This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Thursday, September 30, 2021

वसीम जाफर ने ओपनर स्मृति मंधाना को ऑफ साइड का देवी करार दिया

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट मैच में शतक जड़ अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वींसलैंड के कैरारा में जारी पिंक बॉल टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। 25 साल की मंधाना ने एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को 52वें ओवर में एलिस पैरी की गेंद पर चौका जड़ यह उपलब्धि हासिल की। मंधाना ऑस्ट्रेलिया (INDW vs AUSW Pink Ball Test) में टेस्ट शतक जड़ने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने पर मंधाना 80 रन बनाकर नाबाद लौटी थीं। उन्होंने दूसरे दिन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। मंधाना की इस शानदार पारी को देख सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व ओपनर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने मंधाना को 'ऑफ साइड की देवी' करार दिया। वहीं बीसीसीआई से लेकर आईसीसी ने भी मंधाना की फोटो शेयर कर उनकी जमकर तारीफ की। मंधाना ने 51 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक स्मृति मंधाना ने 51 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा। वह पिंक बॉल टेस्ट में भारत की ओर से अर्धशतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। मंधाना ने इस दौरान 11 चौके जड़े। शेफाली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। शेफाली को सोफी मोलिनेक्स ने 31 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद मंधाना और पूनम ने भारत को कोई और झटका नहीं लगने दिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3B1W9J3
Share:

VIDEO: स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, बनीं भारत की पहली महिला क्रिकेटर

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट (IND W vs AUS W) मैच में शानदार शतक जड़ा। स्मृति गुलाबी गेंद से खेले जा रहे टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। 25 वर्षीय बाएं हाथ की बल्लेबाज स्मृति ने पिंक बॉल टेस्ट (Pink Ball Test) के दूसरे दिन अपना शतक 170 गेंदों पर पूरा किया। उन्होंने इस दौरान 18 चौके और एक छक्का लगाया। मंधाना ने 52वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलिस पैरी को चौका जड़ अपना पहला शतक पूरा किया। भारत ने पहले दिन 1 विकेट पर 132 रन बनाए थे पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत (India Women vs Australia Women) ने 1 विकेट पर 132 रन बनाए। मंधाना नाबाद 80 और पूनम राउत 16 रन पर नाबाद लौटी थीं। पहले दिन भारत ने एकमात्र विकेट युवा ओपनर शेफाली वर्मा के रूप में गंवया था। शेफाली पहले सेशन में आउट हुई थीं। शेफाली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। शेफाली को सोफी मोलिनेक्स ने 31 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद मंधाना और पूनम ने भारत को कोई और झटका नहीं लगने दिया। मंधाना ने 51 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक स्मृति मंधाना ने 51 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ा। वह पिंक बॉल टेस्ट में भारत की ओर से अर्धशतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। मंधाना ने इस दौरान 11 चौके जड़े।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3FhUJwK
Share:

वर्ल्ड कप से पहले बाबर ने टीम इंडिया के लिए बजाई खतरे की घंटी, विराट भी छूटे पीछे

नई दिल्ली कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) पाकिस्तान के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह रेकॉर्ड नेशनल टी20 कप के तहत सेंट्रल पंजाब की ओर से खेलते हुए नॉर्दर्न के खिलाफ बनाया। रावलपिंडी में खेले गए इस मुकाबले में आजम ने इस दौरान हमवतन अहमद शहजाद और कामरान अकमल के एक समान 5 शतकों के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। आजम ने टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तन विराट कोहली (Virat Kohli) को भी पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने 315 टी20 मैचों में कुल 5 शतक लगाए हैं वहीं बाबर 194 टी20 मैचों में अब तक 6 शतक जड़ चुके हैं। बाबर ने इस दौरान भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंउर शेन वॉटसन के क्लब में भी जगह बना ली। बाबर की सेंचुरी उनके लिए आगामी टी20 विश्व कप में टॉनिक का काम कर सकती है। टी20 में गेल के नाम सबसे अधिक 22 शतक टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने का रेकॉर्ड विंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 448 मैचों में 22 जबकि माइकल क्लिंगर ने 206 मैचों में 8 शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने 306 मैचों में 8 वहीं एरोन फिंच ने 324 मैचों में 8 सेंचुरी जड़ी है। इंग्लैंड के ल्यूक राइट के 336 मैचों में 7 वहीं ब्रेंडन मैक्कुलम के 370 मैचों में 7 शतक हैं। शेन वॉटसन के नाम 344, रोहित के 353 और बाबर के 194 मैचों में एक समान 6 शतक दर्ज हैं। बाबर ने शतकीय पारी में 3 छक्के लगाए बाबर ने अपने रेकॉर्डतोड़ शतक में 3 छक्के और 11 चौके लगाए। उन्होंने 63 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली। उन्होंने अहमद शहजाद के साथ 63 रन की साझेदारी की। बाबर और शोएब मलिक (31) ने सेंट्रल पंजाब को 200 के स्कोर तक पहुंचाया। हैदर अली ने 53 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली जिसमें 6 छक्के और इतने ही चौके शामिल थे। मोहम्मद नवाज 21 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए वहीं आसिफ अली ने 28 रन का योगदान दिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3uAyM71
Share:

एमएस धोनी ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, कांबली बोले- आज भी कुछ नहीं बदला यार

नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 44वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छक्के के साथ मैच फिनिश किया। सीएसके ने 6 विकेट के जीत से 18 अंकों के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 3 रन चाहिए था। सामने थे हैदराबाद के पेसर सिद्धार्थ कौल। अंबाती रायुडू ने पहली गेंद डॉट खेली, जबकि दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। अब स्ट्राइक धोनी के पास थी। अब सीएसके को 4 गेंदों पर दो रन की जरूरत थी। तीसरी गेंद डॉट रही तो हैदराबाद को लगा कि फॉर्म से जूझ रहे धोनी शायद चूक जाएं। इस उम्मीद के साथ जेसन होल्डर और कप्तान केन विलियमसन ने सिद्धार्थ कौल (Siddharth Kaul) के साथ लंबी मंत्रणा की, लेकिन चौथी गेंद कौल के हाथ से निकलने के बाद जिस रफ्तार से धोनी के पास पहुंची थी उससे दोगुनी रफ्तार से स्टेडियम से बाहर चली गई। धोनी ने वनडे वर्ल्ड कप-2011 के खिताबी मुकाबले के अंदाज में झन्नाटेदार छक्का जड़ दिया था। धोनी ने 96 मीटर लंबा छक्का जड़ा। 'कहानी अभी खत्म नहीं हुई है' धोनी (MS Dhoni 96m six) के इस पुराने अंदाज को देख दिग्गजों ने उनकी जमकर सराहना की। सोशल मीडिया पर फैंस विंटेज धोनी और कई नामों से बुला रहे हैं। इनमें टीम इंडिया के क्रिकेटर विनोद कांबली भी शामिल थे। कांबली ने ट्वीट किया, ' धोनी ने सिक्स के साथ फिनिश किया... आज भी कुछ नहीं बदला यार!' कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा, ' कहानी अभी खत्म नहीं हुई है...।' एक यूजर ने लिखा, ' फिनिशर अभी जिंदा है।' 18 अंक के साथ सीएसके ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई सीएसके की 11 मैच में यह नौवीं जीत है। इसके साथ ही चेन्नई ने 18 अंकों के साथ प्लऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। इसके उलट सनराइजर्स की यह नौवीं हार है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब खत्म् हो गई है। वह आखिरी स्थान पर बना हुआ है। इस तरह CSK 12 में से 11 सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39RqH4i
Share:

IPL 2021: Chennai Super Kings beat Sunrisers Hyderabad to reach playoffs

IPL 2021: Chennai Super Kings beat Sunrisers Hyderabad to reach playoffs




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3zSAvWt
Share:

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान विलियमसन ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों के सिर फोड़ा

नई दिल्ली चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर आईपीएल 2021 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। सीएसके प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं इस हार के बाद केन विलियमसन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई ने 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 139 रन बनाए। धोनी ने छक्के के जरिए अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। इस जीत से चेन्नई के 11 मैचों से 18 अंक हो गए हैं और उसने टॉप पर रहते हुए अंतिम-4 में जगह बनाई। हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के (Kane Williamson) ने कहा यदि उनके बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभाली होती और अच्छे रन बनाए होते तो रिजल्ट कुछ और होता। बकौल विलियमसन, 'हमने पर्याप्त रन नहीं बनाए थे। इसके बावजूद हमने कड़ी टक्कर दी। पावरप्ले के आखिर में हमारा स्कोर 40 रन के करीब था। निचले मध्यक्रम के बल्लेबाजों की मदद से हम थोड़ा सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचे।' सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की 11 मैचों में यह 9वीं हार है। उसके 4 अंक है और वह 8 टीमों के प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर है। विलियमसन ने कहा, 'हमें देखना होगा कि मैच कैसे जीतने है। चेन्नई ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन आखिर में हम 10-15 रन पीछे रह गए। फिर से हमारे नाम पर जीत दर्ज नहीं हो पाई।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mbWPW1
Share:

हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा को किया ट्रोल, बोले-कभी चाय पे हमें भी बुलाओ...

नई दिल्ली वर्ल्ड क्रिकेट में 'हिटमैन' के नाम से फेमस रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों आईपीएल 2021 में खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित के हमशक्ल की एक फोटो सोशल मीडिया वायरल हो रही है। पाकिस्तान के रावलपिंडी में रहने वाले इस शख्स की शक्ल रोहित शर्मा से मिलती जुलती है। इस फोटो को शिराज हसन नाम के एक स्थानीय पत्रकार ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए उन लोगों के मजे लिए हैं जो दावा करते हैं कि पाकिस्तान इंटरनैशनल क्रिकेट के लिए असुरक्षित है। शिराज हसन ने रोहित के हमशक्ल की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कौन कहता है कि पाकिस्तान इंटरनैशनल क्रिकेटर्स के दौरे के लिए सुरक्षित नहीं है? अभी-अभी भारत के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा को रावलपिंडी के सदर में आलू बुखारा (बेर) के शरबत का आनंद लेते देखा गया।' इस फोटो को देख सोशल मीडिया पर फैंस ने कॉमेंट करने शुरू कर दिए। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम से दरकिनार किए गए अनुभवी (Harbhajan Singh) भी शामिल हैं। भज्जी ने हंसते हुए दो इमोजी पोस्ट करते हुए रोहित शर्मा को टैग कर ट्वीट किया, ' कभी चाय पे हमें भी बुलाओ शाना।' भज्जी और रोहित आईपीएल में एक दूसरे की कप्तानी में खेल चुके हैं हरभजन और रोहित ने लंबे समय तक एक साथ क्रिकेट खेला है। दोनों टीम इंडिया के साथ साथ आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी खेले हैं। दोनों एक ने एक दूसरे की कप्तानी में भी आईपीएल में खेला है। हरभजन मुंबई इंडियंस के लिए 2008 से 2017 तक खेले जबकि रोहित ने इस फ्रैंचाइजी को 2011 में ज्वाइन किया। मौजूदा आईपीएल सीजन में भज्जी ने सिर्फ 3 मैच खेले हैं हरभजन ने आईपीएल में दो सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेला। वह निजी कारणों से साल 2020 में सीएसके की ओर से नहीं खेले थे। भज्जी इस समय आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के हिस्सा हैं। हालांकि अब तक भज्जी आईपीएल 2021 के मौजूदा सीजन में सिर्फ 3 मुकाबले ही खेले हैं। आईपीएल 2021 के यूएई लेग में हरभजन को अभी भी पहले मैच में खेलने का इंतजार है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3D4v0Wn
Share:

क्रिस गेल ने पंजाब को दिया बड़ा झटका, KKR के खिलाफ मैच से पहले छोड़ा IPL

दुबईइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र के प्लेऑफ के लिए जोर लगा रही पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को बड़ा झटका लगा है। उसके विस्फोटक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) ने बीच मझदार में लीग छोड़ने का फैसला किया है। क्रिस गेल ने बायो बबल थकान की वजह से यूएई में जारी टूर्नामेंट के बीच में अलग होने फैसला किया है। पंजाब किंग्स ने बयान में कहा, 'क्रिस गेल बबल थकान के कारण आईपीएल बायो-बबल छोड़ रहे हैं। सीपीएल और फिर आईपीएल का हिस्सा होने के बाद उन्होंने यूएई और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए मानसिक रूप से खुद को तरोताजा करने की इच्छा व्यक्त की। वह टूर्नामेंट में अपनी इंटरनैशनल टीम वेस्टइंडीज के लिए खेलेंगे। पंजाब किंग्स शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलेगी। इस तरह वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। केएल राहुल की पंजाब टीम के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के मकसद से यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा। राहुल ने मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार के बाद स्वीकार किया कि दबाव में उनकी टीम अच्छा नहीं खेल पा रही और उन्हें प्रदर्शन में सुधार करना होगा। गेल ने अपने बयान में कहा- पिछले कुछ महीनों में मैं CWI बबल, CPL बबल और उसके बाद IPL बबल का हिस्सा रहा हूं। मैं मानसिक रूप से रिचार्ज और खुद को तरोताजा करना चाहता हूं। मैं T20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की मदद करने पर फिर से ध्यान देना चाहता हूं। उन्होंने साथ ही कहा, 'मुझे मौका देने के लिए पंजाब किंग्स को धन्यवाद। मेरी शुभकामनाएं और उम्मीदें हमेशा टीम के साथ हैं। अगले मैचों के लिए शुभकामनाएं।' 42 वर्षीय गेल ने आईपीएल 2021 के यूएई चरण में खेले गए दो मैचों में से 15 रन बनाए हैं, जिसमें वह सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के साथ सीपीएल 2021 जीतने के बाद सीधे शामिल हुए थे। कुल मिलाकर गेल ने इस सीजन में 10 मैचों में 46 के सर्वश्रेष्ठ सीजन के साथ 193 रन बनाए। रोचक बात यह है कि हाल ही में उन्हें उनके बर्थडे पर पंजाब टीम में शामिल नहीं किया गया था। इससे फैंस को हैरानी हुई थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39SxAlZ
Share:

प्लेऑफ में पहुंचने के बाद CSK के कप्तान धोनी ने जो कहा वो सभी को सुनना चाहिए

शारजाहचेन्नई सुपरकिंग्स ने 11वीं बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्लेऑफ में जगह बनाई है, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि इस बार का प्रदर्शन अधिक मायने रखता है क्योंकि पिछले साल टीम पहली बार इस मुकाम पर पहुंचने में नाकाम रही थी। चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट हराकर प्लेऑफ में प्रवेश किया। उसके 11 मैचों में 18 अंक हो गए हैं। धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘यह (प्लेऑफ में पहुंचना) बहुत मायने रखता है क्योंकि पिछली बार मैच के बाद मैंने कहा था कि हम मजबूत वापसी करना चाहते है। हमें उससे सबक मिला था। खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को पूरा श्रेय जाता है।’ सनराइजर्स पर जीत का श्रेय उन्होंने गेंदबाजों को दिया जिन्होंने विरोधी टीम को सात विकेट पर 134 रन ही बनाने दिए। धोनी ने कहा, ‘यह ऐसा विकेट नहीं था जिस पर गेंद अधिक टर्न ले रही हो या रुककर आ रही हो। गेंदबाजों ने अपनी गति और लेंथ में अच्छी तरह से बदलाव किया। मैच से पहले मैंने यही बात की थी और उन्होंने रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया।’ सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि यदि उनके बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी संभाली होती और अच्छे रन बनाए होते तो परिणाम भिन्न होता। विलियमसन ने कहा, ‘हमने पर्याप्त रन नहीं बनाये थे। इसके बावजूद हमने कड़ी टक्कर दी। पावरप्ले के आखिर में हमारा स्कोर 40 रन के करीब था। निचले मध्यक्रम के बल्लेबाजों की मदद से हम थोड़ा सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचे।’ उन्होंने कहा, ‘हमें देखना होगा कि मैच कैसे जीतने है। चेन्नई ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन आखिर में हम 10-15 रन पीछे रह गए। फिर से हमारे नाम पर जीत दर्ज नहीं हो पाई।’ जोश हेजलवुड ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए और उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zRhzas
Share:

जीवा की तालियां और गगनचुंबी सिक्स... महेंद्र सिंह धोनी ने यूं फिनिश किया हैदराबाद का 'गेम'

दुबईउम्र तो सिर्फ नंबर है... चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Winning Six) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दंबई इंटरनैशनल स्टेडियम में गगनचुंबी सिक्स जड़ते हुए साबित भी कर दिया। लोग उन्हें चूका हुआ मान रहे थे। पूर्व क्रिकेटस का भी मानना है कि अगले सीजन में शायद ही धोनी खेलें, लेकिन माही ने बेजोड़ छक्के से जवाब दे दिया है। पिक्चर अभी बाकी है... माही अगले सीजन में भी मारते (सिक्स मारते) नजर आएगा। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 3 रन चाहिए था और गेंद थी सिद्धार्थ कौल के हाथ में। अंबाती रायुडू ने पहली गेंद डॉट खेली, जबकि दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। अब स्ट्राइक धोनी के पास थी, जबकि जीत के लिए 4 गेंदों में दो रन चाहिए थे। तीसरी गेंद डॉट रही तो हैदराबाद को लगा कि फॉर्म से जूझ रहे धोनी शायद चूक जाएं। इस उम्मीद के साथ जेसन होल्ड और कप्तान केन विलियमसन ने सिद्धार्थ कौल के साथ लंबी मंत्रणा की, लेकिन 'होनी और धोनी' को कौन टाल सकता है? चौथी गेंद कौल के हाथ से निकलने के बाद जिस रफ्तार से धोनी के पास पहुंची थी उससे दोगुनी रफ्तार से स्टेडियम से बाहर चली गई। धोनी ने वनडे वर्ल्ड कप-2011 के खिताबी मुकाबले के अंदाज में झन्नाटेदार छक्का जड़ दिया था। फिनिशिंग सिक्स पर उनकी बेटी जीवा और वाइफ साक्षी तालियां बजाकर जश्न मनाते दिखीं। दूसरी ओर, इस छक्के को देखकर सीएसके और धोनी के फैंस जरूर झूम रहे होंगे। उन्हें इसी हेलिकॉप्टर शॉट का तो इंतजार था। CSK प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इस तरह धोनी ने पिछले सीजन में फैंस से किया हुआ 'धांसू वापसी का वादा' भी पूरा कर दिया। उन्होंने 11 गेंदों पर नाबाद 14 रन बनाए। खैर मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बनायी। सनराइजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किये जाने के बाद शारजाह की धीमी पिच पर सात विकेट पर 134 रन ही बना पायी। चेन्नई ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर 11 मैच में नौवीं जीत दर्ज करके अपने अंकों की संख्या 18 पर पहुंचायी। इसके उलट सनराइजर्स की यह नौवीं हार से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गया है। वह आखिरी स्थान पर बना हुआ है। इस तरह CSK 12 में से 11 सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Y6bqdT
Share:

IPL: फिनिश इन धोनी स्टाइल... हैदराबाद को पीट प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी चेन्नई

शारजाहजोश हेजलवुड और ड्वेन ब्रावो की घातक गेंदबाजी तथा महेंद्र सिंह धोनी के विजयी छक्के से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को छह विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के प्लेऑफ में जगह बनायी। सनराइजर्स की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद शारजाह की धीमी पिच पर सात विकेट पर 134 रन ही बना पायी। चेन्नई ने 19.4 ओवर में चार विकेट पर 139 रन बनाकर 11 मैच में नौवीं जीत दर्ज करके अपने अंकों की संख्या 18 पर पहुंचायी। इसके उलट सनराइजर्स की यह नौवीं हार से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गया है। वह आखिरी स्थान पर बना हुआ है। 2020 सीजन में धोनी की कप्तानी वाली टीम प्लेऑफ में पहुंच नहीं सकी थी। उसके बाद उसने इस सीजन में जोरदार कमबैक किया और प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनने का तमगा हासिल किया। दूसरी ओर, उतार-चढ़ाव से भरी हैदराबाद का सफर अब IPL के इस सीजन में खत्म हो गया है। उसकी यह 11 मैचों में 9वीं हार है। अगर वह 3 बचे हुए मैच जीत भी लेती है तो उसके 10 पॉइंट्स ही होंगे। इसे में उसका किसी भी एंगल से प्लेऑफ में पहुंचना असंभव है। इस तरह वह 3 मैचों में सम्मान बचाने के लिए खेलगी। चेन्नई की जीत की नींव गेंदबाजों ने रखी। हेजलवुड ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए जो आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ब्रावो ने 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए। सनराइजर्स की तरफ से ऋद्धिमान साहा ने सर्वाधिक 44 रन बनाए लेकिन इसके लिए उन्होंने 46 गेंदें खेली। चेन्नई के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों के प्रयास को अच्छी तरह से मुकाम पर पहुंचाया। रुतुराज गायकवाड़ (38 गेंदों पर 45) और फाफ डु प्लेसिस (36 गेंदों पर 41) ने पहले विकेट के लिए 75 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी। अंबाती रायुडू 17 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि धोनी (11 गेंदों पर नाबाद 14) ने अपने चिर परिचित अंदाज में विजयी छक्का लगाया। चेन्नई इस सत्र में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है। उसने 12 आईपीएल में 11वीं बार प्लेऑफ में प्रवेश किया। सनराइजर्स की तरह चेन्नई ने भी धीमी शुरुआत की लेकिन उसने विकेट नहीं गंवाए। पहले तीन ओवर के बाद स्कोर 12 रन था। भुवनेश्वर कुमार के पारी के चौथे ओवर में गायकवाड़ और डु प्लेसिस दोनों ने छक्के लगाए। डु प्लेसिस ने होल्डर पर दो चौके जबकि गायकवाड़ ने राशिद का स्वागत चौके और छक्के से किया। उन्हें इसी ओवर में पगबाधा आउट दे दिया गया था लेकिन डीआरएस के सहारे वह क्रीज पर टिके रहे। पावरप्ले तक स्कोर 47 रन था। इसके बाद सिद्धार्थ कौल गेंदबाजी के लिए आए तो डु प्लेसिस ने उन पर छक्का और चौका लगाया। यह साझेदारी 11वें ओवर में जेसन होल्डर (27 रन देकर तीन) ने गायकवाड़ को मिड ऑफ पर कैच कराकर तोड़ी। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। चेन्नई ने मोईन अली (17) के रूप में अपना दूसरा विकेट गंवाया जिन्हें राशिद खान ने बोल्ड किया। होल्डर ने सुरेश रैना (दो) और डु प्लेसिस को आउट करके मैच में कुछ रोमांच भर दिया। धोनी का जेसन रॉय ने मुश्किल कैच छोड़ा लेकिन रायुडू ने कौल पर चौका और भुवनेश्वर पर छक्का जड़कर चेन्नई को संकट में नहीं पड़ने दिया। चेन्नई को अंतिम दो ओवर में 16 रन चाहिए थे। भुवनेश्वर 19वां ओवर करने आए लेकिन उन्होंने इसमें 13 रन लुटा दिए। धोनी ने कौल की गेंद छह रन के लिए भेजकर अपने प्रशंसकों को मदहोश कर दिया। इससे पहले सनराइजर्स शुरू में बैकफुट पर पहुंच गया था। उसने पहले दो ओवर में पांच रन बनाए और हेजलवुड ने फिर सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (दो) को पवेलियन भेज दिया। साहा ने दीपक चाहर के पारी के तीसरे ओवर में दो छक्के लगाए जिससे सनराइजर्स पावरप्ले में एक विकेट पर 41 रन तक पहुंचा लेकिन इसके तुरंत बाद उसने कप्तान केन विलियमसन (11) का विकेट गंवा दिया जिन्हें ब्रावो ने पगबाधा आउट किया। साहा जब 29 रन पर थे तब उन्होंने पॉइंट पर आसान कैच दे दिया था लेकिन शार्दुल ठाकुर (37 रन देकर एक) की यह गेंद नोबॉल निकल गयी। स्कोर हालांकि कछुआ चाल से आगे बढ़ रहा था और 10 ओवर में केवल 63 रन बने थे, जिसके बाद ब्रावो ने प्रियम गर्ग (सात) का संघर्ष समाप्त किया। साहा ने जब धोनी को आसान कैच थमाया तो रविंद्र जडेजा (तीन ओवर में 14 रन देकर एक) ने नोबॉल नहीं की थी। छठे ओवर के बाद 13वें ओवर 48 गेंद के बाद कोई बाउंड्री लगी। अब्दुल समद (18) ने ठाकुर पर चौका लगाने के बाद हेजलवुड पर छक्का भी लगाया। अभिषेक शर्मा (18) ने भी हेजलवुड के अगले ओवर में छक्का लगाया लेकिन इस आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने इन दोनों बल्लेबाजों को तीन गेंद के अंदर पवेलियन की राह दिखा दी। होल्डर (पांच) के आउट होने के बाद राशिद खान (13 गेंद पर नाबाद 17) ने डेथ ओवरों में कुछ रन जुटाए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2ZPSAbr
Share:

SRH ने डेविड वॉर्नर को फिर रखा बाहर, भड़के फैंस ने दी बद्दुआ- CSK से हार पक्की

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सारजाह में सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-इलेवन का जब ऐलान हुआ तो एक अहम नाम फिर गायब था। वह थे पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर। इसके बाद फैंस ने ट्विटर पर फ्रैंचाइजी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 2016 में टीम को खिताब दिलाने वाले कप्तान को टीम से बाहर रखने के लिए फैंस ने जमकर SRH को लताड़ लगाई है। कुछ ने तो मैच से पहले ही चेन्नई के खिलाफ उसकी हार की भविष्यवाणी तक कर दी। मैच में पूरी टीम स्ट्रगल करती नजर आई और 7 विकेट पर 134 रन ही बना सकी है। आइए जानें, कैस रही फैंस की प्रतिक्रिया...

एक वक्त था जब सनराइजर्स हैदराबाद को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर की वजह से पसंद किया जाता था। वह टीम के कप्तान थे, लेकिन 2021 सीजन उनका कुछ खास नहीं रहा तो फ्रैंचाइजी ने उन्हें पहले कप्तानी से हटाया फिर टीम से।


David Warner News: SRH ने डेविड वॉर्नर को फिर रखा बाहर, भड़के फैंस ने दी बद्दुआ- CSK से हार पक्की

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सारजाह में सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-इलेवन का जब ऐलान हुआ तो एक अहम नाम फिर गायब था। वह थे पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर। इसके बाद फैंस ने ट्विटर पर फ्रैंचाइजी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 2016 में टीम को खिताब दिलाने वाले कप्तान को टीम से बाहर रखने के लिए फैंस ने जमकर SRH को लताड़ लगाई है। कुछ ने तो मैच से पहले ही चेन्नई के खिलाफ उसकी हार की भविष्यवाणी तक कर दी। मैच में पूरी टीम स्ट्रगल करती नजर आई और 7 विकेट पर 134 रन ही बना सकी है।

आइए जानें, कैस रही फैंस की प्रतिक्रिया...





from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3B0Ln5K
Share:

कैसे हुई फॉर्म में वापसी? युजवेंद्र चहल ने खोला धांसू कमबैक का राज

दुबईरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने कहा है कि उन्हें अपने काबिलियत पर भरोसा है, जिसके चलते उन्हें विकेट निकालने में मदद मिली। चहल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में मैन ऑफ द मैच और काफी खुश दिखे। आईपीएल 2021 के पहले चरण में चहल फॉर्म में नहीं थे, पर यूएई में वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। चहल ने अपने अंतिम दो मुकाबले में पांच विकेट लिए जिसके चलते आरसीबी को मैच जीतने में मदद मिली। चहल ने कहा आईपीएल 2021 के यूएई चरण में उनकी गेंदबाजी अच्छी रही है। चहल ने कहा, आईपीएल 2021 के पहले चरण में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी नहीं की थी जिसके बाद उन्होंने अपने सीनियरों से बात की और पता लगाया कि उनसे कहां गलती हो रही है। श्रीलंका में मैंने वापसी की, मुझे लगता है कि आत्मिवश्वास सफलता की कुंजी है और यहां मैं उसी का उपयोग कर रहा हूं। चहल, राजस्थान के विरुध बहुत देरी से गेंदबाजी करने आए, उन्होंने कहा कि विराट चाहते थे कि जब तक दो बांए हाथ के बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे हैं वह मध्यम गति के गेंदबाज से गेंदबाजी करना चाहते थे। उन्होंने कहा कि जब एविन लुईस आउट हो जाएंगे, तब मुझे गेंदबाजी करने आना है पर ऐसा नहीं हुआ जब लुईस बल्लेबाजी कर ही रहे थे, तब मैं गेंदबाजी करने आ गया था। चहल ने कहा वह धीमी गति से गेंदबाजी कर रहे थे, ताकि बल्लेबाज जोखिम ले सके। उन्होंने कहा, मैं चहता था कि बल्लेबाज मेरे खिलाफ कवर के उपर से शॉट लगाए क्योंकि कवर के दिशा का मैदान थोड़ा बड़ा था। चहल चाहते है कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करें ताकि वह भारतीय टीम में अपनी जगह बना सके।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3Fgywzd
Share:

द्रविड़ और धोनी की जोड़ी क्यों साबित होगी वरदान? पूर्व सिलेक्टर ने बताई वजह

नई दिल्लीबीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद (MSK Prasad) ने सुझाव दिया है कि रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के मुख्य कोच की अवधि खत्म होने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) मुख्य कोच की भूमिका के प्रवल दावेदार हैं। शास्त्री भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका 2017 से निभा रहे हैं और हो सकता है कि वह आईसीसी टी20 विश्व कप कप के बाद कोच के भूमिका में नहीं दिखे क्योंकि उनकी कोच की अवधि खत्म हो रही है। प्रसाद ने स्पोर्ट्स तक से कहा कि मेरे दिल में यह भावना थी। मुझे हाल ही में मेरे सहयोगियों ने चुनौती दी थी कि निश्चित रूप से रवि भाई के युग के बाद, एमएस धोनी (MS Dhoni) को एक मेंटॉर की भूमिका में और राहुल द्रविड़ को एक कोच के रूप में देखेंगे। उन्होंने कहा, जब मैं आईपीएल के दौरान कॉमेंट्री कर रहा था, तब मैंने अपने साथी कॉमेंटेटरों के साथ ये चर्चा की थी। मुझे लग रहा है कि जिस तरह राहुल को खेल के बारे में काभी अनुभव है रवि भाई के बाद वह भारतीय टीम के लिए काफी मुल्यवान होने वाले हैं। उन्होंने कहा, एक कोच के रूप में राहुल, मेंटॉर के रूप में एमएस भारतीय क्रिकेट के लिए भारतीय टीम के लिए एक वरदान साबित होंगे। दोनों ही शांत, और मेहनती हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि जो भी खिलाड़ी फिलहाल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं ज्यादा तर राहुल द्वारा तैयार किए गए हैं। कुछ बहुत ही शानदार और अद्भुत होने जा रहा है। अगर राहुल कोच और धोनी मेंटॉर नहीं बनेंगे तो मुझे बहुत निराशा होगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3D1TiAm
Share:

Day night test: स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक छक्का, स्टंप्स तक भारत का स्कोर: 132/1

गोल्डकोस्ट स्मृति मंधाना महिला टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की सरजमीं पर छक्का मारने वाली दूसरी खिलाड़ी बन गईं हैं। मंधाना ने आज से शुरू हुए एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच में गुरुवार को 30 साल पुराने इस रेकॉर्ड की बराबरी की। स्मृति से पहले 1991 में डायना एडुल्जी ने मेलबर्न टेस्ट में यह कमाल किया था। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 80 रन की पारी की मदद से भारत ने वर्षाबाधित टेस्ट के पहले दिन विकेट पर 132 रन बनाए। ऑफ साइड पर कुछ शानदार शॉट लगाने वाली मंधाना ने 144 गेंद में 15 चौकों की मदद से 80 रन बना लिए हैं, उन्होंने पहले विकेट के लिए शेफाली वर्मा के साथ 93 रन की साझेदारी की। शेफाली ने 64 गेंद में 31 रन बनाए। दूसरे सत्र का अधिकांश खेल बारिश की भेंट चढ़ गया, लेकिन इस सत्र में मंधाना 16 रन और जोड़कर 78 रन के अपने पिछले निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ने में सफल रहीं। बारिश के कारण 45वें ओवर में खेल रुका और चाय का विश्राम जल्दी लेना पड़ा। इसके बाद दोबारा खेल शुरू नहीं हो पाया। मंधाना ने ताहलिया मैकग्रा पर डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का जड़ा और फिर इसी गेंदबाज पर मिड विकेट के ऊपर से चौका भी मारा। दिन का खेल खत्म होने पर पूनम राउत (57 गेंद में 16 रन) मंधाना का साथ निभा रही थी। दोनों दूसरे विकेट के लिए 39 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने हरी भरी पिच पर टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया लेकिन मंधाना ने उसे गलत साबित कर दिखाया। असल में शेफाली और मंधाना ने अपने पारंपरिक खेल के विपरीत बल्लेबाजी करके आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को चकमा दे दिया। आम तौर पर आक्रामक खेलने वाली शेफाली ने मंधाना के सहायक की भूमिका निभाई। शुरुआती 16 ओवर में 16 बाउंड्री लगी जिसमें से अधिकांश मंधाना के बल्ले से निकली। शेफाली ने भी इस बीच कुछ आकर्षक शॉट खेले। टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रही डार्सी ब्राउन की गेंदों पर मंधाना ने कई चौके लगाए। मैकग्रा को कवर ड्राइव लगाकर मंधाना ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं शेफाली ने अपनी पारी में चार चौके जड़े। उन्हें दो जीवनदान भी मिले। पहले स्लिप में मैग लेनिंग ने उनका कैच छोड़ा जबकि बाद में अन्नाबेल सदरलैंड ने मिडआन पर कैच टपकाया । आखिर में मैकग्रा ने बाएं हाथ की स्पिनर सोफी मोलिन्यु की गेंद पर मिडआफ में कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेजा। स्पिनरों मोलिन्यु (18 रन पर एक विकेट) और एशलेग गार्डनर (14 रन पर एक विकेट) के गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालने के बाद रन गति पर कुछ अंकुश लगा। मंधाना ने शुरुआती 51 रन 50 गेंद पर बनाए जबकि अगले 29 रन के लिए उन्होंने 94 गेंद खेली।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3F3TDEH
Share:

SRH Vs CSK LIVE: हैदराबाद की पारी का आगाज, ऋद्धिमान साहा और जेसन रॉय क्रीज पर

तीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच आईपीएल-2021 का 44 मुकाबला शारजाह में खेला जा रहा है।

from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3A7pvER
Share:

SRH Vs CSK LIVE: चेन्नई और हैदराबाद आमने-सामने, देखें लाइव अपडेट्स और स्कोर

शारजाह आज आईपीएल के 14वें सीजन के 44वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। अगर धोनी सेना यह मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। दूसरी ओर केन विलियमसन की पिंक आर्मी, सीएसके का गणित बिगाड़ने में पूरी ताकत लगा देगी। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। Scorecard दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन चेन्नई सुपरकिंग्स: फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड सनराइजर्स हैदराबाद: जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, जेसन होल्डर, अब्दुल समद, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल जडेजा कर रहे कमालधोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नै (Chennai Super Kings) ने लगातार तीन जीत दर्ज करके प्लेऑफ (IPL Playoffs) में जगह लगभग पक्की कर ली है। उनकी ओर से कई प्लेयर योगदान दे रहे हैं लेकिन बड़ा फर्क रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) पैदा कर रहे हैं। पिछले मैच में भी कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ यदि उन्होंने 8 गेंदों पर 22 रन नहीं ठोके होते तो टीम की जीत नामुमकिन थी। ऑलराउंडर जडेजा (All Rounder Ravindra Jadeja) ने अभी तक 7 विकेट लेने के अलावा करीब 60 के औसत से 179 रन बनाए हैं। मिडिल ओवर्स में मजबूतपिछले सीजन चेन्नई की टीम असफल रही क्योंकि बीच के ओवर्स में उनके बल्लेबाज तेज गति से रन नहीं बना सके। लेकिन इस सीजन उन्होंने अपनी यह गलती सुधार ली है। फाफ डुप्लेसिस (Faf Du Plessis) और रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है जबकि मोईन अली ने बीच के ओवर्स में अच्छा साथ दिया है। वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो को कोलकाता के खिलाफ आराम दिया गया था जो सैम करन की जगह लौटेंगे। केन पर बढ़ी जिम्मेदारीसनराइजर्स टीम मैनेजमेंट का सबसे बड़ा फैसला आक्रामक ओपनर डेविड वॉर्नर को बाहर करने का था जिन्होंने 24.37 के औसत से महज 181 रन बनाए थे। इस सीजन दो बार वॉर्नर को बाहर रखा गया जिनकी कप्तानी में टीम ने 2016 में खिताब जीता था। अब सनराइजर्स के साथ वॉर्नर के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं और ऐसे में विलियमसन पर टीम का प्रदर्शन सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। रॉय ने टीम में भरा रंग बेरंग सी नजर आ रही हैदराबादी टीम में रंग भरने का काम इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने किया है, जिन्हें पिछले मैच में वॉर्नर (Warner) की जगह टीम में जगह दी गई। इस बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ 60 रन बनाए और टीम के जीत की नींव रखी। एक बार फिर मैनेजमेंट चाह रहा होगा कि रॉय अपनी यह लय बरकरार रखते हुए टीम की नैया पार लगाएं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2ZLXrdB
Share:

पंजाब के लिए आखिरी मौका, अगर केकेआर ने हराया तो प्लेऑफ की राह मुश्किल

दुबई कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच शुक्रवार को होने वाले आईपीएल के मैच में नजरें वेंकटेश अय्यर की शानदार बल्लेबाजी और रवि बिश्नोई की बेहतरीन गेंदबाजी के मुकाबले पर भी रहेंगी। कोलकाता के हरफनमौला खिलाड़ी वेंकटेश ने अनुशासित तेज गेंदबाजी के सामने अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। वहीं बिश्नोई की कलाई की स्पिन ने पिछले दो सत्र में नामी गिरामी बल्लेबाजों को भी परेशान किया है। केएल राहुल की पंजाब टीम के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के मकसद से यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला होगा। राहुल ने मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार के बाद स्वीकार किया कि दबाव में उनकी टीम अच्छा नहीं खेल पा रही और उन्हें प्रदर्शन में सुधार करना होगा। मध्यक्रम के खराब फॉर्म का भी असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ा है। राहुल (422 रन) और मयंक अग्रवाल (332) को छोड़कर कोई बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सका है। क्रिस गेल ने 10 मैचों में सिर्फ 193 रन बनाये हैं। वहीं निकोलस पूरन दस मैचों में 70 रन ही बना सके हैं। भारतीय खिलाड़ियों में एम शाहरूख खान और दीपक हुड्डा मौकों का फायदा नहीं उठा सके हैं। बल्लेबाजों की नाकामी के बीच सुनील नरेन और वरूण चक्रवर्ती जैसे धुरंधर स्पिनरों का धीमी पिच पर सामना करना और कठिन होगा। इन दोनों के आठ ओवर मैच की दशा और दिशा तय कर सकते हैं। वहीं पंजाब के लिए बिश्नोई (नौ विकेट) को छोड़कर कोई गेंदबाज बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सका। मोहम्मद शमी ने 14 और अर्शदीप सिंह ने 13 विकेट जरूर लिए, लेकिन दोनों महंगे साबित हुए हैं। केकेआर के लिए वेंकटेश 144 प्लस के स्ट्राइक रेट से 126 रन बना चुके हैं। अगर वह शमी और अर्शदीप का पहला स्पैल खेल जाते हैं तो यह देखना रोचक होगा कि वह बिश्नोई और हरप्रीत बरार का सामना कैसे करते हैं। केकेआर ने नीतिश राणा को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजकर भी सही फैसला लिया है चूंकि वह स्पिन को कप्तान ईयोन मोर्गन से बेहतर खेलते हैं । दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली जीत में उन्हें इस फैसले का फायदा भी मिला। दोनों टीमों का स्क्वॉड: कोलकाता नाइटराइडर्स: इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, गुरकीरत सिंह मान, करुण नायर, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्युसन, पवन नेगी, एम प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, शिवम दुबे, टिम साउथी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, शेल्डन जैकसन और टिम सीफर्ट। पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, शाहरुख खान, मोहम्मद शमी, नाथन एलिस, आदिल राशिद, मुरुगन अश्विन, हरप्रीत बराड़, मोइसेस हेनरिक्स, क्रिस जॉर्डन, एडेन मार्कराम, मनदीप सिंह, दर्शन नालकांडे , प्रभसिमरन सिंह, रवि बिश्नोई, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार, जलज सक्सेना।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3inM0PB
Share:

नैतिकता का पाठ पढ़ाना बंद करो, अश्विन ने इंग्लैंड के कप्तान मोर्गन से कहा

दुबई आईपीएल के मैच में अतिरिक्त रन को लेकर मैदान पर विवाद के बाद भड़के रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को इयोन मोर्गन और टिम साउदी से ‘अपमानजनक शब्दों’ का इस्तेमाल नहीं करने और उन्हें नैतिकता का पाठ पढ़ाने से बाज आने के लिए कहा। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मंगलवार को आईपीएल के मैच के दौरान डीप से राहुल त्रिपाठी के थ्रो पर गेंद दूसरे बल्लेबाज ऋषभ पंत से टकराकर निकल गई जिस पर अश्विन ने अतिरिक्त रन लेने का प्रयास किया ।इस पर मोर्गन और अश्विन की बहस भी हो गई थी। मोर्गन ने अश्विन पर खेलभावना का पालन नहीं करने का आरोप लगाया जबकि एमसीसी के नियमों के तहत बल्लेबाज के शरीर से लगकर गेंद जाने के बाद रन लेना अवैध नहीं है। विश्व कप 2019 फाइनल में भी बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर गेंद गई थी तो इंग्लैंड को चार रन मिले थे जिसे अंपायरों ने ओवरथ्रो करार दिया और इंग्लैंड ने मैच जीता था। इसके बाद अश्विन के आउट होने पर तेज गेंदबाज साउदी ने कहा, ‘बेईमानी करने पर यही होता है।’ अश्विन ने सिलसिलेवार ट्वीट करके साफ तौर पर कहा कि अगर दोबारा गेंद बल्लेबाज से टकराकर जाएगी तो वह फिर रन लेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैंने फील्डर का थ्रो देखा और रन भागना चाहा। उस समय मैंने नहीं देखा था कि गेंद ऋषभ को लगी है। यदि देखा होता तो भी भागता क्योंकि नियमों में यह मान्य है। मोर्गन के अनुसार मैंने नियमों का पालन नहीं किया लेकिन यह गलत है।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने लड़ाई नहीं की बल्कि अपना बचाव किया। मेरे शिक्षकों और माता-पिता ने मुझे यही सिखाया है और अपने बच्चों को भी आप खुद के लिए खड़े होना सिखाइए।’ उन्होंने कहा, ‘मोर्गन और साउदी अपने अनुसार नियम बनाते हैं कि क्या सही है और क्या गलत । उन्हें दूसरों को नैतिकता का पाठ पढाने और अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का हक नहीं है।’ अश्विन ने कहा, ‘मैं इससे ज्यादा हैरान इस बात से हूं कि लोग इस पर बहस कर रहे हैं और यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि कौन अच्छा है और कौन बुरा। मैं सिर्फ इतना समझता हूं कि मैदान पर अपना सब कुछ दे दो और नियमों के भीतर खेलो। इसके बाद खेल खत्म होने पर हाथ मिला लो और यही खेलभावना मेरी समझ में आती है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3F1Qxku
Share:

IPL 2021: लीग स्टेज पर 13 मैच हैं बाकी, प्लेऑफ में पहुंचने के किस टीम के हैं कितने चांस

नई दिल्ली आईपीएल 2021 का लीग चरण अब अपनी समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। लीग स्टेज अब काफी रोमांचक होता जा रहा है। 56 में से 43 लीग मैच पूरे हो चुके हैं। 13 मैच बाकी हैं और टॉप 4 की जंग काफी कड़ी होती जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया के शंकर रघुरमन ने हिसाब लगाया है कि किस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने के कितने चांस हैं। और कौन सी टीम रह सकती है चोटी पर। इसमें सभी टीमों के बाकी बचे मैचों में जीतने के 50-50 चांस मानते हुए हिसाब लगाया गया है। 1) चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप तीन में पहुंचना पक्का है। और पहली दो टीमों में रहने की उनकी उम्मीद अब 96 फीसदी है। 2) दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेन्नई के बाद दूसरे पायदान पर है। वह पॉइंट्स के हिसाब से टॉप में जरूर रहेगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के बाद उनके टॉप 2 में रहने के चांस थोड़े कम हो गए हैं, लेकिन ये अब भी 86 फीसदी हैं। 3) बैंगलोर ने बुधवार की जीत के बाद प्लेऑफ की जगह लगबघ पक्की कर ली है। उनके अंतिम चार में रहने के चांस अब 98 फीसदी हो गए हैं। और पहले दो स्थान पर रहने के उनके चांस अब 46 फीसदी हैं। 4) राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के टॉप चार में पहुंचने के चांस थोड़े बढ़ गए हैं। अब 57 फीसदी चांस है कि इयॉन मोर्गन की कप्तानी वाली टीम प्लेऑफ में जगह बना लेगी। वह नंबर वन पर नहीं पहुंच सकती लेकिन टॉप 2 में रहने के उनके चांस कम होकर 0.8 फीसदी रह गए हैं। 5) मुंबई इंडियंस फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और कोलकाता की तरह उसके भी टॉप 4 में रहने के 57 फीसदी चांस हैं। वह नंबर वन पर नहीं पहुंच सकती लेकिन टॉप 2 में रहने के उनके चांस कम होकर 1.2 फीसदी रह गए हैं। 6) राजस्थान रॉयल्स की हार ने छठे स्थान पर कायम पंजाब किंग्स के टॉप चार में पहुंचने की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। ये अब 19 फीसदी हो गए हैं। हालांकि यह टॉप 2 में नहीं पहुंच सकती। 7)राजस्थान अंकों के हिसाब से पंजाब के बराबर है लेकिन इसके टॉप में पहुंचने या चौथे स्थान पर रहने के चांस अब बढ़कर 22 फीसदी हो गए हैं। यह अब टॉप 2 में नहीं पहुंच सकती। 8) सनराइजर्स हैदराबाद अब भी चौथे स्थान पर टाई हो सकती है। हालांकि ऐसा होने के चांस सिर्फ 2.2 फीसदी हैं। 9)चेन्नई, दिल्ली और बैंगलोर ही ऐसी टीमें हैं जो चोटी पर रह सकती हैं लेकिन फिर भी ऐसा हो सकता है कि चोटी पर 18-20 अंकों के साथ चोटी पर रहेंगी। ऐसा होने के सिर्फ 4.7 फीसदी ही चांस हैं। वहीं कोलकाता, मुंबई और राजस्थान की टीमें 12 या 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर टाई हो सकती हैं। टीमें जो समान अंक पर हैं उनके लिए अलग-अलग संभावनाएं बनती हैं। ये सब इन बातों पर निर्भर करता है कि उनके कितने मैच बाकी हैं या फिर बाकी टीमों के नतीजे कैसे रहते हैं। उदाहरण के लिए कोलकाता के बाकी मैच अपने से नीचे की टीमों जैसे राजस्थान और हैदराबाद के खिलाफ हैं लेकिन उसका एक मैच अपने ऊपर की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है। इसलिए कोलकाता सिर्फ अपनी रैंकिंग बढ़ा सकती है लेकिन अपने से ऊपर की टीमों को नीचे नहीं ला सकती। वहीं मुंबई न सिर्फ अपनी रैंकिंग को सुधार सकती है बल्कि दिल्ली को हराकर उसे भी नुकसान पहुंचा सकती है। इस वजह से मुंबई के कोलकाता के मुकाबले टॉप 2 में रहने के चांस ज्यादा हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3uxjn7t
Share:

बोलर्स के प्रदर्शन से खुश हुए कोहली, बोले यह टीम के लिए अच्छा संकेत

दुबई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली () ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में धमाकेदार जीत का श्रेय गेंदबाजों को देते हुए बुधवार को यहां कहा कि लगातार दो मैचों में गेंदबाजी में वापसी करना टीम के लिए अच्छा संकेत है।आरसीबी ने रॉयल्स को अंतिम नौ ओवर में केवल 49 रन बनाने दिये और इस बीच आठ विकेट लिये। रॉयल्स नौ विकेट पर 149 रन ही बना पाया। आरसीबी ने 17.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘हमने लगातार दो मैचों में गेंदबाजी में शानदार वापसी की जो कि अच्छा संकेत हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि यदि गेंदबाजी करते समय धैर्य बनाये रखते हैं तो आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। दोनों मैचों में विरोधी टीम ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 56 रन बनाये लेकिन दोनों मैचों में हमने विकेट लेकर विरोधी टीम को मजबूत स्कोर नहीं बनाने दिया।’ आरसीबी के गेंदबाजों ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया था और उसकी टीम को 111 रन पर आउट करके अपनी टीम को 54 रन से जीत दिलायी थी। कोहली ने कहा, ‘हम जानते हैं कि हमारे पास जिस तरह का गेंदबाजी आक्रमण है, अगर हम विकेट लेते हैं तो विकल्प खुल जाएंगे। जब आप दो अंक की तलाश में रहते हो तो बल्लेबाज के तौर पर बहुत अधिक जोखिम नहीं ले सकते हो इसलिए हमने बल्लेबाजों की गलतियों पर ध्यान दिया।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए दो चीजें अच्छी रही। बीच के ओवरों की अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बेहतर शुरुआत। मैंने और देवदत्त पडिक्कल ने अच्छी शुरुआत दी ताकि मैक्सवेल, श्रीकर भरत और डिविलियर्स इसका फायदा उठा सकें।’ रॉयल्स के कप्तान सैमसन ने कहा कि उनकी टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी। उन्होंने कहा, ‘हमारी शुरुआत अच्छी रही लेकिन हम इसका फायदा नहीं उठा पाये। मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अधिक आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करनी होगी। हमारे बल्लेबाजों ने गलत टाइमिंग से शॉट खेलकर विकेट गंवाए।’ युजवेंद्र चहल ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zTdLWk
Share:

किसी भी खिलाड़ी ने नहीं की विराट कोहली की शिकायत, न जुबानी, न लिखित: अरुण कुमार धूमल

मुंबई बीसीसीआई उन खबरों से बहुत नाराज है जिनमें कहा जा रहा था कि भारतीय टीम के कुछ खास खिलाड़ियों ने क्रिकेट बोर्ड से कप्तान की थी। इस सप्ताह लगातार ऐसी खबरें आ रही थीं जिनमें कहा जा रहा था कि भारतीय क्रिकेटर्स ने बीसीसीआई सचिव जय शाह को विराट कोहली की शिकायत की थी और इसके बाद ही बीसीसीआई ने मामले में दखल दी। जब 16 सितंबर को कोहली ने बतौर टी20 कप्तानी से इस्तीफा दिया तो मीडिया में ये खबरें आईं कि कोहली ने सिलेक्टर्स से कहा था कि वे रोहित को टीम की उपकप्तानी से हटा दें। 28 सितंबर को ऐसी खबरें आईं कि दो सीनियर भारतीय क्रिकेटर्स- चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे- ने जय शाह से कोहली की शिकायत की थी। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने बुधवार को हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'मीडिया को बकवास लिखना बंद करना चाहिए। मैं ऑन रिकॉर्ड यह बात कहना चाहता हूं कि किसी भी बीसीसीआई से कोहली की शिकायत नहीं की है। न ही लिखित, न मौखिक। बीसीसीआई हर ऐसी गलत खबर पर लगातार सफाई नहीं दे सकता। उस दिन हमनें खबर देखी कि वर्ल्ड कप टीम में परिवर्तन होगा। यह किसने कहा?' 13 सितंबर को जब टाइम्स ऑफ इंडिया ने खबर दी कि कोहली सीमित ओवरों के फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे तो धूमल ने उन खबरों को नकार दिया था। उन्होंने मीडिया में कहा था, 'बीसीसीआई ने स्प्लिट कप्तानी पर चर्चा ही नहीं की है।' धूमल की बात सही थी। बीसीसीआई ने कोहली को सीमित ओवरों के प्रारूप से हटाने का फैसला नहीं किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया था- 'विराट ने खुद ही इसका ऐलान करेंगे। उनकी नजर में उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है और वही विराट बनने की जरूरत है जो वह हमेशा से रहे हैं- यानी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने की। सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने का फैसला उनका अपना है।' यह रिपोर्ट उसी लाइन पर थी। इसके बाद कोहली ने 16 सितंबर शाम 5:53 पर अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वीडियो जारी कप्तानी से हटने का फैसला किया था। धूमल का मीडिया को दिया बयान भी उसी लाइन पर है। कोषाध्यक्ष के तौर पर उन्होंने सही बयान दिया कि बीसीसीआई ने कोहली को पद से हटने के लिए नहीं कहा। धूमल ने कहा, 'मीडिया ने मुझसे पूछा कि क्या बीसीसीआई ने यह फैसला किया था तो मैंने कहा नहीं। आखिरकार विराट ने अपना फैसला लिया और बीसीसीआई को यह उनका फैसला था। आज वही मीडिया कह रहा है कि खिलाड़ियों ने बीसीसीआई को शिकायत की है। तो, बोर्ड की ओर से मैं आपको बता सकता हूं कि कोई शिकायत नहीं हुई है। क्या अब भी कोई कन्फ्यूजन है?' इस बात को लेकर कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए क्योंकि बीसीसीआई सचिव के दफ्तर को भी इस तरह की शिकायत की कोई जानकारी नहीं है। मामले को करीब से जानने वाले कुछ लोगों ने मजाक में भी कहा, 'क्या आप इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि खिलाड़ियों ने BCCI सचिव को ही शिकायत की थी।' बीसीसीआई की नजर में यह काफी दिलचस्प है कि कोहली के टी20 टीम के कप्तान के तौर पर इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही मीडिया के एक धड़े को भारतीय टीम के बारे में सब कुछ पता था। लेकिन उनके इस्तीफा देने के लिए 24 घंटे पहले तक किसी को इसकी भनक भी नहीं थी कि कोहली के खिलाफ शिकायत की गई है। टाइम्स ऑफ इंडिया ने रिपोर्ट किया था कि कोहली सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट में प्रभावशाली पदों पर बैठे कई लोगों से बात भी की थी। उनमें से हर किसी ने इन खबरों का खंडन किया था कि किसी ने उनके (कोहली) के खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत की है। बीसीसीआई सचिव ही नहीं बल्कि बोर्ड में किसी से भी कोहली के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है। धूमल ने आगे कहा, 'इस तरह की रिपोर्टिंग से भारतीय क्रिकेट को काफी नुकसान होता है। हम समझ सकते हैं कि अगर वरिष्ठ पत्रकार- जो काफी समय से खेल को फॉलो कर रहे हैं और पूरी तत्परता से इसे देख रहे हैं- को लगता है कि टीम को कुछ ऐसा करना चाहिए। यह एक नजरिया हो सकता है जिसकी तारीफ की जानी चाहिए। मैं खुद अच्छी रिपोर्ट पढ़ना पसंद करता हूं। लेकिन मनगढ़ंत कहानियां नहीं होनी चाहिए। और ही बिना किसी साक्ष्य के यह कहना चाहिए कि अमुक व्यक्ति ने ऐसा कहा। यह ठीक नहीं है।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39PaCMm
Share:

Wednesday, September 29, 2021

IPL में RCB के हर्षल पटेल की बोलिंग का कमाल, तोड़ा 2015 का रेकॉर्ड

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने इस साल आईपीएल में कमाल का खेल दिखाया है। बैंगलोर के इस गेंदबाज के पास फिलहाल पर्पल कैप है। यानी वह इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। बुधवार को मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए। इस मुकाबले में बैंगलोर ने राजस्थान को सात विकेट से हराया। इन विकेट के साथ ही हर्षल के इस सीजन में खेले 11 मैचों में कुल 26 विकेट हो गए हैं। हर्षल ने युजवेंद्र चहल का साल 2015 में बनाया रेकॉर्ड तोड़ दिया। वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनकैप्टड खिलाड़ी बन गए। चहल ने तब 23 विकेट लिए थे। बैंगलोर ने पटेल को दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड किया था। विराट कोहली की टीम के लिए यह खिलाड़ी गेमचेंजर साबित हुआ है। बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह रेकॉर्ड चहल और विनय कुमार के नाम था, दोनों ने 23 विकेट लिए थे। कोहली जब भी मुश्किल में पड़े तो उन्होंने हर्षल पटेल को गेंद थमाई। 30 वर्षीय इस गेंदबाज ने हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैटट्रिक ली थी। हर्षल की निगाहें अब आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के ड्वेन ब्रावो पर होंगी। ब्रावो ने 2013 में एक सीजन में 32 विकेट लिए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3AWHkHR
Share:

POLL: सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में किसकी होगी जीत?

POLL: सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में किसकी होगी जीत?

from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mcXGFT
Share:

IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स का विजय रथ रोकना चाहेगी सनराइजर्स हैदराबाद

शारजाह तीन बार की चैंपियन चेन्नै सुपरकिंग्स () आज जब मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ उतरेगी तो वह दूसरे चरण में अपने विजय रथ को आगे बढ़ाते हुए प्लेऑफ में मुहर के साथ सीट पक्की करने वाली पहली टीम बनना चाहेगी। वहीं प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी हैदराबाद (Hyderabad) की टीम अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज चेन्नै के खिलाफ पिछले मैच में मिली जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। सनराइजर्स (Sunrisers Hyderabad) ने दस मैचों में से आठ गंवाए हैं। जडेजा कर रहे कमाल धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नै (Chennai Super Kings) ने लगातार तीन जीत दर्ज करके प्लेऑफ (IPL Playoffs) में जगह लगभग पक्की कर ली है। उनकी ओर से कई प्लेयर योगदान दे रहे हैं लेकिन बड़ा फर्क रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) पैदा कर रहे हैं। पिछले मैच में भी कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ यदि उन्होंने 8 गेंदों पर 22 रन नहीं ठोके होते तो टीम की जीत नामुमकिन थी। ऑलराउंडर जडेजा (All Rounder Ravindra Jadeja) ने अभी तक 7 विकेट लेने के अलावा करीब 60 के औसत से 179 रन बनाए हैं। मिडिल ओवर्स में मजबूतपिछले सीजन चेन्नै की टीम असफल रही क्योंकि बीच के ओवर्स में उनके बल्लेबाज तेज गति से रन नहीं बना सके। लेकिन इस सीजन उन्होंने अपनी यह गलती सुधार ली है। फाफ डुप्लेसिस (Faf Du Plessis) और रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है जबकि मोईन अली ने बीच के ओवर्स में अच्छा साथ दिया है। वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो को कोलकाता के खिलाफ आराम दिया गया था जो सैम करन की जगह लौटेंगे। केन पर बढ़ी जिम्मेदारी सनराइजर्स टीम मैनेजमेंट का सबसे बड़ा फैसला आक्रामक ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) को बाहर करने का था जिन्होंने 24.37 के औसत से महज 181 रन बनाए थे। इस सीजन दो बार वॉर्नर (Warner) को बाहर रखा गया जिनकी कप्तानी में टीम ने 2016 में खिताब जीता था। अब सनराइजर्स (Sunrisers Hyderabad in IPL) के साथ वॉर्नर के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं और ऐसे में विलियमसन (Kane Williamson) पर टीम का प्रदर्शन सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। रॉय ने टीम में भरा रंगबेरंग सी नजर आ रही हैदराबादी टीम में रंग भरने का काम इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) ने किया है, जिन्हें पिछले मैच में वॉर्नर (Warner) की जगह टीम में जगह दी गई। इस बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ 60 रन बनाए और टीम के जीत की नींव रखी। एक बार फिर मैनेजमेंट चाह रहा होगा कि रॉय अपनी यह लय बरकरार रखते हुए टीम की नैया पार लगाएं। अब युवाओं पर भरोसा अंतिम चार में जगह बनाने के लिए अब सनराइजर्स चारों मैच जीतने और अन्य मैचों के नतीजे अनुकूल रहने की उम्मीद पर होंगे लेकिन इसके लिए उन्हें किसी चमत्कार का इंतजार करना होगा। विलियमसन ने पिछले मैच में जीत के बाद कहा था, 'हमारा प्रदर्शन बेहतर हुआ है। हर किसी को अपनी भूमिका पता थी। मैं युवा खिलाड़ियों को मौके का फायदा उठाते और खेल का मजा लेते देखना चाहता हूं।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3CXMow1
Share:

IPL 2021: Maxwell powers Royal Challengers Bangalore to victory against Rajasthan Royals

IPL 2021: Maxwell powers Royal Challengers Bangalore to victory against Rajasthan Royals




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/39Ntyv4
Share:

भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच 15 साल बाद टेस्ट मैच, आज से गुलाबी गेंद से होगा मुकाबला

गोल्डकोस्ट वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम का 26 मैचों से चले आ रहे अजेय अभियान को रोकने के बाद भारतीय महिला टीम के हौसले बुलंद हैं। अब आज से शुरू हो रहे एकमात्र पिंक बॉल (डे-नाइट) टेस्ट मैच में भारतीय टीम उसी हौसले के साथ एक और इतिहास रचने उतरेगी। भारत को इस विपक्षी के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में आज तक जीत नहीं मिली है। साथ ही टीम पहली बार पिंक टेस्ट खेलने उतरेगी। ऐसे में मिताली राज की अगुआई वाली टीम जीत हासिल कर इतिहास रचने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। अनुभव मायने नहींभारतीय टीम पहली बार पिंक बॉल टेस्ट खेलने उतरेगी। लिहाजा खिलाड़ियों को तनिक भी आभास नहीं है कि चमकदार पिंक बॉल का क्या असर होगा। ऑस्ट्रेलिया ने डे-नाइट का एकमात्र टेस्ट मैच नवंबर 2017 में खेला था। उस टेस्ट का हिस्सा रहीं केवल चार खिलाड़ी ही इस मैच में खेलेंगी। उसे भी पिंक बॉल से खेले काफी समय हो गए हैं। ऐसे में इस मैच में पिंक बॉल का अनुभव ज्यादा मायने नहीं रखेगा। लेकिन, मेट्रिकॉन स्टेडियम की हरी भरी पिच पर उसके तेज गेंदबाज कहर बरपा सकते हैं। हालांकि भारत ने सात साल बाद पहला टेस्ट खेलते हुए इस साल जून में इंग्लैंड को ड्रॉ पर रोका था। उस मैच से मिले आत्मविश्वास का टीम को जरूर इस मैच में फायदा मिलेगा। मेघना, यास्तिका का डेब्यू तय चोटिल हरमनप्रीत कौर इस मैच में भी नहीं खेल सकेंगी। हालांकि वनडे सीरीज में डेब्यू करने वाली तेज गेंदबाज मेघना सिंह, बल्लेबाज यास्तिका भाटिया टेस्ट डेब्यू तय माना जा रहा है। अनुभवी झूलन गोस्वामी, मेघना और पूजा वस्त्रकार तेज आक्रमण का जिम्मा संभालेंगी जबकि स्पिन गेंदबाजी का दारोमदार स्नेह राणा और दीप्ति शर्मा पर होगा। विकेटकीपर तानिया भाटिया की वापसी तय है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को मैच से पहले झटका लगा क्योंकि उपकप्तान रशेल हैंस हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गईं। वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने वाली अन्नाबेल सदरलैंड को मौका मिल सकता है। ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में रेकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया ने दोनों टीमों के बीच हुए 9 टेस्ट मैचों में चार मैच जीते हैं। वहीं बाकी के पांच मैच ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम कोई मुकाबला नहीं जीत पाई है। टीम इंडिया ने हाल ही में वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के 26 मैचों का अजेय रेकॉर्ड तोड़ा था। और मिताली राज की कप्तानी वाली टीम टेस्ट में इस सिलसिले को कायम रखन चाहेगी। संभावित प्लेइंग XI भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, मिताली राज (कप्तान), यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, तानिया भाटिया, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड, झूलन गोस्वामी। ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली, बेथ मूनी, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस पेरी, ताहलिया मैक्ग्रा, एश गार्डनर, अन्नाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनू, जॉर्जिया वेयरहैम, डार्सी ब्राउन, स्टेला कैंपबेल।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3okSBxW
Share:

जोश में आए रोहित शर्मा, बोले- वर्ल्ड टी20 जीतने और इतिहास दोहराने के लिए कुछ भी करेंगे

नई दिल्लीभारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी-20 विश्व को जीतकर इतिहास दोहरने के लिए जो कर सकती है वह सब करेगी। भारत ने 2007 में टी-20 विश्व कप का पहला टूर्नामेंट महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में जीता था। आगामी टूर्नामेंट यूएई और ओमान में 17 अक्टूबर से खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका में 2007 में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे रोहित ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘इस आईसीसी टी-20 विश्व कप में हमारे में से प्रत्येक इतिहास दोहराने के लिए अपना सब कुछ झोंक देगा। हम इसके लिए आ रहे हैं। मैं इसे जीतने आ रहा हूं।’ पहले टूर्नामेंट में जीत को याद करते हुए रोहित ने कहा, ‘24 सितंबर 2007, जोहानिसबर्ग। जिस दिन एक अरब लोगों का सपना सच हुआ। उस समय किसने सोचा था कि हमारी तरह की तुलनात्मक रूप से कम अनुभवी टीम इतिहास रचेगी।’ उन्होंने कहा, ‘तब से 14 साल बीत गए हैं, हमने लंबा रास्ता तय किया है, हमने कई और इतिहास बनाए हैं, हमें झटके लगे, हमें जूझना पड़ा लेकिन इससे हमारा हौसला नहीं टूटा क्योंकि हमने कभी हार नहीं मानी। हमने सब कुछ झोंक दिया।’ अभी इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की अगुआई कर रहे रोहित और कप्तान विराट कोहली भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के अहम सदस्य होंगे। रोहित ने 111 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 32.54 की औसत से 2,864 रन बनाए हैं जिसमें चार शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zNl6Xm
Share:

IPL: फिर मैक्सवेल ने मचाई तबाही, बैंगलोर ने राजस्थान पर दर्ज की 7 विकेट से रॉयल जीत

दुबईहर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल और शाहबाज अहमद की तिकड़ी की घातक गेंदबाजी के बाद ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी बैटिंग से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया। दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट मैदान में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए थे। जवाब में 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम ने 17.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 30 गेंदों में 6 चौके और एक छक्का उड़ाते हुए नाबाद 50 रनों की पारी खेली। इससे पहले युजवेंद्र चहल और शाहबाज अहमद की स्पिन जोड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को राजस्थान रॉयल्स को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया। रॉयल्स ने 11 ओवर में 100 रन बना दिये थे लेकिन अंतिम नौ ओवरों में वह केवल 49 रन ही बना सका और इस बीच उसने आठ विकेट गंवाये और उसकी टीम आखिर में नौ विकेट पर 149 रन ही बना पायी। इविन लुईस (37 गेंदों पर 58 रन, पांच चौके, तीन छक्के) और यशस्वी जायसवाल (22 गेंदों पर 31 रन) ने पहले विकेट के लिये 77 रन जोड़कर रॉयल्स को अच्छी शुरुआत दिलायी थी। चहल ने चार ओवर में 18 रन देकर दो जबकि शाहबाज ने दो ओवर में 10 रन देकर दो विकेट लिये। पिछले मैच में हैट्रिक लेने वाले हर्षल पटेल (34 रन देकर तीन) आखिरी ओवर में फिर से यह कमाल दिखाने के करीब पहुंचे थे। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिये उतरी रॉयल्स की सलामी जोड़ी विशेषकर लुईस ने पहले दो ओवरों में परिस्थितियां भांपने के बाद आक्रामक तेवर दिखाये। विराट कोहली ने तीसरे ओवर में ही ग्लेन मैक्सवेल के रूप में स्पिन आक्रमण आजमाया जिनका जायसवाल ने छक्के से स्वागत किया। लुईस ने अगले ओवर में छोर बदलकर गेंदबाजी करने के लिये उतरे जार्ज गार्टन पर दो छक्के और एक चौका और पटेल पर मिड ऑन पर छक्का जड़कर पांचवें ओवर में रॉयल्स का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। पावरप्ले के बाद रॉयल्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 56 रन था। इनमें से 44 रन उसने केवल तीन ओवरों में बनाये। जायसवाल ने इसके बाद डेनियल क्रिस्टियन को निशाने पर रखा लेकिन आखिर में इस आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने ही यह साझेदारी तोड़ी। बायें हाथ के बल्लेबाज जायसवाल ने छक्का लगाने के बाद अगली गेंद पर मिडऑफ पर आसान कैच दे दिया था। जायसवाल ने तीन चौके और दो छक्के लगाये। लुईस ने पटेल पर लगातार दो चौके जमाये और इनमें से पहले चौके पर आईपीएल में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया। कप्तान संजू सैमसन (19) ने 11वें ओवर में गेंद थामने वाले लेग स्पिनर चहल पर छक्का जड़कर टीम का स्कोर तिहरे अंक में पहुंचाया, लेकिन आरसीबी ने इसके बाद विकेटों का पतझड़ लगाकर शानदार वापसी की। गार्टन ने अपने अगले स्पैल में लुईस को गेंद हवा में लहराने के लिये मजबूर किया जबकि चहल ने महिपाल लोमरोर (तीन) को आते ही पवेलियन भेजा। बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज ने अपने पहले ओवर में ही सैमसन और राहुल तेवतिया (दो) को पवेलियन भेजकर रॉयल्स की परेशानी बढ़ा दी। चहल ने लियाम लिविंगस्टोन (छह) को नहीं चलने दिया। पटेल ने अपने तीनों विकेट आखिरी ओवर में लिये।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3CVrjT1
Share:

वाह! क्या फील्डिंग है... कोहली से तेज निकला यह खिलाड़ी, पलक झपकते किया रन आउट

दुबईविराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ धावक क्रिकेटरों में शामिल हैं। 22 गज की पिच पर उनकी फर्राटा बड़े से बड़े धावकों को भी आकर्षित करता है। ऐसा बहुत कम ही होता है कि मैदान पर उन्हें कोई फील्डर रन आउट कर पाए, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट ग्राउंड पर ऐसा हुआ। यह कारनामा राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग ने किया। पराग की चपलता से खुद कोहली भी हैरान दिखे। यह सब हुआ पारी के 7वें आवेर में। क्रिस मौरिस की गेंद थी कोहली ने हल्के बल्ले से खेला और पॉइंट पर मिस फील्ड होते देख रन के लिए दौड़ पड़े। मिस फील्ड करने के बाद रियान पराग पलक झपकते गेंद पर झपटे और बिजली सी रफ्तार से नॉनस्ट्राइकिंग ऐंड पर पूरा जोर लगाकर थ्रो किया। जब उनके हाथ से गेंद निकली तो फर्राटा भर रहे विराट क्रीज में पहुंचने ही वाले थे, लेकिन पराग की रफ्तार कहीं तेज साबित हुई। विराट कोहली पिछड़ चुके थे। उनके क्रीज में पहुंचने से पहले ही स्टंप्स बिखर चुके थे। दूसरे छोर पर केएस भारत हैरान थे, उन्हें इसका अंदाज लग गया था कि कोहली आउट हैं। दूसरी ओर, कोहली भी इस बात को भांप चुके थे। आखिरी फैसला थर्ड अंपायर ने किया और कोहली को माइक्रो सेकंड के फासले से अपना विकेट गंवाना पड़ा। इस तरह फिर साबित हुआ कि मिस फील्ड पर रन चुराने का फैसला अक्सर घातक होता है। कोहली ने 20 गेंदों में 4 चौके की मदद से 25 रन बनाए। रोचक बात यह है कि इस ओवर की तीसरी गेंद पर इसी स्पॉट पर रियान पराग ने कोहली का कैच ड्रॉप कर दिया था। खैर, इससे पहले एविन लुईस (58) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को 150 रनों का लक्ष्य दिया। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 149 रन बनाए। आरसीबी की ओर से हर्षल पटेल ने तीन, युजवेंद्र चहल और शहबाज अहमद ने दो-दो विकेट लिए, जबकि आरसीबी के लिए डेब्यू कर रहे जॉर्ज गार्टन ने एक और डेनियल क्रिस्टियन ने एक विकेट लिए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Y07L0s
Share:

कुलदीप यादव के घुटने का हुआ ऑपरेशन, लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे 'चाइनामैन'

मुंबईभारत के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की बुधवार को घुटने की सर्जरी हुई, उन्हें यूएई में मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान घुटने में चोट लगी थी। कुलदीप ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा, ‘ऑपरेशन सफल रहा और उबरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद। अब ध्यान रिहैबिलिटेशन अच्छी तरह से पूरा करने पर है और फिर मैदान पर वापसी करते हुए जल्द से जल्द वह करना है जो करना मुझे पसंद है।’ पीटीआई ने 27 सितंबर को अपनी खबर में बताया था कि कुलदीप को घुटने की गंभीर चोट लगी है और उनके आगामी घरेलू सत्र के अधिकांश हिस्से से बाहर रहने की संभावना है। साथ ही वह यूएई से स्वदेश वापस लौट चुके हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलने वाले कुलदीप भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी से पहले उन्हें लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया था, ‘हां, हमें सूचना मिली है कि यूएई में अभ्यास सत्र के दौरान कुलदीप को घुटने में गंभीर चोट लगी है। संभवत: क्षेत्ररक्षण के दौरान उसका घुटना मुड़ गया और उस समय चोट गंभीर थी। कोई संभावना नहीं थी कि वह आईपीएल में आगे हिस्सा ले पाएगा और इसलिए उसे भारत वापस भेज दिया गया।’ कानपुर के कुलदीप ने भारत के लिए सात टेस्ट, 65 एकदिवसीय और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कुल 174 विकेट चटकाए हैं। वह भारत के लिए पिछली बार श्रीलंका दौरे पर खेले थे। उन्होंने एकदिवसीय मैच में 48 रन देकर दो जबकि टी20 मैच में 30 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने एक वनडे और एक टी20 और खेला लेकिन इनमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2ZJLepJ
Share:

Shahbaz Ahmed News: इकलौता ओवर, जहां कोहली की RCB ने किया राजस्थान के प्लान को चौपट

दुबईइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र के 43वें मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और एविन लुईस ने राजस्थान रॉयल्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जबरदस्त शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवरों में 77 रन ठोक दिए। 12.5 ओवरों रॉयल्स रनों की पटरी पर सरपट दौड़ रहे थे और स्कोरबोर्ड पर 3 विकेट पर 113 रन थे, लेकिन 14वें ओवर में ऐसा कुछ हुआ कि 200 के आसपास पहुंचते दिख रही राजस्थान की रफ्तार बैलगाड़ी की हो गई। दरअसल, विपक्षी टीम की रन गति से परेशान दिख रहे बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने चहल के लोमरोर को आउट करने के बाद 14वां ओवर शाहबाज अहमद को दिया। शाहबाज ने पहली ही गेंद पर RCB के सबसे बड़े कांटे कप्तान संजू सैमसन को देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच आउट कराते हुए कोहली को राहत दी तो इसी ओवर की आखिरी गेंद पर सिक्सर किंग की इमेज रखने वाले राहुल तेवतिया की वापसी का टिकट भी काट दिया। संजू ने 15 गेंदों में दो छक्के की मदद से 19 रन बनाए, जबकि तेवतिया सिर्फ दो रन बना सके। इसके बाद राजस्थान की रफ्तार न केवल बैलगाड़ी की हो गई, बल्कि उसके लगातार विकेट भी गिरते गए। यही वजह रही कि 200 के आसपास पहुंचती टीम 9 विकेट पर 149 रनों पर ठिठक गई। हर्षल पटेल ने 3 विकेट झटके, जबकि शाहबाज अहमद और युजवेंद्र चहल के नाम दो-दो विकेट रहे। दूसरी ओर, राजस्थान के लिए सबसे अधिक एविन लुईस ने 37 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए। इससे पहले बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। दोनों टीमों के बीच अभी तक खेले गए 23 मुकाबलों में आरसीबी ने 11 मैच जीते हैं जबकि 10 मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने जीत का स्वाद चखा है। अंक तालिका में आरसीबी के दस मैचों में छह जीत और चार हार के साथ 12 अंक हैं और वह अभी तीसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान दस मैचों में चार जीत और छह हार के साथ सातवें स्थान पर है और उसके आठ अंक हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mrbNrB
Share:

शुरू होने से पहले ही अटका अर्जुन तेंडुलकर का IPL करियर, मुंबई इंडियंस ने हटाया

दुबई इस साल फरवरी में जब इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए नीलामी हुई तो आखिरी नाम महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन तेंडुलकर का था। पहली बार आईपीएल ऑक्शन में शामिल हुए अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था। कयासों का दौर जारी रहा। लोग कहते कि अर्जुन अपने पिता की मेंटॉरशिप में आईपीएल डेब्यू करेंगे, लेकिन अब 'छोटे तेंडुलकर' का करियर शुरू होने से पहले ही अटक गया। खबर है कि मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर के स्थान पर सिमरजीत सिंह को स्क्वॉड में शामिल कर लिया है। मुंबई इंडियंस की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, ‘मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 के बाकी सत्र के लिए चोटिल अर्जुन तेंदुलकर की जगह सिमरजीत सिंह को अपनी टीम से जोड़ा है।’ दरअसल बाएं हाथ के युवा पेसर अर्जुन चोटिल हैं। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए डेब्यू करने के बाद उन्हें आईपीएल कॉन्ट्रेक्ट मिला था। खबर है कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सिमरजीत ने आईपीएल दिशानिर्देशों के अनुसार अनिवार्य पृथकवास पूरा करने के बाद टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। अर्जुन ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलने को अपने बचपन का सपना बताया था। वीडियो में वह कहते दिखे थे, 'पहले वानखेड़े में बॉल बॉय। पिछले सीजन में सपॉर्ट बोलर। और अब टीम के गेंदबाजा। यह शोटाइम है अर्जुन। बचपन से ही मैं मुंबई इंडियंस का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। मैं इसके बाद कोच, टीम मालिकों और सपॉर्ट स्टाफ का मुझमें भरोसा जताने के लिए शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3AZYZ1q
Share:

IPL: ऋषभ पंत ने तोड़ा सहवाग का खास रेकॉर्ड, इस लिस्ट में बने नंबर-1

नई दिल्लीकोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ शारजाह में हुए आईपीएल 2021 के मुकाबले के दौरान कप्तान ऋषभ पंत ने वीरेंद्र सहवाग का रेकॉर्ड तोड़कर दिल्ली कैपिटल्स के लिए उपलब्धि हासिल की। पंत ने मंगलवार को हुए मुकाबले के दौरान 38 रन बनाए और दिल्ली के पूर्व कप्तान सहवाग का रेकॉर्ड तोड़ा। सहवाग ने फ्रैंचाइजी के लिए खेलते हुए 85 पारी में सर्वाधिक 2382 रन बनाए हैं। लेकिन पंत ने 75 पारी में 2390 रन बनाकर सहवाग का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। दिल्ली के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर 82 पारी में 2291 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं जबकि शिखर धवन 58 पारियों में 1933 रन बनाकर इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। दिल्ली के टीम मैनजमेंट को उम्मीद है कि धवन, अय्यर और पंत इस सीजन में लगातार ऐसे ही खेलेंगे और टीम को पहली बार विजेता बनाने में मदद करेंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Y2Vlph
Share:

Rajasthan vs Bangalore Live Cricket Score: राजस्थान बनाम बैंगलोर मैच, यहां देखें स्कोरकार्ड

राजस्थान बनाम बैंगलोर मैच, यहां देखें स्कोरकार्ड

from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3m8OMcB
Share:

RCB vs RR LIVE: बैंगलोर ने राजस्थान के खिलाफ जीता टॉस, लिया पहले बोलिंग का फैसला

दुबई पिछली चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम आईपीएल 2021 में आज राजस्थान रॉयल्स से खेल रही है। विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी 10 मैचों में 12 अंक लेकर तीसरी पोजिशन पर है। दूसरी ओर रॉयल्स के 10 मैचों में आठ अंक हैं और उनके लिए यह और बाकी बचे सारे मुकाबले करो या मरो से कम नहीं होंगे। एक भी हार से उनके लिए अंतिम चार की डगर बहुत कठिन हो जाएगी। इस अहम मुकाबले में विराट कोहली की आरसीबी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। दोनों ही टीम में कुछ अहम बदलाव हुए हैं। दोनों टीम प्लेइंग XI रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकार भरत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, डैनियल क्रिस्टियन, शाहबाज अहमद, जॉर्ज गार्टन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स: इविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), लियम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, चेतन सकारिया, कार्तिक त्यागी, मुस्तफिजुर रहमान लय में कोहलीविराट ने पिछले मैच में लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया और ग्लेन मैक्सवेल ने भी 37 गेंद में 56 रन बनाए। इस सीजन के बाद आरसीबी की कप्तानी छोड़ने जा रहे कोहली इस लय को बरकरार रखना चाहेंगे। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के एबी डीविलियर्स तीन मैचों में 0, 12, 11 रन ही बना सके हैं और अब उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। सैमसन को चाहिए साथराजस्थान की टीम पहला मैच दो रन से जीतने के बाद पिछले दोनों मैच गंवा चुकी है। कप्तान सैमसन और यशस्वी जायसवाल को छोड़कर उसके सभी बल्लेबाज खराब फॉर्म में हैं। पहले मैच में चार रन पर आउट होने के बाद सैमसन ने विपक्षी टीम के खिलाफ अकेले फाइट करते हुए 70 और 82 रन बनाए लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया। इस मैच में कैप्टन सैमसन को बाकी बल्लेबाजों का साथ चाहिए होगा। खराब शुरुआत के बाद सुधरेआईपीएल के इस सीजन की बहाली पर आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 92 रन पर सिमटने के बाद उसे नौ विकेट से हार मिली। उसके बाद चेन्नै सुपरकिंग्स ने उसे हराया। मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में हालांकि कोहली की टीम जीत की राह पर लौटी। आमने-सामनेकुल मैच: 24 बैंगलोर जीता: 11 राजस्थान जीता: 10 नो रिजल्ट: 3 संभावित XI रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकार भरत, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, डैनियल क्रिस्टियन, शाहबाज अहमद, काइल जेमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स: इविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), डेविड मिलर, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, चेतन सकारिया, कार्तिक त्यागी, मुस्तफिजुर रहमान पिच व मौसम दुबई की पिच पर दूसरे चरण के मैच में सर्वाधिक 185 रन का स्कोर राजस्थान रॉयल्स के नाम ही। यहां औसतन 160 के आसपास का स्कोर बन रहा है। मैच बढ़ने के साथ पिच धीम हो सकती है। तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। एक्स फैक्टर:राजस्थान रॉयल्स: बाएं हाथ के पेसर मुस्तफिजुर रहमान बल्लेबाजों को लगातार परेशानी में डाल रहे हैं। उन्होंने अभी तक 11 विकेट निकाले हैं और इकॉनमी (7.84) भी प्रभावशाली रही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल लय पकड़ चुके हैं। इस सीजन उनके नाम 300 रन हो चुके हैं साथ ही 3 विकेट भी उन्होंने निकाले हैं। नंबर्स गेम
  • 18 रन और चाहिए ग्लेन मैक्सवेल को टी20 क्रिकेट में सात हजार रन पूरे करने के लिए
  • 433 रन बनाए हैं इस सीजन में संजू सैमसन ने 10 मैचों में। इसमें एक सेंचुरी भी शामिल है


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3CT8RKI
Share:

IPL 2021: अश्विन-मोर्गन के बीच मैदान पर बवाल, अब उठ रहे खेल भावना पर सवाल

शारजाहकोलकाता नाइटराइडर्स के सीनियर खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को खुशी है कि उन्होंने मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले के दौरान नाराज रविचंद्रन अश्विन और खिन्न इयोग मोर्गन के बीच मैदान पर तीखी तकरार के बाद मामले को शांत करने में भूमिका निभाई। नाइटराइडर्स ने दिल्ली को कम स्कोर वाले मैच में तीन विकेट से हराया, लेकिन समस्या उस समय शुरू हुई जब कोलकाता के क्षेत्ररक्षक राहुल त्रिपाठी ने थ्रो फेंकी और गेंद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत से टकराकर दूर चली गई। अश्विन ने इसके बाद अतिरिक्त रन चुराने का प्रयास किया। कार्तिक ने खुलासा किया कि उनके कप्तान मोर्गन को लगा कि यह ‘खेल भावना’ के अंतर्गत नहीं था और टिम साउदी की गेंद पर जब अश्विन आउट हुए तो उन्होंने उसे यह बात कही। मैदान से बाहर जा रहे नाराज अश्विन इसके बाद रुक गए और उन्हें नाइटराइडर्स के कप्तान ओर आते देखा गया। कार्तिक इसके बाद दोनों के बीच में आ गए और उन्होंने तमिलनाडु टीम के अपने साथी से आग्रह किया कि वह मैदान से चले जाएं। कार्तिक ने दिल्ली के खिलाफ तीन विकेट की जीत के बाद कहा, ‘मुझे पता है कि जब राहुल त्रिपाठी ने थ्रो किया और गेंद ऋषभ पंत के शरीर से लगकर दूर चली गई तो अश्विन ने रन की मांग की और उन्होंने रन लेना शुरू कर दिया।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मोर्गन को यह पसंद आया। मुझे लगता है कि वह उम्मीद करता है कि अगर गेंद बल्लेबाज या बल्ले से लगती है तो वह खेल भावना में रन नहीं लेगा। यह काफी रोचक विषय है, इस पर मेरा अपना नजरिया है, लेकिन फिलहाल मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि मुझे खुशी है कि मैंने मामला शांत करने में भूमिका निभाई और अब चीजें ठीक हो गई हैं।’ दिल्ली के कप्तान पंत ने इस मामले को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि यह खेल का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह खेल का हिस्सा है क्योंकि दोनों टीमें मैच जीतने का प्रयास कर रही थीं इसलिए कुछ होना था। जो भी खेल के लिए अच्छा है वह मुझे लगता है कि खेल भावना के तहत है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3CTLtwI
Share:

IPL: इयान मोर्गन से झगड़ने को लेकर अश्विन पर भड़के शेन वॉर्न, सुनाई खरी-खोटी

शारजाहइंडियन प्रीमियर लीग के 2021 सत्र के 41वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयान मोर्गन और दिल्ली कैपिटल्स के रविचंद्रन अश्विन के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। इस मामले में अब अश्विन पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न काफी भड़के हुए हैं। उन्होंने यहां मोर्गन का पक्ष लिया है और अश्विन को गलत ठहराया है। बता दें कि मैदान पर इस मामले को सुलझाने में दिनेश कार्तिक ने अहम भूमिका निभाई थी। ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर और राजस्थान रॉयल्स के पूर्च कप्तान शेन वॉर्न ने ट्वीट किया, 'दुनिया को इस विषय पर और अश्विन को नहीं बांटना चाहिए। यह बहुत आसान है - यह शर्मनाक है और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए। अश्विन को फिर से वही आदमी क्यों बनना पड़ा? मुझे लगता है कि इयान मोर्गन को उसको (अश्विन) को नस्तेनाबुत करने का पूरा अधिकार था।' क्या हुआ था मैदान पर?नाइटराइडर्स ने दिल्ली को कम स्कोर वाले मैच में तीन विकेट से हराया लेकिन समस्या उस समय शुरू हुई जब कोलकाता के क्षेत्ररक्षक राहुल त्रिपाठी ने थ्रो फेंकी और गेंद दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत से टकराकर दूर चली गई। अश्विन ने इसके बाद अतिरिक्त रन चुराने का प्रयास किया। कार्तिक ने खुलासा किया कि उनके कप्तान मोर्गन को लगा कि यह ‘खेल भावना’ के अंतर्गत नहीं था और टिम साउदी की गेंद पर जब अश्विन आउट हुए तो उन्होंने उसे यह बात कही। मैदान से बाहर जा रहे नाराज अश्विन इसके बाद रुक गए और उन्हें नाइटराइडर्स के कप्तान ओर आते देखा गया। कार्तिक इसके बाद दोनों के बीच में आ गए और उन्होंने तमिलनाडु टीम के अपने साथी से आग्रह किया कि वह मैदान से चले जाएं। डीके ने मैच के बाद क्या कहा था?कार्तिक ने दिल्ली के खिलाफ तीन विकेट की जीत के बाद कहा, ‘मुझे पता है कि जब राहुल त्रिपाठी ने थ्रो किया और गेंद ऋषभ पंत के शरीर से लगकर दूर चली गई तो अश्विन ने रन की मांग की और उन्होंने रन लेना शुरू कर दिया।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मोर्गन को यह पसंद आया। मुझे लगता है कि वह उम्मीद करता है कि अगर गेंद बल्लेबाज या बल्ले से लगती है तो वह खेल भावना में रन नहीं लेगा। यह काफी रोचक विषय है, इस पर मेरा अपना नजरिया है।’ पंत ने कहा- मामले को तवज्जो नहीं देनी चाहिएदिल्ली के कप्तान पंत ने इस मामले को अधिक तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि यह खेल का हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह खेल का हिस्सा है क्योंकि दोनों टीमें मैच जीतने का प्रयास कर रही थीं इसलिए कुछ होना था। जो भी खेल के लिए अच्छा है वह मुझे लगता है कि खेल भावना के तहत है।’ पंत ने साथ ही कहा कि किसी को भी इस तरह की बहस को अधिक तवज्जो नहीं देनी चाहिए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ie9EOj
Share:

रहाणे और पुजारा ने खोला कोहली के खिलाफ मोर्चा, जय शाह से की थी शिकायत- रिपोर्ट

नई दिल्लीसाल की शुरुआत में न्यूजीलैंड से भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंतिम हार टीम इंडिया और कप्तान विराट कोहली के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित हुई। दरअसल, बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के कम से कम दो वरिष्ठ बल्लेबाजों ने बीसीसीआई सचिव जय शाह से कप्तानी कोहली को लेकर अपनी बात रखी थी। ने कोहली की कप्तानी पर आपत्ति जताई थी, जिनका न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। पुजारा ने पहली पारी में 54 गेंदों में 8 और दूसरी में 80 में 15 रन बनाए, जबकि रहाणे ने पहली पारी में 117 गेंदों में 49 और दूसरी में 40 में 15 रन बनाए थे। हार के बाद कोहली ने मैच के बाद के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, 'मानसिकता रन बनाने और रन बनाने के तरीके खोजने की होनी चाहिए। आप आउट होने के बारे में बहुत चिंतित नहीं हो सकते क्योंकि आप गेंदबाज को पूरी तरह से खेल में ला रहे हैं।' न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुजारा और रहाणे ने कोहली की कप्तानी पर चर्चा करने के लिए शाह को फोन किया और इसके बाद बीसीसीआई ने इस मामले में दखल देने का फैसला किया। दो वरिष्ठ खिलाड़ियों के कॉल के बाद बीसीसीआई ने अन्य खिलाड़ियों से प्रतिक्रिया मांगी। टीम और दौरा खत्म होने के बाद इस पर कार्रवाई करने का फैसला किया। इस साल के अंत में टी 20 विश्व कप के बाद टी 20 आई कप्तान के रूप में पद छोड़ने का कोहली का निर्णय इससे बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हो सकता है, भले ही उन्होंने कार्यभार प्रबंधन का हवाला दिया और अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान केंद्रित करने के कारणों के रूप में ध्यान दिया। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि विश्व कप के बाद उनकी वनडे कप्तानी पर भी फैसला लिया जाएगा। कोहली ने यह भी घोषणा की थी कि वह मौजूदा सत्र के बाद अपनी आईपीएल फ्रैंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नेतृत्व करने से दूर हो जाएंगे। इससे पहले सप्ताह में समाचार एजेंसी आईएएनएस ने बताया था कि आर अश्विन भी उन वरिष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं जो टीम के भीतर कोहली के रवैये से नाखुश हैं। इंग्लैंड टेस्ट टीम का हिस्सा अश्विन को दौरे में एक भी मैच नहीं मिला। समाचार एजेंसी ने आगे बताया था कि कोहली ने चौथे टेस्ट के लिए अश्विन को चुनने के लिए कोच रवि शास्त्री की सलाह को नजरअंदाज कर दिया और कोहली भी टी 20 विश्व कप के लिए इस ऑफ स्पिनर चुनने पर चयनकर्ताओं से खुश नहीं थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Y0LKyQ
Share:

IPL: बेमेल मुकाबले में आमने-सामने होंगे चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद

शारजाह प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी (Sunrisers Hyderabad) का सामना गुरुवार को जब आईपीएल (IPL) अंकतालिका में शीर्ष पर (IPL Points Table) काबिज (Chennai Super Kings) से होगा तो वह पिछले मैच में मिली जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। केन विलियमसन (Kane Williamson) ने मोर्चे से अगुआई करके नाबाद अर्धशतक के साथ हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को लगातार पांच हार के बाद जीत दिलाई। सनराइजर्स (Sunrises Hyderabad) ने दस मैचों में से आठ गंवाए हैं। | सनराइजर्स टीम प्रबंधन का सबसे बड़ा फैसला आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner Out of Team) को बाहर करने का था जिन्होंने 24.37 की औसत से महज 181 रन बनाए हैं। इस बार दो बार वॉर्नर को बाहर रखा गया जिनकी कप्तानी में टीम ने 2016 में खिताब जीता था। अब सनराइजर्स (Sunrisers Hyderabad) के साथ वॉर्नर (Warner) के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई है और ऐसे में विलियमसन (Kane Williamson) पर टीम का प्रदर्शन सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी होगी । इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 60 रन बनाए और नौ गेंद बाकी रहते टीम की जीत में अहम योगदान दिया। सिद्धार्थ कौल (Siddharath Kaul), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और जेसन होल्डर (Jason Holder) ने डैथ ओवरों में उम्दा गेंदबाजी भी की और आखिरी 17 गेंदों में एक भी चौका नहीं लगने दिया। आखिरी ओवर में संजू सैमसन (Sanju Samson) का विकेट भी लिया। अब सनराइजर्स चारों मैच जीतने और अन्य मैचों के नतीजे अनुकूल रहने की उम्मीद पर होंगे लेकिन इसके लिए उन्हें किसी चमत्कार का इंतजार करना होगा। विलियमसन (Williamson) ने पिछले मैच में जीत के बाद कहा था, ‘हमारा प्रदर्शन बेहतर हुआ है। हर किसी को अपनी भूमिका पता थी। मैं युवा खिलाड़ियों को मौके का फायदा उठाते और खेल का मजा लेते देखना चाहता हूं।’ दूसरी ओर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई (Chennai Super Kings) ने लगातार तीन जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की कर ली है। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ रविवार को आखिरी गेंद पर दो विकेट से मिली जीत के सूत्रधार रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) रहे जिन्होंने आठ गेंद में 22 रन बनाए। चेन्नई की बल्लेबाजी मजबूत फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) और रूतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है जबकि मोईन अली (Moeen Ali), सुरेश रैना (Suresh Raina) और अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) भी बल्लेबाजी को गहराई देते हैं। गायकवाड़ ने 40, 38 और नाबाद 88 रन बनाए। कमजोरी है धोनी की टीम की कमजोर कड़ी गेंदबाजी उनकी कमजोर कड़ी लग रही है और सनराइजर्स इसका फायदा उठा सकते हैं । वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो को कोलकाता के खिलाफ आराम दिया गया था जो सैम कुरेन की जगह लौटेंगे। टीमें : चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, इमरान ताहिर, फाफ डु प्लेसिस, रॉबिन उथप्पा, कर्ण शर्मा, जोश हेजलवुड, जेसन बेहरेनडोर्फ, कृष्णप्पा गौतम, मिशेल सेंटनर, रविश्रीनिवासन साई किशोर, हरि निशांत, एन जगदीशन, चेतेश्वर पुजारा, केएम आसिफ, हरिशंकर रेड्डी और भगत वर्मा। सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मनीष पांडे, शेरफेन रदरफोर्ड, ऋद्धिमान साहा, श्रीवत्स गोस्वामी, राशिद खान, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, अभिषेक शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी नटराजन, बासिल थंपी , संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, अब्दुल समद, जे सुचित, जेसन होल्डर, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, केदार जाधव, मुजीब-उर-रहमान, जेसन रॉय।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3F1FUOF
Share:

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने साफ किया, नहीं पड़ा दिल का दौरा

लाहौर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक (Inzamam-Ul-Haq) को दिल का दौरा पड़ने की खबर के बीच उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा है कि उन्हें दौरा नहीं पड़ा था। उनके मुताबिक, धमनी ब्लॉक होने के कारण उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। इंजमाम ने अपने आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि वह पेट में दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल गए थे और रूटीन चेकअप के दौरान धमनी में ब्लॉक का पता चला। इंजमाम (Inzamam) ने कहा, ‘मैं पाकिस्तान और दुनिया में सभी लोगों का धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरी सेहत के लिए प्रार्थना की। मैं पाकिस्तान के लोगों, यहां के क्रिकेटर और दुनिया भर में सभी को धन्यवाद देता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने रिपोर्ट देखी जिसमें कहा जा रहा है कि मुझे दिल का दौरा पड़ा था। यह गलत है। मैं रूटीन चेकअप के लिए अपने डॉक्टर के पास गया जिन्होंने कहा कि उन्हें एंजियोप्लास्टी करानी होगी। एंजियोप्लास्टी के दौरान डॉक्टरों ने देखा कि मेरी एक धमनी ब्लॉक है जिसके बाद उन्होंने स्टेंट डाला। यह आसान और सफल रही और मैं अस्पताल में 12 घंटे रहने के बाद घर लौटा। मैं अब ठीक हूं।’ इंजमाम ने कहा, ‘मैं डॉक्टर के पास इसलिए गया क्योंकि मुझे कुछ असहज लगा। यह दिल के करीब भी नहीं था। अगर मैं दिखाने में देरी करता तो डॉक्टरों ने कहा कि इससे मेरा हृदय प्रभावित हो सकता था।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3AVz0Iq
Share:

अगले दो टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा हों टीम इंडिया के कप्तान: सुनील गावस्कर

नई दिल्ली विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कोहली ने वर्कलोड मैनेजमेंट का हवाला देते हुए क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट की कप्तानी से हटने का इरादा किया है। कोहली के बाद कौन टी20 में भारतीय टीम की कप्तानी संभाल सकता है यह बड़ा सवाल है। दावेदारों की बात करें तो रोहित शर्मा इसमें सबसे आगे हैं। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भी रोहित को अगले दो वर्ल्ड कप (टी20) रोहित को टीम इंडिया की कमान सौंपने की वकालत की है। गावस्कर का कहना है कि अगले दो वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान बना देना चाहिए। गावस्कर का कहना है कि लगातार दो साल टी20 वर्ल्ड कप हैं और रोहित शर्मा को उसके लिए टीम का कप्तान बनाना चाहिए। गावस्कर से जब स्टार स्पोर्टस के शो क्रिकेट कनेक्टेड में पूछा गया कि भारत के अगले कप्तान और उपकप्तान कौन होने चाहिए तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को अगले दो वर्ल्ड कप के लिए कप्तान बना देना चाहिए। आप कह सकते हैं कि एक के बाद एक वर्ल्ड कप है। एक अगले महीने शुरू हो रहा है और एक अब से ठीक एक साल बाद। तो, जाहिर सी बात है कि आप इस मौके पर बहुत सारे कप्तान नहीं बदलना चाहेंगे। लेकिन, इन दो वर्ल्ड कप के लिए कप्तानी के लिए रोहित शर्मा निश्चित रूप से मेरी पसंद होंगे।' गावस्कर ने उपकप्तान के लिए केएल राहुल का नाम सुझाया। उन्होंने कहा, 'उपकप्तान की बात करेंगे तो मैं केएल राहुल का नाम लूंगा। मेरे दिमाग में ऋषभ पंत का भी नाम भी हैं क्योंकि उन्होंने बहुत प्रभावी ढंग से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की है। उन्होंने गेंदबाजी में जो बदलाव किए उन्होंने वाकई मुझे प्रभावित किया। उन्होने जिस चतुराई से नॉर्त्जे और राबाडा का इस्तेमाल किया वह दिखाता है वह स्ट्रीट-स्मार्ट कप्तान हैं। और आपको ऐसे ही कप्तान की जरूरत होती है जो परिस्थितियों को समझ सके और उसके हिसाब से फौरन ऐक्शन ले सके। तो हां, राहुल और पंत, इन दो को मैं उपकप्तान के रूप में देखता हूं।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zRnlc3
Share:

IPL 2021: प्लेऑफ का क्या है गणित, किस टीम के पास है कितना चांस

नई दिल्ली आईपीएल के लीग स्टेज के 56 में से 42 मैच हो चुके हैं। मंगलवार को हुए डबल हेडर ने टीमों के बीच अंतर को बढ़ा दिया है। केकेआर और मुंबई इंडियंस इस दौड़ में आगे निकल गए जबकि पंजाब किंग्स पीछे रह गए। टाइम्स ऑफ इंडिया के शंकर रघुरमन ने मंगलवार के मैच के बाद सभी टीमों के टॉप 4 में पहुंचने के चांस का आकलन किया है। उन्होंने हर टीम के जीतने के 50-50 चांस माने हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का टॉप 3 में फिनिश करना पक्का है। इतना ही नहीं उसका टॉप 2 में रहने के 97 फीसदी चांस है। दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई सुपर किंग्स के बाद पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। वह भी टॉप तीन में रहेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स से हार के बाद उसके टॉप 2 में रहने की उम्मीदों को थोड़ा झटका लगा है। लेकिन अब भी यह 92 फीसदी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टॉप 4 में से किसी एक पायदान पर रहने के 96 फीसदी चांस हैं। और 33 फीसदी चांस हैं कि टीम टॉप 2 में रहे। मंगलवार को मिली केकेआर की जीत ने उन्हें चौथे स्थान पर मजबूत कर दिया है। और टॉप 4 में रहने के उनके चांस अब 55 फीसदी हो गए हैं। वह टॉप पर नहीं पहुंच सकती और नंबर दो पर आने के उसके चांस सिर्फ 1.3 फीसदी हैं। मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल पांचवें स्थान पर है और कोलकाता की तरह इसके भी चोटी की चार टीमों में रहने की संभावना 55 फीसदी है। केकेआर की तरह मुंबई भी टॉप पर नहीं पहुंच सकती हालांकि टॉप 2 में रहने के इसके चांस 2 फीसदी हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद इसके चोटी के चार टीमों में पहुंचने के चांस कम होकर सिर्फ 18 फीसदी रह गए हैं। यह टॉप 2 में नहीं पहुंच सकती। राजस्थान रॉयल्स के भी पंजाब किंग्स जितने ही अंक हैं लेकिन उसने एक मैच कम खेला है। और इस लिहाज से उसके पास ज्यादा मौका है। उसके टॉप 4 में रहने के चांस 38 फीसदी हैं और टॉप 2 में पहुंच पाने के 1.3 प्रतिशत चांस हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के अब भी टॉप 4 में पहुंचने के चांस हैं। हालांकि ये सिर्फ 2 फीसदी हैं। हैरानी की बात है कि अभी तक 14 अलग रास्ते हैं कि वह तीसरे स्थान पर टाई रह सकती है। लेकिन 16000 अलग-अलग आकलने के बाद इसके सिर्फ 0.01 फीसदी चांस हैं। एक ओर जहां चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ही अभी टेबल में सबसे ऊपर हैं। लेकिन 512 ऐसे कॉम्बिनेशन हैं कि टॉप पर तीनों टीमें टाई हो जाएं। इसके तीन फीसदी चांस हैं। अगर तीनों टीमें टॉप पर पहुंच जाती हैं तो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के चांस बढ़ जाएंगे। इसके साथ ही 33 ऐसे कॉम्बिनेशन हैं जिसके हिसाब से चौथे स्थान पर मुंबई, केकेआर और राजस्थान रॉयल्स में टाई हो जाए। तो चेन्नई, दिल्ली और बैंगलोर के 18 अंक होंगे और इन तीनों के 14 अंक होंगे। ऐसे में एक टीम नेट रनरेट के आधार पर बाहर हो जाएगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3kSCEx7
Share:

POLL: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में किसे मिलेगी जीत?

POLL: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में किसे मिलेगी जीत?

from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ieApSM
Share:

Tuesday, September 28, 2021

सौरभ तिवारी के फैन हुए कप्तान रोहित शर्मा, बोले समझदारी भरी पारी खेली

अबु धाबी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) पर छह विकेट की जीत के साथ प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ाने वाले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ईशान किशन (Ishan Kishan) की जगह टीम में शामिल किए गए सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwary) की बल्लेबाजी की तारीफ की। तिवारी ने 16 रन पर दो विकेट गिरने के बाद 37 गेंद में 45 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनकी पारी से मुंबई (Mumbai Indians) ने जीत के लिए मिले 136 रन के लक्ष्य को छह गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। रोहित (Rohit) ने कहा, ‘ईशान (Ishan Kishan) को बाहर रखना मुश्किल फैसला था लेकिन हमें ऐसा लगा कि टीम को बदलाव की जरूरत है। वह शानदार युवा खिलाड़ी हैं और उनके लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwary) ने चेन्नई (Chennai Super Kings) के खिलाफ अर्धशतक लगाया था और आज भी उन्होंने बीच के ओवरों में समझदारी से बल्लेबाजी की।’ | | कप्तान मैच में नाबाद 40 रन बनाने वाले हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के लय में लौटने से खुश है। उन्होंने कहा, ‘हार्दिक ने पिच पर अच्छा समय बिताया, यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत है।’ गेंद और बल्ले से अहम योगदान देकर मैन ऑफ द मैच बने कायरन पोलार्ड (Keiron Pollard) ने कहा कि वह हर परिस्थिति के लिए तैयार रहते है। पोलार्ड (Pollard) ने इस मैच में आठ रन पर दो विकेट लेने के साथ ही टी20 क्रिकेट में 300 विकेट भी पूरे किए। उन्होंने कहा, ‘मैं गेंदबाजी का मौका मिलने पर अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करता हूं। टी20 में 300 विकेट मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं हर परिस्थिति के लिए तैयार रहता हूं।’ पंजाब किंग्स के केएल राहुल कप्तान (KL Rahul) ने कहा कि उनके बल्लेबाजों ने कुछ कम रन बनाकर निराश किया। उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजों ने अच्छा संघर्ष किया लेकिन हमने स्कोर बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं बनाए थे। हम यहां अब तक जिन पिचों पर खेले हैं, यह उसमें से सर्वश्रेष्ठ था। हमें 170 रन बनाने चाहिए थे।’ उन्होंने कहा कि टीम को अब बेहतर प्रदर्शन के साथ किस्मत का भी साथ चाहिए होगा। उन्होंने कहा, ‘अगले तीन मैच हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमें अच्छा खेलने के साथ किस्मत का साथ चाहिए होगा।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3zRWHQv
Share:

IPL 2021: Mumbai Indians beat Punjab Kings by 6 wickets

IPL 2021: Mumbai Indians beat Punjab Kings by 6 wickets




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/39Oppaq
Share:

IPL इतिहास में पहली बार एक ही टाइम पर होंगे दो मैच, जानें क्यों BCCI ने किया यह फैसला

दुबईइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की संचालन समिति ने मंगलवार को फैसला किया कि लीग चरण के आखिरी दो मैच एक ही समय पर शाम साढ़े सात बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होंगे। आम तौर पर डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) का एक मुकाबला दोपहर बाद और दूसरा शाम को खेला जाता है। अब तक के नियमों के मुताबिक दोपहर का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 3:30 बजे शुरू होता है जबकि दूसरा मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाता है। किसी भी टीम के अनुचित लाभ को रोकने के लिए दोनों मैच शाम में एक साथ खेले जाएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘आईपीएल के इतिहास में पहली बार ‘आईपीएल 2021’ प्लेऑफ से पहले के आखिरी दो लीग मैच एक साथ खेले जाएंगे।’ कार्यक्रम के मुताबिक अंतिम दो मैचों में से एक में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना मुंबई इंडियन्स और दूसरे में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से है। उन्होंने कहा, ‘ मैजूदा सत्र के लीग चरण के आखिरी दिन (08.10.2021) एक दोपहर का मैच और एक शाम का मैच होने के बजाय, दोनों मैच एक साथ शाम साढ़े सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेले जाएंगे।’ आईपीएल में शामिल होने वाली दो नयी टीमों की घोषणा 25 अक्टूबर को होगी जिसके बाद 2023 से 2027 सत्र के लिए मीडिया अधिकार की निविदा जारी की जाएगी। यह समझा जाता है कि मौजूदा अधिकार धारक स्टार स्पोर्ट्स के साथ हाल ही में विलय करने वाले ‘सोनी’ और ‘जी’ भी बड़ी रकम के साथ बोली लगायेंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39Nn9zY
Share:

एंजियोप्लास्टी के बाद सामने आया इंजमाम का पहला वीडियो, अस्पताल से घर लौटे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान

लाहौरपाकिस्तान के पूर्व कप्तान और सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले क्रिकेटर इंजमाम-उल-हक को सांस लेने में तकलीफ और दिल से जुड़ी परेशानियों के कारण यहां एक निजी अस्पताल में एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी। राष्ट्रीय टीम के उनके साथी पूर्व खिलाड़ी और पीसीबी (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के वर्तमान अध्यक्ष रमीज राजा ने बाद में सोशल मीडिया पर पुष्टि की कि इंजमाम को सफलतापूर्वक प्रक्रिया से गुजरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘इंजी आपको शुभकामनाएं देता हूं और यह जानकर अच्छा लगा कि आप घर पर वापस आ गए हैं। आराम करें और जल्दी ठीक हो जाये मेरे दोस्त।’ इससे पहले इंजमाम के एक परिजन ने बताया कि उन्हें सोमवार को बेचैनी महसूस हुई और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी । उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां कई टेस्ट के बाद पता चला कि शायद उन्हें हल्का दिल का दौरा पड़ा था। डॉक्टरों ने उन्हें आपात एंजियोप्लास्टी की सलाह दी और मशहूर ह्र्दय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर अब्बास काजिम ने एंजियोप्लास्टी की। एक परिजन ने कहा, ‘इंजमाम अब बेहतर है और जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।’ पाकिस्तान के लिए 120 टेस्ट और 378 वनडे खेलने वाले 51 वर्ष के इंजमाम 2016 से 2019 तक मुख्य चयनकर्ता भी रहे, उनके कार्यकाल में ही पाकिस्तान ने 2017 में भारत को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इंजमाम को 2019 विश्व कप के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए प्रबंधन ने पद छोड़ने के लिए कहा गया। वह 2016 टी-20 विश्व कप में अफगानिस्तान के कोच भी रहे। भारत के चैंपियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘इंजमाम के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आप मैदान पर हमेशा प्रतिस्पर्धी और जुझारू होने के बावजूद शांतचित्त रहे। उम्मीद है कि इन हालात से भी मजबूती से निकलोगे। जल्दी स्वस्थ होने की कामना।’ पाकिस्तान के शीर्ष क्रिकेटरों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ihPqmZ
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support