Tuesday, July 24, 2018

इंग्लिश काउंटी क्लब वूस्टरशायर से जुड़े अश्विन, इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के बाद 2 मैच खेलेंगे

लंदन. भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वहां के काउंटी क्लब वूस्टरशायर से खेलेंगे। टेस्ट सीरीज के बाद अश्विन टीम के साथ स्वदेश नहीं लौटेंगे। वे काउंटी चैम्पियनशिप के फाइनल राउंड में दो टेस्ट मैच खेलेंगे। अश्विन चेम्सफोर्ड में एसेक्स और ब्लैकफिंच में यॉर्कशायर के खिलाफ खेलेंगे। वूस्टरशायर ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि अश्विन दक्षिण अफ्रीका के वायने पार्नेल की जगह टीम में एक विदेशी खिलाड़ी के तौर पर शामिल होंगे।    अश्विन ने पिछले साल 20 विकेट लिए थे: अश्विन ने 2017 में भी वूस्टरशायर के लिए 4 मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 20 विकेट अपने नाम किया था। जिससे वूस्टरशायर डिविजन एक में शामिल होने में सफल हो पाया था। अश्विन ने उस दौरान दो बार 5-5 विकेट और छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 42 की औसत से रन बनाए थे। अश्विन के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए ही वूस्टरशायर पिछले 2-3 महीनों से उनको अपनी टीम के साथ जोड़ने का प्रयास कर रहा था। बीसीसीआई ने अश्विन को काउंटी में खेलने की अनुमति दे दी है। 

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2A3iIlN
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support