This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Wednesday, September 30, 2020

How Kolkata Knight Riders ground high-flying Rajasthan Royals

How Kolkata Knight Riders ground high-flying Rajasthan Royals




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2GjlWVH
Share:

IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब vs मुंबई इंडियंस- क्या हो सकती है संभावित एकादश

अबू धाबी इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमों ने अच्छे मैच खेले हैं लेकिन नतीजे उनके पक्ष में नहीं आए। किंग्स इलेवन पंजाब को दो करीबी मुकाबले गंवाने पड़े। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 'शॉर्ट रन विवाद' के बाद उसे सुपर ओवर में हार मिली तो राजस्थान रॉयल्स से 224 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद उसने मैच गंवाया। वहीं मुंबई इंडियंस ने भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सुपर ओवर में मैच हारा। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब पांचवें और मुंबई छठे स्थान पर है। दोनों टीमों ने 3 में से दो मैच गंवाए हैं। हालांकि बेहतर रनरेट के आधार पर अभी पंजाब ऊपर है। देखते हैं टीमें अबू धाबी में होने वाले मुकाबले में किस टीम के साथ उतर सकती हैं। मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह किंग्स इलेवन पंजाब केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, जेम्स नीशम, सरफराज खान, रवि बिश्नोई, मुर्गन अश्विन, शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3491n6C
Share:

CSK के इस खिलाड़ी ने तोड़ा बायो बबल, मिली 'सजा': रिपोर्टस

दुबई के तेज गेंदबाज यूएई में हो रही इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान बायो-बबल प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। इसके बाद उन्हें छह दिन क्वॉरनटीन में बिताने पड़े। अब वह दोबारा टीम के साथ प्रैक्टिस में जुट गए हैं। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक आसिफ के कमरे की चाभी खो गई और उसकी जगह पर दूसरी चाभी लेने होटल के रिसेप्शन पर चले गए। यह बाबो बबल प्रोटोकॉल का उल्लंघन है क्योंकि रिसेप्शन टीम के लिए तय बबल के अंदर नहीं आता। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक टीमों को इस नियम उल्लंघन की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। पहली बार नियम का तोड़ने पर छह दिन के लिए बिना पेमेंट के दोबारा क्वॉरनटीन में रहना पड़ेगा। दूसरी बार ऐसा करने पर दोगुना दिनों के लिए क्वॉरनटीन और इसके बाद एक मैच का सस्पेंशन शामिल है। अगर खिलाड़ी तीसरी बार ऐसा करता है तो उसे टूर्नमेंट से हटा दिया जाएगा और इसके बदले टीम को रिप्लेसमेंट भी नहीं मिलेगा। अखबार ने आईपीएल के एक सूत्र के हवाले से बताया, 'यह एक अनजाने में की गई गलती थी लेकिन नियमों का पालन तो करना ही होगा। वह छह दिन के लिए क्वॉरनटीन में गए और अब उन्होंने टीम के साथ प्रैक्टिस शुरू कर दी है।' चेन्नै के साथ इस सीजन में काफी परेशानियां आ रही हैं। सीजन शुरू होने से पहले ही उसके दल के 13 सदस्यों को कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया था। इसमें दो खिलाड़ी भी शामिल थे। उन्हें एक अलग होटल में ले जाया गया और क्वॉरनटीन पूरा होने के बाद दोबारा बायो बबल में लाया गया। इसके अलावा चेन्नै की टीम में इस साल अनुभवी सुरेश रैना और हरभजन सिंह भी निजी कारणों से नहीं खेल रहे। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो चेन्नै इस समय सबसे निचले पायदान पर है। टीम ने तीन में से एक मैच जीता है। उनका अगला मुकाबला शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33kqp3D
Share:

IPL 2020: रॉबिन उथप्पा ने गलती से गेंद पर लगाया स्लाइवा, वीडियो हुआ वायरल

दुबई IPL 2020 में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के मुकाबले में रॉबिन उथप्पा () को गेंद पर स्लाइवा लगाते हुए देखा गया। तब कोलकाता की बल्लेबाजी का तीसरा ओवर चल रहा था। कोरोना वायरस के खिलाफ ऐहतियाती कदम उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने क्रिकेट गेंद पर स्लाइवा के इस्तेमाल को बैन किया हुआ है। हालांकि गेंद की चमक बरकरार रखने के लिए खिलाड़ी गेंद पर पसीना इस्तेमाल कर सकते हैं। यह घटना पारी के तीसरे ओवर में हुई जब उथप्पा ने सुनील नरेन (Sunil Narine) का एक आसान सा कैच छोड़ दिया था। इसके बाद गेंद को वापस फेंकते हुए उन्होंने गलती से उस पर स्लाइवा लगा दिया। टीम को गेंद पर स्लाइवा लगाने की पारी में दो चेतावनियां दी जा सकती हैं और लगातार ऐसा करने पर पांच रन की पैनल्टी भी लगाई जा सकती है। मैच का हालमैच की बात करें तो लगातार दो मैच जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स को बुधवार को हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने छह विेकेट पर 174 रन बनाए इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट पर 137 रन ही बना पाई। रॉयल्स की पारी के अंत में हालांकि टॉम करन ने हाफ सेंचुरी भी लगाई लेकिन यह काफी नहीं थी।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jmfprV
Share:

IPL 2020: हार के बाद निराश स्मिथ, बोले खिलाड़ी इसे शारजाह समझ रहे थे

दुबई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के शुरुआती दो मैच जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स () को बुधवार को दुबई में कोलकाता नाइट राइडर्स () के हाथों का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने छह विकेट पर 174 रन का मजबूत स्कोर बनाया और जवाब में राजस्थान रॉयल्स (RR) नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। मैच के बाद जब रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ () से पूछा गया कि क्या पहले बल्लेबाजी चुनना बेहतर फैसला रहता तो स्मिथ ने कहा, 'यह किसी भी तरफ जा सकता है। हमने शुरुआत में कई विकेट खोए।' स्मिथ ने कहा कि हमारे कुछ बल्लेबाज शायद सोच रहे थे कि वे अब भी शारजाह में खेल रहे हैं। गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने अपने पिछले दोनों मैच शारजाह में ही खेले थे जो दुबई के मुकाबले छोटा मैदान है। इसके अलावा उसकी पिच भी बल्लेबाजी के लिए आसान है और उस पर आसानी से बड़े शॉट्स खेले जा सकते हैं। | | स्मिथ ने दोनों मैदानों की तुलना करते हुए कहा, 'सीधा मैदान बहुत बड़ा है। हमने बहुत ज्यादा गेंदें उस दिशा में जाती नहीं देखीं।' स्मिथ ने माना कि उनकी टीम इस मैदान के साथ तालमेल नहीं बैठा पाई। उन्होंने कहा, 'हम शायद विकेट और मैदान के आकार के साथ तालमेल नहीं बैठा पाए। हमें कुछ कैच छोड़ने भी महंगे पड़े।' टीम में बदलाव को लेकर इस स्मिथ ने कहा कि वह फिलहाल इस पर गौर करेंगे। उन्होंने कहा 'हमें देखना होगा कि इन परिस्थितियों के लिए हमारी बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।' स्मिथ को इस मैच में उनके हमवतन गेंदबाज पैट कमिंस ने आउट किया। वह उनके पहले ही ओवर में आउट हो गए। इस पर उनका कहना था असल में यह कोई मुकाबला ही नहीं था। उन्होंने कहा, 'मैंने कमिंस के बात की उसने कहा कि नेट्स में आम तौर पर मैं ऐसी गेंदों पर बड़े शॉट्स लगाता हूं। आज उसने अच्छी गेंद फेंक दी।'


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3ngHxzc
Share:

IPL 2020: सैमसन का कैच देख सचिन को याद आया 28 साल पुराना 'दर्द'

दुबई महान बल्लेबाज को संजू सैमसन की फील्डिंग की तारीफ की है। सैमसन का कैच देखकर सचिन को अपने पुराने दिन याद आ गया। बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में दुबई में सैमसन ने डीप में शानदार कैच पकड़ा और जमीन से टकरा गए। यह पैट कमिंस के विकेट था। सैमसन ने डीप स्क्वेअर लेग पर जंप लगाई और शानदार कैच लपका। हालांकि सैमसन पोजीशन बरकरार नहीं रख पाए और जमीन पर गिर गए। इसके बाद फिजियो दौड़कर मैदान पर गए और सैमसन की जांच की। हालांकि सैमसन बिलकुल ठीक-ठाक थे। सैमसन के इस कैच को देखकर सचिन को अपने खेल के शुरुआती दिन याद आ गए। 1992 के वर्ल्ड कप में सचिन ने भीऐ सा कैच किया था। सचिन ने याद किया कि 1992 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वेलिंग्टन में सचिन ने बाउंड्री पर कैच किया। तेंडुलकर ने मनोज प्रभाकर की गेंद पर फिल सिमंस का कैच किया था। वेस्टइंडीज ने इस मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की थी। सचिन ने ट्वीट किया, 'संजू सैमसन का शानदार कैच। मैं जानता हूं कि जब इस तरह आपका सिर जमीन पर लगता है तो कितना दर्द होता है। मुझे भी 1992 वर्ल्ड कप के दौरान ऐसा ही महसूस हुआ था जब मैंने वेस्टइंडीज के खिलाफ कैच किया था।' संजू सैमसन हालांकि इस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इससे पहले दो मैचों में हाफ सेंचुरी लगाने वाले सैमसन इस मैच में 8 रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान रॉयल्स के सामने केकेआर ने 175 का लक्ष्य रखा था।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30i7Evt
Share:

डि विलियर्स को कोहली को क्यों कहते हैं 'बिस्किट' और कहां हुई थी पहली मुलाकात

दुबईभारतीय टीम के कप्तान () और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान (Ab De Villiers) बहुत ही क्लोज फ्रेंड माने जाते हैं। कई मामलों में दोनों न केवल एक-दूसरे की खुलकर सपॉर्ट करते हैं, बल्कि अक्सर कैमरे पर तारीफ भी किया करते हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि डि विलियर्स को कोहली प्यार से बिस्किट बुलाते हैं। अब विराट कोहली ने इस बारे में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम में अपने साथी डि विलियर्स को क्यों बिस्किट कहते हैं। कोहली बताया कि उन्होंने यह शब्द को साउथ अफ्रीकन स्लैंग से चुना है। दरअसल, जिसे आप पसंद करते हैं या जो आपको पसंद करता है उसे प्यार से बिस्किट या बिस्कुट कहकर संबोधित करते हैं। इसके पीछे का लॉजिक है कि सभी को बिस्किट पसंद है। यह दोनों दिग्गज कहां मिले? इस बारे में विराट ने राज खोलते हुए बताया कि एक स्टेडियम का टनेल था, जिसमें हम गुजरते थे। वह अभ्यास करके लौट रहे थे, जबकि हम अभी पहुंचे ही थे। मैंने उनसे कहा कि RCB में साथ खेलने को लेकर काफी उत्सुक हूं। उन्होंने मुझसे जवाब में कहा- मैं भी। बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और डि विलियर्स 2011 से बैंगलोर में साथ हैं। इसी वर्ष डि विलियर्स इस फ्रैंचाइजी से जड़े थे। अब वह टीम के सबसे अहम सदस्य हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद भी उनका इस टीम में कद कम नहीं हुआ है। इसी सत्र की बात करें तो उन्होंने हर मैच में धांसू प्रदर्शन किया है। उनके नाम अभी तक 3 मैचों में 134 रन बनाए हैं। इसमें दो हाफ सेंचुरी शामिल है।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3l3filI
Share:

यूएई में ही होगा महिला आईपीएल 2020, ऐसा होगा शेड्यूल

नई दिल्लीमहिला क्रिकेट का ‘मिनी आईपीएल’ कही जा रही चैलेंजर सीरीज संयुक्त अरब अमीरात में चार से नौ नवंबर के बीच खेली जाएगी। इंडियन प्रीमियर लीग के एक आला अधिकारी ने बुधवार को इसकी पुष्टि की। कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में महिला क्रिकेट पूरी तरह से रूक गया है जिसकी काफी आलोचना की जा रही है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली हालांकि बार बार कहते आए हैं कि तीन टीमों का एक टूर्नमेंट होगा जिसकी पुष्टि यूएई में एक सीनियर अधिकारी ने की। आईपीएल के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘टूर्नमेंट की तारीख तय हो गई है। यह चार से नौ नवंबर के बीच खेला जाएगा। तीन टीमों ट्रेलब्लेजर्स, वेलोसिटी और सुपरनोवाज के बीच मुकाबले होंगे। कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘फाइनल नौ नवंबर को होगा क्योंकि हम पुरुषों के फाइनल के दिन इसका आयोजन नहीं करना चाहते थे।’ बीसीसीआई ने पिछले सप्ताह ही पूर्व स्पिनर नीतू डेविड की अध्यक्षता में महिला क्रिकेट के लिए नयी चयन समिति की घोषणा की जो अब ए तीन टीमें चुनेगी। समझा जाता है कि टीमें अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में यूएई जाकर छह दिन का अनिवार्य क्वारंटीन पूरा करेंगी। सूत्र ने कहा कि महिला क्रिकेटरों ने लंबे समय से खेला नहीं है तो उन्हें अभ्यास का पूरा समय दिया जाएगा। महिला बिग बैश लीग उसी समय होने के कारण ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के शीर्ष क्रिकेटर उपलब्ध नहीं होंगे।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34dpDEM
Share:

RR vs KKR LIVE: राजस्थान और कोलकाता में जंग, देखें लाइव अपडेट्स और स्कोर

दुबईदो साल के बैन से पहले साल 2015 में वह आखिरी बार था जब राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सीजन के अपने तीन मैच जीते थे। इस साल टीम अपने शुरुआती दो मैच जीत चुकी है। इसमें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रेकॉर्ड रनचेज भी शामिल था। टीम जबरदस्त फॉर्म में है। अब उसका मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से है। राजस्थान ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर बोलिंग का फैसला किया है। Scorecard देखें- कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी शुरू कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी शुरू। शुभमन गिल और सुनील नरेन ओपनिंग करने उतरे हैं। जोफ्रा आर्चर को पहला ओवर। प्लेइंग इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स- शुभमन गिल, सुनील नरेन, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), इयॉन मॉर्गन, आंद्रे रसल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी, वरुण चक्रावर्ती राजस्थान रॉयल्स- राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, टॉम करन, जोफ्रा आर्चर, अंकित राजपूत, जयदेव उनादकत पलड़ा बराबरअभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 21 मुकाबले हुए हैं। दोनों ने 10-10 मैच जीते हैं। एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था। हालांकि हालिया फॉर्म की बात करें तो केकेआर आगे नजर आता है। बीते पांच मुकाबलों में से चार कोलकाता ने जीते हैं। 2015 में राजस्थान ने एक मैच जीता था। वहीं दूसरा मैच पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद टीम पर दो साल का बैन लग गया। 2018 में तीनों मुकाबले कोलकाता ने जीते वहीं 2019 में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम है फायदे मेंदुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में इस सीजन में अब तक यहां 5 मैच खेले गए हैं। पांचों मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीत पाई है। दिल्ली-पंजाब और बेंगलुरु-मुंबई के मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था, लेकिन दोनों मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ही जीत मिली थी। संभावित एकादश- राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, टॉम करन, जोफ्रा आर्चर, अंकित राजपूत, जयदेव उनादकत कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, सुनील नरेन, दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश राणा, इयॉन मॉर्गन, कमलेश नागरकोटी, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SiRv4x
Share:

IPL LIVE: राजस्थान vs कोलकाता @दुबई, देखें लाइव स्कोरकार्ड

दो साल के बैन से पहले साल 2015 में वह आखिरी बार था जब राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सीजन के अपने तीन मैच जीते थे। इस साल टीम अपने शुरुआती दो मैच जीत चुकी है। इसमें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रेकॉर्ड रनचेज भी शामिल था। टीम जबरदस्त फॉर्म में है। अब उसका मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से है।

from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34eKXcK
Share:

धोनी क्रिकेट के बाद यहां शुरू करेंगे नई पारी, वाइफ साक्षी भी हैं अभियान का हिस्सा

मुंबईपूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कंपनी 'धोनी एंटरटेनमेंट' ने पिछले वर्ष एक डॉक्युमेंट्री को प्रोड्यूस किया था और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था। अब उनकी कंपनी एक पौराणिक विज्ञान आधारित पौराणिक वेब सीरीज (mythological sci-fi web-series) बनाने जा रही है। उनकी कंपनी ने 2019 में अपनी पहली डॉक्युमेंट्री 'रोर ऑफ द लायन' सीरीज का निर्माण किया। इसे कबीर खान ने निर्देशित किया था। बता दें कि दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान ने 15 अगस्त को इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। 'द रोर ऑफ द लायन' में धोनी की कप्तानी वाली इंडियन प्रीमियर लीग () की फ्रैंचाइजी चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के दो वर्ष के निलंबन के बाद वापसी को दर्शाया गया था। धोनी एंटरटेनमेंट अब एक ऐसी सीरीज का निर्माण करेगा जो कि एक लेखक की एक अप्रकाशित पुस्तक का रूपांतरण है। इस बारे में क्रिकेटर की पत्नी साक्षी धोनी, जो कि प्रॉडक्शन हाउस की प्रबंध निदेशक हैं, ने कहा कि सीरीज एक 'रोमांचकारी साहसिक' है। उन्होंने कहा- पुस्तक एक पौराणिक विज्ञान-फाई है, जो एक रहस्यमय अघोरी की यात्रा की पड़ताल करती है, जो एक एकांत द्वीप पर हाई-टेक सुविधाओं के साथ रहता है। इस अघोरी के बताए गए रहस्य प्राचीन, मौजूदा और पाठ्यक्रम के विश्वासों को बदल सकते हैं। साक्षी ने कहा- हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम इस ब्रह्मांड के सभी पहलुओं को देखें। हमारी कोशिश होगी कि इस सीरीज में जितना संभव हो सके उतना सटीक रूप से हम हर चरित्र और कहानी को स्क्रीन पर उतारें। इस सीरीज के लिए कास्ट को जल्द ही फाइनल कर लिया जाएगा।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36isIGf
Share:

केएल राहुल पर कैसे लगाई जाए लगाम? मुंबई के कोच शेन बांड का ऐसा धांसू प्लान

अबु धाबी (MI) के गेंदबाजी कोच शेन बांड () ने बुधवार को कहा कि अगले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में उनकी टीम के निशाने पर (KXIP) के कप्तान लोकेश राहुल () होंगे। राहुल ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनमें मैदान के चारों ओर रन जुटाने की काबिलियत है। किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज राहुल और मयंक अग्रवाल का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन शानदार रहा है, जिन्होंने अब तक एक-एक शतक और एक-एक अर्धशतक की बदौलत क्रमश: 222 और 221 रन बना लिए हैं। बांड ने गुरुवार को दोनों टीमों के बीच होने वाले मैच में इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को रोकने की अहमियत समझते हैं और उन्होंने कहा कि शुरू में विकेट चटकाना गत चैम्पियन टीम की सफलता के लिए महत्वपूर्ण होगा। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, ‘लोकेश राहुल ने पिछले कुछ मैचों में हमारे खिलाफ रन बनाए हैं और वह शानदार खिलाड़ी हैं। हम दोपहर को गेंदबाजों की बैठक कर रहे हैं, जिसमें अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए अच्छा खेल रहे खिलाड़ियों के खिलाफ अपनी योजना पर बात करेंगे। लोकेश राहुल बेहतरीन खिलाड़ी है जो मैदान के चारों तरफ रन बनाता है।’ उन्होंने कहा, ‘हम यह भी जानते हैं कि वह (राहुल) आमतौर पर बीच के ओवरों में समय लेता है, इसलिए यह शायद उस पर और उसके साथ खेलने वाले बल्लेबाजों पर दबाव बनाने का अच्छा मौका हो सकता है। हम उसे ऐसे क्षेत्र में रन नहीं बनाने देंगे जिसमें वह काफी मजबूत है। वह एक्स्ट्रा कवर पर काफी रन जुटाता है और फाइन लेग पर भी। हम उसे आउट करने की विशेष योजना बनाएंगे।’ बांड ने कहा कि मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी इकाई में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजी विभाग को ध्वस्त करने की काबिलियत है। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास बेहतरीन गेंदबाजी इकाई है, हमें सिर्फ उन पर दबाव बनाना होगा। लेकिन ध्यान रखना होगा कि उनके दो मुख्य बल्लेबाजों ने अभी तक शानदार खेल दिखाया है।’ बांड ने कहा, ‘अगर हम कुछ दबाव बना दें और इन खिलाड़ियों को जल्दी आउट कर दें तथा मध्यक्रम में शुरू में ही थोड़ा और दबाव बना दें तो हम उन्हें ज्यादा रन बनाने से रोक सकते हैं।’


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3l17nFu
Share:

Mahendra Singh Dhoni to produce mythological sci-fi web-series

Mahendra Singh Dhoni to produce mythological sci-fi web-series




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/344DFs0
Share:

IPL 2020: Bairstow, Rashid set up season's first win for Sunrisers

IPL 2020: Bairstow, Rashid set up season's first win for Sunrisers




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2EK9i1t
Share:

IPL 2020: पिछली हार को भुलाकर नई ऊर्जा के साथ मैदान पर उतरेंगे मुंबई और पंजाब

अबू धाबी पिछले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद हार का सामना करने वाली () और () की टीमें गुरुवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में छोटी-छोटी गलतियों से बचकर लय हासिल करने की कोशिश करेंगी। किंग्स इलेवन (KXIP) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को रविवार को खेले गए मैच में 224 रन का लक्ष्य दिया लेकिन वह इसका बचाव नहीं कर पाया जो टीम के लिए गहरा झटका है। दूसरी तरफ मुंबई ने कायरन पोलार्ड (Keiron Pollard) और ईशान किशन (Ishan Kishan) की लाजवाब पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन आखिर में सुपर ओवर में उसे दो अंक गंवाने पड़े। छोटी-छोटी गलतियां पड़ीं भारी मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने अपना पहला मैच गंवाया था लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को हराकर उसने शानदार वापसी की थी। आरसीबी के खिलाफ हालांकि छोटी-छोटी गलतियां उसे भारी पड़ गईं थीं। लगभग यही स्थिति किंग्स इलेवन (KXIP) की भी है जिसने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) से पहला मैच गंवाने के बाद RCB के खिलाफ अपना खाता खोला लेकिन रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा। किंग्स इलेवन (Kings XI Punjab) ने भी कुछ गलतियां की जिन्हें वह दोहराने से बचना चाहेगा। उसने जब विरोधी टीम पर नकेल कसनी थी तब वह ऐसा करने में नाकाम रहा। अपने दो मैचों में वह बेहतर स्थिति में था लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पाया। पंजाब के गेंदबाजों को हासिल करनी होगी लय रॉयल्स (RR) के खिलाफ पंजाब के गेंदबाज अपनी लय में नहीं दिखे। शेल्डन कॉटरेल (Sheldon Cottrell) के एक ओवर में राहुल तेवतिया के पांच छक्के इसका सबूत है। यहां तक कि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने भी चार ओवर में 53 रन लुटाए और तीन विकेट लिए। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को छोड़कर कोई भी गेंदबाज पिछले मैच में प्रभाव नहीं छोड़ पाया। कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने हालांकि बेहद सकारात्मक रवैया अपनाये रखा और अपने गेंदबाजों का उत्साह बढ़ाया। वह अपने गेंदबाजों से अब बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। गेल को नहीं मौका किंग्स इलेवन ने अब तक विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को मौका नहीं दिया है लेकिन राहुल और मयंक अग्रवाल के शानदार प्रदर्शन से उनकी बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है। मुंबई को अगर मैच जीतना है तो इन दोनों को सस्ते में आउट करना होगा। राहुल और अग्रवाल दोनों ने अब तक एक-एक शतक और एक-एक अर्धशतक जमाये हैं। रॉयल्स के खिलाफ तो उन्होंने पहले विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी की। मुंबई की टीम में संतुलनमुंबई (MI) का बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग काफी संतुलित नजर आता है। उसके पास शीर्ष क्रम में कप्तान रोहित शर्मा (), सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) और ईशान किशन (Ishan Kishan) जैसे बल्लेबाज हैं जिसके बाद पोलार्ड (Pollard) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) जैसे आक्रामक बल्लेबाज जिम्मेदारी संभालते हैं। बुमराह को लेकर टेंशनमुंबई के लिए अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। अभी तक खेले गए मैचों में उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव दिखा। बुमराह ने तीन मैचों में तीन विकेट लिए हैं और वह प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं। मुंबई की टीम इस मैदान पर पहले मैच खेल चुकी है और वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी। उसने अपने पहले दो मैच इसी मैदान पर खेले थे। टीमें इस प्रकार हैं : किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP): केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉटरेल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, जेम्स नीशाम, निकोलस पूरण, इशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, हरप्रीत बराड़, दीपक हुड्डा, क्रिस जोर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, दर्शन नलकांडे, रवि बिश्नोई, सिमरन सिंह, जगदीश सुचित, ताजिंदर सिंह, हार्डस विलोजेन। मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कायरन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैकलानेगेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2G4eMFf
Share:

IPL 2020: Was planning to hit 6-7 sixes in the last 3-4 overs vs Kings XI Punjab, says Rahul Tewatia

IPL 2020: Was planning to hit 6-7 sixes in the last 3-4 overs vs Kings XI Punjab, says Rahul Tewatia




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/34ajpFE
Share:

IPL 2020: RR और KKR में मुकाबला- इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले में इन पांच खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी। राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहम मुकाबला होगा। राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक आईपीएल 2020 में दोनों मुकाबले जीते हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक मुकाबला जीता है और एक मैच हारा है।


IPL 2020: RR और KKR में मुकाबला- इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले में इन पांच खिलाड़ियों पर खास नजर रहेगी। राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते हैं।



rr-kkr
rr-kkr


संजू सैमसन
संजू सैमसन

सैमसन ने इस आईपीएल में खेले दोनों मैचों में शानदार हाफ सेंचुरी लगाई हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 215 के करीब है। संजू सैमसन क्लासिक बल्लेबाजी कर रहे हैं। हर्षा भोगले ने अपनी कॉमेंट्री में कहा, 'संजू सैमसन बल्लेबाज हैं या कलाकार।' आक्रामक बल्लेबाजी और वह भी क्रिकेटीय शॉट्स के साथ यह संजू की बल्लेबाजी की खूबसूरती है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए क्रमश: 74 और 85 रनों की पारियां खेली हैं। राजस्थान की जीत में केरल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अहम भूमिका निभाई है।

फोटो- BCCI/IPL



राहुल तेवतिया
राहुल तेवतिया

चेन्नै सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने गेंदबाजी से अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लिए। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब उन्हें नंबर चार पर बल्लेबाजी करने भेजा गया तो उन्होंने बल्ले से कमाल दिखाया। शुरुआत में उन्हें रन बनाने में परेशानी हो रही थी लेकिन 18वें ओवर में उन्होंने शेल्डन कॉटरेल की गेंदों पर पांच छक्के लगाकर मैच का रुक पलट दिया। उन्होंने 31 गेंद पर 53 रन की पारी खेली।



स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत करने का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स के इस कप्तान ने CSK और KXIP दोनों के खिलाफ हाफ सेंचुरी लगाई हैं। स्मिथ की गिनती दुनिया के चोटी के बल्लेबाजों में होती है। और टी20 प्रारूप में भी उन्होंने खुद को बखूबी ढाला है। राजस्थान को अगर जीत की हैटट्रिक लगानी है तो उसके कप्तान पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।



शुभमन गिल
शुभमन गिल

कोलकाता नाइट राइडर्स के इस बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 62 गेंद पर 70 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और दो छक्के लगाए थे। उनकी पारी की मदद से कोलकाता ने लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की थी। केकेआर की नजर अब लगातार दूसरी जीत पर है। गिल पर एक बार फिर उपयोगी पारी खेल टीम को मजबूत शुरुआत देने की होगी।

फोटो- BCCI/IPL



पैट कमिंस
पैट कमिंस

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पैट कमिंस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। लेकिन कमिंस चैंपियन गेंदबाज हैं और सनराइजर्स के खिलाफ उन्होंने इसे साबित कर दिया। चार ओवर में उन्होंने सिर्फ 19 रन देकर एक विकेट लिया। कमिंस ने अपनी लेंथ में सुधार किया और सनराइजर्स के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज से टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

फोटो- BCCI/IPL





from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jglTbR
Share:

IPL 2020: जोशीले राजस्थान का सामना मजबूत कोलकाता नाइट राइडर्स से, कौन मारेगा बाजी

दुबई दो साल के बैन से पहले साल 2015 में वह आखिरी बार था जब ने सीजन के अपने तीन मैच जीते थे। इस साल टीम अपने शुरुआती दो मैच जीत चुकी है। इसमें किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रेकॉर्ड रनचेज भी शामिल था। राजस्थान रॉयल्स ने अपने शुरुआती दोनों मैच शारजाह में खेले। इस बिग स्कोरिंग मैदान पर पहले उसने 216 रन बनाए और फिर 226। इस बार मैच दुबई में है। यह बड़ा मैदान है और विकेट भी बल्लेबाजी के लिए शारजाह के मुकाबले आसान नहीं। यहां गेंद रुककर आती है और बड़े शॉट्स लगाना उतना आसान नहीं होता। पलड़ा बराबर अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 21 मुकाबले हुए हैं। दोनों ने 10-10 मैच जीते हैं। एक मैच का नतीजा नहीं निकल पाया था। हालांकि हालिया फॉर्म की बात करें तो केकेआर आगे नजर आता है। बीते पांच मुकाबलों में से चार कोलकाता ने जीते हैं। 2015 में राजस्थान ने एक मैच जीता था। वहीं दूसरा मैच पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद टीम पर दो साल का बैन लग गया। 2018 में तीनों मुकाबले कोलकाता ने जीते वहीं 2019 में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता। रॉयल्स की गेंदबाजी पर सवाल रॉयल्स की बल्लेबाजी ने तो उसे दोनों मैच जितवाए हैं लेकिन उसकी बड़ी परेशानी गेंदबाजी है। दोनों बार टीम ने 200 से ज्यादा रन बनवाए। जयदेव उनादकत टीम के सबसे अनुभवी भारतीय गेंदबाज हैं और वह अभी तक प्रभाव नहीं छोड़ सके हैं। रणजी ट्रोफीके इस सीजन में हालांकि उनादकत ने सबसे ज्यादा विकेट लिए लेकिन आईपीएल में उनकी धार वैसी नजर नहीं आ रही। ऐसे में जोफ्रा आर्चर पर दबाव बढ़ जाता है। इसके अलावा स्पिनर्स में राहुल तेवतिया पर दारोमदार होगा। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार कार्तिक त्यागी को टीम में शामिल करना चाहेगी। गिल पर फिर मजबूत शुरुआत देने का दारोमदार कोलकाता की बात करें तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के बाद उसने सनराइजर्स को हराकर अपना खाता खोला। सनराइजर्स के खिलाफ इयॉन मॉर्गन फिनिशर बने तो शुभमन गिल ने सलामी बल्लेबाज के रूप में बड़ी बारी खेली। गिल को भविष्य का सितारा कहा जा रहा है और इस युवा बल्लेबाज को अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखनी होगी। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम है फायदे में दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में इस सीजन में अब तक यहां 5 मैच खेले गए हैं। पांचों मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीत पाई है। दिल्ली-पंजाब और बेंगलुरु-मुंबई के मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ था, लेकिन दोनों मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को ही जीत मिली थी। संभावित एकादश राजस्थान रॉयल्स जोस बटलर (विकेटकीपर), स्टीव स्मिथ (कप्तान), , रॉबिन उथप्पा, रियान पराग, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, टॉम करन, जोफ्रा आर्चर, अंकित राजपूत, जयदेव उनादकत कोलकाता नाइट राइडर्स शुभमन गिल, सुनील नरेन, (कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश राणा, इयॉन मॉर्गन, कमलेश नागरकोटी, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36jQ8uE
Share:

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख रुपये का जुर्माना

अबू धाबी (Delhi Capitals) के कप्तान () पर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह अय्यर का सत्र का पहला अपराध था इसलिए ओवर गति के अपराध से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत उन पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। आईपीएल की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘अबू धाबी में 29 सितंबर 2020 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2020 मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के लिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है।’ इसमें कहा गया, ‘ओवर गति के अपराधों से जुड़ी आईपीएल आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध है इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।’ पिछले हफ्ते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली पर भी किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उनकी टीम की धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। मैच में क्या हुआ फिरकी के फनकार राशिद खान की अगुआई में अपने गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रन से हराकर इस सत्र में पहली जीत दर्ज की। इससे पहले दोनों मैच हार चुकी सनराजइर्स ने सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टॉ के अर्धशतक की मदद से धीमी विकेट पर चार विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन ही बना सकी। सनराइजर्स की जीत के नायक राशिद रहे जिन्होंने चार ओवर में 3 . 50 की औसत से सिर्फ 14 रन देकर तीन विकेट चटकाए।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30fefHh
Share:

Tuesday, September 29, 2020

IPL 2020: Kolkata Knight Riders out to stop marauding Rajasthan Royals

IPL 2020: Kolkata Knight Riders out to stop marauding Rajasthan Royals




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3io6DbP
Share:

Debutant Samad is good power hitter, great to give young guys opportunity: Skipper Warner

Debutant Samad is good power hitter, great to give young guys opportunity: Skipper Warner




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2SaOVxF
Share:

David Warner lauds Rashid Khan, says ‘He knows exactly what he has to do’

David Warner lauds Rashid Khan, says ‘He knows exactly what he has to do’




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3cIDoyT
Share:

DC coach Ponting hails Rabada, says ‘He loves competing against best batsmen in the world’

DC coach Ponting hails Rabada, says ‘He loves competing against best batsmen in the world’




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2SaOV0D
Share:

IPL 2020: राशिद खान की फिरकी के सामने पस्त हुए दिल्ली कैपिटल्स

अबू धाबी सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की। दिल्ली ने टॉस जीता और हैदराबाद को बल्लेबाजी का न्योता दिया। अबू धाबी के मैदान पर हैदराबाद ने 4 विकेट पर 162 रन बनाए। टी20 के लिहाज से यह स्कोर बड़ा नहीं कहा जा सकता। और वह भी तब जब दिल्ली की बल्लेबाजी भी काफी मजबूत हो। पर विकेट को भांपने और उसे समझने में हैदराबाद की टीम दिल्ली के मुकाबले इक्कीस साबित हुई। दिल्ली की टीम पृथ्वी साव, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और शिमरॉन हेटमायर जैसे मजबूत बल्लेबाज होते हुए भी सात विकेट पर 147 रन ही बना सकी। हैदराबाद की जीत में स्पिनर ने अहम भूमिका निभाई। राशिद ने चार ओवरों में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उनका पहला शिकार बने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर। अय्यर क्लासिकल बल्लेबाज हैं और स्पिनर्स का सामना बखूबी करते हैं। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ शुरू से ही आक्रमक होकर खेलना उनकी रणनीति का हिस्सा है। वही उन्होंने राशिद के खिलाफ भी दोहराने की कोशिश की। पिच पर रन बनाना आसान नहीं लग रहा था। अय्यर जो कि पहले ही ओवर में पृथ्वी साव के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आ गए थे, अभी तक फ्लो हासिल नहीं कर पाए थे। गेंद रुककर आ रही थी और ऐसे में स्ट्रोकप्ले आसान नहीं था। रनगति 6 रन प्रति ओवर तक ही सीमित हो गई थी। 17 के निजी स्कोर पर उन्होंने हवाई शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। अय्यर क्रीज छोड़कर आगे निकले और कवर्स में शॉट खेला। वहां खड़े अब्दुल समद ने एक आसान सा कैच लपका। राशिद ने इसके बाद शिखर धवन को अपना शिकार बनाया। धवन थोड़े सेट हो चुके थे। रनगति का दबाव हालांकि बढ़ रहा था लेकिन बाएं हाथ के इस अनुभवी बल्लेबाज में कभी भी मैच का रुख मोड़ने का माद्दा है। राशिद की फ्लाइटेड गेंद पर धवन ने ड्राइव खेलने की कोशिश की। फील्डिंग टीम ने कैच की अपील की। लेकिन अंपायर ने उसे नकार दिया। इसके बाद बिना देरी किए विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने इस पर रीव्यू ले लिया। इसमें साफ हो गया कि गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में जाने से पहले बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर गई है। वह 31 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 34 रन बनाकर पविलियन लौटे। धवन और अय्यर के बीच खान ने ऋषभ पंत को आउट कर तीसरी कामयाबी हासिल की। पंत 28 पर खेल रहे थे। पंत पर अब मैच को आगे ले जाने की जिम्मेदारी थी। शॉट खेलने में मुश्किल आ रही थी। पंत पर अब दारोमदार दिल्ली की नैया पार लगाने का था। इसी प्रयास में इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपना विकेट गंवा दिया। पंत ने विकेटों से गेंद को स्क्वेअर लेग की ओर खेलने की कोशिश की। गेंद पर कोई रफ्तार नहीं थी और ऐसे में वह सही तरह से शॉट खेल नहीं पाए। नतीजा सीमा रेखा के पास एक आसान सा कैच थमाकर वह पविलियन लौट गए। खान ने इसके बाद अपने माता-पिता को यह पुरस्कार समर्पित किया। खान ने कहा कि कुछ महीने पहले ही उनकी माता का निधन हुआ था और वह उनकी सबसे बड़ी प्रशंसक थीं। यह कहते-कहते वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बीता डेढ साल उनके लिए अच्छा नहीं रहा। पहले उनके पिता का निधन हुआ था और हाल ही में मां का भी देहांत हो गया।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cGMgoV
Share:

IPL 2020: Sunrisers Hyderabad outplayed us in all the three departments, admits Shreyas Iyer

IPL 2020: Sunrisers Hyderabad outplayed us in all the three departments, admits Shreyas Iyer




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3ig6Gq3
Share:

IPL 2020 DC vs SRH: राशिद ने अपने दिवगंत माता-पिता को समर्पित किया पुरस्कार

अबू धाबी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करके सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के इस सत्र में पहली जीत दिलाने वाले लेग स्पिनर () ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार अपने दिवंगत माता-पिता को समर्पित किया। सनराइजर्स (SRH) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में दिल्ली (DC) की टीम 15 रन पीछे रह गई। राशिद (Rashid Khan) ने फिरकी का जाल बुनते हुए चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट लिए। | मैन ऑफ द मैच (Man of the Match) पुरस्कार लेने के बाद उन्होंने कहा, ‘पिछला डेढ़ साल मेरे लिए काफी कठिन रहा। पहले मैने अपने पिता को खोया और तीन-चार महीने पहले मां को। वह मेरी सबसे बड़ी प्रशंसक थीं। यह पुरस्कार उन दोनों के नाम। जब भी मुझे कोई पुरस्कार मिलता तो वह सारी रात मुझसे बात करतीं।’ उन्होंने कहा कि उन पर अच्छे प्रदर्शन का कोई दबाव नहीं था। राशिद ने कहा, ‘मैं यह दबाव कभी नहीं लेता कि मुझे अच्छा प्रदर्शन करना है। मैं शांतचित होकर खेलता हूं और अपने बेसिक्स दुरूस्त रखता हूं। कप्तान ने मुझ पर हमेशा भरोसा जताया है और अपने हिसाब से गेंदबाजी करने का मौका दिया है।’ सनराइजर्स के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कहा कि विकेटों के बीच रनिंग में उनकी टीम ने बाजी मारी। उन्होंने कहा, ‘मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) चोटिल हो गए तो गेंदबाजी में उनकी कमी पूरी करना जरूरी था। अभिषेक ने अच्छी गेंदबाजी की और हमने डैथ ओवरों की गेंदबाजी पर काफी मेहनत की है। आज सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया।’ इसे भी पढ़ें- जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करने वाले वॉर्नर ने कहा, ‘हमारी विकेटों के बीच दौड़ भी अच्छी रही। जब चौके-छक्के नहीं लग पा रहे थे तो हम इसी तरह दौड़कर रन ले रहे थे।’ दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा कि पिच को भांपने में सनराइजर्स (SRH) उनसे बेहतर रही। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने पिच का अनुमान हमसे बेहतर लगाया और अच्छा प्रदर्शन किया। हमें लगा था कि ओस की भूमिका अहम होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं हालांकि इसका बहाना नहीं बनाया जा सकता।’ उन्होंने कहा, ‘हम मैदान के आकार का फायदा उठाकर तेजी से रन नहीं बना सके। अगली बार यहां ऐसी गलती नहीं करेंगे।’


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cHHSWE
Share:

IPL 2020: विकेटकीपर्स का मुकाबला, बढ़ रहा है ऋषभ पंत पर दबाव

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 में इस साल एक अलग तरह की जंग चल रही है। यह मुकाबला भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों के बीच है। केएल राहुल (), संजू सैमसन (), इशान किशन () और ऋषभ पंत () के बीच एक अलग ही प्रतिस्पर्धा चल रही है। हालांकि केएल राहुल (KL Rahul) सीमित ओवरों की भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने की दौड़ में सबसे आगे हैं लेकिन सबसे ज्यादा दबाव युवा ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर है। पंत, जिन्हें कभी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का स्वाभाविक उत्तराधिकारी माना जा रहा था, पर अब दबाव काफी बढ़ गया है। किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने कमाल का प्रदर्शन किया है। राहुल ने इस सीजन में अभी 111 के औसत से 222 रन बनाए हैं। इसमें इस सीजन की पहली सेंचुरी के अलावा एक अर्धशतक भी शामिल है। राहुल की फॉर्म बहुत अच्छी है और साथ ही कप्तानी की भूमिका भी अच्छी तरह निभा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के संजू सैमसन (Sanju Samson) भी पीछे नहीं। सैमसन (Samson) ने रॉयल्स के लिए 79.50 के औसत से दो पारियों में 159 रन बनाए हैं। दोनों पारियों में उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाई हैं और मैन ऑफ द मैच रहे हैं। सैमसन एक लय के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें टीम इंडिया में शामिल किए जाने की भी बात कही जाने लगी। इसके अलावा ईशान किशन (Ishan Kishan) की बात करें तो उन्होंने एक ही मैच में प्रभावित किया है। लीग में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेलने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ 58 गेंद पर 99 रन की पारी खेली। अपनी पारी में किशन ने नौ छक्के लगाए। उनकी पारी की मदद से मुंबई की टीम मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा सकी। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स (RCB) ने सुपर ओवर में जीत हासिल की। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ऋषभ पंत पर दबाव बढ़ गया है। मंगलवार को उनके पास मौका था खुद को हीरो साबित करने का। सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ मुकाबले में जब वह बल्लेबाजी करने उतरे उनकी टीम को 12 ओवर में 120 रन चाहिए थे। आठ विकेट हाथ में थे। उन्होंने सधी शुरुआत की और 13वें ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। उनके इर्द-गिर्द विकेट गिर रहे थे लेकिन पंत 30 रन के करीब पहुंच चुके थे। लग रहा था कि वह अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं। पिछली दो पारियों में उन्होंने 31 और 37 रन बनाए थे। ऐसे में उनके पास इस मैच में हीरो बनने का मौका था। वह राशिद खान की गेंद पर डीप स्क्वेअर लेग पर कैच आउट हो गए। और सीजन के लगातार दो मैच जीतने के बाद दिल्ली को सीजन की पहली हार मिली। आईपीएल-13 में अभी तक कुल 11 मुकाबले हो चुके हैं और हर टीम कम-से-कम एक जीत दर्ज कर चुकी है।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jejn60
Share:

IPL 2020: विकेटकीपर्स का मुकाबला, बढ़ रहा है ऋषभ पंत पर दबाव

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 में इस साल एक अलग तरह की जंग चल रही है। यह मुकाबला भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों के बीच है। केएल राहुल (), संजू सैमसन (), इशान किशन () और ऋषभ पंत () के बीच एक अलग ही प्रतिस्पर्धा चल रही है। हालांकि केएल राहुल (KL Rahul) सीमित ओवरों की भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने की दौड़ में सबसे आगे हैं लेकिन सबसे ज्यादा दबाव युवा ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पर है। पंत, जिन्हें कभी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का स्वाभाविक उत्तराधिकारी माना जा रहा था, पर अब दबाव काफी बढ़ गया है। किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने कमाल का प्रदर्शन किया है। राहुल ने इस सीजन में अभी 111 के औसत से 222 रन बनाए हैं। इसमें इस सीजन की पहली सेंचुरी के अलावा एक अर्धशतक भी शामिल है। राहुल की फॉर्म बहुत अच्छी है और साथ ही कप्तानी की भूमिका भी अच्छी तरह निभा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के संजू सैमसन (Sanju Samson) भी पीछे नहीं। सैमसन (Samson) ने रॉयल्स के लिए 79.50 के औसत से दो पारियों में 159 रन बनाए हैं। दोनों पारियों में उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाई हैं और मैन ऑफ द मैच रहे हैं। सैमसन एक लय के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें टीम इंडिया में शामिल किए जाने की भी बात कही जाने लगी। इसके अलावा ईशान किशन (Ishan Kishan) की बात करें तो उन्होंने एक ही मैच में प्रभावित किया है। लीग में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओर से खेलने वाले बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ 58 गेंद पर 99 रन की पारी खेली। अपनी पारी में किशन ने नौ छक्के लगाए। उनकी पारी की मदद से मुंबई की टीम मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा सकी। हालांकि रॉयल चैलेंजर्स (RCB) ने सुपर ओवर में जीत हासिल की। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ऋषभ पंत पर दबाव बढ़ गया है। मंगलवार को उनके पास मौका था खुद को हीरो साबित करने का। सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ मुकाबले में जब वह बल्लेबाजी करने उतरे उनकी टीम को 12 ओवर में 120 रन चाहिए थे। आठ विकेट हाथ में थे। उन्होंने सधी शुरुआत की और 13वें ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। उनके इर्द-गिर्द विकेट गिर रहे थे लेकिन पंत 30 रन के करीब पहुंच चुके थे। लग रहा था कि वह अपनी टीम को जीत दिला सकते हैं। पिछली दो पारियों में उन्होंने 31 और 37 रन बनाए थे। ऐसे में उनके पास इस मैच में हीरो बनने का मौका था। वह राशिद खान की गेंद पर डीप स्क्वेअर लेग पर कैच आउट हो गए। और सीजन के लगातार दो मैच जीतने के बाद दिल्ली को सीजन की पहली हार मिली। आईपीएल-13 में अभी तक कुल 11 मुकाबले हो चुके हैं और हर टीम कम-से-कम एक जीत दर्ज कर चुकी है।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jejn60
Share:

IPL: हैदराबाद को हराकर दिल्ली ने खोला खाता, सीजन की पहली जीत

अबु धाबी धुरंधर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरकार आईपीएल के 13वें सीजन में अपना खाता खोला और दिल्ली कैपिटल्स को मात दी। मंगलवार को अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रन से हराया। हैदराबाद टीम की इस सीजन में यह पहली जीत है जबकि दिल्ली कैपिटल्स की पहली हार। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाए जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम 7 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। देखें, अय्यर और धवन को राशिद ने बनाया शिकार पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद दिल्ली टीम की पारी को कप्तान श्रेयस अय्यर और ओपनर शिखर धवन बढ़ा रहे थे लेकिन टीम को 42 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा। स्पिनर राशिद ने अपने पहले ही ओवर (पारी का 8वां) में श्रेयस को शिकार बनाया और अब्दुल समाद के हाथों उन्हें कैच करा दिया। अय्यर ने 21 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 17 रन बनाए। उन्होंने धवन के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जोड़े। फिर धवन को भी राशिद ने पविलियन भेजा और बेयरस्टो के हाथों उन्हें कैच करा दिया। हालांकि इस पर डीआरएस लिया गया लेकिन धवन को लौटना पड़ा। धवन ने 31 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। पहले ही ओवर में लौटे पृथ्वी दिल्ली के ओपनर पृथ्वी साव को पारी के पहले ही ओवर में पेसर भुवनेश्वर कुमार ने शिकार बनाया और 5वीं गेंद पर विकेट के पीछे जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच करा दिया। बेयरस्टो, विलियमसन ने सनराइजर्स को 162 रन तक पहुंचाया सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने टूर्नमेंट में अपना दूसरा अर्धशतक लगाया जिसकी मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट पर 162 रन बनाए। बेयरस्टो ने 48 गेंद में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाए। उन्होंने कप्तान डेविड वॉर्नर के साथ 57 गेंद में 77 रन जोड़े जबकि केन विलियमसन के साथ 38 गेंद में 52 रन की साझेदारी की। विलियमसन के 26 गेंद पर 41 रन टूर्नमेंट में पहला मैच खेल रहे केन विलियमसन ने 26 गेंदों में 41 रन बनाए। वॉर्नर ने 33 गेंद में 45 रन बनाए। आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे जम्मू कश्मीर के अब्दुल समाद ने सात गेंद में 12 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर सनराइजर्स के लिए वॉर्नर और बेयरस्टो ने इशांत शर्मा, कागिसो रबाडा और एनरिक नोर्त्जे की गेंदों का संभलकर सामना किया। रबाडा ने 21 रन देकर दो विकेट लिए। पावरप्ले में बने 38 रन, बाद में पकड़ी रफ्तार पावरप्ले में सनराइजर्स के बल्लेबाज 38 रन ही बना सके जिसमें वॉर्नर ने दो चौके और एक छक्का लगाया। बेयरस्टॉ ने पहला चौका सातवें ओवर में लगाया जबकि लेग स्पिनर अमित मिश्रा को एक छक्का जड़ा। धीमे विकेट पर दोनों बल्लेबाजों ने विकेट के बीच बेहतरीन दौड़ का प्रदर्शन करते हुए रन बंटोरे। वॉर्नर ने इशांत को दूसरा छक्का लगाया और मिश्रा की गेंद पर रिवर्स स्वीप से चौका जड़ा। मिश्रा ने उन्हें विकेट के पीछे लपकवाया। मिश्रा और रबाडा को 2-2 विकेट सनराइजर्स ने दस ओवर में 82 रन बनाए। स्पिनर मिश्रा ने मनीष पांडे (तीन) को भी सनराइजर्स का सैकड़ा बनने से पहले ही पविलियन भेज दिया। चोट से उबरकर इस सत्र का पहला मैच खेल रहे विलियमसन ने 16वें ओवर में दो चौके लगाये। इस बीच बेयरस्टो ने 18वें ओवर में नोर्त्जे की गेंद पर विकेट गंवाने से पहले 44 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। अगले ओवर में विलियमसन भी पविलियन लौट गए। मिश्रा और कागिसो रबाडा ने 2-2 विकेट लिए। ऐसा रहा दोनों टीमों का सफर सनराइजर्स हैदराबाद को IPL-13 के उसके पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 रन से मात दी जबकि दूसरे मैच में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। वहीं, दिल्ली ने जहां किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हराया तो वहीं अपने दूसरे मैच में महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नै सुपर किंग्स को भी मात दी थी।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33dO3yv
Share:

थरूर ने बताया था अगला धोनी, सैमसन बोले- उनकी तरह कोई नहीं खेल सकता

दुबईइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में शानदार लय में चल रहे राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ने मंगलवार को कहा कि भारत के पूर्व कप्तान की तरह कोई नहीं खेल सकता। उन्होंने कहा कि धोनी की तरह खेलने की कोशिश किसी को करनी भी नहीं चाहिए। सैमसन के सहजता से बड़े शॉट खेलने की क्षमता से टीम ने करीबी मुकाबलों में चेन्नै सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। पंजाब की टीम के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स रिकार्ड लक्ष्य का पीछा करने में सफल रहा। उनकी इस धमाकेदार पारी के बाद केरल के कांग्रेस सांसद ने उन्हें अगला धोनी करार दिया। पढ़ें, 25 वर्षीय सैमसन ने हालांकि इस तुलना को खारिज करते हुए कहा, ‘मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि धोनी की तरह कोई नहीं खेल सकता है, ना ही किसी को उनकी तरह खेलने की कोशिश करनी चाहिए। धोनी की तरह खेलना बिल्कुल भी आसान नहीं है, इसलिए इससे अलग छोड़ देना चाहिए। मैं कभी एमएस धोनी की तरह खेलने के बारे में नहीं सोचता। वह भारतीय क्रिकेट के और इस खेल के दिग्गज हैं।’ सैमसन ने कहा, ‘मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं, मैं इसमें सर्वश्रेष्ठ कैसे कर सकता हूं और मैं मैच कैसे जीत सकता हूं।’ केरल के इस बल्लेबाज से पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर भी सहमत दिखे। गंभीर ने कहा कि 25 साल के इस खिलाड़ी को अगला धोनी बनने की जगह भारतीय क्रिकेट का संजू सैमसन बनने पर ध्यान देना चाहिए। सैमसन ने 74 और 85 रन की आतिशि पारी खेलकर भारतीय टीम में जगह के लिए अपना दावा मजबूत किया। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए पर्याप्त प्रयास किया है, तो सैमसन ने कहा, ‘शायद हां, शायद ना। मुझे लगता है कि मैं जानता हूं कि मैं अच्छी लय में हूं, मेरा एकमात्र सपना अपनी टीम के लिए मैच जीतना है। अभी मेरा ध्यान आईपीएल पर है।’


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33beODS
Share:

J&K के क्रिकेटर अब्दुल का IPL में डेब्यू, वॉर्नर ने दी कैप

अबु धाबी घरेलू क्रिकेट में जम्मू कश्मीर के लिए खेलने वाले बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मंगलवार को आईपीएल में डेब्यू किया। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कैप दी। अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। दिल्ली टीम में जहां एक बदलाव हुआ और इशांत शर्मा को आवेश खान की जगह प्लेइंग-XI में शामिल किया गया। वहीं, हैदराबाद टीम में 2 बदलाव किए गए और केन विलियमसन को मोहम्मद नबी की जगह जबकि ऋद्धिमान साहा की जगह अब्दुल समाद को शामिल किया गया। समाद आईपीएल में खेलने वाले जम्मू कश्मीर के चौथे क्रिकेटर हैं। मंजूर डार, रसिख सलाम और परवेज रसूल जम्मू-कश्मीर के अन्य तीन क्रिकेटर हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग का हिस्सा रह चुके हैं। सलाम को मुंबई इंडियंस टीम से खेलने का मौका मिला तो वहीं रसूल पुणे वॉरियर्स फ्रैंचाइजी का हिस्सा रहे। डार को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा था लेकिन वह कोई मैच नहीं खेल सके। समाद ने अब तक के अपने फर्स्ट क्लास करियर में 10 मैच खेले हैंऔर कुल 592 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 112 से ज्यादा का रहा है। उन्होंने 11 टी20 मैच भी खेले हैं और 1 अर्धशतक की मदद से कुल 240 रन बनाए हैं। उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 4 विकेट भी हैं। वह लेग स्पिन बोलिंग भी करते हैं। प्लेइंग-XI सनराइजर्स हैदराबाद- डेविड वार्नर (c), जॉनी बेयरस्टो (wk), केन विलियमसन, मनीष पांडे, अब्दुल समाद, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद और टी नटराजन दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी साव, शिखर धवन, ऋषभ पंत (wk), श्रेयस अय्यर (c), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टॉयनिस, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, इशांत शर्मा और एनरिक नोर्त्जे


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3n2AObW
Share:

हाथरस गैंगरेप पर बोले विराट कोहली, जो हुआ वो क्रूरता की हद

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान () ने यूपी के () में हैवानियत का शिकार हुई दलित गुड़िया की मौत के बाद दुख जताया है। उन्होंने कहा कि हाथरस में जो हुआ, वह क्रूरता से भरा जघन्य अपराध है। यूएई में IPL खेल रहे विराट ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'हाथरस में जो हुआ, वह अमानवीय है और क्रूरता से परे है। उम्मीद करता हूं कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को सजा मिलेगी।' पढ़ें, हाथरस में हैवानियत का शिकार हुई गुड़िया दिल्ली में इलाज के दौरान जिंदगी से जंग हार गई। हैवानों ने गैंगरेप के बाद उसकी जीभ काट दी और उसकी रीढ़ की हड्डी तक तोड़ दी गई थी। वारदात के बाद वह एक हफ्ते से ज्यादा बेहोश रही। सोमवार को ही हालत खराब होने के बाद लड़की को एम्स दिल्ली लाया गया जहां मंगलवार सुबह करीब चार बजे उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल परीक्षण में पता चला था कि युवकों ने गैंगरेप के बाद पीड़िता की रीढ़ की हड्डी को तोड़ डाला था। पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। गत 21 सितंबर को किशोरी के होश में आने के बाद किए गए डॉक्टरी परीक्षण के दौरान मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पीड़िता ने होश में आने पर यह भी बताया था कि आरोपियों ने उसकी जीभ काट दी थी, जिससे वह लोगों को घटना के बारे में ना बता सके।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2S92AVV
Share:

Rahul Tewatia has had a rollercoaster ride in IPL

Rahul Tewatia has had a rollercoaster ride in IPL




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/33dc8Wn
Share:

डीसी vs एसआरएच LIVE स्कोर: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता, बोलिंग का फैसला

आबू धाबी आईपीएल का 11वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली ने यहां टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। दिल्ली की टीम में आज अनुभवी इशांत शर्मा (Ishant Sharma) चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। दोनों टीमों का प्लेइंग XI दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी साव, शिखर धवन, ऋषभ पंत (WK), श्रेयस अय्यर (C), शिमरॉन हैटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, इशांत शर्मा, एनरिच नोर्त्जे सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (C), जॉनी बेयरस्टो (WK), केन विलियमसन, मनीष पांडे, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, टी. नटराजन लगातार 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही दिल्ली कैपिटल्स (DC) आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से मुकाबला होना है। दिल्ली जहां आज जीत की हैटट्रिक लगाना चाहेगी, वहीं सनराइजर्स पर लगातार तीसरी हार का खतरा मंडरा रहा हैं।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33c41Jn
Share:

IPL 2020 LIVE स्कोरकार्ड: दिल्ली vs हैदराबाद @ अबु धाबी

अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का 11 वां मैच खेला जा रहा है।

from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3ihTCjM
Share:

IPL 2020: RCB win Super Over thriller against MI

IPL 2020: RCB win Super Over thriller against MI




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2GmJB7v
Share:

IPL 2020: 153 sixes hit in just 10 matches so far

IPL 2020: 153 sixes hit in just 10 matches so far




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2Sbd876
Share:

रिटायरमेंट का नहीं पड़ा 'ब्रांड धोनी' पर कोई फर्क, और बढ़ गई ब्रांड वैल्यू

रासुल बैले और रत्न भूषण, नई दिल्लीटीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन उनकी ब्रांड वैल्यू ना केवल बरकरार है, बल्कि लगातार बढ़ रही है। जनवरी के बाद से धोनी ने असोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया, डिजिटल अकाउंटिंग प्लेटफॉर्म खाताबुक, स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो और आइल ऑफ मैन आधारित ऑनलाइन पोकर कंपनी पोकरस्टार्स के साथ एंडोर्समेंट करार किए हैं। धोनी ड्रीम 11, भारत मैट्रीमॉनी, आईटीसी की यिप्पी नूडल्स, मास्टर कार्ड, स्निकर्स, इंडिगो पेंट्स, टीवीएस और कई अन्य कंपनियों के ब्रांड एंबैसडर भी हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन के दौरान टीवी विज्ञापनों में उन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है। पढ़ें, इस साल यूएई में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित टी20 लीग में ब्रांड ने भी उनके वाले विज्ञापन दिखाए हैं। TAM मीडिया रिसर्च की एक इकाई ऐडएक्स इंडिया (AdEx India), जो सेलिब्रिटी के विज्ञापनों को रैंक करती है, ने धोनी को अपनी जुलाई रैंकिंग में दूसरे स्थान पर रखा था। उसके पिछले महीने से यह छह स्थान ऊपर है जो बॉलिवुड ऐक्टर्स (अमिताभ बच्चन और करीना कपूर सहित) से ज्यादा है। टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ही केवल उनसे आगे हैं। अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से उनकी रिटायरमेंट की घोषणा से भी यह प्रभावित नहीं हुआ है। भारत को 2 बार विश्व विजेता बनाने वाले छोटे शहर के लड़के की ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा है। इस बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि वह (धोनी) फिलहाल 30 ब्रांडों का सपॉर्ट करते हैं और ब्रांड असोसिएशनों से एक वर्ष के लिए औसतन 5 करोड़ का शुल्क लेते हैं। रीति स्पोर्ट्स के प्रमोटर अरुण पांडे ने कहा, 'धोनी सिर्फ एक क्रिकेटर होने से काफी दूर निकल गए हैं, वह एक ऐसा ब्रांड है जो आकांक्षा और प्रेरणा का प्रतीक हैं।' पांडे ने कहा कि पिछले एक साल में मैदान पर नहीं दिखाई देने के बावजूद धोनी के एंडोर्समेंट करार बढ़े हैं। धोनी आखिरी बार पिछले साल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम के लिए खेले थे। वह फिलहाल आईपीएल के 13वें सीजन में चेन्नै सुपर किंग्स की कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं। पांडे ने कहा कि आईपीएल के दौरान तीन नए करार की घोषणा की जानी थी। हालांकि उन्होंने ब्रांड के नाम नहीं बताए ब्रांड कंसल्टेंट संतोष देसाई ने कहा, 'धोनी को लोग तरह-तरह से याद करते हैं। लोग जानते हैं कि वह आईपीएल के बाद नहीं खेल पाएंगे और इसी आधार पर लोग उन्हें भावनात्मक रूप से भी ऐड में देख और पसंद कर रहे हैं। वह एक शांत और नेतृत्वकर्ता की तरह ही नजर आते हैं।' कुछ विज्ञापनदाता आईपीएल के दौरान क्रिकेटर की विशेषता वाले विज्ञापनों में काफी पैसा खर्च कर रहे हैं। टीवीएस और आईटीसी सहित कुछ कंपनियों ने टूर्नमेंट के दौरान नए स्पॉट शूट करने में कामयाबी हासिल की, जबकि कुछ अन्य कंपनी पुराने विज्ञापन ही चला रही हैं। इंडिगो पेंट्स, जिसने 2018 की शुरुआत में धोनी को साइन किया था, ने कहा कि कंपनी ने क्रिकेटर को 'संकेत' दिए थे कि वह और तीन साल के लिए एंडोर्समेंट करार करना चाहती थी। मौजूदा करार अगले अप्रैल में समाप्त हो रहा है। पढ़ें, 700 करोड़ रुपये के राजस्व वाली कंपनी के संस्थापक हेमंत जालान ने कहा, 'कई ब्रांड हैं जो आईपीएल के दौरान पॉप अप कर रहे हैं, लेकिन आप क्या करते हैं, यह शख्स लोकप्रिय है।' डिजिटल अकाउंटिंग प्लेटफॉर्म खाताबुक ने कहा कि वह एक ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रहा थे जो अपने ग्राहक आधार पर छोटे दुकानदारों से अपील करे और धोनी उस प्रोफाइल में फिट होते हैं। खाताबुक के फाउंडर रवीश नरेश ने कहा कि बॉलिवुड सितारे हिंदी बेल्ट तक ही सीमित हैं और उनके पास पैन-इंडिया अपील नहीं है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में क्रिकेटर के साथ करार किया था। आईटीसी के डिवीजनल चीफ एग्जीक्यूटिव (फूड डिवीजन) हेमंत मलिक ने कहा कि धोनी के साथ सनफीस्ट कंपनी का जुड़ाव जारी रहेगा।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33bXK0i
Share:

डिविलियर्स विकेटकीपिंग करते हैं तो टीम को संतुलन मिलता है: वाशिंगटन सुंदर

दुबई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर टीम के अपने सुपरस्टार साथी से काफी प्रभावित हैं और उनका मानना है कि साउथ अफ्रीका के इस आक्रामक बल्लेबाज के विकेटकीपिंग सहित कई काम करने की क्षमता से उनकी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम में संतुलन आता है। डिविलियर्स ने सोमवार को गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स (MI) के खिलाफ आरसीबी की जीत के दौरान विकेटकीपर की भूमिका निभाई थी। वह खराब फॉर्म से जूझ रहे जोश फिलिप की जगह विकेटकीपिंग करने उतरे थे। डिविलियर्स ने 24 गेंद में अर्धशतक भी जड़ा, जिसके कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद सुंदर ने कहा कि वह हैरान हैं कि क्या इस दुनिया में ऐसा भी कोई काम है, जो डिविलियर्स नहीं कर सकते। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 36 साल के डिविलियर्स के संदर्भ में सुंदर ने कहा, 'मुझे एक ऐसी चीज बताइये जो वह नहीं कर सकते, टीम को उनसे जो भी जरूरत होती है वह उसे करते हैं। उन्हें ऐसा करने में खुशी होती है और वह आरसीबी के लिए वर्षों से ऐसा कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'इससे काफी संतुलन मिलता है और उनके विकेटकीपिंग करने से गेंदबाजों को भी मदद मिलती है और टीम के लिए फायदे की स्थिति होती है।' सोमवार के मैच के संदर्भ में सुंदर ने कहा कि तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने सुपर ओवर में सिर्फ 7 रन देकर अपने जज्बे का परिचय दिया। सुंदर ने कहा, 'वह (सैनी) शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, इस साल ही नहीं बल्कि पिछले कुछ वर्षों से। वह काफी अच्छे रहे हैं और लगातार मजबूत हो रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'जब हार्दिक (पंड्या) और पोलार्ड सुपर ओवर में क्रीज पर थे तब सिर्फ सात रन देना शानदार है। इससे उनके जज्बे का पता चलता है और उनमें सफलता की कितनी भूख है, उन्हें श्रेय जाना चाहिए।' मैच में जहां 400 से अधिक रन बने वहीं सुंदर ने अपने चार ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट चटकाया और वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट दिखे। उन्होंने कहा, 'इस मैच के लिए मैं रणनीति बनाकर आया था और मुझे खुशी है कि मुझे यह भूमिका मिली। मैंने पावरप्ले में गेंदबाजी का लुत्फ उठाया। जब दो दिग्गज बल्लेबाज खेल रहे हों और सर्कल के बाहर सिर्फ दो क्षेत्ररक्षक हों तो काफी मजा आता है।' सुंदर ने कहा, 'मुझे खुशी है कि कप्तान मुझ पर इतना भरोसा करते हैं।'


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cHXaLe
Share:

IPL 2020 RCB vs MI: किशन थक गया था, हमें सुपर ओवर में सीनियर खिलाड़ियों पर भरोसा था: जयवर्धने

दुबई आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे को सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजने के मुंबई इंडियंस (MI) के फैसले ने कई लोगों को हैरान किया होगा लेकिन टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने इस रणनीति का बचाव करते हुए कहा है कि उन्हें अपने अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा था कि वे काम पूरा करेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज किशन (99) और कायरन पोलार्ड (60) की पारियों की बदौलत मुंबई की टीम ने वापसी की। मैच का नतीजा हालांकि सुपर ओवर से निकला जहां गत चैंपियन टीम ने पोलार्ड के साथ हार्दिक पंड्या को भेजने का फैसला किया। यह रणनीति हालांकि नाकाम रही और नवदीप सैनी के ओवर में टीम सात रन ही जुटा सकी और मैच हार गई। जयवर्धने ने कहा कि लंबी पारी खेलने के बाद किशन थकान महसूस कर रहे थे। इस श्रीलंकाई कोच ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘अगर आप देख सकते तो उस समय वह (किशन) काफी थका हुआ था और हम सोच रहे थे कि हमें कुछ तरोताजा खिलाड़ियों की जरूरत है जो बड़े शॉट खेल सकें।’ उन्होंने कहा, ‘बाद में ऐसा कहना आसान है लेकिन पोलार्ड और हार्दिक ने अतीत में सुपर ओवर में अच्छा काम किया है, दो अनुभवी खिलाड़ी जो काम को अंजाम देने में सक्षम हैं।’ कोच ने कहा, ‘आपको इन फैसलों को लेकर जोखिम उठाना पड़ता है और ये किसी के भी पक्ष में जा सकते हैं। अगर हमने 10 या 12 रन बनाए होते तो कुछ भी हो सकता था।’ जयवर्धने ने माना कि जसप्रीत बुमराह जैसी क्षमता वाले गेंदबाज के लिए भी सात रन का बचाव करना बेहद मुश्किल था। उन्होंने कहा, ‘सुपर ओवर में हम तीन गेंद पर रन नहीं बना पाए, यहीं हमें नुकसान हुआ। हमने विकेट गंवाया और फिर दो गेंद खाली खेली।’ जयवर्धने ने कहा कि उन्होंने जल्दी विकेट गंवा दिए थे इसलिए किशन के लिए संदेश यही था कि वह मैच को अंत तक ले जाएं। उन्होंने कहा, ‘बीच के ओवरों में हम यही चाहते थे कि वह अंत तक बल्लेबाजी करता रहे। हमें पता था कि वह उनके गेंदबाजों को दबाव में डाल सकता है इसलिए उसके लिए संदेश था कि अंत तक टिके रहो क्योंकि हमने कुछ विकेट गंवा दिए थे। उसने शानदार काम किया और जोखिम भी उठाए, उसने कुछ शानदार शॉट खेले।’ जयवर्धने ने कहा, ‘उसके और पोलार्ड के बीच साझेदारी शानदार रही और उन्होंने हमें लगभग जीत दिला दी थी।’


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33cb453
Share:

ENG W vs WI W: इंग्लैंड की विंडीज पर एक और आसान जीत, क्लीन स्वीप से एक कदम दूर

डर्बीविकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान हीथर नाइट की शानदार बल्लेबाजी से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहां चौथे टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 44 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 166 रन बनाए और इसके बाद वेस्टइंडीज को नौ विकेट पर 122 रन पर रोक दिया। इंग्लैंड ने इस तरह से सीरीज में 4-0 से बढ़त बना दी है। इंग्लैंड की बल्लेबाजी का आकर्षण एमी जोन्स का अर्धशतक रहा। उन्होंने 37 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाए और कप्तान हीथर नाइट (30 गेंदों पर 42) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट (27) और कैथरीन ब्रंट (नाबाद 25) ही दोहरे अंक में पहुंच पाई। वेस्टइंडीज के लिए एलिया एलिन ने 25 रन देकर दो विकेट लिए। विंडीज ने इसके जवाब में नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। उसकी तरफ से चेडिया नेशन ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सराह ग्लेन ने 15 रन देकर दो और ब्रंट ने 21 रन देकर दो विकेट झटके। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3kVFM8l
Share:

बेलिंडा क्लार्क ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पद से इस्तीफा दिया

सिडनी ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान () ने मंगलवार को घोषणा की कि वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की सामुदायिक क्रिकेट की कार्यकारी महाप्रबंधक के अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। बेलिंडा की अगुआई में ऑस्ट्रेलिया में दो वर्ल्ड कप खिताब जीते और इस खिलाड़ी ने अपने देश की ओर से 15 टेस्ट तथा 118 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। वह पिछले ढाई साल से यह भूमिका निभा रही थीं और 30 नवंबर को अपने पद से हट जाएंगी। यह 50 साल की पूर्व खिलाड़ी हालांकि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप स्थानीय आयोजन समिति की निदेशक बनी रहेंगी। क्रिकेट.कॉम.एयू ने बेलिंडा के हवाले से कहा, 'खेल के लिए काम करने के अपने समय का मैंने लुत्फ उठाया और सीए के साथ 20 साल के बीच यह अध्याय खत्म हो रहा है। क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के साथ छह साल और आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की महिला समिति की लंबे समय से सदस्य होने के नाते, मैं खेल को कुछ वापस देने के नई तरीके ढूंढने के लिए प्रतिबद्ध हूं, जिसने मुझे इतना कुछ दिया।' वर्ष 2018 से आईसीसी की क्रिकेट समिति की भी सदस्य बेलिंडा ने कहा कि वह युवा लड़कियों में नेतृत्व क्षमता के विकास के अपने काम पर ध्यान लगाएंगी। ऑस्ट्रेलिया की सबसे सफल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज बेलिंडा ने 47.49 की औसत से 4,844 रन बनाए और वह वनडे इंटरनैशनल मैचों में दोहरा शतक जड़ने वाली पहली महिला या पुरुष खिलाड़ी हैं। वह 2014 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में जगह बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। उन्हें 2018 में ऑफिस ऑफ ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया भी दिया गया।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3ibfGwr
Share:

IPL 2020: टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने की वॉशिंगटन सुंदर की तारीफ, किया मजेदार ट्वीट

दुबई इस मैच जिसमें 40 ओवरों में 400 से ज्यादा रन बने। एक ऑफ स्पिनर ने 4 ओवरों में 12 रन देकर एक विकेट लिया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर () के गेंदबाज () ने दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) पर सटीक गेंदबाजी की। हालांकि बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बीच सुंदर की चर्चा जरा कम हुई। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के कोच (Ravi Shastri) ने वॉशिंगटन सुंदर के खेल की तारीफ की है। इस बीच, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) और मुंबई इंडियंस () के बीच हुआ मुकाबला टाई रहा। आईपीएल (IPL) के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए और मैच टाई रहा हो। दोनों टीमों ने 201 रन बनाए और विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम ने सुपर ओवर (Super Over) में मैच जीता। टूर्नमेंट में इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच हुआ मुकाबला टाई रहा था। इसमें दिल्ली ने सुपर ओवर में मैच अपने नाम किया था। पोलार्ड ने किया धमाका रनों का पीछा करते हुए मुंबई (MI) की टीम एक समय पर मैच से बाहर हो चुकी थी लेकिन 16वें ओवर में कायरन पोलार्ड (Keiron Pollard) ने गियर बदला। उन्होंने एडम जम्पा (Adam Zampa) के ओवर में 27 रन बटोरे। इसके बाद टीम ने आखिरी पांच ओवरों में 89 रन बनाकर मैच टाई कर दिया। ईशान किशन (Ishan Kishan), जो इस साल का अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे थे ने 99 रनों की पारी खेली। वह अनलकी रहे कि शतक से चूक गए और अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। अपनी पारी में उन्होंने नौ छक्के लगाए। वहीं पोलार्ड ने 20 गेंद पर 64 रन की पारी खेली। सैनी का शानदार सुपर ओवर नवदीप सैनी (Navdeep Saini) ने बैंगलोर (RCB) की ओर से सुपर ओवर फेंका। उन्होंने मुंबई (MI) को सिर्फ सात के स्कोर पर रोक लिया। इसके बाद बैंगलोर की ओर से एबी डि विलियर्स (AB De Villiers) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने सुपर ओवर में टीम को जीत दिलाई। इस शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के बीच वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के प्रदर्शन पर कम ही लोगों का ध्यान गया। इस मैच में ज्यादातर गेंदबाजों ने जहां 8 रन प्रति ओवर से ज्यादा की दर से रन दिए वहीं सुंदर की इकॉनमी सिर्फ तीन रही। हालांकि शास्त्री (Ravi Shastri) ने इस युवा गेंदबाज की तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, 'बल्लेबाजों के इस दौर में- चेन्नै से वॉशिंगटन तक। आईपीएल 2020 का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन। स्पेशल।' क्या बोले सुंदर सुंदर को उनके प्रदर्शन के लिए पावर प्लेयर ऑफ द मैच (Power Player of the Match) चुना गया। उन्होंने मैच के बाद कहा, 'मुझे टीम के लिए अपना प्रदर्शन करना था। मैं अपना योगदान देकर और ऐसे मैच में खेलकर काफी खुश हूं। मैं अपना योगदान देना चाहता था और मुझे खुशी है कि मैं ऐसा कर सका। और वह भी मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन कर मैं वाकई बहुत खुश हूं।' सुंदर से जब पूछा गया कि क्या सुपर ओवर में आपको गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए थी। इस पर उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा नहीं कह सकता। सैनी का गेंदबाजी करना बेहतर फैसला था। उन्होंने (सैनी) शानदार गेंदबाजी की और मुंबई को सात रन पर रोक लिया। यह जीत वाकई बहुत मायने रखती है।'


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jcSI9r
Share:

IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स के सामने होगी कोलकाता नाइट राइडर्स की कड़ी परीक्षा

दुबई कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना अभियान पटरी पर बनाए रखना है तो उसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे राजस्थान रॉयल्स () के खिलाफ बुधवार को यहां दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम () में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। रॉयल्स को शुरू से छुपा रुस्तम माना जा रहा था और उसने टूर्नामेंट की शुरुआत में ही अपना यह लक्षण जाहिर कर दिया। पिछले मैच में उसने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 224 रन के रेकॉर्ड लक्ष्य को हासिल किया। रॉयल्स ने अपने दोनों मैच जीते हैं और उसने बड़ी आसानी से 200 रन की संख्या को पार किया है। रॉयल्स इन सफलताओं में संजू सैमसन (Sanju Samson) और राहुल तेवतिया () का योगदान अहम रहा है जो अब तक स्टार खिलाड़ियों पर भारी पड़े हैं। हरियाणा के ऑलराउंडर तेवतिया (Tewatia) ने किंग्स इलेवन (Kings XI Punjab) के खिलाफ पिछले मैच में 31 गेंदों पर 53 रन बनाकर मैच का पासा पलट दिया था। उनकी इस पारी से रॉयल्स ने तीन गेंद शेष रहते हुए ही 224 रन का लक्ष्य हासिल कर दिया था। तेवतिया ने एक समय 19 गेंदों पर आठ और फिर 23 गेंदों पर 17 रन बनाए थे लेकिन अचानक ही उनके अंदर का आक्रामक बल्लेबाज जाग उठा और उन्होंने तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर मैच का नक्शा बदल दिया। लेकिन रॉयल्स की पहली दो जीत के नायक केरल के विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन रहे। उन्होंने लगातार दो अर्धशतक जमाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 214.86 है। इससे उन्होंने भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के स्थान के लिए फिर से अपना दावा पेश कर दिया है। कप्तान स्टीव स्मिथ ने भरोसमंद की भूमिका निभायी है। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं जबकि सलामी बल्लेबाज जोस बटलर से टीम को धमाकेदार पारी का इंतजार है। ऐसी स्थिति में अगर केकेआर को रॉयल्स की बराबरी करनी है या उससे आगे निकलना है तो उसके सबसे बड़े स्टार आंद्रे रसल और इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयान मॉर्गन को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। मॉर्गन और रसेल को अभी तक कम मौके मिले हैं क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी क्रम में पांचवें और छठे नंबर पर उतारा गया। केकेआर का टीम प्रबंधन इस मैच में उन्हें ऊपरी क्रम में उतार सकता है विशेषकर कैरेबियाई क्रिकेटर को जिन्होंने पिछले सत्र में 204.81 के स्ट्राइक रेट से 510 रन बनाए थे। केकेआर को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा लेकिन दूसरे मैच में उसने सनराइजर्स हैदराबाद की गलतियों का फायदा उठाकर अच्छी वापसी की। प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के नाबाद अर्धशतक और मोर्गन की तूफानी पारी से केकेआर ने दो ओवर शेष रहते ही 145 रन के लक्ष्य को हासिल कर दिया था। लेकिन रॉयल्स की बल्लेबाजी को देखते हुए कोई भी लक्ष्य सुरक्षित नहीं कहा जा सकता है। इसके अलावा सत्र के दोनों सुपर ओवर दुबई में खेले गये हैं। यह स्थान दोनों टीमों के लिए नया है क्योंकि वे इस सत्र में यहां अपना पहला मैच खेलेंगी। रिकार्ड के लिये बता दें कि अब तक यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सभी पांचों मैच जीते हैं। टीमें इस प्रकार हैं : कोलकाता नाइटराइडर्स: दिनेश कार्तिक (कप्तान और विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सिद्धेश लाड, सुनील नारायण, पैट कमिन्स, इयोन मोर्गन, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बैंटन, राहुल त्रिपाठी, क्रिस ग्रीन, एम सिद्धार्थ, निखिल नाइक, अली खान। राजस्थान रॉयल्स: स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोस बटलर, रॉबिन उथप्पा, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, यशस्वी जायसवाल, मनन वोहरा, कार्तिक त्यागी, आकाश सिंह, ओशन थॉमस, एंड्रयू टाय, डेविड मिलर, टॉम कुरेन, अनिरुद्ध जोशी, श्रेयस गोपाल, रेयान पराग, वरुण आरोन, शशांक सिंह, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, मयंक मारकंडे। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।


from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cHID28
Share:

IPL 2020, RCB vs MI: Outstanding 'Super Over' from Navdeep Saini, says Virat Kohli

IPL 2020, RCB vs MI: Outstanding 'Super Over' from Navdeep Saini, says Virat Kohli




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2S4G80e
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support