मुंबई, 31 जनवरी (भाषा) भारतीय सलामी बल्लेबाज पृथ्वी सॉव और बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को विजय हजारे ट्राफी के लिये मुंबई के 104 संभावित खिलाड़ियों में चुना गया है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने इन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा अपनी वेबसाइट पर की है। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन ने हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में हरियाणा के खिलाफ मुंबई की सीनियर टीम की तरफ से पदार्पण किया था। यह 21 वर्षीय तेज गेंदबाज पूर्व में नेट्स पर भारतीय टीम के लिये गेंदबाजी कर चुका है। सॉव आस्ट्रेलिया में 2-1 से श्रृंखला जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। वह हालांकि केवल एडीलेड टेस्ट मैच में खेले थे जिसे भारत ने आठ विकेट से गंवाया था। अर्जुन और सॉव के अलावा भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर, आलराउंडर शिवम दुबे, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तारे, सिद्धेष लाड, युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और अरमान जाफर को 104 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया है। अनुभवी तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को भी सोमवार से शुरू होने वाले शिविर के लिये टीम में चुना गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस सत्र में रणजी ट्राफी का आयोजन नहीं करने का फैसला किया है लेकिन विजय हजारे ट्राफी आयोजित की जाएगी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3j5cZPi






0 comments:
Post a Comment