Monday, July 23, 2018

टेस्ट क्रिकेट में पहली बार: विजेता टीम के लिए सभी 20 विकेट स्पिनर्स ने लिए, श्रीलंका ने द. अफ्रीका को हराया

श्रीलंका ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका को 199 रन के हराने के साथ ही दो टेस्ट की सीरीज 2-0 से जीत ली। दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की ओर से सभी 20 विकेट स्पिनर्स ने लिए। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार है, जब किसी टीम ने सिर्फ स्पिनर्स के दम पर मैच जीता। मैच में 6 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की, जिनमें केवल सुरंगा लकमल ही तेज गेंदबाज थे, बाकी सभी स्पिनर्स थे। पहली पारी में तो सिर्फ स्पिनर्स ने ही गेंदबाजी की थी। श्रीलंका के दिमुत करुणारत्ने को सीरीज और मुकाबले का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने इस मैच की पहली पारी में 53 और दूसरी पारी में 85 रन बनाए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uET15W
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support