नई दिल्लीबीसीसीआई अध्यक्ष ने बुधवार को एनसीए प्रमुख से मुलाकात करके बरसों से भारतीय क्रिकेट की ‘सप्लाय लाइन’ रही अकादमी को बेहतर बनाने पर बात की। भारत के लिए वर्षों तक साथ खेलने वाले दोनों धुरंधरों ने अकादमी को लेकर बात की। गांगुली ने भी अपनी राय रखी। उन्होंने उस प्रस्तावित भूमि का भी मुआयना किया जहां एनसीए की नई अकादमी बनने वाली है। बीसीसीआई ने कर्नाटक सरकार से मई में 25 एकड़ भूखंड के लिए करार किया है। अब उसे बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सेंटर आफ एक्सीलैंस बनाने के लिए 15 एकड़ भूमि अतिरिक्त मिल गई है। भारतीय क्रिकेट को नयी पौध प्रदान करने के लिए बनाया गया एनसीए दरअसल पुनर्वास केंद्र बन गया है और गांगुली ने खुद यह बात स्वीकार की थी।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34gnsic






0 comments:
Post a Comment