This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.This theme is Bloggerized by Lasantha Bandara - Premiumbloggertemplates.com.

Wednesday, June 30, 2021

India W vs England W: क्रॉस और डंकली ने दिलाई इंग्लैंड को जीत, मिताली की हाफ सेंचुरी गई बेकार

टॉन्टन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। टीम ने मिताली राज की हाफ सेंचुरी की मदद से 221 रन बनाए। इंग्लैंड की मीडियम पेसर केट क्रॉस ने पांच विकेट लिए। इसके जवाब में इंग्लैंड ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 47.3 ओवर में 5 विकेट खोकर 225 रन बनाकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। मिताली ने बनाई हाफ सेंचुरी, नहीं मिला साथ मिताली राज (Mithali Raj) ने फिर से हाफ सेंचुरी बनाई लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिलने और केट क्रॉस (Kate Cross) की घातक गेंदबाजी के कारण भारत बुधवार को यहां दूसरे महिला एकदिवसीय दिन रात्रि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच (England Women vs India Women) में निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 221 रन ही बना पाया। मिताली (Mithali) ने रन आउट होने से पहले 92 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 59 रन बनाए। उन्होंने पिछले मैच की तुलना में रन बनाने को प्राथमिकता दी थी लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने के कारण वह भी दबाव में आ गईं। मध्यम गति की गेंदबाज क्रॉस ने 34 रन देकर पांच जबकि बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए। वर्मा और मंधाना की सधी शुरुआत भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद शेफाली वर्मा (Shaifali Verma) ने 55 गेंदों पर 44 रन बनाए। वहीं स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) (30 गेंदों पर 22 रन) ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े लेकिन 21 रन के अंदर तीन विकेट गंवाने से टीम दबाव में आ गई। बाद में मिताली और हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) (39 गेंदों पर 19 रन) के बीच चौथे विकेट के लिए 68 रन जोड़े लेकिन यह साझेदारी टूटते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। भारत ने फिर कई खाली गेंदे जाने दी जो उसके लिए चिंता का विषय है। क्रॉस ने आते ही पलटी बाजी क्रॉस ने 12वें ओवर में दूसरे बदलाव के रूप में गेंद संभाली तथा आते ही मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स (आठ) को पवेलियन की राह दिखाई। मंधाना उनकी गुडलेंथ गेंद को कट करने के प्रयास में विकेटों में खेल गईं जबकि जेमिमा की टाइमिंग सही नहीं थी और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर हवा में लहरा गई थी। शेफाली को मिला जीवनदान शेफाली जब 21 रन पर थी तब कैथरीन ब्रंट की गेंद पर लॉरेन विनफील्ड हिल ने मिडऑफ पर उनका आसान कैच छोड़ा। अपने नैसर्गिक अंदाज में बल्लेबाजी कर रही यह 17 वर्षीय बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पाई और एक्लेस्टोन की गेंद को आगे बढ़कर खेलने के प्रयास में स्टंप आउट हो गई। हरमनप्रीत नहीं दिखीं रंग में मिताली और हरमनप्रीत (Harmanpreet) ने इसके बाद जिम्मा संभाला। मिताली ने सहजता से रन बटोरे और इस बीच कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन हरमनप्रीत को शुरू से संघर्ष करना पड़ा। क्रॉस के दूसरे स्पैल में उन्होंने भी जेमिमा की तरह गेंद हवा में लहराकर अपना विकेट इनाम में दिया। क्रॉस ने इसके बाद दीप्ति शर्मा (12 गेंदों पर पांच) और स्नेह राणा (सात गेंदों पर पांच) को आउट करके अपने करियर में दूसरी बार मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। मिताली पर बढ़ता गया दबाव मिताली ने 80 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 57वां अर्धशतक पूरा किया लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने का क्रम नहीं रुका जिसका दबाव उन पर साफ दिख रहा था। वह आखिर में तीसरा रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गईं। झूलन गोस्वामी (19 गेंदों पर नाबाद 19 रन) और पूनम यादव (15 गेंदों पर 10 रन) ने आखिरी विकेट के लिए 22 गेंदों पर 29 रन जोड़े जिससे भारत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा। भारतीय बोलर्स ने करवाई वापसी भारतीय टीम ने गेंदबाजी में कुछ वापसी की और इंग्लैंड के पांच विकेट 133 रन पर निकाल दिए। हालांकि इसके बाद सोफिया डंकली ने 81 गेंद पर नाबाद 73 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। सोफिया को कैथरीन ब्रंट का बखूबी साथ मिला। ब्रंट ने 46 गेंद पर 33 नाबाद रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 92 रन जोड़े। झूलन ने लिया पहला विकेट अनुभवी पेसर झूलन गोस्वामी ने टैमी ब्लूमोंट को आउट कर भारत को पहली कामयाबी दिलाई। इसके बाद कप्तान हीथर नाइट भी 10 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्हें पूनम यादव ने झूलन गोस्वामी के हाथों कैच करवाया। भारतीय टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट लेकर इंग्लैंड को दबाव में डाल दिया। हालांकि इंग्लिश खिलाड़ियों ने इसका असर रनगति पर नहीं पड़ने दिया। वे लगातार इसे बरकरार रखने में सफल रहीं। डंकली और ब्रंट की जोड़ी पड़ी भारी 133 पर पांच विकेट गिरने के बाद डंकली और ब्रंट की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों के लिए कोई राहत नहीं छोड़ी। दोनों ने करीब 20 ओवर साथ बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। भारतीय टीम ने पिछले मैच को आठ विकेट से गंवाने वाली टीम में तीन बदलाव किए तथा पूनम राउत, पूजा वस्त्राकर और एकता बिष्ट की जगह जेमिमा, स्नेह राणा और पूनम यादव को अंतिम एकादश में रखा। इंग्लैंड ने अपनी टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3h7UYjN
Share:

महिला टीम की तारीफ कर वॉन ने साधा कोहली ऐंड कंपनी पर निशाना

नई दिल्ली इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने () के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम पर तंज कसा है। भारत की महिला क्रिकेट टीम भी इस समय इंग्लैंड में है और वह वनडे सीरीज खेल रही है। बुधवार को दोनों टीमों के बीच टॉन्टन में सीरीज का दूसरा वनडे इंटरनैशनल (England W vs India W) मैच खेला गया। भारतीय टीम को हालांकि इस वनडे में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा लेकिन 222 के स्कोर पर भी इंग्लैंड के लिए कड़ी चुनौती पेश की। इंग्लैंड का स्कोर एक समय पर पांच विकेट पर 133 रन था लेकिन सोफिया डंकली (Sophia Dunkley) ने 73 रन की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने चुनौती पेश करने के लिए भारतीय महिला की टीम की तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'भारतीय महिला टीम आज शानदार खेल दिखा रही है... यह देखकर अच्छा लग रहा है कि कम से कम एक भारतीय टीम को इंग्लिश परिस्थितियों में खेल सकती है।' ट्वीट के दूसरे हिस्से में भारतीय पुरुष टीम पर निशाना साधा गया लगता है। कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। साउथम्पटन में हुए मैच में भारतीय टीम को मैच छठे (रिजर्व) दिन हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि दो दिन का खेल बारिश के कारण खराब हो गया था। महिला क्रिकेट टीम के मैच की बात करें तो टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला। टीम 221 रन पर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम की कप्तान ने एक बार फिर सबसे ज्यादा रन बनाए। मिताली ने 59 रन की पारी खेली। वहीं युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 44 रन का योगदान दिया। हालांकि, भारतीय टीम का मिडल और लोअर ऑर्डर ज्यादा योगदान नहीं दे पाया और टीम पूरे 50 ओवर में ऑल आउट हो गई। केट क्रॉस ने 34 रन देकर पांच विकेट लिए। भारतीय महिला टीम ने गेंदबाजी में वापसी की। झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने टैमी ब्यूमोंट को 10 के स्कोर पर आउट किया वहीं पूनम यादव (Poonam Yadav) ने इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट (10) और एमी जोन्स के विकेट लिए। जोन्स ने 28 रन नबाए। हालांकि डंकली ने एक छोर संभालकर रखा और अपनी टीम के लिए उम्मीदें कायम रखीं। डंकली को कैथरीन ब्रंट का बखूबी साथ मिला जिन्होंने 33 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ycxeAQ
Share:

आखिरकार संन्यास पर रॉस टेलर ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब तक खेलेंगे क्रिकेट

लंदनन्यूजीलैंड के सीनियर बल्लेबाज रॉस टेलर का मानना है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) खिताब ने दो साल पहले वनडे विश्व कप की निराशा को काफी हद तक दूर कर दिया है। इंग्लैंड ने 2019 विश्व कप फाइनल में 'अधिक बाउंड्री लगाने' के विवादास्पद फैसले के दम पर खिताब जीता था, इससे पहले 100 ओवर का मैच और सुपर ओवर दोनों टाई रहे थे। विश्व कप 2019 की भरपाई हो गई टेलर ने बुधवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'मेरे करियर के शुरू में कुछ उतार चढ़ाव थे। हमारी टीम में तब थोड़ा निरंतरता का अभाव था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों टीम ने निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है। विश्व कप 2019 की निराशा के बाद यह (डब्ल्यूटीसी खिताब) निश्चित तौर पर बड़ी उपलब्धि है और संभवत: उसने उसकी भरपायी भी कर दी है।' संन्यास पर क्या कहा न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज ने संन्यास लेने की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि वह अभी भी खेल से प्यार करते हैं और बेहतर होेने के लिए सीखना चाहते हैं। मैं अभी भी सीखना चाहता हूं और बेहतर बनना चाहता हूं। कीवी खिलाड़ी 34 या 35 साल की उम्र में संन्यास लेते हैं और जब मैं 37 वर्ष का हुआ तब मुझे समझ में आया कि वे ऐसा क्यों करते हैं। सभी सवाल करते हैं और उम्र को लेकर जवाब मांगते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं अभी भी घरेलू क्रिकेट खेल सकता हूं और अपने देश के लिए खेलना पसंद करता हूं।’ केन के साथ वापस लौटना यादगार टेलर और कप्तान केन विलियमसन की नाबाद पारियों से न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत को आठ विकेट से हराकर पहला विश्व खिताब जीता। टेलर ने विजयी रन बनाया और उसके बाद वह क्षण आया जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘एक बार विजयी रन बनने के बाद विलियमसन के साथ वापस लौटना और उसके बाद की चर्चाएं, यह ऐसी हैं जिन्हें मैं कभी नहीं भूलूंगा।’ विजयी चौके के पीछे की कहानी टेलर ने कहा, ‘जब मैं बल्लेबाजी के लिय उतरा तब भी स्थिति मुश्किल थी। हमने उस मुश्किल समय में बल्लेबाजी की तथा केन हमारे देश का शानदार कप्तान और खेल का दूत है। वह तब वहां पर था और उस आखिरी गेंद से पहले उसने मुझे घूरा कि जल्दी करो और इसे खत्म करो ताकि उसे ऐसा न करना पड़े। इसलिए चौका जड़ना और जीत का जश्न मनाना शानदार था।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/360Mbd6
Share:

बुरी खबर: शुभमन गिल चोटिल, इंग्लैंड दौरे पर इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

नई दिल्लीभारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अज्ञात अंदरूनी चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला से बाहर हो सकते हैं और उनकी जगह अभिमन्यु मिथुन को मुख्य टीम में शामिल किया जा सकता है जो अभी ‘स्टैंड बाई’ हैं। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गिल को चार अगस्त से शुरू होने वाली श्रृंखला से पूर्व ऑपरेशन करवाने की जरूरत है या नहीं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘शुभमन के पूरी टेस्ट श्रृंखला से बाहर होने की संभावना है हालांकि अभी इसमें एक महीने का समय है। हमें जितना पता है चोट गंभीर है।’ माना जा रहा है कि गिल की पिंडली चोटिल है या उनकी हैमस्ट्रिंग में दिक्कत है जिसे ठीक होने में समय लगेगा। यह पता नहीं है कि उन्हें कब यह चोट लगी। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल टीम में दो अन्य सलामी बल्लेबाज है। यदि गिल बाहर होते हैं तो ईश्वरन को मुख्य टीम में जगह मिल सकती है। भारत ने गंवाया था WTC फाइनल 18 से 23 जून तक खेला गया ऐतिहासिक फाइनल वर्षाबाधित रहा था। पहले और चौथे दिन तो एक बॉल नहीं फेंकी जा सकी। खराब मौसम के चलते दूसरे और तीसरे दिन के खेल को भी जल्‍दी खत्म करना पड़ा था। मुकाबले का नतीजा छठे यानी रिजर्व डे पर आया। भारत द्वारा दिए गए 139 रन के मामूली लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने आठ विकेट रहते पा लिया। पेसर काइल जैमीसन मैन ऑफ द मैच रहे। चार अगस्त से टेस्ट सीरीज का आगाज WTC फाइनल के बाद भारतीय खिलाड़ियों को लगभग तीन हफ्ते यानी 20 दिन का ब्रेक मिला है। सभी 14 जुलाई को दोबारा एक जगह मिलेंगे और चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला की तैयारी करेंगे। आठ अगस्त को पहला टेस्ट खत्म होने के बाद दूसरा मैच लॉर्ड्स में 12 तारीख से खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट लीड्स में 25 अगस्त तो चौथा ओवल के मैदान पर 2 सितंबर से। श्रृंखला का पांचवां और आखिरी टेस्ट 10 सितंबर से मैनचेस्टर में होगा। (एजेंसी से इनपुट के साथ)


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3Agldfh
Share:

रियल फाइटर: पुरुष होने का आरोप और लेस्बियन लव स्टोरी, अब किया ओलिंपिक क्वॉलिफाइ

नई दिल्लीगरीब फैमिली से निकली एक महिला ऐथलीट, जिस पर लगा पुरुष होने का आरोप और फिर बैन... वापसी के बाद बनाया नैशनल रेकॉर्ड। देश ही नहीं, फैमिली और गांव भी कर रही थी गर्व, तभी ऐथलीट ने किया अपनी लेस्बियन लव स्टोरी का खुलासा। इसके बाद अपने हुए बेगाने। फैमिली और गांव खिलाफ हो गया, लेकिन देश सपोर्ट करता रहा। ऐथलीट भी फाइटर है। हार नहीं मानी और आखिरकार तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर ही लिया। एक नजर में यह रुपहले पर्दे की सुपर डुपर हिट फिल्म की स्टोरी लगती है, लेकिन यह तो दुती चंद की अपनी कहानी है। फर्राटा धावक दुती चंद ने तोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया है। वर्ल्ड रैंकिंग से उन्होंने बुधवार को यह कोटा हासिल किया, जिसमें 100 मीटर के लिए 22 और 200 मीटर के लिए 15 स्थान उपलब्ध थे। 100 मीटर में दुती चंद की विश्व रैंकिंग 44 है तो 200 मीटर में 51 पायदान पर। इससे पहले दुती चंद ने राष्ट्रीय सीनियर ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी आखिरी रेस चौथे पायदान पर खत्म की थी, जिसके बाद वह ओलिंपिक कोटा हासिल करने से चूक गई थी। हालांकि बीते हफ्ते उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में 11.17 सेकंड समय निकालकर राष्ट्रीय रेकॉर्ड बनाया था और 0.02 सेकंड से क्वॉलिफिकेशन से चूक गई थीं। गरीबी से लड़कर बनीं महिला धावक दुती चंदअब बात करते हैं दुतीचंद के एक गांव अंजान से निकलकर नैशनल प्राइड बनने के सफर की। पूरी कहानी का लब्बोलुआब यह है कि वह स्वाभाविक रूप से काफी बहादुर हैं। एक गरीब परिवार में जन्म लेकर और नौ सदस्यों के बीच रहकर उन्होंने अपना भविष्य बेहतर करने की ठान ली थी और पागलों की तरह लगातार ट्रेनिंग करती थीं। वह ब्रह्माणी नदी के किनारों पर प्रैक्टिस करती थीं और गांव की कच्ची सड़कों पर ही जॉगिंग करती थीं। उन्हें पता था कि यही एक रास्ता है गरीबी से बाहर आने का। पुरुष होने का लगा था आरोपहालांकि यह सब उनके लिए इतना आसान नहीं था। 2014 में जब दुती ने एशियन इवेंट में गोल्ड जीता था, ऐथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने उन्हें अनौपचारिक रूप से आखिरी मौके पर कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने के लिए ड्रॉप कर दिया था। उन पर पुरुष होने का आरोप लगा था जिसे साइंटिफिक टर्म में हाइपरैंड्रोजेनिज्म कहते हैं। वापसी के बाद बनाया नैशनल रेकॉर्डआईएएएफ द्वारा दुती पर लगाए गए बैन का काफी विरोध हुआ था। इस बैन के खिलाफ दुती कोर्ट तक गई थीं जहां कोर्ट ऑफ अरबिट्रेशन ऑफ स्पोर्ट्स (CAS) ने उन्हें बड़ी राहत दी थी और आईएएएफ के स्टैंड को निराधार बताया और दुती को खेल के लिए योग्य बताया था। इसके बाद 2016 में दुती ने नई दिल्ली में फेडरेशन कप में हिस्सा लिया और नैशनल रेकॉर्ड बनाया था। लव लाइफ के खुलासे के बाद मचा बवालपिछले दिनों दुती ने बताया था कि 2017 में उनके जीवन में एक लड़की आई जिसे उन्होंने अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया। दुती ने बताया, 'हम चारों लोग (लड़की का भाई भी) भुवनेश्वर में एक घर में रहते हैं। मैंने उसे अपने स्ट्रगल के बारे में बताया और उसने मुझे समझा। इस तरह हम करीब आए।' इसके बाद उन्हें पलकों पर बिठाने वाली फैमिली और गांव के लोग खिलाफ हो गए थे। अब जब बिटिया के पास ओलिंपिक में इतिहास रचने का मौका है तो उनकी फैमिली और गांव उन्हें एक बार फिर पलकों पर बिठाएगा। खेल रत्न के लिए भी नामांकितओलिंपिक कोटा हासिल करने से ठीक एक दिन पहले यानी 29 जून को ओडिशा सरकार ने दुती को खुशखबरी दी। उन्हें देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया। दुती के अलावा ओडिशा सरकार ने खेल मंत्रालय को पांच और नाम भेजे हैं। दुती ने ट्वीट किया, ‘मैं खेलरत्न पुरस्कार के लिए मेरा नाम भेजने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की शुक्रगुजार हूं। आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3x8xW1S
Share:

कोहली ने WTC फाइनल के लिए चाहा था फेवर? जैमीसन का हैरान करने वाला सच

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र के दौरान एक खबर आती है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली चाहते हैं कि उनके न्यूजीलैंड के साथी गेंदबाज काइल जैमीसन उन्हें नेट प्रैक्टिस के दौरान ड्यूक बॉल से बोलिंग करें। खबर सुर्खियों में रहती है, क्योंकि इसके बाद WTC फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच होना था। सभी अंदाजा लगाते हैं कि कोहली जैमीसन की गेंदों को समझना चाहते थे, लेकिन अब जब टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खत्म हो चुका है तो कीवी क्रिकेटर ने खुलासा किया है वह हैरान करने वाला है। IPL के दौरान RCB के ऑलराउंडर डैन क्रिस्टन के खुलासे पर अब खिताबी जीत के बाद काइल जैमीसन ने जवाब दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा- नहीं, वह इतना नहीं पूछ रहे थे। मुझे लगता है कि डैन एक अच्छी कहानी के लिए कुछ अतिरिक्त बयान जोड़ने की तरह था। हम आईपीएल की शुरुआत में इसके बारे में बात कर रहे थे। मेरे पास कुछ ड्यूक गेंदें थीं, उनके पास कुछ ड्यूक गेंदें भी थीं। जैमीसन ने आगे कहा- उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अगर हम कुछ प्रशिक्षण करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। यहीं बात खत्म हो गई थी। इसके बाद कोई बात नहीं हुई। लेकिन जाहिर तौर पर काफी मजेदार कहानी है जो सामने आई है। बता दें कि जैमीसन WTC फाइनल के मैन ऑफ द मैच रहे थे और उन्होंने कप्तान कोहली को दोनों पारियों में आउट किया था। इस खबर से एक बात तो साफ हो गई कि विराट कोहली को फेवर मांगने जैसा कुछ भी नहीं था, बल्कि एक कप्तान के रूप में भी उन्होंने जैमीसन को WTC फाइनल क तैयारी करने की भी छूट दी। उल्लेखनीय है कि जैमीसन पहली बार आईपीएल में खेल रहे थे और आरसीबी ने उन्हें 15 करोड़ रुपये में खरीदा था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2TkZD8Y
Share:

WTC के बाद यहां भी नंबर वन हुए विलियमसन, जानें विराट कोहली हैं कहां

दुबईसाउथम्पटन में पिछले हफ्ते विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में खिताबी जीत के दौरान टीम की अगुआई करने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। तीस साल के विलियमसन ने भारत के खिलाफ कम स्कोर वाले फाइनल की दो पारियों में क्रमश: 49 और नाबाद 52 रन बनाए जिससे उनके 901 अंक हो गए हैं और उन्होंने स्टीव स्मिथ (891 अंक) पर 10 अंक की बढ़त बना ली है। भारतीय कप्तान विराट कोहली चौथे स्थान पर बरकरार हैं जबकि रोहित शर्मा छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सातवें स्थान पर हैं। दो हफ्ते पहले स्मिथ विलियमसन को पछाड़कर रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गए थे लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान ने फिर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। विलियमसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान पहली बार नवंबर 2015 में रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे। डब्ल्यूटीसी फाइनल की दूसरी पारी में नाबाद 47 रन बनाकर विलियमसन के साथ 96 रन की अटूट साझेदारी करने वाले रोस टेलर तीन स्थान के फायदे से 14 स्थान पर पहुंच गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे पहली पारी में सर्वाधिक 52 रन बनाने के बाद 18 स्थान के फायदे से 42वें स्थान पर पहुंच गए हैं। तेज गेंदबाजी के अनुकूल हालात में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को फायदा हुआ है। प्लेयर आफ द मैच बने काइल जेमीसन मैच में 31 रन पर पांच और 30 रन पर दो विकेट चटकाने के बाद करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी यह रैंकिंग हालांकि हैरानी भरी नहीं है क्योंकि वर्ष 1900 से उनसे बेहतर औसत के साथ उनसे अधिक विकेट किसी ने नहीं चटकाए हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट मैच में 48 रन पर दो और 39 रन पर तीन विकेट चटकाने के बाद दो स्थान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत की ओर से उप कप्तान अजिंक्य रहाणे 49 और 15 रन की पारियां खेलने के बाद दो स्थान के फायदे से बल्लेबाजी रैंकिंग में 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। आलराउंडरों की सूची में एक हफ्ते शीर्ष पर रहने के बाद भारत के रविंद्र जडेजा दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर एक बार फिर शीर्ष पर हैं। टी20 रैंकिंग में वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज एविन लुईस दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में 35 गेंद में 71 रन की पारी खेलने के बाद तीन स्थान के फायदे से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बाएं हाथ के स्पिनर फाबियन एलेन 23 स्थान के फायद से 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक एक स्थान के फायदे से 22वें, रीजा हेंड्रिक्स तीन स्थान के फायदे से 24वें और तेंबा बावुमा 24 स्थान के फायदे से 64वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतने से 50 ओवर के प्रारूप के विश्व चैंपियन इंग्लैंड का इस साल होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से पहले मनोबल बढ़ेगा। गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड के क्रिस जोर्डन पांच स्थान के फायदे से 11वें, मार्क वुड 11 स्थान के फायदे से 14वें, सैम कुरेन 62 स्थान के फायदे से 39वें और डेविड विली 23 स्थान के फायदे से 51वें स्थान पर हैं। श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा पांच स्थान के फायदे से पांचवें और दुष्मंत चमीरा 41 स्थान के फायदे से 43वें स्थान पर हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3w7TIRO
Share:

WTC-2 में बदला पॉइंट सिस्टम, प्रत्येक मैच जीतने के लिए समान अंक देगा ICC

नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) दूसरी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र के दौरान प्रत्येक मैच जीतने के लिए 12 अंक देगा। WTC के दूसरे चक्र की शुरुआत भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगी। मुकाबला टाई होने पर दोनों टीमों को छह जबकि ड्रॉ होने की स्थिति में चार-चार अंक मिलेंगे। आईसीसी के अंतरिम सीईओ ज्यौफ अलार्डिस ने इसी महीने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अंक प्रणाली में बदलाव किया जाएगा।आईसीसी बोर्ड के सदस्य ने बताया, ‘पहले प्रत्येक सीरीज के समान 120 अंक होते थे, फिर चाहे यह दो टेस्ट की सीरीज हो या पांच टेस्ट की। अगले चक्र में प्रत्येक मैच के समान अंक होंगे- अधिकतम 12 प्रति मैच।’ उन्होंने कहा, ‘टीमों ने मैच खेलकर जो अंक हासिल किए हैं उनके प्रतिशत अंकों के आधार पर टीमों की रैंकिंग तय होगी।’ आगामी हफ्तों में आईसीसी के मुख्य कार्यकारियों की समिति बैठक में अंक प्रणाली में बदलाव को स्वीकृति दी जानी है। बोर्ड के सदस्य ने कहा, ‘लक्ष्य यह है कि पॉइंट सिस्टम को सरल बनाने का प्रयास किया जाए और किसी भी समस्य तालिका में टीमों की सार्थक तुलना की जा सके, फिर भले ही उन्होंने अलग संख्या में मैच और सीरीज क्यों नहीं खेली हो।' जून 2023 में खत्म होने वाले दूसरे चक्र में भारत-इंग्लैंड सीरीज के अलावा इस साल होने वाली एशेज सीरीज ही पांच मैचों की एकमात्र सीरीज होगी। अगले साल ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा आगामी चक्र में चार टेस्ट की एकमात्र सीरीज होगी। सभी नौ टीमों में से प्रत्येक टीम कुल छह सीरीज खेलेंगी जिसमें से तीन स्वदेश और तीन विरोधी के मैदान पर होंगी जैसा कि पिछले सत्र में भी हुआ। WTC के पहले चक्र के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार दूसरे चक्र में इंग्लैंड की टीम सर्वाधिक 21 टेस्ट खेलेगी जबकि उसके बाद भारत (19), ऑस्ट्रेलिया (18) और साउथ अफ्रीका (15) का नंबर आता है। न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और श्रीलंका की टीमें 13 जबकि पाकिस्तान 14 टेस्ट खेलेगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3AdNDa4
Share:

खेल रत्न के लिए मिताली और अश्विन के नाम की सिफारिश करेगा बीसीसीआई

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज और शीर्ष स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम की सिफारिश करने का फैसला किया है। अर्जुन पुरस्कार के लिए बोर्ड सीनियर बल्लेबाज , लोकेश राहुल और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम भेजेगा। पिछले साल धवन के नाम की अनदेखी की गई थी। बीसीसीआई के अधिकारी ने बुधवार को पीटीआई को बताया, ‘अर्जुन पुरस्कार के लिए किसी महिला क्रिकेटर को नामित नहीं किया गया है। खेल रत्न के लिए मिताली के नाम की सिफारिश की गई है।’ यह देखना होगा कि खेल मंत्रालय द्वारा नियुक्त पैनल ओलिंपिक वर्ष में मिताली को पुरस्कार के लिए चुनता है या नहीं। मिताली ने पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 22 साल पूरे किए। यह 38 वर्षीय खिलाड़ी सात हजार से अधिक रन के साथ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे सफल बल्लेबाज हैं। मिताली की तरह ही अर्जुन पुरस्कार हासिल कर चुके अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 79 टेस्ट में 413 विकेट चटकाने के अलावा एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी क्रमश: 150 और 42 विकेट चटकाए। वह हालांकि अब छोटे प्रारूप में भारत के लिए नहीं खेलते। धवन श्रीलंका में सीमित ओवरों की आगामी श्रृंखलाओं में भारत की कप्तानी करेंगे और वह अर्जुन पुरस्कार के प्रबल दावेदार हैं। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 142 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 5977 रन बनाने के अलावा टेस्ट क्रिकेट और टी20 मैचों में भारत के लिए क्रमश: 2315 और 1673 रन बनाए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3w15f5y
Share:

'बस अब बहुत हुआ', शाकिब अल हसन के व्यवहार से दुखी होकर मोनिरुज्जाम ने छोड़ी अंपायरिंग

नई दिल्ली बांग्लादेश के अंपायर मोनिरुज्जमान ने अंपायरिंग छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने हाल ही में ढाका प्रीमियर लीग के दौरान सीनियर खिलाड़ियों और महमदुल्लाह के दुर्व्यवहार के बाद यह फैसला किया है। अंपायरिंग छोड़ने के अपने फैसले का ऐलान करते हुए मोनिरुज्जमान ने कहा कि वह अपना आत्मसम्मान बनाए रखना चाहते थे। मोनिरुज्जमान उस मैच का हिस्सा नहीं थे जिसमें शाकिब अल हसन शामिल थे। हालांकि जिस मैच में महमूदुल्लाह ने अपना आपा खोया तब वह टीवी अंपायर थे। शाकिब को उनकी इस हरकत के लिए 5800 अमेरिकी डॉलर यानी करीब पांच लाख बांग्लादेशी टका का जुर्माना लगाया गया था। इसके साथ ही उन पर तीन मैचों का प्रतिबंध भी लगाया गया था। इतना ही नहीं मोहम्मद सपॉर्टिंग के अबाहानी लिमिटेड के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने स्टंप्स को लात भी मारी थी। इस बीच गाजी टैंक क्रिकेटर्स के कप्तान महमूदुल्लाह ने प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब के खिलाफ एक मैच के दौरान अपील करते हुए मैदान पर लेट गए थे। महमूदुल्लाह को लेवल-2 के अपराध का दोषी पाया गया था और उन पर दो लाख टका का जुर्माना लगा था। क्रिकबज को दिए एक इंटरव्यू में मोनिरुज्जमान ने कहा कि खिलाड़ी अंपायर्स के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, 'बहुत हो चुका। मैं अब और अंपायरिंग नहीं करना चाहता हूं। अंपायर्स गलती कर सकते हैं लेकिन अगर आपके साथ इस तरह का व्यवहार होता है तो इस काम को करते रहने का कोई तुक नहीं है चूंकि मैं इसे सिर्फ पैसे के लिए नहीं कर रहा हूं।' मोनिरुज्जमान, आईसीसी एलीट पैनल में अंपायर रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि शाकिब अल हसन और महमूदुल्लाह के व्यवहार से वह सदमे में हैं। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा, 'मैं शाकिब के मैच में शामिल नहीं था। जिस तरह का व्यवहार उन्होंने किया उसे पचा पाना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। महमूदुल्लाह के मैच की बात करें तो मैं उसमें टीवी अंपायर था और पूरे प्रकरण को काफी नजदीक से देख रहा ता। उस समय मैं बिलकुल स्तब्ध रह गया। मैंने अंपायरिंग जारी नहीं रखने का फैसला किया है।' उन्होंने कहा, 'मैं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कर्मचारी नहीं हूं और जहां तक अंपायर्स को मिलने वाले पैसे की बात है तो मैं इसे नहीं ले सकते। मैं इसे खेल के प्रति अपने प्यार के लिए करता हूं और इसी वजह से यह काम करता हूं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ लेकिन क्या पता अगले मैच में मेरा नंबर आ जाए।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3AmKWDd
Share:

EURO 2020: इंग्लैंड और जर्मनी का मुकाबला देखने पहुंचे पंत, शेयर की तस्वीर

नई दिल्ली ऋषभ पंत यूरो कप 2000 में मंगलवार को इंग्लैंड और जर्मनी का मुकाबला देखने पहुंचे। इस युवा विकेटकीपर ने वेम्बले स्टेडियम पर यह मुकाबला देखा। 23 वर्षीय यह विकेटकीपर बल्लेबाज टीम के बाकी खिलाड़ियों की तरह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद ब्रेक पर है। पंत ने इंस्टाग्राम पर इस मैच की कुछ तस्वीरें साझा कीं और बताया कि इंग्लैंड और जर्मनी का मैच देखना उन्हें कितना पसंद आया। ऋषभ अपने दोस्तों के साथ मैच का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैच से जुड़े वीडियो क्लिप भी साझा किए। पंत अकेले भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं जों इंग्लैंड में छुट्टियों के दौरान खेलों का मजा उठा रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में समाचार एजेंसी पीटीआई को बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया था कि कैसे खिलाड़ी लंदन में विम्बलडन और यूरो 2020 का लुत्फ उठाना चाहते हैं। पंत अब अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में नजर आएंगे। इस सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से हो रही है। इस सीरीज से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए सीजन की शुरुआत भी होगी। भारतीय टीम सकारात्मक नजरिए के साथ इस सीजन की शुरुआत करना चाहेगी। इंग्लैंड सीरीज में पंत की अहम भूमिका होने वाली है। इंग्लैंड में पंत का बल्लेबाजी औसत 25.87 का है। उनकी कोशिश इसमें सुधार करने की होगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3x65TAc
Share:

यूनिस ने साफ किया, हसन अली के साथ बहस के कारण बल्लेबाजी कोच का पद नहीं छोड़ा

कराची पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने इन खबरों को खारिज किया है कि बल्लेबाज हसन अली के साथ बहस के बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ा था। यूनिस ने हालांकि अनुबंध से जुड़ी बाध्यताओं का हवाला देकर अपने फैसले के असल कारणों के बारे में खुलासा करने से भी इनकार कर दिया। यूनिस ने कुछ दिन पहले इस्तीफा दे दिया था लेकिन ना तो उन्होंने और ना ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने इसके संदर्भ में कोई स्पष्टीकरण दिया। बाद में मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि ट्रेनिंग सत्र के बाद ‘आइस बाथ’ को लेकर अली के साथ बहस के बाद हुई घुटनाओं के कारण यूनिस ने ऐसा किया। यूनिस ने ‘जंग’ समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘मैं स्पष्ट कर देता हूं कि बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ने के मेरे फैसले के पीछे का कारण हसन अली के साथ हुई घटना नहीं है। इस पूरे प्रकरण को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया।’ उन्होंने कहा, ‘हां, ट्रेनर यासिर मलिक ने मुझे हसन अली से बात करने और उन्हें यह समझाने के लिए कहा था कि उन्हें आइस बाथ लेना चाहिए। इसके बाद बहस हुई लेकिन हसन ने बाद में माफी मांग ली और यह मामला खत्म हो गया।’ यूनिस ने कहा कि उनके इस्तीफा देने का कारण कुछ और था लेकिन वह पीसीबी के साथ अनुबंध से बंधे हुए हैं जो उन्हें छह महीने तक इस मामले में बोलने की स्वीकृति नहीं देता। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट और पीसीबी के हित में मैंने अब तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है और हमारी टीम इंग्लैंड का दौरा भी कर रही है ’ यूनिस ने कहा कि पीसीबी में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने चीजों को लीक करके उनका भरोसा तोड़ा और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3AaN4xz
Share:

Tuesday, June 29, 2021

West Indies vs South Africa: तबरेज शम्सी की 'कंजूसी' भरी गेंदबाजी, वेस्टइंडीज ने गंवाया जीता हुआ मैच

सेंट जॉर्जस साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर तबरेज शम्सी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत साउथ अफ्रीका ने सीरीज के तीसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में वेस्टइंडीज को एक रन से हरा दिया। शम्सी ने चार ओवरों में दो विकेट लेकर 13 रन दिए। मंगलवार को ग्रेनाडा के सेंट जॉर्ज स्टेडियम में यह मुकाबला हुआ। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज ने लगातार तीसरी बार टॉस जीता और साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी का न्योता दिया। साउथ अफ्रीका की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। लेकिन कैरेबियाई टीम इस स्कोर को पार नहीं कर सकी। साउथ अफ्रीका ने शानदार गेंदबाजी की और एक रन से मैच अपने नाम किया। वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 166 रन बनाए। टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज शम्सी ने पारी के बीच में बहुत कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने रनों की रफ्तार पर लगाम लगाकर रखी। वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों के लिए शम्सी पर रन बनाना आसान नहीं था। कागिसो रबाडा के आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 15 रन चाहिए। लेकिन फैबियन एलन (14 नॉट आउट) ने पूरी कोशिश की। हालांकि वह लक्ष्य से एक रन कम रह गया। एविन लुईस और निकोलस पूरन वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। दोनों ने 27 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए यह खराब रहा कि कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने भी शुरुआत तो की लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। साउथ अफ्रीका के लिए फॉर्म में चल रहे क्विंटन डि कॉक ने पारी को मजबूत शुरुआत दी। उन्होंने 51 गेंद पर 72 रन की पारी खेली। उन्होंने चौथे विकेट के लिए रासी वेन डर डुसां (24 गेंद पर 32 रन) के साथ मिलकर 60 रन जोड़े। एक वक्त पर लग रहा था कि साउथ अफ्रीका 200 का स्कोर हासिल कर लेगा लेकिन ओबड मैकॉय (4-25) और ड्वेन ब्रावो (3-25) ने रनगति को थामा। उन्होंने अपनी गेंदों में गति परिवर्तन का खूब इस्तेमाल किया। इससे उन्हें विकेट तो मिले ही साथ ही नियमित अंतराल पर विकेट भी मिले। पांच मैचों की सीरीज का चौथा मैच इसी मैदान पर गुरुवार को खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3h4288I
Share:

आज का दिन: सनथ जयसूर्या का जन्मदिन, बल्लेबाज जो था ताबड़तोड़ क्रिकेट का महाउस्ताद

नई दिल्ली श्रीलंका का वह आक्रामक बल्लेबाज जिसका मकसद सिर्फ और सिर्फ गेंदबाजों की पिटाई करना था। वह जब तक क्रीज पर रहता गेंदबाजों को राहत नहीं मिलती। कोच डेव वॉटमोर ने जब सनथ जयसूर्या और रोमेश कालूवितराना को वनडे इंटरनैशनल में पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी सौंपी, तो किसी को अंदाजा नहीं था खेल हमेशा के लिए बदलने वाला है। दोनों ने मिलकर शुरुआती 15 ओवरों में ताबड़तोड़ रन बनाने शुरू कर दिए। आज इन्हीं जयसूर्या का जन्मदिन है। श्रीलंका में एक इलाका है मतारा। वहां आज ही के दिन 1969 में जयसूर्या का जन्म हुआ। जयसूर्या मजबूत कद-काठी के खिलाड़ी थे। मजबूत कंधे। चौड़ी कलाइयां और बाजुओं में भरपूर ताकत। गेंदबाज जरा सा चूका नहीं कि गेंद कब बाउंड्री तक पहुंचती पता नहीं चलता। पॉइंट के ऊपर से उनका कट शॉट बाकमाल होता। जरा सा पीछे हटे। रूम बनाया और गेंद गई दर्शक दीर्घा में। जयसूर्या ने करियर की शुरुआत एक गेंदबाज के रूप में की जो निचले क्रम में बल्लेबाजी कर सकता था। लेकिन वॉटमोर ने रणनीति अपनाई शुरुआत में अटैक करने की और यह कामयाब भी हुई। श्रीलंका 1996 के वर्ल्ड कप चैंपियन बना और जयसूर्या प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट। 1996 के वर्ल्ड कप के क्वॉर्टर फाइनल में जयसूर्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 44 गेंद पर 82 रन बना दिए थे। इसी साल पाकिस्तान के खिलाफ 65 गेंद पर 134 और सिर्फ 17 गेंद पर वर्ल्ड रेकॉर्ड हाफ सेंचुरी। 48 गेंद पर सबसे तेज सेंचुरी बनाने का रेकॉर्ड भी जयसूर्या के नाम रहा। जयसूर्या को आप जानते हैं उनकी वनडे इंटरनैशनल बल्लेबाजी के लिए। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भी वह कमाल थे। भारत के खिलाफ 1997-98 में कोलंबो में उन्होंने 340 रन बनाए थे। दो दिन तक भारतीय गेंदबाजों को कोई विकेट नहीं मिला था। 1998 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में उन्होंने 213 रन ठोके। और फिर 2000-01 की सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 156 गेंद पर 148। साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के अलावा पहली बार किसी ने पारी के अंतर से हराया था। 400 वनडे खेलने वाले पहले खिलाड़ी जयसूर्या 2007 में वनडे इंटरनैशनल में 300 विकेट लेने वाले तीसरे स्पिनर बने। इसके साथ ही 400 वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने वाले वह पहले खिलाड़ी थी। 38 साल की उम्र में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट छोड़ दिया और 42 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट। 445 वनडे इंटरनैशनल में उनके नाम 13430 रन हैं। वहीं 110 टेस्ट मैच में 6973 रन।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3h2pAmG
Share:

दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज की कोरोना से मौत, 107 क्रिकेटर्स का 600 से ज्यादा मैच में दिया साथ

जोहानसबर्गदक्षिण अफ्रीका टीम के का कोरोना वायरस की जटिलताओं के कारण निधन हो गया। 74 वर्षीय दिग्गज करीब दो महीने से इस वायरस से जंग लड़ रहे थे। राजाह करीब दो दशक तक टीम के साथ दौरों पर गए। 2011 में लिया संन्यासराजाह पेशे से फार्मेसिस्ट थे, उन्होंने 1992 से लेकर 2011 तक राष्ट्रीय साउथ अफ्रीकी टीम का साथ निभाया। खिलाड़ियों के बेहद प्रिय रहे राजाह कई बड़े मौकों पर ड्रेसिंग रूम का हिस्सा रहे। 1999 विश्व कप सेमीफाइनल में टीम की नाटकीय हार उनमें से एक है, जहां उन्होंने रोते-बिलखिते खिलाड़ियों को सहारा दिया था। अपने करियर में उन्होंने 107 खिलाड़ियों के साथ 600 से ज्यादा मैच में भाग लिया। दिग्गजों ने दी अंतिम विदाईकई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया के जरिए राजाह को अपनी श्रद्धांजलि दी। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलाक ने उनके साथ अपनी तस्वीर ट्वीट कर कहा, ‘राजाह के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। वह एक दोस्त और टीम के लेजेंड्री टीम मैनेजर थे। वह मेरे क्रिकेट करियर के अहम हिस्सा थे।’ पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस ने कहा, ‘‘राजाह के निधन की खबर दुखद। हमने एक अच्छे व्यक्ति को खो दिया। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’ पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने उन्हें कई खिलाड़ियों के लिए पिता तुल्य बताया। उन्होंने कहा, 'उन्होंने हर चीज को इतनी बारीकी से देखा कि खिलाड़ी पूरी तरह से क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर सके और इसलिए उनका कार्यकाल इतना सफल रहा।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3y991uX
Share:

IPL के चलते खतरे में घरेलू क्रिकेट सीजन, पिछले साल भी नहीं हुई थी रणजी ट्रॉफी

नई दिल्लीआईपीएल 2021 के शेष मुकाबले सितंबर-अक्टूबर में कराए जाने है, ऐसे में घरेलू सीजन की शुरूआत अक्टूबर के अंत से पहले होना मुश्किल नजर आ रहा है। आईपीएल के इस सत्र के शेष 31 मुकाबले 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच यूएई में होंगे, जिसमें कई घरेलू खिलाड़ी शामिल होंगे। ऐसे में घरेलू सीजन जिसे सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट से सिंतबर में शुरू होना था वो समय से शुरू नहीं हो पाएगा। घरेलू टूर्नामेंट का स्तर गिरने का खतरा राज्य संघ के अधिकारी ने कहा, ‘आईपीएल 2022 के लिए इस साल मेगा नीलामी होने की उम्मीद है। आईपीएल में दो नई टीमें शामिल की जा सकती हैं। ऐसे में मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के प्रति रूचि बढ़ेगी। आदर्श रूप से इसका टकराव आईपीएल के शेष मैचों से नहीं होना चाहिए, नहीं तो घरेलू टी-20 टूर्नामेंट का स्तर गिर जाएगा।’ पिछले साल रणजी ट्रॉफी भी नहीं हुई थीएक अन्य राज्य संघ के अधिकारी ने कहा, ‘दुर्भाग्य से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ घरेलू सीजन को लेकर कोई ठोस चर्चा नहीं हुई है। कोरोना से स्थिति भी अभी तक नहीं स्थिर हुई है। हमने देखा है कि टी-20 विश्व कप भी भारत से बाहर जा चुका है। हमने यह सुना है कि बोर्ड तारीख तय करने को लेकर इंतजार करेगा, लेकिन सितंबर में टी-20 टूर्नामेंट शायद नहीं होगा।’ पिछले सीजन से रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं हुआ है और जब तक कोरोना की स्थिति सुधर नहीं जाती इसका इस साल होना भी मुश्किल है। भारत से बाहर शिफ्ट हुआ टी-20 वर्ल्ड कप आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप ( ) को यूएई और ओमान शिफ्ट कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा, जो पहले भारत में खेला जाना था, लेकिन भारत में कोविड-19 (COVID-19 Pandemic) की दूसरी लहर के चलते इसे शिफ्ट करने का फैसला लिया गया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hjILY1
Share:

विराट और विलियमसन का याराना: कीवी कप्तान ने बताए दोस्ती के कई सीक्रेट्स

ऑकलैंडन्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने कहा है कि वह भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ अच्छी दोस्ती का आनंद लेते हैं। न्यूजीलैंड ने हाल ही में कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में आठ विकेट से हराया था। कोहली और विलियमसन पहली बार 2008 में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के दौरान मिले थे, जहां भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराया था। विलियम्सन ने इंडिया टुडे से कहा, ‘कोहली और मैं लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं और काफी अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में हमारी कुछ अपनी समान रूचि भी होती है।’ साउथम्पटन में खेले गए इस मुकाबले की दूसरी पारी में विलियमसन के नाबाद अर्धशतक से टीम ने जीत के लिए 139 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। विलियमसन ने कहा, ‘यह (एक मैच का फाइनल) उत्साह प्रदान करता है, लेकिन यह वास्तव में पूरी तस्वीर कभी नहीं बताता।’ कोहली ने भी हाल ही में कहा था कि न्यूजीलैंड ने इस खिताब को जीतने के लिए निरंतरता और दिल दिखाया था। कोहली ने कीवी टीम की जीत के बाद कहा था, ‘विलियमसन और उनकी पूरी टीम को बधाई। इन्होंने इस खिताब को जीतने और हमारे ऊपर दबाव डालने के लिए निरंतरता दिखाई। वह जीत के हकदार थे।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3h2hOcs
Share:

टॉप-5 में पहुंचीं मिताली राज, महिलाओं की ICC ODI RANKING में लंबी छलांग

दुबईभारतीय कप्तान मिताली राज ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले मैच में 72 रन की पारी के दम पर बल्लेबाजों की नवीनतम आईसीसी महिला एकदिवसीय रैंकिंग के फिर से शीर्ष पांच में शामिल हो गई हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हाल ही में 22 साल पूरा करने वाली 38 वर्षीय इस बल्लेबाज ने जब क्रीज पर कदम रखा था जब टीम दो विकेट पर 27 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। भारत ने आठ विकेट पर 201 रन बनाए जो कि विश्व चैम्पियन टीम के खिलाफ काफी नहीं था। इंग्लैंड ने आसानी से आठ विकेट से मैच जीत लिया। पिछले विश्व कप फाइनल (2017) में भारत को पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाली मिताली तीन स्थानों के सुधार के साथ अक्टूबर 2019 के बाद पहली बार पांचवें पायदान पर पहुंची है। भारत की किसी अन्य खिलाड़ी को रैंकिंग में हालांकि खास फायदा नहीं हुआ। हरफनमौला पूजा वस्त्राकर ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में 97वां और गेंदबाजों में 88वां स्थान हासिल किया। टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में पहले स्थान पर काबिज युवा सनसनी शेफाली वर्मा ने एकदिवसीय में रैंकिंग का आगाज 120वें स्थान के साथ किया। उन्होंने अपने पदार्पण मैच में 14 गेंद में 15 रन की पारी खेली थी। रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने अपना स्थान और मजबूत किया। इस मैच में नाबाद 87 रन की पारी से मैच ऑफ द मैच चुनी गयी इस खिलाड़ी ने 26 रेटिंग अंक हासिल किये, जिससे उनके कुल रेटिंग अंक 791 हो गये। नताली साइवर नाबाद 74 रन की पारी से महिलाओं की नवीनतम रैंकिंग नौवें से आठवें पायदान पर आ गयी। गेंदबाजों की सूची में आन्या श्रबसोले तीन स्थानों के सुधार के साथ आठवें जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज बायें हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन चार स्थान के सुधार के साथ 10वें पायदान पर पहुंच गई है। उन्होंने भारत के खिलाफ मैच में मिताली और हरमनप्रीत कौर के विकेट सहित तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। केट क्रॉस तीन स्थानों के सुधार के साथ 25वें पायदान पर पहुंच गई है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hfsjIx
Share:

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बराबरी के इरादे से उतरेगी मिताली एंड कंपनी

टांटन भारत बल्लेबाजी के प्रति अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाकर इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को दूसरे महिला वनडे में जीत दर्ज करके सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगा। टीम इंडिया ने पिछले मैच में 181 गेंदें खाली जाने दी थी जिसका असर स्कोर पर भी पड़ा और टीम केवल 201 रन ही बना पाई। इंग्लैंड ने यह स्कोर आसानी से हासिल करके तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। अगले साल के शुरू में न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप से पहले भारत को सभी विभागों में सुधार करना होगा। भी यह बात स्वीकार कर चुकी हैं। इस मैच में भारत अंतिम एकादश में कुछ बदलाव कर सकता है क्योंकि बल्लेबाजों की स्ट्राइक रोटेट करने में नाकामी टीम के लिए बड़ा मसला बन गया है। पूर्व भारतीय कप्तान डायना एडुल्जी का मानना है कि मध्यक्रम में कई खिलाड़ी हैं जो पारी संवार सकती हैं। ऐसे में पूनम राउत की जगह जेमिमा रोड्रिग्स को तीसरे नंबर पर उतारा जा सकता है। भारत 2017 विश्व कप के बाद केवल तीन बार 250 से अधिक का स्कोर बना पाया है जो कि टीम के लिए चिंता का विषय है। टीम इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही है। पिछले मैच में मिताली ने भले ही 72 रन बनाये लेकिन उनके स्ट्राइक रेट में आमूलचूल सुधार की जरूरत है। टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। टीम को उनसे बड़ी पारी की जरूरत है। भारत पिछले मैच में तीन तेज गेंदबाजों और एकता बिष्ट के रूप में एक स्पिनर के साथ उतरा था। ब्रिटिश दौरे में वापसी करने वाली तेज गेंदबाज शिखा पांडे किसी भी समय इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशानी में नहीं डाल पाई। उन्हें दूसरे वनडे से बाहर किया जा सकता है। उनके स्थान पर अरूंधति रेड्डी को दूसरे स्पिनर के रूप में शामिल किया जा सकता है। टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण पर शानदार प्रदर्शन करने वाली स्नेह राणा और दीप्ति शर्मा स्पिन ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकती हैं। जहां तक इंग्लैंड का सवाल है तो उसने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और वह उसी तरह के खेल को जारी रखना चाहेगा। टीमें इस प्रकार हैं : भारत: मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, पूनम राउत, हरमनप्रीत कौर (उप कप्तान), दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, जेमिमा रोड्रिग्स, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, एकता बिष्ट, राधा यादव, पूनम यादव, प्रिया पूनिया, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर)। इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्यूमोंट, केट क्रॉस, नैट साइवर, सोफिया डंकले, लॉरेन विनफील्ड-हिल, आन्या श्रबसोल, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया डेविस, टैश फारंट, सराह ग्लेन, मैडी विलियर्स, फ्रैन विल्सन, सारा ग्लेन, एमिली अर्लॉट।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jl5Dt0
Share:

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, पहला वनडे @ चेस्टर-ली-स्ट्रीट, देखें लाइव स्कोरकार्ड

मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच चेस्ट ली स्ट्रीट में पहला वनडे खेला जा रहा है।

from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ju7eN5
Share:

ICC T20 World Cup : भारत से बाहर शिफ्ट हुआ टी20 वर्ल्ड कप, UAE और ओमान में खेले जाएंगे मैच

नई दिल्ली आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप () को यूएई और ओमान शिफ्ट कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। यह टूर्नमेंट 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जाएगा। यह टूर्नमेंट शुरुआत में भारत में खेला जाना था लेकिन भारत में कोविड-19 (COVID-19 Pandemic) की दूसरी लहर के चलते इसे टालने का फैसला किया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ही हालांकि इसका मेजबान रहेगा। इसका आयोजन चार मैदानों- दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम, शेख जायद स्टेडियम, शारजाह स्टेडियम और ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड पर होगा। टूर्नमेंट के पहले राउंड में आठ क्वॉलिफाइंग टीमें होंगी। इन्हें ओमान और यूएई में बांटा जाएगा। इसमें से चार टीमें सुपर 12s का हिस्सा बनेंगी जहां वे पहले से क्वॉलिफाइ कर चुकीं आठ टीमें के साथ खेलेंगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3Ac8iv9
Share:

हार नहीं मानेंगे मलिंगा...बोले-35 की उम्र में जब 4 गेंदों पर चार विकेट लिए तो किसी ने मेरे पेट या फिटनेस पर सवाल क्यों नहीं उठाए

नई दिल्ली अपने सटीक यॉर्कर के लिए मशहूर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) की श्रीलंकाई टी20 टीम में वापसी हो सकती है। फिटनेस की वजह से मलिंगा इस समय टीम से बाहर हैं। इस समय श्रीलंकाई टीम में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को 2 किलोमीटर की दौड़ पास करनी होती है। इसके बाद वह नेशनल टीम में चयन के लिए उपलब्ध होते हैं। 37 वर्षीय मलिंगा इस बाधा को पार करने में सक्षम नहीं होने की वजह से मार्च 2020 से टीम से बाहर हैं। इन सबके बावजूद मलिंगा दोबारा टीम में वापसी के लिए हार मानने को तैयार नहीं है। मलिंगा का कहना है कि अभी वह रिटायरमेंट की नहीं सोच रहे हैं। इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने टेस्ट और वनडे से संन्यास ले लिया है लेकिन उनका कहना है कि वह अब भी टी20 मैचों में 24 गेंद फेंकने में सक्षम हैं। मलिंगा ने रसेल आर्नल्ड (Russell Arnold) के यूट्यूब शो 'चिलिंग विद रसेल' में कहा, ' यह केवल टी20 वर्ल्ड कप के बारे में नहीं है। मैं संन्यास लेने नहीं जा रहा हूं। मैं अब भी 24 गेंदें डाल सकता हूं। मैं 2 किलोमीटर और दौड़ कम्प्लीट नहीं कर सकता। यही वजह है कि मैं घर पर हूं। मैं अब भी बिना किसी रूकावट के दो घंटे तक गेंदबाजी कर सकता हूं।' आईसीसी टी20 विश्व कप (2021 T20 World Cup) का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना था लेकिन कोरोनावायरस महामारी की वजह से अब इसे यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि आईसीसी की ओर से अभी इसका शेड्यूल आना बाकी है। बकौल मलिंगा, 'मैं 24 सीधी गेंदें फेंक सकता हूं। यहां तक की मैं 200 गेंदें डाल सकता हूं लेकिन 2 किलोमीटर फिटनेस टेस्ट की वजह से मैं घर पर हूं। मुझे पता है कि मैं इसे पूरा नहीं कर सकता।' मैंने 35 साल की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ कैंडी में 4 गेंदों पर 4 विकेट लिए थे। उस समय किसी को मेरे पेट या फिटनेस से शिकायत नहीं थी।' मलिंगा ने साल की शुरुआत में फ्रैंचाइजी क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि वह नेशनल टीम के लिए सिर्फ टी20 मैचों में चयन के लिए उपलब्ध हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dmhX8j
Share:

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने दिखाया बड़ा दिल, 8 साल की बच्ची की मदद के लिए नीलाम करेंगे WTC फाइनल की टी-शर्ट

नई दिल्ली न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहनी गई अपनी एक जर्सी को नीलाम करेंगे। नीलामी से हासिल होने वाली रकम से एक आठ साल की बच्ची की मदद की जाएगी। यह बच्ची कैंसर से जूझ रही है। इस स्पेशल जर्सी पर साउथम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली न्यूजीलैंड की पूरी टीम के दस्तखत हैं। 32 वर्षीय साउदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बात की घोषणा की। उन्होंने इसके साथ ही जर्सी की तस्वीर भी साझा की। टिम साउदी ने यह भी बताया उनके परिवार को एक-दो साल पहले उस बच्ची के बारे में पता चला था। आठ साल की हॉली बैटी एक दुर्लभ प्रकार के कैंसर से जूझ रही है। 2018 से वह इस बीमारी से लड़ रही है। साउदी ने माना कि इस बच्ची के जज्बे और ताकत ने उन्हें काफी प्रभावित किया है। साउदी ने फैंस से जर्सी के लिए बोली लगाने और इस मुश्किल वक्त में परिवार को मदद पहुंचाने का आग्रह किया है। साउदी पहले कीवी खिलाड़ी नहीं हैं जो बैटी परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच में एक खास बल्ला इस्तेमाल किया था जो उन्होंने बैटी की मदद के लिए नीलाम किया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qxkHFr
Share:

WTC फाइनल के दौरान तनाव से बचने के लिए बाथरूम में छिप गए थे जैमीसन

लंदन भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) मुकाबले के अंतिम दिन न्यूजीलैंड के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान पैदा हुए तनाव और घबराहट ने तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को बाथरूम (शौचालय) में छिपने के लिए मजबूर कर दिया था। फाइनल में अपने सात विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच रहे जैमीसन ड्रेसिंग रूम में बैठकर ही टीवी पर मुकाबला देख रहा थे लेकिन वह तब काफी घबराए हुए थे। जैमीसन ने ‘गोल्ड एएम’ पर ‘कंट्री स्पोर्ट ब्रेकफास्ट’ को बताया, ‘मैच देखते हुए यह शायद क्रिकेट का सबसे कठिन दौर था, जिसका मैं हिस्सा रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘हम अंदर बैठे थे और वास्तव में टीवी पर देख रहे थे। टेलीविजन पर सीधा प्रसारण थोड़ी (कुछ सेकेंड) देरी से हो रहा था । मैदान में मौजूद भारतीय दर्शक हर गेंद पर ऐसे शोर कर रहे थे जैसे विकेट गिर गया हो। वह हालांकि एक रन या डॉट गेंद होती थी।’ कप्तान केन विलियमसन और अनुभवी रोस टेलर ने हालांकि 139 रन के लक्ष्य का पीछा कर न्यूजीलैंड को आठ विकेट की जीत दिला दी। उन्होंने कहा, ‘यह देखना काफी मुश्किल था। मैंने वास्तव में कई बार बाथरूम में जाने की कोशिश की, जहां कोई शोर नहीं था, बस थोड़ी देर के लिए उससे दूर हो गया क्योंकि यह काफी तनाव भरा था।’ लंबे कद के इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘लेकिन केन और रॉस का मैदान पर होना अच्छा था। हमारे दो सबसे महान बल्लेबाजों ने वास्तव में स्थिति को नियंत्रित किया और अपना काम पूरा किया।’ जैमीसन को हालांकि इस जीत का जश्न मनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला क्योंकि फाइनल के 48 घंटे के अंदर उन्हें फिर से मैदान पर उतरना पड़ा। इस बार अपनी काउंटी टीम सरे के लिए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3y49KxM
Share:

आमिर खान का जबरा फैन है शोएब अख्तर का बेटा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का 'इंडिया प्रेम' जगजाहिर है। अख्तर ने हाल में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका बेटा मोहम्मद मिकाइल अली (Muhammad Mikael Ali) बॉलीवुड गाने पर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में टीवी पर बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Amir Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'तारे जमीं पर' (Taare Zameen Par) का फेमस गाना 'बम बम बोले' चल रहा होता है और अख्तर का बेटा उछल उछलकर डांस कर रहा है। शोएब ने कैप्शन लिखा, ' आमिर खान का काम आज भी मेरे और हर बच्चे के लिए चमत्कार कर रहा है।' सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फैंस से पसंद कर रहे हैं और कॉमेंट बॉक्स में अलग अलग कॉमेंट कर रहे हैं। पाकिस्तान पूर्व पेसर के नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का वर्ल्ड रेकॉर्ड है। अख्तर के फैंस इंडिया में भी हैं। शोएब अख्तर आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) की ओर से खेल चुके हैं। बॉलिवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) केकेआर (KKR) फ्रैंचाइजी के मालिक हैं। अख्तर किंग खान शाहरुख के बड़े फैन भी हैं। आईपीएल के पहले सीजन में केकेआर की ओर से खेले थे शोएब अख्तर आईपीएल का पहला सीजन 2008 (Shoaib Akhtar IPL 2008) में आयोजित हुआ था। उस समय शोएब अख्तर केकेआर टीम के हिस्सा थे। उन्हें तब 3 मैचों में खेलने का मौका मिला था। अख्तर ने 7 के अधिक की इकोनोमी से कुल 5 विकेट अपने नाम किए थे। शोएब ने टेस्ट में 178 और वनडे में 163 विकेट लिए शोएब ने 46 टेस्ट मैचों में 178 जबकि 163 वनडे इंटरनैशनल मैचों में कुल 247 विकेट चटकाए। 15 टी20 इंटरनैशनल मैचों में अख्तर के नाम 19 विकेट दर्ज हैं। दाएं हाथ के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने 133 फर्स्ट क्लास मैचों में 467 विकेट लिए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hdL3bq
Share:

KKR के बल्लेबाज ने 47 गेंदों पर ठोका धांसू शतक, टीम को 10 विकेट से दिलाई जीत

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Kinght Riders) की ओर से खेलने वाले इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज टॉम बैंटन (Tom Banton) ने नाबाद शतक जड़ टी20 क्रिकेट में शानदार वापसी की है। 22 वर्षीय बैंटन ने सोमवार को खेले गए टी20 ब्लास्ट (T20 Blast) मैच में समरसेट की ओर से केंट (Somerset vs Kent) के खिलाफ 47 गेंदों पर शतक जड़ अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाई। बैंटन ने इस दौरान 7 छक्के और 8 चौके लगाए। बैंटन और डेवोन कॉनवे ने नाबाद 169 रन जोड़े इस युवा ओपनर ने न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे (Devon Conway) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 169 रन की नाबाद साझेदारी की। कॉनवे ने 44 गेंदों पर 51 रन का योगदान दिया। कॉनवे वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने हाल में टेस्ट डेब्यू में दोहरा शतक जड़ इंटरनैशनल करियर का आगाज किया था। कॉनवे ने भारत के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। टॉम बैंटन ने 51 गेंदों पर बनाए 107 रन बैंटन ने 51 गेंदों पर नाबाद 107 रन की पारी खेली जिसके दम पर समरसेट ने केंट की ओर से रखे गए 169 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। केंट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 168 रन बनाए थे। कॉनवे के बल्ले से 16वें ओवर में विनिंग शॉट निकला। समरसेट ने 26 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज कर ली। आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस ले लिया था विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम बैंटन ने आईपीएल 2021 से अपना नाम वापस ले लिया था। उन्होंने घरेलू क्रिकेट का हवाला देते हुए आईपीएल 2021 में हिस्सा नहीं लिया था। पिछले साल बैंटन ने केकेआर (Tom Banton IPL) की ओर से 2 मैच खेले थे। बैंटन ने इंग्लैंड की ओर से 6 वनडे और 9 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। वनडे में उनके नाम 134 वहीं टी20 में 205 रन दर्ज हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3AcK4kb
Share:

बेटे इमरान के 5वें प्रयास में गोल करता देख पिता इरफान पठान बोले-क्रिकेटर ही बनेगा आपका बेटा

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के (Irfan Pathan) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। इरफान लगातार पत्नी और बेटे के साथ खुद की फोटो और वीडियो अपलोड करते रहते हैं जिसे फैंस भी खूब पसंद करते हैं। 36 वर्षीय पठान हाल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कॉमेंट्री टीम का हिस्सा थे। डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final) साउथम्प्टन के रोज बाउल मैदान पर खेला गया था जहां न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया था। इरफान इस समय अपने घर पर फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। पठान ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में पठान बड़े मैदान में बेटे इमरान खान पठान (Imran Khan Pathan) को गोल करना सीखा रहे हैं। मैदान में एक सफेद रंग की कुर्सी रखी हुई है और इमरान उस कुर्सी के बीच से फुटबॉल को किक मारकर गोल करने की कोशिश कर रहा है लेकिन शुरुआती चार मौके पर वह असफल हो जाता है। इसके बाद पांचवीं बार वह गोल करने में सफल हो जाता है। इस पर दोनों काफी खुश होते हैं। इरफान ने इस वीडियो का कैप्शन लिखा, ' क्रिकेटर ही बनेगा आपका बेटा।' इस पर फैंस ने तरह तरह के कॉमेंट किए। एक फैंस ने लिखा, ' रोहन गावसकर मत बनो।' दूसरे ने लिखा, यह कहना अभी जल्दबाजी होगी।' इरफान ने 29 टेस्ट में 100 विकेट लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इरफान ने 29 टेस्ट मैचों में 100 विकेट लिए वहीं 120 वनडे में 173 शिकार किए। इरफान के नाम टेस्ट में 1105 रन वहीं वनडे में 1544 रन दर्ज हैं। बड़ौदा के इस पूर्व ऑलराउंडर ने 24 टी20 इंटरनैशनल मैचों में कुल 28 विकेट चटकाए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3h054Dc
Share:

शतक चूकने के बावजूद सचिन ने वनडे में छुआ 15 हजार रनों का जादुई आंकड़ा, वर्ल्ड रेकॉर्ड बरकरार

नई दिल्ली दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर (Sachin Tendulkar) ने आज से ठीक 14 साल पहले वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में अपने 15, 000 रन पूरे किए थे। सचिन यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले वनडे इतिहास के पहले क्रिकेटर हैं। मास्टर ब्लास्टर ने यह कारनामा 29 जून 2007 को दक्षिण अफ्रीका (IND v SA ODI) के खिलाफ बेलफास्ट में कियाथा। उन्होंने पारी के 18वें ओवर में पेसर आंद्रे नेल (Andre Nel) की छठी गेंद पर सिंगल लेकर 15 हजार का आंकड़ा छुआ। हालांकि उसी गेंद पर ओवर थ्रो के चार रन भी मिल गए। यानी छठी गेंद पर 5 रन बने। तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में सचिन ने 106 गेंदों पर 93 रन की पारी खेली थी जब टीम इंडिया 227 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। ओपनिंग में उतरे सचिन ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 13 चौके और 2 छक्के लगाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज सचिन पारी के 32वें ओवर में आउट हुए। भारत ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया था। सचिन ने 18 दिसंबर 1989 में वनडे में डेब्यू किया था आखिर में ऑलराउंडर युवराज सिंह और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने भारत को जीत दिलाई। तेंडुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू 15 नवंबर 1989 में किया था। उसी साल उन्होंने 18 दिसंबर को करियर का पहला वनडे इंटरनैशनल मैच भी खेला। तेंडुलकर के नाम वनडे में 18426 रन दर्ज हैं दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में कुल 15921 रन बनाए हैं जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक दर्ज हैं। सचिन ने 463 वनडे में 49 शतक और 96 अर्धशतक की मदद से 18426 रन बनाए हैं। सचिन का यह वर्ल्ड रेकॉर्ड आज भी कायम है। सचिन ने रेकॉर्ड 6 वर्ल्ड कप खेले अपने 24 साल के क्रिकेट करियर में सचिन ने भारत की ओर से रेकॉर्ड 6 वर्ल्ड में हिस्सा लिया। तेंडुलकर साल 2011 वर्ल्ड कप (2011 World Cup IND vs SL Final) विजेता टीम के सदस्य रहे थे जब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hf2oR1
Share:

Monday, June 28, 2021

WTC FINAL हारने के बाद इंग्लैंड में परिवार संग पिकनिक मना रहे भारतीय खिलाड़ी

लंदन न्यूजीलैंड से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल गंवाने के बाद भारतीय टीम का अगला इम्तिहान इंग्लिश टीम लेगी। डब्ल्यूटीसी फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बीच छह हफ्ते का अंतर है इसलिए खिलाड़ी ब्रिटेन के भीतर ही घूम-फिर कर अपनी थकान मिटा रहे हैं, इससे उन्हें WTC फाइनल की कड़वी यादों से उबरने का भी समय मिलेगा। बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेटर्स के परिवार को भी अनुमति दी है। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में लंबे समय तक रहने के कारण मानसिक थकान की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इस दौरान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ। रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा अपनी-अपनी पत्नियों के साथ घूमते-फिरते नजर आए। अजिंक्य रहाणे ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की उसमें उनके साथ हिटमैन का परिवार भी नजर आ रहा है। मयंक अग्रवाल की फोटो में उनके साथ ईशांत शर्मा का परिवार है। वही भारतीय कप्तान विराट कोहली भी एक कॉपी शॉप में अपनी एक्ट्रेस पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करते दिखे। टीम को मिली है 20 दिन की छुट्टीभारतीय खिलाड़ियों को लगभग तीन हफ्ते (20 दिन) का ब्रेक मिला है और वे 14 जुलाई को दोबारा एकत्रित होकर इंग्लैंड के खिालफ चार अगस्त से नॉटिंघम में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला की तैयारी करेंगे। वर्षाबाधित रहा था फाइनल मुकाबला18 से 23 जून तक खेला गया ऐतिहासिक फाइनल वर्षाबाधित रहा था। पहले और चौथे दिन तो एक बॉल नहीं फेंकी जा सकी। खराब मौसम के चलते दूसरे और तीसरे दिन के खेल को भी जल्‍दी खत्म करना पड़ा था। मुकाबले का नतीजा छठे यानी रिजर्व डे पर आया। भारत द्वारा दिए गए 139 रन के मामूली लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने आठ विकेट रहते पा लिया। पेसर काइल जैमीसन मैन ऑफ द मैच रहे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3h3VRtu
Share:

आखिरकार विलियमसन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक टेस्ट के फाइनल से पूरी तस्वीर नहीं दिखती

लंदनन्यूजीलैंड की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता (डब्ल्यूटीसी) टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि एक (टेस्ट) मैच वाला फाइनल रोमांच पैदा करता है, लेकिन इससे पूरी तस्वीर बयां नहीं होती कि विराट कोहली की भारतीय टीम कितनी मजबूत है बारिश से प्रभावित डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को आठ विकेट से हराया था। साउथम्पटन में खेले गए इस मुकाबले की दूसरी पारी में विलियमसन के नाबाद अर्धशतक से टीम ने जीत के लिए 139 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था। विलियमसन ने ‘इंडिया टुडे चैनल’ से कहा, ‘यह (एक मैच का फाइनल) उत्साह प्रदान करता है। लेकिन यह वास्तव में पूरी तस्वीर कभी नहीं बताता।’ उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि यह भारतीय टीम एक मजबूत टीम है। यह एक महान टीम है और हमें इस मैच में जीत हासिल करने पर गर्व है, लेकिन यह इस तथ्य को नहीं बताता कि वे कितने मजबूत हैं और उनमें क्या कौशल हैं।’ विलियमसन ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि वे बहुत मैचों में जीत दर्ज करेंगे। आप उनकी गुणवत्ता के बारे में जानते हैं। उनके पास ऐसा तेज आक्रमण है जो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है, स्पिन गेंदबाज अविश्वसनीय है और बल्लेबाजी का उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है।’ विलियमसन ने भारतीय खिलाड़ियों को खेल का महान दूत करार देते हुए कहा कि उनके प्रशंसकों में राष्ट्रीय टीम के लिए जिस तरह का जुनून है, वह उन्हें पसंद है। उन्होंने कहा, ‘वह देश खेल के लिए ऐसी भावना लाता है कि हम सभी भारत की सराहना कर सकते हैं। उनके जुनून का पुरस्कार भी मिलता है। वे (खिलाड़ी) खुद को खेल के दूत के रूप में रखते हैं।’ विलियमसन ने माना कि कोहली और चेतेश्वर पुजारा को जल्दी आउट करने से उनके लिए यह अच्छा मौका बना गया। उन्होने कहा, ‘आखिरी दिन की शुरुआत में विकेट लेना बहुत अच्छा था, जिससे उस दिन परिणाम की अधिक संभावनाएं बनी। उसके बाद भारतीय टीम ने भी जवाबी हमला किया और उनके पास भी मौका था। गेंदबाजों को पिच से मदद मिल रही थी। हमारे लिए यह मुश्किल था।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3gZw45J
Share:

राहुल द्रविड़ ने क्यों कहा कोहली और शास्त्री से कुछ हफ्ते बाद बात करूंगा

मुंबई श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच के रूप में जाने वाले राहुल द्रविड़ ने कहा है कि वह अगले कुछ सप्ताह में इंग्लैंड में टीम मैनजमेंट से उनकी जरूरतों को लेकर बात करेंगे। द्रविड़ ने कहा, ‘मैंने विराट कोहली और रवि शास्त्री को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान परेशान नहीं किया, लेकिन मैं अगले कुछ सप्ताह में उनसे बात करूंगा और देखूंगा कि वह क्या सोच रहे हैं।’ 48 वर्षीय पूर्व बल्लबाज ने कहा कि टीम का मुख्य उद्देश्य सीरीज जीतना है और उम्मीद है कि इस प्रक्रिया में टीम टी-20 विश्व कप के लिए कुछ विकल्प पेश कर सकती है। द्रविड़ ने कहा, ‘टीम में ऐसे कई लोग हैं जो टी-20 विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि फिलहाल टीम का मुख्य उद्देश्य सीरीज जीतना है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा उद्देश्य सीरीज जीतना है, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि कुछ अच्छे प्रदर्शन से हम चयनकर्ताओं के लिए दरवाजे खोल सकते हैं।’ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहा कि श्रीलंका दौरा ना सिर्फ पृथ्वी साव बल्कि देवदत्त पडीक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे अन्य खिलाड़ियों के लिए भी काफी अहम है। द्रविड़ ने कहा, ‘पृथ्वी के अलावा भी यह सीरीज अन्य लोगों के लिए अहम है। पडिक्कल और गायकवाड़ जैसे कई युवा खिलाड़ी हैं जो इस दौरे में शामिल हैं। ये सभी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेकरार हैं। इनको टी-20 विश्व कप के लिए लेना है कि नहीं यह फैसला चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट को करना है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ अगर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो चयनकर्ता इस पर गौर करेंगे। इस तथ्य को देखते हुए यह दौरा काफी अहम है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/35VlGWs
Share:

राहुल द्रविड़ ने क्यों कहा कि कोहली और शास्त्री से कुछ हफ्ते बाद बात करूंगा

मुंबई श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के कोच के रूप में जाने वाले राहुल द्रविड़ ने कहा है कि वह अगले कुछ सप्ताह में इंग्लैंड में टीम मैनजमेंट से उनकी जरूरतों को लेकर बात करेंगे। द्रविड़ ने कहा, ‘मैंने विराट कोहली और रवि शास्त्री को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान परेशान नहीं किया, लेकिन मैं अगले कुछ सप्ताह में उनसे बात करूंगा और देखूंगा कि वह क्या सोच रहे हैं।’ 48 वर्षीय पूर्व बल्लबाज ने कहा कि टीम का मुख्य उद्देश्य सीरीज जीतना है और उम्मीद है कि इस प्रक्रिया में टीम टी-20 विश्व कप के लिए कुछ विकल्प पेश कर सकती है। द्रविड़ ने कहा, ‘टीम में ऐसे कई लोग हैं जो टी-20 विश्व कप के लिए टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि फिलहाल टीम का मुख्य उद्देश्य सीरीज जीतना है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा उद्देश्य सीरीज जीतना है, लेकिन मैं उम्मीद करता हूं कि कुछ अच्छे प्रदर्शन से हम चयनकर्ताओं के लिए दरवाजे खोल सकते हैं।’ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहा कि श्रीलंका दौरा ना सिर्फ पृथ्वी साव बल्कि देवदत्त पडीक्कल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे अन्य खिलाड़ियों के लिए भी काफी अहम है। द्रविड़ ने कहा, ‘पृथ्वी के अलावा भी यह सीरीज अन्य लोगों के लिए अहम है। पडिक्कल और गायकवाड़ जैसे कई युवा खिलाड़ी हैं जो इस दौरे में शामिल हैं। ये सभी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेकरार हैं। इनको टी-20 विश्व कप के लिए लेना है कि नहीं यह फैसला चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट को करना है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय टीम के खिलाफ अगर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो चयनकर्ता इस पर गौर करेंगे। इस तथ्य को देखते हुए यह दौरा काफी अहम है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hbOIGF
Share:

आधी रात इंग्लैंड की सड़कों पर मस्ती करना पड़ा भारी, श्रीलंका बोर्ड ने दी कड़ी सजा

कोलंबोश्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बल्लेबाज कुसल मेंडिस और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला सहित तीन क्रिकेटरों को इंग्लैंड के वर्तमान दौरे के दौरान बायो-बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया है और उन्हें तुरंत स्वदेश लौटने का आदेश दिया है। इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलका को तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका की हार के बाद रात में डरहम की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया। इस मैच में श्रीलंका को 89 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। ये तीनों खिलाड़ी इस मैच का हिस्सा थे। एसएलसी के सचिव मोहन डि सिल्वा ने बयान में कहा, ‘श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने कुसाल मेंडिस, धनुष्का गुणतिलका और निरोशन डिकवेला को बायो-बबल का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया है और उन्हें तुरंत श्रीलंका लौटने के लिए कहा गया है।’ इससे पहले श्रीलंका के एक प्रशंसक द्वारा डाले गए इस वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एसएलसी प्रमुख शम्मी सिल्वा ने कहा था, ‘इसकी जांच चल रही है क्योंकि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।’ श्रीलंका ने शनिवार को समाप्त हुई टी-20 श्रृंखला 0-3 से गंवाई। अक्टूबर 2020 के बाद उसे लगातार पांचवीं टी-20 श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगा। इसका पहला मैच 29 जून को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hc7opC
Share:

धवन की अगुआई वाली टीम इंडिया श्रीलंका पहुंची, इंट्रा स्क्वॉड मैच के जरिए करेगी प्रैक्टिस

कोलंबो शिखर धवन की अगुआई में भारत की सीमित ओवरों की क्रिकेट टीम की टीम श्रीलंका के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए सोमवार को कोलंबो पहुंची। चार सप्ताह के दौरे पर आई भारतीय टीम में छह नए खिलाड़ी भी शामिल है। अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने एक 'इंस्टाग्राम स्टोरी' साझा की , जिसका शीर्षक था: 'कोलंबो, श्रीलंका में पहुंचे।' धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस द्वीपीय देश में तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी। नियमित कप्तान विराट कोहली लाल गेंद (टेस्ट मैच) की टीम के साथ अभी इंग्लैंड का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में धवन की अगुआई वाली टीम में भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान हैा जबकि राहुल द्रविड़ इस टीम के कोच है। बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया था जिसमें ऑलराउंडर हार्दिक और स्पिनरों की अनुभवी जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को भी जगह दी गई है। टीम में देवदत्त पडिक्कल, पृथ्वी साव, नितीश राणा, रुतुराज गायकवाड़ और तेज गेंदबाज चेतन सकारिया जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए टीम के पास युवा ईशान किशन और संजू सैमसन का विकल्प हैं। भारतीय टीम दौरे पर अभ्यास के लिए अपनी दो टीमें बनाकर आपस में अभ्यास मैच खेलेगी। टीम: शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी साव, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नितीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया। नेट गेंदबाज : ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3A6ESP2
Share:

चाहर ने पूछा कहां तो संजू सैमसन बोले...पीछे बैठा हूं...आजा, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की अगुआई में सोमवार को श्रीलंका दौरे (India tour of Sri Lanka) के लिए रवाना हो गई। इस दौरे पर टीम इंडिया को 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम रवानगी से पहले (Sanju Samson) और (Deepak Chahar) के बीच सोशल मीडिया पर खूब हंसी मजाक देखने को मिला। इंस्टाग्राम पर संजू ने दीपक चाहर को जो उत्तर दिया उससे फैंस हंस हंसकर लोटपोट हो गए। सैमसन ने टीम इंडिया की जर्सी पहने बस के अंदर बैठे हुए अपनी एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। उन्होंने सेल्फी के साथ हवाई जहाज का एक इमोटिकॉन भी जोड़ा और बताने की कोशिश की कि वह श्रीलंका दौरे पर जा रहे हैं। इस पर दीपक चाहर ने कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट किया, ' किधर?' संजू सैमसन ने इस पर बड़े ही मजेदार ढंग से उत्तर दिया। संजू ने जवाब में लिखा, ' पीछे बैठा हूं, आजा।' दोनों खिलाड़ी एक ही बस में सवार थे। इससे पहले संजू और दीपक इंडिया ए टीम के लिए एक साथ खेल चुके हैं। वह भारत की टी20 टीम में भी एक साथ देखे जा चुके हैं। मौजूदा श्रीलंका दौरे पर सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में दोनों शामिल हैं। श्रीलंका का दौरा संजू सैमसन के लिए अहम रहने वाला है। उन्हें भारतीय टी20 टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के पास आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपना जौहर दिखाने का ये सुनहरा मौका है। 21 जुलाई से खेली जाएगी टी20 सीरीज भारतीय टीम दौरे पर 13, 16 और 18 जुलाई को तीन वनडे इंटरनैशनल खेलेगी। इसके बाद 21, 23 और 25 जुलाई को टी20 इंटरनैशनल मैच खेले जाएंगे। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है : शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी साव, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नीतीश राणा, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चहर, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया। नेट बोलर- ईशान पोरेल, संदीप वॉरियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dnWRqd
Share:

होल्डिंग की कोहली को सलाह-जज्बातों पर काबू रखें टीम इंडिया के कप्तान

नई दिल्ली वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग (Michael Holdig) ने विराट कोहली (Virat Kohli) को 'थोड़ा शांत' होने की सलाह दी है। होल्डिंग का कहना है कि भारत की कप्तानी करते समय विराट को थोड़ा शांत रहने की जरूरत है। होल्डिंग को लगता है कि 32 वर्षीय भारतीय कप्तान अगर मैदान पर अपने जज्बात में बह जाते हैं, जिससे उनकी टीम के ज्यादातर सदस्य तनाव में रहते हैं। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में होल्डिंग ने यह बात कही। कोहली की तुलना विवियन रिचर्ड्स से की होल्डिंग ने विराट कोहली की तुलना वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स (Viv Richards) के साथ की। उन्होंने माना कि दोनों के व्यक्तित्व में मैदान पर जरूरत से ज्यादा खुलकर भावनाओं का इजहार करना है लेकिन साथ ही यह भी सलाह कि टीम हित के लिए थोड़ा शांत होने की जरूरत है। होल्डिंग ने कहा, 'विराट कोहली अपनी भावनाओं का खुलकर इजहार करते हैं। उन्हें देखकर आप आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं कि वह क्या सोच रहे हैं। मुझे लगता है कई बार वह ज्यादा ही बह जाते हैं। लेकिन यही विराट कोहली की पहचान हैं।' होल्डिंग ने विराट की तुलना विवियन रिचर्ड्स के साथ की। बकौल होल्डिंग, 'कोहली काफी कुछ विव जैसे हैं। विव भी कई बार मैदान पर काफी ज्यादा खुलकर भावनाओं का इजहार करते थे। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों की यही पर्सनालिटी है।' डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया था विराट की कप्तानी वाली टीम इंडिया को हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship Final) के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। साउथम्प्टन के रोज बाउल में खेले गए खिताबी मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को 8 विकेट से पराजित किया। टीम इंडिया 4 अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3h1oPud
Share:

डोपिंग मामले में पहली बार महिला क्रिकेटर पर लगा 4 साल का बैन

नई दिल्ली अपनी तरह के पहले मामले में एक महिला क्रिकेटर को चार साल का बैन लगाया है। नैशनल ऐंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने डोप टेस्ट (Dope Test) में फेल होने क बाद यह बैन लगाया है। अंशुला राव (Anshula Rao), मध्य प्रदेश के लिए क्रिकेट खेलती हैं। वह ऑलराउंडर हैं। ऐंटी डोपिंग एजेंसी ने हालिया फैसले में कहा है कि राव ने इस प्रतिबंधित दवा का सेवन जानबूझकर और जानकारी में लिया है। राव मध्य प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन (MPCA) के जरिए बीसीसीआई (BCCI) की रजिस्टर्ड खिलाड़ी हैं और 2019-20 में उन्होंने महिला की अंडर-23 टी20 टूर्नमेंट में भाग लिया था। राव को 14 मार्च को पॉजिटिव पाया गया था। उनके दो सैंपल बेल्जियम भेजे गए थे। इन सैंपल्स में प्रतिबंधित दवाएं पाईं गईं थीं। ऑलराउंडर अंशुला मध्यप्रदेश की ओर से कई टूर्नामेंट खेल चुकी हैं। पिछले साल उन्हें मार्च में प्रतिबंधित पदार्थ लेने के कारण निलंबित कर दिया गया था। वह बड़ौदा में पिछले साल मार्च में पॉजिटिव पाई गई थीं। एंटी डोपिंग डिसिप्‍लिनरी पैनल के चेरमैन एडवोकेट गौरंग कांत, सदस्य डॉ राणा और खिलाड़ी अखिल कुमार का मानना है कि ये पूरी तरह खिलाड़ी की जिम्‍मेदारी है कि वो अपने शरीर का ध्‍यान रखे और किसी तरह के प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन न करे। पैनल इस मामले में अंशुला के समर्थन में नहीं है क्‍योंकि उन्‍होंने प्रतिबंधित पदार्थ पाए जाने को लेकर कोई स्‍पष्‍टकीरण नहीं दिया है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3heRLxz
Share:

BCCI shifts T20 World Cup from India to UAE

BCCI shifts T20 World Cup from India to UAE




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3qu34Gu
Share:

भारत नहीं यूएई में होगा टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन, BCCI ने किया ऐलान

मुंबई टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन को लेकर चल रही आशंकाओं पर विराम लग गया है। बीसीसीआई ने फैसला किया है कि वह इसका आयोजन यूएई में हो। सोमवार को बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इसकी जानकारी दी। बीसीसीआई के लिए आईसीसी को अपना फैसला बताने की आज आखिरी तारीख थी। शुक्ला ने कहा कि तारीखें वहीं रहेंगी। आईपीएल के फौरन बाद क्वॉलिफायर शुरू हो जाएगा। क्वॉलिफायर मुकाबले ओमान में खेले जाएंगे। बाकी मैच यूएई के दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे। उन्होंने कहा, 'जहां तक टी20 वर्लड कप का सवाल है, आज आईसीसी को अपना फैसला बताने की आखिरी तारीख थी। तो, हमने बीसीसीआई के सभी अधिकारियों केसाथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल की। हमने बात की और कोविड के हालात पर चर्चा की।' शुक्ला ने आगे कहा कि दो-तीन महीने बाद क्या होने वाला है यह किसी को नहीं पता। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है कि बीसीसआई आईसीसी को बताएगा कि वर्ल्ड कप को यूएई में शिफ्ट कर दिया जाए क्योंकि भारत के बाद यही सही वेन्यू है। हम इसका आयोजन भारत में करवाना चाहते थे और हमारी पहली प्राथमिकता भारत थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jldWoL
Share:

WTC फाइनल में फॉर्म नहीं बल्कि रेप्युटेशन पर हुआ बुमराह का चयन: सबा करीम

नई दिल्ली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (World Test Championship Final) भारतीय टीम के लिए अच्छा नहीं रहा। टीम को न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत को अपने इस स्टार बोलर से काफी उम्मीदें थीं। इंग्लैंड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार थी और ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि बुमराह कमाल कर सकते हैं। हालांकि बुमराह दोनों पारियों में कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर और राष्ट्रीय चयनकर्ता रहे सबा करीम (Saba Karim) ने बुमराह के इस औसत से कम प्रदर्शन पर अपनी राय रखा है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन ने बुमराह को उनकी रेप्युटेशन पर चुना। उनका कहना है कि बुमराह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के हकदार नहीं थे क्योंकि वह अपने करियर के खराब दौर से गुजर रहे हैं और उन्होंने काफी समय से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। इंडिया न्यूज के साथ सबा करीम ने कहा, 'मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं ने मौजूदा फॉर्म को तवज्जो नहीं दी और वे कुछ हद तक बुमराह की रेप्युटेशन पर चले गए। जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेला था। तब वह चोटिल हो गए थे।' उन्होंने कहा, 'उन्होंने सिर्फ सीमित ओवरों का क्रिकेट खेला है और वह भी टी20 मुकाबले। वह इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में नहीं खेले थे। अगर लाल गेंद क्रिकेट की बात करें तो मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म थे और नहीं उन्होंने कोई प्रैक्टिस ही की थी।' जसप्रीत बुमराह जरूरी लेंथ हासिल नहीं कर पाए करीम हालांकि बुमराह पर टिप्पणी करते हुए एक गलती कर गए। बुमराह ने चेन्नै में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में खेले थे। स्पिनर्स के लिए मददगार पिच पर उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए थे। करीम ने हालांकि इस बात को सराहा कि बुमराह मैच की दूसरी पारी में अपनी लय में आ गए थे। बुमराह को मैच में अपन पहला विकेट मिलने वाला था जब चेतेश्वर पुजारा ने रॉस टेलर का कैच छोड़ दिया था। करीम ने कहा, 'कुछ हद तक मुझे लगता है कि दूसरी पारी में वह लय में लौट रहे थे। दूसरे स्पैल में वह शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। वह दुर्भाग्यशाली रहे कि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। लेकिन कुल मिलाकर वह टेस्ट मैच में जरूरी लंबाई हासिल नहीं कर पाए। मुझे लगता है कि यह बड़ी चिंता की बात है और आगामी सीरीज में हमे इस पर ध्यान देना होगा।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3x5m6Fy
Share:

स्टोक्स ने 2016 वर्ल्ड कप का 'बदला' 2021 में लिया, ब्रेथवेट की गेंदों की जमकर की धुनाई

नई दिल्ली वेस्टइंडीज के (Carlos Brathwaite) ने साल 2016 में इंग्लैंड के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की गेंदों पर लगातार 4 छक्के जड़ अपनी टीम को टी20 वर्ल्ड चैंपियन (2016 World T20) बनाया था। फाइनल मुकाबले में विंडीज को आखिरी ओवर में यानी 6 गेंदों पर जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी। इंग्लैंड की ओर से मैच का अंतिम ओवर स्टोक्स लेकर आए। ब्रेथवेट ने स्टोक्स की पहली चार गेंदों पर 4 छक्के लगाकर विंडीज को वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। स्टोक्स उस समय भावुक होकर क्रीज पर ही बैठ गए थे। वह जल्द से जल्द इस बुरे पल को भुला देना चाहते थे। लेकिन अब उस घाव पर स्टोक्स ने खुद मरहम लगाने की कोशिश की है। चोट से उबरने के बाद स्टोक्स इस समय अपने देश में टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट (T20 Blast) में डरहम () की ओर से खेल रहे हैं। इस टी20 टूर्नामेंट के तहत डरहम और वॉरविकशॉयर के बीच शनिवार को एक मैच खेला गया। वॉरविकशॉयर की ओर से कार्लोस ब्रेथवेट खेल रहे थे। ब्रेथवेट के एक ओवर में 16 रन बटोरे इस बार क्रीज पर थे स्टोक्स और बल्लेबाजी छोर पर थे ब्रेथवेट। स्टोक्स ने ब्रेथवेट के एक ओवर में 16 रन ठोक डाले जिसमें दो छक्के और एक चौका शामिल था। उन्होंने मैच में 20 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 175 रहा। स्टोक्स ने गेंदबाजी में भी किया कमाल बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने 3 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट भी चटकाए। स्टोक्स को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। डरहम ने 8 विकेट पर 164 रन बनाए डरहम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 164 रन बनाए। वॉरविकशॉयर टीम इस मुकाबले को 34 रन से हार गई। उसकी ओर से कप्तान विल रोड्स ने सबसे अधिक 45 रन का योगदान दिया। वॉरविकशॉयर टीम 130 रन पर ढेर हो गई।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3dlT8JQ
Share:

POLL: क्या चेतेश्वर पुजारा को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर देना चाहिए?

POLL: क्या चेतेश्वर पुजारा को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर देना चाहिए?

from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3h0cCpN
Share:

बायो-बबल उल्लंघन मामले में श्रीलंकाई क्रिकेटर्स को बख्शने के मूड में नहीं बोर्ड, जांच बैठाई

कोलंबो श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने निरोशन डिकवेला और कुसल मेंडिस के खिलाफ इंग्लैंड के वर्तमान दौरे के दौरान बायो-बबल (bio-bubble) का कथित तौर पर उल्लंघन करने के लिए जांच बिठाई है। इन दोनों का रात में बाहर जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में इन्हें तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका की हार के बाद रात को डरहम की सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है। ये दोनों खिलाड़ी इस मैच का हिस्सा थे जिसमें श्रीलंका को 89 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। एसएलसी इसकी जांच करेगा कि क्या इन दोनों ने रात में बाहर निकलकर बायो-बबल का उल्लंघन किया? श्रीलंका के एक प्रशंसक द्वारा डाले गए इस वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एसएलसी प्रमुख शम्मी सिल्वा ने कहा, 'इसकी जांच चल रही है क्योंकि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।' श्रीलंका ने शनिवार को समाप्त हुई टी20 श्रृंखला 0-3 से गंवाई। अक्टूबर 2020 के बाद उसे लगातार पांचवीं टी20 श्रृंखला में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलेगा। इसका पहला मैच 29 जून को चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3h6ofdu
Share:

यह हैरानी की बात है कि आज के गेंदबाज चार ओवर फेंककर थक जाते हैं: कपिल देव

नई दिल्ली विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) इस बात से हैरान हैं कि आखिर क्यों खिलाड़ी कुछ ओवर फेंकने के बाद ही थक जाते हैं। कपिल ने इस बात पर हैरानी जताई है। पूर्व ऑलराउंडर ने अपने दिनों से तुलना करते हुए कहा कि तब वह नेट्स में सिर्फ टेलएंडर्स को ही कई ओवर्स फेंकते थे, जबकि आज के गेंदबाज सिर्फ चार ओवर ही फेंकते हैं। कपिल देव (Kapil Dev) का यह बयान भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम का संतुलन इसलिए गड़बड़ है क्योंकि उसके पास एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर नहीं है। कपिल देव (Kapil Dev) ने कहा, 'जब आप साल में 10 महीने क्रिकेट खेलेंगे तो चोट लगने का खतरा बढ़ जाएगा। और आज का क्रिकेट काफी बुनियादी हो गया है। आप या तो बैटिंग करते हैं या फिर बोलिंग। हमारे समय में हमें सब कुछ करना पड़ता था। आजकल क्रिकेट थोड़ा बदल गया है। कई बार आपको दुख होता है जब कोई खिलाड़ी चार ओवर फेंककर थक जाता है। कई कहते हैं कि उन्हें नेट्स में 3-4 ओवर फेंकने की इजाजत नहीं है।' उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि हमारे वक्त में, मुझे नहीं पता यह ठीक था या नहीं, हम आखिरी कुछ बल्लेबाजों को भी 10-10 ओवर फेंकते थे। हमारी यही मानसिकता होनी चाहिए। इससे मांसपेशियां भी बनती हैं। आज, शायद चार ओवर उनके लिए काफी होंगे। जो पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए थोड़ा हैरान करने वाली बात है।' भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में न्यूजीलैंड (New Zealand beat India) के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम ने गेंदबाजी आक्रमण में तीन तेज गेंदबाज और स्पिनर रखे। वहीं न्यूजीलैंड ने पांच तेज गेंदबाज, जिसमें कॉलिन डी ग्रैंडहोम और काइली जैमीसन, दो तेज गेंदबाज ऑलराउंडर थे। हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya), जिनकी तुलना आमतौर पर कपिल देव के साथ होती है, फिलहाल भारतीय टीम प्रबंधन के पास इकलौते खिलाड़ी नजर आते हैं जो क्रिकेट के इस सबसे लंबे प्रारूप में ऑलराउंडर की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि वह साल 2018 से टेस्ट क्रिकेट से दूर हैं। वहीं टीम प्रबंधन वर्कलोड मैनेजमेंट के जरिए उन्हें काफी संभलकर टीम में लाना चाहता है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3jlbsqc
Share:

धवन की कप्तानी वाली टीम इंडिया श्रीलंका दौरे के लिए रवाना, छाप छोड़ने को बेताब 'यंगिस्तान'

नई दिल्ली शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को श्रीलंका दौरे () पर रवाना हो गई। टीम इंडिया को मेजबान श्रीलंका के साथ 3 वनडे और 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी। सीरीज का पहला वनडे 13 अप्रैल को खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका रवाना होन से पहले खिलाड़ियों की एक ग्रुप फोटो अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वह टीम साथियों संग फ्लाइट में नजर आ रहे हैं। धवन ने कैप्शन लिखा, ' अगला पड़ाव श्रीलंका!' राहुल द्रविड होंगे टीम इंडिया के हेड कोच श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) होंगे। टीम के उप कप्तान पेसर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने मुंबई में कुछ दिन क्वारंटीन में रहकर श्रीलंका के लिए उड़ान भरा है। 'सभी युवाओं को मौका देना संभव नहीं' द्रविड़ ने रविवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ऐसा संभव नहीं है कि सीमित ओवरों की सीरीज के लिए चुने गए सभी युवा खिलाड़ियों को मैच में खेलने का मौका मिल जाएगा। युवा खिलाड़ी इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहते हैं और द्रविड़ इस सीरीज में कोच की भूमिका में वापसी कर रहे हैं जिनका मानना है कि यह उम्मीद करना कि सभी को इस छोटे से दौरे में मौका मिल जाए, संभव नहीं है। 21 जुलाई से खेली जाएगी टी20 सीरीज भारतीय टीम दौरे पर 13, 16 और 18 जुलाई को तीन वनडे इंटरनैशनल खेलेगी। इसके बाद 21, 23 और 25 जुलाई को टी20 इंटरनैशनल मैच खेले जाएंगे। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है : शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी साव, देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, नीतीश राणा, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चहर, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पंड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया। नेट बोलर- ईशान पोरेल, संदीप वॉरियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3y0kJYV
Share:

कोहली के बचाव में आए पाक क्रिकेटर अकमल, बोले- क्या गारंटी है कि दूसरा कप्तान दिला दे ट्रॉफी?

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम से दरकिनार किए गए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल (Kamran Akmal) ने भारतीय टीम के (Virat Kohli) की जमकर प्रशंसा की है। कामरान का कहना है कि आईसीसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (ICC World Test Championship Final) में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की हार का ठीकरा कोहली पर नहीं फोड़ना चाहिए। केन विलियमसन (Kane Williamson) की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम ने हाल में साउथम्प्टन के रोज बाउल में भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल (IND vs NZ WTC Final) में 8 विकेट से पराजित किया। हार के बाद कोहली की कप्तानी को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। यह तीसरा मौका था जब किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत को कोहली की कप्तानी में खिताबी जीत से महरूम होना पड़ा है। 'बेहतरीन लीडर हैं विराट कोहली' डब्ल्यूटीसी खिताब चूकने के बावजूद अकमल का कहना है कि उन्होंने कोहली का बतौर लगातार समर्थन किया है जो एक बेहतरीन लीडर हैं। कामरान ने विराट को मैच विजेता करार देते हुए कहा कि वह थोड़ा अनलकी रहे। यूट्यूब चैनल 'माई मास्टर क्रिकेट कोच' पर कामरान ने कहा, ' विराट कोहली एक बड़े खिलाड़ी और शानदार कप्तान हैं। वह आक्रामक और बहुत इमोशनल हैं। जो भी कप्तान आया है उसने भारतीय क्रिकेट को आगे ही बढ़ाया है। इसकी शुरुआत सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी से होती है। हां, ये सभी की शिकायत है कि विराट कोहली ने कोई आईसीसी ट्रोफी नहीं जीती है। लेकिन इसके परे उन्होंने वो सबकुछ हासिल किया है। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई सीरीज जीती है।' 4 अगस्त से टीम इंडिया को इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है जहां उसे 4 अगस्त से मेजबान टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। बकौल कामरान, ' वह थोड़े अनलकी रहे, लेकिन मुझे उनकी कप्तानी की क्षमता पर कोई संदेह नहीं है। वह शानदार कप्तान और मैच विनर खिलाड़ी हैं।' 'भारतीय टीम प्रबंधन को आत्ममंथन करने की जरूरत है' कामरान अकमल का मानना है कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट को आत्ममंथन करने की जरूरत है कि वे क्यों आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में खिताब जीतन से चूक रहे हैं। कामरान अकमल ने कहा, ' इसमें (भारत का आईसीसी टूर्नामेंट नहीं जीतना) पूरी तरह से विराट कोहली की गलती नहीं है। इस बात कि क्या गारंटी है कि कोई अन्य कप्तान भारत को आईसीसी ट्रोफी दिला सकता है? बतौर टीम, उन्हें आत्ममंथन करने की जरूरत है कि बड़े टूर्नामेंट को वह क्यों नहीं जीत पा रहे हैं। वे आखिरी स्टेज तक तो पहुंच रहे हैा लेकिन फाइनल की बाधा को नहीं तोड़ पा रहे हैं। केवल विराट कोहली को दोष देना अनुचित होगा। मेरा मानना है कि उन्हें कप्तान बनाए रखना चाहिए।' 'विराट को दोनों पारियों में उनके आईपीएल साथी काइल जेमीसन ने आउट किया' न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल में विराट ने पहली पारी में 44 जबकि दूसरी पारी में 13 रन बनाए थे। उन्हें दोनों पारियों में आईपीएल फ्रैंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की ओर से खेलने वाले ऑलराउंडर काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) ने आउट किया था। विराट आरसीबी के कप्तान हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3A5EZtZ
Share:

पुजारा के बचाव में सुनील गावसकर का बड़ा बयान, बोले सिर्फ वही दोषी नहीं

नई दिल्ली भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर (Sunil Gavaskar) ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद चेतेश्वर पुजारा का समर्थन किया है। भारतीय टीम को साउथम्पटन में खेले गए मैच में कीवी टीम के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पुजारा ने इस मैच की दोनों पारियों में क्रमश: 8 और 15 रन बनाए थे। पुजारा न सिर्फ रन बनाने में असफल रहे बल्कि 33 वर्षीय इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट भी काफी कम रहा था। उनका स्ट्राइक रेट 19 से भी कम रहा था। गावसकर ने कहा, हमें याद रखना चाहिए कि न्यूजीलैंड ने कैसे बल्लेबाजी की। परिस्थितियां बल्लेबाजी करने के लिए काफी मुश्किल थीं। यह गेंदबाजों के लिए मददगार थीं। हमें देखना चाहिए कि आखिर डेविड कॉन्वे और केन विलियमसन ने किस तरह बल्लेबाजी की।' पुजारा भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन हाल ही में बहुत अच्छा नहीं रहा है। टेस्ट चैंपियनशिप में उनका बल्लेबाजी औसत 30 से जरा सा ऊपर है और स्ट्राइक रेट भी 32 के करीब है। बीते दो साल में पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में कोई शतक भी नहीं लगाया है। गावसकर ने इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में कहा, 'रॉस टेलर ने भी धीमी शुरुआत की, हमें इस बात को याद रखना चाहिए। उन्होंने भी पुजारा की तरह बल्लेबाजी की। उनकी शुरुआत भी धीमी थी। लेकिन अगर आप पुजारा पर उंगलियां उठाना चाहते हो तो हम कुछ नहीं कह सकते।' पुजारा वह खिलाड़ी हैं जो मजबूती से एक छोर संभालकर रखते हैं। इससे दूसरे छोर पर खिलाड़ियों को अपने स्ट्रोक्स खेलने की आजादी मिलती है। उन्हें यह आश्वासन होता है कि पुजारा एक छोर पकड़कर खड़े हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान प्लेइंग इलेवन में बदलाव का इशारा किया था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पुजारा पर गाज गिरती है या टीम प्रबंधन एक बार फिर उन पर भरोसा जताएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hfotim
Share:

गेल, रसल और पोलार्ड का बल्ला रहा खामोश, दक्षिण अफ्रीका ने विंडीज से किया हिसाब बराबर

सेंट जॉर्ज (ग्रेनाडा)। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 16 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। केवल 24 घंटे पहले शुरुआती मैच आठ विकेट से गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरा और उसने बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि अब भी उसकी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में सुधार की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट पर 166 रन बनाए दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर कप्तान टेम्बा बावुमा के 46 और रीजा हेंड्रिक्स के 42 रन की मदद से सात विकेट पर 166 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से ओबेद मैकॉय ने 25 रन देकर तीन और केविन सिनक्लेयर ने 23 रन देकर दो विकेट लिए। विंडीज की टीम 9 विकेट पर 150 रन ही बना सकी वेस्टइंडीज मध्यक्रम लड़खड़ाने के कारण नौ विकेट पर 150 रन ही बना पाया। आंद्रे फ्लेचर (35) और इविन लुईस (21) ने पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े लेकिन क्रिस गेल (आठ), निकोलस पूरन (नौ), कप्तान कायरन पोलार्ड (एक) और आंद्रे रसेल (पांच) दोहरे अंक में भी नहीं पहुंच पाए जिससे टीम का स्कोर पांच विकेट पर 70 रन हो गया। विंडीज की ओर से एलेन ने 12 गेंदों पर बनाए 34 रन फेबियन एलेन (34) और जेसन होल्डर (20) ने प्रयास किए लेकिन वे हार का अंतर ही कम कर पाए। एलन ने केवल 12 गेंदों का सामना किया तथा पांच छक्के लगाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने 37 रन देकर तीन और जॉर्ज लिंडे ने 19 रन देकर दो विकेट लिए।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3hdUoQs
Share:

भुवनेश्वर को इंग्लैंड न ले जाना गलती, हार्दिक के विकल्प पर भी विचार करे टीम इंडिया: सरनदीप सिंह

नई दिल्ली पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह (Sarandeep Singh) का मानना है कि अपने ‘सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाज’ भुवनेश्वर कुमार () को इंग्लैंड दौर पर नहीं ले जाना बेहद बड़ी गलती है और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा होना चाहिए था। भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final) में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। शारदुल 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं थे इसलिए बारिश के बाद साउथम्पटन में हालात तेज गेंदबाजी के अनुकूल होने के बावजूद उन्हें तेज गेंदबाजी आलराउंडर के रूप में अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया जा सका। इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की जीत के साथ सरनदीप का कार्यकाल खत्म हुआ था। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल और चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच टेस्ट की श्रृंखला के लिए भुवनेश्वर को नहीं चुनना निराशाजनक है। सरनदीप ने कहा, ‘दो दिन पहले अंतिम एकादश का चयन किया गया तो उसमें दो स्पिनरों की मौजूदगी ठीक थी। लेकिन इसमें बदलाव किया जाना चाहिए था क्योंकि (बारिश के बाद) हालात तेज गेंदबाजी के अनुकूल हो गए थे।’’ उन्होंने कहा, ‘आपने दो स्पिनर (रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा) चुने क्योंकि वे बल्लेबाजी कर सकते थे। एकमात्र तेज गेंदबाज जो बल्लेबाजी कर सकता है वह शारदुल है और वह 15 सदस्यीय टीम में भी नहीं था। वह अंतिम एकादश में जगह बनाता या नहीं, उसे 15 सदस्यीय टीम में होना चाहिए था।’’ श्रीलंका में अगले महीने होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के उप कप्तान बनाए गए भुवनेश्वर के संदर्भ में सरनदीप ने कहा कि इस तेज गेंदबाज का ब्रिटेन दौरे पर जाने वाली टीम में स्वत: चयन होना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘भुवनेश्वर को इंग्लैंड नहीं ले जाना बेहद बड़ी गलती है। वह आपका सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाज है और वह टीम का हिस्सा तक नहीं है।’’ सरनदीप ने कहा कि शार्दुल जैसे किसी खिलाड़ी को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में तराशने का समय आ गया है क्योंकि हार्दिक पंड्या लंबे प्रारूप में गेंदबाजी के लिए फिट नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘आप सिर्फ हार्दिक पर निर्भर नहीं रह सकते। आपको नहीं पता कि वह सभी प्रारूपों में गेंदबाजी करने के लिए कब फिट होगा इसलिए शार्दुल जैसे किसी खिलाड़ी को निखारने की जरूरत है या विजय शंकर या शिवम दुबे भी मौजूद हैं।’ सरनदीप ने उम्मीद जताई कि मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में नियमित रूप से मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस सीरीज में रोटेशन होगी। यह सिराज को मौका देने का सही समय है और उसे अधिक से अधिक मैच खिलाने चाहिए। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। अगर लंबा अंतर आ जाता है तो उसे तुरंत सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करने में मुश्किल हो सकती है।’ पूर्व भारतीय स्पिनर सरनदीप ने भारतीय कप्तान विराट कोहली से सहमति जताई जिन्होंने कहा था कि आसमान में छाए बादलों के बीच बल्लेबाजी करते हुए अधिक जज्बा दिखाने की जरूरत थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3y15wXu
Share:

Sunday, June 27, 2021

Euro 2020: Belgium knocks out Portugal, enters quarter-final

Euro 2020: Belgium knocks out Portugal, enters quarter-final




from Sports - Videos - The Times of India https://ift.tt/3x6mMdW
Share:

India Tour of Sri Lanka: टूर पर हर किसी को मौका मिलना संभव नहीं : राहुल द्रविड़

मुंबई श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम () के हेड कोच नियुक्त किए गए राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने कहा कि ऐसा संभव नहीं है कि सीमित ओवरों की सीरीज के लिए चुने गए सभी युवा खिलाड़ियों को मैच में खेलने का मौका मिल जाएगा। युवा खिलाड़ी इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहते हैं और द्रविड़ (Dravid) इस सीरीज में कोच की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। नैशनल क्रिकेट अकैडमी (National Cricket Academy) के प्रमुख द्रविड़ (Dravid) ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस संक्षिप्त दौरे पर हमसे यह उम्मीद करना शायद अवास्तविक होगा कि हर किसी को मौका दिया जाए जिसमें तीन टी20 मैच और तीन वनडे हैं। और सिलेक्टर भी वहां होंगे।' पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'इस टीम में काफी खिलाड़ी हैं जो आगामी वर्ल्ड कप के लिए टीम में अपना स्थान पक्का करना चाहते हैं और कुछ जगह बनाना चाहते हैं लेकिन मुझे लगता है कि टीम में हर किसी का मुख्य लक्ष्य सीरीज जीतने की कोशिश करना है। मुख्य उद्देश्य सीरीज जीतना है और उम्मीद करते हैं कि खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए मौका मिलेगा। वर्ल्ड कप से पहले सिर्फ तीन टी20 मैच ही हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि सिलेक्टर और मैनेजमेंट को अब तक अंदाजा हो गया होगा कि वे किस तरह की टीम चाहते हैं।' शिखर ने कहा, यह नई चुनौती श्रीलंका के सीमित ओवरों के दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान चुने गए शिखर धवन ने आगामी सीरीज को चुनौतीपूर्ण करार देते हुए कहा कि इससे दूसरी श्रेणी के खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने और मुख्य टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा। शिखर ने इस टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ की उपस्थिति में श्रीलंका रवानगी से पहले मीडिया कहा, 'यह बहुत अच्छी टीम है। हमारी टीम में सकारात्मकता है, विश्वास है और हर किसी को अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा है। खिलाड़ी बेहद उत्साहित हैं। यह नई चुनौती है लेकिन इसके साथ ही यह हम सभी के लिए अपना कौशल दिखाने का शानदार मौका है। हर कोई इसका इंतजार कर रहा है। हमारे क्वॉरंटीन के 13-14 दिन गुजर चुके हैं और खिलाड़ी मैदान पर उतरने के लिए बेताब हैं। हमारे पास तैयारी के लिए 10-12 दिन हैं।' साव, पडिक्कल पर निगाहें युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) और पृथ्वी साव (Prithvi Shaw) पर भी सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। टीम में ईशान किशन (Ishan Kishan) और संजू सैमसन (Sanju Samson) के रूप में दो विकेटकीपर बैट्समैन भी हैं। शिखर ने टीम कॉम्बिनेशन के बारे में कहा, 'खिलाड़ी तैयार हैं और वे इन मैचों में खेलने के लिए बेताब हैं। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल और अन्य टूर्नामेंटों में पहले ही खुद को साबित किया है।' पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, 'टीम युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण है।' छह के लिए पहला मौका नियमित कप्तान विराट कोहली और मुख्य टीम के इंग्लैंड दौरे पर होने के कारण शिखर श्रीलंका के खिलाफ अगले महीने भारतीय टीम की अगुआई करेंगे। भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) टीम के उप कप्तान हैं। भारत को श्रीलंका से तीन वनडे और इतने ही टी20 इंटरनैशनल मैच खेलने हैं। दौरे की शुरुआत 13 जुलाई को और समापन 25 जुलाई होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम का चयन किया है जिसमें हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) तथा स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भी शामिल हैं। इनमें छह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3w0zJ7M
Share:

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support