Monday, July 30, 2018

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप: प्रणॉय पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में पहुंचे, डबल्स में मनु-सुमित ने जीत दर्ज की

विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में सोमवार को भारतीय शटलर एच.एस. प्रणॉय ने पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में जगह बना ली है। प्रणॉय ने पहले दौर में न्यूजीलैंड के अभिनव मनोटा को 21-12, 21-11 से हराया। 28 मिनट तक चले मुकाबले में उन्होंने मनोटा को सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। दूसरे दौर में प्रणॉय का मुकाबला ब्राजील के यगोर कोएल्हो से होगा। मिक्स्ड डबल्स में प्रणव चोपड़ा-सिक्की रेड्डी और पुरुष डबल्स में मनु अत्री-सुमित रेड्डी की जोड़ी ने भी अपने मुकाबले जीत लिए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2LLCCX8
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support