लीड्स टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार हुई। इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से पीट दिया। इस हार के साथ ही सीरीज में अब इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर आ गया। दो टेस्ट मैच और खेले जाने हैं। लीड्स टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद बने उन रेकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं जिन्हें इंडियन कैम्प कभी देखना नहीं चाहेगा।पांच मैच की श्रृंखला अब सीरीज बराबरी पर आकर खड़ी हो चुकी है। दोनों ही टीम ने एक मैच जीता और एक गंवाया। अब 2 सितंबर से चौथा मैच ओवल में होगा।

लीड्स टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार हुई। इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से पीट दिया। इस हार के साथ ही सीरीज में अब इंग्लैंड 1-1 की बराबरी पर आ गया। दो टेस्ट मैच और खेले जाने हैं। लीड्स टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद बने उन रेकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं जिन्हें इंडियन कैम्प कभी देखना नहीं चाहेगा।
सबसे बड़े कप्तान बने रूट

27 जीत, जो रूट (55 टेस्ट)
26 माइकल वॉन (51 टेस्ट)
24 एंड्र्यू स्ट्रॉस (50 टेस्ट)
24 एलिस्टेयर कुक (59 टेस्ट)
20 पीटर मेय (41)
विराट की कप्तानी में पारी की हार

पारी और 159 रन vs इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2018
पारी और 76 रन vs इंग्लैंड, लीड्स, 2021
विराट के टॉस जीतने के बाद भारत की हार

आठ विकेट vs ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2020/21
पारी और 76 रन vs इंग्लैंड, लीड्स, 2021
इंग्लैंड में एंडरसन के 400 विकेट

महान पेसर ने 94 टेस्ट में यह कारनामा किया। अपने घर में 400 विकेट लेने वाले वह दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। श्रीलंकाई मुथैया मुरलीधरन ने सबसे पहले यह कमाल किया था। उनके नाम 73 टेस्ट में 493 विकेट हैं।
सबसे ज्यादा बार पारी के अंतर से हारने वाली टीम

63 इंग्लैंड
39 न्यूजीलैंड
46 वेस्टइंडीज
45 भारत
44 ऑस्ट्रेलिया
43 बांग्लादेश
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2UVFyHb






0 comments:
Post a Comment