This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Monday, August 31, 2020

मुंबई के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी बदली अपनी जर्सी

नई दिल्ली विराट कोहली (Virat Kohli) के नेतृत्व वाली (RCB) की टीम इस बार नई जर्सी () में मैदान पर उतरेगी। बीते 12 साल से अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार कर रही टीम इस बार इस खिताब पर कब्जा जमाने के लिए एक बार फिर पूरा जोर लगाएगी। सोमवार को इस फ्रैंचाइजी ने अपनी नई लुक वाली जर्सी को फैन्स के सामने पेश किया है। आरसीबी ने अपने टि्वटर अकाउंट पर अपने 5 स्टार खिलाड़ियों की नई जर्सी वाली इस तस्वीर को पोस्ट कर एक कविता लिखकर इसे शेयर किया है। नई जर्सी में आरसीबी के जो 5 स्टार खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं- उनमें सबसे आगे कप्तान विराट कोहली हैं फिर उनके पीछे दाएं-बाएं एबी डिविलियर्स और पार्थिव पटेल खड़े हैं, जबकि तीसरी पंक्ति में डिविलियर्स की पीछे लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और पार्थिव के पीछे तेज गेंदबाज उमेश यादव दिखाई दे रहे हैं। अपनी इस कविता में चैलेंजर्स ने लिखा, 'यह समय लाल और सुनहरा पहनने का है' चुनौतियों का सामना कर साहसिक खेल दिखाने का है जंग के इस मदान में हम कूदेंगे अपनी पूरी ताकत और पूरे गौरव के साथ! इसके साथ आरसीबी ने आग का गोला और दो तलवार वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। इस बार आरसीबी की जर्सी पर सभी स्पॉन्सर नए दिखाई दे रहे हैं। पिछले सीजन की बात करें तो यहां रॉन्ग (WROGN) आरसीबी की टीशर्ट पर मुख्य प्रायोजक था। लेकिन इस बार यहां फाइनैंस कंपनी मुथूट फिनकॉर्प नजर आ रही है। बीते साल जर्सी की दाईं ओर छाती की पॉजिशन पर वेल्वोलाइन का ऐड होता था, जिसे इस बार ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट मिंत्रा से बदला गया है। इस तरह आरसीबी इस बार जर्सी में कई बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने भी अपनी नई जर्सी का अनावरण सोशल मीडिया के माध्यम से किया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34M7T5g
Share:

मिसबाह को बहुत अधिक जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं : मोहसिन खान

कराची पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे में अब तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है जिससे मिसबाह-उल-हक (Misbah-ul- Haq) पर दबाव बढ़ गया है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) इस पूर्व कप्तान को तीनों प्रारूपों में मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता बनाए रखने की रणनीति पर दोबारा विचार कर सकता है। पाकिस्तान ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 0-1 से गंवाई जबकि टी20 सीरीज में अभी वह 0-1 से पीछे चल रहा है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था जबकि दूसरा टी20 इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीता था। पूर्व में टेस्ट कप्तान, मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता रहे () ने कहा, ‘तीसरे और अंतिम टी20 मैच का काफी महत्व है क्योंकि पहले ही यह आम राय बन रही है कि मुख्य कोच (Misbah Head Coach) और मुख्य चयनकर्ता (Chief Selector) की जिम्मेदारियां नहीं संभाल पा रहे हैं और वह भी तीनों प्रारूपों में।’ मिसबाह के रहते हुए पाकिस्तान पिछले साल अक्टूबर से केवल दो मैच जीत पाया है और वह भी उसने बांग्लादेश के खिलाफ जीते। उसने श्रीलंका से तीनों मैच गंवाए, ऑस्ट्रेलिया ने उसे 2-0 से हराया और अब इंग्लैंड में भी उसे हार का सामना करना पड़ा है। मोहसिन ने कहा, ‘जब मैं मुख्य चयनकर्ता था तो बोर्ड ने मुझे 2011 में अंतरिम मुख्य कोच बनाया। मैंने तब चेयरमैन एजाज बट से कहा कि वह मुझे मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दें क्योंकि मैं दोनों भूमिकाएं नहीं निभा सकता।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ERIR9Q
Share:

BCCI president Saurav Ganguly expects highest TV ratings for this IPL season

BCCI president Saurav Ganguly expects highest TV ratings for this IPL season




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3bdDz4E
Share:

Lionel Messi skips training as Barcelona stand-off continues

Lionel Messi skips training as Barcelona stand-off continues




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2QHO9Y9
Share:

चेन्नै सुपरकिंग्स के खेमे में कोविड- 19 के मामले, चिंता में कंगारू खिलाड़ी

शिलार्जे साहारॉय, चेन्नै आईपीएल 2020 के लिए यूएई रवाना हुई चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) की टीम के 13 सदस्य पिछले सप्ताह कोरोना वायरस (Coronavirus) की चपेट में आ गए, जिनमें दो खिलाड़ी भी शामिल हैं। हालांकि संक्रमति लोगों को टीम से अलग एक अलग होटल में शिफ्ट कर दिया गया है और वे सभी सेल्फ-आइसोलेशन में हैं। चेन्नै टीम में वायरस के इस संक्रमण ने इंग्लैंड दौरे पर गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के मन में 'थोड़ी-बहुत चिंता' बढ़ा दी है। ऑस्ट्रेलिया के ये खिलाड़ी इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड दौरे पर हैं। ऑस्ट्रेलियाई फास्ट बोलर (Jozsh Hazlewood), जिन्हें बीते साल दिसंबर में चेन्नै सुपरकिंग्स की टीम ने ऑक्शन में अपने खेमे में चुना था, उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि IPL में कोविड- 19 (Covid- 19) के पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद कंगारू खिलाड़ियों में डर बढ़ा है। हेजलवुड ने वर्चुअल मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान हमारे सहयोगी 'टाइम्स ऑफ इंडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'यहां थोड़ी-बहुत चिंताएं बढ़ी हैं। बेहतर होता कि कोई केस नहीं निकलता। लेकिन अब सभी क्वारंटीन में हैं और उम्मीद करता हूं कि यह कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा। अच्छी बात यह कि आईपीएल अभी भी 20 दिन दूर है। और हम इस पर तब सोचेंगे, जब यह टूर्नमेंट और करीब होगा।' इस समय इंग्लैंड दौरे पर गए खिलाड़ियों में 13 को आईपीएल में खेलने आना है। उम्मीद की जा रही है कि ये सभी खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ 16 सितंबर को खत्म होने वाली वनडे सीरीज के बाद इंग्लिश खिलाड़ियों के साथ ही एक ही फ्लाइट में सवार होकर दुबई पहुंचेंगे। आईपीएल की शुरुआत 19 सितंबर सो होगी। हेजलवुड ने कहा कि अभी कंगारू खिलाड़ियों ने आईपीएल में कोविड की स्थिति पर ज्यादा चर्चा नहीं की है। वे सभी अपने इस सफर पर तभी चर्चा करेंगे, जब वे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात कर लेंगे। उन्होंने कहा, 'हमने अभी तक इस मसले पर कोई खास बातचीत नहीं की है क्योंकि यह टूर्नमेंट अभी कुछ सप्ताह दूर है। लेकिन मैं मानता हूं कि अगर वहां टूर्नमेंट की तारीख करीब आने पर भी केस बढ़ते रहे तो फिर इन सवालों पर सोचना होगा।' इस तेज गेंदबाज ने कहा, 'हम यूएई तभी उतरेंगे, जब एक बार हम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से सभी पहलुओं पर बात कर लेंगे। जब टूर्नमेंट की तारीख नजदीक होगी हम तभी इस पर कोई निर्णय लेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ESmsJH
Share:

क्रिकेट में किसी योगी की तरह हैं महेंद्र सिंह धोनी: जवागल श्रीनाथ

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर () ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को क्रिकेट में एक योगी की तरह कहा है। श्रीनाथ का मानना है कि धोनी खुद को नतीजों से बिलकुल सही समय पर अलग कर सकते हैं और यही खूबी उन्हें किसी योगी ( Yogi of Cricket) की तरह बनाती है। धोनी अपनी भावनाओं का इजहार नहीं करते। वह चुपचाप अपना काम करते रहते हैं। और पूर्व भारतीय कप्तान की यही खूबी श्रीनाथ को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। जब चीजें प्लान के हिसाब से न हो रही हों तो दबाव में शांत रहने और धैर्य बनाए रखने की धोनी की खूबी के श्रीनाथ कायल हैं। वह मानते हैं कि धोनी एक उदाहरण तय करते हैं कि इनसान को जीत और हार दोनों में कैसा व्यवहार करना चाहिए और अपनी इसी खूबी के चलते वह लाखों हिंदुस्तानियों का सम्मान हासिल करते हैं। श्रीनाथ ने रविचंद्रन अश्विन के साथ बातचीत में कहा, 'एमएस धोनी क्रिकेट में एक योगी की तरह हैं। वह जिस तरह खेल को समझते हैं, किस तरह खुद को नतीजों से अलग रखते हैं। वह जीत के बाद वह खुद को कैसे पेश करते हैं, जिस तरीके से वह कप पकड़ते हैं, सबसे बेशकीमती ट्रोफी भी वह किसी दूसरे को थमाते हैं और अलग हो जाते हैं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3hLg1GV
Share:

सुरेश रैना के साथ खड़ी है CSK, मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला: श्रीनिवासन

मुंबई चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) के स्टार बल्लेबाज () यूएई में आयोजित होने जा रहे आईपीएल () टूर्नमेंट को छोड़कर देश लौट आए हैं। इस पर जब सोमवार को चेन्नै सुपरकिंग्स के मालिक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन (N. Srinivasan) का यह बयान सुर्खियों में छाया कि कामयाबी रैना के सिर चढ़कर बोल रही है और इसीलिए वह तुनकमिजाज हो गए हैं, तो रैना के फैन्स और जानकार हैरान हो गए। लेकिन श्रीनिवासन इस बात से नाराज हैं उन्होंने कहा कि मीडिया ने उनके इस बयान को गलत अर्थों में पेश किया है। श्रीनिवासन ने हमारे सहयोगी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' इस पूरे मसले पर विस्तृत चर्चा की है। उन्होंने कहा, 'चेन्नै सुपरकिंग्स फ्रैंचाइजी में रैना का योगदान किसी से भी नंबर 2 पर नहीं है और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोग बातों का गलत अर्थ निकाल रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'सीएसके फ्रैंचाइजी में उनका (रैना) योगदान साल दर साल शानदार रहा है। मैं इस समय यह मानता हूं कि हमें समझना चाहिए कि रैना फिलहाल किन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं और अभी हमें उन्हें समय देना चाहिए।' रैना आईपीएल के शुरुआत से ही यानी 2008 से चेन्नै सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं और इस दौरान उनका प्रदर्शन सर्वोत्तम रहा है। वह 'चेन्नै बॉय' हैं, जिन्हें कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) या थाला के बाद 'चिन्नाथाला' (लीडरशिप में नंबर 2) नाम मिला है। रैना के नाम आईपीएल में 189 पारियों में, एक शतक और 38 हाफ सेंचुरी के साथ 5,368 रन शामिल हैं। इस दौरान रैना का स्ट्राइक रेट 137.14 रहा है, आईपीएल के 12 सीजन के बाद रैना इस लीग में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा आईपीएल में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में भी नंबर एक खिलाड़ी हैं। रैना ने इस लीग में 193 मैच खेले हैं, जो धोनी (190) से भी 3 अधिक हैं। सीएसके के मालिक श्रीनिवासन ने कहा, 'ऐसा शानदार योगदान अमूल्य है। यह फ्रैंचाइजी हमेशा रैना के साथ खड़ी रहेगी और इन मुश्किल दिनों में भी उन्हें हमारा पूरा सहयोग रहेगा।' रैना दुबई में अपने होटल के कमरे में आइसोलेशन में जब बंद थे तो वह भयभीत होने लगे। दुबई पहुंचने के बाद सीएसके टीम यहां ताज होटल में रुकी है और सभी खिलाड़ियों ने प्रोटोकॉल के मुताबिक खुद को आइसोलेट कर लिया था। ऑलराउंडर खिलाड़ी रैना के पास रूम में ही टहलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी, जिसके बाद उनकी परेशानियां और बढ़ गईं। इसके बाद रैना ने आईपीएल का यह सत्र छोड़ने का फैसला कर लिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32LPLG3
Share:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं चुने गए टेस्ट कप्तान जो रूट

लंदन इंग्लैंड की टेस्ट टीम में खेलने वाले कई खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए चुनी गई टीम में शामिल किया गया है लेकिन तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जो रूट () का चयन नहीं हुआ है। विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) और मार्क वुड (Mark Wood) को शुक्रवार से रोज बाउल में शुरू हो रही सीरीज के लिए टी20 टीम में शामिल किया गया। रूट और तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को एक दिवसीय टीम में शामिल किया गया है जिसमें विश्व कप विजेता बटलर, आर्चर और वुड भी शामिल हैं। तेज गेंदबाज सैम करन को भी इयोन मोर्गन की कप्तानी वाली दोनों टीमों में जगह दी गई है। बेन स्टोक्स को किसी भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। यह स्टार हरफनमौला खिलाड़ी पिता की बीमारी के बाद न्यूजीलैंड गया था। सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय चोटिल होने के कारण तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज की टीम में नहीं है लेकिन वह 11 सितंबर से शुरू हो रही वनडे इंटरनैशनल सीरीज के लिए टीम में वापसी कर सकते है। इंग्लैंड के चयनकर्ता एड स्मिथ ने कहा, ‘हम आगामी टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिए टीम को मजबूत करने की कोशिश कर रहे है।’ इंग्लैंड टी20 टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टॉ, टॉम बैंटन, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम करन, टॉम कुरेन, जो डेनली, क्रिस जोर्डन, डेविड मलान, आदिल राशिद, मार्क वुड। इंग्लैंड वनडे टीम: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टॉ, टॉम बैंटन, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कुरेन, टॉम कुरेन, आदिल राशिद, जो रूट, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2DkAx26
Share:

डेब्यू को याद कर बोले कुलदीप, रात को 3 बजे विराट भाई को जगाना चाहता था

नई दिल्ली भारतीय स्पिनर () ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार डेब्यू किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिय के खिलाफ टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले से अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की। 2017 में धर्मशाला में हुए इस मैच में भारत ने जीत हासिल की थी। इस मैच में अपने ऑलराउंड खेल के लिए रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को मैन ऑफ द मैच चुना गया था वहीं कुलदीप ने भी पहली पारी में चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम किरदार निभाया था। कुलदीप इस समय आईपीएल के लिए यूएई (IPL in UAE) में हैं। कुलदीप ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की वेबसाइट पर अपने उस पहले टेस्ट मैच के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'यह सम्मान की बात है। मैं पहले तीन मैचों में नहीं खेला था लेकिन अनिल (कुंबले) सर के साथ तैयारी कर रहा था। वह तब हमारी टीम के कोच थे। उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया। वह बिलकुल अच्छी तरह स्पिनर्स के माइंडसेट को समझते हैं। मुझे याद है कि मेरे डेब्यू से एक दिन पहले हम साथ लंच कर रहे थे।' उन्होंने मुझे बताया, 'तुम कल खेल रहे हो और मुझे तुमसे पांच विकेट चाहिए। मैं थोड़ा असहज था लेकिन मैं आत्मविश्वास के साथ कहा कि मैं पक्का लूंगा। मैं रात को 9 बजे सो गया और सुबह 3 बजे मेरी आंख खुल गई। मैं कन्फ्यूज और नर्वस था। मैं विराट भाई को उठाना चाहता था जो साथ वाले कमरे में थे। लेकिन मुझे पक्का पता था कि अगर ऐसा करूंगा तो वह मुझ पर गुस्सा होंगे। तो मैं दोबारा सोने चला गया और 6 बजे सोकर उठा।' 6 टेस्ट मैचों में 24 विकेट लेने वाले इस चाइनामैन बोलर ने कहा, 'मैंने किसी तरह एक घंटा बिताया, नाश्ता किया और ग्राउंड पर पहुंच गया। मैं थोड़ा नर्वस था लेकिन जब टीम के साथी आ गए तो थोड़ा सहज हुआ। जब मुझे इंडिया कैप मिली तो मुझे कुछ नहीं सूझ रहा था। सभी युवा क्रिकेटरों का सपना होता है अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना और मेरा सपना पूरा हो रहा था। मैं काफी भावुक था। मुझे याद है कि मैं स्क्वेअर लेग पर फील्डिंग कर रहा था और मैं तब भी नर्वस था। लेकिन तब मैंने किसी अन्य रणजी मैच की तरह ही सामान्य व्यवहार करने का फैसला किया।' कुलदीप ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में डेविड वॉर्नर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस के विकेट लिए थे। कुलदीप ने कहा कि उन्हें पहले दिन थोड़ा आत्मविश्वास हासिल करने में समय लगा। कुलदीप ने कहा, 'जब मैं गेंदबाजी करने आया तो स्टीव स्मिथ ने मेरे दूसरे ओवर में चौका लगा दिया। यह एक गुगली थी। तब मुझे अंतरराष्ट्रीय और राज्य स्तर के क्रिकेट के बीच का अंतर समझ आया।' उन्होंने कहा, 'लंच के बाद मैं मैंने थोड़ा रिलैक्स होकर अपना बेस्ट देने की कोशिश की। मैंने अपने खेल को लेकर रणनीति बनाई और डेविड वॉर्नर को स्लो गेंद फेंकी इसके बाद एक फ्लिपर डाली। मैंने सोचा कि इस पर वह या तो बोल्ड हो जाएंगे या फिर LBW। उन्होंने इसे सीधा स्लिप के हाथों में कट खेला। यह मेरा पहला विकेट था। यह मेरी जिंदगी का सबसे खुशी का लम्हा था। मैं काफी भावुक हो गया था। मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और मैंने पीटर हैंड्सकॉम्ब और ग्लेन मैक्सवेल का भी विकेट लिया।' उन्होंने मैच के पहले दिन के बाद अपनी भावनाओं के बारे में भी बताया। कुलदीप ने कहा, 'जब दिन का खेल खत्म हुआ तो मैंने सचिन सर से बात की। उन्होंने मुझे खेल को लेकर काफी बातें बताईं। मेरे पास कई मेसेज और फोन आए। जब मैं रात को सोने लगा तो मुझे अहसास हुआ कि यहां तक पहुंचने के लिए मैंने कितनी मेहनत की है। उस समय मेरी आंखों में खुशी के आंसू थे।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3lACCIu
Share:

इंग्लैंड से मिली हार के बाद बाबर से खफा अख्तर, बताया 'खोई हुई गाय'

नई दिल्लीदुनिया के दिग्गज तेज गेंदबाजों में शुमार पूर्व पेसर ने इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान की हार पर निराशा जाहिर की है। उन्होंने साथ ही अपनी टीम के मौजूदा कप्तान को 'खोई हुई गाय' बताया। कप्तान इयोन मॉर्गन (66) की शानदार पारी और उनकी डेविड मलान (54*) के साथ 112 रन की शानदार साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने रविवार को पाकिस्तान को दूसरे टी20 मैच में 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत से मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। पढ़ें, पाकिस्तान को मिली इस हार के बाद पूर्व पेसर शोएब अख्तर काफी नाराज दिखे। उन्होंने बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे तो बाबर किसी खोई हुई गाय जैसे लगते हैं। वह मैदान पर जाते हैं लेकिन उनको पता ही नहीं कि करना क्या है। उनको खुद कप्तानी करनी चाहिए, हारे तो खुद हारें, जीते को खुद जीतें। खुद ही फैसला करें ताकि सुधार ला पाएं जिससे आने वाले समय में उनको बेहतर कप्तान बनने का मौका मिल सके।' अख्तर ने आगे कहा कि पाकिस्तान की टीम बायो 'इनसिक्योर' बबल में खेल रही है, जहां हर खिलाड़ी में असुरक्षा का भाव है। उन्होंने कहा, 'यह बायो सिक्योर बबल नहीं है, बल्कि इनसिक्योर बबल है। टीम के किसी खिलाड़ी को नहीं पता कि करना क्या है।' शोएब अख्तर ने टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े किए। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 मैच एक सितंबर को खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jzvN8j
Share:

'लगा जैसे जेल से छूटा हूं'.. IPL के प्रैक्टिस सेशन के बाद बोला क्रिकेटर

दुबईसाउथ अफ्रीका के पेसर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए उनकी फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के नेट अभ्यास में हिस्सा लेने से पहले उन्हें लग रहा था कि वह ‘जेल में बंद’ हैं। नोर्त्जे ने यूएई में 19 सितंबर से शुरू हो रहे के 13वें सीजन से पहले आयोजित प्रैक्टिस सेशन में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। दिल्ली कैपिटल्स टीम में नोर्त्जे इंग्लैंड के क्रिस वोक्स की जगह शामिल हुए हैं। रविवार को उन्होंने पहली बार नेट अभ्यास किया। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा, ‘बालकनी की जगह बाहर मैदान पर होना अच्छा है। मैं इसे बयां नहीं कर सकता लेकिन ऐसा लग रहा था कि पिछले कुछ दिनों से जेल में बंद हूं, इसलिए बाहर होना शानदार है।’ पढ़ें, 28 साल के इस पेसर ने कहा, ‘पहले दिन (अभ्यास के) मैंने ज्यादा जोर नहीं लगाया। यह धीरे-धीरे गति पकड़ेगा लेकिन गेंदबाजी करना शानदार रहा।’ नोर्त्जे को यूएई के लिए उड़ान भरने से पहले हालांकि इस साल आईपीएल खेलने की उम्मीद नहीं थी। पिछले साल टेस्ट सीरीज में विराट कोहली को आउट करने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘मेरे लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ यहां होना शानदार है। मैं टीम में दूसरे खिलाड़ी की जगह देर से जुड़ा। जब तक मैं विमान पर नहीं बैठा था तब तक मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि चीजें वास्तव में हो रही हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ey5sZt
Share:

'मैसूर एक्सप्रेस' को बर्थडे पर दिग्गजों ने किया विश

'मैसूर एक्सप्रेस' से मशहूर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को उनके 51वें जन्मदिन पर कई दिग्गजों ने विश किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व पेसर जवागल श्रीनाथ आज यानी 31 अगस्त 2020 को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर कई दिग्गज हस्तियों ने उन्हें विश किया।


हैपी बर्थडे जवागल श्रीनाथ, दिग्गजों ने किया 'मैसूर एक्सप्रेस' को विश

'मैसूर एक्सप्रेस' से मशहूर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को उनके 51वें जन्मदिन पर कई दिग्गजों ने विश किया।



दिग्गज पेसर श्रीनाथ का बर्थडे, सोशल मीडिया पर मिलीं शुभकामनाएं
दिग्गज पेसर श्रीनाथ का बर्थडे, सोशल मीडिया पर मिलीं शुभकामनाएं

पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ आज यानी 31 अगस्त 2020 को अपना 51वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया पर कई दिग्गजों ने विश किया।



वनडे में 300 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय हैं श्रीनाथ
वनडे में 300 विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय हैं श्रीनाथ

जवागल श्रीनाथ वनडे इंटरनैशनल फॉर्मेट में 300 से ज्यादा विकेट लेने वाले एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने 229 वनडे मैच खेले और कुल 315 विकेट लिए। उनके बाद जहीर खान का नाम आता है जिन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 282 विकेट लिए।



<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Couldn’t resist putting this on social media to show your love for team India 🤪 to one of our Indian legends, glad to have shared the dressing room with you! Happy B’day <a href="https://twitter.com/hashtag/JavagalSrinath?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#JavagalSrinath</a>! I’m sure your teammates would love to see your video <a href="https://twitter.com/sachin_rt?ref_src=twsrc%5Etfw">@Sachin_RT</a> <a href="https://twitter.com/SGanguly99?ref_src=twsrc%5Etfw">@SGanguly99</a> <a href="https://twitter.com/harbhajan_singh?ref_src=twsrc%5Etfw">@harbhajan_singh</a> <a href="https://t.co/Z2zPgYPDcU">pic.twitter.com/Z2zPgYPDcU</a></p>&mdash; Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) <a href="https://twitter.com/YUVSTRONG12/status/1300402027839676417?ref_src=twsrc%5Etfw">August 31, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

2003 वर्ल्ड कप फाइनल था आखिरी मैच
2003 वर्ल्ड कप फाइनल था आखिरी मैच

जवागल श्रीनाथ ने करियर में 67 टेस्ट और 229 वनडे खेले। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 236 और वनडे इंटरनैशनल में कुल 315 विकेट लिए। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 4 अर्धशतकों की मदद से कुल 1009 और वनडे में 883 रन बनाए। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनैशनल मैच साल 2003 में वर्ल्ड कप का फाइनल जोहानिसबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था जिसमें भारत को 125 रन से हार मिली थी।



<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Your annual look at one of the greatest ODI deliveries ever!<br />Happy birthday Javagal Srinath :tada: <a href="https://t.co/AmFfV8UdJH">pic.twitter.com/AmFfV8UdJH</a></p>&mdash; cricket.com.au (@cricketcomau) <a href="https://twitter.com/cricketcomau/status/1300323685870563328?ref_src=twsrc%5Etfw">August 31, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">A very happy birthday to <a href="https://twitter.com/hashtag/JavagalSrinath?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#JavagalSrinath</a>. Bowled fast and tirelessly for India. Kiran More said to me about him once &quot;At last my fingers stung&quot;.</p>&mdash; Harsha Bhogle (@bhogleharsha) <a href="https://twitter.com/bhogleharsha/status/1300404018166988800?ref_src=twsrc%5Etfw">August 31, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Happy birthday <a href="https://twitter.com/iamjavagal?ref_src=twsrc%5Etfw">@iamjavagal</a>.. Have a great one and travel safe.. <a href="https://twitter.com/hashtag/JavagalSrinath?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#JavagalSrinath</a></p>&mdash; WV Raman #TheWinningSixer (@wvraman) <a href="https://twitter.com/wvraman/status/1300445067144908800?ref_src=twsrc%5Etfw">August 31, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bbHKxT
Share:

रोड्स बोले, शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों के लिए उदाहरण पेश करना जरूरी

दुबईआईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब के फील्डिंग कोच का मानना है कि टीम के जैसे सीनियर खिलाड़ियों के लिए यह जरूरी है कि वह आगामी इंडियन प्रीमियर लीग में जूनियर खिलाड़ियों के लिए उदाहरण पेश करें। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण आईपीएल के 13वें सत्र का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में तीन स्थलों दुबई, अबु धाबी और शारजाह में किया जा रहा है। रोड्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट वीडियो में कहा, ‘ऊर्जा के नजरिए से देखें तो मेरी नजर हमेशा सीनियर खिलाड़ियों पर होती है कि वे अगुआई करें क्योंकि मयंक अग्रवाल, करूण नायर, दीपक हुड्डा जैसे कुछ प्रतिभावान युवा खिलाड़ी हैं जो काफी अच्छे फील्डर हैं।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘... लेकिन मेरी नजर में शमी जैसे खिलाड़ी इस टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि उन पर अधिकतर लोगों की नजर रहती है और वे काफी सम्मानित हैं, विशेषकर भारतीय क्रिकेट जगत में।’ रोड्स ने कहा, ‘अगर वे शीर्ष स्तर स्थापित कर रहे हैं तो फिर युवा खिलाड़ियों के लिए उनके नक्शेकदम पर चलना आसान हो जाता है।’ किंग्स इलेवन पंजाब की अगुआई भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल करेंगे। रोड्स किंग्स इलेवन पंजाब के साथ पहली बार जुड़े हैं। वह दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह चार बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ERBiQo
Share:

मिसबाह ने मैच के दौरान पकड़ा था सिर, इंजमाम बोले- इससे बुरा असर होगा

लाहौरपाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच के दौरान मुख्य कोच मिसबाह-उल-हक की नकारात्मक हाव-भाव दिखाने के लिए आलोचना की। इंग्लैड ने जीत के मिले 196 रन के लक्ष्य को पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। इंग्लैंड का स्कोर जब बिना किसी नुकसान के 65 रन था तब मिसबाह अपना एक हाथ चेहरे और सिर पर रख कर निराश दिख रहे थे। इंजमाम ने कहा कि जब टीम मैदान में संघर्ष कर रही होती है, तब इस तरह की प्रतिक्रियाएं टीम को नकारात्मक संदेश देती हैं। इंजमाम ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर के दौरान, जब पाकिस्तान अपने पावरप्ले के ओवरों की गेंदबाजी कर रहा था और 40-45 रन बना चुके थे तब टीवी पर मिसबाह दिखे जिन्होंने अपना सिर पकड़ रखा था और वह निराश दिख रहे थे। उन्हें देख कर लग रहा था कि काफी बुरा हुआ है।' पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘अभी दूसरी टीम को 155-160 रन और बनाने हैं, ऐसे में मैच किसी के पक्ष में भी जा सकता है लेकिन आप ऐसा संदेश दे रहे हैं, जैसे आपने कुछ गलत कर दिया है।’ पूर्व कप्तान इंजमाम ने कहा, ‘आप मैच के बाद ठीक तरह से चर्चा कर सकते हैं लेकिन मैच के दौरान ऐसी प्रतिक्रिया देने का टीम पर बुरा असर पड सकता है।’ इंजमाम ने कहा कि मैच की स्थिति चाहे जैसी भी हो ‘सकारात्मक प्रतिकिया’ देना जरूरी है। पाकिस्तान के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 से ज्यादा रन बनाने वाले इंजमाम ने कहा कि पूर्व कोच मिकी ऑर्थर भी ऐसे ही प्रतिक्रिया देते थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ExYfbS
Share:

ENG vs PAK: टी20 में लगातार छठी सीरीज जीतने उतरेगा इंग्लैंड

मैनचेस्टरकप्तान इयोन मॉर्गन की शानदार पारी और डेविड मलान के साथ उनकी शतकीय साझेदारी के दम पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पिछले टी20 मैच में शिकस्त दी। अब मेजबान टीम की कोशिश तीन मैचों की इस सीरीज को जीतने की होगी। पिछले मैच में पाकिस्तान पर पांच विकेट से जीत दर्ज करने वाला इंग्लैंड मंगलवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में लगातार छठी सीरीज जीतने की कोशिश करेगा। मॉर्गन (66) और मलान (नाबाद 54) के बीच तीसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी से इंग्लैंड ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान का चार विकेट पर 195 रन का स्कोर बौना कर दिया और मोहम्मद हफीज (69) और बाबर आजम (56) के प्रयासों पर भी पानी फेर दिया। पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था और इस तरह से इंग्लैंड तीन मैचों की सीरीज में अभी 1-0 से आगे है। पढ़ें, इंग्लैंड ने 2018 में भारत के हाथों 1-2 से हार के बाद पिछले दो वर्षों से भी अधिक समय में टी20 फॉर्मेट में अपनी हर सीरीज जीती है और वह अपने इस विजयी अभियान को जारी रखने को प्रतिबद्ध है। पाकिस्तानी गेंदबाजों के लिए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को रोकना आसान नहीं होगा जिसमें विशेषकर कप्तान मॉर्गन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। कप्तान मॉर्गन ने दूसरे मैच में जीत के बाद कहा, ‘मेरे लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पिछले दो साल शानदार रहे। अगर मैं अपनी इस फॉर्म और अनुभव का अच्छा तालमेल बिठाता हूं तो इससे मैच जीतने में मदद मिलेगी।’ इंग्लैंड के कप्तान ने पिछले मैच में शाहीन अफरीदी को अपने निशाने पर रखा था और पाकिस्तान उनकी जगह अनुभवी वहाब रियाज को मौका दे सकता है। इंग्लैंड के गेंदबाज भी शुरू में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और ऐसे में डेविड विली को अंतिम एकादश में रखा जा सकता है। मैच भारतीय समयानुसार रात दस बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31Imahl
Share:

रैना के सपॉर्ट में फैंस, बोले- ऐसे खिलाड़ी नहीं कि रूम की वजह से IPL छोड़ दें

नई दिल्लीपूर्व भारतीय क्रिकेटर (Suresh Raina) ने अचानक ही ऐलान कि वह UAE में होने वाले IPL 2020 में नहीं खेलेंगे। रैना यूएई पहुंच चुके थे लेकिन लीग शुरू होने से पहले ही वह निजी कारणों का हवाला देते हुए भारत लौट आए। भारत में क्रिकेट को लेकर लोग बहुत ही भावुक होते हैं। अब लोगों को ये जानना है कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से सुरेश रैना ( Latest Update) भारत लौट आए। दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल टीम चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के अहम खिलाड़ी के बारे में सीएसके के मालिक श्रीनिवासन () ने दावा किया होटल रूम पसंद नहीं होने के कारण वह भारत लौटे। श्रीनिवासन ने एक इंटरव्यू में कहा कि होटल का कमरा उनको पसंद नहीं आया, इसलिए रैना पूरा आईपीएल का सीजन ही छोड़कर चले गए लेकिन ये बात लोगों के गले नहीं उतर रही। पढ़ें, हकीकत क्या है, फिलहाल यह किसी को नहीं पता और सुरेश रैना ही इस बारे में असलियत जानते होंगे। अब सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। लोग उनके समर्थन में #Raina और #Isupportraina लिखकर ट्वीट कर रहे हैं। सुरेश रैना को लेकर असमंसजसुरेश रैना के बारे में कहा गया कि वह ‘निजी कारणों’ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटे लेकिन लगता है कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के साथ उनका लंबा सफर खत्म हो गया है क्योंकि यह फ्रैंचाइजी 2021 सत्र से पहले उनसे नाता तोड़ सकती है। चेन्नई की टीम दुबई में रह रही है। उसकी टीम में कोविड-19 के 13 मामले पाये गये जिसमें टीम के दो अहम सदस्य दीपक चाहर और रुतुराज गायकवाड़ भी शामिल हैं। टीम प्रबंधन था नाराजआईपीएल सूत्रों के अनुसार हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रैना के फैसले में इसने भी अहम भूमिका निभायी। लेकिन अब पता चला कि टीम प्रबंधन पृथकवास के दौरान इस 32 वर्षीय खिलाड़ी के व्यवहार से खुश नहीं था जिससे सीएसके के मालिक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन भी नाराज थे। आईपीएल सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ‘सीएसके के नियमों के अनुसार कोच, कप्तान और मैनेजर को होटल में रहने के लिये सूइट्स मिलते हैं लेकिन टीम जिस भी होटल में ठहरती है उसमें रैना को भी सुइट मिलता है। बात सिर्फ इतनी थी कि उनके कमरे में बालकनी नहीं थी।’ कोई तो बड़ा कारण हैउन्होंने कहा, ‘यह मसला था लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह वापसी (भारत लौटने) के लिये बड़ा कारण था। टीम में कोविड मामलों के बढने से भी बड़ा कोई मसला हो सकता है। ’उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए रैना अप्रैल 2021 से शुरू होने वाले अगले आईपीएल से भी चेन्नई की टीम से बाहर हो सकते हैं। क्या रैना के इस सत्र में वापसी की संभावना है जिससे हालात बदल सकते हैं, इस पर सूत्रों ने कहा, ‘वह इस सत्र में उपलब्ध नहीं रहेंगे और सीएसके ने जो आधिकारिक बयान जारी किया है उसमें यह स्पष्ट है। कुछ ऐसी बातें हैं जो शीर्ष अधिकारियों को नागवार गुजरी हैं। ’ किसी और टीम से खेल सकते हैं रैनाउन्होंने कहा, ‘इसकी बहुत कम संभावना है कि जो खिलाड़ी संन्यास ले चुका हो और संभवत: किसी तरह की क्रिकेट में नहीं खेलेगा वह सीएसके में वापसी करेगा। वह वापस नीलामी में शामिल होगा और कोई टीम उसे ले सकती है।’ सीएसके ने रुतुराज पर बड़ी बोली लगायी थी उसे उम्मीद है कि पृथकवास से लौटने के बाद वह फिट होगा और दो परीक्षण नेगेटिव आने के बाद अभ्यास सत्र में भाग ले पाएगा। रैना के बदले कोई और खिलाड़ी नहींआईपीएल सूत्रों ने कहा, ‘सीएसके ने अभी रैना के बदले किसी अन्य खिलाड़ी की मांग नहीं की है। उन्होंने अभी इस पर फैसला नहीं किया है। ’ अटकलें लगायी जा रही है कि रैना ने जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन किया था। इस मामले में रैना की माफी से खास प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि टीम भविष्य के बारे में सोच रही है। सूत्रों ने कहा, ‘मैं माफी मांगने के बारे में नहीं जानता लेकिन सीएसके अब ऋतुराज को भविष्य के लिए तैयार करना चाहेगा तथा धोनी और (मुख्य कोच स्टीफन) फ्लेमिंग उसी हिसाब से अपनी रणनीति बनाएंगे।’ रैना ने सीएसके की तरफ से 164 मैचों में सर्वाधिक 4527 रन बनाये हैं। आईपीएल में उनके नाम पर 5368 रन दर्ज हैं और वह इस टी20 टूर्नमेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली (5412) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3hKLusL
Share:

'IPL में खेलते हो, पाक की लीग में नहीं?' कीवी क्रिकेटर ने कर दी बोलती बंद

नई दिल्लीन्यूजीलैंड के ऑलराउंडर आज के दौर में क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम है। वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हैं। सोशल मीडिया पर उनसे एक पाकिस्तानी फैन ने जब पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) को लेकर सवाल किया तो उन्होंने अपने जवाब से उसे शांत कर दिया। किंग्स इलेवन पंजाब ने उन्हें आईपीएल नीलामी में 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था। वह इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल) और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक टूर्नमेंट पर अपनी छाप छोड़ना बाकी है। पढ़ें, एक पाकिस्तानी प्रशंसक, जो शायद नीशम के बारे में अनजान था, ने इस न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर सवाल किया- आईपीएल में खेलते हो लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में आज तक हिस्सा नहीं लिया। अली हैदर नाम के इस ट्विटर यूजर ने पूछा, 'IPL में खेलते हो, पीएसएल में क्यों नहीं? आईपीएल आपको अधिक पैसा और प्रसिद्धि देता है और आप पीएसएल से दूर हैं। बहुत दुखद।' इस पर नीशम ने व्यंग्य भरे अंदाज में लिखा, 'क्योंकि पीएसएल का आयोजन गर्मियों में होता है।' आईपीएल के आगामी सीजन में नीशम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने अब तक अपने करियर में 12 टेस्ट, 63 वनडे और 18 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 709, वनडे में 1286 और टी20 इंटरनैशनल में कुल 185 रन बनाए हैं। इसके अलावा टेस्ट में उनके नाम 14, वनडे में 61 और टी20 इंटरनैशनल में 13 विकेट भी हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jvaNzr
Share:

चेन्नै सुपरकिंग्स के साथ समाप्त हो चुका है सुरेश रैना का सफर?

नई दिल्ली () के बारे में कहा गया कि वह 'निजी कारणों' से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से हटे लेकिन लगता है कि चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) के साथ उनका लंबा सफर खत्म हो गया है क्योंकि यह फ्रैंचाइजी 2021 सत्र से पहले उनसे नाता तोड़ सकती है। चेन्नै की टीम दुबई में रह रही है। उसकी टीम में कोविड-19 (Covid- 19) के 13 मामले पाए गए, जिसमें टीम के दो अहम सदस्य दीपक चाहर (Deepak Chahar) और रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) भी शामिल हैं। आईपीएल सूत्रों के अनुसार हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रैना के फैसले में इसने भी अहम भूमिका निभाई। लेकिन अब पता चला कि टीम प्रबंधन पृथकवास के दौरान इस 32 वर्षीय खिलाड़ी के व्यवहार से खुश नहीं था, जिससे सीएसके के मालिक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन भी नाराज थे। आईपीएल सूत्रों ने कहा, 'सीएसके के नियमों के अनुसार कोच, कप्तान और मैनेजर को होटल में रहने के लिए सूइट्स मिलते हैं लेकिन टीम जिस भी होटल में ठहरती है उसमें रैना को भी सुइट मिलता है। बात सिर्फ इतनी थी कि उनके कमरे में बालकनी नहीं थी।' उन्होंने कहा, 'यह मसला था लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह वापसी (भारत लौटने) के लिए बड़ा कारण था। टीम में कोविड मामलों के बढ़ने से भी बड़ा कोई मसला हो सकता है।' उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए रैना अप्रैल 2021 से शुरू होने वाले अगले आईपीएल से भी चेन्नै की टीम से बाहर हो सकते हैं। क्या रैना के इस सत्र में वापसी की संभावना है, जिससे हालात बदल सकते हैं। इस पर सूत्रों ने कहा, 'वह इस सत्र में उपलब्ध नहीं रहेंगे और सीएसके ने जो आधिकारिक बयान जारी किया है उसमें यह स्पष्ट है। कुछ ऐसी बातें हैं, जो शीर्ष अधिकारियों को नागवार गुजरी हैं।' उन्होंने कहा, 'इसकी बहुत कम संभावना है कि जो खिलाड़ी संन्यास ले चुका हो और संभवत: किसी तरह की क्रिकेट में नहीं खेलेगा वह सीएसके में वापसी करेगा। वह वापस नीलामी में शामिल होगा और कोई टीम उसे ले सकती है।' सीएसके ने रुतुराज पर बड़ी बोली लगाई थी उसे उम्मीद है कि पृथकवास से लौटने के बाद वह फिट होंगे और दो परीक्षण निगेटिव आने के बाद अभ्यास सत्र में भाग ले पाएंगे। आईपीएल सूत्रों ने कहा, 'सीएसके ने अभी रैना के बदले किसी अन्य खिलाड़ी की मांग नहीं की है। उन्होंने अभी इस पर फैसला नहीं किया है।' अटकलें लगाई जा रही हैं कि रैना ने जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन किया था। इस मामले में रैना की माफी से खास प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि टीम भविष्य के बारे में सोच रही है। सूत्रों ने कहा, 'मैं माफी मांगने के बारे में नहीं जानता लेकिन सीएसके अब रुतुराज को भविष्य के लिए तैयार करना चाहेगा तथा धोनी और (मुख्य कोच स्टीफन) फ्लेमिंग उसी हिसाब से अपनी रणनीति बनाएंगे।' रैना ने सीएसके की तरफ से 164 मैचों में सर्वाधिक 4527 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम पर 5368 रन दर्ज हैं और वह इस टी20 टूर्नमेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली (5412) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34PqUnu
Share:

दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज कर्टनी वॉल्श ने बताया, कौन खिलाड़ी तोड़ सकता है जेम्स एंडरसन का रेकॉर्ड

नई दिल्ली क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों की निगाहें बेहतर प्रदर्शन कर अपने नाम ऐसे रेकॉर्ड बनाने में होती हैं कि कोई खिलाड़ी जल्दी उनको पा न सके। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के नाम ऐसे ही रेकॉर्ड हैं कि जल्दी कोई खिलाड़ी उनको पा नहीं सकता। कुछ दिनों पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson 600 Wicket) ने 600 टेस्ट विकेट लेकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब कोई गेंदबाज जल्दी इस आंकड़ें को नहीं छू सकता लेकिन वेस्टइंडीज के बेहद खतरनाक पूर्व महान खिलाड़ी () ने हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करके बताया कि कौन सा वो खिलाड़ी हो सकता है जो इस रेकॉर्ड को पा सकता है। जेम्स एंडरसन को दी बधाईदुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक Courtney Walsh ने इंटरव्यू में कहा, जेम्स एंडरसन ( की यह एक शानदार उपलब्धि है। किसी भी तेज गेंदबाज के लिए यह उतना ही शानदार प्रयास होता है जितना आपको 500 या 600 विकेट लेने की जरूरत होती है। यह सिर्फ उस कठिन परिश्रम और समर्पण को दिखाता है जो एंडरसन ने वर्षों में रखा था। उनका 700 विकेट के लिए लक्ष्य जबरदस्त है। Courtney Walsh से पूछा गया कि आप 500 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी थे, लेकिन अब काफी गेंदबाज यहां तक पहुंच रहे हैं। क्या ज्यादा से ज्यादा गेंदबाज 500 विकेट का आंकड़ा पार कर पाएंगे? उन्होंने कहा कि अब जितना क्रिकेट खेला जाएगा वह रिकॉर्ड टूट जाएगा। आपको 500-600 विकेट प्राप्त करने वाले बहुत अधिक गेंदबाज मिलेंगे। मुझे उम्मीद है कि मैं 1000 विकेट लेने वाले किसी व्यक्ति को देखने के लिए जीवित रह सकता हूं। मैं एक समय में भविष्यवाणी कर रहा था कि मुथैया मुरलीधरन इसे पार कर लेंगे, लेकिन वह 800 पर रिटायर हो गए। यह एक आसान रास्ता नहीं है, लेकिन यह संभव है। शानदार गेंदबाजउनसे जब जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को लेकर पूछा गया तो उनहोंने जवाब दिया, 'उसके पास एंडरसन और ब्रॉड के पास पहुंचने की क्षमता है। वह बहुत कुशल गेंदबाज हैं। उसके पास एक मजेदार रन-अप है जिसे लोग बदलना चाहते हैं। लेकिन यह वही है जो उसके लिए सबसे अच्छा है। यदि वह फिट रहता है, तो वह सभी प्रारूपों में बड़े पैमाने पर अपनी पहचान बना सकता है। सफलता प्राप्त करने के लिए वह कितना भूखा है, बस इसके बारे में है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31G1lDi
Share:

CSK के खिलाड़ियों को कोरोना, सौरभ गांगुली ने दी यह प्रतिक्रिया

नई दिल्ली एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) की टीम के 13 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद बीसीसीआई की भी चिंताएं बढ़ गई हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष (Sourav Ganguly) ने इस मसले पर पहली बार अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सीएस के जो 13 सदस्य कोविड- 19 (Covid- 19) वायरस की चपेट में आए हैं उमें टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) और युवा क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaekwad) भी शामिल हैं। बोर्ड अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा कि वह फिलहाल सीएसके की मौजूदा स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। हालांकि बीसीसीआई की हालात पर पूरी नजर है और उसकी कोशिश है कि टूर्नमेंट अपने तय समय पर ही शुरू हो। दादा ने कहा, 'मैं सीएसके की स्थिति पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। हम यह देखेंगे कि क्या वह तय शेड्यूल पर खेल शुरू कर सकते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि आईपीएल का आयोजन अच्छे से हो। टूर्नमेंट के लिए हमारे पास लंबा शेड्यूल है और मैं उम्मीद करता हूं कि सबकुछ बेहतर ढंग से होगा।' 19 सितंबर से शुरू होने जा रही इस लीग का पहला मैच चेन्नै सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ही खेला जाने वाला था। लेकिन अब बीसीसीआई और आईपीएल मैनेजमेंट को यह देखना होगा कि क्या चेन्नै सुपरकिंग्स की टीम इन हालात में अपना पहला मैच टूर्नमेंट के पहले मैच के रूप में ही खेलने को तैयार है। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक इस लीग का फुल शेड्यूल (IPL Schedule 2020) जारी नहीं किया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ELNSRt
Share:

गौतम गंभीर मेरी कप्तानी में खेले, यह मेरे लिए यादगार अहसास: नितीश राणा

अबुधाबी कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के बल्लेबाज नितीश राणा () ने कहा कि अपने प्रेरणादाई व्याख्यान के लिए मशहूर माइक होर्न (Mike Horn) की बातें सुनने के बाद उन्होंने असफलता को आत्मसात करना सीखा और तेज गेंदबाजों का सामना करने का डर दूर करने में सफल रहे। होर्न ने 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम और 2014 की वर्ल्ड कप विजेता जर्मन फुटबॉल टीम के साथ काम किया था। पिछले कुछ वर्षों से वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रैंचाइजी नाइटराइडर्स से भी जुड़े रहे। राना ने केकेआर की वेबसाइट से कहा, 'मैं केकेआर की टीम से जुड़ने से पहले ही इंस्टाग्राम पर माइक होर्न से जुड़ चुका था।' घरेलू स्तर पर दिल्ली की तरफ से खेलने वाले राणा 2018 में केकेआर से जुड़े थे। उसी वर्ष उनके आइडिअल () केकेआर को अपार सफलताएं दिलाने के बाद वापस दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम से जुड़ गए थे। राणा ने कहा, 'मैं जब उन्हें (होर्न) को देखता हूं तो हैरान होता हूं कि वे इतनी अधिक चीजों से कैसे तालमेल बिठाते हैं। जब मैं युवा था तो तेज गेंदबाजी का सामना करने से डरता था और मुझे संदेह था कि क्या मैं कभी 140 किमी की रफ्तार वाली गेंदबाजी का सामना कर पाऊंगा।' उन्होंने कहा, 'जब मैं निजी तौर पर उनसे मिला और उनके व्याख्यान सुने तो तब मुझे अहसास हुआ कि वह असफलता से नहीं डरते। वह केवल इतना जानते हैं कि उनसे कैसे लाभ हासिल करना है।' राणा ने कहा, 'मैंने उनका यह गुण आत्मसात करने का प्रयास किया। अगर आप ऐसी मानसिकता से कुछ भी करते हो तो आपको कुछ नुकसान नहीं होगा। आपको फायदा ही होगा और आप बेहतर प्रदर्शन करोगे।' राणा की जिंदगी का वह यादगार क्षण था, जब उन्होंने दिल्ली में गंभीर की मौजूदगी वाली टीम की कप्तानी है क्योंकि वह भारतीय सलामी बल्लेबाज को देखते हुए ही आगे बढ़े थे। उन्होंने कहा, 'हर कोई कहता था कि मैं क्रिकेटरों के ऐक्शन की अच्छी नकल करता हूं। इसलिए सभी कहते थे कि दादा (सौरभ गांगुली) की तरह ऐक्शन करो। इसलिए मैं शुरू में उनकी तरह खेला करता था। लेकिन जब मैं क्रिकेट को गंभीरता से लेना लगा तो वह गौतम गंभीर थे क्योंकि मैंने उन्हें क्लब में करीब से बल्लेबाजी करते हुए देखा था। मैंने उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखकर काफी कुछ सीखा।' दोनों दिल्ली में क्लब क्रिकेट में साथ में खेले और राणा ने दिल्ली की तरफ से जब पहला रणजी मैच खेला तो गंभीर उनके कप्तान थे। गंभीर ने 2018 में कप्तानी छोड़ी, जिसके बाद राणा दिल्ली के कप्तान बने थे। राणा ने कहा, 'अगर आप मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि कहोगे तो वह दिल्ली का कप्तान बनना थी। सबसे अच्छा अहसास यह था कि मैं कप्तान था और गंभीर (घरेलू क्रिकेट में) अपने आखिरी साल में खेल रहे थे। मैं अपना पहला साल उनकी कप्तानी में खेला और वह अपना आखिरी साल मेरी कप्तानी में खेले।' उन्होंने कहा, 'गंभीर ने कहा कि मैं दिल्ली की अगुवाई करने के लिए सही व्यक्ति हूं, जो व्यक्ति आपका आदर्श रहा हो यह उसका बयान था। यह मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण क्षण था।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32HMIyu
Share:

IPL 2020: ...तो क्या टूर्नामेंट का पहला मैच MI vs CSK नहीं बल्कि MI vs RCB

नई दिल्ली कोरोना वायरस (Coronavirus in India) के बढ़ते संक्रमण के बीच बीसीसीआई (BCCI) ने सिंतबर में इंडियन प्रीमियर लीग () कराने का फैसला लिया है। इस बार का आईपीएल भारत ने नहीं बल्कि यूएई में हो रहा है। आईपीएल (IPL 2020) का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है लेकिन उससे पहले एक बड़ी मुसीबत आ चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दो खिलाड़ियों समेत कुल 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव आए हैं। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत करते हुए आईपीएल सूत्र ने इस बारे में जानकारी दी है। 1 सितंबर तक क्वारंटीन रहेगी टीमसीएसके (CSK) के स्टाफ और दो खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सीएसके टीम का क्वारेंटीन पीरियड एक सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। आईपीएल 2020 में हिस्सा लेने के लिए सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं और अभ्यास भी शुरू कर दिया है। आई सभी टीमों ने अभ्यास शुरू कर दिया है, वहीं सीएसके के खिलाड़ी अभी आइसोलेशन में ही हैं। ऐसे में चेन्नई टीम से लिए 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेलना मुश्किल होगा। रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली (Virat Kohli) की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम को मुंबई के खिलाफ ओपनिंग मैच में उतारा जा सकता है। मैदान पर दिखेंगे दो स्टार खिलाड़ीटाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में आईपीएल से जुड़े एक सूत्र ने कहा, 'ये रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम हो सकती है क्योंकि पहले मैच में आपको मैदान पर स्टार खिलाड़ी चाहिए होते हैं। अगर एमएस (MS Dhoni) नहीं हैं तो विराट कोहली (Virat Kohli) होंगे।' बीसीसीआई ने नहीं जारी किया शेड्यूलइस बीच चेन्नई सुपर किंग्स टीम के एक अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने की खबर के बाद से बीसीसीआई की तरफ से उन्हें कोई संदेश नहीं मिला है। केवल सीएसके ही नहीं बाकी टीमों को भी बोर्ड ने यूएई में अपना इंतजाम खुद करने के लिए छोड़ दिया है। फ्रेंचाइजियों को अभी तक शेड्यूल नहीं दिया गया है जिसके लिये उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bdHcHD
Share:

मुश्किल विकेट पर पहला प्रैक्टिस सेशन चैलेंजिंग था: एबी डिविलियर्स

दुबई साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज () ने कहा कि 19 सितंबर से शुरू होने वाले 13वें इंडियन प्रीमियर लीग () से पहले अपनी टीम रॉयल चैंलेजर्स बेंगलोर (RCB) की तरफ से पहली बार मुश्किल विकेट पर अभ्यास करना चुनौतीपूर्ण था। इस 36 वर्षीय खिलाड़ी ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण 5 महीने तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद अभ्यास किया और उन्होंने कहा कि पहला सत्र शानदार रहा और इस दौरान उन्होंने बेसिक्स पर ध्यान दिया। डिविलियर्स ने आरसीबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, 'यह बहुत अच्छा रहा। अभ्यास का पूरा आनंद उठाया। विकेट थोड़ा मुश्किल था इसलिए यह बड़ी चुनौती थी। मैं लंबे समय बाद पहला नेट सत्र इसी तरह से चाहता था।' उन्होंने कहा, 'मैंने अपने बेसिक्स पर ध्यान दिया तथा गेंद पर पूरी निगाहें लगाकर रखी। मैंने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और इसका पूरा लुत्फ उठाया।' नेट अभ्यास के दौरान डिविलियर्स ने विकेटकीपिंग भी की। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचने के बाद डिविलियर्स 6 दिन तक क्वारंटीन पर रहे और कोविड-19 (Covid- 19) के तीन परीक्षणों में नेगेटिव आने के बाद ही वह नेट्स पर उतरे। इस सत्र में उमेश यादव, पार्थिव पटेल, गुरकीरत सिंह आदि ने भी हिस्सा लिया। आरसीबी ने पहली बार शनिवार को अभ्यास सत्र में भाग लिया था। पहले नेट सत्र में कप्तान विराट कोहली, साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन, स्पिनर युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम ने हिस्सा लिया था। कोहली ने बाद में कहा था, 'ईमानदारी से कहूं तो यह उम्मीद से कहीं बेहतर रहा। मैं थोड़ा डरा हुआ था। मैंने 5 महीनों से बल्ला नहीं पकड़ा था, लेकिन हां, जैसा मैने सोचा था, यह उससे बेहतर रहा।' आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर तक चलेगा। यह यूएई में तीन स्थानों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में खेला जाएगा। आरसीबी ने अभी तक आईपीएल ट्रोफी नहीं जीती है लेकिन वह तीन बार उपविजेता रहा है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2DcutbJ
Share:

CPL 2020: निकोलस पूरण का पहला शतक, वॉरियर्स को दिलाई जीत

पोर्ट ऑफ स्पेन () ने अपने T20 करियर का पहला शतक जमाया, जिससे गयाना अमेजॉन वारियर्स (Guyana Amazon Warriors) ने खराब शुरुआत से उबरकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग () क्रिकेट टूर्नमेंट में सैंट कीट्स ऐंड नेविस पैट्रिओट्स (St. Kitts and Nevis Patriots) को 21 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट से हराया। वॉरियर्स ने 151 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 3 विकेट 25 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद पूरण ने 45 गेंदों पर 4 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने रॉस टेलर (27 गेंदों पर नाबाद 25) के साथ चौथे विकेट के लिए 11.5 ओवर में 128 रन की अटूट साझेदारी की, जिससे वॉरियर्स 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाने में सफल रहा। इससे पहले पैट्रिओट्स से पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर जोशुआ डासिल्वा के 59 रन और दिनेश रामदीन के नाबाद 37 रन की मदद से 5 विकेट पर 150 रन बनाए थे। वॉरियर्स की 7 मैचों में यह तीसरी जीत है, जबकि पैट्रिओट्स को छठी हार का सामना करना पड़ा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31FvHWm
Share:

CPL 2020: सेंट लूसिया जॉक्स लो स्कोरिंग मैच में बारबाडोस को 3 रन से हराया

पोर्ट ऑफ स्पेन सेंट लूसिया जॉक्स (SLZ) ने अपने कम स्कोर का सफलतापूर्व बचाव करके बारबाडोस त्रिडेंट्स (BT) को 3 रन से हराया। जॉक्स की यह 7 मैचों में 5वीं जीत है। बारबाडोस त्रिडेंट्स ने टॉस जीतकर सेंट लूसिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और उसकी टीम को 18 ओवर में 92 रन पर आउट कर दिया। सेंट लूसिया की तरफ से तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक में पहुंचे। बारबाडोस के लिए हेडन वॉल्श ने 3 और रेमन रीफर ने 2 विकेट लिए। बारबाडोस के सामने छोटा लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स के 42 गेंदों पर 39 रन के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 89 रन ही बना पाई। सेंट लूसिया की तरफ से केसरिक विलियम्स और जावेल ग्लेन ने 2-2 विकेट लिए। आखिरी ओवर में बारबाडोस को 9 रन की जरूरत थी लेकिन रोस्टन चेज ने इस ओवर में केवल 5 रन दिए। जावेल ग्लेन को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32AH9ls
Share:

Sunday, August 30, 2020

धोनी की टीम में कोरोना, ...तो मुंबई-चेन्नै के बीच नहीं होगा IPL का पहला मैच

नई दिल्ली IPL के 13वें सीजन की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है लेकिन अभी तक IPL ने इस लीग का शेड्यूल () जारी नहीं किया है। हालांकि लीग के ओपनिंग मैच को लेकर उम्मीद यही थी कि पहला मैच गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। लेकिन अब ऐसा होता भी मुश्किल दिख रहा है। वायरस (Coronavirus) का संकट खड़ा हो गया है। इस फ्रैंचाइजी के 12 सदस्य कोविड- 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। वैसे आईपीएल में हमेशा से ही टूर्नमेंट का पहला मैच बीते साल की विजेता और उपविजेता के बीच ही खेला जाता रहा है। इस सीजन का आयोजन जब मार्च में होना था, तब भी ऐसा ही शेड्यूल जारी किया गया था। लेकिन अब चेन्नै कि मुश्किलें देखकर बीसीसीआई-आईपीएल इस लीग के लिए एक नया शेड्यूल बनाने में जुटी हैं। हमारे सहयोगी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' में छपी खबर के मुताबिक आईपीएल चेन्नै की टीम को कुछ अतिरिक्त समय देने पर विचार कर रहा है। यूएई पहुंची चेन्नै की टीम को 6 दिन के क्वारंटीन के बाद 28 अगस्त से मैदान पर प्रैक्टिस के लिए उतरना था। लेकिन 2 खिलाड़ियों समेत 12 सदस्यों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम के बाकी सदस्यों को भी अब 4 सितंबर तक क्वारंटीन में रहना होगा। सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उन्हें बॉयो सिक्योर बबल में शामिल किया जाएगा। इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई का सामना विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से हो सकता है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि मैनेजमेंट का सोचना है कि टूर्नमेंट के ओपनिंग मैच में स्टार खिलाड़ियों से शुरुआत करना सही रहेगा। जानकारी के मुताबिक, जब धोनी की टीम उसमें शिरकत नहीं कर सकती तो उसकी जगह विराट कोहली की टीम को मौका देना सही रहेगा। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि सीएस की टीम अपना पहला मैच खेलना चाहेगी या वह छोड़ना चाहेगी। हालांकि यह तस्वीर तभी साफ हो पाएगी, जब का नया शेड्यूल बाहर आ जाएगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YPAeUr
Share:

IPL 2020: Mumbai Indians-Chennai Super Kings opener in doubt

IPL 2020: Mumbai Indians-Chennai Super Kings opener in doubt




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/32yAQyE
Share:

इस सीजन नई जर्सी में उतरेगी मुंबई इंडियंस, वीडियो जारी, फैन्स के लिए भी ऑफर

नई दिल्ली रोहित शर्मा () की कप्तानी वाली डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस बार नई जर्सी (New jersey of ) में मैदान पर उतरेगी। फ्रैंचाइजी ने इस नई जर्सी का एक वीडियो अपने थीम सॉन्ग 'दुनिया हिला देंगे' के साथ जारी किया है। फ्रैंचाइजी ने अपने चिर-परिचित नीले और गोल्डन रंग के कॉम्बिनेशन को एक नए अंदाज में तैयार किया है। टीशर्ट पर टीम के दो मुख्य प्रायोजक भी वहीं हैं। जर्सी के फ्रंट पर इस बार भी सैमसंग दिखाई देगा, जबकि खिलाड़ियों की पीठ पर कलर्स चैनल का नाम और लोगो होगा। मुंबई की नई जर्सी आगे की ओर हल्के नीले रंग की है और कंधों पर एक तरफ गोल्डन पट्टियां हैं। वहीं, जर्सी की बाजुएं और ट्राउजर गहरे नीले रंग के हैं। फ्रैंचाइजी ने फैन्स के लिए भी इस जर्सी की रिपिल्का बाजार में उतारी है। फैन्स के लिए इस जर्सी की कीमत 2499 रुपये बताई गई है, जो फिलहाल 20 फीसदी छूट के साथ 1999 रुपये में मिल सकती है। मुंबई इंडियंस ने अपने टि्वटर पर एक लिंक साझा किया है, जहां से फैन्स इस जर्सी का ऑर्डर बुक कर सकते हैं। इस बार टीम अपना यह खिताब बचाने मैदान पर उतरेगी। पिछले सीजन उसने एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नै सुपर किंग्स को हराकर यह खिताब रेकॉर्ड चौथी बार अपने नाम किया था। मुंबई की टीम इस बार अपने 5वें खिताब के लिए जोर लगाती दिखाई देगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31FYlXq
Share:

मैनचेस्टर में बोला बाबर आजम का बल्ला, विराट कोहली को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket Team) के कप्तान (Babar Azam) का बल्ला जब बोलता है तो फिर रुकता नहीं है। बाबर आजम के आंकड़ें बताते हैं कि वो कितने शानदार बल्लेबाज होते जा रहे हैं। मैनचेस्टर में इंग्लैंड (EngvsPak) के खिलाफ दूसरे टी-20 ( T20 Records) में बाबर आजम ने शानदार अर्धशतक ठोका। बाबर आजम ने 44 गेंदों में 7 चौकों की मदद से शानदार 56 रन बनाए। बाबर आजम ने एक मामले में उन्होंने () को पछाड़ दिया। बाबर की शानदार पारीबाबर आजम (Babar Azam) ने मैनचेस्टर टी20 (Manchestar T20) में 56 रनों की पारी खेलते ही सबसे ज्यादा टी20 औसत के मामले में विराट कोहली को पछाड़ दिया। जिन बल्लेबाजों ने कम से कम 500 टी-20 रन बनाए हैं, उनमें बाबर आजम सबसे ज्यादा टी20 औसत रखने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर आजम का बल्लेबाजी औसत 50.90 हो गया है और विराट कोहली की बैटिंग एवरेज 50.80 है। विराट कोहली की बराबरीबल्लेबाजी के औसत में बाबर (Babar Azam) आगे निकले लेकिन सबसे तेजी से 1500 रन पूरे करने के मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी की। बाबर आजम ने 39वीं टी-20 पारी में अपने 1500 रन पूरे किये। विराट कोहली (Virat Kohli) और एरॉन फिंच ने भी 39-39 पारियों में 1500 रन पूरे किये थे। यहां पर भी की बराबरीवैसे बाबर आजम सिर्फ टी20 फॉर्मेट में ही नहीं बल्कि टेस्ट फॉर्मेट में भी विराट कोहली की बराबरी पर चल रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड टी20 सीरीज में बाबर ने 2000 टेस्ट रन पूरे किये थे। ये कारनामा उन्होंने महज 53 पारियों में किया था। विराट कोहली ने भी अपने 2000 टेस्ट रन 53 पारियों में ही पूरे किये थे। रोमांचक रहा मुकाबलाइंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हो रहे दूसरा टी-20 मैंच काफी रोमांचक रहा। हाईस्कोरिंग मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन और डेविड मलान ने तीसरे विकेट के लिए 112 रन की शतकीय साझेदारी कर पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेर दिया। टॉम बैंटन (20) और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (44) के विकेट गिरने के बाद मलान और मॉर्गन टीम को जीत के करीब ले गए। मलान 54 रन बनाकर नाबाद लौटे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3b9vyxH
Share:

क्रिकेट में कप्तानी के बाद अब श्रीलंका की विपक्षी पार्टी के कप्तान होंगे अर्जुन रणतुंगा!

कोलंबो श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और 1996 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान () अपने देश की विपक्षी पार्टी के नेता चुने जा सकते हैं। श्रीलंका की सबसे पुराने राजनीतिक पार्टी 'यूनाइटेड नैशनल पार्टी' (UNP) को हाल ही हुए संसदीय चुनाव में सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस बार यूएनपी एक भी सीट नहीं जीत पाई है और चुनाव हारने वालों में श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा भी शामिल हैं। इस शर्मनाक हार के बाद पूर्व प्रधानमंत्री रनिल विक्रमासिंघे ने पार्टी के नेतृत्व पद से इस्तीफा देना का फैसला किया है। वह बीते 26 साल से पार्टी का नेतृत्व कर रहे थे और यह उनके कार्यकाल में सबसे बुरी हार है। विक्रमासिंघे के लिए यह पहली बार होगा जब वह 1977 के बाद संसद के सदस्य नहीं चुने गए हैं। 1946 में बनी इस पार्टी की यह सबसे बुरी हार है। 225 संसदीय सीटों में इस पार्टी को सिर्फ 2 फीसदी वोट ही मिले और उनका कोई भी सदस्य इस बार सांसद नहीं बन पाया है। विक्रमसिंघे के इस फैसले के बाद पार्टी उनकी जगह कोई नया चेहरा तलाश रही है। इस रेस में UNP के महासचिव और विक्रमसिघें के चचेरे भाई रुवान विजयवर्धने और पूर्व स्पीकर करु रजसूर्या का नाम भी आगे चल रहा है। 57 वर्षीय रणतुंगा ने हाल ही में बताया, 'चुनाव परिणामों के बाद पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक हुई है, जिसमें पार्टी के अध्यक्ष के लिए चार नाम प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें से एक नाम मेरा भी है। अगर मुझे पार्टी का नेतृत्व करने का मौका मिलता है तो मुझे बहुत खुशी होगी।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ETnnJy
Share:

परिवार नहीं भर सकता था अकैडमी की फीस, जानें- सोनू से सुरेश रैना बनने का सफर

नई दिल्ली सैन्य अधिकारी त्रिलोकचंद रैना को आयुध फैक्ट्री में बम बनाने में महारत हासिल थी। लेकिन इसके लिए उन्हें सिर्फ 10 हजार रुपये की तनख्वाह मिलती थी। यह सैलरी बेटे () के क्रिकेटर बनने के सपने को पंख देने के लिए काफी नहीं थी। संघर्ष के उन दिनों में हालांकि की गई कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प रैना के काम आया, जिसमें भाग्य ने भी उनका साथ दिया। इस मुश्किल समय के दो दशक बाद तक दुनिया भर के क्रिकेट मैदानों में रैना ने अपने कौशल का लोहा मनवाया। उन्होंने हाल ही में अपने सफल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है। रैना ने निलेश मिसरा के 'द स्लो इंटरव्यू' साक्षात्कार में बताया कि उनके परिवार में 8 लोग थे और उस समय दिल्ली में क्रिकेट अकादमियों की मासिक फीस 5 से 10 हजार रुपये प्रति महीना होती थी। इस दौरान लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह खेल कॉलेज (Guru Govind Singh Sports University, Lucknow) में उनका चयन हुआ और फिर सब कुछ इतिहास का हिस्सा बन गया। रैना ने कहा, 'पापा सेना में थे, मेरे बड़े भाई भी सेना में हैं। पापा अयुध फैक्ट्री में बम बनाने का काम करते थे। उन्हें उस काम में महारत हासिल थी।' रैना के बचपन का नाम सोनू है। उन्होंने कहा, 'पापा वैसे सैनिकों के परिवारों की देखभाल करते थे, जिनकी मृत्यु हो गई थी। उनका बहुत भावुक काम था। यह कठिन था, लेकिन वह सुनिश्चित करते थे कि ऐसे परिवारों का मनीऑर्डर सही समय पर पहुंचे और वे जिन सुविधाओं के पात्र हैं वे उन्हें मिले।' जम्मू कश्मीर में 1990 पंडितों के खिलाफ अत्याचार होने पर उनके पिता परिवार को सुरक्षित महौल में रखने के लिए रैनावाड़ी में सब कुछ छोड़कर उत्तर प्रदेश के मुरादनगर आ गए। रैना ने कहा, 'मेरे पिता का मानना था कि जिंदगी का सिद्धांत दूसरों के लिए जीना है। अगर आप केवल अपने लिए जीते हैं तो वह कोई जीवन नहीं है।' उन्होंने कहा, 'बचपन में जब मैं खेलता था तब पैसे नहीं थे। पापा दस हजार रुपये कमाते थे और हम पांच भाई और एक बहन थे। फिर मैंने 1998 में लखनऊ के गुरु गोबिंद सिंह खेल कॉलेज में ट्रायल दिया। हम उस समय 10,000 का प्रबंधन नहीं कर सकते थे।' उन्होंने बताया, 'यहां फीस एक साल के लिए 5000 रुपये थी इसलिए पापा ने कहा कि वह इसका खर्च उठा सकते हैं। मुझे और कुछ नहीं चाहिए था, मैंने कहा मुझे खेलने और पढ़ाई करने दो।' रैना ने कहा कि वह हमेशा ऐसी बात करने से बचते हैं, जो उनके पिता को कश्मीर में हुई त्रासदी के बारे में याद दिलाए। उन्होंने कहा कि वह हाल के वर्षों में कश्मीर गए हैं लेकिन इसके बारे में उन्होंने अपने परिवार खासकर पिता को नहीं बताया। उन्होंने कहा, 'मैं एलओसी (LoC) पर दो से तीन बार गया हूं। मैं माही भाई (महेन्द्र सिंह धोनी) के साथ भी गया था, हमारे कई दोस्त हैं जो कमांडो हैं।' क्रिकेट के बारे में बात शुरू होने पर रैना ने सचिन तेंदुलकर और धोनी की उस सलाह को याद किया जो उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप कप के लिए दी थी। इन दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय टीम की किसी भी रणनीति को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के विदेशी साथी खिलाड़ियों से साझा नहीं करने को कहा था। उन्होंने कहा, 'धोनी ने इसकी शुरुआत की, सचिन तेंडुलकर ने भी कहा कि किसी को कुछ भी नहीं बताना है, क्योंकि वर्ल्ड कप आ रहा था।' उन्होंने कहा, 'इसकी शुरुआत 2008-09 में हो गई थी। 2008 में हमने ऑस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय सीरीज जीती। 2009 में, हमने न्यूजीलैंड में जीत हासिल की। 2010 में हमने श्रीलंका में जीत हासिल की। और फिर वर्ल्ड कप।' उन्होंने महान राहुल द्रविड़ की बल्लेबाजी के लिए तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान किसी से कम नहीं है। रैना ने कहा, 'राहुल द्रविड़ ने 2008 से 2011 तक भारतीय टीम को जीतने में बहुत योगदान दिया। वह एक बहुत मजबूत नेतृत्वकर्ता भी थे और वे बहुत अनुशासित थे।' जब उनके मेंटर धोनी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हाल ही संन्यास लेने वाले विश्व विजेता पूर्व कप्तान के बारे में कहा उनका रवैया हमेशा ईमानदारी और निस्वार्थ का रहा है। उन्होंने कहा, 'वह बहुत बड़े कप्तान हैं। और वह बहुत अच्छे दोस्त हैं। और उन्होंने खेल में जो हासिल किया है मुझे लगता है कि वह दुनिया के नंबर 1 कप्तान है। वह दुनिया के सबसे अच्छे इंसान भी हैं, क्योंकि वह जमीन से जुड़े हैं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31Fd0lE
Share:

रूम को लेकर विवाद, IPL छोड़ लौटे रैना पर बोले श्रीनिवासन- सफलता सिर चढ़ गई है

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा सत्र कोरोना वायरस की वजह से यूएई में 19 सितंबर से खेला जाना है। सभी 8 टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं और बायो प्रोटोकॉल्स के तहत 6 दिन तक क्वॉरंटीन रहने के बाद तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के अहम खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) ने सभी को हैरान करने वाला कदम उठाया। वह अचानक ही यूएई से घर लौट आए। इसके पीछे पहले निजी कारण बताया गया था, लेकिन अब इस मामले में टीम के ओनर एन. श्रीनिवासन का बड़ा बयान आया है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि उनके सिर सफलता चढ़ गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन ने उन खबरों की पुष्टि कर दी है, जिनमें कहा जा रहा था कि सुरेश रैना खराब होटल रूम और कोरोना वायरस के डर की वजह से छोड़कर स्वदेश लौट आए हैं। 'आउटलुक' के अनुसार, होटल रूम को लेकर उनके और टीम के कप्तान एमएस धोनी (Suresh Raina) के बीच भी विवाद भी हुआ। कैप्टन कूल ने ऑलराउंडर को मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और टूर्नमेंट छोड़ने का फैसला किया। क्रिकेटर तुनक मिजाज अभिनेता की तरह होते हैं इंटरव्यू में सीएसके के मालिक श्रीनिवासन ने इस बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'रैना के यूं अचानक टीम का साथ छोड़ने से धक्का लगा है, लेकिन कप्तान धोनी ने स्थिति को संभाल लिया है। क्रिकेटर पुराने दिनों के तुनक मिजाज अभिनेता की तरह होते हैं। चेन्नै सुपर किंग्स परिवार की तरह है और सभी वरिष्ठ खिलाड़ी साथ रहना सीख चुके हैं।' कई बार सफलता सिर चढ़ जाती हैयही नहीं, श्रीनिवासन ने कहा, 'रैना एपिसोड से टीम उबर चुकी है। मैं समझता हूं कि अगर आप खुश नहीं हैं तो वापस लौट जाएग। मैं किसी पर कुछ करने के लिए दबाव नहीं डाल सकता हूं। कई बार सफलता आपके सिर पर चढ़ जाती है...।' साथ ही उन्होंने कहा कि उनके और धोनी के बीच बात हुई है। कप्तान ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि अगर कोरोना के केस बढ़े तो भी चिंता की बात नहीं है। धोनी ने टीम के साथ जूम कॉल पर बात की है और सभी को सुरक्षित रहने को कहा है। रैना को नहीं मिलेगी सैलरीपूर्व आईसीसी अध्यक्ष को विश्वास है कि सुरेश रैना लौट आएंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वह वापस आना चाहेंगे। सीजन शुरू नहीं हुआ है और उन्हें अहसास होगा कि वह क्या (11 करोड़ रुपये) छोड़कर गए हैं। उन्हें यह (सैलरी) नहीं मिलेगी।' बता दें कि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि रैना इसलिए आईपीएल छोड़कर लौट आए हैं क्योंकि पठानकोट में उनके रिश्तेदारों पर डकैतों हमला कर दिया था, जिसमें उनके एक रिश्तेदार की मौत हो गई। क्या है पूरा मामलासीएसके 21 अगस्त को दुबई पहुंची थी। तभी से रैना होटल के कमरे से खुश नहीं थे और वह कोरोना को लेकर कठोर प्रोटोकॉल चाहते थे। वह धौनी की तरह रूम चाहते थे, क्योंकि उनके रूम की बालकनी उचित नहीं थी। इस बीच सीएसके की टीम के दो खिलाड़ियों (तेज गेंदबाज दीपक चाहर और विकेटकीपर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़) समेत कुल 13 सदस्य जब कोरोना पॉजिटिव हुए तो रैना का भय और भी बढ़ गया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2DbSsry
Share:

मैनचेस्टर टी20: मॉर्गन और मलान ने दिलाई इंग्लैंड को पाक पर जीत

मैनचेस्टरकप्तान इयोन मॉर्गन की शानदार पारी और डेविड मलान के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से इंग्लैंड ने रविवार को यहां बड़े स्कोर वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत से मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली। इंग्लैंड के सामने 196 रन का लक्ष्य था। 5 गेंद शेष रहते जीता इंग्लैंडजॉनी बेयरस्टो (24 गेंदों पर 44 रन, 4x4, 6x2) ने टॉम बैंटन (20) के साथ पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। इन दोनों के एक स्कोर पर आउट होने के बाद मॉर्गन ने 33 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। उन्होंने मलान (36 गेंदों पर नाबाद 54) के साथ तीसरे विकेट के लिए 112 रन जोड़े।इससे इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाकर जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने दिया 196 रन का टारगेटइससे पहले कप्तान बाबर आजम (44 गेंदों पर 56) और फखर जमां (22 गेंदों पर 36) ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। बाद में हफीज ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली तथा 36 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले पाकिस्तान ने चार विकेट पर 195 रन बनाए। इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था। तीसरा मैच एक सितंबर को ओल्ड ट्रैफर्ड में ही खेला जाएगा। पढ़ें, 6 ओवर में इंग्लैंड ने जोड़े 65 रन ओपनर बेयरस्टो और बैंटन ने पावरप्ले के छह ओवरों में 65 रन जोड़े लेकिन इसके बाद गेंद संभालने वाले लेग स्पिनर शादाब खान (34 रन देकर तीन) ने अपने पहले ओवर में ही इन दोनों को पविलियन भेज दिया। शादाब ने मॉर्गन के खिलाफ भी पगबाधा के लिए डीआरएस लिया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। मॉर्गन ने शादाब के अगले ओवर में छक्के से शुरुआत की और फिर किसी भी पाकिस्तानी गेंदबाज को नहीं बख्शा। छ्क्के से मॉर्गन ने पूरा किया 14वीं टी20 इंटरनैशनल फिफ्टी शाहीन अफरीदी के एक ओवर में तो उन्होंने 20 रन बटोरे। इसी ओवर में छक्के से उन्होंने टी20 में 14वां अर्धशतक पूरा किया और फिर लगातार तीन चौके लगाए। इसके बाद उन्होंने हारिश रउफ (34 रन पर दो विकेट) की गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर कैच दिया, लेकिन तब तक टीम अच्छी स्थिति में पहुंच गई थी। मलान की छठी फिफ्टीडेविड मलान हालांकि क्रीज पर टिक रहे और उन्होंने अपना छठा अर्धशतक पूरा किया तथा अफरीदी पर विजयी चौका जड़ा। मलान ने अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया। आदिल राशिद ने पाक के दोनों ओपनरों को भेजा पविलियनइससे पहले बाबर आजम और फखर जमां ने शुरू से हावी होने की रणनीति अपनाई जिसमें वे सफल भी रहे। लेग स्पिनर आदिल राशिद (32 रन देकर दो) ने इन दोनों बल्लेबाजों को पविलियन भेजा। जमां ने छक्का जड़ने के बाद इस स्पिनर की गेंद हवा में लहराई जबकि बाबर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना 14वां अर्धशतक पूरा करने के बाद डीप मिडविकेट पर आसान कैच दिया। जमां ने पांच चौके और एक छक्का जबकि बाबर ने सात चौके लगाए। हफीज के टी20 इंटरनैशनल में 2000 रन पूरेइसके बाद मोहम्मद हफीज ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने शोएब मलिक (14) के साथ तीसरे विकेट के लिये 50 रन की साझेदारी की। हफीज ने शाकिब महमूद पर छक्का जड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन पूरे किए। शोएब मलिक के बाद यह मुकाम हासिल करने वाले वह दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बने। हफीज ने इसके बाद टॉम करन के एक ओवर में दो छक्के जड़े और फिर शाकिब पर चौका लगाकर अपना 12वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने आखिर में करन की गेंद पर ही मॉर्गन को कैच दिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3lA44G2
Share:

ENG vs PAK: इंग्लैंड ने जीता दूसरा टी20, मॉर्गन और मलान का जलवा

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में इंग्लैंड ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टीम के लिए सर्वाधिक 66 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। डेविड मलान 54 रन बनाकर नाबाद लौटे।

कप्तान इयोन मॉर्गन और डेविड मलान की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने रविवार को मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।


ENG vs PAK: इंग्लैंड ने जीता मैनचेस्टर टी20, इयोन मॉर्गन और डेविड मलान छाए

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में इंग्लैंड ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टीम के लिए सर्वाधिक 66 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। डेविड मलान 54 रन बनाकर नाबाद लौटे।



मैनचेस्टर टी20: इंग्लैंड ने जीत से सीरीज में बनाई बढ़त
मैनचेस्टर टी20: इंग्लैंड ने जीत से सीरीज में बनाई बढ़त

मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज के दूसरे टी20 में 5 विकेट से जीत दर्ज की। मेजबान टीम ने इस जीत से 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।



मॉर्गन बने मैन ऑफ द मैच
मॉर्गन बने मैन ऑफ द मैच

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन (66) और डेविड मलान (54*) ने शानदार अर्धशतक जड़े और जीत में अहम भूमिका निभाई। मॉर्गन ने 33 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। डेविड मलान 54 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 44 रन का योगदान दिया।



मॉर्गन और मलान की शतकीय साझेदारी
मॉर्गन और मलान की शतकीय साझेदारी

कप्तान इयोन मॉर्गन और डेविड मलान ने तीसरे विकेट के लिए 112 रन की शतकीय साझेदारी की। टॉम बैंटन (20) और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (44) के विकेट गिरने के बाद मलान और मॉर्गन टीम को जीत के करीब ले गए। मलान 54 रन बनाकर नाबाद लौटे।



शादाब खान ने झटके 3 विकेट
शादाब खान ने झटके 3 विकेट

पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन दिए और टॉम बैंटन (20), जॉनी बेयरस्टो (44) और मोईन अली (1) को पविलियन की राह दिखाई। उनके अलावा हारिस ने 2 विकेट लिए।



<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Hafeez&#39;s 36-ball 69 has led Pakistan to 195/4 – their highest-ever T20I total against England 🔥 <a href="https://twitter.com/hashtag/ENGvPAK?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#ENGvPAK</a> SCORECARD ▶️ <a href="https://t.co/gj4Qi7nJbR">https://t.co/gj4Qi7nJbR</a> <a href="https://t.co/tMP388tjrj">pic.twitter.com/tMP388tjrj</a></p>&mdash; ICC (@ICC) <a href="https://twitter.com/ICC/status/1300086031484682241?ref_src=twsrc%5Etfw">August 30, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

हफीज की 69 रन की तूफानी पारी
हफीज की 69 रन की तूफानी पारी

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने 69 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के जड़े। उन्हें टॉम करन ने पारी के अंतिम ओवर की 5वीं गेंद पर कप्तान इयोन मॉर्गन के हाथों कैच कराया।



कैप्टन बाबर आजम की फिफ्टी
कैप्टन बाबर आजम की फिफ्टी

कप्तान बाबर आजम ने अपने टी20 इंटरनैशनल करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। बाबर को आदिल राशिद ने सैम बिलिंग्स के हाथों कैच कराया।



राशिद ने दिखाया कमाल
राशिद ने दिखाया कमाल

इंग्लैंड के गेंदबाज आदिल राशिद ने 2 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन दिए और दोनों ओपनरों बाबर आजम (56) और फखर जमां (36) को पविलियन की राह दिखाई। बाबर और फखर ने 72 रन की ओपनिंग साझेदारी की।



ऐसी रही इंग्लैंड की गेंदबाजी
ऐसी रही इंग्लैंड की गेंदबाजी

इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद के अलावा टॉम करन और क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट लिया। टॉम ने जहां हफीज को शिकार बनाया तो वहीं जॉर्डन ने शोएब मलिक (14) को पविलियन की राह दिखाई।





from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3hL9ThC
Share:

क्रिकेटरों की पुरानी तस्वीर, भोगले ने पूछा- कौन इनको पहचान सकता है?

नई दिल्लीक्रिकेटरों की पुरानी तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर मशहूर कमेंटेटर ने रविवार को ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने साथ ही पूछा कि आपमें से कितने लोग इन क्रिकेटरों को पहचान सकेंगे। इस तस्वीर में सभी क्रिकेटर अलग-अलग वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। भारत को अपनी कप्तानी में पहली बार 1983 में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले जहां पंजाबी वेशभूषा में नजर आए तो वहीं, डब्ल्यू वी रमन लुंगी और कुर्ता पहने खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में किरण मोरे, पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, पूर्व बीजेपी सांसद और क्रिकेटर रहे नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर डब्ल्यू वी रमन ने इस पर लिखा कि दिग्गज सचिन तेंडुलकर और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इस फोटो में नहीं हैं तो एक यूजर ने सचिन और कांबली की तस्वीर भी शेयर की। उस तस्वीर में सचिन छतरी पकड़े खड़े हैं और दोनों ही मराठी वेशभूषा में नजर आ रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jqDH3F
Share:

ENG vs PAK: इंग्लैंड ने जीता दूसरा टी20, मॉर्गन और मलान का जलवा

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में इंग्लैंड ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टीम के लिए सर्वाधिक 66 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। डेविड मलान 54 रन बनाकर नाबाद लौटे।

कप्तान इयोन मॉर्गन और डेविड मलान की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने रविवार को मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।


ENG vs PAK: इंग्लैंड ने जीता मैनचेस्टर टी20, इयोन मॉर्गन और डेविड मलान छाए

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में इंग्लैंड ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टीम के लिए सर्वाधिक 66 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। डेविड मलान 54 रन बनाकर नाबाद लौटे।



मैनचेस्टर टी20: इंग्लैंड ने जीत से सीरीज में बनाई बढ़त
मैनचेस्टर टी20: इंग्लैंड ने जीत से सीरीज में बनाई बढ़त

मेजबान इंग्लैंड ने सीरीज के दूसरे टी20 में 5 विकेट से जीत दर्ज की। मेजबान टीम ने इस जीत से 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।



मॉर्गन बने मैन ऑफ द मैच
मॉर्गन बने मैन ऑफ द मैच

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन (66) और डेविड मलान (54*) ने शानदार अर्धशतक जड़े और जीत में अहम भूमिका निभाई। मॉर्गन ने 33 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के जड़े। डेविड मलान 54 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने 44 रन का योगदान दिया।



मॉर्गन और मलान की शतकीय साझेदारी
मॉर्गन और मलान की शतकीय साझेदारी

कप्तान इयोन मॉर्गन और डेविड मलान ने तीसरे विकेट के लिए 112 रन की शतकीय साझेदारी की। टॉम बैंटन (20) और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (44) के विकेट गिरने के बाद मलान और मॉर्गन टीम को जीत के करीब ले गए। मलान 54 रन बनाकर नाबाद लौटे।



शादाब खान ने झटके 3 विकेट
शादाब खान ने झटके 3 विकेट

पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में 34 रन दिए और टॉम बैंटन (20), जॉनी बेयरस्टो (44) और मोईन अली (1) को पविलियन की राह दिखाई। उनके अलावा हारिस ने 2 विकेट लिए।



<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Hafeez&#39;s 36-ball 69 has led Pakistan to 195/4 – their highest-ever T20I total against England 🔥 <a href="https://twitter.com/hashtag/ENGvPAK?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#ENGvPAK</a> SCORECARD ▶️ <a href="https://t.co/gj4Qi7nJbR">https://t.co/gj4Qi7nJbR</a> <a href="https://t.co/tMP388tjrj">pic.twitter.com/tMP388tjrj</a></p>&mdash; ICC (@ICC) <a href="https://twitter.com/ICC/status/1300086031484682241?ref_src=twsrc%5Etfw">August 30, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

हफीज की 69 रन की तूफानी पारी
हफीज की 69 रन की तूफानी पारी

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने 69 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के जड़े। उन्हें टॉम करन ने पारी के अंतिम ओवर की 5वीं गेंद पर कप्तान इयोन मॉर्गन के हाथों कैच कराया।



कैप्टन बाबर आजम की फिफ्टी
कैप्टन बाबर आजम की फिफ्टी

कप्तान बाबर आजम ने अपने टी20 इंटरनैशनल करियर का 14वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 44 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। बाबर को आदिल राशिद ने सैम बिलिंग्स के हाथों कैच कराया।



राशिद ने दिखाया कमाल
राशिद ने दिखाया कमाल

इंग्लैंड के गेंदबाज आदिल राशिद ने 2 विकेट झटके। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन दिए और दोनों ओपनरों बाबर आजम (56) और फखर जमां (36) को पविलियन की राह दिखाई। बाबर और फखर ने 72 रन की ओपनिंग साझेदारी की।



ऐसी रही इंग्लैंड की गेंदबाजी
ऐसी रही इंग्लैंड की गेंदबाजी

इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद के अलावा टॉम करन और क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट लिया। टॉम ने जहां हफीज को शिकार बनाया तो वहीं जॉर्डन ने शोएब मलिक (14) को पविलियन की राह दिखाई।





from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3hL9ThC
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support