Tuesday, October 29, 2019

टि्वटर पर ट्रेंड 'धोनी रिटायर', तो फैन्स ने यूं बदला रुख

नई दिल्ली माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर अगर कोई हैशटैग ट्रेंड कर जाए तो इंटरनेट पर पूरे जमाने की नजरें वहां टिक जाती हैं। लेकिन यह हैशटैग अगर महेंद्र सिंह धोनी की रिटायरमेंट से जुड़ा हो तो उनके फैन्स को इस हैशटैग का रुख बदलना भी बखूबी आता है। मंगलवार की सुबह टि्वटर पर #DhoniRetires (हैशटैग धोनी रिटायर्स) खूब ट्रेंड कर रहा था। यह देखते ही धोनी के फैन्स में मायूसी छा गई एक बार को उन्हें भी लगा शायद अपने हीरो धोनी को वह मैदान से बाहर ही रिटायर होते देखेंगे। लेकिन जल्दी ही फैन्स को यह माजरा समझ में आ गया कि यह धोनी की मंशा नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर सेट किया गया फेक ट्रेंड है। इसके बाद धोनी के फैन्स इस ट्रेंड को रिवर्स करते हुए #NeverRetireDhoni (नेवर रिटायर धोनी) ट्रेंड करा दिया। धोनी के इस फैन ने लिखा, 'धोनी जानते हैं उन्हें कब रिटायर करना है, कृपया आप टि्वटर से चले जाइए।' इस यूजर ने कहा कि मुझे सुबूत चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शुरुआत करने वाले बहुत हैं फिनिशर्स सिर्फ एक' एक अन्य यूजर ने यह खास तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'अभी हमें यह क्षम चाहिए।' इस यूजर ने सिंपल सवाल पूछा है कि कोई लड़की भी जब यह पूछे कि जादुई तीन शब्द कौन से हैं? तो भी बॉयज का उत्तर होगा- महेंद्र सिंह धोनी बता दें कि इंग्लैंड में इस खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से लंबे ब्रेक पर हैं। धोनी लगातार तीन सीरीज से भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बने हैं और इस बीच उनके संन्यास की खबरें जब तब सोशल मीडिया शोर मचाने लगती हैं। हालांकि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली, कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री कई यह साफ कर चुके हैं कि अपने संन्यास पर फैसला धोनी खुद लेंगे।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2WscNOv
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support