Sunday, August 12, 2018

दूसरा टेस्ट चौथा दिन: भारत के खिलाफ लीड 300 पार करने के इरादे से उतरेगा इंग्लैंड, स्कोर- 357/6, क्रिस वोक्स 120 पर नाबाद

लॉर्ड्स में रविवार को दूसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड अपनी पारी 357 पर 6 से आगे खेलने उतरेगा। अब टीम की निगाहें भारत के खिलाफ लीड को 300 के पार कराने पर होंगी। तीसरे दिन शतक लगाकर टीम इंडिया को परेशान करने वाले क्रिस वोक्स 120 रन और सैम कुरेन 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत इन दोनों बल्लेबाजों को जल्द से जल्द आउट कर लीड को सीमित करना चाहेगा। हालांकि, ये इतना आसान नहीं होगा। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने जेनिंग्स, कप्तान जो रूट और जोस बटलर के अहम विकेट लिए हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Mhnj8M
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support