Wednesday, April 29, 2020

खाली स्टेडियमों में IPL? रहाणे ने दिया ये जवाब

नई दिल्लीभारत और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज () ने कहा है कि उन्हें खाली स्टेडियमों में इंडियन प्रीमियर लीग () खेलने से कोई ऐतराज नहीं है बशर्ते इससे क्रिकेटप्रेमियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा इंस्टाग्राम लाइव चैट में उन्होंने कहा ,‘कोरोना महामारी ने सभी को सिखा दिया है कि अप्रत्याशित चीजें हो सकती है। इसलिए हम जो कर रहे हैं, उसी में खुश रहना चाहिए और उसकी अहमियत समझनी चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘जहां तक आईपीएल या अन्य खेलों का सवाल है, मेरा मानना है कि यह दर्शकों के बिना खेला जा सकता है। हम सभी ने घरेलू क्रिकेट खाली मैदानों में खेला है तो यह हमारे लिए नया नहीं है।’ रहाणे ने कहा, ‘बेशक हम अपने प्रशंसकों के बिना कुछ नहीं है और यही वजह है कि उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्हें घर बैठे मैच देखने को मिल रहे हैं तो यह अच्छा है। उनकी सुरक्षा के लिए अगर हमें खाली मैदान में खेलना पड़े तो मैं तैयार हूं।’ यह पूछने पर कि लॉकडाउन में वह समय कैसे बिता रहे हैं, उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी और बेटी को पूरा समय दे रहे हैं। मुख्य कोच के मार्गदर्शन में खेलने को लेकर उत्साहित रहाणे ने कहा, ‘मेरे आदर्श हमेशा से राहुल सर (राहुल द्रविड़) और सचिन सर रहे हैं लेकिन मैं रिकी सर का भी फैन रहा हूं। मैं उनकी बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण की नकल करता था। मैं उनके मार्गदर्शन में खेलने को लेकर उत्साहित हूं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2KNyAuU
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support