Wednesday, April 29, 2020

'गुरु' द्रविड़ नहीं, सचिन का फैन है युवा क्रिकेटर

नई दिल्लीभारतीय महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ () जूनियर टीम के कोच रहते हुए ढेरों खिलाड़ियों को तराशा। उनमें से एक अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले () भी शामिल हैं। प्रियम खुद 'गुरु' राहुल द्रविड़ के बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन जब रोल मॉडल चुनने की बात आई तो उन्होंने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर () का नाम लिया। इसके साथ ही उन्होंने एमएस धोनी को महान बताया है। सोशल मीडिया साइट 'हेलो' पर लाइव चैट के दौरान उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटर प्रियम ने फैन्स से अपने बारे में कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के दौरान वह एक से दो घंटे की ट्रेनिंग कर रहे हैं और फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं। प्रियम ने कहा, 'बचपन से ही सचिन तेंडुलकर को फॉलो कर रहा हूं। उनका बड़ा फैन हूं।' दूसरी ओर, राहुल द्रविड़ पर बात करते हुए उन्होंने कहा- उन्होंने हमें शांत रहना और अनुशासन सिखाया है। ये बातें क्रिकेट करियर में बेहद जरूरी हैं। प्रियम गर्ग ने विराट कोहली की क्रिकेट में बदलाव का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि विराट का आक्रामकता ने क्रिकेट को बदलकर रख दिया। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को युवाओं के लिए महान मंच बताया। प्रियम ने कहा- आईपीएल युवाओं के लिए बड़ा मंच है। यहां देश-विदेश के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है। उनके अनुभव का लाभ मिलता है। प्रियम ने अपनी मां के निधन को सबसे बड़ा हादसा बताया है। उन्होंने कहा कि वह उसी समय अंडर-14 टीम में चुने गए थे। उन्होंने दोहरे शतक को करियर का टर्निंग पॉइंट बताया है। उन्होंने फैमिली को रोल मॉडल बताते हुए कहा कि उनके पिता ने हर समय उनका सपॉर्ट किया। साथ ही उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल हार को बड़ी हार बताया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YgmDWI
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support