This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Thursday, April 30, 2020

अगरकर को बताया फिसड्डी! हर्षा भोगले ने दिखाया आईना

नई दिल्ली कोविड- 19 (Covid- 19) महामारी के चलते दुनिया भर की तमाम खेल गतिविधियां थम चुकी हैं। ऐसे क्रिकेट इतिहास के पुराने पन्नों को फिर से खंगाला जा रहा है और इन दिनों इस खेल के महान और फिसड्डी खिलाड़ियों पर खूब चर्चाएं हो रही हैं। इसी कड़ी में फॉक्स क्रिकेट ने भी 'सर्वकालिक 11 फिसड्डी पुछल्ले बल्लेबाजों' की सूची तैयार की है। इस फेहरिस्त में पूर्व तेज गेंदबाज () का भी नाम है। मशहूर कॉमेंटेटर () ने फॉक्स क्रिकेट कर आईना दिखाया है। इस फेहरिस्त में अजीत अगरकर का नाम देखकर हर्षा भोगले भी चौंक गए और उन्होंने इस ट्वीट पर अपना जवाब देते हुए लिखा, 'अगरकर? उनके नाम टेस्ट शतक है! वनडे क्रिकेट में 21 गेंद में पचासा भी जमाया है!' अगरकर की बल्लेबाजी काबिलियत साबित करने के लिए भोगले का इतना जवाब शायद फॉक्स क्रिकेट के लिए काफी है। वैसे अपने करियर में 191 वनडे और 26 टेस्ट खेलने वाले तेज गेंदबाज अगरकर के नाम एक टेस्ट शतक और तीन वनडे फिफ्टीज हैं। अगरकर के अलावा इस फेहरिस्त में भारत से एक और खिलाड़ी का नाम है, वे हैं जसप्रीत बुमराह। बुमराह ने अभी हाल ही में अपना क्रिकेट सफर शुरू किया है, जबकि इस फेहरिस्त में शामिल लगभग सभी खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। ये है फॉक्स क्रिकेट की सर्वकालिक फिसड्डी टेलेंडर्स XI टीम क्रिस मार्टिन (न्यूजीलैंड, कप्तान), कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज), ग्लेन मैकग्रा (ऑस्ट्रेलिया), मोंटी पनेसर (इंग्लैंड), अजीत अगरकर (भारत), जसप्रीत बुमराह (भारत), फिल टफनेल (इंग्लैंड), ब्रूस रीड (ऑस्ट्रेलिया), डेवोन मैल्कम (इंग्लैंड), हेनरी ओलंगा (जिम्बाब्वे), पोमी मांग्वा (जिम्बाब्वे)।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Yyu8Zt
Share:

बहुत हो रहा क्रिकेट, यह चिंतन का समय: होल्डिंग

नई दिल्ली वेस्ट इंडीज के महान तेज गेंदबाज () ने कहा है कि डॉलर कमाने की कवायद में जरूरत से ज्यादा क्रिकेट हो रहा है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण मिले ब्रेक का इस्तेमाल इस आत्मविश्लेषण के लिए किया जाना चाहिए कि खेल सही दिशा में आगे जा रहा है या नहीं। क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने 66 साल के होल्डिंग का निजी तौर पर मानना है कि खेल के अत्यधिक व्यावसायीकरण के बीच कुछ समय का ब्रेक जरूरी था। होल्डिंग ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' से कहा, 'इस ब्रेक का इस्तेमाल खेल पर गौर करने के लिए करें, यह देखने के लिए कि प्रशासकों, खिलाड़ियों के साथ क्या हो रहा है और सोचिए: क्या हम सही दिशा में आगे जा रहे हैं? हमारे खेल के साथ क्या सब कुछ सही है? निजी तौर पर मुझे ऐसा लगता है।' उन्होंने कहा, 'हर व्यक्ति हर संभावित डॉलर कमाने की कोशिश में जुटा है। लेकिन क्या हम थोड़ी देर रुक सकते हैं और बैठकर देख सकते हैं कि क्या सब कुछ ठीक है? काफी क्रिकेट खेला जा रहा है।' कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी हैं और अधिकतर प्रतियोगिताओं को स्थगित या रद्द कर दिया गया है। बेहद लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है और इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप पर भी संशय के बादल छाए हैं। इस घातक बीमारी के कारण दुनिया भर में लगभग दो लाख 18 हजार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि भारत में एक हजार से अधिक लोगों की जान गई है। होल्डिंग ने कहा कि कभी न कभी प्रशासकों को क्रिकेट दोबारा शुरू करने का फैसला करना होगा और अगर जरूरी हुआ तो खाली स्टेडियमों में। उन्होंने कहा, 'काफी प्रशासकों को पता चल गया है कि प्रसारणकर्ताओं की संतुष्टि के लिए उन्हें खेल का कोई ना कोई प्रारूप शुरू करना होगा। लेकिन प्रसारणकर्ताओं को अगर वह चीज नहीं मिलेगी, जिसके लिए वह भुगतान कर रहे हैं तो वे अपना पैसा वापस मांगेंगे।' होल्डिंग ने कहा, 'इसलिए उन्हें खाली स्टेडियम में क्रिकेट खेलने का प्रयास करना होगा या जिस भी प्रारूप में खेलने का मौका मिले उसे खेलना होगा।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35iBYYr
Share:

देखें, अल्लू अर्जुन के गाने पर वॉर्नर का धांसू डांस

नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया टीम के विस्फोटक ओपनर () कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन का खूब फायदा उठा रहे हैं। वह अपने समय का इस्तेमाल डांस वीडियो बनाने में लगा रहे हैं। उनके अधिकतर वीडियो में उनकी पार्टनर होती हैं वाइफ कैंडिस वॉर्नर। कुछ समय पहले डेविड वॉर्नर ने बॉलिवुड सॉन्ग 'शाली की जवानी' पर कटरीना के अंदाज में ठुमके लगाते नजर आए थे। इस बार वो अपनी पत्नी के साथ तेलुगू गाने पर डांस करते दिखे। डेविड वॉर्नर ने वाइफ केंडिस वॉर्नर के साथ टिकटॉक पर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का सुपरहिट सॉन्ग बुट्टा बोम्मा () पर डांस किया। विस्फोटक ओपनर ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें कि इससे पहले यह कपल टीम की ऑफिशल जर्सी में भी डांस कर चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि डेविड वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी पहने हुए हैं। उन्होंने अल्लू अर्जुन जैसा जबरदस्त डांस किया। वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। क्रिकेटरों की बात करें तो युजवेंद्र चहल, इरफान पठान और यूसुफ पटान भी टिकटॉक वीडियो बनाते हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से क्रिकेट पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। इसकी वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) भी अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2So6tXv
Share:

BCCI कोचों की ऑनलाइन क्लास, शास्त्री भी शामिल

नई दिल्लीभारतीय सीनियर टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री सहित सीनियर और जूनियर टीम से जुड़े कोचों ने कोरोना वायरस महामारी के कारण घर में बिताए समय का सदुपयोग करते हुए ‘विचारों के आदान प्रदान’ के लिए ऑनलाइन सत्र में हिस्सा लिया। ऑनलाइन सत्र का यह विचार राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख राहुल द्रविड़ ने दिया था। शास्त्री , गेंदबाजी कोच भरत अरुण और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर पिछले हफ्ते संचालित इस तरह के एक ऑनलाइन सत्र का हिस्सा थे। इस ऑनलाइन सत्र में जूनियर और एनसीए कोचों ने भी हिस्सा लिया जिसमें पारस महाम्ब्रे, नरेंद्र हिरवानी, अभय शर्मा और सितांशु कोटक शामिल हैं। एनसीए के एक अधिकारी ने कहा, ‘यह ऑनलाइन कोचिंग क्लास नहीं थी। आप कह सकते हैं कि यह एक तरह की बातचीत थी जिसमें आप अपने विचार रखते हैं और अन्य कोचों के मन में क्या चल रहा है और उनकी क्या योजनाएं हैं उसे जानते हैं। अब तक ऐसा एक ही सत्र हुआ है लेकिन इसके नियमित तौर पर होने की संभावना है।’ उन्होंने कहा, ‘अगर शास्त्री, अरुण और श्रीधर जैसे सीनियर कोच बातचीत का हिस्सा होंगे तो उनके विस्तृत अंतरराष्ट्रीय अनुभव से आपको सीखने को ही मिलेगा।’ अधिकारी ने कहा, ‘इस समय लॉकडाउन के कारण इस तरह के सत्र का आयोजन आसान है। यह देखना होगा कि चीजों के सामान्य होने और भारतीय टीम के खेलने की स्थिति में कितनी अवधि पर इनका आयोजन किया जा सकता है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bSrkKf
Share:

चहल ने रोहित को यूं किया विश, नाराज हो गईं रितिका

नई दिल्लीकोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से देश में लॉकडाउन जारी है। इस वजह से तमाम चीजों पर ब्रेक ले गया है। पिछले एक महीने से अधिक समय से न तो कोई खेल खेला जा रहा है और पार्टी तो दूर कोई पहले की तरह बाहर भी नहीं घूम पा रहा है। ऐसे में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने हाल ही में अपना बर्थडे नहीं मनाने का फैसला किया था। अब () का आज यानी 30 अप्रैल को जन्मदिन है। इस पर ने उन्हें अपने अंदाज में विश किया। हालांकि, रोहित की वाइफ ने अपने अंदाज में नाराजगी व्यक्त की है। दरअसल, हिटमैन रोहित शर्मा के जन्मदिन पर करिश्माई स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- मुझे आपके जन्मदिन पर सभी को यह बताने का मौका मिल गया है कि आपकी मुस्कुराहट के पीछे का असल राज क्या है.. हैप्पी बर्थडे रोहित शर्मा। यह बात रोहित शर्मा की वाइफ को अधिक पसंद नहीं आई। उन्होंने कॉमेंट किया- मेरे ख्याल से आप भूल गए हैं एक या दो राज। शायद उनका इशारा खुद और अपनी बेटी की ओर था। वह बताना चाहती थीं कि क्रिकेटर पति की मुस्कुराहट के पीछे का असल राज वह और बेटी समायरा भी हैं। उल्लेखनीय है कि युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह अपने साथी क्रिकेटरों की टांग भी खींचते हैं। दूसरी ओर, कई बार रोहित और विराट भी पब्लिकली उनका मजाक बना चुके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3c2VniJ
Share:

धोनी की टीम CSK की तारीफ में क्या-क्या बोले इमरान ताहिर

चेन्नैदक्षिण अफ्रीका के अनुभवी लेग स्पिनर () ने कहा कि जब भी () में चेन्नै सुपर किंग्स () के लिए खेलते थे तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते थे। उन्हें यहां जो परिवार जैसा माहौल मिला था, ऐसा कहीं और देखने को नहीं मिला। ताहिर ने चेन्नै सुपर किंग्स की वेबसाइट से ये बातें कहीं। उन्होंने से कहा, ‘मैं जब भी चेन्नै सुपर किंग्स के लिये खेला, हर मैच में मेरे रौंगटे खड़े हो गए। यह सचमुच बहुत विशेष अहसास है। हम टीम के तौर पर इतना अच्छा खेलते थे।’ तीन बार की विजेता टीम के बारे में उन्होंने कहा, ‘हम जितना अच्छा खेल सकते थे, उतना कोशिश करते और चेन्नै सुपर किंग्स के लिए ज्यादा से ज्यदाा मैच जीतने की कोशिश करते। हम एक दूसरे की सफलता का लुत्फ उठाते इसलिए यही चीज चेन्नै को विशेष टीम बनाती है।’ उन्होंने कहा, ‘जिस दिन मुझे चेन्नै सुपर किंग्स टीम में शामिल किया गया, वह मेरी जिंदगी के विशेष क्षणों में से एक था। मैं नहीं जानता था कि मैं विशेष लोगों के साथ खेलने और विशेष टीम का हिस्सा बनने जा रहा हूं। ’’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zEOPrX
Share:

बोर्ड क्रिकेट शुरू करने को होंगे मजबूर, क्योंकि...

नई दिल्लीवेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज () ने कहा है कि प्रत्येक संभावित डॉलर कमाने की कवायद में जरूरत से ज्यादा क्रिकेट हो रहा है और () के कारण मिले ब्रेक का इस्तेमाल इस आत्मविश्लेषण के लिए किया जाना चाहिए कि खेल सही दिशा में आगे जा रहा है या नहीं। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने 66 साल के होल्डिंग का निजी तौर पर मानना है कि खेल के अत्यधिक व्यावसायीकरण के बीच कुछ समय का ब्रेक जरूरी था। ब्रेक जरूरी था, लेकिन...होल्डिंग ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘इस ब्रेक का इस्तेमाल खेल पर गौर करने के लिए करें, यह देखने के लिए कि प्रशासकों, खिलाड़ियों के साथ क्या हो रहा है और सोचिए क्या हम सही दिशा में आगे जा रहे हैं? हमारे खेल के साथ क्या सब कुछ सही है? निजी तौर पर मुझे ऐसा लगता है।’ उन्होंने कहा, ‘हर व्यक्ति हर संभावित डॉलर कमाने की कोशिश में जुटा है। लेकिन क्या हम थोड़ी देर रुक सकते हैं और बैठकर देख सकते हैं कि क्या सब कुछ ठीक है? काफी क्रिकेट खेला जा रहा है।’ पढ़ें- आईपीएल और टी-20 वर्ल्ड कप संकट महामारी के कारण दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताएं ठप्प पड़ी हैं और अधिकतर प्रतियोगिताओं को स्थगित या रद्द कर दिया गया है। बेहद लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) पर भी संशय के बादल छाए हैं। इस घातक बीमारी के कारण दुनिया भर में लगभग दो लाख 18 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि भारत में एक हजार से अधिक लोगों की जान गई है। पढ़ेंं- इसलिए मजबूर होंगे क्रिकेट बोर्डहोल्डिंग ने कहा कि कभी ना कभी प्रशासकों को क्रिकेट दोबारा शुरू करने का फैसला करना होगा और अगर जरूरी हुआ तो खाली स्टेडियम में। उन्होंने कहा, ‘काफी प्रशासकों को पता चल गया है कि प्रसारणकर्ताओं की संतुष्टि के लिए उन्हें खेल का कोई ना कोई प्रारूप शुरू करना होगा। लेकिन प्रसारणकर्ताओं को अगर वह चीज नहीं मिलेगी जिसके लिए वह भुगतान कर रहे हैं तो वे अपना पैसा वापस मांगेंगे।’ होल्डिंग ने कहा, ‘इसलिए उन्हें खाली स्टेडियम में क्रिकेट खेलने का प्रयास करना होगा या जिस भी प्रारूप में खेलने का मौका मिले उसे खेलना होगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VN35HU
Share:

टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने के बाद अब नए सिर से शुरुआत करना चाहते हैं मोईन

लंदन टेस्ट क्रिकेट से कुछ समय तक बाहर रहने के बाद अब ऑलराउंडर नए सिरे से शुरुआत करके इंग्लैंड की टेस्ट टीम में फिर जगह हासिल करना चाहते हैं। इस ऑफ स्पिन ऑलराउंडर को पिछले साल एशेज के पहले टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड की केंद्रीय अनुबंध सूची से भी हटा दिया गया था। मोईन ने इसके बाद कुछ समय के लिये टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने का फैसला किया और इस कारण न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। उन्होंने इस साल श्रीलंका दौरे के लिए भी खुद को अनुपलब्ध रखा था। यह दौरा कोरोना वायरस महामारी के कारण बीच में ही रद्द करना पड़ा था। अब तक 60 टेस्ट मैचों में 181 विकेट लेने वाले मोईन फिर से टेस्ट टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं हालांकि इसके लिए उन्हें साथी स्पिनर जैक लीच और डॉम बेस से कड़ी चुनौती मिलेगी। मोईन ने वीडियो लिंक के जरिए पत्रकारों से कहा, ‘अगर मुझे कल टीम में शामिल किया जाता है तो मैं हां कहूंगा। मैं अब किसी भी तरह की क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा। मुझे अब भी टीम में जगह बनाने की उम्मीद है।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है और मैंने नई शुरुआत की है। पिछले एक साल में जो कुछ हुआ उससे संभवत: मैं बेहतर गेंदबाज बन गया हूं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zB5PPR
Share:

विलियमसन बने NZ के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी

ऑकलैंडन्यूजीलैंड क्रिकेट के वार्षिक पुरस्कारों में कप्तान को साल भर में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए गुरुवार को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ वनडे खिलाड़ी चुना गया। रॉस टेलर को पुरुष टी20 जबकि सोफी डिवाइन को महिला टी20 के लिए वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। सूजी बेट्स महिला वर्ग में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार हासिल करने में सफल रहीं। कोविड-19 महामारी के कारण पहली बार इन पुरस्कारों को ऑनलाइन दिया गया। विलियमसन ने पिछले साल बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और कप्तान के तौर पर न्यूजीलैंड की टीम को विश्व कप फाइनल में भी पहुंचाया। इस 29 वर्षीय खिलाड़ी ने विश्व कप में दो शतकों की मदद से 578 रन बनाए और उन्हें टूर्नमेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। पढ़ें, न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘पिछले साल आईसीसी विश्व कप में केन ने बेजोड़ प्रदर्शन किया। वह इस पुरस्कार का हकदार था।’ अनुभवी टेलर ने खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में 130 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए। बेट्स ने महिला वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में दो अर्धशतक बनाए जबकि डिवाइन ने महिला टी20 में अपना पहला शतक लगाया और 71 के औसत से 429 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YeLdr4
Share:

शोएब अख्तर ने कहा, 'ऋषि कपूर के साथ एक युग का अंत हो गया'

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अभिनेता ऋषि कूपर के निधन पर गहरा शोक जताया है। गुरुवार को 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। बुधवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर 2018 में कैंसर से पीड़ित हुए थे और पिछले साल इलाज करवाकर वह मुंबई लौटे थे। अख्तर ने ऋषि कपूर की तीन तस्वीरों का एक कोलाज बनाकर पोस्ट किया। इस पर उन्होंने टिप्पणी की- यह जिंदगी दर्द भी है, यह जिंदगी है दवा भी। दिल तोड़ना है ना जाने, जाने यह दिल जोड़ना भी।' यह ऋषि कपूर की फिल्म बड़े दिलवाला का गीत है। जो 1983 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ टीना मुनीम ने काम किया था। अख्तर ने आगे लिखा, 'ऋषि कपूर जी के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके साथ एक युग का अंत हुआ। मैं उनका बड़ा फैन रहा हूं। उनके परिवार को मेरा प्यार।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YhfANo
Share:

यादें: जब ऋषि कपूर ने लिए थे टीम इंडिया के मजे

नई दिल्ली बॉलीवुड ऐक्टर का गुरुवार को निधन हो गया। वह 67 साल के थे। ऋषि एक बेहतरीन अदाकार तो थे ही साथ ही अपनी बेबाक और मजेदार राय के लिए भी जाने जाते थे। टि्वटर पर काफी ऐक्टिव थे और उस प्लैटफॉर्म पर वह खुलकर अपनी राय रखते थे। ऐसे ही एक बार उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम पर भी अपनी राय रखी थी। पिछले साल इंग्लैंड में हुए 50 ओवर वर्ल्ड कप के लिए जब हर ओर यह चर्चा थी विजय शंकर ने शुरुआती 15 में जगह क्यों बनाई या ऋषभ पंत को शामिल क्यों नहीं किया गया (हालांकि शंकर के चोटिल होने के बाद वह टीम में आ गए थे।) ऋषि कपूर ने मजेदार अंदाज में इसका विश्लेषण किया था। कपूर ने वर्ल्ड कप के लिए चुनी हुई भारतीय टीम का फोटो पोस्ट किया था और कहा था कि ज्यादातर खिलाड़ियों की दाढ़ है। उन्होंने कहा था कि आजकल यह स्टाइल स्टेटमेंट बन गया है। खिलाड़ी इसे रखना चाहते हैं। उन्होंने लिखा था कि टीम मे सिर्फ उन खिलाड़ियों को चुना गया है जिनकी दाढ़ी है। हालांकि उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को एक सलाह भी दी थी। उन्होंने कहा था कि संजू सैमसनस बिना दाढ़ी के स्मार्ट लगते हैं। उस समय कुछ लोगों ने कहा था कि यह संजू सैमसन को टीम में नहीं चुने जाने पर निशाना था। उन्होंने ट्वीट किया था, 'इस पिक्चर को रेफरंस पॉइंट के रूप में न लें लेकिन हमारे ज्यादा क्रिकेटरों की दाढ़ी क्यों है? सभी सैमसन (याद है उसे अपनी शक्ति बालों से मिलती थी) बेशक, वे इस दाढ़ी के बिना भी स्मार्ट लगेंगे। सिर्फ एक बात है।' सैमसन बाइबल का एक पौराणिक चरित्र है जिसके बारे में कहा जाता है कि उसे अपनी शक्ति अपने बिना कटे बालों से मिलती थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KKVHXl
Share:

गेंद पर लार: वॉर्नर बोले- इसे बदलने की जरूरत नहीं

मेलबर्नऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज को नहीं लगता कि जब कोविड-19 महामारी खत्म होने के बाद दुनिया में क्रिकेट बहाल होगा तो गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल को रोकने की जरूरत होगी। उन्हें लगता है कि यह साथी खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने से कम या ज्यादा जोखिम भरा नहीं है। ऐसी अटकलें हैं कि संक्रमण के जोखिम से बचने के लिए गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल को रोक दिया जाएगा। वॉर्नर ने ‘क्रिकेट डॉट काम डॉट एयू’ से कहा, ‘आप ड्रेसिंग रूम साझा कर रहे हो और इसके अलावा भी आप सब चीजें साझा करते हो तो मुझे नहीं लगता कि इसे बदलने की जरूरत क्यों है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘यह सब कई वर्षों से चल रहा है, मुझे याद नहीं कि ऐसा करने से कोई बीमार हुआ हो। अगर आपको संक्रमित होना है तो मुझे नहीं लगता कि जरूरी नहीं कि यह सिर्फ इसी से हो।' वॉर्नर ने कहा, 'मैं हालांकि इसे लेकर ज्यादा सुनिश्चित भी नहीं हूं लेकिन यह टिप्पणी करना मेरा काम नहीं है कि गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं। यह आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) और संचालन संस्थाओं का काम है कि वे फैसला करें।’ पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट मानते हैं कि बदलाव को स्वीकार करना अहम है और थूक का इस्तेमाल पुरानी बात हो सकती है। टेट ने कहा, ‘मैं गेंद पर लार लगाने के हक में नहीं हूं, यह अच्छा नहीं है। हमें संभावित बदलावों को स्वीकार करना चाहिए।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3d5haGx
Share:

उमर पर प्रतिबंध का कुछ हिस्सा निलंबित हो सकता है : पीसीबी सूत्र

कराची पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड का अनुशासनात्मक पैनल उमर अकमल को लेकर जब जल्द ही अपना विस्तृत फैसला सुनाएगा तो उनके प्रतिबंध का कुछ हिस्सा निलंबित हो सकता है। पीसबी ने उमर पर भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने के लिये तीन साल का प्रतिबंध लगाया है। सोमवार को लाहौर में पैनल की एक घंटे तक चली सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) मिरान चोहान ने यह फैसला सुनाया था। उमर स्वयं सुनवाई के लिए पहुंचे थे। सूत्रों ने कहा, ‘लोग तीन साल के प्रतिबंध को लेकर सीधे नतीजों पर पहुंच गये लेकिन अभी विस्तृत फैसला नहीं आया है। उमर पर तीन साल का प्रतिबंध लग सकता है लेकिन इसमें दो साल या ऐसा ही कुछ निलंबित प्रतिबंध शामिल हो सकता है।’ उन्होंने कहा कि इसकी पूरी संभावना है क्योंकि उमर पर भ्रष्टाचार निरोधक इकाई ने जिन नियमों के तहत आरोप तय किए उसे देखते हुए जज तीन साल के प्रतिबंध के अधिकतर हिस्से को निलंबित रख सकते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WfyuSt
Share:

Wednesday, April 29, 2020

अलविदा ऋषि: सचिन, विराट ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्लीबॉलिवुड के दिग्गज ऐक्टरों में शुमार ऋषि कपूर () का 67 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। एक दिन पहले ही ऐक्टर इरफान खान (Irrfan Khan) इस दुनिया से चले गए और अगले ही दिन ऋषि भी। उनके निधन पर भारतीय क्रिकेट जगत भी स्तब्ध है और अपने पसंदीदा कलाकार को गमगीन होकर याद कर रहा है। महान क्रिकेटर , टीम इंडिया के कैप्टन , पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंदर सहवाग समेत कई दिग्गजों ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दी। देखें, सचिन ने उनकी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'ऋषि जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं और जब हम वर्षों बाद मिले, तो भी वह बहुत शालीन थे। उनकी आत्मा को शांति मिले। नीतू जी, रणबीर और पूरे कपूर परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।' कैप्टन कोहली ने लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा। कल इरफान खान और आज ऋषि कपूर। यह स्वीकार करना ही मुश्किल हो रहा है कि दिग्गज नहीं रहे। उनके परिवार को सांत्वना, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।' पूर्व ओपनर सहवाग ने लिखा, 'ऋषि जी के निधन के बारे में जानकर बेहद दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति !' दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी इस दिग्गज को श्रद्धांजलि दी। सिने जगत के दिग्गजों में शामिल रहे ऋषि कपूर अपनी लाजवाब अदाकारी और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते रहे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VOcheV
Share:

हैपी बर्थडे: 33 के हुए टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का आज (30 अप्रैल) को जन्मदिन है। 1987 को आज ही के दिन उनका जन्म नागपुर में हुआ। रोहित को क्रिकेट की दुनिया में 'हिटमैन' के नाम से जाना जाता है और हो भी क्यों नहीं, उनके नाम एक, दो नहीं बल्कि तीन-तीन दोहरे शतक लगाए हैं। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 2014 में 264 रनों की पारी खेली थी जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है। टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने धमाकेदार शुरुआत की और अपनी पहली दोनों पारियों में उन्होंने सेंचुरी लगाई। इसके बाद हालांकि वह अगली 16 पारियों में सिर्फ दो बार पचास का स्कोर पार किया। हालांकि पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने टेस्ट में बतौर ओपनर बल्लेबाजी की और शतक लगाए। वनडे क्रिकेट की बात करें तो 2013 में उन्हें बतौर ओपनर आजमाने का महेंद्र सिंह धोनी का फैसला रोहित के करियर में मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ। उन्होंने उस साल चैंपियंस ट्रोफी में दो हाफ सेंचुरी लगाईं और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन बनाए। साल 2015 में उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी पहली टी20 इंटरनैशनल सेंचुरी लगाई। इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस में बतौर कप्तान उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और चार बार (2013, 2015, 2017 और 2019) में ट्रोफी पर कब्जा किया। बीते साल इंग्लैंड में खेले गए 50 ओवर के वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और पांच शतक लगाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35iX2Oq
Share:

शोएब अख्तर पर ठोका मुकदमा, जानें पूरा मामला

कराचीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर () के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोका है, जिन्होंने अपने यूट्यूब शो पर उनके खिलाफ कथित तौर पर अनुचित टिप्पणी की थी। लंबे समय से बोर्ड के कानूनी सलाहकार रिजवी ने साफ तौर पर कहा कि वह शोएब के खिलाफ मानहानि और आपराधिक मुकदमा ठोकेंगे। उन्होंने फेडरल इंवेस्टीगेशन एजेंसी के पास भी साइबर अपराध कानून के तहत शिकायत दर्ज कराई है। शोएब पाकिस्तान के विवादित बल्लेबाज उमर अकमल पर लगाये गए प्रतिबंध पर बोल रहे थे। पाकिस्तान बार काउंसिल भी उनके बयान से खफा है। काउंसिल ने एक बयान में कहा, ‘कानूनी तबके को लेकर बयानबाजी करते समय शोएब अख्तर को एहतियात बरतनी चाहिए।’ पढ़ें- पीसीबी ने भी कहा, ‘शोएब की भाषा अनुचित और अपमानजनक थी। सभ्य समाज में ऐसी भाषा नहीं बोली जाती। पीसीबी के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का फैसला किया है।’ शोएब ने उमर पर लगाए गए प्रतिबंध का विरोध किया था। उन्होंने रिजवी का उपहास करते हुए उनके अनुभव पर भी सवाल उठाए थे। क्या कहा था शोएब ने शोएब ने अपने चैनल पर कानून विभाग को नीच बताते हुए उसके अधिकारी को जमकर जलील किया था। उन्होंने कहा, 'बोर्ड का कानून विभाग तो नालायक और नीच है। मैं तो नाक लेकर कहता हूं। तफज्जुल रिजवी है... यह बंदा पता नहीं कहां से आ जाता है। पिछले 10-15 सालों से पीसीबी के साथ है और वह हर केस हारा है। यहां तक कि मुझसे भी हारा हुआ है। उसने अफरीदी और यूनिस खान को भी अदालत में घसीटा था। उसे बता होना चाहिए कि स्टार बहुत कम पैदा होते हैं। उनकी इज्जत करनी चाहिए। दो टके के वकीलों को कोई नहीं जानता। फजल रिजवी पैसे बनाता है.. केस उलझाता है और फिर हार जाता है। (भाषा के इनपुट के साथ)


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KGSPe1
Share:

'गुरु' द्रविड़ नहीं, सचिन का फैन है युवा क्रिकेटर

नई दिल्लीभारतीय महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ () जूनियर टीम के कोच रहते हुए ढेरों खिलाड़ियों को तराशा। उनमें से एक अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले () भी शामिल हैं। प्रियम खुद 'गुरु' राहुल द्रविड़ के बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन जब रोल मॉडल चुनने की बात आई तो उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर () का नाम लिया। इसके साथ ही उन्होंने एमएस धोनी को महान बताया है। सोशल मीडिया साइट 'हेलो' पर लाइव चैट के दौरान उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटर प्रियम ने फैन्स से अपने बारे में कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के दौरान वह एक से दो घंटे की ट्रेनिंग कर रहे हैं और फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। प्रियम ने कहा, 'बचपन से ही सचिन तेंडुलकर को फॉलो कर रहा हूं। उनका बड़ा फैन हूं।' दूसरी ओर, राहुल द्रविड़ पर बात करते हुए उन्होंने कहा- उन्होंने हमें शांत रहना और अनुशासन सिखाया है। ये बातें क्रिकेट करियर में बेहद जरूरी हैं। प्रियम गर्ग ने विराट कोहली की क्रिकेट में बदलाव का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि विराट का आक्रामकता ने क्रिकेट को बदलकर रख दिया। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को युवाओं के लिए महान मंच बताया। प्रियम ने कहा- आईपीएल युवाओं के लिए बड़ा मंच है। यहां देश-विदेश के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है। उनके अनुभव का लाभ मिलता है। प्रियम ने अपनी मां के निधन को सबसे बड़ा हादसा बताया है। उन्होंने कहा कि वह उसी समय अंडर-14 टीम में चुने गए थे। उन्होंने दोहरे शतक को करियर का टर्निंग पॉइंट बताया है। उन्होंने फैमिली को रोल मॉडल बताते हुए कहा कि उनके पिता ने हर समय उनका सपॉर्ट किया। साथ ही उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल हार को बड़ी हार बताया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YgmDWI
Share:

खाली स्टेडियमों में IPL? रहाणे ने दिया ये जवाब

नई दिल्लीभारत और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज () ने कहा है कि उन्हें खाली स्टेडियमों में इंडियन प्रीमियर लीग () खेलने से कोई ऐतराज नहीं है बशर्ते इससे क्रिकेटप्रेमियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा इंस्टाग्राम लाइव चैट में उन्होंने कहा ,‘कोरोना महामारी ने सभी को सिखा दिया है कि अप्रत्याशित चीजें हो सकती है। इसलिए हम जो कर रहे हैं, उसी में खुश रहना चाहिए और उसकी अहमियत समझनी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘जहां तक आईपीएल या अन्य खेलों का सवाल है, मेरा मानना है कि यह दर्शकों के बिना खेला जा सकता है। हम सभी ने घरेलू क्रिकेट खाली मैदानों में खेला है तो यह हमारे लिए नया नहीं है।’ रहाणे ने कहा, ‘बेशक हम अपने प्रशंसकों के बिना कुछ नहीं है और यही वजह है कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्हें घर बैठे मैच देखने को मिल रहे हैं तो यह अच्छा है। उनकी सुरक्षा के लिए अगर हमें खाली मैदान में खेलना पड़े तो मैं तैयार हूं।’ यह पूछने पर कि लॉकडाउन में वह समय कैसे बिता रहे हैं, उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी और बेटी को पूरा समय दे रहे हैं। मुख्य कोच के मार्गदर्शन में खेलने को लेकर उत्साहित रहाणे ने कहा, ‘मेरे आदर्श हमेशा से राहुल सर (राहुल द्रविड़) और सचिन सर रहे हैं लेकिन मैं रिकी सर का भी फैन रहा हूं। मैं उनकी बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण की नकल करता था। मैं उनके मार्गदर्शन में खेलने को लेकर उत्साहित हूं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KNyAuU
Share:

कप्तानी की पेशकश: डि विलियर्स ने बताई सच्चाई

मुंबईदक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज (Ab ) ने बुधवार को इस बात से इनकार किया कि राष्ट्रीय टीम ने उनसे टीम की कमान संभालने की पेशकश की थी जबकि कुछ घंटे पहले एक टीवी चैनल ने उनके हवाले से कहा था कि देश के क्रिकेट बोड ने उन्हें यह पेशकश की थी। फैन्स के बीच मिस्टर 360° कहे जाने वाले डि विलियर्स ने ट्वीट किया, ‘रिपोर्टों से लग रहा है कि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने मुझसे टीम की अगुआई करने को कहा था जो सच नहीं है। इन दिनों किस चीज पर विश्वास किया जाए, यह जानना मुश्किल हो रहा है।’ विस्फोटक बल्लेबाज डि विलियर्स ने मई 2018 में सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी की खबरें चल रही हैं। डि विलियर्स (36 वर्ष) के हवाले से स्टार स्पोर्ट्स शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि उनसे ‘क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने फिर से टीम की कप्तानी संभालने की बात पूछी थी।’ दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके पूर्व कप्तान ने कहा कि वह तभी वापसी करेंगे जब उन्हें लगेगा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए अच्छे हैं, हालांकि वह फ्रैंचाइजी टीमों के लिए लगातार खेलते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए सबसे अहम चीज यह है कि मुझे अपनी शीर्ष फॉर्म में होना होगा और साथ ही मेरे साथ में जो खिलाड़ी है, मुझे उससे बेहतर होना होगा। अगर मुझे लगता है कि मैं टीम में जगह बनाने का हकदार हूं तो यह मेरे लिए आसान हो जाएगा क्योंकि इससे मैं महसूस करूंगा कि मुझे अंतिम एकादश का हिस्सा होना चाहिए।’ डि विलियर्स ने कहा, ‘मैं इतने समय से टीम का हिस्सा नहीं हूं और मुझे लगता है कि यह मेरे और अन्य लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है कि मैं अब भी इतना अच्छा खेलता हूं कि टीम में जगह बना सकूं।’ दक्षिण अफ्रीका के कोच ने पहले कहा था कि आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम में डि विलियर्स के नाम पर तभी विचार किया जा सकता है जब वह अच्छी फॉर्म में हों और अपने स्थान के लिए खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करें। लेकिन कोविड-19 महामारी को देखते हुए डि विलियर्स ने कहा कि अगर अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी20 विश्व कप स्थगित होता है तो वापसी को लेकर वह निश्चित नहीं है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zBSW89
Share:

T10 टीम का भारतीय ओनर बैन, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद () ने बुधवार को भारतीय व्यवसायी को प्रतिबंधित कर दिया जो संयुक्त अरब अमीरात में 2018 में हुई टी10 लीग में एक फ्रैंचाइजी के मालिक थे। एक भ्रष्टाचार रोधी जांच में बाधा डालने की बात स्वीकार करने के बाद अग्रवाल के खिलाफ यह फैसला लिया गया। उन्होंने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लघंन की बात स्वीकार करने के बाद सहयोग की पेशकश की जिससे उन पर लगे दो साल के प्रतिबंध में से छह महीने निलंबित सजा है। अग्रवाल कुछ समय के लिए टी10 टीम सिंधिज के मालिक थे, उन्हें संहिता के अंतर्गत 2018 चरण के दौरान भागीदार होने के नाते आरोपित किया गया। भ्रष्टाचार रोधी इकाई की विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार अग्रवाल को अज्ञात ‘मिस्टर एक्स’ के साथ मिलकर सबूत मिटाने के लिए आरोपित किया गया जिन्हें भी प्रतिभागी बताया गया है। आईसीसी के आदेश के अनुसार, ‘अग्रवाल ने ‘मिस्टर एक्स’ को एक दूसरे के बीच हई बातचीत के सारे संदेश ‘डिलीट’ करने को कहा और एसीयू की जांच में शामिल होने से पहले उन्होंने उसका नंबर भी ‘डिलीट’ कर दिया।’ अग्रवाल को आचार संहिता के 2.4.7 अनुच्छेद के अनुसार आरोपित किया गया है जो चल रही जांच में किसी भी दस्तावेज को नष्ट करने, अन्य सूचनाओं को छुपाने या इनसे छेड़छाड़ करने से संबंधित है। आईसीसी के महाप्रबंधक (इंटीग्रीटी) एलेक्स मार्शल ने कहा, ‘अग्रवाल ने हमारी जांच में कई बार बाधा डालने और विलंब करने का प्रयास किया। ऐसा महज एक बार नहीं हुआ। हालांकि उन्होंने यह बात स्वीकार ली और अन्य प्रतिभागियों को लेकर चल रही कई जांच के संबंध में सहायता जारी रखी। जिसका उनकी सजा पर असर पड़ा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Yhi12s
Share:

चहल बोले, तब छक्का मारकर बल्लेबाज ही गेंद लाए

नई दिल्लीकिलर महामारी () की वजह से क्रिकेट में बड़ा बदलाव आ सकता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद () ने कोविड-19 (Covid-19) महामारी के बाद वायरस को फैलने से रोकने के लिए गेंद पर कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल को वैध करने पर विचार कर रही है। हालांकि, इसके पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) और स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) समेत कई क्रिकेटर इसके खिलाफ हैं। अब इस पर () ने जवाब दिया है। ...तो बल्लेबाज ही करे फील्डिंगकरिश्माई भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक चैट में इस पर बड़ा ही मजेदार जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अब इतना कुछ बदलाव हो ही रहा है तो एक और बदलाव कर दो। छक्का लगाने वाले ही बल्लेबाज गेंद वापस भी लेकर आए। साथ ही उन्होंने कहा- लार से गेंद चमकाने से गेंदबाजी में बदद मिलती है। गेंद को स्विंग कराना हो या हवा में ड्रिफ्ट कराना हो। यह गेंद की चमक के हिसाब से होता है। बता दें कि अगर यह बदलाव होता है तो बल्लेबाजों के लिए बैटिंग और भी आसान हो जाएगी। इसी वजह से उन्होंने यह बात कही। वैसलीन से नहीं मिलती मददनेहरा ने कृत्रिम पदार्थों के इस्तेमाल के विचार को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा, ‘एक बात ध्यान रखिए, अगर आप गेंद पर थूक या पसीना नहीं लगाएंगे तो गेंद स्विंग नहीं करेगी। यह स्विंग गेंदबाजी की सबसे अहम चीज है। जैसे ही गेंद एक तरफ से खुरच जाती है तो दूसरी तरफ से पसीना और थूक लगाना पड़ता है।’ उन्होंने फिर समझाया कि कैसे वैसलीन से तेज गेंदबाजों की मदद नहीं हो सकती। नेहरा ने बताया क्यों थूक है जरूरीनेहरा ने कहा, ‘अब समझिए कि थूक की जरूरत क्यों पड़ती है? पसीना थूक से ज्यादा भारी होता है लेकिन दोनों मिलाकर इतने भारी होते हैं कि ये रिवर्स स्विंग के लिए गेंद की एक तरफ को भारी बनाते हैं। वैसलीन इसके बाद ही इस्तेमाल की जा सकती है, इनसे पहले नहीं। क्योंकि यह हल्की होती है, यह गेंद को चमका तो सकती है लेकिन गेंद को भारी नहीं बना सकती।’ हरभजन का ये है कहनाहरभजन भी इस बात से सहमत थे कि थूक ज्यादा भारी होता है और अगर किसी ने ‘मिंट’ चबाई हो तो यह और ज्यादा भारी हो जाता है, क्योंकि इसमें शर्करा होती है। लेकिन जब कृत्रिम पदार्थ के इस्तेमाल की बात है तो वह जानना चाहते हैं कि इसके विकल्प क्या हैं। उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि ‘मिंट’ को मुंह में डाले बिना ही इस्तेमाल किया जाए। शर्करा के थूक में मिलने से यह गेंद को भारी बनाता है। खुरची हुई गेंद भी स्पिनरों के लिए अच्छी होती है जिससे इसे पकड़ना बेहतर होता जबकि चमकती हुई गेंद ऐसा नहीं कर सकती। लेकिन मेरा सवाल है कि अगर आप अनुमति देते हो तो इसकी सीमा क्या होगी?’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35gn8l3
Share:

दिग्गज की बेस्ट टेस्ट टीम, इन 2 भारतीयों को जगह

नई दिल्लीश्रीलंकाई क्रिकेटर दिनेश चंडीमल () ने अपनी ऑल टाइम बेस्ट टेस्ट इलेवन (all time best test 11) का ऐलान किया है। उन्होंने इस टीम में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले () और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान () के रूप में दो इंडियन खिलाड़ियों को चुना है। रोचक बात यह है कि उन्होंने अपनी टेस्ट टीम में ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी टेस्ट प्लेइंग टीमों के किसी खिलाड़ी को नहीं चुना है। उन्होंने ट्विटर पर टीम का ऐलान किया। उन्होंने अपनी टीम में सबसे अधिक अपने देश के 5 खिलाड़ियों को टीम में रखा है, जिसमें कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, रंगना हेराथ, चमिंडा वास और टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले करिश्माई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन शामिल हैं। अपने पूर्व कप्तान यानी महेला जयवर्धने की टीम की कमान सौंपी है। इसके बाद भारत और साउथ अफ्रीका के दो-दो खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड से पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक और वेस्टइंडीज से इकलौते क्रिकेटर ब्रायन लारा इस टीम में हैं। तेज गेंदबाज के रूप में डेल स्टेन और चमिंडा वास, जबकि मुरली और हराथ के रूप में दो स्पिनर हैं। टीम सचिन तेंडुलकर (भारत), एलिस्टर कुक (इंग्लैंड), कुमार संगकारा (श्रीलंका), विराट कोहली (भारत), ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज), महेला जयवर्धने (कप्तान, श्रीलंका), जाक कैलिस (साउथ अफ्रीका), रंगना हेराथ (श्रीलंका), डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका), चमिंडा वास (श्रीलंका), मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3aTUW93
Share:

बीसीसीआई लोकपाल के अनुबंध पर फैसला कब

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के लोकपाल और आचरण अधिकारी डीके जैन () को अब तक शीर्ष अधिकारियों की तरफ से उनका अनुबंध बढ़ाए जाने को लेकर कोई सूचना नहीं मिली है। उनका एक साल का अनुबंध फरवरी में खत्म हो गया था। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) जैन को फरवरी 2019 में लोकपाल सह आचरण अधिकारी नियुक्त किया गया था और अब उनके अनुबंध को बढ़ाने का फैसला बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह पर निर्भर है। न्यायमूर्ति जैन ने बुधवार को कहा, ‘कुछ समय पहले सीईओ (राहुल जौहरी) ने मौखिक रूप से मुझसे पूछा था कि क्या अनुबंध बढ़ाने में मेरी रुचि है और मैंने हां कहा था। लेकिन इसके बाद अब तक उनकी ओर से कोई सूचना नहीं मिली। बेशक अब लाकडाउन के कारण स्थिति अलग है।’ उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई को औपचारिक (लिखित) पेशकश के साथ आने दीजिए और मैं निश्चित रूप से इस पर विचार करूंगा।’ यह पूछने पर कि क्या उन्हें नई शिकायतें मिली है, उन्होंने कहा, ‘मुझे जानकारी नहीं है क्योंकि बीसीसीआई मुझे सूची भेजता है। फिलहाल लाकडाउन के कारण कार्यालय बंद है। मुझे नहीं लगता कि हितों के टकराव का कोई नया मामला है।’ न्यायमूर्ति जैन ने कहा कि उनके पास पांच मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे सही याद है तो चार या पांच मामले लंबित हैं। इनमें से एक मयंक पारिख का हितों के टकराव का मामला है।’ पारिख भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मीडिया अधिकारी रह चुके हैं। पारिख के खिलाफ एक शिकायत यह भी है कि मुंबई में वह छह क्लबों का संचालन करते हैं। बीसीसीआई में न्यायमूर्ति जैन के कार्यकाल की शुरुआत लोकेश राहुल (KL Rahul) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के ‘कॉफी विद करण’ कार्यक्रम के विवाद के साथ हुई थी। इसके बाद उन्होंने हितों के टकराव के कई मामलों की सुनवाई की जिसमें क्रिकेट सलाहकार समिति के पूर्व सदस्यों सचिन तेंडुलकर (), गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण () से जुड़े मामले भी शामिल हैं। फरवरी में शीर्ष परिषद की बैठक के दौरान अलग-अलग लोकपाल और आचरण अधिकारी की नियुक्ति का मामला एजेंडा में था लेकिन इस मामले में अधिक प्रगति नहीं हुई।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SgZtfd
Share:

बेहद टैलंटेड थे सचिन और भी बहुत कुछ हासिल कर सकते थे: कपिल

नई दिल्ली सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) क्रिकेट की दुनिया का बहुत बड़ा नाम है। भारत के इस महान खिलाड़ी ने बल्लेबाजी के तमाम रेकॉर्ड ( Records) अपने नाम किए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक (Sachin 100 International Centuries)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन। वनडे इंटरनैशनल में 10 हजार रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी। बल्लेबाजी का लगभग हर रेकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम है। लेकिन भारत की 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ( on Sachin) का मानना है कि सचिन में जितनी प्रतिभा थी वह और भी काफी कुछ हासिल कर सकते थे। एक रेडियो चैनल से बात करते हुए कपिल ने कहा, 'कई लोग मेरी बातों को गलत समझ लेते हैं। मेरे विचार से सचिन तेंडुलकर भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर रहे हैं। मैं अब भी यही मानता हूं कि उन्होंने जो हासिल किया वह उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकते थे। उन्होंने काफी कुछ हासिल किया है, किसी ने उनसे बेहतर नहीं प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन मैं मानता हूं कि सचिन और भी हासिल कर सकते थे।' कपिल देव ने देश के लिए 24 साल तक खेलने के लिए सचिन तेंडुलकर की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह कोई आसान काम नहीं है। कपिल ने युवाओं को सचिन से सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसे क्रिकेटर रहेंगे क्रिकेटर कभी खत्म नहीं होगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2y00Yri
Share:

डिविलियर्स से टीम की कमान संभालने को कहा था क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने

मुंबई, 29 अप्रैल (भाषा) क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एबी डिविलियर्स को फिर से राष्ट्रीय टीम की कमान संभालने के बारे में पूछा था लेकिन वह राष्ट्रीय टीम में तभी वापसी करना चाहते हैं जब वह अपनी शीर्ष फार्म में हों। विस्फोटक बल्लेबाज डिविलियर्स ने मई 2018 में सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी की खबरें आ रही हैं। डिविलियर्स (36 वर्ष) ने स्टार स्पोर्ट्स शो ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ में कहा, ‘‘मेरी इच्छा है कि मैं दक्षिण अफ्रीका के लिये खेलूं और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका मुझे फिर से टीम की अगुआई करने के बारे में पूछ चुका है। ’’दक्षिण अफ्रीका के लिये 114 टेस्ट, 228 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके पूर्व कप्तान ने कहा कि वह तभी वापसी करेंगे जब उन्हें लगेगा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिये अच्छे हैं, हालांकि वह फ्रेंचाइजी टीमों के लिये लगातार खेलते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिये सबसे अहम चीज यह है कि मुझे अपनी शीर्ष फार्म में होना होगा और साथ ही मेरे साथ में जो खिलाड़ी है, मुझे उससे बेहतर होना होगा। अगर मुझे लगता है कि मैं टीम में जगह बनाने का हकदार हूं तो यह मेरे लिये आसान हो जायेगा क्योंकि इससे मैं महसूस करूंगा कि मुझे अंतिम एकादश का हिस्सा होना चाहिए। ’’डिविलियर्स ने कहा, ‘‘मैं इतने समय से टीम का हिस्सा नहीं हूं और मुझे लगता है कि यह मेरे और अन्य लोगों के लिये भी महत्वपूर्ण है कि मैं अब भी इतना अच्छा खेलता हूं कि टीम में जगह बना सकूं। ’’ दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर ने पहले कहा था कि आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये राष्ट्रीय टीम में डिविलियर्स के नाम पर तभी विचार किया जा सकता है जब वह अच्छी फार्म में हों और अपने स्थान के लिये खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करें।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ySXV4d
Share:

ऐक्टिंग नहीं क्रिकेट था इरफान खान का पहला प्यार

नई दिल्ली भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे शानदार कलाकारों में शुमार का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 53 साल के थे। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में वह कैंसर से जंग हार गए। वह कुछ समय पहले लंदन से इलाज करवाकर लौटे थे। उनके प्रशंसक उन्हें एक मंझे हुए कलाकार के रूप में जानते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को यह मालूम है कि उनका पहला प्यार क्रिकेट था। महज 600 रुपये न होने की वजह से वह सीके नायडू ट्रोफी में शामिल नहीं हो सके। यह अंडर-23 टूर्नमेंट फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शामिल होने की पहली सीढ़ी माना जाता है। साल 2014 के एक इंटरव्यू में इरफान ने माना था कि वह युवावस्था में क्रिकेटर बनना चाहते थे। और तो और उनका चयन सीके नायडू ट्रोफी के लिए भी हो गया था लेकिन पैसों की तंगी के चलते वह इसमें शामिल नहीं हो सके। इरफान ने कहा था, 'मैं क्रिकेट खेलता था और क्रिकेटर ही बनना चाहता था। मैं एक ऑलराउंडर था। जयपुर में अपनी टीम में सबसे युवा था। मैं इसी क्षेत्र में करियर बनाना चाहता था। मैं सीके नायडू टूर्नमेंट के लिए चुना गया। उस समय मुझे पैसों की जरूरत थी और मुझे समझ नहीं आया कि मैं घर पर कैसे मांगू। उस दिन मैंने फैसला किया कि मैं क्रिकेट में भविष्य नहीं बनाऊंगा। मैं उस समय 600 रुपये नहीं मांग सकता था।' इसके बाद इरफान ने नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया। जिसके लिए उन्हें 300 रूपये चाहिए थे। हालांकि उनके पास 300 रुपये भी नहीं थे तब उनके बहन ने उनके लिए पैसों का बंदोबस्त किया। दो क्षेत्रों - क्रिकेट और ऐक्टिंग- के बारे में बात करते हुए इरफान ने कहा था, क्रिकेट छोड़ने का फैसला उन्होंने बहुत सोच-समझकर लिया था। और साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में करियर क्रिकेट के मुकाबले अधिक व्यापक और लंबा होता है। उन्होंने कहा था, 'क्रिकेट छोड़ने का फैसला बहुत सोच-समझकर लिया था। पूरे देश से सिर्फ 11 खिलाड़ी ही खेल सकते हैं। ऐक्टर्स में कोई लिमिट नहीं है। जितना मेहनत करोगे, उतना निखार आएगा।' हालांकि टी20 क्रिकेट को लेकर वह बहुत ज्यादा खुश नहीं थे। उनका मानना था कि इसने खेल को नुकसान पहुंचाया है। वह खेल के परंपरागत रूप के ही फैन थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zALY3i
Share:

लॉकडाउन में इरफान पठान बने भाई के हेयरस्टाइलिस्ट

नई दिल्लीकोरोना वायरस से बचाव के तौर पर पूरे भारत में 3 मई तक लॉकडाउन घोषित है और ऐसे में क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियां अपने-अपने घर पर समय बिता रही हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी अपने घर पर हैं और वह इस दौरान सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव हो गए हैं। इरफान पठान के बडे़ भाई यूसुफ ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने बताया कि उनके बाल इरफान ने काटे हैं। उन्होंने अपने हेयरस्टाइल में 'पहले और बाद में' (Before & After) भी दिखाया है। देखें, यूसुफ ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'पहले और बाद में, अगली तस्वीर में देखें कि बारबर कौन था।' इन तस्वीरों को अभी तक 67 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इससे पहले इरफान ने टिकटॉक पर काफी वीडियो शेयर किए जिसमें वह भाई के साथ भी नजर आए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VLsZLX
Share:

तेंडुलकर, धोनी और कोहली से सीखे उमर: कामरान अकमल

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर कामरान अकमल (Kamran Akmal) को लगता है कि तीन साल का प्रतिबंध झेल रहे उनके छोटे भाई (Umar Akmal) को (Sachin Tendulkar), महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और (Virat Kohli) के मैदान के अंदर और बाहर के आचरण से सीख लेनी चाहिए। उमर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) से पहले भ्रष्ट संपर्कों की जानकारी नहीं देने के लिए तीन साल का प्रतिबंध लगाया है। कामरान ने ‘काउ कॉर्नर क्रॉनिकल्स’ कार्यक्रम में कहा, ‘मेरी उमर को सलाह है कि उसे सीख लेनी चाहिए। अगर उसने गलती की है तो उसे दूसरों से सीखना चाहिए। वह अभी युवा है। जिंदगी में कई विपरीत परिस्थितियां आती हैं।’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन उसे विराट कोहली से जरूर सीख लेनी चाहिए। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरुआती दिनों में विराट अलग तरह का इंसान था और इसके बाद उसने अपना रवैया बदला। देखो वह कैसे विश्व का नंबर एक बल्लेबाज बना।’ कामरान ने कहा कि उनका छोटा भाई तेंडुलकर और धोनी के व्यवहार से भी सीख ले सकता है जो हमेशा विवादों से दूर रहे। उन्होंने कहा, ‘हमारा खुद का बाबर आजम है जो अभी दुनिया के शीर्ष तीन बल्लेबाजों में शामिल है। दूसरा उदाहरण धोनी का है। देखिए कि किस तरह से उसने अपनी टीम की अगुआई की। सचिन पाजी हैं जो हमेशा विवादों से दूर रहे। हमारे सामने ये शानदार उदाहरण हैं।’ कामरान ने कहा, ‘हमें उनके आचरण पर ध्यान देकर उनसे सीखना चाहिए। वे केवल खेल पर ध्यान देते हैं। मैदान के बाहर प्रशंसकों के साथ उनका व्यवहार बहुत अच्छा रहा है और वे खेल के शानदार दूत हैं। हम उनका अनुसरण करके फायदे में ही रहेंगे।’ कामरान ने कहा कि उनके छोटे भाई को कड़ी सजा दी गई जबकि इसी तरह के अपराध के लिए दूसरों को कम सजा दी गई थी। कामरान ने इसके साथ ही उन घटनाओं को याद किया जब वह एशिया कप 2010 में डांबुला में गौतम गंभीर से और फिर 2012-13 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान इशांत से भिड़ गए थे। उन्होंने कहा, ‘यह गलतफहमी और उस समय मैदान के माहौल की वजह से हुआ। गौतम और मैं अच्छे दोस्त हैं क्योंकि हमने ‘ए’ क्रिकेट काफी खेली है। हम नियमित तौर पर मिलते हैं और साथ में भोजन करते हैं।’ कामरान ने कहा, ‘यह सब इसलिए हुआ क्योंकि मैं नहीं समझ पाया कि उसने क्या कहा। बेंगलुरू में इशांत के साथ भी ऐसा ही हुआ। आप जानते हैं कि मैं मैदान पर ज्यादा बात नहीं करता। गौतम और इशांत दोनों बहुत अच्छे इंसान है। हम उनका सम्मान करते हैं और वे हमारा सम्मान करते हैं। मैदान पर जो कुछ हुआ वह वहीं तक सीमित है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ySXTt7
Share:

सहवाग से ज्यादा टैलंटेड था नजीर: शोएब अख्तर

कराची पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का मानना है कि वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) के दौर में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी (Imran Nazir) इस आक्रामक भारतीय से ज्यादा प्रतिभाशाली थे लेकिन ज्यादा समझदार नहीं थे। अख्तर ने यह भी कहा कि उन्हें देश के क्रिकेट प्रशासन से भी सहयोग नहीं मिला। अख्तर को लगता है कि पाकिस्तान ने नजीर की प्रतिभा की कद्र नहीं की। उन्होंने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इमरान नजीर उतने समझदार थे जितने सहवाग। मुझे नहीं लगता कि सहवाग में इतनी प्रतिभा थी, जितनी नजीर में थी। प्रतिभा के मामले में कोई तुलना नहीं हो सकती। ’ उन्होंने कहा, ‘जब उसने भारत के खिलाफ एक अभ्यास मैच में आक्रामक शतक लगाया था तो मैंने इमरान नजीर को लगातार खिलाने की बात कही लेकिन प्रशासन ने बात नहीं सुनी।’ नजीर ने पाकिस्तान के लिए केवल आठ टेस्ट मैच खेले और उनमें 427 रन बनाए जबकि 79 वनडे में उन्होंने देश के लिए 1895 रन जोड़े। वहीं सहवाग ने भारत के लिये 104 टेस्ट में 8586 रन और 251 वनडे में 8273 रन बनाए। रावलपिंडी एक्सप्रेस (Rawalpindi Express) ने पाकिस्तान क्रिकेट अधिकारियों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास जो खिलाड़ी थे, उनकी उन्होंने ठीक से कद्र नहीं की। अख्तर ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम नहीं जानते कि अपनी प्रतिभाओं का ख्याल कैसे रखा जाए। हमारे पास इमरान नजीर (Imran Nazir) के रूप से वीरेंदर सहवाग से ज्यादा बेहतर खिलाड़ी हो सकता था। वह सभी शॉट बेहतरीन तरीके से खेलते थे और एक अच्छे फील्डर भी थे। हम उनका अच्छी तरह इस्तेमाल कर सकते थे लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके।’ उन्होंने कहा कि नजीर के करियर में पूर्व महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने अहम भूमिका निभाई । उन्होंने कहा, ‘जब भी इमरान नजीर अच्छा खेलता, तो यह जावेद मियांदाद की वजह से होता। जब भी वह खराब शॉट खेलता तो जावेद भाई उसे संदेश भेजते।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3aKnqC0
Share:

रसेल ने जब 'देसी बॉयज' बन गाया- सुबह होने ना दे

नई दिल्लीवेस्ट इंडीज के स्टार ऑलराउंडर आज यानी 29 अप्रैल 2020 को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। करियर में अभी तक 1 टेस्ट, 56 वनडे और 49 टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने वाले रसेल के बर्थडे पर उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। 19 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रसेल का यह वीडियो उनकी आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने शेयर किया है। वीडियो में रसेल बॉलिवुड फिल्म 'देसी बॉयज' गाना 'सुबह होने ना दे' गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के उनके साथी दिनेश कार्तिक भी नजर आ रहे हैं। देखें, टी20 में वह कमाल के क्रिकेटर हैं और यही फॉर्मेट अब उनकी पहचान भी बन गया है। यही वजह है कि देश-विदेश की टी20 लीग में खेलते हैं। वह भारत में होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के अलावा पाकिस्तान सुपर लीग और बांग्लादेश की टी20 लीग में भी खेलते हैं। रसेल ने करियर में अभी तक 1 टेस्ट, 56 वनडे और 49 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। वनडे में उन्होंने 56 मैचों में 1034 रन बनाए और 70 विकेट लिए। वहीं, टी20 इंटरनैशनल में उन्होंने 540 रन बनाए और 26 विकेट झटके। उन्होंने एकमात्र टेस्ट में 1 विकेट लिया और 2 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3eUhWYu
Share:

हसी ने अपनी टीम में धोनी को नहीं चुना, क्यों

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने बुधवार को भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग, दिग्गज सचिन तेंडुलकर और वर्तमान कप्तान विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट में अपनी ‘सर्वश्रेष्ठ विरोधी एकादश’ में शामिल किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 2005 से 2013 तक टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले हसी ने उन खिलाड़ियों को अपनी एकादश में जगह दी है जिनके खिलाफ उन्होंने टेस्ट मैच खेले। इस 44 वर्षीय क्रिकेटर ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज के लिये मशहूर सहवाग और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को अपनी सलामी जोड़ी बनाया है। मध्यक्रम में उन्होंने ब्रायन लारा, तेंडुलकर, कोहली, जाक कैलिस और कुमार संगकारा को रखा है। हसी ने तेंदुलकर और कोहली को बल्लेबाजी क्रम में चौथे और पांचवें नंबर पर रखा है। उनके गेंदबाजी आक्रमण में साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल, इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और श्रीलंकाई स्पिन दिग्गज मुथैया मुरलीधरन शामिल हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कहा कि उनके लिये चेन्नै सुपरकिंग्स के उनके पूर्व साथी महेंद्र सिंह धोनी को बाहर रखना मुश्किल था। उन्होंने हालांकि अपने फैसले को सही बताया कि क्योंकि खेल के लंबे प्रारूप को देखते हुए उन्होंने धोनी पर संगकारा को प्राथमिकता दी। हसी ने कहा, ‘कुमार संगकारा, महेंद्र सिंह धोनी और एबी डिविलियर्स को लेकर मुझे काफी माथापच्ची करनी पड़ी। लेकिन मेरा मानना है कि धोनी और डि विलियर्स ने टी20 और वनडे में अधिक प्रभाव छोड़ा है। संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में काफी प्रभाव छोड़ा है।’ हसी से ग्लेन मैकग्रा, शेन वॉर्न और ब्रेट ली जैसे गेंदबाजों का नेट्स पर सामना करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत मुश्किल होता था। उन्होंने कहा, ‘अगर आपने नेट सत्र आसानी से झेल दिया तो फिर आप टेस्ट क्रिकेट की कैसी भी परिस्थिति से पार पा सकते हो। मैं जब खेला करता था तब यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की वास्तविक मजबूती थी।’ माइकल हसी की सर्वश्रेष्ठ विरोधी एकादश : वीरेंदर सहवाग, ग्रीम स्मिथ, ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, जॉक कैलिस, कुमार संगकारा, डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल, जेम्स एंडरसन, मुथैया मुरलीधरन


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3aNoIw7
Share:

Tuesday, April 28, 2020

WC के लिए भारत से बंटे पॉइंट्स, पाक नाराज

नई दिल्लीपाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने भारत और पाक महिला टीमों के बीच बराबर वनडे चैंपियनशिप अंक बांटने के आईसीसी के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। हमारी सहयोगी वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मारूफ ने कहा कि की लीगल टीम इस फैसले को समझ रही है और अगर जरूरी हुआ तो चुनौती देगी। भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों को आईसीसी महिला वनडे चैंपियनशिप 2017-20 के तहत सात राउंड में छठे राउंड के मुकाबले खेलने थे। इसके पॉइंट्स से उन्हें 2021 वर्ल्ड कप के लिए सीधे जगह बनाने का मौका मिलता लेकिन फिलहाल दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्ते ठीक नहीं हैं। पढ़ें, मारूफ ने मंगलवार को पीसीबी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा, 'यह फैसला निराशाजनक है, क्योंकि हम लंबे समय से भारत के खिलाफ खेलने का इंतजार कर रहे थे। भरोसा है कि पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड भी इसके लिए तैयारी कर रहा था। मुझे याद है कि हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इससे काफी दुख हुआ।' दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध ठीक नहीं होने के कारण द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज को टाला हुआ है। इससे भारत-पात मुकाबले नहीं होने के कारण आईसीसी ने छह अंकों को भारत तथा पाकिस्तान के बीच बराबर बांटने का निर्णय लिया था। इसके साथ ही भारत ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वॉलिफाइ कर लिया था। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और मेजबान न्यूजीलैंड की महिला टीमें भी वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाइ कर चुकी हैं। पाकिस्तान का वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर में मुकाबला श्रीलंका के साथ जुलाई में होना है। हालांकि घातक कोरोना वायरस के कारण श्रीलंका ने इस बारे में फिलहाल कोई फैसला नहीं किया है। पढ़ें, 28 साल की पाक कैप्टन ने कहा, 'भारत-पाकिस्तान के मैच हमेशा से बहुत ही शानदार रहे हैं और दर्शकों ने भी अच्छा सपॉर्ट किया है। हमने हमेशा भारत के खिलाफ खेलने की इच्छा दिखाई और पाकिस्तान ने हमेशा राजनीति को खेल से दूर रखा है। यह निराशाजनक था कि हमें वे मैच नहीं मिले। हम पॉइंट्स टेबल में नंबर-5 पर थे। अगर हम खेलते और जगह नहीं बना पाते तो शायद क्रिकेटर के तौर पर और एक टीम के रूप में भी इसे स्वीकार करना आसान होता।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2y8nmyB
Share:

अचानक क्यों बेपरवाह हो गए इरफान पठान!

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी ऐक्टिव हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर वीडियो और मेसेज पोस्ट करते रहते हैं। उनके मेसेज को बहुत पसंद किया जाता है। बुधवार सुबह भी उन्होंने एक शे'र पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'थक गया हूं परवाह करते करते, जब से बे-परवाह हुए सुकूं में हैं।' इरफान ने बुधवार सुबह-सुबह यह ट्वीट किया। अब इरफान किससे बेपरवाह हुए यह तो पता नहीं लेकिन उनके इस ट्वीट को पसंद काफी किया जा रहा है। कोरोना वायरस के कारण सारी दुनिया में खेल गतिविधियां बंद हैं। बाकी क्रिकेटरों की तरह इरफान भी घर पर ही हैं। उन्होंने इससे पहले भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रियता दिखाई है। रमजान के पहले दिन उन्होंने वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लोगों से घरों पर रहकर ही इबादत करने की सलाह दी थी। इरफान ने कहा था, 'कुछ लोग कह रहे हैं कि यह रमजान रब की ओर से इम्तिहान है, यह बहुत मुश्किल है लेकिन मेरी नजर में यह एक मौका है। काम के चलते हम अच्छी तरह इबादत नहीं कर पाते थे। अब हम घर पर ही रहेंगे और अच्छी तरह इबादत कर पाएंगे।' उन्होंने इससे पहले भी कोरोना काल में लोगों से घर पर ही रहने की गुजारिश की थी। उन्होंने कहा था कि यह मत सोचो कि मस्जिद जाने से रोका जा रहा है, यह सोचो कि हर घर को मस्जिद बना दिया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2SjuPBJ
Share:

कर्नाटक के अरुण कुमार US क्रिकेट टीम के नए कोच

चेन्नैकर्नाटक के पूर्व बल्लेबाज जे. अरुण कुमार मंगलवार को अमेरिकी क्रिकेट टीम के कोच नियुक्त किए गए। कोच के तौर पर वह इससे पहले कर्नाटक की टीम के साथ कई वर्षों तक जुड़े रहे हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाजी कोच भी रह चुके हैं। अमेरिकी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इयान हिगिंस ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘रणजी ट्रोफी और आईपीएल के पूर्व कोच, पूर्व फर्स्ट क्लास क्रिकेटर जे अरुण कुमार को पुरुष टीम का मुख्य कोच बनाया गया था।’ देखें, अरुण कुमार ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 7,200 से अधिक जबकि लिस्ट ए मैचों में 3,000 से अधिक रन बनाए। उन्होंने 2013-14 और 2014-15 के सत्र में रणजी ट्रोफी, विजय हजारे ट्रोफी और ईरानी कप में कर्नाटक का शानदार नेतृत्व किया था। 45 साल के अरुण ने कोच बनने के बाद खुशी जहिर करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अमेरिका को टेस्ट खेलने वाला देश बनाना है। उन्होंने कहा, ‘मैंने लंबे, मध्य और अल्पकालिक लक्ष्य बनाए हैं। मेरी हालांकि असली लक्ष्य यह होगा कि अमेरिका आने वाले दिनों में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले देशों में शामिल हो। यह एक दूर का लक्ष्य है, फिलहाल मेरा ध्यान वर्ल्ड कप लीग पर होगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bNA4Bu
Share:

पाक क्रिकेटर की पत्नी ने चुराया खाना, वीडियो वायरल!

नई दिल्लीपाकिस्तान टीम के विकेटकीपर उमर अकमल (Umar Akmal) पर एक दिन पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऐंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद 3 साल का प्रतिबंध लगाया। अकमल के खिलाफ पीसीबी की अनुशासनात्मक समिति मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच कर रही थी। अब सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जो महिला पाकिस्तानी सुपर लीग (PSL) के दौरान खाना पैक कर रही है वह कोई और नहीं, बल्कि उमर अकमल की वाइफ (Noor Amna) हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो 2019 का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सुपर लीग के एक मैच के दौरान पाकिस्तान के महान स्पिनर अब्दुल कादिर (Abdul Qadir) की बेटी और उमर अकमल वाइफ ने खाना चोरी किया था। वीडियो शेयर करने वाले ट्विटर हैंडल ने लिखा- नूर अम्ना, जो महान हैं और हैं, कराची के नैशनल स्टेडियम में खाना चोरी करते कैमरे में कैद हुईं। वीडियो में दिख रहा है कि महिला अपने साथ लाई गई पॉलीथिन में एक-एक करके सभी सभी डिशेज को पैक कर रही है। इस पुराने वीडियो पर लोग पाकिस्तानी क्रिकेटर को खूब खरी खोटी सुना रहा हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि खाना पैक करने वाली महिला उमर अकमल की वाइफ ही हैं। पढ़ें- उल्लेखनीय है कि उमर पर बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता की धारा 2.4. 4 के तहत फरवरी में हुए दो मामलों के तहत आरोप लगाए गए। दोनों मामले पाकिस्तान की टी20 लीग पीएसएल से जुड़े हैं। अकमल ने पाकिस्तान के लिए अब तक 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले। उनके नाम टेस्ट में 1003, वनडे में 3194 और टी20 इंटरनैशनल में कुल 1690 रन हैं। उन्होंने 2009 में पाकिस्तान के लिए इंटरनैशनल डेब्यू किया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zyOuqM
Share:

हेयरकट से कोरोना कन्फ्यूज, फोटो हो रही वायरल

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेटर अपने खेल के अलावा अपने शानदार ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं। दिग्गज स्पिनर () को ही ले लिया जाए। कोरोना वायरस (Coronavirus) के मुश्किल वक्त में वह सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव हैं। वह क्रिकेट सहित तमाम मुद्दों पर रोज कुछ न कुछ रोचक तस्वीरें या वीडियो शेयर करते रहते हैं। फैन्स के बीच टर्बनेटर नाम से मशहूर इस करिश्माई स्पिनर ने इस क्रम में एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में एक नाई एक आदमी को हेयरकट कर रहा है। नाई ने युवक के सिर पर एक पोट्रेट बना दी। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि सिर पर मूछ, चश्मा और हूबहू आगे के जैसे बाल सिर के पीछे बना हुआ दिख रहा है। हरभजन ने लिखा- इससे कोरोना वायरस भी कन्फ्यूज होगा कि किस तरफ से अंदर घुसे। उल्लेखनीय है कि दुनिया किलर महामारी कोरोना वायरस से जूझ रही है। दुनिया में दो लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों लोग इस संक्रमण से जूझ रहे हैं। इसकी वजह से दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस महामारी ने क्रिकेट सहित तमाम खेलों पर भी ब्रेक लगा दिया है। अगर यह वायरस नहीं फैला होता तो हरभजन समेत तमाम क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेल रहे होते। बता दें कि यह टूर्नमेंट अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2VKMLYj
Share:

इनके बयान से निराश होंगे अश्विन-पुजारा जैसे खिलाड़ी

लंदनइंग्लैंड के पूर्व कप्तान () का मानना है कि इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड () को से प्रभावित मौजूदा सत्र को छोटा करने के अलावा अगले दो साल तक विदेशी खिलाड़ियों के करार को रद्द करने पर विचार करना चाहिए ताकि लागत को कम किया जा सके। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण ईसीबी ने पहले ही एक जुलाई तब सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों पर रोक लगा दी है। इस फैसले का मतलब हुआ कि काउंटी मुकाबले के नौ दौर के मैचों का आयोजन नहीं हो सकेगा। इससे काउंटी टीमों को साढ़े 8 करोड़ पाउंड (आठ अरब रुपये से अधिक) का नुकसान होगा। वॉन ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘आपको हर उस चीज पर नजर रखनी होगी जहां से आप कुछ बचत कर सकते है।’ उन्होंने कहा, ‘परंपरावादी लोगों को इससे परेशानी हो सकती है लेकिन ये अभूतपूर्व समय हैं।’ उन्होंने कहा, ‘क्या अगले दो वर्षों में आप चार दिवसीय मैचों को बिना विदेशी खिलाड़ी के नहीं देख सकते हैं?’ कई काउंटी टीमों ने पहले ही विदेशी खिलाड़ियों के करार को रद्द कर दिया है जिसमें भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन भी शामिल है। वॉन 2003 से 2008 तक इंग्लैंड का नेतृत्व किया था। उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप को 14 से 10 मैच का करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा, ‘चार दिवसीय मैच में खर्च होता है। अगले दो साल तक आप 14 की जगह 10 मैच करा सकते है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई परेशानी होनी चाहिए।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yTuJK5
Share:

कैसे की पृथ्वी की मदद? सचिन ने दिया जवाब

नई दिल्लीअपने क्रिकेट करियर के दौरान आदर्श खिलाड़ी के रूप में पहचान बनाने वाले मास्टर ब्लास्टर () ने युवा बल्लेबाज () का उस समय मार्गदर्शन किया था जब वह खराब दौर से गुजर रहे थे। बीस साल के साव ने टेस्ट करियर का शानदार आगाज करते हुए पदार्पण मैच में शतक ठोका था। वह ऐसा करने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बने थे। टखने की चोट और डोप परीक्षण में नाकाम रहने के बाद उन्हें 16 महीने तक खेल के मैदान से दूर रहना पड़ा। भारतीय क्रिकेट जगत में उनमें अनुशासन की कमी को लेकर भी चर्चा थी। ऐसे में तेंडुलकर ने साव से बातचीत कर उनके करियर को सही दिशा में ले जाने में मदद की। तेंडुलकर ने कहा, ‘हां, यह सच है। पिछले कुछ वर्षों में पृथ्वी (साव) से मेरी कई बार बात हुई है। वह बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और मैं उनकी मदद करके खुश हूं। मैंने उनसे क्रिकेट और इस खेल से बाहर की जिंदगी के बारे में बात की।’ पढ़ें- इसलिए सचिन रखते हैं हर बात गोपनीयतेंडुलकर से जब पूछा गया कि उन्होंने साव को क्या बताया तो वह इस बारे में बात करने में सहज नहीं दिखे। इस महान खिलाड़ी ने कहा, ‘मेरा मानना है कि अगर किसी युवा ने मुझसे संपर्क किया है और मार्गदर्शन मांगा है तो कम से कम मेरी ओर से गोपनीयता बरकरार रहना चाहिए। ऐसे में मैं आपको यह नहीं बताना चाहूंगा कि किस मुद्दे पर बातचीत हुई थी।’ साव ने हालांकि बाद में बताया था कि उन्हें मुंबई के इस सीनियर खिलाड़ी का मार्गदर्शन मिला था। पृथ्वी चाहें तो बात कर सकते हैं मदद के बारे मेंतेंडुलकर ने कहा, ‘ठीक है, अगर पृथ्वी इसके बारे में बात करना चाहते हैं, तो यह उनकी मर्जी है।’ तेंडुलकर ने व्यक्तिगत स्तर पर कई युवा क्रिकेटरों का मार्गदर्शन किया है, लेकिन उन्होंने कभी उसका खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने व्यक्तिगत स्तर पर बहुत सारे युवाओं से बात की है और उनका मार्गदर्शन किया है। अगर किसी को लगता है कि मैं उन्हें उनके खेल के बारे में मार्गदर्शन देने में मदद कर सकता हूं, तो मैं हमेशा तैयार रहता हूं।’ पढ़ें- ने भी ली थी सलाहसाव के अलावा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी बांग्लादेश के खिलाफ पिछले साल नवंबर में गुलाबी गेंद से खेले गये टेस्ट से पहले सुझाव लिया था। कोहली ने कहा था, ‘मैंने पहले दिन के खेल के बाद सचिन पाजी से बात की और उन्होंने एक बहुत ही दिलचस्प बात कही। उन्होंने कहा था कि गुलाबी गेंद के साथ आपको दूसरे सत्र को सुबह के सत्र की तरह लेना चहिए। क्योंकि इस समय अंधेरा हो रहा होता है और गेंद स्विंग होने लगती है।’ कोहली इस मैच में शतक लगाकर दिन-रात्रि टेस्ट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने थे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cVCHRK
Share:

'गुरु' लक्ष्मण ने ली बंगाल टीम की ऑनलाइन क्लास

कोलकातापूर्व भारतीय बल्लेबाज () ने मंगलवार को रणजी ट्रोफी उप विजेता बंगाल के बल्लेबाजों के लिए अपने पहले ऑनलाइन सत्र का संचालन किया। इस सत्र के दौरान लक्ष्मण ने मानसिक पहलुओं पर जोर दिया। अभिषेक रमन और काजी जुनैद सैफी के साथ लक्ष्मण ने 45-45 मिनट के दो अलग अलग सत्र का संचालन किया। इस दौरान बंगाल के कोच अरुण लाल, क्रिकेट संचालन मैनेजर जायदीप मुखर्जी और राज्य की अंडर-23 टीम के कोच सौराशीष लाहिड़ी भी मौजूद थे। पिछले सत्र में अच्छी शुरुआत करने वाले सलामी बल्लेबाज रमन को बताया गया कि किस तरह विफलताओं से निपटा जाता है और कैसे दोबारा आत्मविश्वास हासिल किया जाता है। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) द्वारा जारी बयान में रमन ने कहा, ‘हमने अपने पिछले सत्र के बारे में बात की। सत्र के दौरान मेरी मानसिकता कैसी रही। इस सत्र में काफी कुछ सीखने को मिला और पता चला कि सत्र के दौरान आने वाले उतार चढ़ाव को देखते हुए मानसिक तैयारी कैसे करनी है।’ रमन ने सत्र की शुरुआत केरल और आंध्र के खिलाफ लगातार दो शतक के साथ की लेकिन अंतत: 10 पारियों में 25.37 के औसत से 406 रन ही बना पाए। लक्ष्मण ने बताया कि खराब शॉट खेलने से बचने के लिए कैसे अपने दिमाग को नियंत्रित किया जाए और साथ ही गेंदबाजी की अनुकूल पिचों पर पहले घंटे में बल्लेबाजी की अहमियत के बारे में भी बताया। पदार्पण करते हुए दो मैच खेलने वाले काजी को लक्ष्मण ने बताया कि कैसे आयु वर्ग के क्रिकेट से सीनियर स्तर पर आने के बदलाव से आसानी से निपटा जा सकता है। काजी ने कहा, ‘आज का सत्र बेहद महत्वपूर्ण और उपयोगी था। लक्ष्मण मेरे साथ अपने अनुभव साझा कर रहे थे, कैसे नर्वस होना सामान्य चीज है, संदेह हो सकता है लेकिन साथ ही अपने और अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने की जरूरत है।’ कैब ऑनलाइन सत्र जारी रखेगा जिसमें शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा। बंगाल की टीम 13 साल के पहली बार रणजी ट्रोफी फाइनल में पहुंची थी, लेकिन इस दौरान उसे सबसे अधिक शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने ही निराश किया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YoQnRx
Share:

Cricketers and their adorable pets during lockdown

Cricketers and their adorable pets during lockdown




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/35cQSPH
Share:

युवराज ने मारा था ताना, बुमराह ने यूं दिया जवाब

नई दिल्लीकोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन जारी है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। ऐसे मुश्किल वक्त में क्रिकेटर फैन्स से रूबरू होने के लिए इस्टाग्राम लाइव चैट का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में दिग्गज ऑलराउंडर () और तेज गेंदबाज () इस्टाग्राम पर लाइव आए। इस दौरान युवराज सिंह ने जसप्रीत बुमराह को महज तेज गेंदबाज होने का जाना मारा। उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि आप वर्ल्ड कप नंबर वन गेंदबाज हैं, लेकिन बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाते। टेस्ट में 32 रन बनाए हैं और 10 रन (नाबाद) सर्वश्रेष्ठ स्कोर है, जबकि वनडे में कुल 19 रन बनाए हैं और टी-20 इंटरनैशनल में 8 रन हैं। कोई बड़ी पारी नहीं है।' युवराज सिंह का तानाइस पर जसप्रीत बुमराह ने कहा, 'मेरी उतनी बैटिंग नहीं आती। यह तो अच्छी बात है ना। अगर मेरी बैटिंग आती मतलब टीम स्ट्रगल कर रही है।' साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि पैट कमिंस को उन्होंने दर्शनीय छक्का जड़ा था। इस पर युवराज भी सहमत थे। साथ ही बुमराह ने युवराज सिंह से शिकायत करते हुए कहा था कि आपने तो कभी बल्ला नहीं दिया, माही भाई ने मुझे बैट दिया था। अब वह टूट गया है, लेकिन उससे रन बने थे। शिकायत पर बताई धांसू बैटिंग की कहानीइसके साथ ही बुमराह ने विजय हजारे ट्रोफी 2017 में गोवा के खिलाफ 24 गेंदों में बनाए गए धमाकेदार नाबाद 42 रनों की कहानी बताई। उन्होंने कहा, ' आपको अच्छी बातें याद ही नहीं रहती हैं। मैंने 2017 में गोवा के खिलाफ धांसू बैटिंग की थी। तेज गेंदबाजों को आगे बढ़कर छक्के जड़े थे। इसका वीडियो शेयर कर दूंगा अगर आप कहें तो, लेकिन पता नहीं गेंदबाज को यह अच्छा लगेगा कि नहीं।' खास मांग पर यह रहा वीडियोअब बुमराह ने इस मैच का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए युवी को टैग किया। उन्होंने लिखा- युवराज सिंह की खास मांग पर 2017 में खेली गई जसप्रीत बुमराह की मैच विनिंग पारी का वीडियो। इस मैच में बुमराह ने 4 चौके और 3 छक्के जड़े थे और उनकी टीम 78 रनों से विजयी रही थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cVo6Wx
Share:

क्रिस गेल ने सरवन से कहा तुम कोरोना वायरस से भी बुरे हो

जमैकावेस्ट इंडीज के टीम के साथी रहे रामनरेश सरवन (Ramnaresh Sarwan) और (Chris Gayle) के बीच संबंधों में कड़वाहट खुलकर सामने आ गई है। गेल ने पूर्व मिडल-ऑर्डर बल्लेबाज पर खुलकर हमला बोला है। गेल ने सरवन को सांप (Sarwan Snake Gayle) तक कह दिया। गेल को इस साल कैरेबियाई प्रीमियर लीग में जमैका तालावाह्स ने अपनी टीम में नहीं रखा था और बाएं हाथ के बल्लेबाज ने आरोप लगाया कि सरवन ने ही उनके और फ्रैंचाइजी के बीच दूरी पैदा की। सलामी बल्लेबाज ने दावा किया किया सरनवन फ्रैंचाइजी पर कंट्रोल करना चाहते थे और इसी वजह से उन्होंने गेल को टीम से बाहर करवाया। गेल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया उसमें उन्होंने कहा, 'सरवन, तुम फिलहाल कोरोना वायरस से भी बुरे हो।' गेल ने आगे कहा, 'तो तलावाह्स के साथ मेरा घटनाक्रम हुआ है, उसमें तुम्हारी बड़ी भूमिका है क्योंकि तुम और फ्रैंचाइजी बहुत करीब हो। मेर पिछले बर्थडे पर तुम जमैका में थे, बड़े भाषण दे रहे थे। बता रहे थे कि हमारी दोस्ती कहां तक पहुंची है।' गेल ने आगे कहा, 'सरवन तुम एक सांप हो। तुम बड़ी सजा के लायक हो। तुम बहुत अपरिपक्व हो। तुम अब भी लोगों की पीठ में छुरा घोंप रहे हो। तुम्हारा कब बदलने का इरादा है? ''यूनिवर्सल बॉस' के सामने आने और 'यो क्रिस' कहने के बारे में सोचना भी मत क्योंकि मैं तुम्हें सीधे-सीधे कह रहा हूं, अब खत्म।' गेल ने अपने पहले चार सीपीएल सीजन तलावाहस के साथ खेले और इसके बाद वह अगले दो सीजन सेंट कीट्स और नेविस प्रैट्रिओट्स के लिए खेले। वह पिछले सीजन में तलावाहस मार्क्यू प्लेयर के रूप में लौटे थे इसके बाद फ्रैंचाइजी के साथ अनबन के चलते उन्हें बाहर होना पड़ा और वह सेंट जोंस लूसिया जूकस के साथ अगले सीजन के लिए जुड़ गए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cVZqgI
Share:

बचपन में चोट लगने से गंवाई थी एक उंगली: पार्थिव

नई दिल्ली भारत के सीनियर विकेटकीपर खिलाड़ी के बारे में यह बात कम ही लोगों को पता होगी कि उनके एक हाथ की उंगली नहीं हैं। हाल में एस इंस्टाग्राम लाइव चैट पर पार्थिव ने इस बात का खुलासा किया। उनके बाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली एक दुर्घटना में कट गई थी। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने बताया, 'जब मैं सिर्फ 6 साल का था, तब मेरे बाएं हाथ की यह छोटी उंगली दरवाजे में आ गई थी और इसे काटना पड़ा।' इस चैट सेशन में पार्थिव ने बताया, '9 उंगलियों से विकेटकीपिंग करना उनके लिए कितना मुश्किल भरा था। हाथ में एक उंगली न होने के चलते विकेट कीपिंग ग्लब्स पहनने में उन्हें दिक्कत होती थी। शुरुआत में ग्लब्स की एक उंगली (ग्लब्स का फिंगर कवर) लटक जाया करती थी। बाद में उन्होंने इस टेप लगाना शुरू कर दिया, ताकि यह ग्लब्स से साथ जुड़ी रहे। लेकिन इस लेफ्टहैंडर बल्लेबाज को गर्व है कि उन्होंने 9 उंगलियों के बावजूद भी विकेटकीपिंग में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है।' 35 वर्षीय पार्थिव ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि अगर मेरी सभी उंगलियां होतीं तो मैं कैसा परफॉर्म करता। लेकिन जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे गर्व महसूस होता है कि मैंने 9 उंगलियों के बावजूद देश का प्रतिनिधित्व किया है।' बता दें पार्थिव पटेल ने साल 2002 में सौरभ गांगुली की कप्तानी में अपने इंटरनैशनल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें 2003 वर्ल्ड कप टीम में भी चुना गया था। साल 2018 में पार्थिव ने टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर वापसी की थी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ye30Pc
Share:

लिन ने कहा, इस साल नहीं होना चाहिए टी20 विश्व कप

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज क्रिस लिन () का मानना है कि इस साल उनके देश में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टी20 विश्व कप () का आयोजन नहीं होना चाहिए क्योंकि कोविड-19 (Covid-19) महामारी को देखते हुए मेहमान टीमों के लिए चीजों का इंतजाम करना बुरे सपने की तरह होगा। तीस साल के इस बल्लेबाज ने कहा कि प्रशासक इस संकट की भयावहता (Coronavirus Pandemic) को स्वीकार करके अच्छा काम करेंगे जिसके कारण दुनिया भर में दो लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। लिन ने ‘फॉक्स स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘मेरा निजी नजरिया है कि नहीं (टी20 विश्व कप का आयोजन नहीं होना चाहिए) (There Should be no T20 world cup this year)’। टी20 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इस प्रतियोगिता के लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। लिन ने कहा, ‘बेशक हम प्रार्थना कर रहे हैं कि इसका आयोजन हो लेकिन हमें उसका सामना करना होगा जो हमारे सामने होगा।’ लिन ने इसके बाद उन चुनौतियों का जिक्र किया जिनका सामना आयोजकों को टूर्नमेंट का आयोजन करने की स्थिति में करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘दुनिया भरे से यहां टीमों को बुलाना बुरे सपने की तरह हो सकता है।’ इस बल्लेबाज ने कहा, ‘होटल, यात्रा, टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले हफ्तों तक टीमों को होटल में रखना, ये चीजें काफी मुश्किल हो सकती हैं।’ इस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के वेतन में कटौती की संभावना के बारे में पूछे जाने पर लिन ने कहा, ‘किसी को भी वेतन में कटौती पसंद नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि खेल की बेहतरी के लिए आपको वास्तविकता का सामना करना पड़ेगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Sem63P
Share:

न्यूजीलैंड के इयन स्मिथ और सोफी डिवाइन को अवॉर्ड

ऑकलैंड न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज को क्रिकेट में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मंगलवार को बर्ट सटक्लिफ पदक से सम्मानित किया। कोविड-19 महामारी के कारण पुरस्कार समारोह का ऑनलाइन आयोजन किया गया। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले डेवोन कॉनवे को पुरस्कारों के पहले दिन क्रमश: महिला एवं पुरुष वर्ग में 'ड्रीम 11 सुपर स्मैश प्लेयर ऑफ द ईयर' पुरस्कार दिया गया। न्यूजीलैंड क्रिकेट अगले तीन दिन तक अन्य पुरस्कारों का वितरण करेगा। इनमें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाना वाला सर रिचर्ड हैडली पदक भी शामिल है, जो शुक्रवार को दिया जाएगा। घरेलू स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए दी जाने वाली ट्रोफी और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ घरेलू क्रिकेटर का पुरस्कार बुधवार को दिया जाएगा। स्मिथ को न्यूजीलैंड क्रिकेट के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने आभासी तौर पर पुरस्कार सौंपा। इस 63 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 1980 से 1992 तक न्यूजीलैंड की तरफ से 63 टेस्ट और 98 एकदिवसीय मैच खेले थे। स्मिथ को दिया गया पुरस्कार पूर्व टेस्ट खिलाड़ी बर्ट सटक्लिफ के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने अपने देश की तरफ से 42 टेस्ट मैच खेले थे। स्मिथ से पहले यह पुरस्कार वाल्टर हैडली, मर्व वालेस, जॉन रीड, ग्राहम डाउलिंग, सर रिचर्ड हैडली और इवान चैटफील्ड हासिल कर चुके हैं। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद कॉमेंटेटर बने स्मिथ ने कहा, 'मैं आभारी हूं। इस सूची में जुड़ने से मैं भावुक हो गया हूं। मुझे अब भी सर रिचर्ड हैडली की गेंदों के सामने विकेटकीपिंग करना, मार्टिन क्रो को बल्लेबाजी करते हुए देखना याद है।' उन्होंने कहा, 'मुझे टेस्ट क्रिकेट में बिताया हर पल अच्छा लगता है। ब्रैंडन मैकुलम का तिहरा शतक हमेशा मेरे जेहन में रहेगा। लॉर्ड्स, होबार्ट में टेस्ट मैचों में जीत, रोस टेलर के 290 रन और विश्व कप फाइनल कभी नहीं भुलाए जा सकते हैं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2zxcPNG
Share:

वॉर्न को अपने इशारों पर नचाते थे तेंडुलकर: ब्रेट ली

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज दुनिया के महान बल्लेबाज की बैटिंग तकनीक की तारीफ की है। ली ने एक टीवी कार्यक्रम में बताया कि सचिन दिग्गज स्पिनर के सामने भी इतने मजबूत थे कि वह उन्हें मनचाही जगह शॉट लगाते थे। सचिन और वॉर्न जब खेला करते थे तब उनके बीच की जंग बहुचर्चित हुआ करती थी। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदगबाज ब्रेट ली ने भी मान लिया है कि इस जंग में जीत लिटिल मास्टर की होती थी। ली ने कहा कि तेंडुलकर ने उनके साथी गेंदबाज को कई बार अपने इशारों पर नचाया है। तेंडुलकर ने वॉर्न के खिलाफ कई यादगार पारियां खेली हैं। उन्होंने वॉर्न के रहते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो 12 टेस्ट मैच खेले उनमें 60 से अधिक औसत से रन बनाए। इसमें 5 शतक और 5अर्धशतक भी शामिल है। वॉर्न की मौजूदगी वाले 17 वनडे में उन्होंने 58.70 की औसत और 5 शतकों की मदद से 998 रन बनाए। ब्रेट ली ने वॉर्न और तेंडुलकर के बीच मुकाबले के अलावा खुद इस स्टार बल्लेबाज का विकेट लेने की खुशी को भी बयां किया। ली ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, 'वह (तेंडुलकर) कुछ अवसरों पर विकेट से आगे आकर वॉर्न को शॉर्ट पिच गेंद करने के लिए मजबूर करते थे। कुछ अवसरों पर वह बैकफुट पर जाकर गेंद का इंतजार करते और खूबसूरत शॉट खेलते थे।' इस पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'यह वॉर्न को अपने इशारों पर नचाने जैसा था। शेन वॉर्न के साथ बहुत कम बल्लेबाज ऐसा कर सकते थे क्योंकि वह बेहद प्रतिभाशाली थे। लेकिन कई अवसरों पर सचिन तेंडुलकर ऐसा करते थे।' ली ने कहा कि तेंडुलकर को आउट करने के लिए वॉर्न कई तरह के वैरीएशन भी अपनाते थे लेकिन भारतीय दिग्गज गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटते ही उसका सही अनुमान लगाने में माहिर थे और ऐसे में दुनिया भर के बल्लेबाजों को परेशान करने वाले वॉर्न उनके सामने नाकाम रहे। ब्रेट ली ने कहा, 'सचिन जिस तरह गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटते ही उसे समझ जाते थे और भिन्न तरह की गेंदों को खेलने के लिए भिन्न तकनीक का उपयोग करते थे वह लाजवाब था। वॉर्न कई बार हवा में गेंद को दिशा देने की कोशिश करते थे तो कई बार नहीं। जब भी वह गेंद में वैरीएशन लाते थे कि सचिन उसे समझ लेते थे।' उन्होंने कहा, 'वॉर्न ने दुनिया भर के अन्य बल्लेबाजों को परेशानी में डाला लेकिन सचिन अन्य बल्लेबाजों की तुलना में गेंद का सही अनुमान लगाते थे। वॉर्न को इससे नफरत थी। वह वापस आकर कहते थे कि उन्होंने सचिन को आउट करने के लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास किए लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए।' वॉर्न 12 टेस्ट मैचों में केवल 3 बार तेंडुलकर को आउट कर पाए थे। ली ने 2003 मेलबर्न में खेले गए 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट मैच का भी जिक्र किया, जब उन्होंने पहली बार तेंडुलकर का सामना किया और पहली गेंद पर ही उन्हें विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट के हाथों कैच कराया। उन्होंने कहा, 'मैं तब 22 साल का था, जब मुझे लिटिल मास्टर के खिलाफ खेलने का पहला अवसर मिला। मेरी गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर गई और मुझे लगा कि मैंने अपना काम कर दिया। मुझे टेस्ट मैच की परवाह नहीं थी क्योंकि मैं सचिन तेंडुलकर को आउट करके बहुत खुश था।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/35g3Psi
Share:

स्वदेश लौटे RCB के डायरेक्टर माइक हेसन

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के क्रिकेट संचालन निदेशक भारत () में एक महीने से भी अधिक समय तक फंसे रहने के बाद मंगलवार को न्यूजीलैंड लौट गए। न्यूजीलैंड (New Zealand) के पूर्व क्रिकेटर और कोच हेसन आईपीएल के नए सत्र के लिए पांच मार्च को भारत आए थे लेकिन कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन और विमान सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण वह यहीं फंसे रहे गए। हेसन ने ट्वीट किया, ‘मुंबई हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए बस में बिताए गए एक दिन के बाद क्या शानदार नजारा था। न्यूजीलैंड तक हमारी वापसी के दौरान फ्लाईएयरएनजेड के कर्मचारियों का व्यवहार बहुत अच्छा रहा।’ उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), भारत में न्यूजीलैंड के उच्चायोग (New Zealand High Commission in India), न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय और न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री (Prime Minister of New Zealand) जेसिंडा आर्डर्न का भी आभार व्यक्त किया। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत और न्यूजीलैंड ने पिछले महीने अपने अपने देशों में लॉकडाउन (Lockdown in India) की घोषणा कर दी थी। इनमें यात्रा पाबंदियां भी शामिल थी जिससे 45 वर्षीय हेसन को बेंगलुरु में ही रुकना पड़ा था। भारत में अब भी लॉकडाउन है लेकिन न्यूजीलैंड ने मंगलवार को इसमें ढील दे दी। आईपीएल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन महामारी को देखते हुए इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2yTCXBW
Share:

रमीज ने कहा, मैच फिक्सर्स को जेल में डालो

कराचीपाकिस्तान के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज (Ramiz Raja) ने मंगलवार को कहा कि मैच फिक्सिंग (Match Fixing) को अपराध की श्रेणी में लाकर इस समस्या से काफी हद तक निपटा जा सकता है। उन्होंने साथ ही कहा कि मैच फिक्सिंग (Match Fixing in Pakistan) को रोकने के लिए ठोस प्रयास किए जाने की जरूरत है जैसे कि इस समय कोविड-19 महामारी (Covid-19 Pandemic) को रोकने के लिए किए जा रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को बल्लेबाज उमर अकमल (Ban on ) को तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया क्योंकि उन्होंने भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं दी थी। इसके बाद राजा और जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर मपुमेलेलो मबांग्वा ने सोशल मीडिया पर मैच फिक्सिंग को लेकर चर्चा की। मबांग्वा ने कहा किया, ‘ऐसा लग रहा है कि इस लड़ाई को बुरे लोग जीत रहे हैं। वह (अकमल) जाना माना नाम है, क्या ऐसा नहीं है? क्या आपको लगता है कि जेल की सजा से जंग को जीता जा सकता है।’ इसके जवाब में राजा ने कहा कि मैच फिक्सिंग के सफाए के लिए खेल के सभी हितधारकों को एकजुट होना होगा। राजा ने ट्वीट किया, ‘जेल की सजा इससे निपटने के लिए उपयोगी हो सकती है पोमी (मबांग्वा), संभवत: आखिरी उपाय। यह कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई की तरह है, क्रिकेट जगत को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा: प्रशंसक, बोर्ड, हितधारक, कानून प्रवर्तन एजेंसियां, आप और मैं।’ राजा ने इससे पहले अकमल के दोषी पाए जाने पर निराशा जताते हुए कहा था कि यह प्रतिभा की बर्बादी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cQOssP
Share:

अश्विन की नजर में गेल नहीं इसे बोलिंग मुश्किल

नई दिल्ली कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) के चलते सारी दुनिया थमी हुई है। खेल भी नहीं हो रहे हैं। लेकिन इन सबके बावजूद (Mahendra Singh Dhoni) के अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर सवाल खत्म नहीं हो रहे। कोविड-19 (Covid-19) के चलते खिलाड़ी भी सोशल मीडिया के जरिए ही अपने फैंस से जुड़ रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर कई मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। खिलाड़ी क्रिकेट के महान खिलाड़ियों का भी जिक्र कर रहे हैं। भारतीय स्पिनर (Ravichandran Ashwin) ने भी हाल ही में एक ऐसे ही सवाल के जवाब में बताया कि उनकी नजर में टी20 क्रिकेट में सबसे किस बल्लेबाज को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल है। उन्होंने बताया कि उनकी नजर में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni T20 batsman) को टी20 प्रारूप में गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल है। अश्विन ने धोनी को आखिरी ओवरों का विशेषज्ञ बल्लेबाज (Dhoni the Finisher) बताया। धोनी को रनों का पीछा करने का एक्सपर्ट माना जाता है। उन्होंने भारत (Indian Cricket Team) और चेन्नै सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को कई मुश्किल मुकाबलों में जीत दिलवाई है। अश्विन लंबे समय तक चेन्नै सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और राइजिंग पुणे सुपरजायंट (Rising Pune Supergiant) मे धोनी के साथ खेला है। अश्विन ने इंस्टाग्राम लाइव के एक सेशन में बताया, 'मैं हमेशा महेंद्र सिंह धोनी को महानतम टी20 बल्लेबाजों में शामिल करता हूं, खास तौर पर पारी के अंत में।' अश्विन अब दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals in IPL) की टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले दो साल तक वह किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान रहे। 33 वर्षीय इस गेंदबाज ने दोनी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर धोनी को शानदार कप्तान करार दिया। उन्होंने कहा, 'MSD भारत के बेस्ट कप्तानों में हैं। वह आईपीएल के भी बेस्ट कप्तानों में शामिल हैं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KHor2W
Share:

Monday, April 27, 2020

9 साल बाद भी इससे उबर नहीं पाए हैं सईद अजमल

कराची पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सईद अजमल () विश्व कप 2011 (World Cup 2011) में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में सचिन तेंडुलकर का विकेट नहीं मिल पाने की निराशा से अब तक नहीं उबर पाए हैं क्योंकि उन्हें आज भी लगता है कि उन्होंने भारतीय स्टार को आउट कर दिया था। इंग्लैंड के अंपायर इयान गाउल्ड ने भी हाल में कहा था कि तेंडुलकर तब आउट थे लेकिन तीसरे अंपायर ने उनका फैसला पलट दिया था। तेंडुलकर ने मोहाली में खेले गए सेमीफाइनल में 85 रन बनाए थे जिससे भारत यह मैच जीतने में सफल रहा था। तेंडुलकर जब 23 रन पर खेल रहे थे तब गाउल्ड ने अजमल की गेंद पर उन्हें पगबाधा आउट दे दिया था लेकिन तीसरे अंपायर बिली बोडेन ने ‘रिव्यू’ के बाद इसे पलट दिया था। आईसीसी एलीट पैनल के सदस्य रहे गाउल्ड ने हाल में कहा था कि वह तेंडुलकर को आउट देने के अपने फैसले पर कायम हैं। अजमल ने उस घटना को याद करते हुए कहा, ‘यह सीधी गेंद थी और विकेटों के आगे उनके पैड से टकराई थी। मुझे पूरा विश्वास था कि वह आउट हैं। शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, वहाब रियाज और अन्य खिलाड़ियों ने मुझसे पूछा था कि क्या वह (तेंडुलकर) आउट हैं और मैंने कहा कि हां उसकी पारी समाप्त हो गई है।’ उन्होंने कहा कि जब तीसरे अंपायर ने फैसला बदला तो उनका दिल टूट गया था। अजमल ने कहा, ‘मुझे टेस्ट मैचों में कभी उन्हें गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला इसलिए मुझे जब भी सीमित ओवरों की क्रिकेट में उनके खिलाफ खेलने का मौका मिलता था तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता था।’ उन्होंने एक टेलीविजन चैनल से कहा, ‘सबसे अधिक निराशा यह रही कि हम सेमीफाइनल में हार गये और निश्चित तौर पर तेंडुलकर के 85 रन ने अंतर पैदा किया था।’ अजमल ने कहा, ‘यहां तक कि आज भी तीसरे अंपायर का फैसला मुझे हैरान कर देता है। लेकिन उस दिन भाग्य उनके साथ था और उन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली।’ पाकिस्तान की तरफ से 35 टेस्ट, 113 वनडे और 64 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले अजमल ने कहा कि तीसरे अंपायर के फैसला पलटने से गाउल्ड भी निराश थे। इस ऑफ स्पिनर का करियर हालांकि बांग्लादेश दौरे के बाद बीच में ही समाप्त हो गया। उनके गेंदबाजी ऐक्शन की 2014 में रिपोर्ट की गई थी। वह इसमें सुधार नहीं कर पाए और 2017 में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cXS4ZR
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support