Wednesday, September 29, 2021

कुलदीप यादव के घुटने का हुआ ऑपरेशन, लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे 'चाइनामैन'

मुंबईभारत के बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की बुधवार को घुटने की सर्जरी हुई, उन्हें यूएई में मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान घुटने में चोट लगी थी। कुलदीप ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा, ‘ऑपरेशन सफल रहा और उबरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। समर्थन के लिए सभी का धन्यवाद। अब ध्यान रिहैबिलिटेशन अच्छी तरह से पूरा करने पर है और फिर मैदान पर वापसी करते हुए जल्द से जल्द वह करना है जो करना मुझे पसंद है।’ पीटीआई ने 27 सितंबर को अपनी खबर में बताया था कि कुलदीप को घुटने की गंभीर चोट लगी है और उनके आगामी घरेलू सत्र के अधिकांश हिस्से से बाहर रहने की संभावना है। साथ ही वह यूएई से स्वदेश वापस लौट चुके हैं। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलने वाले कुलदीप भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी से पहले उन्हें लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया था, ‘हां, हमें सूचना मिली है कि यूएई में अभ्यास सत्र के दौरान कुलदीप को घुटने में गंभीर चोट लगी है। संभवत: क्षेत्ररक्षण के दौरान उसका घुटना मुड़ गया और उस समय चोट गंभीर थी। कोई संभावना नहीं थी कि वह आईपीएल में आगे हिस्सा ले पाएगा और इसलिए उसे भारत वापस भेज दिया गया।’ कानपुर के कुलदीप ने भारत के लिए सात टेस्ट, 65 एकदिवसीय और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कुल 174 विकेट चटकाए हैं। वह भारत के लिए पिछली बार श्रीलंका दौरे पर खेले थे। उन्होंने एकदिवसीय मैच में 48 रन देकर दो जबकि टी20 मैच में 30 रन देकर दो विकेट चटकाए। उन्होंने एक वनडे और एक टी20 और खेला लेकिन इनमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2ZJLepJ
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support