This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Tuesday, August 31, 2021

ओवल टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने हैं चार अहम सवाल

लीड्स में टीम इंडिया की हार के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या विराट कोहली ऐंड कंपनी इंग्लैंड में सही टीम कॉम्बिनेशन के साथ खेल रही है। चोट और हार के बाद मेहमान टीम को अपने प्लेइंग इलेवन में मजबूरी में ही सही बदलाव करने पड़ सकते हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या कप्तान कोहली मिडल-ऑर्डर में भी बदलाव करेंगे? या एक बार फिर चार-पेसर की थिअरी पर जाएंगे और बल्लेबाजी को नहीं छेड़ा जाएगा? एक नजर डालते हैं

भारतीय टीम का लीड्स में प्रदर्शन देखने के बाद कई सवाल सामने आए। टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर खिलाड़ियों की टीम में जगह को लेकर। भारतीय कप्तान को गुरुवार को मैदान पर उतरने से पहले कई सवालों के जवाब तलाशने होंगे।


ओवल टेस्ट से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने हैं चार अहम सवाल

लीड्स में टीम इंडिया की हार के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या विराट कोहली ऐंड कंपनी इंग्लैंड में सही टीम कॉम्बिनेशन के साथ खेल रही है। चोट और हार के बाद मेहमान टीम को अपने प्लेइंग इलेवन में मजबूरी में ही सही बदलाव करने पड़ सकते हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या कप्तान कोहली मिडल-ऑर्डर में भी बदलाव करेंगे? या एक बार फिर चार-पेसर की थिअरी पर जाएंगे और बल्लेबाजी को नहीं छेड़ा जाएगा? एक नजर डालते हैं



रहाणे पर नजर
रहाणे पर नजर

अजिंक्य रहाणे का हालिया फॉर्म बहुत अच्छा नहीं है। वह टीम के उपकप्तान हैं। और इस लॉजिक के हिसाब से टीम में उनका स्थान सुनिश्चित होना चाहिए। और खास तौर पर लॉर्ड्स टेस्ट, जिसमें भारत ने जीत हासिल की, में लगाई गई हाफ सेंचुरी के बाद यह माना जा रहा था कि रहाणे अब रंग में लौट आए हैं। लेकिन रहाणे पर कई सवाल हैं। खास तौर पर तब जब सूर्यकुमार यादव और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ी अभी बैंच पर बैठे हैं। इस बात में कोई शक नहीं कि रहाणे को अपने प्रदर्शन में और निरंतरता लानी होगी। उन्होंने इस सीरीज में 5, 1, 61, 18 और 10 रन की पारियां खेली हैं।



ईशांत का क्या होगा, एक तेज गेंदबाज को मिलेगा आराम?
ईशांत का क्या होगा, एक तेज गेंदबाज को मिलेगा आराम?

ईशांत शर्मा लीड्स में बिलकुल भी रंग में नजर नहीं आए। कप्तान विराट कोहली ने हालांकि ईशांत की चोट को लेकर की बात से इनकार किया लेकिन फिर भी इस तेज गेंदबाज को लेकर टीम में सवाल हैं। अगर ईशांत को टीम में शामिल नहीं किया जाता है तो शार्दुल ठाकुर, जो चोट से पहले नॉटिंगम टेस्ट में खेले थे, को मौका मिल सकता है। उनकी बल्लेबाजी भी इसमें मदद करती है। अगर शार्दुल पूरी तरह फिट नहीं हैं तो भारत के पास उमेश यादव के अलावा और कोई विकल्प नहीं होगा। हालांकि यादव को हालिया वक्त में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। भारत ने इस दौरे पर एक अच्छे स्विंग गेंदबाज को मिस किया है। कोहली ने तेज गेंदबाजों को आराम देते हुए मौके देने की बात कही है। हालांकि उन्हें इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि सिराज, शमी और बुमराह की तिकड़ी को तोड़ना न पड़े।



क्या होगा अग्रवाल और साव का
क्या होगा अग्रवाल और साव का

इन दोनों को मौका मिलने की संभावना कम है। चेतेश्वर पुजारा ने लीड्स में 91 रन बनाकर अपनी जगह बचा ली है। और अग्रवाल और साव को मौका देना चाहते हैं कि इसका अर्थ है कि केएल राहुल की जगह को फिर बदलना होगा। यह उनके साथ ठीक नहीं होगा क्योंकि उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को ज्यादातर मौकों पर अच्छी शुरुआत दी है। हालांकि एक संभावना बन सकती है। अगर पंत की बल्ले से खराब फॉर्म को देखा जाए तो कप्तान एक गेंदबाज को कम करके अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका दे सकता है। हालांकि कोहली के लिए टेस्ट मैच में 20 विकेट लेने काफी अहम हैं। ऐसे में यह होना जरा मुश्किल है।



अश्विन को मौका, जडेजा बाहर?
अश्विन को मौका, जडेजा बाहर?

यह इतना सीधा सवाल नहीं है। रविंद्र जडेजा के घुटने में चोट है और इस वजह से अश्विन को टीम में मौका मिल सकता है। हालांकि, अगर वह मैदान जो परंपरागत रूप से स्पिनर्स के लिए फायदेमंद है, वहां भारतीय टीम एक हैरान करने वाला फैसला कर सकती है। अश्विन और जडेजा, दोनों के साथ मैदान पर उतरा जा सकता है। इसके साथ तीन गेंदबाजों को मौका मिल सकता है। इससे ऋषभ पंत को बल्लेबाजी में भी सहयोग मिलेगा। लेकिन कहीं न कहीं इससे विराट कोहली की चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतरने की थिअरी को नुकसान पहुंचता है। मौसम और परिस्थितियां भी इसमें भूमिका निभा सकती हैं।





from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2WzrZhz
Share:

देखें वीडियो- अंपायर ने नहीं दी वाइड, दूर जाकर खड़े हो गए नाराज कायरन पोलार्ड

सेंट कीट्स ऐंड नीव्स त्रिनबागो नाइट राइडर्स के कप्तान कायरन पोलार्ड सिर्फ अपने खेल से ही नहीं बल्कि अपने व्यवहार से भी सुर्खियां बटोरते रहते हैं। उन्होंने ऐसा ही कुछ कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में सेंट लूसिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान किया यह उस पारी का 19वां ओवर था। वहाब रियाज गेंदबाजी कर रहे थे। वहाब का यह ओवर 10 गेंद तक चला। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने एक ऐसी गेंद खेली जो ऑफ स्टंप की वाइड लाइन से बाहर थी। कीवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने इसे खेलने की पूरी कोशिश की लेकिन गेंद वाकई बहुत दूर थी। बल्लेबाज और पोलार्ड उस समय हैरान रह गए जब मैदानी अंपायर ने इस गेंद को सही माना और वाइड नहीं दिया। हालांकि सीफर्ट ने गेंद फेंके जाने से पहले ऑफ स्टंप के बाहर मूव भी नहीं किया था। वहाब रियाज इससे पिछले ओवर में चार वाइड फेंक चुके थे। अंपायर से इस फैसले पर बहस करने के बजाय, पोलार्ड ने थोड़ी सी बात की और चुपचाप रहकर अपना विरोध जताने का फैसला किया। वह शॉर्ट मिडविकेट की ओर 20 गज जाकर खड़े हो गए। पोलार्ड 30 गज के घेरे के काफी करीब पहुंच गए। वह आखिरी गेंद के लिए क्रीज के समांनतर खड़े रहे। पोलार्ड ने टीम को दिलाई जीत त्रिनबागो नाइट राइडर्स चार मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। पिछले सीजन में त्रिनबागो की टीम ने पिछले सीजन में कोई मैच नहीं हारा था। हालांकि इस सीजन में चार में से दो मुकाबलों में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मैच की बात करें तो सेंट लूसिया की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। कायरन पोलार्ड और टिम सीफर्ट की जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को 7 विकेट पर 158 रन तक पहुंचाया। 159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट लूसिया की टीम बीच के ओवरों में पटरी से उतर गई। आंद्रे फ्लेचर अकेले लड़ते नजर आए। उन्होंने नाबाद 81 रन बनाए। आखिर त्रिनबागो की टीम ने 27 रन से मैच जीता।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3BtJfmT
Share:

3rd Test: Robinson stars as England level India series with innings victory

3rd Test: Robinson stars as England level India series with innings victory




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3BjSnKP
Share:

3rd Test, Day 2: Joe Root hundred adds to India agony

3rd Test, Day 2: Joe Root hundred adds to India agony




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3Bln1Uh
Share:

3rd Test, Day 1: James Anderson sparks India collapse

3rd Test, Day 1: James Anderson sparks India collapse




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3DjVPXx
Share:

तालिबानियों के सपॉर्ट में उतरे अफरीदी, पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा- इन्हें तो तालिबान का PM होना चाहिए

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) का विवादों से पुराना नाता रहा है। या यूं कहें कि अफरीदी खबरों में बने रहने के लिए आए दिन विवादित बयान देते रहते हैं। इस समय अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो पाकिस्तानी (Naila Inayat) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया है। नाइला ने वीडियो के साथ लिखा, ' शाहिद अफरीदी ने कहा है कि तालिबान बहुत सकारात्म्क सोच के साथ आया है। वे महिलाओं को काम दे रहे हैं। उन्हें लगता है कि तालिबान क्रिकेट को पसंद करते हैं। ऐसे में तो उन्हें (अफरीदी) तालिबान का अगला पीएम होना चाहिए।' अफगानिस्तान में लगभग 20 साल बाद फिर से तालिबान शासन आ चुका है। अफरीदी से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी तालिबानियों के प्रति अपनी प्रेम जाहिर कर चुके हैं। अफरीदी () वीडियो में कहते हैं, 'तालिबान इस बार बड़े पॉजिटिव फ्रेम ऑफ माइंड के साथ आया है। उसने वहां की महिलाओं को काम करने और राजनीति में उतरेन की इजाजत दी है। ये चीजें पहले देखने को नहीं मिली है।' अफगानिस्‍तान में तालिबान के साथ करीब 20 साल तक चली जंग में शर्मनाक 'हार' के बाद अमेरिकी सैनिक अब अपने आखिरी गढ़ काबुल एयरपोर्ट को भी अलविदा कह चुके हैं। काबुल एयरपोर्ट से सोमवार की देर रात आखिरी अमेर‍िकी सैनिक की वापसी के बाद तालिबान आतंकियों ने जमकर जश्‍न मनाया। अफरीदी ने कहा, ' तालिबान क्रिकेट को सपॉर्ट कर रहा है। श्रीलंका के मौजूदा हालात के कारण इस बार सीरीज नहीं हुई। लेकिन तालिबान क्रिकेट को पूरा सपॉर्ट कर रहा है।' अफगानिस्तान को हाल में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका में लिमिटेड ओवर्स की सीरीज खेलनी थी लेकिन कोविड के कारण श्रीलंका में लगे लॉकडाउन की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3t3I8aQ
Share:

इंग्लैंड में क्यों है विराट कोहली का बल्ला खामोश, कप्तान जो रूट ने बताई ये वजह

लंदन भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले ने कहा है कि उनकी टीम ओवल पर भारत के पलटवार का सामना करने के लिए तैयार है। रूट ने कोहली के बल्ले को खामोश रखने का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया। चौथे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में विश्व स्तरीय गेंदबाज आर अश्विन को शामिल किया जा सकता है। भारत ने लॉडर्स टेस्ट जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली थी लेकिन इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में एक पारी और 76 रन से जीत दर्ज करके वापसी की। रूट ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा , 'विराट कोहली की कप्तानी में भारत जैसी विश्व स्तरीय टीम दमदार वापसी की कोशिश करेगी। ऐसे में हमें आत्ममुग्धता से बचना है। हमने अभी कुछ भी हासिल नहीं किया है। श्रृंखला में बराबरी ही की है।' कोहली ने पहले तीन टेस्ट में अश्विन की बजाय रविंद्र जडेजा को उतारा लेकिन अब ओवल टेस्ट में इस अनुभवी ऑफ स्पिनर को उतारने की मांग तेज हो रही है। रूट ने कहा , 'उनका (अश्विन) रेकॉर्ड खुद बोलता है। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। हमने उन्हें हमारे खिलाफ रन बनाते और विकेट लेते देखा है। हमें पता है कि टेस्ट क्रिकेट में वह क्या कर सकते हैं।' अनिल कुंबले के बाद हरभजन सिंह के साथ भारत के दूसरे सबसे कामयाब टेस्ट स्पिनर बनने से चार विकेट पीछे अश्विन ने पिछले महीने काउंटी चैम्पियनशिप में सरे के लिए खेलते हुए एक मैच में छह विकेट लिए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ जून में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भी वह भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे। रूट ने कहा , 'हम हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयारी करेंगे। भारत जो भी संयोजन लेकर उतरेगा, हम उसके लिए तैयार होंगे।' कोहली के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं और रूट ने इसका श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया। उन्होंने कहा , 'इसका श्रेय हमारे गेंदबाजों को जाता है कि उनके बल्ले को खामोश रखा है। श्रृंखला जीतने के लिए आगे भी ऐसा करना होगा। हमने उन्हें आउट करने का तरीका फिलहाल खोज लिया है जिससे हम भारत पर दबाव बनाने में कामयाब रहे हैं।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jumRni
Share:

पेसर डेल स्टेन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषण की है। साल 2019 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले स्टेन ने अपना अंतिम इंटरनैशनल मैच फरवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 के रूप में खेला था। पिछले कुछ वर्षों से स्टेन चोट की वजह से टीम से अंदर बाहर होते रहे। स्टेन ने रिटायरमेंट की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए की। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, ' आज, मैं आधिकारिक रूप से उस खेल से रिटायर हो रहा हूं जिसे मैं बहुत प्यार करता था।' 38 वर्षीय स्टेन ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 93 टेस्ट, 125 वनडे और 47 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। स्टेन के नाम 439 टेस्ट विकेट हैं वहीं वनडे में उन्होंने 196 शिकार किए। टी 20 में स्टेन ने 64 विकेट चटकाए। अपने फैंस के बीच 'स्टेन गन' के नाम से फेमस डेल स्टेन ने कई मैचों में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाई।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kHUwJy
Share:

IPL के 15वें एडिशन में खेलेंगी 10 टीमें, BCCI को हो सकता है 5000 करोड़ का फायदा

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2022 के सत्र में दो नई फ्रेंचाइजी टीमों को जोड़ने से भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के खाते में जल्द ही कम से कम 5000 करोड़ रुपये जमा हो सकते हैं। आईपीएल अभी आठ टीमों के बीच खेला जाता है लेकिन अगले वर्ष से इसमें 10 टीमें खेलेंगी। आईपीएल संचालन परिषद की हाल की बैठक के दौरान इसकी बोली प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'कोई भी कंपनी 75 करोड़ रुपये देकर बोली दस्तावेज खरीद सकती है। पहले दो नई टीमों का आधार मूल्य 1700 करोड़ रुपये रखने पर विचार किया जा रहा था लेकिन अब आधार मूल्य 2000 करोड़ रुपये करने का फैसला किया गया है।' आईपीएल के वित्तीय पक्ष को देखने वाले सूत्र ने बताया कि यदि बोली प्रक्रिया योजना के अनुसार आगे बढ़ी तो बीसीसीआई को कम से कम 5000 करोड़ रुपये का लाभ होगा क्योंकि कई कंपनियां बोली प्रक्रिया में दिलचस्पी दिखा रही हैं। उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई कम से कम 5000 करोड़ रुपये की उम्मीद कर रहा है। अगले सत्र में आईपीएल में 74 मैच होंगे और यह सभी के लिए फायदे वाली स्थिति होगी।' पता चला है कि सालाना 3000 करोड़ रुपये या इससे अधिक का टर्न ओवर रखने वाली कंपनियों को ही बोली प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। यही नहीं बीसीसीआई कंपनियों के समूह को भी टीम खरीदने के लिए अनुमति देने की योजना बना रहा है। इससे बोली प्रक्रिया अधिक रोचक बन जाएगी। सूत्र ने कहा, 'मुझे लगता है कि तीन से अधिक कंपनियों को समूह बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, लेकिन यदि तीन कंपनियां साथ में आकर एक टीम के लिए बोली लगाना चाहती हैं तो ऐसा करने के लिए उनका स्वागत है।' नई टीमों जो आधार स्थल होंगे उनमें अहमदाबाद, लखनऊ और पुणे भी शामिल हैं। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम और लखनऊ का इकाना स्टेडियम फ्रेंचाइजी की पसंद हो सकते हैं क्योंकि इन स्टेडियमों की क्षमता अधिक है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3yyOlMV
Share:

इंग्लैंड में क्यों एक ही तरीके से आउट हो रहे हैं कोहली, इरफान ने दिया जवाब

नई दिल्ली विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। वह लगातार विकेट के पीछे कैच आउट हो रहे हैं। कोहली इसी अंदाज में साल 2014 में आउट हो रहे थे। कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने कोहली की तकनीक पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान की राय इससे अलग है। पठान का मानना है कि कोहली की तकनीक से ज्यादा मसला यह उनके आक्रामक अंदाज से जुड़ा है। इरफान पठान को लगता है कि इंग्लैंड में विराट कोहली की बतौर बल्लेबाज असफलता के पीछे किसी तकनीकी खामी से ज्यादा उनका आक्रामक अंदाज है। कोहली ने सीरीज में अभी तक पांच पारियों में सिर्फ 24.80 के औसत से 124 रन बनाए हैं। लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने 55 रन बनाए। इस सीरीज में यह उनकी अभी तक इकलौती हाफ सेंचुरी है। आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर इरफान ने कहा कि कोहली का इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने की वजह उनका आक्रामक व्यवहार है। पठान ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह तैयारियों की बात नहीं है। विराट कोहली दूसरी टीम पर हावी होना चाहते हैं और इसी वजह से वह ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों को खेल रहे हैं। यह एक छोटी सी बात है। तकनीकी से ज्यादा यह कोहली की आक्रामक सोच है, जिसकी वजह से यह परेशानी हो रही है।' वहीं भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा का कहना है, 'कोहली को पता है कि उन्होंने रन बनाने हैं लेकिन एरर-फ्री बैटिंग करने के लिए उन्हें अपने कंधों पर और भार डालना पड़ रहा है और इस वजह से वह खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें एरर-फ्री बैटिंग का अपना स्टैंडर्ड, जितना वह करने की कोशिश कर रहे हैं उससे थोड़ा नीचे करना चाहिए। विराट कोहली को इंग्लैंड के गेंदबाजों ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी की है। उन्होंने कोहली के संयम को परखा है और आखिर में उन्हें मजबूर किया है कि वह उन गेंदों को छेड़ें। और ऐसा करते हुए कोहली विकेट के पीछे कैच हुए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mMi96l
Share:

ऋषभ पंत के लिए कई मुश्किलें, लेकिन पूर्व खिलाड़ियों को उम्मीद लगा सकता है टीम इंडिया का बेड़ा पार

चेन्नई तीन साल पहले () ने दि ओवल (The Oval) पर काउंटर-अटैक करते हुए शानदार सेंचुरी लगाई थी। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके आने का धमक थी। भारत वह मैच नहीं जीत पाया था लेकिन एक विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर यह एक ऐसे सफर की शुरुआत थी जो आने वाले वक्त में भारतीय टीम में अपना एक खास मुकाम बनाएगा। गुरुवार को भारतीय टीम एक बार फिर ओवल में हैं। इस बार सीरीज बराबरी पर ( Test Series) है। और अगर भारत को सीरीज जीतने की ओर कदम बढ़ाना है तो पंत को एक बार फिर अपना रंग दिखाना होगा। 25, 37, 22, 2 और 1- सीरीज में पंत ने अभी तक इतने ही रन बनाए हैं। वह नंबर छह पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। और एक ऐसी टीम जो सिर्फ छह बल्लेबाजों के साथ खेल रही है उसके लिए पंत के यह स्कोर काफी नहीं कहे जा सकते। ऑस्ट्रेलिया में इस पोजिशन पर उन्होंने बाकमाल बल्लेबाजी की थी। उन्होंने भारत को सीरीज जितवाने में अहम किरदार निभाया था। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उन्होंने अहमदाबाद की धूलभरी पिच पर मैच-जिताऊ पारी खेली थी। लेकिन इंग्लैंड की सीमिंग कंडीशन में पंत संघर्ष कर रहे हैं। जेम्स एंडरसन (Jamesh Anderson) और ओली रॉबिनसन (Ollie Robinson) का स्विंग इस 24 वर्षीय बल्लेबाज को काफी परेशान कर रहा है। इसी वजह से उन्होंने स्विंग का सामना करने के लिए क्रीज से बाहर खड़े होने का फैसला किया। इससे वह गेंद को थोड़ा जल्दी खेल सकते थे। साल 2018 में इंग्लैंड में विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए इस रणनीति ने कमाल किया था। और शायद यही कारण है कि ज्यादातर भारतीय बल्लेबाज फ्रंट-फुट पर गेंद को खेलने लगे हैं और पंत भी कोई अपवाद नहीं हैं। इसने उस पुरानी थिअरी को खत्म कर दिया जिसमें बैकफुट का इस्तेमाल करने और इंग्लिश परिस्थितियों में गेंद को देर से खेलने को कहा जाता था। हालांकि इस बात से कोई खास फर्क नहीं पड़ता बशर्ते आप रन बना रहे हों। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'पंत ने अपने ज्यादातर रन इसी तरह खेलते हुए बनाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में इसी अंदाज में रन बनाए और आपको उन्हें निखरने के लिए थोड़ा वक्त देना होगा। मुझे नहीं लगता कि सीरीज के बीच में आपको कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत है।' लेकिन समस्या यह है इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियां एक जैसी नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया में गेंद बहुत ज्यादा सीम या स्विंग नहीं होती है। और ऐसे में लाइन में हार्ड हैंड से खेलना हमेशा खतरनाक नहीं होता। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए हैंड-आई कॉर्डिनेशन काफी अहम रहता है। एक अन्य पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दासगुप्ता (Deep Dasgupta) को लगता है कि पंत को सीरीज के बीच में अपनी तकनीक में बदलाव करने के बजाय, डिफेंस थोड़ा मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'अहम बात यह है कि पंत का सोचने का तरीका बहुत ज्यादा कन्फ्यूज नहीं है। अगर पंत एक पारी में अच्छा खेलते हैं तो वह आपको टेस्ट मैच में जीत दिला सकते हैं, तो आपको उनके साथ मौका ले सकते हैं। लेकिन साथ ही पंत को अपने शॉट-सिलेक्शन को लेकर अधिक सतर्क होने की जरूरत है।' दीप दासगुप्ता (Deep Dasgupta) को लगता है कि पंत के लिए जरूरी है कि वह गेंद को शरीर के अधिक करीब से खेलें। दासगुप्ता ने कहा, 'एंडरसन और रॉबिनसन को मालूम है कि इन परिस्थितियों का कैसे इस्तेमाल करना है। वे ओवर द विकेट ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करते हुए पंत पर काबू रखते हैं। अगर पंत शुरुआत में इससे पार पा लते हैं तो फिर वह अपना तरीका निकाल सकते हैं... आगे बढ़कर खेलना या कुछ भी।' अब दोनो टीमें ओवल पर भिड़ेंगी। यह ऐतिहासिक रूप से ऐसा मैदान है जहां गेंद बहुत ज्यादा हिलती नहीं है। यहां गेंद में बहुत ज्यादा सीम मूवमेंट नहीं होती जो पंत के लिए अच्छी बात हो सकती है। उन्हें इस मैदान लगाए गए पिछले शतक से जरूर आत्मविश्वास हासिल करना चाहिए। कार्तिक ने कहा, 'पंत को पता है कि इन परिस्थितियों से कैसे निपटना है। वह मैच-विनर हैं और मुझे यकीन है कि वह अच्छा करेंगे। '


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3Bu5j0D
Share:

Monday, August 30, 2021

सामने आया रणजी ट्रॉफी का शेड्यूल, एक ही ग्रुप में मजबूत मुंबई-कर्नाटक और दिल्ली

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट की रीढ़ की हड्डी मानी जाने वाली रणजी ट्रॉफी के नए सीजन का ऐलान हो चुका है। 5 जनवरी 2022 से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन छह शहरों में किया जाएगा। पहले के शेड्यूल के मुताबिक, यह टूर्नामेंट 16 नवंबर 2021 से 19 फरवरी 2022 तक खेला जाने वाला था। हर टीम को अपने हर मैच से पहले जरूरी पांच दिन के क्वारंटीन में रहना ही होगा। ग्रुप ऑफ डेथ में सितारों से सजी मुंबई, कर्नाटक और दिल्ली है, कई बार की चैंपियन हैदराबाद, महाराष्ट्र और उत्तराखंड भी ग्रुप सी में है। पिछले साल की उपविजेता बंगाल को आसान पूल मिला है। ग्रुप बी में बंगाल के साथ विदर्भ, हरियाणा, केरल, त्रिपुरा और राजस्थान है। गतविजेता सौराष्ट्र, तमिलनाडु, रेलवे, जम्मू-कश्मीर और गोवा ग्रुप डी में है। ग्रुप ए भी उतना ही मजेदार है, जहां गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, सर्विसेज और असम जैसी टीम हैं। ग्रुप ई में आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बड़ौदा, ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और पुद्दुचेरी है। प्लेट ग्रुप की शोभा चंडीगढ़, मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसी टीम बढ़ाएंगी। ग्रुप ए के मैच मुंबई, बी और सी के बेंगलुरु, डी के अहमदाबाद, ई के त्रिवेंद्रम और प्लेट ग्रुप के चेन्नई में होंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mLkdf9
Share:

Vasu Paranjape Passes Away: नहीं रहे मुंबई क्रिकेट के द्रोणाचार्य वासु परांजपे, सचिन-गावसकर को तोप बल्लेबाज बनने में की थी मदद

मुंबईमुंबई क्रिकेट के द्रोणाचार्य माने जाने वाले अनुभवी कोच वासु परांजपे का 82 वर्ष की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी ललिता , दो बेटियां और बेटा जतिन है जो भारत का पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय चयनकर्ता रह चुके हैं। वासू को लिटिल मास्टर सुनील गावसकर और मास्टर ब्लास्टर तेंडुलकर के खेल को निखारने का श्रेय भी दिया जाता है। मुंबई क्रिकेट संघ के सचिव संजय नाईक और संयुक्त सचिव शाहआलम शेख ने एक बयान में कहा, ‘मुंबई क्रिकेट संघ श्री वासु परांजपे के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करता है जिन्होंने 30 अगस्त 2021 को आखिरी सांस ली। एमसीए की शीर्ष परिषद के सदस्यों, सदस्य क्लबों और क्रिकेट जगत की ओर से हम उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हैं।’ भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता राज ठाकरे ने भी परांजपे के निधन पर शोक जताया। भारतीय क्रिकेट खासकर मुंबई क्रिकेट के साथ छह दशक तक परांजपे विभिन्न भूमिकाओं में जुड़े रहे। वह कोच, चयनकर्ता, मेंटर और सलाहकार रहे। मुंबई क्रिकेट की नब्ज को उनके जैसा कोई नहीं पढ़ पाता था। सुनील गावसकर को ‘सनी’ उपनाम उन्होंने ही दिया था। उन्होंने 29 प्रथम श्रेणी मैचों में 785 रन बनाए लेकिन इन आंकड़ों से उनकी महानता बयां नहीं होती। खेल का उनका ज्ञान और खिलाड़ियों की मानसिकता पर काम करने की खूबी उन्हें खास बनाती थी। वह हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी और गुजराती धाराप्रवाह बोलते थे। वह दादर यूनियन टीम के कप्तान रहे जहां से सुनील गावसकर और दिलीप वेंगसरकर जैसे धुरंधर निकले। 1987 विश्व कप से पहले मुंबई में भारतीय टीम की तैयारी के लिए लगाए गए शिविर की देखरेख की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। उनके बेटे जतिन ने हाल ही में पत्रकार आनंद वासु के साथ किताब ‘क्रिकेट द्रोण’ लिखी जिसमें भारत के कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों ने अपने कैरियर में वासु सर की भूमिका का जिक्र किया। (भाषा के इनपुट के साथ)


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jrNTeX
Share:

सीरीज के बाद संन्यास ले सकते हैं जेम्स एंडरसन, पूर्व साथी खिलाड़ी का दावा

नई दिल्ली इंग्लैंड के महान पेसर जेम्स एंडरसन भारत के खिलाफ जारी सीरीज के बाद संन्यास ले सकते हैं। अरे चौंकिए मत! ऐसा हम नहीं बल्कि उन्हीं के एक पूर्व साथी गेंदबाज कह रहे हैं। साल 2009 में आखिरी मैच खेलने वाले स्टीव हार्मिसन का मानना है ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाला पांचवां टेस्ट एंडरसन का आखिरी मैच हो सकता है। हार्मिसन ने ऐसा क्यो कहा? 226 टेस्ट विकेट लेने वाले स्टीव हार्मिसन के दिमाग में आया यह ख्याल भले ही किसी मजाक से प्रेरित हो, लेकिन इसके पीछे वह सटीक तर्क भी देते हैं। ऐसे कारण जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल है। 6 फीट चार इंच लंबे इस 43 वर्षीय पेसर ने कहा कि एशेज पूरी तरह से स्थगित या रद्द ही किया जाएगा। क्योंकि इंग्लैंड के कुछ सीनियर प्लेयर्स ने धमकी दी है कि अगर ऑस्ट्रेलियाई सरकार उनके परिवार को साथ में यात्रा करने की अनुमति नहीं देगी तो वह दौरे के बारे में शायद ही सोचे। एंडरसन ने क्या कहा? ऐसे में खतरनाक गेंदबाजी कर रहे 39 वर्षीय जेम्स एंडरसन इस शानदार करियर को अपने घर पर खत्म करने का विचार कर सकते हैं। तीन टेस्ट के बाद फिलहाल पांच मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। अगले दो टेस्ट ओवल और ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने हैं। चौथा टेस्ट 2 सितंबर से होना है। हालांकि जेम्स एंडरसन ने पूरी बातों को सिरे से नकार भी दिया। चौथे टेस्ट से हो सकते हैं बाहर दूसरी ओर भारतीय कप्तान विराट कोहली और एंडरसन के बीच चौथे टेस्ट में भिड़ंत देखने को मिलेगी इसकी कोई गारंटी नहीं है, क्योंकि मेजबान टीम एंडरसन को अगले मैच के लिए आराम दे सकती है। तीन सप्ताह के दौरान तीन टेस्ट मैच होने से दोनों टीमों को गेंदबाजों को रोटेट करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भारत ने इस बारे में स्पष्ट रूख अपनाया है जबकि इंग्लैंड भी उसी रास्ते चल सकती है। एंडरसन ने हालांकि स्पष्ट किया था कि वह टेस्ट सीरीज के हर मैच खेलना चाहते हैं। लेकिन वर्कलोड मैनजमेंट को देखते हुए इंग्लैंड एंडरसन को आराम दे सकता है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3DxCy5i
Share:

IND vs ENG 4th Test: विराट कोहली को बड़ी राहत? जेम्स एंडरसन हो सकते हैं चौथे टेस्ट से बाहर

लंदनभारतीय कप्तान विराट कोहली और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बीच चौथे टेस्ट में भिड़ंत देखने को मिलेगी इसकी कोई गारंटी नहीं है, क्योंकि मेजबान टीम एंडरसन को अगले मैच के लिए आराम दे सकती है। तीन सप्ताह के दौरान तीन टेस्ट मैच होने से दोनों टीमों को गेंदबाजों को रोटेट करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भारत ने इस बारे में स्पष्ट रूख अपनाया है जबकि इंग्लैंड भी उसी रास्ते चल सकती है। इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने एंडरसन और ओली रॉबिंसन के वर्कलोड पर कहा, ‘मैं इन्हें ब्रेक नहीं देना चाहता। हमारे सामने काफी क्रिकेट पड़ा है। टेस्ट अब तेज हो रहे हैं और लगातार होने से मुश्किल हो रही है।’ उन्होंने कहा, ‘ये खिलाड़ी अपना सबकुछ दे रहे हैं। हर दिन जब हम मैदान से बाहर आते हैं तो हम सोचते हैं कि इनके लिए कुछ करें। लेकिन मैं फिलहाल कोई फैसला नहीं ले पा रहा हूं।’ एंडरसन ने हालांकि स्पष्ट किया था कि वह टेस्ट सीरीज के हर मैच खेलना चाहते हैं। लेकिन वर्कलोड मैनजमेंट को देखते हुए इंग्लैंड एंडरसन को आराम दे सकता है। सिल्वरवुड ने इस बात को स्वीकार किया कि एंडरसन को चौथे टेस्ट से बाहर रखने के लिए मनाना कठिन होगा। इंग्लैंड के लिए दिक्कत की बात यह भी है कि उसका एक अन्य गेंदबाज सैम करन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mMAErh
Share:

विराट कोहली के लिए सीरीज में आसान नहीं होगी राह, नासिर हुसैन की भारतीय कप्तान को 'चेतावनी'

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के बारे में एक 'चेतावनी' जारी की है। हुसैन ने कहा है कि स्विंग और सीम होती गेंद के सामने विराट कोहली सहज नजर नहीं आ रहे हैं और ऐसे में जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ेगी उनके लिए मुश्किलें बढ़ती जाएंगी। उन्होंने कहा कि विराट कोहली लगातार 'अनिश्चितता के कॉरिडोर' में गेंदें खेल रहे हैं और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे जा रही है। विराट कोहली इस सीरीज की सभी पांच पारियों में विकेट के पीछे कैच आउट हुए हैं। इसमें जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिनसन ने उन्हें दो-दो बार और सैम करन ने उन्हें एक बार आउट किया है। नासिर हुसैन ने विराट कोहली की बल्लेबाजी की तकनीकी समस्या की ओर ध्यान दिलाया। इस वजह से उन्हें गेंद की लाइन का सही अंदाजा लगाने में परेशानी हो रही है। डेली मेल के अपने कॉलम में नासिर हुसैन ने लिखा, 'कोहली ने ऐसी गेंदों को खेल रहे हैं जो उन्हें छोड़नी चाहिए। ऐसा लगता है कि उनके पास तकनीकी समस्या है। मैंने इसके बारे में पहले भी ध्यान दिलाया था। यह बैकफुट की उनकी पोजिशन को लेकर भी है। और साथ ही वह एंडरसन और रॉबिनसन की गेंदों की सही लाइन पिक नहीं कर पा रहे हैं। कोहली यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें गेंद को छोड़ना चाहिए या खेलना चाहिए। या उन्हें खुद को इनस्विंगर के लिए तैयार करना चाहिए या नहीं। उन्हें नहीं पता कि उन्हें क्या करना है। यह हाई क्लास बोलिंग है और कोहली के आगे भी कोई आसानी नहीं आने वाली।' इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने कहा कि विराट कोहली ने हेडिंग्ले टेस्ट के तीसरे दिन अच्छी बल्लेबाजी की। और हाफ सेंचुरी भी बनाई। उन्होंने हालांकि कहा कि कोहली ऐसा इस वजह से कर पाए क्योंकि पुरानी गेंद ने उनकी बल्लेबाजी आसान बना दी थी। उन्होंने कहा, 'तीसरे दिन उन्होंने अच्छा खेल दिकाया। ज्यादातर पुरानी गेंद के खिलाफ। यहां वह गेंद को छोड़ रहे थे। लेकिन बाद में नई गेंद के सामने उनके लिए गेंद को छोड़ना आसान नहीं था। और शनिवार को वह फिर उसी तरीके से आउट हुए।' हुसैन ने इंग्लैंड को हालांकि चेतावनी दी कि वह हेडिंग्ले टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के बाद भारत को फिलहाल चुका हुआ न माने। हुसैन ने हालिया वक्त में भारतीय टीम के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने इंग्लैंड को याद दिलाया कि भारत ने ऐडिलेड में करारी हार के बाद किस तरह शानदार वापसी की थी। हुसैन ने कहा, 'इंग्लैंड को यह नहीं सोचना चाहिए कि उन्होंने सारी मेहनत कर ली और अब वह गुरुवार से शुरू हो रहे सीरीज के चौथे और ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम को आसानी से हरा सकती है। याद रखिए, भारत पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐडिलेड में 36 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गया था। लेकिन इसके बाद उसने सीरीज में दमदार जीत हासिल की। और वह भी तब जब कोहली घर लौट गए थे। भारत के पास काफी मजबूती और लड़ने का जज्बा है। और इन सबके बीच में उनका कप्तान है।' भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 2 सितंबर गुरुवार से द ओवल में खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mJNUgp
Share:

विराट कोहली को लगा झटका, आईपीएल से बाहर हुए वॉशिंगटन सुंदर

नई दिल्ली भारत के प्रतिभाशाली क्रिकेटर 19 सिंतबर से यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि इंग्लैंड दौरे में उनकी उंगली की लगी चोट अभी तक ठीक नहीं हुई और वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में फिटनेस परीक्षण में नाकाम रहे। आईपीएल में वाशिंगटन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलते हैं। वह भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गये थे लेकिन अभ्यास के तौर पर काउंटी मैच खेलते समय उनकी उंगली चोटिल हो गयी और फिर वह स्वदेश लौट आए थे। यह 21 वर्षीय ऑफ स्पिनर और उपयोगी बल्लेबाज काउंटी टीम की तरफ से खेला था और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद पर चोटिल हो गये थे। आरसीबी ने बयान में कहा, ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर उंगली की चोट के कारण आईपीएल 2021 के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे।’ उनकी जगह बंगाल क्रिकेटर आकाश दीप को आरसीबी की टीम में शामिल किया गया है। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि वाशिंगटन ने कुछ दिन पहले बैंगलुरू में एनसीए में फिटनेस परीक्षण में हिस्सा लिया था लेकिन वह इसमें असफल रहे थे। इससे उनका टी20 विश्व कप में खेलना भी संदिग्ध है जो आईपीएल के तुरंत बाद खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2WtoGb7
Share:

POLL: क्या इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में सूर्यकुमार यादव को जगह मिलनी चाहिए?

POLL: क्या इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में सूर्यकुमार यादव को जगह मिलनी चाहिए?

from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mIPteB
Share:

India vs England: क्या चौथे टेस्ट में सूर्यकुमार यादव को मिलेगी टीम इंडिया में जगह, आकाश चोपड़ा ने दिया सीधा जवाब

नई दिल्ली लीड्स टेस्ट में हार के बाद चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में संभावित बदलावों की खबरें सामने आने लगी हैं। माना जा रहा है कि मध्यक्रम में अजिंक्य रहाणे के स्थान पर इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के अगले मैच में को जगह मिल सकती है। रहाणे बीते कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं और टीम में उनकी जगह सवालों के घेरे में है। हालांकि टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। चोपड़ा का मानना है कि चौथे टेस्ट मैच के लिए सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलेगी। भारतीय टीम का मध्यक्रम बीते कुछ समय से अपेक्षा के अनुसार खेल नहीं दिखा पा रहा है। कई विशेषज्ञ टीम में हनुमा विहारी को भी शामिल करने की मांग कर रहे हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर जारी वीडियो में चोपड़ा से जब पूछा गया कि अगले मैच में वह हनुमा विहारी या यादव में से किसे प्लेइंग इलेवन में शामिल करेंगे? इस पर चोपड़ा ने कहा, 'सूर्यकुमार यादव- नहीं, उन्हें टीम में जगह नहीं मिलने वाली। मैं उन्हें लेकर थोड़ा पक्षपाती हो सकता हूं। मैं उन्हें पसंद करता हूं लेकिन आप यादव को किसके स्थान पर टीम में शामिल करेंगे? क्या आप उन्हें छठे बल्लेबाज के तौर पर खिलाएंगे?' पूर्व सलामी बल्लेबाज ने इसके पीछे का कारण भी दिया। चोपड़ा का मानना है कि चोटी के छह बल्लेबाजों में से किसी को भी टीम से बाहर नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, 'जो लोग खेल रहे हैं- रोहित, राहुल, पुजारा, कोहली, रहाणे और ऋषभ पंत- किसी को भी बाहर नहीं कर सकते। अगर ये छह खिलाड़ी बने रहते हैं तो फिपर यादव के लिए कोई जगह नहीं है।' अगर भारतीय टीम अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरने का फैसला करती है तो यादव या विहारी को मौका मिल सकता है। विहारी ने सिडनी में मैच बचाने वाली पारी खेली थी, ऐसे में उन्हें अनुभव के आधार पर तरजीह मिल सकती है। वहीं चोपड़ा को लगता है कि अश्विन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। उन्होंने कहा, 'अश्विन की बात करें तो आप ओवल में खेलने जा रहे हैं। वहां गेंद थोड़ी टर्न होती है और पिच थोड़ी सपाट है। वह सर्रे के लिए खेलते हैं और पिच को अच्छी तरह जानते भी हैं। ऐसे में उनके नाम पर विचार हो सकता है।' हालांकि 43 वर्षीय इस पूर्व खिलाड़ी ने यह भी कहा कि अश्विन को टीम में शामिल करने का फैसला पिच और इस बात पर निर्भर करेगा कि टीम इंडिया किस कॉम्बिनेशन के साथ उतरना चाहती है। उन्होंने कहा, 'पर जब तक आप पिच नहीं देख लेते, तो मुझे नहीं लगता कि आप कोई जवाब दे सकते हैं। आपको देखना होगा कि यह क्या चार तेज गेंदबाजों की पिच है या दो स्पिनर्स के साथ उतरा जा सकता है।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kCwqjy
Share:

देखें वीडियो: जब स्टुअर्ट बिन्नी की गेंदबाजी ने किया था बांग्लादेश को पस्त, सिर्फ चार रन देकर झटके थे छह विकेट

नई दिल्ली ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। उन्होंने सोमवार को एक पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की। बिन्नी का करियर यूं तो बहुत लंबा नहीं रहा लेकिन एक मैच उसमें ऐसा रहा जिसे लंबे समय तक याद किया जाए। 7 साल पहले उन्होंने ऐसा खेल दिखाया था जो अभी तक कोई भी भारतीय नहीं तोड़ पाया है। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक मैच में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने का रेकॉर्ड बिन्नी के ही नाम है। मुकाबला 17 जून 2014 को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेला गया था। विकेट और परिस्थितियां गेंदबाजी के लिए मुफीद थीं। बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने कमाल का खेल दिखाया। उसके तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने पांच विकेट लिए। पूरी भारतीय टीम 41 ओवर के इस मैच में 25.3 ओवर की खेल पाई। टीम सिर्फ 105 रन ही बना पाई। भारत की ओर से इस मैच में कप्तानी कर रहे सुरेश रैना से सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। रॉबिन उथप्पा ने 14 और चेतेश्वर पुजारा ने 11 रन बनाए। इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। बांग्लादेश के लिए यह स्कोर बहुत बड़ा नहीं था। लेकिन गेंद स्विंग हो रही थी। और भारतीय बोलर्स के पास मौका था। भारत की ओर से स्टुअर्ट बिन्नी ने सिर्फ 4.4 ओवर में दो मेडन फेंके और सिर्फ चार रन देकर छह विकेट लिए। वहीं होमित शर्मा ने 22 रन देकर चार विकेट लिए। बांग्लादेश की पूरी टीम 101 मिनट में 17.4 ओवर खेलकर ही 58 पर सिमट गई। शर्मा ने विकेट लेने की शुरुआत की और मिडल ऑर्डर को बिन्नी और शर्मा ने समेट दिया। भारत ने 47 रन (डकवर्थ लुईस) से हराया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/38Dn3dX
Share:

Sunday, August 29, 2021

स्टुअर्ट बिनी ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया

स्टुअर्ट बिनी ने अंतरराष्ट्रीय और फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। बिनी ने भारत के लिए छह टेस्ट मैच और 14 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले थे। इसके अलावा उन्होंने तीन टी20 इंटरनैशनल मैच भी खेले। पिता रोजर बिनी की ही तरह स्टुअर्ट भी लोअर मिडल ऑर्डर में तेज बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते थे। इसके अलावा भी मीडियम पेस सीम और स्विंग गेंदबाजी भी कर सकते थे। वह सीम बोलिंग के लिए मददगार परिस्थितियों में काफी उपयोगी साबित होते थे। बिनी ने एक बयान जारी कर कहा, 'मैं आपको बताना चाहूंगा कि मैंने अंतरराष्ट्रीय और फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।' उन्होंने आगे कहा, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए अद्भुत खुशी और गर्व की बात रही है।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे क्रिकेटीय जीवन में बीसीसीआई ने बहुत अहम किरदार निभाया मैं इसका आभार व्यक्त करता हूं। कुछ साल में उनका भरोसा और समर्थन काफी शानदार रहा है।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3DqBy2K
Share:

IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के कोच ने बताई आक्रामकता की वह रणनीति, जिससे टीम इंडिया को कर दिया चित

लंदनइंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने रविवार को कहा कि भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में उनकी टीम की बड़ी जीत में ‘नियंत्रित आक्रामकता’ ने अहम भूमिका निभायी। इससे पूर्व लार्ड्स टेस्ट में उनके खिलाड़ी अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख पाये थे। दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच कई अवसरों पर शाब्दिक बाण चले थे। भारत ने पांचवें दिन यह मैच जीता था। लीड्स में हालांकि मैदानी वातावरण कुछ शांत दिखा। इंग्लैंड ने इस मैच में पारी और 76 रन से जीत दर्ज करके अच्छी वापसी की। सिल्वरवुड ने कहा, ‘जो (रूट) और मैंने लॉर्ड्स टेस्ट को लेकर विचार किया कि हम क्या सीख ले सकते हैं और कैसे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने (हेडिंग्ले में) जो कुछ किया उसमें नियंत्रित आक्रामकता शामिल थी।’ उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से उन्होंने सहीं लेंथ से गेंदबाजी की, जिस तरह से उन्होंने भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों को दबाव में रखा और उन्हें हर समय निर्णय लेने के लिये मजबूर किया। मेरा मानना है कि आप नियंत्रित तरीके से आक्रामक हो सकते हो और मुझे लगता है कि उन्होंने ऐसा अच्छी तरह से किया।’ सिल्वरवुड से पूछा गया कि क्या भारत को लीड्स की तरह दबाव में रखा जा सकता है, उन्होंने कहा, ‘उन पर हावी होना महत्वपूर्ण है क्योंकि हम जानते हैं कि वह बहुत अच्छी टीम है। एक बार जब वे हावी हो जाते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है।’ उन्होंने कहा, ‘हमने उन्हें बैकफुट पर रखा और हमने उन पर दबाव बनाये रखा। इससे पता चलता है कि हम क्या कर सकते हैं। हमारे खिलाड़ियों ने रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। इससे पता चलता है कि एक बार आप यदि विरोधी टीम को बैकफुट पर भेज देते हो तो दबाव बनता है और हम उन पर हावी हो सकते हैं।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kwKevX
Share:

बेहद मजबूत हुआ इंग्लैंड, दो खतरनाक पेसर्स की वापसी, बटलर की खलेगी कमी

लंदन तेज गेंदबाज और आल राउंडर क्रिस वोक्स को पूर्ण फिटनेस हासिल करने के बाद रविवार को इंग्लैंड की भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए चुनी टीम में शामिल किया गया जबकि जोस बटलर अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए पत्नी के साथ होने के कारण इसमें नहीं खेल पाएंगे। वुड्स के दाएं कंधे में लार्ड्स में दूसरे टेस्ट के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए चोट लग गई थी जबकि वोक्स भी ऐड़ी की चोट से उबर गए हैं जिसके कारण वह जुलाई में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे थे। वोक्स शुक्रवार को एक घरेलू टी-20 टीम में खेले थे। बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर जैसे अहम खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में वोक्स को शामिल करना टीम के लिए अच्छा होगा। बटलर की अनुपस्थिति में जॉनी बेयरस्टो विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। सैम बिलिंग्स को रिजर्व विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज साकिब महमूद को टीम से बाहर किया गया है। चौथा टेस्ट दो सितंबर से ओवल में शुरू होगा। श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है। इंग्लैंड की टीम: जो रूट (कप्तान, मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), रोरी बर्न्स सैम करन, हसीब हमीद, डैन लारेंस, डेविड मलान, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3BmBrTX
Share:

हार के बाद टीम इंडिया में बदलाव तय, इस पेसर की जगह अश्विन को मिल सकता है मौका

नई दिल्लीभारत के सीनियर पेसर ईशांत शर्मा को तीसरे टेस्ट मैच में लचर प्रदर्शन के कारण इंग्लैंड के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों के लिए अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ सकता है। इंग्लैंड ने तीसरा मैच पारी और 76 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। ईशांत ने इस मैच में 22 ओवर में 92 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। ईशांत पूर्व में टखने की चोट और मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान रहे हैं और यह पता नहीं चला है कि वे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान पूरी तरह से फिट थे या नहीं। कप्तान विराट कोहली ने ईशांत के प्रदर्शन पर बात करने से इनकार कर दिया था. लेकिन संकेत दिए थे कि तेज गेंदबाजों के कार्यभार को देखते हुए बदलाव किए जाएंगे। ईशांत को बाहर करने की स्थिति में उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर में से किसी को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है। इस बीच ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के घुटने के स्कैन से पता चला है कि उन्हें गंभीर चोट नहीं है, लेकिन ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन दो सितंबर से ओवल में होने वाले चौथे टेस्ट के लिए टीममें जगह बनाने के प्रबल दावेदार हैं। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भारत दो स्पिनरों के साथ उतरेगा या नहीं लेकिन अश्विन सर्रे की तरफ से काउंटी मैच में इस मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया था और इस मैच के लिए उन्हें बाहर नहीं रखा जा सकता है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/38m1gXI
Share:

वीडियो: पत्रकार का ऐसा सवाल गुस्से में दिखे कोहली, जवाब में सिर्फ 'शुक्रिया' ही बोल पाए

लीड्सइंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को पार और 76 रनों से करारी हार मिली। टेस्ट के चौथे दिन हार के बाद बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ एक अजीब वाकया हुआ। यहां कोहली ने बड़ी मुश्किल से अपने गुस्से पर काबू किया होगा और लंबे-चौड़े सवाल के जवाब में सिर्फ वह इतना ही कह सके- जी, शुक्रिया...। दरअसल, ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे एक पत्रकार ने बैटिंग तकनीक को लेकर सवाल किया। जब कोहली जवाब देने लगे तो वह जवाब अनसुना करते हुए बीच में ही बोलने लगा। पत्रकार ने उनसे मैच में बैकफुट पर खेलने की प्लानिंग को लेकर सवाल किया था। इस पर कोहली बोले- ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानता कि इस सवाल का क्‍या जवाब दूं? आप बैकफुट पर हर गेंद को कैसे खेल सकते हैं? जब तक कि वह उसकी लेंथ के हिसाब से नहीं हो। कोहली अपनी बात पूरी करते इससे पहले ही पत्रकार ने कहना शुरू किया- बैकफुट पर कम खेलने की वजह से टीम इंडिया अधिक रन बनाने का मौका चूक गई। यहां कोहली के चेहरे पर थोड़ा गुस्से का भाव था, लेकिन उन्होंने खुद को संभालते हुए जवाब दिया- हां, शुक्रिया..। इस मोमेंट का वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। बता दें कि हेडिंग्ले में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट में भारत की पहली पारी 78 रन पर सिमटी थी जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 432 रन बनाकर 354 रनों की बढ़त ली थी। लेकिन भारतीय टीम दूसरी पारी में 278 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे पारी की हार की शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। इसके साथ ही सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jqpHto
Share:

नंबर एक टीम का क्वारंटीन पूरा, दिल्ली कैपिटल्स ने कसी कमर, पिच पर आकर उड़ाया छक्का

दुबईआईपीएल 2020 की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स ने दुबई में छह दिनों का निर्धारित क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद ट्रेनिंग शुरू कर दी है। टीम के भारतीय खिलाड़ी, सहायक स्टाफ और मैनजमेंट 21 अगस्त को यहां पहुंचे थे। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए खिलाड़ियों की दुबई में स्थित आईसीसी अकादमी में ट्रेनिंग करते हुए फोटो पोस्ट की, उन्होंने श्रेयस अय्यर के पिच पर आकर छक्का जड़ने का वीडियो पोस्ट किया। कंधा चोटिल कर बैठे थे अय्यर टीम के अन्य खिलाड़ी जैसे अमित मिश्रा, ललित यादव, लुकमान मेरिवाला, रिपल पटेल, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और सिद्धार्थ मनिमारन भी अभ्यास करते नजर आए। अय्यर कंधे में चोट की वजह से आईपीएल 2021 के पहले चरण में नहीं खेले थे। वह टीम के आने से पहले दो सप्ताह तक सहायक कोच प्रवीण आमरे के साथ अभ्यास कर रहे हैं। नंबर एक पोजिशन पर है दिल्ली दिल्ली की टीम आठ मैचों में छह जीत और दो हार के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर मौजूद है। आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से शुरू होगा और दिल्ली अपने अभियान की शुरुआत 22 सितंबर से सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुकाबले से करेगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3gJVunr
Share:

4 मैच, 7 पारियां, कैसे ऑस्ट्रेलिया के 'नायक' पंत इंग्लैंड में बने 'खलनायक', आंकड़ों से समझें

लीड्सऑस्ट्रेलिया में धमाल के बाद इंग्लैंड के खिलाफ होम सीरीज में ऋषभ पंत का बल्ला जमकर चला था। लोग तारीफ करते नहीं थक रहे थे, लेकिन इंग्लैंड में ऐसा फॉर्म गिरा कि उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर चर्चा होने लगी है। खासकर तीसरे मुकाबले में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। दोनों पारियों में दहाई का आंकड़ा (दो और एक रन) पार नहीं कर सके। इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। फैंस उन्हें बाहरकर चौथे टेस्ट में ऋद्धिमान साहा को शामिल करने की अपील की है। अहमदाबाद में खेली थी धांसू शतकीय पारीपंत ने देश में खेले गए आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में 101 रनों की धांसू पारी खेली थी। पारी की जीत के वह हीरो थे और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। जब टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंची तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले और मेजबान टीम के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के लिए वह भारत का सबसे बड़ा 'इक्का' माने जा रहे थे, लेकिन वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। पिछले 4 मैच में ऐसा रहा प्रदर्शनपंत ने पिछले 4 मैचों की 7 पारियों में 18.85 के बेहतद खराब औसत से कुल 132 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 41 रन रहा, जो उन्होंने साउथम्पटन में खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ WTC फाइनल की दूसरी पारी में बनाए थे। मौजूदा सीरीज की बात करें तो उन्होंने 3 मैचों की 5 पारियों में 87 रन बनाए हैं। वह नॉटिघंम में 25, लॉर्ड्स में 37 और 22 रन तथा लीड्स में दो और एक रन ही बना सके हैं। इस तरह ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत और इंग्लैंड को पस्त करने वाले इस खिलाड़ी के प्रदर्शन को लोगों ने भुल दिया और प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की बात करने लगे हैं। शॉट को लेकर दिखे कन्फ्यूजइस दौरान वह टिककर खेलने की कोशिश में आउट हुए तो कई बार अपना आक्रामक खेल खेलने में आउट हुए। ऐसा लग रहा कि वह अपने शॉट सिलेक्टशन को लेकर कन्फ्यूज हैं। जिस तरह की विस्फोटक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं वह वैसा शॉट भी नहीं लगाते दिखाई दिए। एंडरसन को उन्होंने जिस अंदाज में भारत में खेला था वह बेखौफ अंदाज गायब है। कोहली ने दिया साथ का वादापंत को हालांकि यहा कप्तान विराट कोहली का साथ मिला है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच के बाद विकेटकीपर ऋषभ पंत का समर्थन करते हुए कहा कि टीम प्रबंधन इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की बची हुई सीरीज में बल्लेबाजी के लिए उन्हें पूरा मौका देगा। कोहली ने कहा, ‘जैसा कि मैंने कहा कि एक हार से मैं इसका आकलन नहीं कर सकता या फिर बतौर कप्तान मैं इसका विश्लेषण करना शुरू नहीं कर सकता। निश्चित रूप से प्रबंधन भी इसका विश्लेषण शुरू नहीं करेगा क्योंकि हम टीम के तौर पर विफल नहीं हो रहे हैं।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3yqDjJu
Share:

खेल दिवस के मौके पर सचिन का खास मेसेज, बोले- खेलों को आदत में करें शामिल

देश में प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर दिग्गज सचिन तेंडुलकर से लेकर लिएंडर पेस ने देशवासियों को बधाई दी है। सचिन और पेस ने अपने अपने सोशल मीडिया के ट्विटर हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर सभी को शुभकामनाएं दी है।


राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर सचिन तेंडुलकर का खास मेसेज, बोले- खेलों को आदत में करें शामिल

देश में प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।





from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jn4nVU
Share:

इंग्लैंड में रनों के लिए क्यों तरस रहे रहे कोहली, पूर्व पाक क्रिकेटर ने बताई वजह

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के (Virat Kohli) मौजूदा टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड (India vs England) के खिलाफ अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं। इंटरनैशनल क्रिकेट में कोहली के बल्ले से शतक निकले लगभग दो साल हो चुके हैं। हेडिंग्ले टेस्ट की दूसरी पारी में विराट के बल्ले से अर्धशतक जरूर निकला लेकिन वह टीम के काम नहीं आ सका। भारतीय टीम को मेजबान इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में पारी के अंतर से हराया। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज की शुरुआती 5 पारियों में कोहली लगभग 25 के मामूली औसत से कुल 124 रन ही बना पाए हैं। विराट के इंग्लैंड में असफल होने को लेकर पाकिस्तान के पूर्व पेसर आकिब जावेद (Aaqib Javed) ने कारण बताए हैं। आकिब ने पाक टीवी के यूट्यूब चैनल पर कहा, 'विराट एक विशिष्ट एशियाई बल्लेबाज हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में ज्यादा कामयाब हो सकते हैं लेकिन लेकिन जहां पर बॉल आगे से आउट स्विंग होती है तो इन्हें दिक्कत होती है।' कोहली ने अपना अंतिम टेस्ट शतक साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में लगाया था। 5 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड और भारत की टीमें इस समय 1-1 की बराबरी पर हैं। सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 2 सितंबर से ओवल में खेला जाएगा। चौथे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम अपने प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है। कोहली को इस सीरीज में कई बार शुरुआत अच्छी मिली है लेकिन वह इसे बड़े स्कोर में तब्दील करने में फेल रहे हैं। आकिब ने कहा, ' कोहली को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में मुश्किल होगी। जहां पर बॉल सीम और स्विंग करेगी। क्योंकि वह गेंद को चेज करने चले जाते हैं।' कोहली के समकक्ष इंग्लैंड के कप्तान जो रूट इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं। रूट ने मौजूदा सीरीज में लगातार 3 सेंचुरी के साथ 5 पारियों में सबसे अधिक 507 रन बनाए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zqE1ru
Share:

CPL 2021: लुईस की धमाकेदार पारी से सेंट किंट्स एवं नेविस ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत

सेंट किट्स एवं नेविस बारबाडोस रॉयल्स ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में शनिवार को पहली जीत दर्ज की जबकि सेंट किट्स एवं नेविस पैट्रियट्स ने लगातार दूसरा मैच जीता।बारबडोस रॉयल्स ने जमैका तालावहास को 15 रन से हराकर सत्र के शुरुआती अंक जुटाए जबकि सेंट किट्स एवं नेविस ने गयाना अमेजन वॉरियर्स पर आठ विकेट पर आसान जीत दर्ज की। बारबडोस रॉयल्स ने सलामी जोड़ी में बदलाव करते हुए शाई होप और जॉनसन चार्ल्स के साथ पारी का आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 20 गेंद में 32 रन जोड़े। होप के आउट होने के बाद बारबडोस का स्कोर तीन विकेट पर 48 रन हो गया। ग्लेन फिलिप्स (56) को दो रन के निजी स्कोर पर हैदर अली ने जीवनदान दिया। फिलिप्स ने जीवनदान का फायदा उठाते हुए 46 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने रेमन रीफर (नाबाद 31) के साथ 79 रन जोड़े जिससे टीम पांच विकेट पर 161 रन बनाने में सफल रही। तालावहास की शुरुआत निराशाजनक रही और टीम ने पावर प्ले में ही चार विकेट गंवा दिए। कार्लोस ब्रेथवेट और समाराह ब्रूक्स ने 66 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला। रीफर ने हालांकि इसके बाद ब्रेथवेट और आंद्रे रसेल को एक ही ओवर में आउट करके जमैका की टीम की राह मुश्किल की। एक अन्य मैच में डोमीनिक ड्रेक्स (26 रन पर दो विकेट) और फवद अहमद (33 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने गयाना की टीम आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। हेमराज ने 39 जबकि मोहम्मद हफीज ने नाबाद 38 रन बनाए। इसके जवाब में एविन लुईस (62) और डेवोन थॉमस (नाबाद 55) की पारियों की बदौलत सेंट किट्स एवं नेविस ने 18.5 ओवर में दो विकेट पर 147 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2WtIrQm
Share:

हेडिंग्ले में पारी की हार के बाद चौथे टेस्ट में बदलाव तय! प्लेइंग 11 में इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

नई दिल्ली के (Virat Kohli) इंग्लैंड (India vs England Test) के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में हार के बावजूद अगले मैच में एक अंतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाने के पक्ष में नहीं हैं। कोहली ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 5 स्पेशलिस्ट गेंदबाजों के साथ बने रहने का सपॉर्ट किया है। लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में भारत को पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा है। मेजबा इंग्लैंड की टीम इस जीत से 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर आ गई है। सीरीज का चौथा टेस्ट 2 सितंबर से लंदन के द ओवल में खेला जाएगा। कोहली ने गेंदबाजों के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए बोलिंग डिपार्टमेंट में बदलाव के संकेत जरूर दिए लेकिन अतिरिक्त बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के विचार को खारिज किया है। चौथे टेस्ट में ईशांत शर्मा को बाहर बैठना पड़ सकता है। आर अश्विन को चौथे टेस्ट में मौका मिल सकता है। मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट से जब छठे बल्लेबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ' मैं इस संतुलन में विश्वास नहीं करता हूं और मैंने कभी उसपर विश्वास भी नहीं किया। क्योंकि या तो आप हार को बचाने की या फिर जीतने की कोशिश कर सकते हैं। हमने अतीत में इतने बल्लेबाजों के साथ कई मैच ड्रॉ कराए हैं।' मौजूदा सीरीज में भारतीय मिडिल ऑर्डर फ्लॉप रहा है। चेतेश्वर पुजारा ने जरूर तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में 91 रन की पारी खेली लेकिन इससे पहले उनका बल्ला शांत रहा था। कप्तान विराट भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। विकेटकीपर ऋषभ पंत भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। दूसरी ओर दिग्गज दिलीप वेंगसरकर ने सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत की है। पूर्व कप्तान सुनील गावसकर भी वेंगसरकर के सुर में सुर मिलाते हुए दिखाई दिए। बकौल कोहली, ' यदि आपके टॉप छह (विकेटकीपर सहित) बल्लेबाज काम नहीं कर पा रहे हैं तो इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि अतिरिक्त बल्लेबाज आपके लिए मैच बचा ले। अगर आपके पास टेस्ट मैच में 20 विकेट लेने की क्षमता या संसाधन नहीं है, तो आप पहले से ही दो परिणामों के लिए खेल रहे हैं और यह हमारा खेलने का तरीका नहीं है।' भारतीय टीम मौजूदा सीरीज में अब तक चार पेसर्स के साथ खेलते आई है। मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा (Ishant Sharma), जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज लगातार प्लेइंग इलेवन के हिस्सा रहे हैं। स्पिन के रूप में रविंद्र जडेजा को मौका मिला है। ऐसे में वर्कलोड के मद्देनजर चौथे टेस्ट में गेंदबाजी में बदलाव देखा जा सकता है। कोहली ने बोलिंग अटैक को लेकर कहा, ' बोलिंग अटैक में ऐसा होना लगभग तय है। यह एक तार्किक और समझदारी वाली बात है। हम बोलर्स पर इतना दबाव नहीं डालना चाहते कि वह चोटिल हो जाएं। हम प्रत्येक से बातचीत करेंगे। आप यह उम्मीद नहीं कर सकते कि इतने कम समय में वह लगातार चार टेस्ट मैच खेले। इसलिए हम आकलन करेंगे कि किसे 5वें टेस्ट मैच से पहले आराम की जरूरत है।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jlyIE9
Share:

Saturday, August 28, 2021

चौथे टेस्ट से पहले भारत के लिए बुरी खबर, जडेजा पहुंचे अस्पताल, जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर (Ravindra Jadeja) को स्कैन के लिए शनिवार को लीड्स स्थित अस्पताल ले जाया गया। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान जडेजा को घुटने में चोट लग गई थी। हेडिंग्ले टेस्ट (India vs England Test) के दूसरे दिन इंग्लैंड की पारी के दौरान फील्डिंग करते समय जडेजा को यह चोट लगी थी। जडेजा ने अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसका कैप्शन लिखा, ' रहने के लिए अच्छी जगह नहीं।' खबरों की मानें तो जडेजा की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और टीम मैनेजमेंट इसको लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है। हेडिंग्ले टेस्ट में भारत को पारी और 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। भारतीय टीम 30 अगस्त को लंदन के लिए रवाना होगी। स्‍कैन रिपोर्ट में यदि कुछ बड़ा खुलासा नहीं होता तो फिर जडेजा टीम के साथ ही जाएंगे। भारत और इंग्‍लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्‍ट 2 सितंबर से द ओवल में खेला जाएगा। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आखिरकार मौजूदा सीरीज में पहला मौका मिलेगा क्‍योंकि द ओवल की पिच में स्पिनरों के लिए मदद मौजूद है। टेस्ट सीरीज से पहले अश्विन ने काउंटी मैच सरे के लिए खेला था। उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए थे। चौथे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में हो सकता है फेरबदल चौथे मुकाबले में एक पेसर को बिठाया जा सकता है। लीड्स टेस्ट की गेंदबाजी देखे तो ईशांत 'शर्मा की जगह खतरे में लगती है। शायद इसी फॉर्मूले से टीम को संतुलन दिया जा सकता है। ईशांत को हटाकर एक अतिरिक्त बल्लेबाजी विकल्प का रास्ता बनता है। फिर चाहे वह शार्दुल ठाकुर के रूप में तेज गेंदबाज बल्लेबाज का ऑप्शन हो या अश्विन के साथ स्पिन ऑप्शन। रविचंद्रन तो सातवें नंबर पर आ रहे शमी से अच्छा ही बल्ला चलाएंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mHeZ43
Share:

एंडरसन ने हेडिंग्ले टेस्ट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज

लीड्सइंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज और हेडिंग्ले में पहली पारी में 3 टॉप बल्लेबाजों को आउट कर भारत की हार की नीव रखने वाले जेम्स एंडरसन ने शनिवार को इतिहास रचा। उन्होंने दूसरी पारी में अजिंक्य रहाणे के रूप में इकलौता विकेट हासिल किया। भारतीय टीम के उपकप्तान को आउट करने के साथ ही उन्होंने अपने घर में 400वां विकेट लिया। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज, जबकि ओवरऑल दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। अपने घर में सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने का रेकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। इस महान स्पिनर ने अपने देश में 73 मैच खेले और सबसे अधिक 493 विकेट अपनी झोली में डाले। उनके बाद एंडरसन का नंबर आता है, जिनके नाम अब तक इंग्लिश मैदानों पर 94 मैच खेलकर 400 विकेट हैं। तीसरे नंबर पर महान भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले हैं। उन्होंने 63 मैचों में 350 विकेट झटके, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड ने 85 मैचों में 341 विकेट अपने नाम किए हैं। उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड ने 5 मैचों की सीरीज के तीसरे टेस्ट मुकाबले में भारत की दूसरी पारी 278 रनों पर समेटते हुए पारी और 76 रनों की हार के लिए मजबूर कर दिया। उसकी जीत के हीरो रहे ओली रॉबिन्सन ने 65 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि ओवरटन ने 3 विकेट अपनी झोली में डाले। भारत की पहली पारी महज 78 रनों पर सिमट गई थी, जबकि इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट के शानदार तीसरे 23वें टेस्ट शतक के दम पर 432 रन बनाते हुए 352 रनों का विशाल बढ़त ली थी। इसके साथ ही इंग्लैंड ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। भारत को हेडिंग्ले में 1952, 1959 और 1967 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इसके बाद उसे 1986 और 2002 में जीत मिली। लेकिन फिर टीम को हार मिली। अगला टेस्ट मैच द ओवल में होना है जहां पिच सूखी होती है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kvAtOp
Share:

फैंस ने लगाई ऋषभ पंत की लगाई क्लास, साहा बिना खेले ट्विटर पर करने लगे ट्रेंड

इंग्लैंड ने हेडिंग्ले टेस्ट में भारत को पारी और 76 रनों से शर्मनाक हार के लिए मजबूर किया। इस मुकाबले में ऋषभ पंत पूरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने पहली पारी में दो रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में एक रन। मैच में शर्मनाक हार के बाद भड़के फैंस ने सीरीज में बुरी तरह असफल रहने वाले पंत को बाहर करने की मांग करते हुए ट्रोल किया। फैंस ने पंत से बेहतर ऋद्धिमान साह को बताया है। आइए जानें पंत पर फैंस ने क्या-क्या लिखकर गुस्सा उतारा है...

टीम इंडिया की हार हो और किसी खिलाड़ी पर क्रिकेट फैंस का गुस्सा न फूटे, ऐसा केसे हो सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले में मिली पारी और 76 रनों की हार के बाद ऋषभ पंत खासतौर पर फैंस के निशाने पर रहे।


खराब प्रदर्शन पर भड़के फैंस ने लगाई ऋषभ पंत की क्लास, ऋद्धिमान साहा बिना खेले ट्विटर पर करने लगे ट्रेंड

इंग्लैंड ने हेडिंग्ले टेस्ट में भारत को पारी और 76 रनों से शर्मनाक हार के लिए मजबूर किया। इस मुकाबले में ऋषभ पंत पूरी तरह फ्लॉप रहे। उन्होंने पहली पारी में दो रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में एक रन। मैच में शर्मनाक हार के बाद भड़के फैंस ने सीरीज में बुरी तरह असफल रहने वाले पंत को बाहर करने की मांग करते हुए ट्रोल किया। फैंस ने पंत से बेहतर ऋद्धिमान साह को बताया है।

आइए जानें पंत पर फैंस ने क्या-क्या लिखकर गुस्सा उतारा है...





from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jnCb52
Share:

Joe Root Statement: भारत को पारी की हार के लिए मजबूर करने वाले जो रूट ‘परफेक्ट स्टॉर्म’ से खुश

लीड्सइंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने शनिवार को हेडिंग्ले में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के सीरीज स्तर के प्रदर्शन को ‘परफेक्ट स्टॉर्म’ करार दिया। रूट ने तीसरे टेस्ट में जीत के बाद कहा, ‘यह लगभग एकदम सही तूफान था, ऐसा लग रहा था कि सब कुछ हमारे रास्ते में गिर गया है। कीपर के लिए एकदम सही छोटी नोक ने हमें शानदार शुरुआत दी, यह एक शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन था। हमने विकेट पर अपनी लंबाई पाई और इसका वास्तव में अच्छा फायदा उठाया।’ इंग्लैंड ने एक पारी और 79 रन से जीतकर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। पहला टेस्ट ड्रॉ में समाप्त हुआ था। 30 वर्षीय बल्लेबाज, जो इंग्लैंड के सबसे सफल टेस्ट कप्तान भी बने, जिन्होंने अपने देश को 27 जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि शुरुआती साझेदारी ने जीत में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, ‘चीजों को स्थापित करने के लिए (रोरी बर्न्स और हसीब हमीद के बीच) शुरुआती साझेदारी मेरे लिए खेल में लगभग एक महत्वपूर्ण मोड़ थी।’ रूट ने कहा, ‘पहले विकेट की एक बड़ी साझेदारी असाधारण थी और उन दो लड़कों को श्रेय दिया गया। दबाव में, बाहर आने और उस तरह का प्रदर्शन करने और हमें 135-0 तक पहुंचाने के लिए शानदार था। इसने वास्तव में खेल को स्थापित किया और हममें से बाकी को मौका दिया। इंग्लैंड के कप्तान ने भी उनकी आक्रामक गेंदबाजी की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘यह एक नैदानिक प्रदर्शन था। हमने पहले दिन परिस्थितियों का फायदा उठाया, सोचा कि हमने असाधारण रूप से अच्छी गेंदबाजी की।’ रूट ने इंग्लैंड को 27 टेस्ट जीत दिलाई, वॉन ने देश को 26 टेस्ट जीत दिलाई, उसके बाद एंड्रयू स्ट्रॉस और एलिस्टर कुक ने 24 जीत हासिल की। रूट ने कहा, ‘मैं इंग्लैंड की कप्तानी करने के अपने बचपन के सपने को जी रहा हूं। जब मैं वास्तव में छोटा था, तब से मैंने कुछ ऐसा करने का सपना देखा था। हमारे पास खिलाड़ियों का एक बड़ा समूह है, जो बहुत प्रतिभाशाली हैं और हर समय बेहतर बनने के लिए समर्पित हैं।’ उन्होंने कहा, ‘माइकल वॉन को पछाड़ना अधिक गर्व की बात नहीं हो सकती है। लेकिन आप एक कप्तान के रूप में अपने दम पर ऐसा नहीं करते हैं। यह खिलाड़ियों के समूह और कोचिंग स्टाफ के लिए भी नीचे है। यह सब एक बड़ी बात है। आप निर्णय लेने वाले हैं, लेकिन वे बाहर जा रहे हैं। उन्होंने इस सप्ताह जिस तरह से किया है, उस पर मुझे वास्तव में गर्व है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3DpH59Q
Share:

3rd Test: Robinson stars as England level India series with innings victory

3rd Test: Robinson stars as England level India series with innings victory




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3BjSnKP
Share:

रोटेशन...प्लेइंग XI, टीम इंडिया में सर्जरी की जरूरत, हार से क्या-क्या बदलेगा

लीड्सभारतीय खेमे में हार से हाहाकार मचा हुआ है। इंग्लैंड से लीड्स टेस्ट गंवाने का कारण कप्तान कोहली भले ही स्कोरबोर्ड का दबाव बता रहे हो, लेकिन सच्चाई तो सभी को पता है। मध्यक्रम की फिर पोल खुल गई। ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब तलाशने होंगे। बड़े नाम चल नहीं रहे। बल्लेबाज एक सेट पैटर्न पर ही फंस रहे। प्लेइंग इलेवन और रोटेशन जैसी थ्योरिज अबूझ पहेली बन रही। कई दिग्गज भी टीम में बदलाव का झंडा बुलंद कर रहे। अतिरिक्त बल्लेबाज आएगा! अगला टेस्ट मैच दो सितंबर से ओवल में होना है। चौथे मुकाबले में एक पेसर को बिठाया जा सकता है। लीड्स टेस्ट की गेंदबाजी देखे तो ईशांत की जगह खतरे में लगती है। शायद इसी फॉर्मूले से टीम को संतुलन दिया जा सकता है। ईशांत को हटाकर एक अतिरिक्त बल्लेबाजी विकल्प का रास्ता बनता है। फिर चाहे वह शार्दुल ठाकुर के रूप में तेज गेंदबाज बल्लेबाज का ऑप्शन हो या अश्विन के साथ स्पिन ऑप्शन। रविचंद्रन तो सातवें नंबर पर आ रहे शमी से अच्छा ही बल्ला चलाएंगे। सूर्यकुमार को मिलेगा मौका?अगर भारत स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के साथ जाएगा तो इसे क्रांतिकारी कदम माना जाएगा। जिस मिडिल ऑर्डर पर सवाल उठ रहे हैं उसका एक सूरमा बेंच पर ही बैठा है। जी हां! हम बात कर रहे हैं सूर्यकुमार यादव की। चौथे टेस्ट के लिये छठे विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर अगर इस मुंबईकर को शामिल किया जाएगा तो बाहर कौन होगा। पुजारा ने तो रन बना लिए। उपकप्तान रहाणे को क्या विराट हटा पाएंगे। ध्यान रहे कि अजिंक्य का हालिया रेकॉर्ड कम से कम कोहली से तो बेहतर ही है। ऑस्ट्रेलिया में मैच बनाने वाले हनुमा विहारी को भी अबतक मौका नहीं मिला है। दिग्गजों की क्या है राय?पूर्व मुख्य भारतीय चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर की राय साफ है। दोनों दिग्गज एक जैसा सोचते हैं। वेंगसरकर बल्लेबाजी लाइन-अप को मजबूत करने की वकालत करते हैं। वह कहते हैं एक गेंदबाज को बाहर कर छठे बल्लेबाज को खिलाना चाहिए। गावसकर ने भी छह बल्लेबाजों के साथ खेलने की बात का सपोर्ट किया है। वैसे यह पिच को देखकर ही पता लगेगा कि इस पर कितनी नमी है और फैसला इसी से होगा। वैसे कोहली कुछ और ही सोच रहे। स्पेशलिस्ट बल्लेबाज वाले संतुलन पर वह विश्वास नहीं रखते।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ypkYwo
Share:

हार पर गावसकर ने दिया एक्स्ट्रा बल्लेबाज का सुझाव, कोहली का यह जवाब

लीड्सभारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में बड़ी हार के बावजूद पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ बने रहने का समर्थन करते हुए तेज गेंदबाजों के कार्यभार को ध्यान में रखते हुए चौथे मैच में बदलाव का संकेत दिया। कोहली ने मैच के बाद टीम में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को रखने के विचार को खारिज कर दिया। महान बल्लेबाज सुनील गावसकर कॉमेंट्री के दौरान कई बार टीम में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को रखने की वकालत करते सुने गए। कोहली से जब छठे विशेषज्ञ बल्लेबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘आप विशेषज्ञ बल्लेबाज की बात कर रहे हैं? मैं उस संतुलन में विश्वास नहीं करता हूं और मैंने उस संतुलन पर कभी विश्वास नहीं किया क्योंकि या तो आप हार को बचाने की या फिर जीतने की कोशिश कर सकते हैं। हमने अतीत में इतने बल्लेबाजों के साथ कई मैच ड्रॉ किए है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर आपके शीर्ष छह (विकेटकीपर सहित) काम नहीं कर पा रहे तो इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि अतिरिक्त बल्लेबाज आपके लिए मैच बच ले। आपको जिम्मेदारी लेने और टीम के लिए काम करने पर गर्व करना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘अगर आपके पास टेस्ट मैच में 20 विकेट लेने की क्षमता या संसाधन नहीं है, तो आप पहले से ही दो परिणामों के लिए खेल रहे हैं और यह हमारा खेलने का तरीका नहीं है।’ भारत दो सितंबर से ओवल में चौथा टेस्ट खेलेगी और ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी में से कम से कम एक गेंदबाज को आराम दिया जा सकता है। कोहली ने कहा, ‘ऐसा होना लगभग तय है क्योंकि यह एक तार्किक और समझदारी वाली बात है। हम गेंदबाजों पर काम का इतना दबाव नहीं डालना चाहते कि वह चोटिल हो जाए।’ उन्होंने कहा, ‘हम उनसे साथ बातचीत करेंगे और आप यह उम्मीद नहीं कर सकते कि इतने कम समय में वे लगातार चार टेस्ट मैच खेले। इसलिए हम आकलन करेंगे कि किसे पांचवें मैच से पहले आराम की जरूरत है।’ यहां खेले गए तीसरे टेस्ट की गेंदबाजी देखे तो ईशांत शर्मा को टीम से बाहर होना पड़ सकता है। कप्तान ने हालांकि अभी किसी का नाम नहीं लिया। कोहली से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि ईशांत को रन-अप से परेशानी हो रही है, तो उन्होंने कहा, ‘मेरा ध्यान उनके रन-अप पर नहीं था क्योंकि मैं स्लिप में खड़ा था।’ टीम के साथ कोई समस्या नहीं थी। हम एक बल्लेबाजी समूह के रूप में पहली पारी में विफल रहे और दूसरी पारी में हमने काफी बेहतर काम किया। उन्होंने कहा, ‘हम स्वीकार करते हैं कि एक गेंदबाजी समूह के रूप में भी हम उतने प्रभावी नहीं थे।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zpzhCs
Share:

भारत की हार से बने पांच बड़े रेकॉर्ड, 45वीं बार पारी के अंतर से गंवाया मैच

लीड्स टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार हुई। इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से पीट दिया। इस हार के साथ ही सीरीज में अब इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर आ गया। दो टेस्ट मैच और खेले जाने हैं। लीड्स टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद बने उन रेकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं जिन्हें इंडियन कैम्प कभी देखना नहीं चाहेगा।

पांच मैच की श्रृंखला अब सीरीज बराबरी पर आकर खड़ी हो चुकी है। दोनों ही टीम ने एक मैच जीता और एक गंवाया। अब 2 सितंबर से चौथा मैच ओवल में होगा।


भारत की हार से बने पांच बड़े रेकॉर्ड, 45वीं बार पारी के अंतर से गंवाया मैच

लीड्स टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार हुई। इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से पीट दिया। इस हार के साथ ही सीरीज में अब इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर आ गया। दो टेस्ट मैच और खेले जाने हैं। लीड्स टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद बने उन रेकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं जिन्हें इंडियन कैम्प कभी देखना नहीं चाहेगा।



​सबसे बड़े कप्तान बने रूट
​सबसे बड़े कप्तान बने रूट

27 जीत, जो रूट (55 टेस्ट)

26 माइकल वॉन (51 टेस्ट)

24 एंड्र्यू स्ट्रॉस (50 टेस्ट)

24 एलिस्टेयर कुक (59 टेस्ट)

20 पीटर मेय (41)



​विराट की कप्तानी में पारी की हार
​विराट की कप्तानी में पारी की हार

पारी और 159 रन vs इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2018

पारी और 76 रन vs इंग्लैंड, लीड्स, 2021



​विराट के टॉस जीतने के बाद भारत की हार
​विराट के टॉस जीतने के बाद भारत की हार

आठ विकेट vs ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2020/21

पारी और 76 रन vs इंग्लैंड, लीड्स, 2021



​इंग्लैंड में एंडरसन के 400 विकेट
​इंग्लैंड में एंडरसन के 400 विकेट

महान पेसर ने 94 टेस्ट में यह कारनामा किया। अपने घर में 400 विकेट लेने वाले वह दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। श्रीलंकाई मुथैया मुरलीधरन ने सबसे पहले यह कमाल किया था। उनके नाम 73 टेस्ट में 493 विकेट हैं।



​सबसे ज्यादा बार पारी के अंतर से हारने वाली टीम
​सबसे ज्यादा बार पारी के अंतर से हारने वाली टीम

63 इंग्लैंड

39 न्यूजीलैंड

46 वेस्टइंडीज

45 भारत

44 ऑस्ट्रेलिया

43 बांग्लादेश





from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2UVFyHb
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support