नई दिल्लीक्रिकेटरों की पुरानी तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर मशहूर कमेंटेटर ने रविवार को ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने साथ ही पूछा कि आपमें से कितने लोग इन क्रिकेटरों को पहचान सकेंगे। इस तस्वीर में सभी क्रिकेटर अलग-अलग वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। भारत को अपनी कप्तानी में पहली बार 1983 में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले जहां पंजाबी वेशभूषा में नजर आए तो वहीं, डब्ल्यू वी रमन लुंगी और कुर्ता पहने खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में किरण मोरे, पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, पूर्व बीजेपी सांसद और क्रिकेटर रहे नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर डब्ल्यू वी रमन ने इस पर लिखा कि दिग्गज सचिन तेंडुलकर और पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इस फोटो में नहीं हैं तो एक यूजर ने सचिन और कांबली की तस्वीर भी शेयर की। उस तस्वीर में सचिन छतरी पकड़े खड़े हैं और दोनों ही मराठी वेशभूषा में नजर आ रहे हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3jqDH3F






0 comments:
Post a Comment