This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Sunday, January 31, 2021

विराट कोहली की बिटिया का पहला फोटो आया सामने, बताया क्या रखा है नाम

नई दिल्लीटीम इंडिया के कैप्टन की बिटिया का नाम 'वामिका' रखा गया है। विराट की पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोमवार को एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनकी बेटी भी नजर आ रही है। अनुष्का ने जो फोटो शेयर किया, उसमें वह और विराट, दोनों अपनी बिटिया को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इसी के कैप्शन में उन्होंने अपनी बिटिया का नाम भी बताया। तस्वीर में अनुष्का शर्मा अपनी बिटिया को गोद में लिए नजर आ रही हैं। पिछले महीने 11 जनवरी को विराट और अनुष्का के घर में नन्ही परी आई थी। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'हमने प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत ली है, लेकिन नन्हीं वामिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया। आंसू, हंसी, खुशी, चिंता... कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस होती हैं। नींद उड़ जाती है, लेकिन हमारा दिल भरा है। शुभकामनाओं, प्रार्थना और एनर्जी के लिए आपका शुक्रिया।' विराट ने अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पिछले महीने क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया में उस समय खुशी की लहर छा गई थी, जब विराट और अनुष्का के घर बेटी के जन्म की खबर मिली। सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का को बधाई देने वालों का भी तांता लग गया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3akYDpU
Share:

सीतारमण ने किया टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का जिक्र, खिलाड़ियों की तारीफ की

नई दिल्लीकेंद्रीय वित्त मंत्री ने सोमवार यानी 1 फरवरी 2021 को इस दशक का पहला बजट पेश किया। उन्होंने बजट पेश करने के दौरान टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर मिली ऐतिहासिक टेस्ट जीत का जिक्र किया। सीतारमण ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए कहा, 'इससे पता चलता है कि हमारे पास कैसी क्वॉलिटी है। जो पीछे थे, उन्होंने आगे आकर परफॉर्म किया।' देखें, भारतीय टीम ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया और सीरीज 2-1 से अपने नाम की। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने 3 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली और सीरीज में जीत दिलाई। विराट पैटरनिटी लीव पर शुरुआती टेस्ट मैच खेलकर स्वदेश लौट आए थे। खास बात यह थी कि सीरीज में कई स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गए थे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया की जीत का जिक्र अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में किया था। सीतारमण ने देश का पहला पेपरलेस बजट पेश किया। इस बार सीतारमण स्‍वदेशी 'बहीखाता' की जगह एक टैबलेट में बजट लेकर आईं। उन्‍हें सोमवार सुबह लाल रंग के कपड़े के भीतर टैबलेट ले जाते हुए देखा गया। इस कपड़े पर सुनहरे रंग से राष्‍ट्रीय प्रतीक अंकित था। सीतारमण के साथ वित्‍त राज्‍य मंत्री अनुराग ठाकुर व मंत्रालय के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी मौजूद थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3cuKzwO
Share:

बुमराह ने की बोलिंग ऐक्शन की नकल, अनिल कुंबले ने दिया ऐसा रिएक्शन

नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार पेसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ जिसमें वह दिग्गज स्पिनर () के गेंदबाजी ऐक्शन की नकल करते नजर आ रहे थे। अब कुंबले ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद अब अपनी मेजबानी में इंग्लैंड से 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसका आगाज 5 फरवरी से चेन्नै में होना है। बुमराह पर इस सीरीज में खास नजरें रहेंगी। पढ़ें, अपनी तेज गेंदबाजी के दम पर कई अहम मौकों पर जीत दिलाने वाले बुमराह () प्रैक्टिस सेशन के दौरान कुंबले के बोलिंग ऐक्शन में गेंदबाजी करते नजर आए थे। इसका वीडियो क्लिप बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। वहीं, इंस्टाग्राम पर इसे इंडिया क्रिकेट टीम के आधिकारिक हैंडल से शेयर किया गया। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच अनिल कुंबले ने बुमराह के गेंदबाजी ऐक्शन की नकल करने की तारीफ की और इसे काफी करीब बताया। साथ ही उन्होंने आगामी सीरीज के लिए इस गेंदबाज को शुभकामनाएं दीं। कुंबले ने लिखा, 'वेल डन बूम। आप इसके बेहद करीब थे। अगली पीढ़ी के युवा तेज गेंदबाजों के लिए आप एक प्रेरणा हैं जो आपके स्टाइल की नकल कर रहे हैं। आगामी सीरीज के लिए शुभकामनाएं।' भारत की तरफ से वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले कुंबले ने साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उनके नाम टेस्ट में 619 विकेट दर्ज हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39AVa7j
Share:

गांगुली और शास्त्री ने पीएम नरेंद्र मोदी का क्यों जताया आभार, जानें

भारतीय क्रिकेट टीम ने कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौटने और कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 से हराया। भारतीय टीम के इस साहसिक प्रदर्शन की प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को 'मन की बात' (Mann Ki Baat) में जिक्र किया और खिलाड़ियों की प्रशंसा की। मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'इस महीने, क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली। हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद, शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और टीम वर्क प्रेरित करने वाला है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने ऑस्ट्रेलिया के हाल के दौरे में भारतीय टीम की 'कड़ी मेहनत और 'टीम वर्क' की सराहना की जिस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और खिलाड़ियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे भविष्य में कड़ी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने के उनके संकल्प को मजबूती मिलेगी।


बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली और टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने पीएम नरेंद्र मोदी का क्यों जताया आभार, जानें पूरी डिटेल

भारतीय क्रिकेट टीम ने कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के पितृत्व अवकाश पर स्वदेश लौटने और कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 से हराया। भारतीय टीम के इस साहसिक प्रदर्शन की प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को 'मन की बात' (Mann Ki Baat) में जिक्र किया और खिलाड़ियों की प्रशंसा की। मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'इस महीने, क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली। हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद, शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और टीम वर्क प्रेरित करने वाला है।'





from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ra2tc4
Share:

India vs England:अहमदाबाद टेस्ट में दर्शकों को मिल सकती है एंट्री, पीएम मोदी और अमित शाह को भी न्योता!

नई दिल्लीभारत और इंग्लैंड के बीच 24 फरवरी से अहमदाबाद में शुरू होने वाले टेस्ट मैच में दर्शकों को आने की इजाजत मिल सकती है। यह मैच मोटेरा में नए बने सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले साल कोविड-19 के बाद शायद पहली बार दर्शकों के लिए अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए मैदान के दरवाजे खोले जा रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 5 फरवरी से चेन्नै में होगा। यह मैच खाली स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा दूसरे मैच में दर्शकों को आने की इजाजत होगी अथवा नहीं इसके बारे में भी अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। यह मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा। अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार बीसीसीआई ने इस मैच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू को भी न्योता भेजा है। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री , जो गुजरात क्रिकेट असोसिएशन (जीसीए) के अध्यक्ष भी हैं, भी मौजूद रह सकते हैं। स्टेडियम में सीरीज का चौथा और आखिरी मैच भी खेला जाएगा। इसके बाद इसी मैदान पर पांच टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से अखबार ने आगे लिखा है, 'इस मैदान पर दर्शकों की क्षमता एक लाख से ज्यादा है। ऐसे में जीसीए तीसरे और चौथे टेस्ट मैच के लिए आसानी से 50 प्रतिशत सीटों पर दर्शकों को बैठा सकता है। सरकार ने स्टेडियमों में 50 फीसदी क्षमता के साथ दर्शकों को बुलाने की इजाजत दे रखी है तो अहमदाबाद मैच के लिए फैंस को बुलाने का फैसला किया गया है। मीडिया भी इस मैच को कवर करेगा।' पीएम मोदी ने करीब सालभर पहले इसी मैदान पर अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के लिए 'नमस्ते ट्रंप' रैली में शिरकत की थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3r7q793
Share:

सिद्धार्थ की फिरकी में उलझा बड़ौदा, तमिलनाडु दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद बाएं हाथ के स्पिनर (Manimaran Siddharth) की फिरकी के जादू की बदौलत तमिलनाडु ने रविवार को फाइनल में बड़ौदा() को 7 विकेट से हराकर दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली नेशनल टी20 ट्रोफी () का खिताब जीता। बड़ौदा के 121 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु ने सलामी बल्लेबाज सी हरि निशांत (35), बाबा अपराजित (नाबाद 29) और कप्तान दिनेश कार्तिक (22) की पारियों की मदद से 12 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 123 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। शाहरूख खान ने अंत में सात गेंद में नाबाद 18 रन बनाए। सिद्धार्थ (20/4) की बलखाती गेंदों के सामने बड़ौदा की टीम विष्णु सोलंकी (49) और अतित सेठ (29) के बीच सातवें विकेट की 58 रन की साझेदारी के बावजूद नौ विकेट पर 120 रन ही बना सकी। आर साई किशोर ने चार ओवर में सिर्फ 11 रन दिए लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। सोलंकी और सेठ ने हालांकि अंतिम चार ओवर में 50 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। तमिलनाडु को पहला झटका 26 के स्कोर पर लगा लक्ष्य का पीछा करने उतरे तमिलनाडु के लिए एन जगदीशन (14) और निशांत ने पहले विकेट के लिए 26 रन जोड़े। लुकमान मेरिवाला ने जगदीशन को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। निशांत और बाबा अपराजित ने इसके बाद 12वें ओवर में टीम का स्कोर 67 रन तक पहुंचाया। बाबा शफी पठान ने निशांत को भार्गव भट के हाथों कैच कराके पवेलियन भेजा। अपराजित और कार्तिक ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। टीम को अंतिम छह ओवर में जीत के लिए 40 रन की दरकार थी। कार्तिक ने पठान पर लगातार दो चौकों के साथ तमिलनाडु का पलड़ा भारी किया। सेठ ने हालांकि कार्तिक को पवेलियन भेजा लेकिन शाहरूख ने मेरिवाला पर दो चौके और छक्का जड़कर टीम की जीत सुनिश्चित की। तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया तमिलनाडु के कप्तान कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसे गेंदबाजों ने सही साबित किया। स्पिनरों आर साई किशोर और बाबा अपराजित ने गेंदबाजी की शुरुआत की। अपराजित ने पारी के दूसरे ओवर की अपनी पहली ही गेंद पर निनाद राथवा (01) को अरूण कार्तिक के हाथों कैच करा दिया। सेमीफाइनल में टीम की जीत में अर्धशतक जड़ने वाले कप्तान केदार देवधर (16) ने एम सिद्धार्थ पर लगातार दो चौके मारे लेकिन बाएं हाथ के इस स्पिनर की गेंद को एन जगदीशन के हाथों में खेल गए। सिद्धार्थ ने अगले ओवर में स्मिट पटेल (01) को पगबाधा किया जबकि भानू पूनिया (00) रन आउट हुए जिससे बड़ौदा का स्कोर 28 रन पर चार विकेट हो गया। पावर प्ले में सभी छह ओवर स्पिनरों ने किए पावर प्ले में सभी छह ओवर स्पिनरों ने किए जिसमें बड़ौदा की टीम तीन विकेट खोकर 28 रन ही बना सकी। सिद्धार्थ ने अपने तीसरे और पारी के नौवें ओवर में अभिन्यूसिंह राजपूत (02) और सिद्धार्थ ककाडे (04) को भी पवेलियन भेजा। सोलंकी ने हालांकि एक छोर संभाले रखा और उन्हें सेठ के रूप में उम्दा जोड़ीदार मिला। दोनों ने 12वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। सोलंकी और सेठ ने अंतिम चार ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाज की। सेठ ने 17वें ओवर में सोनू यादव पर दो चौके मारे और फिर अगले ओवर में लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन पर छक्का जड़ा। यादव ने सेठ को आउट करके सोलंकी के साथ उनकी साझेदारी का अंत किया। सोलंकी ने इस ओवर में दो छक्के मारे जबकि भार्गव भट (नाबाद 12) ने अंतिम ओवर में एम मोहम्मद की गेंद पर चौका और छक्का जड़ा। सोलंकी पांचवीं गेंद पर रन आउट हुए। उन्होंने 55 गेंद की अपनी पारी में एक चौका और दो छक्के जड़े।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39xRPG1
Share:

Feels really lucky to play in India: England batsman Ben Foakes

Feels really lucky to play in India: England batsman Ben Foakes




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/36tt4Je
Share:

A wicketkeeper should also contribute with bat: England’s Ben Foakes

A wicketkeeper should also contribute with bat: England’s Ben Foakes




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3amtp1w
Share:

चहल की वाइफ धनश्री ने 'छम्मा छम्मा' गाने पर किया डांस, वीडियो ने मचाई धूम

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम () के लेग स्पिन गेंदबाज () ने हाल में अपनी मंगेतर () से शादी की थी। दोनों हनीमून के लिए दुबई भी गए थे। चहल ने दुबई से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। चहल और धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धनश्री अपने डांस का वीडियो शेयर करती रहती हैं जो फैंस को खूब रास आता है। धनश्री ने रविवार को हिंदी सॉन्ग 'छम्मा छम्मा' (Dhanashree Verma Dance On ) पर डांस करते हुए वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में धनश्री के साथ दो लड़किया भी हैं जो खुले आसमान में फिल्म चाइना गेट के इस गाने पर खूब थिरक रही हैं। बाद में धनश्री ने इन दोनों लड़कियों को डांस में साथ देने के लिए धन्यवाद भी किया। चहल की पत्नी धनश्री के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग हैं। चहल और धनश्री ने दिसंबर में गुरुग्राम में हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। चहल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'हमने 'Once upon a time' से शुरुआत की थी, और पाया कि 'हम काफी खुश हैं' क्योंकि धनश्री ने युजवेंद्र को हमेशा और उससे भी आगे के लिए 'हां' कह दिया है।' 30 वर्षीय चहल ने करियर में अभी तक 54 वनडे और 45 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे में 92 और टी20 इंटरनैशनल में 59 विकेट झटके हैं। वह आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्रतिनिधित्व करते हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3csIW2I
Share:

मन्नत हुई पूरी, धोनी की तरह टी नटराजन ने भी मुंडवाया सिर

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टी20, वनडे, टेस्ट) में डेब्यू कर पहले भारतीय बनने की उपलब्धि अपने नाम कर चुके टीम इंडिया के लेफ्ट आर्म पेसर (T Natarajan) रविवार को तमिलनाडु के पलानी () पहुंचे। भगवान के दर पर पहुंचे नटराजन इस दौरान अपने बाल मुंडवाए () हुए नजर आए। हाल में नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया से लौटने पर कहा था कि उनके लिए पिछले कुछ महीने सपने की तरह रहे। नटराजन ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। वह पहले इस दौरे पर बतौर नेट बॉलर चुने गए थे। 29 वर्षीय नटराजन ने रविवार को अपने सोशल मीडिया के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फोटो अपलोड करते हुए कैप्शन लिखा, ' अच्छा महसूस कर रहा हूं।' ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिली कामयाबी के बाद नटराजन ने भगवान का शुक्रिया अदा किया। तमिलनाडु के चिन्नपामपट्टी गांव के रहने वाले नटराजन को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरुआती दो मैच हारने के बाद सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे में डेब्यू का मौका मिला था। डेब्यू वनडे में नटराजन ने 10 ओवर में 70 रन खर्च कर दो विकेट चटकाकर प्रभावित किया था। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी आईसीसी 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपना सिर मुंडवा लिया था। इसके बाद उन्हें टी20 में भी डेब्यू का मौका मिला। तीन मैचों की टी20 सीरीज में नटराजन ने कुल 6 विकेट निकाले। इस दौरान उनकी इकॉनोमी प्रति ओवर सात रन से भी कम रही। लिमिटेड ओवर्स की सीरीज के बाद नटराजन को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद नटराजन को सीरीज के चौथे और निर्णायक टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला। नटराजन ने लिमिटेड ओवर्स की फॉर्म को जारी रखते हुए ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी कर 78 रन देकर 3 विकेट निकाले। 21 फर्स्ट क्लास मैचों में नटराजन के नाम 67 विकेट दर्ज हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2MctME4
Share:

विराट के पास घरेलू टेस्ट में धोनी से आगे निकलने का मौका

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड () के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 5 फरवरी से चेन्नै में होगा। इस सीरीज के जरिए देश में कोविड-19 महामारी (Covid-19 pandemic) के बाद इंटरनैशनल क्रिकेट की वापसी होगी। टीम इंडिया के नियमित कप्तान () भी इस सीरीज के जरिए वापसी करेंगे। कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एडिलेड टेस्ट खेलकर पैटरनिटी लीव पर स्वदेश लौट आए थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4 मैचों की सीरीज के आखिर के तीन टेस्ट कोहली नहीं खेल पाए थे। कोहली इस समय चेन्नै में टीम इंडिया के साथ बायो बबल (bio-bubble) में प्रवेश कर चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट की नजर () की कप्तानी के रिकॉर्ड पर होगी। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी अपनी अगुआई में घरेलू सरजमीं पर 21 टेस्ट मैच जीतकर पहले नंबर पर हैं। कोहली की कप्तानी में 20 टेस्ट घर पर जीत चुकी है टीम इंडिया कोहली की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2016/17 में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज 4-0 से जीती थी। विराट अपनी कप्तानी में घर में 20 टेस्ट मैच जीत चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज में टीम इंडिया जीत की प्रबल दावेदार है। इस सीरीज में कोहली पूर्व विकेटकीपर कप्तान धोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। मौजूदा सीरीज में विराट की टीम दो टेस्ट मैच जीत लेती है तो वह भारत में टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। तीसरे नंबर पर हैं अजहरुद्दीन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (Mohammad Azharuddin) हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अपने घर पर 13 टेस्ट मैच जीते हैं। चौथे नंबर पर 'प्रिंस ऑफ कोलकाता' यानी सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) का नंबर आता है। गांगुली की कप्तानी में भारत ने अपने घरेलू सरजमीं पर 10 टेस्ट जीते हैं। 33 टेस्ट कोहली की कप्तानी में जीत चुकी है टीम इंडिया विराट ने अब तक 56 टेस्ट में कप्तानी की है जिसमें टीम इंडिया को 33 में जीत मिली है। टीम इंडिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट पिछले कुछ समय से बेहतरीन फॉर्म में हैं। धोनी ने 60 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी की जिसमें से 27 में जीत मिली वहीं गांगुली की कप्तानी में 21 टेस्ट भारत जीतने में सफल रहा। अजरुद्दीन की अगुआई में टीम इंडिया ने 14 जबकि सुनील गावसकर (Sunil Gavaskar) की कप्तानी में 9 टेस्ट में जीत मिली। इंग्लैंड () के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambarm Stadium) में खेले जाएंगे जबकि तीसरा और चौथा टेस्ट अहमदाबाद में आयोजित होगा। सीरीज का तीसरा टेस्ट डे नाइट खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39wWMyW
Share:

कभी रन बनाने से ज्यादा जरूरी होता है 'टिके' रहना, पुजारा का आलोचकों को जवाब

नई दिल्ली () का मानना है कि कई बार गेंदों का सामना करना रन बनाने से अधिक मायने रखता है। इस दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने हाल के ऑस्ट्रेलियाई दौरे () में यही सब कुछ किया। पुजारा का मानना है कि स्ट्राइक रेट की चर्चा को कुछ जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जाता है। इस बल्लेबाज ने दो साल पहले ऑस्ट्रेलिया में अधिक रन (521 रन, 41.41 की स्ट्राइक रेट से) बनाए लेकिन विपरीत परिस्थितियों में हाल के दौरे के अपने प्रदर्शन (271 रन, 29.20 की स्ट्राइक रेट) को भी वह समान रूप से महत्वपूर्ण मानते हैं। पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला में जैव सुरक्षित वातावरण में जाने से पहले पीटीआई से कहा, 'दोनों दौरे टीम के लिए शानदार रहे और निजी तौर पर मैंने दोनों दौरों में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन परिस्थितियां पूरी तरह से भिन्न थी। मैंने लगभग आठ महीने बाद (कोविड-19 के कारण) वापसी की। इस बीच कोई प्रथम श्रेणी मैच भी नहीं हुआ।' 'तैयारियों के लिहाज से यह आसान नहीं था' यह 31 वर्षीय बल्लेबाज श्रृंखला के दौरान चट्टान की तरह क्रीज पर खड़ा रहा विशेषकर ब्रिसबेन में अंतिम टेस्ट मैच में जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण का डटकर सामना किया और कई गेंदें शरीर पर भी झेली। पुजारा ने कहा, 'तैयारियों के लिहाज से यह आसान नहीं था और ऑस्ट्रेलियाई टीम हमारे में से प्रत्येक के लिए रणनीति के साथ उतरी थी। लय हासिल करने में थोड़ा समय लगा लेकिन सौभाग्य से आखिर में सब कुछ सकारात्मक रहा। आंकड़ों के लिहाज से यह बहुत बहुत अच्छी श्रृंखला नजर नहीं आ रही हो लेकिन अगर आप पिचों पर गौर करो तो इस बार बहुत अधिक रन नहीं बने। निसंदेह यह पिछली बार की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण था।' 928 गेंदों का सामना किया भारत की तरफ से अब तक 81 टेस्ट मैच खेलने वाले पुजारा ने कहा कि दो साल पहले खेली गई। 1258 गेंदों की तुलना में इस बार उन्होंने जिन 928 गेंदों का सामना किया वह चुनौतीपूर्ण तेज गेंदबाजी आक्रमण, पिचों की प्रकृति और भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण अधिक मायने रखती है। पुजारा ने कहा,'दोनों दौरों की तुलना करना बहुत मुश्किल है लेकिन यह दौरा विशेष था क्योंकि हमारी टीम कमजोर थी और कई युवा खिलाड़ी खेल रहे थे। वैसे मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि केवल यही सर्वश्रेष्ठ श्रृंखला थी जिसका मैं हिस्सा रहा हूं। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया में पिछली श्रृंखला भी कड़ी थी तथा 2017-18 की घरेलू श्रृंखला भी चुनौतीपूर्ण थी जिनका मैं हिस्सा रहा।' स्ट्राइक रेट अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है पुजारा का स्ट्राइक रेट अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है क्योंकि वह एक तरफ से पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिशेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों को पस्त करके दूसरे छोर के बल्लेबाजों के लिए काम आसान करते रहे। उन्होंने कहा, 'कई बार ऐसा समय आता है जबकि स्ट्राइक रेट मायने नहीं रखता। प्रत्येक बल्लेबाज की अपनी भूमिका होती है। टीम प्रबंधन इसे अच्छी तरह से समझता है। चाहे वह रवि (शास्त्री, मुख्य कोच) भाई हो या विक्की (विक्रम राठौड़, बल्लेबाजी कोच) भाई या अजिंक्य (रहाणे), उन्होंने मुझसे उसी तरह से बल्लेबाजी करने के लिए कहा जैसे मैं करता हूं।' परिस्थितियों के अनुसार मेरी बल्लेबाजी भी बदल जाती है भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से पराजित किया। बकौल पुजारा, 'मुझे रन बनाने के लिए अतिरिक्त समय लेना पड़ा। मैं हमेशा बड़ी तस्वीर पर ध्यान देता हूं क्योंकि मैं जानता था कि अगर मैं एक छोर पर टिका रहा तो गेंदबाजों के लिए टीम को आउट करना आसान नहीं होगा। यहां तक कि परिस्थितियों के अनुसार मेरी बल्लेबाजी भी बदल जाती है। जब पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो तो मैं स्ट्राइक रोटेट करूंगा। आप एक ही तरह से बल्लेबाजी नहीं कर सकते। यह अच्छा है कि दूसरे छोर पर रोहित और ऋषभ पंत जैसे स्ट्रोक प्लेयर थे और ऐसे में मुझे उसी तरह से बल्लेबाजी करने की जरूरत थी जैसी मैं करता हूं।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3anDyee
Share:

कुलदीप को मिल सकता है पहले टेस्ट में मौका, गलतियों को सुधारने पर है फोकस

कोलकाता भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के कलाई के स्पिनर () ने रविवार को कहा कि जब चीजें उनके अनुकूल नहीं चल रही होती हैं तो तब वह अपनी गलतियों पर ध्यान केंद्रित करना पसंद करते हैं। 26 वर्षीय यह खिलाड़ी पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में किसी भी प्रारूप में अंतिम एकादश में जगह नहीं बना पा रहा है। उन्हें हाल के ऑस्ट्रेलिया दौरे में केवल कैनबरा में एक वनडे में खेलने का मौका मिला था। भारत की तरफ से छह टेस्ट मैच खेल चुके इस चाइनामैन गेंदबाज को इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है क्योंकि चोटिल होने के कारण पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) की वेबसाइट पर जारी वीडियो में कहा, 'कभी ऐसा मौका आता है जबकि आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते और यह वह समय होता है जबकि आप अपनी गलतियों पर ध्यान देते हैं और अनुभव हासिल करते हैं ताकि आप इन गलतियों को भविष्य में नहीं दोहराएं।' कुलदीप के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पिछले दो सत्र अच्छे नहीं रहे। वह 2019 में नौ मैचों केवल चार विकेट ले पाये जबकि यूएई में पिछले साल खेले गए आईपीएल में उन्होंने चार मैचों में केवल एक विकेट हासिल किया। कुलदीप को 2021 की आईपीएल नीलामी से पहले केकेआर ने अपनी टीम में बनाए रखा है। बकौल कुलदीप, 'मैं सात साल से केकेआर के लिए खेल रहा हूं और सीनियर खिलाड़ी होने के नाते मुझे लगातार अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'यह चुनौतीपूर्ण है कि लेकिन आपको अपने खेल में लगातार सुधार करना होता है ताकि अपना स्तर बनाए रख सको। यह वास्तव में महत्वपूर्ण है क्योंकि फ्रेंचाइजी क्रिकेट कड़ा होता जिसमें आपसे काफी उम्मीदें लगाई जाती हैं।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3pzKLhV
Share:

अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की संभावित खिलाड़ियों में मिली जगह

मुंबई, 31 जनवरी (भाषा) भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी सॉव और बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को विजय हजारे ट्राफी के लिये मुंबई के 104 संभावित खिलाड़ियों में चुना गया है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने इन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा अपनी वेबसाइट पर की है। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन ने हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में हरियाणा के खिलाफ मुंबई की सीनियर टीम की तरफ से पदार्पण किया था। यह 21 वर्षीय तेज गेंदबाज पूर्व में नेट्स पर भारतीय टीम के लिये गेंदबाजी कर चुका है। सॉव आस्ट्रेलिया में 2-1 से श्रृंखला जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वह हालांकि केवल एडीलेड टेस्ट मैच में खेले थे जिसे भारत ने आठ विकेट से गंवाया था। अर्जुन और सॉव के अलावा भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, आलराउंडर शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तारे, सिद्धेष लाड, युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और अरमान जाफर को 104 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को भी सोमवार से शुरू होने वाले शिविर के लिये टीम में चुना गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस सत्र में रणजी ट्राफी का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है लेकिन विजय हजारे ट्राफी आयोजित की जाएगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3j5cZPi
Share:

टी10 क्रिकेट में इस गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका

नई दिल्ली अबू धाबी टी10 () क्रिकेट के चौथे एडिशन के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वेन पार्नेल () छाए रहे। नॉर्दर्न वॉरियर्स की ओर से खेल रहे इस तूफानी गेंदबाज ने दिल्ली बुल्स ( vs ) के खिलाफ हैट्रिक ली। पार्नेल मौजूदा लीग में हैट्रिक (Wayne Parnell’s hat-trick) लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। दिल्ली बुल्स के ड्वेन ब्रावो (), अली खान (Ali Khan) और शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) को लगातार तीन गेंदों पर अपना शिकार बनाने वाले पार्नोल लीग के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले ओवरऑल चौथे गेंदबाज बने। 31 वर्षीय पार्नेल ने दिल्ली बुल्स के पारी के नौंवे ओवर की दूसरी गेंद पर रदरफोर्ड को बोल्ड किया। तीसरी गेंद पर ब्रावो बोल्ड हुए जबकि अगली गेंद पर अली खान एलबीडब्ल्यू आउट हुए। इस तरह पार्नेल अपनी हैट्रिक लेने में सफल रहे। लक्ष्य का बचाव करने उतरी नॉर्दर्न वॉरियर्स की ओर से पार्नेल ने 2 ओवर गेंदबाजी की। पहले ओवर में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। दूसरे ओवर में पार्नेल ने तीनों विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने कुल 15 रन खर्च किए। ये गेंदबाज भी टी10 में ले चुके हैं हैट्रिक टी10 क्रिकेट में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरदी (Shahid Afridi) के नाम सबसे पहले हैट्रिक का रिकॉर्ड है। अफरीदी ने साल 2017 में इस लीग के पहले एडिशन के पहले ही मैच में हैट्रिक ली थी। इसके बाद भारत के पूर्व स्पिनर प्रवीण तांबे (Pravin Tambe) का नाम आता है। प्रवीण हैट्रिक सहित 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। पाकिस्तान के आमेर यामिन के नाम 4 गेंदों पर 4 विकेट दर्ज है। दिल्ली बुल्स को हरा नॉर्दर्न वारियर्स ने दर्ज की पहली जीत नॉर्दर्न वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) के 54 रन के दम पर 10 ओवर में 3 विकेट पर 137 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल 8 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद लौटे वहीं फेबियन एलेन 10 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली बुल्स टीम 7 विकेट पर 105 रन ही बना सकी और 32 रन से मुकाबला हार गई। वॉरियर्स की दो मैचों में ये पहली जीत है। सभी टीमें कम से कम 2 मैच खेल चुकी हैं। दिल्ली बुल्स 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 प्वाइंट्स लेकर ग्रुप ए में पहले नंबर पर है जबकि वॉरियर्स टीम 2 मैचों में एक जीत से 2 अंक लेकर दूसरे नंबर काबिज है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3r76b6u
Share:

Wiki पर दीपक चाहर की उम्र 48 साल, बहन मालती ने लिए मजे

नई दिल्लीभारतीय पेसर की गलत उम्र लिखे जाने को लेकर उनकी बहन मालती चाहर ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। दीपक चाहर की उम्र विकिपीडिया पर 28 साल की बजाय 48 साल दिख रही है। इस पर उनकी बहन मालती ने ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया। उन्होंने लिखा, 'विकिपीडिया को शुक्रिया...आखिरकार दीपक मुझसे बड़े हैं... 48 की उम्र में सबसे फिट खिलाड़ी।' पढ़ें, फिर लोगों ने भी मजे लेने शुरू कर दिए। किसी ने इसे उनकी आईपीएल टीम चेन्नै सुपर किंग्स से जोड़ा तो किसी ने लगातार चोट से इसे जोड़ा। जोंस नाम के एक यूजर ने लिखा, 'यही कारण है कि वह सीएसके टीम में हैं।' सीएसके में कई उम्रदराज खिलाड़ी हैं और उसे टीम को 'बूढ़ों की फौज' भी कहा जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यही कारण है कि वह जल्दी चोटिल हो जाते हैं। दीपक ने करियर में अब तक 3 वनडे और 13 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे मे दो और टी20 इंटरनैशनल में कुल 18 विकेट झटके हैं। यूपी के आगरा में जन्मे दीपक ने 45 फर्स्ट क्लास मैच भी खेले हैं और कुल 126 विकेट लिए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/36qq68m
Share:

Ind vs Eng: ‘World-class’ Kohli doesn’t have ‘any sort of weakness’, praises Moeen Ali

Ind vs Eng: ‘World-class’ Kohli doesn’t have ‘any sort of weakness’, praises Moeen Ali




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/39x7568
Share:

ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत का पीएम मोदी ने किया जिक्र तो विराट ने दिया जवाब

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम ने इसी महीने ऑस्ट्रेलिया को उस की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में मात दी और इतिहास रच दिया। इस जीत पर प्रधानमंत्री ने भी खुशी जाहिर की। उन्होंने रविवार को रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में इसका जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, 'इस महीने, क्रिकेट पिच से भी बहुत अच्छी खबर मिली। हमारी क्रिकेट टीम ने शुरुआती दिक्कतों के बाद शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती। हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और टीम वर्क प्रेरित करने वाला है।' इस पर टीम इंडिया के कैप्टन ने भी रिप्लाई दिया। उन्होंने PMO के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उस पर तिरंगा पोस्ट किया। भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज को मेहमान टीम ने 2-1 से जीता। सीरीज के चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत के कई स्टार खिलाड़ी चौटिल थे, इसके बावजूद उसने 3 विकेट से मैच जीता और बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी को भी बरकरार रखा। अजिंक्य रहाणे ने सीरीज के तीन टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली और दो में जीत दर्ज की। विराट कोहली पैटरनिटी लीव पर शुरुआती टेस्ट मैच खेलकर स्वदेश लौट आए थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2NSa7cU
Share:

विराट को कैसे आउट करना है? मोईन अली बोले- हम तो नहीं जानते

चेन्नैइंग्लैंड के ऑलराउंडर ने कहा कि वह नहीं जानते कि भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में से कैसे पार पाना है। उन्हें लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में अपनी टीम की शानदार जीत का हिस्सा नहीं होने के कारण यह स्टार बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ज्यादा प्रेरित होगा। विराट कोहली अपनी पहली बच्ची के जन्म के कारण सीरीज का केवल शुरुआती टेस्ट मैच खेले थे जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौट आए थे। वह पांच फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। पढ़ें, मोईन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘हम उन्हें (विराट) कैसे आउट करेंगे? वह निश्चित तौर पर शानदार खिलाड़ी हैं, विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं। वह अच्छे प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित रहते हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि ऑस्ट्रेलिया में टीम के अच्छे प्रदर्शन के बाद वह अधिक प्रेरित होंगे क्योंकि वह अपने बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट आए थे।’ उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि उन्हें कैसे आउट करना है क्योंकि मुझे नहीं लगता कि उनकी कोई कमजोरी है लेकिन हमारा गेंदबाजी आक्रमण अच्छा है और हमारे पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं।’ मोईन ने कहा, ‘वह बहुत अच्छे इंसान और मेरे अच्छे दोस्त हैं। हम क्रिकेट को लेकर अधिक बात नहीं करते।’ कोविड-19 से उबरने के बाद वापसी करने वाले मोईन ने कहा कि वह अब भी मैच विजेता प्रदर्शन करने में सक्षम है और भारत की चुनौती के लिये तैयार हैं। टेस्ट सीरीज के अलावा इंग्लैंड को भारत में तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेलने हैं। 33 साल के मोईन ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट खेलना उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है और अगली सीरीज के लिए उन्होंने छोटे-छोटे लक्ष्य तय किए हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे टीम में चुना जाता है या नहीं, यह अलग मसला है। जहां तक खेलने की बात है तो मुझे लगता है कि मैं तैयार रहूंगा। मैंने लंबा इंतजार किया है।’ मोईन ने कहा, ‘मुझे अब भी लगता है कि मैं विकेट ले सकता हूं, रन बना सकता हूं और मैच विजेता प्रदर्शन कर सकता हूं। मेरे छोटे-छोटे लक्ष्य है जिन्हें मैं पहले हासिल करना चाहता हूं। मैं 200 विकेट लेने से ज्यादा दूर नहीं हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि लोग कहते हैं कि वे इन चीजों पर गौर नहीं करते लेकिन मैं इस पर ध्यान दे रहा हूं। इसके बाद मैं अगले लक्ष्य पर ध्यान दूंगा।’ इस स्पिनर को इंग्लैंड टीम के श्रीलंका पहुंचने पर कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था। इंग्लैंड ने इस सीरीज में क्लीन स्वीप किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 181 विकेट लिए हैं और 2782 रन बनाए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39vZQLR
Share:

गांगुली की हालत ठीक, दूसरी एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

कोलकाताटीम इंडिया के पूर्व कैप्टन को रविवार सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गांगुली () की अवरुद्ध धमनियों को खोलने के लिए तीन दिन पहले उनकी दूसरी बार एंजियोप्लास्टी की गई थी। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इससे पहले शनिवार को 48 वर्षीय गांगुली को हालत में सुधार के बाद क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में गांगुली का इलाज चल रहा था। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गांगुली की हालत में एंजियोप्लास्टी के बाद सुधार आया है। पढ़ें, अधिकारी ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () के मौजूदा अध्यक्ष की गुरुवार को फिर से एंजियोप्लास्टी हुई थी और उनके हृदय की धमनियों में अवरोध दूर करने के लिए दो और स्टेंट डाले गए। उन्होंने कहा, ‘सौरभ गांगुली की हालत स्थिर है। उन्हें गुरुवार रात अच्छी नींद आई। उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी मानक सामान्य हैं। उन्हें सीसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है।’ हृदय संबंधी दिक्कतों के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष गांगुली बुधवार को एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ देवी शेट्टी और डॉ अश्विन मेहता तथा अन्य डॉक्टरों की एक टीम ने गुरुवार को उनकी एंजियोप्लास्टी की थी और दो स्टेंट डाले थे। अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने कहा, ‘गांगुली की सेहत ठीक है और उनका हृदय सामान्य व्यक्ति की तरह सेहतमंद है। उनका स्वास्थ्य बहुत तेजी से ठीक हुआ है और हमें उम्मीद है कि कुछ ही दिन में वह सामान्य जीवन जी सकेंगे।’ उन्होंने कहा कि गांगुली को सख्त दिनचर्या नियमित रखनी पड़ेगी और कुछ महीने दवाइयां लेनी पड़ेंगी। इससे पहले गांगुली को महीने की शुरुआत हल्का दिल का दौरा पड़़ा था और उनके ‘ट्रिपल वेसेल डिजीज’ से पीड़ित होने का पता चला था। उस दौरान धमनी में अवरोध को दूर करने के लिए उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी और एक स्टेंट डाला गया था। गांगुली 2 जनवरी को भी कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे और 5 दिन बाद उन्हें बेहतर महसूस होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। उन्हें बाद में डॉक्टरों का धन्यवाद दिया था और उम्मीद जताई थी कि वह जल्द ही फ्लाइट ले सकेंगे। हालांकि बाद में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। (एजेंसी से इनपुट)


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2NQxvaK
Share:

Saturday, January 30, 2021

वाइड बॉल पर मार्श OUT? अंपायरिंग पर भड़के स्टोक्स और ब्रॉड

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के टी20 टूर्नमेंट बिग बैश लीग में शनिवार को खराब अंपायरिंग देखने को मिली। सिडनी सिक्सर्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मुकाबले में एक बॉल पर को अंपायर ने आउट करार दे दिया, जो वाइड नजर आ रही थी। सिडनी सिक्सर्स की टीम ने बिग बैश लीग () के मौजूदा सीजन के क्वॉलिफायर मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही वह लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई। पर्थ 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे। इसके जवाब में सिडनी की टीम ने जेम्स विंस की 98 रनों की नाबाद पारी के दम पर 17 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। पढ़ें, पर्थ के मिचेल मार्श () खराब अंपायरिंग का शिकार हो गए। मार्श को अंपायर ने वाइड गेंद पर आउट दे दिया। खराब अंपायरिंग के बाद मार्श तो नाराज दिखे ही, साथ ही धुरंधर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी निराशा जाहिर की। जब मार्श क्रीज पर थे, पारी के 13वें ओवर में स्टीव ओ कीफ ने लेग साइड पर बेहद वाइड गेंद फेंकी। मार्श ने बल्ला तो चलाया लेकिन गेंद उनके बैट से दूर थी। इसके बावजूद गेंदबाज और विकेटकीपर ने अपील की और अंपायर ने भी आनन-फानन में आउट दे दिया। अंपायर के इस फैसले से मार्श दंग रह गए और वह जोर से 'NO' चिल्लाते नजर आए। मार्श मात्र दो रन ही बना सके। इसके बाद खराब अंपायरिंग पर बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड भड़क गए। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी लीग में डीआरएस का इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा है। स्टोक्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'डीआरएस अंपायरों को गलत साबित करने के लिए नहीं है। धरती पर आखिर डीआरएस का इस्तेमाल हो ही क्यों रहा है। इस तरह की चीजों को होते देखना बेहद निराशाजनक है, जबकि इसका आसान इलाज आपके पास है।' ब्रॉड ने ट्वीट किया, 'वहां वह पागल है। अपने बेस्ट खिलाड़ियों को इस तरह खोना बुरा लगता है। क्या हमें सभी मुकाबलों में डीआरएस का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3r7Ozat
Share:

BCCI to host Indian Premier League 2021 at home

BCCI to host Indian Premier League 2021 at home




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3anlv8l
Share:

बटलर बोले, 2012 की टीम इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक, मौजूदा टीम उसके करीब

चेन्नैस्टार बल्लेबाज का मानना है कि एलिस्टर कुक की अगुआई वाली 2012 की टीम इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक होगी और जो रूट की कप्तानी में मौजूदा टीम उसके करीब पहुंच रही है। मौजूदा कप्तान रूट ने 2012 सीरीज के नागपुर में हुए अंतिम टेस्ट में पदार्पण किया था। बटलर () ने शनिवार को ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘जो रूट ने उस दौरे पर पदार्पण किया था और उसकी अच्छी यादें और सीख हैं जिसने हमें सफल बनाया। वह इंग्लैंड की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक थी, काफी शानदार खिलाड़ी।’ पढ़ें, उन्होंने आगे कहा, ‘यह टीम सफर के मामले में अलग चरण पर है लेकिन निश्चित तौर पर उस पॉइंट की ओर बढ़ रही है। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ उनकी सरजमीं पर चुनौती को स्वीकार करने का रोमांचक समय।’ वर्ष 2012 की सीरीज को ग्रीम स्वान और मोंटी पनेसर की गेंदबाजी और मुंबई में केविन पीटरसन की 186 रन की शानदार पारी के लिए जाना जाता है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी के अनुकूल हालात में पहली पारी में 350 रन के स्कोर को अच्छा माना जाता है लेकिन बटलर ने कहा कि कुछ युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली उनकी टीम को समझना होगा कि भारत में अच्छा स्कोर 600 से भी अधिक हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘यह हालात से सामंजस्य बैठाना और उसके अनुसार खेलना है। इंग्लैंड के गेंद सीम और स्विंग करती है। उदाहरण के लिए पहली पारी में 300 रन का स्कोर बड़ा हो सकता है और अगर आप भारत में खेल रहे हो तो हम पहले दो दिन शानदार बल्लेबाजी विकेट पर खेलते हैं, अच्छा स्कोर 600-650 तक हो सकता है।' बटलर का मानना है कि टीम के हर सदस्य को श्रीलंका में रूट की चली राह पर चलना चाहिए जहां उन्होंने दिखाया कि बड़ी पारी कैसे बनाते हैं। बटलर ने कहा, ‘जो रूट इसके उदाहरण हैं और उन्होंने हमारे लिए श्रीलंका में ऐसा किया, दोहरा शतक जड़ा और 180 रन की पारी खेली। उन्होंने दर्शाया कि हमें हालात का फायदा उठाना होगा और बड़ा स्कोर बनाना होगा।’ इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने याद किया कि भारत ने 2016 सीरीज में पहली पारी में अच्छे स्कोर की बदौलत कैसे बाजी मारी। उन्होंने कहा, ‘जब हम चार-पांच साल पहले यहां चेन्नै में खेले थे तो हमने 470 रन बनाए थे और भारत ने करूण नायर के 300 रन की बदौलत 700 रन बनाए। इसलिए यह शानदार शिक्षा है कि भारत में बड़ी पहली पारी क्या है और इसके लिए कैसी मानसिकता होनी चाहिए।’ पढ़ें, भारत अब टेस्ट क्रिकेट की मजबूत टीम है लेकिन बटलर ने कहा कि अगर विकल्प मिला तो वह ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली कमजोर टीम की जगह भारत की शीर्ष टीम से भिड़ना चाहेंगे। आगामी सीरीज में हालांकि इंग्लैंड का प्रदर्शन इस पर निर्भर करेगा कि रूट स्पिनरों के खिलाफ कैसी रणनीति बनाते हैं। बटलर ने कहा, ‘श्रीलंका में जो रूट शानदार फॉर्म में थे, स्पिन गेंदबाजी को खेलते हुए उनका खेल हमेशा शानदार रहा है। वह स्वीप शॉट खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और शानदार तरीके से लेंथ को भांप लेते हैं जो उनका मजबूत पक्ष है।’ बटलर ने कहा कि रूट के खेल का सर्वश्रेष्ठ हिस्सा उनकी स्ट्राइक रोटेट करने की क्षमता है। विकेटकीपर के रूप में बटलर का मानना है कि पांच दिन में पिच के लगातार टूटने के कारण टीम हमेशा मैच में बनी रहती है। उन्होंने कहा, ‘हम जिस तरह की पिचों पर खेलने के आदी हैं उन्हें देखते हुए विकेटकीपिंग के लिए हालात काफी अलग हैं। पांच दिन में जिस तरह पिच बदलती और टूटती है उसके देखते हुए विकेटकीपिंग चुनौतीपूर्ण होती है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ozkTkP
Share:

सेंचुरी, मैन ऑफ द मैच... फिर क्यों चेन्नै में फूट-फूटकर रोने लगे थे सचिन

नई दिल्लीमहान बल्लेबाजों में शुमार और उनके फैंस के लिए 31 जनवरी का दिन खुशी और गम दोनों से भरा है। आज से 22 साल पहले 1999 में चेन्नै के चेपॉक स्टेडियम में सचिन तेंडुलकर () ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था, लेकिन भारत को इस बेहद रोमांचक मैच में 12 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। सचिन बने मैन ऑफ द मैच1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच तब 9 साल के अंतराल में पहला टेस्ट मैच चेन्नै में खेला गया। तीन मैचों की इस सीरीज के पहले टेस्ट मैच में भारत को 12 रन से करीबी हार झेलनी पड़ी। 28 जनवरी से शुरू हुए इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच तो सचिन तेंडुलकर बने लेकिन इस बात की खुशी कम थी क्योंकि उनकी टीम हार गई। 12 रन से हारा था भारतवसीम अकरम की कप्तानी वाली टीम पाकिस्तान ने पहली पारी में 238 रन बनाए, जिसमें मोईन खान और मोहम्मद यूसुफ ने अर्धशतक जड़े। अनिल कुंबले ने 6 विकेट झटके फिर मोहम्मद अजहरूद्दीन की कप्तानी में भारत ने सौरभ गांगुली और राहुल द्रविड़ की फिफ्टी की बदौलत 254 रन बनाए। दूसरी पारी में शाहिद अफरीदी ने बेहतरीन अंदाज में खेलते हुए 191 गेंदों पर 141 रन बनाए और इंजमाम उल हक के साथ 97 रन की साझेदारी की। पाकिस्तान ने 286 रन बनाकर भारत को 271 रन का टारगेट दिया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी को उतरे सचिन ने 136 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। पाक के लिए सकलैन मुश्ताक ने पांच, शाहिद अफरीदी ने तीन जबकि कप्तान वसीम अकरम ने दो विकेट झटके। भारत को थी 17 रन की जरूरत और सचिन OUTलक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 5 विकेट 82 रन तक गिर गए थे, ऐसा भी लगने लगा था कि मेजबान टीम मैच बचाने के लिए खेल सकती है लेकिन सचिन और नयन मोंगिया ने शतकीय साझेदारी की और उम्मीदें बढ़ने लगीं। दोनों ने छठे विकेट लिए 136 रन जोड़े। जब मोंगिया (52) को वसीम अकरम ने पविलियन भेजा, तब भारत का स्कोर 218 रन पर पहुंच गया था। टीम इंडिया जीत से सिर्फ 53 रन दूर थी और उसके चार विकेट शेष थे। पीठ के दर्द के बावजूद सचिन क्रीज पर टिके हुए थे। फिर सुनील जोशी और सचिन ने सातवें विकेट लिए 36 रन जोड़े। जब भारत जीत से मात्र 17 रन दूर था, तब सचिन को सकलैन ने अकरम के हाथों कैच करा दिया और देखते ही देखते 258 पर पूरी भारतीय पारी को रोक दिया। हार के बाद सचिन हुए भावुकजब सचिन की साहसिक पारी के बावजूद भारत जीत नहीं पाया तो वह रोने लगे। उस समय भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी राज सिंह डूंगरपुर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सचिन जैसे ही आउट हुए, तो वह ड्रेसिंग रूम में आकर रोने लगे। डूंगरपुर और टीम इंडिया के तत्कालीन कोच अंशुमान गायकवाड़ के समझाने के बाद भी सचिन खुद को हार का जिम्मेदार मान रहे थे और वह काफी देर तक रोते रहे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2YrVlvq
Share:

BBL 10: जोश इंग्लिस ने खेला सबसे बेरहम शॉट, कॉमेंटेटर भी दिखे हैरान

सिडनीकहा जाता है क्रिकेट में रन मायने रखते हैं, चाहे वो कैसे भी जुटाए गए हों। कुछ ऐसा ही देखने को मिला बिग बैश लीग (BBL) के क्वॉलिफायर के दौरान। पर्थ स्कोचर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी 69 रनों की नाबाद पारी के दौरान एक ऐसा शॉट खेला जो कॉमेंटेटर्स के बीच चर्चा का केंद्र रहा। हालांकि, इस मैच में उनकी टीम को सिडनी सिक्सर्स के हाथों हार मिली। पारी का 17वां ओवर बेन बेन ड्वॉरशुस कर रहे थे और पहली गेंद ऑफ स्टंप से काफी बाहर की, क्योंकि बल्लेबाज इंग्लिस उसपर स्विच शॉट खेलने के लिए पहले से तैयार दिख रहे थे। हालांकि, जैसे ही बेन ने चालाकी दिखाई इंग्लिस ने बॉल को बैट के नीचले सिरे से हल्का-सा दबा दिया। इससे गेंद बल्ले का अंदरुनी किनारा लेते हुए थर्डमैन सीमारेखा से बाहर चली गई। इस शॉट को देखकर कॉमेंटेटर्स भी हैरान थे। उनका कहना है कि यह वाकई में बिग बैश लीग का सबसे बेरहम शॉट है। मैच की बात करें तो पर्थ ने 6 विकेट पर 167 रन बनाए थे। जवाब में सिडनी ने जेम्स विंसी के 53 गेंदों में खेली गई नाबाद 98 रनों की धांसू पारी की बदौलत 17 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। जहां तक जोश की बात है तो उन्होंने 41 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के जड़े।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2MA3KdA
Share:

जब वाइड गेंद ने तोड़ा शतक का सपना, बल्लेबाज की रही ऐसी रही प्रतिक्रया

सिडनीसिडनी सिक्सर्स की टीम ने बिग बैश लीग (BBL) के मौजूदा सत्र के क्वॉलिफायर मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स के खिलाफ एकतरफा 9 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही वह लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई। पर्थ 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए थे। इसके जवाब में सिडनी की टीम ने जेम्स विंस की 98 रनों की नाबाद पारी के दम पर 17 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में एक बड़ा ही अजीब वाकया देखने को मिला। दरअसल, जेम्स विंस 98 रन पर थे और टीम को जीत के लिए एक रन की जरूरत थी। यहां गेंदबाज एंड्रयू टाय ने वाइड कर दिया, जिसके वजह से विंस शतक बनाने का मौका गंवा बैठे। यह सब हुआ 18वें ओवर की पहली गेंद (जो वाइड रही) पर। गेंद को जैसे ही अंपार ने वाइड करार दिया विंस निराश हो गए। उनकी टीम जीत गई थी, लेकिन वह हैरान से अपनी जगह ही खड़े रहे। हालांकि, मैदान से वापस आते समय उन दोनों ने हाथ मिलाए और किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं देखने को मिली। टाय की वाइड गेंद पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए ऐसी गेंदबाजी की आलोचना की है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3j9hLLC
Share:

Abu Dhabi T10: बांग्ला टाइगर्स ने मराठा अरेबियंस को हराया, ऐसा रहा मैच का रोमांच

अबु धाबीबांग्ला टाइगर्स ने शनिवार को यहां अबु धाबी टी10 क्रिकेट टूर्नमेंट में गत चैंपियन मराठा अरेबियंस को छह विकेट से हरा दिया। अरेबियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाने के बावजूद 10 ओवर में 103 रन ही बना सकी। मोहम्मद हफीज ने 30 गेंद में नाबाद 61 रन बनाए। अब्दुल शकूर ने नाबाद 34 रन की पारी खेली। इसके जवाब में टाइगर्स की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन तेजी से रन बनाते हुए आठ ओवर में चार विकेट पर 105 रन बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2YtPC8q
Share:

Watch: Paceman Jasprit Bumrah emulates Anil Kumble's action in the nets

Watch: Paceman Jasprit Bumrah emulates Anil Kumble's action in the nets




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2L2qJxs
Share:

Jos Buttler lauds Indian cricket team, says ‘best test squad in world’

Jos Buttler lauds Indian cricket team, says ‘best test squad in world’




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2Ml74JR
Share:

BBL Final: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा बिग बैश लीग का फाइनल

सिडनीसिडनी सिक्सर्स ने शनिवार शाम को क्वॉलिफायर में पर्थ स्कॉर्चर्स को हराने के साथ 6 फरवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाले (बीबीएल) के फाइनल की मेजबानी हासिल कर ली है। स्कॉर्चर्स को हालांकि फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिलेगा। उसे 4 फरवरी को ऑप्थस स्टेडियम( पर्थ) में चैलेंजर की मेजबानी करनी है। वह सिडनी थंडर या ब्रिस्बेन हीट में से किसी एक से भिड़ेगा, जो रविवार रात को मनुका ओवल में आमने-सामने होंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग के प्रमुख एलिस्टेयर डॉब्सन ने कहा, 'हम दूसरे लगातार बीबीएल फाइनल की मेजबानी के अधिकार को अर्जित करने के लिए सिडनी सिक्सर्स को बधाई देना चाहते हैं।' शेष बीबीएल फाइनल सीरीज मैच इस प्रकार हैं...
  • 31 जनवरी: नॉकआउट, सिडनी थंडर बनाम ब्रिस्बेन हीट, मनुका ओवल, कैनबरा
  • 4 फरवरी: चैलेंजर, पर्थ स्कॉर्चर्स बनाम नॉकआउट का विजेता, ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ
  • 6 फरवरी: फाइनल, सिडनी सिक्सर्स बनाम चैलेंजर का विजेता, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3pyFJ5i
Share:

Ind vs Eng: ‘Joe Root has hunger to bat for longer period’, appreciates Jos Buttler

Ind vs Eng: ‘Joe Root has hunger to bat for longer period’, appreciates Jos Buttler




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3pxLobD
Share:

‘Getting to play cricket and do job that we love in tough time of COVID’: Buttler

‘Getting to play cricket and do job that we love in tough time of COVID’: Buttler




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3afyV69
Share:

कुंबले नहीं जसप्रीत बुमराह हैं यह, उनकी लेग स्पिन देख जंबो भी रह जाएंगे हैरान!

नई दिल्लीभारतीय तेज गेंदबाज को दिग्गज बल्लेबाजों के हौसले पस्त करने वाली यॉर्कर गेंद करते हुए तो आपने देखा होगा, लेकिन अब उनका जो रूप देखने को मिला है वह उनके चाहने वालों को हैरान कर देगा। हैरान होने वालों में सिर्फ फैन नहीं, बल्कि लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान का नाम भी हो सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में ऐसा ही कुछ है। अब आप सोच रहे हैं कि आखिर उस वीडियो में ऐसा क्या है, जिससे कुंबले भी हैरान होंगे तो बता दें कि यह यॉर्कर किंग लेग स्पिन करता दिख रहा है। रोचक बात यह है कि उनकी गेंदबाजी बिल्कुल सटीक लग रही है। कतई ऐसा नहीं लग रहा है कि वह तेज गेंदबाज हैं और लेग स्पिनर के ऐक्शन को कॉपी कर रहे हैं। बीसीसीआई ने बुमराह का वीडियो शेयर किया और लिखा, 'हमने जसप्रीत बुमराह की आग उगलती यॉर्कर और तेज बाउंसर देखी। यहां हम पेश कर रहे हैं तेज गेंदबाज का अनोखा रूप। जसप्रीत बुमराह महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले के एक्शन की नकल उतार रहे हैं और उन्होंने इसे शानदार तरीके से किया।' उल्लेखनीय है कि भारतीय कोच रहे अनिल कुंबले फैंस के बीच जंबो नाम से मशहूर हैं और वह भारत के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज भी हैं। उनके नाम 619 टेस्ट विकेट हैं और एक पारी में 10 विकेट लेने का खास रेकॉर्ड भी उनके नाम है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3cqrLPi
Share:

एशियाई क्रिकेट परिषद में जय शाह को मिली नई जिम्मेदारी, बने अध्यक्ष

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह को शनिवार को सर्वसम्मति से एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का अध्यक्ष चुना गया। शाह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के प्रमुख नजमुल हसन पापोन की जगह लेंगे। बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने ट्विटर पर इस खबर को साझा किया। धूमल ने लिखा, ‘एशियाई क्रिकेट परिषद का अध्यक्ष बनने के लिए जय शाह को बधाई। मुझे यकीन है कि एसीसी आपके नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छुएगा और पूरे एशियाई क्षेत्र के क्रिकेटरों को फायदा होगा। सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ एसीसी के पास एशिया कप टूर्नमेंट के आयोजन की जिम्मेदारी होती है। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में होने वाले एशिया कप को इस साल जून के लिए स्थगित कर दिया गया। पाकिस्तान को शुरुआत में टूर्नमेंट की मेजबानी करनी थी लेकिन अब इसका आयोजन श्रीलंका या बांग्लादेश में हो सकता है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2L5XRo8
Share:

भारत में ही होगा IPL 2021? बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष धूमल का बड़ा बयान

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट बोर्ड के कोषाध्यक्ष ने शनिवार को कहा कि भारत में कोरोना महामारी के बाद हालात अब बेहतर हो रहे हैं और ऐसे में अगले आईपीएल के लिए विदेशी मेजबान का विकल्प रखने की कोई जरूरत नहीं लग रही। आईपीएल की संचालन परिषद के सदस्य धूमल ने कहा कि बोर्ड को यकीन है कि 2021 आईपीएल भारत में ही हो सकेगा। आईपीएल का पिछला सत्र यूएई में कराना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘हम भारत में आईपीएल कराने पर काम कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह संभव होगा। इस समय बैकअप के बारे में सोच ही नहीं रहे। हम सभी भारत में ही इसका आयोजन चाहते हैं।’ धूमल ने कहा, ‘इस समय भारत यूएई से अधिक सुरक्षित है। उम्मीद है कि हालात स्थिर रहेंगे और सुधरते जाएंगे।’ यूएई में जहां कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं, वहीं भारत में इसमें गिरावट आई है। यूएई में 19 सितंबर को आईपीएल शुरू होने के समय एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के औसत 770 मामले थे जो अब बढकर 3743 हो गए हैं। वहीं भारत में अधिक आबादी और क्षेत्रफल के बावजूद अब एक दिन में 15000 से कम मामले आ रहे हैं जो सितंबर में 90000 प्रतिदिन थे। बीसीसीआई को इस साल रणजी ट्रोफी नहीं कराने का भी कठिन फैसला लेना पड़ा जबकि विजय हजारे ट्रोफी, अंडर 19 वनडे और महिला वनडे टूर्नमेंट होंगे। धूमल ने कहा, ‘हमने खिलाड़ियों, चयन समिति, राज्य संघों से फीडबैक मांगा। यह महसूस किया गया कि 2020 बीत चुका है और एक साल में दो सत्र कराने की बजाय सीमित ओवरों का क्रिकेट कराना बेहतर है।’ घरेलू क्रिकेट भी बायो बबल में खेला जा रहा है और धूमल ने कहा कि यह आयोजकों और खिलाड़ियों के लिए कठिन है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का होने तक यह करना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘यह कठिन है लेकिन कम से कम खेल तो हो रहा है। हम खिलाड़ियों के वैक्सीनेशन की दिशा में काम कर रहे हैं।सरकारी निर्देशों के अनुसार मोर्चे पर काम कर रहे लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को पहले टीके लगेंगे। हम सरकार के संपर्क में हैं ताकि खिलाड़ियों को टीके लग सकें।’ भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज में दर्शकों के मैदान पर लौटने की संभावना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘हम नियमित आधार पर हालात की समीक्षा कर रहे हैं। इसके लिए प्रदेश और केंद्र सरकार से मिलकर काम करना होगा। हम चाहते हैं कि दर्शक मैदान पर लौटें।सौ फीसदी तो संभव नहीं लेकिन 25 से 50 प्रतिशत के बीच।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3aetQLu
Share:

जानें, बटलर ने क्यों कहा- अब से हर सीरीज में नहीं दिखेंगे सभी स्टार खिलाड़ी

चेन्नैइंग्लैंड के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना महामारी के बीच अपने मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अब दुनिया के शीर्ष क्रिकेटर हर सीरीज में नजर नहीं आएंगे। बटलर ने कहा, ‘आप हर समय सबसे मजबूत टीम लेकर उतरना चाहते हैं लेकिन वह इस समय संभव नहीं है।’ इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट में जॉनी बेयरस्टॉ को आराम दिया है। बटलर ने श्रीलंका और भारत के दोहरे दौरे पर इस रोटेशन प्रणाली का समर्थन किया। बटलर का पूरा फोकस आगामी सीरीज पर है। वह आखिरी दो मैचों से बाहर रहकर सीमित ओवरों के चरण के लिए वापसी कर सकते हैं चूंकि बेयरस्टॉ तीसरे टेस्ट में टीम से जुड़ेंगे। बटलर ने कहा, ‘यह वाकई चुनौती है लेकिन दुनिया भर में लोग कठिन हालात से जूझ रहे हैं। महामारी में लोगों की दुनिया पलट गई। हम किस्मतवाले हैं कि क्रिकेट खेल पा रहे हैं। वह काम कर रहे हैं जिससे हमें प्यार है।’ उन्होंने कहा, ‘अपने परिवार से दूर रहना , क्वारंटीन में रहना और होटलों में बंद रहना कठिन है। ईसीबी ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए रोटेशन नीति अपनाई है।’ उन्होंने कहा, ‘कई बार झुंझलाहट भी होती है क्योंकि आप हमेशा अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को खेलते देखना चाहते हैं लेकिन बायो बबल में इतना लंबा समय बिता पाना संभव नहीं है।’ बटलर ने स्वीकार किया कि इस समय वह अल्पकालिन लक्ष्य लेकर ही चल रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘आपको अपना पूरा ख्याल रखना होगा। अल्पकालिन लक्ष्य अहम है क्योंकि भविष्य में काफी अनिश्चितताएं हैं।’ उन्होंने कहा कि इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखकर निजी तौर पर उनके लिए आईपीएल तैयारी का अच्छा मंच होगा। उन्होंने कहा कि मार्च में होने वाले पांच टी20 मैचों से भी टीम को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘आईपीएल से पिचों को समझने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें अधिकांश क्रिकेटर खेलते हैं तो उनके खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अनुभव मिल जाता है। मसलन अगर आपने जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज को पहले नहीं खेला हो तो दिक्कत हो सकती है क्योंकि उसका एक्शन काफी अलग है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2L3Jy3t
Share:

सैयद मुश्ताक अली: T20 का किंग कौन? दिनेश कार्तिक की टीम को बड़ौदा की चुनौती

अहमदाबादअनुभवी खिलाड़ियों से भरी तमिलनाडु की टीम का सामना सैयद मुश्ताक अली टी20 क्रिकेट टूर्नमेंट के फाइनल में रविवार को बड़ौदा से होगा जिसने मैदान से बाहर के विवादों को भुलाकर शानदार प्रदर्शन किया है। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली तमिलनाडु टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। ग्रुप चरण से अब तक उसने कई बड़ी जीत दर्ज की है और टीम में कोई परेशानी नजर नहीं आई। दूसरी ओर केदार देवधर की कप्तानी में बड़ौदा ने कई एकतरफा मैच जीते। इसके अलावा हरियाणा को रोमांचक क्वॉर्टर फाइनल में हराया जिसमें विष्णु सोलंकी ने आखिरी गेंद पर हेलिकॉप्टर शॉट खेलकर जीत दिलाई थी। बड़ौदा का प्रदर्शन इसलिए भी अधिक प्रशंसनीय है क्योंकि उसके शीर्ष बल्लेबाज दीपक हुड्डा कप्तान क्रुणाल पंड्या से मतभेदों के कारण टीम छोड़कर चले गए थे। बाद में अपने पिता के निधन के कारण क्रुणाल को भी जाना पड़ा। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ तमिलनाडु भी संकट में थी लेकिन शाहरुख खान की शानदार बल्लेबाजी और बाबा अपराजित की संयमित पारी ने उसे जीत दिलाई। अनुभवी के बी अरुण कार्तिक ने राजस्थान के खिलाफ 89 रन की उम्दा पारी खेली। सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन (350 रन) ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। हालांकि, उनके जोड़ीदार सी हरि निशांत अच्छी शुरुआत के बाद लय खो बैठे। कप्तान कार्तिक ने भी बड़ी पारी नहीं खेली है लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए मध्यक्रम में उपयोगी योगदान दिया है। दूसरी ओर शाहरुख अच्छे प्रदर्शन को बरकरार रखकर अगले महीने आईपीएल के लिए नीलामी से पहले टीमों का ध्यान खींचना चाहेंगे। गेंदबाजी में बाएं हाथ के स्पिनर आर साइ किशोर, लेग स्पिनर एम अश्विन और अपराजित पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। बड़ौदा अगर खिताब जीतती है तो छोटे प्रारूप में उसकी यह तीसरी राष्ट्रीय ट्रॉफी होगी। इसके लिए देवधर को अच्छी पारी खेलनी होीग जो अब तक 333 रन बना चुके हैं। उनके अलावा सोलंकी से भी बड़ी उम्मीदें रहेंगी जो सेमीफाइनल में नाकाम रहे थे। कार्तिक काकाडे के फॉर्म में लौटने से मध्यक्रम मजबूत हुआ है।गेंदबाजी में अतीत शेठ और लुकमान मेरीवाला ने प्रभावित किया है। बाएं हाथ के स्पिनर भार्गव भट , निनाद राठवा और आफ स्पिनर कार्तिक काकाडे से भी उम्मीदें रहेंगी। मैच शाम सात बजे से शुरू होगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3co2zsw
Share:

ICC टेस्ट रैंकिंग: कोहली चौथे स्थान पर बरकरार, पुजारा और रहाणे को मिला फायदा

दुबई चौथे स्थान के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की शनिवार को जारी ताजा रैंकिंग में शीर्ष भारतीय बल्लेबाज हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा एक स्थान के फायदे से छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। कोहली (862 अंक) और पुजारा (760 अंक) के अलावा टेस्ट उपकप्तान भी आठवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हैं। पढ़ें- पुजारा एक स्थान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और स्टार सलामी बल्लेबाज क्रमश: 13वें और 18वें स्थान पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन (919 अंक) बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर कायम हैं जबकि उनके बाद स्टीव स्मिथ (891 अंक) और मार्नस लाबुशेन (878 अंक) की ऑस्ट्रेलिया की जोड़ी का नंबर आता है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 823 अंक के साथ पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। गेंदबाजों में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (760 अंक) और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (757 अंक) क्रमश: आठवें और नौवें स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (908 अंक) शीर्ष पर कायम हैं जबकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (839 अंक) और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वेगनर (835 अंक) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। रविंद्र जडेजा (419 अंक) और अश्विन (281 अंक) ऑलराउंडरों की सूची में क्रमश: तीसरे और छठे स्थान पर बरकरार हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स (427 अंक) ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष पर हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3oxaBll
Share:

विराट कोहली से मिला ऐसा 'तोहफा', ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद भी खुश है वॉर्नर की बेटी

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) अपनी विस्फोटक बैटिंग के अलावा अपने फन के लिए मशहूर हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर फैमिली के साथ वीडियो और तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया था कि उनकी बेटी उनसे कहीं अधिक की बैटिंग की प्रशंसक है। वॉर्नर ने अब एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जो विराट कोहली के चाहने वालों का दिल जीत लेगी। उन्होंने बेटी इंडी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मैं जानता हूं कि हम सीरीज हार गए हैं, लेकिन हमारे पास एक खुश लड़की है। जर्सी तोहफे के रूप में देने के लिए धन्यवाद विराट कोहली। इंडी इसे बहुत पसंद कर रही है। वह पापा और फिंच से अधिक विराट कोहली की फैन है। बता दें भारत ने पहला टेस्ट गंवाने के बाद मजबूत ऑस्ट्रेलियाई को उसी के मैदान पर बॉर्डर गावसकर ट्रोफी में 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया था। विराट कोहली ने अपनी इस छोटी-सी फैन को ऑटोग्राफ वाली जर्सी गिफ्ट की है। इससे पहल वॉर्नर ने खुलासा किया था कि इंडी को अपने पिता डेविड वॉर्नर और ऑस्ट्रेलियाई टीम के वनडे कप्तान आरोन फिंच से कहीं अधिक विराट कोहली की बैटिंग की फैन है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3pyD7o1
Share:

हारे कप्तान पेन को इस दिग्गज का सपॉर्ट, बताया भारत से मिली हार से उबरने का 'महामंत्र'

सिडनीऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान का मानना है कि मौजूदा कप्तान को मैदान पर मदद की जरूरत है। क्लार्क ने साथ ही सवाल करते हुए कहा कि क्या चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर-बल्लेबाज पेन के समक्ष सामने आने वाली चुनौतियों का सही से आकलन किया है। भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे और अंतिम टेस्ट के दौरान कप्तान पेन की रणनीति सवालों के घेरे में थी और उन्होंने खुद भी स्वीकार किया था कि विकेट के पीछे उनके ऊपर दबाव था। क्लार्क ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘वह कितने बेहतर हुए हैं? वह कितने सुधार के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएंगे? ऐसा लगता है कि यहां कुछ ऐसे क्षेत्र हैं, जिसमें उन्हें मदद की जरूरत है, चाहे वह मैदान पर कप्तानी की हो या उनके आसपास के अतिरिक्त लोग, जो उन्हें बेहतर फैसले लेने में मदद करें। अगर आप वही काम करते रहेंगे तो आपको वही परिणाम मिलते रहेंगे।’ भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी 1-2 से गंवाने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि पेन की कप्तानी से छुटटी हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी पेन को कप्तान बनाए रखने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया को 2015 में वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान क्लार्क ने साथ ही कहा कि वह एक कप्तान के रूप में पेन के साथ बने रहने का समर्थन करते हैं, लेकिन टीम प्रबंधन को इस साल के आखिर में होने वाली एशेज सीरीज से पहले एक प्रणाली बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘पेन के बारे में मैं उन्हें कप्तान से जाने के लिए नहीं कह रहा हूं। मैं उन्हें कप्तान बनाए रखने का समर्थन करता हूं। मुझे उनकी कप्तानी अच्छी लगती है। लेकिन उनकी मदद कीजिए। उन्हें उन क्षेत्रों में बेहतर होने दें, जहां उन्हें बेहतर होने की जरूरत है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ot28jb
Share:

छोटी चीजों पर बेवजह दबाव, मूड बदलना... ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को रास नहीं आ रही लैंगर की कोचिंग

मेलबर्नऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच की कोचिंग शैली खिलाड़ियों को रास नहीं आ रही और भारत के हाथों टेस्ट सीरीज में हार के बाद तो असंतोष के स्वर फूटने लगे हैं। कोच लैंगर ने कहा है कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दी और इतिहास रच दिया। यह इसलिए भी खास थी क्योंकि टीम इंडिया अपने कई स्टार खिलाड़ियों के बिना खेल रही थी। पढ़ें, बार-बार बदलता है मूडअपने प्रमुख खिलाड़ियों ने बिना भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया। ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ खिलाड़ी लैंगर की प्रबंधन शैली से खुश नहीं हैं क्योंकि वह छोटी-छोटी चीजों पर बेवजह दबाव बनाते हैं और उनका मूड बार-बार बदलता रहता है। तीनों फॉर्मेट में संभाल नहीं पा रहे कोचिंग सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि लैंगर तीनों फॉर्मेट में कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल नहीं पा रहे। रिपोर्ट में कहा गया, ‘ड्रेसिंग रूम के सूत्रों ने कहा कि इतने महीनों से बायो बबल में रह रहे खिलाड़ियों को लैंगर की कोचिंग शैली पसंद नहीं आ रही। वे छोटी-छोटी चीजें पकड़ने के उनके स्वभाव और मूड में पल-पल बदलाव से तंग आ चुके हैं।’ चौथे टेस्ट में थमा दिए थे निर्देशइसमें कहा गया, ‘कुछ खिलाड़ियों का कहना है कि लैंगर जरूरत से ज्यादा मीनमेख निकालते हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में लंच ब्रेक पर गेंदबाजों को आंकड़े और निर्देश थमा दिए कि कहां गेंदबाजी करनी है।’ लैंगर ने किया खंडनलैंगर ने इन खबरों का खंडन किया कि उनके और खिलाड़ियों के रिश्तों में खटास आ चुकी है। उन्होंने कहा, ‘यह गलत है। कोचिंग कोई लोकप्रियता की प्रतिस्पर्धा नहीं है। खिलाड़ी अगर चाहते हैं कि कोई हर समय उन्हें हंसाता रहे तो यह संभव नहीं है। मैं तो गेंदबाजों से कभी आंकड़ों के बारे में बात भी नहीं करता। मैं गेंदबाजों की बैठकों में भी नहीं जाता। वह गेंदबाजी कोच का काम है।’ असिस्टेंट कोच हैं बेहतर! लैंगर ने कहा, ‘मैं यह सब भी नहीं करता। इस तरह की बात भी गेंदबाजों से नहीं करता। अब पिछले कुछ महीने के अनुभव से लगता है कि इस पर ध्यान देना चाहिए।’ रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा खिलाड़ियों को सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड बेहतर लगते हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Mi6L2n
Share:

इंग्लैंड टीम का दूसरा कोरोना टेस्ट पास, स्टोक्स, आर्चर और बर्न्स की प्रैक्टिस शुरू

चेन्नै, 30 जनवरी (भाषा) भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। घातक कोरोना वायरस से बचाव के तौर पर कड़े इंतजाम किए गए हैं और खिलाड़ियों का लगातार टेस्ट हो रहा है। इस बीच शनिवार को ऑलराउंडर , तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और रिजर्व सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स ने छह सप्ताह के कड़े आइसोलेशन के बाद चेपॉक पर पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया। इंग्लैंड टीम के बाकी सदस्य दूसरे कोरोना टेस्ट में भी निगेटिव पाए गए। ये तीनों श्रीलंका में टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। स्टोक्स और आर्चर को वर्कलोड मैनेजमेंट के लिए आराम दिया गया था जबकि बर्न्स अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण दौरे से बाहर थे। तीनों अपने साथियों से पहले भारत पहुंच गए और तीन आरटी-पीसीआर टेस्ट में खरे उतरने के बाद नेट पर अभ्यास किया। इंग्लैंड के मीडिया मैनेजर डैनी रूबेन ने कहा, ‘खिलाड़ियों के पहले समूह आर्चर, बर्न्स, स्टोक्स ने आज अभ्यास किया। ये अगले तीन दिन रोज दो घंटे अभ्यास करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड टीम का दूसरा कोरोना टेस्ट निगेटिव रहा है।’ इंग्लैंड टीम दो फरवरी से अभ्यास शुरू करेगी। चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट पांच फरवरी से चेन्नै के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3j50aEn
Share:

बाबर आजम बोले, ​ न्यूजीलैंड में सीरीज हार के बाद कराची टेस्ट जीतना बहुत जरुरी था

कराचीपाकिस्तान के कप्तान ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली जीत मुश्किल विदेशी सीजन के बाद टीम के लिए बेहद जरूरी थी। पाकिस्तान ने कराची में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया। पाक टीम को हालांकि इससे पहले के न्यूजीलैंड दौरे में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 0-2 से हार मिली थी। पहला टेस्ट वह 101 रनों से हारी थी और दूसरे में उसे पारी की हार मिली थी। पढ़ें, बाबर आजम () ने कराची टेस्ट में अपनी जीत के बाद कहा, 'यह जीत हमारे लिए बहुत जरूरी थी। न्यूजीलैंड में बीती सीरीज बहुत अच्छी नहीं रही। हां, यह घरेलू परिस्थितियों में मिली जीत है।' उन्होंने कहा, '...लेकिन दक्षिण अफ्रीका एक शीर्ष टेस्ट टीम है। हमारे तेज गेंदबाजों, फील्डरों, स्पिनरों और बल्लेबाजों में से हर किसी ने योगदान दिया और इसी कारण हम घर में जीत सके।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2M9rvti
Share:

87 साल में पहली बार नहीं खेला जाएगा रणजी ट्रोफी टूर्नमेंट, हजारे ट्रोफी का होगा आयोजन

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड () ने पुष्टि कर दी है कि 87 साल में पहली बार देश का प्रमुख प्रथम श्रेणी घरेलू टूर्नमेंट का आयोजन नहीं किया जाएगा। बीसीसीआई ने कहा कि विजय हजारे ट्रोफी खेली जाएगी क्योंकि प्रदेश इकाइयां इसका आयोजन चाहती हैं। बीसीसीआई पहली बार अंडर-19 राष्ट्रीय वनडे टूर्नमेंट वीनू मांकड़ ट्रोफी और महिला राष्ट्रीय वनडे टूर्नमेंट का भी आयोजन करेगा। बोर्ड सचिव ने प्रदेश इकाइयों को लिखे पत्र में यह जानकारी दी। पढ़ें, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव शाह रणजी ट्रोफी का आयोजन चाहते थे क्योंकि इसमें खिलाड़ियों को अधिकतम मैच फीस (प्रति मैच करीब डेढ़ लाख रुपये) मिलती है, लेकिन कोरोना महामारी के बीच दो चरण में इसके आयोजन के लिए दो महीने का बायो बबल बनाना संभव नहीं था। शाह ने पत्र में लिखा, ‘मुझे यह बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि हम सीनियर महिला वनडे टूर्नमेंट, विजय हजारे ट्रोफी और अंडर 19 वीनू मांकड़ ट्रोफी का आयोजन कर रहे हैं। घरेलू सत्र 2020-21 को लेकर आपका फीडबैक मिलने के बाद यह फैसला लिया गया।’ जय शाह ने यह भी बताया कि कोरोना काल में घरेलू कैलेंडर तैयार करना कितना मुश्किल था। उन्होंने कहा, ‘हम पहले ही काफी समय गंवा चुके हैं और सुरक्षात्मक उपायों को ध्यान में रखकर क्रिकेट कैलेंडर तैयार करना काफी कठिन था।’ बीसीसीआई ने अपनी एजीएम में तय किया था कि सत्र छोटा होने पर खिलाड़ियों को क्षतिपूर्ति की जाएगी। समझा जाता है कि बोर्ड इस दिशा में कोई उपाय करेगा ताकि घरेलू क्रिकेटरों की आर्थिक स्थिति पर असर नहीं पड़े। शाह ने सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी टी20 टूर्नमेंट के आयोजन के लिए प्रदेश इकाइयों को धन्यवाद भी दिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2MCVMjQ
Share:

Friday, January 29, 2021

सौरभ गांगुली की हालत में सुधार, CCU से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट

कोलकाताटीम इंडिया के पूर्व कप्तान की हालत में सुधार हुआ है और उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) से प्राइवेट रूम में शिफ्ट किया गया है। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में गांगुली का इलाज चल रहा है। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गांगुली () की हालत में एंजियोप्लास्टी के बाद सुधार आया है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मौजूदा अध्यक्ष की गुरुवार को फिर से एंजियोप्लास्टी हुई थी और उनके हृदय की धमनियों में अवरोध दूर करने के लिए दो और स्टेंट डाले गए। उन्होंने कहा, ‘सौरभ गांगुली की हालत स्थिर है। उन्हें गुरुवार रात अच्छी नींद आई। उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी मानक सामान्य हैं। उन्हें सीसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है।’ जाने-माने हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. देवी शेट्टी और डॉ. अश्विन मेहता समेत डॉक्टरों की एक टीम ने गांगुली की गुरुवार को एंजियोप्लास्टी की। इसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। हृदय संबंधी दिक्कतों के कारण बुधवार को गांगुली एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए थे। इससे पहले उन्हें हल्का दिल का दौरा आया था और ‘ट्रिपल वेसेल डिजीज’ का पता चला था। उस दौरान धमनी में अवरोध को दूर करने के लिए उनकी एंजियोप्लास्टी की गई और एक स्टेंट डाला गया था। गांगुली 2 जनवरी को भी कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हुए थे और 5 दिन बाद उन्हें बेहतर महसूस होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। उन्हें बाद में डॉक्टरों का धन्यवाद दिया था और उम्मीद जताई थी कि वह जल्द ही फ्लाइट ले सकेंगे। हालांकि बाद में उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। (एजेंसी से इनपुट)


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2L2z58p
Share:

रहाणे ने क्यों नहीं काटा 'कंगारू' केक, जवाब सुनकर आप भी करेंगे सलाम

नई दिल्लीटीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ने बताया है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद कंगारू केक काटने से मना क्यों कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर मिली ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत के बाद जब रहाणे अपने घर लौटे तो आसपास के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे ने टेस्ट सीरीज के अंतिम तीन मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी संभाली और सीरीज में 2-1 से शानदार जीत भी दिलाई। ऑस्ट्रेलिया दौरे से घर लौटने के बाद रहाणे का उनके अपार्टमेंट और आसपास के लोगों ने शानदार स्वागत किया। जश्न के माहौल में लोगों ने रहाणे के लिए एक केक भी तैयार कराया, जिस पर कंगारू बना था। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें रहाणे उस केक को काटने से इनकार करते नजर आए। देखें, रहाणे ने मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले को बताया कि उन्होंने आखिर ऐसा क्यों किया। रहाणे ने कहा, 'जी हां, मैंने ऐसा किया। कंगारू ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु है। मैं ऐसा नहीं करना चाहता था कि किसी के सम्मान को ठेस पहुंचे।' उन्होंने आगे कहा, 'आप विपक्षी टीम को हराएं, हार-जीत के बावजूद आपको सम्मान देने की जरूरत होती है। भले ही आप जीतें, आप इतिहास रच दें लेकिन मुझे लगता है कि आपको विरोधी को भी सम्मान देना चाहिए। यही वजह थी कि मैंने केक काटने से तब मना कर दिया था।' अजिंक्य रहाणे अपनी पत्नी राधिका और बेटी के साथ घर पहुंचे तो उनके फैन और अपार्टमेंट के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रहाणे के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया। वह जैसे ही अंदर पहुंचे, बैंड-बाजे तक बजाए गए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3crEiSm
Share:

बड़ौदा और तमिलनाडु में होगा फाइनल शो, 31 को सजेगा मंच

अहमदाबाद, 29 जनवरी (भाषा) कप्तान केदार देवधर और कार्तिक ककाडे के अर्धशतक की बदौलत बड़ौदा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार को यहां पंजाब को 25 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना तमिलनाडु से होगा। सलामी बल्लेबाज केदार ने 49 गेंद की अपनी पारी में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन की पारी खेलने के अलावा कार्तिक (नाबाद 53) के साथ तीसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की जिससे टीम धीमी शुरुआत से उबरते हुए तीन विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही। कार्तिक ने 41 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के मारे। केदार और कार्तिक की पारियों की बदौलत बड़ौदा की टीम अंतिम आठ ओवर में 85 रन जोड़ने में सफल रही। बड़ौदा ने इसके बाद लुकमान मेरिवाला (28 रन पर तीन विकेट) और निनाद राथवा (18 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी से पंजाब को आठ विकेट पर 135 रन पर रोककर आसान जीत दर्ज की। पंजाब की ओर से कप्तान मनदीप सिंह नाबाद 42 रन के साथ शीर्ष स्कोरर रहे जबकि गुरकीरत सिंह मान ने 39 रन बनाए। तमिलनाडु ने पहले सेमीफाइनल में राजस्थान को सात विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। राजस्थान के 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु ने आठ गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 158 रन बनाकर जीत दर्ज की। तमिलनाडु की ओर से अरूण कार्तिक ने 89 रन की पारी खेली। फाइनल 31 जनवरी को यहां खेला जाएगा। पंजाब की टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी। टीम की शुरुआत खराब रही और मेरिवाला ने चौथे ओवर में 21 रन के स्कोर तक ही उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों प्रभसिमरन सिंह (15) और अभिषेक शर्मा (05) को पवेलियन भेज दिया। गुरकीरत ने एक छोर संभाला लेकिन राथवा ने अनमोल प्रीत सिंह (15) और रमनदीप सिंह (06) को पवेलियन भेजकर पंजाब का स्कोर 14वें ओवर में चार विकेट पर 70 रन कर दिया। बाबा शफी पठान ने गुरकीरत को आउट करके पंजाब की रही सही उम्मीद भी तोड़ दी। पंजाब को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 75 रन की दरकार थी और टीम इस लक्ष्य से काफी दूर रही। इससे पहले केदार और कार्तिक उस समय बल्लेबाजी के लिए साथ आए जब बड़ौदा ने धीमी शुरुआत के बाद 8.2 ओवर में दो विकेट पर 57 रन बनाए थे। केदार और कार्तिक ने इसके बाद सतर्कता के साथ बल्लेबाजी की लेकिन खराब गेंदों को सबक सिखाने में कोई कोताही भी नहीं बरती। कार्तिक ने मयंक मारकंडेय और हरप्रीत बरार पर छक्के जड़े और कप्तान के साथ मिलकर 14वें ओवर में टीमें के रनों का शतक पूरा किया। केदार ने सिद्धार्थ कौल पर छक्के के साथ 42 गेंद में अर्धशतक बनाया जबकि कार्तिक ने भी इस तेज गेंदबाज पर चौके के साथ 37 गेंद में अपना पहला टी20 अर्धशतक पूरा किया। केदार पारी के अंतिम ओवर में संदीप शर्मा का शिकार बने। इसी ओवर में अतित सेठ ने छक्का जड़कर टीम का स्कोर 160 रन तक पहुंचाया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3j13ZdC
Share:

'बायो बबल में लंबे समय तक रहने से मानसिक बीमारी से ग्रसित हो सकते हैं खिलाड़ी'

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व मानसिक अनुकूलन कोच (Conditioning Coach ) ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) सहित विश्व के क्रिकेट संघों से विस्तृत अध्ययन करके लंबे समय तक जैव सुरक्षित वातावरण () में रहने के कारण खिलाड़ियों को मानसिक बीमारियों से बचाने की अपील की। कोविड-19 महामारी () के बावजूद खेल प्रतियोगिताएं शुरू होने के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जैव सुरक्षित वातावरण में रहना पड़ रहा है तथा कई क्रिकेटर, फुटबॉलर और टेनिस खिलाड़ी मानसिक स्वास्थ्य की बात कर चुके हैं। 'सभी खिलाड़ियों के लिए यह एक समान चुनौती है' अपटन ने कहा कि शीर्ष खेल संघ इस मसले से निबटने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सभी खिलाड़ियों के लिए यह एक समान चुनौती है और चूंकि हमने विभिन्न खिलाड़ियों से फीडबैक लेने के लिए पर्याप्त शोध नहीं किया है इसलिए चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े सभी लोग कह रहे हैं कि जब तक हम परीक्षण नहीं करते तब तक हम अमुक दवाई को मंजूरी नहीं दे सकते तो क्या हमने शोध किया है।' बकौल अपटन, 'विश्व में कई तैयार किए हैं लेकिन मैंने बड़े स्तर पर ऐसा कुछ नहीं देखा जिसमें आईसीसी (), बैडमिंटन या फुटबॉल से जुड़े लोगों या बीसीसीआई के पदाधिकारियों ने इससे पड़ने वाले प्रभावों को समझने के लिए खिलाड़ियों से प्रतिक्रिया प्राप्त करके व्यापक अध्ययन करने की बात की हो।' जताई ये संभावना बायो बबल को लेकर खिलाड़ी भी कई बार सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कहा, 'हमने अभी तक इसके कुप्रभाव नहीं देखे हैं लेकिन ऐसी संभावना है कि लगातार जैव सुरक्षित वातावरण में रहने के कारण हम अधिक मानसिक समस्याओं और बीमारियों का सामना करेंगे।' अपटन ने कहा कि इन समस्याओं में से कुछ का निदान संभव है लेकिन अभी इस दिशा में किसी तरह का प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'इनमें से कुछ का बचाव संभव है लेकिन हम इनके बचाव के लिये कुछ नहीं कर रहे है इसलिए हमें तब तक इंतजार करना होगा जब तक ऐसी समस्याएं सामने न आ जाएं और यह खिलाड़ियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/39z86ed
Share:

कोहली को इस तरह घेरेगी इंग्लैंड की टीम, कोच ग्राहम थोर्प ने बताया प्लान

चेन्नै इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच () का मानना है कि अगर उन्हें आगामी टेस्ट सीरीज में () की अगुआई वाली भारतीय टीम () को दबाव में रखना है तो उनके गेंदबाजों को मेजबान देश के बल्लेबाजों को लगातार अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। इंग्लैंड में 2014 में लचर प्रदर्शन करने के बाद कोहली ने 2016 में घरेलू सीरीज और 2018 में इंग्लैंड में खेली गई सीरीज में जमकर रन बटोरे थे। हालांकि इन दोनों सीरीज में टीम ने विपरीत परिणाम हासिल किए थे। थोर्प से पूछा गया कि क्या जेम्स एंडरसन की अगुआई वाले गेंदबाजी आक्रमण ने भारतीय कप्तान के लिए कोई खास रणनीति बनाई है, इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, 'हम जानते हैं कि वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और पिछले कई वर्षों से उन्होंने यह दिखाया है।' भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट 5 फरवरी से चेन्नै में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस समय क्वारंटीन में समय गुजार रही हैं। बतौर थोर्प, ' भारतीय बल्लेबाजी क्रम घरेलू परिस्थितियों की अच्छी समझ रखता है और विराट उनमें से एक हैं। हमारे गेंदबाजी आक्रमण के लिए यह महत्वपूर्ण होगा कि वे जितना संभव हो उतनी सर्वश्रेष्ठ गेंदें करें। मुझे नहीं लगता कि हमें अपने स्पिनरों और तेज गेंदबाजों से इससे अधिक उम्मीद करनी चाहिए। हमें अच्छा स्कोर बनाने की जरूरत है और फिर भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में लाना हमारे लिए महत्वपूर्ण होगा।' भारतीय गेंदबाजी अब स्पिनरों के भरोसे पर निर्भर नहीं है जो धीमी पिचों पर अपना जादू बिखेरते रहे हैं तथा थोर्प ने कहा कि वे मेजबान टीम के वर्तमान आक्रमण से अच्छी तरह अवगत हैं। उन्होंने कहा, 'भारतीय गेंदबाजी आक्रमण अब केवल स्पिन पर निर्भर नहीं है। मुझे लगता है कि उनका तेज गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत है और इस दृष्टि से केवल स्पिन विभाग पर ही ध्यान केंद्रित नहीं किया जा सकता है।' 'भारतीय गेंदबाजी बहुत अच्छे आक्रमण के रूप में विकसित हुई है' जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन से मिलने वाली चुनौती कड़ी होगी लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच समझते हैं कि इसके लिये संतुलन तैयार करने की जरूरत है। थोर्प ने कहा, 'भारतीय गेंदबाजी बहुत अच्छे आक्रमण के रूप में विकसित हुई है और हम इससे अच्छी तरह से वाकिफ हैं। जब आप उपमहाद्वीप का दौरा करते हो तो आपको स्पिन से निबटना होता है। हम भारतीय आक्रमण के प्रति सतर्क हैं। अभ्यास के दिनों का उपयोग दोनों (तेज और स्पिन) में संतुलन पैदा करने के लिए किया जाएगा।' 'हमारे कुछ खिलाड़ी उपमहाद्वीप में नहीं खेले हैं लेकिन वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं' बाएं हाथ के यह पूर्व बल्लेबाज जानता है कि उनके कुछ बल्लेबाज इससे पहले उपमहाद्वीप में नहीं खेले हैं और चार टेस्ट मैचों की सीरीज से उन्हें अच्छी सीख मिलेगी। उन्होंने कहा, 'हमारे कुछ खिलाड़ी उपमहाद्वीप में नहीं खेले हैं लेकिन वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उम्मीद है कि अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इनमें से कुछ खिलाड़ियों को इससे अच्छी सीख मिलेगी।' थोर्प के अनुसार हाल में ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराने वाली भारतीय टीम का सामना करने से बड़ी कोई चुनौती नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, 'भारत का उसकी सरजमीं पर सामना करना वास्तविक चुनौती है। वे बहुत अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और अपनी पिचों पर वह बेहद मजबूत टीम है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भी शानदार वापसी करके जीत दर्ज की। इसलिए यह हमारे लिए वास्तविक चुनौती है।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3pzamaH
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support