This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Wednesday, March 31, 2021

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, जोश हेजलवुड ने इस सीजन से नाम वापस लिया

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन शुरू होने से नौ दिन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होना है। गुरुवार को हेजलवुड ने लीग से अलग होने का फैसला किया। हेजलवुड ने इस साल के आईपीएल से हटने के पीछे की वजह भी बताई है। उन्होंने खुद को एशेज और इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए खुद को तरोताजा रखने के मकसद से ऐसा किया है। ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि वह सख्त बायो-बबल नियमों से अलग अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं। हेजलवुड ने क्रिकेट.कॉम.एयू को कहा, 'इस मुश्किल वक्त में बबल और क्वॉरनटीन में 10 महीने हो गए हैं। तो अब मैं क्रिकेट से कुछ ब्रेक लेने का फैसला किया है और मैं ऑस्ट्रेलिया में अपने घर पर अगले दो महीने बिताऊंगा।' हेजलवुड को चेन्नई की टीम ने पिछले साल चुना था और उन्होंने यूएई में तीन मैच खेले थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3du56Ay
Share:

ब्लॉगः अंपायर के गलत फैसले का शिकार हो रहे खिलाड़ी

आज अगर किसी खेल में सबसे ज्यादा तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है तो वह क्रिकेट है। फिर भी विवाद हैं कि पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहे। 2019 वन-डे वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को अटपटे नियम के चलते ट्रॉफी गंवानी पड़ी थी, तो अब भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को संपन्न हुई सीरीज में अंपायर कॉल को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है।

from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ubsSbc
Share:

600 करोड़ हो फिल्म की कमाई या केकेआर जीते आईपीएल खिताब- क्या था शाहरुख खान का जवाब

नई दिल्ली बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Kinght) ने दो बार इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का खिताब जीता है। अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए वह कई बार मैदान में भी नजर आते रहे हैं। अपनी टीम को लेकर शाहरुख (Shahrukh) कितने जुनूनी हैं यह बात नजर आती है। वह इस मुश्किल वक्त में अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए ही बात कर रहे हैं। बुधवार को शाहरुख ने अपने फैंस के साथ एक और सवाल-जवाब का सेशन किया। टि्वटर पर शाहरुख ने अपने कई फैंस के सवालों के जवाब भी दिए। #AskSRK हैशटैग के साथ फैंस ने शाहरुख से सवाल पूछे। एक ऐसे ही फैन ने शाहरुख से पूछा कि वह चाहेंगे- उनकी फिल्म 600 करोड़ रुपये कमाए या इस साल उनकी टीम आईपीएल का खिताब जीते? फैन ने टि्वटर पर सवाल पूछा- 'किसी एक को चुनें- 1. केकेआर 2021 का आईपीएल खिताब जीते। 2.- आपकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ से ज्यादा कमाए। @iamsrk #AskSRK।' शाहरुख ने इस फैन के सवाल का बहुत ही समझदारी भरा जवाब दिया। उन्होंने लिखा- 'मैं कभी विकल्प चुनने वाले सवालों में अच्छा नहीं था। क्योंकि मैं चाहता था कि सारे जवाब सही हों।' साल 2018 में पिछली फिल्म साल 2018 में आई थी। उन्होंने 'जीरो' में काम किया था। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने काम किया था। कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो उनकी टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन की कप्तानी वाली टीम ने इस साल अपनी टीम में हरभजन सिंह और शाकिब अल हसन को शामिल किया है। इस सीजन में कोलकाता का पहला मैच 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/31Dsy8W
Share:

टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा ने बदली बैटिंग स्टाइल, अब यूं करते दिखे छक्के की बारिश

मुंबईटीम इंडिया के बल्लेबाज में वापसी के लिए तैयार हैं और उन्होंने इसके लिए अभ्यास भी शुरू कर दिया है। पुजारा लंबे समय से आईपीएल में नहीं खेले हैं, लेकिन इस साल उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। एक प्रशंसक ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया जिसमें पुजारा बड़े हिट लगाते नजर आ रहे हैं। पुजारा ने दीपक चाहर, करन शर्मा और थ्रो डाउन विशेषज्ञ पर छक्के जड़े। पुजारा ने अबतक भारत के लिए एक भी अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबला नहीं खेला है। वह आईपीएल में आखिरी बार 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेले थे। उन्होंने कुल 30 मैचों में 20.52 के औसत से 390 रन बनाए हैं और उनका सर्वाधिक स्कोर 51 रन है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल मुंबई में ट्रेनिंग कर रही है जहां उसे पहले पांच मैच खेलने हैं। इससे उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के साथ चेन्नई में ट्रेनिंग की थी। चेन्नई का आईपीएल के इस सत्र में पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से 10 अप्रैल को होगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dnqxD5
Share:

मैच खेलना है या नहीं? जानें, क्यों बीसीसीआई ने फैसला अब खिलाड़ियों पर छोड़ा

नई दिल्लीभारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे के बाद अंतरराष्ट्रीय मैचों की शेड्यूलिंग की आलोचना की थी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों पर यह फैसला छोड़ दिया था कि अगर उन्हें जरूरत महसूस होती है तो वे मैचों से ब्रेक ले सकते हैं। कोहली ने रविवार को कहा था, ‘भविष्य में शेड्यूलिंग पर ध्यान देने की जरूरत है। आप सभी से एक ही समय पर एक समान स्तर की मानसिक मजबूती की अपेक्षा नहीं कर सकते। आपको कभी कभी इसमें थोड़ा बदलाव की जरूरत महसूस होगी।’हालांकि, बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को सभी मैच खेलने के लिए मजबूर नहीं किया था। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘कोविड-19 के समय में आप एक हद तक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं, लेकिन हर स्थिति का पूवार्भास नहीं करेंगे। यह कैसे होने वाला है या यह एक निश्चित अवधि में कैसे समाप्त हो जाएगा? जिस तरह की हमारी बेंच-स्ट्रेंथ है, उसे देखते हुए अगर कोई ब्रेक लेना चाहता है तो आराम दिया जा सकता है।’ सूत्र ने पुष्टि कि है कि बोर्ड ने किसी भी खिलाड़ी को सभी मैच खेलने के लिए मजबूर नहीं किया था और उपलब्ध बेंच-स्ट्रेंथ को देखते हुए उन्हें आराम करने का विकल्प दिया था। कोहली ने हाल ही में कहा था कि खिलाड़ियों के एक बड़े पूल के साथ भारत एक मजबूत स्थिति में है। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के बाद कहा था, ‘हर मौके के लिए हमारे पास दो-तीन खिलाड़ी उपलब्ध हैं। भारतीय क्रिकेट के लिए एक अच्छा संकेत है। अभी हम सही रास्ते पर हैं और खिलाड़ियों का चयन करने के लिए एक बड़ा पूल है।’ दूसरी बात यह है खिलाड़ियों की यह शिकायत अंतरराष्ट्रीय मैचों के शेड्यूलिंग को लेकर है, न कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों को लेकर। बीसीसीआई अधिकारियों ने कहा कि क्या वे आईपीएल मैचों से बाहर निकलेंगे और क्या उन्होंने इसके बारे में शिकायत की है? अधिकारी ने कहा, ‘बीसीसीआई इस बारे में कुछ नहीं कर सकता। यह पैसों का मामला है। इससे मिलने वाले पैसे बीसीसीआई को घरेलू क्रिकेट को चलाने में मदद करता है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dnnQS3
Share:

रवि शास्त्री ने महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल से मुलाकात की

मुंबईभारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बुधवार को महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी से मुलाकात की। भारत को इंग्लैंड पर सीरीज में जीत दिलाने के बाद शास्त्री शहर लौट आये हैं। राज भवन के बयान में कहा गया, ‘भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और मशहूर क्रिकेटर रवि शास्त्री ने बुधवार को मुंबई में राज भवन में महाराष्ट्र और गोवा के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी से मुलाकात की।’ उन्होंने कहा, ‘यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rEI3Yz
Share:

हरभजन सिंह को लेकर क्या है केकेआर का प्लान? इयोन मोर्गन ने बताई रणनीति

कोलकाताअनुभवी ऑफ स्पिनर को टीम में शामिल करने से भले ही कुछ लोगों बुरा लगा हो, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान ने बुधवार को कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई की धीमी पिचों को ध्यान में रखते हुए इससे उनका स्पिन विभाग मजबूत होगा। हरभजन (40 वर्ष) ने पिछले साल दुबई में हुए लीग के चरण में नहीं खेलने का फैसला किया था, उन्हें दो बार की आईपीएल चैम्पियन ने दो करोड़ के आधार मूल्य में खरीदा था जबकि नीलामी के पहले दौर में वह बिके नहीं थे। वह इस तरह कोलकाता के स्पिन विभाग में जुड़ेंगे जिसमें सुनील नारायण, शाकिब अल हसन, कुलदीप यादव और वरूण चक्रवर्ती शामिल हैं। केकेआर के कप्तान ने कहा, ‘हरभजन को हमारी टीम से जोड़ने से हमारी टीम मजबूत हुई है। जब आप हमारे स्पिन विभाग को पूर्ण रूप से देखोगे तो यह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ में से एक है और यह तथ्यात्मक है।’ महामारी के चलते आईपीएल 2021 नौ अप्रैल से 30 मई तक छह स्थलों में आयोजित किया जा रहा है जिसमें कोई भी टीम अपने घरेलू मैदान पर नहीं खेलेगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ditgxE
Share:

राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, आईपीएल 2021 से बाहर हो सकता है यह विनर गेंदबाज

लंदन, 31 मार्च (भाषा) इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ऊंगली के आपरेशन के बाद दो सप्ताह ‘रिहैबिलिटेशन’ पर रहेंगे और उसके बाद ही नेट अभ्यास शुरू कर सकेंगे जिससे इंडियन प्रीमियर लीग में उनका खेल पाना संभव नहीं लग रहा ।

आर्चर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिये खेलते हैं ।उनकी मध्यमा ऊंगली से कांच का टुकड़ा निकालने के लिये सोमवार को आपरेशन किया गया ।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा ,‘‘ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के दाहिने हाथ का सोमवार को आपरेशन हुआ । उनके दाहिने हाथ की मध्यमा ऊंगली से कांच का टुकड़ा निकाला गया ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ अब वह दो सप्ताह रिहैबिलिटेशन पर रहेंगे ।उसके बाद जांच करके उनके नेट पर लौटने के बारे में फैसला लिया जायेगा ।’’

आर्चर को कोहनी की चोट के कारण भारत दौरे से बीच में से ही लौटना पड़ा । बाद में पता चला कि उनके दाहिने हाथ की ऊंगली में जनवरी में ही चोट लगी थी ।उनका घाव भर चुका था जिससे उन्होंने टेस्ट और टी20 श्रृंखला खेली लेकिन ईसीबी ने चोट की पूरी जांच कराने का फैसला लिया ।

आर्चर को भारत दौरे से पहले घर में सफाई करते समय हाथ में चोट लगी थी ।

आईपीएल का 14वां सत्र नौ अप्रैल से शुरू होगा । राजस्थान रॉयल्स को 12 अप्रैल को मुंबई में पंजाब किंग्स से पहला मैच खेलना है ।



from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3sF06zj
Share:

IPL: मिशेल मार्श हटे, इंग्लैंड का धुरंधर बल्लेबाज हुआ सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल

नई दिल्लीसनराइजर्स हैदराबाद के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) के सत्र से हट गए हैं। मार्श लंबे तक बायो बबल में नहीं रहना चाहते। उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और हैदराबाद को कुछ दिनों पहले दे दी थी। उनकी जगह इंग्लैंड जेसन रॉय को टीम में शामिल किया गया है। वह मार्श की जगह लेंगे। आईपीएल के ताजा बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल के अनुसार, मार्श को सात दिनों तक आईसोलेशन में रहना पड़ता। हैदराबाद की टीम ने मार्श को 2020 की नीलामी में उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन पिछले सत्र में भी वह ज्यादा समय तक बाहर रहे थे। दूसरी ओर, जेसन रॉय को इस सीजन में कोई खरीददार नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने इस लीग में नहीं खेल पाने को लेकर दुख भी जताया था। हालांकि, अब वह खुश होंगे, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में वह शामिल हो गए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2PL6x5n
Share:

IPL इतिहास के 5वें युवा कप्तान बने ऋषभ पंत, जानें अन्य टॉप-4 के बारे में

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग () के 14वें एडिशन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने विकेटकीपर ऋषभ पंत () को कप्तान बनाया। वह चोट की वजह से सीजन से बाहर हुए नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की जगह लेंगे। इसके साथ ही पंत आईपीएल में किसी टीम के कप्तान बनने वाले 5वें युवा हैं। आईपीएल में सबसे युवा कप्तान बनने का रेकॉर्ड भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम है। वह 22 वर्ष 187 दिन की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के कप्तान बने थे। दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) हैं। वह 22 वर्ष 344 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने थे। सुरेश रैना (Suresh Raina, 23 वर्ष और 112 दिन) ने तीसरे नंबर पर हैं। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) 23 वर्ष और 141 दिन की उम्र में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान नियुक्त हुए। वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जबकि ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 23 वर्ष और 144 दिन में दिल्ली कैपिटल्स के ही कप्तान बने। शानदार फॉर्म में हैं पंत पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत की 3-1 जीत में अहम भूमिका अदा की थी जिसमें उन्होंने छह पारियों में एक शतक की मदद से 270 रन बनाए थे। पंत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बाद वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में थे जिसमें उन्होंने दो मैच खेले। इसमें उन्होंने 77 और 78 रन की पारियां खेलीं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rBMm71
Share:

ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, सोशल मीडिया पर 'अजब-गजब' मीम्स की बौछार

विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें एडिशन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने टीम का कप्तान बनाया है। वह श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे। इसका ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिऐक्शंस आने लगे हैं। कुछ ने तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे और आर. अश्विन तक के मजे लिए हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें एडिशन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को कप्तान बनाया है। टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कंधे में चोट के कारण लगभग 5 महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं।


Fans Reacts On DD New Captain Rishabh Pant: ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार

विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें एडिशन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने टीम का कप्तान बनाया है। वह श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे। इसका ऐलान होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिऐक्शंस आने लगे हैं। कुछ ने तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, अजिंक्य रहाणे और आर. अश्विन तक के मजे लिए हैं।





from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3fqHT4I
Share:

वनडे रैंकिंग: विराट कोहली का जलवा बरकरार, जसप्रीत बुमराह को हुआ घाटा

दुबईभारतीय कप्तान विराट कोहली () बुधवार को जारी आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह () गेंदबाजों की सूची में एक पायदान खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गए। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले और दूसरे वनडे में क्रमश: 56 और 66 रन की पारियां खेली थीं जिससे उनके 870 अंक हो गए हैं। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में नहीं खेले थे जिससे वह एक पायदान खिसक गए और गेंदबाजों की सूची में 690 अंक से चौथे स्थान पर पहुंच गए। भारतीय सीमित ओवरों के उप कप्तान रोहित शर्मा () रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं, वह पाकिस्तान के बाबर आजम () से पीछे हैं जबकि लोकेश राहुल 31वें से 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑराउंडर हार्दिक पंड्या 35 और 64 रन की पारियां खेलकर बल्लेबाजों में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 42वीं रैंकिंग हासिल करने में सफल रहे और ऋषभ पंत ने शीर्ष 100 में प्रवेश कर लिया है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अंतिम मैच में 42 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे, उन्हें नौ पायदान का फायदा हुआ है जिससे वह 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं जो सितंबर 2017 में उनके 10वें स्थान के बाद सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। शार्दुल ठाकुर ने इसी मैच में 67 रन देकर चार विकेट चटकाए थे जिससे वह 93वें से 80वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के लिए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चार पायदान का फायदा हुआ जिससे वह 24वें स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने दूसरे वनडे में 52 गेंद में 99 रन बनाए थे और वह ऑलराउंडर में दूसरे स्थान पर हैं जबकि जॉनी बेयरस्टो ने करियर के सर्वश्रेष्ठ 796 रेंटिंग अंक से अपना सातवां स्थान बरकरार रखा है। मोईन अली नौ पायदान के फायदे से गेंदबाजी सूची में 46वें स्थान पर पहुंच गए। टी20 अंतरराष्ट्रीय ताजा रैंकिंग की बल्लेबाजी सूची में राहुल और कोहली दोनों को एक पायदान का नुकसान हुआ जिससे दोनों क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर खिसक गए हैं। कोई भी भारतीय गेंदबाजों और ऑलराउंडर सूची में शीर्ष 10 में शामिल नहीं है। टेस्ट रैंकिंग में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के बाद दूसरा स्थान कायम रखा है। ऑलराउंडर सूची में रविंद्र जडेजा तीसरे और अश्विन चौथे स्थान पर काबिज हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2PlwoRq
Share:

कौन जीतेगा IPL 2021 का खिताब? सुनील गावसकर ने लिया इस टीम का नाम

नई दिल्लीटीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर () का कहना है कि आईपीएल () के इस सत्र में भी मुंबई इंडियंस खिताब () का प्रबल दावेदार है और उन्हें हराना मुश्किल है। गत विजेता मुंबई ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है और इस टीम में कई बेहतरीन भारतीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। गावसकर ने कहा, ‘मेरे ख्याल से मुंबई को हराना मुश्किल है। हमने देखा है कि उसके खिलाड़ी फॉर्म में हैं। इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने भी हाल ही में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। मुंबई के खिलाड़ियों ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में हिस्सा लिया, जहां देखा गया कि वे अच्छे फॉर्म में हैं।’ गेंदबाजी विभाग में मुंबई के पास जहां जसप्रीत बुमराह और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाज हैं, वहीं बल्लेबाज के तौर पर टीम में रोहित शर्मा जैसा बल्लेबाज मौजूद है। इसके अलावा मुंबई के लिए राहत की बात यह भी है कि उसके ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या गेंदबाजी में लौट चुके हैं। गावसकर ने कहा, ‘हार्दिक ने जिस तरह वापसी की है वह ना सिर्फ मुंबई के लिए बल्कि भारतीय क्रिकेट के लिए भी महत्वपूर्ण है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून में होना है। हालांकि इसमें अभी समय है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3u389WO
Share:

5 बार की चैंपियन मुंबई को भारी पड़ सकती है यह कमजोरी, कैसे पार पाएंगे रोहित

मुंबई मजबूत बल्लेबाजी, अच्छे ‘पावर हिटर’ की मौजूदगी और मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण से पांच बार का चैंपियन मुंबई आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। मुंबई का कमजोर पक्ष उसका स्पिन विभाग है जो उसकी खिताबी हैटट्रिक की राह में परेशानी का सबब बन सकता है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस की टीम अपना पहला मैच नौ अप्रैल को चेन्नई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेलेगी। मुंबई इंडियंस ने 2019 में खिताब जीतने के बाद 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण यूएई में खेले गए टूर्नामेंट में भी अपना परचम लहराया था। मुंबई ने पिछले कई वर्षों से अपने प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में बनाS रखा है और उसके दबदबे का यह मुख्य कारण रहा है। बैटिंग है टीम की मजबूती बल्लेबाजी मुंबई का मजबूत पक्ष है जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक जैसे सलामी बल्लेबाज शामिल हैं। अगर आवश्यकता पड़ती है तो आस्ट्रेलिया के क्रिस लिन भी जिम्मेदारी संभालने के लिये तैयार रहेंगे। इशान और सूर्यकुमार ने दिखाया है दम अपने खेल में लगातार सुधार कर रहे सूर्यकुमार यादव और इशान किशन उसके तुरुप के इक्के हैं। इन दोनों ने हाल में भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। पंड्या बंधुओं ऑलराउंडर हार्दिक और क्रुणाल तथा वेस्टइंडीज के कायरन पोलार्ड की मौजूदगी से उसका मध्यक्रम बेहद मजबूत दिखता है। फास्ट बोलिंग है दमदार गेंदबाजी विभाग में उसके पास भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। पिछले सत्र में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने पावरप्ले में विकेट लेने की अपनी क्षमता साबित की थी। ऑस्ट्रेलिया के नाथन कूल्टर नाइल भी उसके पास हैं जिससे मुंबई का तेज गेंदबाजी आक्रमण खतरनाक नजर आता है। स्पिन बोलिंग है कमजोरी मुंबई का कमजोर पक्ष उसका स्पिन विभाग है जो कि चेन्नई के चेपक स्टेडियम की पिच पर बेहद कारगर साबित होगा। मुंबई के पास विकेट हासिल करने वाला स्पिनर नहीं है और यह कमजोरी उसे भारी पड़ सकती है। राहुल चहर पर होगा दारोमदार बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पंड्या रनों पर अंकुश लगा सकते हैं लेकिन वह विकेट हासिल करने में माहिर नहीं हैं। ऐसे में स्पिन विभाग का जिम्मा युवा राहुल चहर के कंधों पर आ जाता है जिन्हें आईपीएल की देन माना जाता है। क्या चावला को मिलेगा मौका ऑफ स्पिनर जयंत यादव ने पिछले सत्र में केवल दो मैच खेले थे और देखना है कि इस बार उन्हें कितने मैचों में मौका मिलता है। मुंबई ने अनुभवी पीयूष चावला को टीम से जोड़ा है लेकिन चहर और क्रुणाल की मौजूदगी में उन्हें अधिकतर मैचों में बाहर रहना पड़ सकता है। चावला ने आईपीएल में 156 विकेट लिए हैं और वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर हैं। मिडल ऑर्डर में पावर हिटर मुंबई के पास मध्यक्रम में बिग हिटर हैं और यह टीम का मजबूत पक्ष है। विशेषकर चेन्नई और बेंगलुरु में लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्हें इससे काफी लाभ मिलेगा। इनमें पोलार्ड और पंड्या बंधु प्रमुख हैं। पोलार्ड गेंदबाजी में भी अपना योगदान दे सकते हैं तथा पांचवें या छठे गेंदबाज की भूमिका निभा सकते हैं। मुंबई की टीम इस प्रकार है : रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन (विकेट कीपर), जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मार्को जानसेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डिकॉक (विकेट कीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, युधवीर सिंह। मुख्य कोच : माहेला जयवर्धने।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3cBf2bT
Share:

खेल सुधारने में मदद करते हैं धोनी, यही वजह है कि हर कोई उनकी कप्तानी में खेलना चाहता है

चेन्नईचेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी की प्रशंसा करते हुए बुधवार को कहा कि अधिकतर क्रिकेटर उनकी अगुआई में खेलना चाहते हैं क्योंकि वह उनके खेल को सुधारने में मदद करते हैं। धोनी 9 अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई की अगुआई करेंगे। सीएसके की वेबसाइट के अनुसार इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने कहा, ‘मैंने धोनी के नेतृत्व में खेलने वाले खिलाड़ियों से बात की और उन्होंने मुझे बताया कि वह किस तरह से आपके खेल में सुधार करते हैं। मेरा मानना है कि महान कप्तान ऐसा करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह एक कारण है कि हर खिलाड़ी धोनी की कप्तानी (Captain Dhoni) में खेलना चाहता है। वह खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरता है। यह रोमांचक है।’ मोईन ने कहा कि वह धोनी के नेतृत्व में खेलने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘मजबूत नेतृत्व और कोच का होना महत्वपूर्ण है जो शांतचित रहते हैं, जो खिलाड़ियों पर से जितना संभव हो सके दबाव दूर करते हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास ऐसा है। ’ सीएसके की टीम अभी मुंबई में अभ्यास कर रही है जहां उन्हें आईपीएल 14 के अपने पहले पांच मैच खेलने हैं। उसका पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rBph4n
Share:

20 साल पहले...सचिन बने थे पहले दस हजारी, वॉर्न और मैक्ग्रा थे लाचार

नई दिल्ली अपने फैंस के बीच 'भगवान' का दर्जा हासिल करने वाले दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने आज से 20 साल पहले यानी 31 मार्च, 2001 को वनडे क्रिकेट में 10, 000 रन पूरे किए थे। सचिन इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे। पढ़ें : 266वें वनडे में छुआ 10 हजार का आंकड़ा 25 साल के अपने लंबे क्रिकेट करियर में मास्टर ब्लास्टर ने ये कारनामा अपने 266वें मैच में किया था। इंदौर के नेहरू स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। उस समय तेंडुलकर शानदार फॉर्म में थे। पढ़ें : लक्ष्मण के साथ 199 रन की साझेदारी की सचिन ने राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के साथ पारी की शुरुआत की। द्रविड़ जल्दी पविलियन लौट गए। इसके बाद सचिन ने वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी कर वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में अपने 10, 000 रन पूरे किए। तेंडुलकर ने अपनी 259वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। दाएं हाथ के बल्लेबाज सचिन ने 125 गेंदों पर 139 रन बनाए। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 299 रन का स्कोर खड़ा किया। पढ़ें : शेन वॉर्न और मैक्ग्रा के सामने 19 चौके लगाए तेंडुलकर ने ये रन दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों शेन वॉर्न (Shane Warne) और ग्लेन मैक्ग्रा के सामने बनाया। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 19 चौके लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रन पर ढेर हो गई और भारत ने ये मुकाबला 118 रन से जीत लिया। सचिन सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं सचिन सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने 24 अक्टूबर 2018 को सचिन का रेकॉर्ड तोड़ा था। सचिन ने 259 पारियों में 10 हजार रन बनाए थे वहीं कोहली ने सिर्फ 205 पारियों में 10 हजारी बनने की उपलब्धि हासिल की थी। वनडे में 49 शतक हैं सचिन के नाम सचिन ने जब 10 हजार का आंकड़ा छूआ उस समय उन्होंने 28 शतक और 50 अर्धशतक लगाए थे। तेंडुलकर ने 463 वनडे में 18,426 रन बनाए हैं जिसमें 49 शतक और 96 अर्धशतक शामिल है। मुंबई का यह हीरो वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहा जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2011 में वनडे विश्वप कप अपने नाम किया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3fuaSVq
Share:

शोएब अख्तर ने सचिन तेंडुलकर से कहा, 'मैदान पर मेरे सबसे पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी जल्द ठीक हो जाओ दोस्त'

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने सचिन तेंडुलकर को जल्द कोरोना से रिकवर होने की दुआ की है। अख्तर ने ट्वीट कर सचिन के जल्दी ठीक होने की दुआ की है। सचिन ने पिछले सप्ताह बताया था कि वह कोविड-19 पॉजीटिव हो गए हैं। उन्होंने बताया था कि वह घर पर ही आइसोलेट हो गए हैं। उन्होंने अपने परिवार के बाकी सदस्यों के कोरोना नेगेटिव आने की भी जानकारी दी थी। सचिन हाल ही में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेले थे। इसमें उन्होंने इंडिया लीजैंड की कप्तानी की थी। इंडिया लीजैंड ने फाइनल में श्रीलंका लीजैंड्स को हराकर खिताब था। शोएब अख्तर ने सचिन तेंडुलकर के जल्दी ठीक होने की दुआ करते हुए टि्वटर पर लिखा- 'मैदान पर मेरे पंसदीदा प्रतिद्वंद्वियों में से एक। जल्दी ठीक हो जाओ दोस्त @sachin_rt' अखतर और सचिन के बीच मैदान पर कड़ी प्रतिद्वंद्विता देखी जाती थी। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ पूरा जोर लगाते हुए मैदान पर नजर आते थे। ऐसे कई मौके आए जब एक खिलाड़ी दूसरे पर भारी पड़ गया हो। फिर चाहे वह कोलकाता टेस्ट में अख्तर का पहला ही गेंद पर सचिन को बोल्ड करना हो या फिर वर्ल्ड कप सचिन का अख्तर की गेंद पर थर्डमैन के ऊपर लगाया गया सिक्स। दोनों के बीच ऐसे कई लम्हे नजर आए हैं। सचिन के साथ रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेलने वाले कई खिलाड़ियों के भी कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई है। यूसुफ पठान, इरफान पठान और सुब्रह्मणयन बद्रीनाथ भी कोविड-19 पॉजिटिव हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/31FEbff
Share:

आईपीएल से पहले धनश्री के साथ भांगड़ा करते नजर आए धवन, देखें वायरल वीडियो

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के लिए अलग अलग फ्रैंचाइजी टीमों के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। भारत ने हाल में इंग्लैंड को टेस्ट, टी20 और वनडे सीरीज में मात दी थी। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का वनडे में प्रदर्शन अच्छा रहा था। पढ़ें : शिखर को आईपीएल के 14वें एडिशन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की ओर से खेलना है। दिल्ली का ये ओपनर सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहता है। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान शिखर ने कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की थी जिसे फैंस ने खूब सराहा था। इस समय शिखर का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धवन लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री (Dhanashree) के साथ भांगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं। धनश्री कोरियोग्राफर और डांसर हैं। पढ़ें : धनश्री ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें दोनों भांगड़ा के बेहतरीन स्टेप्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए धनश्री ने शिखर धवन को टैग करते हुए लिखा, ' गब्बर स्टाइल में भांगड़ा।' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पढ़ें : मंगलवार को पुणे से रवाना हुए धनश्री वर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में युजवेंद्र चहल के साथ थीं। चहल, धनश्री और पेसर मोहम्मद सिराज मंगलवार को पुणे से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर स्क्वॉड से जुड़ने के लिए टीम होटल पहुंचे। चहल और सिराज आईपीएल में आरसीबी (RCB) टीम का हिस्सा हैं। वनडे में धवन ने 98 और 67 रन की पारी खेली थी धवन ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 98 और 67 रन की पारी खेली थी। वह दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड को ज्वाइन करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के अपने पहले मुकाबले में 10 अप्रैल को चेन्नै सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) से भिड़ेगी। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करेंगे जिन्हें चोटिल श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की जगह टीम की कमान सौंपी गई है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wh0g1O
Share:

CSK के नेट्स में बड़े शॉट्स खेलते हुए नजर आ रहे हैं चेतेश्वर पुजारा

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super King) ने जब आईपीएल नीलामी में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को खरीदा तो सभी ने इसे सराहा लेकिन फिर एक सवाल भी उठा कि क्या भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में शुमार पुजारा इस फटाफट क्रिकेट में फिट हो पाएंगे। सात साल बाद उन्हें आईपीएल के लिए चुना गया था और यह सवाल उठना लाजमी था। पुजारा को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में चेन्नै ने खरीदा था। हालांकि अब एक नया वीडियो सामने आया है जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुजारा टी20 के लिए भी खुद को तैयार कर रहे हैं। चेन्नै सुपर किंग्स के नेट्स में वह बड़े शॉट्स खेलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। एक यूजर के टि्वटर पेज पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में 33 वर्षीय पुजारा बड़े हवाई शॉट खेलते हुए दिख रहे हैं। पहले वह तेज गेंदबाज दीपक चाहर की गेंद पर डीप-मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलते हैं और अगली गेंद पर लेग स्पिनर कर्ण शर्मा की गेंद पर स्लॉग स्वीप मारते हैं। पुजारा इसके बाद लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर हवाई हिट लगाते और पैड पर गेंद को फ्लिक करते हुए भी नजर आते हैं। वीडियो के आखिरी शॉट में वह एक्स्ट्रा कवर के इलाके में खेलते हुए दिखाई देते हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3sFuk54
Share:

बेटी ने लगाया रोहित जैसा पुल शॉट, रितिका ने कहा-हेलमेट में ऋषभ 'चाचू' की तरह लग रही होIPL 2021 : बेटी ने लगाया रोहित जैसा पुल, रितिका ने कहा-हेलमेट में ऋषभ 'चाचू' की तरह लग रही हो

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बुधवार को सोशल मीडिया के अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बेटी समायरा (Samaira) का एक क्यूट वीडियो अपलोड किया। पढ़ें : वीडियो में रोहित बेटी को मुंबई इंडियंस का हेलमेट पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। हेलमेट पहनने के बाद जब समायरा से रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) ये पूछती हैं कि आपके डैड किस तरह से सिक्स जड़ते हैं, इसपर समायरा बेहद खूबसूरत अंदाज में पुल शॉट मारकर दिखाती हैं। पढ़ें : इसके बाद रोहित कहते हैं कि आप एक विकेटकीपर की तरह लग रही हो। इसपर समायरा की मम्मी यानी रितिका सजदेह कहती हैं कि समायरा ऋषभ (पंत) चाचू की तरह लग रही हैं।' पढ़ें : वीडियो के आखिरी में रितिका हेलमेट पर मुंबई इंडियंस का लोगो दिखाते हुए समायरा से पूछती हैं कि ये क्या है? इस समायरा कहती हैं 'मुंबई इंडियंस।' इसके बाद रोहित और रितिका हंसने लगते हैं। पहले मुकाबले में आरसीबी से भिड़ेगी मुंबई रोहित सोमवार को टीम होटल पहुंचे जहां मुंबई इंडियंस की टीम ठहरी हुई है। रेकॉर्ड 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना पहले मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI vs RCB) से होगा। यह मुकाबला चेन्नै में खेला जाएगा। आईपीएल 2021 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड इस प्रकार है (IPL 2021 Mumbai Squad) : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनमोलप्रीत सिंह, आदित्य तारे, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, राहुल चाहर, जयंत यादव, अनुकूल रॉय, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान, एडम मिल्ने, नाथन कुल्टर नाइल, पीयूष चावला, जेम्स नीशम, युद्धवीर चरक, मार्को जानसेन, अर्जुन तेंडुलकर।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3fv0NaK
Share:

कोहली के इस खास क्लब में मिली पंत को जगह, बने 5वें सबसे युवा कप्तान

23 वर्षीय पंत ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (Pune Warriors), विराट कोहली (RCB), सुरेश रैना (Chennai Super Kings) और श्रेयस अय्यर (Delhi Capitals) के क्लब में शामिल हो गए हैं। इस समय पंत की उम्र 23 साल 177 दिन है।

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 14) के 14वें एडिशन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पंत को दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी ने चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह कप्तानी की जिम्मेदारी दी है। बाएं हाथ के पंत आईपीएल के इतिहास में 5वें सबसे युवा कप्तान बन जाएंगे।


IPL 2021 : विराट कोहली के इस खास क्लब में मिली ऋषभ पंत को जगह, आईपीएल इतिहास के 5वें सबसे युवा कप्तान बने

23 वर्षीय पंत ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (Pune Warriors), विराट कोहली (RCB), सुरेश रैना (Chennai Super Kings) और श्रेयस अय्यर (Delhi Capitals) के क्लब में शामिल हो गए हैं। इस समय पंत की उम्र 23 साल 177 दिन है।



22 साल की उम्र में विराट कोहली ने संभाली थी आरसीबी की कमान
22 साल की उम्र में विराट कोहली ने संभाली थी आरसीबी की कमान

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना कप्तान नियुक्त किया था उस समय उनकी उम्र 22 साल और 187 दिन थी। कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने 125 मैचों में से 55 में जीत दर्ज की है जबकि 63 में उसे हार नसीब हुई है।



तब गांगुली की जगह स्मिथ बने थे कप्तान
तब गांगुली की जगह स्मिथ बने थे कप्तान

स्टीव स्मिथ ने पुणे वॉरियर्स की कमान 22 साल और 344 दिन की उम्र में संभाला था। स्मिथ को सौरभ गांगुली की जगह कप्तान बनाया गया था। इसके बाद स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के भी कप्तान बने। उन्होंने अपनी कप्तानी में 43 आईपीएल मैचों में से 25 में जीत दर्ज की है।



धोनी की गैरमौजूदगी में रैना ने 23 साल की उम्र में की थी कप्तानी
धोनी की गैरमौजूदगी में रैना ने 23 साल की उम्र में की थी कप्तानी

सुरेश रैना को जब महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति में कप्तान बनाया गया उस समय उनकी उम्र 23 साल 112 दिन थी। रैना ने गुजरात लॉयंस की भी कप्तानी की है। अपनी कप्तानी में रैना ने 34 में से 14 मैच जीताए हैं।



23 साल की उम्र में श्रेयस बने थे दिल्ली के कप्तान
23 साल की उम्र में श्रेयस बने थे दिल्ली के कप्तान

दिल्ली कैपिटल्स ने जब श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपी थी उस समय उनकी उम्र 23 साल 141 दिन थी। श्रेयस को आईपीएल 2018 एडिशन के बीच में ही गौतम गंभीर की जगह कप्तान बनाया गया था। श्रेयस ने 41 में से 21 मैचों में दिल्ली को जीत दिलाई है।





from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dp0cV4
Share:

Tuesday, March 30, 2021

आईपीएल 2021 में छा जाने को तैयार अर्जुन तेंडुलकर, नेट्स में कर रहे कड़ी मेहनत

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (Indain Premier League 2021) के 14वें एडिशन का आयोजन 9 अप्रैल से होगा। इस टी20 लीग का पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर () के बीच चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambram Stadium) में खेला जाएगा। पढ़ें : हाल में संपन्न खिलाड़ियों की नीलामी में मुंबई ने अधिक पैसे गेंदबाजों पर खर्च किए। मुंबई इंडियंस ने दिग्गज सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंडुलकर (Arjun Tendulkar) को भी अपने साथ जोड़ा है। अर्जुन को मुंबई ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा। 21 वर्षीय अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के साथ साथ निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। अर्जुन इस समय टीम के साथ जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। मुंबई ने हाल में अपने खिलाड़ियों की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी जिसमें अर्जुन भी पिच नापते हुए दिखाई दे रहे हैं। पढ़ें : कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस रेकॉर्ड छठे खिताब के इरादे से मैदान में उतरेगी। मुंबई ने पिछले साल फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर 5वीं बार आईपीएल खिताब जीता था। पहली बार नीलामी का हिस्सा थे अर्जुन अर्जुन पहली बार आईपीएल की नीलामी (IPL Auction) का हिस्सा बने थे। उन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। अर्जुन पहली बार अपने पिता की मेंटॉरशिप में खेलेंगे। अर्जुन भारतीय टीम को नेट्स में गेंदबाजी कर चुके हैं और बीते साल वह मुंबई इंडियंस के साथ यूएई में भी गए थे। इन 6 जगहों पर खेले जाएंगे मुकाबले इस बार आईपीएल के सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। 56 लीग मुकाबले अहमदाबाद, बैंगलोर, चेन्नै, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे। प्लेऑफ और फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। मुंबई अपना दूसरा मुकाबला 13 अप्रैल को कोलकाता नााइटराइडर्स के खिलाफ खेलेगी। ये मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3m8x5t7
Share:

NZ vs BAN: ग्लेन फिलिप्स ने हवा में तैरकर कैच लपकने की कोशिश की, वीडियो वायरल

नेपियर क्रिकेट के मैदान पर आपने कई शानदार कैच देखे होंगे। ऐसे कैच खूब वाहवाही बटोरते हैं। लेकिन कई बार कैच नहीं होता लेकिन उसके लपकने का प्रयास इतना शानदार होता है कि हर कोई हैरान रह जाता है और खुद को उसकी तारीफ करने से रोक नहीं पाता। ऐसा ही एक नजार बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को हुए मुकाबले में देखने को मिला। न्यूजीलैंड के फील्डर ग्लेन फिलिप्स की इस दौड़ और छलांग को देखकर सब हैरान रह गए। मंगलवार को नेपियर में हुए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 28 रन से हराया। मैच का फैसला DLS के जरिए आया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने पर 17.5 ओवर में 5 विकेट र 173 रन बनाए। बांग्लादेश को 16 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला लेकिन वह सात विकेट पर 142 रन ही बना सका। बांग्लादेश के सामने बड़ा लक्ष्य था और वह शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी कर रहे थे। लेग स्पिनर ईश सोढ़ी की फिरकी पर मोहम्मद नईम ने हवा में बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किाय। उन्होंने डीप मिडविकेट के ऊपर से शॉट खेलना चाहा। ऐसा लग रहा था कि गेंद फील्डर तक नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन फिलिप्स ने कैच लपकने के लिए जो कोशिश की वह काबिले-तारीफ है। उन्होंने करीब 20 गज तक तेज दौड़ लगाई और हवा में पूरी जान से छलांग लगाई। उनके दोनों हाथ गेंद तक पहुंच गए लेकिन वह उसे पूरी तरह पकड़ नहीं पाए। तकनीकी रूप से इस कैच को ड्रॉप ही कहा जाएगा लेकिन शायद कोई सामान्य फील्डर होता तो वह गेंद तक पहुंच भी नहीं पाता। यह गेंद ड्रॉप भी इसलिए हुई क्योंकि वह बहुत ज्यादा ऐथलेटिक थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3sDLbW4
Share:

क्या ग्लेन मैक्सवेल की फॉर्म है RCB के लिए चिंता, आकाश चोपड़ा ने दिया सीधा जवाब

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उनके प्रदर्शन में निरंतरता हमेशा से सवालों के घेरे में रही है। किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के साथ उनका बीता सीजन बहुत खराब रहा था। इसके बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। लेकिन इस बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। क्या यह दांव सही है। इस पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का कहना है कि यह मामला 50-50 का है। पिछले साल मैक्सवेल का प्रदर्शन बहुत खराब रहा था। हालांकि इससे आईपीएल में उनकी डिमांड पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इस साल फरवरी में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में उन्हें खरीदने के लिए फ्रैंचाइजी में काफी होड़ देखी गई। चेन्नै सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच कड़ी होड़ देखी गई। आखिर बैंगलोर की फ्रैंचाइजी ने 14.25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम देकर मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये ही था। इसके बाद यह सवाल उठने लगा कि क्या इतनी बड़ी कीमत उनके लिए सही है? क्या मैक्सवेल अपनी इस कीमत को जस्टिफाइ कर पाएंगे? इसी सवाल का जवाब टि्वटर पर पूर्व क्रिकेटर और अब कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक यूजर ने पूछा। इस सवाल के जवाब में चोपड़ा ने कहा कि यह दांव बैंगलोर के लिए 50-50 का साबित हो सकता है। क्या ग्लेन मैक्सवेल का फॉर्म रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए चिंता का विषय है? इस सवाल के जवाब में आकाश चोपड़ा ने कहा कि ग्लेन मैक्सवेल को फॉर्म से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि जिस अंदाज में ग्लेन मैक्सवेल खेलते हैं इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनकी फॉर्म कैसी चल रही है। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने माना कि मैक्सवेल को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किए हुए काफी अर्सा बीत गया है। उन्होंने कहा कि आईपीएल का पिछला सीजन उनके लिए काफी खराब रहा था लेकिन इसके बावजूद इसका कोई फर्क नहीं पड़ता। चोपड़ा ने मैक्सवेल को एक्स फैक्टर, मैक्स फैक्टर बताते हुए कहा कि मैक्सवेल अगर रन बनाते हुए आ रहे हैं तो इसका अर्थ यह नहीं कि वह यहां भी रन बनाएंगे। और अगर रन बनाते हुए नहीं आ रहे हैं तो भी इसका अर्थ यह नहीं कि वह रन नहीं बनाएंगे। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के खेल के बारे में जवाब दिया कि उस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। उन्होंने आगे कहा कि मैक्सवेल के लिए शुरुआती मुकाबले थोड़े से मुश्किल हो सकते हैं क्योंकि वे चेन्नै के मैदान पर खेले जाएंगे। चेन्नै की पिच परंपरागत रूप से स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है और ऐसे में उनके लिए वहां खुलकर खेलना आसान नहीं होगा। हालांकि चोपड़ा मानते हैं कि मैक्सवेल की पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही ऑफ स्पिन गेंदबाजी टीम के काम आ सकती है। उन्होंने साफ किया कि टीम को उम्मीद है कि मैक्सवेल अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन ऐसा होने के चांस 50-50 हैं। IPL में मैक्सवेल का प्रदर्शन ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में कुल 82 मैच खेले हैं और 1505 रन बनाए हैं। उनका औसत 22.13 का रहा है और स्ट्राइक रेट 154.67 का। उन्होंने छह हाफ सेंचुरी लगाई हैं और एक भी शतक उनके नाम आईपीएल में नहीं है। 95 उनका उच्चतम स्कोर है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3sBKZqc
Share:

पंत बने दिल्ली के कप्तान, और इधर ट्विटर पर अश्विन-रहाणे के फैन्स हैरान-परेशान

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स (DelhI Capitals) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें एडिशन के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को कप्तान बनाया है। टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) कंधे में चोट के कारण लगभग 5 महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। पढ़ें : श्रेयस को यह चोट हाल में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान लगी थी। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी। दिल्ली की टीम में आर अश्विन (Ravichandran Ashwin), अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। पंत को कप्तान बनाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने खुशी जाहिर की तो कुछ ने अन्य खिलाड़ियों से तुलना कर दी। पढ़ें : एक यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा, ' अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ और रविचंद्रन अश्विन के बावजूद भी दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के लिए अपना कप्तान ऋषभ पंत को बनाया।' एक अन्य यूजर ने मीम शेयर करते हुए लिखा, ' अय्यर की अनुपस्थिति में पंत होंगे दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान। स्मिथ, रहाणे, अश्विन और धवन का क्या मतलब। शानदार फॉर्म में हैं पंत पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारत की 3-1 जीत में अहम भूमिका अदा की थी जिसमें उन्होंने छह पारियों में एक शतक की मदद से 270 रन बनाए थे। पंत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बाद वनडे श्रृंखला में शानदार फॉर्म में थे जिसमें उन्होंने दो मैच खेले। इसमें उन्होंने 77 और 78 रन की पारियां खेलीं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39uCfe6
Share:

8 महीने के हुए अगस्त्य पंड्या, हार्दिक और नताशा ने शेयर की क्यूट तस्वीर, साहा ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के बेटे अगस्त्य (Agastaya) 8 महीने के हो गए हैं। हार्दिक ने मंगलवार को बेटे के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया। अगस्त्य का जन्म पिछले साल 30 जुलाई को हुआ था। दूसरी ओर हार्दिक की पत्नी नताशा स्टेकोविक (Natasa Stankovic)ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अगस्त्य की हार्दिक और खुद के साथ कई बेहतरीन फोटो अपलोड की है। नताशा ने कैप्शन लिखा, लव यू, आज 8 महीने का हो गया। समय इनके साथ कैसे बीत गया...बिग ब्वॉय।'भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धमान साहा ने कॉमेंट में 'क्यूटेस्ट' लिखा है। हार्दिक ने जो फोटो शेयर की है उसमें वह बेटे को हाथ में लिए हुए हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा, ' हमारा अगस्त्य आज 8 महीने का हो गया।' फोटो में हार्दिक ऑरेंज कलर की टी शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हुए हैं। वहीं अगस्त्य ब्लू और व्हाइट रोंमपर में बेहद क्यूट लग रहे हैं। हार्दिक और नताशा ने हाल में बेटे अगस्त्य के साथ एक वीडियो शेयर किया था जिसमें पत्नी-पत्नी डांस करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो में नताशा सफेद रंग के क्रॉप टॉप और ब्लू रंग की जींस में नजर आ रही थीं। हार्दिक ब्लैक रंग की टी शर्ट और जींस में दिख रहे हैं। व्हाइट कपड़ो में अगस्त्य भी बेहद क्यूट दिखाई दे रहे हैं। हार्दिक इस समय आईपीएल 14 (IPL 14) की तैयारियों में जुट गए हैं। वह सोमवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के टीम होटल पहुंचे। इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स की सीरीज में भारत की जीत में हार्दिक ने अहम भूमिका निभाई थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3cAnuIw
Share:

शादी के बाद आईपीएल की तैयारियों में जुटे पेसर बुमराह, देखें वीडियो

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Japrit Bumrah) ने हाल में स्पोर्ट्स प्रजेंटर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) शादी की थी। शादी के ब्रेक के बाद बुमराह ने अब इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2021) के 14वें एडिशन की तैयारी शुरू कर दी है। पढ़ें : 27 वर्षीय बुमराह इस समय 7 दिन के लिए अनिवार्य क्वारंटीन में हैं। बुमराह इस समय टीम होटल में हैं। मुंबई इंडियंस (Mumabi Indians) की ओर से आईपीएल में खेलने वाले बुमराह का एक वीडियो फ्रैंचाइजी ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया। इस वीडियो में बुमराह वेट लिफ्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। बुमराह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पढ़ें : मुंबई इंडियंस ने इसका कैप्शन लिखा, ' यह वह ट्वीट है जिसका सभी इंतजार कर रहे थे।' इससे पहले बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। उन्होंने शादी के तहत ब्रेक लिया था। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर थे। यॉर्कर स्पेशलिस्ट बुमराह ने 15 मार्च को गोवा में एक निजी समारोह में शादी की थी। कप्तान रोहित शर्मा सोमवार को जुड़े मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) सोमवार को टीम होटल पहुंचे। ये चारों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे थे। भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। आईपीएल 2020 में बुमराह ने 15 मैचों में कुल 27 विकेट लिए थे। आईपीएल का पिछला आयोजन यूएई में हुआ था। आरसीबी के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी मुंबई आईपीएल 14 में मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 9 अप्रैल को करेगी। मुंबई ने पिछली बार दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रेकॉर्ड 5वीं बार खिताब अपने नाम किया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2PlxBbh
Share:

स्टीव स्मिथ ने कप्तानी की जताई इच्छा, कोच जस्टिन लैंगर ने उम्मीदों पर फेरा पानी

सिडनी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा है कि अगर उन्हें फिर से मौका मिलता है तो वह ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करना पसंद करेंगे लेकिन मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने स्पष्ट किया कि अभी ऐसी कोई संभावना नहीं है। स्मिथ को 2018 में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। इस कारण उन्हें अपनी कप्तानी भी गंवानी पड़ी थी। पढ़ें : स्मिथ ने 'न्यूज कॉर्प' से कहा, 'मैंने निश्चित तौर पर इस पर बहुत गहन विचार किया और अब मुझे लगता है कि मैं उस स्थिति में पहुंच गया हूं जहां अगर मुझे फिर से मौका मिलता है तो उसके लिए उत्सुक रहूंगा।' लैंगर ने हालांकि कहा कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तानी पद अभी उपलब्ध नहीं है। बीसी स्पोर्ट के अनुसार लैंगर ने कहा, 'हमारे पास दो बहुत अच्छे कप्तान हैं और आगे हमें दो महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं एशेज और टी20 विश्व कप में खेलना है। हमारा भविष्य उज्ज्वल दिखता है। मीडिया में चल रही चर्चा के बावजूद कप्तानी का पद उपलब्ध नहीं है।' पढ़ें : रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड अगली बैठक में तय करेगा कि स्मिथ की कप्तान के रूप में वापसी होनी चाहिए या नहीं। इसमें कहा गया है कि एजेंडा में कप्तान पर चर्चा भी शामिल है। गेंद से छेड़छाड़ के मामले के बाद टीम की हर हाल में जीत दर्ज करने के रवैये की समीक्षा की गई। स्मिथ ने प्रतिबंध समाप्त होने के बाद एशेज 2019 में अपनी टीम की जीत में मदद की लेकिन कप्तानी की चर्चा से दूर रहे। उन्होंने कहा, 'अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चाहता है और यह टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ है तो निश्चित तौर पर इसमें मेरी दिलचस्पी होगी।' स्मिथ ने कहा कि यह विवाद ताउम्र उनके नाम के साथ जुड़ा रहेगा लेकिन वह इसे फिर से कप्तानी संभालने की राह में रोड़ा नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा, 'मैं टीम की कप्तानी करूं या न करूं मुझे केपटाउन की घटना के साथ जीना होगा। मैंने पिछले कुछ वर्षों में काफी कुछ सीखा है और एक इंसान के रूप में अधिक परिपक्व हुआ हूं।' स्मिथ ने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर मौका मिलता है तो उसे संभालने के लिये बेहतर स्थिति में रहूंगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं तब भी टीम के कप्तान का उसी तरह से समर्थन जारी रखूंगा जैसे (टेस्ट कप्तान) टिम (पेन) और फिंची (वनडे कप्तान आरोन फिंच) का समर्थन करता रहा हूं।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2PktWKX
Share:

आईपीएल की तैयारियों में जुटे दिल्ली के खिलाड़ी, रहाणे और इशांत ने बहाया पसीना

मुंबई अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा और उमेश यादव सहित दिल्ली कैपिटल्स टीम के सदस्यों ने 9 अप्रैल से शुरू होने वाली आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2021) से पहले मंगलवार को अपने पहले नेट सत्र में हिस्सा लिया। पढ़ें : दिल्ली की फ्रैंचाइजी द्वारा ट्विटर पर अपलोड की गई फोटों के अनुसार खिलाड़ियों ने यहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में बल्लेबाजी और गेंदबाजी सत्र के साथ साथ शारीरिक अभ्यास भी किया। पढ़ें : भारतीय स्टार ऋषभ पंत, सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, आल राउंडर अक्षर पटेल और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग सहित टीम के सदस्य सोमवार को यहां अपने टीम होटल में इकट्ठे हुए थे। इस ग्रुप में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर, इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स, क्रिस वोक्स और टॉम करन के अलावा गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स भी शामिल थे। पंत इस साल शानदार फॉर्म में हैं। 23 साल के इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारत की 3-1 जीत में अहम भूमिका अदा की थी जिसमें उन्होंने छह पारियों में एक शतक की मदद से 270 रन बनाए थे। पंत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बाद वनडे श्रृंखला में शानदार फॉर्म में थे जिसमें उन्होंने दो मैच खेले। इसमें उन्होंने 77 और 78 रन की पारियां खेलीं। अश्विन और अक्षर ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन किया था। नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर कंधे की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग के पूरे सत्र में नहीं खेल पाएंगे। यह चोट उन्हें हाल में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की श्रृंखला के दौरान लगी थी। खिलाड़ियों को एक हफ्ते के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। दिल्ली कैपिटल्स लीग के 2021 सत्र के पहले मैच में 10 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। आईपीएल का 14वां चरण नौ अप्रैल से शुरू हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले सत्र के फाइनल में मुंबई इंडियंस से हारकर उप विजेता रही थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3sDAeUe
Share:

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने ऋषभ पंत, चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें एडिशन के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने ऋषभ पंत () को कप्तान नियुक्त किया है। पंत चोटिल श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की जगह लेंगे जो कंधे में चोट के कारण इस टी20 लीग से बाहर हो गए हैं। पढ़ें : श्रेयस का बायां कंधा इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गया था। बतौर कप्तान पंत पहली बार आईपीएल (IPL 14) में उतरेंगे। 23 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत ने इससे पहले घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की कप्तानी की है। पंत साल 2017 में सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में दिल्ली के कप्तान थे। पढ़ें : \ दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को पंत को कप्तान बनाए जाने की घोषणा अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर की। दिल्ली कैपिटल्स ने लिखा, 'ऋषभ पंत आईपीएल 2021 में हमारे कप्तान होंगे।' 'सपना पूरा हुआ' कप्तान बनाए जाने के बाद पंत ने कहा, 'दिल्ली जहां मैं बड़ा हुआ और जहां छह साल पहले अपनी आईपीएल यात्रा शुरू की, ऐसी टीम का एक दिन कप्तान बनना हमेशा से मेरा सपना था। आज मेरा सपना पूरा हो गया। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह सचमुच महान पल है और मैं इसके लिए टीम के मालिकों का आभारी हूं क्योंकि इन लोगों ने मुझे इस भूमिका के योग्य समझा। शानदार कोचिंग स्टाफ और कई सीनियरों के साथ रहते हुए मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए अपना श्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा।' पंत इस साल शानदार फॉर्म में हैं पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में भारत की 3-1 जीत में अहम भूमिका अदा की थी जिसमें उन्होंने छह पारियों में एक शतक की मदद से 270 रन बनाए थे। पंत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बाद वनडे श्रृंखला में शानदार फॉर्म में थे जिसमें उन्होंने दो मैच खेले। इसमें उन्होंने 77 और 78 रन की पारियां खेलीं। श्रेयस के चोटिल कंधे की सर्जरी 8 अप्रैल को हो सकती है। इसके बाद वह कम से कम 5 महीने तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। आईपीएल 14 में दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत चेन्नै सुपरकिंग्स (Delhi Capitals vs Chennai Super Kings) के खिलाफ 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में करेगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2PCEy7M
Share:

भारत-पाकिस्तान की टीमें ट्राई सीरीज में होंगी आमने-सामने, जानें कब और कहां भिड़ेंगी

कराची, 30 मार्च (भाषा) भारत और पाकिस्तान की नेत्रहीन क्रिकेट टीमें अगले महीने ढाका में तीन देशों की टी20 श्रृंखला में एक दूसरे के आमने सामने होंगी।

पाकिस्तान नेत्रहीन क्रिकेट परिषद (पीबीसीसी) ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश दो अप्रैल से ढाका में शुरू होने वाले तीन देशों के टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान और भारत की नेत्रहीन क्रिकेट टीमें चार अप्रैल को टूर्नामेंट में एक दूसरे से भिड़ेंगी। ’’

पीबीसीसी अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों का कोरोना वायरस के लिये परीक्षण किया गया जिसमें सभी नेगेटिव आये हैं जबकि बांग्लादेश और भारत ने भी कोविड-19 जांच करवा ली हैं जिसमें सभी नेगेटिव आये हैं।

पाकिस्तान की नेत्रहीन टीम बुधवार को लाहौर से रवाना होगी और श्रृंखला का पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच दो अप्रैल को खेला जायेगा।

तीन अप्रैल को पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से और चार अप्रैल को भारत से होगा। इसके बाद वह छह अप्रैल को फिर बांग्लादेश से और सात अप्रैल को भारत से भिड़ेगी।

आठ अप्रैल को होने वाले फाइनल में सर्वश्रेष्ठ दो टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी।



from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rAvtd4
Share:

आईपीएल से पहले 'हाऊ इज द जोश' पूछते नजर आए भज्जी, जमकर लगाए ठुमके

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें एडिशन के तहत इस समय मुंबई में क्वारंटीन में समय गुजार रहे हैं। 40 वर्षीय भज्जी शनिवार को टीम होटल पहुंचे। क्वारंटीन में समय पूरा होने के बाद टर्बनेटर टीम साथियों से मिलेंगे। पढ़ें : आगामी आईपीएल (IPL 14) में हरभजन इस बार कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। केकेआर ने हरभजन को नीलामी में उनके बेस प्राइस दो करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। इस टी20 लीग में हरभजन पहली बार केकेआर (KKR) की ओर से शिरकत करेंगे। पढ़ें : 'पूछा-जोश कैसा है'हरभजन ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह स्पोर्ट्स प्रजेंटर जतिन सप्रू के साथ साउथ इंडियन फिल्म 'मास्टर' के फेमस गाना वाथी कमिंग पर जमकर डांस कर रहे हैं। भज्जी और जतिन वाथी कमिंग गाने के डांस स्टेप करते दिखे। हरभजन ने मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स और जतिन सप्रू को टैग करते हुए वीडियो का कैप्शन लिखा, ' आईपीएल 2021 कमिंग। 'हाऊ इज द जोश'? आईपीएल 2020 से नाम वापस ले लिया था हरभजन पिछले आईपीएल में चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) की टीम में थे। हालांकि निजी कारणों का हवाला देते हुए भज्जी ने आईपीएल 2020 में हिस्सा नहीं लिया था। बाद में सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इंडियंस की ओर से की थी शुरुआत हाल के दिनों में हरभजन को कमेंट्री करते हुए भी देखा गया है। हरभजन शनिवार को मुंबई पहुंचे जहां उनकी टीम है। भज्जी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस की ओर से की थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wkPmbJ
Share:

अजूबे से कम नहीं तस्कीन का ये हैरतअंगेज कैच, हंसते हुए पविलियन लौटे गप्टिल

नई दिल्ली न्यूजीलैंड ने बारिश से प्रभावित दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश (New Zealand vs Bangladesh) को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 28 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बनाए। बांग्लादेश को 16 ओवर में संशोधित लक्ष्य 171 का मिला था। मेहमान बांग्लादेश टीम 7 विकेट पर 142 रन ही बना सकी। तस्कीन अहमद ने एक हाथ से लपका कैच मैच के दौरान पेसर तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) का एक कैच चर्चा का विषय बना रहा। न्यूजीलैंड की पारी के छठे ओवर में मोहम्मद सैफुद्दीन (Mohammad Saifuddin) की गेंद पर ओपनर मार्टिन गप्टिल (Martin Guptil) ने फाइन लेग की ओर से एक शानदार शॉट खेला। तस्कीन ने हवा में बाईं ओर डाइव लगाते हुए बाएं हाथ से शानदार कैच लपक लिया। कुछ देर तक गप्टिल को विश्वास नहीं हुआ कि वह कैच आउट हो गए हैं। गप्टिल हंसते हुए पविलियन लौट गए। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो तस्कीन के इस शानदार कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गप्टिल 18 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने इस दौरान दो चौके और एक छक्का लगाया। पढ़ें : फिलिप्स ने नाबाद 58 रन की पारी खेली न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने सबसे अधिक नाबाद 58 रन की पारी खेली वहीं डेरिल मिशेल ने नाबाद 34 रन बनाए। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन ने सबसे अधिक 2 विकेट निकाले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की ओर से सौम्य सरकार ने 51 रन बनाए वहीं ओपनर मोहम्मद नईम ने 38 रन की पारी खेली। कीवी टीम की ओर से टिम साउदी, हामिश बेनेट और एडम मिल्ने ने दो दो विकेट निकाले।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3u4bwgc
Share:

न्यूजीलैंड की घरेलू सरजमीं पर 7वीं सीरीज जीत, दूसरे वनडे में बांग्लादेश को हराया

नेपियर न्यूजीलैंड ने मंगलवार को बारिश से प्रभावित दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बांग्लादेश को 28 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली। बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 18वें ओवर तक पांच विकेट पर 173 रन बना लिए थे, तभी बारिश आ गई। फिर बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस पद्धति से जीत के लिए 16 ओवर में 170 रन का संशोधित लक्ष्य मिला लेकिन टीम सात विकेट पर 142 रन ही बना सकी। पढ़ें : इस तरह न्यूजीलैंड ने इस सत्र में घरेलू सरजमीं पर सातवीं श्रृंखला अपने नाम की, इसमें से चार टी20, दो टेस्ट और एक वनडे श्रृंखलाएं हैं। मैच रैफरी जेफ क्रो के आधिकारिक रूप से संशोधित स्कोर तय करने से पहले ही बांग्लादेश ने खेलना शुरू कर दिया। अंपायरों ने 1.3 ओवर पर मैच रोका जो नए लक्ष्य की आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहे थे। गुस्से में दिखे कोच रसेल डोमिंगो क्रोव अपने कम्प्यूटर पर गणना कर रहे थे जिससे काफी विलंब हुआ। एक समय पर उनके और बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो के बीच गुस्से में बातचीत होती दिख रही थी। सौम्य सरकार (51) ने 25 गेंद में अर्धशतक बनाया और दूसरे विकेट के लिए मोहम्मद नईम (38) के साथ 81 रन जोड़कर दौरा करने वाली टीम की उम्मीदें बढ़ाई। लेकिन सौम्य 11वें ओवर में टिम साउदी का शिकार बने और फिर कामचलाऊ ऑफ स्पिनर ग्लेन फिलिप्स ने नईम को आउट किया। एडम मिल्न ने 14वें ओवर में महमूदुल्लाह और अफीफ हुसैन को शिकार बनाया। बांग्लादेश का स्कोर इस तरह तीन विकेट पर 123 रन से छह विकेट पर 126 रन हो गया। पढ़ें : इससे पहले न्यूजीलैंड ने फिलिप्स की 31 गेंद में खेली गयी नाबाद 58 रन की पारी (27 गेंद में 50 रन) और डेरिल मिशेल के 16 गेंद में नाबाद 34 रन से पांच विकेट पर 173 रन बना लिये थे। कीवी टीम ने 55 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे बांग्लादेश ने पहला शिकार फिन एलेन को बनाया जो तास्किन अहमद की गेंद पर कैच आउट हुए, उन्होंने 17 रन बनाए। तास्किन ने फिर मार्टिन गप्टिल (21) का शानदार कैच लिया जिससे न्यूजीलैंड ने 55 रन पर दो विकेट गंवा दिए। अगली गेंद पर डेवोन कॉनवे भी 15 रन पर आउट हो गए। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट पर 81 रन था। विल यंग भी 17 रन पर स्टंप आउट हुए। हल्की बारिश शुरू हो गई थी लेकिन जब 13वें ओवर में यह तेज हुई तो खिलाड़ियों को मैदान से जाना पड़ा तब न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 102 रन था। 25 मिनट बाद फिर खिलाड़ी मैदान पर उतरे और मार्क चैपमैन आते ही आउट हो गए।अंत में फिलिप्स और मिशेल रन जुटा रहे थे, तभी बारिश से खेल दोबारा रोकना पड़ा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2QHInJg
Share:

आरसीबी के बल्लेबाज ने जड़ा ऐसा छक्का, स्टेडियम की छत पर गिरी गेंद

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें एडिशन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। आईपीएल की आठों फ्रैंचाइजी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं। 9 अप्रैल से शुरू होने वाले इस टी20 लीग के लिए कई टीमों ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। कई विदेशी खिलाड़ी अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं तो कई अभी अपनी अपनी नेशनल टीम के साथ व्यस्त हैं। पढ़ें : स्टेडियम की छत पर गिरी गेंद न्यूजीलैंड के युवा विकेटकीपर फिन एलेन (Finn Allen) इस समय बांग्लोदश (New Zealand vs Bangladesh 2nd T20) के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रहे हैं। एलेन को इस साल आईपीएल में विराट कोहली ( Virat Kohli) की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के लिए खेलना है। आईपीएल (IPL 14) से पहले इस 21 वर्षीय खिलाड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 में अपनी छोटी लेकिन उपयोगी पारी से फैंस का खूब मनोरंजन किया। पढ़ें : रिवर्स स्वीप पर चौके के जरिए खोला खाता फिन ने 10 गेंदों पर 17 रन बनाए जिसमें 2 चौका और एक छक्का शामिल था। इस दौरान उन्होंने रिवर्स स्वीप पर चौके के साथ अपना खाता खोला। कीवी बल्लेबाज ने पेसर तस्कीन अहमद की गेंद पर 95 मीटर का एक बेहतरीन छक्का जड़ा जो मैक्लीन पार्क (McLean Park, Napier) स्टेडियम की छत पर जाकर गिरा। इस छक्के को फैंस खूब सराह रहे हैं। आईपीएल से पहले जिस तरह से फिन ने बल्लेबाजी का नमूना पेश किया उससे आरसीबी फ्रैंचाइजी खुश होगी। 50 गेंदों पर जड़ा है शतक फिन ने हाल में घरेलू फोर्ड टूर्नमेंट में ओटागो के खिलाफ 50 गेंदों पर शतक जड़ा था। उन्होंने 59 गेंदों पर 128 रन बनाए थे। इस दौरान फिन के बल्ले से 11 छक्के और 9 चौके निकले थे। आरसीबी आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत 9 अप्रैल को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ करेगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/31u1ybB
Share:

टी20 रैंकिंग में शेफाली की बादशाहत कायम, स्मृति मंधाना ने लगाई छलांग

दुबई की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में 30 गेंदों पर 60 रन की आक्रामक पारी के दम पर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय की ताजा रैंकिंग में बल्लेबाजों में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पढ़ें : पिछले सप्ताह शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाली शेफाली ने अंतिम मैच की इस पारी के दम पर 26 रेटिंग अंक हासिल किए और अब उनके 776 रेटिंग अंक हो गए हैं। इस युवा भारतीय बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पर 35 अंक की बढ़त बना ली है। शेफाली के साथ पारी की शुरुआत करने वाली स्मृति मंधाना ने 28 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए थे। इससे वह एक पायदान ऊपर छठे स्थान पर पहुंच गई हैं। बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ ने 12 रन दे तीन विकेट लिये थे। इससे उन्होंने गेंदबाजी रैकिंग में 12 पायदान की लंबी छलांग लगाई है और वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 13वीं रैंकिंग पर पहुंच गयी है। तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी भी 15 पायदान ऊपर 56वें स्थान पर पहुंच गई है। दक्षिण अफ्रीका ने यह श्रृंखला 2-1 से जीती थी। उसकी कप्तान सुन लुस बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान आगे 37वें जबकि तेज गेंदबाज टुमी सेखुखुने गेंदबाजी रैंकिंग में सात स्थान ऊपर 42वें नंबर पर पहुंच गई हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wdnDcQ
Share:

बांग्लादेश-न्यूजीलैंड के मैच में हुआ अजब-गजब खेल, टारगेट का अता-पता नहीं और खिलाड़ी करने लगे बैटिंग

नेपियर क्या कभी ऐसा हुआ है कि सामने वाली टीम ने बैटिंग कर ली हो। आप बल्लेबाजी करने उतरें और आपको पता ही न हो कि असल में टारगेट क्या है। फिर आपको एक लक्ष्य बताया जाए। और 9 गेंद बाद उस लक्ष्य को यह कहकर बढ़ाया जाए कि DLS में गलती हो गई है। जी, यह किसी गली-मोहल्ले या क्लब क्रिकेट के मैच की बात नहीं है। यह एक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में हुआ है। मंगलवार को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच हुए टी20 इंटरनैशनल मुकाबले के दौरान। बांग्लादेश ने सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड का स्कोर 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन था तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से पहली पारी का खेल आगे नहीं बढ़ पाया। और पारी समाप्त हो गई। आम तौर पर ऐसे मामलों में क्रिकेट में इस्तेमाल किया जाने वाले DLS नियम अपनाया जाता है। इस नियम की पेचदगियों को लेकर तमाम सवाल और चर्चाएं होती रहती हैं लेकिन क्रिकेट में ओवरों की कटौती होने पर इसी DLS की गणना को ही इस्तेमाल किया जाता है। जब बांग्लादेश की पारी शुरू हुई तो इस बात को लेकर संशय था कि आखिर उसे कितना लक्ष्य हासिल करना है। हालांकि तीन-चार गेंद बाद ही यह बताया गया कि उसके सामने 148 रन हासिल करने हैं। पर यह कहानी में सिर्फ एक ट्विस्ट था। पिक्चर अभी बाकी थी। हैमिश बैनेट पारी का दूसरा और अपना पहला ओवर फेंक रहे थे। इस ओवर की तीन ही गेंद हुईं थी कि एक नया टारगेट सामने आया। खेल रोकना पड़ा। मैच रेफरी जैफ क्रो को नए लक्ष्य पर साइन करना पड़ा। बांग्लादेश को 16 ओवर में 171 का टारगेट दिया गया। क्रो और उनकी टीम शीट और मॉनीटर देखने लगे। कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है। बांग्लादेश के खिलाड़ी भी ड्रेसिंग रूम में जमा थे। बांग्लादेश के मैनेजर मैच रेफरी के रूम में पहुंच गए। नया लक्ष्य टीमों को दे दिया गया है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3fo7Fq7
Share:

पूर्व चयनकर्ता सरनदीप ने कहा, टी20 के लिए रोहित-धवन सर्वश्रेष्ठ विकल्प

नई दिल्ली भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 में पारी का आगाज करने की इच्छा रखते हैं लेकिन पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह (Sarandeep Singh) का मानना है कि आगामी टी20 विश्व कप में भारत को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अनुभवी सलामी जोड़ी के साथ ही उतरना चाहिए। सरनदीप का कार्यकाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल के शुरू में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद समाप्त हो गया था। उन्होंने अलग प्रारूपों के लिये अलग अलग कप्तान पर भी अपनी राय रखी हालांकि कहा कि उनके समय में इस पर चर्चा नहीं हुई क्योंकि कोहली तीनों प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद कोहली (Kohli) ने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL ) में पारी का आगाज करेंगे जिससे विश्व कप में उनके और रोहित शर्मा के सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरने की संभावना जतायी जाने लगी। धवन को श्रृंखला के पहले मैच के बाद बाहर कर दिया गया था। कोहली और रोहित ने अंतिम टी20 में पारी की शुरुआत की थी। सरनदीप ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘यह हैरानी भरा था। उन्होंने (धवन) आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था, ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया। जब भी वह खेलता है तो अच्छा प्रदर्शन करता है। वह मानसिक रूप से बेहद मजबूत है। हो सकता है कि वे कुछ विकल्प आजमाना चाहते हों लेकिन मेरा मानना है कि रोहित और धवन का दायें हाथ और बायें हाथ के बल्लेबाज का संयोजन विश्व कप में भारत के लिये सर्वश्रेष्ठ विकल्प होगा। ’ उन्होंने कहा, ‘आप एक मैच के आधार पर आकलन नहीं कर सकते। उसने बाद में वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया। टीम का निर्धारण करने में आईपीएल की भूमिका अहम होगी। टीम में जगह बनाना आसान नहीं है। इशान किशन को भी टीम में जगह बनाने के लिये बेजोड़ प्रदर्शन करना होगा। ’ सरनदीप का इसके साथ ही मानना है कि अगर हार्दिक पंड्या गेंदबाजी नहीं करता है तो फिर क्रुणाल के लिये वनडे टीम में जगह नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अगर हम वनडे की बात करें तो यदि हार्दिक गेंदबाजी नहीं करता तो क्रुणाल आपका पांचवां गेंदबाज नहीं हो सकता है। उसने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन क्रुणाल 10 ओवर नहीं कर सकता है। वह टी20 का अच्छा खिलाड़ी है लेकिन जब वनडे की बात आती है तो उसके पास बल्लेबाजों के सामने चुनौती पेश करने जैसा कौशल नहीं है। ’ अलग अलग प्रारूपों के लिये अलग कप्तानों के विषय पर सरनदीप ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान इस पर चर्चा तक नहीं हुई। उन्होंने कहा, ‘अलग अलग कप्तानों की जरूरत तब पड़ती है जबकि आपका कप्तान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा हो लेकिन वह (कोहली) एकमात्र खिलाड़ी है जिसका सभी प्रारूपों में औसत 50 से ऊपर है। अगर वह किसी एक प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है तो आप उससे कप्तानी का भार कम कर सकते हो। ’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dj3Pfp
Share:

वक्त की पाबंदी को लेकर सख्त BCCI, IPL में 90 मिनट में खत्म करनी होगी पारी

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 में वक्त की पाबंदी को लेकर काफी सख्त होने जा रहा है। नई प्लेइंग कंडीशन, जो फ्रैंचाइजी के साथ साझा की गई हैं, में बीसीसीआई ने साफ किया है कि 20वां ओवर 90 मिनट में खत्म हो जाना चाहिए। पहले 20वां ओवर 90वें मिनट में शुरू होना जरूरी था। टीमों को भेजे गए मेल, जिसकी कॉपी हमारे सहयोगी क्रिकबज के पास भी है, में बीसीसीआई ने कहा है, 'मैच की टाइमिंग को नियंत्रित करने के लिए हर पारी का 20वां ओवर 90 मिनट में समाप्त होना चाहिए पहले 20वां ओवर 90वें मिनट में शुरू होना चाहिए था।' इस पॉइंट को स्पष्ट करते हुए बीसीसीआई ने कहा, 'आईपीएल मैचों में हर घंटे में औसतन 14.11 ओवर फेंकने होंगे (इसमें टाइम-आउट शामिल नहीं होगा)। बिना किसी रुकावट के होने वाले मैच की एक पारी 90 मिनट में खत्म होनी चाहिए (यानी 85 मिनट खेल के और 5 मिनट टाइम-आउट के लिए) देरी या रुकावट वाले मैचों, जहां निर्धारित समय में 20 ओवर न हो पाएं इसमें हर ओवर के लिए 4 मिनट 15 सेकंड अतिरिक्त हो सकते हैं।' बीसीसीआई ने टाइमिंग को लेकर एक कदम और आगे बढ़कर चौथे अंपायर को अधिक ताकत दी है। यह चौथे अंपायर की जिम्मेदारी होगी कि अगर बल्लेबाजी वाली टीम जानबूझकर वक्त बर्बाद करे तो वह उन्हें चेतावनी दे। चौथे अंपायर को यह अधिकार दिया गया है कि अगर बल्लेबाजी टीम की वजह से गेंदबाजी करने वाली टीम निर्धारित समय में 20 ओवर ने फेंक पाए तो बल्लेबाजी करने वाली टीम के समय में कटौती की जाए। चौथे अंपायर की जिम्मेदारी होगी कि बल्लेबाजी करने वाली टीम का कप्तान (अगर वह क्रीज पर नहीं है तो) और टीम मैनेजर, दोनों को इन चेतावनियों के बारे में पता हो।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2PgNkbC
Share:

दोबारा ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करना चाहते हैं स्टीव स्मिथ

सिडनी स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने कहा है कि अगर उन्हें फिर से मौका मिलता है तो वह ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी (Australia Captain) करना पसंद करेंगे। स्मिथ को 2018 में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ (Ball Tempering) के मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। इस कारण उन्हें अपनी कप्तानी भी गंवानी पड़ी थी। स्मिथ ने ‘न्यूज कॉर्प’ से कहा, ‘मैंने निश्चित तौर पर इस पर बहुत गहन विचार किया और अब मुझे लगता है कि मैं उस स्थिति में पहुंच गया हूं जहां मुझे फिर से मौका मिलता है तो उसके लिए उत्सुक रहूंगा। ’ गेंद से छेड़छाड़ के मामले के बाद टीम की हर हाल में जीत दर्ज करने के रवैये की समीक्षा की गई। स्मिथ ने प्रतिबंध (Steve Smith Ban) समाप्त होने के बाद एशेज 2019 (Ashes 2019) में अपनी टीम की जीत में मदद की लेकिन कप्तानी की चर्चा से दूर रहे। उन्होंने कहा, ‘अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (Cricket Australia) चाहता है और यह टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ है तो निश्चित तौर पर इसमें मेरी दिलचस्पी होगी। ’ स्मिथ (Steve Smith) ने कहा कि यह विवाद ताउम्र उनके नाम के साथ जुड़ा रहेगा लेकिन वह इसे फिर से कप्तानी संभालने की राह में रोड़ा नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं टीम की कप्तानी करूं या न करूं मुझे केपटाउन की घटना के साथ जीना होगा। मैंने पिछले कुछ वर्षों में काफी कुछ सीखा है और एक इंसान के रूप में अधिक परिपक्व हुआ हूं। ’ स्मिथ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर मौका मिलता है तो उसे संभालने के लिए बेहतर स्थिति में रहूंगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो मैं तब भी टीम के कप्तान का उसी तरह से समर्थन जारी रखूंगा जैसे (टेस्ट कप्तान) टिम (पेन) और फिंची (वनडे कप्तान आरोन फिंच) का समर्थन करता रहा हूं। ’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3u5QJZQ
Share:

NZ vs BAN: LIVE स्कोर, दूसरा टी20 इंटरनैशनल

NZ vs BAN: LIVE स्कोर, दूसरा टी20 इंटरनैशनल

from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3u9jswy
Share:

भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हुईं कोरोना पॉजीटिव

पटियाला भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर कोविड-19 पॉजिटिव हो गई हैं। उन्हें इस बीमारी के हल्के लक्षण नजर आए हैं। कौर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में हुई टी20 इंटरनैशनल सीरीज में नहीं खेली थीं। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही पांचवें वनडे इंटरनैशनल के दौरान चोट लग गई थी। उन्होंने सोमवार को हल्के लक्षण सामने आने के बाद जांच करवाई जिसका परिणाम पॉजीटिव आया है। एक करीबी सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'वह घर पर ही सेल्फ-आइसोलेशन कर रही हैं। उन्होंने लक जांच करवाई थी और आज इसी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उन्हें पिछले चार दिन से हल्का बुखार था और इसी वजह से टेस्ट करवाया गया। वह वैसे ठीक हैं और उनके जल्द ही रिकवर होने की उम्मीद है।' सूत्र ने आगे कहा, 'साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान उनकी लगातार जांच हो रही थी तो वह उसके बाद ही वायरस के संपर्क में आई होंगी।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3rtJ59S
Share:

Monday, March 29, 2021

स्कोर: वेस्टइंडीज और श्रीलंका दूसरा टेस्ट स्कोरकार्ड



from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wdhUUc
Share:

क्वॉरंटीन का वक्त और रवि शास्त्री का साथ, रोहित-विराट में हुई नई दोस्ती की शुरुआत

मुंबई कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में भारतीय क्रिकेटर्स के लिए महीनों तक बायो बबल में रहना आसान नहीं है। हालांकि, अगर इस इतने सख्त क्वॉरंटीन नियमों में से कुछ सकारात्मक निकलकर आया है तो वह भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े खिलाड़ियों, रोहित शर्मा और विराट कोहली की 'नई दोस्ती' है। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इंग्लैंड सीरीज के दौरान भारतीय टीम के दो सबसे सीनियर खिलाड़ियों कोहली और शर्मा के साथ टीम प्रबंधन और कोच रवि शास्त्री को वक्त मिला और स्पेस मिला जिसमें उन्होंने 'बैठकर बात करके सब निपटा लिया।' इन दोनों सीनियर बल्लेबाजों के रिश्तों को लेकर बीते कुछ अर्से से मीडिया में काफी कयास लगाए जा रहे थे। अब खबर है कि दोनों ने नए सिरे से अपने रिश्ते की शुरुआत करने का फैसला किया है। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया, 'टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में दो बड़ी सीरीज जीतने की खुशी तो थी ही। हालिया वक्त में एक और अच्छी चीज हुई है। इन दोनों के बीच निजी संबंध मजबूत हुए हैं। वे अब अपने क्रिकेट, टीम और आने वाली चुनौतियों से निपटने को लेकर पहले से अधिक एकसुर नजर आ रहे हैं। उन्हें अब यह अच्छी तरह समझ आ गया है कि अगर वे एक जैसा सोचेंगे तो इससे टीम को सिर्फ फायदा ही होगा। पिछले चार महीनों में यह सबसे बड़ी कामयाबी है।' साथ पारी की शुरुआत करने से लेकर मैदान पर एक-दूसरे के फैसलों का सम्मान करने तक, कोहली और शर्मा, अब एक-दूसरे के नजरिये को बेहतर समझते हैं। बायो-बबल में रहने का अर्थ है कि आपके पास काफी वक्त है और इसका फायदा हुआ है। सूत्र ने आगे कहा, 'बाहर से होने वाली बातें कड़वाहट को और बढ़ा रही थीं और इधर-उधर की बातें चीजों को खराब कर रही थीं। यह भारतीय क्रिकेट में काफी लंबे से चली आ रही समस्या थी। सभी प्रफेशनल की तरह विराट और रोहित के बीच भी असहमतियां होंगी। लेकिन हालिया वक्त से पहले उन्होंने कभी बैठकर इतने स्पष्ट तरीके से इसे दूर करने के बारे में नहीं सोचा।' मामले को करीब से देख रहे लोगों ने इस बात की ओर भी ध्यान दिलाया कि कैसे इन दोनों बड़े क्रिकेटर्स ने यह भी प्रयास किया कि टीम इंडिया से बाहर चल रहीं 'अफवाहें बंद होनी चाहिए।' सूत्रों ने कहा, 'वे अब पब्लिक में एक दूसरे से काफी बात कर रहे हैं, जैसे टी20 सीरीज खत्म होने के बाद प्रजेंटेशन के दौरान। वे पहले से ज्यादा साथ फोटो में नजर आ रहे हैं। वनडे सीरीज के दौरान विराट कोहली रोहित शर्मा के साथ काफी बातचीत करते हुए नजर आए। ऐसी चीजें पहले भी हुई होंगी लेकिन इस बार उन्होंने इसे ज्यादा पब्लिकली किया ताकि बाहर के लोगों को पता चले कि यह सब अब खत्म होना चाहिए।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2QTNIO1
Share:

धोनी गेंदबाजों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना जानते हैं : कृष्णप्पा गौतम

चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के हरफनमौला के गौतम ने सोमवार को कहा कि गेंदबाजों को महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में खेलना इसलिये पसंद है क्योंकि वह उनकी मजबूती और उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना जानते हैं। गौतम ने सीएसके वेबसाइट से कहा, ‘गेंदबाजों को माही भाई की नेतृत्व में खेलना इसलिए पसंद है क्योंकि वह एक गेंदबाज के मजबूत पक्ष को जानते हैं और वह उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराना भी जानते हैं। ’ कर्नाटक के इस क्रिकेटर ने कहा कि धोनी की कप्तानी में खेलना उनके लिये सपने के सच होने जैसा था। वह पहले पंजाब किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे सीएसके जैसी चैम्पियन टीम के लिये खेलने में किसी भी तरह की उम्मीदों का दबाव महसूस नहीं होता। ’ पिछला सीजन रहा था खराब चेन्नै सुपर किंग्स का पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़ें में खेला जाएगा। चेन्नै के लिए पिछला सीजन बहुत अच्छा नहीं रहा था। टीम पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी। वह अंक-तालिका में सातवें नंबर पर रही थी। आईपीएल में खरीदा फरवरी में हुई नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने गौतम को 9.25 करोड़ की भारी-भरकम देकर खरीदा था। वह आईपीएल के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dcPlO8
Share:

एक अप्रैल को RCB से जुड़ेंगे विराट कोहली, क्वॉरनटीन में रहना होगा

नई दिल्लीकप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के ट्रेनिंग कैंप शुरू करने के दो दिन बाद अपनी टीम के साथ जुड़ेंगे। कोहली 1 अप्रैल को टीम के साथ चेन्नै (Chennai) में जुड़ेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को अपने शुरुआती मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में ही खेलने हैं। टूर्नमेंट का पहला मैच 9 अप्रैल को चेन्नै में ही खेला जाएगा। यह मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। यह बात स्वाभाविक है कि कोहली (Kohli) को एक सप्ताह के आवश्यक क्वॉरनटीन (Quarantine) से गुजरना पड़ेगा। आईपीएल (IPL) के बायो-बबल नियम (Bio-Secure Bubble) और गाइडलाइन के लिए यह जरूरी है। सोमवार को कोहली पुणे में बायो-बबल से बाहर निकल गए। रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज (India vs England ODI Series) के बाद कोहली मुंबई स्थित अपने घर चले गए थे। कोहली जनवरी के अंत से बायो-सिक्योर बबल में थे। वह इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच, पांच टी20 इंटरनैशनल और तीन वनडे इंटरनैशनल मुकाबले खेले। अब वह आईपीएल फ्रैंचाइजी सिस्टम का हिस्सा होंगे। वह भी भारत का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम खोने होने के दो दिन के भीतर ही। आईपीएल के बाद भी भारतीय क्रिकेट का शेड्यूल बहुत बिजी है। भारतीय टीम फिर एक बार बबल में जाएगी। उसे जून में इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल (ICC World Test Championship) खेलना है। इसके बाद उसे इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए लौटेगी जो घरेलू सरजमीं पर खेला जाएगा। रविवार को पुणे में वनडे सीरीज जीतने के बाद कोहली ने प्रशासकों से शेड्यूलिंग को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि एक बबल से दूसरे बबल में जाना खिलाड़ियों के लिए बहुत थकाने वाला होता है। कोहली ने कहा था, 'भविष्य में शेड्यूल को लेकर विचार करना चाहिए क्योंकि बबल में लंबे समय तक खेलना, दो से तीन महीने तक... बहुत-बहुत मुश्किल है। आप सभी से एक स्तर की मानसिक दृढ़ता की उम्मीद नहीं कर सकते।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dlLj5U
Share:

जब भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही थी तब सूर्य ने खुद को अच्छी तरह संभाला: जहीर खान

मुंबई, 29 मार्च (भाषा) मुंबई इंडियंस के मेंटोर जहीर खान को लगता है कि सूर्यकुमार यादव की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अचानक मिली सफलता का राज उनका नजरिया और जब भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही थी तो सही लोगों का साथ मिलना है।

पिछले साल मुंबई इंडियंस के साथ शानदार प्रदर्शन के बावजूद सूर्यकुमार को आस्ट्रेलियाई दौरे के लिये राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया गया था लेकिन उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीन अच्छी पारियां खेलीं।

जहीर ने मुंबई इंडियंस द्वारा आयोजित ‘ट्विटर स्पेस विद जैक’ में कहा, ‘‘सूर्य के साथ अच्छी चीज है कि पिछले तीन आईपीएल में और घरेलू सर्किट में भी उसके प्रदर्शन में निरंतरता रही। वह इस मौके का हकदार था और उसने काफी कड़ी मेहनत की है, कभी कभार आपको संयमित होना पड़ता है और कभी कभार आपके शानदार प्रदर्शन के बावजूद मौका नहीं मिलता। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह चीजें सूर्य के साथ हो रही थीं और उसने खुद को अच्छी तरह संभाला। उसके साथ के लोग भी उसे बताते रहे कि तुम्हें संयम बरतना होगा और जो कर रहे हो, उसे जारी रखना होगा। यह उसके नजरिये में भी दिखा। ’’

जहीर ने कहा, ‘‘टीम में जगह मिलना सपने के सच होने की तरह था और उसने मौके का पूरा फायदा उठाया और दिखाया कि वह इस स्तर पर खेलने और भारत को मैचों में जीत दिलाने के लिये काफी दृढ़ था। ’’



from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3u5nOF2
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support