नई दिल्लीभारतीय तेज गेंदबाज को दिग्गज बल्लेबाजों के हौसले पस्त करने वाली यॉर्कर गेंद करते हुए तो आपने देखा होगा, लेकिन अब उनका जो रूप देखने को मिला है वह उनके चाहने वालों को हैरान कर देगा। हैरान होने वालों में सिर्फ फैन नहीं, बल्कि लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान का नाम भी हो सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में ऐसा ही कुछ है। अब आप सोच रहे हैं कि आखिर उस वीडियो में ऐसा क्या है, जिससे कुंबले भी हैरान होंगे तो बता दें कि यह यॉर्कर किंग लेग स्पिन करता दिख रहा है। रोचक बात यह है कि उनकी गेंदबाजी बिल्कुल सटीक लग रही है। कतई ऐसा नहीं लग रहा है कि वह तेज गेंदबाज हैं और लेग स्पिनर के ऐक्शन को कॉपी कर रहे हैं। बीसीसीआई ने बुमराह का वीडियो शेयर किया और लिखा, 'हमने जसप्रीत बुमराह की आग उगलती यॉर्कर और तेज बाउंसर देखी। यहां हम पेश कर रहे हैं तेज गेंदबाज का अनोखा रूप। जसप्रीत बुमराह महान लेग स्पिनर अनिल कुंबले के एक्शन की नकल उतार रहे हैं और उन्होंने इसे शानदार तरीके से किया।' उल्लेखनीय है कि भारतीय कोच रहे अनिल कुंबले फैंस के बीच जंबो नाम से मशहूर हैं और वह भारत के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज भी हैं। उनके नाम 619 टेस्ट विकेट हैं और एक पारी में 10 विकेट लेने का खास रेकॉर्ड भी उनके नाम है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3cqrLPi






0 comments:
Post a Comment