This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Friday, December 31, 2021

वीडियो: कीवी क्रिकेटर ने शतक से किया नए साल का वेलकम, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली किसी भी बल्लेबाज के लिए नए साल की शुरुआत इससे बेहतर क्या हो सकती है। न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के () ने शानदार शतक से साल 2022 का स्वागत किया है। कॉनवे ने बांग्लादेश (NZ v BAN 1st Test) के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन यह मुकाम अपने नाम किया। बांग्लादेश की टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच शनिवार (1 जनवरी 2022 ) से सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। कॉनवे ने पहले दिन ही धमाकेदार सेंचुरी जड़ दी। वह साल 2022 में इंटरनैशनल क्रिकेट में शतक जड़ने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। कॉनवे ने 186 गेंदों पर करियर का दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 14 चौके और एक छक्का लगाया। इस दौरान उन्होंने दूसरे विकेट के लिए विल यंग (Will Young) के साथ 138 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अनुभवी रॉस टेलर (Ross Taylor) के साथ मिलकर कॉनवे ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। डेब्यू टेस्ट में ठोका था दोहरा शतक 30 वर्षीय यह कीवी बल्लेबाज करियर का चौथा टेस्ट खेल रहा है। 7वीं पारी में कॉनवे ने यह शतक जड़ा है। कॉनवे के नाम टेस्ट क्रिकेट में अब 2 शतक हो गए हैं जबकि उन्होंने इतने ही अर्धशतकीय पारी भी खेली है। टेस्ट में कॉनवे का बेस्ट स्कोर 200 रन है। कॉनवे ने डेब्यू टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्डस में यह कारनामा किया था। कॉनवे का वनडे और टी20 इंटरनैशनल करियर न्यूजीलैंड के इस बेहतरीन बल्लेबाज ने 3 वनडे इंटरनैशनल मैचों में 225 जबकि 20 टी20 इंटरनैशनल में 602 रन बनाए हैं। कॉनवे ने बहुत कम समय में कीवी टीम में तीनों फॉर्मेट में जगह बनाने में सफल रहे हैं। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर फील्डिंग का किया फैसला बांग्लादेश ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। कीवी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कुल स्कोर में अभी एक रन ही जड़ा था कि ओपनर टॉम लैथम एक रन बनाकर चलते बने। इसके बाद कॉनवे ने विल यंग (52) और टेलर ( 31) के साथ पारी का संभाला।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3pLiA29
Share:

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भी भारत को हुआ नुकसान, जानें वजह

सेंचुरियन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पर शुक्रवार को मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने कहा कि इस अपराध के कारण भारत को आईसीसी पुरुष विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से एक अंक का नुकसान होगा। एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल के ऑफ मैच रेफरी एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट ने तय समय में एक ओवर कम गेंदबाजी करने पर भारत पर यह जुर्माना लगाया। आईसीसी की खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी सदस्यों के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित) के तहत अगर टीम आवंटित समय में तय ओवर गेंदबाजी करने में विफल रहती है तो खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इसके अलावा आईसीसी पुरुष विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अनुच्छेद 16.11 के अनुसार टीम को तय समय में ओवर पूरा करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए एक अंक का दंड दिया जाता है। कप्तान विराट कोहली ने इस आरोप को स्वीकार कर लिया, इसलिए इसकी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर मरियस इरास्मस, एड्रियन होल्डस्टॉक के अलावा तीसरे अंपायर अलाउद्दीन पालेकर और चौथे अंपायर बोंगानी जेले ने ये आरोप लगाए थे। भारतीय टीम ने गुरुवार को यहां शुरुआती टेस्ट मैच को 113 रन से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zeUvnd
Share:

रूट, विलियमसन, रिजवान, अफरीदी आईसीसी सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के पुरस्कार की दौड़ में

दुबई इंग्लैंड के कप्तान , न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और पाकिस्तान के और मोहम्मद रिजवान को विभिन्न फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के कारण आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। यह पुरस्कार 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर को दिया जाएगा। के विजेता की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी। रूट ने इस साल 18 अंतरराष्ट्रीय मैचों में छह शतक की मदद से 1855 रन बनाए। वर्ष के अंत में हालांकि ऑस्ट्रेलिया के हाथों इंग्लैंड को एशेज सीरीज में पराजय झेलनी पड़ी। उन्होंने साल की शुरुआत में गॉल में श्रीलंका के खिलाफ 228 रन की पारी खेली थी। उसके बाद भारत के खिलाफ 218 रन बनाए। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के घरेलू चरण में उन्होंने चार मैचों में तीन शतक समेत 564 रन बनाए थे। वहीं विलिसमसन ने 16 मैचों में 693 रन बनाए लेकिन कीवी कप्तान का आकलन महज उनकी बल्लेबाजी के आंकड़ों के आधार पर नहीं किया जा सकता। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जीता। वहीं टी20 विश्व कप में उनकी टीम फाइनल तक पहुंची। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ने साल में 44 मैचों में 1915 रन बनाए और विकेट के पीछे 56 शिकार भी किए। रिजवान ने 29 टी20 मैचों में 1326 रन जोड़े और उनका स्ट्राइक रेट 134.89 रहा। शाहीन शाह अफरीदी ने 36 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 78 विकेट लिए। टी20 विश्व कप में उन्होंने छह मैचों में सात विकेट चटकाए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3Hob9Ur
Share:

हरभजन सिंह ने लगाया महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना, बोले टीम से बाहर करने की वजह तक नहीं बताई

नई दिल्ली अनुभवी भारतीय ऑफ-स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने रिटायरमेंट के बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया से उनके अचानक बाहर होने का कारण महेंद्र सिंह धोनी हैं, लेकिन उन्हें इसका कारण नहीं बताया गया। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर ने 1998 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने 103 टेस्ट, 236 वनडे और 28 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। हरभजन सिंह काफी समय तक भारतीय टीम के नंबर वन स्पिनर रहे। लेकिन साल 2011 के वर्ल्ड कप के बाद टीम में उनकी जगह पक्की नहीं रही। इसके बाद उन्होंने भारत के लिए बहुत कम मैच ही खेले। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी की टीम से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। वह 2015 वर्ल्ड कप की टीम का भी हिस्सा नहीं थे। हालांकि 2016 में भारत में हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं दिया गया था । उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार वनडे क्रिकेट 2015 में खेला था और 2016 में उन्होंने आखिरी टी20 इंटरनैशनल मैच खेला था। हालांकि वह नियमित रूप से इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते रहे। आईपीएल में आखिरी बार वह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे। हरभजन सिंह ने इंडिया टीवी के साथ बातचीत के दौरान कहा कि 400 टेस्ट विकेट लेने वाले खिलाड़ी को इस तरह नजरअंदाज कर देना अपने आप में एक 'रहस्यमय कहानी' है। हरभजन ने इंडिया टीवी से कहा, 'टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले खिलाड़ी को इस तरह बाहर कर देना अपने आप में एक रहस्यमय कहानी है। इसका जवाब अब तक नहीं दिया गाय है। मुझे अब भी हैरानी होती है। असल में क्या हुआ? मेरे टीम में रहने से किसे परेशानी थी?' 41 वर्षीय इस स्पिनर ने आगे कहा कि जब उन्होंने धोनी से इसका जवाब पूछने की कोशिश की तो उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. तो आखिर उन्होंने यह सवाल पूछना ही बंद कर दिया। हरभजन ने कहा, 'मैंने कप्तान (धोनी) से पूछना चाहा कि आखिर ऐसा क्यों हुआ, लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं दिया गया। मुझे अहसास हुआ कि इस व्यवहार का कारण पूछने की कोई वजह नहीं है। और अगर जवाब न मिले तो इसके बारे में पूछते रहने का कोई कारण नहीं है। तो बेहतर है कि इसे छोड़ ही दिया जाए।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eDQ1gM
Share:

टीम इंडिया को बनाया था वर्ल्ड चैंपियन, अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम को देना चाहते हैं कोचिंग

लंदनभारत और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम को कोचिंग देने में दिलचस्पी दिखाते हुए कहा कि जो रूट और उनकी टीम का भाग्य संवारने के लिए उनके पास बहुत अच्छी योजना है। ऑस्ट्रेलिया ने वर्तमान श्रृंखला के पहले तीनों मैच जीतकर एशेज अपने पास बरकरार रखी है जिसके बाद इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड का पद खतरे में पड़ गया है। ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में तीसरा टेस्ट केवल ढाई दिन में अपने नाम कर दिया था। टीम इंडिया को बना दिया था नंबर-1 कर्स्टन ने भारतीय टीम का मुख्य कोच पद संभालने के ठीक एक साल बाद दिसंबर 2009 में पहली बार भारत को टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचा दिया था। बाद में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के साथ भी यही उपलब्धि हासिल की थी। मेरे लिए कोच बनना सम्मान की बात होगी कर्स्टन ने ‘आई न्यूज’ से कहा, ‘इस पर (इंग्लैंड का मुख्य कोच बनना) मैं शुरू से विचार करता रहा हूं क्योंकि यह बहुत बड़ा सम्मान है। मैं अब तक दो बार (2015 और 2019) इस पद की दौड़ में रहा हूं। मैंने शुरू से स्पष्ट किया है कि मैं सभी प्रारूपों में यह जिम्मेदारी संभालने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हूं। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच रखने के बारे में सोच रहे हैं तो इस पर विचार किया जा सकता है।’ टेस्ट में काफी पीछे है इंग्लिश टीम विश्व कप विजेता कोच ने इंग्लैंड की 50 ओवरों की टीम को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बताया, लेकिन कहा कि टेस्ट टीम अभी काफी पीछे है। कर्स्टन ने कहा, 'उनकी टेस्ट टीम या वनडे टीम के साथ काम करना शानदार होगा। उनकी वनडे टीम अभी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। मेरे पास ऐसी योजना है जो काफी सोच विचार कर तैयार की गयी है। आपकी टेस्ट टीम पिछले कुछ समय से संघर्ष कर रही है, लेकिन इससे बाहर निकलने के लिए यह वास्तव में शानदार योजना होगी।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zdjWpi
Share:

अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे सौरव गांगुली, कोरोना रिपोर्ट में नहीं हुई ओमिक्रोन की पुष्टि

कोलकाता भारतीय क्रिकेट बोर्ड के मुखिया और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती किया गया था। 27 दिसंबर की रात तबीयत खराब होने के बाद उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिलहाल वह अपने घर पर भी डॉक्टर्स की निगरानी में ही रहेंगे। ओमिक्रोन की नहीं हुई पुष्टिइसी के साथ एक और अच्छी खबर यह है कि वह नए वेरिएंट ओमिक्रोन की जद में नहीं आए थे। दादा के कोरोना सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट के आधार पर पता लगा कि उनके सैंपल में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। कोरोना के हल्के लक्षण के बाद उन्हें मोनोक्लोनल एंटी-बॉडी कॉकटेल थेरेपी दी गई थी। लगातार हेल्थ बुलेटिन आता था इस बीच हॉस्पिटल मैनेजमेंट की ओर से लगातार उनके स्वास्थ्य पर अपडेट भी दिया जा रहा था। वह हेमोडायनामिक स्थिर थे। बुखार नहीं था। साथ ही साथ ऑक्सीजन लेवल भी नॉर्मल बना हुआ था। 49 वर्षीय सौरव गांगुली वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद संक्रमित हो गए थे। साल में तीसरी बार हुए थे एडमिट जनवरी 2021 में उन्हें सीने में दर्द के बाद एंजियोप्लास्टि से गुजरना पड़ा था। कुछ दिन अस्पताल में गुजारने के बाद जब वह घर पहुंचे तब भी वह डॉक्टर्स की देखरेख में ही थे। हाल ही में विराट कोहली से विवाद के चलते भी वह सुर्खियों में थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3EJ3NJB
Share:

Steve Smith gets stuck in lift for nearly an hour

Steve Smith gets stuck in lift for nearly an hour




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/32RDgfB
Share:

शर्मीले पुजारा को नाचते देख हैरान रह गई पत्नी, अश्विन के VIDEO पर किया कमेंट वायरल

सेंचुरियन जश्न तो बनता है। पार्टी भी बनती है क्योंकि भारत ने साउथ अफ्रीका में कमाल ही कुछ ऐसा किया है। इस साल के शुरू में ब्रिसबेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया का विजय अभियान थामने के बाद भारत ने सुपरस्पोर्ट पार्क पर दक्षिण अफ्रीका का विजय रथ रोककर 2021 का अंत किया। जीत से उत्साहित टीम इंडिया के खिलाड़ी अब नाच-गाकर इस विक्ट्री को सेलिब्रेट कर रहे हैं। टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर किया है। जहां वह अपने टीममेट्स के साथ जमकर थिरक रहे हैं। शर्मीले पुजारा को भी नचाया गया। जीत के जश्न में डांस करते पुज्जी को देखकर पत्नी पूजा भी हैरान रह गईं। अनुभवी ऑफ स्पिनर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'मैच के बाद की परंपरागत तस्वीरें बहुत उबाऊ हो गईं, इसलिए पुजारा ने पहली बार सिराज के साथ डांस करके पूरे लम्हें को यादगार बना दिया क्या जीत है।' वीडियो में अश्विन और सिराज पुजारा को डांस करते हुए नजर आ रहे हैं जबकि वीडियो केएल राहुल ने बनाया है। वीडियो को जमकर लाइक्स मिल रहे हैं। हार्दिक पंड्या समेत कई क्रिकेटर्स ने कमेंट किए, लेकिन पुजारा की पत्नी पूजा पाबरी का कमेंट खूब पसंद किया जा रहा है। शायद उन्होंने भी अपने शर्मीले पति को पहली बार थिरकते देखा। तभी तो तीन में से पहला इमोजी हैरानी भरे चेहरे वाला डाला। दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले 2014 से लेकर सुपरस्पोर्ट पार्क में लगातार सात जीत दर्ज की थी। भारत की यह सेंचुरियन में पहली और दक्षिण अफ्रीकी धरती पर टेस्ट मैचों में चौथी जीत है, लेकिन इससे उसने इस देश में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम 305 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचवें दिन दूसरे सत्र के दूसरे ओवर में अपनी दूसरी पारी में 191 रन पर आउट हो गई। भारत ने अपनी पहली पारी में 327 और दूसरी पारी में 174 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 197 रन ही बना पाया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3EBpaMM
Share:

T20 और ODI की कप्तानी गई, सिर्फ टेस्ट तक सिमट चुके कोहली ने सेंचुरियन जीतने पर क्या कहा

सेंचुरियन भारत ने दक्षिण अफ्रीका के गढ़ माने जाने वाले सुपरस्पोर्ट पार्क में पहले टेस्ट मैच में 113 रन से जीत दर्ज करके 2021 का शानदार अंत किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि उनकी टीम टेस्ट मैच जीतने का कोई भी अवसर नहीं गंवाती है और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपरस्पोर्ट पार्क में मिली जीत इस बात का प्रमाण है कि यह टीम क्रिकेट के लंबे प्रारूप में अब 'ऑलराउंड टीम' बन गई है। कोहली ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका में किसी भी स्थान पर टेस्ट मैच खेलना आसान नहीं है और सेंचुरियन निश्चित रूप से इनमें सबसे मुश्किल स्थल है। हमने चार दिन में परिणाम हासिल कर लिया। यह इस बात का प्रमाण है कि आज हम ऐसी टीम बन गए हैं जो अपने मजबूत पक्षों का खुलकर प्रदर्शन करती है।’ भारत अभी तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला नहीं जीत पाया है और कोहली का मानना है भारतीय टीम के पास दूसरे टेस्ट में अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए घरेलू टीम पर दबाव बनाने का यह स्वर्णिम अवसर है। कोहली ने कहा, ‘हम मैच जीतने के लिए मौका देख रहे थे। अब हम इसी तरह की क्रिकेट खेलते हैं और मैच में किसी भी स्तर पर मौका मिलने पर उसका पूरा फायदा उठाते हैं।’ कोहली ने कहा, ‘यह बहुत अच्छी स्थिति है। हम विदेश में खेल रहे हैं और 1-0 से आगे है। विरोधी टीम को दूसरे टेस्ट में फिर से दबाव में रखने का यह हमारे पास स्वर्णिम अवसर है और प्रत्येक खिलाड़ी इस पर ध्यान दे रहा है। वांडरर्स के लिए मंच बहुत अच्छी तरह से सजा हुआ है। हम वहां अधिक सकारात्मक होकर जा सकते हैं।’ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में भारतीय टीम ने शानदार सफलता हासिल की और कोहली ने कहा कि प्रत्येक अगले मैच में टीम अधिक आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। उन्होंने कहा, ‘नया साल यह विश्लेषण करने के लिए बहुत अच्छा मंच है कि हमने अपनी क्रिकेट कैसे खेली और मुझे लगता है कि हमने पिछले दो-तीन वर्षों में विशेषकर विदेशों में शानदार क्रिकेट खेली है। हमारी टीम अब अधिक बेहतर और आत्मविश्वासी बनती जा रही है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eEYTTe
Share:

Thursday, December 30, 2021

IND vs SL Asia Cup U-19 Final: भारत की पकड़ में फाइनल, यहां देखें मैच का रोमांच

दुबईडिफेंडिंग चैंपियंस भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला जारी है। यूएई के दुबई में खेले जा रहे इस फाइनल मुकाबले में भारत के युवा शेरों को फेवरेट बताया जा रहा है। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 103 रन से हराया था। 31 रन पर श्रीलंका के तीन विकेट गिरे भारत की कातिलाना गेंदबाजी जारी है। 16वें ओवर में श्रीलंका ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। कौशल तांबे ने अंजला बंडारा को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। स्कोर: 16 ओवर में 3-32 भारत की शानदार शुरआत श्रीलंका ने शुरुआती ओवर्स में ही दो विकेट गंवा दिए हैं। भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह ब्रेक लगा रखा है। 11वें ओवर तक श्रीलंका के दोनों ओपनर्स पवेलियन लौट चुके हैं। चामिंडू विक्रमसिंघे को रवि कुमार ने चौथे ओवर में आउट किया तो शेवोन डेनियल, राज बावा का शिकार हुए। स्कोर: 10.3 ओवर में 2-15 टॉस जीतकर श्रीलंका की खराब शुरुआत इस निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दुनिथ वेल्लालगे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला चुना। श्रीलंका टूर्नामेंट की एकमात्र टीम है, जिसने एक भी मैच नहीं गंवाया है। जबकि भारत को पाकिस्तान से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। यह टूर्नामेंट का पहला मैच है, जिसका लाइव टेलीकास्ट हो रहा है। भारत की प्लेइंग XI: हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, शेख रशीद, यश ढुल (कप्तान), निशांत सिंधु, राज बावा, आराध्या यादव (विकेटकीपर), कौशल तांबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार श्रीलंका की प्लेइंग XI: चामिंडू विक्रमसिंघे, शेवोन डेनियल, दुनिथ वेल्लालगे (कप्तान), रानूडा सोमराथने, रवीन डी सिल्वा, ट्रेवीन मैथ्यू, अंजला बंडारा (विकेटकीपर), यासिरू रोड्रिगो, पवन पथिराजा, सदिशा राजपक्षे, मथीशा पथिराना राशिद ने फाइनल तक पहुंचाया पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद अंगक्रिश रघुवंशी (16) और हरनूर सिंह पन्नू (15) क्रीज पर थोड़ा समय बिताने के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। आठवें ओवर में हरनूर के पविलियन लौटने के बाद क्रीज पर उतरे राशिद ने आखिर तक एक छोर संभाले रखा। इस दौरान उन्हें कप्तान यश ढुल (26) और राजांगद बावा (23) का साथ मिला लेकिन ये दोनों भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। शेख राशिद की 90 रन की नॉट आउट पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने अंडर-19 एशिया कप क्रिकेट में बांग्लादेश को 103 रन से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई।राशिद की 108 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 38.2 ओवर में महज 140 रन पर सिमट गई। उधर, श्रीलंका ने दुबई में खेले गए एक अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 22 रन से हराया। पाकिस्तान को हराकर फाइनल में आया श्रीलंकादूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने 70 रन पर आठ विकेट गंवाने के बाद नौवें और 10वें और 11वें नंबर के बल्लेबाजों यशिरू रोड्रिगो (नॉट आउट 31), मथीशा पथिराना (31) और त्रिवीन मैथ्यू (12) की उपयोगी पारियों से 44.5 ओवर में 147 रन बनाए। टीम ने इसके बाद पाकिस्तान को 49.3 ओवर में 125 पर आउट कर दिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mH164U
Share:

सिडनी, गाबा, लॉर्ड्स और अब सेंचुरियन, टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की बादशाहत कायम

नई दिल्ली विदेश में जाकर विरोधियों को दोनों इनिंग्स में आउट नहीं करने की कमजोरी अक्सर टीम इंडिया की असफलता का कारण बनती रही है। मगर ये नया इंडिया है साहब। जो विरोधी की आंखों में आंखें डालकर उसको उसी की जुबां में जवाब देना जानता है। हराना जानता है। फिर एक दिसंबर गुजर रहा है। नया साल आ रहा है, लेकिन गुजरते साल के आखिरी दिन टीम इंडिया ने 2021 में जो कमाल किया उस पर बात करना जरूरी है। इस साल 'SENA' को दी शिकस्त जो लोग क्रिकेट को करीब से देखते हैं, उनके लिए ये शब्द कोई नया नहीं है। दरअसल, क्रिकेट की चार महाशक्तियां हैं SENA यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया। कमाल देखिए कि टीम इंडिया ने इस साल इन चारों टीमों को करारी शिकस्त दी। शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से की, जहां कंगारुओं को उनके घर में घुसकर हराया। इंग्लैंड जाकर भी इतिहास रचा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड को अपने घर में बच्चों की तरह हराकर बदला लिया तो अब साउथ अफ्रीका में जाकर पहली बार सेंचुरियन में फतह हासिल की। शुरुआत ऑस्ट्रेलिया से हुई ब्रिस्बेन के गाबा में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। चार मैच की इस श्रृंखला के पहले मुकाबले में 36 रन पर ऑलआउट होने के बावजूद भारतीय टीम के इस कमाल से गदगद बीसीसीआई ने पूरी टीम के लिए 5 करोड़ रुपये के बोनस का ऐलान किया था। यह लगातार दूसरा मौका था जब भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला जीती हो। इंग्लैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर भारत वैसे तो यह पांच मैच की टेस्ट सीरीज अभी खत्म नहीं हुई है, आखिरी टेस्ट होल्ड पर है, लेकिन इस साल अगस्त-सितंबर में खेली गई इस सीरीज में भारत ने कमाल का खेल दिखाया था। पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद दूसरा मैच अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने बाउंस बैक किया भारत को पारी से हराया, लेकिन इस हार के बाद भारत का पलटवार देखने लायक था। चौथे टेस्ट को 149 रन के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन कोरोना के मामलों के चलते टीम इंडिया ने पांचवां टेस्ट खेलने से इनकार कर दिया। फिलहाल इस सीरीज का फैसला नहीं हुआ है, लेकिन कोहली एंड कंपनी का यह प्रदर्शन अंग्रेज सदियों याद रखेंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड से बदला जून में साउथैम्पटन का मैदान पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का गवाह बना था। आखिरी दिन तक दोनों ही टीमें मुकाबले में बराबरी पर खड़ी थी, लेकिन केन विलियमसन और रॉस टेलर की जोड़ी ने भारत के सपने को चकनाचूर कर दिया। इस हार का बदला भारत ने अपने घर पर कीवियों से लिया, जब दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया। कानपुर में ड्रॉ हुआ टेस्ट भी भारत के ही कब्जे में था। ऐसा पहली बार हुआ हैटेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम के फास्ट और स्पिन बोलर्स ने एक साल में सौ-सौ से अधिक विकेट लिए और वह भी 30 से कम के औसत से। इस साल भारत के पेस बोलर्स ने स्पिनर्स से अधिक सफलताएं अर्जित कीं। साल 2021 में खेले गए टेस्ट मैचों में भारतीय फास्ट बोलर्स ने 28.12 के औसत से 128 विकेट लिए जबकि स्पिनर्स ने 20.19 के औसत से 121 विकेट झटके। गौर करने वाली बात है कि विदेशी धरती पर ज्यादातर सफलताएं पेस बोलर्स के बूते मिलीं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qGIpQd
Share:

अंडर19 एशिया कप सेमीफाइनल : बांग्लादेश को 103 रन से हरा भारत शान से फाइनल में

शारजाह भारतीय क्रिकेट टीम ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 103 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उसका सामना श्रीलंका से होगा। एक अन्य सेमीफाइनल में श्रीलंका को पाकिस्तान को 22 रन से मात दी। भारत ने बांग्लादेश के सामने 244 रन का टारगेट रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 38.4 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई। उसकी ओर से आरिफुल इस्लाम ने सबसे अधिक 42 रन बनाए जबकि महफिजुल इस्लाम ने 26 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से राजवर्धन, रवि कुमार, राज बावा और विकी ने दो दो विकेट चटकाए वहीं निशांत और कौशल के खाते में एक एक विकेट गया। इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए न्यौता दिया। भारत ने ग्रुप स्तर पर 3 मैच खेले जिनमें से उसे 2 में जीत मिली जबकि पाकिस्तान के खिलाफ हार का का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश के 111 रन पर 8 विकेट गिरे भारतीय टीम ने बांग्लादेश के 111 रन पर 8 विकेट झटक लिए हैं। बांग्लादेश की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर रही। भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी से बांग्लादेशी बल्लेबाजों को क्रीज पर जमने का मौका नहीं दिया। बांग्लादेश की पारी लड़खड़ाई, 50 रन पर गंवाए 4 विकेट भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश के 4 विकेट 50 पर निकाल दिए। 11वें ओवर में बांग्लादेश ने अपना चौथा विकेट गंवाया। तजीबुजल इस्लाम 31 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्हें रवि कुमार ने 3 के निजी स्कोर पर आउट किया। महफिजुल इस्लाम को बावा ने 26 रन पर रघुवंशी के हाथों कैच कराया। प्रंतीक नवरोस 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवि कुमार ने एलबीडब्ल्यू किया। ऐक मोल्लाह को बावा ने खाता भी नहीं खेालने दिया। भारत ने 8 विकेट पर 243 रन बनाए पहले बल्लेबाज करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए। राशिद ने अपनी अर्धशकीय पारी में 108 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्का लगाया। विकी ओस्टवाल ने 18 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश की ओर से कप्तान रकीबुल हसन ने सबसे अधिक 3 विकेट निकाले। भारत के 6 विकेट गिरे भारतीय टीम ने 159 रन के कुल स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवा दिया। कौशल तांबे को 3 रन के स्कोर पर रकीबुल हसन की गेंद पर फहीम ने स्टंप आउट किया वहीं राज बावा 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। भारत का छठा विकेट 40.3 ओवर में गिरा। कप्तान यश ढुल 26 रन बनाकर आउट कप्तान यश ढुल को आरिफ इस्लाम ने 26 रन के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। यश ने 29 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले निशांत सिंधू को महफिजुल के हाथों कैच कराया। निशांत 15 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए। भारत की खराब शुरुआत भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कुल स्कोर में अभी 23 रन ही जुड़े थे कि ओपनर हरनूर सिंह को तंजीम हसन शाकिब ने विकेटकीपर फहीम के हाथेां कैच करा दिया। हरनूर 29 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। भारत का पहला विकेट 8वें ओवर की अंतिम गेंद पर गिरा। अंगकृष रघुवंशी भी 16 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 49 रन पर अपना दूसरा विकेट गंवाया। भारत 4 बार चैंपियन रह चुका है। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है जो 2000, 2008, 2012 और 2018 में चार बार खिताब जीत चुकी है। भारत 2016 में उप विजेता भी रहा था। 2020 में पिछला टूर्नामेंट न्यूजीलैंड में हुआ था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3FH5pVq
Share:

देखें: कोहली सेना का न्यू ईयर पर जीत का तोहफा, फैंस यूं मना रहे जश्न​

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में गुरुवार को सुपरस्पोर्ट पार्क में भारत ने दक्षिण अफ्रीका 113 रनों से मात दी है। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 305 रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम पांचवें दिन 191 रनों पर ही सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान डीन एल्गार (77) ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने बेहतरी गेदबाजी की। शमी और बुमराह ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। न्यू ईयर के अहम मौके पर मिली रिकॉर्ड जीत पर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर जश्न मना रहे हैं...

Twitter Reaction On #INDvsSA: भारतीय टीम ने विराट कोहली की अगुवाई में साउथ अफ्रीका को सेंचुरियन में 113 रनों से हरा दिया। यह पहला मौका है जब किसी एशियाई टीम ने सेंचुरियन के मैदान पर टेस्ट अपने नाम किया है।


India Win Centurion Test: कोहली सेना का न्यू ईयर पर जीत का तोहफा, फैंस यूं मना रहे जश्न

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में गुरुवार को सुपरस्पोर्ट पार्क में भारत ने दक्षिण अफ्रीका 113 रनों से मात दी है। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 305 रनों का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम पांचवें दिन 191 रनों पर ही सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान डीन एल्गार (77) ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने बेहतरी गेदबाजी की। शमी और बुमराह ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। न्यू ईयर के अहम मौके पर मिली रिकॉर्ड जीत पर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर जश्न मना रहे हैं...





from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eDxyAW
Share:

SA vs IND: जीत के बाद टीम के फैन हुए विराट कोहली, बोले- साउथ अफ्रीका में खेलना हमेशा मुश्किल होता है

सेंचुरियन भारतीय टीम ने सेंचुरियन में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था। भारत ने यहां पहले दो टेस्ट मैच खेले थे और दोनों बार उसे हार मिली थी। साल 2010 और 2018 में साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया था। बतौर बल्लेबाज का बल्ला साल 2021 में भले ही खास कुछ न कर पाया हो लेकिन कप्तान के रूप में उनके लिए यह साल उनके लिए बहुत अच्छा रहा है। इस साल भारत ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया के किले को ढहाया और साल के अंत में उसने साउथ अफ्रीकी किले को फतह किया। जीत के बाद कोहली ने अपनी टीम की बहुत तारीफ की। भारत सेंचुरियन में टेस्ट जीतने वाली पहली एशियाई टीम है। जीत के बाद कोहली ने कहा, 'हमने अच्छी शुरुआत की। हमें यह भी समझना चाहिए कि एक दिन का खेल बारिश से धुल गया था। इसी से अंदाजा लगता है कि हम कितना अच्छा खेले।' भारतीय टीम के लिए चूंकि सेंचुरियन बहुत अच्छा नहीं रहा है। और कोहली भी इस बात से वाकिफ थे। उन्होंने कहा, 'साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेलना वाकई बहुत मुश्किल होता है।' विराट ने अपनी बल्लेबाजों की तारीफ की। कोहली ने कहा, 'हमारे बल्लेबाजों ने बहुत संयम दिखाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना विदेशी धरती पर एक कठिन चुनौती होता है।' कोहली ने पहली पारी में भारत को मजबूत आधार देने वाले मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का अंदाजा था कि अगर हमने 300-320 रन बना लिए तो हमारी स्थिति बहुत मजबूत होगी। भारतीय कप्तान को अपने गेंदबाजों पर भी पूरा यकीन था। उन्होंने कहा, 'हमें यह अंदाजा था कि यह स्कोर बनाने के बाद हमारे गेंदबाज अपना काम कर देंगे।' जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की थी। कोहली ने कहा कि हमने इस बारे में ड्रेसिंग रूम में बात की थी। कोहली ने कहा, 'बुमराह ने पहली पारी में जो अधिक गेंदबाजी नहीं की इस वजह से साउथ अफ्रीका ने 40 रन अधिक बनाए। हमारे गेंदबाजों ने मिलकर जिस तरह का प्रदर्शन किया वह मुश्किल परिस्थितियों में हमारी जीत की सबसे खास बात है।' विराट कोहली ने मोहम्मद श्मी की भी तारीफ की। कोहली ने कहा कि शमी वर्ल्ड क्लास तेज गेंदबाज हैं। कोहली ने कहा, 'मेरी नजर में दुनिया के चोटी के तीन तेज गेंदबाजों में हैं। उनकी कलाई काफी मजबूत है, उनकी सीम पोजिशन भी कमाल है और वह निरंतरता से सही लेंथ पर गेंदबाजी करते हैं।' भारत को अगला मैच जोहान्सबर्ग में खेलना है। भारतीय टीम ने पिछली बार यहां जीत हासिल की थी और कोहली ने कहा कि हमें उस मैदान पर खेलना काफी पसंद है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/31a1UHW
Share:

मोहम्मद सिराज का थ्रो तेबा बावुमा के टखने पर जाकर लगी गेंद, गेंदबाज ने जाकर माफी मांगी

सेंचुरियन भारतीय टीम सेंचुरियन टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रच दिया है। उसने 113 रन से जीत हासिल की है। वह सेंचुरियन में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम बन गई है। भारत ने लंच तक सात विकेट हासिल कर लिए थे और दूसरे सेशन में सिर्फ दो ओवरों में भारत ने तीन विकेट लेकर मैच जीत लिया। साउथ अफ्रीका की उम्मीदें तेंबा बावुमा पर थीं। हालांकि वह आखिर तक नॉट आउट रहे लेकिन दूसरे छोर पर बल्लेबाज लगातार आउट होते रहे। साउथ अफ्रीका के लिए तेंबा बावुमा ने एक छोर संभाले हैं। साउथ अफ्रीका को अगर यह मैच बचाना है तो बावुमा का क्रीज पर टिका रहना बहुत जरूरी है। बावुमा क्रीज पर भारतीय गेंदबाजों का सामना बहुत शिद्दत के साथ कर रहे हैं। लंच के बाद के सेशन में बारिश खेल बिगाड़ सकती थी ऐसे में साउथ अफ्रीका की उम्मीदें होंगी कि बावुमा अपना जुझारूपन यूं ही कायम रखें। अगर वह ऐसा कर पाते हैं तो यह वाकई बहुत बड़ी उपलब्धि होती। इस बीच 62वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिसकी जरूरत नहीं थी। बावुमा ने मोहम्मद सिराज की एक गुड लेंथ गेंद को डिफेंस किया। सिराज ने गेंद को फील्ड किया और उसे स्टंप की ओर दोबारा थ्रो किया। सिराज को लगा कि बल्लेबाज क्रीज से बाहर निकल चुका है। लेकिन बावुमा क्रीज के अंदर ही थे और गेंद जाकर बल्लेबाज के टखने के पास एड़ी पर जाकर लगी। सिराज ने फौरन माफी मांगी और बल्लेबाज के पास जाकर उसके कंधों पर हाथ रखा और हालचाल पूछा। लेकिन बावुमा को काफी दर्द हो रहा था और ऐसे में फिजियो ने उनकी मदद की। इस बीच खेल कुछ देर तक रुका रहा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eAux47
Share:

भारत के आगे घुटने टेकने को मजबूर साउथ अफ्रीका, जानें कैसे किया हार के लिए मजबूर

सेंचुरियनभारतीय क्रिकेट टीम ने सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका को 113 रन से हराकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया पहली बार इस वेन्यू पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। भारत की ओर से रखे गए 305 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान साउथ अफ्रीकी टीम 191 रन पर ढेर हो गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में शमी और बुमराह ने 3-3 जबकि सिराज और अश्विन ने 2-2 विकेट निकाले। scorecard लंच के बाद शमी ने साउथ अफ्रीका को दिया 8वां झटका, जानेसन 13 रन बनाकर आउट लंच के बाद शमी ने मार्को जानेसन को विकेकीपर पंत के हाथों कैच करा साउथ अफ्रीका को 8वां झटका दिया। जानेसन ने 14 गेंदों पर 13 रन बनाए। टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 2 विकेट की दरकार है। लंच तक का खेल पूरा पांचवें दिन का पहला सेशन पूरी तरह भारत के नाम रहा। इंडियन बोलर्स ने तीन विकेट निकाय लिए हैं। तीन और बाकी है। अब सारी उम्मीदें तेंबा बावुमा पर ही टिकी है। साउथ अफ्रीका का स्कोर: 182/7 जीत से तीन विकेट दूर भारत लगता है कि टीम इंडिया इतिहास रचने के बेहद करीब है। साउथ अफ्रीका ने अपने सात विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान डीन एल्गर के आउट होने के बाद पूर्व कप्तान और टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (21) भी अपना विकेट गंवा बैठे। क्विंटन को सिराज ने एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया। इस झटके से अभी टीम उबरी ही नहीं थी कि अगले ही ओवर में शमी ने नए बल्लेबाज विआन मूल्डर को भी निपटा दिया। साउथ अफ्रीका का स्कोर: 164/7 कप्तान डीन एल्गर आउट, दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन में जसप्रीत बुमराह ने 5वें और आखिरी दिन की शुरुआत में कप्तान डीन एल्गर को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया। एल्गर 156 गेंदों पर 77 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बुमराह की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट दिया गया। एल्गर ने रिव्यू भी लिया लेकिन वह उनके पक्ष में नहीं गया। साउथ अफ्रीका ने पांचवां विकेट 130 के स्कोर पर गंवाया। सेंचुरियन से गुड न्यूज भारतीय समयानुसार साढ़े 6 बजे बारिश की संभावना भी 70 से गिरकर 50 प्रतिशत हो गई है। भारतीय चाहेगी कि पहले सेशन में ही साउथ अफ्रीका का काम तमाम कर दिया जाए ताकि मौसम विलेन न बन पाए। पहली बार सेंचुरियन में जीतेगी टीम इंडिया दुनिया की नौ विदेशी टीमों ने कम से कम एक टेस्ट मैच यहां खेला है, लेकिन सिर्फ दो ही टीम इस अभेद्द किले को जीत पाई है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को छोड़कर किसी विदेशी टीम को यहां जीत नसीब नहीं हुई है। अब टीम इंडिया के पास ऐसा करने का मौका है। पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश को पछाड़ते हुए भारत सेंचुरियन जीतने वाला पहले एशियाई देश बन सकता है। सेंचुरियन में सबसे बड़ा लक्ष्य इंग्लैंड ने साधा इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी में 174 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को चार सेशन से अधिक समय में 305 रन बनाने की चुनौती दी। भारत ने पहली पारी में 327 रन बनाकर मेजबान टीम को 197 रन पर आउट कर दिया था। इस तरह 130 रन की बढ़त हासिल की थी। सेंचुरियन में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रेकॉर्ड इंग्लैंड के नाम पर है, जिसने 2000-01 में चौथी पारी में 251 रन बनाकर जीत दर्ज की थी। ऐसा पांचवीं बार हुआ है जब भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसकी धरती पर तीसरी इनिंग्स में 250 से ज्यादा की लीड है। पिछली चार बार में भारत ने दो टेस्ट मैच जीते हैं। बाकी के दो ड्रॉ छूटे हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eyMOyX
Share:

सौरव गांगुली की हेल्थ पर हॉस्पिटल ने दिया अपडेट, जानें कैसी है BCCI चीफ की तबीयत

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की हालत ‘स्थिर’ बनी हुई है। गांगुली का जिस अस्पताल में उपचार चल रहा है उसने गुरुवार को यह जानकारी दी। कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण का नतीजा पॉजिटिव आने के बाद गांगुली को एहतियात के तौर पर सोमवार रात शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वुडलैंड्स अस्पताल की महनिदेशक और सीईओ डॉ. रूपाली बासु ने कहा, ‘अस्पताल में भर्ती होने के दूसरे दिन बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली की हृदयगति स्थिर (हायमोडायनामिकली स्टेबल) है, उन्हें बुखार नहीं है और बिना कृत्रिम सहायता के शरीर में आक्सीजन का स्तर 99 प्रतिशत बना हुआ है।’ गांगुली को सोमवार रात ‘मोनोकलोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी’ दी गई थी। बयान के अनुसार, ‘मेडिकल बोर्ड उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर रखे हुए है।’ गांगुली को इस साल पहले भी दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है और उनकी एंजियोप्लास्टी भी हुई थी। इसी साल उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। उल्लेखनीय है कि देशभर में कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच यह खबर टेंशन देने वाली है, क्योंकि 49 वर्षीय सौरव गांगुली को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। जैसे ही यह खबर वायरल हुई सौरव गांगुली के फैंस उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करने लगे। इससे पहले जनवरी 2021 में उन्हें सीने में दर्द के बाद एंजियोप्लास्टि से गुजरना पड़ा था। कुछ दिन अस्पताल में गुजारने के बाद जब वह घर पहुंचे तब भी वह डॉक्टर्स की देखरेख में ही थे। हाल ही में विराट कोहली से विवाद के चलते भी वह सुर्खियों में थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3z7Vg1y
Share:

टीम सिलेक्शन पर पूर्व हेड कोच शास्त्री ने उठाए सवाल, चाहते हैं ये बड़ा बदलाव

मुंबई के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि कोच और कप्तान की राष्ट्रीय टीम के चयन में भूमिका होनी चाहिए। कप्तान चयन समिति की बैठक में अपनी राय रख सकता है लेकिन फैसले पांच सदस्यीय चयन समिति ही लेती है जबकि कोच की इसमें कोई भूमिका नहीं होती। शास्त्री ने ‘स्टार स्पोटर्स ’ से कहा , 'यह बहुत जरूरी है कि कप्तान और कोच की टीम चयन में भूमिका रहे। खासकर अगर कोच काफी अनुभवी हो जैसा कि मैं था और अब राहुल (द्रविड़) हैं।' ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में मुख्य कोच चयन समिति का हिस्सा होता है। शास्त्री ने कहा कि कप्तान को चयनकर्ताओं की सोच का पता होना चाहिए। उन्होंने कहा , 'इसके लिए बैठक होनी चाहिए। फोन पर या अन्यत्र नहीं ताकि कप्तान को चयनकर्ताओं की सोच का पता चल सके। कप्तान को बैठक में होना चाहिए।' टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो गया। शास्त्री को आईसीसी चैंपियंस ट्रोफी 2017 में भारत की हार के बाद टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। नवंबर 2021 में टी20 वर्ल्ड कप तक वह भारत के कोच रहे। शास्त्री की कोचिंग में भारत ने टीम के तौर पर काफी कामयाबियां हासिल कीं लेकिन टीम कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई। रवि शास्त्री के बाद राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। द्रविड़ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और टेस्ट सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है। कमेटी की सिफारिश पर बने थे कोच शास्त्री के कार्यकाल में टीम ने टेस्ट की नंबर एक रैंकिंग हासिल की। विदेशों में जाकर कई सीरीज जीती। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में तिरंगा लहराया।2017 में सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने उन्हें भारतीय टीम का हेड कोच बनाया था


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/32vTA6e
Share:

2 साल और 60 पारी... 2021 भी बीत गया, लेकिन विराट कोहली के बल्ले से शतक नहीं आया

सेंचुरियनभारतीय कप्तान विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की लगातार दूसरी इनिंग्स में लगभग एक जैसा खराब शॉट खेलकर आउट हुए। पहली पारी में लुंगी एनगिडी की ऑफ स्टंप से काफी बाहर जाती गेंद पर वह स्लिप में कैच दे बैठे थे। दूसरी में भी वह लंच के ठीक बाद की पहली ही गेंद पर फिर से वाइड गेंद पर मार्को यानसेन का शिकार बने। इस तरह विराट का एक और साल बगैर सेंचुरी के खत्म हो गया। उन्होंने 11 टेस्ट में 28.21 के मामूली औसत से 536 रन बनाकर 2021 का अंत किया। विराट ने 2021 में टेस्ट क्रिकेट में 19 पारियों में सिर्फ चार अर्द्धशतक ही बनाए। भारतीय कप्तान ने आखिरी बार 23 नवंबर 2019 को एक अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था। तब उन्होंने ईडन गार्ड्सं में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में 136 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। इंटरनेशनल सेंचुरी के बगैर साल2008: 5 इनिंग्स 2020: 24 इनिंग्स 2021: 30 इनिंग्स 10वें स्टंप की गेंद पर फंस रहे विराट एक जमाना था जब कवर ड्राइव विराट कोहली का सबसे बड़ा हथियार होता था। लगता कि विराट से अच्छा कोई यह शॉट खेल ही नहीं सकता, लेकिन अब हालात जुदा हैं। यही ताकत कोहली की कमजोरी बन चुकी है। साल 2019 में विराट पेसर्स के खिलाफ मिडिल स्टंप की गेंदों पर आउट होते थे, लेकिन साल 2020 में ऑफस्टंप के 9 सेमी बाहर तो साल 2021 में ऑफ स्टंप से 26 सेमी बाहर फेंकी गई गेंदों पर फंस रहे हैं। पेसर्स के खिलाफ रन नहीं बना पाते ESPN क्रिकइंफो के अनुसार साल 2020 की शुरुआत से विदेशी टेस्ट मैचों में पेसर्स के खिलाफ कवर ड्राइव या ऑफ ड्राइव खेलते हुए विराट की औसत सिर्फ 18.40 की रह गई है। वहीं इसकी तुलना में 2018 और 2019 में उनकी औसत 64.25 की थी। हालिया समय में भी सेंचुरियन टेस्ट में कोहली ऐसी गेंदों पर आउट हुए, जिन्हें छोड़ा जा सकता था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3z8RIfi
Share:

कौन जीतेगा पहला टेस्ट, भारत-साउथ अफ्रीका या 'बारिश', आज कैसा है सेेंचुरियन का मौसम

सेंचुरियन पहला टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। आज यानी गुरुवार को खेल का आखिरी दिन है। साउथ अफ्रीका को जहां जीत के लिए 211 रन की और दरकार है तो दूसरी ओर भारतीय टीम छह विकेट लेते ही मैच अपने नाम कर लेगी। क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब भारतीय टीम ने सेंचुरियन में टेस्ट मैच जीता होगा। इन दो टीमों के अलावा एक 'अदृश्य शक्ति' भी मुकाबले में हैं, जिसे शायद कोई भी जीतते न देखना चाहे। बारिश का पूर्वानुमान आज सेंचुरियन में मौसम बिगड़ सकता है। भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एक्यूवेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट की मानें तो 30 दिसंबर को दो घंटे बारिश की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बिजली भी कड़कने की आशंका है। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दूसरे दिन का खेल हो गया था रद्द सोमवार को सुबह से तेज और लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना खेल रद्द कर दिया गया था। सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी लेकिन दोपहर तक तेज बारिश होने लगी। दो बार बारिश रुकी भी और अंपायरों ने निरीक्षण का फैसला किया, लेकिन दोनों की मौकों पर निरीक्षण के समय से ठीक पहले बारिश होने लगी और अंपायरों ने इसे टाल दिया। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट पर 272 रन बना लिए थे। भारत की जीत की संभावना ज्यादा इस वक्त साउथ अफ्रीका का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 94 रन है। यहां से साउथ अफ्रीका के लिए वापसी मुश्किल है। विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं। पिच पर असमान उछाल है। तो खास तौर पर कमाल की बोलिंग कर रहे हैं। उनकी लेंथ कमाल है और लाइन सटीक। इसके साथ ही मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी लेंथ का सही इस्तेमाल कर रहे हैं। दिन के आखिर में शार्दुल ठाकुर ने उछाल भरी गेंद ने एल्गर को थोड़ा परेशान किया लेकिन वह किसी तरह खुद को संभाल गए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mIoRcG
Share:

एशेज में कोरोना ब्लास्ट, मैच रेफरी डेविड बून पॉजिटिव, इंग्लैंड के कोच सिल्वरहुड भी चौथे टेस्ट से बाहर

नई दिल्ली दुनियाभर में बढ़ते कोरोना के मामले डराने लगे हैं। क्रिकेट गतिविधियां एकबार फिर खतरे में हैं। ऐतिहासिक एशेज सीरीज में भी काली छाया पड़ती नजर आ रही है। चौथे टेस्ट से ठीक पहले मैच रेफरी डेविड बून कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं तो इंग्लैंड के खेमे में कोरोना संक्रमण के सात मामले आने के बाद कोच क्रिस सिल्वरवुड आइसोलेशन में रहेंगे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान टीम के साथ नहीं होंगे। इंग्लैंड टीम के किसी सदस्य के परिजन के संक्रमित पाए जाने के बाद सिल्वरवुड को पृथकवास में रहना होगा हालांकि उन्हें कोरोना संक्रमण होने के कोई संकेत नहीं हैं। वह अपने परिवार के साथ 10 दिन मेलबर्न में ही आइसोलेशन में रहेंगे, जहां तीसरा टेस्ट खेला गया था। चौथा टेस्ट पांच जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा। एशेज सीरीज हार चुका है इंग्लैंड इंग्लैंड तीनों टेस्ट हार चुका है और ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढत बना ली है। इंग्लैंड ने बताया कि परिवार के एक सदस्य की जांच रिपोर्ट बुधवार को आई। आज भी कई दौर में पीसीआर टेस्ट होंगे। सोमवार से अब तक हुई जांच में इंग्लैंड के सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्य और परिवार के चार सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। डेविड बून का कल जन्मदिन था ऑस्ट्रेलिया को 1987 के विश्वकप फाइनल में जीत दिलाने वाले डेविड बून क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपनी नई पारी बतौर मैच रेफरी शुरू कर चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में 13 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बून ने 190 टेस्ट पारियों में 21 शतकों की मदद से 7422 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 32 अर्धशतक भी जमाए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3JwipPO
Share:

Wednesday, December 29, 2021

कश्मीर की खूबसूरत वादियों में करें स्नोबोर्डिंग... सुरेश रैना ने किस विदेशी क्रिकेटर को दिया न्यौता

नई दिल्ली भारतीय पूर्व क्रिकेटर ने दुनिया के महन फील्डरों में से एक को कश्मीर में स्नोबोर्डिंग करने का न्यौता दिया है। दरअसल, रैना और साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर में बात सीट के कंफर्ट को लेकर शुरू हुई थी और खत्म कश्मीर पर हुई। डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की शान बढ़ाने वाले रैना मूल रूप से कश्मीर से हैं। उनकी फैमिली यहां शिफ्ट हुई थी। हालांकि, अक्सर वह कश्मीर का लुत्फ उठाने जाते रहते हैं। इस पूरी बातचीत की शुरुआत हुई सुरेश रैना की एक तस्वीर के साथ। मिस्टर IPL कहे जाने वाले इस क्रिकेटर ने लिखा- यदि आपके पास दैनिक उद्देश्य नहीं है तो आप एक सपने देखने वाले के रूप में योग्य हैं.. (जिग जिग्लार ने कहा है)। अपने दैनिक उद्देश्यों पर नजर रखने के लिए ऑफिस जाते हुए। तस्वीर में रैना कार में दिखाई दे रहे हैं। इस पर जोंटी रोड्स ने अपने फैमिली वैकेशन की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरी सीट अभी भी आपकी तुलना में अधिक आरामदायक है भाई। मेरे दल के साथ पहाड़ों की ओर जाते हुए। हमारा उद्देश्य 10 दिन स्नोबोर्डिंग करना है।' सेल्फी में वह फैमिली के साथ यात्रा करते दिख रहे हैं। रैना ने भारत के लिए 226 वनडे खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 35.31 की औसत से कुल 5615 रन बनाए। वनडे में रैना के नाम 5 शतक और 36 अर्धशतक हैं। रैना ने 78 टी20 इंटरनैशनल मैचों में कुल 1604 रन जुटाए हैं। टी20 में रैना के नाम एक शतक भी दर्ज है। 18 टेस्ट मैचों में रैना ने एक शतक की बदौलत कुल 768 रन बनाए। उन्होंने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3z6Nwgd
Share:

ऐसा रहा टीम इंडिया के लिए साल 2021, फीकी पड़ी 'किंग कोहली' की चमक

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट पर विराट कोहली (Virat Kohli) की पकड़ 2021 में ढीली हुई जब आईसीसी टूर्नामेंटों में खिताब नहीं जीत पाने का टीम इंडिया का सिलसिला जारी रहा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने का श्रेय जरूर इसने हासिल किया। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 2017 में जब सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ी तब विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के बेताज बादशाह बन गए। अगले तीन साल तक उन्हें कोई चुनौती नहीं मिली और उनकी तूती ही बोलती रही। बीसीसीआई (BCCI) में मजबूत प्रशासन के अभाव में कोहली ही फैसले लेने लगे और भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए किसी ने ऐतराज भी नहीं जताया हालांकि आईसीसी खिताब जीतने में वे नाकाम रहे। फिर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और जय शाह ने 2019 में दुनिया के सबसे शक्तिशाली क्रिकेट बोर्ड की सत्ता की बागडोर संभाली। एक साल तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा लेकिन 2020 विश्व कप के बाद कोहली ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। उनका वनडे टीम की कप्तानी छोड़ने का कोई इरादा नहीं था लेकिन टूर्नामेंट से भारत की जल्दी रवानगी के बाद यह लगभग तय हो गया था। कोहली-गांगुली के बीच मतभेद हुए उजागर कोहली से वनडे टीम की कप्तानी छिनी गई जिसके बाद गांगुली और उनके मतभेद उजागर हो गए। दोनों ने एक दूसरे के बयानों का सार्वजनिक तौर पर खंडन किया । सीमित ओवरों की कप्तानी अब रोहित शर्मा को सौंप दी गई । अपने सुनहरे कैरियर में 70 अंतरराष्ट्रीय शतक जमा चुके कोहली को किसी को कुछ साबित नहीं करना है लेकिन दो साल से बतौर बल्लेबाज उनके औसत फॉर्म और बीसीसीआई से मतभेद के बाद अब वह जरूर दिखाना चाहेंगे कि उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज क्यो माना जाता है । कोहली-शास्त्री युग का हुआ अंत टी20 विश्व कप से भारत के जल्दी बाहर होने के साथ ही कोहली और रवि शास्त्री का दौर भी खत्म हो गया। कोहली की अगुवाई वाली टेस्ट टीम की क्षमता पर किसी को संदेह नहीं था लेकिन विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार से निराशा हाथ लगी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई लेकिन न्यूजीलैंड ने खिताबी मुकाबले में उसे उन्नीस साबित कर दिया। भारत ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में लगातार दूसरी सीरीज जीती। यह जीत इसलिए भी अहम थी क्योंकि खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही भारतीय टीम के पास प्रमुख खिलाड़ी भी ब्रिसबेन में निर्णायक मैच में उतारने के लिए नहीं थे। एडीलेड टेस्ट में 36 रन पर सिमटने के बाद भारतीय टीम ने जिस तरह वापसी करके सीरीज जीती, यह विजयगाथा क्रिकेट की किवदंतियों में शुमार हो गई । ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया 33 साल बाद कोई टेस्ट हारा। कोहली पहले टेस्ट के बाद अपने बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट आए थे। उनकी गैर मौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने मोर्चे से अगुवाई की और भारत की जीत के सूत्रधार रहे। ...तब कोहली ये कारनामा करने वाले पहले एशियाई कप्तान बन जाएंगे कोहली और टीम विदेश में एक और सीरीज जीतने के करीब थे लेकिन कोरोना महामारी के कारण इंग्लैंड में पांचवां और आखिरी टेस्ट रद्द करना पड़। भारत सीरीज में 2-1 से आगे है और आखिरी टेस्ट अगले साल खेला जाएगा। भारत अगर सीरीज जीत लेता है तो इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाले कोहली पहले एशियाई कप्तान बन जाएंगे। रोहित और नए कोच राहुल द्रविड़ को टी20 विश्व कप और वनडे विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए काफी मेहनत करनी होगी जो क्रमश: 2022 और 2023 में होने हैं। पिछले साल की ही तरह इस साल भी कोरोना के कारण अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर अस्त व्यस्त रहा पिछले साल की ही तरह इस साल भी कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर अस्त व्यस्त रहा। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज स्थगित करनी पड़ी। टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरे से हाथ खींच लिए। पाकिस्तान टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचा जहां उसे ऑस्ट्रेलिया ने हराया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी20 विश्व कप जीता। वहीं साल के अंत में महज 12 दिन के भीतर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एशेज सीरीज में 3-0 की विजयी बढ़त बना ली।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ewBq6q
Share:

देशद्रोही और गद्दार बोलने वालों के मुंह पर मोहम्मद शमी ने जोरदार तमाचा मारा है

नई दिल्ली यूं ही नहीं कहा जाता कि भारतीय दुनिया में सबसे ज्यादा इमोशनल होते हैं। यहां लोगों के दिलों में भावनाओं का भूकंप आता है। जो मन में आया वह बक दिया। सोशल मीडिया पर कभी भी, किसी को भी, कुछ भी कह दिया। फेसबुक ट्विटर के ऐसे ही नफरती चिंटूओं को मोहम्मद शमी ने करारा तमाचा मारा है, जिन्हें कुछ दिन पहले ट्रोलर्स देशद्रोही बता रहे थे। धर्म के आधार पर निशाना बना रहे थे। अमरोहा के अपने शमी भाई ने सबको शांत कर दिया। शमी का साउथ अफ्रीका में कमाल दुनिया के हर कोने में अपने झंडे गाड़ चुकी टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में कभी टेस्ट सीरीज फतह नहीं कर पाई है। बॉक्सिंग-डे यानी 26 दिसंबर से पहले टेस्ट की शुरुआत हुई तो वहां शमी ने जो कमाल किया उस पर पूरे देश को नाज है। दाएं हाथ के इस पेसर ने अपनी आग उगलती गेंदों से 'पंजा' मारा, उन्हीं के बूते प्रोटिज टीम महज 197 रन पर सिमट गई। पूरी की डबल 'सेंचुरी'मेजबान को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले गेंदबाज शमी ने इन पांच विकेट के सात टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे किए। करियर में यह छठी बार है जब उन्होंने एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल किया है। साथ ही साउथ अफ्रीका में एक से ज्यादा बार एक पारी में पांच विकेट निकालने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज हैं। शमी ने अपने 55वें टेस्ट में 200 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छुआ। इस मामले में वह तीसरे सबसे तेज भारतीय बोलर हैं। कपिल देव ने 50 और जवागल श्रीनाथ ने 54 टेस्ट में यह आंकड़ा छुआ था। पाकिस्तान से हार के बाद कहा गया था गद्दार दरअसल, यूएई में खत्म हुए वर्ल्ड टी-20 में भारत पहले ही मैच में पाकिस्तान से हार गया था। 10 विकेट से मिली हार में शमी 3.5 ओवर में 43 रन देकर सबसे महंगे गेंदबाज के रूप में उभरे थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रोलरों ने उनके निम्न प्रदर्शन को उनके धर्म से जोड़ा और जमकर भला-बुरा भी कहा था। बेटी ICU में जिंदगी से लड़ रही थी, शमी मैदान मेंअक्‍टूबर 2016 की बात है। न्‍यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आई थी। कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान में सीरीज का दूसरा टेस्‍ट था। भारत ने न सिर्फ यह टेस्‍ट 178 रन से जीता, बल्कि सीरीज पर कब्‍जा करके आईसीसी टेस्‍ट रैंकिंग में नंबर 1 का रुतबा फिर से हासिल किया। यह घरेलू मैदान पर भारत का 250वां टेस्‍ट था। शमी ने दोनों पारियों में तीन-तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई थी। आज जो बात ट्रोल्‍स भूल गए हैं, वह यह कि उस वक्‍त शमी की बेटी आयरा आईसीयू में भर्ती थीं। तब महज 14 महीने की रहीं आयरा को बेहद तेज बुखार था, सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। अब शमी के बूते भारत की पकड़ में मैच तेंबा बावुमा (52) को छोड़कर कोई भी साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज भारतीय पेस अटैक के खिलाफ टिकने का माद्दा नहीं दिखा सका। मेजबान टीम 62.3 ओवर्स में सिर्फ 197 रन पर सिमट गई और भारत ने पहली के आधार पर 130 रन की अहम बढ़त हासिल कर ली। सेंचुरियन में यह साउथ अफ्रीकी टीम का किसी पारी में लोएस्ट स्कोर है। इससे पहले इस मैदान पर उसका सबसे कम स्कोर 200 रन था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qANHwk
Share:

शाबाश! 'बंगाल के सुल्तान', अब बिरयानी दो दिन के बाद, शास्त्री की शमी से स्पेशल डिमांड

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने दक्षिण अफ्रीका (India Tour Of South Africa) के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज की। शमी ने पहली पारी में 5 विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपने विकेटों का दोहरा शतक पूरा किया। शमी सबसे कम गेंदों में 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। 31 वर्षीय शमी ने एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, टेंबा बावुमा, वियान मुल्डर और कगीसो रबाडा को अपना शिकार बनाया। टेस्ट क्रिकेट में 200 या इससे अधिक विकेट लेने वाले शमी 5वें भारतीय पेसर हैं। शमी की इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी जमकर सराहना की। इनमें भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) और हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी शामिल थे। शास्त्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शमी को टैग करते हुए लिखा, ' शाबाश! सुल्तान ऑफ बंगाल। देख के मजा आ गया। बिरयानी। दो दिन के बाद। मेहनत का फल। ईश्वर खुश रखे।' दूसरी ओर हाल में वनडे और टी20 टीम के कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा ने ट्वीट किया, 'दोहरा शतक एक विशेष संख्या है।' रोहित वनडे में 3 दोहरा शतक जड़ चुके हैं जबकि टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक डबल सेंचुरी है। भारत को पहली पारी में 130 रन की लीड मिली भारतीय टीम ने सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल के शानदार शतक के दम पर 327 रन बनाए। जवाब दक्षिण अफ्रीकी टीम 197 रन पर ढेर हो गई। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 130 रन की बढ़त मिली। तीसरे दिन कुल 18 विकेट गिरे दूसरे दिन लगातार बारिश होने के कारण तीसरे दिन पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। दिन भर में 268 रन बने और 18 विकेट गिरे। भारतीय टीम सुबह तीन विकेट पर 272 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 327 रन तक ही पहुंच पायी लेकिन उसने दक्षिण अफ्रीका को 197 रन पर आउट करके 130 रन की मजबूत बढ़त ली। भारत को दिन के अंतिम सत्र में फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 16 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3Hikj4F
Share:

LIVE: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच घमासान, यहां देखें पहले टेस्ट का रोमांच

सेंचुरियन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल है। भारत ने पहली पारी में 130 रन की लीड हासिल करने के बाद तीसरे दिन यानी मंगलवार को अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 16 रन बना लिए थे। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 327 रन बनाने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 197 रन पर आउट कर दिया था। भारत को दूसरा झटका, नाइटवाचमैन शार्दुल ठाकुर 10 रन बनाकर आउट नाइटवाचमैन शार्दुल ठाकुर को पेसर रबाडा ने पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वियाम मुल्डर के हाथों कैच कराया। शार्दुल 26 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान शार्दुल ने एक चौका और एक छक्का लगाया। स्कोर 34/2 एक दिन में 18 विकेट गिरे दूसरे दिन लगातार बारिश होने (Rain in South Africa) के कारण पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। दिन भर में 268 रन बने और 18 विकेट गिरे। भारत को दिन के अंतिम सत्र में फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 16 रन बनाए हैं और उसकी कुल बढ़त 146 रन की हो गई है। पहली पारी में 123 रन बनाने वाले केएल राहुल (KL Rahul) पांच रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। पेसर्स का जलवा सुबह एनगिडी (Lungi Ngidi, 71 रन देकर छह) और कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada, 72 रन देकर तीन) भारत के बाकी बचे सात विकेट 55 रन के अंदर निकाले तो बाद में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के चोटिल होने के बावजूद भारतीय तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया। शमी (Shami) ने 44 रन देकर पांच विकेट लिए तो बुमराह ( , 16 रन देकर दो) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur, 51 रन देकर दो) ने दो – दो जबकि मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj, 45 रन देकर एक) ने एक विकेट हासिल किया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zb8kDs
Share:

भारत को घर में घुसकर हराना चाहता है यह खिलाड़ी, हिंदुस्तानियों का चहेता!

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने से पहले इंग्लैंड में 2023 एशेज श्रृंखला जीतना और भारत को उसकी सरजमीं पर हराना चाहते हैं। एशेज श्रृंखला में 12 दिन के भीतर 3-0 से बढत बनाने के बाद 35 वर्ष के वॉर्नर ने स्वीकार किया कि उनका काम अभी पूरा नहीं हुआ है। वॉर्नर इस साल टी-20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे और ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार खिताब जीता था। उन्होंने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा, 'हमने अभी भारत को भारत में नहीं हराया है, हम ऐसा करना चाहेंगे। इंग्लैंड में 2019 में श्रृंखला ड्रॉ रही थी, लेकिन उम्मीद है कि अगली बार हम जीतेंगे।’ इंग्लैंड में तीन श्रृंखलाओं में 13 और भारत में दो श्रृंखलाओं में आठ टेस्ट खेल चुके वॉर्नर का दोनों देशों में खराब रेकॉर्ड रहा है, उन्होंने क्रमश: 26 और 24 की औसत से रन बनाए और एक भी शतक नहीं जमा सके। अगली एशेज श्रृंखला तक वह 37 वर्ष के हो जाएंगे, लेकिन उम्र उनके लिए महज एक आंकड़ा है। उन्होंने कहा, 'जेम्स एंडरसन ने उम्रदराज खिलाड़ियों के लिए मानदंड कायम कर दिए हैं। मैं अपनी ओर से रन बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता। मैं फॉर्म में हूं। नए साल में एक बड़ी पारी का इंतजार है।' अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को IPL चैंपियन बनाने वाले डेविड वॉर्नर की हिंदुस्तानियों के बीच अलग ही फैन फॉलोइंग है। वह तेलुगु गानों में अपने पूरे परिवार के साथ डांस करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहे हैं। बता दें कि वॉर्नर को आईपीएल 2021 सीजन के बीच में एसआरएच कप्तानी के रूप में हटा दिया गया था, जिसके बाद केन विलियमसन ने उनकी जगह ली थी। मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mFLFtN
Share:

Tuesday, December 28, 2021

अंडर19 एशिया कप : सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से, श्रीलंका से टकराएगा पाकिस्तान

शारजाह बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मंगलवार को चल रहा अंडर-19 एशिया कप का अंतिम ग्रुप मैच दो अधिकारियों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के कारण रद्द कर दिया गय। सेमीफाइनल में अब भारत की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी। सेमीफाइनल गुरुवार को खेला जाएगा। ग्रुप बी के अंतिम मैच में 32.4 ओवर का खेल हो चुका था जब दो अधिकारियों का कोविड-19 नतीजा पॉजिटिव आने के बाद मुकाबले को रद्द कर दिया गया। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने बयान में कहा, 'एशियाई क्रिकेट परिषद और एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड पुष्टि करते हैं कि एसीसी अंडर-19 एशिया कप का आज खेला जाने वाला अंतिम ग्रुप बी मैच रद्द कर दिया गया है। पुष्टि की जाती है कि दो अधिकारी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। अधिकारी अभी सुरक्षित हैं और टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार उनका उपचार हो रहा है। इस मैच से जुड़े सभी अधिकारियों का परीक्षण हो रहा है और नतीजा आने तक वे अलग-थलग रहेंगे।' टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे बांग्लादेश ने मैच रद्द होने के समय 32.4 ओवर में चार विकेट पर 130 रन बना लिए थे। आरिफुल इस्लाम 19 जबकि मोहम्मद फहीम 27 रन बनाकर खेल रहे थे। बांग्लादेश और श्रीलंका पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके थे और इस मुकाबले से ग्रुप के विजेता और उप विजेता का फैसला होना था। बेहतर रन गति के कारण बांग्लादेश ग्रुप में शीर्ष पर रहा और 30 दिसंबर को सेमीफाइनल में उसका सामना भारत से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है जो 2000, 2008, 2012 और 2018 में चार बार खिताब जीत चुकी है। भारत 2016 में उप विजेता भी रहा था। 2020 में पिछला टूर्नामेंट न्यूजीलैंड में हुआ था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3sFkvHm
Share:

अश्विन ICC प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट, जो रूट सहित इन 3 दिग्गजों से टक्कर

दुबईभारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को मंगलवार को ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। उनके अलावा इस अवॉर्ड के लिए , काइल जैमीसन और दिमुथ करुणरत्ने भी दौड़ में हैं। चेन्नई के 35 वर्षीय ने आठ टेस्ट मैचों में 16.23 की औसत से 52 विकेट लिए और पिछले एक साल में एक शतक के साथ 28.08 के बल्ले से 337 रन का योगदान दिया। अश्विन के अलावा, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन और श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है, जिन्होंने पिछले एक साल में जबरदस्त प्रदर्शन किया। पुरस्कार के विजेता की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी। सबसे लंबे क्रिकेट प्रारूप में भारत के लिए मैच-विजेताओं में से एक आर अश्विन ने 2021 में दुनिया के बेहतरीन स्पिनरों में से एक के रूप में अपना दावा ठोका। गेंद के साथ अपनी जादूगरी के अलावा अश्विन बल्ले से भी अमूल्य योगदान दिया। अश्विन ने सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 128 गेंदों में 29 रनों की पारी खेलकर साल की अच्छी शुरुआत की थी। इसके बाद हनुमा विहारी के साथ उनकी साझेदारी ने भारत को एक यादगार ड्रॉ हासिल करने में मदद की, जिससे ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई थी। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया, जब उन्होंने चार मैचों में 14.72 पर 32 विकेट लिए, जबकि बल्ले से 189 रनों का योगदान दिया। ऑफ स्पिनर ने साउथेम्प्टन की सीम-फ्रेंडली विकेट पर न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में चार विकेट भी लिए थे। इंग्लैंड में सभी चार टेस्ट में से बाहर बैठने के बाद अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में चमक बिखेरी दो मैचों में 11.36 पर 14 विकेट लेने के बाद एक और प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3FAKdjQ
Share:

इरफान पठान के घर दूसरी बार गूंजी किलकारी, पत्नी सफा ने बेटे को दिया जन्म

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के (Irfan Pathan) दूसरी बार पिता बन गए हैं। इरफान ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। बाएं हाथ के पूर्व पेसर की पत्नी सफा बेग (Safa Baig) ने 28 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया। इरफान ने बेटे का नाम सुलेमान खान (Suleiman Khan) रखा है। भारत की ओर से 29 टेस्ट मैच खेल चुके इरफान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर बेटे के साथ खुद की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ' सफा और मैं अपने बेटे सुलेमान खान का वेलकम करते हैं। दोनों मां और बेटे ठीक हैं।' इससे पहले इरफान पठान को 2016 में पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी। इरफान के पहले बेटे का नाम इमरान खान पठान (Imran Khan Pathan) है। सोशल मीडिया पर इरफान अपने बड़े बेटे इमरान का फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इरफान और सफा बेग ने 4 फरवरी 2016 को मक्का में निकाह किया था। इरफान पठान ने पिछले साल (2020 ) क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। इरफान जब 19 साल के थे तब उन्होंने 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से पहला मैच खेला था। उन्होंने अपना आखिरी मैच 2012 में श्रीलंका के खिलाफ विश्व टी20 में खेला था। 2006 में रचा था इतिहास इरफान ने साल 2006 में तब इतिहास रचा था, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट के पहले ओवर में ही हैटट्रिक ली थी। वह टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से हैटट्रिक लेने वाले पहले पेसर बने थे। टेस्ट में हैटट्रिक लेने वाले हरभजन सिंह के बाद वह दूसरे भारतीय बोलर थे, लेकिन पहले ओवर में हैटट्रिक का पहला मौका रहा। हालांकि, भारतीय टीम को फिर भी इस मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इरफान पठान का इंटरनैशनल करियर इरफान ने भारत के लिए टेस्ट 29 मैच खेले और 1105 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम 32.26 की औसत से 100 विकेट रहे, जबकि बेस्ट बोलिंग 59 रन देकर 7 विकेट है। टेस्ट मैच में उन्होंने 2 बार 10 या उससे अधिक विकेट झटके। वनडे करियर में इस ऑलराउंडर ने 120 मैच खेले और 1544 रन बनाने के साथ कुल 173 विकेट झटके। वहीं, टी20 इंटरनैशनल में इरफान ने 24 मैच में में 172 रन बनाए और 28 विकेट नाम किए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/32z5ufn
Share:

संन्यास लेने के बाद बदला फैसला, बने IPL चैंपियन, अब तीन साल और खेलने की जताई इच्छा

चेन्नईभारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने कहा कि वह कम से कम अगले तीन साल और खेलना चाहते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र की तैयारी कर रहे हैं। वनडे विश्व कप टीम में नहीं चुने जाने के बाद 36 वर्ष के इस बल्लेबाज ने जुलाई 2019 में क्रिकेट के हर स्वरूप को अलविदा कह दिया था, लेकिन दो महीने बाद फैसला बदल लिया। अगले तीन साल और खेलना चाहते हैं हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में आंध्र के लिए खेलने वाले रायुडू ने कहा, ‘जब तक फॉर्म में हूं और फिट हूं, मैं खेलते रहना चाहता हूं। मैं अगले सत्र की तैयारी कर रहा हूं जो तीन साल का है। अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत कर रहा हूं। मैंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी खेली जिसमें छह दिन में पांच वनडे मैच खेले। मैं फिट हूं और उम्मीद करता हूं कि अगले तीन साल ऐसा ही रहूंगा।’ सीएसके के साथ को बताया खास उन्होंने कहा, ‘2019 विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाना निराशाजनक रहा। मेरी वापसी चेन्नई सुपरकिंग्स को समर्पित थी और उन्होंने जिस तरह से उस दौर में मेरी मदद की, मैं उनका शुक्रगुजार रहूंगा। चेन्नई सुपरकिंग्स का साथ खास रहा। हमने अब तक दो आईपीएल जीते और एक फाइनल खेला। 2018 सत्र काफी खास था जिसमें सीएसके ने वापसी की और हमने आईपीएल जीता। धोनी भाई ने मुझसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कराया। सिर्फ मुझ पर ही नहीं बल्कि हर खिलाड़ी पर उनका प्रभाव है और वह सभी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करा लेते हैं।’ IPL में किस टीम से खेलना चाहते हैं? रायुडू ने कहा, ‘यही वजह है कि वह भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहे हैं। मैं मौका मिलने पर फिर सीएसके के लिए ही खेलना चाहूंगा। अभी तक मुझे कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि सीएसके फिर मुझे मौका देगी।’ सीएसके ने मेगा नीलामी से पहले धोनी, रविंद्र जडेजा, रूतुराज गायकवाड़ और मोईन अली को टीम में बरकरार रखा है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3EytKLC
Share:

वीडियो: वॉन की घनघोर बेइज्जती, टीम इंडिया का उड़ाया था मजाक, जाफर ने ले लिए मजे

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने इंग्लैंड के (Micahel Vaughan) की घनघोर बेइज्जती की है। जाफर ने वॉन को टीम इंडिया के खिलाफ 2 साल पहले किए गए उनके पुराने ट्वीट को याद दिलाते हुए सोशल मीडिया पर मंगलवार को 'बदला' लेने की कोशिश की। ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन ही इंग्लैंड को पारी और 14 रन से हराकर 5 मैचों की एशेज सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अपने कल (दूसरे) दिन के स्कोर 4 विकेट पर 31 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड की टीम 68 रन पर आउट हो गई। इससे पहले इंग्लैंड के पहली पारी के 185 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 267 रन बनाकर 82 रन की बढ़त ले ली थी। बेन स्टोक्स को 5वें ही ओवर में मिशेल स्टार्क ने बोल्ड कर दिया। 32 वर्ष के बोलैंड ने पहले ओवर में जॉनी बेयरस्टो को पवेलियन भेजा। इसके बाद दुनिया के दूसरे नंबर के टेस्ट बल्लेबाज जो रूट (28) दूसरे ओवर में उनका शिकार हुए। मार्क वुड और ओली रोबिनसन उनके तीसरे ओवर में आउट हुए और दोनों खाता भी नहीं खोल सके थे। कैमरन ग्रीन ने जेम्स एंडरसन को बोल्ड करके 27 . 4 ओवर में इंग्लैंड की दूसरी पारी का अंत कर दिया। बोलैंड ने मैच में 55 रन देकर सात विकेट लिए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के लिए टेस्ट खेलने वाले वह दूसरे देशज खिलाड़ी हैं। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का जॉनी मुलाग पदक दिया गया। भारतीय टीम जब 2019 में न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी उस समय वह वनडे में 92 रन पर ढेर हो गई थी। तब वॉन ने ट्वीट किया था, ' भारत 92 पर ऑल आउट... विश्वास नहीं हो रहा कि आज के समय में कोई टीम 100 के अंदर ऑलआउट हो सकती है!!!!!!' अब जब इंग्लैंड की टीम मंगलवार को बॉक्सिंग डे टेस्ट की दूसरी पारी में 68 रन पर ढेर हुई तो जाफर के पास वॉन से हिसाब बराबर करने का सुनहरा मौका था। जाफर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर वॉन को टैग करते हुए एक वीडियो अपलोड किया। वीडियो में माइकल वॉन का दो साल पुराना वीडियो था, जिसपर इस इंग्लिश दिग्गज ने टीम इंडिया को ट्रोल किया था। जाफर के इस वीडियो को देख वॉन भी जवाब देने से खुद को रोक नहीं पाए। वॉन ने ट्वीट किया, ' वेरी गुड वसीम।' यह पहला मौका नहीं है जब जाफर ने वॉन को आड़े हाथों लिया है। इससे पहले भी भारत के इस पूर्व टेस्ट ओपनर ने वॉन को कई बार ट्रोल किया है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3z2hvWy
Share:

SA vs IND Day 3 LIVE: सेंचुरियन में मौसम साफ, तय समय पर शुरू होगा तीसरे दिन का खेल

सेंचुरियन भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन मंगलवार को बारिश ने ऐसी खलल डाली थी कि बिना कोई गेंद फेंके ही खेल रद्द करना पड़ा था। अब तीसरे दिन सारी निगाहें भारतीय टीम के स्कोर पर होगी। सेंचुरियन में धूप खिली भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे से खेल शुरू हो जाएगा। कल के खेल की भरपाई तीसरे सत्र में की जाएगी। आज कुल 98 ओवर फेंके जाने हैं। मैच में केवल दो दिन ही मिल सकते हैं अबसेंचुरियन टेस्ट का दूसरा दिन बारिश की वजह से धुल गया। पहले दिन तीन विकेट पर 272 रन जोड़ कर जोरदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया के लिए यह अच्छी खबर नहीं रही। टीम दूसरे दिन अपने स्कोर को दोगुना करने की सोच रही होगी। मुकाबला शुरू होने से पहले ही शुरुआती दो दिन बारिश की आशंका जताई गई थी। हालांकि पहले दिन का खेल बारिश के खलल से बच गया, लेकिन दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। आखिरी दिन बारिश की संभावना अब भविष्यवाणी यह है कि खेल के अंतिम दिन भी बारिश खेल का मजा किरकिरा कर सकती है। भविष्यवाणी की मानें तो इस टेस्ट में अब सिर्फ दो दिन का ही खेल संभव हो पाएगा। यानी सिर्फ 180 ओवर का मैच बचा है। टीम इंडिया फिलहाल मजबूत स्थिति में है और वह चाहेगी कि इस मुकाबले का परिणाम निकले। हालांकि परिणाम निकालने के लिए उसे पूरी रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा। उसका इरादा पहली इनिंग्स में तेजी से बड़ा स्कोर करने का होगा। साथ ही बोलर्स को 20 विकेट निकालने के लिए 130-140 ओवर्स के बीच देना होगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ev6G5Y
Share:

शर्मनाक: जो रूट के इस रेकॉर्ड को दुनिया का शायद ही कोई कप्तान तोड़ना चाहेगा

मेलबर्न ऐतिहासिक एशेज सीरीज एकतरफा अंदाज में ऑस्ट्रेलिया के नाम हो गई। पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला में अभी भी तीन मैच खेले जाने बाकी थे, लेकिन लगातार मैच गंवाने वाली इंग्लिश टीम किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रही। खासतौर पर कप्तान जो रूट खुद से काफी निराश होंगे, क्योंकि उनके नाम एक ऐसा शर्मनाक रेकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसे शायद ही दुनिया का कोई कप्तान तोड़ना चाहेगा। एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा हार वाइट बॉल फॉर्मेट में इंग्लैंड का कोई सानी नहीं, लेकिन जब सफेद कपड़ों में यह टीम खेलती है तो पूरी तरह बेरंग नजर आती है। यह हम नहीं बल्कि उसके रेकॉर्ड्स चीख-चीखकर कह रहे हैं। अब इंग्लैंड एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई है। बांग्लादेश के साथ वह संयुक्त रूप से पहले स्थान पर गई। बांग्लादेश जहां 2003 में खेले नौ में से पूरे नौ मैच हारा था तो इंग्लैंड ने इस साल खेले 15 में से नौ मुकाबलों में हार झेल ली। शर्मिंदगी महसूस कर रहे वॉन पूर्व कप्तान माइकल वॉन और इयान बॉथम इंग्लैंड के आसानी से घुटने टेक देने के कारण शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। वॉन ने कहा कि अगर जो रूट की अगुवाई वाली टीम 2023 में अपनी धरती पर भी हार जाती है तो उन्हें हैरानी नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘यह आसान समय नहीं है। इंग्लैंड की तैयारी अच्छी नहीं रही थी, लेकिन अगर आप बहाना बनाना चाहते हैं तो बना सकते हैं।’ एक पारी और 14 रन से जीता ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन पहले ही सत्र में इंग्लैंड को दूसरी पारी में 68 रन पर आउट करके एक पारी और 14 रन से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढत बना ली है। एशेज के इतिहास में किसी भी टीम के सबसे तेजी से श्रृंखला जीतने का यह रेकॉर्ड है। बारह दिन के भीतर एशेज हारना शर्मनाक है। इंग्लैंड की टीम राह से भटक गई है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/32ziqBH
Share:

Monday, December 27, 2021

गोल्डन डक पर आउट हुए पुजारा... कोच राहुल द्रविड़ ने यूं जताई हमदर्दी, फैंस कर रहे सलाम

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका () के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में 3 विकेट पर 272 रन बनाए। ओपनर केएल राहुल 122 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं वहीं अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। भारतीय टीम की 'नई दीवार' कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। पुजारा को पहली ही गेंद पर पेसर लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) ने पवेलियन भेज दिया। एंगिडी की गेंद पुजारा के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर शॉर्ट लेग में पहुंची जहां पहले से मुस्तैद कीगन पीटरसन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। किसी भी बल्लेबाज के लिए पहली ही गेंद पर आउट होना बेहद निराश करने वाला होता है। गोल्डन डक पर आउट होने के बाद पुजारा भारी मन से पवेलियन लौट गए। ड्रेसिंग में जाकर पुजारा ने अपने कपड़े बदले। इसके बाद टीम इंडिया के नए (Rahul Dravid) अपनी सीट से उठे और जाकर पुजारा की पीठ थपथपाई। इसके बाद पुजारा ने भी हंसते हुए रिएक्ट किया। द्रविड़ और पुजारा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण तय समय पर शुरू नहीं हो सका है। पहली पारी में सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 60 रन बनाकर आउट हुए वहीं कप्तान विराट कोहली ने 94 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। केएल राहुल 248 गेंदों पर 16 चौकों और एक छक्के की मदद से 122 रन बनाकर नाबाद हैं वहीं रहाणे 81 गेंदों पर 8 चौके लगा चुके हैं। राहुल और मयंक ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी की।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3FyrF3M
Share:

मयंक अग्रवाल को आखिर किस बात का डर? जानें, क्यों विवादित आउट पर बोलने से किया इनकार

सेंचुरियन जिस अंदाज में भारतीय ओपनर को आउट दिया गया था, उससे वह खासे नाराज हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन जैसे ही गेंद मयंक अग्रवाल के पैड से लगी तो बोलिंग साइड ने जोरदार अपील कर दी। अंपायर ने आउट नहीं दिया तो डीआरएस लिया गया। एक्शन रिप्ले के बाद मयंक नॉटआउट से आउट करार दे दिए गए थे। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर कुछ कहा तो मेरे पेसे कट जाएंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी राय देने की अनुमति नहीं है और इसलिए मैं इसे उसी पर छोड़ना चाहता हूं। इससे नेगेटिव मेसेज भी जाएगा और मेरा पैसा (मैच फीस) डॉक किया जा सकता है।' अग्रवाल को एंगिडी ने पगबाधा करके मेजबान टीम को पहली सफलता दिलाई। ऐसा लग रहा था कि लेग स्टंप से नहीं टकराएगी लेकिन डीआरएस लेने पर मैदानी अंपायर को फैसला बदलाव पड़ा। अग्रवाल ने 123 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके जड़े। वह और राहुल साउथ अफ्रीका में 21 मैचों में शतकीय साझेदारी करने वाली भारत की सिर्फ तीसरी सलामी जोड़ी है। उल्लेखनीय है कि भारत ने बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद स्टंप तक तीन विकेट पर 272 रन बना लिए जिसमें केएल राहुल 122 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके सलामी जोड़ीदार अग्रवाल ने 60 रन का योगदान दिया जबकि अजिंक्य रहाणे ने भी 40 रन बना लिए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3EslwVj
Share:

क्या वाकई अब इस ऑलराउंडर से नहीं डर रहीं विरोधी टीमें? पोंटिंग ने उठाए सवाल

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के का मानना है कि बेन स्टोक्स में वह आक्रामकता नजर नहीं आ रही जिससे विरोधी टीमें भयभीत रहती थी और मौजूदा एशेज सीरीज में वह जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक खेल दिखा रहे हैं। पोंटिंग ने बॉक्सिंग डे टेस्ट की पहली पारी में आसानी से विकेट गंवाने के लिए इंग्लैंड के कप्तान जो रूट , स्टोक्स और जोस बटलर की आलोचना की । इंग्लैंड सीरीज में 0-2 से पीछे है। पोंटिंग ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा , 'वह अति रक्षात्मक खेल रहे हैं। वह स्टोक्स दिख ही नहीं रहा जिसकी आक्रामक भाव भंगिमा से विरोधी टीमें डर जाती थी। इसका कारण समझ में आता है। एक तो बल्लेबाजी के लिए हालात अनुकूल नहीं है और दूसरा उसका सामना बेहतरीन गेंदबाजों से हो रहा है।' पोंटिंग ने कहा कि स्टोक्स को इंग्लैंड को संकट से निकालने के लिए पारंपरिक रवैये को छोड़ना होगा। उन्होंने कहा , 'लेकिन मुझे लगता है कि आप चुपचाप हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठ सकते। ऐसे में तो ये गेंदबाज दबाव बना ही लेंगे। जब मैं खेलता था तब टीम में हम अक्सर कहते थे कि जितना अच्छा गेंदबाज होगा , उतना ही जोखिम बल्लेबाज को लेना होगा क्योंकि कोई खराब गेंद नहीं मिलने वाली।' उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से स्टोक्स पर दबाव बढ गया है। बकौल पोंटिंग , 'पांचवें नंबर पर उतरकर उसे पता है कि उसका रन बनाना कितना जरूरी है। इसीलिए वह अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उससे कमजोर तकनीक वाले बल्लेबाजों को उससे ऊपर भेजना समझ से परे है। मुझे लगता है कि जो रूट के बाद तकनीकी रूप से स्टोक्स दूसरा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3sylYz6
Share:

क्या विराट-रोहित के लिए फायदेमंद है स्प्लिट कैप्टेंसी, पूर्व हेड कोच शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने टेस्ट और सीमित ओवरों के क्रिकेट में अलग अलग कप्तान रखने का समर्थन किया है। शास्त्री का कहना है कि यही सही तरीका है। विराट कोहली भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान हैं जबकि रोहित शर्मा टी20 और वनडे टीम के कप्तान बनाए गए हैं। शास्त्री ने ‘स्टार स्पोटर्स ’ के शो ‘बोल्डएंड ब्रेव : द शास्त्री वे ’ में कहा , 'मुझे लगता है कि यह तरीका सही है। यह विराट (Virat Kohli) और रोहित (Rohit Sharma) दोनों के लिए अच्छा होगा क्योंकि पता नहीं है कि कब तक बायो बबल की जिंदगी जीनी पड़ेगी। एक व्यक्ति अकेले नहीं संभाल सकता। यह आसान नहीं है।' शास्त्री ने कहा कि वह रोहित को बतौर सलामी बल्लेबाज स्थापित करना चाहते थे। बकौल शास्त्री, 'मैं जो करना चाहता था, वह मेरे दिमाग में साफ था। मुझे लगता था कि बतौर बल्लेबाज उससे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं करा सका तो एक कोच के तौर पर यह मेरी नाकामी होगी क्योंकि वह अपार प्रतिभाशाली है।' भारत के लिए 80 टेस्ट खेल चुके शास्त्री ने कोहली से अपने संबंधों के बारे में कहा 'हम दोनों काफी आक्रामक हैं और जीत के लिए ही खेलना चाहते हैं। हमें बहुत जल्दी अहसास हुआ कि जीतने के लिए 20 विकेट लेने होते हैं और हमने आक्रामक तथा निर्भीक क्रिकेट खेलने का फैसला किया। इसमें कई बार हार भी मिलती है लेकिन एक बार पड़ जाए तो यह आदत संक्रामक है।' 'डेढ़ घंटा पहले बताया- मैं वनडे कप्तान नहीं हूं' विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से एक दिन पहले प्रेस कांफ्रेस में बताया था कि वनडे सीरीज के लिए उनकी बीसीसीआई से आराम करने को लेकर कोई बातचीत ही नहीं हुई थी। बकौल कोहली, ' मुझसे मीटिंग से डेढ़ घंटा पहले संपर्क किया गया था। इस दौरान कोई और संपर्क नहीं किया गया था। चीफ सिलेक्टर ने मुझसे टेस्ट टीम के चयन को लेकर बात की थी। पांचों चयनकर्ताओं ने मुझे बताया कि मैं अब वनडे कप्तान नहीं हूं।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3HuVyTh
Share:

Ashes 2021: ऑस्ट्रेलिया की मुट्ठी में तीसरा टेस्ट, दूसरे दिन लड़खड़ाई इंग्लिश पारी

मेलबर्नअपने सहयोगी स्टाफ के दो सदस्यों के पॉजिटिव पाए जाने के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को इंग्लैंड को मैदान से भीतर और बाहर विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले इंग्लैंड के सहयोगी स्टाफ के दो सदस्य पॉजिटिव पाये गए जिससे खेल विलंब से शुरू हुआ। इंग्लैंड के 185 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 267 रन बनाकर पहली पारी में 82 रन की बढत ले ली। जवाब में इंग्लैंड ने दूसरी पारी के चार विकेट 31 रन पर गंवा दिए। मिचेल स्टार्क ने जैक क्राउली को विकेट के पीछे पांच के स्कोर पर लपकवाया। डाविड मलान खाता खोले बिना ही पांचवें ओवर में आउट हो गए। पहला टेस्ट खेल रहे स्कॉट बोलैंड ने एक रन देकर दो विकेट लिए, उन्होंने हसीब हमीद (7) और जैक लीच (0) को पवेलियन भेजा। बेन स्टोक्स और जो रूट क्रीज पर है और पारी की हार टालने के लिए इंग्लैंड को अभी 51 रन और बनाने हैं। कल के स्कोर चार विकेट पर 61 रन से आगे खेलते हुए लंच से पहले ऑस्ट्रेलिया ने नाथन लियोन (10), मार्नस लाबुशेन (1) और स्टीव स्मिथ (16) के विकेट गंवा दिए थे। सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस (76) ने ट्रेविस हेड (27) के साथ 60 रन की साझेदारी की। हेड स्लिप में जो रूट को कैच देकर आउट हुए। इसके दस रन बाद हैरिस ने जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेट गंवाया। एंडरसन ने 23 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिए। इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली ने कहा कि मौजूदा कार्यक्रम में बदलाव की कोई जरूरत नहीं है जिसके तहत जनवरी में सिडनी और होबार्ट में अगले दो टेस्ट खेले जाने हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3pttqcF
Share:

SA vs IND LIVE: बारिश की वजह से देरी से शुरू होगा खेल, भारत की नजर 400 रन की ओर

नई दिल्लीमेजबान साउथ अफ्रीका और भारत के बीच आज पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल होगा। बॉक्सिंग-डे से सेंचुरियन में शुरू हुए इस मैच का पहला दिन पूरी तरह भारत के नाम रहा था। जोरदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल के बल्ले से करियर का सातवां शतक निकला था। स्टंप्स तक भारत ने तीन विकेट पर 272 रन बना लिए थे। देरी से शुरू होगा दूसरे दिन का खेल सेंचुरियन में दोबारा बारिश शुरू हो गई है। मैदान का मुआयना भी होना मुश्किल लग रहा है। केएल राहुल का सेंचुरियन में डंका रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टेस्ट टीम के उप-कप्तान बनाए गए राहुल ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए नाबाद 122 रन बनाए। उनके अलावा मयंक अग्रवाल (60) ने भी अर्धशतक जड़ा। कर्नाटक के इन दो बल्लेबाजों द्वारा दिलाई गई ठोस शुरुआत के दम पर भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक राहुल ने अपना पारी के दौरान पहले विकेट के लिए मयंक के साथ 117 रन और तीसरे विकेट के लिए कप्तान विराट कोहली (35) के साथ 82 रन की साझेदारी की। इसके चौथे विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे (40*) के साथ वह अभी तक 73 रन जोड़ चुके हैं। भारतीय बल्लेबाजी के सामने मेजबान साउथ अफ्रीका की ओर से सिर्फ लुंगी एंगिदी ही सफल रहे जिन्होंने तीनों विकेट निकाले। छह देश और सात शतक: राहुल के टेस्ट करियर का यह कुल सातवां शतक है। राहुल ने अभी तक जिन-जिन देशों में टेस्ट मैच खेला है वहां उन्होंने कम से कम एक शतक जरूर जड़ा है। इंग्लैंड में उनके नाम दो शतक के अलावा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और भारत में उनके नाम एक-एक शतक हैं। ओपनर के तौर पर छह अलग-अलग देशों में शतक लगाने वाले वह तीसरे भारतीय ओपनर हैं। उनसे पहले सिर्फ सुनील गावसकर और वीरेंद्र सहवाग ही यह कारनामा कर सके हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका में शतक जड़ने वाले वह वसीम जाफर (116 रन, 2007 में) के बाद दूसरे भारतीय ओपनर हैं। अर्धशतक का सिलसिलापिच पर घास थी इसके बावजूद कप्तान कोहली ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। मयंक और राहुल ने सतर्क शुरुआत की। खराब फॉर्म की वजह से टीम इंडिया से कुछ समय के लिए बाहर होने के बाद वापसी करने वाले ओपनर मयंक ज्यादा सकारात्मक दिखे। वह साथी राहुल के मुकाबले ज्यादा आक्रामक भी नजर आए और आसानी से रन भी बटोरते दिखे। दूसरे सेशन की शुरुआत में ही उन्होंने 89 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह साउथ अफ्रीका में उनका पहला टेस्ट था और उन्होंने यहां अपनी पहली ही पारी में अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी अपने पहले टेस्ट में मयंक ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। सिर्फ तीसरी ओपनिंग जोड़ीसुबह के सेशन में अधिक शॉर्ट पिच गेंद फेंकने वाले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्टंप को निशाना बनाया। लंच के बाद अर्धशतक पूरा करने वाले मयंक को एंगिदी ने एलबीडब्ल्यू आउट करके मेजबान टीम को पहली सफलता दिलाई। अग्रवाल ने 123 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके जड़े। आउट होने से पहले वह और राहुल साउथ अफ्रीका में 21 मैचों में शतकीय साझेदारी करने वाली भारत की सिर्फ तीसरी ओपनिंग जोड़ी बने। मयंक-राहुल से पहले वसीम जाफर-दिनेश कार्तिक (153 रन) और गौतम गंभीर-वीरेंद्र सहवाग (137 रन) की ओपनिंग जोड़ी ही साउथ अफ्रीका में शतकीय साझेदारी निभा सकी थी। पुजारा को गोल्डन डक भारत को एक अच्छी शुरुआत मिल चुकी थी और अब इसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा पर थी। लेकिन पुजारा पहली ही गेंद पर पविलियन लौट गए। एंगिदी की अंदर आती गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर उनके शरीर से टकराने के बाद हवा में उछली और शॉर्ट लेग पर कीगन पीटरसन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह दूसरी बार पुजारा गोल्डन डक आउट हुए। 2018 में भी वह पहली गेंद पर रन आउट हो गए थे। इसके बाद मैदान पर उतरे कप्तान कोहली शुरुआत से गेंद को मिडल करते दिखे। दूसरे सेशन में भारत को और कोई झटका नहीं लगा। हालांकि कोहली अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में एक बार फिर नाकाम रहे। तीसरे सेशन में एंगिदी की एक गेंद पर वह स्लिप में कैच थमा बैठे। इसके साथ उनके बल्ले से शतक के निकलने का इंतजार और बढ़ गया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qrvLnT
Share:

Sunday, December 26, 2021

SA vs IND: क्या रहाणे की जगह श्रेयस अय्यर को खिलाया जाना चाहिए था?



from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/32r2Kki
Share:

पाकिस्तानी क्रिकेटर की मां का निधन, भज्जी बोले- हम तुम्हारे साथ, मजबूत बनो भाई

नई दिल्लीभारत के पूर्व स्पिनर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज की मां के निधन पर शोक जताया है। अख्तर ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया पर अपनी मां के निधन की सूचना दी थी। इस पर क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया। हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए पाकिस्तानी पूर्व पेसर को ढाढस बधाया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले अख्तर ने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरी मां मेरी सब कुछ है, अल्लाह ताला की इच्छा से वह जन्नत में चली गईं। अंतिम संस्कार की नमाज इस्लामाबाद के सेक्टर एच-8 में होगी।’ भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन ने अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर लिखा, ‘इस कठिन समय के दौरान मेरी आपके साथ हार्दिक संवेदनाएं हैं। उन्हें शांति मिले। मेरे भाई मजबूत बनो। वाहेगुरु मेहर करे।’ पाकिस्तान बल्लेबाज शोएब मलिक ने ट्वीट किया, ‘हम सभी इस कठिन समय में आपके साथ हैं भाई।’ बता दें कि, 46 वर्षीय अख्तर के पास 2002 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mAscdT
Share:

SA vs IND LIVE: मयंक अग्रवाल की धांसू हाफ सेंचुरी, भारत 100 रनों के करीब

India vs South Africa LIVE: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, रहाणे टीम में शामिल

from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3Fz57Qj
Share:

SA vs IND: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, पहला दिन लाइव अपडेट

सेंचुरियन भारतीय टीम ने सेंचुरियन में अपने साउथ अफ्रीका दौरे की शुरुआत की है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बताया कि यह विकेट दूसरे-तीसरे दिन काफी तेज हो जाता है। ऐसे में यह फैसला ठीक है। भारत के लिए भारत ने अनुभवी अजिंक्य रहाणे पर भरोसा जताया है। भारत के 50 रन पूरेकेएल राहुल और मयंक अग्रवाल बचपन के दोस्त हैं। बल्कि बेस्ट फ्रेंड हैं। इनकी दोस्ती का नजारा मैदान पर भी नजर आ रहा है। दोनों ने आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए अच्छा खेल दिखाया था। और अब साउथ अफ्रीका के मुश्किल माने जाने वाले हालात में भी उन्होंने कप्तान विराट कोहली के बल्लेबाजी करने के फैसले को सही ठहराया। इस जोड़ी ने 105 गेंद पर हाफ सेंचुरी पार्टनरशिप पूरी की। राहुल की सही तकनीक राहुल समझदारी दिखा रहे हैं कि वह ढीले हाथ से खेल रहे हैं। वह जानते हैं कि नई गेंद पर बल्ले का किनारा लग सकता है और इसी वजह से वह हल्के हाथ से खेल रहे हैं ताकि अगर गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लग भी जाए तो वह कैरी न हो। भारत की सधी शुरुआत 11 ओवर बाद बिना किसी नुकसान के 35 रन भारत को केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत दी है। साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी नगिडी और कागिसो रबाडा ने अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को आक्रामक रुख अपनाने से रोका। वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया की सलामी जोड़ी भी किसी तरह की जल्दबाजी में नजर नहीं आई। दोनों ओपनर्स की कोशिश नजरें जमाने की लग रही हैं। राहुल के खिलाफ हालांकि साउथ अफ्रीका के पेसर लुंगी नगिडी ने विकेट के पीछे कैच की अपील की। उन्होंने इस पर रिव्यू भी लिया लेकिन तीसरे अंपायर ने इसे खारिज कर दिया। टॉस जीतकर क्या बोले विराट कोहली विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड पर रन बनाना हमेशा से हमारी ताकत रहा है। कोहली ने कहा कि यह विकेट दूसरे-तीसरे दिन थोड़ा तेज हो जाता है। कोहली ने कहा कि विदेशी धरती पर हमारी कामयाबी की कहानी इसी देश से शुरू हुई थी। उन्होंने माना कि यहां खेलना आसान नहीं है। कोहली ने कहा कि साउथ अफ्रीका एक चुनौतीपूर्ण देश है। यह टीम बहुत मजबूत है और अपनी परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ भी। टीम की तैयारियों पर भारतीय कप्तान ने कहा कि ये बहुत अच्छी रहीं। कोहली ने कहा कि उन्हें सेंटर विकेट के पास की पिच ही मिली थी। उन्होंने कहा कि इससे काफी मदद मिली। अजिंक्य रहाणे टीम में जगह बचा पाने में सफल रहे हैं। SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में भारत ने सिर्फ साउथ अफ्रीका में ही सीरीज नहीं जीती है। भारत ने यहां 20 टेस्ट मैच खेले हैं और इसमें से सिर्फ तीन में ही उसने जीत हासिल की है। वहीं सात मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। 10 मुकाबले मेजबान टीम ने जीते हैं। भारतीय टीम केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन) डीन एल्गर (कप्तान), एडिन मार्करम, कीगन पीटरसन, रासी वेन डर डुसां, तेंबा बावुमा, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), वियान मल्डर, मार्को जैनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी नगिडी


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3eFeqCF
Share:

एशेज तीसरा टेस्ट : अर्धशतकीय पारी खेलते हुए रूट ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ा

मेलबर्न इंग्लैंड के कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे तीसरे एशेज टेस्ट के पहले दिन के दौरान एक वर्ष में कप्तान के रूप में सबसे अधिक टेस्ट रन बनाने के साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रूट (50) ने रविवार को मेलबर्न में अर्धशतकीय पारी खेली, उन्होंने स्मिथ का रिकार्ड तोड़ते हुए एक वर्ष में 1,680 रन बनाए। स्मिथ ने 2008 में प्रोटियाज के कप्तान के रूप में 1,656 रन बनाए थे। इंग्लैंड के कप्तान इस स्कोर के साथ तीसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ (2006 में 1,788 रन) और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सर विवियन रिचर्ड्स (1,710 रन 1976 में) के नाम यह रिकार्ड बना हुआ है। तीसरे टेस्ट में रूट अपना अर्धशतक लगाते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज स्टार्क के ओवर में कैच थमा बैठे। बता दें कि ब्रिस्बेन और एडिलेड में हार के बाद, इंग्लैंड पांच दिवसीय सीरीज में 2-0 से पीछे है और सीरीज को जीतने के लिए यह टेस्ट इंग्लैंड के लिए काफी महत्वपूर्ण है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3EwPCqG
Share:

आकाश चोपड़ा ने सेंचुरियन टेस्ट के लिए चुनी अपनी टीम, रहाणे की जगह इस खिलाड़ी को किया शामिल

नई दिल्ली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन चुनी है। चोपड़ा की टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। रहाणे को हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम की उपकप्तानी से हटाया गया था। रहाणे काफी समय से बहुत खराब फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पिछले साल बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में शतक लगाया था। हालांकि उसके अलावा वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। रोहित शर्मा की गैर-मौजूदगी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए केएल राहुल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो में चोपड़ा ने रहाणे पर को तरजीह दी। चोपड़ा ने विहारी को लाइनअप में छठे बल्लेबाज के तौर पर चुना है। चोपड़ा ने कहा, 'भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह कितने बल्लेबाजों के साथ उतरना चाहती है। अगर आप छह बल्लेबाजों के साथ भी उतरते हैं तो मैं अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल नहीं करूंगा। मैं हनुमा विहारी को चुनूंगा। आपने इसी वजह से तो उन्हें इंडिया ए के साथ साउथ अफ्रीका भेजा था ताकि वह फॉर्म हासिल कर सकें, वहां के हालात में ढल सकें और उन्होंने रन भी बनाए।' क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में डेब्यू के मौके को दोनों हाथों से लपका। उन्होंने कहा, 'आपके पास श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने डेब्यू पर शानदार सेंचुरी और हाफ सेंचुरी लगाई। इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी जगह पक्की की। रहाणे, बेशक सीनियर खिलाड़ी हैं और अब वह उपकप्तान भी नहीं हैं। मैं छह बल्लेबाजों के साथ उतरूं, तो मैं श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी के साथ उतरूंगा।' आकाश चोपड़ा ने इसके साथ ही इस मैच के लिए अपनी टीम भी चुनी। उन्होंने कहा, 'मेरी राय में पहले टेस्ट के लिए भारत की टीम में- मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, और तीन तेज गेंदबाज- शमी, बुमराह और सिराज होंगे।' चोपड़ा ने कहा कि अगर विहारी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में नजरअंदाज किया जाता है तो यह सही नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में वह दर्द के साथ भी मैदान पर खेले। इसके बाद न्यूजीलैंड सीरीज में उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया ताकि उन्हें साउथ अफ्रीकी परिस्थितियों में ढाला जा सके।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3yYAHV0
Share:

Saturday, December 25, 2021

India vs South Africa: विराट कोहली के सामने आखिरी किला जीतने की चुनौती

सेंचुरियन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को उसकी धरती पर शिकस्त देने के बाद अब साउथ अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने के लिए प्रतिबद्ध भारतीय टीम के लिए 'बॉक्सिंग डे' यानी आज से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए सही संयोजन के साथ मैदान पर उतरना एक चुनौती होगी। भारत ने साउथ अफ्रीका का पहला दौरा 1992 में किया था लेकिन वह अभी तक यहां टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाया है। ऐसे में कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले कप्तान बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। साउथ अफ्रीका अब पहले की तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मजबूत टीम नहीं रही क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से वह परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। इसे देखते हुए कोहली और उनकी टीम के लिए इसे बेहतरीन मौका माना जा रहा है। कागज पर विपक्षी कमजोर: भारतीय टीम अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम से बेहतर नजर आती है और अगर वह मैदान पर भी खुद को बेहतर साबित करती है तो वह पहली बार साउथ अफ्रीका में सीरीज जीतने में भी सफल रहेगी। भारतीय टीम विशेषकर कोहली के लिए यह सीरीज कई मायनों में महत्वपूर्ण है और वे इसे यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। कोहली उस टीम के खिलाफ अपना दबदबा बनाने की कोशिश करेंगे जिसके केवल दो खिलाड़ियों कप्तान डीन एल्गर (69 टेस्ट) और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक (53 टेस्ट) ने ही 50 से अधिक मैच खेले हैं। भारत के लिए अच्छी खबर है कि कागिसो रबाडा का साथ देने के लिए विश्व के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक एनरिच नॉर्त्जे नहीं होंगे। जहां तक भारतीय बल्लेबाजों का सवाल है तो उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को लेकर अधिक चिंता नहीं होगी। खुद को भी करना होगा साबित: कोहली को जहां एक अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही टीम के खिलाफ अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना होगा वहीं उन्हें स्वयं भी बड़ी पारी खेलनी होगी क्योंकि वह 2019 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। इस बीच उनका औसत 30 से कम रहा जो उनकी ख्याति के अनुकूल नहीं है। कोहली ने दौरा शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर निशाना साधकर नयी चर्चा शुरू कर दी थी। लेकिन जो लोग कोहली को जानते हैं वे समझते हैं कि इस तरह की घटनाओं से भारतीय कप्तान अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। टीम चयन पर माथापच्ची: कप्तान कोहली के लिए पांचवें नंबर के बल्लेबाज के रूप में कम अनुभवी श्रेयस अय्यर और अनुभवी लेकिन खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे में से किसी एक का चयन करना आसान नहीं होगा। यही नहीं पांचवें गेंदबाज के रूप में शार्दुल ठाकुर या ईशांत शर्मा में से किसी एक को चुनने के लिए भी माथापच्ची करनी होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में भारतीय टीम प्रबंधन ने रहाणे और ईशांत को चोटिल बताकर बाहर कर दिया था लेकिन यदि वे रविवार को अंतिम एकादश में स्थान नहीं बना पाते हैं तो यही माना जाएगा कि उन्हें बाहर किया गया है। पिच व मौसम:: सेंचुरियन की पिच शुरुआत में धीमी रहती है और धीरे-धीरे इस पर रफ्तार बढ़ती है। दूसरे और तीसरे दिन तेज गेंदबाजों के लिए यह और भी मददगार साबित होती रही है। शुरुआती दो दिन गरज के साथ हल्की बारिश की आशंका है। संभावित प्लेइंग इलेवन:: भारत: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज साउथ अफ्रीका: डीन एल्गर, एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रासी वान डर डुसेन, तेंबा बावुमा, क्विंटन डीकॉक, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, लुंगी एंगिदी, डुएन ओलिवियर


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3EstUEn
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support