Saturday, July 21, 2018

61 साल बाद दक्षिण अफ्रीका के किसी गेंदबाज ने पारी में 9 विकेट लिए, ऐसा करने वाले केशव महाराज 17वें खिलाड़ी

दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 9 विकेट ले लिए। वे 1957 के बाद पारी में 9 विकेट लेने पहले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज हैं। तब टायफिल्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ 113 रन देकर 9 विकेट हासिल किए थे। श्रीलंका की धरती पर किसी भी विदेशी गेंदबाज का यह सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। महाराज ने इस पारी में 129 रन दिए। इससे टायफिल्ड का अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए। दो साल पहले टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले महाराज का यह 22वां टेस्ट मैच है। उन्होंने इससे पहले 21 मैच में 78 विकेट लिए थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2O3lwlA
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support