Thursday, October 31, 2019

जानें, दिल्ली की हवा के बारे में क्या बोले कैप्टन रोहित

नई दिल्लीबांग्लादेश के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करने जा रहे सलामी बल्लेबाज ने कहा है कि उन्हें राजधानी के मौसम से कोई परेशानी नहीं है। भारत और बांग्लादेश को तीन मैचों की सीरीज का पहला टी-20 मैच रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना है। रोहित ने गुरुवार को यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘मैं अभी उतरा हूं (हवाई जहाज से) और मेरे पास यहां के मौसम का मूल्यांकन करने का समय नहीं था। जहां तक मुझे पता है कि मैच तीन नवंबर को होना है और यह होगा।’ पढ़ें- उन्होंने कहा, ‘जब हम यहां (श्रीलंका के खिलाफ) टेस्ट मैच खेले थे तो हमें कोई समस्या नहीं हुई थी। मुझे पहले भी कोई समस्या नहीं हुई थी और अब भी नहीं है।’ बात दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने गुरुवार को साफ कर दिया कि भारत और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टी20 इंटरनैशनल पूर्व निर्धारित योजनाओं के तहत दिल्ली में ही खेला जाएगा। दरअसल, दिल्ली में हवा की क्वॉलिटी का स्तर लगातार खराब बना हुआ है। शहर के कई इलाकों में यह 'गंभीर' स्थिति तक पहुंच गया है। कई लोगों ने बीसीसीआई से मैच को दिल्ली से शिफ्ट की भी मांग की थी। पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने भी बुधवार को कहा कि प्रदूषण क्रिकेट मैच से बड़ी समस्या है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2qSS5vt
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support