डर्बीविकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान हीथर नाइट की शानदार बल्लेबाजी से इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को यहां चौथे टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 44 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 166 रन बनाए और इसके बाद वेस्टइंडीज को नौ विकेट पर 122 रन पर रोक दिया। इंग्लैंड ने इस तरह से सीरीज में 4-0 से बढ़त बना दी है। इंग्लैंड की बल्लेबाजी का आकर्षण एमी जोन्स का अर्धशतक रहा। उन्होंने 37 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 55 रन बनाए और कप्तान हीथर नाइट (30 गेंदों पर 42) के साथ चौथे विकेट के लिए 65 रन जोड़कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट (27) और कैथरीन ब्रंट (नाबाद 25) ही दोहरे अंक में पहुंच पाई। वेस्टइंडीज के लिए एलिया एलिन ने 25 रन देकर दो विकेट लिए। विंडीज ने इसके जवाब में नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। उसकी तरफ से चेडिया नेशन ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए सराह ग्लेन ने 15 रन देकर दो और ब्रंट ने 21 रन देकर दो विकेट झटके। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच 30 सितंबर को खेला जाएगा।
from Cricket News in Hindi: Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3kVFM8l






0 comments:
Post a Comment