This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Thursday, October 31, 2019

हितों का टकराव: एथिक्स ऑफिसर के समक्ष फिर पेश होंगे द्रविड़

नई दिल्ली के आचरण अधिकारी डीके जैन ने पूर्व दिग्गज भारतीय क्रिकेटर को उनके खिलाफ लगाए गए हितों के टकराव के मामले में 'आगे की सुनवाई और स्पष्टीकरण' के लिए उन्हें 12 नवंबर को दूसरी बार निजी तौर पर पेश होने को कहा है। भारत के पूर्व कप्तान 46 साल के द्रविड़ ने इससे पहले 26 सितंबर को मुंबई में निजी सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखा था। एमपीसीए के आजीवन सदस्य संजय गुप्ता ने द्रविड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख के रूप में उनकी मौजूदा भूमिका और इंडिया सीमेंट्स का अधिकारी होने के कारण हितों के टकराव का आरोप लगाया था। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, 'जैन ने बुधवार रात द्रविड़ को पत्र लिखकर उन्हें नई दिल्ली में 12 नवंबर को सुनवाई के लिए पेश होने को कहा। गुप्ता का पक्ष भी सुना जाएगा।' द्रविड़ फिलहाल एनसीए में निदेशक हैं। इसके अलावा वह इंडिया सीमेंट्स समूह के उपाध्यक्ष भी हैं। इंडिया सीमेंट्स के पास आईपीएल फ्रैंचाइजी चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) का स्वामित्व है। एनसीए में भूमिका मिलने से पहले द्रविड़ भारत A और अंडर 19 टीमों के मुख्य कोच भी रहे। एनसीए निदेशक के तौर पर वह इन दोनों टीमों की प्रगति पर नजर भी रखेंगे। द्रविड़ पहले ही अपना पक्ष रख चुके हैं। अपने बचाव में उन्होंने कहा था कि उन्होंने इंडिया सीमेंट्स से अवैतनिक छुट्टी ली है और चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) से उनका कोई लेना-देना नहीं है। बीसीसीआई के संविधान के अनुसार, कोई भी व्यक्ति एक समय में एक से अधिक पद पर नहीं रह सकता।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2N19SJt
Share:

अनुष्का पर चाय वाले कॉमेंट के लिए मांगी माफी

नई दिल्ली पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजिनयर ने अपने उस बयान पर माफी मांगी है, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप के दौरान को सिलेक्टर्स द्वारा चाय पिलाने की बात कही थी। गुरुवार को टाइम्स ऑफ इंडिया में इंजिनियर के छपे एक इंटरव्यू में फारुख ने कहा था कि टीम इंडिया के सिलेक्टर्स वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को चाय परोस रहे थे। इसके बाद इंजिनियर के इस बयान पर अनुष्का ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इंजिनियर ने एक टीवी चैनल पर दिए एक बयान में सफाई दी कि उनका कॉमेंट अनुष्का शर्मा पर नहीं बल्कि भारतीय चयनकर्ताओं पर व्यंग्य करते हुए निशाना था। टीवी चैनल रिपब्लिक से इस मुद्दे पर बात करते हुए इंजिनियर ने कहा, 'मैंने टीम इंडिया के सिलेक्टर्स पर व्यंग्य करते हुए यह टिप्पणी की थी और अब इसे राई का पहाड़ बनाया जा रहा है।' (यहां क्लिक कर पढ़ें- ) उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री की तारीफ करते हुए कहा, 'बेचारी अनुष्का का नाम इस विवाद में बेवजह घसीटा जा रहा है। वह प्यारी लड़की हैं। विराट बहुत शानदार कप्तान हैं और कोच रवि शास्त्री भी बहुत अच्छे हैं। इस पूरे मामले को बेवजह तूल दी जा रही है। यहां बात सिलेक्टर की होनी चाहिए जिसने भारतीय टीम का ब्लेजर पहना हुआ था।' फारुख के इस कॉमेंट के बाद अनुष्का शर्मा ने अपने टि्वटर अकाउंट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था वह भारतीय क्रिकेट से जुड़े विवादों के लिए अपना नाम किसी को भी घसीटने नहीं देंगी। यहां पढ़ें: गुरुवार को फारुख इंजिनियर ने कहा था, 'उन्होंने चयनकर्ताओं को इंग्लैंड में आयोजित हुए वर्ल्ड कप 2019 के दौरान अनुष्का शर्मा को चाय का कप परोसते देखा था। यहां तक कि मैंतो उनमें से एक सिलेक्टर को पहचान भी नहीं पाया था और मैंने उससे पूछा था आप कौन हो, क्योंकि उसने भारतीय टीम का ब्लेजर पहना हुआ था। तब उसने मुझे बताया था कि वह भारतीय टीम के सिलेक्टर्स में से एक है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PAOH2L
Share:

NZ vs ENG @ क्राइस्टचर्च- पहला T20I मैच LIVE स्कोर

शुक्रवार से शुरू हुई 5 टी20I मैचों की सीरीज के पहले मैच में​ मेजबान ​न्यू जीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए।

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36nVsLj
Share:

डे-नाइट टेस्ट में आएंगे मोदी, सचिन? जुटे हैं गांगुली

कोलकाता भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन 22 से 26 नवंबर को यहां ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए बीसीसीआई व्यापक स्तर पर तैयारियां कर रहा है। बीसीसीआई अध्यक्ष ने गुरुवार को कहा कि यह मैच भारत के लिए खास होगा और इसी कारण इसके लिए खास लोगों को कोलकाता बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर जैसी हस्तियां शामिल हैं। सौरभ गांगुली ने कहा, 'हम इसे एक शानदार इवेंट के तौर पर तब्दील करेंगे। 3-4 दिनों में आपको पूरा खाका मिल जाएगा कि क्या होने जा रहा है।' भारत को अपना पहला दिन-रात का टेस्ट मैच बांग्लादेश के साथ खेलना है। बांग्लादेश की टीम अपने भारत दौरे पर 3 टी20 मैच और 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। वह अपने दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से करेगी, जिसका पहला मैच नई दिल्ली में रविवार को खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम नई दिल्ली पहुंच चुकी है। जानें: गांगुली ने कहा कि इस मैच के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को भी निमंत्रण भेज दिया गया है। साथ ही बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) साल 2000 में बांग्लादेश के साथ पहला टेस्ट मैच खेलने वाली टीम के सदस्यों को भी सम्मानित करेगा। इनमें सचिन भी शामिल हैं। साथ ही सीएबी इस समारोह में भारत के लिए ओलिंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों- अभिनव बिंद्रा, एमसी मैरी कॉम और पीवी सिंधु को भी सम्मानित करेगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36nwJqi
Share:

India vs Bangladesh: 1st T20I match to go ahead in Delhi as planned, says Sourav Ganguly

India vs Bangladesh: 1st T20I match to go ahead in Delhi as planned, says Sourav Ganguly




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/36gaYZH
Share:

कोच रवि शास्त्री को गांगुली देंगे एक और 'जिम्मेदारी'

कोलकाताबीसीसीआई अध्यक्ष ने गुरुवार को कहा कि सीनियर टीम के मुख्य कोच को कहा जाएगा कि जब तक वह कोच हैं तब तक वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रतिभाओं को निखारने में ज्यादा योगदान दें। शास्त्री का नया अनुबंध 2021 विश्व टी20 तक का है, लेकिन उनके करार की शर्तों में 10 करोड़ रुपये के सालाना वेतन के साथ केवल भारतीय टीम के साथ काम करना शामिल है। गांगुली ने ईडन गार्डंस पर कहा, ‘हम ऐसी व्यवस्था भी बनाएंगे जिसमें रवि को के साथ ज्यादा योगदान करने के लिए कहा जाएगा, जब तक वह कोच हैं। हम इसे एक अच्छा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएंगे। हमारे पास राहुल द्रविड़ हैं, पारस म्हाम्ब्रे और भरत अरुण भी हैं।’ गांगुली ने कहा कि शास्त्री कोच के तौर पर अच्छा कर रहे हैं हालांकि भारतीयों को वैश्विक टूर्नमेंट की अंतिम बाधा नहीं कर पाने की समस्या को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने टीम के साथ अच्छा किया है। वह अगले दो वर्षों तक हमारे साथ रहेंगे। जैसा कि मैंने कहा कि भारत को एक विश्व (आईसीसी) टूर्नमेंट जीतने की जरूरत है। उनमें काबिलियत है।’ गांगुली ने कहा, ‘वे 2017 में चैंपियंस ट्रोफी के फाइनल में पहुंचे थे जिसमें वे पाकिस्तान से हार गए और फिर वे विश्व कप सेमीफाइनल में हार गए। यह टीम अच्छी है और उसे सिर्फ अंतिम बाधा पार करने की जरूरत है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JAvfQ0
Share:

प्रैक्टिस के दौरान मास्क में दिखा बांग्लादेशी क्रिकेटर

नई दिल्लीराष्ट्रीय राजधानी की हवा की गुणवत्ता इस समय ‘गंभीर’ श्रेणी में है, लेकिन भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को कहा कि उन्हें नहीं लगता कि बांग्लादेश के खिलाफ तीन नवंबर को यहां होने वाले पहले टी20 के दौरान प्रदूषण संबंधी कोई समस्या होगी, लेकिन बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास को अपनी टीम के पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान वायु प्रदूषण से बचने के लिए थोड़े समय के लिए चेहरे पर मास्क लगाए हुए देखा गया। रोहित ने इस चिंता को खारिज कर दिया। बीसीसीआई ने पहले स्पष्ट कर दिया है कि मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा, भले ही पर्यावरणविदों और क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर ने हवा की गुणवत्ता को लेकर मुद्दा उठाया हो। विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित तीन मैचों की सीरीज में टीम की अगुआई करेंगे। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘मैं अभी आया हूं और मुझे इसका (हवा की गुणवत्ता) आकलन करने का समय नहीं मिला है। जहां तक मैं जानता हूं मैच तीन नवंबर को खेला जाएगा।’ पढ़ें- उन्होंने कहा, ‘हमने जब यहां श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था तो हमें कोई समस्या नहीं हुई थी। हम चर्चा के बारे में वाकिफ भी नहीं हैं और मुझे कोई समस्या नहीं हुई थी।’ रोहित 2017 में श्रीलंकाई टीम के दौरे का जिक्र कर रहे थे जिसमें मेहमान टीम के खिलाड़ियों ने तीसरे टेस्ट के दौरान मास्क पहने थे। धुंध के कारण करीब 20 मिनट के लिए मैच रोका भी गया था और तब हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ थी। लिटन ने करीब 10 मिनट के लिए टीम की ट्रेनिंग के शुरू में मास्क पहना था लेकिन नेट पर बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने ऐसा नहीं किया। हालांकि कोई अन्य खिलाड़ी मास्क पहने हुए नहीं दिखा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WsAjLg
Share:

India vs Bangladesh 1st T20I: Visiting team brushes up their skills ahead of match

India vs Bangladesh 1st T20I: Visiting team brushes up their skills ahead of match




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2psUPiV
Share:

कप्तानी और धोनी के भविष्य पर क्या बोले रोहित?

नई दिल्ली टीम के कप्तान की भूमिका का लुत्फ उठाते हैं और उन्हें इस बात की कोई फिक्र नहीं है कि उन्हें सफेद गेंद के प्रारूप में भारतीय टीम की कमान स्थायी रूप से सौंपी जाएगी या नहीं। की अनुपस्थिति में यह सलामी बल्लेबाज रविवार से यहां बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। कोहली को कार्यभार प्रबंधन के अंतर्गत टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। हाल में यह बहस भी चल रही थी कि भारत को अलग प्रारूपों में अलग कप्तान रखने के विचार को अपनाना चाहिए और रोहित को सीमित ओवर के प्रारूप में टीम की कमान देनी चाहिए। मुंबई के इस स्टाइलिश बल्लेबाज ने हालांकि इस बहस में पड़ने से इनकार कर दिया और कहा कि वह परिस्थितियों की मांग के हिसाब से जरूरत पड़ने पर कप्तानी करने में खुश हैं। ऐसे फैसले मेरे हाथ में नहींरोहित ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘ये (कप्तानी संबंधित फैसले) चीजें हमारे हाथ में नहीं है। चाहे आप एक मैच में कप्तान हों या फिर 100 मैच में, यह सम्मान की बात है।’ उन्होंने कहा, ‘जब हम बड़े हो रहे थे, तो देश के लिए खेलने की बात सबसे अहम थी। मैंने टीम की कप्तानी की और इसका अनुभव अच्छा रहा है। मैं इसके बारे में नहीं सोचता कि मुझे कितने समय के लिए कप्तान बनाया जाना चाहिए। जब भी मुझे टीम की कप्तानी करने का मौका मिलेगा, मैं इसका लुत्फ उठाऊंगा और सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करूंगा।’ डे-नाइट: दलीप ट्रोफी का अनुभव काम आएगा रोहित को अगले महीने ईडन गार्डंस में बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद (डे-नाइट) के टेस्ट मैच की मेजबानी का विचार भी काफी पसंद आया। हाल में टेस्ट सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रभावित करने वाले रोहित ने कहा, ‘मैं काफी उत्साहित हूं क्योंकि ऐसा हमारे लिए पहली बार होगा। मैं दूसरों के बारे में नहीं कह सकता लेकिन मैंने गुलाबी गेंद से दलीप ट्रोफी में एक मैच खेला था और यह अच्छा अनुभव रहा था। मौका आ गया है, मैं अच्छा करने और मैच जीतने की कोशिश करूंगा।’ धोनी के भविष्य पर क्या बोले रोहित उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा बेहतर करने का प्रयास करता हूं और मैं रूकने के बारे में नहीं सोचता। मेरा काम प्रदर्शन करते रहना है और मैं इसे ऐसे ही देखता हूं। भले ही यह बांग्लादेश के खिलाफ हो या फिर उसके बाद वेस्ट इंडीज के खिलाफ और फिर जब हम न्यू जीलैंड जाएंगे तब।’ रोहित ने महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर चल रहे विवाद पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘इन दिनों इसके बारे में कुछ सुनने को नहीं मिल रहा। आप लोग ही ये चीजें बनाते हो।’ बांग्लादेशी आल रांउडर शाकिब अल हसन के निलंबन के बारे में उन्होंने पत्रकार को बीच में ही रोकते हुए कहा, ‘मैं आईसीसी नहीं हूं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/334ogGH
Share:

जानें, दिल्ली की हवा के बारे में क्या बोले कैप्टन रोहित

नई दिल्लीबांग्लादेश के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे सलामी बल्लेबाज ने कहा है कि उन्हें राजधानी के मौसम से कोई परेशानी नहीं है। भारत और बांग्लादेश को तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है। रोहित ने गुरुवार को यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘मैं अभी उतरा हूं (हवाई जहाज से) और मेरे पास यहां के मौसम का मूल्यांकन करने का समय नहीं था। जहां तक मुझे पता है कि मैच तीन नवंबर को होना है और यह होगा।’ पढ़ें- उन्होंने कहा, ‘जब हम यहां (श्रीलंका के खिलाफ) टेस्ट मैच खेले थे तो हमें कोई समस्या नहीं हुई थी। मुझे पहले भी कोई समस्या नहीं हुई थी और अब भी नहीं है।’ बात दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने गुरुवार को साफ कर दिया कि भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल पूर्व निर्धारित योजनाओं के तहत दिल्ली में ही खेला जाएगा। दरअसल, दिल्ली में हवा की क्वॉलिटी का स्तर लगातार खराब बना हुआ है। शहर के कई इलाकों में यह 'गंभीर' स्थिति तक पहुंच गया है। कई लोगों ने बीसीसीआई से मैच को दिल्ली से शिफ्ट की भी मांग की थी। पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने भी बुधवार को कहा कि प्रदूषण क्रिकेट मैच से बड़ी समस्या है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2qSS5vt
Share:

पूर्व क्रिकेटर के आरोपों पर अनुष्का शर्मा का जवाब

नई दिल्लीबॉलिवुड ऐक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की वाइफ एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट करते हुए उन आरोपों का जवाब दिया है, जो उनपर लगते रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- मैं हमेशा झूठी और गढ़ी हुईं खबरों पर चुप रहती थी, लेकिन ऐसा करने मेरे लिए अब मुश्किल हो गया है। (यहां क्लिक कर पढ़ें- ) उन्होंने लिखा- मैं तभी भी चुप रहती थी, जब मेरे बॉयफ्रेंड विराट, जो अब पति हैं, की परफॉर्मेंस के लिए भी मुझे ही जिम्मेदार ठहराया जाता था। कहा जाता था कि मैं टीम मीटिंग का भी हिस्सा हुआ करती थी और चयन प्रक्रिया को भी प्रभावित करती थी। तब भी चुप रही। पति के साथ विदेश दौरे को लेकर भी सुर्खियां बनाई जाती थी, लेकिन अगर कोई बोर्ड से उन फैक्ट्स के बारे में पूछे तो उसे मिलेगा कि मैंने हमेशा नियमों का पालन किया। उनमें बंधकर रही रही। तब भी मैं चुप थी। उन्होंने लिखा कि बार-बार कुछ बोला जाए तो लोग उसे सच मानने लगते हैं। मुझे इस बात का डर है। मैंने 11 वर्षों के अपने करियर में तमाम विवादों पर चुप्पी साधे रखी। मेरी चुप्पी की वजह से लोग मेरे बारे में बोले गए झूठ को सच मानने लगे हैं, लेकिन आज ये सब खत्म होता है। इसलिए अनुष्का शर्मा ने लिखी पोस्ट बता दें कि उनका यह जवाब उस वक्त आया है जब 82 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर कहा था कि टीम चयन तो विराट ही कर लेते हैं, जबकि सिलेक्टर्स तो अनुष्का शर्मा को चाय पिलाने का काम करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था, 'हमारे पास मिकी माउस सिलेक्शन समिति है।' उन्होंने कहा कि टीम चयन कोई चुनौती नहीं है क्योंकि इसमें विराट कोहली की काफी चलती है। इंजीनियर ने कहा, 'टीम चयन की प्रक्रिया में विराट कोहली की बहुत अहम भूमिका है जो एक बहुत अच्छी बात है। लेकिन सिलेक्टर्स की क्या खूबी है? सभी सिलेक्टर्स ने मिलकर कुल 10-12 टेस्ट मैच खेले होंगे। मैंने इनमें से एक सिलेक्टर को पहचाना भी नहीं था। मैंने किसी से पूछा 'यह कौन था जिसने भारत का ब्लेजर पहन रखा था, तो उसने बताया कि यह एक सिलेक्टर है। वे सिर्फ अनुष्का शर्मा (विराट की पत्नी) को चाय के कप दे रहे थे। मुझे लगता है कि दिलीप वेंगसरकर के कद के किसी इनसान चयन समिति में होना चाहिए।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/320Xuh8
Share:

बांग्लादेश की बैटिंग मजबूत, भारत को T20 में हराने का शानदार मौका: वीवीएस लक्ष्मण

मुंबईभारत के पूर्व बल्लेबाज ने गुरुवार को कहा कि बांग्लादेश के पास अपनी बल्लेबाजी में गहराई की बदौलत रविवार से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में मजबूत भारत को हराने का बढ़िया मौका है। सीरीज का शुरुआती मैच दिल्ली में खेला जाएगा, जिसके बाद राजकोट में सात नवंबर को और नागपुर में 11 नवंबर को मैच होंगे। टी20 सीरीज के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी, जिसमें ईडन गार्डंस में मेजबान भारत 22 नवंबर से गुलाबी गेंद से एतिहासिक डे-नाइट मैच खेलेगा। लक्ष्मण ने कहा, ‘बांग्लादेश के लिए यह भारत को उसकी सरजमीं पर हराने का सर्वश्रेष्ठ मौका है, क्योंकि उनका बल्लेबाजी लाइन-अप काफी मजबूत है। हालांकि उनके गेंदबाजी विभाग में दबाव सबसे ज्यादा मुस्तफिजुर रहमान पर होगा, क्योंकि टीम में स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाजी लाइन-अप थोड़ा अनुभवहीन लगता है।’ पढ़ें: उन्होंने कहा, ‘मुस्तफिजुर को अहम भूमिका निभानी होगी और नई गेंद से जल्दी विकेट चटकाने होंगे। टीम में विराट कोहली नहीं है तो मध्यक्रम में थोड़ा अनुभव कम होगा।’ लक्ष्मण ने कहा कि टीम इंडिया में अब समय युवाओं के लिए जिम्मेदारी निभाकर मैच जीतने के बाद भारत के लिए सीरीज जीतने का है। उन्होंने कहा, ‘वॉशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल भारत के गेंदबाजी विभाग के लिए अहम होंगे, क्योंकि जहां मैच खेले जाने हैं वे स्थल स्पिनरों के मुफीद हैं। इस गेंदबाजी लाइन अप में इतना अनुभव नहीं है इसलिए मुझे लगता है कि युजवेंद्र चहल सभी तीनों मैचों में खेलेंगे।’ पढ़ें- उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अन्य युवा खिलाड़ियों जैसे कृणाल पंड्या के लिए भी कठिन ओवर में बेहतर करके मैच जीतने का यह अच्छा मौका होगा।’ लक्ष्मण ने सीरीज में नतीजे के बारे में कहा, ‘मुझे लगता है कि यह 2-1 से भारत के पक्ष में होगा। और लोकेश राहुल अच्छी फॉर्म में हैं और शिखर धवन भी खुद को स्थापित करने में लगे हैं इसलिए मैं इस सीरीज को जीतने के लिए भारतीय बल्लेबाजी का समर्थन कर रहा हूं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2r03OZm
Share:

डे-नाइट टेस्ट कराने पर सचिन ने कहीं ये बड़ी बातें

नई दिल्लीमहान बल्लेबाज ने कहा कि भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट तभी सफल होगा जब ईडन गार्डंस में ओस से प्रभावी तरीके से निपटा जाएगा। उन्हें अंदेशा है कि ओस से तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तेंडुलकर ने भारत में टेस्ट मैच दूधिया रोशनी में कराने का स्वागत करते हुए कहा कि यह ‘अच्छा कदम’ है और दर्शकों को इस पारंपरिक प्रारूप की ओर खींचकर लाएगा। भारत अपना पहला डे-नाइट टेस्ट कोलकाता में 22 नवंबर से बांग्लादेश के खिलाफ गुलाबी गेंद से खेलेगा। तेंडुलकर ने कहा, ‘जब तक ओस मैच को प्रभावित नहीं करती तब तक यह अच्छा कदम है लेकिन अगर ओस का प्रभाव पड़ता है तो तेज गेंदबाजों और स्पिनरों दोनों के लिए यह चुनौतीपूर्ण होगा।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन एक बार गेंद गीली हो गई तो ना तो तेज गेंदबाज अधिक कुछ कर पाएंगे और ना ही स्पिनर। इस तरह से गेंदबाजों की परीक्षा होगी। लेकिन अगर ओस नहीं होती है तो यह अच्छा कदम होगा।’ ओस की बड़ी भूमिका ईडन गार्डंस पर हालांकि डे-नाइट एकदिवसीय मैचों के दौरान ओस की समस्या रही है और तेंडुलकर की परेशानी का कारण यही है। टेस्ट और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाज तेंडुलकर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यहां ओस बड़ी भूमिका निभाएगी। हमें देखने की जरूरत है कि वहां कितनी ओस पड़ेगी। ओस फैसला करेगी कि दोनों टीमें किस हद तक प्रतिस्पर्धा पेश करेंगी। हालात का किसी चीज (प्रतिस्पर्धा पेश करने की क्षमता) पर असर नहीं पड़ना चाहिए।’ पढ़ें- डे-नाइट टेस्ट दर्शकों को आकर्षित करेगी तेंडुलकर हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली से सहमत हैं कि यह प्रयोग स्टेडियम में दर्शकों को वापस खींचने के लिए अच्छा विचार है। उन्होंने कहा, ‘इसे दो तरह से देखा जा सकता है। पहला इसे जनता के नजरिए से देखा जा सकता है। यह अच्छा नजरिया है, क्योंकि लोग काम के बाद डे-नाइट टेस्ट देख पाएंगे। लोग शाम को आकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।’ इस महान बल्लेबाज ने कहा, ‘खिलाड़ियों के नजरिए से देखा जाए तो गुलाबी गेंद से खेलना और यह देखना कि यह पारंपरिक लाल गेंद से यह किस तरह अलग व्यवहार करती है, बुरा विचार नहीं है।’ देखें- गेंद के बर्ताव के हिसाब से रणनीति बनाएं शोएब अख्तर हों या शेन वॉर्न, किसी भी गेंदबाज का सामना करने के लिए तेंडुलकर पूरी तैयारी के साथ उतरते थे और उन्होंने नेट सत्र के लिए भारतीय बल्लेबाजों को टिप्स भी दिए। उन्होंने सुझाव दिया, ‘बल्लेबाजों को नेट पर अलग अलग तरह की गेंदों के साथ अभ्यास करने की जरूरत है। नई गुलाबी गेंद, 20 ओवर पुरानी गुलाबी गेंद, 50 ओवर पुरानी गुलाबी गेंद और 80 ओवर पुरानी गेंद। देखना होगा कि नई गेंद, थोड़ी पुरानी और पुरानी गेंद किस तरह बर्ताव करती है। इसके अनुसार अपनी रणनीति बनाओ।’ इस साल दलीप ट्रोफी नहीं होने के कारण तेंडुलकर ने भारतीय टीम से अपील की कि वे उन सभी खिलाड़ियों से सुझाव लें जो पिछले तीन साल इस प्रतियोगिता में खेले। दलीप ट्रोफी मैच दूधिया रोशनी में खेले गए थे। उन्होंने कहा, ‘भारतीय लड़कों को उन सभी खिलाड़ियों से भी सलाह लेनी चाहिए जो दलीप ट्रोफी में खेले और उनके पास साझा करने के लिए कुछ चीजें होनी चाहिए।’ अपने दिनों को किया याद तेंडुलकर ने 1991-92 के अपने पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे को भी याद किया जहां पांच टेस्ट मैचों के बीच में त्रिकोणीय सीरीज (भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच) का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि हमने लाल गेंद से शुरुआत की, इसके बाद सफेद गेंद से खेले और फिर दोबारा लाल गेंद से क्रिकेट खेला। यह मेरे लिए नई चीज थी क्योंकि मैं सफेद गेंद से काफी नहीं खेला था।’ तेंडुलकर ने कहा, ‘मैं बहुत कम (नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय) खेला था। इसलिए लाल गेंद से सफेद गेंद में सामंजस्य बैठाने की जरूरत पड़ी। इसलिए मैं कह सकता हूं कि गुलाबी गेंद के खिलाफ खेलने से निश्चित तौर पर कुछ अलग महसूस होगा।’ पढ़ें- स्पिनरों के लिए होगी मुश्किल एक अन्य पहलू यह है कि गुलाबी गेंद के रंग को बरकरार रखने के लिए पिच पर कम से कम आठ मिलीमीटर घास छोड़नी होगी। तेंडुलकर का मानना है कि इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी लेकिन अच्छा स्पिनर भी प्रभावी हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘बेशक इससे तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलेगी लेकिन अगर आपके पास स्तरीय स्पिनर है तो वह भी इस तरह की पिच पर गेंदबाजी का तरीका ढूंढ सकता है। स्पिनर के लिए यह आकलन करना महत्वपूर्ण होगा कि सतह से कितना उछाल मिल रहा है और गेंद कितनी स्किड कर रही है।’ ऐसी स्थिति में विकेटकीपर रिद्धिमान साहा अपने गेंदबाजों का मार्गदर्शन करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘विकेटकीपर बड़ी भूमिका निभाएगा। उसे बताना पड़ेगा कि गेंद रुक कर आ रही है या नहीं।’ तेंडुलकर को भरोसा है कि पहले प्रयास के बावजूद एसजी कंपनी अच्छे स्तर की गुलाबी गेंद मुहैया कराने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा, ‘एसजी प्रतिष्ठित कंपनी है। निश्चित तौर पर इसे लागू करने से पहले उन्होंने सभी चीजों को परखा होगा। मेरा मानना है कि जरूरी कदम उठाए गए होंगे।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WDUlmp
Share:

T20 विश्व कप: ट्रोफियों का उद्घाटन करेगी यह ऐक्ट्रेस

मुंबईभारतीय अभिनेत्री मेलबर्न में पुरुष और महिला टी20 विश्व कप की ट्रोफियों का अनावरण करेंगी। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2020 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में अगले साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक किया जाएगा। महिला टी20 विश्व कप भी 2020 में 21 फरवरी से आठ मार्च तक खेला जाएगा। करीना ने बयान में कहा, ‘इस प्रतिष्ठित शाम का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं उन सभी महिलाओं को प्रोत्साहित करना चाहती हूं जो अपने सपनों को साकार करने के लिए अपने देश के लिए खेल रही हैं। वे सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे दिवंगत ससुर भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलने वाले महानतम क्रिकेटरों में से एक थे और ट्रोफी का अनावरण करना मेरे लिए सम्मान की बात है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2pwyKjk
Share:

क्यों वायरल हो रही है गांगुली की यह सेल्फी

बेंगलुरु बीसीसीआई के नए अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली बुधवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में थे। गांगुली जब एयरपोर्ट पर थे तब उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। गांगुली ने भी उन्हें निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी की। सौरभ ने अपने टि्वटर हैंडल पर इस अवसर की एक तस्वीर भी साझा की। गांगुली ने उन्हें प्यार देने के लिए प्रशंसको का आभार व्यक्त किया। गांगुली बुधवार को बेंगलुरु पहुंचे जहां उन्होंने पूर्व साथी और राष्ट्रीय क्रिकट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ से मुलाकात की। गांगुली ने ट्विटर पर एक फोटे साझा किया जिसमें उन्हें शहर के एयरपोर्ट में चेक-इन पर खड़े देखा गया। उन्हें दर्शकों ने घेर रखा था। उन्होंने लिखा, ‘बेंगलुरु के एयरपोर्ट के चेक-इन में खड़ा हूं। लोगों को प्यार आपको बहुत आभारी बनाता है।’ गांगुली और द्रविड़ ने एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुलाकात की जहां उन्होंने एनसीए के रोडमैप को बेहतर करने पर चर्चा की। गांगुली ने शर्ट के साथ स्लीवलेस स्वटेर और पैंट पहनी हुई थी। सौरभ को एयरपोर्ट पर देखकर फैंस चीयर करने लगे। गांगुली ने उनके साथ तस्वीर ली। सुरक्षाकर्मी भी कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे थे। गांगुली का यह पोस्ट फौरन वायरल हो गया। टि्वटर पर इसके 80 हजार बार से ज्यादा लाइक किया जा चुका है और साथ ही 4.7 हजार बार से रीट्वीट किया जा चुका है। फैंस इस पर काफी रेस्पॉन्स कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया, 'उस शख्स को हम कैसे भूल सकते हैं जिसने भारतीय क्रिकेट को एक जुझारू टीम में बदलकर रख दिया।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Nv9JwS
Share:

How is the pink cricket ball different from the red ball?

How is the pink cricket ball different from the red ball?




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2N5tUmp
Share:

गुलाबी गेंद से देश में पहला टेस्ट, क्या रंग दिखाती है यह बॉल

अरानी बसु, नई दिल्ली बीसीसीआई के नए बॉस सौरभ गांगुली डे-नाइट टेस्ट मैच की वकालत करते रहे हैं और अब 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर देश में पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले इस मैच में एक महीने से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में चर्चा में है क्योंकि इस गेंद से भारत में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर यह गेंद कैसे बर्ताव करेगी। बीसीसीआई ने एसजी कंपनी को भारत और बांग्लादेश मैच के लिए 72 गुलाबी गेंदें बनाने का ऑर्डर दे दिया है। यही कंपनी भारत में होने वाले घरेलू और टेस्ट मैचों के लिए गेंद बनाती है। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को पता चला है कि भारतीय टीम प्रबंधन ने ऐसी गेंद बनाने को कहा है जो भारत में लाल गेंद की तरह ही व्यवहार करें। एसजी की ओर से भी इसकी पुष्टि हो गई है। एसजी के निदेशक पारस आनंद ने बताया, 'हमने खिलाड़ियों से फीडबैक लिए हैं। हमारी सोच यही है कि गुलाबी गेंद को जितना हो सके लाल गेंद जैसा ही बनाएं।' बीसीसीआई चीफ सौरभ गांगुली ने कहा है कि कोलकाता में होने वाले डे-नाइट टेस्ट में बीसीसीआई ड्यूक्स या कूकाबूरा की जगह एसजी टेस्ट गुलाबी गेंद का ही इस्तेमाल करेगा। रिवर्स स्विंग को बनाए रखना बड़ी चुनौती गुलाबी गेंद के साथ सबसे बड़ी समस्या रंग और आकार को लेकर है। इसमें रिवर्स स्विंग को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती भी है। भारतीय उपमहाद्वीप में खेले जाने वाले मुकाबलों में रिवर्स स्विंग खेल का एक अहम हिस्सा है। आनंद ने कहा, 'लाल गेंद गहरे रंग की होती है, इससे खिलाड़ियों को गेंद को चमकाने में आसानी होती है ताकि वह सारा दिन गेंद को स्विंग करा सकें। गुलाबी गेंद की शुरुआत ही चटक रंग से होती है। इसमें संतुलन साधने पर हम काम कर रहे हैं।' इसके साथ ही गेंद की सीम भी काफी महत्वपूर्ण होती है। आनंद ने बताया कि इस गेंद की सीम परंपरागत तौर की होगी। लाल गेंद में जब लैकर (लाह) हट जाता है तो टीमें आम तौर पर एक हिस्से को चमकाती रहती हैं और दूसरे हिस्से को रफ होने दिया जाता है। गुलाबी रंग ही क्यों नारंगी और पीले को आजमाने के बाद आखिर गुलाबी रंग पर सहमति बनी। पुराने रंगों को टीवी कैमरा पकड़ नहीं पाते थे और यह आंखों को भी चुभता था। सीम शुरुआत में बाहरी सिलाई हरे रंग की थी। लेकिन खिलाड़ियों के फीडबैक के बाद इसे काला किया गया। गुलाबी गेंद कैसे बनाई जाती है
  • मैटेरियल- इसे बनाने का तरीका लाल गेंद जैसा ही है। इसमें कॉर्क, रबड़ और ऊन लगता है। हालांकि मुख्य अंतर यह है कि लाल गेंद को ग्रीस में डुबाया जाता है ताकि उसमें पानी न जा सके वहीं गुलाबी गेंद को ग्रीस में डुबाने का उद्देश्य उसकी दृश्यता बढ़ाना होता है।
  • कैसे करती है व्यवहार- शुरुआती 10-15 ओवरों में ज्यादा स्विंग होती है। एक बार सॉफ्ट होने के बाद हालांकि बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार हो जाती है। रिवर्स स्विंग होना लगभग नामुमकिन और स्पिनर्स को भी ज्यादा टर्न नहीं मिलता।
2016 में जब बीसीसीआई ने दलीप ट्रोफी में पिंक गेंदों को परखने का प्रयोग किया था, तो नतीजा बहुत ज्यादा उत्साहवर्धक नहीं था। उस गुलाबी गेंद से खेलने वाले भारतीय टीम के एक सदस्य ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया था, 'बॉल ने बहुत जल्दी अपना रंग खो दिया था। इसे देखना काफी मुश्किल था। खास तौर पर सांझ के समय। साथ ही 20 ओवरों के बाद स्पिनर्स के लिए यह काफी सॉफ्ट हो गई थी। पिच से उछाल हासिल करना भी काफी मुश्किल था।' बल्ले और गेंद के बीच संतुलन गुलाबी गेंद का आकार जल्दी बिगड़ जाता है ऐसे में गेंदबाजों की सहायता के लिए क्यूरेटर्स पिच पर अधिक घास छोड़ने लगे हैं। 2015 में ऐडिलेड में हुए टेस्ट में विकेट पर 11 मिमी घास छोड़ी गई थी ताकि ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के गेंदबाजों को अधिक माकूल परिस्थितियां मिल सकें। सांझ के समय की चुनौती अभी तक खेले गए सभी 11 डे-नाइट टेस्ट मैचों में एक बात सामने आई है कि दूसरे सेशन के आखिरी 45 मिनटों में गेंदबाजों का सबसे ज्यादा वर्चस्व देखा गया है। सांझ (सूरज डूबने और आर्टिफिशल लाइट के प्रभावी होने) के समय मौसम ठंडा होने के बाद विकेट तेज हो जाती है और साथ ही इस रोशनी में गेंद को पकड़ पाना भी थोड़ा मुश्किल साबित हो रहा है। सर्दियों में गुलाबी गेंद की पहली परीक्षा 22 से 26 नवंबर के बीच ईडन गार्डन पर भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा। सूरज ढलने के बाद जो पूर्वी भारत में करीब 4:15 के करीब हो जाएगा, सर्दी बढ़ जाती है। ओस पड़ने के बाद गुलाबी गेंद किस तरह व्यवहार करेगी यह सवाल सबके दिल में है। इन्हें गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव चेतेश्वर पुजारा, मयंक अग्रवाल, ऋषब पंत, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और ऋद्धिमान साहा। आनंद ने कहा कि एसजी ने बीते दो साल में गुलाबी गेंद के व्यवहार पर काफी स्टडी की है और उन्होंने इसे काफी बेहतर बनाया है। उन्होंने कहा, 'घरेलू परिस्थितियों के अनुसार हर ब्रांड की अपनी कुछ मजबूती और कमजोरी होती हैं। हमने गेंद पर कोटिंग और लाह का संतुलन बनाने का प्रयास किया है।' आपको बता दें कि इस साल दलीप ट्रोफी को गुलाबी गेंद से आयोजित नहीं करवाया गया था। समझें क्यों हो रहा डे-नाइट टेस्टटी20 क्रिकेट काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हर देश में टी20 लीग्स की शुरुआत हो रही है। टेस्ट क्रिकेट को बचाए रखने के लिए आईसीसी काफी प्रयास कर रही है। कई टीमों से बात करने के बाद आईसीसी डे-नाइट टेस्ट मैच के आइडिया के साथ सामने आई। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो रोजमर्रा के काम के बाद टेस्ट क्रिकेट देखना चाहते हैं। कब हुआ था पहला डे-नाइट टेस्ट मैच
  • 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2015 के बीच पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला गया। यह मुकाबला ऐडिलेड ओवल में न्यू जीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया ने इस करीबी मुकाबले को तीन विकेट से जीता। यह एक लो-स्कोरिंग मैच था जिसमें तेज गेंदबाजों का दबदबा देखा गया। खास तौर पर सूरज ढलने के बाद पेसर्स को काफी मदद मिली लेकिन तीन दिन तक चले इस टेस्ट मैच में आए दर्शकों की संख्या को देखकर अंदाजा हुआ कि यह आइडिया काम कर सकता है।
  • भारतीय टीम प्रबंधन अब काफी हद तक अपनी पेस बैटरी पर निर्भर है। यहां तक कि भारतीय पिचों पर भी यह अटैक काफी अहम भूमिका निभा रहा है और रिवर्स स्विंग तेज गेंदबाजों के लिए एक अहम हथियार है। यहां तक कि ईडन गार्डन की पिच पर भी सामान्य से अधिक घास छोड़ी जाएगी और साथ ही शाम को ओस के चलते स्पिनर्स के लिए भी गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाएगा।
  • बीसीसीआई को अगले सप्ताह तक एसजी की ओर से गेंदें मिलने की उम्मीद है। इसके बाद बोर्ड टेस्ट विशेषज्ञों- जैसे मोहम्मद शमी, उमेश यादव, ईशांत शर्मा और चेतेश्वर पुजारा- आदि को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दे पाएगा। संयोग की बात है कि भारतीय टीम ने पिछले साल लाल गेंद की क्वॉलिटी को लेकर भी सवाल उठाया था। हालांकि आनंद का मानना है कि कंपनी ने वह समस्या सुलझा ली है। उन्होंने कहा, 'हमनें गेंद को अधिक कड़क बनाया है और भारतीय टीम ने अब सकारात्मक फीडबैक दिया है। हमने पिंक बॉल में भी वही कड़कपन दोहराने की कोशिश की है।'
नंबर्स गेम
  • 11 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले गए हैं अभी तक। सभी मैचों के नतीजे निकले हैं।
  • 3 मैच खेले गए हैं ऐडिलेड ओवल पर। सबसे ज्यादा डे-नाइट टेस्ट इसी मैदान पर हुए हैं।
  • 16 शेड्स (गुलाबी रंग) आजमाए गए फाइनल कलर तक पहुंचने से पहले


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/333nA4n
Share:

IND vs Ban: गांगुली बोले, दिल्ली में ही होगा पहला T20I

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष ने गुरुवार को साफ कर दिया कि भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल पूर्व निर्धारित योजनाओं के तहत दिल्ली में ही खेला जाएगा। समाचार एजेंसी एएनआई ने जब गांगुली से पूछा कि क्या पहला टी20 इंटरनैशनल दिल्ली में ही खेला जाएगा तो उन्होंने कहा, 'हां, ऐसा ही होगा।' दिल्ली में हवा की क्वॉलिटी का स्तर लगातार खराब बना हुआ है। शहर के कई इलाकों में यह 'गंभीर' स्थिति तक पहुंच गया है। कई लोगों ने बीसीसीआई से मैच को दिल्ली से शिफ्ट की भी मांग की थी। पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने भी बुधवार को कहा कि प्रदूषण क्रिकेट मैच से बड़ी समस्या है। गंभीर ने एएनआई से कहा था, 'यह क्रिकेट या किसी अन्य खेल के मैच से ज्यादा गंभीर मुद्दा है। मुझे लगता है कि दिल्ली में रहने वाले हम जैसे लोगों को क्रिकेट मैच से ज्यादा प्रदूषण के स्तर को लेकर चिंता करनी चाहिए।' भारत और बांग्लादेश के बीच 3 नवंबर से तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच अरुण जेटली स्टेडियम में होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2owBU6f
Share:

Wednesday, October 30, 2019

ग्लेन मैक्सवेल ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते क्रिकेट से ब्रेक लिया

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने क्रिकेट से छह महीने के लिए ब्रेक लेने का फैसला किया है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों की वजह से यह फैसला किया। टीम के साइकॉलजिस्ट डॉक्टर माइकल लॉयड ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनैशनल के लिए डार्सी शॉर्ट को टीम में शामिल किया गया है। लॉयड ने कहा, 'ग्लेन मैक्सवेल मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। नतीजतन उन्होंने खेल से ब्रेक लेने का फैसला किया है। ग्लेन ने इस मामले में पहल करते हुए इन समस्याओं को पहचाना और सपॉर्टिंग स्टाफ से बात की।' मैक्सवेल के फैसले पर उन्हें क्रिकेट बोर्ड के भीतर से काफी मदद मिली। राष्ट्रीय टीमों के ऐग्जिक्यूटिव जनरल मैनेजर बेन ऑलिवर ने कहा कि खिलाड़ियों और स्टाफ की सेहत प्राथमिकता का हिस्सा है। ऑलिवर ने कहा, 'हमारे खिलाड़ियों और सपॉर्ट स्टाफ का स्वास्थ्य बहुत महत्वपूर्ण है। ग्लेन को हमारा पूरा समर्थन है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट विक्टोरिया के साथ मिलकर काम करेगा और यह ग्लेन के स्वास्थ्य और क्रिकेट में उनकी वापसी सुनिश्चित करेगा। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि ग्लेन और उनके परिवार को थोड़ा निजी समय दिया जाए, उनकी निजता का सम्मान किया जाए।' उन्होंने कहा, 'वह हमारे खास खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट परिवार का वह खास हिस्सा हैं। हम जल्द ही उनकी वापसी की आशा करते हैं। ग्लेन और हमारे खिलाड़ियों की देखभाल करना अहम है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Nss65J
Share:

'WC के दौरान सिलेक्टर सिर्फ अनुष्का के लिए चाय ला रहे थे'

तुषार दत्त, पुणे भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी बात खुलकर बोलते हैं। मंगलवार को पुणे पहुंचे इंजीनियर ने एक ओर जहां सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) पर जमकर निशाना साधा वहीं दूसरी ओर सिलेक्टर्स को भी आड़े हाथों लिया। 82 वर्षीय इंजीनियर मौजूदा चयन समिति से भी खुश नहीं हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'हमारे पास मिकी माउस सिलेक्शन समिति है।' उन्होंने कहा कि टीम चयन कोई चुनौती नहीं है क्योंकि इसमें विराट कोहली की काफी चलती है। इंजीनियर ने कहा, 'टीम चयन की प्रक्रिया में विराट कोहली की बहुत अहम भूमिका है जो एक बहुत अच्छी बात है। लेकिन सिलेक्टर्स की क्या खूबी है? सभी सिलेक्टर्स ने मिलकर कुल 10-12 टेस्ट मैच खेले होंगे। मैंने इनमें से एक सिलेक्टर को पहचाना भी नहीं था। मैंने किसी से पूछा 'यह कौन था जिसने भारत का ब्लेजर पहन रखा था, तो उसने बताया कि यह एक सिलेक्टर है।' वे सिर्फ (विराट की पत्नी) को चाय के कप दे रहे थे। मुझे लगता है कि दिलीप वेंगसरकर के कद के किसी इनसान चयन समिति में होना चाहिए।' मुंबई के लिए 1958-59 और 1975-76 के बीच रणजी क्रिकेट खेलने वाले इंजीनियर को लगता है कि चयनकर्ताओं ने कीपर ऋषभ पंत को भी सही तरह से मैनेज नहीं किया। उन्होंने कहा, 'उन्होंने कहा कि पंत को वनडे टीम से ड्रॉप नहीं किया जाना चाहिए था। पंत को कार्तिक पर तरजीह देकर वर्ल्ड कप में ले जाना चाहिए था। इससे उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलकर काफी अनुभव मिलता।' सौरभ गांगुली के भारतीय क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बनने से इंजीनियर काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा, 'अब वक्त आया है कि एक क्रिकेटर बोर्ड को चला रहा है क्योंकि सीओए, मेरी नजर में पूरी तरह से वक्त की बर्बादी थी।' दिलीप वेंगसरकर की अकादमी पहुंचे इंजीनियर ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ खास बातचीत में कहा, 'उन्हें क्रिकेट के बारे में कोई आइडिया नहीं था। डायना एडुल्जी ने थोड़ा क्रिकेट खेला है लेकिन आपको ऐसे लोगों की जरूरत होती है जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट, इंटरनैशनल क्रिकेट, इंटरनैशनल मैचों की समझ हो। सुप्रीम कोर्ट और लोढ़ा पैनल की मंशा सही थी लेकिन उसका क्रियान्वयन अच्छे से नहीं हुआ। सीओए में बहुत-बहुत गलत लोगों की नियुक्ति हुई।' 1961-1975 के बीच भारत के लिए 46 टेस्ट मैच खेलने वाले इंजीनियर ने कहा, 'मैं उस दिन पढ़ रहा था कि सीओए को अपने काम के लिए 3.5 करोड़ रुपये मिले। यह अपराध है। इसके साथ ही मुझे लगता है कि मीटिंग और अन्य चीजों के लिए उन्हें हजारों रुपये दिए गए होंगे। मुझे लगता है वे लोग हनीमून पर ते। अब हनीमून समाप्त हो गया है।' इंजीनियर को लगता है कि गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने से खेल का फायदा होगा। उन्होंने कहा, 'वह एक दमदार खिलाड़ी थे, एक ऐसे कप्तान जिन्होंने बोल्ड फैसले लिए और मुझे उम्मीद है कि वह बतौर बोर्ड अध्यक्ष भी ऐसा ही करेंगे।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2BUdwyG
Share:

'चैंपियन की तरह जल्द वापसी करो'- शाकिब पर मुशफिकुर का भावुक संदेश

नई दिल्ली पर आईसीसी द्वारा दो साल का बैन लगाए जाने के बाद बांग्लादेश के पूर्व कप्तान भावुक हो गए। उन्होंने इस मौके पर फेसबुक पर एक शाकिब और अपनी तस्वीर के साथ एक संदेश साझा किया है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने शाकिब पर एंटी करप्शन यूनिट को बुकी द्वारा संपर्क किए जाने की जानकारी नहीं देने पर दो साल का बैन लगा दिया। बांग्लादेश के टेस्ट और टी20 कप्तान शाकिब अगले एक साल तक घरेलू या अंतरराष्ट्रीय किसी भी तरह के क्रिकेट में भाग नहीं ले पाएंगे। इसके साथ उन पर एक साल का सस्पेंडेड बैन लगाया गया है। यह खबर बांग्लादेश के लिए किसी झटके से कम नहीं। टीम 3 नवंबर से भारत के खिलाफ तीन टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज का आगाज करेगी। इसके साथ ही टीम को इस दौरे पर दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं। बैन का अर्थ है शाकिब अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं खेल पाएंगे। वर्ल्ड कप अगले साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच खेला जाएगा। रहीम ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'युवा क्रिकेट... अंतरराष्ट्रीय... 18 साल से ज्यादा समय हो गया साथ क्रिकेट खेलते हुए... तुम्हारे बिना मैदान पर खेलने भर के ख्यालभर से ही बहुत दुखी हूं। उम्मीद है कि आप जल्द ही एक चैंपियन की तरह वापसी करेंगे। आपको मेरा पूरा समर्थन है, पूरे बांग्लादेश का समर्थन है। मजबूत रहे, इंशाल्लाह।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36mJJMO
Share:

यूएई के रमीज शहजाद ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच, याद आए बेन स्टोक्स

दुबई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के ने बुधवार को वर्ल्ड कप टी20 क्वॉलिफायर के एक मुकाबले के दौरान एक साथ से शानदार कैच लपका। दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में स्कॉटलैंड के जॉर्ज मंसी का शॉट बाउंड्री के पास जाता दिख रहा था तभी शहजाद ने उसे हवा में लपक लिया। शहजाद लॉन्ग ऑफ पर फील्डिंग कर रहे थे उन्होंने गजब की फुर्ती दिखाते हुए अपने बाएं ओर दौड़ लगाई और सही समय पर छलागं लगाते हुए गेंद को दाएं हाथ से लपक लिया। शहजाद का कैच देखकर लोगों को वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के ऑलराउंडर का लिया गया कैच याद आ गया। आईसीसी ने भी दोनों कैच के विडियो एक साथ ट्वीट किए। देखें स्कोरकार्ड- बाएं हाथ के बल्लेबाज मंसी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। इस लाजवाब कैच ने उनकी 65 रनों की पारी का अंत किया। पारी के 14वें ओवर में अहमद रजा की गेंद पर मंसी ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शॉट खेलने का प्रयास किया। पहली नजर में ऐसा लगा कि गेंद शहजाद के ऊपर से निकल जाएगी। हालांकि उनके इरादे कुछ अलग ही थे। यह प्रयास भी हालांकि यूएई को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। यूएई को स्कॉटलैंड के हाथों 90 रनों से हार मिली। स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 20 ओवरों में 9 विकेट पर 198 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में यूएई की टीम 18.3 ओवर में 108 रनों पर ऑल आउट हो गई। शहजाद अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। उन्होंने 34 रनों की पारी खेली। संयोग की बात यह रही कि उनका कैच मंसी ने ही पकड़ा। इस जीत के साथ ही स्कॉटलैंड ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2q6XKxE
Share:

कौन है शाकिब से संपर्क करने वाला बुकी अग्रवाल

नई दिल्ली दीपक अग्रवाल कथित भारतीय बुकी है जिसने बांग्लादेश के ऑलराउंडर से संपर्क किया। सर्किट में वह एक जाना-माना नाम है। आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) की नजर लगातार उस पर बनी रहती है। फ्रैंचाइजी क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय मैचों में स्पॉट-फिक्सिंग के लगातार प्रयासों के चलते आईसीसी ने अग्रवाल को ब्लैक लिस्ट भी कर रखा है। अप्रैल 2017 में पुलिस ने उसे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ इलाके से हिरासत में लिया था। उसके साथ दो अन्य लोग भी हिरासत में लिए गए थे। दीपक को जेल भी हुई लेकिन बाहर आने के बाद वह दोबारा उसे पुराने धंधे में जुट गया। साल 2011 में 29 वर्षीय भारतीय नागरिक विजय कुमार की मौत में भी कथित रूप से अग्रवाल का नाम सामने आया था। विजय ने राजस्थान के उदयपुर शहर के घंटाघर इलाके में फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले विजय ने एक नोट छोड़ा था जिसमें उसने लिखा था कि 5 लाख रुपये उधार लिए थे और आरोपी अग्रवाल उसे बेटिंग में फंसाने की धमकी दे रहा था। उस समय उदयपुर शहर से अडिशनल एसपी तेजराज सिंह ने कहा था, 'विजय ने एक सूइसाइड नोट छोड़ा था जिसमें उसने दावा किया था कि उसने एक बुकी से 5 लाख रुपये लिए हैं और इसके बाद से वह डिप्रेशन में चला गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'उन्होंने, एक बुकी जिसकी पहचान दीपक अग्रवाल के रूप में हुई है, पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें सट्टेबाजी में फंसाने की धमकी दे रहा है। नोट में उसने प्रशासन से अनुरोध किया था कि वह दीपक से पैसे लेकर उसके परिवार को लौटा दे।' इसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शाकिब से हुई अग्रवाल की बात आईसीसी ने के साथ हुई बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन की बातचीत का खुलासा भी किया। आईसीसी ने कहा है कि पहली बार शाकिब से उसने 2017 में संपर्क किया था। उसके बाद से वह शाकिब से लगातार संपर्क में था। आईसीसी ने बताया नवंबर, 2017 में जब बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शाकिब अल हसन ढाका डायनामाइट्स की ओर से खेल रहे थे तब अग्रवाल को किसी शख्स ने हसन का नंबर दिया था। अग्रवाल ने उस शख्स से बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे प्लेयर्स के नंबर मांगे थे। 19 जनवरी, 2018 को अग्रवाल ने शाकिब को मेसेज कर बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और श्रीलंका की त्रिकोणीय सीरीज में मैन ऑफ द मैच चुने जाने पर बधाई दी थी। आईसीसी ने कहा, 'बुकी ने इसके बाद हसन को एक और मेसेज किया और लिखा, 'क्या हम इस पर काम कर सकते हैं या आईपीएल तक मुझे इंतजार करना होगा।' कब क्या हुआ
  • जनवरी 2018, शाकिब को बांग्लादेश, श्रीलंका और जिंबाब्वे की मौजूदगी वाली ट्राएंगुलर सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में चुना गया था। इस दौरान उसके और अग्रवाल के बीच वाट्सऐप पर बातें हुईं।
  • 19 जनवरी 2018, शाकिब को उस दिन के मैच में मैन ऑफ द मैच बनने के लिए अग्रवाल ने बधाई देते हुए वॉट्सऐप पर संदेश भेजा। अग्रवाल ने इसके बाद संदेश भेजा ‘क्या हम इसमें काम कर सकते हैं या मैं आईपीएल तक इंतजार करूं।’’
  • इस संदेश में ‘काम’ करने का संदर्भ उसका अग्रवाल को आंतरिक सूचना उपलब्ध कराना था।
  • शाकिब ने अग्रवाल के संपर्क की जानकारी एसीयू या किसी अन्य भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी को नहीं दी।
  • 23 जनवरी 2018, शाकिब को अग्रवाल का एक और वॉट्सऐप संदेश मिला जिसमें अग्रवाल ने एक बार फिर उससे संपर्क करके अंदरूनी जानकारी पता करना चाही। इसमें अग्रवाल ने लिखा ‘दोस्त इस सीरीज में कुछ हो सकता है?’।
  • शाकिब ने पुष्टि की कि अग्रवाल ने यह संदेश उसे मौजूदा ट्राएंगुलर सीरीज के संबंध में अंदरूनी सूचना हासिल करने के आग्रह के साथ किया गया था।
  • शाकिब ने अग्रवाल के अंदरूनी सूचना हासिल करने के इस आग्रह की जानकारी एसीयू या किसी अन्य भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी को नहीं दी।
  • 26 अप्रैल 2018, वह किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की ओर से खेले।
  • उस दिन उसे अग्रवाल का एक और वॉट्सऐप संदेश मिला जिसमें उस दिन निश्चित खिलाड़ी के खेलने के बारे में पूछा गया, इस तरह एक बार फिर अंदरूनी जानकारी मांगी गई।
  • अग्रवाल ने बिटक्वाइन, डॉलर अकाउंट के बारे में बात करके इस चर्चा को जारी रखा और उसके डॉलर अकाउंट की जानकारी मांगी। इस बातचीत के दौरान उसने अग्रवाल से कहा कि वह पहले उनसे मिलना चाहता है।
  • 26 अप्रैल 2018 के इन संदेशों में कई डिलीट किए गए संदेश भी शामिल हैं। शाकिब ने पुष्टि की कि अग्रवाल ने इस डिलीट किए गए संदेशों में अंदरूनी जानकारी देने का आग्रह किया था।
  • उन्होंने पुष्टि की कि अग्रवाल को लेकर उनकी चिंताएं थी, लगता था कि वह ‘धोखेबाज’ है। इसके बाद हुई बातचीत में उसे महसूस हुआ कि वह सट्टेबाज था।
  • 26 अप्रैल 2018 को अग्रवाल के संपर्क करने की जानकारी उसने एसीयू या किसी अन्य भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी को नहीं दी।
  • शाकिब ने एसीयू को बताया कि अग्रवाल के किसी भी आग्रह को स्वीकार नहीं किया और ना ही कोई जानकारी दी, उसने कोई सूचना मुहैया नहीं कराई जिसके लिए आग्रह किया गया था और ना ही अग्रवाल से उसने कोई पैसा या अन्य कोई इनाम लिया। हालांकि इस दौरान उसने कभी भी इस संपर्क के बारे में एसीयू या किसी अन्य संबंधित अधिकारी को कोई जानकारी नहीं दी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2BYOEWu
Share:

इमर्जिंग एशिया कप: भारतीय महिला टीम ने जीता खिताब

कोलंबोभारत ने मेजबान श्रीलंका को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर 14 रन से हराकर महिलाओं का इमर्जिंग एशिया कप 2019 जीत लिया है। देविका वैद्य और तनुजा कंवर ने चार चार विकेट लिए। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बनाए, जिसमें तनुश्री सरकार के 47 रन शामिल है। जीत के लिए संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 34.3 ओवर में 135 रन पर आउट हो गई। यह मुकाबला आर. प्रमदासा स्टेडियम में खेला गया। भारत के लिए सबसे अधिक कवीशा दिल्हारी ने 27 रन देकर 3 विकेट झटके। श्रीलंका के लिए हर्षिता समरविक्रमा (64 गेंद में 39 रन) को छोड़ दिया जाए तो कोई भी श्रीलंकन बल्लेबाज भारतीय बोलरों का टिककर सामना नहीं कर सकी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PHkuzh
Share:

द्रविड़ से मिले गांगुली, एनसीए को बनाएंगे बेहतर

नई दिल्लीबीसीसीआई अध्यक्ष ने बुधवार को एनसीए प्रमुख से मुलाकात करके बरसों से भारतीय क्रिकेट की ‘सप्लाय लाइन’ रही अकादमी को बेहतर बनाने पर बात की। भारत के लिए वर्षों तक साथ खेलने वाले दोनों धुरंधरों ने अकादमी को लेकर बात की। गांगुली ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने उस प्रस्तावित भूमि का भी मुआयना किया जहां एनसीए की नई अकादमी बनने वाली है। बीसीसीआई ने कर्नाटक सरकार से मई में 25 एकड़ भूखंड के लिए करार किया है। अब उसे बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सेंटर आफ एक्सीलैंस बनाने के लिए 15 एकड़ भूमि अतिरिक्त मिल गई है। भारतीय क्रिकेट को नयी पौध प्रदान करने के लिए बनाया गया एनसीए दरअसल पुनर्वास केंद्र बन गया है और गांगुली ने खुद यह बात स्वीकार की थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34gnsic
Share:

दिल्ली के पलूशन के बारे में गंभीर ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली दिल्ली में होने वाले टी-20 मैच को लेकर पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से मौजूदा सांसद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैच तो होते रहेंगे, लेकिन लोगों को दिल्ली में बढ़े पलूशन के बारे में अधिक चिंतित होना चाहिए। उन्होंने कहा- आप ऐसे वातावरण में खेलना चाहते हैं, जो सभी के लिए बेहतर हो। चाहे खिलाड़ी हो या कोई और, लेकिन अगर पलूशन लेवल वास्तव में ऊंचा हो तो आप किसी वैकल्पिक स्थल के बारे में सोचने को मजबूर हो जाते हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 इंटरनैशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 3 नंबवर को होना है। दिवाली के बाद बढ़ा दिल्ली का वायु प्रदूषण खिलाड़ियों और हजारों की तादाद में दर्शकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2017 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने मास्क पहनकर दिल्ली में मैच खेला था, हालांकि कुछ खिलाड़ी फिर भी बीमार हो गए थे। पढ़ें- बीजेपी के सांसद गंभीर ने एएनआई से कहा, 'पलूशन यहां दिल्ली में होने वाले क्रिकेट या किसी अन्य खेल से अधिक गंभीर मुद्दा है। दिल्ली रहने वाले लोगों को यहं होने वाले क्रिकेट मैच के बजाय प्रदूषण के स्तर के बारे में अधिक चिंतित होना चाहिए।' पर्यावरणविदों ने गांगुली को क्या लिखा था इससे पहले पर्यावरणविदों ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली को अपने पत्र में लिखा था- दिल्ली में भीषण वायु प्रदूषण के कारण हम आपसे अनुरोध करते हैं कि यह मैच दिल्ली के बाहर कराया जाए। दिल्ली की जहरीली हवा में तीन चार घंटे खेलने से हमारी टीम की सेहत पर असर पड़ सकता है। इसके साथ ही हजारों की तादाद में आने वाले दर्शकों के स्वास्थ्य के लिए भी यह नुकसानदेह होगा। पढ़ें- सीएम ने जताई थी मैच होने की उम्मीददूसरी ओर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई थी कि इस मैच पर प्रदूषण का असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि दिल्ली सरकार वायु गुणवत्ता बेहतर करने के लिए उपाय कर रही है। उल्लेखनीय है कि भारत में अंतरराष्ट्रीय मैचों के आयोजन के लिए बीसीसीआई द्वारा अपनाई जाने वाली रोटेशन नीति और मेहमान टीम के यात्रा कार्यक्रम के कारण बोर्ड को दौरे का पहला मैच दिल्ली में कराने के लिए बाध्य होना पड़ा और अब क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि शहर की खराब वायु गुणवत्ता डे-नाइट के इस मैच में कोई मुद्दा नहीं बनेगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2q4jni7
Share:

वॉर्नर ने फिर बरसाए रन, एकतरफा जीता ऑस्ट्रेलिया

ब्रिस्बेन और स्टीवन स्मिथ के नाबाद अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बुधवार को यहां 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनायी। पाकिस्तान पर 3-0 से जीत दर्ज करने के बाद यहां पहुंचे श्रीलंका के लिए एक और करारा झटका है, क्योंकि एडिलेड में खेले गए पहले मैच में उसे 134 रन से हार झेलनी पड़ी थी। तीसरा और अंतिम मैच मेलबर्न में शुक्रवार को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की कसी हुई गेंदबाजी के सामने श्रीलंका 19 ओवर में 117 पर ढेर हो गया, जिसमें कुसाल परेरा ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया और इस तरह से 42 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली। वॉर्नर (नाबाद 60) और स्मिथ (नाबाद 53) ने आरोन फिंच के पहले ओवर में आउट होने के बाद जिम्मेदारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 117 रन की अटूट साझेदारी की। फिंच को लसिथ मलिंगा ने विकेट के पीछे कैच कराया। वॉर्नर ने पिछले मैच में टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला शतक लगाया था और उन्होंने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 9 चौके लगाए। स्मिथ ने भी 2016 के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की तथा अपने शानदार ड्राइव और तेजी से रन चुराने की कला से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनकी पारी में छह चौके शामिल हैं। इससे पहले श्रीलंकाई बल्लेबाजी शुरू में लड़खड़ा गई। मलिंगा ने पहले मैच में हार के बाद अपने खिलाड़ियों से जज्बा दिखाने की अपील की थी, लेकिन मिशेल स्टार्क की जगह लिए गए बिली स्टेनलेक, एस्टन एगर, एडम जंपा और पैट कमिंस ने दो-दो विकेट लेकर फिर से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को नहीं चलने दिया। ऑस्ट्रेलिया को दूसरे ओवर में ही पहली सफलता मिली जब कुसाल मेंडिस (एक) रन आउट हो गए। उन्हें आउट करवाने वाले धनुष्का गुणतिलका (21) ने स्टेनलेक पर छक्का जमाया और इसी तेज गेंदबाज ने उन्हें बोल्ड कर दिया। स्पिनर एगर ने इसके बाद अविष्का फर्नांडो (17) को पविलियन भेजा। निरोशन डिकवेला (पांच) को कमिंस ने पविलियन भेजा जबकि परेरा ने एगर की गेंद अपने विकेटों में खेली। दासुन शनाका केवल एक रन बनाकर स्टेनलेक की गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स केरी को कैच दे बैठे। वाहिंदु हसरंगा, इसुरू उदाना और लक्षण संदाकन ने दस . दस जबकि मलिंगा ने नौ रन का योगदान दिया।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Pv7Enq
Share:

डे-नाइट टेस्ट: बीसीसीआई ने 72 गुलाबी गेंदें मंगवाई

नई दिल्लीबीसीसीआई ने एसजी से अगले सप्ताह 72 गुलाबी गेंदें मंगवाई है जो 22 नवंबर से ईडन गार्डंस पर होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच में इस्तेमाल की जाएंगी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने इसकी पुष्टि की है कि मंगलवार से होने वाले इस मैच में एसजी गुलाबी गेंदें इस्तेमाल की जाएंगी। दूधिया रोशनी में खेले जाने वाले टेस्ट के लिए फिट गेंदें देना बड़ी चुनौती है। एसजी गुलाबी गेंद का अभी प्रतिस्पर्धी मैच में इस्तेमाल नहीं किया गया है। दलीप ट्रोफी कूकाबूरा गुलाबी गेंद से लगातार तीन सत्र खेली गई। इसके बाद बीसीसीआई ने पिछले साल लाल गेंद का रूख किया। कंपनी के विक्रय और विपणन निदेशक पारस आनंद ने कहा, ‘बीसीसीआई ने छह दर्जन गुलाबी गेंद मंगवाई है जो हम अगले सप्ताह तक दे देंगे।' उन्होंने बताया, 'दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आपने देखा कि हमारी लाल एसजी गेंद में काफी सुधार आया है और हमने उतना ही रिसर्च गुलाबी गेंद पर भी किया है।’ भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि गेंद में सुधार आया है, लेकिन कहा कि इसे कम से कम 60 ओवर तक चलना चाहिए। लाल गेंद की तुलना में गुलाबी गेंद पर काफी धूल बैठती है और यह जल्दी मैली हो जाती है जिससे इसे देख पाना मुश्किल हो सकता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MYgRTt
Share:

If pollution level is high, you can think of alternatives: Gambhir on cricket match in Delhi

If pollution level is high, you can think of alternatives: Gambhir on cricket match in Delhi




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2BTInv9
Share:

महिला खिलाड़ी पर भड़के बुमराह के फैन्स, जानें क्यों

नई दिल्लीवेस्ट इंडीज टूर के बाद चोटिल हुए स्टार फास्ट बोलर मैदान पर वापसी के लिए अब तैयार हैं। बुमराह ने मंगलवार को जिम सेशन भी किया और यहां एक तस्वीर क्लिक कर अपने फैन्स के साथ साझा भी की। इस तस्वीर पर बुमराह ने दो शब्द लिखकर साफ संकेत दे दिए हैं कि वह अब अपनी कमर दर्द से उबर चुके हैं और जल्दी ही मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं। बुमराह ने जिम में वेट लिफ्टिंग मशीन के सामने खड़े होकर यह तस्वीर क्लिक की और लिखा 'कमिंग सून' (जल्द आ रहा हूं)। इस तस्वीर पर इंग्लिश महिला क्रिकेटर डेनियल वेट ने बुमराह का मजा लेते हुए एक कॉमेंट किया। उन्होंने तस्वीर में दिख रहे कम वेट के डंबल्स की ओर इशारा करते हुए लिखा- बेबी वेट...!! हालांकि, उनका यह कॉमेंट बुमराह के फैन्स को अधिक पसंद नहीं आया। एक यूजर ने उन्हें उत्तर देते हुए लिखा- कोई बात नहीं। हमारा बेबी बहुत तेजी से ग्रोथ करेगा और बहुत जल्दी 150+ की स्पीड से बोलिंग करने लगेगा। एक अन्य यूजर ने इस कॉमेंट का मजाकिया अंदाज में ही जवाब दिया। उसने लिखा- आपका कॉमेंट आपकी ही तरह क्यूट है!!! एक यूजर ने इंग्लिश टीम से जोड़ते हुए लिखा- तो क्या... यही बेबी इंग्लैंड के सभी बल्लेबाजों को आउट करने का दम रखता है। एक अन्य फैन ने लिखा- अरे यह तो वेट है। मैं पहले ही समझ गया था। कुछ फैन्स को तो उनकी मजाक में कही बात इतनी बुरी लगी कि वह अपशब्दों का इस्तेमाल भी करते दिखे। देखें- उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर वेट उस वक्त पहली बार चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रपोज कर दिया था। वेट सचिन तेंडुलकर के क्रिकेटर बेटे अर्जुन की फ्रेंड भी हैं। फिट हो रहे हैं बुमराह तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अब बिल्कुल फिट हैं। हाफ पेंट और टीशर्ट पहने बुमराह यहां स्पोर्ट्स शूज में जिम में खड़े हैं। मतलब साफ है कि वह फिट हो चुके हैं और अपनी रोजाना एक्सरसाइज के लिए जिम में हैं। इससे पहले उनकी फिटनेस को लेकर सोमवार को खबर आई थी कि यह तेज गेंदबाज अपनी पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट से तेजी से उबर रहा है और अब उन्होंने हल्की रनिंग और वार्मअप एक्सरसाइज भी शुरू कर दी हैं। बुमराह की इस खबर पर फैन्स ने भी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा कि उन्हें बुमराह के दमदार वापसी का इंतजार है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/346x7HY
Share:

Sourav Ganguly arrives in Bengaluru to meet Rahul Dravid

Sourav Ganguly arrives in Bengaluru to meet Rahul Dravid




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/32WJztK
Share:

'शाकिब की करतूत से हैरान हूं, कमबैक मुश्किल'

नई दिल्लीबांग्लादेश के पूर्व कप्तान और राष्ट्रीय चयनकर्ता हबीबुल बशर स्तब्ध हैं कि शाकिब अल हसन जैसे ‘परिपक्व’ व्यक्ति ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को भ्रष्ट संपर्क की शिकायत नहीं की। उनका साथ ही मानना है कि इस प्रतिबंधित ऑलराउंडर के लिए अपना शीर्ष स्थान दोबारा हासिल करना भले ही असंभव नहीं हो, लेकिन काफी मुश्किल होगा। दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर शाकिब को मंगलवार को आईसीसी ने 2018 में इंडियन प्रीमियर लीग सहित तीन मौकों पर कथित सट्टेबाज दीपक अग्रवाल के भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने पर दो साल के लिए प्रतिबंधित किया, जिसमें एक साल का निलंबित प्रतिबंध भी शामिल है। बशर को उम्मीद है कि तीनों प्रारूपों में 11 हजार से अधिक रन और 500 से अधिक विकेट चटकाने वाले 32 साल के शाकिब प्रतिबंध के बाद टीम में वापसी करेंगे, लेकिन साथ ही कहा कि उनकी राह आसान नहीं होगी। बशर ने कहा, ‘यह मुश्किल होगा। शाकिब एक साल के लिए क्रिकेट से दूर हो गया है, जो उसके लिए मानसिक रूप से कड़ा होगा। एक साल के बाद, पहले वापसी करना और फिर प्रतिबंध से पहले की ऊंचाइयों को छूना आसान नहीं होगा लेकिन यह असंभव भी नहीं है।’ हैरानी हुई, क्योंकि शाकिब ने ऐसा किया उन्होंने कहा, ‘क्योंकि खिलाड़ी का नाम शाकिब है, मुझे उनकी क्षमता और प्रतिभा पर भरोसा है। उन्हें ऐसी चोटों का सामना करना पड़ा है, जिससे वह तीन से छह महीने के लिए बाहर रहे।’ बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मैंने उन्हें रिहैबिलिटेशन से वापसी करते हुए देखा है और इसके बाद वह काफी जल्दी लय में आ गए। वह अनुभवी खिलाड़ी हैं और ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह दोबारा ऐसा नहीं कर सकते।’ बशर हालांकि अब तक इस झटके से नहीं उबर पाए हैं कि शाकिब ने भ्रष्ट संपर्क की जानकारी आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई को नहीं दी। छोटी सजा मिलना राहत वाली बात शाकिब के शुरुआती कप्तानों में से एक बशर ने कहा, ‘यह मेरे लिए स्तब्ध करने वाला था, लेकिन मेरे लिए यह तथ्य राहत देने वाला है कि शाकिब को लंबे समय से जानने के कारण मुझे पता है कि वह कभी किसी भ्रष्ट काम में शामिल नहीं होंगे। जहां तक मेरा सवाल है तो यह बड़ी राहत की बात है कि आईसीसी के उन्हें भ्रष्टाचार के आरोपों में सजा नहीं दी है।’ बांग्लादेश की ओर से 50 टेस्ट और 111 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले बशर ने कहा, ‘लेकिन हां, मैं साथ ही हैरान हूं कि शाकिब जैसे परिपक्व व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई से नहीं की।’ बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका, लेकिन... बशर ने स्वीकार किया कि यह बांग्लादेश क्रिकेट के लिए बड़ा झटका है, लेकिन साथ ही देश के पास आगे बढ़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इस पूर्व कप्तान ने कहा कि अब ध्यान तीन नवंबर से भारत के खिलाफ शुरू हो रही सीरीज पर होना चाहिए और देश के क्रिकेट जगत को शाकिब के निलंबन को अधिक तूल नहीं देना चाहिए। बशर ने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि अतीत में हम शाकिब के बिना नहीं खेले। हम खेले हैं और उनकी गैरमौजूदगी में मैच भी जीते हैं। बेशक हमें उसकी कमी खलेगी लेकिन हमें उपलब्ध संसाधनों के साथ काम करना होगा।’ पढ़ें- मोमीनुल को कप्तानी उन्होंने कहा, ‘जो खेल रहे हैं उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी लेनी होगी।’ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट कप्तानी के लिए 28 साल के मोमीनुल हक को प्राथमिकता दी है और बशर का मानना है कि यह सही कदम है, क्योंकि पिछले दो साल से उन्हें कप्तानी के लिए निखारा जा रहा था। उन्होंने कहा, ‘मोमीनुल को कप्तान बनाने से पहले काफी विचार-विमर्श किया गया। निकट भविष्य में टेस्ट कप्तानी सौंपने के लिए बीसीबी उन्हें निखार रहा था। शाकिब, (महमूदुल्लाह) रियाद जैसे खिलाड़ी कुछ और साल खेलेंगे, लेकिन जहां तक कप्तानी का सवाल है तो हमें भविष्य के विकल्पों को देखना होगा।’ बशर ने कहा, ‘मोमीनुल पिछले दो साल से बांग्लादेश ए टीम का कप्तान है और हम सभी ने देखा है कि दबाव की स्थिति में वह धैर्य बरकरार रख सकता है। वह दबाव से निपट सकता है। इसलिए जहां तक बांग्लादेश का सवाल है तो वह सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2q3EgtX
Share:

गुलाबी गेंद टेस्ट: दलजीत ने दी यह सलाह

नई दिल्लीबीसीसीआई के पूर्व मुख्य क्यूरेटर दलजीत सिंह ने अगले महीने भारत में होने वाले पहले दिन रात्रि टेस्ट मैच के दौरान विकेट पर अधिक घास रखने और ओस से बचने के लिए आउटफील्ड पर कम घास रखने की सलाह दी है। बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने ईडन गार्डन्स में 22 नवंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच को गुलाबी गेंद से खेलने पर सहमति जताई है। इस दिन रात्रि टेस्ट मैच की तैयारियों में हालांकि बहुत कम समय बचा है। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) को हालांकि गुलाबी गेंद से मैचों के आयोजन का अनुभव है। भारतीय क्रिकेट में 22 साल तक सेवा देने के बाद बीसीसीआई के मुख्य क्यूरेटर पद से पिछले महीने सेवानिवृत होने वाले दलजीत ने कहा, ‘ओस मुख्य चिंता होगी। इसमें कोई संदेह नहीं। उन्हें समझना होगा कि आप इससे बच नहीं सकते हो।’ उन्होंने कहा, ‘इससे बचाव के लिए आउटफील्ड में घास कम रखनी होगी और पिच पर आम घास से अधिक लंबी घास रखनी पड़ेगी। आउटफील्ड में जितनी अधिक घास होगी, ओस की परेशानी उतनी ज्यादा होगी।’ इस मैच के दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट से शुरू होने की संभावना है और खेल रात आठ बजकर 30 मिनट तक चल सकता है। दलजीत का मानना है कि गुलाबी गेंद की चमक लंबे समय तक बनाये रखने के लिये पिच पर अधिक घास रखनी होगी। उन्होंने और उनकी टीम ने 2016 में दलीप ट्रोफी टूर्नमेंट के दौरान ऐसा किया था जब मैच ग्रेटर नोएडा में दूधिया रोशनी में खेले गये थे। उन्होंने कहा, ‘गुलाबी गेंद जल्दी गंदी हो जाती है और इसलिए उन्हें पिच पर अधिक घास रखनी होगी। आपको याद होगा जबकि ऐडिलेड में (2017 में) पहला दिन रात्रि टेस्ट मैच खेला गया था तो उन्होंने पिच पर 11 मिमी घास रखी थी। आपको इतनी घास को तैयार करना होगा। आप मैच के एक दिन पहले इसे नहीं काट सकते या फिर पिच धीमी खेलेगी।’ दलजीत ने कहा, ‘(दलीप ट्रोफी मैचों के दौरान) ओस एक मसला था, गेंद वास्तव में गंदी हो जाती थी। पिच पर सात मिमी घास थी जबकि अमूमन घास 2.5 से चार मिमी लंबी होती है। घास लंबी होने का मतलब है कि गेंद बहुत अधिक सीम करेगी।’ एक अन्य क्यूरेटर ने गोपनीयता की शर्त पर मैच से दो तीन दिन पहले से आउटफील्ड की घास पर पानी न डालने की सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘ओस मसला होगा लेकिन तब बहुत अधिक ठंड नहीं रहेगी। सुपरसोपर्स के अलावा ओस से निबटने में उपयोगी रसायनों का उपयोग किया जा सकता है। आउटफील्ड में काफी घास काटनी होगी। मैच से दो दिन पहले पानी डालना बंद करना होगा क्योंकि इससे नमी बन जाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘आउटफील्ड में हम अमूमन सात से आठ मिमी घास रखते हैं लेकिन दिन रात्रि टेस्ट मैच के लिये यह छह मिमी रखी जा सकती है। इससे आप ओस का प्रभाव कम कर सकते हैं लेकिन आप प्राकृतिक परिस्थितियों से पूरी तरह नहीं निबट सकते हो।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NmrChu
Share:

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, दूसरा टी20 इंटरनैशनल

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, दूसरा टी20 इंटरनैशनल

from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MZzgQ3
Share:

शाकिब और बुकी के बीच क्या हुई पूरी बात?

दुबईबांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान शाकिब अल-हसन पर दो साल का बैन लगाने के बाद आईसीसी ने बुकी के साथ हुई उनकी बातचीत को भी सार्वजनिक किया है। दीपक अग्रवाल नाम के बुकी से हुई बातचीत के बारे में बताते हुए आईसीसी ने कहा है कि पहली बार शाकिब से उसने 2017 में संपर्क किया था। उसके बाद से वह शाकिब अल हसन से लगातार संपर्क में था। आईसीसी के मुताबिक नवंबर, 2017 में जब बांग्लादेश प्रीमियर लीग में शाकिब अल हसन ढाका डायनामाइट्स टीम में थे। तब किसी शख्स ने अग्रवाल को हसन का नंबर दिया था। अग्रवाल ने उस शख्स से बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेल रहे प्लेयर्स के नंबर मांगे थे। 19 जनवरी, 2018 को अग्रवाल ने शाकिब को मेसेज कर उन्हें बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और श्रीलंका की त्रिकोणीय सीरीज में मैन ऑफ द मैच चुने जाने पर बधाई दी थी। आईसीसी ने कहा, 'बुकी ने इसके बाद हसन को एक और मेसेज किया और लिखा, 'क्या हम इस पर काम कर सकते हैं या आईपीएल तक मुझे इंतजार करना होगा।' इस मेसेज में 'काम' से अर्थ अग्रवाल को मैचों की आंतरिक जानकारी मुहैया कराने से था। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा और 23 जनवरी, 2018 को शाकिब को अग्रवाल ने एक और मेसेज किया, 'ब्रो, इस सीरीज में कुछ है?' शाकिब ने खुद पुष्टि की है कि अग्रवाल का यह मेसेज त्रिकोणीय सीरीज की जानकारी को लेकर था। हालांकि तब शाकिब ने ऐंटी करप्शन यूनिट या फिर अन्य किसी अथॉरिटी को इसकी जानकारी नहीं दी थी। यही नहीं शाकिब 2018 में हुए आईपीएल टूर्नामेंट में भी बुकी के संपर्क में थे और उन्हें अग्रवाल से मेसेज मिले थे। यही नहीं अग्रवाल ने शाकिब को बिटकॉइन्स, डॉलर अकाउंट्स के बारे में मेसेज किए थे। इसके अलावा उनकी अकाउंट डिटेल भी मांगी थी। इन मेसेजों के जवाब में शाकिब ने लिखा था कि वह 'पहले' उनसे मिलना चाहते हैं। आईसीसी के ऐंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन के इन सभी आरोपों को स्वीकार करने के बाद शाकिब पर क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स में मंगलवार को दो साल का बैन लगा दिया गया। इसमें एक साल का बैन सस्पेंडेड है। अगर वह नियमों के अनुसार चलते हैं तो वह 29 अक्टूबर 2020 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। क्या कहता है आईसीसी का नियम किसी भी तरह के संपर्क की जानकारी एसीयू को नहीं देने का अपराध एसीयू के कोड 2.4.4 के अंतर्गत आता है। शाकिब ने इसी नियम का उल्लंघन तीन बार किया। नियमानुसार किसी भी तरह के संपर्क की जानकारी एसीयू को तुरंत नहीं देने से मामले की छानबीन पर असर पड़ता है। इस अपराध के लिए कम से कम छह महीने और ज्यादा से ज्यादा पांच साल के बैन की सजा तय की गई है। क्या है आईसीसी का कोड ऑफ कंडक्ट 2.4.4 आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के नियम 2.4.4 के तहत किसी भी खिलाड़ी को भ्रष्ट आचरण में संलिप्त होने या आईसीसी को भ्रष्टाचार रोधी नियमों का उल्लंघन करने का न्योता मिलने पर बिना किसी देरी एंटी करप्शन यूनिट से संपर्क करना चाहिए। इसमें यह भी कहा गया कि खिलाड़ी द्वारा कभी भी किसी भी तरह की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। खिलाड़ी को हर हाल में उस मैच, जिसके लिए उसे भ्रष्ट आचरण में शामिल होने को कहा गया है, से पहले ही इसकी जानकारी एंटी करप्शन यूनिट को देनी ही होगी। पहले भी रहे हैं विवादों में फरवरी 2014 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में उनके आउट होने के बाद कॉमेंटेटर उनके आउट होने के तरीके पर चर्चा कर रहे थे, तभी कैमरा उनकी ओर केंद्रित हुआ। शाकिब ने तब कैमरे को देखकर आपत्तिजनक इशारा किया था। इसके बाद शाकिब पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का बैन लगाया था। इसमें एशिया कप में भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ दो मुकाबले और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का आखिरी मैच शामिल था। जुलाई 2014 में शाकिब पर 'आचरण संबंधी परेशानियों' के चलते शाकिब अल हसन पर छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया। दरअसल, मीरपुर में भारत के खिलाफ खेले गए वनडे के दौरान एक दर्शक ने उनकी पत्नी पर ताना कसा था, जिसके बाद शाकिब ने दर्शक की पिटाई कर दी थी। इसके साथ ही उन्होंने तब टीम के कोच रहे चंद्रिका हथगुरुसिंघे के साथ भी खराब व्यवहार किया था। सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद उनका बैन कम कर दिया गया था। अगस्त 2018 में हसन एक बार फिर अपने गुस्से को काबू में नहीं रख पाए। फ्लोरिडा में वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल मैच के बाद वह एक फैन से बहस में उलझ गए थे। फैन ने शाकिब से एक विडियो का अनुरोध किया था जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। इसके बाद फैन ने उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। कब क्या हुआ
  • जनवरी 2018, शाकिब को बांग्लादेश, श्रीलंका और जिंबाब्वे की मौजूदगी वाली ट्राएंगुलर सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम में चुना गया था। इस दौरान उसके और अग्रवाल के बीच वाट्सऐप पर बातें हुईं।
  • 19 जनवरी 2018, शाकिब को उस दिन के मैच में मैन ऑफ द मैच बनने के लिए अग्रवाल ने बधाई देते हुए वॉट्सऐप पर संदेश भेजा। अग्रवाल ने इसके बाद संदेश भेजा ‘क्या हम इसमें काम कर सकते हैं या मैं आईपीएल तक इंतजार करूं।’’
  • इस संदेश में ‘काम’ करने का संदर्भ उसका अग्रवाल को आंतरिक सूचना उपलब्ध कराना था।
  • शाकिब ने अग्रवाल के संपर्क की जानकारी एसीयू या किसी अन्य भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी को नहीं दी।
  • 23 जनवरी 2018, शाकिब को अग्रवाल का एक और वॉट्सऐप संदेश मिला जिसमें अग्रवाल ने एक बार फिर उससे संपर्क करके अंदरूनी जानकारी पता करना चाही। इसमें अग्रवाल ने लिखा ‘‘दोस्त इस सीरीज में कुछ हो सकता है?’।
  • शाकिब ने पुष्टि की कि अग्रवाल ने यह संदेश उसे मौजूदा ट्राएंगुलर सीरीज के संबंध में अंदरूनी सूचना हासिल करने के आग्रह के साथ किया गया था।
  • शाकिब ने अग्रवाल के अंदरूनी सूचना हासिल करने के इस आग्रह की जानकारी एसीयू या किसी अन्य भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी को नहीं दी।
  • 26 अप्रैल 2018, वह किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की ओर से खेले।
  • उस दिन उसे अग्रवाल का एक और वॉट्सऐप संदेश मिला जिसमें उस दिन निश्चित खिलाड़ी के खेलने के बारे में पूछा गया, इस तरह एक बार फिर अंदरूनी जानकारी मांगी गई।
  • अग्रवाल ने बिटक्वाइन, डॉलर अकाउंट के बारे में बात करके इस चर्चा को जारी रखा और उसके डॉलर अकाउंट की जानकारी मांगी। इस बातचीत के दौरान उसने अग्रवाल से कहा कि वह पहले उनसे मिलना चाहता है।
  • 26 अप्रैल 2018 के इन संदेशों में कई डिलीट किए गए संदेश भी शामिल हैं। शाकिब ने पुष्टि की कि अग्रवाल ने इस डिलीट किए गए संदेशों में अंदरूनी जानकारी देने का आग्रह किया था।
  • उन्होंने पुष्टि की कि अग्रवाल को लेकर उनकी चिंताएं थी, लगता था कि वह ‘धोखेबाज’ है। इसके बाद हुई बातचीत में उसे महसूस हुआ कि वह सट्टेबाज था।
  • 26 अप्रैल 2018 को अग्रवाल के संपर्क करने की जानकारी उसने एसीयू या किसी अन्य भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी को नहीं दी।
  • शाकिब ने एसीयू को बताया कि अग्रवाल के किसी भी आग्रह को स्वीकार नहीं किया और ना ही कोई जानकारी दी, उसने कोई सूचना मुहैया नहीं कराई जिसके लिए आग्रह किया गया था और ना ही अग्रवाल से उसने कोई पैसा या अन्य कोई इनाम लिया। हालांकि इस दौरान उसने कभी भी इस संपर्क के बारे में एसीयू या किसी अन्य संबंधित अधिकारी को कोई जानकारी नहीं दी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2q1m1oS
Share:

शाकिब पर और कड़ा प्रतिबंध लगना चाहिए था: वॉन

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने के लिए कड़े प्रतिबंध की मांग की जबकि ऑस्ट्रेलियाई इस बात से हैरान हैं कि इस बांग्लादेशी ऑलराउंडर ने ऐसे समय में इन भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट क्यों नहीं की जब ‘खिलाड़ी नियमों के बारे में भली भांति वाकिफ’ हैं। बत्तीस साल के शाकिब को भारत के संदिग्ध सट्टेबाज दीपक अग्रवाल द्वारा की गई पेशकश की रिपोर्ट आईसीसी की एसीयू इकाई को नहीं करने के लिए मंगलवार को दो साल के लिए प्रतिबंधित किया गया। वॉन ने ट्वीट किया, ‘शाकिब अल हसन से कोई सहानुभूति नहीं। बिलकुल भी नहीं। इस समय में जब खिलाड़ियों को हर समय बताया जाता है कि वे क्या कर सकते हैं क्या नहीं और क्या चीज उन्हें तुरंत रिपोर्ट करनी चाहिए। दो साल का समय क्या काफी नहीं है...क्या इसे और लंबा होना चाहिए था। ’ उन्होंने कहा, ‘भ्रष्टाचार को मैं कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता। यह मायने नहीं रखता कि आप किस टीम के लिये खेलते हो। इन दिनों खिलाड़ी बखूबी जानते हैं कि वे क्या कर सकते हैं और क्या नहीं। और वे यह भी जानते हैं कि अगर उन्हें नतीजों के बारे में नहीं पता तो भी उन्हें किसी भी चीज को रिपोर्ट करना होगा।’ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा कि कोई भी खेल से बड़ा नहीं है। शाकिब इस समय दुनिया के नंबर एक ऑलराउंडर हैं। राजा ने लिखा, ‘इसलिए शाकिब अल हसन का प्रतिबंध उन सभी खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए सबक है। अगर आप खेल का अनादर करते हो और निर्धारित नियमों और प्रोटोकॉल की उपेक्षा कर खेल से बड़े बनने की कोशिश करते हो तो नीचे गिरने के लिए तैयार रहो। दुखद।’ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोंस इस बात को नहीं समझ पा रहे कि शाकिब ने इन पेशकश की रिपोर्ट क्यों नहीं की। उन्होंने लिखा, ‘कितनी दफा इन खिलाड़ियों को (इन चीजों के संबंध में) भाषण दिया जाता है? हर टी20 और टी10 मैच या फिर अन्य टूर्नमेंट से पहले आईसीसी और एसीयू के अधिकारी उन्हें बताते हैं।’ शाकिब को एक पेशकश 26 अप्रैल 2018 में की गई थी जब उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद का सामना किंग्स इलेवन पंजाब से होना था जिसमें उनकी टीम ने 13 रन से जीत हासिल की थी। अग्रवाल ने दो अन्य पेशकश की जो बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान हुई थी जिसमें शाकिब 2017 में ढाका डायनामाइट्स के लिये खेल रहे थे जबकि इसके बाद जनवरी 2018 में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ ट्राएंगुलर सीरीज में हुआ था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2BTe3Rn
Share:

खेल को विकसित करेगा D/N टेस्ट: गांगुली

कोलकाताभारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरभ गांगुली का मानना है कि दिन-रात का टेस्ट मैच खेल के सबसे बड़े प्रारूप को उसकी खोई हुई पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। भारत को 22 नवंबर से कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ अपना पहला दिन-रात का टेस्ट मैच खेलना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को ही भारत के साथ कोलकाता में पहले दिन-रात के टेस्ट मैच को हरी झंडी दी। गांगुली ने कहा, ‘दिन-रात का टेस्ट मैच एक बहुत बड़ा कदम है और हमारा मानना है कि यह दर्शकों और युवा बच्चों को स्टेडियम तक लेकर आएगा। मैं बेहद गर्व महसूस कर रहा हूं कि ईडन गार्डन भारत में होने वाले पहले दिन-रात के टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नज्मुल हसन और उनकी टीम को इतने कम समय में हमारे अनुरोध को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं भारत के कप्तान विराट कोहली को भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।’ इसे भी पढ़ें- गांगुली ने कहा कि यह भारतीय क्रिकेट में एक विशेष चीज की शुरुआत है। गांगुली ने कहा, ‘यह भारतीय क्रिकेट में एक विशेष चीज की शुरुआत है। देश की क्रिकेट को आगे ले जाना ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और एपेक्स काउंसिल के सदस्यों की प्राथमिकता है। भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट की प्राथमिकता सबसे अधिक है और हम इस प्रारूप को वापस लोकप्रिय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/31ZyqqF
Share:

भुवी की चोट, NCA फिर सवालों के घेरे में

अरानी बसु, नई दिल्ली कहां हैं? क्या वह अभी फिट हैं? और बेंगलुरु स्थित नैशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) ने उनकी रिहैबिलिटेशन में क्या भूमिका निभायी है? भुवी भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा हैं। वह अगस्त में वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं। एनसीए में स्ट्रेंथ और कंडीशनिंगर प्रोग्राम का हिस्सा ले रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आधिकारिक रूप से भुवनेश्वर को चोटिल घोषित नहीं किया है लेकिन हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को मिली खबरों के अनुसार भुवी हेमस्ट्रिंग और मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे हैं। चयन समिति ने भी भुवनेश्वर को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में न चुने जाने का कोई कारण नहीं दिया है। जब सितंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल के लिए टीम का चयन किया गया तब यह कहा गया कि भुवनेश्वर 'उपलब्ध नहीं हैं'। यहां इस बात का जिक्र करना भी जरूरी है कि हाल ही में ऋद्धिमान साहा की चोट को जिस तरह देखा गया उसे लेकर एनसीए को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। बीसीसीआई के एक आधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'एनसीए के साथ अब यह एक चलन बनता जा रहा है। रिहैब सेंटर की इसकी पहचान अब संकट में है। इस तरह के कई मामले अब सामने आ रहे हैं। साहा को करीब डेढ़ साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। ' साहा के साथ ही डोपिंग में पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिस तरह पृथ्वी साव के मामले को देखा गया उसे लेकर भी एनसीए की काफी आलोचनाएं हुईं। अधिकारी ने कहा, 'अगर भुवनेश्वर की चोट गंभीर नहीं है तो इस पर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। यह बताया जाना चाहिए कि आखिर उन्हें मैदान पर लौटने में इतना समय क्यों लग रहा है। बोर्ड ने बताया कि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को इंग्लैंड जाने की जरूरत थी। बुमराह को तो सर्जरी की जरूरत भी नहीं थी।' टाइम्स ऑफ इंडिया की जानकारी के अनुसार पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड के दौरे से लौटने के बाद से ही भुवनेश्वर चोट से परेशान हैं। तब से टीम इंडिया के साथ उनके सफर पर ब्रेक लगता रहा है। एक सूत्र ने कहा, 'उनकी सही तरह से देखभाल नहीं की गई। उनकी चोट बढ़ने दी गई क्योंकि टीम उन्हें वर्ल्ड कप ले जाना चाहती थी। जहां तक सीमित ओवरों के क्रिकेट की बात है वह अब भी भारतीय टीम की पहली पसंद हैं लेकिन अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों से पहले उन्हें मैदान पर लौटकर लय हासिल करनी होगी।' टाइम्स ऑफ इंडिया ने एनसीए के फिजियो आशीष कौशिक से इस बारे में बात करने की कोशिश की लेकिन उनसे प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। टाइम्स ऑफ इंडिया को पता चला है कि बीसीसीआई के नए प्रशासन को एनसीए पर स्टाफ की नियुक्ति को लेकर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाए जाने के आरोपों के बारे में बता दिया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PuWMWF
Share:

Tuesday, October 29, 2019

1st T20 match between India and Bangladesh, tickets on sale: DDCA

1st T20 match between India and Bangladesh, tickets on sale: DDCA




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/34ikxpb
Share:

भारत में पहला डे-नाइट टेस्ट मैच, जानें कुछ अहम बातें

नई दिल्ली अब यह तो तय हो गया है कि 22 नवंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता के ईडन गार्डंस पर होने वाला टेस्ट मैच डे-नाइट होगा। दोनों ही टीमों का यह पहला डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी खास बातें... ठंड में मैच, ओस का असर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह 12वां डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। और शायद ठंड के मौसम में खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच। क्रिकइंफो के मुताबिक पहले खेले गए 11 टेस्ट मैचों में से नौ गर्मियों में खेले गए और बाकी दो दुबई में हुए जहां ठंड ही नहीं पड़ती। अब ठंड में मैच होगा तो ओस का असर काफी देखने को मिल सकता है। इससे गेंद भारी और फिसलन वाली हो जाती है। ODI में हम अकसर ओस के कारण गेंद पर पड़ने वाले असर को देखते हैं। अब टेस्ट क्रिकेट में इसे कैसे मैनेज किया जाएगा यह देखना दिलचस्प होगा। भारत में पहले भी हुए हैं डे-नाइट फर्स्ट क्लास मैच भारत में इससे पहले 12 फर्स्ट क्लास मैच डे-नाइट खेले गए हैं। ये सभी मैच अगस्त और सितंबर में खेले गए थे। यहां तक कि इन मैचों में भी ओस को लेकर शिकायत की गई थी। सवाल गेंद का भारत में टेस्ट मैच के लिए एसजी कंपनी की गेंद का इस्तेमाल किया जाता है। कप्तान कोहली ने एक बार इस गेंद की क्वॉलिटी को लेकर नाखुशी जाहिर की थी। हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद उन्होंने कहा था कि अब यह गेंद पहले से काफी बेहतर है। ऐसे में यह भी सवाल था कि इंग्लैंड में इस्तेमाल होने वाली ड्यूक या ऑस्ट्रेलिया की कूकाबुरा गुलाबी गेंद को बांग्लादेश के खिलाफ मैच के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन यह साफ हो गया है कि एसजी की पिंक बॉल से ही यह मैच खेला जाएगा। ग्रेटर नोएडा में इस गेंद से 2017 में फर्स्ट क्लास मैच खेला गया था। इसके बाद मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। इसमें कहा गया था कि अंडर-लाइट्स गेंद साफ नजर आती थी लेकिन सांझ को जब आसमान नारंगी हो जाता है ऐसे में गेंद को पकड़ने में थोड़ी मुश्किल आती है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या स्पिनर्स के साथ है। इस गेंद पर एक्सट्रा कोटिंग की जाती है जिससे स्पिनर्स के लिए यह बिलकुल भी फायदेमंद नहीं रहती। किसकी थी क्या राय क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट कहती है कि दलीप ट्रोफी में खेलने वाले कुलदीप यादव ने कहा था कि चूंकि इस गेंद पर अधिक लेकर (लाह) की कोटिंग होती है इसलिए यह ज्यादा टर्न नहीं होती। ऐसा ही कुछ रिवर्स स्विंग के साथ होता है। इसी रिपोर्ट में युवराज सिंह कहते हैं कि बॉल को सही शेप में रखने के लिए अधिक लाह और मैदान पर अधिक घास रखी गई थी जिससे गेंद ज्यादा स्विंग और सीम होती है। 2016 में क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल की सुपर लीग फाइनल में मोहम्मद शमी ने धमाकेदार बोलिंग की थी। उन्होंने 13.4 ओवरों में 42 रन देकर पांच विकेट लिए थे। तो क्या वक्त बदला जा सकता है? ओस के प्रभाव को कम करने के लिए एक सुझाव यह सामने आया है कि मैच शुरू होने के वक्त में बदलाव कर लिया जाए। इसमें कहा गया है कि दोपहर 1:30 के बजाए मैच 12 बजे शुरू कर लिया जाए। इससे लाइट्स में सिर्फ एक सेशन खेलना पड़ेगा। लेकिन इसमें भी एक पेंच है और वह यह कि इससे डे-नाइट टेस्ट का असली मकसद ही समाप्त हो जाएगा। डे-नाइट टेस्ट का असली उद्देश्य शाम के समय अधिक से अधिक लोगों को टेस्ट मैच देखने के लिए मैदान तक लाना है और अगर इसे जल्दी शुरू कर दिया जाए तो इस पर कहीं न कहीं असर पड़ता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3484iL8
Share:

शाकिब अल हसन पर दो साल का बैन- क्या हैं आरोप, नियम और सजा का प्रावधान

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन पर किसी भी तरह के क्रिकेट से दो साल का बैन लगा दिया है। आईसीसी की ऐंटी-करप्शन कोड के आरोपों को स्वीकार करने के बाद इसमें से एक साल के बैन को सस्पेंड कर दिया गया है। आईसीसी ने शाकिब पर आर्टिकल 2.4.4 के तहत बैन लगाया है। बुकी ने कब कब किया संपर्क •जनवरी 2018 में ट्राई सीरीज और आईपीएल के दौरान सटोरिए ने संपर्क साधने की कोशिश की •जनवरी 2018 में ही ट्राई सीरीज के दौरान दूसरी बार सटोरिए ने संपर्क साधने की कोशिश की •अप्रैल 2018 में सनराइजर्स बनाम हैदराबाद आईपीएल मैच से पहले किया संपर्क क्या कहता है आईसीसी का नियम किसी भी तरह के संपर्क की जानकारी एसीयू को नहीं देने का अपराध एसीयू के कोड 2.4.4 के अंतर्गत आता है। शाकिब ने इसी नियम का उल्लंघन तीन बार किया। नियमानुसार किसी भी तरह के संपर्क की जानकारी एसीयू को तुरंत नहीं देने से मामले की छानबीन पर असर पड़ता है। इस अपराध के लिए कम से कम छह महीने और ज्यादा से ज्यादा पांच साल के बैन की सजा तय की गई है। क्या है आईसीसी का कोड ऑफ कंडक्ट 2.4.4 आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट के नियम 2.4.4 के तहत किसी भी खिलाड़ी को भ्रष्ट आचरण में संलिप्त होने या आईसीसी को भ्रष्टाचार रोधी नियमों का उल्लंघन करने का न्योता मिलने पर बिना किसी देरी एंटी करप्शन यूनिट से संपर्क करना चाहिए। इसमें यह भी कहा गया कि खिलाड़ी द्वारा कभी भी किसी भी तरह की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। खिलाड़ी को हर हाल में उस मैच, जिसके लिए उसे भ्रष्ट आचरण में शामिल होने को कहा गया है, से पहले ही इसकी जानकारी एंटी करप्शन यूनिट को देनी ही होगी। कितनी सजा का प्रावधान? इसमें कम से कम छह महीने और अधिकतम पांच साल का बैन लगाया जा सकता है। एक साल का सस्पेंडेड बैन क्या है?एक संदिग्ध भारतीय सटोरिए द्वारा आईपीएल समेत तीन बार पेशकश किए जाने की जानकारी नहीं देने पर बांग्लादेश के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने दो साल का बैन लगा दिया है। अब वह तीन नवंबर से शुरू हो रहे भारत दौरे पर नहीं आ सकेंगे। शाकिब पर एक साल का पूर्ण बैन और 12 महीने की अवधि का निलंबित बैन लगाया गया है। यह तब लागू होगा अगर की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता का पालन करते हैं और नियमित रूप से ऐंटीकरप्शन एजुकेशन और/अथवा रिहैब कार्यक्रमों का हिस्सा बनते हैं। अगर आईसीसी उनके रवैये से संतुष्ट रहती है तो वह 29 अक्टूबर 2020 से इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। बुकी ने किया था संपर्क आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) ने जनवरी और अगस्त में शाकिब से बात की थी। उन्होंने संदिग्ध दीपक अग्रवाल द्वारा उनसे संपर्क किए जाने की जानकारी आईसीसी को नहीं दी थी। आईसीसी की एसीयू इस व्यक्ति को जानती है और उस पर क्रिकेट में भ्रष्टाचार में लिप्त होने का संदेह है। आईसीसी ने कहा कि अग्रवाल ने तीन अलग-अलग मौकों पर शाकिब से टीम स्ट्रैटिजी और कॉम्बिनेशन के बारे में जानकारी देने को कहा था। उनमें से एक बार 26 अप्रैल 2018 को संपर्क किया गया जब शाकिब की आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद को किंग्स इलेवन पंजाब से खेलना था। हैदराबाद ने 13 रन से जीत दर्ज की थी। डिलीट किए थे कई मैसेजआईसीसी ने कहा, ‘26 अप्रैल 2018 के कई मैसेज में डिलीट किए गए मैसेज भी हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि डिलीट किए गए ये मैसेज भीतरी जानकारी देने के अग्रवाल के अनुरोध के थे।’ अग्रवाल ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान भी उनसे संपर्क किया था जब शाकिब 2017 में ढाका डाइनामाइट्स के लिए खेल रहे थे। इसके बाद जनवरी 2018 में श्रीलंका और जिंबाब्वे के साथ ट्राई सीरीज के दौरान उनसे संपर्क किया गया। आईसीसी ने कहा कि अग्रवाल, शाकिब से मिलना चाहते थे लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। बातचीत के बाद उन्हें अहसास हुआ कि अग्रवाल सटोरिया है। शाकिब पांच साल के अधिकतम प्रतिबंध से बच गए हैं लेकिन उन्हें इस फैसले के खिलाफ अपील का अधिकार नहीं होगा क्योंकि उन्होंने सजा स्वीकार कर ली है। टी20 वर्ल्ड कप भी गया बांग्लादेश क्रिकेट के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। लंबे समय से बांग्लादेशी क्रिकेट टीम की रीढ़ रहे शाकिब भारत दौरे से बाहर होने के अलावा अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग और ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2020 तक होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं खेल सकेंगे। आईसीसी के निर्देशों पर उन्हें टीम के अभ्यास से भी दूर रखा गया। भारत के खिलाफ सीरीज में तीन टी20 और दो टेस्ट खेले जाने हैं। शाकिब ने सभी आरोपों सहित अपनी सजा स्वीकार ली है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2MW1NG8
Share:

ओमान को हराकर नामीबिया ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ किया

दुबई ने आईसीसी पुरुष के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया है। उन्होंने मंगलवार को को 54 रनों से हराकर अगले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस टूर्नमेंट के लिए क्वॉलिफाइ किया। दुबई और अबू धाबी में खेले जा रहे टी20 में उसने ओमान को हराया। वह क्वॉलिफाइ करने वाली चौथी टीम है। ग्रुप ए और बी में टॉप पर रहीं पापुआ न्यू गिनी और आयरलैंड के अलावा नीदरलैंड की टीम पहले ही क्वॉलिफाइ कर चुकी है। नामीबिया की टीम ने आखिरी बार 2003 का 50 ओवर का वर्ल्ड कप खेला था। देखें- दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कई उतार-चढ़ाव आए। नामीबिया कई बार बैकफुट पर नजर आई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम ने 69 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ओमान की टीम का स्कोर पावरप्ले के दौरान एक विकेट पर 57 रन था। खावर अली ने नामीबिया के पेस अटैक पर करारा हमला किया था। पहली बाधा को उन्होंने क्रेग विलियमस और जेजे स्मिथ के बीच छठे विकेट के लिए हुई 83 रनों की साझेदारी के जरिए पार किया। टीम ने इसके जरिए सात विकेट पर 161 का स्कोर खड़ा किया। वहीं दूसरी पारी में उसके स्पिनर्स ने मुकाबला पलट कर रख दिया। ओमान के पास नामीबिया की फिरकी का कोई जवाब नहीं था। विलियम्स ने अपने मीडियम पेस से रन गित पर लगाम लगाई और इसके बाद बनार्ड श्लोत्ज ने बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी का कमाल दिखाया। उन्होंने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। इसमें खावर का बड़ा विकेट भी शामिल था जो बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में स्टंप हो गए। इसके साथ ही गरहर्ड अरासमस ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी से 19 रन देकर तीन बड़े विकेट लिए। खावर, जिन्होंने 25 गेंदों पर 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, के अलावा ओमान का कोई अन्य बल्लेबाज 20 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। खावर ने अपनी पारी में दो छक्के और पांच चौके लगाए। सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई के अंक तक पहुंचे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32Ys8ZJ
Share:

माइकल स्नेडन ने रचा इतिहास, चौथी पीढ़ी के पहले क्रिकेटर

ऑकलैंड न्यू जीलैंड के घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नमेंट प्लंकेट शील्ड का एक मुकाबला वेलिंग्टन फायरबर्ड्स और केंटरबरी के बीच मंगलवार को शुरू हुआ। इस मैच में वेलिंग्टन टीम की प्लेइंग इलेवन में माइकल स्नेडन को भी शामिल किया गया। 27 वर्षीय माइकल का यह पहला फर्स्ट क्लास मैच है। वह की चौथी पीढ़ी के सदस्य हैं। माइकल न्यूजीलैंड के पहले चौथी पीढ़ी के फर्स्ट क्लास क्रिकेटर बन गए हैं। उनके पिता मार्टिन स्नेडन (1977-78 से 1989-90 तक), दादा वॉरविक स्नेडन (1946-47 में) और परदादा नेसी स्नेडन (1909-10 से 1927-28 तक) ने न्यू जीलैंड की ऑकलैंड टीम के लिए फर्स्ट क्लास मैच खेला था। मार्टिन ने तो न्यूजीलैंड के लिए 25 टेस्ट और 93 वनडे मैच भी खेले थे जिसमें उन्होंने क्रमश: 58 और 114 विकेट झटके थे। नेसी ने भी न्यू जीलैंड के लिए कुछ मैच बतौर कप्तान विदेशी टीमों के खिलाफ खेले जरूर लेकिन तब न्यू जीलैंड को टेस्ट टीम का दर्जा हासिल नहीं हुआ था। माइकल वैसे स्नेडन परिवार के कुल छठे सदस्य हैं जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है। नेसी के दो बेटों कोलिन (1938-39 से 1947-48 तक) और सिरिल (1920-21 में) ने ऑकलैंड के लिए फर्स्ट क्लास मैच खेले थे। तेज गेंदबाज माइकल ने पिछले साल ऑकलैंड के लिए दो लिस्ट ए मैच खेले थे। फर्स्ट क्लास मैच खेलने का मौका उन्हें वेलिंगटन टीम से जुड़ने के बाद मिला।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2BT96Ir
Share:

दूषित हवा: एक्सपर्ट्स बोले- दिल्ली से बाहर हो मैच

नई दिल्ली पर्यावरणविदों ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली को पत्र लिखकर भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 मैच दिल्ली के बाहर कराने का अनुरोध किया है। दिल्ली में तेजी से बढ़ता वायु प्रदूषण खिलाड़ियों और हजारों की तादाद में दर्शकों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दीपावली के बाद से दिल्ली में वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ा है। भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 मैच 3 नवंबर को दिल्ली में होना है। दिसंबर 2017 में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने मास्क पहनकर दिल्ली में मैच खेला था। हालांकि कुछ खिलाड़ी फिर भी बीमार हो गए थे। 'केयर फोर एयर' की ज्योति पांडे और 'माय राइट टू ब्रीथ' की रवीना राज कोहली ने पत्र में लिखा, 'दिल्ली में भीषण वायु प्रदूषण के कारण हम आपसे अनुरोध करते हैं कि यह मैच दिल्ली के बाहर कराया जाए। दिल्ली की जहरीली हवा में तीन चार घंटे खेलने से हमारी टीम की सेहत पर असर पड़ सकता है।' उन्होंने कहा, 'इसके साथ ही हजारों की तादाद में आने वाले दर्शकों के स्वास्थ्य के लिए भी यह नुकसानदेह होगा।' सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उम्मीद जताई थी कि इस मैच पर प्रदूषण का असर नहीं पड़ेगा क्योंकि दिल्ली सरकार वायु गुणवत्ता बेहतर करने के लिए उपाय कर रही है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ooujGO
Share:

शाकिब ने गलती की, बीसीबी उनके साथ है: शेख हसीना

ढाका बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और देश के क्रिकेट बोर्ड ने निलंबित ऑलराउंडर को मदद की पेशकश करते हुए कहा है कि उन्होंने गलती की है। लेकिन वह इससे सबक लेकर समझदार होकर वापसी करेंगे। एक संदिग्ध भारतीय सटोरिये द्वारा आईपीएल समेत तीन बार पेशकश किए जाने की जानकारी नहीं देने पर बांग्लादेश के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर शाकिब पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (icc) ने दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। इस बैन के बाद शाकिब 3 नवंबर से शुरू हो रहे भारत दौरे पर नहीं आ सकेंगे। शाकिब पर एक साल का पूर्ण प्रतिबंध और 12 महीने की अवधि का निलंबित प्रतिबंध लगाया गया है। यह तब लागू होगा अगर शाकिब आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता का पालन नहीं करते हैं। वह अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर 2020 तक होने वाले T20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेंगे। हसीना ने बीडीन्यूज24 से कहा, 'यह स्पष्ट है कि शाकिब ने गलती की है और उन्हें इसका अहसास है।' उन्होंने कहा, 'सरकार आईसीसी के फैसले में कुछ नहीं कर सकती लेकिन बीसीबी उनके साथ है।' बीसीबी ने एक बयान में कहा, 'हमें उम्मीद है कि वह बेहतर और समझदार क्रिकेटर बनकर वापसी करेंगे और प्रतिबंध पूरा होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट की कई साल तक सेवा करेंगे।' उन्होंने कहा, 'निलंबन के दौरान बीसीबी क्रिकेट में वापसी के उसके प्रयासों में साथ देगा। बीसीबी आईसीसी के फैसले का सम्मान करता है और भ्रष्टाचार के खिलाफ उसकी भी यही राय है।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2PqBh9v
Share:

India to play first ever day-night test against Bangladesh

India to play first ever day-night test against Bangladesh




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2JumbMi
Share:

ICC suspended Shakib Al Hasan for failing to report approaches from suspected bookie

ICC suspended Shakib Al Hasan for failing to report approaches from suspected bookie




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/2pewCwO
Share:

10 दिनों में पर्याप्त एसजी पिंक बॉल तैयार चाहते हैं गांगुली

नई दिल्ली भारत को 22 नवम्बर से कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलना है। इस मैच में एसजी का उपयोग होना है और इसे देखते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष ने SG कंपनी से कहा है कि वह अगले 10 दिनों में पर्याप्त संख्या में पिंक बॉल तैयार कर ले। मंगलवार को ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ कोलकाता में पहले दिन-रात के टेस्ट मैच को हरी झंडी दी है। इसी दिन बोर्ड अधिकारियों ने एसजी कंपनी के अधिकारियों से बात कर उन्हें अतिशीघ्र पर्याप्त मात्रा में पिंक बॉल तैयार करने को कहा, जिससे कि दोनों टीमों को अभ्यास करने में कोई दिक्कत न हो। एक सूत्र ने बताया, 'हां, अध्यक्ष ने एक टीम बनाई है, जो एसजी कंपनी के साथ तालमेल बनाए रखेगी। अध्यक्ष चाहते हैं कि अगले 10 दिनों में पर्याप्त संख्या में पिंक बॉल तैयार हो जाएं, ताकि होने से दोनों टीमों को अभ्यास करने में कोई दिक्कत ना हो।' बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि असल चैलेंज को अंपायरों को सब्स्टिट्यूट बॉल देने की होगी। अधिकारी ने कहा, 'अगर बीसीसीआई जीएम (क्रिकेट ऑपरेशंस) सबा करीम ने घरेलू मैचों में पिंक बॉल के उपयोग पर बल दिया होता तो फिर आज हमें सब्स्टिट्यूट बॉल्स की कमी नहीं होती। हम रणजी ट्रोफी, ईरानी ट्रोफी जैसे आयोजनों में पिंक बॉल का इस्तेमाल कर सकते थे। इस संबंध में गांगुली ने काफी पहले प्रयास किया था लेकिन इसके बाद कोई विकास नहीं हुआ और आज हम दोराहे पर खड़े हैं।' उल्लेखनीय है कि गांगुली ने हमेशा से पिंक बॉल क्रिकेट की वकालत की है। वह 2016-17 में जब तकनीकी समिति के सदस्य थे, तब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी पिंक बॉल के उपयोग की सिफारिश की थी। गांगुली ने उसी समय दिन-रात के मैच की वकालत की थी। गांगुली का मत है कि दिन-रात के टेस्ट मैच से टेस्ट क्रिकेट को अधिक से अधिक दर्शक मिल सकेंगे। अभी साउथ अफ्रीका के साथ रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद भारतीय कप्तान कोहली ने दर्शकों की कम संख्या को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। कोहली ने इसके बाद भारत में पांच टेस्ट सेंटर बनाए जाने की बात कही थी। बांग्लादेशी टीम बुधवार को भारत पहुंच रही है। वह भारत के साथ तीन T20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WpxzhZ
Share:

ड्यूक-कूकाबूरा से नहीं SG से डे-नाइट टेस्ट: गांगुली

कोलकाता बीसीसीआई अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि भारत में पहला दिन-रात्रि का टेस्ट कराने का ऐतिहासिक फैसला 'सामान्य समझ' के आधार पर किया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि क्रिकेट के पारंपरिक प्रारूप के प्रति दर्शकों की रूचि फिर जगाने का यही तरीका है। बांग्लादेश के खिलाफ भारत का पहला दिन रात्रि का टेस्ट 22 से 26 नवंबर तक ईडन गार्डेन्स पर खेला जाएगा। बांग्लादेश का भी यह पहला दिन रात्रि का टेस्ट मैच होगा। गांगुली ने कहा कि उन्हें खुशी है कि भारतीय कप्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी इतने कम समय में इसके लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'यह मेरा काम है और मैं इसी के लिए यहां हूं। मैने लंबे समय तक खेला है। मेरा मानना है कि आम समझ महत्वपूर्ण है। यह टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा होगा और उम्मीद है कि दर्शक मैदान पर आएंगे।' गांगुली ने कहा, 'टेस्ट क्रिकेट को इसकी जरूरत है। मैं और सचिव जय और हमारी नई टीम यह करना चाहती ही थी। विराट को भी धन्यवाद, जो तुरंत तैयार हो गए। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का शुक्रिया, जो इतने कम समय में इसके लिए तैयार हुआ।' उन्होंने कहा, 'चीजें ऐसे ही बदलती हैं। यह उपमहाद्वीप में टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छी शुरूआत है। हमारे इरादे नेक हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। सब कुछ ठीक ही होगा।' पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि बीसीसीआई ड्यूक्स या कूकाबूरा की जगह एसजी टेस्ट गुलाबी गेंद का ही इस्तेमाल करेगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WoCOOJ
Share:

टि्वटर पर ट्रेंड 'धोनी रिटायर', तो फैन्स ने यूं बदला रुख

नई दिल्ली माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर अगर कोई हैशटैग ट्रेंड कर जाए तो इंटरनेट पर पूरे जमाने की नजरें वहां टिक जाती हैं। लेकिन यह हैशटैग अगर महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट से जुड़ा हो तो उनके फैन्स को इस हैशटैग का रुख बदलना भी बखूबी आता है। मंगलवार की सुबह टि्वटर पर #DhoniRetires (हैशटैग धोनी रिटायर्स) खूब ट्रेंड कर रहा था। यह देखते ही धोनी के फैन्स में मायूसी छा गई एक बार को उन्हें भी लगा शायद अपने हीरो धोनी को वह मैदान से बाहर ही रिटायर होते देखेंगे। लेकिन जल्दी ही फैन्स को यह माजरा समझ में आ गया कि यह धोनी की मंशा नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर सेट किया गया फेक ट्रेंड है। इसके बाद धोनी के फैन्स इस ट्रेंड को रिवर्स करते हुए #NeverRetireDhoni (नेवर रिटायर धोनी) ट्रेंड करा दिया। धोनी के इस फैन ने लिखा, 'धोनी जानते हैं उन्हें कब रिटायर करना है, कृपया आप टि्वटर से चले जाइए।' इस यूजर ने कहा कि मुझे सुबूत चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शुरुआत करने वाले बहुत हैं फिनिशर्स सिर्फ एक' एक अन्य यूजर ने यह खास तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अभी हमें यह क्षम चाहिए।' इस यूजर ने सिंपल सवाल पूछा है कि कोई लड़की भी जब यह पूछे कि जादुई तीन शब्द कौन से हैं? तो भी बॉयज का उत्तर होगा- महेंद्र सिंह धोनी बता दें कि इंग्लैंड में इस खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से लंबे ब्रेक पर हैं। धोनी लगातार तीन सीरीज से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बने हैं और इस बीच उनके संन्यास की खबरें जब तब सोशल मीडिया शोर मचाने लगती हैं। हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली, कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री कई यह साफ कर चुके हैं कि अपने संन्यास पर फैसला धोनी खुद लेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WscNOv
Share:

'बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट खेलेगा भारत'

टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट से अपने डे-नाइट टेस्ट सफर की शुरुआत करने जा रही है। के नवनियुक्त अध्यक्ष ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि कर दी है। भारत और बांग्लादेश की टीमें 22-26 नवंबर से पिंक बॉल टेस्ट मैच खेलने उतरेंगी। दोनों टीमें क्रिकेट इतिहास में पहली बार पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट क्रिकेट खेलने उतरेंगी। सौरभ गांगुली ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को इस दौरे पर पिंक बॉल टेस्ट मैच का प्रस्ताव दिया था, जिसे ने आज स्वीकार कर लिया। गांगुली पहले ही डे-नाइट टेस्ट की कर रहे थे वकालत सौरभ गांगुली के अध्यक्ष बनने से पहले टीम इंडिया लगातार पिंक बॉल टेस्ट की शुरुआत करने से बचती रही थी। लेकिन गांगुली ने अध्यक्ष बनते ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से अपनी पहली ही मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा की और विराट ने भी पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट खेलने की हामी भर दी थी। इससे पहले टीम इंडिया को 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिंक बॉल टेस्ट खेलने की पेशकश की थी, लेकिन टीम इंडिया उसके इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था।चीफ बनते ही गांगुली ने बांग्लादेश को दिया था प्रस्ताव 23 अक्टूबर को बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कमान संभालने वाले गांगुली ने तुरंत ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड () को कोलकाता टेस्ट को डे-नाइट टेस्ट के रूप में खेलने का प्रस्ताव दे डाला और नए बीसीसीआई अध्यक्ष के इस प्रस्ताव को बीसीबी ने भी अपने सीनियर क्रिकेटरों संग चर्चा कर स्वीकार कर लिया।बीसीबी भी बीसीसीआई के प्रस्ताव पर हुआ सहमत बीसीबी को यह प्रस्ताव भेजने के साथ ही दादा ने उम्मीद जता दी थी कि वह उनका प्रस्ताव मान लेंगे। सौरभ ने सोमवार को बताया था कि उन्होंने बीसीबी अध्यक्ष (नजमुल हसन) से बात की है और वह सहमत नजर आ रहे हैं। लेकिन इसके लिए हामी भरने से पहले वह अपनी टीम के सीनियर खिलाड़ियों से इस पर चर्चा करना चाहते थे। कोलकाता में वार्षिक डे-नाइट टेस्ट आयोजित करना चाहते हैं गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष गांगुली की योजना है कि वह ईडन गार्डेन्स में सालाना तौर पर दिन-रात्रि टेस्ट मैच आयोजित करें। जैसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में वार्षिक पिंक बॉल टेस्ट का आयोजन होता है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Psf375
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support