Wednesday, July 25, 2018

कोहली इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से 82 लाख रुपए कमाते हैं, खिलाड़ियों में रोनाल्डो 5.15 करोड़ रु. के साथ टॉप पर

विराट कोहली इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट से 82 लाख रुपए कमाते हैं। वे इंस्टाग्राम स्पोर्ट्स रिच लिस्ट में नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अमेरिका के बास्केटबॉल प्लेयर स्टीफन करी और प्रोफेशनल बॉक्सर फ्लायड मेवेदर को पीछे छोड़ा। पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के एक पोस्ट की कीमत 5.15 करोड़ रुपए है। वे इंस्टाग्राम की पोस्ट से सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले खिलाड़ी हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम के शेड्यूलिंग टूल हूपरएचक्यू.कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकन मॉडल काएली जेनर एक पोस्ट से सबसे ज्यादा 6.86 करोड़ रु. कमाती हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ll9AxU
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support