Saturday, July 7, 2018

लगातार चौथी बार यूरोप के नाम होगा विश्वकप, 36 साल में 40 में से 31 यूरोपीय टीमें आखिरी 4 में पहुंचीं

फुटबॉल विश्व कप में सेमीफाइनल की लाइन-अप तय हो चुकी है। सेंट पीटर्सबर्ग में 10 जुलाई को फ्रांस और बेल्जियम की टीमें आमने-सामने होंगी, वहीं 11 जुलाई को लुझनिकी स्टेडियम में इंग्लैंड और क्रोएशिया की टीमों के बीच भिड़ंत होगी। हालांकि सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले का नतीजा किसी भी टीम के हक में जाए, लेकिन इतना तय है कि लगातार चौथी बार विश्व कप पर कब्जा यूरोप का ही होगा। 2002 में ब्राजील चैम्पियन बना था। उसके बाद से हर बार कोई यूरोपीय टीम ही चैम्पियन बनी है। 2006 में इटली, 2010 में स्पेन और 2014 में जर्मनी ने विश्व कप जीता था। यह सिलसिला रूस में भी कायम रहेगा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MUIpGM
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support