Saturday, September 28, 2019

टेस्ट ओपनिंग में मेरी गलतियों से सीखें रोहित: लक्ष्मण

नई दिल्ली वीवीएस लक्ष्मण चाहते हैं कि रोहित शर्मा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज के दौरान अपने नैसर्गिक (नेचुरल) गेम पर अडिग रहना चाहिए। रोहित इस सीरीज के जरिए पहली बार टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज करेंगे। पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मम को चिंता है कि अगर इस दौरान वह अपनी तकनीक में बदलाव लाते हैं, तो इससे उनके प्रदर्शन पर नकारात्मक असर पड़ेगा। लक्ष्मण के साथ भी पूर्व में ऐसा ही हुआ था। लक्ष्मण मध्यक्रम के विशेषज्ञ बल्लेबाज थे पर उन्हें 1996-98 के बीच में पारी का आगाज करने के लिए कहा गया था। लेकिन वह कभी भी इस स्थान पर सहज महसूस नहीं करते थे। लक्ष्मण ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता को उनके यूट्यूब चैनल ‘दीप पॉइंट’ को दिए इंटरव्यू में कहा, 'सबसे बड़ी फायदे की चीज यह है कि रोहित के पास अनुभव है, जो मेरे पास नहीं था।' उन्होंने बताया, 'मैंने केवल 4 टेस्ट मैच खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज किया था। रोहित 12 साल इंटरनैशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। इसलिए उनमें परिपक्वता और अनुभव दोनों मौजूद हैं और साथ ही वह अच्छी फॉर्म में है।' वीवीएस लक्ष्मण ने 134 टेस्ट में 8781 रन बनाए हैं। 44 साल के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'मेरा मानना है कि मैंने पारी का आगाज करते हुए जो गलती की वो मानसिकता में बदलाव की थी, जिससे मुझे मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर काफी सफलता दिलाई थी। भले ही वह तीसरे नंबर पर हो या फिर चौथे नंबर पर।' उन्होंने कहा, 'मैंने अपनी तकनीक में भी बदलाव करने की कोशिश की थी। मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर मैं हमेशा ‘फ्रंट-प्रेस’ के बाद गेंद की ओर जाता था लेकिन सीनियर खिलाड़ियों और कोचों से बात करने के बाद मैंने इसमें बदलाव किया। इस बदलाव ने मेरी बल्लेबाजी प्रभावित की और मैं उम्मीद करता हूं कि रोहित को ऐसा नहीं करना चाहिए।' लक्ष्मण ने कहा, 'अगर आप अपने नैसर्गिक खेल से ज्यादा छेड़छाड़ करोगे तो आपको परिणाम नहीं मिलेगा क्योंकि आपके दिमाग में उलझन होगी और आप लय खो सकते हो। मैं स्वीकार कर सकता हूं कि जब मैंने पारी का आगाज किया तो मेरी लय प्रभावित हुई। रोहित ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लय में आने के बाद अच्छा प्रदर्शन करते हैं और अगर उनकी लय प्रभावित हुई तो यह मुश्किल होगा।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2myWIsL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support