नई दिल्लीचीन से फैले घातक कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देशवासी बढ़-चढ़कर योगदान दे रहे हैं और स्वेच्छा से दान भी कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने एक किसान के बारे में बताया जो जरूरतमंदों को अनाज दान करेगा। लक्ष्मण ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दत्ता राम पाटिल, नासिक के एक किसान हैं। उन्होंने अपनी 3 एकड़ जमीन में से 1 एकड़ पर उगे अनाज को जरूरतमंदों को दान करने का फैसला किया है।' देखें, उन्होंने लिखा, 'दत्ता ने कहा कि वह वित्तीय रूप से इतने सक्षम नहीं हैं लेकिन इस मुश्किल समय में अगर एक चपाती खाएं तो किसी जरूरतमंद को आधी दे सकते हैं।' लक्ष्मण ने लिखा कि ऐसे निस्वार्थ भाव से काम करने वाले लोगों को दिल से सलाम। कोरोना से बचाव के तौर पर देश में लॉकडाउन घोषित है और इसी के चलते देशवासियों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की गई है। इसके अलावा कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से स्वेच्छा से दान करने और घरों में सुरक्षित रहने की भी अपील की है। खतरनाक कोरोना वायरस से दुनियाभर में 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी 1000 से ज्यादा मामले अब तक सामने आ चुके हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33Ub1JK






0 comments:
Post a Comment