This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Tuesday, March 31, 2020

चैरिटी के लिए अपनी वर्ल्ड कप फाइनल की टी-शर्ट नीलाम कर रहे हैं जोस बटलर

नई दिल्ली इंग्लैंड के ने पिछले साल वर्ल्ड कप फाइनल में पहनी अपनी शर्ट को नीलाम करने जा रहे हैं। बटलर इससे मिली रकम को कोरोनावायरस का इलाज कर रहे अस्पताल में देंगे। 29 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने पिछले साल जुलाई में न्यूजीलैंड में मिली रोमांचक जीत मे अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने न सिर्फ हाफ सेंचुरी लगाई थी बल्कि सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल को रन आउट भी किया था। बटलर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि वह अपनी जर्सी जिस पर इंग्लैंड की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सभी सदस्यों के दस्तखत हैं को ई-बे पर नीलाम कर रहे हैं। बटलर ने लिखा, 'जैसाकि आप जानते हैं कि सभी अस्पताल, डॉक्टर, नर्स और एनएचएस (नैशनल हेल्थ सर्विस) इस समय बहुत शानदार काम कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'आने वाले हफ्ते और महीनों में उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत होगी।' पिछले सप्ताह, रॉयल ब्रॉम्पटन और हेयरफील्ड हॉस्पिटल चैरिटी ने दो अस्पतालों के लिए जीवनरक्षक उपकरणों के लिए चैरिटी लॉन्च करने की अपील की थी। बटलर ने कहा, 'उनके इन प्रयासों में मदद करने के लिए मैं अपनी शर्ट डोनेट कर रहा हूं। यह वही शर्टी है जो मैंने पिछले साल वर्ल्ड कप फाइनल में पहनी थी। इस पर इंग्लैंड की उस टीम के सभी खिलाड़ियों के साइन हैं।' ब्रिटिश टीवी प्रस्तोता पीयर्स मोर्गन ने 10 हजार पाउंड की शुरुआती बोली लगाई लेकिन जल्द ही यह 12 हजार पाउंड तक पहुंच गई। सभी खेलों की तरह क्रिकेट पर भी महामारी का असर पड़ा है। दुनियाभर में सभी क्रिकेट प्रतियोगिताएं या तो टाल दी गई हैं या उन्हें रद्द कर दिया गया है। इंग्लैंड में भी सभी क्रिकेट प्रतियोगिताओं को कम से कम 28 मई तक टाल दिया गया है। कैसे जीता था इंग्लैंड इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच टाई रहा था और संयोग की बात यह रही कि सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 15 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड को मैच में अधिक बाउंड्री लगाने के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39CDhBL
Share:

अगले किसी दौरे के लिए छह सप्ताह की तैयारी चाहिए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को: ग्रीम स्मिथ

जोहानिसबर्गक्रिकेट साउथ अफ्रीका के कार्यकारी निदेशक (क्रिकेट) ग्रीम स्मिथ ने मंगलवार को कहा कि टीम को किसी भी दौरे पर जाने से पहले छह सप्ताह की तैयारी की जरूरत होगी । कोरोना वायरस महामारी के कारण दक्षिण अफ्रीका में 16 अप्रैल तक लॉकडाउन है । स्मिथ ने वीडियो मीडिया कांफ्रेंस में कहा कि खिलाड़ियों को घर पर रहने के दौरान भी फिटनेस और क्रिकेट कौशल पर मेहनत करनी होगी । उन्होंने कहा, ‘हमें हर सप्ताह स्थिति की समीक्षा करनी होगी लेकिन लगता है कि किसी भी दौरे पर जाने से पहले छह सप्ताह का समय लगेगा ।’ दक्षिण अफ्रीका को जून में तीन वनडे और तन टी20 मैच खेलने श्रीलंका का दौरा करना है जो स्मिथ के टाइमटेबल के हिसाब से अब संभव नहीं लग रहा । इसके बाद 15 जुलाई से टीम को वेस्टइंडीज का टेस्ट और टी20 दौरा करना है जिसके लिए जरूरी है कि मई तक हालात सामान्य हो जाएं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yoc7BZ
Share:

धोनी, कोहली ने नहीं किया गांगुली जितना सपॉर्ट: युवी

नई दिल्ली युवराज सिंह ने 17 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई कप्तानों की अगुआई में खेला। अब युवी ने बताया कि उनकी नजर में सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन है। 38 वर्षीय इस इस पूर्व ऑलराउंडर ने मंगलवार को कहा कि वह अकसर सौरभ गांगुली की कप्तानी में खेले गए अपने वक्त को याद करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में हालांकि उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप जितवाने में अहम भूमिका निभाई वह प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट भी रहे। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि इसके बावजूद वह गांगुली की कप्तानी में खेले गए अपने वक्त को याद करते हैं। एक अंग्रेजी दैनिक को दिए गए इंटरव्यू में युवराज ने कहा, 'मैंने सौरभ गांगुली की कप्तानी में खेला और उन्होंने मुझे बहुत सपॉर्ट किया। मुझे गांगुली की कप्तानी इसलिए याद है कि उन्होंने मुझे बहुत सपॉर्ट किया। मुझे माही (महेंद्र सिंह धोनी) और विराट कोहली से उस तरह का सपॉर्ट नहीं मिला।' युवराज ने भारत के लिए 304 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले और उसमें 8701 रन बनाए। अपने वनडे करियर में उन्होंने 14 सेंचुरी बनाईं। युवराज से जब पूछा गया कि उनकी नजर में मुथैया मुरलीधरन का सामना करना सबसे मुश्किल रहा। उन्होंने कहा, 'मुझे मुथैया मुरलीधरन का सामना करने में बहुत मुश्किल आती थी। मुझे उनकी गेंदबाजी बिलकुल समझ नहीं आती थी। फिर सचिन (तेंडुलकर) ने मुझे कहा मुरलीधरन की गेंद पर स्वीप करने का आइडिया दिया और इससे मुझे काफी आसानी हुई।' उन्होंने कहा, 'ग्लेन मैक्ग्रा ने मुझे अपनी बाहर जाती गेंद पर काफी परेशान किया। अच्छी बात यह रही कि मुझे मैक्ग्रा का ज्यादा सामना नहीं करना पड़ा क्योंकि टेस्ट मैचों में ज्यादातर मौकों पर मुझे खेलने का मौका नहीं मिला।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JvvnQ8
Share:

चुनौतियां बेशुमार- IPL रद्द होने के आसार बढ़े

नई दिल्ली के रद्द होने के आसार दिखने लगे हैं। कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए इसको 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने जब इसे स्थगित करने का ऐलान किया था तब तक देश में लॉकडाउन नहीं हुआ था। हालात को देखते हुए 14 अप्रैल तक पूरा भारत लॉकडाउन में हैं। ऐसे में आईपीएल को इस महीने के दूसरे हाफ से कराने की उम्मीदें धूमिल होने लगी हैं। केंद्र सरकार ने पहले ही 15 अप्रैल तक वीजा संबंधित रोक लगाया हुआ है। इसके बाद स्थिति को देखते हुए समीक्षा की जाएगी कि विदेशियों को भारत आने की अनुमति दी जाए या नहीं। मगर बात इतनी भर नहीं है। जिन देशों से आईपीएल खेलने के लिए काफी तादाद में खिलाड़ी भारत आते हैं उनमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड शामिल हैं। इन दोनों देशों में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और इनके यहां भी खेल गतिविधियां पूरी तरह ठप है। ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी सीमाएं सील कर रखी हैं। बीसीसीआई के सामने चुनौतियां सिर्फ विदेशी खिलाड़ियों को लेकर नहीं हैं। मौजूदा हालात कितने दिनों तक रहेंगे और कब तक सब कुछ सामान्य होगा इसका अनुमान किसी को नहीं है। ऐसे में सूत्रों की मानें तो बोर्ड के शीर्ष अधिकारी इस बात को लेकर चर्चा करने लगे हैं कि क्या आईपीएल-13 को रद्द कर दिया जाए। चुनौतियां बड़ी अलग होंगी दुनिया के सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड के सामने बड़ी से बड़ी चुनौतियां और संकट आए हैं। वह अपने धन बल के चलते तमाम बाधाएं पार करता रहा है। यहां तक कि देश में आईपीएल नहीं कराने की स्थितियां बनीं तो विदेश तक में उसे सफलतापूर्वक करा दिया। मगर मौजूदा हालात बिल्कुल अलग हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इस बार की चुनौतियां बहुत बड़ी और बिल्कुल जुदा हैं। चीजें हमारे कंट्रोल में बिल्कुल नहीं हैं। फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि देश और दुनिया में हालात 15 अप्रैल के बाद नॉर्मल हो जाएंगे। कल्पना करें कि अगले 15-20 दिन में स्थितियां अनुकूल भी होती हैं तो ट्रेवल, होटेल, मैदान, स्टाफ सबकी समस्या होने वाली है। फिर खिलाड़ियों की अपनी भी चिंता होगी। दर्शक मैदान पर पहुंचेंगे या नहीं यह कहना मुश्किल है। और अगर इस बार अगर मिनी आईपीएल हो भी जाए तो इस पर आने वाले खर्चों को वहन करने के लिए फ्रेंचाइजियां राजी होंगी या नहीं यह भी नहीं कहा जा सकता। यह भी बड़ा सवाल है कि क्या अलग-अलग राज्य सरकारें इस टूर्नामेंट को अपने यहां कराने की अनुमति देंगी या नहीं। ...तब वेतन नहीं मिलेगा कोई खेल नहीं तो कोई वेतन नहीं। इस साल आईपीएल में करार करने वाले खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा हो सकता है। आईपीलए फ्रेंचाइजी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा,‘आईपीएल भुगतान का तरीका ऐसा है कि टूर्नामेंट शुरू होने से एक हफ्ते पहले 15 प्रतिशत राशि दे दी जाती है। टूर्नामेंट के दौरान 65 प्रतिशत दी जाती है। बची हुई 20 प्रतिशित टूर्नामेंट खत्म होने के बाद निर्धारित समय के अंदर दी जाती है। बीसीसीआई के विशेष दिशानिर्देश हैं। निश्चित रूप से किसी भी खिलाड़ी को अभी कुछ नहीं दिया गया है।’ भारतीय क्रिकेटर्स संघ के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने स्वीकार किया कि आईपीएल के एक सीजन के नहीं होने का आर्थिक प्रभाव काफी बड़ा होगा। उन्हें लगता है कि कोविड-2019 महामारी से निपटने के लिए चल रहे लॉकडाउन के चलते अगर नुकसान हजारों करोड़ों में होता है तो घरेलू खिलाड़ियों तक को भी कटौती सहनी पड़ेगी। एक अन्य फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने स्पष्ट किया कि महामारी के लिए खिलाड़ियों के वेतन का बीमा नहीं किया जाता। उन्होंने पूछा,‘हमें बीमा कंपनी से कोई राशि नहीं मिलेगी क्योंकि महामारी बीमा की शर्तों में शामिल नहीं है। प्रत्येक फ्रेंचाइजी की वेतन देने की राशि 75 से 85 करोड़ रुपये है। अगर खेल ही नहीं होता तो हम भुगतान कैसे कर सकते हैं।’ कटौती पर अभी चर्चा नहीं बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरूण धूमल ने हालांकि कहा कि इस समय अभी तक कटौती के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने पीटीआई से कहा,‘कटौती को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हुई है। आईपीएल निश्चित रूप से बीसीसीआई का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। लेकिन इस समय गणना करना और नुकसान का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। हम कुछ नहीं कह सकते, जब तक अधिकारी एक साथ नहीं बैठते क्योंकि गणना काफी पेचीदा है।’ हालांकि पूर्व भारतीय टेस्ट खिलाड़ी मल्होत्रा को लगता है कि परिस्थितियों को देखकर व्यावहारिक होना चाहिए। घरेलू खिलाड़ी के लिए यह कटौती नहीं होगी लेकिन हो सकता है कि उसकी बढ़ाई जाने वाली राशि को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है। नया विंडो भी मिलना मुश्किल फिलहाल संकेत हैं कि बीसीसीआई इस साल में एक नया विंडो तलाश रहा है ताकि आईपीएल अप्रैल-मई में नहीं होने की स्थिति में कराया जा सके। हालांकि, यह भी मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। अगर मई के बाद दुनिया भर में हालात सामान्य की तरफ बढ़ने लगे तो फिर क्रिकेट के कई द्विपक्षीय या सीरीज के कार्यक्रम तय हैं। इस साल एक ही सूरत में आईपीएल को नया विंडो मिल सकता है जबकि अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप रद्द हो जाए। हालांकि, अगर दुनिया तब तक कोरोना के संकट से उबर जाती है तो फिर ऑस्ट्रेलिया एक बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी क्यों गंवाना चाहेगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dIh7Bu
Share:

कोरोना की वजह से लंकाशर क्लब के चेयरमैन की मौत

लंदनलंकाशर क्रिकेट क्लब के चेयरमैन डेविड हॉजकिस की के कारण मौत हो गई है। वह 71 साल के थे। वह करीब 22 साल तक ओल्ड ट्रैफर्ड में भी अपने सेवाएं दे चुके थे। वह 1998 में इससे जुड़े थे और अप्रैल 2017 इसके चेयरमैन बने थे। वह पहले कोषाध्यक्ष और उप-चेयरमैन के तौर पर भी कार्यरत थे। क्लब ने एक बयान में कहा, ‘उनके परिवार की ओर से सही समय पर एक बयान जारी किया जाएगा। लेकिन हमारी सच्ची संवेदनाएं और प्रार्थना उनके परिवार के साथ है। डेविड के परिवार के साथ-साथ लंकाशर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए ये भी ये बड़े दुख का कारण है।’ लंकाशर के मुख्यकारी अधिकारी अधिकारी डेनियल गिडने कहा, ‘अपने महान दोस्त को खोकर मैं पूरी तरह से टूट चुका हूं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Uxrr7S
Share:

कोरोना: सा. अफ्रीकी क्रिकेटरों की सैलरी नहीं कटेगी

जोहानिसबर्गकोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक संकट के बावजूद दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटरों की 2020-21 सत्र की तनख्वाह में कोई कटौती नहीं की जाएगी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक सीईओ जैक फाउल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी का असर खेल जगत पर भी पड़ा है और कई क्लबों ने अपने खिलाड़ियों के वेतन में कटौती की है। फाउल ने हालांकि कहा, ‘हमारे पास इसके लिए बजट है।हमारे यहां केंद्रीय व्यवस्था है और राष्ट्रीय टीम तथा फ्रैंचाइजी खिलाड़ियों के लिए बजट है। लंबे समय में इसके वित्तीय प्रभाव का हमें आकलन करना होगा। इस सत्र में वेतन में कटौती नहीं होगी। भविष्य में ऐसा हो सकता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JvOzgN
Share:

कोरोना: पाक क्रिकेटर वकार ने वाइफ को बताया असली हीरो

नई दिल्लीपाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान वकार यूनिस ने कोरोनावायरस की लड़ाई में अपनी पत्नी और अन्य डॉक्टरों को असली हीरो बताया है। वकार की पत्नी डॉक्टर हैं, जो कोरोनावायरस के खिलाफ जंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वकार ने ट्विटर पर लिखा, ‘डरावना अहसास, जब डॉक्टर फरयाल वकार अस्पताल के लिए सुबह निलकती हैं, लेकिन जब वह वापस लौटती हैं तब काफी संतुष्ट होती हैं। मैं गर्व से यह कह सकता हूं कि मेरी पत्नी एक हीरो है। लड़ते रहो।’ इससे पहले, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने भी कोरोना की इस लड़ाई में डॉक्टरों और नर्सों की तारीफ की। विलियम्सन ने ‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ में लिखा, ‘पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि हम एक स्वास्थ्य संकट के दौर से गुजर रहे हैं, जिसे हमने कभी नहीं देखा था। इसमें कोई दोराय नहीं है कि हम जिस संकट का सामना कर रहे हैं, आने वाले दिनों में वह और भयानक होगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QUtyjZ
Share:

सहवाग बने कान्हा, छककर खाया और लगाया भी

नई दिल्लीमहामारी घोषित कोरोना वायरस की वजह से तमाम टूर्नमेंट स्थगित हो चुके हैं। इसमें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी शामिल है और लॉकडाउन की वजह से क्रिकेटर घर पर समय बिता रहे हैं। ऐसे में वे लगातार सोशल मीडिया पर घर पर बिताए गए लम्हे की तस्वीर और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस क्रम में पूर्व ओपनर और क्रिकेट कॉमेंटेटर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल, वीरेंदर सहवाग घर पर हैं और उन्होंने अपनी मां कृष्णा सहवाग के हाथ के बनाए गए मक्खन का मजा लिया। उन्होंने साथ ही इसे लगाया भी। सहवाग ने जो वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी मां मक्खन निकालते दिख रही हैं। उन्होंने लिखा- मक्खन कान्हा की तरह थोड़ा खाया और थोड़ा लगाया। इस वीडियो को अब तक ढाई लाख से अधिक बार देखा गया है। उल्लेखनीय है कि वीरेंदर सहवाग को घी-मक्खन काफी पसंद है। जब उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत की थी तो वह नॉनवेज से दूर ही रहते थे। वह मां के हाथों से बने घी और मक्खन को साथ रखते थे। इसका जिक्र उन्होंने कई इंटरव्यू में भी किया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2X1DBaH
Share:

अफरीदी को सपॉर्ट, युवी और भज्जी पर भड़के लोग

नई दिल्लीभारतीय दिग्गज ऑलराउंडर को कोरोना वायरस से जंग के लिए और उनके फाउंडेशन को सपॉर्ट करना भारी पड़ता दिख रहा है। भारतीय क्रिकेट फैन्स ने इस दिग्गज और को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया। जहां कुछ लोगों ने इसे शर्मनाक बताया है तो कुछ ने युवी को ब्लॉक करके स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। वह ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहे हैं। युवी ने मंगलवार दोपहर में किए गए ट्वीट में पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी और उनके फाउंडेशन का सपॉर्ट किया था। युवराज ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीटर पर लिखा, ‘यह काफी मुश्किल समय है। यह समय है जब हम एक दूसरे के साथ आएं खासकर उनके जिनको जरूरत है। अपना फर्ज निभाते हैं। मैं शाहिद अफरीदी और एसएएफ संस्था का समर्थन करता हूं। कृपया डोनेटकोरोना डॉट कॉम पर दान दीजिए। घर में रहिए।’ इस ट्वीट में युवराज सिंह ने हरभजन सिंह को भी टैग किया है। युवराज से पहले हरभजन सिंह को भी टैग किया है। अफरीदी ने हाल ही में जरूरतमंदों को खाना और साबुन बांटे थे। एक यूजर ने लिखा- आपको ट्वीट करने से पहले और बाद में सोचना चाहिए। और हां अफरीदी फाउंडेशन के लिए मेरा यह है डोनेशन (ब्लॉक करने की तस्वीर भी शेयर की)। एक अन्य यूजर ने लिखा- युवराज और हरभजन सिंह को जवाब देने का सबसे सही तरीका है उन्हें बॉयकॉट करिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JrCtVT
Share:

कोरोना: कुंबले ने दिया कोहली की तरह गुप्त दान

बेंगलुरुपूर्व भारतीय कप्तान ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री राहत कोष और कर्नाटक राज्य राहत कोष में मंगलवार को दान दिया। कुंबले ने ट्वीट में कहा, ‘कोविड-19 को हराने के लिए हम सभी को एकजुट होकर इससे लड़ना होगा। मैंने पीएम राहत कोष और मुख्यमंत्री (कर्नाटक) राहत कोष में योगदान किया है। कृपया घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए।’ कुंबले ने की तरह ही यह नहीं बताया कि उन्होंने कितनी राशि दान की है। इससे पहले, भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में 80 लाख रुपये की राशि दान में दी। रोहित ने प्रधानमंत्री राहत कोष, मुख्यमंत्री राहत कोष, जोमेटो फीडिंग इंडिया और स्ट्रे डॉग्स की संस्था में दान दिया है। रोहित ने पीएम मोदी और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए लिखा, ‘हम अपने देश को फिर से पैरों पर खड़े देखना चाहते हैं और यह हमारी जिम्मेदारी है। मैं अपनी तरफ से छोटा-सा योगदान दे रहा हूं। 45 लाख प्रधानमंत्री राहत कोष, 25 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र), पांच लाख रुपये जोमेटो फीडिंग इंडिया और पांच लाख वेलफेयर ऑफ स्ट्रे डॉग्स को डोनेट कर रहा हूं। हमें अपने नेताओं का सहारा बनने और उनका साथ देने की जरूरत है।’ इससे पहले सौरभ गांगुली, सचिन तेंडुलकर ने 50-50 लाख डोनेट किया, वहीं वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने 10 लाख रुपये देने का फैसला किया था। सुरेश रैना ने 52 लाख रुपये का अनुदान दिया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bxpgH8
Share:

'स्मिथ-वॉर्नर के आने से टीम मजबूत, भारत को देंगे टक्कर'

होबार्टऑस्ट्रेलिया के कप्तान का मानना है कि और के अपार अनुभव से भारत के खिलाफ साल के आखिर में होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत रहेगी। पेन की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम 71 वर्ष में पहली बार 2018-19 में अपनी सरजमीं पर भारत से टेस्ट सीरीज हार गई थी। उस समय स्मिथ और वॉर्नर गेंद से छेड़खानी प्रकरण के कारण टीम से बाहर थे। पेन ने क्रिकबज से कहा, ‘यह अलग टीम है और उनकी टीम भी अलग होगी लेकिन दोनों टीमें आला दर्जे की है। इस सीरीज में बेहतरीन क्रिकेट खेली जाएगी। हमें इसका इंतजार है।’ उन्होंने कहा, ‘स्मिथ और वॉर्नर के मिलाकर 15000 टेस्ट रन हैं। मार्नस लाबुशाने भी बेहतरीन खिलाड़ी है और दुनिया के शीर्ष तीन चार बल्लेबाजों में से है।’ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि मैथ्यू वेड का सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर खेलना भी फायदेमंद होगा। उन्होंने कहा, ‘वेड की आक्रामक बल्लेबाजी से हमें फायदा मिलेगा। ट्रेविस हेड के खेल में भी निखार आया है। यह सीरीज काफी रोमांचक होगी।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QXF6Tm
Share:

जब GF से रात 2 बजे मिलने दीवार फांदा ये क्रिकेटर

नई दिल्लीएक प्रेमी देर रात रात प्रेमिका के घर जाए और गेट बंद हो तो वह दीवार फांदकर मिलने पहुंच जाए... यह कहानी फिल्मी लगती है। है ना, लेकिन यह सबकुछ हुआ है एक क्रिकेटर के साथ। उस क्रिकेटर का नाम है। इसका खुलासा हनुमा और उनके करीबी दोस्त श्री ललित ने हमारी सहयोगी क्रिकेट वेबसाइट 'क्रिकबज' को दिए इंटरव्यू में किया है। अपनी फिल्मी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए हनुमा विहारी ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति रात (जो अब वाइफ हैं) से मिलने हैदराबाद से वारंगल चले जाते थे। हैदराबाद से वारंगल की दूरी 300 किलोमीटर है। हनुमा विहारी के मित्र ललित ने खुलसा किया कि यह चेहरे से बेहद शांत और सीधे दिखाई देते हैं, लेकिन वह हैं बहुत ही रहस्यमयी। हनुमा की गर्लफ्रेंड, जो अब वाइफ हैं, प्रीति शादी से पहले हैदराबाद से काफी दूर वारंगल में रहती थीं। हनुमा उनसे मिलने के लिए बिना किसी को बताए 300 किमी कार चलाकर जाया करते थे। हनुमा विहारी ने एक बार का किस्सा भी बताया। उन्होंने बताया, 'एक बार हम एक क्लब में बैठे थे। मैं प्रीति से मिलना चाहता था।' इस पर उनके दोस्त ने बताया कि उस वक्त मेरे एक हाथ में बिरयानी थी, जबकि दूसरे हाथ में इडली सांभर का प्लेट था। मैं वैसे ही कार में बैठ गया। इसके बाद हनुमा ने बताया, 'रात को दो बजे थे। गेट बंद हो गया था प्रीति के घर का और वह नीचे नहीं आ सकती थीं। मैं निराश था और हम वापस लौट आए।' हनुमा अपनी बात पूरी कर पाते इससे पहले ललित ने उनको टोकते हुए कहा, 'वह लौटे नहीं थे, बल्कि उन्होंने दीवार फांदी थी।' हालांकि, इस दौरान दोनों नहीं बताया कि उस बिरयानी और इडली सांभर का क्या हुआ। हनुमा ने आगे बताया कि प्रीति के घर वाले अंतरजातीय विवाह के पक्ष में नहीं थे तो उन्हें मनाने में एक साल लग गया। बता दें कि हनुमा ने मई, 2019 में प्रीति से शादी की थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3azpJbw
Share:

इंग्लिश क्रिकेटर मैच के दौरान नहीं पहन सकेंगे स्मार्टवॉच

नई दिल्लीइंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने क्रिकेटरों को काउंटी क्रिकेट की लाइव स्ट्रीमिंग के मद्देनजर भ्रष्टाचार रोधी नियमों को सख्त करते हुए आगामी सभी मुकाबलों में स्मार्टवॉच पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड ने इससे पहले खिलाड़ियों को मैदान पर स्मार्टवॉच पहनने की अनुमति दी थी, बशर्ते कि संचार या डाटा ट्रांसमिशन सुविधाओं को टेलिविजन पर प्रसारण होने वाले मैचों के दौरान बंद रखा जाए। एक वेबसाइट के अनुसार, ‘काउंटी खेल में लाइव-स्ट्रीमिंग सेवाओं के चलन के कारण नियमों को कड़ा किया गया। टेलिविजन पर प्रसारित होने वाले मैचों में मैदान के अंदर खिलाड़ियों के स्मार्टवॉच पहनने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अगर मैच का सीधा प्रसारण नहीं हो रहा तो वे ड्रेसिंग रूम, बालकनी और डगआउट जैसी जगहों पर इसका इस्तेमाल कर सकते है।’ यह मामला उस समय सामने आया था लंकाशर के स्पिनर मैट पार्किंसन ने बताया था कि उन्हें राष्ट्रीय टीम में चयन की सूचना 2019 चैंपियनशिप के दौरान अपनी टीम के साथी स्टीवन क्रॉफ्ट की स्मार्टवॉच पर आए संदेश जरिए मिली थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई साल पहले ही स्मार्टवॉच पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। भ्रष्टाचार रोधी अधिकारियों ने 2018 में लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान पाकिस्तान के असद शफीक और हसन अली को स्मार्टवाच हटाने के लिए कहा था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dGlcGl
Share:

नो आईपीएल, नो सैलरी, मुश्किल में घरेलू खिलाड़ी!

नई दिल्लीकोई खेल नहीं तो कोई वेतन नहीं। इस साल आईपीएल में करार करने वाले खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा हो सकता है, क्योंकि अभी इसे स्थगित कर दिया गया है। तब तक इसके आगे आयोजित होने की संभावना नहीं है, जब तक बीसीसीआई साल के अंत में इसकी वैकल्पिक विंडो तैयार नहीं कर लेता। आईपीलए फ्रैंचाइजी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘आईपीएल भुगतान का तरीका ऐसा है कि टूर्नमेंट शुरू होने से एक हफ्ते पहले 15% राशि दे दी जाती है। टूर्नमेंट के दौरान 65% दी जाती है। बची हुई 20% टूर्नमेंट खत्म होने के बाद निर्धारित समय के अंदर दी जाती है।’ उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई के विशेष दिशानिर्देश हैं। निश्चित रूप से किसी भी खिलाड़ी को अभी कुछ नहीं दिया गया है।’ बीसीसीआई खिलाड़ी संस्था (भारतीय क्रिकेटर्स संघ) के अध्यक्ष अशोक मल्होत्रा ने स्वीकार किया कि आईपीएल के एक सत्र के नहीं होने का आर्थिक प्रभाव काफी बड़ा होगा। उन्हें लगता है कि कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए चल रहे लॉकडाउन के चलते अगर नुकसान हजारों करोड़ों में होता है तो घरेलू खिलाड़ियों तक को भी कटौती सहनी पड़ेगी। 14 अप्रैल तक लॉकडाउन इस समय बीसीसीआई एक वैकल्पिक विंडो तलाश रहा है क्योंकि मई में आईपीएल कराने का मौका बहुत कम है लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है। देश में इस समय 21 दिन का लॉकडाउन है जो 14 अप्रैल को खत्म होगा जबकि आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया है। कोरोना वायरस महामारी से अभी तक दुनिया भर में 37,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इससे काफी आर्थिक उथल पुथल हुई है जिससे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने स्वीकार किया कि उनके वेतन में कटौती हो सकती है। वेतन का बीमा नहीं एक अन्य फ्रैंचाइजी के अधिकारी ने स्पष्ट किया कि महामारी के लिए खिलाड़ियों के वेतन का बीमा नहीं किया जाता। उन्होंने पूछा, ‘हमें बीमा कंपनी से कोई राशि नहीं मिलेगी क्योंकि महामारी बीमा की शर्तों में शामिल नहीं है। प्रत्येक फ्रैंचाइजी की वेतन देने की राशि 75 से 85 करोड़ रुपये है। अगर खेल ही नहीं होता तो हम भुगतान कैसे कर सकते हैं।’ आईपीएल के 10वें चरण तक फ्रैंचाइजी का हिस्सा रहे इस अधिकारी ने कहा, ‘इंग्लिश प्रीमियर लीग, ला लिगा से लेकर बुंदेसलीगा तक खिलाड़ी कटौती सह रहे हैं। साथ ही यह भी पता नहीं कि चीजें कब सामान्य होंगी।’ हो सकता हैलगभग 3 हजार करोड़ का नुकसान दोनों ने कहा कि बीसीसीआई को देखने की जरूरत है कि क्या किया जा सकता है, हालांकि वे समझते हैं कि उसे करीब 3000 करोड़ रुपये के करीब का नुकसान होगा। उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि धोनी और कोहली ही प्रभावित होंगे। निश्चित रूप से उन्हें भी नुकसान होगा लेकिन पहली बार खेलने वालों के लिए 20, 40 या 60 लाख रुपये जिंदगी बदलने वाली राशि है। उम्मीद करते हैं बीसीसीआई के पास कोई योजना हो।’ अभ तक कोई चर्चा नहीं बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने हालांकि कहा कि इस समय अभी तक कटौती के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘कटौती को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हुई है। आईपीएल निश्चित रूप से बीसीसीआई का सबसे बड़ा टूर्नमेंट है। लेकिन इस समय गणना करना और नुकसान का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। हम कुछ नहीं कह सकते, जब तक अधिकारी एक साथ नहीं बैठते क्योंकि गणना काफी पेचीदा है।’ परिस्थितियों को देखकर व्यावहारिक होना चाहिएपूर्व भारतीय टेस्ट खिलाड़ी मल्होत्रा को हालांकि लगता है कि परिस्थितियों को देखकर व्यावहारिक होना चाहिए। घरेलू खिलाड़ी के लिए यह कटौती नहीं होगी लेकिन हो सकता है कि उसकी बढ़ायी जाने वाली राशि को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई अपनी कमाई क्रिकेट से करता है। अगर क्रिकेट नहीं हो रहा तो पैसा कहां से आएगा। हमें यहां समझदार होना चाहिए।’ मल्होत्रा ने कहा, ‘इसलिए ऐसा नहीं है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ही प्रभावित होंगे बल्कि घरेलू क्रिकेटरों पर भी असर पड़ेगा। इस परिस्थिति से बचा नहीं जा सकता।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JpeB5l
Share:

तो IPL 2020 का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में होगा

नई दिल्लीकोरोना वायरस के कारण आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी आईपीएल के होने की संभावना कम दिख रही है। बीसीसीआई अब अक्टूबर-नवंबर में इस लीग को आयोजित कराने पर सोच रही है, लेकिन यह तभी संभव है जब इस साल के अंत में होने वाला आईसीसी टी-20 विश्व कप स्थगित हो। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि बोर्ड अक्टूबर-नवंबर में आईपीएल आयोजित करने पर विचार कर रहा है लेकिन यह तभी मुमकिन है जब इस समय होने वाला टी-20 विश्व कप स्थगित हो। उन्होंने कहा, ‘इस समय सीमाओं पर प्रतिबंध है। ऑस्ट्रेलिया ने छह महीने के लिए अपने आप को बंद कर लिया है। इससे स्थिति बदल सकती है। ग्रेट ब्रिटेन भी इसे लागू कर सकता है। हमें अभी भी समझना है कि भारतीय सरकार अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को बंद रखने के संबंध में क्या फैसला लेती है। इस स्थिति में अक्टूबर-नवंबर ही एक सुरक्षित समय लगता है, लेकिन इस समय टी-20 विश्व कप होगा।’ अधिकारी ने कहा, ‘अगर आईसीसी मौजूदा स्थिति को देखकर विश्व कप स्थगित करती है, तभी हम अक्टूबर-नवंबर में इसके बारे में सोच सकते हैं क्योंकि अगर मान लीजिए की सभी देशों ने अभी से छह महीने का लॉकडाउन कर दिया तो वो अक्टूबर में खत्म हो जाएगा, लेकिन इसके लिए कोरोनावायस का रुकना जरूरी है और चीजें इंसान के काबू में आना जरूरी है।’ अधिकारी ने कहा, ‘आईसीसी के लिए विश्व कप स्थगित करना भी अंतिम विकल्प होगा क्योंकि विश्व कप को 2020 से 2022 में ले जाना होगा क्योंकि 2021 में कोई जगह नहीं है। इसलिए इस समय यह सबकुछ काफी दूर की बात है, लेकिन हां, आईपीएल के लिए अक्टूबर-नवंबर के समय की बात की गई है।’ इस संबंध में जब आईसीसी अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘टी-20 विश्व कप को स्थगित करने को लेकर किसी तरह की बातचीत नहीं की गई है, इसे इसी साल अक्टूबर-नवंबर में ही आयोजित किया जाएगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Js5XTB
Share:

वनडे में 10 हजारी: जब सचिन ने रचा था इतिहास

नई दिल्ली ने आज ही के दिन 31 मार्च 2001 को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने का कीर्तिमान बनाया था। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज थे। सचिन ने यह उपलब्धि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में हासिल की थी। सचिन ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शेन वॉर्न की बोलिंग पर 10 हजार वां रन बनाया था। दुनिया में अभी तक 14 बल्लेबाजों ने वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में 10 हजार या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। सचिन सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने 24 अक्टूबर 2018 को सचिन का रेकॉर्ड तोड़ा था। सचिन ने 259 पारियों में 10 हजार रन बनाए थे वहीं कोहली ने सिर्फ 205 पारियों में 10 हजारी बनने की उपलब्धि हासिल की थी। इस मैच में सचिन तेंडुलकर ने 139 रन बनाए थे वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने 88 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। भारत ने 8 विकेट पर 299 रन बनाए थे। वहीं जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 181 रन पर आउट हो गई थी। सिर्फ एडम गिलक्रिस्ट ही कुछ जम पाए थे जिन्होंने 63 रन बनाए थे। भारत की ओर से अजीत अगरकर और हरभजन सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए थे। जवागल श्रीनाथ ने दो और सौरभ गांगुली ने एक विकेट लिया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3axHDeW
Share:

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने महिला खिलाड़ियों की मदद को किया एकमुश्त भुगतान

ढाका ने कोविड-19 महामारी के चलते सभी टूर्नमेंट के बंद होने से होने वाली परेशानियों से उबरने के लिए अपनी महिला खिलाड़ियों को एकमुश्त 20,000 टका का भत्ता देने का फैसला किया। बोर्ड अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि खिलाड़ियों को मौजूदा परिस्थितियों में मदद दी जानी चाहिए। 2018-19 महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग में भाग लेने वाली और बोर्ड के 2019-20 में लगे चयन शिविर में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को इससे फायदा मिलेगा। यह राशि 17,000 रूपये से कुछ ज्यादा है। हसन ने विज्ञप्ति में कहा, ‘पुरुष खिलाड़ियों की तरह ज्यादातर महिला क्रिकेटर भी घरेलू प्रतियोगिताओं की कमाई पर निर्भर रहती हैं। इसके अलावा हमने महिला खिलाड़ियों के लिए कुछ ट्रेनिंग शिविर लगाए थे लेकिन कोविड-19 के कारण उन्हें भी रोकना पड़ा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39vcOWZ
Share:

जो रूट को वेतन कटौती पर बातचीत की उम्मीद

लंदन इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान से उम्मीद है कि महामारी के कारण वित्तीय चुनौती का आकलन कर रहा इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) आने वाले सप्ताह में वेतन कटौती को लेकर खिलाड़ियों से चर्चा करेगा। उन्होंने कहा कि जब इस महामारी का असर खत्म होगा तब तक खिलाड़ियों का कार्यभार काफी बढ़ जाएगा। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण इंग्लैंड में 28 मई तक किसी भी क्रिकेट पर रोक लगी है और जानकारों का मानना है कि इसे और आगे बढ़या जायेगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि ईसीबी रूट और जोस बटलर जैसे अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के वेतन में कटौती कर विचार कर रहा है। रूट हालांकि इस बारे में नहीं सोच रहे। रूट ने आईसीसी के वेबसाइट से कहा, ‘मुझे यकीन है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इस पर चर्चा होगी लेकिन वह बातचीत पीसीए (पेशेवर क्रिकेट संघ) और ईसीबी के बीच होगी। जब तक ऐसा नहीं होता यह मेरी विशेषज्ञता का क्षेत्र नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘हमें फिलहाल अपनी फिटनेस पर ध्यान देना है जिससे हमें क्रिकेट के लिए वापसी करने में परेशानी ना हो और हमें समुदाय का ध्यान रखना सुनिश्चित करना होगा।’ कोरोना वायरस महामारी अभी तक दुनिया भर में सात लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुकी है जबकि 35,000 ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और प्रिंस चार्ल्स सहित करीब 23,000 लोग इसकी चपेट में हैं जबकि 1400 से ज्यादा मौत हो चुकी है। इस महामारी के कारण वैश्विक खेल आयोजनों को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा इस महीने की शुरुआत में रद्द कर दिया गया था। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ उनकी घरेलू टेस्ट सीरीज (जून से अगस्त) के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज पर भी स्थगित या रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। रूट ने कहा कि जब क्रिकेट सामान्य रूप से शुरू होगा तब तक खिलाड़ियों का कार्यभार काफी बढ़ जायेगा। उन्होंने कहा, ‘यह काफी मुश्किल सत्र होगा, काम का बोझ अचानक से काफी ज्यादा बढ़ेगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xBHqbY
Share:

कोविड से जंग: लॉर्ड्स भी मदद करने के लिए आगे आया

लंदनक्रिकेट के नियमों के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने कोविड-19 महामारी से लड़ रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) के स्टाफ को लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर उपलब्ध जगह पार्किंग और स्टोरेज के लिए देने का फैसला किया है। कोरोना वायरस महामारी अभी तक दुनिया भर में सात लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमित कर चुकी है जबकि 35,000 ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और प्रिंस चार्ल्स सहित करीब 23,000 लोग इसकी चपेट में हैं जबकि 1400 से ज्यादा मौत हो चुकी है। एमसीसी ने विज्ञप्ति में कहा, ‘काफी अस्पताल लार्ड्स के करीब हैं, इसे देखते हुए क्लब मेडिकल स्टाफ की मदद करना चाहता है ताकि वे इस वायरस के खिलाफ लड़ाई पर ध्यान लगा सकें।’ क्लब ने एनएचएफ स्टाफ को 75 कार पार्किंग की जगह दी है। साथ ही क्लब शहर की चैरिटी संस्था को भोजन भी मुहैया करा रहा है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ymuiYI
Share:

हफीज ने बताया कब लेंगे क्रिकेट से संन्यास

कराचीपाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास से पहले इस साल आईसीसी टी20 विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहते है। हफीज ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह टी20 विश्व कप में अपने देश के लिए खेलना और इसमें टीम को अच्छा प्रदर्शन करने में मदद करना चाहत है। उन्होंने कहा, ‘मैंने तय किया है कि टी20 विश्व कप के बाद मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लूंगा। इसके बाद मै सिर्फ टी20 लीग में खेलने पर ध्यान केंद्रित करूंगा।' हफीज पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और वह सिर्फ सफेद गेंद प्रारूप में खेलते हैं। पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट, 218 वनडे और 91 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले 39 साल के हफीज ने कहा कि उन्होंने अभी यह फैसला नहीं किया है कि वह संन्यास लेने के बाद क्या करेंगे।’ टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम की कमान संभाल चुके हफीज ने कहा, ‘यह कोचिंग हो सकता है। मुझे अभी कुछ नहीं पता, समय आने पर मैं अपना मन बना लूंगा।’ पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद हफीज ने फरवरी में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में टीम में वापसी की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दागी शरजील खान की वापसी पर सवाल उठाने के लिए हाल ही में मोहम्मद हफीज को फटकार लगाई थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ykKcmq
Share:

विराट नहीं रोहित हैं इस पाक बल्लेबाज के आदर्श

लाहौर पाकिस्तान के युवा उभरते बल्लेबाज हैदर अली ने कहा है कि भारतीय सलामी बल्लेबाज उनके आदर्श हैं और वह रोहित के जैसा ही बल्लेबाजी करना चाहते हैं। क्रिकेट पाकिस्तान ने सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट किया है, जिसमें हैदर ने जमकर रोहित की तारीफ की है। 19 साल के हैदर ने कहा, ‘रोहित शर्मा मेरे आदर्श हैं। उनकी सबसे अच्छी बात यह है कि उनका स्ट्राइक रेट बहुत अच्छा है। मैं भी अपने खेल में यही चाहता हूं और उनके जैसे ही बल्लेबाजी करना चाहता हूं।’ हैदर ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की ओर से खेलते हुए नौ मैचों में 239 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने हैदर की तुलना बाबर आजम और विराट कोहली से की थी। इस पर हैदर ने कहा था कि वे चाहते हैं कि लोग उनकी तुलना हमवतन बाबर आजम से करे ना कि भारतीय कप्तान कोहली से। रमीज राजा ने कहा था, ‘हैदर में बहुत प्रतिभा है और उसने पीएसएल के अपने पहले सीजन में खुद के लिए नाम कमाया है। हालांकि उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की जरूरत है और बल्लेबाजी क्रम में उनका आदर्श स्थान तीसरे नंबर का है।’ उन्होंने कहा था, ‘हैदर को बाबर आजम और विराट कोहली के नजरिए का पालन करने की जरूरत है। इन दोनों की तरह इतना सुधार नहीं है क्योंकि उनमें इतनी प्रतिभा है और मुख्य रूप से पारंपरिक शॉट्स पर निर्भर है। हैदर के पास बाबर और कोहली जैसी प्रतिभा है लेकिन उसे अपने खेल के प्रति जागरूकता लाने और लंबी पारी खेलने की जरूरत है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ymDMmO
Share:

वॉर्नर के चैलेंज को शायद ही पूरा करें कोहली!

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने मंगलवार को अपना सिर शेव करने का फैसला किया। वॉर्नर ने का डटकर लोहा ले रहे मेडिकल स्टाफ के प्रति अपना समर्थन जताने के लि ऐसा किया है। अपना सिर शेव करने के बाद वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के अपने साथी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और भारतीय कप्तान को भी ऐसा करने का चैलेंज दिया। वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह विडियो शेयर किया और इसका कैप्शन दिया- 'कोविड-19 से पहली पंक्ति में मोर्चा ले रहे स्टाफ के समर्थन के लिए मुझे सिर शेव करने के लिए नॉमिनेट किया गया था। मुझे याद आता है कि पिछली बार जब मैंने ऐसा किया था तो मेरा डेब्यू था। आपको यह पसंद आया या नहीं।' कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते ऑस्ट्रेलिया में मरने वालों की संख्या 19 तक पहुंच गई है। मंगलवार सुबह तक कोविड-19 से पीड़ित लोगों की संख्या 4460 तक पहुंच गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को इस बीमारी को वैश्विक महामारी घोषित किया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3auKftT
Share:

Monday, March 30, 2020

कोविड-19: कोहली के बाद रोहित ने भी बढ़ाए मदद के हाथ, 80 लाख रुपये देने का फैसला

नई दिल्ली से जंग में मदद के लिए खेल जगत की ओर से मदद का सिलसिला जारी है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के बाद सीमित ओवरों में उपकप्तान ने भी ममद का हाथ बढ़ाया है। रोहित शर्मा ने 80 लाख रुपये मदद देने का फैसला किया है। रोहित ने ट्वीट कर कहा, हम अपने देश को अपने पैरों पर खड़े होते देखना चाहते हैं और इसकी जिम्मेदारी हम सब पर है। मैंने अपनी ओर से योगदान देने का फैसला किया है। मैं 45 लाख रुपये पीएम-केयर्स फंड और 25 लाख रुपये सीएम रिलीफ फंड में मदद करूंगा। 5 लाख रुपये फीडिंग इंडिया और 5 लाख रुपये वेलफेयर ऑफ स्ट्रे डॉग्स के लिए करूंगा।' इससे पहले, भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने सोमवार को टि्वटर पर डोनेट करने का ऐलान किया था। हालांकि उनकी ओर से रकम का खुलासा नहीं किया गया था। सौरभ गांगुली, सचिन तेंडुलकर ने 50-50 लाख और वहीं वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने 10 लाख रुपये देने का फैसला किया था। सुरेश रैना ने 52 लाख रुपये का अनुदान दिया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39oGJA4
Share:

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन की कार से बटुआ हुआ चोरी

सिडनी ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान ने मंगलवार को बताया कि उनकी कार से उनका बटुआ चोरी हो गया है। पेन ने अपनी कार गैरेज से निकालकर गली में खड़ी की थी। पेन, सेल्फ-आइसोलेशन में हैं। वह गैराज में जिम बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपनी कार को बाहर खड़ा किया था। लेकिन किसी ने उसमें से उनका बटुआ चुरा लिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि वह सदमे में आ गए जब उन्हें उनके क्रेडिट कार्ड के गलत इस्तेमाल के मेसेज आने लगे। कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान पेन अपने गैराज का इस्तेमाल फिटनेस और क्रिकेट स्किल कायम रखने के लिए करना चाहते थे लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि अपनी कार को सड़क पर खड़ी करने की उन्हें इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। पेन ने एक ऑस्ट्रेलियाई नेटवर्क को बताया, 'मैंने हाल ही में गैराज को होम जिम में बदला है। इसी दौरान मैंने बाहर जाकर देखा तो कार का दरवाजा खुला हुआ था और बटुआ गायब था।' उन्होंने कहा, 'मैंने सोचा था कि मैं अपने कवर ड्राइव पर काम करूंगा। मैंने अपनी कार सड़क पर खड़ी की। पर सुबह मेरे पास बैंक से मेसेज आया कि मेरे क्रेडिट कार्ड से खरीदारी की गई है। मैं भागकर बाहर आया तो देखा कार का दरवाजा खुला है और बटुआ गायब है।' कोरोना वायरस महामारी के चलते ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्थगित कर दिया है। दुनियाभर में सभी प्रकार के खेल भी इस महामारी के चलते बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी पहले मैच के बाद रद्द कर दी थी। यह मुकाबला भी सिडनी के खाली मैदान में खेला गया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39Bwh8B
Share:

आईपीएल 2020 का भविष्य अधर में, नए खिलाड़ियों का बढ़ता इंतजार

नई दिल्लीकोरोना महामारी के कारण (आईपीएल) के 15 अप्रैल तक टलने से टूर्नमेंट में पहली बार खेलने के लिए तैयार युवा खिलाड़ी निराश हैं लेकिन धैर्य और अभ्यास के साथ वे खुद को प्रेरित कर रहे हैं। बंगाल के युवा ऑलराउंडर शाहबाज अहमद ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स से पूछने के लिए सवालों की लिस्ट तक तैयार कर रखी है। लेकिन देश में जिस तरह से कोरोना वायरस के इनफेक्शन के मामले बढ़ रहे हैं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इस खिलाड़ी का इंतजार और लंबा हो सकता है। भारतीय अंडर-19 टीम के सितारे यशस्वी जायसवाल और कार्तिक त्यागी की भी यही स्थिति है जिन्होंने टूर्नामेंट से पहले काफी सुर्खियां बटोरीं। अब उन्हें कम से कम 15 अप्रैल तक का इंतजार करना होगा। तमिलनाडु के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी इससे अछूते नहीं है। हालांकि इन खिलाड़ियों का इंतजार लंबा होता जा रहा लेकिन इनका मानना है कि यह समय भी गुजर जाएगा। शाहबाज का सपनाइस साल रणजी ट्रोफी में दमदार प्रदर्शन करने वाले शाहबाज ने कहा,‘खिलाड़ियों की बोली में जब आरसीबी ने मुझे चुना तो मेरे लिए वह सपना सच होने जैसा था कि मैं भारतीय कप्तान और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करूंगा।' उन्होंने कहा,‘मुझे नेट्स पर उन्हें गेंदबाजी करने का मौका मिलता और मैं उनसे सलाह लेता। लेकिन हम सब जानते हैं कि स्थिति कैसी है। हमें संकट के खत्म होने का इंतजार करना है। हरियाणा के मेवात में रहने वाले 25 साल के इस खिलाड़ी ने कहा कि, ‘मैं खुद को फिट रखने के लिए घर में ही शारीरिक अभ्यास कर रहा हूं।’ कार्तिक की मेहनत अपनी गति से सब को प्रभावित करने वाले यूपी के तेज गेंदबाज त्यागी के लिए अच्छी बात यह है कि हापुड़ के उनके घर में प्रशिक्षिण करने के लिए पर्याप्त जगह है क्योंकि उनके पिता ने घर में ही पिच तैयार की है और नेट लगाया है। इस युवा खिलाड़ी ने कहा,‘18 साल की उम्र में मैं वैसी बातों को नहीं सोच सकता जिस पर किसी का कंट्रोल नहीं है। मेरा काम प्रैक्टिस करना और तैयार रहना है। मैं हर दिन दो घंटे और सुबह दो घंटे शाम में ट्रेनिंग करता हूं।’उन्होंने कहा,‘हां, मेरे घर के पीछे के हिस्से में पिच है। इसलिए मैं एक विकेट लगाकर बोलिंग प्रैक्टिस करने में सक्षम हूं। इसके साथ थोड़ा शारीरिक प्रशिक्षण भी कर रहा जो हमारे हमें हमारे ट्रेनर आनंद दाते ने दिया है।’ आशावादी यशस्वीत्यागी के अंडर-19 टीम के साथी और साउथ अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप के स्टार खिलाड़ी जायसवाल ने कहा कि वह अपने पहले आईपीएल को लेकर काफी रोमांचित थे लेकिन वास्तविकता यहीं है कि अभी इंसानी जिंदगी को बचाना ज्यादा जरूरी है। उन्होंने कहा,‘मैं राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने पहले आईपीएल के लिए काफी उत्साहित था। मैं अपने कोच ज्वाला सर और टीम शिविरों में भी अपनी तैयारी कर रहा था। लेकिन हम इंसानों की तरह आशावादी रहना चाहिए।’ उन्होंने कहा, 'हमारी पहली प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि हम खुद को स्वस्थ और सुरक्षित रखें और उन सभी के लिए प्रार्थना करें जो वायरस से पीड़ित हैं।’ घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु की टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे चक्रवर्ती के लिए खुद को साबित करने का आईपीएल सही मंच है। कोलकाता नाइट राइडर्स के से चार करोड़ रुपये की बोली हासिल करने वाले इस खिलाड़ी ने कहा कि उम्मीद है, हम सभी जल्दी इस वायरस को हराएंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ydnE6T
Share:

इरफान की राय धोनी को खेलने की जरूरत पर सवाल BCCI से पूछा जाना चाहिए

नई दिल्ली पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अभी क्रिकेट खेलने की जरूरत है और अगर वह खेलते हैं तो उन्हें भारत के लिए खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी को खेलने की जरूरत है। अगर वह ऐसा करते हैं तो निश्चित रूप से उन्हें भारत के लिए भी खेलना चाहिए। वह भारत के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों में से हैं।’ इरफान ने साथ ही यह भी कहा कि इस सवाल का जवाब बीसीसीआई से मांगा जाना चाहिए। पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, 'केएल राहुल और ऋषभ पंत बीते एक साल से लगातार खेल रहे हैं तो इस सवाल का जवाब (धोनी के भविष्य) बोर्ड से मांगा जाना चाहिए।' इसके साथ ही उन्होंने अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कोरोना वायरस के चलते इस कैंसल किया जा सकता है क्योंकि जान से कीमती और कुछ नहीं। धोनी के फैंस को उम्मीद थी कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन से मैदान पर वापसी करेगा। हालांकि वैश्विक महामारी कोराना वायरस (कोविड-19) के चलते आईपीएल के इस सीजन पर अब संकट नजर आने लगा है। पहले इसकी शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की। इसके बाद इस साल आईपीएल के आयोजन पर सवाल और गहरा हो गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33XBqX6
Share:

एशिया कप होगा? BCCI अधिकारी का ये जवाब

नई दिल्लीकोरोना वायरस ने न सिर्फ विश्व को ठिठका दिया है, बल्कि इसके कारण तमाम खेल गतिविधियां भी रोक दी गई हैं। तोक्यो ओलिंपिक-2020 को एक साल के लिए टाल दिया गया है और आईपीएल की शुरुआत भी स्थगित कर दी गई है। ऐसी भी संभावना है कि इस साल होने वाला न हो पाए। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि इस समय जैसी स्थितियां हैं, इसमें यह कहना ठीक होगा कि हो सकता है कि इस साल एशिया कप न हो। अधिकारी ने कहा, ‘अभी इस समय क्रिकेट के कार्यक्रम के बारे में बात करना उचित नहीं होगा। हम इस बात की संभावनाएं मान सकते हैं कि इस साल एशिया कप न हो। कोविड-19 का प्रभाव किस हद तक जा सकता है, यह अभी किसी को पता नहीं है। तमाम जगह नौकरी का चला जाना, अर्थव्यवस्था पर इसका असर क्या होगा इसका पता नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘खेल संगठनों पर भी काफी गहरा असर पड़ा है और एक बार जब हालात सामान्य हो जाएंगे तो कुछ कड़े फैसले लिए जा सकते हैं। कुछ दायित्व और मुश्किलात हैं जो बोर्ड के सामने आ सकते हैं। उनसे निपटना एक अलग तरह की चुनौती होगी।’ इस बारे में जब मेजबान बोर्ड पाकिस्तान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस मामले में ज्यादा जानकारी देने को है ही नहीं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘हम इस बारे में कुछ नहीं बता सकते कि एशियाई क्रिकेट परिषद की अगली बैठक कब होगी और एशिया कप पर क्या फैसला होगा इसका क्या भविष्य होगा।’ कोरोना वायरस के कारण ही आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। पहले इसकी शुरुआत 29 मार्च से होनी थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UrbkbQ
Share:

भैया बल्लेबाज, भाभी फील्डर, हार्दिक यूं खेल रहे क्रिकेट

मुंबईकोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में इस समय खेल गतिविधियां या तो रद्द कर दी गई है या फिर स्थगित कर दी गई है। कोरोना के कारण पूरे भारत में लॉकडाउन है और भारतीय क्रिकेटर अपने परिवारों के साथ घर में ही समय बिता रहे हैं। ऐसे में पंड्या बंधुओं और घर में ही क्रिकेट खेल कर अपना समय बिता रहे हैं। पंड्या बंधुओं ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दोनों भाई बंद कमरे में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘आप सभी सुरक्षित रहें। बाहर न निकलें। आप घर पर ही मस्ती कर सकते हैं जैसे मैंने और मेरे भाई ने की। ऐसे में हम सभी लोगों से ये अपील करते हैं कि आप सभी लॉकडाउन का पालन पूरी तरह से करें।’ वीडियो में दिख रहा है कि क्रुणाज पंड्या बैटिंग कर रहे हैं, जबकि हार्दिक पंड्या बोलिंग। फील्डर के रूप में क्रुणाल पंड्या की वाइफ पंखुड़ी शर्मा दिख रही हैं। बता दें कि हार्दिक पंड्या चोट के बाद वापसी करने को तैयार थे। उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरू कर दिया था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल स्थगित हो गया है तो उन्हें अब वापसी के लिए इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 सितंबर को आखिरी मुकाबला खेला था। उसके बाद से वह इंटरनैशनल क्रिकेट से बाहर हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3avnLJo
Share:

खूब छोड़े थे कैच... पीटरसन ने दिया फैन को जवाब

नई दिल्लीइंग्लैंड के पूर्व कप्तान सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। कभी उनकी हिंदी में ट्वीट पर चर्चा होती है तो कभी वह कोरोना वायरस से हुई दुनियाभर में मौतों के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराने की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। इस बार उन्होंने एक यूजर को जवाब दिया है। वह भी बड़े ही रोचक अंदाज में। दरअसल, यूजर ने केविन पीटरसन के डेब्यू एशेज सीरीज की चर्चा कर रहा था, जिसमें इंग्लिश क्रिकेटर की फील्डिंग काफी खराब रही थी। यूजर ने लिखा- 100वीं बार एशेज सीरीज-2005 को देख रहा हूं। उस सीरीज में केविन पीटरसन ने ढेरों कैच ड्रॉप किए थे। हालांकि तब भी यह ऑल टाइम बेस्ट सीरीज है। इस पर पीटरसन ने माना कि उन्होंने खराब फील्डिंग की थी। केपी ने जवाब देते हुए लिखा- अगर अच्छी बैटिंग नहीं करता तो मैं अपनी फील्डिंग की वजह से ओवल टेस्ट में टीम में जगह नहीं बना पाता। केपी ने अपने करियर का पहला सैकड़ा ओवल में ही लगाया था। उन्होंने सितंबर 2005 में खेली गई सीरीज के 5वें और आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में 187 गेंदों में 15 चौके और 7 छक्के जड़ते हुए 158 रन की पारी खेली थी, जिसने इस मैच को ड्रॉ करवा दिया था। यह सीरीज मेजबान इंग्लैंड 2-1 से जीतने में सफल रहा था। बता दें कि 5 मैचों की इस सीरीज में उन्होंने कुल 6 कैच छोड़े थे, जिसकी वजह से उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी, लेकिन बैटिंग अच्छी की थी तो प्लेइंग इलेवन में मौके मिलते रहे थे। बेस्ट स्कोरर रहे थे केपीइस सीरीज में डेब्यू स्टार केविन पीटरसन ने सबसे अधिक 473 रन बनाए थे, जिसमें 3 अर्धशतक और एक शतक शामिल था। सीरीज के पहले मुकाबले में, लॉर्ड्स में, डेब्यू करने वाले केपी ने पहली पारी में 57 और दूसरी पारी में नाबाद 64 रन बनाए थे। वह दोनों ही पारियों में इंग्लैंड के बेस्ट स्कोरर रहे थे और ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने थे। इसके बाद उन्होने बर्मिंगम टेस्ट में 71 और 20 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने सरीज के आखिरी मुकाबले में करियर का पहला शतक जड़ा। जड़े थे 16 छक्के ओवल टेस्ट के दौरान केविन पीटरसन ने महान स्पिनर शेन वार्न और तेज गेंदबाज ब्रेट ली को आसानी से छक्के जड़ते हुए सभी को हैरान कर दिया था। इस सीरीज में उन्होंने कुल 16 छक्के लगाए थे, जिसकी किसी नए खिलाड़ी से, वह भी टेस्ट सीरीज में, उम्मीद नहीं की जाती है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UJQq6V
Share:

कमबैक को तैयार धोनी, IPL कैंप में ऐसा था हाल

नई दिल्लीकोरोना वायरस के कारण चेन्नै सुपर किंग्स () का ट्रेनिंग कैंप रद्द कर दिया गया और इसी के साथ टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने घर लौट गए। चेन्नै के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी ने कहा है कि धोनी ट्रेनिंग सत्र में काफी शिद्दत से अभ्यास कर रहे थे और उन्हें देखकर लग नहीं रहा था कि वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में आराम के बाद वापसी कर रहे हैं। बालाजी ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘धोनी शानदार लग रहे थे। उनका ध्यान हमेशा की तरह अभ्यास पर था। वह हमेशा की तरह सामान्य थे। उन्होंने उसी तरह अभ्यास किया जिस तरह से पिछले साल दो साल पहले किया था। तैयारी की जहां तक बात है कुछ भी नहीं बदला है। उनका रुटीन, उनकी मानसिकता सब एक है।’ उन्होंने कहा, ‘धोनी आईपीएल को लेकर काफी फोकस थे। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक बार में एक चीज पर ध्यान देते हैं।’ बता दें कि पूर्व कप्तान ने वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के बाद से कोई भी इंटरनैशनल मैच नहीं खेला है। इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में धोनी के रन आउट होने के बाद भारत को हार मिली थी। इस हार के बाद टीम इंडिया और धोनी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। माना जा रहा था कि धोनी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हुए इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। (आईएएनएएस की मदद से)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UsoeGu
Share:

कभी सपने में डराते थे सचिन, अब बताया महान

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर ने भारत के महान बल्लेबाज और वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा को सर्वकालिक महान बल्लेबाज बताया है। वार्न ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान फैन्स से बातचीत में कहा, ‘ये दो दिग्गज थे और फिर बाकी बल्लेबाज बाद में आए।’ 50 साल के वार्न ने कहा कि जहां एक तरफ सचिन किसी भी परिस्थिति में बल्लेबाजी करने में माहिर थे तो वहीं लारा किसी भी बड़े लक्ष्य का पीछा करने में माहिर थे। कभी सपने में सचिन के डराने वाली बात कहने वाले वार्न ने कहा, ‘अगर मुझे किसी भी परिस्थिति में दो बल्लेबाजों को चुनना पड़े तो वह तेंडुलकर और लारा में से होंगे। लेकिन मैं सचिन को चुनना चाहूंगा। अगर हमें मैच के अंतिम दिन 400 रनों के लक्ष्य का पीछा करना पड़े तो मैं निश्चित रूप से लारा का चयन करूंगा।’ वार्न ने साथ ही कहा कि उनका मानना है कि पूर्व कप्तान स्टीव वॉ, जिन्हें सबसे सफल कप्तानों में से एक के रूप में गिना जाता है वह टेस्ट में मैच विजेता की तुलना में मैच बचाने वाले कप्तान थे। उन्होंने कहा, ‘स्टीव मैच विजेता से ज्यादा मैच बचाने वाले कप्तान थे। वार्न ने अपना ऑल टाइम ऑस्ट्रेलियन एकादश का भी चयन किया, जिसमें उन्होंने एलन बॉर्डर को कप्तान नियुक्त किया।’ वॉ ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 168 टेस्ट मैचों में 10927 रन बनाए हैं, जिसमें 32 शतक और 50 अर्धशतक शामिल हैं। वार्न ने इंस्टाग्राम लाइव पर अपनी टीम की घोषणा करते हुए आगे कहा, ‘मैं केवल उन खिलाड़ियों को चुन रहा हूं जिनके साथ मैंने खेला है। इसलिए डेविड वॉर्नर टीम का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं। वह सबसे महान ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजों में से एक है।’ वार्न ने साथ ही मैथ्यू हेडन और माइकल स्लेटर को सलामी बल्लेबाज के रूप में जबकि रिकी पॉन्टिंग, मार्क वॉ, स्टीव को भी शामिल किया। एडम गिलक्रिस्ट को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yk3t7u
Share:

जब कोहली ने रोहित की बैटिंग देखी थी पहली बार

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज के बारे में आज सभी लोग जानते हैं। हर कोई उनकी विस्फोटक बैटिंग का प्रशंसक है। खुद टीम इंडिया के कप्तान और पूर्व कप्तान एमएस धोनी तक कई मर्तबा अपने इंटरव्यू में तारीफ भी कर चुके हैं। विराट कोहली ने तो एक बार यह भी बताया था कि कब उन्होंने हिटमैन को पहली बार बैटिंग करते देखा था। खूब थी रोहित की चर्चाबात उस वक्त की है जब रोहित उतने फेमश नहीं थे और जब उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में चुना गया तो उनके नाम की बड़ी चर्चा थी। विराट कोहली ने एक शो में बताया था, 'यार जब टी-20 वर्ल्ड कप-2007 के लिए रोहित को टीम में बुलाया गया तो उनकी बड़ी चर्चा था। हम भी सोचने लगे कि ऐसा कौन सा खिलाड़ी है, जिसकी इतनी चर्चा हो रही है। हमारी कोई बात ही नहीं कर रहा।' हैरान रह गए थे कोहलीविराट ने इस बात का भी जिक्र किया था जब उन्होंने पहली बार रोहित को बैटिंग करते देखा था। उन्होंने कहा था, 'टी-20 वर्ल्ड कप-2007 था और मैंने रोहित को बैटिंग करते देखा तो मैं अपने सोफे (हैरान होते हुए) पर बैठ गया। मैंने कहा इसलिए तो इतनी चर्चा हो रही थी इस बंदे की।' यूं रही थी फिकी शुरुआतरोहित शर्मा ने वनडे डेब्यू 23 जून, 2007 में आयरलैंड के खिलाफ किया था, लेकिन उस मैच में उन्हें बैटिंग नहीं मिली थी। दूसरा मैच इसी वर्ष 26 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला, लेकिन सिर्फ 8 रन बना सके। इसके बाद वह T-20 वर्ल्ड कप में ही टीम इंडिया के लिए खेलते दिखे, जहां उन्होंने 19 सितंबर, 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया, लेकिन बैटिंग नहीं मिली। T20 वर्ल्ड कप में दिखी थी तूफानी बैटिंगइसके ठीक एक दिन बाद 20 सितंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब बैटिंग मिली तो रोहित ने तूफानी हाफ सेंचुरी जड़ डाली। उन्होंने 40 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 50 रनों की पारी खेली थी। यही नहीं, पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक फाइनल में भी रोहित का तूफानी अंदाज देखने को मिला था। उन्होंन महज 16 गेंदों में ही नाबाद 30 रन ठोक डाले थे। इसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल था। भारत ने पहली बार खेले गए इस वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उस वक्त उनकी बैटिंग की खूब तारीफ हुई थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RbI3Ab
Share:

EXCLUSIVE: WC हीरो ने यूं संभाला है कोरोना के खिलाफ मोर्चा

अमित कुमार, नई दिल्ली साल 2007 के आईसीसी वर्ल्ड टी20 के फाइनल में जब जोगिंदर शर्मा के आखिरी ओवर ने उन्हें एक जाना-पहचान नाम बना दिया। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गे उस मैच में शर्मा ने संयम कायम रखा था और महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली युवा भारतीय टीम ने पहला वर्ल्ड टी20 जीता था। अब मौजूदा तस्वीर और जोगिंदर अब हरियाणा पुलिस में डेप्युटी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (डीएसपी) हैं। और फिलहाल हिसार जिले में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से लड़ने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। जोगिंदर सड़कों पर पट्रोलिंग कर रहे हैं और लोगों को कोविड-19 के बारे में जागरूक कर रहे हैं। क्रिकेटर से पुलिसवाले बने जोगिंदर का मानना है कि इन हालात का सामना करना पाकिस्तान के खिलाफ जोहांसबर्ग में वर्ल्ड कप का आखिरी ओवर फेंकने से ज्यादा प्रेशर का काम है। उन्होंने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया डॉट कॉम से कहा, 'मैं कहूंगा कि कोरोनावायरस का सामना करना टी20 वर्ल्ड कप 2007 में आखिरी ओवर फेंकने से ज्यादा चुनौतीपूर्ण काम है क्योंकि इस बीमारी से लोगों की जान जा रही है और हमें उनकी जान बचानी है।' उन्होंने कहा, 'मैं अपने क्षेत्र को कोरोना-फ्री रखने में कड़ी मेहनत कर रहा हूं और अगर मैं इसके खत्म होने तक ऐसा कर पाया तो यह मेरे लिए बड़ी जीत होगी। यह बहुत मुश्किल काम है।' उन्होंने इस वैश्विक समस्या के दौरान एक पुलिसवाले की भूमिका के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'मैं फिलहाल हिसार में हूं और यहां मुझे ज्यादातर लोग आदेशों का पालन करते हुए दिखते हैं। यहां मुझे रोजाना कई तरह के लोगों का सामना करना पड़ता है। मैं उन्हें डांटने या आदेश देने के बजाय समझाता हूं। लोगों को जागरूक करना ज्यादा जरूरी है। उसे पता होना चाहिए कि इस खतरनाक बीमारी के क्या नुकसान हो सकते हैं। ये वो लोग हैं जो न टीवी देखते हैं और ही अखबार पढ़ते हैं। तो उन्हें दुनिया में क्या हो रहा है यह बताना बहुत जरूरी है। कुछ युवाओं ने नियम तोड़ने की कोशिश की हमने उनके खिलाफ केस भी दर्ज किए।' आईसीसी ने हाल ही में जोगिंदर शर्मा की तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया था- 2007 का वर्ल्ड कप हीरो, 2020 में असली दुनिया का हीरो। भारत के लिए चार वनडे और चार टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले इस पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, 'इस कोरोना वायरस से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका घर पर रहना और सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखना है। आइए हम सब मिलकर शपथ लें कि इस बीमारी को जल्द से जल्द खत्म कर देंगे। सरकार जानकारी फैला सकती है और आपकी मदद कर सकती है लेकिन लोगों को पता होना चाहिए कि उन्हें क्या करना है। उन्हें पता होना चाहिए कि क्यों हमारी सरकार और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर लोगों को घर रहने के लिए कह रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'अगर आप कहीं कतार में खड़े हैं कम से कम दो मीटर का फासला कायम रखें। अपने मुंह को मास्क से ढकें और किसी चीज और किसी जगह को नहीं छुएं। इसके बाद भी हर किसी को बार-बार हाथ धोते रहना चाहिए।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2wOXqHv
Share:

Sunday, March 29, 2020

लॉकडाउन के दौरान मां के साथ क्रिकेट खेल रहे हैं अंडर-19 स्टार रवि बिश्नोई

नई दिल्ली कोरोना वायरस के कारण सारी दुनिया में खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं। खिलाड़ी अपने घर पर क्वारटाइन में वक्त बिता रहे हैं। हालांकि इस बीच भी खेल से उनका जुड़ाव कायम है। युवा क्रिकेटर रवि बिश्नोई भी उनमें से एक हैं। किंग्स इलेवन पंजाब ने लॉकडाउन के दौरान बिश्नोई का ऐसा विडियो पोस्ट किया है जो आपको काफी पसंद आएगा। KXIP ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक विडियो पोस्ट किया है जिसमें बिश्नोई अपनी मां के साथ छत पर क्रिकेट खेल रहे हैं। इस विडियो के साथ कैप्शन है- 'अनुभव बताता है कि मां सर्वश्रेष्ठ टीचर होती है! रवि बिश्नोई इस लॉकडाउन का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। आप अपना वक्त कैसे बिता रहे हैं?' हाल ही में समाप्त हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले इस लेग स्पिनर ने 17 विकेट लिए थे। वह टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। भारत को हालांकि फाइनल में बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले साल दिसंबर में हुई आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन ने उन्हें 2 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था जो उनके बेस प्राइस (20 लाख) ले 10 गुना ज्यादा था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dH71AI
Share:

कोविड-19 से जंग में मदद को बढ़ाए विराट कोहली ने हाथ, पीएम-केयर्स फंड में करेंगे मदद

नई दिल्ली भारतीय क्रिेकेट टीम के कप्तान ने भी कोविड-19 से जंग में अपना योगदान देने का फैसला किया है। कोहली ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि वह और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पीएम-केयर्स और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से पीएम-केयर्स फंड में मदद करने की अपील की थी जिसके बाद खेल जगत से जुड़े कई लोगों ने इसमें अपना योगदान दिया है। कोविड-19 से जंग में खेल जगत भी अपनी भूमिका निभा रहा है। सचिन तेंडुलकर ने 50 लाख, सुरेश रैना ने 52 लाख, पीवी सिंधु ने 10 लाख रुपये देने का फैसला किया। विराट ने टि्वटर पर लिखा, 'अनुष्का और मैं पीएम-केयर्स फंड और मुख्यमंत्री राहत कोष (महाराष्ट्र) में मदद करने की शपथ लेते हैं। इतने लोगों की परेशानी देखकर हमारा दिल दुखता है और हमें उम्मीद है कि हमारे सहयोग से शायद उनके दर्द कुछ हद तक कम करने में मदद मिले।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2wPROwP
Share:

आईपीएल पर अभी कोई फैसला नहीं, हालात पर है नजर: BCCI सूत्र

मुंबई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने सोमवार को कहा कि इस साल की इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण 21 दिनों का लॉकडाउन है और ऐसे में इस लीग के आयोजन को लेकर संशय बरकरार है। बोर्ड के सूत्र ने कहा कि फिलहाल हालात पर नजर बरकरार है और वे हालात का जायजा ले रहे हैं। बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, ' को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। हम हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। और हम उसी के हिसाब से कोई फैसला लेंगे।' इस पहले, बीसीसीआई ने आईपीएल के इस सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया था। पहले इस लीग के इस सीजन की शुरुआत 29 मार्च को होनी थी। ऐसा कोविड-19 महामारी के प्रभाव के चलते किया गया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bDlvjc
Share:

जब भारत ने पाक को मोहाली में किया था बेहाल

नई दिल्ली मुकाबला जब भारत-पाकिस्तान का हो तो रोमांच की कोई सीमा नहीं होती। और जब यही मुकाबला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हो तो बात ही क्या है। भारत-पाक मैच से पहले खिलाड़ियों पर कितना दबाव होता है इसे के उस बयान से समझा जा सकता है जो उन्होंने 2003 वर्ल्ड कप के बारे में कहा था। सचिन ने कहा था कि वह इस मैच से पहले 12 दिन सोए नहीं थे। हालांकि 2011 में यह अर्सा थोड़ा कम हो गया था। भारत ने हफ्तेभर पहले ही ऑस्ट्रेलिया को क्वॉर्टर फाइनल में हराया था और उसके बाद मोहाली में हुआ था टाइटंस ऑफ ऑल मैच। मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर था। सचिन तेंडुलकर को लेकर को लेकर काफी उम्मीदें वाबस्ता थीं। सचिन के नाम तब थे 99 अंतरराष्ट्रीय शतक। लोगों को आस थी कि यहां सचिन अपना 100वां शतक पूरा करेंगे। सचिन की कोशिशों और लोगों की उम्मीद को पूरा करने में पाकिस्तान ने कोई कसर बाकी नहीं रखी। उन्होंने मास्टर ब्लास्टर के एक नहीं बल्कि चार-चार कैच छोड़े। खैर, सचिन का 100वां सैकड़ा इस मैच में पूरा नहीं हो पाया। वह 85 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम ने बनाए 260 रन। यह लक्ष्य कोई मुश्किल नहीं था। और कामरान अकमल व मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तानी टीम को अच्छी शुरुआत भी दी। दोनों ने 9 ओवर में 44 रन जोड़े। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा। हालांकि भारतीय गेंदबाजी को कमजोर लिंक समझा जा रहा था कि जरूरत के वक्त उन्होंने दमदार खेल दिखाया। पाकिस्तान के साथ मुश्किल यह थी कि एक ओर वह लगातार विकेट खो रहा था तो दूसरी ओर उसके अनुभवी बल्लेबाज मिसबाह उल हक रनों की रफ्तार बढ़ा नहीं पा रहे थे। पाकिस्तान को हर ओवर में करीब 10 रन चाहिए थे और मिसबाह गेंद को रोकने भर में लगे थे। मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी की नन्ही बेटी ने कहा भी, 'जब रन ज्यादा थे और बॉल कम थी तब मिसबाह उल हक को होश आया कि हमें रन बनाने हैं, मैच जीतना है।' जी, मिसबाह को होश देर से आया। तब तक वाकई देर हो गई थी। मिसबाह ने एक्सलरेट करने में बहुत देर कर दी। भारत ने मुकाबला 29 रन से जीता। और कायम रखा वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपना जीत का रेकॉर्ड।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UqJc8I
Share:

Here's what cricketers Salman Khan and Shahrukh Khan are doing during the 21-day lockdown

Here's what cricketers Salman Khan and Shahrukh Khan are doing during the 21-day lockdown




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2xADHLG
Share:

नासिक का किसान दान देगा अनाज, लक्ष्मण ने किया शेयर

नई दिल्लीचीन से फैले घातक कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देशवासी बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं और स्वेच्छा से दान भी कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने एक किसान के बारे में बताया जो जरूरतमंदों को अनाज दान करेगा। लक्ष्मण ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दत्ता राम पाटिल, नासिक के एक किसान हैं। उन्होंने अपनी 3 एकड़ जमीन में से 1 एकड़ पर उगे अनाज को जरूरतमंदों को दान करने का फैसला किया है।' देखें, उन्होंने लिखा, 'दत्ता ने कहा कि वह वित्तीय रूप से इतने सक्षम नहीं हैं लेकिन इस मुश्किल समय में अगर एक चपाती खाएं तो किसी जरूरतमंद को आधी दे सकते हैं।' लक्ष्मण ने लिखा कि ऐसे निस्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगों को दिल से सलाम। कोरोना से बचाव के तौर पर देश में लॉकडाउन घोषित है और इसी के चलते देशवासियों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की गई है। इसके अलावा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वेच्छा से दान करने और घरों में सुरक्षित रहने की भी अपील की है। खतरनाक कोरोना वायरस से दुनियाभर में 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी 1000 से ज्यादा मामले अब तक सामने आ चुके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33Ub1JK
Share:

कोविड-19: वॉलंटियर के तौर पर NHS से जुड़ीं नाइट

लंदनइंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट कोविड-19 महामारी के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे अभियान में वॉलंटियर के तौर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) से जुड़ गईं। इंग्लैंड के लिए सात टेस्ट, 101 वनडे और 74 टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वालीं 29 साल की नाइट दवाओं को पहुंचाने में मदद करने के साथ के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगी। ब्रिटेन में अब तब कोरोना वायरस के संक्रमण के 14,543 मामले सामने आए हैं। नाइट ने बीबीसी के अपने कॉलम में लिखा, ‘मैं एनएचएस से स्वयंसेवक के तौर पर जुड़ी हूं क्योंकि मेरे पास काफी खाली समय है और मैं जितना संभव हो उतनी मदद करना चाहती हूं।’ पढ़ें, 29 साल की नाइट की अगुआई में इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया में हाल ही में हुए आईसीसी टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। ब्रिटेन में लॉकडाउन लागू है और वह ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद से अपने घर में हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा भाई और उसकी साथी डॉक्टर हैं और मेरे कुछ दोस्त भी एनएचएस में काम करते हैं। इसलिए मुझे पता है कि वे कितनी मेहनत कर रहे हैं और सब के लिए यह कितना मुश्किल समय है।’ दवाओं को पहुंचाने में मदद करने के अलावा नाइट मौजूदा परिस्थितियों में लोगों से खुद को एकांत में रहने के महत्व के बारे में भी बताएंगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JpxSU0
Share:

'30 लाख कमाकर रांची में सेट होना चाहते थे धोनी'

नई दिल्लीअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लगभग आठ महीने तक दूर रहने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी दुनियाभर के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी हालांकि एक समय क्रिकेट से 30 लाख रुपये कमाकर रांची में सेट होना चाहते थे। यह जानकारी पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर दी है। अपनी कप्तानी में 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले धोनी के फैंस की कमी नहीं है और दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में उनके चाहने वाले मौजूद हैं। जब उन्होंने दिसंबर 2004 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की, तो शायद उन्होंने सोचा नहीं था कि वह इस खेल के सबसे सफल क्रिकेटरों में से एक बन जाएंगे। पढ़ें, कई खिलाड़ी जो छोटे शहरों से आते हैं, उनकी तरह धोनी की भी न्यूनतम महत्वाकांक्षाएं थीं। पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर, जिन्होंने अपने शुरुआती दिनों के दौरान धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था, ने बताया कि वह क्रिकेट खेलने से 30 लाख रुपये कमाना चाहते थे। इस महीने की शुरुआत में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले जाफर ने ट्विटर पर अपने फैंस के साथ बातचीत में यह बात लिखी। एक फैन ने पूछा कि धोनी के साथ उनकी सबसे पसंदीदा याद बताएं तो उन्होंने लिखा, 'जब उन्हें भारत के लिए खेलते हुए 1-2 साल ही हुए थे, तो मुझे याद है कि उन्होंने कहा था- मैं क्रिकेट खेलने से 30 लाख रुपये कमाना चाहता हूं ताकि आराम से रांची में अपनी बाकी जिंदगी बिता सकूं।' पिछले साल जुलाई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के लिए आखिरी बार खेलने वाले धोनी आईपीएल के 13वें सीजन से मैदान पर वापसी करने वाले थे लेकिन फिलहाल इस प्रतिष्ठित लीग को कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UI4nCo
Share:

लॉकडाउन: सब्जी काटने के टिप्स दे रहे मांजरेकर

नई दिल्लीचीन से फैले घातक के कारण देश में घोषित लॉकडाउन के चलते दिग्गज खेल हस्तियां फिलहाल अपने-अपने घरों पर समय बिता रही हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज भी लॉकडाउन के कारण अपने घर पर हैं और सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए लगातार मेसेज पोस्ट कर रहे हैं। मांजरेकर ने रविवार को सब्जियां काटते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि इस दौरान चाकू को कैसे ठीक से रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, 'जीवन में सबकुछ पर्फेक्ट होना चाहिए।' इस बीच उन्होंने लोगों को याद भी दिलाया भी यह रविवार का दिन है। लॉकडाउन के चलते देशवासियों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की गई है। इसके अलावा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वेच्छा से दान करने और घरों में सुरक्षित रहने की भी अपील की है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QU1HR3
Share:

पाक पेसर की पत्नी के फेवरिट हैं विराट कोहली

नई दिल्लीटीम इंडिया के कैप्टन और स्टार बल्लेबाज के फैंस दुनियाभर में मौजूद हैं। पाकिस्तान से खेल के हर मैदान पर भले ही चिरप्रतिद्वंद्विता हो लेकिन पड़ोसी देश में भी विराट को चाहने वालों की कमी नहीं है। पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली की पत्नी ने भी विराट को अपना पसंदीदा बल्लेबाज बताया है। पाकिस्तानी पेसर हसन अली की पत्नी ने शामिया आरजू ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के सवालों का जवाब दिया। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया, 'फेवरिट बोलर तो हसन होंगे लेकिन पसंदीदा बल्लेबाज कौन हैं?' तो शामिया ने विराट कोहली का नाम लिखा। पढ़ें, हसन अली और शामिया ने पिछले साल दुबई में निकाह किया था। हसन और शामिया अकसर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। शामिया आरजू भारतीय मूल की हैं और एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर रही हैं। शामिया का परिवार हरियाणा के नूंह जिले के गांव चंदेनी से ताल्लुक रखता है। 31 साल के विराट कोहली मैदान पर काफी आक्रामक नजर आते हैं। फिलहाला कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के चलते वह और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3arhYEN
Share:

ऑस्ट्रेलिया का यात्रा प्रतिबंध जारी तो भारत दौरा प्रभावित

नई दिल्लीकोविड-19 महामारी के चलते ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अगले छह महीनों के लिए अपनी सीमा बंद रखने के फैसले का प्रतिकूल असर भारत के भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) पर पड़ सकता है। इसमें इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरा भी शामिल है। भारत का ऑस्ट्रेलियाई दौरा अक्टूबर में टी20 त्रिकोणीय सीरीज से शुरू होकर दिसंबर में टेस्ट सीरीज के साथ खत्म होना था। इस बीच में 18 अक्टूबर से विश्व टी20 शुरू होना है लेकिन वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण इसके भविष्य पर भी अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 से 2000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 16 लोगों की मौत हो चुकी है जिससे सरकार ने देश की सीमाओं को बंद कर दिया है। पढ़ें, सौरभ गांगुली की अगुआई वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को इस महामारी के चलते वैकल्पिक योजना बनानी पड़ सकती है। बीसीसीआई को अभी हालांकि आईपीएल के इस चरण के आयोजन पर भी अंतिम फैसला करना है और अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर भी चिंता का विषय है क्योंकि इसमें श्रीलंका (वनडे और टी20), जिम्बाब्वे दौरा, एशिया कप (टी20) और इंग्लैंड के खिलाफ सफेद गेंद की सीरीज शामिल है। यात्रा संबंधित छह महीने के प्रतिबंध का मतलब है कि आगामी दिनों में होने वाले टूर्नमेंट के लिए किसी भी टीम को ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी जिसमें विश्व टी20 और भारतीय टीम का दौरा शामिल है। इसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘इस समय कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। यह संभवत: छह महीने की यात्रा पांबदी है। अगर हालात काबू में आ जाते हैं तो इसे कम किया जा सकता है।’ जिन्हें एफटीपी कैलेंडर का अंदाजा है, उन्होंने स्वीकार किया कि ऐसे हालात में व्यावहारिक समस्या टी20 त्रिकोणीय सीरीज में हो सकती है जो अक्टूबर में शुरू होगी जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड भी शामिल हैं। बीसीसीआई के एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘अगर अंतरराष्ट्रीय यात्रा पांबदी छह महीने तक जारी रहती है तो यह लॉजिस्टिकल दुस्वप्न हो जाएगा। कम से कम टी20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए जो विश्व टी20 से पहले होगी।’ उन्होंने कहा, ‘वीजा और टिकट बनवाना, सब काफी चुनौतीपूर्ण हो जाएगा। सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं, इंग्लैंड को भी सितंबर में सफेद गेंद की सीरीज के लिए भारत का दौरा करना है। ब्रिटेन में चीजें सामान्य होंगी तभी खिलाड़ियों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी। ये बड़े सवाल हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xvbENO
Share:

स्मिथ फिर संभालेंगे टेस्ट टीम की कमान? बैन खत्म

सिडनीऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन अब अपनी राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने के लिए स्वतंत्र हैं। उनकी कप्तानी पर लगा दो साल का प्रतिबंध रविवार को समाप्त हो गया। 30 साल के स्मिथ ने साल 2018 में सस्पेंड होने तक टीम का नेतृत्व किया जब केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में सैंडपेपर से बॉल टैंपरिंग का दोषी पाए जाने पर उन्हें सजा दी गई। कोरोना के कारण स्थगित हैं क्रिकेट सीरीजस्मिथ की कप्तानी पर लगा यह बैन ऐसे समय में समाप्त हुआ है, जब चीन से फैले घातक कोरोना वायरस के कारण ना तो ऑस्ट्रेलिया में और ना ही पूरी दुनिया में कहीं भी क्रिकेट खेला जा रहा है। स्मिथ ने अपना पिछला मैच सिडनी के खाली क्रिकेट ग्राउंड पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। तीन मैचों की यह सीरीज बाद में कोरोनावायरस के कारण रद्द कर दी गई थी। पढ़ें, टिम पेन से छिनेगी कप्तानी?टिम पेन से टेस्ट कप्तानी वापस लेने के लिए बातचीत हो सकती है और उनकी जगह फिर से स्मिथ को कमान सौंपी जा सकती है लेकिन लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि वह क्या चाहते हैं। 35 वर्षीय पेन की कप्तानी की कोच जस्टिन लैंगर ने पिछले साल तारीफ की थी और उन्हें 'शानदार' बताया था। वॉर्नर-बेनक्रॉफ्ट पर लगा था बैनक्रिकेट ऑस्टेलिया ने 2018 में गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले में स्मिथ और उनकी कप्तानी पर दो साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। स्मिथ ने स्वीकार किया था कि उन्होंने केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान कैमरून बेनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए कहा था। स्मिथ और बेनक्रॉफ्ट के साथ साथ डेविड वॉर्नर को भी उपकप्तानी से निलंबित कर दिया गया था। वहीं, बेनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। स्मिथ-वॉर्नर को IPL का इंतजारस्मिथ और वार्नर ने बैन समाप्त होने के शानदार वापसी की। अब उन्हें आईपीएल में खेलना था, लेकिन कोरोना के कारण आईपीएल भी 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित हो गया है। (इनपुट- IANS से)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39tdE6o
Share:

मुंबई इंडियंस ने बताया कौन है रोहित की नई फिटनेस ट्रेनर

नई दिल्ली कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते सारी दुनिया में खेल आयोजन फिलहाल बंद हैं। ऐसे में खिलाड़ी घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर भी उनमें शामिल हैं। इस दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस कायम रहे इसके लिए बीसीसीआई ने खास ट्रेनिंग प्रोग्राम बनाया है। इस बीच रोहित शर्मा भी घर पर रहकर ही फिटनेस बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। और इसमें उनकी मदद कर रही है उनकी बेटी। मुंबई इंडियंस के टि्वटर पर रोहित शर्मा और केविन पीटरसन की इंस्टाग्राम चैट का विडियो साझा किया है। मुंबई इंडियंस ने इसके साथ कैप्शन दिया है, 'जिम नहीं? हिटमैन को नई फिटनेस ट्रेनर मिल गई है।' रोहित ने पीटरसन को बताया कि वह 54 मंजिला जिस इमारत में रहते हैं उसमें सारी मूवमेंट बंद कर दी गई है और जिम भी बंद है। ऐसे में घर पर जितना हो सकता है उतनी ट्रेनिंग करते हैं। रोहित ने कहा कि वह 3-4 मंजिल सीढ़ियां चढ़ उतर लेते हैं। इस बीच उनकी बेटी समायरा भी आ जाती है। रोहित कहते हैं कि यह भी (समायरा) भी मुझे सारे घर में भगाती रहती है और मेरे फिटनेस बनाए रखने में मदद करती है। रोहित कहते हैं कि वह पिछले दो-ढाई महीने से क्रिकेट नहीं खेले थे ऐसे में उन्हें उम्मीद थी कि वह आईपीएल के जरिए वापसी करेंगे लेकिन जब सब टाल दिया गया है तो उन्हें बेशक बुरा लगा। लेकिन फिलहाल वह घर पर ही हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xsxnpD
Share:

इस ब्रेक का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी के लिए कर रहा हूं: हनुमा विहारी

नई दिल्ली कोविड-19 महामारी के कारण घर पर रहने को मजबूर भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि वह इस समय का इस्तेमाल साल के अंत में होने वाले ऑस्ट्रेलियाई दौरे की तैयारी के लिए कर रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में खेल प्रतियोगितायें स्थगित हो गई हैं जिसने अभी तक 30,000 लोगों की जान ले ली है जबकि 6.5 लाख लोग इसकी चपेट में हैं। विहारी पिछले न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे, उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, ‘मैं इस समय का इस्तेमाल अपनी फिटनेस के अलावा काउंटी क्रिकेट और 2020 के अंत में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कौशल निखारने में कर रहा हूं।’ हालांकि अभी खेलों के शुरू होने को लेकर काफी अनिश्चितता है लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज ने कहा कि वह उम्मीद लगाए हैं। उन्होंने कहा, ‘मानसिक रूप से मैं खुद को सकारात्मक और व्यस्त रखने की भरसक कोशिश कर रहा हूं। मेरे लिए चुनौती होगी क्योंकि अगले तीन-चार महीने कोई क्रिकेट नहीं होगा। मैंने इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में एक टीम के साथ करार किया है जिसमें मेरा अनुबंध अगस्त के अंत से शुरू होगा। मैं उम्मीद लगाए हूं।’ हालांकि इस ब्रेक के दौरान वह अपनी शादी की पहली सालगिरह पत्नी के साथ मना पायेंगे जो व्यस्त क्रिकेट कैलेंडर की वजह से नहीं हो पाता। उन्होंने कहा, ‘इस ब्रेक की एक अच्छी चीज यह है कि मैं 19 मई को अपनी शादी की पहली सालगिरह पत्नी के साथ मना पाऊंगा। सामान्य हालात में मैं क्रिकेट में व्यस्त रहता। इसलिये कम से कम एक व्यक्ति ज्यादा शिकायत नहीं कर रहा है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2wB3qUr
Share:

हरभजन बने अफरीदी के कैंपेन का हिस्सा, टि्वटर पर ट्रोल

नई दिल्ली भारतीय ऑफ स्पिनर सोशल मीडिया में लोगों के निशाने पर आ गए हैं। रविवार को हरभजन ने अपने टि्वटर हैंडल से एक विडियो पोस्ट किया जिसके बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए। हरभजन ने इस विडियो में शाहिद अफरीदी के फाउंडेश को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मदद करने की अपील की है। हरभजन ने कहा, 'पूरी दुनिया में इस वायरस से पूरी दुनिया में कई जानें गई हैं। फिर चाहे मैं भारत की बात करूं। अमेरिका की बात करूं, पाकिस्तान की बात करूं। इटली, स्पेन सब जगह यह बीमारी लोगों को परेशान कर रही है। हम सब इनसानों को एकजुट होना चाहिए। एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। मैं मुबारकबाद देना चाहूंगा शाहिद अफरीदी की फाउंडेशन को जिन्होंने बहुत अच्छा काम किया है इनसानियत के लिए। आप भी इस कैम्पेन का हिस्सा बन सकते हैं।' बस यही बात टि्वटर यूजर्स को पसंद नहीं आई। दरअसल, पाकिस्तान में कोरोना से लड़ने के लिए शाहिद अफरीदी ने टि्वटर पर एक कैंपेन चलाया हुआ है। इसकी शुरुआत उन्होंने की है और इसमें #DonateKarona कैंपेन के तहत उन्होंने तीन क्रिकेटरों को नॉमिनेट किया। इसमें हर क्रिकेटर को आगे तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट करना है। अफरीदी ने हरभजन सिंह, क्रिस जॉर्डन (इंग्लैंड) और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को टैग किया है। हरभजन ने पहले भी शाहिद अफरीदी द्वारा लोगों की मदद करने की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि अफरीदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इस विडियो में हरभजन ने आगे कहा, 'मैं आप सबको यही कहना चाहूंगा कि आप घर पर ही रहिए और सरकार की हिदायतों को मानिए। साथ ही उन्होंने अवयनेस बढ़ाने के लिए तीन पूर्व क्रिकेटरों को नॉमिनेट किया। इनमें पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम, शोएब अख्तर के अलावा भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह शामिल हैं।' वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर अब पूरी दुनिया में फैल चुका है। चीन से लेकर अमेरिका तक इस बीमारी की चपेट में हैं। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या दुनिया में 30 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं 6 लाख से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इटली में जहां 10 हजार से लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं अमेरिका में संक्रमितों की तादाद 1 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। भारत में भी यह 1000 के करीब पहुंच चुकी है। पाकिस्तान में भी संकमितों की संख्या 1000 से ज्यादा हो चुकी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xBYUov
Share:

चैपल ने बताई लक्ष्मण की पारी की वैरी-स्पेशल बात

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने हाई-क्वॉलिटी स्पिन के सामने अपनी दो पसंदीदा पारियां चुनी हैं। इनमें से एक 2001 में कोलकाता में (281) की पारी शामिल है। ईडन गार्डंस पर वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ की पारियां तो आपको याद ही होंगी। इस जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया से जीत छीन ली थी। इस पारी में लक्ष्मण और द्रविड़ (180) रन बनाए थे। भारतीय टीम फॉलोऑन कर रही थी लेकिन उसके बावजूद उसने स्टीव वॉ की कंगारू टीम का विजय रथ रोका था। चैपल ने क्रिकइंफो पर अपने कॉलम में लिखा, 'कोविड-19 महामारी के चलते किसी तरह का क्रिकेट नहीं हो रहा है। ऐसे में मैं खेल के उस हिस्से पर विचार कर सकता हूं जो मुझे काफी पसंद है: टॉप क्लास स्पिन बोलिंग के खिलाफ बल्लेबाज द्वारा अपने कदमों का इस्तेमाल करना। दो पारियां जो मेरे दिमाग में आती हैं, एक भारत के वीवीएस लक्ष्मण की और दूसरी ऑस्ट्रेलिया के डग वॉल्टर्स की।' लक्ष्मण और द्रविड़ ने 376 रनों की साझेदारी की भारतीय क्रिकेट की दशा बदलने वाली जीत दिलाई। चैपल लक्ष्मण की कलाइयों के मुरीद हो गए थे। उन्होंने कहा कि जिस तरह उन्होंने शेन वॉर्न के सामने बल्लेबाजी की वह कमाल था। चैपल ने लिखा, 'लक्ष्मण की शानदार 281 रन की पारी को मैं स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खेली गई बेस्ट पारी कहूंगा। सीरीज से बाद मैंने शेन वॉर्न से पूछा था कि उन्हें क्या लगता है, उन्होंने कैसी बोलिंग की।।' वॉर्न ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैंने इतनी खराब गेंदबाजी की। मैंने कहा, ''बिलुकल तुमने नहीं की।'' मैंने वॉर्न से कहा, 'अगर लक्ष्मण तीन कदम आगे निकलकर तुम्हें स्पिन के खिलाफ ऑन ड्राइव लगाए और अगली गेंद तुम ऊंची और थोड़ी छोटी फेंको और वह पीछे जाकर तुम कट कर दे तो यह खराब गेंदबाजी नहीं है, यह लाजवाब फुटवर्क है।' चैपल ने कहा, 'लक्ष्मण ने 452 गेंद तक लगातार ऐसा किया। उन्होंने अपनी पारी में 44 चौके लगाए। इसमें लक्ष्मण की पारी की कामयाबी का राज छुपा है। उन्होंने गेंद को लगातार जमीन के साथ ही खेला।' ऑस्ट्रेलिया के वॉल्टर्स को याद करते हुए चैपल ने कहा, 'वॉल्टर्स ने एक सेशन में तीन बार सेंचुरी लगाई। इसका कोई पूरा रेकॉर्ड तो नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि सिर्फ सर डॉन ब्रैडमैन ने इससे ज्यादा बार ऐसा किया है।' चैपल ने कहा, 'मैंने जितने खिलाड़ियों को देखा है उनमें वॉल्टर्स ऑफ स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ सबसे शानदार बल्लेबाज थे। वह शानदार स्पिन गेंदबाजी के सामने सिर्फ टिके ही नहीं रहे बल्कि कई बार उन पर 21 भी साबित हुए। उन्होंने 1969 में मद्रास (अब चेन्नै) में चतुर ऑफ-स्पिनर इरापल्ली प्रसन्ना को जमकर खेला। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और दो छक्के लगाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39xa0J2
Share:

मौजूदा परिस्थितियों में क्रिकेट मेरे सामने बहुत छोटी चीज है: हरभजन सिंह

नई दिल्ली कोरोना वायरस (कोविड-19) वैश्विक महामारी के फैलाव को रोकने के लिए भारत में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे मौके पर भारतीय स्पिनर ने शनिवार को कहा है कि वह इस वक्त क्रिकेट के बारे में बिलकुल नहीं सोच रहे। भज्जी ने कहा कि इस समय लोग जिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं उनके सामने क्रिकेट 'बहुत छोटी चीज' है। हरभजन ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं कि पिछले 15 दिन में क्रिकेट मेरे दिमाग में आया ही नहीं। आज देश के सामने क्रिकेट बहुत छोटी चीज है। मैं स्वार्थी होऊंगा अगर मैं इस समय आईपीएल और क्रिकेट के बारे में सोचूं। हमारी प्राथमिकता स्वस्थ और फिट इंडिया होना चाहिए। खेल तभी हो सकता है जब हम सुरक्षित और स्वस्थ रहें। क्रिकेट मेरे ख्यालों में भी नहीं है।' उन्होंने कहा, 'यह वक्त है जब हम साथ रहें और देश को दोबारा उसके पैरों पर खड़ा करने के लिए जो बन सके वह करें।' कोरोना वायरस के चलते देश और दुनिया में सभी खेल आयोजन या तो रद्द कर दिए गए हैं या उन्हें स्थगित कर दिया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन भी फिलहाल 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। 39 वर्षीय इस दिग्गज स्पिनर ने कहा कि उन्हें पलायन कर रहे मजदूरों की काफी चिंता है। उनके मुताबिक सरकार को लॉकडाउन की घोषणा करने से पहले उन मजदूरों का कुछ इंतजाम करना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि घोषणा करने से पहले प्रवासी मजदूरों के बारे में कोई विचार करना चाहिए था। उनके पास रहने को घर नहीं है। खाने को भोजन नहीं है और कमाने के लिए काम नहीं है। सरकार को पुख्ता करना चाहिए था कि उन लोगों को खाने को मिलें और पैसे मिलें। और अब वे घर वापस जाना चाहते थे। परिस्थिति को जिस तरह संभाला गया यह देखना काफी परेशान करने वाला था।' हरभजन ने कहा, 'किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसी परिस्थिति होगी कि शहर ऐसे बंद हो जाएंगे। हालात इतनी तेजी से बदले कि सरकार तक को इस बारे में सोचने का वक्त नहीं मिला। मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है कि हमें अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर समझदारी से काम लेना चाहिए। मैं समझ सकता हूं कि लोग क्यों इस वक्त अपने करीबियों के पास घर लौटना चाहता हूं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QSPU5m
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support