Saturday, July 14, 2018

फीफा: तीसरे स्थान के लिए बेल्जियम-इंग्लैंड में मुकाबला थोड़ी देर में, इस विश्व कप में दूसरी बार दोनों आमने-सामने

फुटबॉल विश्व कप में शनिवार को तीसरे स्थान के लिए बेल्जियम और इंग्लैंड के बीच मैच थोड़ी देर में शुरू होगा। मुकाबले में इस विश्व कप के दो टॉप स्कोरर आमने-सामने होंगे। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन 6 गोल और बेल्जियम के रोमेलु लुकाकू 4 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस विश्व कप में दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी। ग्रुप स्टेज में हुए मैच में बेल्जियम ने इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया था। हालांकि उस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन टीम में नहीं थे। 2002 के बाद से विश्व कप में कोई भी दो टीमें दूसरी बार आमने-सामने हैं। इससे पहले 2002 में ब्राजील और तुर्की ने एक-दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेले थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ukqUc6
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support