This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Saturday, November 30, 2019

पृथ्वी साव के बल्ले पर किसका ऑटोग्राफ? लोग कन्फ्यूज

नई दिल्लीमुंबई के युवा बल्लेबाज प्रतिभाशाली कहे जाते हैं। उनके बैट पर किसी दिग्गज बल्लेबाज के हस्ताक्षर हैं और यही सवाल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूछा है। बीसीसीआई डॉमेस्टिक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पृथ्वी के बल्ले का फोटो ट्वीट किया गया है। बीसीसीआई ने पूछा, पृथ्वी साव के बल्ले पर किसका ऑटोग्राफ है? इस युवा बल्लेबाज के बैट पर एक छोटा मेसेज लिखा है, ड‍ियर पृथ्‍वी, खेल का मजा लो, गुड लक। इसी संदेश के नीचे की तरफ ही ऑटोग्राफ है। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने जवाब दिए। किसी ने इसे टीम इंडिया के कप्तान का बताया तो वहीं, कुछ लोगों को यह ऑटोग्राफ का लगा। कुछ लोगों ने यह लिखा कि ऑटोग्राफ विराट के हैं, लेकिन विनोद कांबली से काफी मिलते जुलते हैं। मीना नाम के एक यूजर ने विराट कोहली के ऑटोग्राफ का फोटो भी इसके जवाब में पोस्ट किया। पृथ्वी ने डोप‍िंग के कारण आठ महीने का बैन झेला और इसके बाद शानदार अंदाज में वापसी की। पृथ्वी साव ने वापसी के बाद अपने पहले मैच में सैयद मुश्‍ताक अली ट्रोफी टी20 में पंजाब के ख‍िलाफ 27 गेंदों पर 53 रन की पारी खेली और शानदार अर्धशतक जमाया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37YhYLJ
Share:

NZ vs ENG: दूसरा टेस्ट, बर्न्स और रूट के शतक

हैमिल्टनओपनर ने फील्डरों की गलतियों का फायदा उठाते हुए शतक जड़ा, जिससे इंग्लैंड ने न्यू जीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल तक वापसी की। बर्न्स ने रन आउट होने से पहले 101 रन की पारी खेली, जिससे इंग्लैंड ने दिन का तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 269 रन बनाए। कप्तान ने भी टेस्ट करियर का 17वां शतक पूरा किया। वह दिन का खेल खत्म होने तक 278 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 114 रन बना चुके थे। चायकाल के बाद बेन स्टोक्स (26) और जैक क्रोले (1) भी पविलियन लौट गए। बर्न्स ने जीवनदान का पूरा फायदा उठाया। न्यू जीलैंड के फील्डरों ने 10 और 19 रन के स्कोर पर उनके कैच टपकाए जबकि 87 रन के स्कोर पर उन्हें रन आउट करने का मौका गंवा दिया। बर्न्स ने नील वैगनर की गेंद को फाइन लेग पर एक रन के लिए खेलकर शतक पूरा किया। वह हालांकि दो गेंद बाद रन आउट हो गए। देखें, रूट के कहने पर बर्न्स दूसरे रन के लिए दौड़ पड़े लेकिन पहले रन के दौरान धीमी गति का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और जीत रावल के थ्रो पर बीजे वॉटलिंग ने उन्हें रन आउट कर दिया। सपाट पिच पर गेंदबाजों को सफलता हासिल करने के लिए जूझना पड़ा। पढ़ें, वैगनर ने बाउंसर ने बर्न्स को परेशान किया लेकिन बल्लेबाज को दबाव में नहीं डाल पाए। इंग्लैंड के कप्तान रूट की यह पारी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे जिससे यह सवाल उठने लगा था कि क्या कप्तानी के अतिरिक्त दबाव से उनकी फॉर्म प्रभावित हो रही है। फरवरी में वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक जड़ने के बाद से रूट कोई सेंचुरी नहीं लगा पाए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2r3ABNn
Share:

गांगुली के चीफ बनने के बाद पहली AGM आज

मुंबईटीम इंडिया के पूर्व कप्तान की अध्यक्षता में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () आज (रविवार) अपनी पहली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन करेगा। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी जिसमें इसमें द्वारा स्वीकृत कुछ सुधारवादी कदमों में ढिलाई बरतने, क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) जैसी क्रिकेट समितियों का गठन करना शामिल है। 33 महीने तक CoA ने चलायाबैठक में आईसीसी में बोर्ड का प्रतिनिधि नियुक्त करने पर भी चर्चा होने की संभावना है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने 33 महीने तक बोर्ड का संचालन किया जिसके बाद पिछले महीने गांगुली की अगुआई में नए पदाधिकारियों ने कामकाज संभाला। पढ़ें, बढ़ेगा गांगुली का कार्यकाल!बीसीसीआई यदि सुधारवादी कदमों में ढिलाई देता है तो गांगुली का नौ महीने का मौजूदा कार्यकाल बढ़ सकता है। रिटायर्ड जस्टिस लोढ़ा कमिटी के सुधारवादी कदमों को सुप्रीम कोर्ट से स्वीकृति मिली हुई है। मौजूदा संविधान के अनुसार अगर कोई पदाधिकारी बोर्ड और स्टेट असोसिएशन को मिलाकर कुल 6 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लेता है तो उसे तीन साल का अनिवार्य ब्रेक लेना होगा। मौजूदा पदाधिकारी चाहते हैं कि अनिवार्य ब्रेक का नियम तभी लागू हो जब किसी पदाधिकारी ने बोर्ड या फिर स्टेट असोसिएशन में 6 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया हो। सचिन, लक्ष्मण की CAC में वापसीनई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का भी गठन किया जा सकता है जिसमें दिग्गज और वीवीएस लक्ष्मण की वापसी हो सकती है। पहले इस कमिटी में मौजूदा बोर्ड अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली भी थे। चूंकि अब वह बीसीसीआई चीफ बन चुके हैं इसलिए वह अब कमिटी का हिस्सा नहीं बन सकते। पढ़ें, आईसीसी में प्रतिनिधिपिछले तीन साल में प्रशासनिक संकट के कारण आईसीसी में बीसीसीआई का रुतबा काफी कम हुआ है और ऐसे में बोर्ड ने प्रस्ताव रखा है कि वैश्विक संस्था में अनुभवी व्यक्ति बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करे और इसके लिए 70 साल की आयु सीमा का नियम लागू नहीं हो। ऐसी स्थिति में पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के बीसीसीआई की ओर से आईसीसी बैठक में हिस्सा लेने का रास्ता साफ हो सकता है। श्रीनिवासन को 2013 में खेल को झकझोरने वाले स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के सामने आने के बाद पद छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा था। जोहरी पर आरोप भी मुद्दाबीसीसीआई की एजीएम में 12 मुद्दों पर चर्चा होनी है और इनमें से एक मुद्दा बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राहुल जोहरी पर लगे यौन शोषण आरोप का मुद्दा भी शामिल हो सकता है। सीईओ आए सचिव के अंतर्गतमौजूदा संविधान के अनुसार, 9 सदस्यीय शीर्ष परिषद का सूत्रधार सीईओ है लेकिन मौजूदा पदाधिकारी चाहते हैं कि यह भूमिका सचिव निभाए जिससे कि उसे अधिक अधिकार मिलें। शीर्ष पदाधिकारी साथ ही चाहते हैं कि सीईओ सचिव के अंतर्गत काम करें। (इनपुट एजेंसी से)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2DBznvm
Share:

ICC टेस्ट चैंपियनशिप के टॉप-4 में आ सकते हैं: होल्डर

लखनऊवेस्ट इंडीज के कप्तान का मानना है कि उनकी टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का अंत शीर्ष चार टीमों के रूप में करने में सक्षम है। आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में फिलहाल आठवें स्थान पर काबिज वेस्ट इंडीज ने शुक्रवार को यहां एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया और होल्डर ने कहा कि उनकी टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के शीर्ष पांच में रहना वास्तविक लक्ष्य है। ने होल्डर ने हवाले से कहा, ‘मुझे लगता है कि टेस्ट चैंपियनशिप के अंत में हमारे लिए दुनिया के चौथे या पांचवें नंबर पर आना असंभव नहीं है। दो साल के समय में यह बड़ी उपलब्धि होगी। हमें कुछ कड़ी सीरीज खेलनी हैं- इंग्लैंड के खिलाफ और फिर साउथ अफ्रीका की टीम आएगी। इसके बाद हमें न्यू जीलैंड जाना है। ये सभी अच्छी क्रिकेट टीमें हैं।’ पढ़ें, 28 वर्षीय होल्डर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हम इन्हें हरा नहीं सकते। हमें बस सुनिश्चित करना होगा कि हम इसमें सुधार करते जाएं। ऐसा करने के बाद हम दुनिया की किसी भी टीम को चुनौती दे सकते हैं। दो साल में वास्तविक लक्ष्य दुनिया की तीसरे या चौथे नंबर की टीम बनना होगा।’ अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं थी लेकिन होल्डर का मानना है कि यह अनुभव उन्हें सुधार करने में मदद करेगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37ToUcR
Share:

हैदराबाद रेप: विराट समेत क्रिकेटरों ने जताया गुस्सा

नई दिल्लीहैदराबाद की एक महिला डॉक्टर से गैंगरेप और हत्या की घटना से पूरा देश स्तब्ध है। टीम इंडिया के कप्तान समेत खेल जगत ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है। विराट ने लिखा, शनिवार को ट्वीट कर इस दिल दहला देने वाली घटना को शर्मनाक बताया। विराट ने लिखा, 'जो हैदराबाद में हुआ, वह पूरी बेहद शर्मनाक है। यह समय है कि जब हम एक समाज के तौर पर आगे आएं और इस तरह की अमानवीय हरकतों को खत्म करें।' इससे पहले दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और भारतीय ओपनर शिखर धवन ने भी इस घटना पर दुख जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। ऑफस्पिनर हरभजन सिंह ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया। वहीं, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने लिखा, इसके लिए शर्म ही एक शब्द हो सकता है। उन्होंने आगे लिखा, मुल्क चाहे जिसका भी हो, पर जब इंसानियत मरती है तो सारा जहां रोता है। बता दें कि महिला डॉक्टर की शमशाबाद में टोल प्लाजा पर दो ट्रक चालकों और दो क्लीनरों ने गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों ने बाद में शव को शादनगर शहर के बाहरी इलाके में जला दिया था। पुलिस ने शुक्रवार रात चार आरोपियों की गिरफ्तार किया था जिन्होंने टोल प्लाजा के पास पार्क की हुई डॉक्टर की स्कूटी को पंक्चर कर इस घटना को अंजाम दिया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33zVGfQ
Share:

अनुष्का का नाम घसीटा, फारुख पर बरसे कोहली

नई दिल्लीभारतीय कप्तान ने पूर्व खिलाड़ी फारुख इंजिनियर के दावे पर चुप्पी तोड़ते हुए शनिवार को कहा कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री आसान निशाना बनती हैं। इंजिनियर ने हाल में पांच सदस्यीय चयन पैनल का उपहास करते हुए कहा था कि उन्होंने इनमें से एक को अनुष्का को इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान चाय परोसते हुए देखा था। कोहली इन आरोपों से काफी हैरान थे और उन्होंने कहा कि अनुष्का का नाम इसमें घसीटना सही नहीं था। कोहली ने इंडिया टुडे से कहा, ‘वह श्रीलंका के खिलाफ एक विश्व कप मैच के लिए आई थी और फैमिली बॉक्स और चयनकर्ता बॉक्स अलग था और उस समय बाक्स में कोई चयनकर्ता नहीं था। वह दो दोस्तों के साथ आईं। पढ़ें- उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैंने कहा कि वह मशहूर हैं और जब लोग उनका नाम लेते हैं तो सभी का ध्यान इस पर जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘जब आप चयनकर्ताओं के बारे में कुछ जिक्र करना चाहते तो ऐसा करो, लेकिन अनुष्का का नाम इसमें क्यों घसीटो।’ क्या था फारुख इंजिनियर का बयानउल्लेखनीय है कि फारुख इंजिनियर ने कहा था, 'उन्होंने चयनकर्ताओं को इंग्लैंड में आयोजित हुए वर्ल्ड कप 2019 के दौरान अनुष्का शर्मा को चाय का कप परोसते देखा था। यहां तक कि मैंतो उनमें से एक सिलेक्टर को पहचान भी नहीं पाया था और मैंने उससे पूछा था आप कौन हो, क्योंकि उसने भारतीय टीम का ब्लेजर पहना हुआ था। तब उसने मुझे बताया था कि वह भारतीय टीम के सिलेक्टर्स में से एक है।' बाद में माफी मांगी थीइंजिनियर ने हालांकि बाद में माफी मांग ली थी। उन्होंने कहा, 'मैंने टीम इंडिया के सिलेक्टर्स पर व्यंग्य करते हुए यह टिप्पणी की थी और अब इसे राई का पहाड़ बनाया जा रहा है।' उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की तारीफ करते हुए कहा था, 'बेचारी अनुष्का का नाम इस विवाद में बेवजह घसीटा जा रहा है। वह प्यारी लड़की और एक अच्छी इंसान हैं। विराट बहुत शानदार कप्तान हैं और कोच रवि शास्त्री भी बहुत अच्छे प्रबंधक हैं। इस पूरे मामले को बेवजह तूल दी जा रही है। यहां बात सिलेक्टर की होनी चाहिए जिसने भारतीय टीम का ब्लेजर पहना हुआ था।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2qQqhbK
Share:

दूसरा टेस्ट: वॉर्नर के बाद स्टार्क की धूम, संकट में पाक

एडिलेडऑस्ट्रेलिया ने यहां एडिलेड ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान की हालत खराब कर दी है। दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपने छह विकेट 96 रनों पर खो दिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने ऐसे समय टीम की पारी घोषित की जब उनका एक खिलाड़ी इतिहास रचने के करीब बढ़ रहा था। पेन ने टीम के तीन विकेट 589 के कुल स्कोर पर पारी घोषित कर दी, लेकिन इस समय सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 335 रनों पर खेल रहे थे। वॉर्नर जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे उससे लग रहा था कि वह आसानी से 400 का आंकड़ा छू लेंगे, लेकिन पेन ने उनसे यह मौका छीन लिया। ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर के लिहाज से पाकिस्तान अभी भी उससे 493 रन पीछे है। पाकिस्तानी बल्लेबाजी की धुरी बाबर आजम हालांकि एक छोर पर 43 रन बनाकर खड़े हुए हैं। उनके साथ लेग स्पिनर यासिर शाह चार रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान के बल्लेबाज मिशेल स्टार्क की गेंदों के सामने संघर्ष करते दिखे। पढ़ें- स्टार्क ने सबसे पहले इमाम उल हक (2) को पविलियन भेजा। कप्तान अजहर अली 9 के निजी स्कोर पर पैट कमिंस की गेंद पर स्टीव स्मिथ द्वारा लपके गए। दूसरे सलामी बल्लेबाज शान मसूद को जोश हेजलवुड (19) को पवेलियन भेजा। 38 रनों पर तीन विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान संकट में थी। बाबर ने एक छोर संभाला लेकिन दूसरे छोर से स्टार्क उन्हें निराश करते रहे। स्टार्क ने अशद शफीक (9), इफ्तिखार अहमद (10), मोहम्मद रिजवान (0) को आउट कर पाकिस्तान का स्कोर 89 रन पर छह विकेट कर दिया। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 302 रनों के साथ की थी। वॉर्नर ने अपनी पारी को 166 रनों से आगे बढ़ाया और मार्नस लाबुशाने ने 126 रनों से। लाबुशाने 162 के निजी स्कोर पर शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस बल्लेबाज ने 238 गेंदों का सामना किया और 22 चौके मारे। स्टीव स्मिथ 64 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच वॉर्नर दूसरे छोर से पाकिस्तानी गेंदबाजों की खबर ले रहे थे। वह 300 रन पूरे कर चुके थे। उन्होंने यह आंकड़ा पहली बार छुआ था। पढ़ें- लग रहा था कि वह 400 रन बना लेंगे तभी ऑस्ट्रेलिया अपनी पारी घोषित करेगी, लेकिन पेन ने सभी को चौंकाने वाला फैसले ले वॉर्नर के 400 रन बनाने की संभावन को खत्म कर दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 418 गेंदों का सामना किया और 39 चौकों के अलावा एक छक्का मारा। इसी के साथ वॉर्नर दिन-रात प्रारूप में सर्वोच्च व्यक्गित स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के मौजूदा कप्तान अजहर अली को इस मामले में पीछे किया है। अजहर अली ने 2016 में दुबई में वेस्ट इंडीज के खिलाफ तिहरा शतक लगाया था। उस मैच में अजहर ने नाबाद 302 रनों की पारी खेली थी। पढ़ें- वॉर्नर के साथ साथ मैथ्यू वेड 40 गेंदों 38 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसी के साथ वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले सातवें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। वॉर्नर के अलावा टेस्ट मैचों में डॉन ब्रैडमैन (334, 304), आरबी सिम्पसन (311), आरएम कूपर (307), मार्क टेलर (334 नाबाद), मैथ्यू हेडन (380), माइकल क्लार्क (329 नाबाद) ने तिहरे शतक लगाए हैं। वॉर्नर ने इसके साथ एडिलेड ओवल मैदान पर सर्वोच्च व्यक्तिगत योग अपने नाम किया। पढ़ें- इस मैदान पर 299 रनों का रेकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन के नाम था। टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिाय के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने का रेकॉर्ड मैथ्यू हेडन के नाम है, जिन्होंने 2003 में पर्थ में जिम्बाब्वे के खिलाफ 380 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से साल 2012 के बाद पहला तिहरा शतक बना है। इससे पहले तिहरा शतक माइकल क्लार्क ने लगाया था। पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले वॉर्नर चौथे बल्लेबाज हैं। इससे पहले भारत के वीरेंद्र सहवाग ने मुल्तान में तिहरा शतक लगाया था। दिन-रात के टेस्ट मैचों में यह दूसरा तिहरा शतक है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Y3mF27
Share:

शास्त्री क्यों होते हैं ट्रोल, कैप्टन विराट ने बताया

नई दिल्ली ने को लगातार ट्रोल किए जाने को एजेंडा से प्रभावित बताया और कहा कि भारतीय कोच इस धारणा से सबसे कम प्रभावित हैं कि वह कप्तान की हां में हां मिलाते हैं। कोहली ने कहा कि शास्त्री ने ‘साहस’ के साथ ‘बिना हेलमेट’ के तेज गेंदबाजों का सामना किया और सलामी बल्लेबाज के रूप में 41 की औसत से रन बनाए जो मौजूदा कोच के आलोचकों को कड़ा जवाब है। कोहली ने इंडिया टुडे को उसके विशेष शो ‘इंस्पिरेशन’ पर कहा, ‘मुझे लगता है कि इनमें से अधिकांश चीजें एजेंडा से प्रभावित हैं और मुझे नहीं पता कि कोई ऐसा क्यों और किसलिए कर रहा है लेकिन इस तरह से झूठ को स्वीकार करना एजेंडा से प्रभावित है।’ उन्होंने कहा, ‘भाग्य से रवि भाई के मामले में वह ऐसे व्यक्ति हैं जो इन चीजों की बिलकुल परवाह नहीं करते।’ बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में आगाम करने वाले शास्त्री ने बाद में भारत के लिए पारी का आगाज भी किया और 1985 विश्व सीरीज क्रिकेट में उन्हें ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी मिला। मुख्य कोच का समर्थन करते हुए कोहली ने ये सभी तर्क रखे। पढ़ें- ट्रोलरों के लिए यह कहा कोहली ने ट्रोल करने वालों को संदेश देते हुए कहा, ‘दसवें नंबर से सलामी बल्लेबाज के रूप में भेजा गया और सलामी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने 41 के औसत से रन बनाए। वह किसी ऐसे व्यक्ति से परेशान नहीं होने वाले जो घर में बैठकर उनकी ट्रोलिंग कर रहा हो क्योंकि अगर आप उनकी जैसी उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्ति की ट्रोलिंग करना चाहते हैं तो चलिए फिर उन गेंदबाजों का सामना कीजिए, जो उन्होंने किया है वह कीजिए, ऐसा करने के लिए हौसला चाहिए, इसके बाद उनके साथ बहस कीजिए।’ हाल में टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को रौंदने के बाद कोहली ने अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण को ‘स्वप्निल संयोजन’ करार दिया जो किसी भी सतह पर किसी भी तरह के विरोधी को ध्वस्त करने में सक्षम है। ऐसा जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में किया गया। कप्तान ने कहा कि काफी अधिक प्रतिस्पर्धा के बावजूद तेज गेंदबाजों के बीच सौहार्द है और बिलकुल भी असुरक्षा नहीं है। पढ़ें- क्यों पसंद हैं रोनाल्डो कोहली ने कहा, ‘बिलकुल भी जलन नहीं है और यह उनका सबसे मजबूत पक्ष है, वे परवाह नहीं करते कि शमी की रैंकिंग सात है या जसप्रीत की रैंकिंग क्या है या इशांत की रैंकिंग क्या है।’ कोहली क्रिकेटरों के बीच सचिन तेंडुलकर से प्रेरणा लेते हैं लेकिन खेल जगत में उनका पसंदीदा खिलाड़ी दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो क्योंकि मुझे यह तथ्य पसंद है कि उन्हें रोजाना निशाना बनाया जाता है लेकिन वह मानसिक रूप से मजबूत हैं, कड़ी मेहनत करने का जज्बा और वापसी करने की इच्छा है।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए ये चीजें वास्तवित नैसर्गिक क्षमता से अधिक मायने रखती है जो लियोनल मेसी में है और यही कारण है कि मैं रोनाल्डो से प्रभावित हूं।’ कोहली ने नए रेकॉर्ड बनाने को अपनी आदत में शुमार कर लिया है और इसके लिए उनकी तुलना कई बार उनके आदर्श महान बल्लेबाज तेंडुलकर से होती है। कोहली ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि इस बारे में कैसे बताऊं क्योंकि मुझे हारना नापसंद है। मुझे किसी भी चीज में हारना पसंद नहीं, खिलाड़ी इसी तरह बनते हैं, शीर्ष स्तर पर प्रतिस्पर्धा पेश करने वाले खिलाड़ियों की मानसिकता ऐसी ही होती है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37UN7PR
Share:

ऑस्ट्रेलिया में फेल पाक बोलर, अख्तर ने लगाई लताड़

एडिलेडपूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पाकिस्तानी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया है। अख्तर ने शनिवार को कहा है कि पाकिस्तान के गेंदबाजों को पता नहीं है कि एडिलेड ओवल की पिच पर विकेट कैसे निकालने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी तीन विकेट के नुकसान पर 589 रनों पर घोषित कर दी। डेविड वॉर्नर ने नाबाद 335 रन बनाए जबकि मार्नस लाबुशाने ने 166 रनों की पारी खेली। अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘इस पिच पर विकेट कैसे लेने हैं इस बारे में पता ही नहीं है। ऑस्ट्रेलिया द्वार पारी घोषित करने और उनके बल्लेबाजों द्वारा विकेट फेंकने का इंतजार किया जा रहा था। ऐसा नहीं होता भाई।’ पढ़ें- गेंदबाजों के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाजी भी ऑस्ट्रेलिया के सामने संघर्ष कर रहे हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपने छह विकेट 96 रनों पर खो दिए हैं। एक और जहां ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज विकेट ले रहे हैं वहीं पाकिस्तानी गेंदबाज खाली हाथ रही रहे हैं। पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर के लिहाज से पाकिस्तान अभी भी उससे 493 रन पीछे है। पाकिस्तानी बल्लेबाजी की धुरी बाबर आजम हालांकि एक छोर पर 43 रन बनाकर खड़े हुए हैं। उनके साथ लेग स्पिनर यासिर शाह चार रन बनाकर नाबाद हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2L87Gi6
Share:

वॉर्नर बने कप्तान का 'शिकार', याद आ गए सचिन

नई दिल्लीपाकिस्तान के खिलाफ एडिलेड में जारी सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई तूफानी ओपनर इतिहास रच दिया। उन्होंने पहली पारी में 418 गेंदों में 39 चौके और एक छक्का की मदद से नाबाद 335 रनों की पारी खेलते हुए कई रेकॉर्ड अपने नाम किए और कई ऐतिहासिक रेकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया। बावजूद इसके वह निराश होंगे। दरसअल, वह जब 335 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी कप्तान टिम पेन ने 127 ओवरों में 3 विकेट पर 589 रन के टीम स्कोर पर पारी घोषित कर दी। इसकी शायद ही किसी को उम्मीद थी कि ऑस्ट्रेलियाई कैप्टन टिम पेन यह फैसला उस वक्त लेंगे, जब वॉर्नर के पास टेस्ट पारी में सर्वाधिक 400 रनों के वर्ल्ड रेकॉर्ड, जो वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा के नाम है, को तोड़ने का मौका था। सभी पेन के इस फैसले से हैरान दिखे। पविलियन की ओर बढ़ रहे वॉर्नर के कदम उस बात का सबूत थे कि पारी खत्म हो चुकी है और इस पारी में वॉर्नर के नाम नाबाद 335 रन ही रहेंगे। क्रिकेट फैन्स पेन को ट्विटर पर ट्रोल कर रहे हैं। पढ़ें- आई द्रविड़ के उस फैसले की यादटिम पेन के इस चौंकाने वाले फैसले ने इतिहास के पन्नों में दबे 'राहुल द्रविड़ और सचिन तेंडुलकर विवाद' की याद दिला दी। यह बात है मार्च-अप्रैल 2004 की। भारतीय टीम पाकिस्तान दौरे पर थी। सीरीज का पहला टेस्ट मैच 28 मार्च से मुल्तान में शुरू हुआ। यह मैच जितना मुल्तान के सुल्तान कहे जाने वाले वीरेंदर सहवाग के ट्रिपल सेंचुरी के लिए जाना जाता है, उतना ही के एक विवादित फैसले के लिए भी। सचिन चूक गए दोहरा शतकमैच में भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। ओपनर सहवाग ने 375 गेंदों में 39 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 309 रन की पारी खेली और टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। इसी पारी में भारत ने 5 विकेट पर जैसे ही 675 रन बनाए, तभी राहुल द्रविड़ ने पारी घोषित कर दी और सचिन तेंडुलकर अपना दोहरा शतक केवल 6 रन से चूक गए। पढ़ें- गुस्से में थे सचिनजब सचिन मैदान से वापस लौट रहे थे तो उनका चेहरा दोहरा शतक ना बना पाने की वजह से गुस्से में तमतमा रहा था। कहा जाता है कि अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले मास्टर इतने गुस्से में थे कि काफी समय तक द्रविड़ से बात नहीं की। राहुल के इस फैसले पर काफी विवाद हुआ, लेकिन दोनों ने कभी खुलकर इस पर बात नहीं की। सचिन-द्रविड़ भले ही उस विवाद को भूल गए हों, लेकिन जब भी कप्तान के ऐसे फैसले आते हैं तो भारतीय क्रिकेट इतिहास का यह विवाद लोगों के जेहन में ताजा हो जाता है। पढ़ें- भारत को मिली थी पारी से जीतपाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में 3 मैचों की सीरीज के इस पहले टेस्ट मैच में भारत ने पारी और 52 रनों से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 5 विकेट गंवाकर 675 रन पर पारी घोषित की। पाकिस्तान की पहली पारी 407 और फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी 216 रन पर ही सिमट गई।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OyW7T3
Share:

वॉर्नर 335*: पेन ने की पारी घोषित, भड़के फैन्स

नई दिल्लीऑस्ट्रेलियाई कप्तान उस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी 3 विकेट पर 589 रन पर घोषित कर दी। दरअसल, पेन ने जब पारी घोषित की तब डेविड वॉर्नर 335 रनों पर नाबाद थे और टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 589 रन था। डेविड वॉर्नर जबरदस्त तरीके से खेल रहे थे और उनके पास का सर्वाधित रनों का रेकॉर्ड तोड़ने का मौका था। वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के नाम टेस्ट मैच की एक पारी में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधित 400 रनों का रेकॉर्ड दर्ज है। पेन के इस फैसले पर ट्विटर पर काफी आलोचना हो रही है। कुछ फैन ने तो टिप पेन को नफरत के काबिल बताया है। एक फैन ने लिखा- पेन मुझे तुमसे नफरत है। मैं वॉर्नर को लारा का रेकॉर्ड तोड़ते देखना चाहता था, लेकिन तुमने ऐसा नहीं होने दिया। लारा का रेकॉर्ड अब भी बरकरार है। पेन तुम बेवकूफ हो। एक यूजर ने लिखा, ‘टिम पेन भाई मैं इस बात का कोई कारण नहीं ढूंढ पा रहा हूं कि आपने क्यों डेविड वॉर्नर को 400 रन बनाने से दूर कर दिया। सिर्फ 127 ओवर हुए थे और साढ़े तीन दिन का खेल बचा था। ऑस्ट्रेलिया पहले ही सीरीज में बढ़त लिए हुए हैं। अगर पाकिस्तान 350 भी बना लेती तो आपको दोबारा बल्लेबाजी का मौका मिलता। भाई आपके बिना ऑस्ट्रेलिया ने किया खोया है।’ एक और यूजर ने पेन के इस फैसले को दुखद बताया है, ‘टिम पेन ने एक खिलाड़ी के जीवन में आने वाले एक मात्र और सबसे बड़े मौके को छीन लिया। अगर डेविड वॉर्नर विकेट पर 10-11 ओवर और रहते तो वह आसानी से ब्रायन लारा के रेकॉर्ड तो तोड़ देते।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान जीत होने वाली है... निश्चित टिम पेन किसी चीज को लेकर ईष्या कर रहे होंगे। वह जानते थे कि अगर वह पारी को आगे बढ़ाते हैं तो वॉर्नर 370-380 तक पहुंच जाएंगे और फिर इसके बाद पारी घोषित करना ठीक नहीं होगा।’ एक और प्रशंसक ने लिखा कि पेन को ड्रिंक्स ब्रेक में वॉर्नर को बता देना चाहिए था कि वह अपने 400 रन पूरे कर लें। उन्होंने लिखा, ‘टिम पेन को 10 ओवर और इंतजार करना चाहिए था। उन्हें ड्रिंक्स ब्रेक में वॉर्नर को संदेश भेज देना चाहिए था कि वह जल्दी अपने 400 पूरे कर लें।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2P1ZFfX
Share:

BCCI एजीएम: लोढ़ा सुधारों में ढिलाई, CAC मुख्य मुद्दे

मुंबईपूर्व कप्तान की अध्यक्षता में रविवार को जब यहां अपनी पहली वार्षिक आम बैठक का आयोजन करेगा तो इसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वीकृत कुछ सुधारवादी कदमों में ढिलाई बरतने, क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) जैसी क्रिकेट समितियों का गठन और आईसीसी में बोर्ड का प्रतिनिधि नियुक्त करने पर चर्चा होगी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) ने 33 महीने तक बीसीसीआई का संचालन किया जिसके बाद पिछले महीने गांगुली की अगुआई में नए पदाधिकारियों ने प्रभार संभाला। बोर्ड अगर लोढ़ा समिति के सुधारवादी कदमों में ढिलाई देता है तो गांगुली का 9 महीने का मौजूदा कार्यकाल बढ़ सकता है। लोढा समिति के सुधारवादी कदमों को सुप्रीम कोर्ट से स्वीकृति मिली हुई है। एजीएम के लिए जारी अजेंडा में बीसीसीआई के मौजूदा संविधान में अहम बदलाव का प्रस्ताव रखा गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वीकृत मौजूद संविधान के अनुसार अगर कोई पदाधिकारी बीसीसीआई या राज्य संघ में तीन साल के दो कार्यकाल पूरा कर लेता है तो उसे तीन साल का अनिवार्य ब्रेक लेना होगा। पढ़ें, मौजूदा पदाधिकारी चाहते हैं कि यह अनिवार्य ब्रेक बोर्ड और राज्य संघ में दो कार्यकाल अलग अलग पूरे करने पर हो। अगर यह प्रस्ताव तीन-चौथाई बहुमत से पारित होता है तो गांगुली और सचिव जय शाह का कार्यकाल बढ़ जाएगा। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने बताया कि सभी प्रस्तावित संशोधनों का लक्ष्य बोर्ड के ढांचे को मजबूत करना है और सुप्रीम कोर्ट से स्वीकृति मिलने पर ही इसे लागू किया जाएगा। हालांकि अब प्रस्ताव दिया गया है भविष्य में एजीएम में तीन-चौथाई बहुमत ही संविधान में किसी संशोधन को स्वीकृत देने के लिए पर्याप्त होगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट की स्वीकृति लेना व्यवहारिक नहीं होगा जो मौजूदा संविधान के अनुसार जरूरी है। पिछले तीन साल में प्रशासनिक संकट के कारण आईसीसी में बीसीसीआई का रुतबा काफी कम हुआ है और ऐसे में बोर्ड ने प्रस्ताव रखा है कि वैश्विक संस्था में अनुभवी व्यक्ति बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करे और इसके लिए 70 साल की आयु सीमा का नियम लागू नहीं हो। ऐसी स्थिति में पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के बीसीसीआई की ओर से आईसीसी बैठक में हिस्सा लेने का रास्ता साफ हो सकता है। श्रीनिवासन को 2013 में खेल को झकझोरने वाले स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के सामने आने के बाद पद छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा था। पढ़ें, बीसीसीआई ने कहा, ‘आईसीसी में लगातार कमजोर हुए बीसीसीआई के हितों को बचाने के लिए मोलभाव और अन्य सदस्यों देशों से निजी बातचीत का अनुभव रखने वाले व्यक्ति को प्रतिनिधि बनाया जाना चाहिए।’ मौजूदा संविधान के अनुसार 9 सदस्यीय शीर्ष परिषद का सूत्रधार सीईओ है लेकिन मौजूदा पदाधिकारी चाहते हैं कि यह भूमिका सचिव निभाए जिससे कि उसे अधिक अधिकार मिलें। शीर्ष पदाधिकारी साथ ही चाहते हैं कि सीईओ सचिव के अंतर्गत काम करें। एजीएम में पिछले तीन वित्तीय वर्ष के खातों को भी स्वीकृति दी जाएगी। क्रिकेट से जुड़े फैसलों के तहत क्रिकेट सलाहकार समिति सहित विभिन्न समितियों की एजीएम के दौरान नियुक्ति होगी। सचिन तेंडुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और गांगुली के सीएसी में अपनी भूमिका छोड़ने के बाद कपिल देव, शांता रंगास्वामी और अंशुमन गायकवाड़ ने पुरुष टीम के मुख्य कोच की नियुक्ति की थी। इस पद के लिए रवि शास्त्री का अनुबंध बढ़ाया गया था। रंगास्वामी और गायकवाड़ अब भारतीय क्रिकेटर्स संघ के प्रतिनिधि के रूप में शीर्ष परिषद का हिस्सा हैं। पढ़ें, चयन समिति की नियुक्ति सीएसी का विशेषाधिकार है। इसलिए यह देखना रोचक होगा कि किसी प्रतिष्ठित पूर्व क्रिकेटर को इस समिति का हिस्सा बनाया जाता है। नए लोकपाल और आचरण अधिकारी की भी नियुक्ति की जाएगी। ये दो भूमिकाएं न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डीके जैन निभा रहे थे जिनका कार्यकाल फरवरी में खत्म हो गया था। एजीएम में हितों के टकराव के विवादास्पद मुद्दे पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। गांगुली पहले ही कह चुके हैं कि यह भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे गंभीर मुद्दों में से एक है। कई पूर्व खिलाड़ियों ने हितों के टकराव मुद्दे पर नाखुशी जाहिर की है। सीओए ने भी अपनी अंतिम स्थिति रिपोर्ट में इसमें बदलाव की मांग की थी। इस बीच समझा जा रहा है कि उपाध्यक्ष अमोल काले एजीएम में एमसीए का प्रतिनिधित्व करेंगे जबकि तमिलनाडु क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व सचिव आरएस रामास्वामी या अध्यक्ष रूपा गुरुनाथ कर सकते हैं। रूपा श्रीनिवासन की बेटी हैं। बंगाल क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व उसके सचिव अविषेक डालमिया करेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2R1L9Y5
Share:

न्यू जीलैंड के 375, इंग्लैंड को शुरुआती झटके

हैमिल्टन (न्यू जीलैंड)न्यू जीलैंड ने 375 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के दो विकेट जल्दी चटकाकर दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। न्यू जीलैंड की टीम जब 191 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी तब पहले टेस्ट के हीरो (55) ने पदार्पण कर रहे डेरिल मिशेल (73) के साथ छठे विकेट के लिए 124 रन जोड़कर पारी को संभाला। इसके जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने दिन का खेल खत्म होने तक सलामी बल्लेबाज डॉम सिब्ले (04) और जो डेनली (04) के विकेट गंवाकर दो विकेट पर 39 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स 24 जबकि कप्तान जो रूट 6 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले न्यू जीलैंड ने दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 173 रन से की लेकिन जल्द ही पिछले दिन के दोनों नाबाद बल्लेबाजों टॉम लाथम (105) और हेनरी निकोल्स (16) के विकेट गंवा दिए। लाथम को स्टुअर्ट ब्रॉड (73 रन पर चार विकेट) ने बोल्ड किया जबकि निकोल्स को सैम कुरेन (63 रन पर दो विकेट) ने ब्रॉड के हाथों कैच कराया। देखें, पहले टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले वॉटलिंग और मिशेल ने पारी को संवारा। ब्राड ने इन दोनों को आउट करके इंग्लैंड को वापसी दिलाई। न्यू जीलैंड के अंतिम चार विकेट 60 रन जोड़ने में सफल रहे जिससे मेजबान टीम 350 से अधिक का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। न्यू जीलैंड की रग्बी टीम के पूर्व कोच और अब इंग्लैंड के सहायक रग्बी कोच जान मिशेल के बेटे आलराउंडर डेरिल मिशेल ने बेन स्टोक्स पर चौके के साथ अपना पहला टेस्ट अर्धशतक बनाया। उन्होंने 159 रन की अपनी पारी के दौरान 8 चौके और एक छक्का मारा। वॉटलिंग ने कुरेन पर चौके के साथ अपना 18वां शतक जड़ा। उन्होंने 192 गेंद की अपनी पारी में 7 चौके लगाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OxvrlU
Share:

Friday, November 29, 2019

AUS vs PAK: पिंक बॉल से वॉर्नर ने जड़ी ट्रिपल सेंचुरी

ऐडिलेडऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ओपनर ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ट्रिपल सेंचुरी जड़ दी। वॉर्नर ने पिंक बॉल से इस डे-नाइट टेस्ट मैच के दूसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 389 गेंदों पर तिहरा शतक पूरा किया। वॉर्नर ने पारी के 120वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर 300 रन पूरे किए। वॉर्नर ने इसके लिए 37 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 3 विकेट पर 550 से ज्यादा रन बना लिए हैं। देखें, स्कोर- वॉर्नर पाकिस्तान के खिलाफ 300 रन बनाने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले मार्क टेलर ने 1998 में पेशावर में नाबाद 334 रन की पारी खेली थी। वॉर्नर चौथे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर हैं जिन्होंने ट्रिपल सेंचुरी लगाई। टेस्ट चैंपियनशिप में विराट को पछाड़ावॉर्नर ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में भी बेस्ट स्कोर बनाया। उन्होंने मुकाबले के दूसरे दिन पाकिस्तान के खिलाफ निजी 255वां रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में 254 रन की नाबाद पारी खेली थी जिसे वॉर्नर ने पीछे छोड़ दिया। पढ़ें, ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले 16वें ओपनर33 साल के वॉर्नर ओपनर के तौर पर तिहरा शतक लगाने वाले 16वें बल्लेबाज बने। वह पाकिस्तान के खिलाफ तिहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर के तौर पर चौथे और ओवरऑल 7वें बल्लेबाज हैं जिन्होंने ट्रिपल सेंचुरी लगाई।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37QWaBv
Share:

60 के होने पर BCCI ने रिटायर किए स्कोरर

के. कुमारस्वामी, कोलकाताभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () सबसे अमीर क्रिकेट गवर्निंग बॉडी हो सकती है, लेकिन इस खेल के कई पहलुओं में से एक अपने कर्मियों के प्रति इसके रवैये ने बहुत कुछ जानने को छोड़ा है। बीसीसीआई, जिसने पिछले चार वर्षों में मुकदमेबाजी पर 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा खर्च कर डाले, ने मौजूदा सीजन की शुरुआत में 17 स्कोररों (स्कोरबोर्ड मैनेज करने वाले) को रिटायर कर दिया जो 60 साल के हो गए। बोर्ड ने हालांकि ना तो औपचारिक रूप से इन स्कोररों को सूचित किया है और ना ही कोई आधिकारिक बयान जारी किया, लेकिन इस सीजन में उन्हें एक भी मैच नहीं दिया गया। कुछ मामलों में तो अंतिम समय में इन मैच स्कोररों को वापस बुला लिया गया। पढ़ें, बीसीसीआई के पैनल में शामिल स्कोररों ने बोर्ड अध्यक्ष को लिखा है। पत्र में लिखा गया है, 'ऐसी घोषणा 'आगामी सीजन आपका अंतिम सीजन होगा' करने से इन स्कोररों को स्वीकार करना सही रहेगा। इसके बावजूद यह चौंकाने वाली खबर है।' गांगुली ने हालांकि इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। मैच रेफरी से बराबरी कैसेऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई ने 60 साल की उम्र को मानते हुए अंपायरों और मैच रेफरी के साथ स्कोररों की बराबरी कर ली है। एक स्कोरर ने गोपनीयता की शर्त पर टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, 'हम बीसीसीआई के साथ नौकरी नहीं कर रहे हैं, तो हम कैसे रिटायर हो सकते हैं? फिर, अंपायर और मैच रेफरी बहुत ज्यादा मैच फीस और पेंशन हासिल करते हैं, जबकि हमारे पास ऐसा कोई लाभ नहीं है।' पढ़ें, '50 रुपये प्रतिदिन से शुरू किया'एक स्कोरर ने कहा, 'हम जुनून से इस काम को करते थे। हमने प्रतिदिन 50 रुपये से शुरू किया था। हालांकि हमारे पास रोजगार था लेकिन इसके लिए हमें काफी कुछ छोड़ना पड़ा। कई स्कोरर ने अपनी नौकरियों में पदोन्नति छोड़ी, क्योंकि वे अपने केंद्रों में स्कोरिंग जारी रखना चाहते थे।' फिट हैं तो काम कर सकते हैंएक और अहम बात यह है कि किसी भी अन्य क्रिकेट देश में स्कोरर के लिए ऊपरी आयु सीमा नहीं है। इस साल इंग्लैंड में विश्व कप फाइनल के दौरान स्कोरर में से एक ने कहा, 'वास्तव में, कई जगहों पर लोग अपने सक्रिय पेशेवर करियर से रिटायर होने के बाद एक गंभीर पेशे के रूप में स्कोरिंग करते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी आंखें ठीक हैं और हम फिट हैं, तब तक कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Y4XEUm
Share:

स्मिथ ने तोड़ा 73 साल पुराना रेकॉर्ड, विराट काफी पीछे

एडिलेडऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ यहां सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 30 साल के स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 7000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। स्मिथ ने अपने 70वें टेस्ट मैच की 126वीं पारी में तेज गेंदबाज मोहम्मद मूसा की गेंद पर एक रन लेकर वॉली हेमंड का 73 साल पुराना रेकॉर्ड तोड़ा। इंग्लैंड के इस पूर्व बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ ओवल में साल 1946 में यह कीर्तिमान हासिल किया था। हेमंड ने 131 टेस्ट पारियों में 7000 रन पूरे किए थे। देखें, भारत के धुरंधर ओपनर वीरेंदर सहवाग इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। सहवाग ने 79 मैच और 134 पारियों में 7000 रन पूरे किए थे। गैरी सोबर्स, कुमार संगाकारा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 138 पारियों में टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन का आंकड़ा छुआ था। दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में पारी और पांच रन से जीत हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरे मैच में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। ओपनर डेविड वॉर्नर ने भी दूसरे दिन डबल सेंचुरी जड़ दी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35LJtWB
Share:

क्रिकेट सलाहकार समिति में फिर सचिन, लक्ष्मण

कोलकातादिग्गज और वीवीएस लक्ष्मण क्रिकेट सलाहकार समिति () में वापसी करने को तैयार हैं। इस समिति का गठन आज (शनिवार) होना है। हितों के टकराव के आरोपों के बाद दोनों ने अपने-अपने पद छोड़ दिए थे। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, सचिन और लक्ष्मण सीएसी में लौटेंगे जिन्होंने जुलाई में खुद को इससे अलग कर लिया था। बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष तब सीएसी के तीसरे सदस्य थे। गांगुली ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिन्हें उस समय भारत का अगला कोच चुनने का काम सौंपा गया था। पढ़ें, बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा कि सचिन और लक्ष्मण के सीएसी में वापस आने की पूरी संभावना है। गांगुली के नेतृत्व में रविवार को मुंबई में बोर्ड की 88वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित होनी है, जबकि एपेक्स काउंसिल की बैठक शनिवार को है। सूत्र ने कहा, 'समिति का गठन एपेक्स काउंसिल की बैठक में किया जाएगा। सीएसी चयन समिति से भी बात करेगी।' बीसीसीआई के एथिक्स अफसर डी के जैन के समक्ष हितों के टकराव की शिकायत के बाद सचिन, लक्ष्मण और गांगुली वाली सीएसी सवालों के घेरे में आ गई थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OVjcyt
Share:

धोनी के भविष्य को लेकर सार्वजनिक चर्चा नहीं'

कोलकाताभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष ने कहा कि के भविष्य पर फैसला करने के लिए अभी पर्याप्त समय है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा कि धोनी के भविष्य पर कुछ महीनों में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि आईपीएल 2020 से धोनी के भविष्य को लेकर स्पष्ट तस्वीर का पता चल जाएगा। इस बारे में जब गांगुली से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हम देखेंगे कि क्या होता है। सभी कुछ स्पष्ट है लेकिन कुछ बातों पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं की जा सकती। अभी पर्याप्त समय है। निश्चित तौर पर (कुछ महीनों में) तस्वीर साफ हो जाएगी।’ धोनी भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद किसी मैच में नहीं खेले हैं। पढ़ें, 38 साल के धोनी के इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास को लेकर पिछले काफी समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। उनकी वापसी पर कभी टीम के कोच रवि शास्त्री अभी और इंतजार की बात कहते हैं तो कभी मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद कहते हैं कि वह धोनी से आगे का सोच रहे हैं। धोनी से उनके इस लंबे आराम पर जवाब मांगा गया था तो उन्होंने हाल में कहा कि इस पर उनसे जनवरी तक कुछ मत पूछिए। टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 दिलाने वाले धोनी जुलाई के बाद से कोई मैच नहीं खेले हैं। वह इंग्लैंड की मेजबानी में खेले गए वर्ल्ड कप-2019 के बाद से ही टीम से बाहर हैं और वेस्ट इंडीज दौरे पर नहीं गए और इसके बाद साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी वह नहीं खेले थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2rDhR7p
Share:

मुश्ताक अली ट्रोफी: कर्नाटक और तमिलनाडु में फाइनल

सूरतअभिमन्यु मिथुन के हैट-ट्रिक सहित एक ओवर में पांच विकेट लेने के अनोखे रेकॉर्ड तथा शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से ने शुक्रवार को यहां हरियाणा को आसानी से आठ विकेट से हराकर सैयद टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनायी जहां उसका सामना से होगा। तमिलनाडु ने कम स्कोर वाले एक अन्य मैच में वॉशिंगटन सुंदर के बल्ले से दिखाए गए कमाल से राजस्थान को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनायी। इससे पहले विजय हजारे ट्रोफी में भी इन दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया था जिसमें कर्नाटक विजयी रहा था। पिछले महीने विजय हजारे ट्रोफी फाइनल में हैट-ट्रिक लेने वाले मिथुन (39 रन देकर पांच विकेट) ने हरियाणा की पारी के आखिरी ओवर में पांच विकेट लिए। उनके इस प्रयास से हरियाणा बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों में 200 रन के पार नहीं पहुंच पाया और आठ विकेट पर 194 रन ही बना सका। उसकी तरफ से चैतन्य बिश्नोई (55) और हिमांशु राणा (61) ने अर्धशतक जमाए जबकि हर्षल पटेल ने 34 और राहुल तेवतिया ने 32 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में कर्नाटक ने 15 ओवर में दो विकेट पर 195 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। केएल राहुल (31 गेंदों पर 66) और देवदत्त पडिक्कल (42 गेंदों पर 87) ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 125 रन जोड़कर कर्नाटक को तेजतर्रार शुरुआत दिलायी जबकि मयंक अग्रवाल 14 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। तमिलनाडु ने दूसरे सेमीफाइनल में राजस्थान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और उसकी टीम को नौ विकेट पर 112 रन पर रोक दिया। राजस्थान के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। तमिलनाडु की तरफ से विजय शंकर (चार ओवर में 13 रन देकर दो) सबसे सफल गेंदबाज रहे। इसके जवाब में तमिलनाडु ने 17.5 ओवर में तीन विकेट पर 116 रन बनाकर जीत दर्ज की। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे सुंदर ने नाबाद 53 रन बनाए जिसमें तीन चौके और इतने ही छक्के शामिल हैं। उन्होंने सलामी बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन (31) के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़े। इससे पहले कर्नाटक और हरियाणा के बीच खेले गए मैच का आकर्षण मिथुन का ओवर रहा। उन्होंने इससे पिछले ओवर में 18 रन लुटाए थे। जब वह पारी का अंतिम ओवर करने के लिए आए तो हरियाणा का स्कोर तीन विकेट पर 192 रन था और लग रहा था कि वह आसानी से 200 रन के पार पहुंच जाएगा। मिथुन ने पहले राणा को अग्रवाल के हाथों डीप मिडविकेट पर कैच कराया जबकि तेवतिया ने दूसरी गेंद पर मिडऑन पर कैच थमाया। मिथुन ने धीमी गेंद पर सुमित कुमार को स्क्वायर लेग पर कैच कराकर हैट-ट्रिक पूरी की। चौथी गेंद पर उन्होंने अमित मिश्रा को कवर पर कैच कराया। इस तरह से वह टी20 में लेसिथ मलिंगा के बाद चार गेंदों पर चार विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने। उन्होंने पारी की अंतिम गेंद पर जयंत यादव को भी पवेलियन भेजकर पांचवां विकेट लिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2R0GNjM
Share:

हिट है 'ब्रैंड रोहित', एक दिन का लेते हैं एक करोड़

नई दिल्लीबेजोड़ फॉर्म में चल रहे लिमिटेड ओवर के उपकप्तान के ब्रैंड वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया है। इस साल इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप में हिटमैन रोहित ने रेकॉर्ड 5 शतक जड़े थे, इसके बाद उन्होंने टेस्ट में ओपनिंग करते हुए 3 शतक लगाए और कई रेकॉर्ड अपने नाम किए। इस करिश्माई प्रदर्शन के बाद वह कॉर्पोरेट जगत का चहेता बन गए हैं। 32 वर्षीय रोहित के मैनेजमेंट टीम के सूत्रों की माने तो 'ब्रैंड रोहित' खूब चमक रहा है। वह इस समय वह 20 से ज्यादा कंपनियों का विज्ञापन कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि केवल विज्ञापन से उनकी कमाई सालाना करीब 75 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट्स की मानें तो कमर्शियल शूट के लिए रोहित शर्मा फिलहाल एक दिन का एक करोड़ रुपये लेते हैं विज्ञापनों से होने वाली कमाई के बारे में हालांकि अभी तक कोई ऑफिशल आकंड़ा सामने नहीं आया है। बता दें कि वह अभी भी विज्ञापन से कमाई करने के मामले में मौजूदा कप्तान और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद तीसरे स्थान पर हैं। रोहित के साथ काम कर रहे एक कार्पोरेट ब्रैंड के सदस्य का कहना है कि एक वनडे वर्ल्ड कप में 5 शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज रोहित शर्मा बने। इसके बाद से ही उनके ब्रैंड वैल्ये में उछाल आया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35W8e2L
Share:

दूसरा टेस्ट: वॉर्नर-लाबुशेन ने जड़े शतक, पाक पस्त

एडिलेड और मार्कस लाबुशेन ने लगातार दूसरे मैच में शतक जड़े, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ दूधिया रोशनी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां शानदार शुरुआत की। बारिश से प्रभावित दिन में ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप उखड़ने के समय एक विकेट पर 302 रन बनाए थे। वॉर्नर 166 और लाबुशेन 126 रन पर खेल रहे हैं। इन दोनों ने अब तक दूसरे विकेट के लिए 294 रन की साझेदारी की है। यह डे-नाइट टेस्ट मैच में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी है। ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी वॉर्नर ने 154 और लाबुशेन ने 185 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच पारी के अंतर से जीता था। पाकिस्तान को सीरीज बराबर करने के लिए इस मैच में जीत जरूरी है, लेकिन पहले दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा। पढ़ें- तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की वापसी और 19 वर्षीय मोहम्मद मूसा के पदार्पण करने से भी कोई असर नहीं पड़ा और ब्रिस्बेन की तरह पाकिस्तान गेंदबाज वॉर्नर और लाबुशेन के सामने जूझते हुए नजर आए। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। देखें- पाकिस्तान ने जो बर्न्स (चार) को आउट करके शुरू में ही सफलता हासिल की लेकिन इसके बाद उसके गेंदबाज दिन भर सफलता के लिए तरसते रहे। वॉर्नर ने अब तक अपनी पारी में 19 चौके और लाबुशेन ने 17 चौके लगाए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2L2Dtkj
Share:

T20: मिथुन की हैट-ट्रिक, फाइनल में कर्नाटक

सूरत के हैट-ट्रिक सहित एक ओवर में पांच विकेट लेने के अनोखे रेकॉर्ड तथा शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से कर्नाटक ने शुक्रवार को यहां हरियाणा को आसानी से आठ विकेट से हराकर टी20 टूर्नमेंट के फाइनल में जगह बनाई। पिछले महीने विजय हजारे ट्रोफी फाइनल में हैट-ट्रिक लेने वाले मिथुन (39 रन देकर पांच विकेट) ने हरियाणा की पारी के आखिरी ओवर में पांच विकेट लिए। उनके इस प्रयास से हरियाणा बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों में 200 रन के पार नहीं पहुंच पाया और आठ विकेट पर 194 रन ही बना सका। उसकी तरफ से चैतन्य बिश्नोई (55) और हिमांशु राणा (61) ने अर्धशतक जमाए जबकि हर्षल पटेल ने 34 और राहुल तेवतिया ने 32 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में कर्नाटक ने 15 ओवर में दो विकेट पर 195 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। पढ़ें- केएल राहुल (31 गेंदों पर 66) और देवदत्त (42 गेंदों पर 87) ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 125 रन जोड़कर कर्नाटक को तेजतर्रार शुरुआत दिलायी जबकि मयंक अग्रवाल 14 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। मैच का आकर्षण हालांकि मिथुन का ओवर रहा। उन्होंने इससे पिछले ओवर में 18 रन लुटाए थे। जब वह अंतिम ओवर करने के लिए आए तो हरियाणा का स्कोर तीन विकेट पर 192 रन था और लग रहा था कि वह आसानी से 200 रन के पार पहुंच जाएगा। पढ़ें- मिथुन ने पहले राणा को अग्रवाल के हाथों डीप मिडविकेट पर कैच कराया जबकि तेवतिया ने दूसरी गेंद पर मिडऑन पर कैच थमाया। मिथुन ने धीमी गेंद पर सुमित कुमार को स्क्वेयर लेग पर कैच कराकर हैट-ट्रिक पूरी की। चौथी गेंद पर उन्होंने अमित मिश्रा को कवर पर कैच कराया। इस तरह से वह टी20 में लसिथ मलिंगा के बाद चार गेंदों पर चार विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने। उन्होंने पारी की अंतिम गेंद पर जयंत यादव को भी पविलियन भेजकर पांचवां विकेट लिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33uXRRF
Share:

डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्लीदिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ () अध्यक्ष ने एक बार फिर अपने पद से इस्तीफा दिया और इस बार लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत) बदर दुरेज अहमद ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। साथ ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रवि चोपड़ा का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। उपाध्यक्ष राकेश कुमार बंसल, रजत का कामकाज संभाल सकते हैं। लोकपाल ने जो आदेश दिया है उसके मुताबिक, ‘आज एक बजे, मुझे रजत शर्मा का एक मिला जिसमें उन्होंने लिखा था कि 16 नवंबर को पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके कारण उस पत्र में थे। उन्होंने कहा कि आदेश के कारण वह फिर भी अपने पद पर बने रहे। पत्र में उन्होंने बताया कि डीडीसीए में स्थिति काफी बुरी है और उनके लिए आगे काम करना नामुमकिन है। इसी कारण उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।’ उन्होंने कहा, ‘यह साफ था कि रजत शर्मा डीडीसीए के अध्यक्ष के तौर पर काम नहीं करना चाहते हैं।’ शर्मा ने हालांकि संदेश का जवाब नहीं दिया लेकिन डीडीसीए के कार्यकारी ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का भी दोबारा गठन किया जाएगा। अधिकारी ने बताया, ‘हां, शर्मा ने अपना इस्तीफा दे दिया है और इसे लोकपाल द्वारा मंजूर कर लिया गया है। सीईओ ने भी इस्तीफा दे दिया है। सीएसी का भी दोबारा गठन किया जाएगा। उपाध्यक्ष इस समय कार्यभार संभालेंगे।’ अधिकारी से जब बीसीसीआई की आने वाली एजीएम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘हमें इस पर बैठकर फैसला लेना होगा क्योंकि पहले शर्मा बीसीसीआई में डीडीसीए के प्रतिनिधि थे।’ शर्मा ने पिछले साल जुलाई में डीडीसीए का कार्यभार संभाला था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OA9N0p
Share:

वाह! डेढ़ माह में ली दूसरी हैट-ट्रिक, यूं छाया बोलर

सूरतभारतीय तेज गेंदबाज ने के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा के खिलाफ खेलते हुए एक ही ओवर में 5 विकेट लेने का कारनामा किया। इसमें 4 गेंदों में लगातार 4 विकेट भी शामिल रहे। यानी कर्नाटक के इस गेंदबाज ने एक ओवर में हैट-ट्रिक समेत कुल 5 विकेट झटके। उनके करिश्माई प्रदर्शन की बदौलत कर्नाटक ने यह मैच 8 विकेट से अपने नाम किया। यह एक वर्ष दूसरा मौका है, जब मिथुन ने हैट-ट्रिक लिया है। इससे पहले उन्होंने विजय हजारे ट्रोफी में हैट-ट्रिक ली थी। यूं पूरी हुई हैट-ट्रिक मैच में अभिमन्यु मिथुन ने 3 ओवर में 37 रन दिए थे, लेकिन कोई विकेट नहीं झटक सके थे। मैच में पारी का आखिरी ओवर करने आए तो उन्होंने पहली ही गेंद पर जमे बल्लेबाज हिमांशु राणा (34 गेंदों में 61 रन) को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच कराकर चलता किया। दूसरी गेंद पर आईपीएल स्टार राहुल तेवतिया (20 गेंद, 32 रन) को पविलियन भेजा। उनका कैच करुण नायर ने लपका। तीसरी गेंद पर सुमित कुमार (0) को आउट करते हुए मिथुन ने हैट-ट्रिक पूरी की। चौथी गेंद पर कप्तान अमित मिश्रा को आउट किया। मिश्रा भी खाता नहीं खोल सके। ओवर की आखिरी गेंद पर उनके शिकार जयंत यादव रहे, जो केएल राहुल के हाथों लपके गए। पढ़ें- अक्टूबर में ली थी हैट-ट्रिकतेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने अपने 30वें जन्मदिन को यादगार बनाते हुए इसी वर्ष 25 अक्टूबर को विजय हजारे एकदिवसीय ट्रोफी के फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ हैट-ट्रिक सहित पांच विकेट चटकाए, जिससे कर्नाटक चौथी बार चैंपियन बना था। मिथुन ने 34 रन देकर पांच विकेट चटकाए, जिससे तमिलनाडु की पारी 49.5 ओवर में 252 रन पर सिमट गई। मिथुन ने 50वें ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर शाहरुख खान, एम मोहम्मद और मुरुगन अश्विन के विकेट लेकर हैट-ट्रिक पूरी की थी। घरेलू क्रिकेट में 3 हैट-ट्रिकउल्लेखनीय है कि इन दो मौकों से पहले मिथुन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हैट-ट्रिक ले चुके हैं। उन्होंने पहली बार उन्होंने प्रथम श्रेणी में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 2009 में हैट-ट्रिक चटकाई थी। इस तरह वह घरेलू क्रिकेट में तीन बार हैट्रिक लेने वाले वह पहले गेंदबाज बन गए हैं। केपीएल फिक्सिंग में आ रहा है नाम उल्लेखनीय है कि मिथुन का नाम कर्नाटक प्रीमियर लीग में सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग से भी जोड़ा जा रहा है। इस मामले में मिथुन पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जिससे इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय क्राइम ब्रांच के अधिकारी सवाल-जवाब करेंगे। मिथुन केपीएल में शिवमोगा लायंस के कप्तान है। जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) संदीप पाटिल ने कहा, 'जी, हमने मिथुन को पूछताछ के लिए सीसीबी के सामने पेश होने को कहा है।' चूंकि मिथुन ने भारत के लिए टेस्ट और वनडे इंटरनैशनल खेले हैं। सीसीबी ने इस पूरे मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी जानकारी में रखा है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2L6WimJ
Share:

भारत से सीरीज के लिए पोलार्ड कैप्टन, ऐसी है टीम

नई दिल्लीभारत दौरे के लिए वेस्ट इंडीज बोर्ड ने आज वनडे और टी-20 टीम की घोषणा की है, जो चौंकाने वाली है। टीम में आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो जैसे बड़े नाम शामिल नहीं हैं। हालांकि कप्तान के तौर पर को बरकरार रखा गया है। भारत दौरे पर विंडीज टीम को 3 वनडे और 3 टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है। 24 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन टी-20 टीम के उपकप्तान होंगे, जबि शाई होप वनडे में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। अबू धाबी में जारी टी-10 लीग में 6 मैच खेलने वाले दिग्गज ऑलराउंडर फिट होने के बावजूद टीम में जगह नहीं बना सके हैं। दूसरी ओर, हाल ही में इंटरैशनल क्रिकेट में कमबैक करने वाले पूर्व कप्तान ब्रावो को भी टीम में जगह नहीं दी गई है। स्टार ओपनर बल्लेबाज को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि उन्होंने ब्रेक लेने की बात कहते हुए अपना नाम वापस ले लिया था। बता दें कि हाल में विंडीज टीम ने भारत में खेली गई अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में तो जीत दर्ज की थी, लेकिन टी-20 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। चयनकर्ताओं ने उन खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया जो लखनऊ में खेले थे। बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर फैबियन एलेन घुटने की चोट से उबरने के बाद टीम में जगह बनाने में सफल रहे जिसके कारण वह इस महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल सके थे। दिनेश रामदीन हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज के कुछ हिस्से में नहीं खेल पाये थे, उन्होंने फिटनेस हासिल कर टीम में जगह बना ली। मौजूदा आईसीसी विश्व टी20 चैम्पियन वेस्ट इंडीज तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से दौरे की शुरुआत करेगी जो छह दिसंबर से हैदराबाद में शुरू होगी। इसके बाद दूसरा टी20 आठ दिसंबर को तिरूवनंतपुरम में जबकि तीसरा मैच मुंबई में 11 दिसंबर को खेला जायेगा। दोनों टीमें फिर तीन वनडे (15 दिसंबर को चेन्नै में, 18 दिसंबर को विशाखापत्तनम, 22 दिसंबर को कटक में) खेलेंगी। कोच फिल सिमंस ने कहा, ‘हमें प्रत्येक प्रारूप में तीन मैच खेलने हैं इसलिए हम प्रत्येक टीम को भारत के खिलाफ खेलने का मौका देना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अफगानिस्तान का निरादर नहीं, लेकिन भारत का सामना करना सबसे ज्यादा मुश्किल सीरीज है, विशेषकर वनडे में।’ टीमें इस प्रकार हैं... वनडे टीम: कायरन पोलार्ड (कप्तान), सुनील एम्ब्रोस, शाई होप, खारी पियरे, रोस्टन चेज, अल्जारी जोसफ, शेल्डन कॉटरेल, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, एविन लुईस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, हेडन वाल्श जूनियर। टी 20 टीम: कायरन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलेन, ब्रैंडन किंग, दिनेश रामदीन, शेल्डन कॉटरेल, एविन लुईस, शेरफेन रदरफोर्ड, शिमरॉन हेटमायर, खारी पियरे, लेंडिल सिमंस, जेसन होल्डर, हेडन वाल्श जूनियर, कीमो पॉल, निकोलस पूरन, केसरिक विलियम्स।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2st2ejs
Share:

बांग्लादेश बोर्ड के अधिकारी को देश से बाहर जाने से रोका

ढाकाबांग्लादेश के भ्रष्टाचार रोधी आयोग ने शीर्ष क्रिकेट अधिकारी को देश से बाहर जाने से रोक दिया है, क्योंकि उसने खेल की राष्ट्रीय संस्था में जांच तेज कर दी है। प्रवक्ता ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के दो सीनियर निदेशकों में से एक हैं जो संदेह के घेरे में हैं। आयोग के प्रवक्ता प्रणब कुमार भट्टाचार्यजी ने कहा, ‘उनके (अनम) खिलाफ अवैध रूप से धन इकट्ठा करने के लिए से जांच चल रही है। संबंधित प्राधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि वह देश छोड़कर नहीं जाए।’ आयोग ने आव्रजन पुलिस को पत्र लिखा है कि निविदाओं और नियुक्तियों में छेड़छाड़ करने तथा अपने पद का क्रिकेट बोर्ड प्रायोजकों के चयन में अपने पद का गलत इस्तेमाल करने के लिए अनम जांच के घेरे में हैं। इसके अनुसार, ‘पता चला है कि यह व्यक्ति अपने परिवार के साथ देश से भागने की कोशिश कर रहा है। उचित जांच के लिए यह जरूरी है कि उसे विदेश जाने से रोका जाए।’ हालांकि (बीसीबी) पूर्व महासचिव और उपाध्यक्ष अनम ने किसी भी तरह के गलत काम से इनकार किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं बीसीबी की किसी भी टेंडर प्रक्रिया या प्रायोजन में शामिल नहीं हूं। इस तरह के आरोप सच नहीं हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QXnN5U
Share:

नो-बॉल में हो नो चूक, BCCI का पुख्ता इंतजाम

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस बात को लेकर काफी प्रयास कर रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग () के अगले सीजन में मैदानी अंपायरों को पैर की नो बॉल को पकड़ने में तकनीक की मदद मिले। यह प्रयास भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में लागू किया गया था लेकिन बोर्ड इसे अब आगे भी जारी रखने के बारे में विचार कर रहा है। बोर्ड रन आउट कैमरा का इस्तेमाल नो बॉल को पकड़ने के लिए भी कर रहा है ताकि अंपायर गेंदबाज की कमी को पकड़ सकें। आईपीएल के बीते संस्करण में इस बात को लेकर काफी बवाल हुआ था क्योंकि कई मैचों में अंपायर गेंदबाज की पैर की नो बॉल को पकड़ नहीं पाए थे। सिर्फ आईपीएल में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी यह विवाद रहा था क्योंकि दूसरे दिन के दो सत्र में 21 नो बॉल पकड़ में नहीं आ सकी थीं। बीसीसीआई के संयुक्त सचिव जयेश जॉर्ज ने कहा कि यह नए तरीकों को लागू करने की बात है और नए अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि तकनीक का पूरा इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने कहा, ‘हां, यह काम अभी प्रगति पर है। आईपीएल हमेशा प्रयोग के लिए रहा है। हमारी कोशिश है कि आईपीएल का हर सीजन नई तकनीक को लेकर आए और खेल को आगे ले जाने में मदद करे। अहम बात यह है कि जब तकनीक इस तरह के मुद्दे सुलझाने में मदद कर सकती है तो फिर खिलाड़ी क्यों भुगते?’ संयुक्त सचिव ने कहा, ‘अतीत में हमने देखा है कि पैर की नो बाल एक विवादित मुद्दा रहा है। मेरा यह मानना है कि तकनीक पैर की नो बॉल को पकड़ने के लिए उपयोग में ली जा सकती है। इसके लिए बड़े पैमाने पर जांच की जरूरत है और हम विंडीज सीरीज में भी यह जारी रखेंगे।’ उनसे जब पूछा गया कि क्या विंडीज सीरीज को लेकर जो डाटा मिलेगा क्या उस पर आईपीएल की गर्विनंग काउंसिल और बोर्ड के अधिकारी चर्चा करेंगे? इस पर जवाब मिला, ‘जब पूरा डाटा आएगा तो मैं अपने साथियों के साथ इस पर चर्चा करूंगा और फिर आगे बढ़ने को लेकर विचार करेंगे।’ तीसरे अंपायर द्वारा जो कैमरा रन आउट की जांच करने के लिए उपयोग में लिए जाते हैं वही कैमरा नो बॉल की जांच के लिए उपयोग में लिए जाएंगे। यह कैमरा एक सेकंड में 300 फ्रेम को कैद करते हैं। इन कैमरा को ऑपरेटर अपनी इच्छा के मुताबिक जूम कर सकता है। यह प्रस्ताव इस महीने की शुरुआत में आईपीएल की गर्विनंग काउंसिल में रखा गया था और काउंसिल के सदस्य ने कहा था, ‘अगर अगले आईपीएल में सभी कुछ अच्छा रहा तो आप नियमित अंपायरों के अलावा नो बॉल को परखने के लिए अलग से अंपायर देख सकते हैं। यह विचार थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह मुद्दा आईपीएल की गर्विनंग काउंसिल की बैठक में उठा था।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OPZELS
Share:

एलेक्स ब्लैकवेल ने की रिटायरमेंट की घोषणा

मेलबर्नऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर ने खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह घरेलू सीजन उनके क्रिकेट करियर का आखिरी सीजन होगा। ब्लैकवेल ने पिछले साल फरवरी 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था लेकिन वह महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में सिडनी थंडर से खेलती रहीं। बुधवार को उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी कि 2019 का सीजन आखिरी संस्करण होगा। मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद 36 साल की इस खिलाड़ी ने अपनी टीम की साथियों को इस बात की जानकारी दी। एलेक्स ने इस मैच में 47 गेंदों पर 65 रन बनाए। देखें, ब्लैकवेल ने कहा, ‘मैच से पहले मैंने फैसला कर लिया था कि मैं संन्यास लूंगी। इसे एक समय पर खत्म होना ही था। मेरे करियर में कई तरह की चीजें रही लेकिन इस सीजन में सबसे अच्छी बात यह रही कि मैंने थंडर के लिए आने वाली पीढ़ी को देखा जो मौकों को भुनाना जानती है। इसका हिस्सा बनना विशेष रहा। मैं वाकई में काफी संतुष्ट हूं।’ 36 साल की ब्लैकवेल रविवार को मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ अंतिम बार खेलेंगी। उन्होंने थंडर को डब्ल्यूबीबीएल के पहले सीजन में खिताबी जीत दिलाई थी। वह क्लब के लिए महिला एवं पुरुष टीम को मिलाकर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली और सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्लब के लिए कुल 71 मैच खेले हैें और 1,751 रन बनाए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OsI7u6
Share:

लखनऊ टेस्ट: विंडीज ने अफगानिस्‍तान को दी मात

लखनऊवेस्‍ट इंडीज ने अपने ऑलराउंड खेल की बदौलत अफगानिस्‍तान को चारों खाने चित करते हुए दौरे का एकमात्र टेस्‍ट तीसरे दिन के शुरुआती सत्र में ही 9 विकेट से जीत लिया। लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्‍टेडियम में पहली पारी में 90 रन से पिछड़े अफगानिस्‍तान ने तीसरे दिन सात विकेट पर 109 रन के आगे खेलना शुरू किया और उसके बाकी तीन विकेट 7.1 ओवर में मात्र 11 रन और जोड़कर कुल 120 के स्‍कोर पर गिर गए। ये तीनों विकेट कैरेबियाई कप्‍तान जेसन होल्‍डर ने लिए। वेस्‍ट इंडीज को जीत के लिए 31 रन का लक्ष्‍य मिला जो उसने 6.2 ओवर में क्रेग ब्रैथवेट (8) का विकेट खोकर बना लिए। जॉन कैम्‍पबेल 19 और शाई होप 6 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्‍तान की तरफ से एकमात्र विकेट पदार्पण टेस्‍ट खेल रहे अमीर हमजा ने लिया। मैच में कुल 10 विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। देखें, अफगानिस्‍तान की हार की पटकथा तो मैच के दूसरे ही दिन लिख दी गई थी, जब दूसरी पारी में अच्‍छी शुरुआत के बाद उसके 7 विकेट महज 107 पर गिर गए थे। अफगानिस्‍तान के पहली पारी के 187 रनों के जवाब में वेस्‍ट इंडीज ने ब्रुक्‍स के शतक (111) के बूते 277 रन बनाकर 90 रन की महत्‍वपूर्ण बढ़त ले ली थी। उसके बाद कैरेबियाई स्पिन गेंदबाजों रोस्‍टन चेज और पहली पारी के हीरो रहे रहकीम कॉर्नवॉल ने 3-3 विकेट झटक कर अफगानिस्‍तान को हार की तरफ धकेल दिया था। जीत के बाद कैरेबियाई कप्‍तान होल्‍डर ने कहा कि उन्‍हें जीत के साथ इस साल को विदा करने पर खुशी हो रही है। खासतौर पर कॉर्नवॉल और ब्रुक्‍स ने शानदार प्रदर्शन किया। पढ़ें, अफगान कप्‍तान राशिद खान ने कहा कि उनकी टीम टेस्‍ट क्रिकेट में खासकर बल्‍लेबाजी के क्षेत्र में संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा, 'टीम को सिर्फ इसी क्षेत्र में सुधार करने की जरूरत है। अगर यह हो गया तो अफगानिस्‍तान बड़ी टीमों को भी टक्‍कर देगी। अफगानिस्‍तान के लिए टेस्‍ट क्रिकेट अभी नया है। हम जितने ज्‍यादा टेस्‍ट और वनडे खेलेंगे, उतने ही बेहतर होते जाएंगे।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2skXeNA
Share:

मानसिक स्वास्थ्य एक चुनौती है , संतुलन बनाए रखना जरूरी : द्रविड़

नई दिल्लीभारत के पूर्व कप्तान और चैंपियन बल्लेबाज का मानना है कि क्रिकेट जैसे कठिन खेल में मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना बड़ी चुनौती है और खिलाड़ियों को व्यस्त कार्यक्रम और अनिश्चित भविष्य के तनाव से निपटने के लिए संतुलन बनाना चाहिए। ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बातचीत में द्रविड़ ने कहा कि क्रिकेट से दूर रहकर सामंजस्य बिठाना कठिन होता है। उन्होंने कहा, ‘यह बड़ी चुनौती है। क्रिकेट कठिन खेल है। इतनी प्रतिस्पर्धा और दबाव है और लड़के साल भर खेलते हैं। कई बार इस खेल में आपको इंतजार करना होता है और सोचने का काफी समय होता है।’ और युवा विल पुकोस्वस्की समेत तीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर खेल से ब्रेक लिया है। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक द्रविड़ ने कहा कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच खिलाड़ियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘आपको मैदान के भीतर और बाहर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। संतुलन बनाए रखना जरूरी है। सफलता मिलने पर बहुत रोमांचित न हों और नाकाम रहने पर निराश भी नहीं हो।’ द्रविड़ ने कहा कि वह एनसीए में ऐसी व्यवस्था बनाना चाहते हैं कि जरूरत पड़ने पर खिलाड़ी को पेशेवर मदद मिल सके। उन्होंने कहा, ‘अभी काम चल रहा है और ऐसा समय आएगा जब जरूरत पड़ने पर हर खिलाड़ी को पेशेवर मदद मिल सकेगी। कई मसलों से कोच या हम पार नहीं पा सकते। ऐसे में पेशेवरों की मदद जरूरी होती है।’ जनवरी फरवरी में होने वाले अंडर 19 विश्व कप के बारे में उन्होंने कहा कि जो टीम में नहीं चुने जाएं, उनके लिए रास्ते खत्म नहीं होते। इसी तरह टीम में जगह पाने वालों को यह नहीं मान लेना चाहिए कि उनका सीनियर टीम में चयन तय है। भारतीय तेज गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘इशांत, शमी, उमेश , भुवनेश्वर और बुमराह युवाओं के लिये रोल माडल बनते जा रहे हैं। पहले भी कपिल, श्रीनाथ और जहीर जेसे गेंदबाज हुए हैं लेकिन एक ईकाई के रूप में यह भारत का सर्वश्रेष्ठ तेज आक्रमण है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OsBmse
Share:

Thursday, November 28, 2019

बारिश बनी बाधा तो वॉर्नर और बर्न्स का 'गेम' शुरू

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के ओपनर और शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी को उतरने से पहले 'रॉक पेपर सीजर' खेल में बिजी थे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने वॉर्नर और जो बर्न्स के इस खेल का विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच शुक्रवार से एडिलेड में शुरू हुआ। बारिश ने इस मैच के पहले दिन बाधा डाली और इसी दौरान वॉर्नर और बर्न्स अपने खेल में बिजी हो गए। यह हाथों की उंगलियों से खेला जाता है, जिसमें तीन तरह से आप हाथ को शो कर सकते हैं। यदि मुट्ठी बंद हो तो रॉक होता है जबकि खुली होने पर पेपर कहा जाता है। देखें, वॉर्नर और बर्न्स का जो विडियो शेयर किया गया, उसमें बारिश के बाद खेल शुरू होने का इंतजार करते हुए दोनों बैठकर खेल रहे हैं। यह मैच पिंक बॉल से खेला जा रहा है और डे-नाइट फॉर्मेट में आयोजित होगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड ओवल में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नैशनल ऐंथम के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई और मैच की शुरुआत में थोड़ी देरी हुई। यही वह समय था जब डेविड वॉर्नर और जो बर्न्स को हैंड गेम खेलते हुए पाया गया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XX2nHq
Share:

केपीएल फिक्सिंग: भारतीय पेसर अभिमन्यु मिथुन से होगी पूछताछ

राजीव कलकोड, बेंगलुरु टीम इंडिया के पूर्व भारतीय पेसर से में सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग को लेकर पूछताछ की जाएगी। मिथुन पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जिससे इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय क्राइम ब्रांच के अधिकारी सवाल-जवाब करेंगे। मिथुन केपीएल में शिवमोगा लायंस के कप्तान है। जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) संदीप पाटिल ने कहा, 'जी, हमने मिथुन को पूछताछ के लिए सीसीबी के सामने पेश होने को कहा है।' चूंकि मिथुन ने भारत के लिए टेस्ट और वनडे इंटरनैशनल खेले हैं। सीसीबी ने इस पूरे मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भी जानकारी में रखा है। मिथुन ने भारत के लिए चार टेस्ट मैच और पांच वनडे इंटरनैशनल मैच खेले हैं। बेंगलुरु पुलिस के अनुसार मिथुन अभी सूरत में ही हैं और टी20 खेल रहे हैं। सीसीबी ने केपीएल में सट्टेबाजी को लेकर अभी तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें बेलागवी पैंथर्स के मालिक अली अशफाक थारा भी शामिल था। कर्नाटक हाई कोर्ट ने बुधवार को थारा की जमानत याचिका खारिज कर दी। केपीएल में अभिमन्यु मिथुन पहले मलंड ग्लेडिएटर के लिए खेले थे। इसके बाद वह बीजापुर बिल्स के लिए खेले और फिर आखिर में पिछले सीजन में वह शिवमोगा लायंस के लिए खेले। पिछले हफ्ते सीसीबी ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन (केएससीए) और केपीएल टीम मैनेजर्स को एक नोटिस जारी किया था और साथ ही केपीएल मैचों को लेकर एक प्रश्न-पत्र भी भेजा था। कुछ केपीएल खिलाड़ियों जिन्होंने सट्टेबाजों की बात मानने से इनकार कर दिया उन्हें हनी-ट्रैप में फंसाया गया। मिथुन से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिला पाई। फिलहाल वह सूरत में ट्रोफी में कर्नाटक की ओर से खेल रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2L1kFBZ
Share:

NZ vs ENG: लेथम के शतक से न्यू जीलैंड मजबूत

हैमिल्टन के नाबाद शतक और रोस टेलर के साथ शतकीय साझेदारी की मदद से न्यू जीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण खेल समय से पहले रोके जाने तक ठोस शुरुआत की। लेथम 101 रन बनाकर खेल रहे थे जब चाय ब्रेक के बाद बारिश आ गई। यह उनकी 11वीं शतकीय पारी थी। अब वह न्यू जीलैंड के लिए सर्वाधिक शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे स्थान पर आ गए। केन विलियमसन 20 शतक जमाकर इसमें शीर्ष पर हैं। विलियमसन चार रन बनाकर आउट हो गए जबकि जीत रावल पांच ही रन बना सके। दो विकेट 39 रन पर गंवाने के बाद लेथम और टेलर ने तीसरे विकेट के लिए 116 रन जोड़े। टेलर 53 रन बनाकर आउट हुए जब न्यू जीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 155 रन था। तीनों कैच पहली स्लिप में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने लपके। देखें स्कोरकार्ड- लेथम ने अपनी 164 गेंद की पारी में 15 चौके लगाए जबकि टेलर ने आठ चौकों की मदद से 100 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। बेन स्टोक्स ने दूसरी स्लिप में लेथम का कैच छोड़ा जब वह 66 रन पर खेल रहे थे। दो ओवर डालने के बाद स्टोक्स के बाएं घुटने में दर्द हुआ और अब देखना होगा कि वह आगे गेंदबाजी कर सकेंगे या नहीं । इससे पहले जो रूट ने टास जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए भेजा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OuL917
Share:

कैलिस ने आधे चेहरे पर किया शेव, जानें- कारण

नई दिल्लीपूर्व साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर से सभी को हैरान कर दिया। कैलिस ने बुधवार को अपना एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट किया जिसमें वह आधी शेव किए हुए हैं। इस बीच लोग सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। कैलिस ने ट्विटर पर लिखा, 'आने वाले कुछ दिन रोमांचक होने वाले हैं।' उनकी ऐसी तस्वीर पर कई लोगों ने सवाल किया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। पढ़ें, कुछ लोगों ने बॉल से इस तस्वीर को जोड़ा तो किसी ने लिखा कि हो सकता है कि उनकी पत्नी को दाढ़ी में उनका लुक अच्छा लगता हो और आपको क्लीन शेव। 44 साल के कैलिस ने हालांकि यह इसलिए किया क्योंकि उन्होंने '' चैलेंज लिया है। साउथ अफ्रीका में चलाए जा रहे इस चैलेंज को लेने के बाद आपको अपने चेहरे और सीने पर आधी शेव करनी होती है। इसी नाम की एक संस्था जानवरों को बचाने के लिए काम भी कर रही है। दुनिया के धुरंधर ऑलराउंडरों में शुमार कैलिस टेस्ट और वनडे, दोनों में 10 हजार रन और 250 विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। कैलिस के नाम 45 टेस्ट शतक दर्ज हैं, उनसे ज्यादा शतक केवल सचिन तेंडुलकर (51 टेस्ट सेंचुरी) ने ही जड़े हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OXHCr9
Share:

सैयद मुश्ताक अली: भारत के लिए विदेशी धरती पर शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

नई दिल्ली भारत में घरेलू टी20 ट्रोफी का नाम के नाम पर है। शुक्रवार (29 नवंबर 2019) को इस ट्रोफी के सेमीफाइनल मुकाबले भी हैं। अब आप यह सोचते होंगे कि आखिर सैयद मुश्ताक अली (1914-2005) थे कौन जिनके नाम पर यह प्रतिष्ठित ट्रोफी खेली जाती है। मुश्ताक अली ने यूं तो 11 टेस्ट मैच खेले लेकिन इतने से सफर में उन्होंने दो बड़े यादगार लम्हे अपने नाम दर्ज कर लिए। 37 की उम्र में उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला और यह भारत की इंग्लैंड पर पहली टेस्ट जीत थी। 1951-52 में भारत ने चेन्नै के मैदान पर यह जीत हासिल की थी। इससे पहले, सैयद मुश्ताक अली विदेशी धरती पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर 1936 में शतक लगाया था। अली ने 19 साल की उम्र में डेब्यू किया। उनके डेब्यू से लेकर आखिरी टेस्ट तक भारत ने 22 टेस्ट मैच खेले और इसमें से उन्होंने आधे मैच ही खेले। 1933-34 में इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता में उन्होंने अपने करियर का पहला मैच खेला। वह बिना प्रबंधन को बताए गायब हो गए और इसका असर उनके करियर पर पड़ा। एक बार जब वह टीम का हिस्सा नहीं थे तो उनके फैंस ने कोलकाता में विरोध प्रदर्शन भी किया। लोग नारे लगाने लगे, 'मुश्ताक नहीं तो टेस्ट नहीं।' इंदौर में पैदा हुए इस बल्लेबाज के अगर आप रन देखेंगे तो शायद वह उनकी प्रतिभा के साथ न्याय न करें। मैटिंग पर अपना शुरुआती क्रिकेट खेलने के चलते वह स्क्वेअर ऑफ द विकेट काफी अच्छा खेलते थे। हालांकि इसके लिए उनकी मूवमेंट भी काफी अधिक हो जाती थी। भारत ने और मुश्ताक से पहले पांच सलामी जोड़ियां अपनाईं थीं। ओल्ड ट्रैफर्ड में 1936 में यह जोड़ी मैदान पर उतरी। पहली पारी में मुश्ताक 13 रन बनाकर रन आउट हो गए। भारत ने पहली पारी में 203 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 571 रन बनाकर 368 रनों की बढ़त हासिल की। भारत ने मर्चेंट और मुश्ताक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से दिन का खेल समाप्त होने तक बिना विकेट खोए 190 रन बनाए। मुश्ताक 112 रन बनाकर आउट हुए और 203 रनों की इस साझेदारी का अंत हुआ। मुश्ताक ने 106 रन नबाए। वह विदेशी धरती पर सेंचुरी जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। मर्चेंट ने 114 रन बनाए और वह दूसरे भारतीय बल्लेबाज थे। बना था रेकॉर्ड इस मैच में एक और रेकॉर्ड बना था। और वह था टेस्ट मैच में एक ही दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रेकॉर्ड। इंग्लैंड़ की ओर से पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 173 रन बने थे। दूसरे दिन इंग्लैंड ने अपना स्कोर 8 विकेट पर 571 रनों तक पहुंचाया यानी इस दिन 398 रन बनाए। भारत इंग्लैंड से 368 रन पीछे था। लेकिन अगले दो घंटों में मुश्ताक और मर्चेंट ने इंग्लिश बोलिंग की धज्जियां उड़ा दीं। दोनों ने बिना किसी नुकसान के 190 रन जोड़ डाले। यानी एक दिन में कुल 588 रन बने। यह एक ऐसा रेकॉर्ड है जो आज तक कायम है। एक टेस्ट दिन में सबसे ज्यादा रनों का रेकॉर्ड।
  1. विदेशी धरती पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज कौन थेसैयद मुश्ताक अली विदेशी धरती पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज थे
  2. विदेशी धरती पर शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज कौन थेविजय मर्चेंट विदेशी धरती पर शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज थे
  3. टेस्ट मैच में एक दिन में सबसे ज्यादा रन किस मैच में बनेटेस्ट मैच में एक दिन में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड इंग्लैंड और भारत के बीच 1936 में ओल्ड ट्रैफर्ड में हुए मैच में बना था। इस मैच के दूसरे दिन 588 रन बने थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37Qocgj
Share:

Former India pacer Abhimanyu Mithun summoned for KPL spot-fixing interrogations

Former India pacer Abhimanyu Mithun summoned for KPL spot-fixing interrogations




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/37RXGDB
Share:

Aus vs Pak: दूसरा टेस्ट, ऐडिलेड लाइव स्कोर

Aus vs Pak: दूसरा टेस्ट, ऐडिलेड लाइव स्कोर

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/37Mkkx1
Share:

ईमानदारी और आपसी दोस्ती, इस तेज गेंदबाजी आक्रमण का मुख्य हथियार है: भरत अरुण

के.श्रीनिवास राव इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रहा है। विपक्षी टीमों के पास पेस तिकड़ी-चौकड़ी का जवाब नहीं है। यह आक्रमण दुनिया में हर जगह अपनी धार दिखा रहा है। गेंदबाजी कोच के रूप में पर्दे के पीछे से इस पेस अटैक को सही लय में रखने और अच्छे प्रदर्शन के लिए लालायित रखने में मदद कर रहे हैं। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ लंबी बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे यह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण यहां तक पहुंचा। साथ ही उन्होंने इस आक्रमण के हर तीर की ताकत के बारे में बात की। गुलाबी गेंद के बारे में आपका क्या विचार है? इस गेंद पर लाल गेंद से ज्यादा लेकर है, तो शुरुआत में यह ज्यादा स्विंग होती है। लाल गेंद ज्यादा समय तक स्विंग होती रहती है। अगर आप इंदौर में हुए मैच को देखें तो हमारे गेंदबाजों ने 50-55 ओवर तक गेंद को स्विंग कराने में कामयाबी हासिल की। पिंक बॉल टेस्ट की बात करें यह मैच दिन में शुरू होता है। पिच काफी समय तक सूरज की रोशनी में रह चुकी होती है इस वजह से स्विंग और सीम की गुंजाइश कम होती है। इसमें दूसरे सेशन को पहले सेशन की तरह खेलना पड़ता है। बीते 22 महीनों में जो भारतीय तेज गेंदबाजी ने हासिल किया है वह वाकई शानदार है... भारतीय क्रिकेट में हमेशा अच्छे तेज गेंदबाज थे। हमारे पास मुनाफ पटेल था जो 140 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज रफ्तार से बोलिंग कर सकता था। आशीष नेहरा तेज गेंदबाजी करते थे। आरपी सिंह और इरफान पठान- ने जब शुरुआत की तो उनके पास भी रफ्तार थी। जब जहीर पहली बार आए तो वाकई बहुत तेज थे। बाद में जब उनकी रफ्तार कम हो गई तो उन्होंने अपने तरकश में कई तीर जोड़े। समय और अनुभव के साथ उन्होंने कई हुनर सीखे। जवागल श्रीनाथ अलग तरह के गेंदबाज थे। लेकिन जब आप बाकी अन्य गेंदबाजों को देखते हैं उन्होंने जब शुरुआत की उनकी रफ्तार 140 से ज्यादा थी लेकिन धीरे-धीरे वह नियमित रूप से 130-135 kmph की रफ्तार से गेंदबाजी करने लगे। जब रफ्तार कम हो जाती है तो काफी अंतर पड़ता है। जैसे तीर वे अपने तरकशन में जोड़ रहे थे, इस हिसाब से उनकी रफ्तार बढ़नी चाहिए था या कम से कम उतनी ही बनी रहनी चाहिए थी। जब हमने इस ओर ध्यान देना शुरू किया तो पाया कि कई कारण गेंदबाजों को प्रभावित कर रहे हैं। ज्यादा गेंदबाजी करना भी एक कारण था। वर्कलोड पर ध्यान नहीं दिया जा रहा था। पर्याप्त आराम की भी कमी थी। साथ ही कम गेंदबाजी भी एक महत्वपूर्ण कारण था। आखिर में हमें गेंदबाजों को निजी रूप से देखने की जरूरत थी। कोच, फिजियो और ट्रेनर के बीच बहुत बातचीत हुई। जब एक गेंदबाज आपको यह बताता है कि वह कैसा महसूस कर रहा है और अपने विचार, सोच और डर पूरी तरह आपको बताता है, तभी उसके साथ काम कर रहे लोग उसे सही तरह से मैनेज कर सकते हैं। किसी गेंदबाज के हुनर को समझना और मांझना, इससे आपका क्या मतलब है? हमने गेंदबाजों के लिए एक नियम बनाया है- 'प्रदर्शन में निरंतरता रखें' और 'बल्लेबाज को गेंद खेलने पर विवश करें'। इस साल की शुरुआत में पर्थ में हुए टेस्ट मैच में बुमराह के प्रदर्शन को देखें। उन्होंने बल्लेबाज को कई बार बीट किया लेकिन वह विकेट नहीं ले पाए। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे और वह लगातार ऐसा करते रहे। यह एक तरह का निवेश था जो वह वहां कर रहे थे। मेलबर्न में खेले गए अगले टेस्ट मैच में उन्होंने पांच या चार विकेट लिए थे। उन्हें मालूम था कि विकेट हासिल करने के काफी करीब हैं। यह ईमानदारी कैसे तैयार हुई?यह शब्द आम तौर काफी इस्तेमाल किया जाता है लेकिन जरूरी यह है कि इसके व्यापक अर्थ को समझा जाए। सिडनी टेस्ट से पहले इशांत ने आकर कहा कि वह सहज महसूस नहीं कर रहे हैं और इस वजह से इस मैच में नहीं खेल पाएंगे। टीम ने तीन तेज गेंदबाजों और कुलदीप यादव के साथ उतरने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद, बुमराह को न्यू जीलैंड जाना था लेकिन वह आए उन्होंने कहा कि वह काफी थके हुए महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने पूरी ताकत लगा दी (ऑस्ट्रेलिया सीरीज) में। बेशक उन्होंने ऐसा किया था। उन्होंने ब्रेक लिया और घर चले गए, कुछ आराम किया और अगली सीरीज के लिए तरोताजा होकर लौटे। इसका काफी श्रेय विराट कोहली और रवि शास्त्री को जाता है जिन्होंने खिलाड़ियों के लिए ऐसा माहौल तैयार किया। मोहम्मद शमी का प्रदर्शन जादुई रहा है... शमी एक बहुत मजबूत इंसान हैं। वह रोजाना अनजाने में ही फास्टिंग करता है। इंटरमिटेंट फास्टिंग। यह उनके लिए स्वाभाविक बात है। जब वह उस मुश्किल वक्त से गुजर रहे थे तो काफी परेशान थे। उनकी फिटनेस भी अच्छी नहीं थी और यहां तक कि फिटनेस टेस्ट में भी वह फेल हो गए थे। वह.... के काफी करीब पहुंच गए थे (शांत हो जाते हैं)। लेकिन उस वक्त ने उनके भीतर काफी गुस्सा भर दिया। इसी वक्त मैंने और रवि ने बैठकर उससे बात की। हमने उसे समझाया कि उसे अपने गुस्से को अपनी तेज गेंदबाजी पर केंद्रित करना होगा। हमने उसे समझाया कि उसे अपनी फिटनेस पर काम करना होगा। हमारा उससे कहना था कि उसे एक बैल की कड़ी मेहनत करनी होगी और उसने वैसा ही किया। हमें कुछ उनकी तकनीक के बारे में बताएं उनके पास वर्ल्ड क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ सीम पोजिशन है। अगर आप देखें कि वह कैसे गेंद को रिलीज करते हैं तो दुनिया में उनका कोई मुकाबला नहीं। 140 की रफ्तार से अगर गेंद टप्पा खाने के बाद मूवमेंट करती है तो बल्लेबाज के पास खुद को तैयार करने का बहुत कम वक्त होता है। यह सब उनकी सीम पोजिशन के कारण होता है। टप्पा खाने के बाद पिच से मिलने वाली लेट मूवमेंट उन्हें पुरानी और नई गेंद से इतना खतरनाक बनाती है। वह फिट हैं, उनका ऐक्शन बहुत अच्छा है, रनअप शानदार है, वह मजबूत हैं और विनम्र हैं। ये सभी गेंदबाज हमेशा विनम्र रहेंगे क्योंकि उनमें अच्छा प्रदर्शन करने की भूख है। बुमराह के बिना भी यह तेज गेंदबाजी आक्रमण बहुत खतरनाक लगता है...बुमराह भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा हैं। वह टीम में आए और दुनिया ने उनकी प्रतिभा को देखा। इसने अन्य गेंदबाजों को भी प्रेरित किया। यह इस तेज गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत थी। यह सब पिछले साल साउथ अफ्रीका में शुरू हुआ। मुझे याद है कि रवि (शास्त्री) ने इन गेंदबाजों को कहा, 'अब से, आगे गेंदबाजी नहीं करनी।' दूसरी पारी में उन्होंने साउथ अफ्रीका को 131 पर ऑल आउट कर दिया। यह कहानी की शुरुआत थी जो अभी तक जारी है। इशांत ने 10 साल बाद भारत में पारी में पांच विकेट लिए...इशांत अपने आप में एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। अगर आप देखें कि बल्लेबाज चाहे दाएं हाथ का हो या बाएं हाथ का वह किस तरह गेंद को स्विंग कराते हैं। कैसे उनकी गेंद अंदर आती है या वह बाहर निकालते हैं- दुनिया में बहुत कम गेंदबाज ऐसा कर पाते हैं। बेन स्टोक्स ऐसे एक गेंदबाज हैं। लेकिन लगातार ऐसा करते रहना वाकई लाजवाब है। इशांत शायद दुनिया के कुछ गेंदबाजों में शामिल हैं जो लगातार ऐसा कर सकते हैं। ऐसा शायद उनकी खास रिस्ट पोजिशन की वजह से है। इसी वजह से वह निरंतर ऐसा कर पाते हैं। उनका कद भी उनके पक्ष में जाता है। इससे वह क्रीज के छोर पर जाकर ऑफ-स्टंप के बाहर की लाइन से गेंद को अंदर ला सकते हैं। और इस सबसे ऊपर उनके पास 90 से ज्यादा टेस्ट मैचों का अनुभव है। क्या सबके लिए अलग डायट प्लान है हां, इशांत शाकाहारी है। शमी को मीट पसंद है। बुमराह भी शाकाहारी है। भुवनेश्वर कुमार भी शाकाहार अधिक खाते हैं। हर आदमी का अलग प्लान है। मीट खाने से ही ताकत आती है यह एक घिसी-पिटी बात है। यह एक मिथ है। मीट आपको काफी प्रोटीन देता है। लेकिन प्लांट-बेस प्रोटीन भी उपलब्ध है। वाडा से स्वीकृत सप्लीमेंट मौजूद हैं। आम तौर पर शरीर के हर किलोग्राम वजन पर आपको एक ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन करें। वैसे आपको बता दें दुनिया का सबसे ताकतवर इंसान एक शाकाहारी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2q4YFiC
Share:

जानें, चैंपियन कोहली को सताता है किस बात का डर

नई दिल्लीभारतीय कप्तान ने अपने करियर में ज्यादा नाकामियां और उतार-चढ़ाव नहीं देखे हैं, लेकिन उनका कहना है कि ऐसा नहीं है कि वह इनसे प्रभावित नहीं होते। इसका हालिया उदाहरण भारत का इंग्लैंड में वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में हारना रहा जिसमें टीम को न्यू जीलैंड ने 18 रन से शिकस्त दी। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया भले ही वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल में उसने टेस्ट में भी वेस्ट इंडीज, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश को मात दी। पढ़ें, नाकामी से होते हैं प्रभावितकोहली ने एक पत्रिका के साथ इंटरव्यू में कहा, ‘क्या मैं नाकामियों से प्रभावित होता हूं.. हां, होता हूं। हर कोई होता है। अंत में मैं एक बात जानता हूं कि टीम को मेरी जरूरत है। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मुझे लग रहा था कि मैं नॉटआउट लौटूंगा और अपनी टीम को इस मुश्किल दौर से निकाल कर लाऊंगा लेकिन हो सकता है कि वह मेरा अहंभाव हो क्योंकि आप भविष्यवाणी कैसे कर सकते हैं। आपके अंदर सिर्फ मजबूत अहसास हो सकते हैं या फिर इस तरह का कुछ करने की प्रबल इच्छाशक्ति।’ छोड़ना चाहते हैं विरासतवनडे और टेस्ट क्रिकेट में क्रमश: 11,500 और 7,202 रन बनाने वाले कोहली अपने पीछे एक विरासत छोड़ना चाहते हैं, जिसका अनुसरण आने वाले लोग करें। उन्होंने कहा, ‘मुझे हारना पसंद नहीं है। मैं बाहर आकर यह नहीं कहना चाहता कि मैं ऐसा कर सकता था। हम उस तरह की विरासत छोड़ना चाहते हैं कि आने वाले क्रिकेटर कहें कि हमें इस तरह से खेलना है।’ मैदान पर देना चाहता हूं सबविराट ने कहा, 'जब मैं मैदान पर कदम रखता हूं तो यह मेरे लिए खुशकिस्मती की बात होती है। जब मैं अपने खेल के बाद बाहर आता हूं तो मैं पूरी तरह थका हुआ होना चाहता हूं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OQjBlI
Share:

NZ vs ENG: दूसरे टेस्ट का लाइव स्कोर

न्यू जीलैंड और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का लाइव स्कोर देखें...

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2qLdkjq
Share:

आईपीएल की इस बात से निराश हैं राहुल द्रविड़

लखनऊ में भारतीय कोचों के लिए मौकों के अभाव पर निराशा जताते हुए महान बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें सहयोगी स्टाफ में नहीं लेकर टीमें गलती कर रही हैं। पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक द्रविड़ ने कहा कि भारतीय कोच किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि हमारे पास कुछ बेहतरीन कोच हैं। मुझे उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है। हमारे पास क्रिकेट में काफी प्रतिभा है और कोचों में भी।’ उन्होंने कहा, ‘हमें उन्हें आत्मविश्वास देने की जरूरत है। मुझे दुख होता है कि हमारे कई कोचों को आईपीएल में सहायक कोच के रूप में काम करने का मौका नहीं मिलता।’ द्रविड़ ने कहा, ‘आईपीएल में इतने भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें स्थानीय कोच रहने से फायदा मिलता। वे भारतीय खिलाड़ियों को बेहतर समझ सकते हैं।’ द्रविड़ यहां भारत अंडर 19 और अफगानिस्तान अंडर 19 टीमों के बीच वनडे सीरीज देखने आये हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OU3qUl
Share:

इस बीमारी से लड़ रहे हैं स्टीव स्मिथ, पेन ने खोला राज

एडिलेडपूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ इस समय नींद की समस्या (इनसोम्निया) से गुजर रहे हैं। टीम के कप्तान ने गुरुवार को इसका खुलासा करते हुए कहा कि वह इस पर काम कर रहे हैं। पेन ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मैं जानता हूं कि वे (स्मिथ) इस समय की मदद ले रहे हैं, ताकि नींद की इस बीमारी को सुलझाया जा सके।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन मुझे यकीन है कि स्टीव खुद को रिलैक्स रखते हुए इस समस्या को सुलझा लेंगे।’ स्मिथ पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कुछ ज्यादा खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में केवल चार रन ही बना पाए थे। अपने इस प्रदर्शन से नाखुश होकर स्मिथ ने खुद को एक अनोखी सजा दी थी। अपने इस खराब प्रदर्शन की सजा के तौर पर उन्होंने ब्रिस्बेन के स्टेडियम से टीम के होटल तक की करीब तीन किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर तय की थी। स्मिथ ने मंगलवार को कहा था, ‘जब मैं रन नहीं बना पाता हूं तो हमेशा अपने आप को सजा देता हूं। मैच में रन स्कोर करने और शतक पूरा करने पर जिस तरह से मैं खुद को चॉकलेट बार के रूप में इनाम देता हूं, उसी तरह रन नहीं बना पाने पर मैं अपने आप को सजा भी देता हूं।’ दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज ने कहा था, ‘इसलिए हां, अगर मैं रन नहीं बना पाता हूं तो मैं हमेशा दौड़ना पसंद करता हूं, जिम जाना पसंद करता हूं या फिर कुछ ऐसा करता हूं, जिससे मैं खुद को सजा दे सकूं।’ ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से यहां खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिन-रात टेस्ट मैच होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ou5H9W
Share:

कुंबले संग तस्वीर शेयर कर ट्रोल हुए कोच शास्त्री

नई दिल्लीभारतीय टीम के कोच ने पूर्व कोच के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने लिखा- भारत के महान खिलाड़ी अनिल कुंबले से मिलकर बहुत अच्छा लगा। तस्वीर देखकर लग रहा था कि उनके बीच पूर्व में रही कटुता खत्म हो चुकी है और दोनों खुश दिख रहे थे, लेकिन इनका एक फ्रेम में आना शायद पूर्व भारतीय कप्तान कुंबले के फैन्स को रास नहीं आया। फैन्स ने शास्त्री को जमकर ट्रोल किया। कुछ ने तो इस तस्वीर को पॉलिटिकल रंग देने की कोशिश भी की। फैन्स ने महाराष्ट्र में चल रही पॉलिटिक तनातनी को इन दोनों से जोड़ते हुए लिखा- और फडणवीस से मिलते उद्धव ठाकरे। बता दें कि तस्वीर में शास्त्री और कुंबले के अलावा विक्रम राठौर भी दिख रहे थे। यह तस्वी पिंक बॉल टेस्ट के दौरान की है, जो बांग्लदेश और भारत के बीच कोलकाता में खेला गया था। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली ने सचिन तेंडुलकर, अनिल कुंबले, पीवी सिंधु, सानिया मिर्जा और मेरी कॉम जैसी दिग्गज स्पोर्ट्स हस्तियों को न्योता दिया था। एक यूजर ने पीएम मोदी और लालकृष्ण आडवाणी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- वही अहसास, कुछ भी अलग नहीं, कोई बदलाव नहीं। एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- भारत के महान कोच और रवि शास्त्री। उसके साथ फैन ने एक इमोजी भी डाली। कुछ ने इस मीटिंग को गौतम गंभीर और एमएस धोनी के बीच मीटिंग जैसा बताया। उल्लेखनीय है कि 2017 में चैंपियंस ट्रोफी के फाइनल में भारत को पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त कोच कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच मतभेद की बातें सामने आईं थीं। माना जा रहा था कि विराट कुंबले की जगह शास्त्री को कोच के रूप में देखना चाहते थे। कुंबले के बाद शास्त्री कोच भी बने।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33ujEZQ
Share:

BPL: 'क्रिस गेल अगर नहीं खेले तो करो कार्रवाई'

ढाकाबांग्लादेश प्रीमियर लीग की फैंचाइजी टीम चटगांव चैलेंजर्स ने वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज के खिलाफ टूर्नमेंट में भाग नहीं लेने की स्थिति में कार्रवाई करने की मांग की है। गेल को 11 दिसंबर से शुरु हो रहे इस टी20 टूर्नमेंट के लिए चैलेंजर्स की टीम ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने के लिए चुना था। दक्षिण अफ्रीका के घरेलू टी20 टूर्नमेंट मजांसी सुपर लीग में जोजी स्टार्स के लिए निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले गेल ने कहा कि उन्हें ये जानकर आश्चर्य हुआ कि उनका नाम टीम में शामिल है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खेल से ‘ब्रेक लेने’ की योजना बनाई हैं। गेल ने कहा, ‘मैं बिग बैश खेलने भी नहीं जा रहा हूं। मुझे नहीं पता कि आगे मैं कहां क्रिकेट खेलूंगा। मैं नहीं जानता कि बीपीएल (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में मेरा नाम कैसे पहुंच गया। मेरा नाम एक टीम में था और मुझे नहीं पता कि ऐसा कैसे हुआ।’ चैलेजर्स के टीम निदेशक जलाल यूनुस ने कहा कि उनकी फ्रैंचाइजी ने गेल के एजेंट से बात करने के बाद उन्हें टीम के साथ जोड़ा है। यूनुस ने कहा, ‘उनके एजेंट से इस बात की पुष्टि की कि गेल को इस करार के बारे में पता है।’ उन्होंने कहा, ‘वह अगर अब नहीं आते है तो हम ड्रॉफ्ट के बाहर के किसी खिलाड़ी को टीम में लेंगें। लेकिन मुझे लगता है कि बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) को अनुशासन से जुड़े ऐसे मामलों में कार्रवाई करनी चाहिए।’ बीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दिन चौधरी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने गेल के ड्रॉफ्टिंग प्रक्रिया को देखा है, जिसमें कोई गलती नहीं है। गेल के बीपीएल के कई सत्रों में खेला और वह विदेशी खिलाड़ियों में सबसे अधिक रन (1,338) बनाने वालों में शीर्ष पर है। उन्होंने टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा 120 छक्के लगाए है जो दूसरे स्थान पर काबिज बांग्लादेश के तमीम इकबाल के छक्कों से दोगुना है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2R5neal
Share:

असफल होने पर कैसा होता है विराट का रिऐक्शन?

नई दिल्लीभारतीय कप्तान ने हालांकि इतनी ज्यादा विफलताएं नहीं देखी हैं, लेकिन उनका कहना है कि ऐसा नहीं है कि वह इनसे प्रभावित नहीं होते। इसका हालिया उदाहरण भारत का इंग्लैंड में वनडे विश्व कप सेमीफाइनल मैच में हारना रहा जिसमें टीम को न्यू जीलैंड ने 18 रन से शिकस्त दी। कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘क्या मैं असफलताओं से प्रभावित होता हूं? हां, होता हूं। हर कोई होता है। अंत में मैं एक बात जानता हूं कि टीम को मेरी जरूरत है। सेमीफाइनल में मुझे लग रहा था कि मैं नाबाद लौटूंगा और अपनी टीम को इस मुश्किल दौर से निकाल कर लाऊंगा।’ कोहली ने कहा, ‘लेकिन हो सकता है कि वो मेरा अहंभाव हो, क्योंकि आप कैसे भविष्यवाणी कर सकते हो? आपके अंदर सिर्फ मजबूत अहसास हो सकते हैं या फिर इस तरह का कुछ करने की प्रबल इच्छाशक्ति।’ वनडे और टेस्ट में क्रमश: 11,500 और 7,202 रन बनाने वाले कोहली अपने पीछे एक विरासत छोड़ना चाहते हैं जिसका अनुसरण आने वाले लोग करें। पढ़ें- दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘मुझे हारना पसंद नहीं है। मैं बाहर आकर यह नहीं कहना चाहता था कि मैं ऐसा कर सकता था। जब मैं मैदान पर कदम रखता हूं तो यह मेरे लिए सौभाग्य की बात होती है।’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं बाहर आता हूं, तो मैं पूरी तरह थका हुआ होना चाहता हूं। हम उस तरह की विरासत छोड़ना चाहते हैं कि आने वाले क्रिकेटर कहें कि हमें इस तरह से खेलना है।’ कोहली की टीम ने हाल में कोलकाता में बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से मात देकर लगातार 12वीं टेस्ट सीरीज जीती। टीम अब छह दिसंबर से वेस्ट इंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज की तैयारियों में जुटी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OSMf5O
Share:

पंत या अय्यर, नंबर 4 पर फिट कौन? मिला जवाब

नई दिल्लीचयन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि सीमित ओवरों के प्रारूप में ने पिछले दो साल में अपने खेल में जो सुधार किया है उससे वह भारतीय क्रिकेट टीम की चौथे क्रम की परेशानी को दूर कर सकते हैं। अय्यर ने नवंबर 2017 में न्यू जीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण करने के बाद श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान में लगातार दो अर्धशतकीय पारियां खेली थी। 24 साल के इस खिलाड़ी ने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे खेले लेकिन दो महीने बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। विश्व कप में भारतीय टीम का अभियान खत्म होने के बाद उन्हें इस साल अगस्त में वेस्ट इंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए फिर से चुना गया। प्रसाद ने कहा, ‘अगर आपको याद हो तो हमने अय्यर को 18 महीने पहले (जब कोहली को विश्राम दिया गया था) एकदिवसीय टीम में शामिल किया था और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। दुर्भाग्य से हम उन्हें टीम में बरकरार नहीं रख सके।' पढ़ें- उन्होंने कहा, 'अय्यर ने हालांकि अपने खेल में काफी सुधार किया है, जिससे एकदिवसीय और टी20 टीमों में चौथे क्रम की परेशानी से टीम को उबार सकते हैं।’ घरेलू प्रतियोगितओं में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाले इस बल्लेबाज घरेलू और भारत ए टीम के लिए रनों का अंबार लगाया और सीनियर टीम में जगह नहीं मिलने पर निराशा भी जताई। वह हालांकि वेस्ट इंडीज दौरे के बाद से टीम के नियमित सदस्य है। पढ़ें- प्रसाद के नेतृत्व वाली चयन समिति ने 2016 में अपना कार्यकाल शुरू किया था जो अब खत्म होने वाला है। प्रसाद ने कहा कि विश्व कप के तैयारियों के तहत अय्यर को मौका नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण था। प्रसाद से जब भारतीय टेस्ट टीम के आक्रमण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘चयनसमिति का मुख्य काम सही प्रतिभा को खोज कर उन्हें एक व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से तैयार करना के बाद सही समय पर सीनियर टीम के साथ जोड़ना है। इसके बाद हमें अच्छा प्रदर्शन के लिए उनका साथ देना होता है।’ उन्होंने कहा, ‘बुमराह के अलावा बाकी के तेज गेंदबाज (इशांत शर्मा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी) हमारी समिति के आने से पहले से थे। हमारे आने के बाद एक चीज यह है कि उन्होंने एक इकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया। हमने बुमराह को सभी प्रारूपों में एक शीर्ष श्रेणी के गेंदबाज के रूप में विकसित करने में मदद की।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2OpNwSG
Share:

सैमसन का चुना जाना पंत के लिए कड़ा संदेश: लक्ष्मण

नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि विकेटकीपर को टीम प्रबंधन ने जितना समय दिया है, उस दौरान उसे खरा उतरना होगा और अगर उन्होंने जल्द ही लय हासिल नहीं की तो उनकी जगह ले सकते हैं। लक्ष्मण ने कहा कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज की टीम में संजू सैमसन का चुना जाना पंत के लिए ‘कड़ा संदेश’ है कि प्रदर्शन करें या फिर टीम से बाहर होने के लिए तैयार रहे। लक्ष्मण ने कहा, ‘टीम प्रबंधन और चयन समिति ने सैमसन को टीम में शामिल कर कड़ा संदेश दिया है कि हमारे पास विकल्प मौजूद है। ऋषभ पंत को काफी मौके मिले हैं और मुझे यकीन है कि टीम प्रबंधन ने उससे बात की होगी।’ उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ी को टीम प्रबंधन और चयन समिति के भरोसे को सही साबित करना होता है।’ पूर्व कलात्मक बल्लेबाज ने कहा, ‘दुर्भाग्य से पंत उस भरोसे पर खरे नहीं उतर रहे हैं लेकिन उनके पास ‘एक्स’ फैक्टर है। मैं अब भी मानता हूं कि वह शानदार बल्लेबाज हैं जो मैदान में आने के बाद बड़े शॉट खेलकर मैच का रुख मोड़ सकते हैं।’ अभी कुछ समय पहले तक पंत तीनों प्रारूपों में विकेटकीपर के तौर पर टीम की पहली पसंद थे लेकिन खराब फॉर्म के कारण टेस्ट टीम में उनकी जगह अनुभवी ऋद्धिमान साहा ने ले ली। लक्ष्मण ने कहा, ‘एक बल्लेबाज के तौर पर वह उलझन में दिखते हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह दबाव में हैं। आपने कई बार देखा है जब वह पूरे प्रवाह में खेलते हैं तो स्पिनरों के खिलाफ उनकी एक अलग मानसिकता और तकनीक दिखती है। मुझे लगता है कि वह अंतिम 11 में अपनी जगह बनाए रखने के लिए काफी दबाव में होंगे।’ पैंतालिस साल के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा कि अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर सैमसन की जगह अब भी पंत ही पहली पसंद होंगे लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी भी शायद तब तक वापसी कर ले। इंग्लैड में इस साल जुलाई में हुए विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम के बाहर होने के बाद से धोनी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर है। साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बाद धोनी अब छह दिसंबर से वेस्ट इंडीज के खिलाफ शुरू हो रही सीमित ओवरों की श्रृंखला का भी हिस्सा नहीं होंगे। लक्ष्मण ने धोनी के भविष्य के बारे में कहा, ‘मुझे लगता है कि धोनी धैर्य के साथ पंत और सैमसन के प्रदर्शन को देखेंगे। मुझे लगता है आईपीएल के बाद उन्हें जब भी मौका मिलेगा, वह संन्यास के बारे में फैसला करेंगे, धोनी खुद को आईपीएल के लिए तैयार कर रहे हैं। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि वह अच्छा करेंगे, जैसा उन्होंने पहले भी चेन्नई सुपरकिंग्स का नेतृत्व करते हुए किया है।’ उन्होंने कहा, ‘यह दोनों युवा खिलाड़ी अगर मौकों को नहीं भुना पाए तब शायद धोनी के बारे में सोचा जा सकता है। इसके लिए उन्हें विश्व कप से पहले आईपीएल में लय दिखानी होगी।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35KQQhh
Share:

Wednesday, November 27, 2019

अनुष्का के साथ फिल्म देखने गए विराट, बोला 'हॉटी'

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बॉलिवुड अभिनेत्री सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव हैं। दोनों आए दिन अपने जीवन से जुड़ी बातों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। गुरुवार को विराट ने के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में बताया कि बीती रात उन्होंने अनुष्का के साथ एक फिल्म देखी। विराट ने अनुष्का को टैग करते हुए ट्वीट किया- 'बीती रात इस हॉटी (हॉट लड़की) के साथ मूवी देखी।' इस सेल्फी में विराट ने नीली शर्ट और अनुष्का ने मस्टर्ड कलर का टॉप पहना हुआ है। इस तस्वीर में यह कपल बहुत ही प्यारा लग रहा है। इससे पहले विराट ने बुधवार को भी अनुष्का के साथ एक फोटो ट्वीट किया था। यह फोटो भूटान में उनकी छुट्टियों का था। इस फोटो के साथ विराट ने कैप्शन दिया था- प्यार के साथ जीवन के सफर पर साथ चलना। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद विराट फिलहाल आराम कर रहे हैं। भारतीय टीम ने बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराकर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में 360 अंकों के साथ चोटी पर कब्जा किया हुआ है। भारत का अगला असाइनमेंट 6 दिसंबर से वेस्ट इंडीज के खिलाफ होगा। भारत ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ तीन टी20 इंटरनैशनल और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। विराट को इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। विराट बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेले थे। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद ब्रेक लिया था और इस दौरान वह छुट्टियां मनाने भूटान गए थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33nzCF7
Share:

बांग्लादेशी क्रिकेटर को भरना पड़ा ₹ 21600 का जुर्माना

देबाशीष कोनार, कोलकाता बांग्लादेशी टीम को भारत के हाथों टेस्ट सीरीज तो गंवानी ही पड़ी लेकिन उसके एक क्रिकेटर को घर वापसी भी 'महंगी' पड़ी। बांग्लादेशी टीम के क्रिकेटर को कोलकाता से घर रवानगी से पहले 21 हजार 600 रुपये का जुर्माना अदा करना पड़ा। भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए हसन बांग्लादेशी टीम के रिजर्व ओपनर थे। बांग्लादेश सरकार के एक अधिकारी ने बताया सोमवार को ढाका रवानगी के समय उन्हें नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक लिया गया। उनके पास वैध वीजा नहीं था। बुधवार को उन्हें ढाका स्थित भारतीय हाई कमिशन द्वारा वैध वीजा जारी किया गया। बांग्लादेशी क्रिकेटर्स का पहला दल रविवार को ही रवाना हो गया था। टीम के बाकी सदस्य जिनमें हसन भी शामिल थे सोमवार सुबह फ्लाइट पकड़ने कोलकाता के हवाई अड्डे पहुंचे। हालांकि अधिकारियों ने बोर्डिंग पास जारी करते हुए देखा कि हसन का वैध वीजा केवल रविवार रात ही मान्य था। उन्हें उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई और इस वजह से उन्हें शहर में ही रुकना पड़ा। टीम को कोलकाता में खेले गए ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट में भारत के हाथों तीसरे दिन ही हार का सामना करना पड़ा था। ईडन गार्डंस में खेले गए इस मुकाबले के पहले दिन बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थीं। न तो हसन ने खुद और न ही टीम ने यह ध्यान दिया कि उनका वीजा रविवार रात को ही समाप्त हो रहा है, इसलिए इसे बढ़वाने के लिए कोई जरूरी कदम भी नहीं उठाया गया। हसन को इस वजह से 21, 600 रुपये का जुर्माना अदा करना पड़ा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34un1Bd
Share:

सैयद मुश्ताक अली: तय हुईं सेमीफाइनल की टीमें

सूरत मुंबई की टीम बड़े स्कोर वाले मैच में पंजाब पर 22 रन से जीत दर्ज करने के बावजूद बुधवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नमेंट से बाहर हो गई जिससे सुपरलीग ग्रुप बी से तमिलनाडु और कर्नाटक सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। मुंबई को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बड़ी जीत की दरकार थी लेकिन तीन विकेट पर 243 रन बनाने के बावजूद उसकी टीम पंजाब को कम स्कोर पर नहीं रोक पाई जिसने छह विकेट पर 221 रन बनाए। सुपरलीग ग्रुप बी में तमिलनाडु, कर्नाटक और मुंबई तीनों के समान 12-12 अंक रहे लेकिन पहली दो टीमें बेहतर रन गति के आधार पर अंतिम चार में पहुंचीं। सेमीफाइनल में तमिलनाडु का मुकाबला सुपरलीग ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहे राजस्थान जबकि कर्नाटक का हरियाणा से होगा। तमिलनाडु ने सुबह झारखंड को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी जबकि हरियाणा ने महाराष्ट्र को एक रोमांचक मुकाबले में दो रन से हराया। राजस्थान ने भी दिल्ली पर दो रन से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। हरियाणा सुपरलीग ग्रुप ए में 12 अंक लेकर शीर्ष पर रहा जबकि राजस्थान के महाराष्ट्र और बड़ौदा के समान आठ अंक रहे लेकिन बेहतर रन गति से वह अंतिम चार में जगह बनाने में सफल रहा। सेमीफाइनल 29 नवंबर को खेले जाएंगे जबकि फाइनल एक दिसंबर को होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35Ikjse
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support