नई दिल्लीटीम इंडिया के कैप्टन की बिटिया का नाम 'वामिका' रखा गया है। विराट की पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोमवार को एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनकी बेटी भी नजर आ रही है। अनुष्का ने जो फोटो शेयर किया, उसमें वह और विराट, दोनों अपनी बिटिया को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। इसी के कैप्शन में उन्होंने अपनी बिटिया का नाम भी बताया। तस्वीर में अनुष्का शर्मा अपनी बिटिया को गोद में लिए नजर आ रही हैं। पिछले महीने 11 जनवरी को विराट और अनुष्का के घर में नन्ही परी आई थी। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, 'हमने प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत ली है, लेकिन नन्हीं वामिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया। आंसू, हंसी, खुशी, चिंता... कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस होती हैं। नींद उड़ जाती है, लेकिन हमारा दिल भरा है। शुभकामनाओं, प्रार्थना और एनर्जी के लिए आपका शुक्रिया।' विराट ने अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पिछले महीने क्रिकेट और मनोरंजन की दुनिया में उस समय खुशी की लहर छा गई थी, जब विराट और अनुष्का के घर बेटी के जन्म की खबर मिली। सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का को बधाई देने वालों का भी तांता लग गया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3akYDpU






0 comments:
Post a Comment