दुबईसाउथ अफ्रीका के पेसर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए उनकी फ्रैंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के नेट अभ्यास में हिस्सा लेने से पहले उन्हें लग रहा था कि वह ‘जेल में बंद’ हैं। नोर्त्जे ने यूएई में 19 सितंबर से शुरू हो रहे के 13वें सीजन से पहले आयोजित प्रैक्टिस सेशन में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। दिल्ली कैपिटल्स टीम में नोर्त्जे इंग्लैंड के क्रिस वोक्स की जगह शामिल हुए हैं। रविवार को उन्होंने पहली बार नेट अभ्यास किया। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा, ‘बालकनी की जगह बाहर मैदान पर होना अच्छा है। मैं इसे बयां नहीं कर सकता लेकिन ऐसा लग रहा था कि पिछले कुछ दिनों से जेल में बंद हूं, इसलिए बाहर होना शानदार है।’ पढ़ें, 28 साल के इस पेसर ने कहा, ‘पहले दिन (अभ्यास के) मैंने ज्यादा जोर नहीं लगाया। यह धीरे-धीरे गति पकड़ेगा लेकिन गेंदबाजी करना शानदार रहा।’ नोर्त्जे को यूएई के लिए उड़ान भरने से पहले हालांकि इस साल आईपीएल खेलने की उम्मीद नहीं थी। पिछले साल टेस्ट सीरीज में विराट कोहली को आउट करने वाले इस गेंदबाज ने कहा, ‘मेरे लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ यहां होना शानदार है। मैं टीम में दूसरे खिलाड़ी की जगह देर से जुड़ा। जब तक मैं विमान पर नहीं बैठा था तब तक मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि चीजें वास्तव में हो रही हैं।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ey5sZt






0 comments:
Post a Comment