Friday, December 31, 2021

अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे सौरव गांगुली, कोरोना रिपोर्ट में नहीं हुई ओमिक्रोन की पुष्टि

कोलकाता भारतीय क्रिकेट बोर्ड के मुखिया और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती किया गया था। 27 दिसंबर की रात तबीयत खराब होने के बाद उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। फिलहाल वह अपने घर पर भी डॉक्टर्स की निगरानी में ही रहेंगे। ओमिक्रोन की नहीं हुई पुष्टिइसी के साथ एक और अच्छी खबर यह है कि वह नए वेरिएंट ओमिक्रोन की जद में नहीं आए थे। दादा के कोरोना सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट के आधार पर पता लगा कि उनके सैंपल में ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। कोरोना के हल्के लक्षण के बाद उन्हें मोनोक्लोनल एंटी-बॉडी कॉकटेल थेरेपी दी गई थी। लगातार हेल्थ बुलेटिन आता था इस बीच हॉस्पिटल मैनेजमेंट की ओर से लगातार उनके स्वास्थ्य पर अपडेट भी दिया जा रहा था। वह हेमोडायनामिक स्थिर थे। बुखार नहीं था। साथ ही साथ ऑक्सीजन लेवल भी नॉर्मल बना हुआ था। 49 वर्षीय सौरव गांगुली वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बावजूद संक्रमित हो गए थे। साल में तीसरी बार हुए थे एडमिट जनवरी 2021 में उन्हें सीने में दर्द के बाद एंजियोप्लास्टि से गुजरना पड़ा था। कुछ दिन अस्पताल में गुजारने के बाद जब वह घर पहुंचे तब भी वह डॉक्टर्स की देखरेख में ही थे। हाल ही में विराट कोहली से विवाद के चलते भी वह सुर्खियों में थे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3EJ3NJB
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support