This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Tuesday, December 31, 2019

क्रिकबज ने चुनी दशक की ODI टीम, विराट कप्तान

नई दिल्ली क्रिकेट की मशहूर वेबसाइट-क्रिकबज (cricbuzz.com) ने को अपनी इस का कप्तान बनाया है। महेंद्र सिंह धोनी को हालांकि टीम में जगह नहीं मिली है लेकिन रोहित शर्मा को जरूर सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी दी गई है। इस टीम में भारत से सिर्फ दो ही खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका के तीन खिलाड़ियों और न्यू जीलैंड के दो खिलाड़ियों को जगह मिली है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश से 1-1 खिलाड़ी को चुना गया है। रोहित के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला को सौंपी गई है। अमला के अलावा उनके देश से अब्राहम डिविलियर्स और लेग स्पिनर इमरान ताहिर को इस टीम में जगह मिली है। बल्लेबाजी में अनुभव को तरजीह दी गई है और इसलिए कीवी टीम के पूर्व कप्तान रॉस टेलर को भी अपना नाम देखने को मिला। धोनी विकेटकीपिंग के मामले में इंग्लैंड के जोस बटलर से मात खा गए। वहीं, शाकिब अल हसन के रूप में टीम में एक हरफनमौला खिलाड़ी है। तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी श्रीलंका के लसिथ मलिंगा, ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क और न्यू जीलैंड के ट्रैंट बाउल्ट के जिम्मे है। साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर हैं। उनकी मदद करने के लिए टीम में शाकिब भी हैं। क्रिकबज की इस दशक की वनडे टीम:- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, हाशिम अमला, रॉस टेलर, अब्राहम डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, जोस बटलर, मिशेल स्टार्क, लसिथ मलिंगा, इमरान ताहिर और ट्रैंट बोल्ट।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39wUyNU
Share:

मेरी शुरुआत दूसरे खिलाड़ियों से कुछ अलग हुई: मयंक अग्रवाल

मनुजा वीरप्पा, बेंगलुरु भारत के टेस्ट ओपनर लंबे समय से टीम इंडिया की कैप पहनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वह घरेलू क्रिकेट में साल दर साल अपने प्रदर्शन से खुद को सोने सा खरा साबित कर रहे थे लेकिन यह इंतजार था, जो खत्म ही नहीं हो रहा था। 28 वर्षीय मयंक को जब (26 दिसंबर 2018, मेलबर्न टेस्ट) ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की कैप पहनने का मौका मिला तो उन्होंने मुश्किलों से मिले इस अवसर को जाने नहीं दिया। कर्नाटक का यह बल्लेबाज तब से 9 टेस्ट खेल चुका है और इस दौरान उन्होंने 2 दोहरे शतक, एक शतक और तीन हाफ सेंचुरी अपने नाम की हैं। टेस्ट क्रिकेट में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वह छठे बल्लेबाज हैं। मयंक की कहानी उन युवा क्रिकेटरों के लिए एक मिसाल है, जो भारतीय टीम में खेलने का सपना देखते हैं। मयंक ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से अपने खेल के बारे खास बातचीत की। पेश हैं इस चर्चा के खास अंश... इस साल टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों में शुमार यह सीखने का बहुत सही समय है। इस साल कई शानदार अनुभव रहे। ईमानदारी से कहूं तो जब मुझे टेस्ट टीम में मौका मिला और मैंने पहला मैच खेला, तो मैंने बिल्कुल भी नहीं सोचा की मुझे क्या खास करना चाहिए। मैंने बस इसे एक समय एक मैच की तरह ही लिया। मैं बस अपना सर नीचे रखता था तो हर बार अपने हर शॉट पर अपना बेस्ट देने की कोशिश करता था। टीम के लिए योगदान देकर अच्छा महसूस होता है। सबसे ज्यादा संतोषजनक यह है कि भारत दुनिया की नंबर 1 टेस्ट टीम है। कौन सी पारी खास- साउथ अफ्रीका के खिलाफ 215 या बांग्लादेश के खिलाफ 243: इस सवाल पर मयंक ने कहा, 'ईमानदारी से बताऊं तो मैं वह व्यक्ति नहीं हूं जो तुलना करे। दोनों पारियों की अपना महत्व है। जब मैंने अपना पहला दोहरा शतक बनाया तो यह स्वभाविकतौर पर खास होगा। इसके बाद अगली ही सीरीज में अगला दोहरा शतक आ जाना भी खास है। मेरे लिए यही तथ्य खास है कि जब मैं सेट हो जाता हूं तो मैं बड़ा स्कोर करता हूं और टीम की कामयाबी में योगदान देता हूं।' लंबे समय से आप घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे क्या इससे मदद मिली? मैं समझता हूं और यही कहना चाहूंगा कि मेरी यह यात्रा कई दूसरे खिलाड़ियों से अलग रही है। मुझे यह पसंद है। हां मुझे बहुत ज्यादा घरेलू क्रिकेट खेलनी पड़ी, और इससे मुझे इंटरनैशनल लेवल पर मदद भी मिली। वे मैच (घरेलू क्रिकेट) खेलकर मुझे और बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद मिली। सात टेस्ट में तीन अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ ओपनिंग:ऐसा करते हुए आपको कोई अजस्टमेंट नहीं करनी होती क्योंकि आप वहां टॉप क्वॉलिटी वाली खिलाड़ियों के साथ खेल रहे होते हैं। आप अपना खेल समझते हैं और वे अपना, तो यह बहुत ज्यादा संवाद और आपसी मेलजोल की बात है। रोहित शर्मा बतौर ओपनिंग साझेदार: यह पहली बार था जब मैं उनके साथ ओपन कर रहा था। हमने बस अपनी योजनाओं के बारे में बात की, हमारे पास हर गेंदबाज को लेकर योजना थी। हमने बहुत ज्यादा नहीं सोचा, हमने बस बॉल दर बॉल वैसे ही लिया जैसे गेंदें आती गईं। यह बहुत शानदार अहसास है कि उनके साथ पहली ओपनिंग साझेदारी (विशाखापत्तनम टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 317 रन) में ही हमने बहुत बड़ी ओपनिंग साझेदारी बनाई। नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े होकर मैंने उन्हें खेलते हुए देख कर पूरा लुत्फ लिया और यह देखा कि कैसे वह स्पिनर्स पर अपनी धाक जमाते हैं। आप देख सकते हैं कि बोलर्स संघर्ष कर रहे थे। गेंदबाजों की अच्छी बॉल पर भी वह चौका और छक्का जड़ रहे थे और खराब गेंदों को तो सजा मिल ही रही थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39w2gIc
Share:

बच्चो के नाम होना चाहिए नया दशक: सचिन तेंडुलकर

मुंबई भारत रत्न को लगता है कि आगामी दशक बच्चों और उन्हें उनके सपनों के पूरा करने की आजादी देने वाला होना चाहिए। तेंडुलकर ने नए साल की पूर्व संध्या पर कहा, 'साल 2020 और इससे शुरू होने वाला दशक बच्चों का होना चाहिए।' इस महान बल्लेबाज ने कहा, 'उनके (बच्चों) साथ समय बिताएं, प्यार दें और उन्हें गलती करने की छूट देनी चाहिए। हमें उन्हें बड़े सपनों के लिए तैयार करना चाहिए। उनकी सेहत, पोषण और शिक्षा में सही तरह से निवेश कर हम उन्हें उनके सपने सच करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।' खेल की अहमियत पर जोर देते हुए सचिन ने कहा, 'खेल न सिर्फ हमारे बच्चों को ऐक्टिव और स्वस्थ रखता है बल्कि वह इससे टीमवर्क भी सीखते हैं। हर बच्चे को जीवन के हर कदम पर समान मौके मिलने चाहिए और उनके साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2u8N8QY
Share:

प्रेग्नेंट क्रिकेटर को सैलरी के साथ 1 साल की छुट्टी

मुंबई कामकाजी महिलाएं अक्सर इस डर में जीती हैं कि मां बनने पर उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। कई बार महिलाओं को प्रेग्नेंसी में नौकरी छोड़नी पड़ती है। खिलाड़ियों की बात करें तो कई मामलों में वे एक साल तक खेल से दूर हो जाती हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड (CA) ने नजीर पेश की है। उसने अपनी महिला क्रिकेटर्स को 12 महीने का वेतन सहित मातृत्व अवकाश देना शुरू किया है। सीनियर क्रिकेटर इस पॉलिसी का फायदा पाने वाली पहली क्रिकेटर बनी हैं। उन्हें इस छुट्टी के दौरान पूरा वेतन और अगली गर्मियों में नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। जेस चाहें तो बच्चे को जन्म देने से पहले तक ऐसी भूमिका स्वीकार सकती हैं, जिसमें क्रिकेट न खेलना पड़े। अगर BCCI की बात करें तो सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड होने के बावजूद यहां मातृत्व अवकाश को लेकर कोई पॉलिसी नहीं है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी ने बताया कि भारत में महिला क्रिकेटर्स को पैरंटल लीव नहीं मिलती। वहीं, टीम इंडिया के लिए 64 इंटरनैशनल मैच खेलने वालीं रीमा मल्होत्रा की मानें तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सामने कभी ऐसा केस आया ही नहीं, जहां मातृत्व अवकाश मांगा गया हो।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35fme6N
Share:

U-19 वर्ल्ड कप से शुरू हुआ विराट का सफर: एंटिनी

दुबईसाउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी का मानना है कि के शानदार खिलाड़ी बनने की शुरुआत 2008 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में हो गई थी, जब उनकी कप्तानी में भारत चैंपियन बना। एंटिनी ने आईसीसी के लिए लिखे कॉलम में कहा, ‘अगर आप विराट कोहली और कागिसो रबाडा जैसे खिलाड़ियों को देखेंगे तो उनकी शुरुआत अंडर-19 क्रिकेट से हुई। उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और देखिये आज वह किस स्तर तक पहुंच गए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘आज के दौर के कई बड़े खिलाड़ियों की शुरुआत अंडर-19 वर्ल्ड कप से हुई थी। यह ऐसा मंच है जहां आपकी प्रतिभा दुनिया देख सकती है।’ अंडर-19 वर्ल्ड कप का अगला आयोजन साउथ अफ्रीका में 17 जनवरी से 9 फरवरी तक होगा। पढ़ें, एंटिनी ने कहा, ‘जब युवाओं की बात होती है तो साउथ अफ्रीका में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेलों में से है। वे क्विंटन डि कॉक और रबाडा के बारे में बातें करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘इन खिलाड़ियों को कहीं और से नहीं चुना गया बल्कि वे अंडर-19 विश्व कप में खेले। साउथ अफ्रीका में 2020 में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलने वाले खिलाड़ियों को उन्हें देखना होगा कि वे कितना आगे बढ़ गए हैं और वे अब कहां खड़े हैं।’ पढ़ें, एंटिनी के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप और भी खास है क्योंकि उनके बेटे थांडो ने 2018 में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 656 विकेट (टेस्ट और एकदिवसीय मिलाकर) लेने वाले एंटिनी ने कहा, ‘मेरे पास अपने बेटे थांडो को अंडर 19 वर्ल्ड कप में खेलते देखने की सुखद यादे हैं। मैं भी उस आयु वर्ग क्रिकेट का हिस्सा रहा हूं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SGqVUt
Share:

बाहों में बाहें डाल विराट-अनुष्का बोले, हैपी न्यू इयर

नई दिल्लीभारतीय टीम के कप्तान ने अपने फैंस को न्यू इयर की विशेज मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट कर दीं। विराट और उनकी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस फिलहाल बर्फीली वादियों में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस जगह पर हैं लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विराट और अनुष्का स्विट्जरलैंड में हैं। विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक विडियो पोस्ट किया जिसमें वह और अनुष्का बाहों में बाहें डाल नजर आ रहे हैं। सर्दी के चलते दोनों ने जैकेट पहनी है जबकि अनुष्का कैप भी पहने दिख रही हैं। पढ़ें, विडियो में विराट कहते हैं, 'हम यहां खूबसूरत ग्लेशियर के बीच हैं, इसलिए हमने सोचा कि आपको न्यू इयर की विशेज पहले ही दे दी जाएं।' इसके बाद अनुष्का कहती हैं, 'हां, हमें उम्मीद है कि आपके लिए साल 2019 काफी अच्छा बीता होगा और प्रार्थना करते हैं कि आने वाला साल भी बहुत अच्छा रहे।' अनुष्का अपने पति का गले लगाते हुए आगे कहती हैं, 'हैपी न्यू इयर हम दोनों की तरफ से।' फिर विराट भी अपने फैंस को नए साल के लिए शुभकामनाएं देते हैं। विराट ने इससे पहले अपनी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अनुष्का को बेस्ट फटॉग्रफर बताया था। विराट ने लिखा, 'तस्वीरों को लेकर किसी तरह का स्ट्रेस नहीं , जब आपके लिए बेस्ट फटॉग्रफर ले रहे हों।' उन्होंने इसी के साथ अनुष्का शर्मा को टैग किया। इससे पहले विराट ने अनुष्का संग कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। टीम इंडिया को 5 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेलनी है, जिसमें विराट ही कप्तानी संभालेंगे। सीरीज का पहला टी20 गुवाहाटी में, दूसरी टी20 इंदौर में 7 जनवरी को जबकि तीसरा और अंतिम टी20 पुणे में 9 जनवरी को खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39rXCLt
Share:

दूसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के ज्यादातर खिलाड़ी उबरे

केपटाउनसाउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत से ही बीमारी से जूझने के बाद इंग्लैंड के ज्यादातर खिलाड़ी स्वस्थ हो गए हैं जिससे यहां खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में टीम को बेहतर संयोजन के साथ मैदान में उतरने का मौका मिलेगा। दिसंबर में दौरे के शुरू होने के बाद से 11 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के 6 सदस्य किसी न किसी समय बीमार हुए। इंग्लैंड टीम के मंगलवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया, ‘अब कोई और खिलाड़ी बीमारी की चपेट में नहीं आया है।’ सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से खेला जाएगा और तब तक इंग्लैंड की पूरी टीम के स्वस्थ होने की संभावना है। बीमार हुए क्रिकेटरों की सूची में कल सलामी बल्लेबाज डोमिनिक सिबले भी शामिल हो गए थे। पढ़ें, सिबले से पहले कप्तान , उप कप्तान बेन स्टोक्स, जोस बटलर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोफ्रा आर्चर और जो डेनली शुरुआती टेस्ट के दौरान बीमार हो गए थे। बल्लेबाज ओली पोप बीमारी के कारण पहले टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे जबकि क्रिस वोक्स, मार्क वुड और जैक लीच बीमारी से जूझ रहे थे। बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कई खिलाड़ियों को बाकी खिलाड़ियों से अलग भी रखा गया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Fb4C1q
Share:

मुंबई के खिलाफ रणजी मैच से मयंक को आराम

बेंगलुरुकर्नाटक ने बीसीसीआई के आग्रह पर सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को मुंबई के खिलाफ उसकी मेजबानी में 3 जनवरी से होने वाले मैच से आराम दिया है। उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। मुंबई ने हालांकि इस मुकाबले के लिए भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे के अलावा पृथ्वी साव को भी अपनी टीम में जगह दी है। अग्रवाल को 17 जनवरी से शुरू हो रहे न्यू जीलैंड दौर के लिए भारत ए की सभी फॉर्मेट की टीम में जगह दी गई है। टीम 10 जनवरी को ऑकलैंड के लिए रवाना होगी और टेस्ट टीम के नियमित सदस्य अग्रवाल पर काम के बोझ को देखते हुए उन्हें आराम देने का आग्रह किया गया था। पढ़ें, रहाणे को भी भारत ए टीम में जगह मिली है लेकिन उनके फरवरी में दूसरे चार दिवसीय मैच में ही खेलने की संभावना है। साव को भी सभी फॉर्मेट के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है लेकिन वह आठ महीने के डोपिंग प्रतिबंध के बाद वापसी कर रहे हैं। भारत की सीनियर टीम भी 24 जनवरी से न्यू जीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज और फिर दो टेस्ट की सीरीज खेलेगी। अग्रवाल की गैरमौजूदगी में आर समर्थ की टीम में वापसी हुई है। खराब फॉर्म से जूझ रहे समर्थ को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पिछले मैच में चार और शून्य रन की पारियां खेलने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। टीम इस प्रकार है: करुण नायर (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, निश्चल डी, आर समर्थ, अभिषेक रेड्डी, बीआर शरथ, रोहन कदम, श्रेयस गोपाल, जगदीश सुचिथ, अभिमन्यु मिथुन, वी कौशिक, प्रतीक जैन, रोनित मोरे, शरत श्रीनिवास और प्रवीण दुबे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2srt9g1
Share:

विराट ने फोटो पोस्ट कर बताया कौन 'बेस्ट फटॉग्रफर'

नई दिल्लीटीम इंडिया के कैप्टन फिलहाल क्रिकेट और देश से दूर छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को अपना एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का को बेस्ट फटॉग्रफर बताया। विराट ने लिखा, 'तस्वीरों को लेकर किसी तरह का स्ट्रेस नहीं , जब आपके लिए बेस्ट फटॉग्रफर ले रहे हों।' उन्होंने इसी के साथ अनुष्का शर्मा को टैग किया। देखें, रिपोर्ट्स हैं कि विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिता रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अनुष्का संग कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। भारतीय टीम को अगले महीने 5 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेलनी है, जिसमें विराट ही कप्तानी संभालेंगे। सीरीज का पहला टी20 गुवाहाटी में, दूसरी टी20 7 जनवरी को इंदौर में जबकि तीसरा और अंतिम टी20 9 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ टी20 के लिए भारतीय टीम- विराट कोहली (कैप्टन), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, मनीष पांडे, वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QfOvGh
Share:

कुंबले ने बताया, कैसे T20 वर्ल्ड कप जाएंगे धोनी

नई दिल्लीभारत के पूर्व चीफ कोच और कप्तान रहे दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले को लगता है कि का अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह बनाना आईपीएल-2020 के उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। कुंबले ने 'क्रिकेटनेक्स्ट' से कहा, ‘यह इस बात पर काफी हद तक निर्भर करता है कि धोनी आईपीएल में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं और अगर भारतीय टीम को लगता है कि उन्हें वर्ल्ड कप के लिए धोनी की जरूरत है तो वहां से वह टीम का हिस्सा बन सकते हैं.. लेकिन हमें देखना होगा।’ पढ़ें, टेस्ट में धोनी के कप्तान रह चुके कुंबले ने कहा है कि टीम प्रबंधन को विकेट लेने वाले विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ जाना चाहिए न कि हरफनमौला खिलाड़ियों के साथ। उन्होंने कहा, ‘मुझे निश्चित तौर पर लगता है कि आपको विकेट लेने वाले गेंदबाजों की जरूरत है और इसलिए कुलदीप यादव तथा युजवेंद्र चहल को टीम का हिस्सा होना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'यह अहम है कि आप विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में सोचें। अगर आपको लगता है कि आपको सिर्फ तेज गेंदबाजों की जरूरत जो आपको विकेट निकाल कर देंगे, बजाए हरफनमौला खिलाड़ियों के, मुझे यह लगता है कि यह अच्छा होगा।’ कुंबले ने साथ ही कहा है कि आस्ट्रेलिया के लिए टीम का चुनाव करना लंबी प्रक्रिया है। उन्होंने कहा, ‘यह जरूरी है कि भारत इस बारे में सोचना शुरू करे कि ऑस्ट्रेलिया में कौन अच्छा प्रदर्शन करेगा और कौन वे गेंदबाज हैं जिनके पास विकेट लेने की काबिलियत है क्योंकि इससे विपक्षी टीम पर दबाव आ जाएगा।’ कुंबले को लगता है कि भारत को वर्ल्ड कप से 10-12 मैच पहले टीम का चुनाव कर लेना चाहिए। पढ़ें, धोनी ने अपने भविष्य के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा है। उन्होंने जुलाई-2019 में आखिरी वनडे खेला था, जो वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था। उस मुकाबले में भारत को दिल तोड़ने वाली हार मिली और टीम इंडिया का सफर वर्ल्ड कप में भी समाप्त हो गया। उसके बाद से धोनी टीम में नहीं हैं। इससे पहले बीसीसीआई चीफ सौरभ गांगुली ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि धोनी ने अपने भविष्य को लेकर कप्तान विराट कोहली और सिलेक्टर्स से जरूर बात की होगी। गांगुली ने कहा था, ‘उन्होंने (धोनी) कप्तान से बात की है और मुझे यकीन है कि चयनकर्ताओं से भी बात की होगी।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36eesLR
Share:

पाकिस्तान के लिए टेस्ट में मुश्किल रहा साल: मिसबाह

लाहौरपाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ कोच को लगता है कि 2019 उनकी टीम के लिए टेस्ट फॉर्मेट में मुश्किलों से भरा रहा। इस दौरान टीम साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के सामने संघर्ष करती दिखी। कोच ने कहा कि उनका जोर टीम के प्रदर्शन में सुधार लाने पर है। इस साल पाकिस्तान रन रेट के माध्यम से इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी। उन्होंने बेशक अपने घर में श्रीलंका को 1-0 से टेस्ट में हराया हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के हाथों उसे हार मिली थी। इस साल हालांकि पाकिस्तान में एक दशक बाद टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई। रावलपिंडी में खेला गया पहला मैच ड्रॉ रहा था जबकि कराची में खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 263 रन से मात दी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मिसबाह के हवाले से लिखा, ‘पाकिस्तान ने श्रीलंका को मात दे साल 2019 का अंत अच्छा किया, लेकिन कुल मिलाकर यह हमारे लिए टेस्ट में मुश्किल साल रहा।’ पढ़ें, कोच ने कहा, ‘सीमित ओवरों में हमने हमारे मुख्य खिलाड़ी फखर जमां, हसन अली और शादाब खान अपनी फॉर्म खो बैठे। इन्हीं के दम पर हमने 2017 में चैंपियंस ट्रोफी जीती थी। अहम समय पर इनक फॉर्म खोने के कारण हम वर्ल्ड कप और टी20 में पिछड़ गए। टी20 में हालांकि हम किसी तरह नंबर-1 बने रहने में सफल रहे, लेकिन अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो टी20 क्रिकेट में हमारा जीत प्रतिशत गिरा है।’ पढ़ें, पूर्व कप्तान ने कहा, ‘हमें तीनों फॉर्मेट में कई जगह सुधार करना है। टीम के पास काफी काबिलियत है और नए खिलाड़ी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना रास्ता बना रहे हैं। निश्चित तौर पर टीम का भविष्य अच्छा है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZE5eG9
Share:

आदित्य वर्मा के बेटे को बिहार रणजी टीम में जगह

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के याचिकाकर्ता के बेटे लखन राजा को पटना में मिजोरम के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रोफी मैच के लिए बिहार की टीम में जगह मिली है। क्रिकेट में भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले वर्मा को हमेशा से लगता था कि उनके बेटे को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बराबरी का मौका नहीं मिला। लखन बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। वर्मा ने बताया, ‘मेरे बेटे को अंतत: बिहार की रणजी टीम में जगह मिल गई है। मुझे यकीन है कि उसे मिजोरम के खिलाफ मैच में अंतिम एकादश में जगह मिलेगी। उम्मीद करता हूं कि वह रन बनाएंगे और टीम में अपनी जगह पक्की करेंगे।’ पढ़ें, श्रीनिवासन को जेल में घसीटा, अब बेटे को नौकरीअनधिकृत बिहार क्रिकेट संघ (सीएबी) के सचिव वर्मा ने 2013 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई के खिलाफ याचिका दायर की थी और तत्कालीन अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को अदालत में घसीटा था। लखन हालांकि अब श्रीनिवासन की ही कंपनी इंडिया सीमेंट्स के लिए काम करते हैं। पहले कड़ा रवैया, फिर सुधारे संबंधवर्मा श्रीनिवासन के धुर विरोधी रहे लेकिन दिल्ली में बीसीसीआई की आम सभा बैठक के दौरान उन्होंने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली। वर्मा को जब समझ में आया कि उनके रुख से उनके बेटे के क्रिकेट करियर पर असर पड़ रहा है तो उन्होंने नरम रवैया अपनाया और बीसीसीआई के पुराने अधिकारियों के साथ संबंध सुधारे। वर्मा श्रीनिवासन के आभारी हैं जिन्होंने उनके बेटे को इंडिया सीमेंट्स में उस समय काम दिया जब राज्य की टीम में चयन नहीं होने के कारण वह क्रिकेट से दूर हो रहे थे। पढ़ें, सब समय पर निर्भरवर्मा ने कहा, ‘श्रीनिवासन के कारण मेरा बेटा क्रिकेट खेलना जारी रख पाया। अब मैंने महसूस किया है कि वह असली प्रशासक हैं जिसकी भारतीय क्रिकेट को जरूरत है।’ यह पूछने जाने पर कि क्या उन्हें श्रीनिवासन की अगुआई वाले बीसीसीआई के खिलाफ स्पॉट फिक्सिंग याचिका दायर करने का मलाल है तो वर्मा ने रक्षात्मक रवैया अपनाते हुए कहा, ‘यहां कुछ भी सही या गलत नहीं है। यह सब समय पर निर्भर करता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39rD2ut
Share:

4 दिवसीय टेस्ट मैच की योजना को इंग्लैंड का सपॉर्ट

लंदनइंग्लैंड ने व्यस्त कार्यक्रम के भार को कम करने के लिए टेस्ट क्रिकेट को पांच की जगह चार दिन का करने की इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की योजना का समर्थन किया है। आईसीसी 2023 से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शामिल मुकाबलों को अनिवार्य रूप से चार दिवसीय करने पर विचार कर रहा है। ईसीबी के प्रवक्ता ने ‘डेली टेलीग्राफ’ से कहा, ‘यह इस खेल के जटिल कार्यक्रम और खिलाड़ियों के कार्यभार की जरूरतों को स्थायी समाधान मुहैया करा सकता है।’ टेस्ट क्रिकेट का इतिहास लगभग 140 साल पुराना है जहां इसे पांच दिन के फॉर्मेट में खेला जाता है। अगर 2015-2023 सत्र में चार दिवसीय टेस्ट मैच खेले जाते तो खेल से 335 दिन बच जाते। पढ़ें, चार दिवसीय टेस्ट कोई नई अवधारणा नहीं है। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और आयरलैंड ने चार दिवसीय टेस्ट मैच खेला था। इससे पहले 2017 में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने भी ऐसा ही मैच खेला था। उन्होंने कहा, ‘हम निश्चित तौर पर इस योजना के समर्थक हैं लेकिन हम समझते है कि यह खिलाड़ियों, प्रशंसकों और हितधारकों के लिए टेस्ट क्रिकेट की विरासत को चुनौती देने के समान होगा।’ देखें, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने 2023 से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैचों को चार दिवसीय टेस्ट के रूप में कराने योजना के बारे में कहा था कि इस पर अभी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स ने कहा था कि चार दिवसीय टेस्ट पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2F50joj
Share:

SA की जीत पर फैन का कॉमेंट, स्टेन बोले- इडियट

नई दिल्लीसाउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहते हैं और उन्होंने भारतीय प्रशंसक की उस समय बोलती बंद कर दी जब उसने इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत का मजाक बनाया। साउथ अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में 107 रन से जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका के लिए 93 टेस्ट और 125 वनडे खेल चुके स्टेन ने ट्विटर पर कप्तान फाफ डु प्लेसिस और कोच मार्क बाउचर को बधाई दी। एक भारतीय प्रशंसक ने इस पर लिखा कि अपनी धरती पर यह जीत मिली है जिस पर स्टेन ने जवाब दिया, ‘यानी भारत की भारत में जीत को भी नहीं गिना जाएगा। वैसे भी ईश्वर ने इसमें कुछ नहीं किया है, इडियट।’ देखें, साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन में इंग्लैंड को 107 रन से हराकर 4 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा था जिसमें जीत से साउथ टीम को 30 अंक मिले। मुकाबले में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने पहली पारी में 95 रन बनाए। इसी साल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि उन्होंने वनडे और टी20 खेलते रहने का फैसला किया। स्टेन ने 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए और वह सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों में की सूची में टॉप-10 में शामिल हैं। उन्होंने अपने करियर में 26 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट और मैच में 5 बार 10 या इससे अधिक विकेट लिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2F7kSAz
Share:

दशक की भारतीय टेस्ट टीम, कोहली को कमान

नई दिल्ली बीते एक दशक में का रेकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। आंकड़ों के लिहाज से भारतीय टीम का प्रदर्शन क्रिकेट की दिग्गज टीम ऑस्ट्रेलिया से भी आगे रहा है। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने दशक की भारतीय टीम चुनी है। प्लेइंग इलेवन में उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्होंने एक दशक में कम से कम 30 टेस्ट मैच खेले हों। अगर यह कंडीशन न होती तो राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण आराम से किसी भी प्लेइंग इलेवन में जगह बना लेते। उनके नाम पर इसलिए चर्चा नहीं की गई क्योंकि उन्होंने कम टेस्ट मैच खेले हैं। रिजर्व- शिखर धवन, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह टाइम्स ऑफ इंडिया की दशक की टेस्ट टीम- वीरेंदर सहवाग, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया से भी आगे रही टीम इंडिया भारतीय टीम ने इस दशक में कुल 107 टेस्ट मैच खेले और उसमें से 56 में जीत हासिल की और 29 मुकाबले हारे। 22 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। भारत की जीत का औसत 52.33 प्रतिशत रहा। जीत प्रतिशत के लिहाज से भारत के बाद नंबर ऑस्ट्रेलिया का आता है जिसने 112 टेस्ट मैचों में से 57 जीते और 38 हारे। 17 मुकाबले ड्रॉ रहे। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत रहा 50.89 का। साउथ अफ्रीका ने 90 में से 45 जीते और 25 हारे। 20 ड्रॉ रहे। यानी उसका जीत का प्रतिशत रहा 50 का।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39uMFZm
Share:

इन 3 कैचों के लिए भी याद किया जाएगा साल 2019

नई दिल्ली फील्डिंग क्रिकेट का एक अहम आयाम है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ ही इस पहलू को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आज के दौर में जहां फिटनेस काफी मायने रखती है, फील्डिंग की अहमियत और बढ़ जाती है। क्रिकेट में यूं ही नहीं कहा जाता- 'पकड़ो कैच, जीतो मैच'। बेन स्टोक्स (वर्ल्ड कप 2019)वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले में ऐंडिल फेहलुकवायो ने आदिल रशीद की गेंद पर मिड-विकेट पर बड़ा शॉट लगाया। ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंड्री के बाहर छह रन के लिए जा रही है। बेन स्टोक्स ने हवा में बाउंड्री की ओर जमीन के समानांतर छलांग लगाते हुए गेंद को हवा में ही लपक लिया। उनके हाथ भी रिवर्स कप थे। यह वाकई जादुई लम्हा था। स्टोक्स के इस कैच की इतना अविश्वसनीय था कि कई बार रीप्ले करने के बाद भी पूरी तरह यकीन नहीं हुआ कि आखिर यह कैच हुआ कैसे। इस कैच को सर्वश्रेष्ठ कैचों में शुमार किया जा सकता है। स्मिथ का दूसरी स्लिप में शानदार कैच क्रिकेट के मैदान पर आप स्मिथ को बाहर नहीं रख सकते। वह सब कुछ करते हैं। न्यू जीलैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान ने दूसरी स्लिप में शानदार कैच लपकते हुए कीवी कप्तान केन विलियमसन को पविलियन भेजा। गेंद तेजी से जा रही थी और स्मिथ ने उसे लपक लिया। उनका शरीर लगभग जमीन के समानंतर था। स्टीव स्मिथ ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है वह पहले से भी अधिक जुझारू नजर आ रहे हैं। खेल के हर आयाम में वह पूरा जोर लगाते दिखाई दे रहे हैं। सैल्यूट कैच जमैका की सेना में काम कर चुके शेल्डन कॉर्टल को उनके सैल्यूटिंग सेलिब्रेशन के लिए जाना जाता है। कॉर्टल विपक्षी टीम के बल्लेबाज को आउट करने के बाद इस तरह का सैल्यूट करते हैं। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में स्टीव स्मिथ ने ओशाने थॉमस की गेंद को फ्लिक किया। गेंद सिक्स के लिए जा रही थी तभी कॉर्टल ने शानदार कैच लपका। कॉर्टल ने अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग से भी प्रभावित किया है। विंडीज के खिलाड़ी आमतौर पर नैचुरल ऐथलीट होते हैं और कॉर्टल भी अपवाद नहीं हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZDtyI8
Share:

बुमराह ने 2019 को उपलब्धियों और सीखने का वर्ष बताया

नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाज ने मंगलवार को वर्ष 2019 को मैदान के अंदर और बाहर ‘उपलब्धियों, सीखने और यादों’ का साल बताया और कहा कि वह 2020 में एक अन्य सफल साल का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। बुमराह ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस साल अपनी उपलब्धियों की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, ‘वर्ष 2019 मैदान के अंदर और बाहर उपलब्धियों, सीखने, कड़ी मेहनत और सुखद यादें जोड़ने का साल रहा। वर्ष 2020 में मैं जो भी हासिल करूंगा मुझे उसका इंतजार है।’ बुमराह वर्ष 2019 में न सिर्फ तीनों प्रारूपों में भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ बने बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी बने। छब्बीस वर्षीय बुमराह ने 2019 का समापन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज के रूप में किया है जबकि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वह दुनिया के छठे नंबर के गेंदबाज हैं। इसी वर्ष बुमराह हरभजन सिंह और इरफान पठान के बाद टेस्ट क्रिकेट में हैटट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। बुमराह ने अभी तक भारत की तरफ से 12 टेस्ट, 58 वनडे और 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय में क्रमश: 62, 103 और 51 विकेट लिये हैं। यह तेज गेंदबाज हालांकि चोटिल होने के कारण अगस्त से बाहर है। वह चोट से उबर गये हैं और श्रीलंका के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39wrTJd
Share:

Monday, December 30, 2019

भारत अंडर-19 टीम तीसरे युवा वनडे में साउथ अफ्रीका से हारी, सीरीज पर किया कब्जा

ईस्ट लंदन कप्तान के अर्धशतक के बावजूद भारत अंडर-19 टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम युवा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत अंडर -19 टीम ने पहले दोनों मैच जीतकर इस मैच से पहले ही 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन वह क्लीन स्वीप नहीं कर पाई। भारत ने इस तरह से 2-1 से सीरीज जीती। भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर आठ विकेट पर 192 रन बनाए। साउथ अफ्रीकी टीम ने 48.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 42 रन तक उसके तीन विकेट निकल गए। इसके बाद गर्ग (52) और तिलक वर्मा (25) ने चौथे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। भारतीय टीम के तिहरे अंक में पहुंचते ही गर्ग पविलियन लौट गए। इसके बाद निचले क्रम के सभी बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे लेकिन वे अपेक्षित तेजी से रन नहीं बना पाए। साउथ अफ्रीका की तरफ से फेकु मोलेतसेन ने 36 रन देकर दो विकेट लिए और दो बल्लेबाजों को रन आउट किया। साउथ अफ्रीका ने इसके बाद जोनाथन बर्ड की 121 गेंदों पर खेली गई 88 रन की नाबाद पारी की मदद से दस गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर दिया। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज एंड्रयू लोउ ने 31 और जैक लीस के 29 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने 41 रन देकर दो विकेट लिए। भारतीय टीम जनवरी में अंडर-19 विश्व कप में भाग लेगी जिसमें उसे ग्रुप ए में रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 19 जनवरी को श्रीलंका से खेलेगा। इसके बाद वह 21 जनवरी को जापान और 24 जनवरी को न्यू जीलैंड का सामना करेगा। इससे पहले भारत अंडर-19 टीम अफगानिस्तान (12 जनवरी) और जिम्बाब्वे (14 जनवरी) के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Q9U20W
Share:

वेस्ट इंडीज ने सीमित ओवरों के प्रारूपों के लिए पेनी को सहायक कोच नियुक्त किया

सेंट जोन्स भारतीय टीम के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच ट्रेवस पेनी को सीमित ओवरों के प्रारूपों के लिए वेस्ट इंडीज का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। वॉरविकशर के पूर्व क्रिकेटर पेनी को क्रिकेट वेस्ट इंडीज ने दो साल का अनुबंध सौंपा है। क्रिकेट वेस्ट इंडीज ने बयान में कहा कि 51 वर्षीय पेनी की विशेषज्ञता क्षेत्ररक्षण है और वह सफेद गेंद के प्रारूपों (एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय) में वेस्ट इंडीज की टीमों के साथ काम करेंगे। वह दो जनवरी को वेस्टइंडीज की टीम से जुड़ेंगे। टीम तब आयरलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए तैयारियां शुरू करेगी। सात से 19 जनवरी के बीच होने वाले इस दौरे में तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच खेले जाएंगे। पेनी ने कहा, ‘मैं कायरन पोलार्ड और फिल सिमन्स की अगुआई वाले क्रिकेटरों और स्टाफ के साथ काम करने का मौका मिलने से उत्साहित हूं। मुझे पिछले कुछ वर्षों में इस टीम के कई सदस्यों के साथ काम करने का मौका मिला है तथा सीपीएल से जुड़ा होने के कारण कैरेबियाई क्षेत्र मेरे लिए ‘घर से बाहर घर’ जैसा है।’ अपने क्रिकेट करियर में वारविकशर की तरफ से 158 प्रथम श्रेणी और 291 लिस्ट ए मैच खेलने वाले पेनी को कोचिंग का अपार अनुभव है। वह कई अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ काम कर चुके हैं जिनमें भारत, श्रीलंका, नीदरलैंड और अमेरिका शामिल हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में वह किंग्स इलेवन पंजाब, डेक्कन चार्जर्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के सहायक कोच रह चुके हैं। कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में वह सेंट लूसिया और सेंट कीट्स और नेविस के सहायक कोच की भूमिका निभा चुके हैं। हाल में वह बारबाडोस ट्रिंडेंट के कोचिंग स्टाफ के सदस्य थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QxdOm2
Share:

साल 2019: पेसर्स के 'पंच' ने भारतीय टीम को बनाया दमदार

पार्थ भादुड़ी, नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2019 बहुत शानदार रहा। बेशक, हर चीज टीम इंडिया के पक्ष में नहीं गई- किसी के भी नहीं जाती- लेकिन 2019 कुल मिलाकर टेस्ट के मंच पर भारत के प्रभुत्व का साल रहा। टीम ने घरेलू मैदान पर रेकॉर्ड लगातार चार बार पारी के अंतर से जीत हासिल की। यह इतना सामान्य लगने लगा था कि कई बार दर्शकों को भी अजीब लगने लगता। भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाला पहला एशियाई देश बना। टीम का जीत का औसत 87.5 रहा और उसने एक भी टेस्ट मैच नहीं हारा। इसके बाद अगले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया रही जिसने 66.6 प्रतिशत मैच जीते। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में जो निरंतरता नजर आ रही है वह किसी भी खेल टीम का एक सपना हो सकती है। इस कामयाबी ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को एक मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। टीम इंडिया इसमें टॉप पर है। गौरतलब है कि कप्तान खुद भी टेस्ट चैंपियनशिप को काफी पसंद करते हैं। पूरे दशक में सभी प्रारूपों में भारत की जीत का औसत 60.82 रहा। टीम ने 462 में से 281 मैच जीते। टीम की कामयाबी का बड़ा श्रेय तेज गेंदबाजों को जाता है। इस साल की कामयाबी बीते पांच साल से बोलिंग यूनिट को नए सिरे से तैयार करने की कोशिश का परिणाम है। इस साल में टेस्ट टीम के चरित्र के एक प्रगति देखी गई। इसकी शुरुआत दशक के मध्य में विराट कोहली द्वारा टेस्ट टीम की कमान संभालने के बाद से हुई थी। टीम इंडिया जो पहले मैच बचाने, सीमित हथियार और शायद नए विचारों की कमी से जूझती नजर आती थी, को धीरे-धीरे बोल्ड फैसले लेने और नतीजे की ओर जाने वाली टीम में बदलती चली गई। एक हैरानी की बात यह रही कि ऐसा नहीं कि पूरी टीम बदल गई हो सिवाय एक केक आने से- लेकिन उन्होंने ही बीते दशक के आखिरी दो साल में भारतीय टीम का रूप बदलने में महती भूमिका निभाई। जनवरी 2018- जब बुमराह ने अपने डेब्यू किया के बाद भारतीय पेसर्स ने 22 टेस्ट मैचों में 20.74 के औसत से 274 विकेट लिए हैं। एक पारी में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट (14) भी टीम इंडिया की पेस बैटरी ने ही झटके हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया (11) है। जबसे बुमराह ने डेब्यू किया उनका स्ट्राइक रेट (30.4), औसत (13.19), इकॉनमी (2.59) सभी गेंदबाजों से बेहतर रहा है। उनके नाम सबसे ज्यादा टी20 इंटरनैशनल विकेट (42 मैचों में 51) और सर्वश्रेष्ठ इकॉनमी (6.71), वनडे में भी उनका बेस्ट ऐवरेज (21.88) और इकॉनमी (4.49) भी अपने डेब्यू के बाद सभी से बेहतर रही है। दशक का अंत आते-आते बुमराह ने भारतीय क्रिकेट को बदल दिया। वह अलग हैं, उनके पास वैरायटी है और समय के आगे की क्रिकेटीय सोच है। और इन सबको बैक करने के लिए उनके पास जबर्दस्त पेस है। लेकिन जैसाकि उनके करियर की शुरुआत में ही अंदेशा जताया गया था कि उनका यूनीक ऐक्शन ही उनके लिए परेशानी का सबब बन रहा है। टीम प्रबंधन को शायद बुमराह को काफी संभालकर इस्तेमाल करना होगा। एक अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 2019 में दो प्रारूपों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। अपने करियर में उन्होंने दूसरी बार ऐसा किया है। उन्होंने इस साल वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हैटट्रिक ली। वह वर्ल्ड कप में हैटट्रिक लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बने। कोहली की कप्तानी में शमी काफी निखरकर आए हैं। उन्होंने 37 टेस्ट मैचों में 137 विकेट लिए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 46.2 का रहा है। यह इस दौरान सभी तेज गेंदबाजों के मुकाबले सबसे अच्छा है। विदेशों में भी उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और 25.87 के स्ट्राइक रेट से 86 विकेट लिए हैं। इस बीच अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल किया है। वह टीम में अपनी भूमिका को अब बेहतर समझते हैं। ईशांत की ही तरह उमेश ने भी अपनी लैंथ और पेस पर काफी काम किया है। इन पेसर्स ने टीम इंडिया की बोलिंग अटैक के अगुआ रहे स्पिनर्स और काफी हद तक बल्लेबाजों से फोकस शिफ्ट किया है। 2019 में भारत में खेले गए पांच टेस्ट मैचों में भारतीय पेसर्स ने 59 विकेट लिए जबकि स्पिनर्स को 37 विकेट मिले। पेसर्स का औसत 15.25 का रहा और स्पिनर्स का 28.23 का। स्ट्राइक रेट का अंतर भी काफी हैरानी भरा रहा- स्पिनर्स को जहां हर 60.6 गेंद बाद विकेट मिला वहीं पेसर्स ने एक विकेट के लिए 30.3 गेंद खर्च कीं। बल्लेबाजी की बात करें तो ने हर प्रारूप में धमाल किया। मयंक अग्रवाल ने अपनी पहली टेस्ट सेंचुरी साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगाई और बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा। उनके खेल ने टीम इंडिया को एक लॉन्ग टर्म ओपनर की उम्मीद दी है। विराट कोहली- इस दशक में सभी प्रारूपों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं टेस्ट में वह ऐलिस्टर कुक और जो रूट के बाद तीसरे नंबर पर रहे। वह तेंडुलकर के रेकॉर्ड के काफी करीब पहुंच गए हैं। आईसीसी टूर्नमेंट में हार-जीत के औसत के लिहाज से भी भारत के लिए साल काफी अच्छा रहा। हालांकि टीम तीन बार सेमीफाइनल और दो बार फाइनल में हारी। टीम को सिर्फ एक आईसीसी ट्रोफी- 2011 वर्ल्ड कप- ही इस दशक में मिली। इस साल मार्टिन गप्टिल के डायरेक्ट थ्रो ने महेंद्र सिंह धोनी की किस्मत को भी बदला। धोनी तेज भागे लेकिन क्रीज तक नहीं पहुंच पाए। और आखिर में निराश मन के साथ मैदान से बाहर गए। उसके बाद से वह क्रिकेट के मैदान पर नहीं दिखे हैं। क्या नहीं हुआ- टीम को वनडे इंटरनैशनल में कोई नंबर चार बल्लेबाज निश्चित रूप से अभी नहीं मिला। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जब, टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी, दुनिया के टॉप तीन बल्लेबाज प्रदर्शन नहीं कर पाए और इससे कोहली के निराशानजनक 30 मिनट की बात शुरू हुई। और लोढ़ा पैनल के बाद क्या होगा, इस पर अभी पूरी तरह तस्वीर साफ नहीं है। इन सवालों के जवाब भी अगल साल तलाशने होंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QzOMm1
Share:

4 दिवसीय टेस्ट को अनिवार्य करने पर विचार करेगा ICC

मेलबर्नइंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) 2023 से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शामिल मुकाबलों को अनिवार्य रूप से चार दिवसीय करने पर विचार कर रहा है जिससे व्यस्त कार्यक्रम में समय की बचत की जा सके। की क्रिकेट समिति 2023-2031 सत्र के लिए टेस्ट मैचों को औपचारिक रूप से पांच की जगह चार दिन के करने पर विचार करेगी। ‘क्रिकइंफो’ के मुताबिक, इसके पीछे कई वजह हैं जिसमें आईसीसी और अधिक वैश्विक प्रतियोगिताओं के आयोजन करना चाहता है और बीसीसीआई ने भी इस सत्र में अधिक द्विपक्षीय मुकाबलों की मांग की है। इसके अलावा दुनिया भर में टी20 लीग का प्रसार हो रहा है और पांच दिवसीय मैच की मेजबानी में होने वाला खर्च भी शामिल है। अगर 2015-2023 सत्र में चार दिवसीय टेस्ट मैच खेले जाते तो खेल से 335 दिन बच जाते। चार दिवसीय टेस्ट कोई नई अवधारणा नहीं है। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और आयरलैंड ने चार दिवसीय टेस्ट खेला था। इससे पहले 2017 में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने भी ऐसा ही मैच खेला था। यह ऐसा मुद्दा है जिस पर खेल से जुड़े हितधारक अलग-अलग दृष्टिकोण रख सकते हैं। पढ़ें, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख केविन रॉबर्ट्स को लगता है कि चार दिवसीय टेस्ट पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। रॉबर्ट्स ने एसईएन रेडियो को बताया, ‘यह ऐसा मुद्दा है जिस पर हमें इस सप्ताह गंभीरता से विचार करना होगा। इस मामले पर भावनाओं से ऊपर उठना होगा, लेकिन इसे तथ्यों के हिसाब से देखा जाना चाहिए। हमें समय और ओवर के संदर्भ में यह देखने की जरूरत है कि पिछले पांच-दस वर्षों में टेस्ट मैचों की औसत लंबाई क्या रही है।’ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान हालांकि इस विचार से बहुत उत्साहित नहीं हैं। उन्होंने मेलबर्न में न्यू जीलैंड के खिलाफ मिली 247 रन की जीत के बाद कहा, ‘अगर ऐसा होता तो एशेज सीरीज में हमें जो नतीजे मिले, वे नहीं मिलते। मुझे लगता है हर मैच पांचवें दिन तक चला था।’ पढ़ें, पेन ने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट को यही अलग बनाता है, यह पांच दिनों का होता है और मानसिक एवं शारीरिक रूप से मुश्किल होता है। यह प्रथम श्रेणी में चार दिवसीय मैच के मुकाबले खिलाड़ियों की अधिक परीक्षा लेता है। मुझे लगता है शायद इसी सोच से इसे ऐसा रखा गया है, उम्मीद है कि यह बरकरार रहेगा।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QdhVot
Share:

चार दिवसीय टेस्ट पर कुछ भी कहना जल्दबाजी: गांगुली

कोलकाताभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष और पूर्व कप्तान ने सोमवार को कहा कि 2023 से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मैचों को चार दिवसीय टेस्ट के रूप में कराने के आईसीसी के प्रस्ताव पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। चार दिवसीय टेस्ट पर जब गांगुली से ईडन गार्डन्स पर उनका नजरिया जानना चाहा तो उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले हमें प्रस्ताव देखना होगा, इसे आने दीजिए और इसके बाद हम देखेंगे। अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। बिना सोचे समझे टिप्पणी नहीं कर सकते।’ आईसीसी की क्रिकेट समिति 2023 से 2031 के सत्र में टेस्ट मैचों को पांच दिवसीय की जगह चार दिवसीय करने पर औपचारिक विचार-विमर्श करेगी। चार दिवसीय मैचों की जरूरत में कई मुद्दे भूमिका निभा सकते हैं जिसमें आईसीसी की और अधिक वैश्विक प्रतियोगिताओं के आयोजन की चाहत और बीसीसीआई की इस सत्र में अधिक द्विपक्षीय मुकाबलों की मांग है। पढ़ें, इसके अलावा दुनिया भर में टी20 लीग का प्रसार हो रहा है और पांच दिवसीय मैच की मेजबानी में होने वाला खर्च भी शामिल है। चार दिवसीय टेस्ट कोई नई धारणा नहीं है। इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और आयरलैंड ने चार दिवसीय टेस्ट खेला था। इससे पहले 2017 में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने भी ऐसा ही मैच खेला था। गांगुली ने क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के गठन पर भी कोई जानकारी नहीं दी जिसे राष्ट्रीय चयनकर्ताओं की नियुक्ति करनी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39uQUo7
Share:

कुंबले ने बताया, वर्ल्ड टी20 के लिए कैसी हो टीम

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चीफ कोच रहे दिग्गज का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को विकेट चटकाने वाले विकल्प पर ध्यान देना चाहिए जहां हरफनमौला खिलाड़ी की जगह तेज गेंदबाज को तरजीह मिले। अगले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए भारतीय टीम आने वाले समय में अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। कुंबले ने ‘क्रिकनेक्स्ट’ से कहा, ‘मैं निश्चित रूप से मानता हूं कि आपको विकेट लेने वाले गेंदबाजों की जरूरत होगी। ऐसे में मेरे मुताबिक और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलनी चाहिए। आप सवाल उठा सकते हो कि जब ओस की वजह से गेंद गीली हो जाती है तब टीम में कलाई के दो स्पिनरों का होना क्या सही है?’ पढ़ें, विकेट लेने वाले खिलाड़ी जरूरी भारत की ओर से टेस्ट और एकदिवसीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, ‘यह काफी जरूरी है कि आप विकेट लेने वाले विकल्प की तलाश करें। टीम हरफनमौला खिलाड़ी को ढूंढ रही है लेकिन आपको ऐसे तेज गेंदबाजों को रखना होगा जो विकेट ले सकें। मुझे लगता है कि यह काफी मुश्किल परिस्थिति है।’ करनी होगी अच्छे खिलाड़ियों की पहचान कुंबले के मुताबिक, यह पहचान करना अहम होगा कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में कौन-कौन अच्छा कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘भारत के लिए यह सोचना काफी अहम होगा कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों में कौन प्रदर्शन करेगा और कौन से ऐसे गेंदबाज हैं जो विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। इसी से विरोधी टीम पर दबाव बनेगा।’ पढ़ें, आईपीएल में धोनी पर रहेंगी नजरेंअनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस पूर्व कप्तान के लिए आईपीएल का प्रदर्शन काफी मायने रखेगा। उन्होंने कहा, ‘यह इस बात पर निर्भर करेगा कि एमएस (धोनी) आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं और क्या भारतीय टीम को लगता है कि वर्ल्ड कप में उनकी सेवाओं की जरूरत होगी। इस तरह वह टीम का हिस्सा हो सकते हैं। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा।’ राहुल विकेटकीपर के तौर पर ऑप्शनपिछले दिनों भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि लोकेश राहुल वर्ल्ड टी20 में विकेटकीपिंग में बैकअप की भूमिका निभा सकते हैं। कुंबले भी ऐसी सोच रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘राहुल ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका भारतीय टीम इस्तेमाल करने की सोच सकती है। वह टी20 में इस भूमिका को निभा सकते हैं। उन्होंने कर्नाटक के लिए विकेटकीपिंग की है। सीमित ओवरों के फॉर्मेट में बल्लेबाज के तौर पर उनकी क्षमता के बारे में हमें पता है। हां, वह अच्छा विकल्प हैं। मुझे लगता है कि जो भी ऑप्शन हो, वर्ल्ड कप से कम से कम 10-12 मैच पहले उसे पक्का कर लेना चाहिए।’ रोहित बेस्ट, मयंक सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटर कुंबले के मुताबिक रोहित शर्मा 2019 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं जिन्होंने हर फॉर्मेट में रन बनाए और टेस्ट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया। उनके मुताबिक मयंक अग्रवाल साल-2019 के सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटर रहे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MWxvmn
Share:

अधिकारी ने ही लीक की IPL 2020 की शुरुआती तारीख

नई दिल्लीदुनिया की प्रतिष्ठित टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग () के 2020 संस्करण का आगाज 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मौजूदा चैंपियन मुंबई इडियंस टीम अपने घर में खेलते हुए खिताब बचाने के अपने अभियान का आगाज करेगी। दिल्ली कैपिटल्स के एक अधिकारी ने कहा कि शुरुआत की तारीख 29 मार्च तय कर दी गई है। अधिकारी ने कहा, ‘मुझे बताया गया है कि आईपीएल के 2020 संस्करण का आगाज 29 मार्च को मुंबई में होगा।’ इसका मतलब यह होगा कि शुरुआत में मैच खेलने वाली कुछ टीमों को ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यू जीलैंड के खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। देखें, इसका कारण यह है कि उस समय ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच टी20 सीरीज चल रही होगी और इसी तरह इंग्लैंड एवं श्रीलंका की टीम टेस्ट सीरीज खेल रही होंगी, जिसका समापन 31 मार्च को होगा। एक फ्रैंचाइजी के सीनियर अधिकारी ने इससे पहले कहा था कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल एक बार फिर पुराने फॉर्मेट के आधार पर डबल हेडर का आयोजन करेगी और यह टूर्नमेंट 1 अप्रैल से शुरू होगा। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस सीजन में अधिक से अधिक डबल हेडर कराने के पक्ष में है क्योंकि उसका मानना है कि इससे दर्शकों को अच्छा व्यूइंग टाइम मिल सकेगा। अधिकारी ने आगे कहा, 'ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच टी20 सीरीज 29 मार्च को खत्म होगी। वहीं, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच तकनीकी तौर पर 31 मार्च को खत्म होगा। ऐसे में इन 4 टीमों के बड़े खिलाड़ियों की सेवाएं मिलना शुरुआती मैचों में मुश्किल है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SP0o7N
Share:

रोहित ने 'क्यूट' तस्वीरें शेयर कर बेटी को किया बर्थडे विश

नई दिल्लीभारतीय ओपनर फिलहाल क्रिकेट से दूर अपने परिवार के संग समय बिता रहे हैं। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपनी बेटी समायरा को पहला बर्थडे विश किया। उन्होंने अपनी बेटी की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। रोहित ने लिखा, 'हैपी हैपी बर्थडे मेरी छोटी कुकी मॉन्स्टर, आपने आने से हमारी जिंदगी में खुशियां, आनंद और सुख भी आया।' तस्वीरों में रोहित की पत्नी रितिका भी नजर आ रही हैं। पढ़ें, सीमित ओवरों में भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान रोहित ने साल 2015 में रितिका से शादी की थी। 32 वर्षीय रोहित और रितिका के घर पिछले साल ही बेटी का जन्म हुआ। मुंबई के बल्लेबाज रोहित ने इस साल सभी फॉर्मेट में कुल 2442 रन बनाए और ओपनर के तौर पर एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने के सनथ जयसूर्या के 22 साल पुराने रेकॉर्ड को तोड़ा। उन्होंने वर्ल्ड कप-2019 में भी शानदार प्रदर्शन किया था और कुल 5 शतक ठोके। देखें, टीम इंडिया को 5 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है और इससे पहले भारतीय क्रिकेटर छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। कैप्टन विराट कोहली जहां अपनी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ स्विट्जरलैंड में हैं, वहीं अन्य क्रिकेटर भी अपने-अपने परिवार संग समय बिता रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Q7XuJi
Share:

गंभीर नहीं लड़ सकते DDCA अध्यक्ष पद का चुनाव

नई दिल्लीदिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की एजीएम में रविवार को मचे बवाल के बाद इस असोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए नामों के बारे में कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें भी हैं कि पूर्व क्रिकेटर अध्यक्ष बन सकते हैं। हालांकि डीडीसीए सचिव विनोद तिहाड़ा ने सोमवार को साफ किया कि गंभीर तभी अध्यक्ष बन सकते हैं, जब सांसद के रूप में इस्तीफा दें। डीडीसीए ने अपने अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए सोमवार को फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों तक का समय मांगा। डीडीसीए ने साथ ही स्पष्ट कर दिया कि लोढा समिति की सिफारिशों के अनुसार, भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के पात्र नहीं हैं। पढ़ें, इस राज्य क्रिकेट संघ की एजीएम के दौरान हाथापाई भी हुई थी। एक विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया था जिसे पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने भी ट्वीट किया। उन्होंने साथ ही बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली से मामले पर कार्रवाई करने की भी अपील की। डीडीसीए सचिव विनाद तिहाड़ा ने यहां सोमवार को कहा, ‘लोकपाल दीपक वर्मा को अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए अतिरिक्त समय देने का आग्रह किया जाएगा। चुनाव जनवरी के अंत में होने हैं लेकिन आग्रह किया जाएगा कि यह फरवरी में दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद हों।’ रजत शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुए अध्यक्ष पद के लिए गंभीर की उम्मीदवारी पर तिहाड़ा ने कहा, ‘दिल्ली क्रिकेट की सेवा के लिए उनका स्वागत है लेकिन वह अध्यक्ष तभी बन सकते हैं जब सांसद के रूप में इस्तीफा दें।’ रजत शर्मा ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था जिससे डीडीसीए में नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए चुनाव कराने की जरूरत पड़ी। पढ़ें, तिहाड़ा ने साथ ही रविवार को संपन्न विवादों से भरी वार्षिक आम बैठक के दौरान हाथापाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी वादा किया। एजीएम के दौरान हाथापाई भी हुई थी और इस दौरान न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दीपक वर्मा को डीडीसीए का नया लोकपाल नियुक्त किया गया। एजीएम के इतर सत्ताधारी गुट के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा को विरोधी गुट के मकसूद आलम ने थप्पड़ जड़ा। तिहाड़ा ने कहा कि एजीएम के दौरान अव्यवस्था में शामिल रहे राज्य संघ के अधिकारियों के खिलाफ एक हफ्ते के भीतर कार्रवाई की जाएगी। तिहाड़ा ने कहा, ‘डीडीसीए एजीएम के दौरान उत्पात मचाने वालों के खिलाफ एक हफ्ते के भीतर उचित कार्रवाई की जाएगी।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2F2l6sF
Share:

नया BCCI चीफ, कोहली छाए, 2019 में क्या-क्या हुआ

नई दिल्लीस्टार बल्लेबाज कैप्टन और भारतीय क्रिकेट ने खत्म हो रहे साल में अच्छी प्रगति की जबकि सौरभ गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में नई पारी की शुरुआत की। भारत ने साथ ही 2019 में अंतत: डे-नाइट टेस्ट मैच खेला। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की हार दिल तोड़ने वाली रही जबकि महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर संशय बरकरार है जो पिछले छह महीने से क्रिकेट से दूर हैं। दिल तोड़ने वाली हारवर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में भारत को न्यू जीलैंड ने हराया जो पूरे देश के लिए दिल तोड़ने वाला रहा। फाइनल में हालांकि न्यू जीलैंड को निराशा हाथ लगी जब निर्धारित ओवर और फिर सुपर ओवर के बाद भी मैच टाई रहा और मेजबान इंग्लैंड को मैच में अधिक बाउंड्री लगाने के कारण विजेता घोषित किया गया। पढ़ें, भारत ने 7 दशक बाद ऑस्ट्रेलिया में जीती टेस्ट सीरीजभारत की बात करें तो टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में सात दशक में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही लेकिन विश्व कप सेमीफाइनल में कुछ मिनटों के खराब प्रदर्शन के कारण विराट कोहली की टीम टूर्नमेंट से बाहर हो गई। गांगुली बने बीसीसीआई अध्यक्ष, फिर पिंक बॉल टेस्टमुश्किल के समय में भारतीय क्रिकेट की बागडोर संभालने के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली सर्वसम्मति से बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बने जिससे सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति के तीन साल के विवादास्पद कार्यकाल का अंत हुआ। गांगुली ने एक बार फिर आगे बढ़कर अगुआई करने की अपनी क्षमता दिखाई जब उन्होंने कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलने के लिए राजी किया जो इसके लिए पहले तैयार नहीं थे। मैच का स्तर उतना ऊंचा नहीं था लेकिन नए बोर्ड अध्यक्ष यह दिखाने में सफल रहे कि टेस्ट क्रिकेट में कैसे दर्शकों को वापस लाया जा सकता है। विराट का स्थायी टेस्ट सेंटर का सुझावगुलाबी गेंद से शतक बनाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने कप्तान विराट कोहली का नजरिया हालांकि अलग था और उन्होंने दर्शकों को मैदान पर लाने के लिए स्थायी टेस्ट केंद्र बनाने का सुझाव दिया। मैदान पर कोहली लगातार आगे बढ़ते रहे। वह तीनों फॉर्मेट में 2455 रन बनाकर सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने अपने साथी रोहित शर्मा (2442) से 13 रन अधिक बनाए। पढ़ें, टेस्ट में रोहित की 'ओपनिंग'रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में नई पारी का आगाज किया और बेहद सफल रहे। भारतीय गेंदबाजों ने बीते साल दबदबा बनाया जो नई शुरुआत को दर्शाता है। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मार्टिन गप्टिल के सीधे थ्रो पर रन आउट होने के बाद से धोनी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है और उनके भविष्य को लेकर संशय बना हुआ है। वॉर्नर और स्मिथ की शानदार वापसीऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद नई शुरुआत की। वॉर्नर ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया तो स्मिथ एशेज में छाए रहे। साउथ अफ्रीका ने 2019 में अपने कई अच्छे खिलाड़ी गंवाए और पूरे साल उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम हालांकि साल का अंत इंग्लैंड के खिलाफ जीत से करने में सफल रही। पढ़ें, मानसिक स्वास्थ्यऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए ब्रेक लिया जिससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मानसिक तनाव का मुद्दा उठा। इस क्रिकेटर को इस मुद्दे पर चौतरफा समर्थन मिला। पाकिस्तान में 10 साल बाद टेस्टवर्ष 2009 के आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट की वापसी हुई जब श्रीलंका की टीम ने देश का दौरा किया। इन मैचों के लिए हालांकि काफी दर्शक नहीं पहुंचे। पाकिस्तान ने 2 मैचों की इस सीरीज में 1-0 से जीत दर्ज की।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36bEhMm
Share:

फाफ डु प्लेसिस ने ‘बिग थ्री’ मॉडल की आलोचना की

सेंचुरियनसाउथ अफ्रीका के कप्तान का मानना है कि क्रिकेट को कम नहीं बल्कि अधिक संख्या में बड़े देशों की जरूरत है। रविवार को इंग्लैंड को पहले टेस्ट में 107 रन से हराने के बाद डु प्लेसिस से जब ‘बिग थ्री’ भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड तथा एक अन्य देश की मौजूदगी वाली चार देशों की ‘सुपर सीरीज’ की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘आप पिछले एक साल से देख सकते हैं 'बिग थ्री' देशों के बीच क्या चल रहा है।’ ‘सुपर सीरीज’ में भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के अलावा एक और देश होगा जिसे एक-एक कर के आमंत्रित किया जाएगा। डु प्लेसिस ने कहा, ‘टॉप-3 या तीन बड़े देशों के खिलाफ काफी मैच खेले जा रहे हैं। अगर आप इसमें अधिक टीमों को शामिल करेंगे तो यह और अच्छा हो सकता है।’ पढ़ें, 35 वर्षीय डु प्लेसिस ने बताया कि टेस्ट क्रिकेट में मैचों को लेकर काफी असमानता है जहां आयरलैंड और अफगानिस्तान जैसे नए टेस्ट देशों को खुद के लिए मैच हासिल करने में संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘कई छोटे देश हैं जो टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पा रहे। वे काफी कम खेल रहे हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39pRD9X
Share:

टेस्ट रैंकिंग: विराट टॉप पर, पुजारा एक पायदान खिसके

दुबईभारतीय कप्तान वर्ष के आखिर में आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर काबिज रहेंगे लेकिन लंबी अवधि के इस फॉर्मेट के विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गए। कोहली के 928 रेटिंग अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई स्टार स्टीव स्मिथ (911) से काफी आगे हैं। न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (822) तीसरे स्थान पर हैं। इस साल 11 टेस्ट मैचों में 1085 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन एक पायदान आगे चौथे स्थान पर पहुंच गए। पुजारा 791 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं जबकि अंजिक्य रहाणे के 759 अंक हैं और वह सातवें स्थान पर हैं। देखें, भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पहले की तरह 12वें स्थान पर बने हुए हैं लेकिन रोहित शर्मा एक पायदान ऊपर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस तरह से भारत के कुल पांच बल्लेबाज टॉप-20 में शामिल हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 95 रन की पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले क्विंटन डि कॉक सोमवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हो गए। गेंदबाजों में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 794 अंक लेकर छठे स्थान पर बने हुए हैं जबकि स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (772 अंक) और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (771 अंक) क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर बने हुए हैं। रविंद्र जडेजा (725 अंक) एक पायदान ऊपर 16वें जबकि इशांत शर्मा (716 अंक) पहले की तरह 18वें स्थान पर बने हुए हैं। इस तरह से गेंदबाजी में भी भारत के पांच खिलाड़ी टॉप-20 में बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी के अगुआ पैट कमिन्स 902 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। उनके बाद न्यू जीलैंड के नील वैग्नर (859) और साउथ अफ्रीका के कागिसो रबाडा (832) का नंबर आता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2F6ogeN
Share:

विराट ने बिग बी को दी बधाई, बताया 'GOAT'

नई दिल्लीबॉलिवुड के मेगास्टार के के देश ही नहीं दुनिया भर में फैंस मौजूद हैं और इनमें एक नाम टीम इंडिया के कैप्टन का भी है। अमिताभ को रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया। विराट ने अमिताभ को इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए बधाई दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवॉर्ड के लिए बधाई हो अमिताभ बच्चन जी। भारतीय सिनेमा में आपके योगदान के चलते आप कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं और रहेंगे।' उन्होंने अमिताभ को टैग किया और अंग्रेजी में 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का हैशटैग भी इस्तेमाल किया। सिनेमा के क्षेत्र में यह सरकार की ओर से दिया जाने वाला सर्वोच्च अवॉर्ड है। 77 साल के अमिताभ इससे पहले पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से भी नवाजे जा चुके हैं। बता दें कि विराट ने इससे पहले पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसमें वह स्विट्जरलैंड में छुट्टियों का आनंद लेते दिख रहे थे। टीम इंडिया को अगले महीने 5 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है जिसमें विराट मेजबान टीम की कप्तानी संभालेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2FbmZ65
Share:

कोहली विजडन की दशक की टी20 टीम में, धोनी को नहीं मिली जगह

लंदनभारतीय कप्तान और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को विजडन ने दशक की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया है लेकिन इस टीम में जगह नहीं बना पाए। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच को टीम का कप्तान बनाया गया है जिसमें दो अन्य ऑस्ट्रेलियाई शेन वॉटसन और ग्लेन मैक्सवेल, इंग्लैंड के जोस बटलर और डेविड विली, अफगानिस्तान के ऑलराउंडर और राशिद खान, न्यू जीलैंड के कोलिन मुनरो और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा शामिल हैं। विजडन ने कोहली के बारे में लिखा है, ‘कोहली का घरेलू टी20 रेकॉर्ड उतार-चढ़ाव वाला रहा है लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय में ऐसा नहीं कहा जा सकता है। कोहली का औसत 53 है जो दशक में सर्वश्रेष्ठ है और जबकि उनकी निरंतरता उनके स्ट्राइक रेट से थोड़ा समझौता करती है, तब भी वह असाधारण नहीं लेकिन अच्छी दर से स्कोर बनाने में सक्षम हैं।’ विजडन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, ‘तेज और स्पिन गेंदबाजी के सामने दमदार और विकेटों के बीच तेज दौड़ के कारण कोहली नंबर तीन के आदर्श खिलाड़ी हैं जो शुरू में विकेट गिरने के बाद तीक्ष्ण गेंदबाजी का डटकर सामना करके पारी संवारने में सक्षम हैं लेकिन साथ ही अच्छी शुरुआत मिलने पर तेजी से रन बना सकते हैं। पहले विकेट के लिए बड़ी साझेदारी होने पर कोहली इस एकादश के बल्लेबाजी क्रम में नीचे आएंगे।’ कोहली को विजडन ने दशक के पांच खिलाड़ियों में शामिल किया था। इनमें स्टीव स्मिथ, डेल स्टेन, एबी डि विलियर्स और एलिस पैरी भी शामिल थे। कोहली को जहां विजडन की दशक की टी20 टीम में बल्लेबाजों में जगह मिली है वहीं गेंदबाजों में बुमराह अपने शानदार ‘इकॉनमी रेट’ और डेथ ओवरों की बेहतरीन गेंदबाजी के कारण अंतिम एकादश में स्थान बनाने में सफल रहे। विजडन ने लिखा है, ‘बुमराह का ओवरऑल इकोनोमी रेट 6.71 है जो विश्व के तेज गेंदबाजों में डेल स्टेन के बाद दूसरा सर्वश्रेष्ठ है। यह आंकड़ा तब और प्रभावशाली लगता है जब आप इस पर गौर करो कि उन्होंने अधिकतर गेंदबाजी डेथ ओवरों में की जहां उनका 7.27 का इकोनोमी रेट विश्व में सातवां सर्वश्रेष्ठ और तेज गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ है। बुमराह अपनी टीम के लि तीन ओवर डेथ ओवरों में करते रहे हैं।’ भारत की 2007 की टी20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान धोनी इस ऑलस्टार टीम में जगह नहीं बना पाने वाले प्रमुख खिलाड़ी हैं। विजडन की दशक की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम इस प्रकार है : आरोन फिंच (कप्तान), कोलिन मुनरो, विराट कोहली, शेन वाटसन, ग्लेन मैक्सवेल, जोस बटलर, मोहम्मद नबी, डेविड विलीद, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/368WIBf
Share:

गांगुली के रास्ते पर गंभीर, बनेंगे DDCA अध्यक्ष!

नई दिल्ली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ () अगले साल 13 जनवरी को अपना नया अध्यक्ष चुनेगा। अगर सब कुछ तय रणनीति के मुताबिक रहा तो भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज से इस पद को संभालने के लिए कहा जा सकता है। रजत शर्मा के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली पड़ा है। की कोशिश वापस रास्ते पर आने की है और उसके अधिकारियों को लगता है कि गंभीर इस काम को सफलतापूर्वक अंजाम दे सकते हैं। डीडीसीए के एक अघिकारी ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को दो बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले कप्तान से बात की गई है, क्योंकि गंभीर कप्तान थे और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव भी है, जो डीडीसीए को वापस पटरी पर लाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, 'उन्होंने बताया है कि वह क्या कर सकते हैं। उन्होंने नाइट राइडर्स का भविष्य बदला था। दिल्ली क्रिकेट में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हमने देखा है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने प्रशासक के तौर पर अपनी नेतृत्व क्षमता का किस तरह से निर्वहन किया है। इसी तरह हमें लगता है कि गंभीर इस समय डीडीसीए के लिए सही विकल्प हैं।' उन्होंने कहा, 'भाजपा के कुछ अधिकारियों ने हालिया दौर में उनसे स्थिति को समझने के लिए संपर्क किया था और कल (रविवार) के बाद तो लग रहा है कि एक गंभीर की तरह सख्त इंसान संघ को वापस पटरी पर लाने के लिए सही होगा। हां, उन्होंने इससे संबंधित बातों में रुचि दिखाई है। नए साल में उनसे और मुलाकातें हो सकती हैं।' डीडीसीए की रविवार को हुई वार्षिक आम बैठक में डीडीसीए के अधिकारी आपस में लड़ पड़े थे, जिसके बाद गंभीर ने ट्वीट कर भड़ास निकाली थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36jNaUt
Share:

ओह! आउट देते-देते अंपायर ने यूं बदला निर्णय

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और ऐडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच हुए मुकाबले में एक अंपायरी फैसले ने काफी सुर्खियां बटोरीं। अंपायर ने इस मैच के दौरान आउट देने के लिए उंगली उठाई और फिर अपनी नाक खुजाने लगे। ग्रेग डेविडसन ने ब्यू वेबस्टर के खिलाफ राशिद खान की अपील पर उंगली उठाना शुरू किया। स्ट्राइकर्स के खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू किया ही था कि बीच में ही अंपायर का मन बदल गया और उन्होंने नाक खुजाना शुरू कर दिया। डेविडसन ने ऑस्ट्रेलियाई चैनल चैनल7 के साथ बातचीत में कहा, 'मैंने आउट देना शुरू किया लेकिन मेरे जेहन में दूसरा विचार आया और मैंने बीच में ही अपना फैसला बदलते हुए उसे नॉट आउट करार दिया।' रीप्ले में हालांकि यह साफ हुआ कि अंपायर का नॉट आउट देने का फैसला सही था। और रेनेगेड्स के कोच माइकल क्लिंगर ने भी इस फैसले का समर्थन किया। क्या हुआ था रेनेगेड्स रनों का पीछा कर रही थी। पारी का 17वां ओवर चल रहा था। राशिद की एक गेंद वेस्टर के पैड से टकराई। अंपायर ने बल्लेबाज को आउट देने का विचार किया लेकिन बीच में ही उन्हें ध्यान आया कि गेंद पैड से टकराने से पहले बल्ले से लग चुकी है तो उन्होंने बल्लेबाज को नॉट आउट दिया। आउट देते-देते डेविडसन मजाक में अपनी नाक खुजाने लगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Q65sCO
Share:

AUS vs NZ: क्रिकेट के 'भद्र पुरुष' केन विलियमसन ने दर्शकों के पास जाकर कहा, 'थैंक्यू'

मेलबर्न न्यू जीलैंड की क्रिकेट टीम के कप्तान को क्रिकेट के भद्र पुरुषों में गिना जाता है। रविवार को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में मिली हार के बाद उन्होंने एक बार फिर अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लिया। चार दिन तक चले मैच को देखने कुल 2 लाख दर्शक पहुंचे। इनमें से कई न्यू जीलैंड से भी मैच देखने पहुंचे थे। दोनों टीमें 32 साल बाद इस मैदान पर खेल रहे थे। न्यू जीलैंड की टीम का प्रदर्शन हालांकि बहुत अच्छा नहीं रहा लेकिन उनके फैंस के जोश में कोई कमी नहीं आई। वे लगातार अपनी टीम का समर्थन करते रहे। देखें स्कोरकार्ड- मैच के बाद विलियमसन खुद उस स्टैंड में गए जहां बड़ी संख्या में कीवी फैंस बैठे थे। विलियमसन ने उन्हें टीम का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। विलियमसन का यह विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग उनके इस व्यवहार की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। क्या रहा मैच मेंऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को न्यूजीलैंड को 247 रनों से हराकर तीन मैचो की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। सीरीज का तीसरा मैच 3 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के सामने 488 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए कीवी टीम 240 रनों पर आउट हो गई।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MHcATZ
Share:

Sunday, December 29, 2019

पॉन्टिंग ने चुनी दशक की टेस्ट XI, विराट कप्तान

नई दिल्ली इन दिनों सभी पूर्व क्रिकेटर्स साल 2019 के खत्म होने के साथ इस दशक की अपनी-अपनी टेस्ट टीमें तैयार कर रहे हैं। इस मुहिम में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भी शामिल हो गए हैं। पॉन्टिंग ने आज इस दशक (2010-2019) की अपनी टेस्ट इलेवन की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। इस पूर्व कंगारू कप्तान ने टीम इंडिया को अपनी इस खास टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी है। हालांकि पॉन्टिंग द्वारा चुनी गई टेस्ट इलेवन में भारत से विराट ही एकमात्र खिलाड़ी हैं, जबकि पाकिस्तान से किसी भी खिलाड़ी को इसमें जगह नहीं मिली है। इस दशक की अपनी टेस्ट टीम की सूरत साफ करते हुए इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने लिखा, 'हर कोई इस दशक की टीम चुन रहा है तो मैंने सोचा मैं भी इस मस्ती में शामिल हो जाऊं। 2010 से यह होगी मेरी टेस्ट टीम।' पॉन्टिंग की इस टीम में 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अपने-अपने देश की टेस्ट टीमों के कप्तान हैं या रहे हैं। अपनी टेस्ट एकादश में पॉन्टिंग ने इंग्लैंड से सर्वाधिक 4, ऑस्ट्रेलिया से 3 और भारत, न्यू जीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्री लंका से एक- एक खिलाड़ी को जगह दी है। अपनी इस टेस्ट टीम में पंटर ने डेविड वॉर्नर और एलिस्टर कुक को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी है। नंबर 3 पर उन्होंने केन विलियमसन, चार पर स्टीव स्मिथ और कप्तान को नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए चुना है। पंटर की इस टीम में 3 फास्ट बोलर, एक स्पिनर और स्टोक्स के रूप में एकमात्र ऑलराउंडर खिलाड़ी है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी उन्होंने श्रीलंका के महान खिलाड़ी कुमार संगकारा को सौंपी है। दिलचस्प है कि पॉन्टिंग ने अपने दौर के किसी भी खिलाड़ी को जगह नहीं दी है, जबकि उनके दौर में सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़, मिस्बाह उल हक, माइकल क्लार्क, एबी डिविलियर्स, एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी भी खेले हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2F36FEq
Share:

लायन का वॉर्न को जवाब, ‘आपने कब मैकगिल को मौका दिया’

सिडनीऑस्ट्रेलिया के ने सिडनी टेस्ट से विश्राम लेने के के सुझाव को दो टूक शब्दों में नकारते हुए सोमवार को कहा कि इस दिग्गज लेग स्पिनर ने क्या कभी अपने करियर में को मौका देने की कोशिश की। वॉर्न ने लायन को न्यू जीलैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट से विश्राम देने और उनकी जगह लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन को अंतिम एकादश में रखने की वकालत की थी। वॉर्न ने कहा था कि अगर चयनकर्ता इस तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए एक स्पिनर का चयन करते हैं तो उन्हें लायन को बाहर करके स्वेपसन को पदार्पण का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘मिशेल स्वेपसन को टेस्ट मैच का अनुभव दिलाने के लिए उन्हें मौका देना चाहिए। मेरा मानना है कि इसका भविष्य में फायदा मिलेगा।’ लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में न्यू जीलैंड की दूसरी पारी में चार विकेट लेने वाले लायन ने कहा कि उनके बाहर बैठने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। वॉर्न जब खेला करते थे तो मैकगिल को बहुत कम मौके मिले और लायन ने उसी का सहारा लिया। लायन ने कहा, ‘क्या वॉर्न कभी विश्राम चाहते थे ताकि स्टुअर्ट मैकगिल को मौका मिल सके?’ उन्होंने कहा, ‘मैं विश्राम नहीं लूंगा। मैं कभी किसी ऐसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से नहीं मिला जो विश्राम लेना चाहता हो। मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता कि मिच स्टार्क, पैट (कमिन्स) या पैटो (जेम्स पैटिनसन) कहें कि उन्हें विश्राम की जरूरत है।’ क्वीन्सलैंड के स्वेपसन को सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है जहां परिस्थितियां धीमी गति के गेंदबाजों के अनुकूल होती हैं। स्वेपसन ने मेलबर्न में वॉर्न से ‘टिप्स’ लिए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39pIXAv
Share:

लायन का वॉर्न को जवाब, ‘आपने कब मैकगिल को मौका दिया’

सिडनीऑस्ट्रेलिया के ने सिडनी टेस्ट से विश्राम लेने के के सुझाव को दो टूक शब्दों में नकारते हुए सोमवार को कहा कि इस दिग्गज लेग स्पिनर ने क्या कभी अपने करियर में को मौका देने की कोशिश की। वॉर्न ने लायन को न्यू जीलैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट से विश्राम देने और उनकी जगह लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन को अंतिम एकादश में रखने की वकालत की थी। वॉर्न ने कहा था कि अगर चयनकर्ता इस तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए एक स्पिनर का चयन करते हैं तो उन्हें लायन को बाहर करके स्वेपसन को पदार्पण का मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘मिशेल स्वेपसन को टेस्ट मैच का अनुभव दिलाने के लिए उन्हें मौका देना चाहिए। मेरा मानना है कि इसका भविष्य में फायदा मिलेगा।’ लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में न्यू जीलैंड की दूसरी पारी में चार विकेट लेने वाले लायन ने कहा कि उनके बाहर बैठने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। वॉर्न जब खेला करते थे तो मैकगिल को बहुत कम मौके मिले और लायन ने उसी का सहारा लिया। लायन ने कहा, ‘क्या वॉर्न कभी विश्राम चाहते थे ताकि स्टुअर्ट मैकगिल को मौका मिल सके?’ उन्होंने कहा, ‘मैं विश्राम नहीं लूंगा। मैं कभी किसी ऐसे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से नहीं मिला जो विश्राम लेना चाहता हो। मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता कि मिच स्टार्क, पैट (कमिन्स) या पैटो (जेम्स पैटिनसन) कहें कि उन्हें विश्राम की जरूरत है।’ क्वीन्सलैंड के स्वेपसन को सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया है जहां परिस्थितियां धीमी गति के गेंदबाजों के अनुकूल होती हैं। स्वेपसन ने मेलबर्न में वॉर्न से ‘टिप्स’ लिए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39oYD6Y
Share:

देखें: वॉर्नर ने राशिद की कर दी प्यार वाली पिटाई

नई दिल्ली दो दोस्त अचानक मिल जाएं तो उनका पहला रिऐक्शन कुछ खास ही होता है। कुछ ऐसा ही और अफगानिस्तान के कप्तान और स्टार लेग स्पिनर के साथ हुआ। राशिद यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के बीच खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट का लुत्फ लेने आए थे। इस दौरान जब वॉर्नर ने उन्हें देखा तो उन्होंने राशिद खान की अपने बैट से प्यार से पिटाई ही कर दी। राशिद खान इन दिनो बिग बैश लीग में ऐडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं। राशिद जब बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए मैदान एंट्री कर रहे थे तब फैन्स ने उन्हें ऑटोग्राफ के लिए घेर लिया। राशिद ऑस्ट्रेलियन टीम के पविलियन स्टैंड से एंट्री कर रहे थे और इस दौरान वॉर्नर दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के साथ मैदान से पविलियन की ओर बात करते हुए आ रहे थे। वॉर्नर की नजर राशिद पर पड़ी तो वह अपने साथी बल्लेबाजों से बातचीत छोड़ सीधे राशिद की ओर चल दिए। राशिद इस दौरान यहां अपने फैन्स को ऑटोग्राफ देने में बिजी थे तो वह वॉर्नर को नहीं देख पाए और वॉर्नर ने अपनी मुलाकात अपने बल्ले से राशिद की पिटाई (प्यार भरी) करते हुए शुरू की। सोशल मीडिया पर यह विडियो खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें राशिद खान और डेविड वॉर्नर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए खेलते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MDoBd4
Share:

सना ने ही कर दिया पापा गांगुली को 'ट्रोल', जानें क्यों

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष ने रविवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्हें 'रविवार को काम करना पसंद नहीं'। गांगुली ने यह बात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखी। उन्होंने लिखा, 'रविवार को काम करने से नफरत थी।' इस तस्वीर में गांगुली एक पार्क में खड़े हैं। गांगुली के इस पोस्ट पर उनकी बेटी सना ने ही उन्हें ट्रोल कर दिया। सना ने ने इस पोस्ट पर कॉमेंट किया, 'देखें कौन काम नहीं कर रहा और 12 बजे तक आराम कर रही है। ऐसे ही लगे रहो डैड।' इसके अलावा गांगुली ने यह तस्वीर टि्वटर पर भी साझा की जहां यूजर्स ने उस पर कई मजेदार रिप्लाई किए। कुछ ने उन्हें आराम करने की सलाह दी तो कुछ ने यह जानने की कोशिश की कि वह पार्क में क्या कर रहे हैं। गांगुली का नया आइडियाभारत में सफलतापूर्वक पहला डे-नाइट टेस्ट मैच आयोजित करने के बाद गांगुली ने अब चार देशों- भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और एक अन्य देश का टूर्नमेंट कराने का प्रस्ताव दिया है। गांगुली के इस प्रस्ताव पर दुनियाभर में अलग-अलग रेस्पांस मिला। कुछ ने इसे खेल की क्वॉलिटी सुधारने वाला बताया तो पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ जैसे भी लोग रहे जिन्होंने कहा कि यह फ्लॉप हो जाएगा। हालांकि इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने गांगुली के इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। सीएए पर टिप्पणी को लेकर हुआ था विवादनागरिकता संशोधन कानून पर ने निशाना साधा था जिसे लेकर सौरभ को बीच-बचाव करना पड़ा था। सना की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गांगुली ने कहा था कि उनकी बेटी को किसी भी तरह की राजनीति से अलग रखना चाहिए। उन्होंने कहा था कि इंस्टाग्राम पोस्ट ‘सच नहीं’ है। गांगुली ने ट्वीट कर कहा था कि कृपया सना को इन सब मामलों से दूर रखें। वह पोस्ट सच नहीं है। वह बहुत छोटी है और राजनीति के बारे में कुछ नहीं जानती।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QyYzJn
Share:

देखें- लाइव मैच के दौरान भिड़े स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड

नई दिल्लीसेंचुरियन टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 107 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। रविवार को इंग्लैंड को जीत के लिए 376 रन की जरूरत थी, लेकिन कुछ बल्लेबाजों की प्रतिबद्ध बल्लेबाजी के बावजूद उसकी टीम चौथे दिन ही 268 रन पर आउट हो गई। यह रोमांचक मुकाबले का पलड़ा तब साउथ अफ्रीका की तरफ पलटा जब केशव महाराज ने को बोल्ड किया। इसके बाद कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। इस टेस्ट के दौरान की एक विडियो ट्विटर पार वायरल हो रहा है, जो इंग्लैंड टीम के उपकप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज के बीच फाइट की है। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरान बेन स्टोक्स और ब्रॉड के बीच कुछ बातचीत हुई। दोनों के रिऐक्शन देखकर ऐसा नहीं लगता कि कोई पॉजिटिव बात होगी। ब्रॉर्ड का रिऐक्शन काफी गुस्से वाला था और सफाई भी देते दिखे। इस दौरान जोफ्रा आर्चर सहित कई खिलाड़ी वहां मौजूद थे। हालांकि, बड़ा विवाद नहीं हुआ तो कोई खिलाड़ी बीच-बचाव करने नहीं गया। इस दौरान कॉमेंट्री कर रहे नासिर हुसैन कहते हैं- मुझे लगता है कि ब्रॉड और स्टोक्स के बीच कुछ हुआ है। ब्रॉड ने कुछ ऐसा कहा है, जिससे बेन स्टोक्स खुश नहीं दिख रहे हैं। उनके कॉमेंट्री के साथी माइकल होल्डिंग कहते हैं- दोनों का बात करने का अंदाज दोस्तों वाला तो नहीं लग रहा है। पढ़ें- उल्लेखनीय है कि दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे अधिक 4 विकेट कागिसो रबाडा ने झटके, जबकि नोर्त्ज ने 56 रन देकर तीन विकेट लिए। केशल महाराज ने दो विकेट और प्रेटोरियस ने एक विकेट अपनी झोली में डाला। इंग्लैंड की ओर से रोरी बर्न्स ने 84 और कप्तान जो रूट ने 48 रन की पारी खेली।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QtJiJx
Share:

काउंटी सट्टेबाज को जानते थे पाक खिलाड़ी: कनेरिया

कराचीपूर्व स्पिनर ने रविवार को दावा किया कि 2012 में इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल सट्टेबाज पीसीबी के आमंत्रण पर लगातार पाकिस्तान का दौरा करता था। उन्होंने साथ ही कहा कि उस सट्टेबाज को राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी जानते थे। कनेरिया 2012 में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सट्टेबाज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को जानता था। कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे हमेशा गलत तरह से पेश किया गया। जब लोगों के पास सच्चाई बयां करने का मौका होता है वे ऐसा नहीं करते। वे तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करते हैं। मैं आज आपको वास्तविकता बता रहा हूं। मेरे मामले में जिन लोगों ने मेरा उससे परिचय कराया, वे कौन थे। मेरा मामला सभी के सामने खुला है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान की पूरी टीम उस व्यक्ति (सट्टेबाज) को जानती थी और अधिकारी भी। वह व्यक्ति आधिकारिक दौरों पर पाकिस्तान आता रहता था। उसे पीसीबी आमंत्रित करता था। मैं कभी उसे निजी तौर पर नहीं जानता था। मेरा उससे यह कहकर परिचय कराया गया था क्योंकि हम दोनों एक ही धर्म से जुड़े थे।’ इस विवाद में कनेरिया के एसेक्स के साथी मर्विन वेस्टफील्ड को दो महीने की जेल की सजा हुई थी। उन्होंने सट्टेबाज अनु भट्ट एक ओवर में 12 रन देने के लिए 7862 डॉलर लेने की बात स्वीकार की थी। कनेरिया को इस मामले में बिचौलिया करार दिया गया था जिन्होंने मर्विन का परिचय भट्ट से कराया था। कनेरिया ने कहा, ‘कोई भी इस बारे में क्यों बात नहीं करता। वे सच्चाई क्यों बयां नहीं करते। मैंने अपनी पूरी जिंदगी क्रिकेट ईमानदारी के साथ खेला।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SArak3
Share:

डीडीसीए की बैठक में चले घूंसे, गांगुली से ऐक्शन की मांग

नई दिल्लीदिल्ली डिस्ट्रिक्ट ऐंड क्रिकेट आसोसिएशन (DDCA) की वार्षिक आम बैठक के दौरान उस वक्त शर्मनाक स्थिति बन गई, जब स्टेज पर ही पदाधिकारी एक-दूसरे पर घूंसे बरसाने लगे। रविवार को हुए इस वाकए का विडियो पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी सांसद ने ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () के प्रेजिडेंट और सेक्रेटरी जय शाह से इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कड़ी कार्रवाई करें गांगुली और शाह पूर्व दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने फाइट का विडियो शेयर करते हुए लिखा- देखिए, किस तरह से मुट्ठीभर लोग अपनी करतूतों से एक संस्थान का मजाक बना रहे हैं। मैं बीसीसीआई, सौरभ गांगुली और जय शाह से इसमें शामिल सभी को लाइफ टाइम बैन करने का निवेदन करता हूं। विडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि दो धड़ा एक-दूसरे को धक्का दे रहा है और कुछ तो घूसे भी चला रहे हैं। वार्षिक आम बैठक के दौरान हुआ यह सब उल्लेखनीय है कि डीडीसीए ने अपनी वार्षिक आम बैठक के दौरान न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) दीपक वर्मा को अपना नया लोकपाल नियुक्त किया। बैठक के पांच एजेंडा थे- वार्षिक खातों को पारित कराना, लेखा परीक्षकों की नियुक्ति, जिन निदेशकों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनकी पुन: नियुक्ति, नए नियमों को स्वीकार करना और लोकपाल की नियुक्ति। स्टेट बोर्ड का दावा था कि उसने सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया, लेकिन इस विडियो के सामने आते ही उसकी कलई खुल गई है। पढ़ें- गंभीर द्वारा शेयर किया गया यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग डीडीसीए के पदाधिकारियों द्वारा की गई इस धक्का-मुक्की को बेहद शर्मनाक बता रहे हैं। अब देखने वाली बात यह है कि पूर्व भारतीय कप्तान और बोर्ड के प्रेजिडेंट सौरभ गांगुली इस पर क्या ऐक्शन लेते हैं। कुछ दिन पहले ही पत्रकार रजत शर्मा ने डीडीसीए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से उनकी बैठक होनी थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/367ahl1
Share:

साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराया, केशव छाए

सेंचुरियनसाउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को आखिर में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया और रविवार को यहां विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का अपना पहला टेस्ट मैच 107 रन से जीता। इंग्लैंड को जीत के लिए 376 रन की जरूरत थी, लेकिन कुछ बल्लेबाजों की प्रतिबद्ध बल्लेबाजी के बावजूद उसकी टीम चौथे दिन ही 268 रन पर आउट हो गई। यह रोमांचक मुकाबले का पलड़ा तब साउथ अफ्रीका की तरफ पलटा जब केशव महाराज ने बेन स्टोक्स को बोल्ड किया। इससे पहले स्टोक्स (14) और कप्तान जो रूट (48) ने साउथ अफ्रीका पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। साउथ अफ्रीका ने तुरंत ही नई गेंद ली जिसके बाद कागिसो रबाडा और एनरिच नोर्त्ज ने महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की। रबाडा ने नई गेंद से पहले ओवर में ही जॉनी बेयरस्टॉ (नौ) को गली में कैच कराया जबकि नोर्त्ज ने रूट का महत्वपूर्ण विकेट लिया। दिन में यह दूसरा अवसर था जबकि नोर्त्ज ने नए स्पैल में दूसरी गेंद पर विकेट लिया। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक 84 रन बनाने वाले रोरी बर्न्स को आउट किया था। इंग्लैंड के निचले क्रम के बल्लेबाज संघर्ष नहीं कर पाए। रबाडा ने 103 रन देकर चार और नोर्त्ज ने 56 रन देकर तीन विकेट लिए। शनिवार को डॉक सिबली (29) को आउट करके इंग्लैंड की पहले विकेट की 92 रन की साझेदारी को तोड़ने वाले महाराज ने 37 रन देकर दो विकेट लिए। साउथ अफ्रीका ने अनुशासित गेंदबाजी की जिससे इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं रहा। पहले सत्र में बर्न्स और जो डेनली (31) पविलियन लौटे। बर्न्स सुबह एक घंटे क्रीज पर बिताने के बावजूद अपने कल के स्कोर में केवल सात रन जोड़ पाए। वर्नोन फिलैंडर और रबाडा ने उन्हें और डेनली को लगातार दबाव में रखा जिसका नतीजा यह रहा कि नोर्त्ज ने आक्रमण पर आने के बाद अपनी दूसरी गेंद पर विकेट ले लिया। दबाव दूर करने के लिए बेताब बर्न्स ने गलत टाइमिंग से हुक किया और मिड ऑन पर रबाडा को कैच थमाया। साउथ अफ्रीका की तरफ से बदलाव के रूप में आए दूसरे गेंदबाज ड्वेन प्रिटोरियस ने डेनली को पगबाधा किया। इस जीत से साउथ अफ्रीका ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में शुरुआती बढ़त बनाई। इससे उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 30 अंक मिले।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QH7tof
Share:

मुल्क बेचने वालों का पाक में हुआ स्वागत: कनेरिया

नई दिल्लीपाकिस्तान में हिंदू क्रिकेटरों के उत्पीड़न की बातें सामने आने के बाद पूर्व लेग स्पिनर ने अपना एक और विडियो शेयर किया। कनेरिया इस विडियो में आरोप लगा रहे हैं कि पाकिस्तान ने उन क्रिकेटरों का स्वागत किया, जिन्होंने मुल्क तक बेच दिया। यूट्यूब पर पोस्ट इस विडियो की शुरुआत में कनेरिया कहते हैं, 'नमस्कार, सलाम, जय श्री राम। आपने जो प्यार और सपॉर्ट पिछले दिनों मुझे दिया, मैं उसको बयां नहीं कर सकता हूं।' पढ़ें, सस्ती शोहरत के लिए नहीं विडियोउन्होंने कहा, 'जो लोग ये कह रहे हैं कि मैं सस्ती शोहरत, यूट्यूब विडियो के लिए ये बातें कर रहा हूं तो उन्हें याद दिला दूं कि मैंने नहीं बल्कि शोएब अख्तर ने की थीं। मैंने जिस तरीके से उन सब चीजों को झेला, कभी किसी भी स्तर पर क्रिकेट खेलते हुए उसे क्रिकेट के आगे नहीं आने दिया। हमेशा अपने खेल पर ही फोकस रखा।' 'हाथ-पैर काट दिए'कनेरिया ने कहा, 'कुछ लोग कह रहे हैं कि मैंने अपना यूट्यूब चैनल बनाया, आप लोग क्या चाह रहे हो। आपने तो मेरे हाथ-पैर काट दिए, क्रिकेट तो दूर की बात, मुझे चैनल पर काम देना बंद कर दिया। जिस चैनल पर मैंने काम किया, उसके लिए पैसे अभी तक नहीं मिले।' पढ़ें, 'मुल्क को नहीं बेचा' कनेरिया आगे कहते हैं, 'फिक्सिंग को लेकर मेरे बारे में बातें करते हैं लेकिन पहले जान तो लें कि मुझ पर दूसरे साथी क्रिकेटरों को उकसाने के आरोप लगे थे। कम से कम मैंने मुल्क को तो नहीं बेचा। यहां तो ऐसे लोग हैं जिन्होंने मुल्क को बेचा, जेल गए और फिर आकर टीम में क्रिकेट खेलने लगे। उनका सम्मान किया गया। मैंने तो कोई पैसे नहीं खाए, अपनी गलती भी स्वीकार की।' बयान से अब पलटे अख्तरबता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर ने कहा था कि पूर्व लेग स्पिनर कनेरिया को उनके हिंदू धर्म से संबंध रखने के चलते कई लोग उन्हें टीम में नहीं देखना चाहते थे। हालांकि इस पर उन्होंने अब सफाई दी और कहा कि उनके इस बयान को पूरी तरह गलत समझा गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक आधार पर किसी के साथ भेदभाव करना उनकी टीम का कल्चर नहीं है। ईसीबी ने लगाया था बैन कनेरिया को 2012 में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था। पीसीबी ने 2012 में आईसीसी के भ्रष्टाचार रोधी प्रोटोकोल का अनुकरण करते हुए कनेरिया पर आजीवन प्रतिबंध को पुष्ट किया। कनेरिया इंग्लिश काउंटी मैचों में स्पॉट फिक्सिंग और अन्य खिलाड़ियों को स्पॉट फिक्स करने के दोषी पाए गए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Q4RJw6
Share:

अफरीदी ने बेटी को आरती करते देख तोड़ा था टीवी

नई दिल्लीऐसे समय में जब पाकिस्तान में हिंदू क्रिकेटरों के उत्पीड़न की खबरें चर्चा में हैं, तब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अफरीदी की बातें अकसर विवाद खड़ा करती हैं और उनका जो विडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह भारतीय रीति-रिवाजों और पूजा करने के तरीके का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। एक पाकिस्तानी टीवी चैनल के विडियो में जब होस्ट निदा 44 वर्षीय इस पूर्व क्रिकेटर का इंटरव्यू ले रही थीं, जब अफरीदी ने हिंदुओं के आरती करने के तरीकों का मजाक उड़ाया। हालांकि यह विडियो थोड़ा पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पढ़ें, अफरीदी विडियो में बताते हैं कि उन्होंने एक बार अपने घर का टीवी तोड़ा, लेकिन 'बेगम' की वजह से ऐसा किया। अफरीदी कहते हैं, 'पहले हमारे घरों में टीवी चैनलों के ड्रामे चला करते थे, मैं बेगम को मना करता था कि आप अकेले में टीवी देखा करो, बच्चों को ना दिखाया करो।' वह आगे कहते हैं, 'मैं एक दफा घर आया, जब कमरे से बाहर निकला तो देखा कि बेटी टीवी चैनल के सामने पता नहीं, क्या करते हैं थाली लेके यूं यूं..' वह इस दौरान हाथ में थाली पकड़ने का इशारा करते हैं, तब ही ऐंकर उन्हें बताती हैं कि इसे 'आरती' करना कहते हैं। पढ़ें, करियर में 398 वनडे इंटरनैशनल मैच खेल चुके अफरीदी ने आगे कहा कि उन्हें अपनी बेटी को ऐसा करते देखकर काफी गुस्सा आया और उन्होंने अपना हाथ मारकर टीवी को तोड़ दिया।' इस पर वहां मौजूद दर्शक तालियां बजाते हैं। पढ़ें, हाल में पाकिस्तान में हिंदू क्रिकेटरों के उत्पीड़न की बातें उनके टीम साथी रहे शोएब अख्तर ने कही थीं। अख्तर ने पहले दावा किया था कि दानिश कनेरिया के हिंदू होने के चलते उनके साथ पाकिस्तान के टीम साथी खाना खाने से भी परहेज करते थे। हालांकि बाद में उन्होंने कहा था कि उनकी बात को गलत समझा गया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/354HZWP
Share:

लोकवाल नियुक्त, जानें कब है डीडीसीए अध्यक्ष का चुनाव

नई दिल्लीन्यायमूर्ति को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का नया लोकपाल नियुक्त किया गया है। एजीम में रविवार को फैसला लिया गया कि नए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 13 जनवरी को होगा। डीडीसीए निदेशक संजय भारद्वाज ने कहा, ‘हमारे पास पांच बिंदु थे। हमने सभी को लागू कर दिया। हां, कुछ मुद्दों पर बहस हुई लेकिन कोई विशेष चर्चा योग्य नहीं है।’ एजीएम में कुछ नाटक और हो-हल्ला भी हुआ। संयुक्त सचिव राजन मनचंदा के साथ एपेक्स काउंसिल के सदस्यों द्वारा धक्का-मुक्की किए जाने की भी खबर है। कुछ मुद्दों को लेकर असहमति थी लेकिन इसके बावजूद एजेंडे को लागू किया गया। एजेंडे के दो मुद्दे एकाउंट्स से जुड़े हुए थे जबकि एक मुद्दा दो निदेशकों की पुनर्नियुक्ति को लेकर थी। एक अधिकारी ने कहा, ‘लोकपाल के आदेश के मुताबिक 13 जनवरी से पहले हमें अपना नया अध्यक्ष चुन लेना है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37b6jI6
Share:

भुवनेश्वर कुमार कब होंगे फिट? मिला अपडेट

नई दिल्लीभारतीय तेज गेंदबाज को अभी नहीं पता कि वह कब प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे, क्योंकि अब तक यह तय नहीं किया जा सकता है कि उनकी स्पोर्ट्स हर्निया के उपचार के लिए सर्जरी की जरूरत है या नहीं। यह अनुभवी तेज गेंदबाज कथित तौर पर अपने रिहैबिलिटेशन में खामी के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहता। वह हालांकि हैरान है कि उनके हर्निया का पता पहले क्यों नहीं चला। भुवनेश्वर ने कहा, ‘विश्व टी20 में अब भी नौ महीने का समय है। मैं इस बारे में नहीं सोच रहा। सबसे पहले मुझे फिट होना है और मुझे नहीं पता कि मैं कब फिट हो पाऊंगा।’ एनसीए की भूमिका पर 29 साल के इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘यह बीसीसीआई पर निर्भर करता है कि वे इसे कैसे लेते हैं। उन्हें एनसीए से बात करनी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘एनसीए ने निश्चित तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया होगा, लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या गलत हुआ और वे इसका पता क्यों नहीं लगा पाए। फिर भी इस बारे में टिप्पणी करने के लिए मैं सही व्यक्ति नहीं हूं क्योंकि शायद मैं कुछ और कहूं और बीसीसीआई किसी और निष्कर्ष पर पहुंचे।’ भारत के लिए 21 टेस्ट, 114 वनडे और 43 टी20 खेल चुके मेरठ के भुवनेश्वर से पूछा गया कि क्या खिलाड़ी एनसीए में जाने से डरते हैं तो उन्होंने कहा, ‘यह किसी भी खिलाड़ी की व्यक्तिगत इच्छा है कि वह एनसीए जाना चाहता है या नहीं।’ अपने उबरने की प्रक्रिया पर भुवनेश्वर ने कहा कि उन्हें डाक्टर से मुलाकात का इंतजार है जिसके बाद सर्जरी की जरूरत का स्पष्ट तौर पर पता चल पाएगा। भुवनेश्वर ने कहा, ‘सर्जरी को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं है लेकिन स्पोर्ट्स हर्निया के मामले में आम तौर पर सर्जरी ही की जाती है। लेकिन इसके बावजूद डाक्टर से मिलना होगा। मुझे नहीं पता कि इसके बाद क्या होगा लेकिन हम जितना जल्दी संभव को इसका उपचार कराने का प्रयास कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘जब तक मैं डाक्टर से सलाह नहीं ले लेता तब तक नहीं बता सकता कि कब वापसी करूंगा क्योंकि यह उपचार पर निर्भर करेगा।’ वेस्ट इंडीज दौरे के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर हुए भुवनेश्वर ने इसी टीम के खिलाफ इस महीने टी20 सीरीज में वापसी की थी लेकिन एक बार फिर चोटिल हो गए। भुवनेश्वर से पूछा गया कि आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए क्या उनके और एक अन्य चोटिल तेज गेंदबाज दीपक चाहर (स्ट्रेस फ्रेक्चर) के बीच सीधी टक्कर है तो उन्होंने कहा, ‘जब मैं फिट हो जाऊंगा तो यह प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। इसलिए मैं इस बारे में नहीं सोच रहा कि कौन मौजूद है। चयन मेरे हाथ में नहीं है और ना ही यह मेरा काम है। मेरा काम प्रदर्शन करना है और मैं ऐसा करूंगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Qtj7ml
Share:

दिल्ली U-23 क्रिकेटरों पर फैसला लेगी समिति

नई दिल्लीएसएन शर्मा की अध्यक्षता वाली दिल्ली ऐंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट असोसिएशन (डीडीसीए) की पांच सदस्यीय अनुशासनात्मक समिति एक होटल में महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले दिल्ली के अंडर-23 क्रिकेटरों पर फैसला लेगी। सूत्रो के मुताबिक, मामले से जुड़े तमाम तथ्यों को जानने के बाद समिति यह फैसला लेगी कि बंगाल के खिलाफ सीके नायडू ट्रोफी मैच से एक दिन पहले होटल में एक महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले दिल्ली U-23 टीम के दो सदस्यों के साथ क्या किया जाए। डीडीसीए निदेशक संजय भारद्वाज ने कहा, ‘हम फाइल और तथ्य जमा कर रहे हैं। एक बार यह काम पूरा हो गया तो फिर इसे अनुशासनात्मक समिति के पास भेजा जाएगा। समिति ही इस मामले पर फैसला लेगी। एसएन शर्मा इस समिति के अध्यक्ष हैं और उनके अलावा इस समिति में चार सदस्य और हैं।’ देखें, अंडर-23 टीम के दो खिलाड़ियों कुलदीप यादव और को डीडीसीए ने मामले के बाद घर भेज दिया था। बल्लेबाज थरेजा ने दिल्ली की तरफ से एक लिस्ट ए मैच खेला है जिसमें उन्होंने अर्धशतक लगाया था जबकि तेज गेंदबाज कुलदीप का पंजाब के खिलाफ होने वाले अगले रणजी मैच में इशांत शर्मा की जगह लेना तय था। रिपोर्ट के अनुसार, मामले की पुलिस में शिकायत नहीं की गई है लेकिन डीडीसीए ने अपने निदेशक संजय भारद्वाज को कोलकाता भेज दिया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37pjYLT
Share:

रहाणे का जिम विडियो, 'आराम के लिए दिन नहीं'

मुंबई विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने कप्तान की तरह खुद को फिट रखना चाहती है। इसी से प्रेरित होकर हर खिलाड़ी बिना किसी ब्रेक के अपने स्तर पर जमकर मेहनत कर रहा है। टेस्ट टीम के उपकप्तान ने अभी-अभी मुंबई के लिए रणजी मैच खेला है और आने वाले समय में कई दिनों तक उनका कोई मैच नहीं है। इसके बावजूद अजिंक्य रहाणे आराम से घर पर बैठकर इंजॉय करने की जगह जिम में पहुंच गए हैं। रविवार को रहाणे ने एक विडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने हैशटैगनोऑफडेज किया है। जिम सेशन से जुड़े विडियोज में आमतौर पर कोहली इस तरह का हैशटैग यूज करते हैं। अपने इस ट्वीट में रहाणे ने लिखा, 'अगर आप समर्पित हैं तो वीकडेज और वीकेंड्स सिर्फ कैलेंडर पर मौजूद तारीख हैं।' रहाणे इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में हैं। वह टेस्ट के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में भी जमकर रन बना रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Q3tZs2
Share:

रंगास्वामी, गायकवाड़ के खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत ‘अप्रासंगिक’ करार

नई दिल्ली बीसीसीआई के आचरण अधिकारी डीके जैन ने पूर्व क्रिकेटरों और क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य शांता और के खिलाफ दायर हितों के टकराव की शिकायत को अप्रासंगिक करार दिया जबकि के मामले पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ। जैन ने रंगास्वामी, गायकवाड़ और कपिल को 27 और 28 दिसंबर को उनके समक्ष पेश होने का नोटिस दिया था। तीनों हालांकि पहले ही सीएसी से इस्तीफा दे चुके है। जैन ने यह नोटिस मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता की शिकायत पर जारी किया गया था। गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि सीएसी सदस्य एक साथ कई भूमिकाएं निभा रहे हैं जबकि बीसीसीआई संविधान के मुताबिक कोई भी व्यक्ति एक बार में एक से अधिक पद पर नहीं रह सकता। जैन ने रविवार को कहा, ‘चूंकि वे (गायकवाड़ और रंगास्वामी) अपने पद से इस्तीफा दे चुके है इसलिए शिकायत को निरस्त कर दिया गया है। कपिल के मामले में शिकायतकर्ता को आवेदन देने के लिए और अधिक समय चाहिए, मैंने उसे समय दे दिया है।’ रंगास्वामी और गायकवाड़ अब भारतीय क्रिकेटर्स संघ के प्रतिनिधि के रूप में शीर्ष परिषद का हिस्सा हैं। रंगास्वामी ने भारतीय क्रिकेटर संघ (आईसीए) में निदेशक का पद छोड़ दिया है। कपिल और रंगास्वामी जैन के समक्ष पेश नहीं हुए जबकि गयकवाड़ यहां पहुंचे। हितों के टकराव के मामले का सामना कर रहे बीसीसीआई अधिकारी मयंक पारिख पर भी कोई फैसला नहीं हुआ। कपिल की अगुआई वाली सीएसी ने पुरुष और महिला टीमों के राष्ट्रीय कोच का चयन किया था। इस विश्व कप विजेता कप्तान ने पहले भी कहा था कि सीएसी का हिस्सा होना मानद काम है और हितों का टकराव वैसे लोगों पर नहीं लागू होना चाहिए जिन्हें उनकी सेवा के लिए कोई भुगतान नहीं किया जाता। हितों का टकराव बीसीसीआई में गंभीर मुद्दा बन गया है जिसके लिए बोर्ड ने उच्चतम न्यायालय से निर्देश मांगा है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37hsU5O
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support