Monday, August 31, 2020

चेन्नै सुपरकिंग्स के साथ समाप्त हो चुका है सुरेश रैना का सफर?

नई दिल्ली () के बारे में कहा गया कि वह 'निजी कारणों' से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से हटे लेकिन लगता है कि चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) के साथ उनका लंबा सफर खत्म हो गया है क्योंकि यह फ्रैंचाइजी 2021 सत्र से पहले उनसे नाता तोड़ सकती है। चेन्नै की टीम दुबई में रह रही है। उसकी टीम में कोविड-19 (Covid- 19) के 13 मामले पाए गए, जिसमें टीम के दो अहम सदस्य दीपक चाहर (Deepak Chahar) और रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) भी शामिल हैं। आईपीएल सूत्रों के अनुसार हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रैना के फैसले में इसने भी अहम भूमिका निभाई। लेकिन अब पता चला कि टीम प्रबंधन पृथकवास के दौरान इस 32 वर्षीय खिलाड़ी के व्यवहार से खुश नहीं था, जिससे सीएसके के मालिक और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन भी नाराज थे। आईपीएल सूत्रों ने कहा, 'सीएसके के नियमों के अनुसार कोच, कप्तान और मैनेजर को होटल में रहने के लिए सूइट्स मिलते हैं लेकिन टीम जिस भी होटल में ठहरती है उसमें रैना को भी सुइट मिलता है। बात सिर्फ इतनी थी कि उनके कमरे में बालकनी नहीं थी।' उन्होंने कहा, 'यह मसला था लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह वापसी (भारत लौटने) के लिए बड़ा कारण था। टीम में कोविड मामलों के बढ़ने से भी बड़ा कोई मसला हो सकता है।' उन्होंने कहा कि स्थिति को देखते हुए रैना अप्रैल 2021 से शुरू होने वाले अगले आईपीएल से भी चेन्नै की टीम से बाहर हो सकते हैं। क्या रैना के इस सत्र में वापसी की संभावना है, जिससे हालात बदल सकते हैं। इस पर सूत्रों ने कहा, 'वह इस सत्र में उपलब्ध नहीं रहेंगे और सीएसके ने जो आधिकारिक बयान जारी किया है उसमें यह स्पष्ट है। कुछ ऐसी बातें हैं, जो शीर्ष अधिकारियों को नागवार गुजरी हैं।' उन्होंने कहा, 'इसकी बहुत कम संभावना है कि जो खिलाड़ी संन्यास ले चुका हो और संभवत: किसी तरह की क्रिकेट में नहीं खेलेगा वह सीएसके में वापसी करेगा। वह वापस नीलामी में शामिल होगा और कोई टीम उसे ले सकती है।' सीएसके ने रुतुराज पर बड़ी बोली लगाई थी उसे उम्मीद है कि पृथकवास से लौटने के बाद वह फिट होंगे और दो परीक्षण निगेटिव आने के बाद अभ्यास सत्र में भाग ले पाएंगे। आईपीएल सूत्रों ने कहा, 'सीएसके ने अभी रैना के बदले किसी अन्य खिलाड़ी की मांग नहीं की है। उन्होंने अभी इस पर फैसला नहीं किया है।' अटकलें लगाई जा रही हैं कि रैना ने जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन किया था। इस मामले में रैना की माफी से खास प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि टीम भविष्य के बारे में सोच रही है। सूत्रों ने कहा, 'मैं माफी मांगने के बारे में नहीं जानता लेकिन सीएसके अब रुतुराज को भविष्य के लिए तैयार करना चाहेगा तथा धोनी और (मुख्य कोच स्टीफन) फ्लेमिंग उसी हिसाब से अपनी रणनीति बनाएंगे।' रैना ने सीएसके की तरफ से 164 मैचों में सर्वाधिक 4527 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनके नाम पर 5368 रन दर्ज हैं और वह इस टी20 टूर्नमेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली (5412) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34PqUnu
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support