Thursday, October 31, 2019

कोच रवि शास्त्री को गांगुली देंगे एक और 'जिम्मेदारी'

कोलकाताबीसीसीआई अध्यक्ष ने गुरुवार को कहा कि सीनियर टीम के मुख्य कोच को कहा जाएगा कि जब तक वह कोच हैं तब तक वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में प्रतिभाओं को निखारने में ज्यादा योगदान दें। शास्त्री का नया अनुबंध 2021 विश्व टी20 तक का है, लेकिन उनके करार की शर्तों में 10 करोड़ रुपये के सालाना वेतन के साथ केवल भारतीय टीम के साथ काम करना शामिल है। गांगुली ने ईडन गार्डंस पर कहा, ‘हम ऐसी व्यवस्था भी बनाएंगे जिसमें रवि को के साथ ज्यादा योगदान करने के लिए कहा जाएगा, जब तक वह कोच हैं। हम इसे एक अच्छा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएंगे। हमारे पास राहुल द्रविड़ हैं, पारस म्हाम्ब्रे और भरत अरुण भी हैं।’ गांगुली ने कहा कि शास्त्री कोच के तौर पर अच्छा कर रहे हैं हालांकि भारतीयों को वैश्विक टूर्नमेंट की अंतिम बाधा नहीं कर पाने की समस्या को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘उन्होंने टीम के साथ अच्छा किया है। वह अगले दो वर्षों तक हमारे साथ रहेंगे। जैसा कि मैंने कहा कि भारत को एक विश्व (आईसीसी) टूर्नमेंट जीतने की जरूरत है। उनमें काबिलियत है।’ गांगुली ने कहा, ‘वे 2017 में चैंपियंस ट्रोफी के फाइनल में पहुंचे थे जिसमें वे पाकिस्तान से हार गए और फिर वे विश्व कप सेमीफाइनल में हार गए। यह टीम अच्छी है और उसे सिर्फ अंतिम बाधा पार करने की जरूरत है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2JAvfQ0
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support