This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Tuesday, June 30, 2020

'रविंद्र जडेजा 21वीं सदी में भारत के सबसे मूल्यवान टेस्ट खिलाड़ी'

नई दिल्लीऑलराउंडर को 21वीं सदी की भारतीय टीम का 'सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (Most Valuable Player)' घोषित किया गया है। विजडन ने गेंद, बल्ले और फील्डिंग में योगदान की वजह से यह स्थान दिया गया है। विजडन ने क्रिकविज का आकलन चुनते हुए 30 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है जिसमें जडेजा कुल मिलाकर दूसरे स्थान पर हैं। पहला स्थान मुथैया मुरलीधरन को दिया गया है। एकदिवसीय क्रिकेट की बात करें इंग्लैंड के ऑलराउंडर ऐड्रू फ्लिंटॉफ चोटी पर हैं और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन को दूसरे नंबर पर रखा गया है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों को इसमें जगह मिली है। लेकिन कई बड़े नाम इस लिस्ट से गायब हैं। इसमें टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर और इंग्लैंड के सबसे कामयाब तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम शामिल नहीं हैं। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली को 18वें और वनडे में छठे नंबर पर रखा गया है। वहीं सचिन को वनडे टीम में 22वें पायदान पर रखा गया है। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 8वें पायदान पर हैं। इस लिस्ट को एनालिसिस कंपनी क्रिकविज ने तैयार किया है। इसे बनाने के लिए हर खिलाड़ी को एक खास एमपीवी रेटिंग दी गई। इसमें आंकड़ों के जरिए यह देखा गया कि उस खिलाड़ी का बाकियों के मुकाबले मैच का कितना असर पड़ा।
टेस्ट के टॉप 10 खिलाड़ी वनडे के MVP ऑफ द सेंचुरी
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) ऐंड्रू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड)
रविंद्र जडेडा (भारत) शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका)
शॉन पॉलक (साउथ अफ्रीका) केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) विराट कोहली (भारत)
जैक कालिस (साउथ अफ्रीका) शॉन पॉलक (साउथ अफ्रीका)
रविचंद्रन अश्विन (भारत) हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका)
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) नाथन ब्रेकन (ऑस्ट्रेलिया)
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) जैक कालिस (साउथ अफ्रीका)
क्रिकविज के फ्रेडी वाइल्ड ने विजडन को बताया, 'आपको रविंद्र जडेजा को भारत का नंबर वन खिलाड़ी देखकर हैरानी हो रही होगी। आखिर वह उनकी टेस्ट टीम में अपने आप जगह भी नहीं बनाते। हालांकि जब भी वह खेलते हैं तो उन्हें फ्रंटलाइन स्पिनर के तौर पर चुना जाता है और वह नंबर छह पर बल्लेबाजी करते हैं। वह मैच में काफी योगदान देते हैं।' उन्होंने आगे कहा, '31 वर्षीय जडेजा की गेंदबाजी औसत 24.62 है जो शेन वॉर्न से बेहतर है और उनकी बल्लेबाजी औसत 35.26 है जो शेन वॉटसन से बेहतर है। उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बीच 10.62 का अंतर है जो इस सदी में खेलने वाले सभी खिलाड़ियों, जिन्होंने 1000 से ज्यादा रन बनाए और 150 से ज्यादा विकेट लिए, में दूसरे नंबर का है। वह हाई क्वॉलिटी ऑलराउंडर हैं।' टी20 क्रिकेट की बात करें तो अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को नंबर वन पर रखा गया है। लेग स्पिनर राशिद ने अपने खेल से काफी प्रभावित किया है। दूसरे नंबर पर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर तीसरे स्थान पर हैं और क्रिस गेल छठे पायदान पर रखा गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3eQAY1v
Share:

ऑस्ट्रेलियाई हालात में सफल हो सकते हैं रोहित: हसी

कोलकातामाइकल हसी का मानना है कि अपनी क्षमता और कौशल के दम पर इस साल के आखिर में होने वाले दौरे में ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल परिस्थितियों में भी सफल हो सकते हैं। भारत को चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जिसका पहला मैच ब्रिस्बेन में तीन दिसंबर से खेला जाएगा। इस सीरीज के दौरान रोहित पर निगाहें टिकी रहेंगी जिन्होंने पिछले साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली बार सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरकर शानदार प्रदर्शन किया था। वह पिंडली के चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट में नहीं खेल पाये थे। हसी ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों में दुनिया के किसी भी बल्लेबाज की परीक्षा होती है लेकिन मेरा मानना है कि उसने (रोहित) एकदिवसीय क्रिकेट में शीर्ष क्रम में काफी मैच खेले हैं और उसे अब टेस्ट मैचों में भी सफलता मिली है और इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा होगा।’ उन्होंने सोनी टेन पिट स्टॉप में कहा, ‘मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि उसके पास वह क्षमता और कौशल है जिससे वह वहां की परिस्थितियों में सफल हो सकता है।’ हसी का इसके साथ ही मानना है कि और डेविड वॉर्नर की वापसी से भारत के लिए आगामी सीरीज काफी मुश्किल होगी। भारत ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती थी तब स्मिथ और वार्नर प्रतिबंधित होने के कारण उसमें नहीं खेल पाए थे। उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर स्मिथ और वार्नर की वापसी से टीम मजबूत हुई है लेकिन दो साल पहले जो खिलाड़ी खेले थे तब वे पूरी तरह से तैयार नहीं थे। अब वे अनुभवी हो गये हैं और इसलिए भारत को इन गर्मियों में ऑस्ट्रेलिया में कड़ी चुनौती मिलेगी।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dLxNXK
Share:

IPL को चीनी प्रायोजकों से नाता तोड़ना चाहिए: वाडिया

नई दिल्लीकिंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक ने इस महीने की शुरुआत में पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चीन की कंपनियों के प्रायोजन को धीरे-धीरे खत्म करने की मांग की। गलवान घाटी में 15 जून को 20 भारतीय सैनिकों की मौत के बाद चीन के उत्पादों के बहिष्कार की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। चीन ने हालांकि अब तक अपने सैनिकों के मारे जाने की जानकारी साझा करने से इनकार किया है। इस घटना के बाद को चीन की कंपनियों द्वारा प्रायोजन की समीक्षा के लिए आईपीएल संचालन परिषद की बैठक बुलानी पड़ी लेकिन यह बैठक अब तक नहीं हो पाई है। सोमवार को भारत के चीन की 59 ऐप को प्रतिबंधित कर दिया। वाडिया ने मंगलवार को पीटीआई से कहा, ‘हमें देश की खातिर ऐसा (आईपीएल में चीन के प्रायोजकों से नाता तोड़ना) करना चाहिए। देश पहले है, पैसा बाद में आता है। और यह इंडियन प्रीमियर लीग है, चीन प्रीमियर लीग नहीं। इसे उदाहरण पेश करना चाहिए और रास्ता दिखाना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘हां, शुरुआत में प्रायोजक ढूंढना मुश्किल होगा लेकिन मुझे लगता है कि पर्याप्त भारतीय प्रायोजक मौजूद हैं जो उनकी जगह ले सकते हैं। हमें देश और सरकार का सम्मान करना चाहिए और सबसे महत्वपूर्ण सैनिकों को जो हमारे लिए अपना जीवन जोखिम में डालते हैं।’ गलवान में भारतीय हिस्से की तरफ चीन द्वारा चौकी बनाए जाने का जब भारतीय सैनिकों ने विरोध किया तो चीन के सैनिकों ने पत्थरों, कील लगे डंडों और लोहे की सलाखों से उन पर हमला कर दिया। नाथुला में 1967 के बाद यह दोनों देशों की सेनाओं के बीच सबसे बड़ी झड़प थी। भारत ने तब लगभग 80 सैनिक गंवाये थे जबकि चीन के 300 से अधिक सैनिक मारे गए थे। चीन की मोबाइल फोन कंपनी वीवो आईपीएल की टाइटिल प्रायोजक है और 2022 तक चलने वाले करार के तहत वह प्रत्येक साल भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को 440 करोड़ रुपये देती है। आईपीएल से जुड़ी कंपनियों पेटीएम, स्विगी और ड्रीम इलेवन में भी चीन की कंपनियों का निवेश है। सिर्फ आईपीएल नहीं बल्कि टीमों को भी चीन की कंपनियां प्रायोजित करती हैं। वाडिया ने अपना रुख साफ कर दिया है लेकिन चेन्नै सुपर किंग्स सहित अन्य टीमों ने कहा कि वे सरकार के फैसले को मानेंगी। सीएसके के एक सूत्र ने कहा, ‘शुरुआत में उनकी जगह लेना मुश्किल होगा लेकिन अगर देश के खातिर ऐसा किया जाता है तो हमें ऐसा करना चाहिए।’ एक अन्य टीम के मालिक ने कहा, ‘सरकार को फैसला करने दीजिए, वे जो भी फैसला करेंगे हम उसे मानेंगे।’ वाडिया ने कहा कि इस विवादास्पद मामले में सरकार के निर्देशों का इंतजार करना सही नहीं है क्योंकि ‘इस समय देश के साथ खड़े रहना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है’। उन्होंने कहा, ‘अगर मैं बीसीसीआई अध्यक्ष होता तो मैं कहता कि आगामी सत्र के लिए मुझे भारतीय प्रायोजक चाहिए।’ वाडिया ने साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर चीन की ऐप को प्रतिबंधित करने के सरकार के फैसले का भी स्वागत किया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2BTUADk
Share:

मौजूदा गेंदबाजों के सामने शायद बेहतर बल्लेबाज : महेला जयर्वधने

मुंबईश्रीलंका के पूर्व कप्तान ने कहा है कि मौजूदा गेंदबाजों की तुलना पूर्व खिलाड़ियों से करना गलत होगा, क्योंकि जसप्रीत बुमराह और कागिसो रबादा के सामने शायद पहले से बेहतर बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर आप आज के दौर के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष 10 गेंदबाजों को देखेंगे तो उन्होंने अपना शुरुआती करियर उस दौर में बिताया है। मैंने कपिल देव और कर्टनी वॉल्श को नहीं खेला क्योंकि मैंने उनके बाद क्रिकेट शुरू की।’ जयवर्धने ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर संजय मांजरेकर से बात करते हुए कहा, ‘तब मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न, ग्लैन मैक्ग्रा, अनिल कुंबले, भज्जी (हरभजन सिंह), सकलैन मुश्ताक, वसीम अकरम, वकार यूनिस थे। इनके आंकड़े इनके बारे में बताते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमें अभी देखना है कि मौजूदा गेंदबाजों की पौध उन आंकड़ों तक पहुंचती है या नहीं। मौजूदा गेंदबाज शायद बेहतर बल्लेबाजी ईकाई के सामने खेल रहे हैं।’ जयवर्धने ने सभी प्रारूपों में श्रीलंका के लिए कुल 652 मैच खेले हैं और वह दुनिया के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2BTWNi6
Share:

'धोनी DRS के फैन नहीं लेकिन विराट को पसंद तकनीक'

नई दिल्लीटीम इंडिया के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने दावा किया कि पूर्व कप्तान अंपायर डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) से ज्यादा खुश नहीं थे लेकिन मौजूदा कैप्टन इसे पसंद करते हैं। मौजूदा कमेंटेटर चोपड़ा ने कहा कि धोनी को लगता था कि यह तकनीक फुल-प्रूफ नहीं हो सकती। यूट्यूब के चैट शो क्रिक कास्ट पर पाकिस्तानी ब्रॉडकास्टर सवेरा पाशा से बातचीत के दौरान चोपड़ा ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट टीम 2008 में डीआरएस इस्तेमाल करने वाली पहली टीम बनी थी, तब धोनी नहीं बल्कि अनिल कुंबले टीम इंडिया के कप्तान थे। हमने उस सीरीज में कुछ बहुत ही बेकार डीआरएस लिए।' पढ़ें, उन्होंने आगे कहा, 'तब सबके लिए यह नई तकनीक थी और इसका खराब इस्तेमाल किया था। तब फैसला कर लिया गया था कि हमें यह नई तकनीक पसंद नहीं आई और हम इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे।' 42 वर्षीय चोपड़ा ने कहा, 'धोनी भी इसके कोई फैन नहीं थे, टीम के कप्तान होने पर आपकी सोच का फर्क पड़ता है। धोनी काफी समय इस बात को लेकर पक्के थे कि तकनीक फुल-प्रूफ नहीं हो सकती है बल्कि आज भी यह फुल-प्रूफ नहीं है। अब भी अंपायर्स कॉल को लेकर समस्याएं हैं लेकिन ज्यादा समस्याएं पहले थीं।' करियर में 10 टेस्ट मैच खेलने वाले चोपड़ा ने साथ ही कहा, 'मैं पहले दिन से डीआरएस का फैन रहा हूं। मेरा मानना है कि अगर आप तकनीक को अपनाएंगे नहीं तो इसे सुधारेंगे कैसे। विराट कोहली जब से कप्तान बने हैं चीजें बदल गई हैं। विराट डीआरएस के बड़े फैन हैं, वह हर मैच में डीआरएस चाहते हैं। फिर चाहे आईपीएल मैच हो या फिर रणजी मैच।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YLLB05
Share:

पठान बोले, नंबर-3 पर प्रमोट करने का आइडिया सचिन का था

नई दिल्लीपूर्व भारतीय क्रिकेटर ने खुलासा किया है कि उन्हें नंबर-3 पर बल्लेबाजी कराने का आइडिया सचिन तेंडुलकर का था, ना कि पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल का। साल 2005 में भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज के पहले वनडे में पठान को बल्लेबाजी क्रम में प्रमोट करते हुए नंबर-3 पर भेजा गया गया था और उन्होंने 70 गेंदों पर बेहतरीन 83 रन की पारी खेली थी। भारत ने श्रीलंका को इस मैच में 152 रन से मात दी थी। इसके बाद पठान ने कई मैचों में टॉप ऑर्डर पर बल्लेबाजी की थी। पठान मूल रूप से गेंदबाज थे और बहुत से लोगों का मानना है कि बेहतरीन शुरुआत के बाद भी पठान का करियर लंबा नहीं होने की एक वजह उन्हें एक ऑलराउंडर के रूप में विकसित करने की टीम प्रबंधन की रणनीति भी थी। देखें, इंटरनैशनल क्रिकेट में 301 विकेट लेने वाले पठान ने रौनक कपूर के साथ इंस्टाग्राम पर कहा, ‘मैंने अपने संन्यास के बाद भी कहा था कि मेरा करियर खत्म होने में ग्रेग चैपल का कोई हाथ नहीं था। जहां तक मुझे नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए प्रमोट करने की बात थी तो वह आइडिया चैपल का नहीं सचिन पाजी (सचिन तेंडुलकर) का था।’ उन्होंने कहा, ‘सचिन पाजी ने राहुल द्रविड़ को मुझे नंबर तीन पर भेजने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वह (इरफान) छक्के मारने की ताकत रखते हैं, नई गेंद से तेजी से रन बना सकते हैं और तेज गेंदबाजों को भी अच्छी तरह से खेल सकते हैं, इसलिए उन्हें बल्लेबाजी में ऊपर प्रमोट करना चाहिए।’ पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘यह पहली बार तब अमल में लाया गया, जब श्रीलंका के खिलाफ मुरलीधरन अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के चरम पर थे और आइडिया उनके खिलाफ आक्रमण करने का था। दिलहारा फर्नांडो ने उस समय स्पिलिट फिंगर के साथ स्लोअर गेंद फेंकने की शुरुआत की थी और बल्लेबाजों को वह भी समझ में नहीं आ रहा था।’ 35 वर्षीय पठान ने कहा, ‘इसलिए, सोच यह थी कि अगर मैं इससे निपटने में सफल रहा, तो यह टीम के हित में जा सकता है। खासकर यह देखते हुए कि यह सीरीज का पहला मैच था। इसलिए यह कहना सही नहीं है कि चैपल ने मेरा करियर खराब किया। वह चूंकि भारतीय नहीं थे, तो उन्हें टारगेट करना आसान है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ZoZMHp
Share:

ENG vs WI: पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे रूट, स्टोक्स को कमान

साउथैम्पटनइंग्लैंड के कप्तान अगले सप्ताह वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरु होने वाले पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे। रूट की पत्नी कैरी इस सप्ताह मां बनने वाली वाली हैं और वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के समय अस्पताल में रहना चाहते हैं। करिश्माई ऑलराउंडर और वर्ल्ड कप जीत के नायक स्टोक्स को पहली बार इंग्लैंड का कप्तान नियुक्त किया गया। रूट बुधवार को टीम का कैंप छोड़ देंगे। उनकी गैरमौजूदगी में पहली बार इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे जबकि जोस बटलर उप-कप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। पढ़ें, अस्पताल से लौटने के बाद रूट सात दिनों तक खुद को आइसोलेशन में रखेंगे और 13 जुलाई से मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ेंगे। तीन टेस्ट मैचों की इस सीरीज का पहला मैच साउथैम्प्टन में आठ जुलाई से खेला जाएगा। इससे पहले जो रूट ने कहा था कि स्टोक्स कप्तानी को पूरी तरह तैयार हैं।रूट ने बीबीसी से कहा, ‘बेन स्टोक्स हमारे लिए शानदार काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’ स्टोक्स ने अब तक इंग्लैंड की तरफ से 63 टेस्ट मैचों में 4056 रन बनाने के अलावा 147 विकेट भी लिए हैं। स्टोक्स ने इसके अलावा 95 एकदिवसीय और 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं लेकिन उन्हें कभी कप्तानी का मौका नहीं मिला।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dSIQys
Share:

Australia’s Aaron Finch in awe of Kohli’s consistency

Australia’s Aaron Finch in awe of Kohli’s consistency




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2ZmaheF
Share:

चोपड़ा बोले, कैप्टन कोहली की जगह ले सकते हैं रोहित

नई दिल्लीटीम इंडिया के कैप्टन के नेतृत्व को लेकर उनकी तुलना अकसर उप-कप्तान से की जाती है। विराट और रोहित दोनों ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी-अपनी फ्रैंचाइजी के कप्तान हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि यह भारतीय टीम की खुशकिस्मती है जो उसे विराट और रोहित के रूप में दो बेहतरीन नेतृत्वकर्ता मिले। साल 2017 में कोहली ने हर फॉर्मेट में भारतीय टीम की कमान संभाली थी, जब महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ी जबकि विराट की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ने टीम का नेतृत्व किया। चोपड़ा ने कहा कि भारतीय टीम के नेतृत्व में बदलाव की तलाश की जा सकती है, यदि कोहली अगले कुछ साल में कोई बड़ी ट्रोफी जीतने में विफल रहते हैं। पढ़ें, आकाश चोपड़ा ने सवेरा पाशा के यूट्यूब वीडियो में कहा, 'भारतीय टीम खुशकिस्मत है। यदि अगले 6 महीनों में या एक-डेढ़ साल में टीम इंडिया कोई बदलाव करती है तो मुझे नहीं लगता कि इससे विराट के प्रदर्शन पर कोई फर्क पड़ेगा। वह उस लेवल पर पहुंच चुके हैं, जहां से नीचे नहीं जा सकते। वह चाहे कप्तान हों या नहीं, उन पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।' उन्होंने आगे कहा, 'एक टीम के तौर पर कभी-कभी आप एक अलग दिशा चाहते हैं। यदि आप उस स्तर पर पहुंचते हैं, तो रोहित शर्मा एक रेडीमेड पसंद हैं लेकिन तब तक, आपको कोहली के साथ बने रहने की जरूरत है, वह एक अच्छे कप्तान हैं।' पढ़ें, कोहली की कप्तानी में भारत ने सीमित ओवरों में कोई बड़ी ट्रोफी नहीं जीती है, 2017 चैंपियंस ट्रोफी के फाइनल तक पहुंचने और 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाने के अलावा। दूसरी ओर, रोहित ने 2018 निदाहास ट्रोफी और एशिया कप में खिताबी जीत में टीम का नेतृत्व किया, जबकि कप्तान के तौर पर उनका आईपीएल रेकॉर्ड बेहद शानदार है। चोपड़ा ने कहा, 'भारत में भी एक टी20 वर्ल्ड कप होना है। उम्मीद है कि भारत को इसमें जीत मिले। यदि वे नहीं जीतते हैं, तो आप यह सोचना शुरू कर सकते हैं कि नेतृत्व में बदलाव की तलाश की जाए।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YJXAen
Share:

Top five: Most runs in an IPL season

Top five: Most runs in an IPL season




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3dGKH9i
Share:

द्रविड़ के शानदार कैच, भज्जी ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्लीदिग्गज भारतीय क्रिकेटर की गिनती ना केवल सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में की जाती है जबकि वह टीम इंडिया के अब तक के सबसे अच्छे फील्डरों में से भी एक हैं। मुख्य तौर पर स्लिप फील्डरों में रहे द्रविड़ ने शॉर्ट लेग और सिली पॉइंट पर भी फील्डिंग की। भारतीय ऑफ स्पिनर ने उनके कुछ कैचों का एक वीडियो क्लिप ट्विटर पर शेयर किया। द्रविड़ ने अपने इंटरनैशनल करियर में कई शानदार कैच लपके। जब हरभजन ने उनका वीडियो शेयर किया तो भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी उनकी तारीफ की। पढ़ें, साथी खिलाड़ियों और फैंस के बीच 'भज्जी' से मशहूर हरभजन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'गजब की कैच करने वाले राहुल द्रविड़।' इसके बाद आकाश चोपड़ा ने इसे रिट्वीट करते हुए लिखा, '100 प्रतिशत सहमत, शानदार फील्डर। शॉर्ट लेग पर फील्डिंग के मामले में प्लेइंग-XI में बेस्ट।' अश्विन ने लिखा, 'Wow' मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी रिप्लाई किया। राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 164 टेस्ट मैच खेले और 52.31 की औसत से कुल 13,288 रन बनाए। साथ ही उन्होंने सबसे लंबे फॉर्मेट में कुल 210 कैच भी लपके। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में किसी खिलाड़ी के ये सर्वाधिक कैच हैं। केवल दो अन्य खिलाड़ियों ने 200 कैच या उससे ऊपर लिए हैं। द्रविड़ के बाद श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने हैं जिन्होंने 149 टेस्ट में 205 कैच लिए। वहीं, दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण अगले सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं, जिन्होंने 134 टेस्ट मैचों में 135 कैच पकड़े, जबकि 'गॉड ऑफ क्रिकेट' से मशहूर सचिन तेंडुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में 115 कैच लपके।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YIJOsD
Share:

Getting Sachin Tendulkar out for a duck still gives me goose bumps: Bhuvneshwar Kumar

Getting Sachin Tendulkar out for a duck still gives me goose bumps: Bhuvneshwar Kumar




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3dKuwrI
Share:

रोहित एकदिवसीय के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में से एक: श्रीकांत

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कृष्माचारी (K. Srikanth) ने कहा कि एकदिवसीय में बड़ी शतकीय पारी खेलने की क्षमता (Rohit Sharma) को इस प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनाती है। रोहित ने एकदिवसीय में 29 शतक लगाए हैं जिसमें से 11 बार वह 140 से अधिक रन बनाने में सफल रहे है। अपने समय में खुद आक्रामक सलामी बल्लेबाज रहे श्रीकांत ने कहा कि रोहित महानतम सलामी बल्लेबाजों (All Time Great Openers) की सूची में शीर्ष तीन या पांच में रहेंगे। श्रीकांत ने ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ से कहा, ‘मैं उसे विश्व क्रिकेट के सर्वकालिक महान सलामी बल्लेबाज के रूप में गिनूंगा। रोहित शर्मा में सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह आसानी से बड़ी शतकीय पारी खेलते है या दोहरा शतक बनाते हैं, जो आश्चर्यजनक है।’ भारत के लिए 43 टेस्ट और 146 एकदिवसीय खेलने वाले 60 साल के श्रीकांत ने कहा, ‘एक दिवसीय मैच में अगर आप 150, 180 या 200 रन बना लेते है तो बस कल्पना कीजिए कि आप टीम को कहां ले जा रहे हैं। रोहित की यह महानता है।’ तीस साल के रोहित ने 224 एकदिवसीय में 49.27 की औसत से 9115 रन बनाये है। इसमें 29 शतक और 43 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है जो विश्व रेकॉर्ड है।उन्होंने 32 टेस्ट में 2141 रन बनाए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3g3TEeu
Share:

सभी फॉर्मेट में कोहली के लगातार अच्छे प्रदर्शन के कायल हैं फिंच

मुंबई ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान () का कहना है कि भारत जैसे क्रिकेट के दीवाने देश में लोगों की अपेक्षाओं का बोझ काफी है लेकिन () ने बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया है। फिंच ने कहा कि खिलाड़ी खराब दौर से गुजरते हैं लेकिन कोहली, स्टीव स्मिथ (Steve Smith), रिकी पॉन्टिंग (Ricky Ponting) और सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) जैसे खिलाड़ी अपवाद हैं। उन्होंने सोनी टेन के पिट स्टॉप शो पर कहा, ‘हर खिलाड़ी का एक खराब दौर आता है लेकिन कोहली, स्मिथ, पॉन्टिंग और तेंडुलकर ऐसे खिलाड़ी थे जिनका फॉर्म कभी भी लगातार दो सीरीज में खराब नहीं रहा।’ फिंच ने कहा, ‘भारत के लिए खेलने का दबाव अलग है और कप्तानी का अलग और जिस तरह से कोहली लंबे समय से दोनों काम कर रहे हैं, वह लाजवाब है।’ उन्होंने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) से कप्तानी लेने के बाद अपेक्षाएं काफी थीं और वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे। यह काफी प्रभावशाली है।’ उन्होंने कहा, ‘सबसे प्रभावी बात तो तीनों प्रारूपों में उनका लगातार अच्छा खेलना है। वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होना और फिर टेस्ट और टी20 में उस कामयाबी को दोहराना, काबिले-तारीफ है।’ आईसीसी ने गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है और फिंच ने कहा कि खिलाड़ियों को इसकी आदत हो जाएगी। उन्होंने कहा, ‘मैने इंग्लैंड या वेस्टइंडीज टीमों से बात नहीं की है लेकिन मुझे लगता है कि अगले कुछ महीने में खिलाड़ी इसके आदी हो जाएंगे। गेंद को चमकाने के दूसरे तरीके तलाशे जाएंगे।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Zmk5VR
Share:

कोहली ने कहा, 'मील का पत्थर रहेगा यह टेस्ट'

नई दिल्ली भारतीय टीम के कप्तान () ने मंगलवार को 2014 में एडिलेड में खेले गए टेस्ट मैच को याद किया है जो उनके मुताबिक भारतीय क्रिकेट के लिए हमेशा एक मील का पत्थर रहेगा। दिसंबर की 9-13 तारीख के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने माइकल क्लार्क (Michael Clarke) की कप्तानी वाली टीम को कड़ी चुनौती दी थी। भारत हालांकि कोहली द्वारा दोनों पारियों में लगाए गए शतकों () के बाद भी मैच नहीं जीत पाया था। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम (Virat Kohli instagram) पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘हम आज जो टीम हैं उस सफर का यह टेस्ट काफी अहम हिस्सा रहा है। एडिलेड में 2014 में खेले गए टेस्ट मैच में दोनों टीमों की तरफ से काफी भावनाएं जुड़ी थीं और जिन लोगों ने देखा था उनके लिए भी यह शानदार था।’ उन्होंने कहा, ‘हालांकि हम जीत नहीं पाए थे लेकिन इसने हमें सिखाया था कि अगर हम अपना सब कुछ लगा देंगे तो कुछ भी संभव है क्योंकि हम कुछ ऐसा करने के लिए समर्पित हैं जिसकी शुरुआत काफी मुश्किल है, लेकिन हमने इस मैच को लगभग जीत ही लिया था। हम सभी इसे लेकर समर्पित थे।’ उन्होंने लिखा, ‘टेस्ट टीम के तौर पर यह हमारे सफर का मील का पत्थर रहेगा।’ ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच में पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 517 रनों पर घोषित कर दी थी। उसके लिए डेविड वार्नर, माइकल क्लार्क, स्टीव स्मिथ ने शतक बनाए थे। भारत ने अपनी पहली पारी में मजबूती से जवाब दिया था और कोहली के 115 रनों की मदद से 444 रन बनाए थे। दूसरी पारी में मेजबान टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 290 रन बना पारी घोषित कर दी थी और भारत को 364 रनों का लक्ष्य दिया था। कोहली ने दूसरी पारी में 141 रन बनाए थे और उनके अलावा मुरली विजय ने 99 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इन दोनों के प्रयास भारत को जीत नहीं दिला पाए थे क्योंकि टीम 315 रनों पर ऑल आउट हो गई थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Vxp70O
Share:

टेस्ट और वनडे में अलग है भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्रतिस्पर्धा: आरोन फिंच

प्रसाद आरएस, चेन्नै बीते कुछ अर्से से क्रिकेट के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। इस मुकाबले में रोमांच और दर्शकों की रूचि बनी रहती है। साल 2001 के कोलकाता में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच से ही दोनों टीमों को बीच हाई क्वॉलिटी मुकाबले देखने को मिलते हैं। अगर शुरुआत में सचिन तेंडुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ भारतीय बल्लेबाजी की कमान संभालते थे तो अब दौर विराट कोहली ऐंड कंपनी का है। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों की टीम के कप्तान का मानना है कि जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं उनके बीच कड़े मुकाबले की भावना नजर आती है फिर चाहे प्रारूप कोई भी क्यों न हो। मंगलवार को सोनी नेटवर्क पर दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बहुत कामयाब टीमें हैं। ये दोनों ही देश क्रिकेट को लेकर बहुत जुनूनी हैं... तो ऐसे में वनडे और टेस्ट में दोनों टीमों के बीच मुकाबले की तुलना नहीं की जा सकती।' उन्होंने कहा, 'क्रिकेट का परंपरागत रूप है। इसमें पांच दिन तक कड़ा मुकाबला होता है... हर दिन मानसिक जंग होती है वहीं वनडे क्रिकेट में बेशक अधिक स्किल की जरूरत होती है, लेकिन सिर्फ एक दिन के लिए। अगर मैदान में एक-दो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर दें तो आप मैच जीत सकते हैं। इसका अर्थ यह नहीं कि यहां प्रतिस्पर्धा कम महत्वपूर्ण है या फिर इसे इसलिए हल्के में लिया जाता है कि यह टी20 या वनडे है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NHOFUx
Share:

श्रीलंका करेगा WC 2011 फाइनल की जांच

नई दिल्ली श्रीलंका ने विश्व कप 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल (2011 World Cup Final) की न्यायिक जांच कराने का फैसला किया है। श्रीलंका में इन दिनों यह आरोप फिर चर्चा में है कि क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल सन 2011 को भारत को 'बेच' दिया गया था। खेल मंत्रालय के सचिव केडीएस रुवानचंद्रा ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि यह जांच पुलिस को सौंप दी गई है। खेलों से जुड़ी पुलिस की स्पेशल इंस्टिगेटिंग यूनिट इसकी जांच करेगी। पूर्व खेल मंत्री महिंदानंद अलुथगामगे (Mahindananda Aluthgamage) ने आरोप लगाया था कि 2011 का विश्व कप श्रीलंका ने भारत को सौंप दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि अब मैं इस बारे में बात कर सकता हूं मैं खिलाड़ियों को कोई से नहीं जोड़ रहा हूं लेकिन कुछ सेक्शन इसमें जुड़े हुए थे। श्रीलंका ने अर्जुना रणतुंगा (Arjuna Ranatunga) की कप्तानी में आखिरी बार 1996 में वर्ल्ड कप जीता था। इस टीम के कप्तान रहे रणतुंगा ने भी 2011 के वर्ल्ड कप के नतीजों पर हैरानी जताते हुए पहले इसकी जांच करने की बात कही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व कप्तान और 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल के चीफ सिलेक्टर रहे अरविंद डिसिल्वा को जांच एजेंसियों ने मंगलवार को बुलाया है। श्रीलंका ने वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में 50 ओवर में छह विकेट पर 274 रन का लक्ष्य बना और बनाया। श्रीलंकाई टीम ने मजबूत शुरुआत की थी और सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) 18 रन बनाकर पविलियन लौट गए थे। भारत ने मैच में बहुत अच्छी वापसी की थी। श्रीलंकाई टीम की फील्डिंग भी काफी खराब रही थी जिससे भारतीय बल्लेबाजों को काफी मदद मिली। गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने 97 रनों की पारी खेली थी। आखिर में महेंद्र सिंह धोनी (91) (Mahendra Singh Dhoni Six) ने छक्का लगाकर कुमार संगाकारा की टीम को मात दी। वानखेड़े स्टेडियम में हुए फाइनल में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। संगकारा ने कहा था कि अलुथगामगे को अपने आरोप आईसीसी के साथ साझा करने चाहिए। श्रीलंका में पहले भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में फिक्सिंग के मामले उठ चुके हैं। 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान भी ऐसे आरोप लगे थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3g8TZMW
Share:

6 पाक खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट आया नेगेटिव

लाहौर मोहम्मद हफीज समेत छह पाकिस्तानी क्रिकेटर अब इंग्लैंड जा सकेंगे। इन खिलाड़ियों का दूसरा कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है जिसके बाद ये सभी बाकी टीम को जॉइन कर सकेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। फखर जमां, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान और वहाव रियाज का टेस्ट भी तीन दिन में दूसरी बार नेगेटिव आया है। ये सभी अब वॉरसेसटरशर में टीम के साथ जुड़ जाएंगे। पीसीबी अब इन खिलाड़ियों को इंग्लैंड पहुंचाने का इंतजाम करेगी। और ये खिलाड़ी कब और कैसे जाएंगे इसकी जानकारी साझा की जाएगी। चार अन्य खिलाड़ी- कासिफ भट्टी, हारिस राउफ, हैदर अली और इमरान खान का टेस्ट इस हफ्ते दूसरी बार पॉजीटिव आया है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों का पहला दल रविवार को ब्रिटेन पहुंच गया है। खिलाड़ी 14 दिन के आइसोलेशन पीरियड में हैं। पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gd0dLS
Share:

आज भी सचिन को आउट करने के लम्हे को लफ्जों में बयान नहीं कर सकता: भुवनेश्वर कुमार

एस. सहारॉय, चेन्नै जब 19 साल के थे तब पहली बार चर्चा में आए। उन्होंने साल 2009 में सचिन तेंडुलकर को जीरो पर आउट किया। यह घरेलू क्रिकेट में पहला मौका था जब सचिन खाता नहीं खोल पाए थे। उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए भुवनेश्वर ने अपने स्पैल की 14वीं गेंद पर आउट किया था। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की कटर सचिन के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुई पैड से टकराई और हवा में उछल गई। डीप शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर ने दौड़कर कैच लपका। इस बात को 11 साल बीत चुके हैं लेकिन आज भी इसे याद करके भुवनेश्वर कुमार के रौंगटे खड़े हो जाते हैं। उन्होंने एक वेबीनार में कहा, 'मैं खुशकिस्मत था कि उन्हें आउट कर पाया। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। इस तरह के लम्हों को आप सिर्फ महसूस कर सकते हो बयां नहीं कर सकते।' भुवनेश्वर इसका श्रेय पूर्व भारतीय बल्लेबाज और यूपी की टीम के कप्तान रहे मोहम्मद कैफ को देते हैं जिन्होंने उस गैरपरंपरागत पोजीशन पर फील्डर को तैनात किया। उन्होंने कहा, 'यह उस तरह की कटर गेंद थी जिसने आखिरी लम्हे पर अपनी लाइन नहीं बदली। दुनिया में ऐसे बहुत अधिक गेंदबाज नहीं हैं जिन्हें इस तरह की गेंद में महारत हासिल हो। और मैं हमेशा कहता हूं कि इस विकेट का श्रेय मोहम्मद कैफ को जाता है। वह इसलिए वह फील्डर बहुत अजीब जगह पर था। आमतौर पर वहां कोई फील्डर नहीं होता। लेकिन गेंद उस फील्डर के पास गई और उसने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। मैं फिर कहता हूं कि विकेट का श्रेय कैफ को दिया जाना चाहिए।' भुवी ने मैच से पहले की एक और घटना को याद किया। उन्होंने कहा, 'हम एक ही होटल में रुके हुए थे। तो मैं होटल में अपने कमरे से बार आया और देखा कि सचिन तेंडुलकर का कमरा मेरे कमरे के साथ में है। तो मैं अपने कमरे में वापस चला गया। जब सचिन पाजी अपने कमरे से बाहर निकले और लिफ्ट की ओर चले तभी मैं बाहर आया।' भुवी ने कहा, 'लिफ्ट के अंदर, मैं उन्हें नोटिस कर रहा था और वह अपने फोन में बिजी थे। मैं उनसे इतना प्रभावित था कि बस यही देख रहा था कि मैच से पहले वह कैसा व्यवहार करते हैं। जब मैं उन्हें बोलिंग कर रहा था मेरे दिमाग में यह चल रहा था कि अब मैं सचिन को बोलिंग कर रहा हूं। मैं इस पर फोकस नहीं कर रहा था कि मुझे कैसी बोलिंग करनी है। 19 साल का एक लड़का दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज को बोलिंग करने वााला था और उसे यह नहीं पता था कि वह क्या करने वाला है। यह मेरे लिए बहुत यादगार लम्हा था।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NCSL0a
Share:

Monday, June 29, 2020

Gavaskar says he doesn't know why Venkat replaced him as captain despite team winning West Indies series

Gavaskar says he doesn't know why Venkat replaced him as captain despite team winning West Indies series




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3dJT8AS
Share:

इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप की शुरुआत 1 अगस्त से होगी

लंदन इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पेशेवर पुरुष काउंटी क्रिकेट सीजन को एक अगस्त से शुरू करने का फैसला किया है। ने कहा है कि जिस प्रारूप में काउंटी सीजन के बाकी बचे मैच खेले जाने हैं उन पर फैसला जुलाई की शुरुआत में 18 प्रथम श्रेणी काउंटी की सहमति के बाद लिया जाएगा और इसके बाद नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा। महिला घरेलू सर्किट 2020 को आयोजित करने को लेकर ईसीबी प्रतिबद्ध है लेकिन यह नए महिला एलीट घरेलू ढांचे से अलग हो सकता है। महिला एलीट घरेलू टूर्नामेंट पुरुष काउंटी सेटअप के बराबर है और इसे आठ क्षेत्रों से मिलकर बनाया गया है। महामारी के दौरान नई प्रतियोगिता के लिए नया ढांचा बनाना बहुत मुश्किल होगा। महिलाओं और पुरुषों के घरेलू सीजन को लेकर प्लानिंग सरकार और स्वास्थ विशेषज्ञों की सलाह पर निर्भर रहेगी क्योंकि बोर्ड के लिए खिलाड़ियों, स्टाफ, अधिकारियों का स्वास्थ्य प्राथमिकता है। ईसीबी बोर्ड ने साथ ही पुरुष प्रथम श्रेणी काउंटी खिलाड़ियों की ट्रेनिंग को शुरू करने के लिए एक जुलाई की तारीख तय की है। ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, ‘यह हमारे खेल के लिए अहम कदम है कि हम हमारे पुरुषों के घरेलू सीजन को एक अगस्त से शुरू करने को तैयार हैं। इस कदम का काउंटी क्रिकेट से जुड़ा हर शख्स स्वागत करेगा।’ उन्होंने कहा, ‘इसके लिए 18 प्रथम श्रेणी काउंटी टीमों, प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन और ईसीबी के बीच चर्चा की गई है। यह बात बताना जरूरी है कि सभी चर्चा में हमारे खिलाड़ियों, स्टाफ और अधिकारियों की सुरक्षा प्राथमिकता रही है। सरकार के निमयों के हिसाब से हम अपनी रणनीति और तैयारियां शुरू करेंगे।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3eMQMSP
Share:

रूट की गैर मौजूदगी में कप्तानी करने पर भी मेरी शैली नहीं बदलेगी : स्टोक्स

लंदनस्टार हरफनमौला ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में अगर नियमित कप्तान की गैर-मौजूदगी में इंग्लैंड की कप्तानी करने पर भी उनके खेलने की शैली नहीं बदलेगी। रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण आठ जुलाई से शुरू हो रहे पहले टेस्टमें नहीं खेलेंगे जिनकी जगह स्टोक्स को कप्तानी दी जा सकती है। स्टोक्स ने बीबीसी से कहा, ‘मैं हमेशा अपनी प्रतिबद्धता और खेलने के तरीके से मिसाल कायम करना चाहता हूं। कप्तानी मिलने पर भी मेरी तरीका नहीं बदलेगा।’ पिछले साल विश्व कप और एशेज सीरीज में इंग्लैंड की शानदार जीत के नायक रहे स्टोक्स ने कहा, ‘मैं बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में सकारात्मक प्रभाव छोड़ना चाहता हूं । हालात के अनुरूप में जो भी कर रहा हूं, मैं सकारात्मक रास्ता चुनता हूं।’ अगर स्टोक्स कप्तानी करते हैं तो ऐंड्रू फ्लिंटॉफ के बाद टीम की कमान संभालने वाले वह पहले हरफनमौला होंगे । वह 2017 में उपकप्तान बने थे लेकिन ब्रिस्टल में एक नाइटक्लब के बाहर झड़प के बाद अपना स्थान गंवा दिया था। उन्होंने कहा, ‘इंग्लैंड की कप्तानी करना फख्र की बात है । भले ही जिंदगी में एक ही बार यह कहने का मौका मिले कि हां मैने इंग्लैंड की कप्तानी की है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जिनसे मैं राय लूंगा। सभी की सलाह से लिए गए फैसले अच्छे होते हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Vvg409
Share:

भारत में टिकटॉक पर बैन- रविचंद्रन अश्विन ने लिए डेविड वॉर्नर से मजे

नई दिल्ली भारत सरकार ने सोमवार को टिकटॉक समेत कुल 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया। भारतीय ऑफ स्पिनर ने इस बात को लेकर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज और सोशल मीडिया के स्टार के रूप में उबर रहे से मजाक किया है। भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को भारत सरकार ने चीन ऐप्स पर डाटा और निजी जानकारियों के उल्लघंन का आरोप लगाते हुए 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया। अश्विन ने इस खबर के ट्वीट पर एप्पो (अब) अनवर @davidwarner31, डेविड वॉर्नर टिक टॉक पर काफी ऐक्टिव हैं। कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं। और इस वक्त में वॉर्नर ने टिकटॉक पर अपने डांस वीडियो बनाकर खूब शेयर किए। इसमें उनकी पत्नी और बेटियां भी खूब थिरकतीं नजर आईं। वॉर्नर के ये वीडियो भारत में काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। अश्विन ने अपने फन वीडियो के बारे में एक मीडिया हाउस को बताया था कि आखिर क्यों वह सोशल मीडिया पर स्विच हुए। उन्होंने कहा था कि वह लोगों के चेहरे पर स्माइल लाना चाहते थे। उन्होंने कहा था, 'हमें कुछ अलग सोचना था। मैं लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहता था। चाहे वह टिकटॉक, टि्वटर और इंस्टाग्राम हो। मेरा परिवार और मैं ऐसा कर पाएं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VvaDOK
Share:

Happy Birthday सनथ जयसूर्या: बल्ले के पराक्रम से बदला क्रिकेट

सनथ जयसूर्या ने अपने बल्ले से वे कमाल किए जो उस समय सोचे भी नहीं जा सकते थे। महज 48 गेंद पर शतक हो या फिर 17 गेंद पर हाफ सेंचुरी। जयसूर्या का नाम ही आक्रामक बल्लेबाजी का पर्याय बन गया था। गेंदबाज के रूप में शुरुआत करने के बाद तब के श्रीलंकाई कोच डेव वॉटमोर और कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने जयसूर्या को सलामी बल्लेबाज बनाया। और फिर इसके बाद रमेश कालूविताराना के साथ मिलकर उन्होंने एक ऐसी सलामी जोड़ी बनाई जो दुनियाभर के गेंदबाजों के लिए खौफ बन गई। गेंद शॉर्ट हो या फुल, जयसूर्या का हमला पूरा रहता था। बेशक, वह ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने वनडे क्रिकेट को बदलकर रख दिया।

आज सनथ जयसूर्या का 51वां जन्मदिन है। आज ही के दिन 1969 को श्रीलंका के इस महान खिलाड़ी का जन्म हुआ था। जयसूर्या ने क्रिकेटीय दुनिया पर अपनी खतरनाक बल्लेबाजी का असर छोड़ा। 1996 में जब श्रीलंका ने वर्ल्ड कप जीता तो वह प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट रहे।

क्वॉर्टर फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 44 गेंद पर 82 रन बनाकर कमाल कर दिया था।

इसके बाद इसी साल उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सिंगापुर में 65 गेंद पर 134 रन बनाए और फिर महज 17 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाकर रेकॉर्ड बना दिया।

जयसूर्या सिर्फ वनडे में ही धमाका करने वाले नहीं थे। उन्होंने भारत के खिलाफ कोलंबो में 1997-98 में 340 रनों की पारी खेली थी जो उस समय किसी श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 213 रनों की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में 2000-01 में उन्होंने सिर्फ 156 गेंद पर 148 रन ठोक दिए। गॉल में इस मैच में साउथ अफ्रीका को पारी की हार मिली।

साल 2007 में वह वनडे इंटरनैशनल में 300 विकेट पूरे करने वाले तीसरे स्पिनर बने। इसके साथ ही वह 400 वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने वाले पहले क्रिेकटर भी बने।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NE31VR
Share:

गांगुली ने भारतीय क्रिकेट की मानसिकता बदली, धोनी इसे आगे लेकर गए : राजपूत

नई दिल्ली 2007 टी 20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर थे, जब भारत ने इस खिताब को अपने नाम किया था। राजपूत का मानना है कि की कप्तानी में पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष और का मिश्रण है। राजपूत का मानना है कि गांगुली की भारत में क्रिकेट खेलने के तरीके में बदलाव लाने में एक बड़ी भूमिका रही और धोनी इसे आगे लेकर गए जब वह 2007 में टीम के कप्तान बने। राजपूत ने स्पोटर्सक्रीड़ा से कहा, ‘गांगुली खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देते थे और उन्होंने भारतीय टीम की मानसिकता में बदलाव किया और मुझे लगता है कि धोनी इसी चीज को लेकर आगे गए। अगर धोनी को लगता कि किसी खिलाड़ी में काबिलियत है, वो उन्हें पूरे मौके देने की कोशिश करते थे।’ पूर्व मैनेजर ने कहा कि धोनी की कप्तानी में राहुल द्रविड़ और गांगुली का मिश्रण है। उन्होंने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो वह काफी शांत रहते हैं। एक कप्तान को मैदान पर रहते हुए फैसले लेने होते हैं और वो दो कदम आगे की सोचते हैं। एक चीज जो मुझे उनकी अच्छी लगती है कि वो सोचने वाले कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में राहुल द्रविड़ और सौरभ गांगुली का मिश्रण है। गांगुली काफी आक्रामक कप्तान थे।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3g5Q6Is
Share:

ENG vs WI: पहले टेस्ट में रूट का खेलना मुश्किल, स्टोक्स कप्तान

लंदन इंग्लैंड के नियमित कप्तान ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म के समय पत्नी के साथ रहने का फैसला किया है। इसी वजह से अगले सप्ताह वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में उनके खेलने की संभावना काफी कम है। रूट की गैरमौजूदगी में स्टार ऑलराउंडर पहली बार टीम का नेतृत्व करेंगे। तीन टेस्ट मैचों की इस सीरीज का पहला मैच साउथैम्प्टन में आठ जुलाई से खेला जाएगा और रूट की पत्नी इसी तारीख के आस-पास मां बनने वाली हैं। रूट ने भी कप्तानी के लिए स्टोक्स का समर्थन करते हुए कहा कि वह ‘नैसर्गिक कप्तान’ हैं। पढ़ें, जो रूट ने बीबीसी से कहा, ‘बेन स्टोक्स हमारे लिए शानदार काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’ रूट का दूसरे टेस्ट में खेलना भी संदिग्ध है क्योंकि टीम से जुड़ने से पहले उन्हें सात दिनों तक आइसोलेशन में रहना होगा। पिछले सप्ताह इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने कहा था कि बोर्ड से रूट सहित सीरीज के दौरान खिलाड़ियों को टीम के ‘जैविक वातावरण’ को छोड़ने और फिर से जुड़ने की अनुमति मिलने की उम्मीद है। सीरीज पूरी तरह से ‘जैविक रूप से सुरक्षित’ स्थल पर खेली जाएगी। कोविड-19 महामारी के कारण तीन महीने बाद इस सीरीज के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3g1zGky
Share:

Cheteshwar Pujara resumes training at Rajkot

Cheteshwar Pujara resumes training at Rajkot




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3eIKvYD
Share:

Gavaskar says he doesn't know why Venkat replaced him as captain despite team winning West Indies series

Gavaskar says he doesn't know why Venkat replaced him as captain despite team winning West Indies series




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2VtPMeM
Share:

WI से सीरीज जीती, फिर भी कप्तानी छीनी: गावसकर

मुंबईदिग्गज बल्लेबाजों में शुमार भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहा है कि उन्हें आज तक समझ नहीं आया कि 1978-79 में घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भी कप्तानी से क्यों हटा दिया गया था। इस सीरीज में उन्होंने 700 से ज्यादा रन भी बनाए थे। भारत ने छह मैचों की सीरीज 1-0 से जीती थी। इस सीरीज के बाद गावसकर के स्थान पर एस. वेंकटराघवन को टीम का कप्तान बनाया गया था। गावसकर ने अंग्रेजी अखबार मिड-डे में अपने कॉलम में लिखा, ‘वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भी मुझे कप्तानी से हटा दिया गया था जबकि इस सीरीज में मैंने 700 से ज्यादा रन बनाए थे। मुझे अभी तक इसका कारण नहीं पता।' पढ़ें, उन्होंने आगे लिखा, '... लेकिन शायद मैं उस समय कैरी पैकर वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट से जुड़ने को तैयार था। इसलिए शायद हटा दिया गया हो। चयन से पहले मैंने बीसीसीआई के साथ करार किया और बताया कि मैं किसके लिए वफादार हूं।’ 70 साल के गावसकर ने बताया कि उन्होंने किस तरह बिशन सिंह बेदी को टीम में रखने के लिए चयनकर्ताओं को मनाया। गावसकर ने लिखा, ‘समिति ने फैसला किया था कि तीन मैचों के बाद वह बेदी को हटा देंगे। जब मैंने पाकिस्तान सीरीज के बाद कप्तान के तौर पर उनका स्थान लिया तभी समिति उन्हें हटाना चाहती थी। मैंने कहा कि वह अभी भी देश में बाएं हाथ के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं और इसलिए उन्होंने पहले टेस्ट मैच में उन्हें मौका दिया।’ गावसकर ने करियर में 125 टेस्ट मैच और 108 वनडे इंटरनैशनल मुकाबले खेले। उनके नाम टेस्ट में 10122 और वनडे में कुल 3092 रन हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3eHlpcA
Share:

पठान ने बताया, क्यों सफल है रोहित-शिखर की जोड़ी

नई दिल्लीस्टार ओपनर और सीमित ओवरों के उप-कप्तान की जोड़ी मौजूदा दौर में सबसे सफल जोड़ियों में गिनी जाती है। टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज ने इसके पीछे की वजह बताई है। पठान ने कहा कि शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी इसलिए सफल है क्योंकि दोनों एक दूसरे की मजबूत पक्ष के मुताबिक खेलते हैं। यह भारतीय सलामी जोड़ी 2013 से सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी कर रही है। पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘हम जानते हैं कि शिखर बहुत खुलकर खेलते हैं। वह रोहित शर्मा को समय देते हैं। हम सभी जानते हैं कि कैसे रोहित शर्मा तेजी से आक्रामक रूख अख्तियार करने में सक्षम हैं, लेकिन उन्हें शुरुआत में समय चाहिए होता है।’ पढ़ें, पठान ने कहा कि दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के खेल और क्षमताओं के बारे में जानते हैं और इससे काफी फर्क पड़ता है। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट में आपको अपनी ताकत और कमजोरी को समझने के लिए दूसरे छोर पर किसी की जरूरत होती है। शिखर को पता है कि रोहित को शुरुआत में कुछ ओवरों की जरूरत होती है।’ 35 वर्षीय पूर्व पेसर ने कहा, ‘ऐसे समय मे शिखर जिम्मेदारी उठाते हैं और मुझे लगता है कि इस वजह से वह सफल भी हैं। जब गेंदबाजी के लिए स्पिनर आते हैं, तब तक रोहित क्रीज पर जम चुके होते हैं और वह शिखर से सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले लेते हैं।’ रोहित और शिखर के नाम 16 शतकीय साझेदारी हैं और वे इस सूची में एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। पहले स्थान पर दिग्गज सचिन तेंडुलकर और पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली है जिनके नाम 21 शतकीय साझेदारी दर्ज हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3eO3S2k
Share:

क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान की स्पेलिंग लिखी गलत, ट्रोल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी कि टीम के खिलाड़ी और सपॉर्ट स्टाफ सदस्य इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गए। बोर्ड की इस ट्विटर पोस्ट पर एक बड़ी गलती हो गई। हालांकि बाद में इस ट्वीट को हटा लिया गया, लेकिन तब तक ट्रोलर्स ने निशाने पर आ गया।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गई। टीम के साथ 20 खिलाड़ी और 11 सपॉर्ट स्टाफ सदस्य हैं। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 'जैव-सुरक्षित' माहौल में तीन टेस्ट और तीन टी-20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इस ट्विटर पोस्ट पर एक बड़ी गलती हो गई जिसमें देश का नाम की स्पेलिंग ही गलत लिख दी। हालांकि बाद में इस ट्वीट को हटा लिया गया, लेकिन तब तक ट्रोलर्स ने निशाने पर आ गया।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Boys correct spelling well 🤣🤣🤣 <a href="https://twitter.com/TheRealPCB?ref_src=twsrc%5Etfw">@TheRealPCB</a> <a href="https://t.co/b7z2WpH6Zc">pic.twitter.com/b7z2WpH6Zc</a></p>&mdash; Gujrati Chhokro (@pubgkadeewana) <a href="https://twitter.com/pubgkadeewana/status/1277129087375425537?ref_src=twsrc%5Etfw">June 28, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">it seems Umar Akmal handling the PCB&#39;s twitter account <a href="https://t.co/TFOqV1N0Fc">pic.twitter.com/TFOqV1N0Fc</a></p>&mdash; Self Isolated Sunil (@1sInto2s) <a href="https://twitter.com/1sInto2s/status/1277128192621285376?ref_src=twsrc%5Etfw">June 28, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Abey apne country ki spelling to sahi se likh lo. Verified handle hai, sharam karo.</p>&mdash; Gabbbar (@GabbbarSingh) <a href="https://twitter.com/GabbbarSingh/status/1277110309409271808?ref_src=twsrc%5Etfw">June 28, 2020</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VudAPN
Share:

'GF की शादी हो रही है' भुवी ने दिया यह जवाब

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक सवाल-जवाब सेशन में हिस्सा लिया। इसी दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, 'मेरी गर्लफ्रेंड की शादी हो रही है, जिसे मैं बहुत प्यार करता हूं।' इस पर भुवनेश्वर ने जो जवाब दिया, उसने दिल जीत लिया।

इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब के एक सेशन में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार से कई फैंस ने सवाल पूछे। इसी दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, 'मेरी गर्लफ्रेंड की शादी हो रही है, जिसे मैं बहुत प्यार करता हूं।' इस पर भुवी ने जो जवाब दिया, उसने दिल जीत लिया।

भुवी ने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब सेशन में कई प्रशंसकों के सवालों के जवाब दिए। भुवी के इस सेशन का नाम था, कोई सवाल है? मुझसे पूछिए। एक फैन ने लिखा, 'सर मेरी गर्लफ्रेंड की शादी हो रही है... जिससे मैं बहुत प्यार करता हूं।' इस पर भुवी ने जवाब में लिखा, 'मजबूत बनो, मुस्कुराते रहो।'



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38dkvlm
Share:

धोनी के बर्थडे पर ब्रावो का खास गाना, टीजर लॉन्च

भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए जुलाई का महीना खास रहता है। क्योंकि महीने की 7 तारीख को होता है एमएस धोनी का बर्थडे। भारतीय क्रिकेट का वह दिग्गज कप्तान, जिसने भारत की झोली आईसीसी की तीनों ट्रोफियां डालीं। धोनी और उनके फैन्स को इस बर्थडे पर एक खास तरह का तोहफा मिलने जा रहा है।

यह गिफ्ट उनकी आईपीएल टीम के साथी खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो दे रहे हैं। ब्रावो उनके इस बर्थडे पर एक खासा सॉन्ग लॉन्च करने जा रहे हैं। ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका टीजर भी शेयर किया है।

ब्रावो ने अपने इस स्पेशल गाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी का ट्रेड मार्क शॉट 'हेलिकॉप्टर शॉट' पर फैन्स से कोई डांस स्टेप मांगा है। ब्रावो ने फैन्स से कहा कि वह धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट से मिलता-जुलता कोई डांस स्टेप का वीडियो उन्हें इंस्टाग्राम पर टैग करें फिर वह सबसे बेस्ट स्टेप को चुनकर इस गाने में लेंगे।

वेस्ट इंडीज के इस पूर्व कप्तान ने माही के बर्थडे पर आने वाले इस सॉन्ग का टीजर जारी करते हुए गाने के बोल भी शेयर किए हैं। ब्रावो द्वारा तैयार किया यह सॉन्ग है-

'एमएस धोनी, नंबर 7

ऑल ऑफ रांची शाउटिंग धोनी...

ऑल ऑफ इंडिया शाउटिंग माही...

ऑल ऑफ चेन्नै शाउटिंग थाला.....

एमएस धोनी इज ए वर्ल्ड बीटर....'

ड्वेन ब्रावो को क्रिकेट के अलावा डीजे सॉन्ग का भी खूब शौक है। धोनी पर गाना लिखने से पहले ब्रावो ने अपनी वेस्ट इंडीज की टीम के लिए 'चैंपियन-चैंपियन' सॉन्ग गाया था। यह सॉन्ग सुपरहिट साबित हुआ था।

तब ब्रावो का यह गाना 2016 टी20 वर्ल्ड के दौरान आया था और यह विंडीज की टीम इस टूर्नमेंट की चैंपियन बनी थी और यह मौके पर वह इसी सॉन्ग पर थिरकती थी।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gcIBzL
Share:

भारतीय अंपायर नितिन मेनन आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल

दुबईभारत के युवा अंपायर को इंग्लैंड के नाइजेल लोंग की जगह 2020-21 सत्र के लिए के अंपायरों की एलीट पैनल में शामिल किया गया। छत्तीस साल के मेनन को तीन टेस्ट, 24 एकदिवसीय और 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय में अंपायरिंग का अनुभव है। वह इस सूची में जगह बनाने वाले पूर्व कप्तान और सुंदरम रवि के बाद तीसरे भारतीय है। रवि को पिछले साल इससे बाहर कर दिया गया था। आईसीसी के महाप्रबंधक (क्रिकेट) ज्योफ एलरडाइस (अध्यक्ष), पूर्व खिलाड़ी और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर और मैच रेफरियों रंजन मदुगले एवं डेविड बून की चयन समिति ने मेनन का चुनाव किया। मेनन इससे पहले अंपायरों के एमिरेट्स आईसीसी अंतरराष्ट्रीय पैनल का हिस्सा थे। आईसीसी से जारी बयान में मेनन ने कहा, ‘एलीट पैनल में नाम होना मेरे लिए बहुत सम्मान और गर्व की बात है। दुनिया के प्रमुख अंपायरों और रेफरियों के साथ-साथ नियमित रूप से काम करने का मेरा हमेशा से सपना रहा है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3gktu7x
Share:

कोविड-19: दिल्ली के पूर्व ऑलराउंडर संजय डोवाल का निधन

नई दिल्ली जाने-माने क्लब क्रिकेटर और दिल्ली की अंडर 23 टीम के पूर्व सहयोगी स्टाफ का वायरस संक्रमण के कारण सोमवार की सुबह निधन हो गया। उनके परिवार के करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी। डोभाल 53 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी तथा दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सिद्धांत राजस्थान के लिये प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलता है और छोटा बेटा एकांश दिल्ली की अंडर 23 टीम में है । डीडीसीए के एक अधिकारी ने बताया, ‘डोभाल में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण थे और उन्हें पहले बहादुरगढ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां जांच में वह पॉजिटिव पाए गए। उसके बाद हालात बिगड़ने पर उन्हें द्वारका के एक अस्पताल में दाखिल कराया गया। उन्हें प्लाज्मा थेरेपी भी दी गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ।’ फिरोजशाह कोटला मैदान पर जाना माना चेहरा डोभाल दिल्ली के क्रिकेटरों वीरेंदर सहवाग, गौतम गंभीर, मिथुन मन्हास के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने सोनेट क्लब के लिए क्रिकेट भी खेला। गंभीर और मन्हास ने ट्विटर के जरिए प्लाज्मा डोनेशन की अपील भी की थी। आम आदमी पार्टी के विधायक दिलीप पांडे ने डोनर का इंतजाम किया था। डोभाल ने एयर इंडिया के लिए खेलने के बाद जूनियर क्रिकेटरों को कोचिंग देना शुरू किया। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सीके खन्ना, दिल्ली के दिग्गज खिलाड़ियों मदन लाल और मन्हास ने उनके निधन पर शोक जताया है। डीडीसीए ने ट्वीट किया कहा, 'संजय डोभाल की असामायिक मृत्यु क्रिकेट जगत के लिए एक बहुत बुरी खबर है। डीडीसीए की ओर से मैं इस अपूरणीय क्षति पर दिल से अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में हमारी प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं। ईश्वर परिवार को इस गम से उबरने का साहस दे।' पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी संजय के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'इस खबर से मैं दुखी और सदमे में हूं। क्रिकेट की दुनिया के एक महत्वपूर्ण इनसान को हमने आज खो दिया। संजय डोभाल भाई (53) आज नहीं रहे। इस देश में ऐसा कोई क्रिकेटर नहीं है जिसकी उन्होंने मदद न की हो... और ऐसा उन्होंने हमेशा हंसते हुए किया। हमेशा। वह काफी जल्दी चले गए। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे। #Covid_19।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Zdil1e
Share:

'ऑल-टाइम आईपीएल-XI, धोनी को कमान'

नई दिल्ली पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने महेंद्र सिंह को अपनी ऑल-टाइम आईपीएल टीम का कप्तान चुना है। उन्होंने रोहित शर्मा पर महेंद्र सिंह धोनी को तरजीह देने के पीछे वजह यह बताई है कि उन्होंने पिछले कुछ साल में कई हैवीवेट्स का सामना किया है। आकाश ने अपने यूट्यूब चैनल पर आईपीएल ऑल-टाइम XI चुनी। उन्होंने यह टीम चुनते हुए नियमों का भी पूरा पालन किया और अपनी टीम में चार ही विेदेशी खिलाड़ियों को जगह दी। क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने आकाश ने डेविड वॉर्नर को क्रिस गेल पर तरजीह देते हुए अपना ओपनर चुना। उन्होंने प्रदर्शन में निरंतरता को आधार बनाते हुए वॉर्नर को चुना। आकाश ने कहा, 'सलामी बल्लेबाज के रूप में डेविड वॉर्नर मेरी पहली पसंद हैं। आप सोच रहे होंगे क्रिस गेल लेकिन गेल के प्रदर्शन में डेविड वॉर्नर जितनी निरतंरता नहीं है। गेल बहुत धमाकेदार बल्लेबाजी करते हैं लेकिन वॉर्नर भी पीछे नहीं हैं। तो, वॉर्नर एक विदेशी खिलाड़ी हैं। वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं।' आकाश ने रोहित शर्मा को दूसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना। उन्होंने हालांकि कहा कि कई बार आईपीएल में रोहित शर्मा मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं लेकिन कोई कारण नहीं कि 'हिटमैन' इस टीम के ओपनर न बनें। आकाश ने नंबर तीन पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को रखा है। उन्होंने कहा कि नंबर तीन पर कोई सवाल ही नहीं यहां विराट कोहली के अलावा कोई दूसरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हां, उनकी टीम ने भले ही आईपीएल का खिताब न जीता हो लेकिन कोहली 24 कैरेट का खरा सोना हैं। नंबर चार पर उन्होंने आईपीएल के सबसे कामयाब बल्लेबाजों में शुमार सुरेश रैना को रखा है। आकाश ने कहा कि रैना पेस और स्पिन दोनों तरह के गेंदबाजी आक्रमण का अच्छी तरह सामना कर सकते हैं। पांचवें नंबर पर एबी डि विलियर्स को रखने वाले आकाश ने कहा कि डि विलियर्स ने पहले दिल्ली और फिर बैंगलोर के लिए खेला है। हालांकि उनकी टीम नहीं जीत पाई है लेकिन डि विलियर्स का कोई सानी नहीं है। विकेटकीपर के रूप में महेंद्र सिंह धोनी को चुना है। आकाश चोपड़ा ने उन्हें अपनी टीम का कप्तान भी बनाया है। उन्होंने कहा कि धोनी मैच-विनर हैं और आईपीएल में उनका रेकॉर्ड शानदार है। हरभजन सिंह को नंबर सात पर जगह मिली है। चोपड़ा ने कहा कि सातवें नंबर पर आम तौर पर किसी बल्लेबाज को जगह मिलती है और ऐसे में वह आंद्रे रसेल को यहां रखना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा। इस वजह से वह भज्जी को चुन रहे हैं। नंबर 8 पर सुनील नारायण को रखने वाले आकाश ने कहा कि अब उनकी टीम में दो विश्व स्तरीय स्पिनर हैं। तीन तेज गेदबाजों में उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को चुना। आकाश चोपड़ा की ऑल टाइम आईपीएल XI- डेविड वॉर्नर, रोहि शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, एबी डि विलियर्स, महेंद्र सिंह धोनी, हरभजन सिंह, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3g4Pp2c
Share:

युजवेंद्र चहल ने शेयर किया वीडियो, लिखी दिल की बात

नई दिल्ली के युवा लेग स्पिनर (Yujvendra Chahal) अब घर पर बोर होने लगे हैं। उन्हें अब मैदान पर लौटकर अपनी क्रिकेट की प्रैक्टिस और अपने फेवरिट कोच की याद आ रही है। चहल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने दिल की बाद साझा की है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण तीन महीने से ज्यादा समय से देश में सभी खेल गतिविधियां स्थगित हैं और खिलाड़ी भी अपने घरों में बंद हैं। इस बीच लॉकडाउन की शुरुआत में युजवेंद्र चहल अपने फनी वीडियो से फैन्स को खूब गुदगुदा रहे थे। लेकिन बाद में उन्होंने इसे बंद कर दिया। अब चहल ने अपनी क्रिकेट ट्रेनिंग का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर के साथ फील्डिंग ड्रिल करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए चहल ने कैप्शन में लिखा, 'कोच आर. श्रीधर के साथ इन फील्डिंग ड्रिल्स की बहुत याद आ रही है।' इस ड्रिल में श्रीधर चहल को बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग की प्रैक्टिस करा रहे हैं। 3 से 4 बार वह ग्राउंड फील्डिंग कराते हैं फिर अचाना एक शॉट हवा में खेलकर चहल को उसे पकड़ने की चुनौती देते हैं। चहल इसे आसानी से लपक लेते हैं। यह वीडियो किसी मैच में ब्रैक के दौरान का है, जिसमें स्टेडियम में बैठे दर्शक भी नजर आ रहे हैं। दर्शक भी चहल की इस फील्डिंग ड्रिल का खूब लुत्फ उठा रहे हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dFsMQs
Share:

वेस्टइंडीज क्रिकेट के पूर्व प्रमुख कैमरन आईसीसी चेयरमैन बनने की दौड़ में शामिल

किंग्सटन क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के पूर्व प्रमुख ने आईसीसी के अगले अध्यक्ष के तौर पर भारत के की जगह लेने की दौड़ में शामिल हो गए हैं। युनाइटेड स्टेट्स क्रिकेट हॉल ऑफ फेम ने हाल ही में मनोहर को लिखा है कि वह कैमरन के नाम की सिफारिश के शीर्ष पद के लिए चाहेंगे। सीडब्ल्यूआई के 2013 से 2019 तक अध्यक्ष रहे कैमरन ने ‘जमैका ग्लीनर’ से कहा, ‘मेरा मानना है कि हमें एक स्थायी वित्तीय मॉडल खोजने की जरूरत है जहां टीमें योग्यता के मुताबिक कमाई कर सकें।’ उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट के तीन बड़े देशों भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पास टूर्नमेंट, दर्शकों और सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, लेकिन छोटे राष्ट्रों को हमेशा वित्तीय सहायता के लिए आईसीसी का दरवाजा खटखटाना पड़ता है। इसलिए हम जो चाहते हैं अगर वह राजस्व का बराबर हिस्सा नहीं बंटा तो भी यह बंटवारा न्यायसंगत होना चाहिए।’ सीडब्ल्यूआई के पूर्व अध्यक्ष को मैदान में बने रहने के लिए दो नामांकन की आवश्यकता होगी और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि क्या उन्हें सीडब्ल्यूआई के मौजूदा प्रमुख रिकी स्केरिट से समर्थन देंगे। दोनों के मतभेद सार्वजनिक तौर पर उजागर हो गए थे। मनोहर का कार्यकाल इस साल के आखिर में समाप्त होगा जिसके बाद नए अध्यक्ष औपचारिक रूप से पदभार संभालेंगे। आईसीसी की वार्षिक आम बैठक जुलाई के अंत में निर्धारित है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रमुख कोलिन ग्रेव फिलहाल इसके सबसे मजबूत दावेदार है। अध्यक्ष सौरव गांगुली का नाम भी चर्चा में है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VsAFCs
Share:

ब्रॉड ने इंग्लैंड के खेल मनोवैज्ञानिकों से क्या कहा

साउथम्पटन ने इंग्लैंड टीम के से खिलाड़ियों को मानसिक रूप से इस तरह ढालने में मदद करने की अपील की है जिससे वे कोरोना वायरस महामारी के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली होने पर खाली मैदानों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच आठ जुलाई से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के जरिए कोरोना लॉकडाउन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फिर शुरू होग । ये मैच जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में खेले जाएंगे और मैदान पर दर्शक नहीं होंगे। ब्रॉड ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘ये मैच अलग होंगे क्योंकि दर्शक ही नहीं होंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानसिक रूप से कठिन चुनौती होगा और हर खिलाड़ी को उसके लिए पूरी तरह से तैयार रहना होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मैने अपने खेल मनोवैज्ञानिकों से बात की है कि वे मानसिक रूप से इस तरह से ढालने में मदद करें कि हम नए माहौल में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकें।’ ब्रॉड ने कहा, ‘अगर आप मेरे सामने एशेज मैच और सत्र से पहले का दोस्ताना मैच रखें तो मुझे पता है कि मेरा प्रदर्शन किसमें बेहतर होगा। मुझे यह तय करना होगा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जज्बात पर नियंत्रण रखना है और इस पर हम इस महीने की शुरूआत से ही काम कर रहे हैं।’ पहले टेस्ट में पहली बार इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे और ब्रॉड का मानना है कि उन्हें इसमें कोई दिक्कत नहीं आएगी। ब्रॉड ने कहा कि स्टोक्स के पास क्रिकेट की जबर्दस्त समझ रखने वाला दिमाग है जिससे उन्हें जो रूट की जगह कप्तानी करने में मदद मिलेगी। रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल सकेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3eIFRtz
Share:

आज- सचिन तेंडुलकर ने बनाया था रेकॉर्ड, 13 साल से कायम

सचिन तेंडुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजी के कई कीर्तिमान हैं। ऐसे कई रेकॉर्ड हैं, जो सचिन के संन्यास लेने के बाद भी अभी तक कायम हैं। उनमें से एक रेकॉर्ड सचिन ने आज हासिल किया था। सचिन ने आज ही के दिन इतिहास रचते हुए वनडे इंटरनैशनल में 15000 रन पूरे किए थे। वह यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के पहले और इकलौते बल्लेबाज बने थे।

सचिन ने आज ही के दिन (29 जून) साल 2007 में बेलफास्ट में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में आंद्रे नेल की गेंद को मिड-ऑफ पर खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। सचिन इस मैच में 93 रन बनाकर आउट हुए और अपने 42वें वनडे शतक से चूक गए। हालांकि उनकी पारी की मदद से भारत ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया था।

सचिन के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाया है। श्रीलंका के कुमार संगाकारा के नाम 14234 रन हैं। अगर ऐक्टिव क्रिकेटरों की बात की जाए तो विराट कोहली उनके सबसे ज्यादा करीब हैं। कोहली के नाम 11867 वनडे इंटरनैशनल रन हैं।

सचिन ने अपने वनडे करियर में 18426 रन बनाए। इसमें उन्होंने 49 सेंचुरी और 96 हाफ सेंचुरी लगाईं। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 15921 रन और 51 शतक हैं।

वनडे इंटरनैशनल में पुरुष क्रिकेट के रूप में पहला दोहरा शतक लगाने का रेकॉर्ड भी सचिन के नाम है। उन्होंने 24 फरवरी साल 2010 को ग्वालियर में 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी।



from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31CW28b
Share:

Sunday, June 28, 2020

ऑस्ट्रेलिया: फिक्सिंग का सरगना भारतीय, BCCI की है नजर

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने इंटरनैशनल मैचों की फिक्सिंग का रैकेट चलाने वाले ग्रुप की पहचान की है, जिसका सरगना एक भारतीय है। नाम के इस शख्स को विक्टोरिया पुलिस ने इस रैकिट का 'मुख्य सरगना' बताया है। यह शख्स चंडीगढ़ के पास स्थित मोहाली का रहने वाला है, जो बीते कई सालों से भारतीय क्रिकेट बोर्ड की नजर में भी है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने विक्टोरिया पुलिस के हवाले से इस संबंध में एक खबर प्रकाशित की थी। पुलिस ने इसे का मुख्य सरगना बताया है, जो टेनिस में कम रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को मैच में सट्टा लगने के बाद मैच छोड़ने के लिए कहता था। एक अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने इस संबंध में बीसीसीआई की ऐंटी करप्शन यूनिट (ACU) के हेड अजीत सिंह से दांडीवाल को लेकर बात की। अजीत सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से मोहाली से है, जो मध्य एशिया में खूब सक्रिय रहा है। उसका नाम क्रिकेट लीग का आयोजन करने वाले लोगों में भी शुमार है। एक बार उसने एक निजी लीग का आयोजन हरियाणा में भी किया था, तब एसीयू उस तक पहुंचने में विफल रही थी। बीसीसीआई ने अपने सभी पंजिकृत खिलाड़ियों को अडवाइजरी जारी की थी कि उन्हें इस लीग में भाग नहीं लेना है। एसीयू के एक अन्य अधिकारी ने बताया, 'ऑस्ट्रेलियाई पुलिस द्वारा दिखाई गई फोटो में दांडीवाल को फिक्सिंग का सरगना बताया गया है। यह भारतीय शख्स बीसीसीआई की रडार पर भी है। हम अपने घरेलू और राष्ट्रीय खिलाड़ियों के शैक्षिक सत्र में हमेशा अपने खिलाड़ियों को इस शख्स से सावधान रहने के बारे में बताते हैं।' हालांकि सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की खबर के मुताबिक पुलिस ने अभी दांडीवाल पर अभी किसी तरह के आरोप तय नहीं किए हैं। हेराल्ड की खबर के मुताबिक भारतीय मूल के दो अन्य शख्स राजेश कुमार और हरसिमरत सिंह, जो मेलबर्न में रहते हैं, उन्हें मेलबर्न कोर्ट में पेश किया गया था। इन पर पुलिस का आरोप है कि इन दोनों ने फिक्सिंग कर 3 लाख 30 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर गैर-कानूनी ढंग से जीते हैं। विक्टोरिया पुलिस ने इन दोनों पर 2018 में खेले गए कम से कम दो टेनिस टूर्नमेंट में 'भ्रष्टाचार' के आरोप दायर किए हैं। ये टूर्नमेंट ब्राजील और इजिप्ट में खेले गए थे। राजीव और हरसिमरत पर आरोप है कि उन्हें दांडीवाल से यह सूचना मिली थी कि एक या इससे ज्यादा खिलाड़ियों ने के साथ मिलकर मैच के रिजल्ट को प्रभावित करने की हामी भरी थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38ax2WQ
Share:

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज के धैर्य और संयम की परीक्षा होती है। यहां क्रीज पर अधिक से अधिक समय बिताना और गेंदबाज को थकाकर रन बनाने के अवसर जुटाने की परंपरा रही है। टेस्ट क्रिकेट को किसी बल्लेबाज की तकनीक की असली कसौटी माना जाता है। तो एक नजर डालते हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे गेंदों का सामना करने वाले क्रिकेटरों पर...

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/388MuCZ
Share:

‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ लोगो पहनेंगे कैरेबियाई क्रिकेटर

मैनचेस्टर इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में के क्रिकेटर खेलों में नस्लवाद के विरोधस्वरूप ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ का लोगो अपनी शर्टके कॉलर पर पहनेंगे। अमेरिकी अश्वेत की मौत के बाद इस मसले पर खुलकर बोलने वाले कप्तान जैसन होल्डर ने एक बार फिर एक बयान में कहा, ‘हमारा मानना है कि एकजुटतजा दिखाना और जागरूकता पैदा करने में मदद करना हमारा फर्ज है।’ आईसीसी से स्वीकृत लोगो को एलिशा होसाना ने डिजाइन किया है। इस महीने की शुरूआत में प्रीमियर लीग में सभी 20 क्लबों के खिलाड़ियों ने अपनी शर्ट पर यह लोगो पहना था। होल्डर के हवाले से ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने कहा, ‘यह खेलों के इतिहास में और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए अहम क्षण है।’ उन्होंने कहा, ‘हम यहां विजडन ट्रोफी जीतने आए हैं लेकिन दुनिया में जो रहा है, उससे भी वाकिफ हैं और इंसाफ तथा समानता के लिए लड़ेंगे।’ होल्डर ने कहा, ‘युवा खिलाड़ियों के एक समूह के रूप में हमें वेस्टइंडीज क्रिकेट के समृद्ध इतिहास की जानकारी है और हमें पता है कि आने वाली नस्ल के लिए हम उस विरासत के वाहक हैं।’ उनका मानना है कि नस्लवाद के मामले में भी डोपिंग और भ्रष्टाचार की तरह कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हमने यह लोगो पहनने का फैसला हलके में नहीं लिया। हमें पता है कि चमड़ी के रंग पर टिप्पणी करने पर कैसा लगता है । समानता और एकता जरूरी है । जब तक वह नहीं होगी, हम चुप नहीं बैठ सकते।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3ieAQuL
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support