Tuesday, October 29, 2019

10 दिनों में पर्याप्त एसजी पिंक बॉल तैयार चाहते हैं गांगुली

नई दिल्ली भारत को 22 नवम्बर से कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलना है। इस मैच में एसजी का उपयोग होना है और इसे देखते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष ने SG कंपनी से कहा है कि वह अगले 10 दिनों में पर्याप्त संख्या में पिंक बॉल तैयार कर ले। मंगलवार को ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ कोलकाता में पहले दिन-रात के टेस्ट मैच को हरी झंडी दी है। इसी दिन बोर्ड अधिकारियों ने एसजी कंपनी के अधिकारियों से बात कर उन्हें अतिशीघ्र पर्याप्त मात्रा में पिंक बॉल तैयार करने को कहा, जिससे कि दोनों टीमों को अभ्यास करने में कोई दिक्कत न हो। एक सूत्र ने बताया, 'हां, अध्यक्ष ने एक टीम बनाई है, जो एसजी कंपनी के साथ तालमेल बनाए रखेगी। अध्यक्ष चाहते हैं कि अगले 10 दिनों में पर्याप्त संख्या में पिंक बॉल तैयार हो जाएं, ताकि होने से दोनों टीमों को अभ्यास करने में कोई दिक्कत ना हो।' बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि असल चैलेंज को अंपायरों को सब्स्टिट्यूट बॉल देने की होगी। अधिकारी ने कहा, 'अगर बीसीसीआई जीएम (क्रिकेट ऑपरेशंस) सबा करीम ने घरेलू मैचों में पिंक बॉल के उपयोग पर बल दिया होता तो फिर आज हमें सब्स्टिट्यूट बॉल्स की कमी नहीं होती। हम रणजी ट्रोफी, ईरानी ट्रोफी जैसे आयोजनों में पिंक बॉल का इस्तेमाल कर सकते थे। इस संबंध में गांगुली ने काफी पहले प्रयास किया था लेकिन इसके बाद कोई विकास नहीं हुआ और आज हम दोराहे पर खड़े हैं।' उल्लेखनीय है कि गांगुली ने हमेशा से पिंक बॉल क्रिकेट की वकालत की है। वह 2016-17 में जब तकनीकी समिति के सदस्य थे, तब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी पिंक बॉल के उपयोग की सिफारिश की थी। गांगुली ने उसी समय दिन-रात के मैच की वकालत की थी। गांगुली का मत है कि दिन-रात के टेस्ट मैच से टेस्ट क्रिकेट को अधिक से अधिक दर्शक मिल सकेंगे। अभी साउथ अफ्रीका के साथ रांची में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद भारतीय कप्तान कोहली ने दर्शकों की कम संख्या को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। कोहली ने इसके बाद भारत में पांच टेस्ट सेंटर बनाए जाने की बात कही थी। बांग्लादेशी टीम बुधवार को भारत पहुंच रही है। वह भारत के साथ तीन T20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WpxzhZ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support