Sunday, August 5, 2018

पीवी सिंधु को हराकर कैरोलिना मारिन बनीं वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियन, सातवीं बार भारतीय शटलर को मात दी

वर्ल्ड नंबर 8 और स्पेन की कैरोलिना मारिन रविवार को वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियन बनीं। उन्होंने खिताबी मुकाबले में दुनिया की तीसरे नंबर की शटलर भारत की पीवी सिंधु को सीधे सेटों 21-19, 21-10 से हराया। मारिन और सिंधु के बीच अब तक 13 मुकाबले हुए हैं, जिनमें 7 में मारिन और 6 में सिंधु जीती हैं। इस साल मारिन के खिलाफ सिंधु की यह पहली हार है। जून 2018 में मलेशिया ओपन में सिंधु ने मारिन को 22-20, 21-19 से हराया था। सिंधु जापान की अकाने यामागुची और मारिन चीन की ही बिंगजिआओ को हराकर फाइनल में पहुंची थीं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OfSH4X
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support