नई दिल्लीभारतीय पेसर की गलत उम्र लिखे जाने को लेकर उनकी बहन मालती चाहर ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। दीपक चाहर की उम्र विकिपीडिया पर 28 साल की बजाय 48 साल दिख रही है। इस पर उनकी बहन मालती ने ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया। उन्होंने लिखा, 'विकिपीडिया को शुक्रिया...आखिरकार दीपक मुझसे बड़े हैं... 48 की उम्र में सबसे फिट खिलाड़ी।' पढ़ें, फिर लोगों ने भी मजे लेने शुरू कर दिए। किसी ने इसे उनकी आईपीएल टीम चेन्नै सुपर किंग्स से जोड़ा तो किसी ने लगातार चोट से इसे जोड़ा। जोंस नाम के एक यूजर ने लिखा, 'यही कारण है कि वह सीएसके टीम में हैं।' सीएसके में कई उम्रदराज खिलाड़ी हैं और उसे टीम को 'बूढ़ों की फौज' भी कहा जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यही कारण है कि वह जल्दी चोटिल हो जाते हैं। दीपक ने करियर में अब तक 3 वनडे और 13 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे मे दो और टी20 इंटरनैशनल में कुल 18 विकेट झटके हैं। यूपी के आगरा में जन्मे दीपक ने 45 फर्स्ट क्लास मैच भी खेले हैं और कुल 126 विकेट लिए हैं।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/36qq68m






0 comments:
Post a Comment