Thursday, September 30, 2021

वर्ल्ड कप से पहले बाबर ने टीम इंडिया के लिए बजाई खतरे की घंटी, विराट भी छूटे पीछे

नई दिल्ली कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) पाकिस्तान के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह रेकॉर्ड नेशनल टी20 कप के तहत सेंट्रल पंजाब की ओर से खेलते हुए नॉर्दर्न के खिलाफ बनाया। रावलपिंडी में खेले गए इस मुकाबले में आजम ने इस दौरान हमवतन अहमद शहजाद और कामरान अकमल के एक समान 5 शतकों के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। आजम ने टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तन विराट कोहली (Virat Kohli) को भी पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने 315 टी20 मैचों में कुल 5 शतक लगाए हैं वहीं बाबर 194 टी20 मैचों में अब तक 6 शतक जड़ चुके हैं। बाबर ने इस दौरान भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंउर शेन वॉटसन के क्लब में भी जगह बना ली। बाबर की सेंचुरी उनके लिए आगामी टी20 विश्व कप में टॉनिक का काम कर सकती है। टी20 में गेल के नाम सबसे अधिक 22 शतक टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जड़ने का रेकॉर्ड विंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 448 मैचों में 22 जबकि माइकल क्लिंगर ने 206 मैचों में 8 शतक लगाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने 306 मैचों में 8 वहीं एरोन फिंच ने 324 मैचों में 8 सेंचुरी जड़ी है। इंग्लैंड के ल्यूक राइट के 336 मैचों में 7 वहीं ब्रेंडन मैक्कुलम के 370 मैचों में 7 शतक हैं। शेन वॉटसन के नाम 344, रोहित के 353 और बाबर के 194 मैचों में एक समान 6 शतक दर्ज हैं। बाबर ने शतकीय पारी में 3 छक्के लगाए बाबर ने अपने रेकॉर्डतोड़ शतक में 3 छक्के और 11 चौके लगाए। उन्होंने 63 गेंदों पर 105 रन की पारी खेली। उन्होंने अहमद शहजाद के साथ 63 रन की साझेदारी की। बाबर और शोएब मलिक (31) ने सेंट्रल पंजाब को 200 के स्कोर तक पहुंचाया। हैदर अली ने 53 गेंदों पर 91 रन की पारी खेली जिसमें 6 छक्के और इतने ही चौके शामिल थे। मोहम्मद नवाज 21 गेंदों पर 41 रन बनाकर आउट हुए वहीं आसिफ अली ने 28 रन का योगदान दिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3uAyM71
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support