This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Tuesday, November 30, 2021

IPL: पंड्या बंधु-केएल राहुल सहित दिग्गज खिलाड़ी, जिनके लिए मेगा ऑक्शन में होगी 'जंग'

नई दिल्लीविराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी को मंगलवार को उनकी संबंधित फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने बरकरार रखा। आईपीएल मेगा नीलामी से पहले बीसीसीआई ने मंगलवार को रिटेंशन लिस्ट जारी की। डेविड वॉर्नर, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, राशिद खान, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और पंड्या बंधु (हार्दिक और क्रुणाल) उन बड़े नामों में शामिल हैं, जिन्हें उनकी फ्रेंचाइजी ने बरकरार नहीं रखा है। ये खिलाड़ी अन्य खिलाड़ियों के साथ अब पूल में होंगे, जिसमें से दो नई आईपीएल टीमों, अहमदाबाद और लखनऊ के पास तीन-तीन (2 भारतीय, 1 विदेशी) होंगे। माना जा रहा है कि आईपीएल की नई टीम लखनऊ के साथ केएल राहुल जाएंगे। दूसरी ओर, पंड्या बंधु अहमदाबाद से जुड़ सकते हैं। वह इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी करते दिख सकते हैं। आइए जानें, कौन-से वे बड़े खिलाड़ी हैं, जिन्हें रिटेन नहीं किया गया है, लेकिन ऑक्शन में बड़ी बोली लगने की संभावना है। ईशान किशन (मुंबई इंडियंस) मुंबई को कई अहम मुकाबले अकेले दम पर जितवाने वाला यह खिलाड़ी भी मेगा ऑक्शन की शोभा बढ़ाएगा। जबरदस्त विकेटकीपिंग स्किल और तूफानी बैटिंग में माहिर इस खिलाड़ी के लिए संभव है कि पहला दांव मुंबई इंडियंस ही लगाए। हालांकि, अन्य टीमें भी इस खिलाड़ी पर बड़ी राशि लगाने से पीछे नहीं हटेंगी। केएल राहुल (पंजाब किंग्स)भारतीय टी-20 टीम के उपकप्तान राहुल आईपीएल में निरंतर प्रदर्शन करते हैं। राहुल पंजाब किंग्स के कप्तान थे, लेकिन उन्होंने फ्रेंचाइजी छोड़ने का मन बना लिया था। शानदार फॉर्म में चल रहे केएल कप्तानी के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। ओपनिंग में तो कमाल करते ही हैं। ऐसे में दोनों नई फ्रेंचाइजियां उन पर नजर रखी होगी। श्रेयस अय्यर (दिल्ली कैपिटल्स)ऋषभ पंत से पहले श्रेयस अय्यर दिल्ली की कप्तानी संभालते थे। गलत समय में चोटिल होने के चलते करियर अलग मोड़ पर चला गया। कप्तानी तो गई ही टीम इंडिया से भी बाहर हो गए, लेकिन भविष्य को देखते हुए कोई भी फ्रेंचाइजी उनपर आंख बंद करके दांव लगा सकती है। वह किसी टीम की कप्तानी करते भी दिख सकते हैं। फाफ डुप्लेसिस (चेन्नई सुपरकिंग्स)पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बीते सीजन टूर्नामेंट के सेकंड टॉप स्कोरर थे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे फाफ को टीम ने रिटेन नहीं किया है। वैसे, इस बात की भी पूरी संभावना है कि डुप्लेसिस को सीएसके नीलामी में दोबारा अपने साथ रख ले। अगर ऐसा नहीं होता है तो कोई भी टीम उनपर दांव लगाएना चाहेगी। राशिद खान (सनराइजर्स हैदराबाद)सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 प्लेयर्स को रिटेन किया है। कप्तान केन विलियम्सन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़) टीम में खेलते दिखेंगे, जबकि करिश्माई खान यानी राशिद मेगा ऑक्शन में शामिल होंगे। हो सकता है कि दिग्गजों को अपनी उंगली पर नचाने वाले इस खिलाड़ी को नई फ्रेंचाइजियों में से कोई एक पहले ही जोड़ ले। शार्दुल ठाकुर (चेन्नई सुपरकिंग्स)एक ऐसा तेज गेंदबाज जो तेज गति से रन बनाने में माहिर है। बड़ी विस्फोटक पारियां खेल सकता है। सीएसके के लिए शार्दुल ठाकुर एक अहम हथियार थे। ऐसे में धोनी एक बार फिर नीलामी में उन पर दांव लगाने से गुरेज नहीं करेंगे। वैसे सिर्फ चेन्नई ही नहीं दो नई फ्रैंचाइजी भी उन्हें अपने साथ जोड़ने का कोई मौका नहीं गंवाना चाहेगी। हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस)फिटनेस इस ऑलराउंडर का एक बड़ा मसला था। बीते कुछ साल से चोट उनके प्रदर्शन में बाधा बन रही है। बिना बोलिंग के हार्दिक का खेल आधा रह जाता है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। अगर वह ऑक्शन में आते हैं तो वह हर उस फ्रेंचाइजी की नजर में होंगे, जिन्हें एक अदद ऑलराउंडर की तलाश है। वैसे माना जा रहा है कि वह और उनके भाई क्रुणाल पंड्या नई टीम अहमदाबाद से जुड़ सकते हैं। डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)आईपीएल 2021 शायद इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के करियर का सबसे खराब दौर था। पहले कप्तानी से बेदखल किए गए बाद में प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया। इस अपमान का बदला डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड टी-20 में लिया। रनों का अंबार लगाया और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। चर्चा है कि लखनऊ या अहमदाबाद दोनों में से कोई उन्हें अपना कप्तान बना ले। शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स)भारतीय टीम से बाहर चल रहे शिखर धवन का बल्ला जब चलता है तो दुनिया भर के बोलर्स कांपने लगते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के थिंक टैंक ने ऋषभ पंत को रिटेन करने का फैसला लिया है। वह टीम के कप्तान बने रहेंगे। साथ ही युवा ओपनर पृथ्वी साव और स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी रिटेन किया गया है। एनरिक नोर्त्जे भी लिस्ट में शामिल हैं। ऐसे में धवन किसी नई टीम से धमाल मचाते देखे जा सकते हैं। वैसे इस बात की उम्मीद है कि फ्रेंचाइजी ऑक्शन में उन्हें खरीदे। कुलदीप यादव (कोलकाता नाइटराइडर्स)चाइनामैन कुलदीप यादव भले ही बीते कुछ समय से रंग में नजर नहीं आ रहे, लेकिन इस खिलाड़ी के भीतर कितनी प्रतिभा है, वो किसी से छिपी नहीं। कोलकाता नाइटराइडर्स तो उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन तक में नहीं रखती। ऐसे में कोई भी खिलाड़ी इस उच्च स्तरीय स्पिनर को अपने साथ जोड़ना चाहेगी। अगर धोनी की सीएसके उनके पीछे जाए तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। ये बड़े नाम भी हैं शामिल इन खास प्लेयर्स के अलावा बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, स्टीव स्मिथ, जोफ्र आर्चर, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, क्रिस गेल, आरोन फिंच, एविन लुईस, ड्वेन ब्रावो और क्विंटन डि कॉक जैसे कई दिग्गज हैं, जो मेगा ऑक्शन में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3G8yZmF
Share:

IPL: केएल राहुल को पंजाब ने क्यों नहीं किया रिटेन? कोच कुंबले ने खोला राज

नई दिल्लीपंजाब किंग्स ने आईपीएल-2022 के लिए पिछले सीजन में अपने कप्तान को रिटेन नहीं किया। इस बारे में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मौजूदा पंजाब के कोच ने बताया कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन करना चाहती थी, लेकिन वह मेगा ऑक्शन में जाना चाहते थे। इस तरह पंजाब ने दो खिलाड़ियों मयंक अग्रवाल (12 करोड़, 14 करोड़ पर्स से कटेंगे) और अर्शदीप सिंह (4 करोड़) को रिटेन किया है। कुंबले ने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करते हुए कहा- बिल्कुल हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती केएल राहुल थे। हम उन्हें रिटेन करना चाहते थे। यही वजह है कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें दो सीजन तक कप्तान बनाए रखा। वह टीम के प्रमुख खिलाड़ी थे, लेकिन हम उनके ऑक्शन में जाने के फैसले की सम्मान करते हैं। यह खिलाड़ी की इच्छा थी। बता दें कि केएल राहुल पंजाब के सबसे बड़े खिलाड़ी थे। उन्होंने पिछले 4 में से 3 सीजन में 600 से अधिक रन बनाए थे। हालांकि, अपनी कप्तानी में वह टीम को प्लेऑफ तक नहीं ले जा पाए थे। दूसरी ओर, उनकी गैर मौजूदगी में मयंक अग्रवाल के कप्तान बनाए जाने की सबसे प्रबल संभावना है। रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट सीएसके: रविंद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़) केकेआर: आंद्रे रसेल (12 करोड़, 16 करोड़ पर्स से कटेंगे), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़, 12 करोड़ पर्स से कटेंगे), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़) एसआरएच: केन विलियम्सन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़) एमआई: रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कायरन पोलार्ड (6 करोड़) आरसीबी: विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़) डीसी: ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़, 12 करोड़ पर्स से कटेंगे), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़, 8 करोड़ पर्स से कटेंगे), एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़) आरआर: संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़) पीबीकेएस: मयंक अग्रवाल (12 करोड़, 14 करोड़ पर्स से कटेंगे), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/31hfNEb
Share:

ओमीक्रोन से भारत का साउथ अफ्रीका दौरा खतरे में? BCCI का यह बड़ा फैसला

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए चयन बैठक पर रोक लगा दी है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को पता चला है कि दौरे को आगे बढ़ाने से पहले बोर्ड को सरकार से मंजूरी का इंतजार है। महामारी कोविड-19 वायरस के ओमीक्रॉन वैरियंट के आने के बाद से साउथ अफ्रीका को 'जोखिम वाले देश' के रूप में पहचाना गया जा रहा है। हालांकि, भारत-ए टीम फिलहाल साउथ अफ्रीका में ही है और दूसरे टेस्ट खेल रही है। कानपुर में पहले टेस्ट के ठीक बाद चयन बैठक की योजना बनाई गई थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से आराम दिए गए प्लेयर्स को साउथ अफ्रीका जाने से पहले 5 दिन क्वारंटीन होना था, जबकि टीम 8 दिसंबर को रवानगी शेड्यूल थी। लेकिन, अभी तक खिलाड़ियों को ट्रैवेल शेड्यूल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी बायो बबल में शामिल होने के लिए बीसीसीआई की सूचना का इंतजार है। न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के बाद खिलाड़ियों को बताया गया था कि 3 दिसंबर को मुंबई में क्वारंटीन होना होगा। मेजबान सरकार का वादाउधर, साउथ अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए जोहानिसबर्ग पहुंचेगी तो उसके लिए पूर्ण जैव सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) तैयार किया जाएगा। मंत्रालय ने साथ ही कोविड-19 का नया वेरिएंट मिलने के बावजूद ‘ए’ टीम के दौरे से नहीं हटने के लिए बीसीसीआई की सराहना भी की। अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग विभाग (डर्को) जो देश का विदेश मंत्रालय है, ने कहा,‘भारतीय टीम के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए साउथ अफ्रीका सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाएगा। साउथ अफ्रीका और इंडिया-ए टीम के अलावा दोनों राष्ट्रीय टीम के लिए पूर्ण रूप से जैव सुरक्षित माहौल तैयार किया जाएगा।’ मंत्रालय ने कहा, ‘भारतीय राष्ट्रीय टीम का दौरा साउथ अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की 30वीं वर्षगांठ भी होगा।’ साउथ अफ्रीका सरकार की रंगभेद नीतियों के कारण 1970 में आईसीसी द्वारा साउथ अफ्रीका टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित करने के बाद भारत 1991 में देश की अंतरराष्ट्रीय टीम की मेजबानी करने वाला पहला देश बना था। भारतीय टीम का दक्षिण अफ्रीकी दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है...
  • पहला टेस्ट: 17-21 दिसंबर: वांडरर्स, जोहानिसबर्ग
  • दूसरा टेस्ट: 26-30 दिसंबर: सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन
  • तीसरा टेस्ट: 3-7 जनवरी: न्यूलैंड्स, केपटाउन
  • पहला वनडे: 11 जनवरी: बोलैंड पार्क, पार्ल
  • दूसरा वनडे: 14 जनवरी: न्यूलैंड्स, केपटाउन
  • तीसरा वनडे: 16 जनवरी: न्यूलैंड्स, केपटाउन
  • पहला टी20: 19 जनवरी: न्यूलैंड्स, केपटाउन
  • दूसरा टी20: 21 जनवरी: न्यूलैंड्स, केपटाउन
  • तीसरा टी20: 23 जनवरी: बोलैंड पार्क, पार्ल
  • चौथा टी20: 26 जनवरी: बोलैंड पार्क, पार्ल


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3Ijk76O
Share:

IPL: कोहली-धोनी को हुआ घाटा तो रोहित की चांदी, ये हैं रिटेंशन के महंगे खिलाड़ी

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 सत्र के लिए रिटेंशन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली गई। किस टीम ने कौन-कौन से खिलाड़ियों को रिटेन किया है पूरी लिस्ट सामने है। हालांकि, कुछ महत्वपूर्ण बदलाव जरूर देखने को मिले हैं। हर बार की तरह किसी खिलाड़ी को नुकसान हुआ है तो कुछ खिलाड़ियों की चांदी हुई है। यानी कुछ प्लेयर्स की सैलरी में इजाफा हुआ है, जबकि विराट कोहली सहित कुछ बड़े खिलाड़ी घाटे के बावजूद अपनी टीम से ही खेलेंगे। रोहित, पंत और जडेजा का प्रमोशनरिटेंशन के बाद सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत और चेन्नई सुपर किंग्स के रविंद्र जडेजा हैं। इन तीनों प्लेयर्स को 16-16 करोड़ मिलेंगे। पंत और रोहित को पिछले सीजन में 15-15 करोड़ मिलते थे, जबकि रविंद्र जडेजा को 7 करोड़ मिलते थे। धोनी और विराट को हुआ घाटादूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली और चेन्नई सुपर किंग्स को 2021 में विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का घाटा हुआ है। कोहली पिछले सीजन में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ी थे। RCB से उन्हें 17 करोड़ रुपये मिले थे। इस बार वह फर्स्ट चॉयस के तहत रिटेन जरूर हुए हैं, लेकिन उनकी सैलरी कम हुई है। टीम ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, इसलिए उन्हें BCCI के नियमानुसार 15 करोड़ मिलेंगे। धोनी टीम के सेकंड चॉयस रहे तो उन्हें 12 करोड़ रुपये मिलेंगे। सबसे अधिक सैलरी पाने वाले खिलाड़ी
  • मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (16 करोड़)
  • दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (16 करोड़)
  • चेन्नई सुपर किंग्स: रविंद्र जडेजा (16 करोड़)
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (15 करोड़)
  • सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (14 करोड़)
  • राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (14 करोड़)
  • चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (12 करोड़)
  • मुंबई इंडियंस: जसप्रीत बुमराह (12 करोड़)
  • पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (12 करोड़)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल (12 करोड़)
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़)


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3EaXkHP
Share:

IPL 2022: देखें पूरी रिटेंशन लिस्ट और किस टीम के पास कितना पर्स बाकी

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के लिए आठों फ्रैंचाइजी ने अपने रीटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें कई नाम हैरान करने वाले हैं जबकि कुछ नामों की चर्चा मीडिया में चल रही थी। मुंबई इंडियंस ने पंड्या बंधुओं (हार्दिक और क्रुणाल) को नहीं चुना है। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने राशिद खान को नहीं चुना है। एक नजर डालते हैं सभी टीमों द्वारा रीटेन किए गए खिलाड़ियों पर। इसके साथ ही देखते हैं कि किस टीम के पास कितना पर्स बाकी है। चेन्नै सुपर किंग्स- रविंद्र जडेजा (16 करोड़ रुपये), महेंद्र सिंह धोनी (12 करोड़ रुपये), मोईन अली (8 करोड़ रुपये), रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़ रुपये) कुल पर्स- 90 करोड़ रुपये, खर्च किए-42 करोड़ रुपये, पैसे बचे- 48 करोड़ रुपये मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (16 करोड़ रुपये), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़ रुपये), सूर्यकुमार यादव ( 8 करोड़ रुपये), कायरन पोलार्ड (6 करोड़ रुपये) कुल पर्स- 90 करोड़ रुपये, खर्च किए- 42 करोड़ रुपये, पैसे बचे- 48 करोड़ रुपये कोलकाता नाइट राइडर्स- आंद्रे रसल (12 करोड़ रुपये, पर्स के कटेंगे 16 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़ रुपये, पर्स से कटेंगे 12 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़ रुपये), सुनील नरेन (6 करोड़ रुपये) कुल पर्स- 90 करोड़ रुपये, खर्च किए-34 करोड़ रुपये, पैसे कटे- 42, पैसे बचे-48 करोड़ रुपये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- विराट कोहली (15 करोड़ रुपये), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़ रुपये), मोहम्मद सिराज (7 करोड़ रुपये) कुल पर्स-90 करोड़ रुपये, खर्च किए- 33 करोड़ रुपये, पैसे कटे-33 करोड़, पैसे बचे- 57 करोड़ रुपये पंजाब किंग्स- मयंक अग्रवाल (12 करोड़ रुपये, पर्स के कटेंगे 14 करोड़), अर्शदीप सिंह (4 करोड़ रुपये) कुल पर्स- 90 करोड़ रुपये, खर्च किए-16 करोड़ रुपये, पैसे कटे- 18 करोड़, पैसे बचे-72 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत (16 करोड़ रुपये), अक्षर पटेल (9 करोड़ रुपये, पर्स से 12 करोड़ रुपये कटेंगे), पृथ्वी साव (7.5 करोड़ रुपये, पर्स से 8 करोड़ रुपये कटेंगे), एनरिच नॉर्त्जे (6.5 करोड़ रुपये) कुल पर्स- 90 करोड़ रुपये, खर्च किए- 39 करोड़, पैसे कटे-42.50 पैसे बचे-47.50 करोड़ रुपये राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (14 करोड़ रुपये), जोस बटलर (10 करोड़ रुपये) और यशस्वी जायसवाल (4 करोड़ रुपये) कुल पर्स- 90 करोड़ रुपये, खर्च किए- 28 करोड़, पैसे कटे-28 करोड़ रुपये, पैसे बचे-62 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद- केन विलियमसन (14 करोड़ रुपये), अब्दुल समद (4 करोड़ रुपये), उमरान मलिक (4 करोड़ रुपये) कुल पर्स - 90 करोड़ रुपये रुपये, खर्च किए-22 करोड़ रुपये, पैसे कटे-22 करोड़ रुपये, पैसे बचे- 68 करोड़ रुपये


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3p8FcIe
Share:

मुंबई इंडियंस का पंडया ब्रदर्स से मोह भंग, फ्रैंचाइजी ने नहीं किया रिटेन

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और क्रुणाल पंडया (Krunal Pandya) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की बजाय किसी और फ्रैंचाइजी की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस को पंडया ब्रदर्स (Pandya Brothers) से मोहभंग हो गया है और आईपीएल की सबसे सफल फ्रैंचाइजी ने इन्हें रिटेन नहीं किया है। () के ऑफिशियली ऐलान से पहले खबरें आ रही हैं कि मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर ईशान किशन को भी रिलीज कर दिया है। हालांकि सूर्यकुमार यादव को टीम में बरकरार रखा गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई ने कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और कायरन पोलार्ड को रिटेन किया है। पंडया ब्रदर्स आईपीएल 2021 के 14वें एडिशन में फ्लॉप रहे। दोनों भाई पूरी तरह से फिट भी नजर नहीं आ रहे हैं। हार्दिक इस समय गेंदबाजी से दूर हैं। पीठ की सर्जरी के बाद से हार्दिक को बोलिंग करने में परेशानी हो रही है। हार्दिक ने 12 मैचों में बनाए 127 रन आईपीएल के पिछले सीजन में हार्दिक ने 12 मैच खेले और कुल 127 रन बनाए। उनके बल्ले से कोई अर्धशतक तक नहीं बना। वह पिछले 2 सीजन से आईपीएल में गेंदबाजी भी नहीं कर रहे हैं। हार्दिक के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 92 मैचों में 4 अर्धशतकों की बदौलत कुल 1476 रन बनाए हैं। इसके अलावा 42 विकेट भी चटकाए हैं। क्रुणाल भी रहे फ्लॉप हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या भी आईपीएल के 15वें सीजन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। क्रुणाल ने13 मैच खेले और कुल 143 रन बनाए। क्रुणाल पिछले 4 सीजन से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। 30 वर्षीय क्रुणाल ने 84 आईपीएल मैचों में कुल 1143 रन बनाए हैं और 51 विकेट चटकाए हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जाएंगे हार्दिक पंडया हार्दिक को खराब फॉर्म का खामियाजा टीम से बाहर होकर भुगतना पड़ा है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में हार्दिक भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन उनका वहां भी उनका प्रदर्शन औसत से भी कम रहा। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अब ऐसी खबरें हैं कि उन्होंने बीसीसीआई से खुद को फिट होने के लिए समय मांगा है और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जाने का फैसला लिया है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3I3YabD
Share:

सनराइजर्स हैदराबाद ने नहीं किया राशिद खान को रीटेन, अफगान स्पिनर से नहीं बनी बात!

नई दिल्ली राशिद खान को सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2022 के इंडियन प्रीमियर लीग में रीटेन नहीं किया है। राशिद खान आईपीएल में किसी दूसरी फ्रैंचाइजी के लिए नहीं खेले हैं। यानी राशिद खान इस साल आईपीएल की नीलामी में जाएंगे। राशिद की फिरकी के सामने दुनियाभर के बल्लेबाज असहज नजर आते हैं। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब नीलामी होगी तो उनके लिए फ्रैंचाइजी में काफी जोश देखा जाएगा। यहां यह बात भी ध्यान देने वाली है कि सिर्फ फ्रैंचाइजी के रिटेंशन का ऑफर देने से बात नहीं बनती, बल्कि खिलाड़ी को भी वह ऑफर मंजूर होना चाहिए। यहां यह बात निकलकर आ रही है कि राशिद खान फ्रैंचाइजी की ओर से दिए जा रहे ऑफर से खुश नहीं थे। क्योंकि इस बात की संभावना बहुत कम है कि सनराइजर्स इस अफगान स्पिनर को अपने साथ नहीं रखना चाहता था। तो, अभी तक जो खबर आई है उसमें केन विलियमसन इकलौते कैप्टड प्लेयर हैं जिन्हें सनराइजर्स ने रीटेन किया है। इसके अलावा दो अनकैप्टड खिलाड़ियों को रीटेन किया गया है। जम्मू-कश्मीर से अब्दुल समद और तेज गेंदबाज उमरान मलिक टीम के साथ हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के लिए टीम को चार-चार करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। यानी सनराइजर्स के 90 करोड़ के पर्स में से कुल 67 करोड़ रुपये बाकी हैं। यदि फ्रैंचाइजी तीन खिलाड़ी रीटेन करते हैं तो पहली पसंद को 15 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। राशिद ने साल 2017 में आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने आईपीएल में 76 मैचों में कुल 93 विकेट लिए हैं। राशिद अपनी कसी हुई बोलिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कुल 6.33 रन प्रति ओवर के हिसाब से ही रन दिए हैं। टी20 क्रिकेट में यह कमाल का इकॉनमी माना जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3Da9srb
Share:

31 दिसंबर के बाद अफगानिस्तान के कोच पद से हटेंगे क्लूजनर

काबुल साउथ अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला 31 दिसंबर को अपना करार खत्म होने के बाद अफगानिस्तान टीम के कोच का पद छोड़ देंगे। क्लूजनर को सितंबर 2019 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि वह अपने कॉन्ट्रैक्ट को रीन्यू नहीं करेंगे । उन्होंने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘दो साल टीम के साथ बिताने के बाद मैं यहां से सुनहरी यादें लेकर जाऊंगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैं अफगानिस्तान क्रिकेट टीम और इसके क्रिकेट ढांचे को अलविदा करहकर अपने कोचिंग कैरियर के अगले चरण की संभावनायें तलाशूंगा।’ क्लूजनर ने एंडी मोल्स की जगह अफगानिस्तान के कोच का पद संभाला था। उनका करार 2021 तक बढ़ाया गया था। अफगानिस्तान ने 2020 में कोरोना महामारी के कारण बहुत कम क्रिकेट खेला लेकिन टीम ने क्लूजनर के कोच रहते तीन में से एक टेस्ट, छह में से तीन वनडे और 14 में से नौ टी20 मैच जीते।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ln7HRo
Share:

IND vs NZ: दानिश कनेरिया को यकीन, मुंबई में टेस्ट डेब्यू करेंगे सूर्यकुमार यादव

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया चाहते हैं कि को मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिले। कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह पहले टेस्ट का रीव्यू कर रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। कनेरिया ने कहा कि भारतीय टीम अजिंक्य रहाणे या चेतेश्वर पुजारा को उनके प्रदर्शन के चलते ड्रॉप कर सकती है। इसके साथ ही कनेरिया ने यह भी कहा कि रुतुराज गायकवाड़ को भी जल्द ही भारतीय टेस्ट टीम में शामिल करना चाहिए। वहीं उन्होंने सूर्यकुमार यादव की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'पुजारा और रहाणे की बात करें, तो यह बहुत अहम बात है कि वे अगला मैच खेलेंगे या नहीं। मैं भविष्य में जरूर रुतुराज गायकवाड़ को टीम में देखना चाहूंगा। अगर मैं गायकवाड़ की बात करूं तो वह टीम में नहीं हैं लेकिन उन्हें शामिल किया जाना चाहिए। सूर्यकुमार यादव भी एक बहुत अच्छी पसंद होंगे।' कनेरिया ने आगे कहा, 'पुजारा अपनी बल्लेबाजी को लेकर वाकई चिंतित हैं। वह रन नहीं बना रहे हैं। अब वक्त आ गया है कि SKY (सूर्यकुमार यादव) को आसमान में उड़ने का मौका दिया जाए। मुझे लगता है कि अगले मैच में सूर्यकुमार यादव डेब्यू कर रहे हैं। विराट कोहली भी टीम में आ रहे हैं तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रहाणे अपनी जगह बचा पाते हैं या नहीं।' सूर्यकुमार यादव शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। लेकिन केएल राहुल के चोटिल होने के बाद उन्हें दल का हिस्सा बनाया गया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xKkjHd
Share:

कोरोना का नया वेरिएंट आने से क्या रद्द होगा भारत का साउथ अफ्रीका दौरा? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के (Arun Dhumal) का कहना है कि भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा बशर्ते वहां कोविड-19 (COVID-19) का नया प्रारूप मिलने के बाद स्थिति खराब नहीं हो। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में दूसरा और अंतिम टेस्ट खेलना है जिसके बाद टीम वहां से आठ या नौ दिसंबर को चार्टर्ड विमान से जोहानिसबर्ग के लिए रवाना होगी। धूमल ने भरोसा जताया कि दक्षिण अफ्रीका द्वारा तैयार जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खिलाड़ी सुरक्षित रहेंगे। पहला टेस्ट जोहानिसबर्ग में 17 दिसंबर से खेला जाएगा। धूमल ने कहा, 'हम उनके साथ खड़े हैं (जब वह खतरे से लड़ रहे हैं), बात सिर्फ इतनी है कि हम खिलाड़ियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे। फिलहाल हमारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जोहानिसबर्ग के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की योजना है और खिलाड़ी जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहेंगे।' खतरे से निपटने के लिए दक्षिण अफ्रीका के अंदर स्थलों के संभावित बदलाव पर धूमल ने कहा, 'हम लगातार क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के अधिकारियों के संपर्क में हैं। सीरीज को कोई नुकसान नहीं हो उसके लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे लेकिन अगर स्थिति खराब होती है और इससे हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से समझौता होता है तो हम देखेंगे।' उन्होंने, 'अंत में हम भारत सरकार के परामर्श का पालन करेंगे।' दुनिया भर के कई देशों ने पहले ही कड़े कदम उठाते हुए दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन भारत ने ऐसा नहीं किया है। भारत सरकार के संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार हालांकि दक्षिण अफ्रीका ‘जोखिम’ वाले देशों की सूची में शामिल है। भारत ए टीम भी दक्षिण अफ्रीका में खेलती रहेगी। दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने भी भारतीय सीनियर क्रिकेट टीम के अगले महीने सीरीज के लिए वहां पहुंचने पर जैविक रूप से पूरी तरह सुरक्षित वातावरण तैयार करने का वादा किया है। भारत दौरे पर तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3D8xtiq
Share:

IPL Retention से पहले राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ने खेली तूफानी पारी, जड़े 6 छक्के

नई दिल्ली कप्तान लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) की आतिशी पारी के दम पर टीम अबुधाबी ने टी10 लीग (Abu Dhabi T10) में डेक्कन ग्लेडिएटर्स को 8 रन से हरा दिया। आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से खेल चुके लिविंगस्टोन उस समय बैटिंग के लिए क्रीज पर उतरे जब उनकी टीम 13 रन के स्कोर पर ओपनर पॉल स्टर्लिंग का विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद लिविंगस्टोन ने बेखौफ बैटिंग करते हुए 24 गेंदों पर 59 रन ठोक डाले। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के लगाए। लिविंगस्टोन का स्ट्राइक रेट 245.83 का रहा। आईपीएल 2022 रिटेंशन () से पहले लिविंगस्टोन ने फ्रैंचाइजी को यह मेसेज देने की कोशिश की है कि यदि उन्हें रिटैन नहीं किया गया तो यह फ्रैंचाइजी की बड़ी भूल हो सकती है। इंग्लैंड के इस खिलाड़ी की तूफानी फिफ्टी के दम पर टीम अबुधाबी ने 4 विकेट पर 125 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम अबुधाबी की ओर से ओपनर फिल साल्ट ने 9 गेंदों पर 22 रन की धुंआधार पारी खेली। साल्ट ने वहाब रियाज की गेंदों पर लगातार 3 चौके जड़े। इसके बाद वह अगले ओवर में 2 और बाउंड्री जड़ पवेलियन लौट गए। कॉलिन इंग्रैम 11 गेंदों पर 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। जवाब में वहाब रियाज की अगुआई वाली ग्लेडिएटर्स 8 विकेट पर 117 रन ही बना सकी। टीम अबुधाबी की 7वीं जीत है यह टीम अबू धाबी की 9 मैचों में 7वीं जीत है। 14 अंकों के साथ टीम अबुधाबी अंक तालिका में सबसे ऊपर है। वहीं डेक्कन ग्लेडिएटर्स को 9 मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी। वह 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। 9 मैचों में जोड़ चुके हैं 259 रन लियाम लिविंगस्टोन मौजूदा टी10 लीग के 9 मैचों 32.37 की औसत और 235.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 259 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से अभी तक 9 चौके और 28 छक्के लगाए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3E7Dw8h
Share:

भारत और न्यूजीलैंड के जज्बे के फैन हुए सचिन तेंडुलकर, एजाज और रचिन की दिल खोलकर की तारीफ

नई दिल्ली महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर ने भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमों की तारीफ की है। दोनों टीमों ने कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीमों के प्रदर्शन के लिए उनकी तारीफ की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह टेस्ट मैच आखिरी गेंद तक चला। और आखिर में न्यूजीलैंड इस मैच को ड्रॉ करवाने में सफल रहा। पांच दिनों के खेल में कभी एक टीम का पलड़ा भारी रहा तो कभी दूसरी टीम आगे निकलती हुई नजर आई। दूसरी पारी में भारत ने न्यूजीलैंड के नौ विकेट हासिल कर लिए थे लेकिन आखिरी विकेट की साझेदारी ने भारत को जीत से दूर रखा। रचिन रविंद्र और एजाज पटेल की साझेदारी ने 52 गेंदों का सामना किया और आखिर में न्यूजीलैंड ने मुकाबला ड्रॉ करवा लिया। सचिन तेंडुलकर ने इन दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत में पांचवें दिन के विकेट पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल होता है। सचिन ने ट्वीट किया, 'मैच में ऐसे कई मौके आए जब टीम इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें पिछड़ रही थीं। और दोनो ही टीमें वहां से निकलकर आगे आईं। टेस्ट मैच के आखिरी दिन 52 गेंदों का सामना करना कमाल की बात है। यही चीजें टेस्ट मैच को कमाल का मुकाबला बनाती हैं।' पांचवें दिन के खेल के पहले सेशन में भारतीय टीम कोई विकेट हासिल नहीं कर पाई थी। ऐसा लग रहा था कि यह मैच आसानी से ड्ऱॉ हो जाएगा। हालांकि इसके बाद भारतीय टीम ने अगले सेशन में दमदार वापसी की। भारतीय टीम ने अच्छा मुकाबला खेला लेकिन वह अंतिम विकेट हासिल नहीं कर पाई। सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 3 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3FZjvkz
Share:

ओमीक्रोन के खौफ से नहीं डरा भारत, गदगद दक्षिण अफ्रीका ने कहा- टीम इंडिया को पूरी सुरक्षा

जोहानिसबर्ग दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए पहुंचेगी तो उसके लिए पूर्ण जैव सुरक्षित माहौल (बायो-बबल) तैयार किया जाएगा। मंत्रालय ने साथ ही कोविड-19 का नया प्रारूप मिलने के बावजूद ‘ए’ टीम के दौरे से नहीं हटने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की सराहना भी की। भारत ए मंगलवार से ब्लोमफोंटेन में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरा अनौपचारिक टेस्ट खेलेगा। नया प्रारूप मिलने के कारण वैश्विक चिंताओं के बावजूद भारतीय बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जारी रखने का फैसला किया है। भारतीय सीनियर टीम भी 17 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट खेलेगी जिसके बाद इतने की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी होंगे। विराट कोहली और उनकी टीम नौ दिसंबर को यहां पहुंचेगी लेकिन देश में कोविड का ओमीक्रोन प्रारूप मिलने के बाद दौरे को लेकर कुछ चिंताएं हैं। इस नए प्रारूप के सामने आने के बाद कई देशों ने यात्रा पाबंदियां लगाई हैं। अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग विभाग (डर्को) जो देश का विदेश मंत्रालय है, ने कहा, ‘भारतीय टीम के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण अफ्रीका सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाएगा। दक्षिण अफ्रीका और भारत ‘ए’ टीम के अलावा दोनों राष्ट्रीय टीम के लिए पूर्ण रूप से जैव सुरक्षित माहौल तैयार किया जाएगा।’ मंत्रालय ने कहा, ‘भारत ‘ए’ टीम के दौरे को जारी रखकर एकजुटता दिखाने का भारत का फैसला कई देशों के विपरीत है जिन्होंने अपनी सीमाओं को बंद करने और दक्षिण अफ्रीका से यात्रा को सीमित करने का फैसला किया है।’ मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका सरकार दौरा जारी रखने के लिए बीसीसीआई की सराहना करती है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट सेंचुरियन में 26 दिसंबर से होगा। तीन मैच केपटाउन में तीन जनवरी से खेला जाएगा। मंत्रालय ने कहा, ‘भारतीय राष्ट्रीय टीम का दौरा दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की 30वीं वर्षगांठ भी होगा।’ दक्षिण अफ्रीका सरकार की रंगभेद नीतियों के कारण 1970 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा दक्षिण अफ्रीका टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित करने के बाद भारत 1991 में देश की अंतरराष्ट्रीय टीम की मेजबानी करने वाला पहला देश बना था। मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘वर्षगांठ का जश्न सम्मान समारोह के साथ मनाया जाएगा जो दो जनवरी 2022 को केपटाउन में होगा। यह समारोह दक्षिण अफ्रीका और भारत के मजबूत संबंधों को भी पेश करेगा जिसे दो भारतीय टीम के दौरों से एक बार फिर दर्शाया गया है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3llbeQm
Share:

जब अश्विन को लगा खत्म हो जाएगा करियर, बोले- पता नहीं था टेस्ट टीम में रहूंगा या नहीं

कानपुरटेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया कि उन्हें डर था कि पिछले साल कोरोना महामारी के कारण उपजी परिस्थितियों के बीच उनका करियर खत्म हो जाएगा। 35 वर्ष के अश्विन ने अपने 80वें टेस्ट में 419वां विकेट लेकर हरभजन सिंह (103 टेस्ट में 417 विकेट) को पछाड़ दिया, उन्होंने कहा कि पिछले साल की शुरुआत में भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे के बाद उनका करियर दोराहे पर था। बीसीसीआई की वेबसाइट के लिये अपने साथी खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच मेरे जीवन और मेरे करियर में पिछले कुछ साल से जो कुछ हो रहा था , मुझे पता नहीं था कि टेस्ट क्रिकेट फिर खेलूंगा या नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने क्राइस्टचर्च में 29 फरवरी 2020 से शुरू हुआ आखिरी टेस्ट नहीं खेला था। मैं दोराहे पर था कि दोबारा टेस्ट खेल सकूंगा या नहीं। मेरा भविष्य क्या है। क्या मुझे टेस्ट टीम में जगह मिलेगा क्योंकि मैं वही प्रारूप खेल रहा था। ईश्वर दयालु है और अब हालात बिल्कुल बदल गए।’ अश्विन ने कहा, ‘मैं दिल्ली कैपिटल्स टीम में आया और जब तुम (श्रेयस) कप्तान थे तभी से हालात बदलने लगे।’ अश्विन का पूरा परिवार मई में कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया था, उन्हें इस वजह से आईपीएल छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘उनसे प्रेरणा लेकर मैने आफ स्पिन गेंदबाजी शुरू की और आज यहां तक पहुंचा। धन्यवाद भज्जी पा मुझे प्रेरित करने के लिए। यह शानदार उपलब्धि है। मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैने इसी मैदान पर 200वां विकेट लिया था और इसी मैदान पर हरभजन को पीछे छोड़ा।’ पहला टेस्ट ड्रॉ रहने के बारे में उन्होंने कहा, ‘अभी भरोसा नहीं हो रहा है कि हम जीत नहीं सके। जीत के इतने करीब पहुंचकर भी। मेरे लिए यह पचा पाना मुश्किल है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3G2MynE
Share:

पाकिस्तान ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को आठ विकेट से रौंदा, शाहीन अफरीदी रहे मैच के हीरो

चटगांवसलामी बल्लेबाज आबिद अली लगातार दूसरा शतक नौ रन से चूक गए, लेकिन पाकिस्तान ने 202 रन के लक्ष्य का आसानी से पीछा करते हुए बांग्लादेश को पहले क्रिकेट टेस्ट में आठ विकेट से हरा दिया। आबिद और अब्दुल्लाह शफीक ने पहले विकेट के लिए 151 रन जोड़े। यह मैच में उनकी लगातार दूसरी शतकीय साझेदारी थी जिससे पाकिस्तान को मजबूत शुरुआत मिली। पहली पारी में 133 रन बनाने वाले आबिद ने 148 गेंद में 91 रन बनाए। अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 109 रन से आगे खेलते हुए पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों को कोई परेशानी नहीं हुई। ऑफ स्पिनर मेहिदी हसन ने शफीक को पगबाधा आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। शफीक ने 73 रन बनाए। इसके सात ओवर बाद बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने आबिद को पगबाधा आउट किया। पाकिस्तान का स्कोर इस समय दो विकेट पर 171 रन था, इसके बाद अजहर अली और कप्तान बाबर आजम ने टीम को जीत तक पहुंचाया। अजहर 24 और आजम 13 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश ने लिटन दास के पहले शतक की मदद से 330 रन बनाए थे, इसके बाद तैजुल के सात विकेट के दम पर पाकिस्तान को 286 रन पर आउट करके पहली पारी में 286 रन की बढत ली थी। बांग्लादेश की दूसरी पारी 157 रन पर सिमट गई जिसमें तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने पांच विकेट लिए। दूसरा टेस्ट शनिवार से ढाका में खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xz78c8
Share:

मेसी के फैंस रोनाल्डो को कर रहे ट्रोल, वायरल हो हुई 'क्राय बेबी' वाली तस्वीर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाते रहे हैं। अर्जेंटीना के मेसी सोमवार देर रात 7वीं बार बैलन डी ओर जीतते हुए हालांकि रोनाल्डो से कहीं आगे निकल गए हैं। 34 वर्षीय मेसी के नाम अब 7 अवॉर्ड हो गए हैं, जबकि 36 वर्षीय रोनाल्डो ने 5 बार इस सम्मान को जीता है। जैसे ही मेसी को यह अवॉर्ड दिया गया मेसी के फैंस रोनाल्डो को ट्रोल करने लगे। आइए देखें, ट्विटर पर किस तरह की प्रतिक्रिया आ रही है..

अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने सोमवार देर रात 7वीं बार बैलन डी ओर जीतते हुए इतिहास रच दिया। इस तरह वह सबसे अधिक बैलन डी ओर जीतने के मामले में पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से कई मील आगे निकल गए हैं।


लियोनेल मेसी ने किया ऐसा काम, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का उड़ने लगा मजाक

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी माने जाते रहे हैं। अर्जेंटीना के मेसी सोमवार देर रात 7वीं बार बैलन डी ओर जीतते हुए हालांकि रोनाल्डो से कहीं आगे निकल गए हैं। 34 वर्षीय मेसी के नाम अब 7 अवॉर्ड हो गए हैं, जबकि 36 वर्षीय रोनाल्डो ने 5 बार इस सम्मान को जीता है। जैसे ही मेसी को यह अवॉर्ड दिया गया मेसी के फैंस रोनाल्डो को ट्रोल करने लगे। आइए देखें, ट्विटर पर किस तरह की प्रतिक्रिया आ रही है..





from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3o6bS60
Share:

83 Trailer: पत्नी को नहीं थी कपिल देव से उम्मीद, फाइनल छोड़कर होटल लौट चुकीं थीं रोमी

नई दिल्ली इंतजार खत्म हुआ। 1983 क्रिकेट विश्व कप जीत पर बनी फिल्म 83 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। कप्तान कपिल देव के किरदार में रणवीर सिंह ऐसे जमे हैं कि फैंस के रौंगटे खड़े हो गए। चाल-ढाल से लेकर बाल और बोलने के अंदाज तक रणवीर पूरे कपिल पाजी ही लग रहे, उनकी पत्नी रोमी के रोल में दीपिका पादुकोण नजर आ रहीं हैं। रणवीर-दीपिका रियल लाइफ कपल हैं, ऐसे में दोनों की केमिस्ट्री पर्दे पर लोगों का दिल जीतने को तैयार है। पत्नी ने भी छोड़ दी थी जीत की उम्मीद विश्व कप का तीसरा सीजन इंग्लैंड में 9 से 25 दिसंबर के बीच खेला गया था। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंची थी। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले जिस भारतीय टीम को हर कोई हल्के में ले रहा था, उसने फाइनल में पहुंचकर हर किसी को चौंका दिया था। यहां तक पहुंचना सिर्फ एक तुक्का है कहकर क्रिकेट पंडितों ने इस टीम को सिरे से खारिज कर दिया था। खुद कपिल देव की पत्नी भी फाइनल में जीत की उम्मीद छोड़ चुकी थीं। जब होटल लौट गई भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का परिवार भी उनके साथ था। कपिल की पत्नी रोमी भाटिया और मदन लाल की पत्नी अनु स्टेडियम से टीम को चीयर कर रहीं थीं। भारतीय टीम को हारते देख दोनों गुस्साकर स्टेडियम के ही नजदीक अपने होटल लौट आईं थी। बाद में जब उन्हें स्टेडियम से शोर सुनाई देने लगा तो तुरंत टीवी ऑन किया। पीछे दौड़ लगाकर रिचर्ड्स का कैच पकड़ते कपिल को रोमी ने देखा और खुशी से इतना शोर मचाया कि होटल स्टाफ को ऊपर आना पड़ा। शैम्पेन उड़ाते वक्त आई पत्नी की याद इस किस्से को कपिल कई बार याद कर चुके हैं। वह बताते हैं, 'जीत के बाद उसी तरफ शैम्पेन उछालनी शुरू कर दी, जहां दोनों बैठे हुए थे, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वो स्टेडियम से होटल लौट चुकीं हैं। बाद में जब हम मिले तो वो ये बताने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाए कि हमारी जीत के दौरान वह लॉर्ड्स के मैदान पर थे ही नहीं। बाद में बेकाबू भीड़ के चलते दोनों चाह कर भी दोबारा स्टेडियम में एंट्री नहीं कर पाईं थीं'। ऐसा था फाइनल का रोमांच वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। सुनील गावस्कर जल्दी आउट हो गए। श्रीकांत और मोहिंदर अमरनाथ ने दूसरे विकेट के लिए 57 रन की पार्टरनशिप की। मगर इसके बाद पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 183 रन ही टंग पाए। फेवरेट वेस्टइंडीज की शुरुआत धाकड़ थी। स्कोर 1 विकेट पर 50 रन था। विवियन रिचर्ड्स आक्रामक पारी खेल रहे थे, लेकिन मदन लाल के उस ओवर ने मैच का रुख बदल दिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3G0W7mK
Share:

हमने कर दिखाया... कानपुर टेस्ट ड्रॉ कराने के बाद क्या बोले एजाज और रविंद्र

कानपुरभारत के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॅा कराने में अहम भूमिका निभाने वाले न्यूजीलैंड के भारतीय मूल के स्पिनर रचिन रविंद्र ने कहा कि वह अपनी गेंदबाजी को लेकर काफी नर्वस थे। बाईस वर्ष के रविंद्र और भारतीय मूल के ही ऐजाज पटेल (23 गेंद में दो रन) ने मिलकर 91 गेंदें खेली और 18 रन बनाए। जीत के लिए 284 रन की तलाश में न्यूजीलैंड ने नौ विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इन दोनों ने आखिरी विकेट नहीं गिरने दी। मुंबई में जन्मे पटेल पहली बार भारत में खेल रहे थे जिन्होंने तीन विकेट भी लिए। रविंद्र को विकेट नहीं मिला। पटेल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के लिए रविंद्र का इंटरव्यू लिया। उन्होंने पूछा, ‘मुझे अपना पहला टेस्ट याद है। मैं बहुत नर्वस था और गेंद हाथ में मिलने के समय मेरे हाथ काम रहे थे। तुम्हारा कैसा अनुभव था।’ अपना पहला टेस्ट खेलने वाले रविंद्र ने कहा, ‘मैं भी गेंदबाजी को लेकर नर्वस था। पहली पारी में हमारे चार विकेट गिर चुके थे और मैं अगला उतरा था। मुझे बहुत बेचैनी हो रही थी लेकिन कुछ गेंद बाद ठीक हो गया।’ रविंद्र का पहला नाम रचिन भारत कें महान क्रिकेटरों सचिन तेंडुलकर और राहुल द्रविड़ से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशंसकों के सामने खेलकर उन्हें अच्छा लगा। उन्होंने कहा, ‘भारत के मशहूर क्रिकेटप्रेमियों के सामने खेलकर अच्छा लगा। मेरे कैरियर पर मेरे माता पिता का काफी प्रभाव रहा है। मुझे यकीन है कि वे गौरवान्वित होंगे। ’ उन्होंने पटेल से कहा, ‘भाई , हमने मिलकर यह कर दिखाया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे अपनी प्रक्रिया और अपने अभ्यास पर भरोसा था। दर्शक काफी शोर मचा रहे थे लेकिन तुमने भी संयम बनाए रखा। हम दोनों ने मिलकर एकाग्रता नहीं खोई और यह पल हम कभी नहीं भूल सकेंगे।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3cYPEwm
Share:

Monday, November 29, 2021

द्रविड़-रहाणे के दिमाग में क्या चल रहा? मुंबई टेस्ट की प्लेइंग-XI पर दिया गोल-मोल जवाब

कानपुरन्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए कानपुर में पहले टेस्ट के ड्रॉ खत्म होने के बाद नवनियुक्त कोच और कार्यवाह कप्तान ने श्रेयस अय्यर की खूब तारीफ की। हालांकि, सीरीज के दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन पर जब सवाल किया गया तो दोनों ने ही गोल-मोल जवाब दिया। डेब्यू टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने पहली पारी में शतक जड़ा, जबकि दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा। उन्हें मैच में सबसे अधिक रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। द्रविड़ से जब पूछा गया कि क्या रहाणे की लय टीम के लिए चिंता का सबब है तो उन्होंने कहा, ‘इसके लिए ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जाहिर है कि आप चाहेंगे कि अजिंक्य आपके लिए अधिक रन बनाएं, वह खुद भी ऐसा ही चाहेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने अतीत में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वह उन लोगों में से एक है जिनके पास कौशल और अनुभव है। यह बस एक मैच की बात है, वह इसे जानते है और हम भी समझते हैं।’ मुंबई में खेले जाने वाले अगले टेस्ट मैच में कप्तान कोहली की वापसी होगी और ऐसे में क्या रहाणे को अंतिम 11 में जगह देने के लिए मैन ऑफ द मैच श्रेयस अय्यर को बाहर बैठाया जाएगा? द्रविड़ ने कहा, ‘हमने तय नहीं किया है कि हमारी अंतिम एकादश क्या होगी और यह बहुत जल्दी है। कम से कम आज हमारा ध्यान इस मैच पर था। जब हम मुंबई जाएंगे तो हालात का जायजा लेंगे और लोगों की फिटनेस जांचेंगे। विराट कोहली भी साथ जुड़ेंगे, इसलिए हमें उनसे भी चर्चा करनी होगी और फिर कोई फैसला लेना होगा।’ दूसरी ओर, पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे रहाणे ने पदार्पण करने वाले श्रेयस अय्यर की सराहना की लेकिन यह नहीं बताया कि मुंबई में अगले टेस्ट में विराट कोहली के लिए टीम में जगह कौन बनाएगा। रहाणे ने कहा, ‘मैं श्रेयस के लिए बेहद खुश हूं। उसे पदार्पण के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। वह जिस तरह बल्लेबाजी कर रहा था, उसके लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट शानदार रहा है। विराट अगले मैच में वापसी कर रहा है। प्रबंधन इस पर फैसला करेगा (अंतिम एकादश पर)।’ मुंबई में जन्में एजाज पटेल (23 गेंद में नाबाद दो रन) और कर्नाटक में जन्में रचिन रविंद्र (91 गेंद में नाबाद 18) ने नौवां विकेट गिरने के बाद 8.4 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को लगातार खराब होती रोशनी के बीच यादगार ड्रॉ दिलाया। दूसरा टेस्ट मुंबई में तीन से सात दिसंबर तक खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3D4zzQo
Share:

IPL Retention: नए टीम का कप्तान कौन से लेकर खिलाड़ियों के रिटेंशन तक, यहां जानें सबकुछ

नई दिल्लीआईपीएल 2022 से पहले होने वाले मेगा ऑक्‍शन को देखते हुए सभी मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी को आज शाम तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को बताना है कि वो किन चार क्रिकेटर्स को रिटेन करने जा रही हैं। रिटेन होने वाले खिलाड़ियों के नाम फाइनल होने के बाद दो नई फ्रेंचाइजियों लखनऊ और अहमदाबाद को एक से 25 दिसंबर के बीच तीन खिलाड़ियों को चुनने का मौका मिलेगा जिसके बाद जनवरी में नीलामी होगी। राहुल हो सकते हैं लखनऊ के कप्तान क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार केएल राहुल नई फ्रैंचाइजी की तलाश में हैं। ऐसे में लखनऊ की टीम उन्हें बतौर कप्तान अपने साथ जोड़ सकती है। पंड्या ब्रदर्स यानी हार्दिक और क्रुणाल को मुंबई द्वारा रिटेन करने की उम्मीद कम ही है, ऐसे में दोनों से अहमदाबाद की फ्रैंचाइजी संपर्क कर सकती है। श्रेयस अय्यर नई टीम में जाना चाहते हैं इसलिए उनका नाम भी ऑक्शन पूल में आना तय है। शिखर धवन को भी दिल्ली ने रिटेन नहीं किया है, ऐसे में ऑक्शन पर गब्बर भी मालामाल हो सकते हैं। किस टीम में कौन से नाम हो सकते हैं पक्के दिल्ली कैपिटल्स: कप्तान ऋषभ पंत, पृथ्वी साव, अक्षर पटेल, एनरिच नॉर्त्जे (साउथ अफ्रीका) मुंबई इंडियंस: कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) चेन्नई सुपरकिंग्स: कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जाडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और मोईन अली (इंग्लैंड) केकेआर: वरूण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल (वेस्टइंडीज), वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन (वेस्टइंडीज) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, युजवेंद्र चहल, ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) सनराइजर्स हैदराबाद: सिर्फ केन विलियमसन का ही रिटेन होना तय है। पंजाब किंग्स: टीम मोहम्मद शमी, मयंक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन कर सकती है। राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन और जोस बटलर को रिटेन किया जा सकता है। खिलाड़ी रिटेन करने के नियम
  • हर फ्रैंचाइजी के पास अधिकतम 4 प्लेयर्स को रिटेन करने का विकल्प
  • अधिकतम 3 भारतीय और अधिकतम 2 विदेशी ही रिटेन हो सकते हैं
  • या फिर दो देसी और दो विदेशी रिटेन किए जा सकते हैं
  • दो नई टीमें पूल से अधिकतम 3 खिलाड़ी (दो भारतीय और एक विदेशी) चुन सकती हैं
  • IPL 2022 ऑक्शन में राइट टू मैच का विकल्प नहीं होगा
  • नीलामी के लिए 90 करोड़ रुपये पर्स हो सकता है, जो पिछले सीजन में 85 करोड़ था
सैलरी कैप का क्या गणित है?जैसा कि आप ऊपर पढ़ ही चुके हैं कि 10 टीमों का 90 करोड़ का पर्स मिला है। यदि कोई टीम चारों खिलाड़ी रिटेन करती है तो फंड से 42 करोड़ रुपये कट जाएंगे। तीन रिटेंशन पर 33 करोड़ रुपये कटेंगे। दो खिलाड़ियों को बरकरार करने पर 24 तो एक प्लेयर को बरकरार रखने पर 14 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xzff8B
Share:

खुलासा: अश्विन क्यों और कैसे बैट्समैन से बने स्पिनर, भज्जी के किस स्पेल ने बदली जिंदगी

कानपुरन्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में पहले वसीम अकरम और फिर हरभजन सिंह के टेस्ट विकेटों के रिकॉर्ड को तोड़ने वाले रविचंद्रन अश्विन ने टर्बनेटर को अपना हीरो बातया है। उन्होंने कहा कि वह 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मशहूर स्पेल से प्रेरित थे। उन्हें देखकर ही स्पिन बोलिंग करने का फैसला किया था और आज देखिए मैं यहां हूं। बता दें कि अश्विन सोमवार को हरभजन सिंह को पछाड़कर भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए। अश्विन ने अपने 80वें टेस्ट में यह कमाल किया। इस लिस्ट में महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले हैं जिनके नाम 619 टेस्ट विकेट हैं। भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने 434 टेस्ट विकेट लिए हैं। अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन टॉम लाथम को आउट करके 418वां विकेट लिया। हरभजन ने 103 टेस्ट में 417 विकेट लिए थे। अश्विन ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में तीन विकेट चटकाए थे। बीसीसीआई की ओर से जारी एक वीडियो में श्रेयस अय्यर के साथ बात करते हुए हरभजन सिंह के 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मशहूर स्पेल की चर्चा की, जिससे वह प्रेरित थे। उन्होंने कहा- मैं उनसे प्रेरित था। मैं बैटर था। लोग इस बारे में जानते भी हैं। 2001 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद मैंने स्पिन बॉलर बनने का फैसला किया। कभी मैं उनके एक्शन को कॉपी भी करता था। हो सकता है मैं अब उनकी तरह बॉलिग कर सकूं। अश्विन ने मैच के बाद कहा, ‘इस उपलब्धि पर कुछ खास महसूस नहीं हो रहा है।’ भारतीय टीम मैच की चौथी पारी में न्यूजीलैंड को ऑल आउट करने में नाकाम रही, जिसके बाद अश्विन से उनकी उपलब्धि के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, ‘कुछ महसूस नहीं हो रहा है। ये ऐसी उपलब्धि है जो आती रहेंगी, यह अच्छा है। जब से राहुल (द्रविड़) भाई ने पदभार संभाला है, वह कहते रहते हैं कि आप कितने विकेट लेते हैं, 10 साल में कितने रन बनाते हैं, आपको यह याद नहीं रहेगा।’ श्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 13वें स्थान पर आ गए। उन्होंने पाकिस्तान के वसीम अकरम (414) को भी पछाड़ा। मौजूदा टेस्ट क्रिकेटरों में अश्विन से अधिक विकेट इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड (524) और जेम्स एंडरसन (632) के हैं। अश्विन ने दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने बल्ले से भी जौहर दिखाते हुए 2685 रन बनाये हैं जिसमें पांच शतक शामिल है। उन्होंने 111 वनडे में 150 और 51 टी20 में 61 विकेट लिए हैं। हरभजन ने भी अश्विन को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘मैं अश्विन को बधाई देना चाहता हूं । उम्मीद है कि वह भारत के लिए और कई मैच जीतेंगे।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ljF8US
Share:

IPL: 4 खिलाड़ी रिटेन करने के बावजूद RCB को अभी नहीं मिलेगा कप्तान? जानिए क्यों

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 सत्र के लिए आज रिटेंशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। रिपोर्ट्स की मानें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 4 खिलाड़ियों को रिटेन करेगी। फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान विराट कोहली, करिश्माई स्पिनर युजवेंद्र चहल के अलावा ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करना पक्का माना जा रहा है। चौथे खिलाड़ी के लिए 3 प्लेयर्स (मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, देवदत्त पडिक्कल) में जंग होगी। कप्तान छोड़ने वाले विराट कोहली और युजवेंद्र चहल को रिटेन किया जाएगा जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने भी पिछले सत्र में अच्छे प्रदर्शन से टीम का भरोसा जीता है। यादगार आईपीएल के बाद भारत की ओर से सफल पदार्पण करने वाले हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज के बीच रिटेन होने के लिए संघर्ष होगा। सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को छोड़ने का फैसला भी आसान नहीं होने वाला। रोचक बात यह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नियम के अनुसार अधिकतम 4 खिलाड़ी रिटेन करने के बावजूद RCB को अभी कप्तान नहीं मिलेगा। कोहली ने 2021 सत्र के बाद कप्तान छोड़ने का फैसला किया था। एबी डिविलियर्स कप्तानी के दावेदार हो सकते थे, लेकिन सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया। इसके बाद खबरें आईं कि फ्रेंचाइजी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को कप्तान बनाने के बारे में सोच रहा है। हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान इससे इत्तेफाक नहीं रखते। पठान ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि मैक्सी फ्री प्लेयर हैं। कप्तानी मिलने के बाद उनपर अतिरिक्त दबाव आ सकता है। ऐसे में वह जिस प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, शायद वैसा नहीं कर पाएं। उनके इस बात से क्रिकेट फैंस भी इत्तेफाक रख सकते हैं। उल्लेखनीय है कि आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को आईपीएल 2021 की नीलामी में 14.5 करोड़ की भारी-भरकम कीमत देकर टीम से जोड़ा था। मैक्सी ने हालांकि मिडल ऑर्डर में दमदार प्रदर्शन भी किया था। वह आरसीबी के लिए IPL 2021 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने 15 मैचों में 42.57 की औसत से 513 रन बनाए थे। दूसरी ओर, युजवेंद्र चहल के बचपन के कोच रणधीर सिंह मानते हैं कि स्पिनर RCB की कप्तानी कर सकता है। उन्होंने हाल ही में कहा था कि चहल एक चतुर गेंदबाज हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का नेतृत्व करने के लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। चहल की तरह स्पिनर आर. अश्विन भी पंजाब की कप्तानी कर चुके हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी इस बात से कितना इत्तेफाक रखती है यह देखने वाली बात होगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xBhlVq
Share:

जीत न मिलने के बावजूद गदगद द्रविड़, पिच बनाने वालों को 35 हजार रुपये इनाम में दे दिए

कानपुर न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रीन पार्क स्टेडियम में भले ही टीम इंडिया जीतने से चूक गई। बावजूद इसके भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच राहुल द्रविड़ बेहद खुश हैं। राहुल द्रविड़ ने शिव कुमार की अगुआई में बेहतरीन पिच तैयार करने वाले कर्मचारियों को 35,000 रुपये का इनाम दिया है। उत्तरप्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने खेल के बाद प्रेस बॉक्स में घोषणा की, ‘हम एक आधिकारिक घोषणा करना चाहते हैं। राहुल द्रविड़ ने हमारे मैदानकर्मियों को व्यक्तिगत रूप से 35,000 रुपये दिए हैं।’ अपने समय में द्रविड़ को निष्पक्ष खेल भावना के लिए जाना जाता था। मैदानकर्मियों को मिली प्रोत्साहन राशि इस बात का प्रतीक थी कि पिच पर मैच के पांचों दिन गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिए कुछ था। इस पिच पर जहां शानदार तकनीक दिखाने वाले श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, टॉम लैथम और विल यंग जैसे बल्लेबाजों ने रन बनाए तो वहीं टिम साउदी और काइल जैमीसन जैसे तेज गेंदबाजों ने भारत के शीर्ष क्रम को परेशान किया। पिच से भारतीय स्पिनरों को भी मदद मिली। स्पिनर्स की सराहनाद्रविड़ ने पांचवें दिन के खेल के दौरान पिच से मदद नहीं मिलने के बावजूद भी दबदबा कायम करने पर स्पिन गेंदबाजों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘अगर किस्मत का थोड़ा साथ मिला होता तो मैच का रुख हमारी ओर मुड़ जाता। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने वास्तव में कड़ी मेहनत की।’ द्रविड़ इस बात से आश्चर्यचकित थे कि मैच के पांचवें दिन पिच से गेंद को बेहद कम टर्न मिल रही थी और गेंद असमान हरकत नहीं कर रही थी। इससे गेंद बल्ले का किनारा नहीं ले रही थी और स्लिप तथा बल्लेबाज के आस-पास खड़े क्षेत्ररक्षकों की भूमिका सीमित हो गई। द्रविड़ ने कहा,‘गेंद नीचे रहने के साथ धीमी आ रही थी, शायद इसमें उछाल और टर्न नहीं था। पांचवें दिन भारतीय परिस्थितियों में पिच में दरार आ जाती है लेकिन इसमें ऐसा कुछ नहीं था।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/31bMTFC
Share:

भारत ने पारी घोषित करने में कर दी देरी?, इस सवाल पर क्या बोले मुख्य कोच राहुल द्रविड़

कानपुर भारतीय टीम मैच जीतने से सिर्फ एक विकेट दूर रह गई। नतीजा, न्यूजीलैंड टीम ने शानदार तरीके से मैच ड्रॉ करवा लिया। भारत ने मौका गंवाया इसके लिए चौथे दिन टीम की धीरे बल्लेबाजी को भी जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। टीम के मुख्य कोच हालांकि इससे सहमत नहीं हैं। न्यूजीलैंड ने पांचवें दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट खोए थे। इस वजह से मैच ड्रॉ रहा। रचिन रविंद्र (91 गेंद पर नाबाद 18 रन) और एजाज पटेल (33 गेंद पर 2 रन) ने आखिरी विकेट के लिए 8.4 ओवर बल्लेबाजी की और टीम को हार से बचा लिया। भारतीय टीम हालांकि जीत से महरूम रह गई लेकिन कोच राहुल द्रविड़ ने यह मानने से इनकार कर दिया कि भारत ने पारी घोषित करने में थोड़ी देर कर दी। द्रविड़ ने मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मेरी खेल की समझ ऐसा नहीं कहती। पारी घोषित करने से आधा घंटा पहले हम दबाव में थे। उस समय तीनों नतीजे संभव थे। ऋद्धिमान साहा ने कमाल का जज्बा और हिम्मत दिखाई और गर्दन में अकड़न होने के बाद भी बल्लेबाजी की। अगर हमने तीन-चार विकेट जल्दी खो दिए होते तो न्यूजीलैंड को 110 ओवरों में 240-250 रन का लक्ष्य हासिल करना होता। यह बामुश्किल 2.2 या 2.3 रन प्रति ओवर ही होता।' द्रविड़ ने कहा कि भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी हिसाब लगाकर घोषित की। टीम ने पूरा हिसाब लगाया कि अब खतरे का वक्त टल गया है और उसके बाद ही उसने पारी घोषित की। द्रविड़ ने कहा, 'हमें उस साझेदारी (साहा और अक्षर पटेल) की जरूरत थी। चाय से ठीक पहले श्रेयस अय्यर आउट हुए थे। इसके बाद हमारी साझेदारी हुई। हम 167/7 से 234/7 तक पहुंचे। यह बहुत जरूरी था। जैसा आपने देखा, यह विकेट बिलकुल सपाट थी। अगर यह स्पिन हो रही होती और इसमें उछाल होता, तो हालात बिलकुल अलग होते।' साहा (61*) और अक्षर (28*) ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 67 रन की साझेदारी की। इसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 284 रन का टारगेट दिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3G0cyQa
Share:

शाहीन अफरीदी के 'पंच' से पाकिस्तान जीत से 5 विकेट दूर, आखिरी दिन जीत के लिए चाहिए 93 रन

चटगांव तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (32/5) के 'पंच' से पाकिस्तान मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में जीत के करीब पहुंच गया है। अफरीदी ने 5वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए जिससे बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में 157 रन पर ढेर हो गई और पाकिस्तान को 202 रन का लक्ष्य मिला। सलामी बल्लेबाजों आबिद अली (नाबाद 56) और पदार्पण कर रहे अब्दुल्लाह शफीक (नाबाद 53) ने इसके चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोए 109 रन तक पहुंचाया। खराब रोशनी के कारण लगातार चौथे दिन मैच जल्दी समाप्त करना पड़ा। अली ने पहली पारी में भी शतक जड़ा था। पाकिस्तान को कल (मंगलवार) अंतिम दिन जीत के लिए 93 रन और बनाने होंगे जबकि उसके सभी 10 विकेट शेष हैं। बांग्लादेश ने पहली पारी में 330 रन बनाने के बाद पाकिस्तान को 286 रन पर समेटकर 44 रन की बढ़त हासिल की थी। अली और शफीक ने मैच में लगातार दूसरी शतकीय साझेदारी पूरी की। अली ने 92 गेंद में तीसरा अर्धशतक पूरा किया जबकि शफीक ऑफ स्पिनर मेहदी हसन पर छक्के के साथ अर्धशतक तक पहुंचे। इससे पहले बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में लिटन दास (89 गेंद में 59) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए। उन्होंने पहली पारी में भी 114 रन बनाए थे। पदार्पण कर रहे यासिर अली ने भी 36 रन बनाए और लिटन के साथ 47 रन की साझेदारी की। ऐसा लग रहा था कि ये दोनों पारी को संभाल लेंगे लेकिन शाहीन की गेंद हेलमेट में लगने के बाद यासिर को वापस लौटना पड़ा। दिन की शुरुआत चार विकेट पर 39 रन से करने वाले बांग्लादेश ने इसके बाद लय गंवा दी। यासिर के लौटने के बाद पहले ही ओवर में टीम ने अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम (16) का विकेट गंवाया जिन्हें तेज गेंदबाज हसन अली (52 रन पर दो विकेट) ने पवेलियन भेजा। यासिर के कनकशन के रूप में उतरे नुरुल हसन यासिर के कनकशन (सिर में चोट लगने के कारण बेहोशी जैसी स्थिति) स्थानापन्न के रूप में उतरे नुरुल हसन 15 रन बनाने के बाद खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे। लिटन ने पूरा किया 10वां अर्धशतक लिटन ने शाहीन की गेंद पर एक रन के साथ 83 गेंद में 10वां अर्धशतक पूरा किया लेकिन इस तेज गेंदबाज ने उन्हें इनस्विंगर पर एलबीडब्ल्यू कर दिया। शाहीन ने अबु जायेद को शॉर्ट गेंद पर पवेलियन की राह दिखाई। साजिद खान (33 रन पर तीन विकेट) ने ताइजुल को स्टंप कराने बांग्लादेश की पारी का अंत किया। मेजबान टीम ने अंतिम तीन विकेट छह गेंद के भीतर बिना कोई रन बनाए गंवाए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3d2A56R
Share:

IPL में एक ओवर में 5 छक्के जड़ने वाले राहुल तेवतिया ने पन्नू संग लिए सात फेरे, वायरल हुईं तस्वीरें

नई दिल्ली भारत के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया को रिद्धि पन्नू ( ties knot) संग विवाह बंधन में बंध गए। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से खेलने वाले तेवतिया की शादी में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और बल्लबाज नीतीश राणा (Nitish Rana) सहित कई क्रिकेटर्स पहुंचे। तेवतिया ने रिद्धि के साथ इस वर्ष 3 फरवरी को सगाई की थी। सगाई में भी कई इंटरनैशनल स्टार्स क्रिकेटर्स पहुंचे थे। हरियाणा से ताल्लुकात रखने वाले 28 वर्षीय तेवतिया घरेलू क्रिकेट में एक अच्छे ऑलराउंडर के रूप में जाने जाते हैं। तेवतिया वही खिलाड़ी हैं जो आईपीएल (IPL) में शेल्डन कॉट्रेल (Sheldon Cottrel) की गेंद पर एक ओवर में 5 छक्के जड़कर अपनी काबिलियत दिखा चुके हैं। आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद तेवतिया ने टीम इंडिया में इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की शुरुआत में घरेलू टी20 सीरीज में जगह बनाई, हालांकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। हालांकि उस समय जो वक्त उन्होंने ड्रेसिंग रूम में बिताया उससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा। आईपीएल में तेवतिया ने 32 विकेट लिए हैं आईपीएल में तेवतिया ने अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी से 48 मैचों में 32 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 7. 71 रहा। तेवतिया ने आईपीएल में अभी तक 124. 34 की स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाए हैं। आईपीएल 2022 में दूसरी फ्रैंचाइजी से खेल सकते हैं तेवतिया आईपीएल के15वें सीजन में तेवतिया किस टीम की ओर से खेलेंगे, इसको लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। क्योंकि आईपीएल 2022 से पहले खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन होने वाला है जिसमें कई स्टार खिलाड़ी पुरानी फ्रैंचाइजी की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xD30Ie
Share:

कोच द्रविड़ की दरियादिली, सपोर्टिंग विकेट तैयार करने वाले ग्राउंड्समैन को दिए 35, 000 रुपये

कानपुर भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच राहुल द्रविड ने शिव कुमार की अगुआई में ग्रीन पार्क मैदान में बेहतरीन पिच तैयार करने वाले कर्मचारियों को 35,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया। भारत में जन्मे एजाज पटेल और रचिन रविन्द्र ने सोमवार को शानदार संयम का परिचय देते हुए अंतिम विकेट बचाकर मेजबान टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने खेल के बाद प्रेस बॉक्स में घोषणा की, 'हम एक आधिकारिक घोषणा करना चाहते हैं। राहुल द्रविड़ ने हमारे मैदान कर्मियों को व्यक्तिगत रूप से 35,000 रुपये दिये हैं।' अपने समय में द्रविड़ को निष्पक्ष खेल भावना के लिए जाना जाता था। मैदानकर्मियों को मिली प्रोत्साहन राशि इस बात का प्रतीक था कि पिच में मैच के पांचों दिन गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिए कुछ था। इस पिच पर जहां शानदार तकनीक दिखाने वाले श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, टॉम लैथम और विल यंग जैसे बल्लेबाजों ने रन बनाए तो वहीं टिम साउदी और काइल जैमीसन जैसे तेज गेंदबाजों ने भारत के शीर्ष क्रम को परेशान किया। पिच से भारतीय स्पिनरों को भी मदद मिली। रचिन और ऐजाज ने भारत की मुंह से छीनी जीत न्यूजीलैंड के लिए अपना पहला टेस्ट खेल रहे रचिन रविंद्र और ऐजाज पटेल ने जबर्दस्त साहस और संयम का परिचय देते हुए अंतिम विकेट बचाकर भारत को तय लग रही जीत से वंचित कर दिया और पहला टेस्ट पांचवें और आखिरी दिन ड्रॉ पर छूटा। जीत के लिए 284 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने नौ विकेट पर 165 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 345 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी सात विकेट पर 234 रन पर घोषित की थी। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 296 रन पर आउट हुई थी। पांचवें और आखिरी दिन पहले सत्र में जहां कीवी बल्लेबाजों का दबदबा रहा तो दूसरे सत्र में भारत ने तीन विकेट लेकर वापसी की। रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने क्रमश: तीन और चार विकेट लेकर भारत की जीत लगभग तय कर ही दी थी लेकिन रविंद्र और ऐजाज ने अंगद की तरह क्रीज पर पांव धरकर मेजबान के मंसूबों पर पानी फेर दिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3Ege4x6
Share:

मुझे नहीं लगता कि हम इससे अलग कुछ कर सकते थे: अजिंक्य रहाणे

कानपुर भारत पहले क्रिकेट टेस्ट के पांचवें दिन सोमवार को यहां टूटती पिच पर न्यूजीलैंड को आउट करने में विफल रहा लेकिन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और इससे अलग कुछ नहीं किया जा सकता था। मुंबई में जन्में (23 गेंद में नाबाद दो रन) और कर्नाटक में जन्में (91 गेंद में नाबाद 18) ने नौवां विकेट गिरने के बाद 8.4 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को लगातार खराब होती रोशनी के बीच यादगार ड्रॉ दिलाया। रहाणे ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, ‘यह क्रिकेट का काफी अच्छा मुकाबला था, वे काफी अच्छा खेले। पहले सत्र के बाद हमने काफी अच्छी वापसी की।’ उन्होंने कहा, ‘हम अंत में पांच-छह ओवर करने का प्रयास कर रहे थे। मुझे नहीं लगता कि हम इससे अलग कुछ कर सकते थे।’ रहाणे से यह पूछा गया कि क्या चौथे दिन अंतिम सत्र में वह जल्दी पारी घोषित कर सकते थे तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया। सोमवार को मैच के अंतिम आधे घंटे में प्रत्येक ओवर के बाद अंपायरों ने रोशनी मापने के लिए लाइट मीटर का इस्तेमाल किया। रहाणे ने कहा कि हालात को देखते हुए सही फैसला किया गया। उन्होंने कहा, ‘अंपायरों से लगातार बात रोशनी को लेकर हो रही थी। उन्होंने फैसला किया और मुझे लगता है कि वे सही थे। मुझे लगता है कि इस विकेट पर स्पिनरों को लंबे स्पैल करने थे। यह गेंदबाजों को रोटेट करने से जुड़ा था।’ पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे रहाणे ने पदार्पण करने वाले श्रेयस अय्यर की सराहना की लेकिन यह नहीं बताया कि मुंबई में अगले टेस्ट में विराट कोहली के लिए टीम में जगह कौन बनाएगा। रहाणे ने कहा, ‘मैं श्रेयस के लिए बेहद खुश हूं। उसे पदार्पण के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा। वह जिस तरह बल्लेबाजी कर रहा था, उसके लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट शानदार रहा है। विराट अगले मैच में वापसी कर रहा है। प्रबंधन इस पर फैसला करेगा (अंतिम एकादश पर)।’ दूसरा टेस्ट मुंबई में तीन से सात दिसंबर तक खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने निचले क्रम के बल्लेबाजों की सराहना की जिसमें रात्रि प्रहरी विलियम समरविले भी शामिल हैं। समरविले ने 125 मिनट क्रीज पर बिताते हुए 36 रन बनाए। उन्होंने कहा, ‘पूरे मैच में मुकाबला काफी करीबी रहा। कुल मिलाकर शानदार मुकाबला। तीनों नतीजे संभव थे। पूरे दिन बल्लेबाजी करते हुए हमने शानदार जज्बा दिखाया। रचिन, एजाज और समरविले के लिए शानदार अनुभव।’ विलियमसन ने कहा, ‘दोनों तेज गेंदबाजों (टिम साउथी और काइल जेमीसन) ने शानदार प्रदर्शन किया। लंबे स्पैल तक गेंदबाजी करना अविश्वनीय प्रयास था। हमें पता है कि यह भारतीय टीम काफी मजबूत है।’ उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर इस मुकाबले का अनुभव अच्छा रहा। हमें मुंबई में अलग तरह की पिच के लिए तैयारी करनी होगी।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3FVbAol
Share:

जब बेन स्टोक्स ने मौत को करीब से देखा, गले में फंस गई टेबलेट, सांस लेना हो रहा था मुश्किल

ब्रिसबेन इंग्लैंड के (Ben Stokes) ने खुलासा किया है कि एक टेबलेट गले में फंस जाने के कारण वह बुरी तरह डर गए थे कि अब उनका अंत निकट आ गया है। आठ दिसंबर से शुरू हो रही एशेज सीरीज से पहले स्टोक्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं । उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य कारणों और अंगुली में फ्रेक्चर के कारण ब्रेक लिया था। 'डेली मिरर' के लिए अपने कॉलम में स्टोक्स ने इस भयावह अनुभव का जिक्र किया लेकिन यह नहीं बताया कि घटना कब और कहां हुई। उन्होंने लिखा , 'मैंने एक गोली ली थी जो मेरे गले की नली में फंस गई ओर मुझे उसे बाहर निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ी। जब तक वह बाहर नहीं निकली, मुझे लगा कि अंत निकट आ गया है। मैं कमरे में अकेला था और सांस भी नहीं ले पा रहा था। धीरे-धीरे वह गल गई लेकिन मैं बहुत डर गया था। टीम डॉक्टर मुझे देखने आई और उन्होंने बताया कि क्या हुआ था।' चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2021 नहीं खेल सके स्टोक्स बेन स्टोक्स आईपीएल 2021 के यूएई चरण में नहीं खेल पाए थे। आईपीएल 2021 के पहले हाफ में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए फील्डिंग के दौरान उनकी अंगुली में फ्रेक्चर हो गया था। इसके बाद से वह क्रिकेट मैदान से बाहर थे और टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं खेले थे। स्टोक्स ने 71 टेस्ट मैच खेले हैं बेन स्टोक्स ने 71 टेस्ट, 101 वनडे और 34 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के खिलाफ इस साल अहमदाबाद में खेला था। स्टोक्स ने टेस्ट में 4531 रन बनाए हैं वहीं वनडे में उनके नाम 2871 रन दर्ज है। टी20 में स्टोक्स के बल्ले से 442 रन निकले हैं। विकेटों की बात करें तो टेस्ट में स्टोक्स ने 163 और वनडे में 74 विकेट चटकाए हैं। टी20 में 19 विकेट स्टोक्स के नाम दर्ज है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3FZS8H1
Share:

अश्विन-जडेजा की मेहनत पर रचिन रविंद्र ने फेरा पानी, न्यूजीलैंड ने ड्रॉ कराया कानपुर टेस्ट

कानपुर रविचंद्रन अश्विन (35/3) और रविंद्र जडेजा (40/4) की कातिलाना बोलिंग के दम पर एक वक्त भारत कानपुर टेस्ट को जीतने के बेहद करीब था, लेकिन भारतीय मूल के रचिन रविंद्र (91 गेंद, नाबाद 18 रन) ने खूंटा गाड़ते हुए मैच ड्रॉ करा दिया। उनके साथ एजाज (2 नाबाद) ने 23 गेंदें खेलीं और भारत के जबड़े से जीत छीनने में अहम भूमिका निभाई। वर्ल्ड चैंपियन न्यूजीलैंड को 284 रनों का लक्ष्य मिला था। सीरीज का दूसरा टेस्ट वानखेड़े स्टेडियम में 3 दिसंबर से खेला जाएगा। स्पिनरों के लिए स्वर्ग पिच पर कीवी टीम ने 5वें दिन की शुरुआत तो दमदार की, लेकिन जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ा भारतीय गेंदबाजों ने विकेट चटकाते हुए मेहमानों पर जबरदस्त दबाव बनाया। हालांकि, रचिन रविंद्र ने एजाज के साथ मोर्चा संभाला भारतीय गेंदबाजों की मेहनत पर पानी फेर दिया। न्यूजीलैंड जब मैच ड्रॉ की घोषणा हुई तो उसने 98 ओवरों में 9 विकेट पर 165 रन बनाए थे। अश्विन और जडेजा के अलावा अक्षर पटेल और उमेश यादव ने एक-एक विकेट झटके, जबकि न्यूजीलैंड के लिए टॉम लाथम ने सबसे अधिक 52 रन की पारी खेली। उनके अलावा नाइटवॉचमैन विलियम समरविले ने 36 और कप्तान केन विलियमसन ने 24 रन बनाए। मैच बचाने वाले अचिन ने नाबाद 18 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना टिककर नहीं कर सका। पहले सत्र में विल समरविले और टॉम लाथम ने भारतीय गेंदबाजों को कोई सफलता हाथ नहीं लगने दी लेकिन दूसरा सत्र भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा जिन्होंने तीन विकेट चटकाये। उमेश यादव ने लंच के ठीक बाद समरविले को शॉर्ट गेंद पर आउट किया जिन्होंने 110 गेंद में 36 रन बनाए। शुभमन गिल ने लॉन्ग लेग सीमा पर उनका कैच लपका। विलियमसन पहली पारी की तुलना में आत्मविश्वास से भरे दिखे जिन्होंने ईशांत शर्मा को चौका भी जड़ा। ईशांत का फॉर्म फिर निराशाजनक रहा। रोस टेलर को चाय से पहले रविंद्र जडेजा ने आउट किया। टॉम लाथम (146 गेंद में 52 रन) ने एक और अर्धशतक बनाया जो अश्विन की गेंद पर आउट हुए। इसके साथ ही अश्विन 418 विकेट हो गए, जिन्होंने हरभजन को पछाड़ा। हरभजन के 103 टेस्ट में 417 विकेट हैं। अश्विन टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में अब तीसरे भारतीय हो गए हैं। सुबह भारतीय गेंदबाजों को पिच से कोई मदद नहीं मिली। जडेजा की एक गेंद पर लाथम चकमा जरूर खा गए। ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर भारत ने डीआरएस लिया लेकिन रिव्यू से साफ था कि गेंद विकेट पर नहीं पड़ रही थी। ईशांत शर्मा और उमेश यादव भी इस पिच पर टिम साउथी और काइल जैमीसन जैसी गेंदबाजी नहीं कर सके। मैच में न्यूजीलैंड वापसी करता दिख रहा था कि अक्षर पटेल ने हेनरी निकोल्स को LBW किया, जबकि कप्तान केन विलियमसन को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। निकोल्स 1 रन बनाकर आउट हुए तो विलियमसन ने 24 रन की पारी खेली। इसके बाद टॉम ब्लंडेल को बोल्ड करते हुए अश्विन ने मैच को भारत की ओर मोड़ दिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/32BQlJX
Share:

जोश नहीं होश और जज्बे के साथ इस भारतीय ने भारत से छीनी जीत, रचिन रविंद्र ने किया कमाल

नई दिल्ली कानपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। भारतीय टीम जीत के मुहाने पर थी लेकिन आखिरी विकेट हासिल नहीं कर पाई। नतीजा एक विकेट बाकी रहते न्यूजीलैंड ने मैच ड्रॉ करवा लिया। न्यूजीलैंड इस मैच को जीत नहीं सकता था। लेकिन उसने भारत को भी जीतने नहीं दिया। कमाल की बात रही कि भारत को जीत से महरूम रखने में दो भारतीयों का ही हाथ रहा। और एजाज पटेल। इसमें से भी रचिन का सबसे ज्यादा। यह खूबसूरती है टेस्ट क्रिकेट की। यहां हार और जीत के इतर भी कुछ होता है। ड्रॉ। यानी न तुम जीते, न हम हारे। यह ड्रॉ हो सकता है कि किसी के लिए हार की तरह हो और किसी के लिए जीत से भी बड़ी। पांच दिन का मुकाबला और आखिरी गेंद तक जूझना। और उसके बाद सब हाथ मिलाकर ड्रॉ। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया। रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा की फिरकी कमाल कर रही थी। न्यूजीलैंड के एक के बाद एक बल्लेबाज पविलियन लौट रहे थे। भारत की वक्त के साथ दौड़ लगी थी। सूरज की आंख-मिचौली के बीच विकेट लेने का सिलसिला जारी था। लेकिन... यह बहुत बड़ा शब्द है। कहते हैं न- मैच आखिरी गेंद तक खत्म नहीं होता। वही हुआ। आखिरी गेंद तक भारत को उम्मीद थी। लेकिन जैसे ही रविंद्र जडेजा की गेंद को ने डिफेंस किया, भारत की उम्मीदें खत्म हो गईं। मैच जो उसकी झोली में था, उसे दो भारतीयों ने उससे दूर कर दिया। रचिन- यह नाम राहुल द्रविड़ और सचिन तेंडुलकर का मेल है। क्रिकेट के दीवाने पिता ने राहुल द्रविड़ और सचिन तेंडुलकर के नाम को मिलाकर बेटे को नाम दिया। बेटे पर दारोमदार बड़ा था। कानपुर में टेस्ट करियर का आगाज करने का मौका मिला। वह भी भारत के खिलाफ। लेकिन इस खिलाड़ी ने दिखाया कि उनमें न सिर्फ तकनीक है बल्कि मानसिक रूप से भी वह काफी मजबूत हैं। उन्होंने एक छोर संभाल लिया। उन्होंने 91 गेंदों का सामना किया। भारत में टेस्ट मैच के आखिरी दिन किसी निचले क्रम के बल्लेबाज का इतनी गेंद खेलना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। अश्विन और जडेजा की घूमती गेंदों के सामने कीवी टेलऐंडर परेशान थे लेकिन रविंद्र नहीं। उन्होंने बल्ले और पैड को साथ रखा। कोई गेंद दूर से नहीं खेली। पर स्पिन खेलने की यह तकनीक यूं ही नहीं आई। वीवीएस लक्ष्मण ने मैच के बाद बताया कि रचिन के पिता, जो बेंगलुरु से हैं, हर साल अपने बेटे को लेकर बैंगलोर आते थे। साल 2011 से वह लगातार भारत आकर स्पिन बोलिंग खेलने की प्रैक्टिस किया करते थे। यानी यह पारी 10 साल की मेहनत का हिस्सा है। मैच के बाद रविचंद्रन अश्विन ने भी कहा कि आजकल निचले क्रम के बल्लेबाजों को आउट करना इतना आसान नहीं होता। वह काफी अच्छी तरह तैयारी करके आते हैं। रविंद्र को पटेल का साथ मिला। दोनों ने 52 गेंदें खेलीं। हर गेंद पर भारतीय दल और फैंस उम्मीद रखता। हर गेंद पर जीत की उम्मीद आती। लेकिन हर बार रचिन और एजाज का बल्ला उसे तोड़ देता।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3pcpmMG
Share:

कोई भी टीम में आए, श्रेयस अय्यर बाहर नहीं जाने वाले: आकाश चोपड़ा

नई दिल्ली क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने आकाश चोपड़ा ने कानपुर टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मुंबई टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम कुछ बदलाव करेगी लेकिन अय्यर को ड्रॉप किया जाए, इसकी संभावना बहुत कम है। उन्होंने कहा कि अपने खेल से अय्यर अपनी जगह पक्की कर ली है और वह अगले टेस्ट मैच में भी खेलेंगे। अय्यर ने कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। अपनी पहली ही टेस्ट पारी में उन्होंने सेंचुरी लगाई और दूसरी पारी में हाफ सेंचुरी जड़ दी। चोपड़ा के मुताबिक, अगर दूसरी पारी में अय्यर जल्दी आउट हो जाते तो मैच कीवी टीम की ओर झुक जाता। उन्होंने टी-ब्रेक के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, 'अगर अय्यर दूसरी पारी में उस समय आउट हो जाते तो मैच में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी हो जाता। लेकिन अय्यर वहां टिके रहे और जिस तरह उन्होंने स्पिनर्स का सामना किया, तो अब अगले टेस्ट मैच में उन्हें ड्रॉप करना लगभग असंभव है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि टीम में कौन आ रहा है। कोई न कोई तो बाहर जाएगा, लेकिन यह अय्यर नहीं होंगे।' अय्यर ने हालांकि पहली पारी में सेंचुरी लगाई। लेकिन उनकी हाफ सेंचुरी की ज्यादा तारीफ की जा रही है। भारतीय टीम ने जल्दी विकेट खो दिए थे ऐसे में अय्यर ने पारी को संभाला और साझेदारी बनाई। उन्होंने 65 रन की पारी खेली। चोपड़ा ने भी माना कि दूसरी पारी में अय्यर की पारी ज्यादा चुनौतीपूर्ण थी। उन्होंने कहा, 'अय्यर पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने डेब्यू पर सेंचुरी और हाफ सेंचुरी लगाई। उनकी पहली पारी कमाल की थी क्योंकि वह डेब्यू कर रहे थे और थोड़ा नर्वस रहे होंगे। किसी ने उन्हें देखा नहीं था और किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह टेस्ट मैच में क्या कर सकते हैं। लेकिन दूसरी पारी में, मेरे नजरिए में दूसरी पारी अधिक चुनौतीपूर्ण थी।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xzZL4b
Share:

टीम इंडिया के 'लॉर्ड' शार्दुल ठाकुर ने गर्लफ्रेंड से की सगाई, जानिए कब करेंगे शादी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर () ने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड मिताली पारुलकर (Mittali Parulkar) से सगाई कर ली। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। सगाई का कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में आयोजित हुआ, जिसमें करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्य शामिल हुए। सूत्रों की मानें तो सगाई के फंक्शन में लगभग 57 लोग शामिल थे। दोनों साल 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के बाद शादी कर सकते हैं। शार्दुल और पारुलकर की सगाई का वीडियो और फोटो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलने वाले शार्दुल को फ्रेंचाइजी ने फोटो के साथ उन्हें बधाई दी है। सोशल मीडिया पर शार्दुल को बधाई देने वालों को तांता लगा हुआ है। टी20 विश्व कप के बाद से ब्रेक पर हैं शार्दुल शार्दुल आखिरी बार क्रिकेट के मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup) में नजर आए थे, जिसका आयोजन इस वर्ष संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुआ था। दाएं हाथ के पेसर शार्दुल को इस टी20 विश्व कप में दो मैच खेलने को मिले थे। शार्दुल ब्रेक के तहत इस समय न्यूजीलैंड के खिलाप घरेलू सीरीज से बाहर हैं। उन्होंने विश्व कप के बाद बीसीसीआई से आराम की अपील की थी। ऐसा है शार्दुल का क्रिकेट करियर 30 वर्षीय शार्दुल ने अभी तक 4 टेस्ट, 15 वनडे और 23 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 14 विकेट अपने नाम किए हैं जबकि वनडे में 22 विकेट उनके नाम दर्ज है। टी20 में शार्दुल ने 31 शिकार किए हैं। शार्दुल ने 61 आईपीएल मैचों में कुल 67 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनकी औसत 27.87 और स्ट्राइक रेट 18.81 रही है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3E3rgFP
Share:

केएल राहुल से लेकर वॉर्नर तक... वो 10 खिलाड़ी जिन्हें लेने को मचेगी मारामारी

नई दिल्ली आईपीएल का 15वां सीजन बड़ा होने वाला है। बड़ा क्यों होने वाला है। क्योंकि इस सीजन से 8 नहीं बल्कि 10 टीम के बीच टक्कर होगी। दो नई टीमें आ रहीं हैं तो मेगा ऑक्शन भी हो रहा है। यानी खिलाड़ियों की बड़ी मंडी सजेगी। कुछ-एक खिलाड़ियों को छोड़कर अधिकतर नई टीम से खेलते दिखेंगे। इससे पहले बीसीसीआई ने आठों पुरानी फ्रैंचाइजी से अपने उन खिलाड़ियों का नाम मांगा है जिन्हें वो रिटेन करना चाहते हैं यानी अपनी टीम में बरकरार रखना चाहते हैं, जो खिलाड़ी रिटेन नहीं होंगे, उनमें से 3-3 खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले दो नई फ्रैंचाइजी अपने साथ जोड़ सकती है। जो बच जाएंगे उन पर बोली लगेगी। हमने आपके लिए ऐसी ही 10 क्रिकेटर्स की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें खरीदने के लिए फ्रैंचाइजियों के बीच मारामरी मचेगी। फाफ डुप्लेसिस (चेन्नई सुपरकिंग्स)पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बीते सीजन टूर्नामेंट के सेकेंड टॉप स्कोरर थे। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे फाफ को अगर रिटेन नहीं किया जाता तो कई फ्रैंचाइजी उन्हें लेना चाहेगी। वैसे धोनी, जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ का रिटेन किया जाना तय है। इस बात की भी पूरी संभावना है कि डुप्लेसिस को सीएसके नीलामी में दोबारा अपने साथ रख ले। शार्दुल ठाकुर (चेन्नई सुपरकिंग्स)एक ऐसा तेज गेंदबाज जो तेज गति से रन बनाने में माहिर है। बड़ी विस्फोटक पारियां खेल सकता है। सीएसके के लिए शार्दुल ठाकुर एक अहम हथियार थे। ऐसे में धोनी एक बार फिर नीलामी में उन पर दांव लगाने से गुरेज नहीं करेंगे। वैसे सिर्फ चेन्नई ही नहीं दो नई फ्रैंचाइजी भी उन्हें अपने साथ जोड़ने का कोई मौका नहीं गंवाना चाहेगी। हार्दिक पंड्या (मुंबई इंडियंस) फिटनेस इस ऑलराउंडर का एक बड़ा मसला था। बीते कुछ साल से चोट उनके प्रदर्शन में बाधा बन रही है। बिना बोलिंग के हार्दिक का खेल आधा रह जाता है। इसकी संभावना बेहद कम है कि मुंबई इंडियंस उन्हें रिटेन करेगी। अगर वह ऑक्शन में आते हैं तो वह हर उस फ्रैंचाइजी की नजर में होंगे, जिन्हें एक अदद ऑलराउंडर की तलाश है। सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस) स्काई के नाम से मशहूर यह बल्लेबाज मुंबई का स्टार खिलाड़ी है। उम्मीद है कि वह भी ऑक्शन पूल में ही आएंगे। करियर के शानदार फॉर्म से गुजर रहे सूर्यकुमार को अहमदाबाद या लखनऊ भी अपने साथ जोड़ सकती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो मुंबई इंडियंस किसी भी कीमत पर मध्यक्रम के इस बैटर को खरीदना चाहेगी। डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) आईपीएल 2021 शायद इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के करियर का सबसे खराब दौर था। पहले कप्तानी से बेदखल किए गए बाद में प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया गया। इस अपमान का बदला डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड टी-20 में लिया। रनों का अंबार लगाया और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। चर्चा है कि लखनऊ या अहमदाबाद दोनों में से कोई उन्हें अपना कप्तान बना ले। शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स) भारतीय टीम से बाहर चल रहे शिखर धवन का बल्ला जब चलता है तो दुनिया भर के बोलर्स कांपने लगते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के थिंक टैंक ने ऋषभ पंत को रिटेन करने का फैसला लिया है। वह टीम के कप्तान बने रहेंगे। साथ ही युवा ओपनर पृथ्वी साव और स्टार स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी रिटेन किए जाने तय है। ऐसे में धवन किसी नई टीम से धमाल मचाते देखे जा सकते हैं। केएल राहुल (पंजाब किंग्स)भारतीय टी-20 टीम के उपकप्तान राहुल आईपीएल में निरंतर प्रदर्शन करते हैं। राहुल पंजाब किंग्स के कप्तान थे, लेकिन उन्होंने फ्रेंचाइजी छोड़ने का मन बना लिया है। शानदार फॉर्म में चल रहे केएल कप्तानी के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। ओपनिंग में तो कमाल करते ही हैं। ऐसे में दोनों नई फ्रैंचाइजियां उन पर नजर रखी होगी। क्या है रिटेंशन के नियमपुरानी आठ फ्रैंचाइजी अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। जिसमें 3 खिलाड़ी देसी और 1 विदेशी हो सकता है। या फिर दो देसी और दो विदेशी। दो नई टीमें खिलाड़ियों की पूल से अधिकतम 3 खिलाड़ी (दो भारतीय और एक विदेशी) चुन सकती हैं। IPL 2022 ऑक्शन में राइट टू मैच का विकल्प नहीं होगा। नीलामी प्रकिया के लिए 90 करोड़ रुपये पर्स हो सकता है, जो पिछले सीजन में 85 करोड़ था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3FQsCEa
Share:

देखे, कीवी नाइटवाचमैन ने खेली ऐसी पारी, ट्विटर पर फैंस ने मारा रहे रहाणे-पुजारा को ताना

भारत बनाम न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट के 5वें दिन लंच के ठीक बाद जब खेल शुरू हुआ तो पहली ही गेंद पर उमेश यादव ने समरविले (110 गेंदों का सामना किया, जबकि 5 चौके की मदद से 36 रन बहुमूल्य पारी खेली) को शुभमन गिल के हाथों कैच कराते हुए भारतीय टीम को दिन की पहली सफलता दिलाई। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि समरविले भारत के टॉप ऑर्डर (श्रेयस अय्यर को छोड़ दिया जाए तो) से कहीं बेहतर बैटिंग करते दिखे। दूसरी पारी में भारत के टॉप-4 बल्लेबाज फेल रहे थे। मयंक अग्रवाल ने 17, शुभमन गिल ने 1, चेतेश्वर पुजारा ने 22 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 4 रन की पारी खेली थी। समरविले की बैटिंग देखकर क्रिकेट फैंस भारतीय दिग्गजों खासकर अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को ताना मार रहे हैं...

न्यूजीलैंड के नाइटवाचमैन विलियम समरविले ने दूसरी पारी में अहम मौके पर अपनी टीम के लिए 110 गेंदों का सामना किया, जबकि 5 चौके की मदद से 36 रन बहुमूल्य पारी खेली। उनकी बैटिंग की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।


कीवी नाइटवाचमैन विलियम समरविले ने खेली ऐसी पारी, ट्विटर पर फैंस ने मारा भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों को ताना

भारत बनाम न्यूजीलैंड कानपुर टेस्ट के 5वें दिन लंच के ठीक बाद जब खेल शुरू हुआ तो पहली ही गेंद पर उमेश यादव ने समरविले (110 गेंदों का सामना किया, जबकि 5 चौके की मदद से 36 रन बहुमूल्य पारी खेली) को शुभमन गिल के हाथों कैच कराते हुए भारतीय टीम को दिन की पहली सफलता दिलाई। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि समरविले भारत के टॉप ऑर्डर (श्रेयस अय्यर को छोड़ दिया जाए तो) से कहीं बेहतर बैटिंग करते दिखे। दूसरी पारी में भारत के टॉप-4 बल्लेबाज फेल रहे थे। मयंक अग्रवाल ने 17, शुभमन गिल ने 1, चेतेश्वर पुजारा ने 22 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 4 रन की पारी खेली थी।

समरविले की बैटिंग देखकर क्रिकेट फैंस भारतीय दिग्गजों खासकर अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को ताना मार रहे हैं...





from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3FZhW66
Share:

कौन होगा रिटेन, किसकी होगी छुट्टी... जानें, कब और कहां मिलेगा IPL रिटेंशन के लाइव अपडेट्स

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा निर्धारित आईपीएल 2022 रिटेंशन की समय सीमा मंगलवार (30 नवंबर) को समाप्त हो रही है। इसका मतलब है कि रिटेन होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट आने में अब गिनती के धंटे बचे हुए हैं। 8 टीमें अधिकतक 4-4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जबकि इस सीजन से दो अन्य टीमें भी बढ़ेंगी। फैंस की उम्मीदों के मुताबिक बड़े खिलाड़ियों रोहित शर्मा, एमएस धोनी और विराट कोहली को उनकी फ्रेंचाइजियां रिटेन कर सकती हैं। दूसरी ओर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, सुरेश रैना, डेविड वॉर्नर जैसे बड़े खिलाड़ी बार फिर नीलामी में शामिल हो सकते हैं। आईपीएल-2022 मेगा नीलामी की डेट इस रिटेंशन प्रक्रिया के पूरी होने के बाद तय की जाएगी। आइए जानें, कब और कहां IPL 2022 रिटेंशन होगा और कहां आप इसके बारे में लाइव जानकारी ले पाएंगे। IPL 2022 रिटेंशन कहां होगा?IPL 2022 रिटेंशन भारत में होने वाला है। IPL 2022 रिटेंशन कब होगा?IPL 2022 रिटेंशन 30 नवंबर को शाम 5 बजे होगा। IPL 2022 रिटेंशन ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?IPL 2022 रिटेंशन का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर किया जाएगा। इसके अलावा पल-पल के लाइव अपडेट्स 'नवभारत टाइम्स ऑनलाइन' पर मिलेगा। रिटेंशन के नियम
  • फ्रेंचाइजियां अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।
  • खिलाड़ी 3 देसी और 1 विदेशी हो सकता है। या फिर दो देसी और दो विदेशी।
  • दो नई टीमें खिलाड़ियों की पूल से अधिकतम 3 खिलाड़ी (दो भारतीय और एक विदेशी) चुन सकती हैं।
  • IPL 2022 ऑक्शन में राइट टू मैच का विकल्प नहीं होगा।
  • IPL 2022 के लिए 90 करोड़ रुपये पर्स होगा, जो पिछले सीजन में 85 करोड़ था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3p8IzPx
Share:

अश्विन ने तोड़ा हरभजन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, बने टेस्ट में भारत के तीसरे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

कानपुरभारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट के 5वें और आखिरी दिन टॉम लाथम (146 गेंद, 3 चौके, 52 रन) को आउट करते हुए एक नया कीर्तिमान हासिल किया। उन्होंने अपने सीनियर गेंदबाज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) को सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। एक दिन पहले उन्होंने विल यंग को LBW करते हुए भज्जी के 417 विकेटों के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। कानपुर टेस्ट के तीसरे दिन अश्विन ने पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम (Wasim Akram) का सबसे अधिक टेस्ट विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ा था, जबकि चौथे दिन स्टंप्स से ठीक पहले विल यंग को आउट करते हुए टर्बनेटर हरभजन सिंह की बराबरी की थी। हरभजन सिंह के नाम 103 टेस्ट में 417 विकेट हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने 104 टेस्ट मैचों में 414 विकेट चटकाए थे। अश्विन (80) ने हालांकि भज्जी (103 टेस्ट) से कहीं कम टेस्ट खेले हैं। वैसे भारत के लिए सबसे अधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने 619 विकेट अपने नाम किए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज कपिल देव हैं जिन्होंने टेस्ट में 434 विकेट चटकाए हैं। इसके बाद अब अश्विन का नाम है। इसका मतलब है कि वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3D1WifR
Share:

कानपुर टेस्ट: रहाणे-पुजारा पर भारी पड़ा न्यूजीलैंड का नाइटवाचमैन, कहीं बिगड़ न जाए भारत का खेल

कानपुरभारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर टेस्ट के फाइनल डे का रोमांच चरम पर है। न्यूजीलैंड जीत की हर संभव कोशिश कर रहा है तो दूसरी ओर भारतीय गेंदबाज कीवी बल्लेबाजों को ऑलआउट करने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि, 5वें दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड ने जबरदस्त अंदाज में की। पहला सत्र चौथे दिन के नाबाद लौटे टॉम लाथम और समरविले के नाम रहा। इन दोनों ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। यहां तारीफ करनी होगी विल यंग के आउट होने के बाद नाइटवाचमैन के रूप में बैटिंग करने उतरे समरविले की। उन्होंने मंझे हुए बल्लेबाज की तरह न केवल शॉट खेले, बल्कि अच्छा डिफेंस भी किया। यही वजह है कि इस धैर्यवान खिलाड़ी ने भारत के टॉप-4 बल्लेबाजों से कहीं अधिक रन बनाए। उन्होंने 110 गेंदों का सामना किया, जबकि 5 चौके की मदद से 36 रन बहुमूल्य पारी खेली। इससे मैच में न्यूजीलैंड की वापसी हो गई है। लंच के ठीक बाद जब खेल शुरू हुआ तो पहली ही गेंद पर उमेश यादव ने समरविले को शुभमन गिल के हाथों कैच कराते हुए भारतीय टीम को दूसरी सफलता दिला दी। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि समरविले भारत के टॉप ऑर्डर (श्रेयस अय्यर को छोड़ दिया जाए तो) से कहीं बेहतर बैटिंग करते दिखे। दूसरी पारी में भारत के टॉप-4 बल्लेबाज फेल रहे थे। मयंक अग्रवाल ने 17, शुभमन गिल ने 1, चेतेश्वर पुजारा ने 22 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 4 रन की पारी खेली थी। इससे पहले भारतीय टीम ने चौथे दिन दूसरी पारी 7 विकेट के नुकसान पर 234 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी। इस तरह न्यूजीलैंड को जीत के लिए 284 रनों का मुश्किल लक्ष्य मिला। भारत ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 345 रन बनाए थे, जबकि न्यूजीलैंड की पहली पारी 296 रनों पर सिमटी थी। पदार्पण टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने के बाद श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में बेहद दबाव के बीच अर्धशतक जड़ा, जबकि गर्दन में दर्द के बावजूद बैटिंग करने उतरे रिद्धिमान साहा ने बेजोड़ हाफ सेंचुरी लगाई। जवाब में बैटिंग करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसे रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में हाफ सेंचुरी जड़ने वाले विल यंग को महज 2 रनों पर चलता कर दिया। इसके अगले ही ओवर में स्टंप्स की भी घोषणा हो गई। न्यूजीलैंड का स्कोर खेल खत्म होने तक 1 विकेट पर 4 रन था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3p6weet
Share:

Sunday, November 28, 2021

कोरोना के Omicron वैरिएंट के खतरे के बीच खेलेगी भारतीय टीम, कल दक्षिण अफ्रीका ए से मुकाबला

ब्लोमफोंटेन कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के खतरे के बीच भारत ए टीम मंगलवार से शुरू हो रहे दूसरे अनधिकृत टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी तो सीनियर टीम में जगह बनाने की कोशिश में जुटे खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ना चाहेंगे। पहला चार दिवसीय टेस्ट पिछले सप्ताह खराब मौसम के कारण ड्रॉ रहा। इस बीच कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के कारण कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसी वजह से नीदरलैंड ने जोहानिसबर्ग में होने वाले आखिरी दो वनडे नहीं खेलने का फैसला किया। भारत ए टीम हालांकि यहां बायो-बबल में रूकी है। मैच दर्शकों के बिना खेले जा रहे हैं और भारत की सीनियर टीम भी नौ दिसंबर को यहां सात सप्ताह के दौरे पर आ रही है। हालात बिगड़ने पर हालांकि दौरा रद्द हो सकता है जिसमें तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी-20 मैच खेले जाने हैं। भारत ए के खिलाड़ियों को हालांकि महामारी के बारे में सोचने की बजाय पूरा फोकस क्रिकेट पर रखना होगा। पहले मैच में बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और अभिमन्यु ईश्वरन ने शतक जमाया जबकि कप्तान प्रियांक पांचाल ने 96 रन बनाए, जिसकी मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के 509 (पारी घोषित) के जवाब में चार विकेट पर 308 रन बनाए। आखिरी दिन बारिश के कारण मैच नहीं हो सका। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने 48 रन बनाए और वह एक बार फिर अच्छी पारी खेलना चाहेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में नहीं चुने गए हनुमा विहारी 25 रन ही बना सके और अब लय हासिल करना चाहेंगे। भारत की गेंदबाजी चिंता का सबब है क्योंकि मेजबान टीम ने रनों का अंबार लगा दिया था। नवदीप सैनी और अर्जन नागवासवाला को दो-दो विकेट मिले जबकि उमरान मलिक एक ही विकेट ले सके। स्पिनरों में राहुल चाहर ने 125 रन देकर एक विकेट लिया, लेकिन के गौतम और बाबा अपराजित नाकाम रहे। मेजबान के लिए पीटर पालन (163) और टोनी डे जोर्जी (117) ने शतक जमाए जबकि जे स्मिथ, एस केशिले और जॉर्ज लिंडे ने अर्धशतक बनाए। गेंदबाजी में कोई खास प्रभावित नहीं कर सका। भारत ए का स्क्वॉड: प्रियांक पांचाल (कप्तान), पृथ्वी साव, हनुमा विहारी, अर्जन नागवासवाला, देवदत्त पडीक्कल, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, के गौतम, बाबा अपराजित, राहुल चाहर, ईशान पोरेल, सौरभ कुमार, उमरान मलिक, उपेंद्र यादव दक्षिण अफ्रीका ए का स्क्वॉड: पीटर मालन (कप्तान) डोमिनिक हेंडरिक्स, रेनार्ड वान टोंडेर, जैसन स्मिथ, टोनी डे जोर्जी, सारेल एरवी, सेनुरान मुथुस्वाम, जॉर्ज लिंडे, मार्को जांसेन, मिगाएल प्रिटोरियस, सिनेथेम्बा केशिले, बूरान हेंडरिक्स, लुथो सिपामाला, ग्लेनटोंन एस।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3retMp3
Share:

...तो अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का खत्म हो रहा है समय, रिकॉर्ड से जान लीजिए

कानपुरभारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर टेस्ट में जारी आखिरी दिन की जंग कौन जीत रहा है, इससे कहीं अधिक लोगों का ध्यान इस बात पर है कि वानखेड़े में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर कौन होगा? दरअसल, कानपुर टेस्ट में नियमित कप्तान विराट कोहली की जगह श्रेयस अय्यर को डेब्यू का मौका मिला था। इस मुंबइकर ने पदार्पण टेस्ट में 105 और 65 रन ठोकते हुए टीम मैनेजमेंट को परेशानी में डाल दिया है। अय्यर-विराट खेलेंगे तो कौन होगा बाहर?धांसू प्रदर्शन के बाद इस मुंबई के खिलाड़ी को बाहर नहीं रखा जा सकेगा, जिससे जाहिर है तीन दिसंबर से शुरू होने वाले मुंबई टेस्ट से पहले पुजारा और रहाणे की खराब फॉर्म कॉमेंटेटर्स और फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इन दोनों ही सीनियर खिलाड़ियों की फॉर्म कानपुर टेस्ट में भी जारी रही। पुजारा ने जहां 26 और 22 रन बनाए तो रहाणे के नाम 35 और 4 रन रहे। बैटिंग कोच नहीं दे सके जवाबइस खराब प्रदर्शन के बारे में जब बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ से पूछा गया तो वह कोई साफ-साफ जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने कार्यवाहक कप्तान रहाणे (19.57) के 20 से कम और उपकप्तान पुजारा के 30.42 के 2021 टेस्ट औसत का बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से इतने सारे मैच खेलकर उन्होंने हमारे लिए अच्छा किया होगा।’ उन्होंने कहा, ‘हम समझते हैं कि दोनों इस समय खराब दौर (फॉर्म) से गुजर रहे हैं लेकिन हम समझते हैं कि बीते समय में वे हमारे लिए बहुत बहुत महत्वपूर्ण पारियां खेल चुके हैं। हमें पूरा भरोसा है कि वे वापसी करेंगे और हमारे लिए महत्वपूर्ण पारियां खेलेंगे।’ रहाणे का शर्मनाक रिकॉर्डएक कैलेंडर इयर में टॉप-6 बल्लेबाजों की सबसे खराब औसत के मामले में रहाणे दूसरे नंबर पर आ गए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए शर्मनाक स्थिति है। रहाणे ने 2021 में 12 टेस्ट खेले हैं, जबकि महज 19.57 की औसत से 411 रन बनाए हैं। इस मामले में सिर्फ एलन लंब ही उनसे ऊपर यानी उनसे खराब प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज हैं। लंब ने इंग्लैंड के लिए 1986 में 12 टेस्ट खेलते हुए 406 रन बनाए थे, जबकि उनका औसत महज 19.33 का रहा था। पुजारा का प्रदर्शन भी खराबपुजारा का रिकॉर्ड भी 2021 में बेहद खराब रहा है। उन्होंने 12 टेस्ट खेले हैं और 30.42 की औसत से 639 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट (33.86) भी बेहद खराब रहा है। ऐसे में जब विराट कोहली वानखेड़े टेस्ट के लिए टीम में लौटेंगे तो हो सकता है कि पुजारा और रहाणे में से किसी एक को बाहर बैठना पड़े, क्योंकि अय्यर ने जिस तरह प्रदर्शन किया है उसके बाद उन्हें बाहर करना बेहद नाइंसाफी होगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3D61pLU
Share:

शेन वॉर्न का बड़ा एक्सीडेंट, 15 मीटर तक घिसटी बाइक, बेटा भी था साथ

सिडनीऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वॉर्न मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए हैं। वह बेटे जैक्सन के साथ मेलबर्न में 300 किग्राभार वाली एक बाइक की सवारी कर रहे थे। महान स्पिनर को गंभीर चोट नहीं आई है। उनके कूल्हे, घुटने और टखने में चोटें आई हैं। हालांकि, उनके बेटे के बारे में जानकारी नहीं मिली है कि उन्हें भी चोट लगी है या नहीं। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, शेन वॉर्न बेटे जैक्सन के साथ अपनी बाइक की सवारी कर रहे थे। जब वह गिरे तो 15 मीटर से अधिक तक घिसटते गए। दुर्घटना के बाद वॉर्न ने कहा- मैं थोड़ा पस्त, चोटिल और बहुत दुखी हूं। वॉर्न को गंभीर चोट नहीं है, लेकिन अगली सुबह उन्हें काफी दर्द था। 52 वर्षीय क्रिकेटर ने इस डर से अस्पताल विजिट गया कि शायद उनका पैर टूट गया हो या उनके कूल्हे में कोई फ्रेक्चर तो नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर से अभी भी आगामी एशेज सीरीज के लिए कॉमेंट्री करने की उम्मीद है, जो 8 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच गाबा में शुरू हो रहा है। वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 300 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्हें दुनिया का महानतम लेग स्पिनर कहा जाता है। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 708 विकेट हैं। वहीं एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 293 विकेट लिए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/312VgTv
Share:

12वां खिलाड़ी दिलाएगा भारत को जीत, दर्द की वजह से फिर विकेटकीपिंग करने नहीं आए साहा

कानपुर गले में जकड़न से परेशान रिद्धिमान साहा ने भले ही दूसरी पारी में दर्द सहकर बल्लेबाजी की हो, लेकिन वह आज फिर विकेटकीपिंग करने फिर नहीं उतरे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी दिन उनकी जगह केएस भरत (KS Bharat) विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। तीसरे दिन पहली पारी में भी इस स्थानापन्न विकेटकीपर की सेवाएं ली गई थी, जिन्होंने बिना डेब्यू के ही कुछ शानदार खेल दिखाया था। अब कैसी है साहा की हालत बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया, 'चौथ दिन मैच की दूसरी पारी में कीपिंग के दौरान रिद्धिमान साहा की गर्दन में अकड़न महसूस हुई थी। विकेटकीपिंग के दौरान यह उनके मूवमेंट को प्रभावित कर रहा था। ऐसे में केएस भरत पांचवें दिन उनकी गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग करेंगे।' साहा ने दर्द से कराहते हुए ठोकी थी फिफ्टीपहली पारी में फेल रहने वाले साहा ने दूसरी इनिंग में शानदार पारी खेली थी। टीम जब मुश्किल में थी, तब चोटिल की परवाह किए बिना वह मैदान पर उतरे। आठवें नंबर पर खेलते हुए 128 गेंदों में 61 रन बनाए। इस दौरान कई बार उन्हें फिजियो की मदद लेते भी देखा गया। अय्यर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी के बूते ही भारत मैच में वापसी कर पाया। वरना मुकाबला पलटना तय लग रहा था। पहली पारी में वह सिर्फ एक ही रन बना पाए थे। बिना डेब्यू के कमाल दिखा रहे भरत आंध्र प्रदेश से आने वाले भरत को अभी भी इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट के आंकड़ों पर नजर डाले तो समझ आता है कि वह किस स्तर के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। भरत ने आईपीएल 2021 में आरसीबी के आखिरी ग्रुप मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अवेश खान की गेंद पर छक्का जड़ अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई थी, उन्होंने 78 फर्स्ट क्लास मैचों में 4283 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 308 रन रहा है। टीम इंडिया के फर्स्ट च्वाइस विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant Rested) को आराम देकर साहा को स्क्वॉड में जगह मिली थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3o0NwKR
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support