नई दिल्लीबॉलिवुड ऐक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान की वाइफ एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट करते हुए उन आरोपों का जवाब दिया है, जो उनपर लगते रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- मैं हमेशा झूठी और गढ़ी हुईं खबरों पर चुप रहती थी, लेकिन ऐसा करने मेरे लिए अब मुश्किल हो गया है। (यहां क्लिक कर पढ़ें- ) उन्होंने लिखा- मैं तभी भी चुप रहती थी, जब मेरे बॉयफ्रेंड विराट, जो अब पति हैं, की परफॉर्मेंस के लिए भी मुझे ही जिम्मेदार ठहराया जाता था। कहा जाता था कि मैं टीम मीटिंग का भी हिस्सा हुआ करती थी और चयन प्रक्रिया को भी प्रभावित करती थी। तब भी चुप रही। पति के साथ विदेश दौरे को लेकर भी सुर्खियां बनाई जाती थी, लेकिन अगर कोई बोर्ड से उन फैक्ट्स के बारे में पूछे तो उसे मिलेगा कि मैंने हमेशा नियमों का पालन किया। उनमें बंधकर रही रही। तब भी मैं चुप थी। उन्होंने लिखा कि बार-बार कुछ बोला जाए तो लोग उसे सच मानने लगते हैं। मुझे इस बात का डर है। मैंने 11 वर्षों के अपने करियर में तमाम विवादों पर चुप्पी साधे रखी। मेरी चुप्पी की वजह से लोग मेरे बारे में बोले गए झूठ को सच मानने लगे हैं, लेकिन आज ये सब खत्म होता है। इसलिए अनुष्का शर्मा ने लिखी पोस्ट बता दें कि उनका यह जवाब उस वक्त आया है जब 82 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर कहा था कि टीम चयन तो विराट ही कर लेते हैं, जबकि सिलेक्टर्स तो अनुष्का शर्मा को चाय पिलाने का काम करते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था, 'हमारे पास मिकी माउस सिलेक्शन समिति है।' उन्होंने कहा कि टीम चयन कोई चुनौती नहीं है क्योंकि इसमें विराट कोहली की काफी चलती है। इंजीनियर ने कहा, 'टीम चयन की प्रक्रिया में विराट कोहली की बहुत अहम भूमिका है जो एक बहुत अच्छी बात है। लेकिन सिलेक्टर्स की क्या खूबी है? सभी सिलेक्टर्स ने मिलकर कुल 10-12 टेस्ट मैच खेले होंगे। मैंने इनमें से एक सिलेक्टर को पहचाना भी नहीं था। मैंने किसी से पूछा 'यह कौन था जिसने भारत का ब्लेजर पहन रखा था, तो उसने बताया कि यह एक सिलेक्टर है। वे सिर्फ अनुष्का शर्मा (विराट की पत्नी) को चाय के कप दे रहे थे। मुझे लगता है कि दिलीप वेंगसरकर के कद के किसी इनसान चयन समिति में होना चाहिए।'
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/320Xuh8






0 comments:
Post a Comment