटकी ली और उसकी तुलना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से की। क्रिकेट से सांसद बने इमरान और पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए इमरान को पाकिस्तानी सेना की कठपुतली करार दिया है। गंभीर ने ट्वीट किया, ‘हर देश को 15 मिनट का समय दिया गया था। इसमें कोई क्या करता है, यह उसका चरित्र और बौद्धिकता बताता है। नरेंद्र मोदी ने जहां शांति और विकास की बात की वहीं पाकिस्तानी सेना की कठपुतली ने न्यूक्लियर वॉर की धमकी दी।' गौतम गंभीर ने आगे लिखा, 'यह वही शख्स है, जिसने कश्मीर में शांति को बढ़ावा देने की बात कही थी।’ यह पहला मौका नहीं है, जबकि गंभीर ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को निशाना बनाया है। मोदी ने यूएनजीसीए में कहा था कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिया है, जबकि इमरान ने लड़ाई की बात को तरजीह दी। बेता दें कि इमरान ने यूएन में 50 मिनट का भाषण दिया, जबकि हर देश को 15 मिनट तक ही भाषण देने का वक्त मिला था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ntr0NX
Share:

सौरभ गांगुली फिर बने कैब के प्रेजिडेंट, लेकिन...

कोलकातापूर्व भारतीय कप्तान ने शनिवार को आधिकारिक रूप से दूसरे कार्यकाल के तौर पर बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष का पद संभाला। गांगुली ने ईडन गार्डन्स में 88वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में फिर से पद संभाला। गांगुली पहली बार 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद कैब अध्यक्ष बने थे। गांगुली सबसे पहले कैब की कार्यकारिणी का हिस्सा बने थे और 2014 में उन्हें संयुक्त सचिव चुना गया था। इसलिए उन्हें जुलाई 2020 से तीन साल तक ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ के कारण बाहर रहना होगा। उन्होंने कहा, ‘मैं खुश हूं। यह दस महीने है लेकिन यह लंबा समय है। मैं नहीं जानता कि आगे क्या होना है। देखते हैं क्या होता है।’ कैब के अन्य पदों में नरेश ओझा ने उपाध्यक्ष, अभिषेक डालमिया ने सचिव, देबब्रत दास ने संयुक्त सचिव और देबाशीष गांगुली ने कोषाध्यक्ष का पद संभाला।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2oaFcf3
Share:

इंजमाम के भतीजे इमाम इस बात से हैं पेरशान

कराचीपाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने कहा है कि उन्होंने अपनी मेहनत से राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई लेकिन शायद वह कभी भी उनके ऊपर से वंशवाद का टैग नहीं हटा पाएंगे। इमाम पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज के भतीजे हैं। इमाम ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह बदलेगा। लोग शायद मुझे कभी स्वीकार न करें। मैं बहुत खुश होऊंगा अगर जनता मुझे इमाम-उल-हक के रूप में स्वीकार करे न कि किसी के भतीजे के तौर पर।’ उन्होंने कहा कि वह इंजमाम की वजह से टीम में नहीं हैं। इंजमाम हाल ही में पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता थे। इमाम ने कहा, ‘लोग सोचते हैं कि उन्होंने (इंजमाम) मिकी आर्थर (पाकिस्तान के पूर्व कोच) पर मुझे टीम में शामिल करने के लिए दबाव डाला था। लोगों को समझना चाहिए कि हम उस दौर में रह रहे हैं जहां आप मीडिया से कुछ छुपा नहीं सकते। मैं बिना अपने प्रदर्शन के टीम में नहीं हो सकता था।’ उन्होंने कहा, ‘उन्होंने नहीं देखा कि मैं किसी प्रक्रिया से गुजरा हूं। उन्होंने सिर्फ यह देखा कि मैं इंजमाम का भतीजा हूं और उन्होंने मान लिया कि उन्हें मेरी आलोचना करने का अधिकार है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2lW1hgH
Share:

रोहित 'जीरो', टीम से बाहर होते ही राहुल बने 'हीरो'

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट में लगातार फ्लॉप हो रहे थे। इस वजह से उन्हें आगामी साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए घोषित टीम में जगह नहीं दी गई। वनडे और टी-20 के उपकप्तान का टेस्ट सीरीज में ओपन करना तय माना जा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 दिवसीय प्रैक्टिस मैच में कप्तानी करने वाले रोहित ने ओपन भी किया, लेकिन वह खाता नहीं खोल सके। दूसरी ओर, टीम से बाहर जाते ही केएल राहुल (131 रन, 122 गेंद, 10 चौके और 4 छक्के) ने कर्नाटक की ओर से खेलते हुए शतक जड़ दिया। भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश और दक्षिण अफ्रीका के बीच विजयनगरम में तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेला गया था। यह मैच ड्रॉ रहा। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 279 रनों पर घोषित कर दी थी। सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर थी। वह उम्मीद के अनुसार ओपनिंग करने भी उतरे, लेकिन वह दो गेंद में बिना कोई रन बनाए वार्नोन फिलांडर की गेंद पर आउट हो गए। पढ़ें: मौका नहीं भुना सके रोहिततीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में शामिल किए गए रोहित शर्मा के लिए यह अभ्यास मैच लय हासिल करने का अच्छा मौका था, लेकिन वह इस मौके का लाभ नहीं उठा पाए। भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने मैच के तीसरे और आखिरी दिन आठ विकेट के नुकसान पर 265 रन बना मैच ड्रॉ करा लिया। पढ़ें: राहुल के शतक की बदौलत जीता कर्नाटक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में केएल राहुल के शतक की मदद से कर्नाटक ने केरल को 60 रन से हराया। राहुल ने 122 गेंदों पर 131 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। यह मैच विजय हजारे ट्रोफी में ग्रुप-ए के तहत खेला गया था। इस मैच में कप्तान मनीष पांडे ने भी 50 रन बनाए, लेकिन केरल के गेंदबाज कर्नाटक को 294 रन पर रोकने में सफल रहे। कर्नाटक के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया तथा केरल के सलामी बल्लेबाज विष्णु विनोद के 104 रन के बावजूद उसकी टीम 234 रन पर आउट हो गई।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2o3Y1Ao
Share:

सेमी: आंसू,गम, सन्नाटा...चहल ने बताया माहौल

नई दिल्लीविश्व कप सेमीफाइनल में न्यू जीलैंड से मिली हार की कड़वी यादें अब भी के दिमाग में ताजा है। इस लेग स्पिनर ने कहा कि ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए मैच में जब महेंद्र सिंह धोनी आउट हुए तो उनके लिए अपने आंसू रोकना मुश्किल हो गया था। भारत के सामने 240 रन का लक्ष्य था और धोनी के 49वें ओवर में आउट होने के बाद चहल बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। भारत ने बारिश से प्रभावित यह मैच 18 रन से गंवाया था। भारत का स्कोर एक समय छह विकेट पर 92 रन था, लेकिन धोनी ने रविंद्र जडेजा के साथ 116 रन की साझेदारी करके टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था। धोनी के 50 रन के निजी योग पर रन आउट होने के बाद भारत की जीत की उम्मीदें समाप्त हो गई थी। चहल ने एक इवेंट में कहा, ‘यह मेरा पहला विश्वकप था और माही भाई (धोनी) के आउट होने पर मुझे बल्लेबाजी के लिए जाना था। मैं अपने आंसू रोकने की कोशिश कर रहा था। यह काफी तनावपूर्ण था।’ उन्होंने कहा, ‘हम 9 मैचों में बहुत अच्छा खेले लेकिन अचानक हम टूर्नमेंट से बाहर हो जाते हैं। बारिश पर हमारा वश नहीं है इसलिए (व्यवधान के लिए) कुछ कहना सही नहीं होगा। यह पहला अवसर था जबकि हम वास्तव में मैदान से जल्द से जल्द होटल लौटना चाहते थे।’ भारत लीग चरण में नौ मैचों में सात जीत से शीर्ष पर रहा था। चहल ने कहा कि वह अगले पांच छह साल तक खेलना चाहते हैं और उनका एकमात्र लक्ष्य भारत की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा बनना है। उन्होंने कहा, ‘मैं पांच छह साल तक खेलना जारी रखना चाहता हूं। मैं कम से कम एक विश्व कप जीतना चाहता हूं। मेरा मानना है कि अभी हम जिस तरह से खेल रहे हैं और हमारी टीम जैसी स्थिति में है वह सकारात्मक संकेत हैं।’ चहल ने कहा, ‘हम न्यू जीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज में जीते और अगर हम अगले साल टी20 विश्व कप में जीत दर्ज करते हैं तो आलोचक अपने आप चुप हो जाएंगे।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nqcR3Y
Share:

अभ्यास मैच: भारतीय बोर्ड अध्यक्ष-11 ने साउथ अफ्रीका के साथ खेला ड्रॉ, ऐसा रहा मैच

विजयनगरमभारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रॉ रहा। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 279 रनों पर घोषित कर दी थी। भारतीय बोर्ड अध्यक्ष एकादश ने मैच के तीसरे एवं आखिरी दिन आठ विकेट के नुकसान पर 265 रन बना मैच ड्रॉ करा लिया। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में शामिल किए गए के लिए यह अभ्यास मैच लय हासिल करने का अच्छा मौका था, लेकिन वह दो गेंद में बिना कोई रन बनाए वार्नोन फिलांडर का शिकार हो गए। टीम के बाकी बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। केएस भारत ने 71 रन बनाए। टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे भारत ने 57 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्के लगाए। ने 77 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 60 रनों का योगदान दिया। सिद्देश लाड 89 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में सात चौकों कें अलावा एक छक्का मारा। पहला दिन बारिश के कारण धुल गया था। मेहमान टीम ने दूसरे दिन का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 199 रनों के साथ किया। तीसरे दिन मेहमान टीम ने अपने खाते में 80 रनों का इजाफा किया और अपनी पारी घोषित कर दी। टेम्बा बावुमा 87 रनों पर नाबाद लौटे। फिलेंडर ने 48 रनों की पारी खेली।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2lRwQrP
Share:

कोहली vs गांगुली: कप्तानी की तुलना पर ये बोले जहीर

नई दिल्लीभारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने कहा है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के पास विश्व क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है। जहीर ने दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले कहा कि भारत में यह तेज गेंदबाज बनने का सही समय है। जहीर ने कहा कि उन्हें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा जैसे खिलाड़ियों को देखकर और ज्यादा खुशी मिलती है, क्योंकि यह लोग लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत में तेज गेंदबाज बनने का यह सही समय है। बुमराह, शमी, इशांत, भुवनेश्वर कुमार, नवदीप सैनी ने इस बात को साबित किया है कि भारतीय टीम इस समय गेंदबाजी में पावरहाउस बन गई है।’ बाएं हाथ के पूर्व गेंदबाज ने कहा, ‘एक गेंदबाज के तौर पर मुझे काफी खुशी होती है और मैं उम्मीद करता हूं कि यह लोग इसी तरह मेहनत करना जारी रखेंगे और अपनी लय को बनाए रखेंगे जिसके कारण इन्हें यह परिणाम मिले हैं।’ विराट और गांगुली में क्या हैं समानताएं? जहीर उन खिलाड़ियों में से रहे हैं जो गांगुली, धोनी और कोहली (आईपीएल) की कप्तानी में खेल चुके हैं। जहीर का मानना है कि कोहली कप्तान के तौर पर काफी हद तक गांगुली से मिलते हैं। उन्होंने कहा, ‘गांगुली ने हमें विश्वास दिलाया था कि हम विदेशों में भी जीत सकते हैं और हमें आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया था। धोनी मुश्किल परिस्थतियों में शांत रहते थे लेकिन उनकी मानसिकता आक्रामक थी। हमने उनकी कप्तानी में विश्व कप जीता, इसलिए उनकी कप्तानी में खेलना बेहद खास है।’ उन्होंने कहा, ‘विराट काफी हद तक गांगुली की तरह हैं, वह अपने फैसलों में काफी बोल्ड हैं और हमेशा टीम को प्रेरित करते रहते हैं। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी फॉर्म भी उनकी कप्तानी में दिखती है। मैं चाहता हूं कि वह एक दिन विश्व कप जीतें।’ भारत टेस्ट में इस समय नंबर-1 टीम है और इसका काफी हद तक श्रेय टीम के कप्तान कोहली के टेस्ट क्रिकेट के प्रति प्यार और सम्मान को जाता है। बुमराह को अहमद सलाहबुमराह चोट की वजह से आगामी दक्षिण अफ्रीकी सीरीज में नहीं खेलेंगे। जहीर वो शख्स हैं जिनके सामने बुमराह आगे बढ़े हैं। बुमराह के बारे में जहीर ने कहा, ‘मैंने बुमराह को तब से देखा है जब वह काफी युवा थे। मुंबई इंडिंयस के साथ शुरुआती दिनों में वह बेहद प्रतिभाशाली है और मैं इस बात से खुश हूं कि वह बीते वर्षों में काफी परिपक्व हुए हैं और अपनी टीम के लिए उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया है।’ उन्होंने कहा, ‘अनका अनोखा एक्शन उनके काफी काम आया है। मुझे लगता है कि उन्हें सिर्फ अपनी फिटनेस पर काम करने की जरूरत है और बिना किसी अतिरिक्त दबाव के आगे बढ़ना होगा।’ जहीर ने टेस्ट में रोहित के सलामी बल्लेबाजी करने पर कहा, ‘उन्होंने बीते छह महीनों में जो फॉर्म दिखाई है उसे देखकर आप रोहित जैसी काबिलियत वाले खिलाड़ी को अंतिम-11 से बाहर नहीं रख सकते। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा, हालांकि मुझे उनकी काबिलियत पर कोई संदेह नहीं है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2lNkBfQ
Share:

धोनी को खुद लेने दें उनके संन्यास पर फैसला: धवन

नई दिल्लीभारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि संन्यास लेने का फैसला करना महेंद्र सिंह धोनी का विशेषाधिकार है क्योंकि वह महत्वपूर्ण फैसले लेने की अहमियत जानते हैं। धवन ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण धोनी की कप्तानी में किया था और 33 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान हर खिलाड़ी की काबिलियत को बेहतर ढंग से समझते हैं। धवन ने रजत शर्मा को इंडिया टीवी के शो 'आप की अदालत' में कहा, 'धोनी इतने लंबे समय से खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि वह जानते हैं कि उन्हें कब संन्यास लेना चाहिए। यह उनका फैसला होना चाहिए। उन्होंने अभी अपने करियर में भारत के लिए काफी अहम फैसले लिए हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि जब समय आएगा वह फैसला करेंगे।' उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी की काबिलियत समझने के मामले में धोनी का कोई जवाब नहीं। इस लेफ्टहैंडर ओपनिंग बल्लेबाज ने कहा, 'यह बड़े नेतृत्वकर्ता की खासियत होती है। वह हर खिलाड़ी की प्रतिभा को समझता है और जानता है कि कहां तक एक खिलाड़ी का समर्थन किया जाना चाहिए। वह जानते हैं कि एक खिलाड़ी को चैंपियन कैसे बनाया जाए। उनकी कप्तानी में भारत की सफलता इसका सबूत है। उनका (धोनी) नियंत्रण ही उनकी सबसे बड़ी खासियत है।' धवन ने कहा कि मौजूदा टीम के सदस्य धोनी का काफी सम्मान करते हैं, जिसमें कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'धोनी भाई टीम के कप्तान के तौर पर काफी सफल रहे हैं। हम सभी उनके आभारी हैं और हम उनका काफी सम्मान करते हैं और ऐसा ही विराट के साथ है।' शिखर धवन ने कहा, 'जब विराट युवा था तो उन्होंने उसका काफी मार्गदर्शन किया था। यहां तक कि जब वह कप्तान बना तब भी धोनी भाई हमेशा उसकी मदद के लिए रहते थे। यह एक कप्तान की खासियत है। यह देखकर अच्छा लगता है कि विराट अब उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nnWHbi
Share:

ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा 0 पर हुए आउट

विजयनगरम साउथ अफ्रीका के खिलाफ यहां जारी अभ्यास मैच में भारतीय बोर्ड अध्यक्ष XI की ओर से एक सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल रहे रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए। तीन दिवसीय अभ्यास मैच के आखिरी दिन शनिवार को रोहित केवल दो गेंद ही खेल पाए। रोहित ने मयंक अग्रवाल के साथ पहली बार लाल गेंद फॉर्मेट में पारी की शुरुआत की थी। इस पारी में वह अपनी दूसरी ही गेंद का सामना कर रहे थे कि तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने उनका कैच लपका। भारत के लिए सीमित ओवरों के फॉर्मेट में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले रोहित टेस्ट क्रिकेट में देश के लिए मध्यक्रम में ही खेले हैं। लेकिन लोकेश राहुल के खराब प्रदर्शन के कारण टीम प्रबंधन ने दो अक्टूबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में रोहित को एक सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतारने का निर्णय लिया है। राहित ने अब तक भारत के लिए 27 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 1585 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। भारत 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज करेगा। यहां अपने टेस्ट करियर में पहली बार रोहित लाल गेंद से पारी की शुरुआत करने उतरेंगे। इससे पहले अभ्यास मैच में उनसे खुद को इसके अनुकूल बनाने की उम्मीद थी लेकिन वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2mBa8o6
Share:

टेस्ट ओपनिंग में मेरी गलतियों से सीखें रोहित: लक्ष्मण

नई दिल्ली वीवीएस लक्ष्मण चाहते हैं कि रोहित शर्मा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज के दौरान अपने नैसर्गिक (नेचुरल) गेम पर अडिग रहना चाहिए। रोहित इस सीरीज के जरिए पहली बार टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज करेंगे। पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मम को चिंता है कि अगर इस दौरान वह अपनी तकनीक में बदलाव लाते हैं, तो इससे उनके प्रदर्शन पर नकारात्मक असर पड़ेगा। लक्ष्मण के साथ भी पूर्व में ऐसा ही हुआ था। लक्ष्मण मध्यक्रम के विशेषज्ञ बल्लेबाज थे पर उन्हें 1996-98 के बीच में पारी का आगाज करने के लिए कहा गया था। लेकिन वह कभी भी इस स्थान पर सहज महसूस नहीं करते थे। लक्ष्मण ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता को उनके यूट्यूब चैनल ‘दीप पॉइंट’ को दिए इंटरव्यू में कहा, 'सबसे बड़ी फायदे की चीज यह है कि रोहित के पास अनुभव है, जो मेरे पास नहीं था।' उन्होंने बताया, 'मैंने केवल 4 टेस्ट मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज किया था। रोहित 12 साल इंटरनैशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। इसलिए उनमें परिपक्वता और अनुभव दोनों मौजूद हैं और साथ ही वह अच्छी फॉर्म में है।' वीवीएस लक्ष्मण ने 134 टेस्ट में 8781 रन बनाए हैं। 44 साल के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'मेरा मानना है कि मैंने पारी का आगाज करते हुए जो गलती की वो मानसिकता में बदलाव की थी, जिससे मुझे मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर काफी सफलता दिलाई थी। भले ही वह तीसरे नंबर पर हो या फिर चौथे नंबर पर।' उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी तकनीक में भी बदलाव करने की कोशिश की थी। मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर मैं हमेशा ‘फ्रंट-प्रेस’ के बाद गेंद की ओर जाता था लेकिन सीनियर खिलाड़ियों और कोचों से बात करने के बाद मैंने इसमें बदलाव किया। इस बदलाव ने मेरी बल्लेबाजी प्रभावित की और मैं उम्मीद करता हूं कि रोहित को ऐसा नहीं करना चाहिए।' लक्ष्मण ने कहा, 'अगर आप अपने नैसर्गिक खेल से ज्यादा छेड़छाड़ करोगे तो आपको परिणाम नहीं मिलेगा क्योंकि आपके दिमाग में उलझन होगी और आप लय खो सकते हो। मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जब मैंने पारी का आगाज किया तो मेरी लय प्रभावित हुई। रोहित ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लय में आने के बाद अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अगर उनकी लय प्रभावित हुई तो यह मुश्किल होगा।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2myWIsL
Share:

पाक की बारिश ने दो दिन पहले ही धोया मैच, ICC हैरान

नई दिल्ली पाकिस्तान में इंटरनैशनल क्रिकेट की वापसी के प्रयासों में जुटे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अब इंद्र देवता की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार से कराची के नैशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच आयोजित होना था। लेकिन यहां इतनी बारिश हुई कि इसके चलते न केवल शुक्रवार का मैच बल्कि दो दिन बाद रविवार को होने वाला दूसरा मैच भी प्रभावित हो गया। अब यह मैच सोमवार को खेला जाएगा। दोनों क्रिकेट बोर्ड ने बात कर आपसी सहमति से रविवार को खेले जाने वाले मैच को एक दिन आगे खिसका दिया है। अब यब मैच सोमवार को कराची के नैशनल स्टेडियम में ही खेला जाएगा। आईसीसी ने अपने टि्वटर हैंडल पर यह जानकारी दी है। बता दें करीब एक दशक बाद (2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए आतंकी हमले के बाद) श्रीलंका की टीम पाकिस्तान में वनडे और टी20 सीरीज एक साथ खेलने पहुंची है। अपने इस ट्वीट में मैच की बदली हुई तारीख की जानकारी देते हुए आईसीसी ने चुटकी भी ली। आईसीसी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'क्या आपने कभी भी ऐसा सुना है कि कहीं पर इतनी भारी बारिश हुई हो, जिसने दो दिन बाद का मैच ही धो दिया हो।' इसके साथ ही आईसीसी ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाल दूसरा वनडे मैच की तारीख को बदला गया है। अब यह मैच रविवार 29 सितंबर की बजाए सोमवार 30 सितंबर को खेला जाएगा। आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर दी गई जानकारी में बताया कि पहला मैच धुल जाने के बाद दूसरे मैच की तारीख में बदलाव किया गया है। शुक्रवार को यहां इतनी ज्यादा बारिश हुई कि उसने न केवल वह (पहला वनडे) मैच धो डाला बल्कि दूसरे मैच की भी तारीख बदलकर रख दी है। सीरीज के पहले वनडे मैच से पहले कराची में इतनी ज्यादा बारिश हुई कि यहां मैच के लिए टॉस भी नहीं हो सका। नैशनल स्टेडियम मैदान पर पानी जमा हो गया था, जिसकी निकासी की आधुनिक व्यवस्था वहां नहीं दिखी । कराची के मैदान की आउटफील्ड अभी भी इतनी ज्यादा गीली है कि दूसरे मैच के लिए रविवार तक हालात खेल के लिए सामान्य नहीं हो सकते। इसके चलते दूसरे वनडे मैच के लिए दोनों क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर सोमवार को पर राजी हुए हैं। क्रिकेट फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि अब मैदानकर्मी सोमवार तक मैदान को खेलने लायक स्थिति में ले आएंगे। साथ ही फैन्स आसमान की ओर भी देख रहे हैं कि अब कराची में और बारिश न हो। पाकिस्तान दौरे पर आई श्रीलंका की टीम यहां तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज के तीनों वनडे मैच कराची के नैशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि तीनों टी20 मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित होंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nmw4n8
Share:

Friday, September 27, 2019

लता जी का बर्थडे: सचिन ने विडियो के जरिए दी बधाई

नई दिल्ली सुर कोकिला लता मंगेशकर आज अपना 90वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर बॉलिवुड की तमाम हस्तियां और लताजी के फैन्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने भी लता मंगेशकर को एक खास विडियो मेसेज के जरिए अपनी खास बधाई भेजी है। सचिन ने यह विडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट किया और लता जी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके लिए अच्छे स्वास्थ्य और खुशियों की कामना की। मास्टर ब्लास्टर सचिन ने 1.25 मिनट का विडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर 'दीदी' (लता मंगेशकर) को टैग कर पोस्ट किया है। इस विडियो के साथ सचिन ने लिखा, 'लता मंगेशकर दीदी आपको 90वें जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको अच्छी सेहत और ढेर सारी खुशियां दे।' इसके बाद सचिन ने इस विडियो संदेश में लता जी को बधाई देते हुए उनके साथ अपने अनुभव को याद किया है। सचिन ने विडियो में बताया कि वह तब से उनके गाने सुन रहे हैं, जब वह बहुत छोटे थे और अपनी मां की गोद में ज्यादातर समय बिताते थे। सचिन ने कहा कि ईमानदारी से याद करूं तो मैं यह नहीं बता सकता कि मैंने आपका पहला गाना कब सुना होगा। इस विडियो में सचिन ने बताया कि वह लता मंगेशकर के गानों के इस हद कर फैन हैं कि उनका शायद ही कोई ऐसा दिन होगा, जिस दिन उन्होंने लता जी का कोई गाना न सुना हो। इस मौके सचिन ने उस लम्हे को भी याद किया, जब स्वर कोकिला लता जी ने सचिन के लिए खासतौर से एक गाना 'तू.. जहां.. जहां... चलेगा, मेरा साया साथ होगा...' गाया था। सचिन ने बताया कि यह उनके लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है। इसके बाद सचिन ने कहा अगर भगवान ने मुझे सबसे बड़ा कोई गिफ्ट दिया है, तो वह लता मंगेशकर ही हैं। बता दें कि सचिन तेंडुलकर हमेशा से ही लता मंगेशकर के गानों के फैन रहे हैं। अपने क्रिकेट खेलने के दिनों में वह अपने वॉकमैन या अन्य म्यूजिक उपकरणों में लता मंगेशकर के गानों का खास क्लेक्शन रखते थे और वह खाली समय या सफर के दौरान इन्हीं गानों का लुत्फ लेकर खुद को रिचार्ज किया करते थे। दूसरी ओर लता मंगेशकर भी सचिन तेंडुलकर के खेल की फैन रही हैं। दीदी ने कई बार बताया है कि मौका मिलने पर वह सचिन की बैटिंग देखना पसंद करती थीं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2nngF5Z
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support